पंचांग: आज करें सफेद ऊनी वस्त्र का दान, जानें शुक्रवार का शुभ मुहूर्त

आज माघ माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है। आज मघा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज असत्य ना बोलें। दान पुण्य करें। आज तिल, चावल व सफेद ऊनी वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Read More : वैक्‍सीन न लगवाने की ऐसी जिद, वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

आज का पंचांग 21 जनवरी 2022
दिनांक 21 जनवरी 2022
दिवस शुक्रवार
माह माघ कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया
सूर्योदय 07:15 am
सूर्यास्त 05:52 pm
नक्षत्र मघा
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि सिंह
करण विष्टि
योग सौभाग्य
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:55 am से 12:57 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:17 pm से 03:05 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29 pm तक
राहुकाल का समय प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करना चाहिए।