1 दिन बाद है मां लक्ष्‍मी से जुड़ा खास दिन, पैसों की तंगी से बचने के लिए न करें ये काम

एस्ट्रो डेस्क  : मां लक्ष्‍मी की कृपा पाने के लिए साल में कुछ दिन बहुत खास होते हैं। इसमें शरद पूर्णिमा भी शामिल है। शरद पूर्णिमा अश्विन महीने की पूर्णिमा को कहते हैं। इस वर्ष 19 अक्‍टूबर 2021 को शरद पूर्णिमा है।

शरद पूर्णिमा के दिन न करें यह काम

– शरद पूर्णिमा के दिन गलती से भी नॉनवेज और शराब का सेवन न करें, वरना आर्थिक संकट में फंस सकते हैं।

– शरद पूर्णिमा के दिन धन का लेन-देन न करें। इससे धन-हानि होती है।

– इस दिन ब्रम्‍हचर्य का पालन करना चाहिए, वरना दांपत्‍य जीवन में मुश्किलें आती हैं।

– शरद पूर्णिमा के दिन सुहागिन महिलाओं को भोजन करवाना चाहिए। साथ ही कोई भेंट देनी चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

– शरद पूर्णिमा को सूर्यास्‍त से पहले ही दान-दक्षिणा करें। सूर्यास्‍त के बाद दान देने गरीबी आती है।

– इस दिन संभव हो तो तवा न चढ़ाएं यानी कि तली हुई चीजें ही खाएं।

– शरद पूर्णिमा को महिलाएं सूर्यास्‍त के बाद बालों में कंघी न करें। ऐसा करना अशुभ होता है।

क्या आप जानते हैं कि कृष्ण ने महाभारत के युद्धक्षेत्र के रूप में कुरुक्षेत्र को क्यों चुना?