Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 98

अमेठी पुलिस को मिलि बड़ि सफलता, अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 अमेठी : आशुतोष शुक्ल : अमेठी पुलिस को मिलि बड़ि सफलता, अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 13.05.2022 को उ0नि0 रामबचनराम कमरौली मय हमराह द्वारा तलाश वांछित व देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त रंजीत कुमार पुत्र रामभिखारी निवासी कमरौली थाना कमरौली जनपद अमेठी को नशेमन होटल के पास से समय करीब 07:05 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । थाना कमरौली द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–

• रंजीत कुमार पुत्र रामभिखारी निवासी कमरौली थाना कमरौली जनपद अमेठी
बरामदगी-
• 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर ।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-

• मु0अ0सं0 73/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कमरौली जनपद अमेठी ।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. उ0नि0 उ0नि0 रामबचनराम थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
2. का0 जसपाल सिंह थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
3. का0 सन्दीप सिंह थाना कमरौली जनपद अमेठी ।

आलमपुर गांव में पुलिस ने असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। हालांकि दूसरा भागने में सफल रहा। यहां मौके से बड़ी मात्रा में तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।

पुलिस रात्रि गश्त पर थी। गांव के जंगल में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री के बारे में जानकारी मिली। उस स्थान की पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को आता देख दो लोग भागने लगे, जिनमें एक को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। दूसरा पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पकड़े गए आरोपित की निशानदेही पर आलमपुर मजरे मवई आलमपुर के जंगल से आठ तमंचे, दो कारतूस, तीन अर्धनिर्मित नाल, एक गैस सिलिडर, आरी, हथौड़ा सहित अन्य असलहा बनाने के उपकरण बरामद किया गया। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित हैदर अली पूरे मलिक भनौली थाना मुसाफिरखाना का रहने वाला है।

Read More :  शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे राजनाथ सिंह , आधा दर्जन कार्यक्रम में होंगे शामिल

शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे राजनाथ सिंह

लखनऊ :  शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री दो दिवसीय दौरे पर 14 मई को प्रातः 10:30 बजे पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से वह सीधे होटल रेगनेंट निराला नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

जहां लखनऊ प्रबुद्ध वर्ग फाउंडेशन द्वारा आयोजित “नमस्ते लखनऊ विद राजनाथ सिंह” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत अपराह्न 12:30 बजे होटल द ग्रैंड जेबीआर गोमती नगर में “पूंजी बाजार पर आयोजित कार्यशाला” में सम्मिलित होंगे फिर वहां से दिलकुशा आवास के लिए रवाना होंगे। शाम को सायं 4:30 बजे होटल ताज गोमती नगर में लखनऊ चिकनकारी एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और उसके उपरांत वापस दिलकुशा आवास आएंगे।

अगले दिन 15 मई रविवार को प्रातः 11:00 बजे गोमती नगर जन कल्याण समिति द्वारा सिटी मांटेसरी स्कूल की गोमती नगर विस्तार शाखा में आयोजित समिति के वार्षिकोत्सव में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के बाद वापस दिलकुशा आवास आएंगे और कुछ देर रुकने के उपरांत अपराहन 03:50 बजे एयरपोर्ट प्रस्थान करेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

चेतक हेलीकॉप्टर के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मेलन में होंगे शामिल

शनिवार भारतीय सशस्त्र बलों की सूची में शामिल चेतक हेलीकॉप्टर ने राष्ट्र की शानदार सेवा के 60 साल पूरे कर लिए हैं। इस महत्वपूर्ण घटना को मनाने के लिए, 2 अप्रैल 2022 को भारतीय वायु सेना और प्रशिक्षण कमान, IAF के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन हकीमपेट द्वारा एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी कन्वेंशन सेंटर, सिकंदराबाद में होने वाले इस कॉन्क्लेव में वायु सेना प्रमुख, तीनों सेवाओं के हेलीकॉप्टर स्ट्रीम के वरिष्ठ सेवानिवृत्त और सेवारत अधिकारी और रक्षा मंत्रालय, भारतीय कोस्ट गार्ड और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के अधिकारी शामिल होंगे।

 

Read more : करेंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

करेंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

अमेठी : राजेश सोनी : 11 हजार विद्युत करेंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत, ग्रामीणों ने 112 को फोन कर दी सूचना, वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच कर मृतक मोर को कब्जे में लिया, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ का मामला है.मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। इसके सुरक्षा व संरक्षण का दायित्व वन विभाग समेत प्रत्येक नागरिक का है। पर इस ओर किसी का ध्यान ही नहीं है।

यही कारण है कि विभिन्न कारणों से राष्ट्रीय पक्षी की मौत होने से दिनों-दिन संख्या कम होती जा रही है। वैसे भी शहर, नगर व कस्बों से राष्ट्रीय पक्षी मोर लुप्त से हो गए हैं। मगर गांवों में अभी राष्ट्रीय पक्षी मोर की सुरीली आवाजें सुनाई देती हैं। पर देखरेख के अभाव एवं किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर उन्हें समय से उपचार न मिल पाने के कारण वहां भी उनके जीवन पर ग्रहण सा लगता दिख रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहनी निवासी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि आज उड़ते समय एक राष्ट्रीय पक्षी मोर बिजली करंट की चपेट में आ गया, इससे उसकी मौत हो गई। बताया कि इससे पूर्व एक मई को कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को फोन किया पर नहीं उठा। जिस कारण इलाज के अभाव में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई थी। बताया कि आज वन विभाग से टीम आई थी, मोर को पोस्टमार्टम के लिए ले गई है। पुलिस के अलावा ब्लॉक से भी अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। दस दिन के अन्दर सोहनी गांव में जहां दूसरे राष्ट्रीय पक्षी की मौत हुई है।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

हादसा उस समय हुआ जब मोर उड़कर खिरनी बिजली घर में हाईटेंशन लाइन के खंभे पर आकर बैठ गया। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। मोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया तो वहां तेज धमाके के साथ लाइन में फाल्ट भी आ गया।
बिजली घर में बैठे कर्मचारियों ने जोरदार आवाज सुनी तो हड़कंप मच गया। बाहर आकर देखा तो लाइन से धुआं उठ रहा था और मोर तार में फंसा हुआ था। कर्मचारियों ने आनन-फानन सप्लाई बंद कर वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीमों ने किसी तरह मोर का शव तार से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराया। पशु चिकित्सक डॉ. नीरज गौतम ने बताया कि जोरदार करंट लगने से मोर की मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मोर का शव वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। वन विभाग की टीम ने दफन कर दिया।

Read More : तालाब में तैरता मिला युवक का शव, शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

तालाब में तैरता मिला युवक का शव, शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

चाकसू/अशोक प्रजापत : चाकसू कस्बे के गोलीराव तालाब में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव तैरता मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया है। थानाधिकारी यशवंत सिंह यादव ने बताया कि मृतक युवक की पहचान चाकसू कस्बे में रहने वाले अशोक अग्रवाल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था और वह गुरूवार सुबह घर से बाहर गया था जो शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों की माने तो लापता अशोक की फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर स्वयं के स्तर पर भी उसकी तलाश शुरू की गई थी। इधर, पुलिस का कहना हैं गुरुवार को मृतक के बारे में परिजनों ने किसी तरह की थाने में कोई गुमशुदगी दर्ज नही करवायी। आज जिसका शव तालाब में तैरता मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों जल्द मिलेगी निशुल्क कोचिंग सेवाः स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप

योगी सरकार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण और पिछड़ा वर्ग कल्याण स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप शनिवार को बरेली पहुंचे. जहां उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की और समाज के लोगों के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने कहा कि योगी सरकार जल्द ही पिछड़ा वर्ग समाज के युवक और युवतियों के लिए हायर एजुकेशन के लिए निशुल्क कोचिंग की योजना शुरू होने वाली है.

स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पिछड़ा वर्ग के प्रति सरकार का अच्छा रवैया है. जहां विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग में भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट कर सरकार बनवाई तो वहीं योगी जी भी उनके लिए काफी तत्पर हैं. उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों को प्रशासनिक सेवाओं में, स्वास्थ्य सेवाओ में, न्यायिक सेवाओं में, प्रमोट करने के लिए निशुल्क कोचिंग योजना उत्तर प्रदेश में लेकर आ रहे हैं.

Read More : यूपी में दो IAS अफसरों का तबादला, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी बने अपर मुख्य सचिव वित्त

यूपी में दो IAS अफसरों का तबादला, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी बने अपर मुख्य सचिव वित्त

 लखनऊ : प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को दो आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसके तहत आयुष विभाग के अपर मुख्य सचिव डाॅ. प्रशांत त्रिवेदी को प्रदेश का नया अपर मुख्य सचिव वित्त बनाया गया है। यह पद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा एस चौहान के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद से खाली था।डाॅ. प्रशांत त्रिवेदी को वित्त आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव वित्त, संस्थागत वित्त एवं वाह्य सहायतित परियोजना विभाग के पद पर तैनात किया गया है। इसी के साथ उन्हें अपर मुख्य सचिव आयुष विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अभी तक वित्त आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव वित्त, संस्थागत वित्त एवं वाह्य सहायतित परियोजना के पद पर तैनाती के साथ अपर मुख्य सचिव राज्य कर का अतिरिक्त दायित्व निभा रहीं एस. राधा चौहान को राज्य सरकार ने इसी हफ्ते केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया था। वह केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव पद पर तैनात की गई हैं। उनके जाने से बजट की तैयारी प्रभावित न हो, इसलिए शासन ने वित्त विभाग में नया अपर मुख्य सचिव तैनात कर दिया है।

इसी तरह प्रमुख सचिव आवास ए‌वं शहरी नियोजन नितिन रमेश गोकर्ण को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश शासन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

बीते शुक्रवार को 5 आईएएस और 7 पीसीएस का तबादला

शासन ने बीते शुक्रवार देर शाम 5 आईएएस और 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आईएएस अधिकारियों में गोंडा के मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी और श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।

Read More : हाय रे दहेज!  दूल्‍हा अपने पिता के साथ बारात छोड़कर हुआ फरार, FIR दर्ज

हाय रे दहेज!  दूल्‍हा अपने पिता के साथ बारात छोड़कर हुआ फरार, FIR दर्ज

लखीमपुर :  लखीमपुर खीरी में शादी की तैयारियों में अचानक ही खलल पड़ गया. बारात के स्‍वागत में जुटे लड़की के घरवालों के होश उस समय फाख्‍ता हो गए जब उन्‍हें पता चला कि दूल्‍हा और उसके पिता कहीं गायब हो गए हैं. काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा तो लड़की पक्ष के लोग मुकदमा लिखाने थाने पहुंच गए. बताया जा रहा है क‍ि मनचाहा दहेज न म‍िलने पर वे शादी छोड़कर चले गए. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

1.24 लाख लेने के बाद पलटे!

लखीमपुर खीरी के मैलानी थानाक्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह कोतवाली गोला क्षेत्र के ग्राम रोहिनया के युवक तय किया था. शादी तय होने के बाद बरीक्षा के दौरान 84,000 रुपये की नकदी और सामान दिया गया था. इसके बाद वर पक्ष ने 40,000 रुपए और देने की मांग की. तहरीर के मुताबिक, उन्होंने 40,000 रुपए भी दे दिए.

Read More : रहस्यमयी बुखार से 6 की मौत, आइसोलेशन में 2 लाख लोग!

पता चला तो होश उड़ गए

बुधवार की रात जब बारात आई तो पाया गया क‍ि वर पक्ष की ओर से कन्या के लिए लिए न तो साड़ी आई और न ही जेवर. इसे लेकर विवाद होने लगा. मामला उलझता देख लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया. बारातियों को खाना खिलाया गया. विवाह की कुछ रस्में भी हुईं. मगर इसी बीच मौका पाकर दूल्हा और उसका पिता कार में सवार होकर बिना बताए वहां से चले गए. दूल्हे को वहां न देख बाराती भी धीरे-धीरे जाने लगे. जब लड़की के पिता ओम प्रकाश को इस बात का पता चला तो उनके होश उड़ गए. अब उन्‍होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

Read More: बीजेपी प्रवक्ता के विवादित बयान के बाद कानपुर में हुई हिंसा, 36 गिरफ्तार, 3 FIR

रहस्यमयी बुखार से 6 की मौत, आइसोलेशन में 2 लाख लोग!

नई दिल्ली : उत्‍तर कोरिया में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद अब तानाशाह के देश में रहस्यमयी ‘बुखार’ से हो रही मौतों की वजह से हड़कंप मचा है। प्योंगयांग समेत पूरे देश में कोरोना की दहशत है। इस बीच देश की सरकारी मीडिया के हवाले से कहा गया है कि ‘बुखार’ से छह लोगों की मौत हो गई है। हालांकि किम जोंग-उन के अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया है कि उनके देश में कौन सा बुखार फैला है जिसकी वजह से ये मौतें हुईं हैं।

करीब दो लाख लोगों की निगरानी

वहीं नॉर्थ कोरिया की सरकार के मुताबिक पूरे देश में करीब 1,87,000 लोगों को आइसोलेट कर उनका इलाज किया जा रहा है। आपको बताते चलें कि हाल ही में उत्तर कोरिया में महामारी की शुरुआत होने के करीब दो साल बाद कोरोना संक्रमण पहला मामला सामने आया था। इस पहले और नए केस की पुष्टि के बाद किम जोंग उन ने देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा ​दिया था।

कोरोना पर नॉर्थ कोरिया में सख्‍ती

कोरोना वायरस को दुनिया में सामने आए दो साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब से पहले तक उत्तर कोरिया ने अपने यहां कोरोना के मामलों के सामने आने की जानकारी नहीं दी थी। आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि कोविड के रिपोर्ट किए गए नए मामले वायरस के खतरनाक ओमीक्रोन वैरिएंट से जुड़े हुए हैं। एजेंसी ने कहा कि इसकी पुष्टि के बाद किम जोंग उन ने पार्टी के पोलित ब्यूरो और अन्य अधिकारियों की बैठक बुलाई और घोषणा की कि वे कोरोना से बचाव वाले नियमों को सख्ती से लागू करें और लोगों से इसका पालन कराएं।

एजेंसी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य कम से कम समय में कोरोना को जड़ से खत्म करना था। उधर, विशेषज्ञों का कहना है कि नॉर्थ कोरिया की खराब स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए देश को कोरोना के गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं ।

Read more : पटना हाईकोर्ट ने सुब्रत रॉय के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

 

पटना हाईकोर्ट ने सुब्रत रॉय के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

पटना :  पटना हाईकोर्ट ने सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय के खिलाफ कोर्ट में पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद सुब्रत रॉय शुक्रवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए, जिसके बाद ट्रायल बेंच ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया. कोर्ट के आदेश के अनुसार तीनों राज्य महानिदेशकों/पुलिस प्रमुखों (डीजीपी/सीपी) को गिरफ्तारी वारंट भेजा जाएगा. बिहार के अलावा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के पुलिस प्रमुखों को गिरफ्तारी वारंट भेजा जाएगा। आपको बता दें कि सुब्रत रॉय से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए 13 मई को फिजिकल कोर्ट का आयोजन किया गया था. इसके बाद भी सुब्रत रॉय सहारा कोर्ट में पेश नहीं हुए। इससे पहले सुब्रत रॉय को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था।

अदालत ने दिया था हाजिर होने का आदेश

जस्टिस संदीप कुमार ने गुरुवार को निवेशकों का पैसा नहीं लौटाने के केस में उनका अंतरिम आवेदन खारिज कर दिया था। वह सुब्रत राय को 13 मई को सुबह 10.30 बजे कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। अदालत ने कहा था, सुब्रत राय अगर नहीं आए तो अरेस्ट वारंट जारी किया जाएगा। हालांकि कोर्ट के आदेश के बावजूद वे पटना हाईकोर्ट नहीं आए। ऐसे में कोर्ट ने सख्त कदम अपनाया है।

सुब्रत राय ने दिया था सुरक्षा का हवाला

बता दें चार हजार से ज्यादा हस्तक्षेप याचिकाओं पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उन्हें पेश होने का आदेश दिया था। पहले सुब्रत ने सुरक्षा का हवाला देकर पेशी से राहत मांगी थी। हालांकि अदालत ने ने सुरक्षा की चिंता को खारिज कर दिया। कहा कि सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश पहले ही जिला प्रशासन को दिया जा चुका है।

Read More :  16 मई को यूपी के मंत्रियों से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी , लखनऊ में रात्रि भोज में भी होंगे शामिल

 16 मई को यूपी के मंत्रियों से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सभी मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. योगी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को RT-PCR कराने को कहा गया है. दरअसल, भगवान बुद्ध की जयंती के मौके पर नेपाल के लुंबिनी में 16 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है. उनका विमान कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेगा और यहां से हेलीकॉप्टर से लुंबिनी पहुंचेगा. यहां से वह लखनऊ लौटेंगे और उत्तर प्रदेश के सभी मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. उसके बाद हम डिनर में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास ‘5 कालिदास मार्ग’ पर प्रधानमंत्री के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन करेंगे।

योगी 16 मई को वाराणसी जाएंगे। उसके बाद वह गोरखपुर पहुंचेंगे और वहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए कुशीनगर जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए सभी मंत्रियों को अपने कोरोना संक्रमण की जांच करने को कहा गया है, उन्हें 16 मई की सुबह तक अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट देनी है. कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट 48 घंटे से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इससे पहले प्रधानमंत्री 25 मार्च को योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने लखनऊ पहुंचे थे.

नेपाल के प्रधानमंत्री ने किया था आमंत्रित 

नेपाल में लुंबिनी एक प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल है जहाँ भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के प्रधान मंत्री शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में भारत का दौरा किया और प्रधान मंत्री मोदी को नेपाल की यात्रा के लिए आमंत्रित किया। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह मोदी की नेपाल की आधिकारिक यात्रा होगी। यात्रा के दौरान दोनों प्रधान मंत्री द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे। नेपाल के प्रधान मंत्री के रूप में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की यह 5 वीं यात्रा होगी।

लुम्बिनी में पवित्र मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लुंबिनी के पवित्र मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. वह बढ़ पूर्णिमा के अवसर पर लुंबिनी विकास न्यास द्वारा आयोजित एक समारोह को भी संबोधित करेंगे। मठ क्षेत्र में एक प्रस्तावित बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र के लिए एक शिलान्यास समारोह में भी भाग लेगा। इससे पहले वह कुशीनगर के महापरिनिर्वाण में भगवान बुद्ध की पूजा करेंगे।

Read more: सड़क बना काल, खड़े ट्राले से टकराया बाइक , हादसे में एक की मौत

सड़क बना काल, खड़े ट्राले से टकराया बाइक , हादसे में एक की मौत

हरिमोहन चोडॉवत:-झालावाड़ : झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक सड़क हादसे में 4 वर्षीय बालक की मौत हो गई, वहीं बाइक सवार दंपत्ति भी गंभीर घायल हो गए। घायलों का अकलेरा के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। मामले की जानकारी देते हुए अकलेरा थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी राजूलाल लोधा अपनी पत्नी कालीबाई व 4 वर्षीय पुत्र धनराज को लेकर बाइक से अपने गांव उदयपुर लौट रहा था।

उसी दौरान नेशनल हाईवे 52 पर अकलेरा के मेठून टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराया। हादसा इतना गंभीर था, कि बाइक चकनाचूर हो गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को अकलेरा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 4 वर्षीय बालक धनराज ने दम तोड़ दिया। गंभीर घायल दंपत्ति राजूलाल लोधा व काली बाई का उपचार जारी है। अकलेरा पुलिस ने दुर्घटना को लेकर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

शाहजहांपुर जिले के लौहंगापुर के जंगल में हुआ हादसा

बांकेगंज। कस्बा से जिला पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में रूदपुर गांव से बरात में शामिल होकर घर लौट रहे दो युवकों की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। हादसा शाहजहांपुर जिले के लौंहगापुर के जंगल में हुआ। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस सड़क पर घायल पड़े दोनों युवकों को खुटार सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बांकेगंज कस्बा निवासी रवि कुमार (25) और दौलतपुर गांव निवासी पंकज कुमार शर्मा (35) बुधवार शाम बाइक पर सवार होकर बरात में शामिल होने के लिए पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र के रूदपुर गांव गए थे। बरात में शामिल होने के बाद दोनों रात करीब दस बजे घर के लिए लौट रहे थे। लौटते समय पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र में गुरुद्वारे से कुछ दूरी पर रोड पर खड़े ट्रक में उनकी बाइक जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More : लखनऊ के 11 मार्ग पर ई-रिक्‍शा चलाने पर पाबंदी, जानें क्‍यों किया गया ऐसा?

लखनऊ के 11 मार्ग पर ई-रिक्‍शा चलाने पर पाबंदी, जानें क्‍यों किया गया ऐसा?

लखनऊ  : लखनऊ की ट्रैफिक व्‍यवस्‍था को सुचारू बनाने के लिए 11 मार्ग पर ई-रिक्‍शा के संचालन को रोक दिया गया है. खासकर, अमौसी मोड़ से लेकर मुंशी पुल‍िया तक मेट्रो रूट पर भी इसका संचालन बंद कर दिया गया है. इस संबंध में कम‍िश्‍नर डीके ठाकुर ने आदेश जारी किए हैं. उन्‍होंने इस फैसले के समर्थन में कहा है क‍ि लखनऊ शहर में वायु प्रदूषण, ट्रैफिक जाम, जन सुरक्षा और आमजन की सुविधाओं को देखते हुए यह निर्णय किया जा रहा है.

इन मार्ग पर नहीं चलेंगे ई-रिक्‍शा

हजरतगंज चौराहा से बर्ल‍िंग्‍टन चौराहा वाया रॉयल होटल

हजरतगंज चौराहा से बंदर‍ियाबाग चौराहा

हजरतगंज चौराहा से सिकंदरबाग चौराहा

हजरतगंज से परिवर्तन चौक वाया अल्‍का, मेफेयर, वाल्‍मीकि त‍िराहा, प्रेस क्‍लब, हिंदी संस्‍थान, केडी सिंह स्‍टेड‍ियम तक

बंदर‍ियाबाग चौराहा से पॉलीटेक्‍निक चौराहा

अमौसी से बाराब‍िरवा

अह‍िमामऊ से अर्जुनगंज बाजार से रजमन चौकी से कटाईपुल से लालबत्‍ती चौराहा तक

पिकप पुल ढाल से इंदिरागांधी प्रतिष्‍ठान

कमता शहीद पथ तिराहा से शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड तक

बादशाह नगर चौराहे से लेखराज, भूतनाथ होकर पॉलीटेक्‍न‍िक चौराहे तक

अमौसी मोड़ से मुंशी पुल‍िया चौराहा तक

योगी आदित्यनाथ ने भी चिंता जताई थी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक दिन पहले ही सड़क हादसों को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे पर ओवरस्पीड के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में ब्लैक स्पॉट के सुधारीकरण, गति मापन, त्वरित चिकित्सा सुविधा, CCTV आदि व्यवस्था को और बेहतर किया जाए। सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में सर्वाधिक 33.4% दो पहिया वाहन चालकों से जुड़े हैं। 38.4% दुर्घटनाएं ओवरस्पीड, 9.2% वाहन चलाते समय मोबाइल के इस्तेमाल और 6.6% दुर्घटनाएं नशे के कारण हो रही हैं।

Read More : सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ज्ञानवापी मस्जिद मामला, CJI ने कोई आदेश जारी करने से किया इनकार 

 

कोर्ट पहुंचा ज्ञानवापी मस्जिद मामला, CJI ने किया इनकार 

नई दिल्ली: वाराणसी की ज्ञानबापी मस्जिद के सर्वे का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. वाराणसी कोर्ट ने कल के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और अपील पर जल्द सुनवाई की मांग की है. जिला अदालत ने 17 मई तक सर्वे पूरा करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने अब तक स्टे ऑर्डर जारी करने से इनकार कर दिया है। याचिकाकर्ता के वकील ने मांग की कि ज्ञानबापी मस्जिद के सर्वे के मामले में यथास्थिति बरकरार रखी जाए. CJI जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि दस्तावेजों को देखे बिना आदेश जारी नहीं किया जा सकता है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर जल्द सुनवाई के लिए तैयार हो गया है.

याचिकाकर्ता के वकील हुफेजा अहमदी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि निचली अदालत का सर्वेक्षण आदेश 1991 के पूजा स्थल अधिनियम के विपरीत था। आदेश दिया गया और यह स्पष्ट किया गया कि ज्ञानबापी मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए नियुक्त आयुक्त अजय मिश्रा ऐसा नहीं करेंगे। बदलना इनके अलावा कोर्ट ने बिशाल सिंह और अजय प्रताप को दो सर्वे कमिश्नर के तौर पर जोड़ा है.

पूजा और विभिन्न देवी-देवताओं की रक्षा

कोर्ट ने आगे कहा कि सर्वे जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर सर्वेयर मस्जिद के अंदर जाकर वीडियोग्राफी करा सकेंगे. कोर्ट ने पक्षपात के आरोप में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी कॉम्प्लेक्स का वीडियोग्राफी सर्वे कराने के लिए नियुक्त कोर्ट कमिश्नर को हटाने की मांग वाली याचिका को खारिज करते हुए साफ किया कि सर्वे कमेटी को 17 मई तक रिपोर्ट देनी होगी.

Read More : दाऊद के गैंग पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई जारी, मुंबई से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के दो गुर्गे गिरफ्तार

ज्ञात हो कि दिल्ली निवासी राखी सिंह और चार अन्य महिलाओं ने परिसर में श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा और विभिन्न देवी-देवताओं की रक्षा के लिए अनुमति के लिए आवेदन किया था। इस संबंध में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने 26 अप्रैल को आदेश जारी कर ज्ञानबापी-शृंगार गौरी कॉम्प्लेक्स का वीडियोग्राफी सर्वे 10 मई तक जमा करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने इसके लिए अजय मिश्रा को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया था।

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद गैंग पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई

डिजिटल डेस्क : पाकिस्तान में पनाह लिये हुए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के आतंकवादी संगठन डी-कंपनी पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कार्रवाई जारी है. आतंकवादी गतिविधियों, मोटी रकम की अवैध वसूली और ड्रग्स तस्करी के खिलाफ एनआईए की ओर से मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में छापेमारी अभियान जारी है. इस सिलसिले में जांच एजेंसी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के दो गुर्गे आरिफ शेख और शब्बीर शेख को गिरफ्तार किया है. ये दोनों नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी, अवैध वसूली और टेरर फंडिंग के मामले में शामिल बताए जा रहे हैं. इन दोनों को हिरासत में लेने की खातिर शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा.

मुंबई में एनआईए ने मारे थे छापे

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले नौ मई को डी कंपनी से जुड़े रियल एस्टेट मैनेजर, ड्रग्स तस्कर और अवैध वसूली में शामिल तस्करों और शार्प शूटरों के ठिकानों पर छापेमोरी की गई थी. इस दौरान बोरिवली, सांताक्रूज, बांद्रा, नागपाड़ा, गोरेगांव और परेल इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया था. बताया यह भी जा रहा है कि जिस मामले में एनआईए की ओर से छापेमारी की गई, उसी मामले में महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी के नेता नवाब मलिक फिलहाल जेल में बंद हैं.

गृह मंत्रालय के आदेश पर डी कंपनी के खिलाफ केस दर्ज

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर एनआईए ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के आतंकवादी संगठन डी कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया था. डी कंपनी पर केस दर्ज करने के बाद जांच एजेंसी ने छापेमारी और तलाशी अभियान की शुरुआत की. इसी सिलसिले में उसने मामले से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठा करने के लिए दाऊद के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है.

Read More : पीयूष जैन के घर से मिले 23 किलो गोल्ड, 430 पन्ने की चार्जशीट दाखिल

गृह मंत्रालय ने फरवरी में एनआईए को सौंपी थी जिम्मेवारी

बताते चलें कि वर्ष 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के प्रमुख आरोपी दाऊद इब्राहिम के आतंकवादी संगठन डी कंपनी को संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से वर्ष 2003 में ही वैश्विक आतंकवादी संगठन की सूची में शामिल कर दिया गया था. इसके बाद भारत समेत संयुक्त राष्ट्र की ओर से इस पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया था. बताया जाता है कि गृह मंत्रालय ने फरवरी 2022 में ही डी कंपनी के खिलाफ जांच करने की जिम्मेवारी सौंपी थी.

 

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से मिले 23 किलो गोल्ड

कानपुर  : इत्र कारोबारी पीयूष जैन के खिलाफ डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने गुरुवार को 430 पेज की चार्जशीट फाइल की. डीआरआई जैन के कन्नौज स्थित घर से मिले 23 किलो सोने के मामले की जांच कर रहा है. स्पेशल सीजेएम कोर्ट में फाइल किए गए आरोप पत्र में बताया गया कि लैब टेस्ट में सोने की शुद्धता 99.83 प्रतिशत मिली है.डीआरआई ने दावा किया है कि सोना तस्करी करके लाया गया है. इसे लेकर पीयूष को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया. उसने पहले सोना पैतृक और फिर बाहरी व्यक्ति से खरीदने की बात कही. वहीं पीयूष के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करके चार अन्य के खिलाफ विवेचना जारी है. डीआरआई के वकील अंबरीश टंडन ने बताया कि कोर्ट ने चार्जशीट का संज्ञान ले लिया है.

क्या है जैन मामला

दरअसल, 27 दिसंबर 2021 को इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कन्नौज और कानपुर स्थित घर पर छापेमारी के दौरान 197 करोड़ रुपए नगद और 23 किलो सोना बरामद हुआ था. पीयूष के घर से जो सोना मिला था उसमें काफी तादाद में सोने पर विदेशी मुहर लगी थी.

430 पन्ने की चार्जशीट दाखिल
डीआरआई ने पीयूष जैन के खिलाफ 16 मार्च को सोना बरामदगी के मामले में मुकदमा दर्ज किया था. टीम को 16 मई से पहले पीयूष जैन के मामले में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल करना था. डीआरआई के वकील का कहना है कि प्रिंसिपल एडिशनल डायरेक्टर जनरल डीआरआई लखनऊ आलोक चोपड़ा से स्वीकृत 430 पन्ने की चार्जशीट वरिष्ठ असूचना अधिकारी संतोष तिवारी ने दाखिल की है. धारा 135 कस्टम एक्ट में चार्जशीट दखिल करने से पहले कारण बताओ नोटिस भी पीयूष को जारी कर दिया गया है.

Read More : खाना खा रहे होटल में 6 युवकों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, नशे में धुत दो रईसजादे गिरफ्तार

सोना बरामदगी के बाद नहीं जमा किया आयकर
बता दें कि 27 दिसम्बर को पीयूष के कन्नौज स्थित आवास से 23 किलो सोना बरामद हुआ था. उसके बावजूद पीयूष जैन ने इसे आयकर रिटर्न में नहीं दिखाया. वहीं डीआरआई ने जब सेंट्रल रेवेन्यू कंट्रोल लेबोरटी से सोनेे की जांच कराई तो वह 99.81 फीसदी शुद्ध निकला है.

 

होटल में खाना खा रहे 6 युवकों को तेज रफ्तार कार ने कुचला

लखनऊ : प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सड़क हादसे की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां नशे में धुत 2 युवकों ने करीब 6 युवकों को उस वक्त कार से रौंद दिया, जब वह फुटपाथ किनारे एक होटल के बाहर खाना खा रहे थे. इस हादसे में घायल एक युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस ने कार सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, यह घटना थाना हजरतगंज इलाके की है, जहां राणा प्रताप चौराहे के पास होटल पर खाना खा रहे ग्राहकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. बेकाबू कार ने सबसे पहले रिक्शा चालक को टक्कर मारी. उसके बाद पास में खड़ी स्कूटी और बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए गाड़ी शौचालय की दीवार से टकराकर गई. मौके पर मौजूद भीड़ ने कार सवार नशे में धुत 2 रईसजादों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की.

Read More : ज्ञानवापी सर्वे के दौरान काशी में रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, चौरीचौरा शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों आरोपी
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए एडीसीपी राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि, नशे में धुत कार सवार फारूक और अक्षय ने कई लोगों को टक्कर मारी है.

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही हादसे में घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

 

ज्ञानवापी सर्वे के दौरान काशी में रहेंगे सीएम योगी आदित्य

वाराणसी : सीएम योगी आदित्यनाथ आज दो दिन के दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। 14 मई से शुरू हो रहे ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान भी वह वाराणसी में ही होंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने और आपसी सौहार्द न बिगड़े, प्रशासनिक स्तर इसकी मुकम्मल तैयारी में जुटा है। आज प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ सीएम योगी बैठक करेंगे।हालांकि आधिकारिक तौर पर बताया गया हैजून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे की तैयारियों को देखते हुए सीएम आज वाराणसी आ रहे हैं। सीएम के आने से पहले ही प्रशासन बैठक की तैयारियों में जुट गया है।

योगी आदित्यनाथ आज दोपहर तक वाराणसी पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में थोड़ी देर रुक कर जंगमबाड़ी मठ में आयोजित श्री जगतगुरु विशेश्वर शिवाचार्य महास्वामी का पंचाधिक शताब्दी जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम योगी शाम को विकास कार्य और लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा बैठक करेेंगे।वहीं बैठक के बाद वह वाराणसी के कबीरचौरा स्थित डीएवी पीजी कॉलेज में चौरीचौरा शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

 सीएम योगी देर रात करेंगे निरीक्षण

सीएम योगी वाराणसी में देर रात शहर में निमार्णाधीन और पूरी हो चुकी परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। रात में फिर वह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन करेंगे। अगले दिन यानी कि शनिवार की सुबह सीएम योगी जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रशासन और जन कल्याण के कामकाज का फीडबैक भी लेंगे। सीएम योगी राजघाट के बगल में बने खिड़किया घाट, लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन, दशाश्वमेध प्लाजा का फालोअप लेने जा सकते हैं।

Read More : यूपी के नए डीजीपी डीएस चौहान, आज संभालेंगे DGP का कार्यभार

पीएम करेंगे इनका उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में वाराणसी आएंगे और जनवरी से अब तक पूरी हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा, जिसमें रिवर फ्रंट योजना और सिटी ट्रैफिक की बदहाली से बचाने के लिए रोपवे भी शामिल हो सकता है। हालांकि इन्वेस्टर न मिलने से रोपवे के लिए अभी टेंडर नहीं हुआ है।

 

यूपी के नए डीजीपी डीएस चौहान, आज संभालेंगे DGP का कार्यभार

लखनऊ :  पुलिस महानिदेशक अभिसूचना डॉ. देवेन्द्र सिंह चौहान को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है.यूपी के नए डीजीपी डीएस चौहान, आज संभालेंगे DGP का कार्यभार अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. आदेश के अनुसार डॉ. चौहान को डीजीपी अभिसूचना के साथ डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. साल 1988 बैच के आईपीएस चौहान आज डीजीपी का कार्यभार संभालेंगे.

यूपी के नए डीजीपी डीएस चौहान
दरअसल, डीजी इंटेलीजेंस डीएस चौहान को यूपी के नए डीजीपी का कार्यभार सौंपा गया है. वह स्थायी डीजीपी की तैनाती तक इस पद को संभालेंगे. डीजी इंटेलीजेंस का पद भी उनके पास रहेगा. उन्‍हें 1987 बैच के आईपीएस मुकुल गोयल के स्‍थान पर नियुक्‍त किए गए हैं. अपर मुख्‍य सच‍िव अवनीश कुमार अवस्‍थी ने इसके आदेश जारी किये हैं.

Read More : खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं चौहान
उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल को विभागीय कार्यों में रुचि न लेने के आरोप में पद से हटाया गया था. पुलिस महानिदेशक के पद से हटाने के बाद उन्हें डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया है. डीएस चौहान 15 फरवरी 2020 से डीजी इंटेलीजेंस के पद पर कार्यरत हैं. इसके अलावा चौहान के पास यूपी सतर्कता अधिष्ठान (विज‍िलेंस) के निदेशक का भी कार्यभार है. सबसे अहम बात यह कि उनका नाम वरिष्ठता में चार आईपीएस अफसरों के बाद आता है, इसके बाद भी उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए चुना गया है.

 

खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

दरियाबाद : इटौरा में केले के खेत में जा रहे किसानों ने तेंदुए को बैठे देखा. ग्रामीणों की पुकार देख तेंदुआ केले के खेत में घुस गया। इसकी सूचना गांव के लोगों ने पुलिस व वन विभाग की टीम को दी. मौके पर पहुंचे पीआरवी कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ तलाशी ली और पगमार्क के सैंपल भी लिए. वन विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंचने से किसान व पुलिस खेत में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

दरियाबाद थाना क्षेत्र का पूरा मिश्रा माजरे इटौरा गांव के बाहर केले के खेत के पास तेंदुए के कुत्ते का शिकार कर रहा था. तभी खेत मालिक खेत देखने पहुंचे। तेंदुए को देख किसान शोर मचाते हुए भाग गया। किसान ने बताया कि जब आसपास के लोग लाठियां लेकर खेत की ओर पहुंचे तो तेंदुआ कुत्ते को उठाकर केले के खेत में चला गया. गांव में तेंदुए के आने की सूचना आग की तरह फैल गई। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।

तेंदुआ से इलाके में दहशत

ग्रामीणों ने पीआरबी व वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों के साथ तलाशी ली. पुलिस को खेत में पैरों के निशान भी मिले हैं। वन विभाग की टीम नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया कि तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिली है. टीम को मौके पर भेजा गया है। पैरों के निशान की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि यह तेंदुआ है या अन्य जंगली जानवर।

Read More : चिकित्सा मंत्री ने किया कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण

दरियाबाद थाना क्षेत्र का पूरा मिश्रा माजरे इटौरा गांव के बाहर केले के खेत के पास तेंदुए के कुत्ते का शिकार कर रहा था. तभी खेत मालिक खेत देखने पहुंचे। तेंदुए को देख किसान शोर मचाते हुए भाग गया। किसान ने बताया कि जब आसपास के लोग लाठियां लेकर खेत की ओर पहुंचे तो तेंदुआ कुत्ते को उठाकर केले के खेत में चला गया. गांव में तेंदुए के आने की सूचना आग की तरह फैल गई। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।

चिकित्सा मंत्री ने किया कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण

कोटा : फ़रीद खान : चिकित्सा मंत्री व जिला प्रभारी परसादीलाल मीणा आज कोटा दौरे पर है.कोटा में मंत्री मीणा ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट का निरीक्षण किया और मरीज और उनके परिजनों से मिलकर जानकारी ली.कोटा के मेडिकल कॉलेज में कल पहला किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निरीक्षण के दौरान चिकित्सा मंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय सरदाना, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ सीएस सुशील सहित कई चिकित्सा अधिकारी व कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे.इस दौरान चिकित्सा मंत्री ने चिकित्सकों से बूंदी जिले के नैनवा निवासी रोगी गुमान सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा सफलतापूर्वक प्रथम किडनी प्रत्यारोपण पर मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्साधिकारियों को शुभकामनाऐं दी.

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ निलेश जैन ने चिकित्सा मंत्री को किडनी प्रत्यारोपण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में प्रत्येक नागरिक को विशेषज्ञ सुविधाऐं प्रदान करने के कृत संकल्प है। उन्होंने प्राचार्य डॉ विजय सरदाना से अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों एवं भविष्य के प्लान के बारे में भी जानकारी ली।रोगी गुमान सिंह की पत्नी रूमाली बाई ने चिकित्सा मंत्री के सामने परिवार की पीडी बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरजींवी स्वास्थ्य बीमा योजना की बदौलत आज उसके परिवार में कमाने वाला जीवित है। निःशुल्क ईलाज की सुविधा नहीं होती तो मजदूरी कर परिवार को पालन पोषण करने वाले गुमान सिंह के लिए किडनी प्रत्यारोपण के ऑपरेशन का खर्चा वहन नहीं हो पाता। मरीज गुमान सिंह के भाई मुकेश एवं पत्नी रूमाली ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

Read More : 13 मई 2022 राशिफल: बेहतर करियर के मौके मिलेंगे, हर काम को सफलता से करेंगे

 

 

13 मई 2022 राशिफल: बेहतर करियर के मौके मिलेंगे, हर काम को सफलता से करेंगे

13 मई 2022 का राशिफल: आज हस्त नक्षत्र है। चन्द्रमा कन्या राशि में है।बेहतर शनि आज कुंभ राशि में है। गुरु व शुक्र मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य मेष में हैं। आज कन्या व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में बेहतर करियर के मौके मिलेंगे, सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

मिथुन- रचनात्मक शौक आज आपको सुकून का अनुभव कराएंगे. अतिरिक्त पैसा रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। आप अपने आकर्षण और व्यक्तित्व से कुछ नए दोस्त बनाएंगे। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात बेहतर राशिफल आपके लिए कन्फ्यूजन पैदा कर सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव लाने में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपको तेजी से कार्य करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

सिंह- बेहतर आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। कुछ भी खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें जो आपके पास पहले से हैं। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लें। यह आपको डिप्रेशन से बचाएगा। साथ ही, यह आपको समझदारी से निर्णय लेने में मदद करेगा। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए कन्फ्यूजन पैदा कर सकती है।

राशि के नवविवाहितों को बाहर जाना चाहिए।

कन्या- आज का दिन आपके लिए खास रहेगा. आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे आप पूरे मन से करेंगे। जिससे आपको मिलेगी। इस राशि के लोग जो स्टील के बर्तनों का व्यवसाय करते हैं। आज इनके लिए धन कमाने के योग बन रहे हैं। जिससे आपका पूरा दिन खुशियों भरा रहेगा। इस राशि के नवविवाहितों को आज कुछ समय के लिए बाहर जाना चाहिए। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

तुला- तरोताजा रहने के लिए अच्छा आराम करें। लंबी अवधि के मुनाफे की दृष्टि से शेयरों और म्यूचुअल फंड में निवेश फायदेमंद रहेगा। व्यर्थ के तर्क-वितर्क परिवार में तनाव का माहौल बना सकते हैं। याद रखें कि बहस से मिली जीत असल में जीत नहीं होती राशिफल और इससे किसी का दिल नहीं जीता जा सकता। इससे बचने के लिए जहां तक ​​हो सके अपनी बुद्धि का प्रयोग करें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ आज महत्वपूर्ण मुलाकात होगी। मीटिंग के बाद आप रात को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर कर सकते हैं. जिससे आपके बिजनेस को ही फायदा होगा। ऑफिस के काम में भी आज आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। धैर्य से निर्णय लेने से सफलता के मार्ग खुलेंगे।

धनु- अपने विचार व्यक्त करने में संकोच न करें। अपने आत्मविश्वास की कमी को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि यह आपकी समस्या को और अधिक जटिल बना देगा, साथ ही आपकी प्रगति में भी बाधा डालेगा। अपने आत्मविश्वास को वापस पाने के लिए खुलकर बोलें और होठों पर मुस्कान के साथ समस्याओं का सामना करें।

आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

मकर- आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. इन लोगों का कारोबार आज सामान्य रहेगा। आज जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, उनका आसानी से सामना किया जा सकता है। साथ ही आज आप खुद किसी की मदद कर सकते हैं। आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

कुंभ- आपका आकर्षक व्यवहार दूसरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा. आप दूसरों पर थोड़ा अधिक खर्च कर सकते हैं। कोई पत्र या ई-मेल पूरे परिवार के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। अगर आप अपने काम पर ध्यान देंगे तो सफलता और प्रतिष्ठा आपकी होगी। यदि आप यात्रा कर रहे हैं, तो अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज ले जाना न भूलें।

Read More : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ताजमहल में बंद कमरों के सर्वे की मांग वाली याचिका को किया खारिज

मीन राशि- इस राशि के लोगों का मन आज शांत रहने वाला है. आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएंगे, इस राशि के लोगों को आज उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है। आज आपका दिन ऑफिस के काम के प्रति अनुकूल रहने वाला है साथ ही सीनियर आपकी बात को गंभीरता से लेंगे।

 

आज कौन सी तिथि, नक्षत्र और योग रहेगा, जानिए आज का पंचांग

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 13 मई 2022 शुक्रवार का दिन है। वैशाख की शुक्ल पक्ष द्वादशी 05:27 PM तक उसके बाद त्रयोदशी है। सूर्य मेष राशि पर योग-सिद्धि , करण-बालव और कौलव वैशाख मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 13 मई का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 आज की तिथि तिथि-द्वादशी 05:27 PM तक उसके बाद त्रयोदशी आज का नक्षत्र-हस्त 06:48 PM तक उसके बाद चित्रा आज का करण- बालव और कौलव आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष आज का योग- सिद्धि आज का वार-शुक्रवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-5:50 AM सूर्यास्त-6:55 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-4:12 PM, 13 मई चन्द्रास्त- 4:17 AM, 14 मई सूर्य – सूर्य मेष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि

Read More : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ताजमहल में बंद कमरों के सर्वे की मांग वाली याचिका को किया खारिज

चन्द्रमा- चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा। दिन-शुक्रवार माह- वैशाख व्रत- परशुराम द्वादशी, प्रदोष व्रत आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त- 11:57 AM से 12:49 PM अमृत काल– 12:59 PM से 02:32 PM ब्रह्म मुहूर्त– 04:14 AM से 05:02 AM विजय मुहूर्त-02:08 PM से 03:01 PM गोधूलि मुहूर्त-06:21 PM से 06:45 PM निशित काल-11:33 PM से 12:16 AM, May 14 आज का शुभ योग  सर्वार्थ सिद्धि योग- नहीं है रवि पुष्य योग – नहीं है अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-11:57 AM से 12:49 PM

 

अदालत ने वापस लिए अब्दुल्लाह आजम और डॉ तजीन फातिमा गैर जमानती वॉरंट

रामपुर : सुरेश कुमार : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान की पत्नी डॉ तजीन फातिमा और विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम खान रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में  आज ही हाजिर हुए जबकि अब्दुल्ला आजम खान के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्रों के मामले में अदालत में अगली तारीख 16 मई की तय थी।  बीती 11 मई को तारीख  पर हाजिर नहीं हुए थे और अपने अधिवक्ता के द्वारा अदालत से हाजिरी माफी की दरखास्त लगाई थी लेकिन अदालत ने उनके इस प्रार्थना पत्र को न केवल निरस्त कर दिया था बल्कि सीधे तौर पर दोनों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे।

गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से ही दोनों के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी और अगर पुलिस उनको गिरफ्तार कर लेती तो फिर जमानत के लिए एक लंबी प्रक्रिया से फिर गुजरना पड़ सकता था इसी से बचने के लिए अगले ही दिन यानी आज अब्दुल्लाह आजम खान और उनकी माता डॉ तजीन फातिमा रामपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए।  उनके अधिवक्ता ने बीते दिन अदालत में हाजिर ना होने की मजबूरी बताई  और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से बीती तारीख पर हाजिर होने की दलील पेश करते जब गैर जमानती वारंट वापसी लिए जाने की प्रार्थना की। अदालत ने एक लाख ₹ के पर्सनल बांड पर उनके गैर जमानती वारंट वापसी लिए जाने के आदेश दिए जिसके बाद दोनो अदालत से बाहर आकर घर चले गए। मीडिया से बचते हुए उन्होंने कुछ भी बोलने से परहेज किया ।

मेडिकल हिस्ट्री बतायी और रीजन दिए

इस संबंध में अब्दुल्लाह आजम के अधिवक्ता ज़ुबैर अहमद खान ने बताया बर्थ सर्टिफिकेट का मैटर था इसके अंदर कल एनबीडब्ल्यू इशू हुए थे नेक्स्ट डेट इसमें 16 मई तय थी आज न्यायालय में दोनों अब्दुल्लाह आजम खान साहब और उनकी माता डॉ ताज़ीन फातमा दोनों अपीयर हुए हम लोगों ने एप्लीकेशन लगाएं और न्यायालय को उनके स्वास्थ्य के डॉक्यूमेंट है बताएं, मेडिकल हिस्ट्री बतायी और रीजन दिए कल एक्सएमशन एप्लीकेशन लगी थी कल भी लगी थी तो कल पर्सनल अपीयर ना होने का क्या रीजन था कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद वारंट रीकॉल कर लिया और पर्सनल ₹100000 का बांड के लिए कहा है जमा हो गया है, इस मामले में अब अगली तारीख 16 मई तय की गई है जिसमें अब दोनों ही कोर्ट में पेश होंगे ।

Read More : गोरखपुर में हरिशंकर तिवारी के करीबी के अपार्टमेंट पर चला बुलडोजर

अधिवक्ता ज़ुबैर अहमद ने कहा हमारी तरफ से किसी भी तरह से ट्राईल कोर्ट को हैम्पर नहीं किया जा रहा है जो भी तारीख नियत होती है उस दिन क्रॉस एग्जामिनेशन किया जाता है और प्रोग्रेस ऑफ द ट्रायल हमारी वजह से हैम्पर नहीं हुई है।