बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

कानपुर में जीका वायरस के 16 नए मामले आए सामने, आंकड़ा 100 के पार

डिजिटल डेस्क  : उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस के 16 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ही यह आंकड़ा 100 के पार चला गया है। जीका के ताजा मामलों में 9 पुरुष और 7 महिलाएं हैं वहीं कन्नौज जिले से शनिवार को पॉजिटिव परीक्षण करने वाला एक मामला सामने आया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ नेपाल सिंह ने कहा कि 16 नए मरीज चकेरी क्षेत्र के हरजिंदर नगर, पोखरपुर, तिवारीपुर बगिया और काजी खेरा इलाके के रहने वाले हैं। संक्रमितों में 2 गर्भवती महिलाएं भी है.।

नवाब मलिक के पीसी के बाद फडणवीस ने किया ट्वीट, जानिए क्या कहा फडणवीस ने ?

सीएमओ ने कहा, “केजीएमयू लखनऊ से मंगलवार को मिली रिपोर्ट में सात महिलाएं जिनमें दो गर्भवती हैं और 9 पुरुषों के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमित व्यक्तियों में कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। शहर में लगभग 100 स्रोत में कमी के लिए टीमों को तैनात किया गया है और 15 टीमें घर से नमूने इक्ठ्ठे करने के लिए तैनात की गई हैं। साथ ही, जीका वायरस के प्रसार की जांच के लिए अतिरिक्त 15 रैपिड रिस्पॉन्स टीमों (आरआरटी) को लगाया गया है।”

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।