सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

बंगाल उपचुनाव : गोसाबा और दिनहाटा में जीते तृणमूल उम्मीदवार

कोलकाता : गोसाबा में तृणमूल उम्मीदवार सुब्रत मंडल 1 लाख 51 हजार वोट के अंतर से जीत हासिल किये हैं, जो अभी तक किसी भी चुनाव में जीत का सर्वाधिक मार्जिन है। दिनहाटा के टीएमसी के उम्मीदवार उदयन गुहा एक लाख, 63 हजार और पांच वोटों से विजयी हुए हैं। दिनहाटा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के इस्तीफे के बाद टीएमसी ने बीजेपी के अशोक मंडल के खिलाफ दिग्गज नेता उदयन गुहा को चुनावी समर में उतारा था। मई में बंगाल की सत्ता में वापसी करने वाली टीएमसी को इन सीटों पर भी बढ़त मिलना बताता है कि ममता बनर्जी का जलवा कायम है।

Desk  Report 

गाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, 10 की मौत

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।