मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

किसी को शूद्र मत कहना, जब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से बोले अखिलेश यादव

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में अनिरुद्धाचार्य और सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें अखिलेश यादव अनिरुद्धाचार्य से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव कथावाचक से कहते दिख रहे है कि आगे से कभी किसी को शूद्र मत कहना। इस पर कथावाचक मुस्‍कुराते दिखते हैं। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसका पता नहीं चल पाया है। AVP24NEWS इसकी सत्यता की पुष्टि भी नहीं करता है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का बताया जा रहा है।

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य और अखिलेश की हुई मुलाकात

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बीच एक मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अखिलेश यादव तीखी टिप्पणी करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में अखिलेश कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर एक सवाल पूछ लेते हैं। इस पर अनिरुद्धाचार्य जवाब देते हैं लेकिन अखिलेश यादव इससे संतुष्ट नहीं दिखते हैं। इसके बाद अखिलेश यादव कहते हैं कि खूब प्रचार करो आप। आपको बहुत बधाई और शुभकामनाएं पर बात यहीं नहीं खत्म हुई।

अखिलेश यादव ने की तल्ख टिप्पणी

अखिलेश यादव तल्ख अंदाज में जाते हैं और अखिलेश यादव कहते हैं कि बस यहीं से हमारा और आपका रास्ता अलग हो गया। इसके अलावा अखिलेश यादव तीखी टिप्पणी भी करते हैं और कहते हैं कि इसलिए आइंदा कभी किसी को शूद्र मत कहना। इसके बाद सपा प्रमुख वहां से रवाना हो जाते हैं। इस मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। यही नहीं इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

read more : राष्ट्रपति मूर्मू का बड़ा कदम, लद्दाख, गोवा और हरियाणा के राज्यपाल बदले

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।