Saturday, April 11, 2026
Home Blog Page 93

पुलिस ने की सेरेआम युवक की पिटाई

रामपुर : सुरेश कुमार : उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर मे 13 मई को छेड़छाड़ की घटना को लेकर तहसील सदर मैं तैनात एक संविदा कर्मी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पुलिस की वर्दी पर हाथ डाल दिया था जिसके बाद सब इंस्पेक्टर ने भी संविदा कर्मी को कुछ पुलिस कर्मियों के साथ सरेआम पीट डाला था इसी को लेकर घटना का वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । आइए दिखाते हैं क्या है पूरा मामला….

जनपद रामपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित पक्षी विहार का चंद दिनों पहले उद्घाटन किया गया है मनोरंजन की जगह होने के चलते यहां पर महिला पुरुष एवं बच्चों की अच्छी खासी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है इसी से जुड़ी एक घटना के कुछ वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं जिसमें हंगामा हो रहा है और फिर पुलिस का वर्दीधारक कर्मी एक युवक की जमकर धुनाई कर रहा है उसके अलावा कई अन्य लोग भी युवक को लातों और घूसो से धुनाई करते हुए देखे जा सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में जांच के लिए टीम गठित की है वही वीडियो में युवक की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है । घटना में आरोप लग रहे हैं कि तहसील सदर में तैनात कथित संविदा कर्मी पुष्पेंद्र ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर किसी महिला के साथ छेड़खानी की है

पुलिस अधीक्षक ने तुरंत की कार्यवाई

जिसके बाद महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत वहां पर तैनात पुलिस वालों से की जब पुलिसकर्मियों ने युवक एवं उसके साथियों को महिला पक्ष द्वारा इस मामले की शिकायत करने की बात कही तो संविदा कर्मी एवं उसके साथियों ने पुलिस कर्मियों की वर्दी पर हाथ डाल दिया फिर क्या था पुलिसकर्मी हरकत में आ गए और संविदा कर्मी की जमकर सरेआम पिटाई कर डाली इसी से जुड़े कई वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो गए हैं वहीं घटना की जांच की जा रही है और वही घायल संविदा कर्मी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Read more : साकी नाका रेप मामले में दोषी को मिली सज़ा-ए-मौत

पुलिस अधीक्षक रामपुर अशोक कुमार शुक्ला के मुताबिक ये पक्षी विहार में लोग घूमने के लिए आ रहे हैं रामपुर में, अच्छी सी व्यवस्था दी गई है प्रशासन द्वारा घटना इस तरीके से है कि रात को करीब 10:00 बजे 13 तारीख को नदीम नाम का एक व्यक्ति अपनी बहन के साथ आया था घूमने उसका आरोप है कि एक लड़के ने छेड़खानी करी तो लड़के के साथ दो महिलाएं थी लड़के की उम्र 15 या 16 साल थी दोनों आपस में उलझने लगे तो इसी बीच जो हैं

नदीम ने अपने 2 साथी हैं पुष्पेंद्र हैं और एक कोई और है उसको बुला लिया वह तहसील में संविदा कर्मी है बाद में जानकारी हुई वो आ गया और वह नशे में था मार पिटाई वहां ज्यादा होने लगी महिलाओं ने कॉल किया पुलिस पहुंच गई मौके पर और जब पुलिस पहुंच गई क्योंकि वह नशे में था पुष्पेंद्र इतना ज्यादा नशे में था वह पुलिस पर भी हाथ उठाने लगा उसकी वर्दी वगैरह फाड़ दी तो जैसे-तैसे पुलिस ने उसको पकड़ कर थाने ले आई और उसका मेडिकल कराया गया मेडिकल में शराब भी आई है बाद में मालूम हुआ तहसील का संविदा कर्मी है

इधर हमारी पुलिस टीम थी तो दोनों पक्षों में प्रयास किया गया कि सहमति बन जाए चलो जो हुआ सो हुआ लेकिन मैंने जो देखा वीडियो क्योंकि वीडियो कई वायरल हो रहे थे उसमें यह था कि आवश्यकता से अधिक बल का प्रयोग किया और पब्लिक डोमेन में कहीं भी हम यह छूट नहीं देते कि आप आवश्यकता से अधिक बल का प्रयोग करें जितनी जरूरत थी उतना करना चाहिए था

तो प्रथम दृष्टि मुझे लगा ज्यादा बल का प्रयोग हुआ है तो मैंने जो सब इंस्पेक्टर थे उन को निलंबित करके एक जांच कमेटी बिठा दी है एडिशनल एसपी के नेतृत्व में कि सभी पक्षों की जांच करले किसकी क्या गलती रही और 3 या 4 दिन का टाइम आज 3 दिन बीत गए आज उनकी रिपोर्ट आ जाएगी तब विभागीय कार्रवाई बन सकती होगी हम करेंगे जिलाधिकारी से भी हमने अनुरोध किया है जो कि वो तहसील कर्मी है वह भी अपने स्तर से कार्यवाही करें और अभी रिपोर्ट आ जाएगी तो हम आगे की कार्यवाही करेंगे।

Read more : शिल्पी राज का MMS Video बनाने वाले शख्स का चला पता, जानिए कौन है ये शख्स

 

शिल्पी राज का MMS Video बनाने वाले शख्स का चला पता, जानिए कौन है ये शख्स

 डिजिटल डेस्क : भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज पिछले दिनों एक एमएमएस को लेकर सुर्खियों में छाई रहीं. वायरल हो रहे एक आपत्तिजन वीडियो को लेकर दावा किया गया कि यह वीडियो शिल्पी राज का है और वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सेक्स कर रही हैं. वहीं तीसरा शख्स भी उस जगह पर है जो वीडियो बना रहा है. हालांकि सिंगर शिल्पी राज ने कहा है कि यह वीडियो उनका नहीं है. ये सिर्फ उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

एक इंटरव्यू में शिल्पी ने कहा,”मेरे नाम से वायरल किया गया वीडियो मेरा नहीं है. मैं उस लड़की तक को नहीं जानती जिसको उनका नाम देकर बदनाम किया गया. हकीकत तो यह है कि मैंने तो वो वीडियो तक नहीं देखा.” राज आगे कहती हैं कि यह उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है. जब भी कोई आगे बढ़ रहा होता है तो उसके लिए तरह-तरह की बातें कर पीछे खींचने की कोशिश की जाती है. इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि इंडस्ट्री में महिलाओं की कोई इज्ज़त नहीं है.

क्या है शिल्पी राज का MMS मामला

इस दौरान उन्होंने अपने भाई को लेकर बड़ी बात कही. शिल्पी राज ने कहा,”मेरे साथ इस तरह की हरकत की गई बहुत गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए. मेरा भी परिवार और मेरी भी कोई इज्ज़त है.” अपने भाई को लेकर शिल्पी राज ने कहा,”जब मेरे भाई को इस बारे में बता चला तो वो बहुत परेशान हो गया था. हालांकि मैंने उसे पूरी बात बताई.” मैनेजर को लेकर शिल्पी राज कहती हैं,”मेरे नाम से वायरल हो रहे वीडियो को लेकर मुझे इंडस्ट्री से एक भी फोन नहीं आया, हालांकि मेरे मैनेजर के सभी फोन आए.”

Read More : ‘लापता’ हुई अभिनेत्री और तृणमूल सांसद नुसरत जहां, लगे पोस्टर…

वहीं इस मामले में शिल्पी राज का कहना है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। वायरल वीडियो  को शिल्पी राज ने फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि वीडियो में दिख रही लड़की कोई और है। उन्हें इस वीडियो के बारे में कुछ नहीं पता। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर ना करें और यदि किसी के पास वीडियो है तो वह उसे डिलीट कर दें। शिल्पी राज ने कहा कि इस तरह के वीडियो को कुछ लोग यूट्यूब पर भी चला रहे हैं। मैं गरीब परिवार से हूं और मैंने कोई भी गलत काम नहीं किया है। यह वीडियो साजिश करके बनाया गया है।

 

‘लापता’ हुई अभिनेत्री और तृणमूल सांसद नुसरत जहां, लगे पोस्टर…

कोलकाता : बांग्ला फिल्म अभिनेत्री और टीएमसी की सांसद नुसरत जहां प्रायः ही विवादों में रहती हैं और अब टीएमसी सांसद ‘लापता’ हो गई है। पश्चिम बंगाल के बशीरहाट लोकसभा इलाके में विभिन्न जगह नुसरत जहां के लापता होने के पोस्टर चिपकाए गए गए है। इनमें लिखा है, “सांसद नुसरत जहाँ लापता हैं। मैं पता लगाना चाहता हूं। टीमसी के कार्यकर्ताओं के सौजन्य से। ” बशीरहाट लोकसभा इलाके में इस तरह के पोस्टर मिलने के बाद से सियासी घमासान तेज हो गया है। बता दें कि नुसरत जहा बशीरहाट से टीएमसी की सांसद हैं और हाल में अपने पति निखिल जैन के साथ संबंध विच्छेद और फिर बच्चे के जन्म को लेकर सुर्खियों में रही थी।

अब बशीरहाट लोकसभा इलाके में लापता होने के पोस्टर के बाद सांसद के राजनीतिक और इलाके में कार्यकलाप पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय तृणमूल पंचायत प्रमुख का कहना है कि आम लोगों के वोट से जीतने के बाद लोगों की उम्मीद होती है कि सांसद उनके इलाके में आएंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे, लेकिन लोग सोशल मीडिया पर ही केवल सांसद को देख पाते हैं।

Read More : पिता के अंतिम संस्कार के बीच लड़की से पूछा, गर्लफ्रेंड बनोगी? भड़के लोग!

क्यों लगें नुसरत जहां के पोस्टर

इस संदर्भ में जिला भाजपा युवा मोर्चा के बशीरहाट के अध्यक्ष पलाश सरकार ने कहा, “टीएमसी की सांसद फिल्मी पर्दे पर दिखती है, वह सोशल मीडिया, फेसबुक और ट्वीटर पर दिखती है उन्हें आम लोगों की चिता नहीं है। वास्तव में वह तृणमूल कांग्रेस में भी अपना वजूद खो चुकी है।

बशीरहाट लोकसभा इलाके में इस तरह के पोस्टर मिलने के बाद से सियासी घमासान तेज हो गया है। बता दें कि नुसरत जहा बशीरहाट से टीएमसी की सांसद हैं और हाल में अपने पति निखिल जैन के साथ संबंध विच्छेद और फिर बच्चे के जन्म को लेकर सुर्खियों में रही थी। अब बशीरहाट लोकसभा इलाके में लापता होने के पोस्टर के बाद सांसद के राजनीतिक और इलाके में कार्यकलाप पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय तृणमूल पंचायत प्रमुख का कहना है कि आम लोगों के वोट से जीतने के बाद लोगों की उम्मीद होती है कि सांसद उनके इलाके में आएंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे, लेकिन लोग सोशल मीडिया पर ही केवल सांसद को देख पाते हैं

 

पिता के अंतिम संस्कार के बीच लड़की से पूछा, गर्लफ्रेंड बनोगी? भड़के लोग!

डिजिटल डेस्क : दक्षिण अफ्रीका में एक शख्स ने महिला को उसके पिता के अंतिम संस्कार के मौके पर ही प्रपोज कर दिया। महिला कॉफिन में बंद पिता के शव से कुछ मीटर दूर ही बैठी थी, तभी एक शख्स वहां आया और उसने महिला का हाथ अपने हाथों में लेकर उसे प्रपोज कर दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ढाई लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो के कैप्शन में शख्स ने लिखा, ‘अंतिम संस्कार के मौके पर मृतक की बेटी के आंसू पोंछते हुए उसे प्रपोज किया।’ यह वीडियो एक हफ्ते पहले ही टिक-टॉक पर अपलोड किया गया था। दक्षिण अफ्रीका की एक सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह शख्स अंतिम संस्कार कर रहा पादरी ही था। पादरी ने महिला से उसका हाथ मांगा और उसे सहारा देने की बात कही।

इस विवादित क्लिप में महिला अपने मृत पिता के कॉफिन के ठीक बगल में बैठकर आंसू बहाती नजर आ रही है। यहां पादरी अचानक शोक में डूबी लड़की के सामने घुटने टेकता है और उससे कुछ ऐसा कहता है जिससे वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं। वीडियो के अंत में पादरी अपनी होने वाली दुल्हन की अंगुली में रिंग पहनाता है, जिसे वो स्वीकार करती नजर आती है।

Read More : बिजली कटौती से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

रिपोर्ट के मुताबिक, पादरी ने दुख की इस घड़ी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होने के लिए भगवान को धन्यवाद दिया। उसने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मेरे प्रपोज करने के बाद उसे इस बड़े आघात से बाहर आने में मदद मिलेगी।’ यह वीडियो पोस्ट करते ही पादरी आलोचकों के निशाने पर आ गया।

Read more:नेशनल हेराल्ड केस गांधी परिवार के लिए बना गले की हड्डी, जानिए क्या है पूरा मामला

बिजली कटौती से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिमोहन चोडॉवत–झालावाड़ : झालावाड़ शहर में इन दिनों बिजली समस्या के कारण आमजन परेशान है। भीषण गर्मी के चलते जिले में पारा 46 डिग्री को छू रहा है, लेकिन ऐसे में बिजली कटौती के चलते आमजन त्राहि-त्राहि कर रहा। अघोषित बिजली कटौती से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में आज डिस्कॉम कार्यालय का घेराव किया और अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई।

भाजपा जिला अध्यक्ष संजय जैन व मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता रैली निकालते हुए जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे, लेकिन डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता के नदारद मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और डिस्कॉम तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद डिस्कॉम के एक्सईएन सी पी गुप्ता मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने भी जवाबदेही से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि AEN और JEN तो उनका फोन तक नहीं उठाते। ऐसे में भाजपा जिला अधक्ष संजय जैन ने कहा कि जब उच्चाधिकारियों के ही फोन डिस्कॉम के छोटे कर्मचारी नहीं उठा रहे, तो आम जनता की सुनवाई कौन करेगा। पूरे शहर में भीषण गर्मी के चलते त्राहि-त्राहि मची है, लेकिन डिस्कॉम अधिकारी विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं कर रहे।

Read More : मंडप तक BMW से नहीं लाया दूल्हा तो हुआ बवाल, बिना दुल्हन के ही लौट गई बारात

कलेक्टर के पास पहुंचे और लापरवाह डिस्कॉम कर्मचारियों की शिकायत

आपूर्ति में शीघ्र सुधार नहीं किया गया, तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन पर उतर जाएंगे । जिसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष संजय जैन एक्सईएन सी पी गुप्ता को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर के पास पहुंचे और लापरवाह डिस्कॉम कर्मचारियों की शिकायत की। एडीएम राधेश्याम डेलू ने मामले पर गंभीरता दिखाई और लापरवाह डिस्कॉम कर्मचारियों को नोटिस देने की बात कही और डिस्कॉम XEN गुप्ता को विद्युत आपूर्ति में तुरंत सुधार लाने के निर्देश दिए।

Read more:नेशनल हेराल्ड केस गांधी परिवार के लिए बना गले की हड्डी, जानिए क्या है पूरा मामला

मंडप तक BMW से नहीं लाया दूल्हा तो हुआ बवाल, बिना दुल्हन के ही लौट गई बारात

आणंद : गुजरात के आणंद में शादी के बाद दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी। रात में शादी की सारी रस्म खुशी-खुशी पूरी हुई और सुबह दुल्हन की विदाई की तैयारियां चल रही थी लेकिन इस दौरान दुल्हन और दूल्हा पक्ष के बीच BMW कार को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बिना दुल्हन की विदाई कराए ही बारात वापस चली गई।

यह मामला आणंद के नापाडवांटा का गांव है जहां पर शादी के लिए दूल्हा BMW कार में सवार होकर आया था लेकिन गांव का रास्ता इतना खराब और छोटा था कि शादी स्थल पर BMW कार से वहां पर पहुंच पाना संभव नहीं था। ऐसे में दूल्हे को बाइक पर बैठकर मंडप तक पहुंचा पड़ा। दोनों परिवारों ने खुशी-खुशी शादी की रस्म पूरी की लेकिन विदाई से कुछ देर पहले दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।

दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच मारपीट और गाली गलौच

इस बात पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट और गाली गलौच तक पहुंच गई। जिसकी वजह से शादी के बाद दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उनके साथ जमकर मारपीट की गई। दूल्हे के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। लड़के वालों ने अपनी शिकायत में लिखा है कि यह झगड़ा BMW कार की वजह से हुआ क्योंकि सड़क छोटी है, कार अंदर नहीं आ सकती थी। वहीं, दूल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हे वाले दहेज की मांग कर रहे थे। रुपयों के साथ बाइक भी मांगी।

Read More : आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पटेल

दूल्हे की बहन भूमि पढ़ियार का कहना है कि आराम से शादी की सभी रस्में पूरी हो गईं थीं। BMW का अंदर लाने को लेकर विवाद हो गया। दुल्हन के पिता तखासिह परमार ने बताया कि वो लोग बिना दुल्हन विदा कराए ही यहां से चले गए। लड़की की मां का कहना है कि लड़के वालों ने दो लाख और बाइक मांगी थी।

कांग्रेस बोर्ड अध्यक्ष नरेन्द्र खोड़निया के खिलाफ भाजपा नेताओं ने खोला मोर्चा

डूँगरपुर – सादिक़ अली : सागवाडा नगरपालिका भवन गिराने को लेकर भाजपा नेताओ ने कांग्रेस नेताओ अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा ।वही नगरपालिका कांग्रेस बोर्ड अध्यक्ष नरेन्द्र खोड़निया ने डिफेंस मोड में आते हुए नगरपालिका वासियों को सोशल मीडिया से सुंदर सुविधाओं से युक्त नए भवन को बनाने का सन्देश जारी किया मोर्चा ।

वही दूसरी ओर नगरपालिका बोर्ड अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया ने डिफेंस मोड़ में आते हुए जनता और नगरपालिका की सुविधाओं के लिए नियमों का ध्यान रख किए गए प्रयासों को बताते हुए उन पर लगाए गए तमाम आरोपो का खंडन कर भाजपा नेताओं को सबसे बड़े विकास के बाधक की संज्ञा देते हुए दिखाई दिए।

राजनीति के प्याले में तूफान|

भाजपा नेताओं ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर भवन गिराने की कार्यवाही बन्द कर भवन को यथावत रखने की माँग की। डूंगरपुर जिले के सागवाडा कस्बे में बीते कुछ दिनों से राजनीति के प्याले में तूफान आ रहा है। दरअसल नगरपालिका सागवाड़ा में कांग्रेस बोर्ड अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया पर भाजपा नेताओं द्वारा हठधर्मिता से नियमों को ताक पर रखते हुए अपने भाई के निजी भवन सुरभी कॉम्प्लेक्स में नगरपालिका कार्यालय को शिफ्ट करवा निजी लाभ दिलवाने का आरोप लगाया जा रहा है।

Read More:निजी और सरकारी अस्पतालों से परेशान जनता ने लगाई हयात ज़फर हाशमी से गुहार

डूंगरपुर बांसवाडा सांसद कनकमल कटारा के नेतृत्व में मंगलवार को जिला कलक्टर को एक ज्ञापन सौप कर नगरपालिका भवन को यथावत रखने की माँग की है। वही दूसरी ओर नगरपालिका बोर्ड अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया ने डिफेंस मोड़ में आते हुए जनता और नगरपालिका की सुविधाओं के लिए नियमों का ध्यान रख किए गए प्रयासों को बताते हुए उन पर लगाए गए तमाम आरोपो का खंडन कर भाजपा नेताओं को सबसे बड़े विकास के बाधक की संज्ञा देते हुए दिखाई दिए।

ये भी पढ़े : – राजधानी में हिस्ट्रीशीटर ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

राजधानी में हिस्ट्रीशीटर ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

लखनऊ : लखनऊ के मानकनगर थाना क्षेत्र के सिंगारनगर इलाके में मंगलवार सुबह एक हिस्ट्रीशीटर ने भोलाखेड़ा निवासी 35 वर्षीय सौजन्य त्रिपाठी पर फायरिंग कर दी। गोली उनके कंधे में लगी। फायरिंग होने से इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने सौजन्य को गंभीर हालत में अपोलो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक अभी तक की जांच में आया है कि आरोपी ने किसी लेनदेन के विवाद में गोली मारी है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में एक टीम दबिश दे रही है।

कॉलेज के सामने घेरकर मारी गोली, फोन कर था बुलाया

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मंगलवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे सौजन्य शरण को लतित सोनकर नाम के व्यक्ति ने मिलने के लिए बुलाया था। सौजन्य आलमबाग इंटर कॉलेज के पास बताए स्थान पर मिलने पहुंचा। जहां ललित नाम के युवक ने बातचीत के दौरान उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उसके कंधे में लगी। जिससे वह लहु-लुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घायल सौजन्य ने ललित पर पुरानी रंजिश में गोली मारने की बात कही है। रंजिश के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Read More : अस्पतालों में भर्ती महिला मरीज की आंख को चूहों ने कुतरा, पलक के हुए दो टुकडे़

रात में भी घर के पास आकर दी थी धमकी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका है और इस बार लतित जान से मारने की नीयत से तमंचा लेकर आया था। आरोपी अमीनाबाद कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। हीवेट रोड निवासी ललित सोनकर के खिलाफ जनवरी महीने में धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसको लेकर ललित लगातार उसको धमकी भी दे रहा था। पीड़ित के मुताबिक सोमवार रात भी घर के पास आकर धमकी दी थी।

Read More:उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में दौड़ेगी रोजगार की रेल, उद्योग और निवेश के बनेंगे केंद्र

 

अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की आंख को चूहों ने कुतरा, पलक के हुए दो टुकडे़

कोटा : फ़रीद खान : राजस्थान में बेहतर चिकित्सा सेवा देने का दम भरने वाली गहलोत सरकार के अस्पतालों में जहां मच्छर भी नहीं घूस सकता ऐसी अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण राजस्थान की बेतहर स्ट्रोक यूनिट में से एक कोटा एमबीएस अस्पताल की स्ट्रोक युनिट में भर्ती महिला मरीज की आंख को देर रात चूहों ने कुतर दिया, ये ही नहीं महिला की पलख के दो टुकडे हो गए। इस मामले की जानकारी लगते ही अस्पताल में हडकंप मच गया।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते रहे। मामला देर रात का है। महिला के पति देवेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि उसकी पत्नी रूपमति भाटी को लकवा हुआ था, उसका शरीर गर्दन से नीचे बिल्किुल भी काम नहीं करता, केवल गर्दन के ऊपर का हिस्सा काम करता है, रूपवति पिछले 40 दिन से यहां भर्ती है। उन्होंने बताया कि यहां चूहे तो हैं पर ये नहीं पता था कि इतने खतरनाक है।

महिला ने गर्दन में हलचल की तो चूहा चला गया|

रात करीब 3 बजे महिला की आंख को चूहे कुतर रहे थे, महिला ने गर्दन में हलचल की तो चूहा चला गया लेकिन पता चला की वह बार बार आता रहा और आंख को कूतर दिया, उसकी पलक के दो टुकडे हो गए। जब उठकर देखा तो आंख से खून-ही खून निलक रहा था, तत्काल डॉक्टर व नर्सिग स्टॉफ को सूचित किया तो उनके भी होश उड गए। सुबह इसकी जानकारी यूनिट हेड को दी। आंख के डॉक्टर भी आए और मरीज की पलख में टांके लगाए गए हैं।

Read More : यूपी सरकार के मंत्रि‍यों को सेवा का ‘मंत्र’ पढ़ा रहे PM नरेंद्र मोदी

रात को घूमते है, कोटा के सबसे बडे अस्पताल में चूहे
कोटा संभाग के सबसे बडे अस्पताल में चूहों का आतंक इस कदर है कि पहले भी कई मरीजों को वह अपना निशाना बना चूके हैं। चिकित्साय के उपाधीक्षक डॉ. समीर टंडन का कहना है कि यहां अपने पेस्टीसाइड कंट्रोल कार्यक्रम चला रखा है। जिसके तहत यहां मच्छर, मक्खी, कोकरोच तक नहीं आ सकते, ऐसे में ये बडा चिंता का विषय है कि चूहे कहां से आ गए। जबकी इस स्ट्रोक यूनिट में कई दरवाजों को क्रोस कर पहुंचा जाता है। तीन माह में एक बार पेस्टीसाइड कंट्रोल किया जाता है, केमिकल के छिडकाव से कीटाणु रहित यूनिट में बडे-बडे चूहों का होना चिकित्सा विभाग की लापरवाही का बडा उदाहरण है।

यूपी सरकार के मंत्रि‍यों को सेवा का ‘मंत्र’ पढ़ा रहे PM नरेंद्र मोदी

लखनऊ  :  PM नरेंद्र मोदी सोमवार देर शाम लखनऊ पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, मेयर संयुक्ता भाटिया सहित कई मंत्रियों ने किया. एयरपोर्ट से वह सीधे सीएम योगी के 5 कालीदास मार्ग स्थित आवास पर पहुंचे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लखनऊ में सीएम आवास पर योगी मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक की. इस दौरान पीएम मोदी ने योगी सरकार की कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए मंत्रियों को सुशासन का पाठ पढ़ाया. उन्होंने मंत्रियों से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करते हुए लक्ष्य तय करके काम करने की नसीहत दी. उन्होंने मंत्रियों से कहा कि अपने 50 दिन के काम का आकलन करके कमियों को दूर करें. उनकी बात सुनी और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के जीत का मंत्र दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम योगी व मंत्रियों के साथ एक ग्रुप फोटो भी करायी.

PM मोदी दूसरी बार पहुंचे सीएम आवास

पीएम नरेंद्र मोदी का यह दूसरा मौका था, जब वह बतौर PM मुख्यमंत्री आवास 5 कालीदास मार्ग पहुंचे थे. इससे पहले पीएम मोदी 20 जून 2017 को मुख्यंमत्री आवास पहुंचे थे. उस समय राष्ट्रपति चुनाव से पहले का मौका था. इसमें विपक्ष के नेता, कई धर्मगुरु व बहुत मेहमान भी बुलाए गए थे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मुख्यमंत्री आवास जा चुके हैं. लेकिन वह समय राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में वहां गये थे. उन्होंने भाजपा व सहयोगी दलों के सांसदों, विधायकों का समर्थन भी मांगा था. उप राष्ट्रपति वैकेंया नायडू 24 जनवरी 2018 को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पहुंचे थे. योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद कई बड़े नाम 5 कालीदास मार्ग जा चुके हैं.

Read More : कोर्ट ने मथुरा की शाही ईदगाह सील करने की याचिका स्वीकार की, एक जुलाई को होगी सुनवाई

 

कोर्ट ने मथुरा की शाही ईदगाह सील करने की याचिका स्वीकार की

डिजिटल डेस्क :  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रसिद्ध ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब सिविल कोर्ट ने मथुरा में श्रीकृष्ण की जन्मस्थली के पास स्थित प्रसिद्ध शाही ईदगाह मस्जिद को सील करने की याचिका को स्वीकार कर लिया है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 1 जुलाई की तारीख तय की है। आपको बता दें कि मथुरा में 13.37 एकड़ जमीन के मालिकाना हक को लेकर सिविल कोर्ट में मामला पहले से चल रहा है. इसमें से 11 एकड़ जमीन मंदिर के पास और बाकी ईदगाह के पास है।

दरअसल, अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने मुथरा सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में एक अर्जी दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने शाही ईदगाह को सील करने और वहां सुरक्षा बढ़ाने, वहां आवाजाही पर रोक लगाने और सुरक्षा अधिकारी नियुक्त करने की मांग की है.

श्री कृष्ण जन्मभूमि संपत्ति पर विवाद

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद का जिक्र करते हुए महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “जिस तरह से ज्ञानवापी मस्जिद, वाराणसी में हिंदू शिवलिंग के अवशेष मिले हैं, उससे स्थिति स्पष्ट हो गई है कि प्रतिवादी इस कारण से शुरू से ही वहां विरोध कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि ‘यह स्थिति श्री कृष्ण जन्मभूमि संपत्ति की है, जो वास्तविक गर्भगृह है, जहां सभी हिंदू धार्मिक अवशेष, कमल शेषनाग, ओम, स्वस्तिक आदि हिंदू धार्मिक प्रतीक और अवशेष हैं। इसमें से कुछ को मिटा दिया गया है और कुछ को प्रतिवादी समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। इस स्थिति में, यदि हिंदू अवशेषों को नष्ट कर दिया जाता है, तो संपत्ति का चरित्र बदल जाएगा और वाद का उद्देश्य पराजित हो जाएगा।

Read More : फिल्मी स्टाइल में बदमाशोंल ने किया सीएचसी अधीक्षक के घर पर हामला

महेंद्र सिंह ने वही कहा, ‘माननीय न्यायालय से अनुरोध है कि परिसर में सभी की आवाजाही को प्रतिबंधित कर परिसर की समुचित सुरक्षा की व्यवस्था की जाए या परिसर को सील कर दिया जाए।’आपको बता दें कि मथुरा में शाही ईदगाह और श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है और इस मामले की सुनवाई वहां की सिविल कोर्ट में चल रही है.

फिल्मी स्टाइल में बदमाशोंल ने किया सीएचसी अधीक्षक के घर पर हामला

बहराइच : अशोक सोनी  -पयागपुर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर संदीप मिश्रा को पांच दिन पूर्व सीएमओ ने हटा दिया था। उनके स्थान पर डॉक्टर विकास वर्मा को तैनाती दी गई। लेकिन डॉक्टर विकास तैनाती न लें, इसके लिए संदीप मिश्रा हर जतन कर रहे हैं। सोमवार रात को डॉक्टर के भाई समेत अन्य हथियार से लैस होकर आवास पहुंचे। पुलिस और एसडीएम के पहुंचने पर सभी फरार हो गए। बुधवार को डॉक्टर विकास ने एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जिले के पयागपुर सीएचसी में तैनात रहे डॉक्टर संदीप मिश्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी कर्मचारियों पर रिवाल्वर तान देना तो आशाओं को ऑफिस से भगा देना। इतना ही नहीं क्षेत्र के सभी लोग डॉक्टर संदीप मिश्रा से परेशान रहने लगे। जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने पांच दिन पूर्व डॉक्टर संदीप मिश्रा को हटाते हुए जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। उनके स्थान पर डॉक्टर विकास वर्मा को तैनाती मिली है। दो दिन तक विकास वर्मा को डॉक्टर संदीप मिश्रा ने चार्ज नहीं दिया। सोमवार को डॉक्टर विकास ने काफी जद्दोजहद के बाद चार्ज लिया। डॉक्टर विकास वर्मा का कहना है कि रात में 11 बजे के आसपास डॉक्टर संदीप के भाई कई दबंगों के साथ हथियार से लैस होकर आ गए। सभी ने चार्ज छोड़ने की धमकी दी। साथ ही आवास के बाहर घेरा डालते हुए अपशब्द कहने लगे। इस पर डॉक्टर विकास वर्मा ने पुलिस के साथ सीएमओ और एसडीएम को अवगत कराया। रात में ही पुलिस सीएचसी पहुंची और आरोपियों को साथ ले गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में बुधवार को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी से मुलाकात कर डॉक्टर विकास वर्मा ने सुरक्षा प्रदान करने के साथ आरोपियों पर मुकदमा लिखे जाने की मांग की है।

Read More : MP में दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने पर बवा

डॉक्टर संदीप तबादले के बाद भी सीएचसी में भ्रमणशील हैं। कभी बिस्तर तो कभी अन्य सामान के ले जाने के बहाने कर्मचारियों से बवाल कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अक्षम नजर आ रहा है।

MP में दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने पर बवाल

 भोपाल : मध्य प्रदेश के नीमच में दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। विवाद पुरानी कचहरी इलाके में मौजूद दरगाह के पास हुआ। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। उपद्रवियों ने पत्थर फेंके। एक बाइक में आग भी लगा दी।पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं। साथ ही उपद्रवियों को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठियां भी भांजीं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने नीमच सिटी इलाके में धारा 144 लगा दी है। पथराव में नीमच सिटी TI घायल हो गए। नीमच में बाजार पूरी तरह खुले हैं। अभी तक 9 लोग राउंडअप हुए हैं जबकि 4 पर केस दर्ज हुआ है।
पुरानी कचहरी इलाके में करीब पांच हजार वर्ग फीट जमीन पर दरगाह है। बताया जाता है कि ये जमीन सरकारी है। सोमवार शाम करीब 5 बजे इसी जमीन से लगी जमीन पर कुछ लोग हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करना चाहते थे। इस पर दरगाह में मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई। दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। रात करीब 8 बजे के बाद विवाद बढ़ गया। दोनों समुदाय के लोग इकट्‌ठा हो गए। इसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। उपद्रवियों ने एक बाइक को भी आग लगा दी।

क्या है मामला

मूर्ति स्थापित करने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बुलाया था। इसी बीच कुछ लोगों ने मौके पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। SP सूरज वर्मा ने बताया कि सूचना पर दल-बल के साथ पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भी भांजीं। पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं। सभी दुकानदाराें को घर भेज दिया। यहां अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

5 थानों का पुलिस बल मौजूद
SP ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर क्षेत्र में 5 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, रिजर्व पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। वज्र वाहन भी तैनात किया गया है।

ज्ञानवापी विवाद : यूपी सरकार की ओर से वाराणसी कोर्ट में अर्जी दाखिल

 वाराणसी :  ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट आज सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में पेश नहीं हो सकेगी। अभी तक रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी है। इसके पीछे की वजह 15 घंटे की वीडियोग्राफी और करीब 1500 फोटो बताई जा रही है। यह डाटा इतना ज्यादा है कि इसकी फाइल अभी नहीं बनाई जा सकी है। इसके लिए दो और दिन मांगे गए हैं। स्पेशल एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर और समय मांगा है।

यूपी सरकार की ओर से वाराणसी कोर्ट में अर्जी दाखिल

ज्ञानवापी मामले में UP सरकार की ओर से वाराणसी कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। DGC सिविल महेंद्र प्रसाद पांडेय ने सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने तीन मांगें की हैं।

ज्ञानवापी मस्जिद स्थित जिस 3 फीट गहरे मानव निर्मित तालाब को सीज किया गया है, उसके चारों तरफ पाइप लाइन और नल हैं। उस नल का उपयोग नमाजी वजू के लिए करते हैं। तालाब परिसर सील होने के कारण नमाजियों के वजू के लिए बाहर व्यवस्था की जाए।ज्ञानवापी के सील हुए क्षेत्र में शौचालय भी हैं, उनका उपयोग नमाजी करते हैं। अब उन्हें वहां नहीं जानें दिया जा रहा है, ऐसे में उनकी व्यवस्था की जाए।सील किए गए तालाब में कुछ मछलियां भी हैं। ऐसे में उन्हें खाने की चीजें नहीं मिल पा रही हैं। उन मछलियों को अब कहीं और पानी में छोड़ा जाए।

सुप्रीम कोर्ट में भी सर्वे रोकने की याचिका पर सुनवाई आज

सर्वे के खिलाफ अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट में आज इस पर सुनवाई होनी है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ इस मामले को देखेगी।

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट फुजैल अहमदी ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण को तुरंत रोकने की याचिका दाखिल की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पहले इससे जुड़ी फाइलें देखी जाएंगी। इसके बाद कुछ फैसला लेंगे। आज इस पर सुनवाई होगी।

हिंदू सेना भी सुप्रीम कोर्ट पहुंची

ज्ञानवापी में सर्वे मामले में अब हिंदू सेना भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। हिंदू सेना ने अर्जी दाखिल करते हुए ज्ञानवापी मामले में मसाजिद कमेटी की याचिका को जुर्माने के साथ खारिज करने और मामले में पक्षकार बनाए जाने की मांग की है। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में ये अर्जी 16 मई को दाखिल की है। उन्होंने कहा है कि हमें भारत के संविधान के अनुच्छेद-25 के तहत पूजा करने का पूरा अधिकार है। इसलिए हमें अदालत की सहायता करने की अनुमति दी जाए। मसाजिद कमेटी की याचिका अनुकरणीय लागत के साथ खारिज किए जाने योग्य है।

Read More : ट्रेज़री गार्ड में ड्यूटी कर रहे जवान भगतसिंह ने दिया ईमानदारी का परिचय

शिवलिंग मिलने का किया गया दावा

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे की शुरुआत 14 मई को हुई थी। सर्वे के आखिरी दिन हिंदू पक्ष ने ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग मिलने का दावा किया था। हिंदू पक्ष के दावे पर अदालत के आदेश से उस जगह को सील कर दिया गया है। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने हिंदू पक्ष के दावे का खंडन करते हुए उसे फव्वारा बताया है। साथ ही, यह भी कहा है कि वह जिला अदालत के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। सर्वे के तीसरे दिन की पूरी खबर क्लिक कर पढ़ें

 

ट्रेज़री गार्ड में ड्यूटी कर रहे जवान भगतसिंह ने दिया ईमानदारी का परिचय

हिंडौन- अजीम खान : तहसील परिसर हिण्डौन सिटी में ट्रेज़री गार्ड में ड्यूटी कर रहे जवान भगतसिंह जाट वैल्ट न.656 व निरंजन सिंह गुर्जर वैल्ट न. 820 को सायं करीब 6बजे एक पर्स मिला जिसमें बहुत कीमती सामान रखा हुआ मिला । पर्स के अन्दर करीब तीन तोला की एक सोने की चैन , आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और 70रूपये भी थे । गार्ड को पर्स मिलने पर हिण्डौन तहसीलदार गजानंद मीना को अवगत कराया । यह पर्स गांव सादपुरा ताली , तहसील मासलपुर, जिला करौली निवासी धर्मेन्द्र गुर्जर पुत्र महाराजा सिंह गुर्जर का था ।

धर्मेन्द्र गुर्जर सोमवार को अपना पर्स को ढूंढने के लिए तहसील परिसर हिण्डौन में आया तो सूचना मिली गार्ड के पास है गार्ड ने ईमानदारी का परिचय देते हुए गार्ड निरंजन गुर्जर के द्वारा हिण्डोन तहसीलदार की मौजूदगी में सभी समान पर्स सहित सभला दिया।

होम गार्ड के जवान ने सड़क पर मिले बैग

होमगार्ड का अंशकालिन प्लाटून कमांडर सुभाष ट्रैफिक के पूर्व जोन में तैनात होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी प्वाइंट पर चैक करते हुए वीरवार को जीटी रोड पर बस स्टेंड से संजय चौक की तरफ जा रहा था। गुरूद्वारे के पास पहुंचने पर रोड की दूसरी और जाने लगा तो एक काले रंग का बैग पड़ा दिखाई दिया।

सुभाष ने बैग को उठाकर चैक किया तो उसमें मोबाइल फोन, पैसे व अन्य जरूरी कागजात मिले। वह बैग को लेकर लघु सचिवालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह के पास कार्यलय में पहुंचा और बैग मिलने बारे जानकारी दी। इसी दौरान बैग में रखे मोबाइल फोन की घंटी बजी, सुभाष ने फोन उठाकर बात की तो सामने वाले ने अपनी पहचान शहर मालपुर निवासी रिटायर्ड हेड मास्टर बलवान सिंह के रूप में बताते हुए उक्त मोबाइल बैग सहित गुम होने बारे जानकारी दी। बैग के असल मालिक बलवान सिंह को लघु सचिवालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह के कार्यालय में बुलाकर उसका गुम हुआ बैग सही सलामत लौटाया गया।

Read More : स्वास्थ विभाग की लापरवाही से प्रसूता की हुयी मौत

स्वास्थ विभाग की लापरवाही से प्रसूता की हुयी मौत

बहराइच- अशोक सोनी : जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से प्रसूता की मौत हो गई। आरोप है कि सीएमएस ने खून दिलाने के बजाय उसको भगा दिया जिससे प्रसूता की मौत हो गयी।प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया है।रूपा देवी पत्नी मंगरु दरिया पुरवा बुबकापुर बहराइच निवासी प्रसूता आज जिला अस्पताल में ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती हुयी थी।शरीर मे खून की कमी को देखते हुए डॉक्टर ने सीएमएस से फ्री ब्लड को लिखा।

महिला के पति मंगरु जब अपनी पत्नी के लिए खून लेने के लिए सीएमएस से कहा तो सीएमएस ने उसको भगा दिया । ऑपरेशन के दौरान शरीर में खून की कमी होने की वजह से रूपा देवी की मौत हो गई।मृतक महिला के पति ने सीएमएस पर खून न देने का आरोप लगाया है,जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने सील किया हॉस्पिटल

चंद्र भवन ने बताया कि रविवार को हॉस्पिटल संचालक ने ब्लड की व्यवस्था को बोला, हम बोले दोपहर तक व्यवस्था हो पाएगी तो 10हजार लेकर कहीं से लाकर ब्लड चढ़ाया। ब्लड चढ़ाने से उसकी हालत बिगड़ी और फिर न जाने क्या-क्या दवा दे दिए। इस पर हमने कहा कि रेफर कर दो तो स्टॉफ बोला हम मैनेज कर लेंगे और लास्ट में जब खत्म हो गई तो जबरदस्ती बाहर कर दिया।
 उधर प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हॉस्पिटल पहुंचकर हंगामा काट दिया। सूचना मिलने पर गौरीगंज जिला अस्पताल के प्रभारी डॉ पीके उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हम लोग यहां पर आए तो यहां का कोई स्टॉफ डॉक्टर मौजूद नही है़। रिकॉर्ड लेकर इसे सील कर रहे हैं आगे जांचकर कार्रवाई करेंगे।

Read More : कर्क राशि के जातकों का रुका कार्य पूर्ण होगा, धनु वाले करें मसूर का दान

कर्क राशि के जातकों का रुका कार्य पूर्ण होगा, धनु वाले करें मसूर का दान

आज अनुराधा नक्षत्र व वृश्चिक राशि है। गुरु अपनी मीन राशि में हैं। शनि कुंभ व सूर्य वृष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ण हैं। आज वृष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 17 मई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल-

सूर्य इस राशि से द्वितीय व गुरु द्वादश रहकर लाभ देंगे। अष्टम चन्द्रमा आज आपका मन आध्यात्मिक करेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। शुक्र भी शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। उड़द का दान करें।

2. वृष राशिफल-

आज का दिन इसी राशि में स्थित सूर्य, एकादश गुरु व सप्तम चन्द्रमा शुभ बनाएगा।धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शनि स्वास्थ्य खराब कर सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल-

शिक्षा में प्रगति होगी। चन्द्रमा व गुरु गोचर के कारण जांब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। माता की उपासना करें।तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल-

आज का दिन धार्मिक कार्यों का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। शिव उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक पुस्तक का दान करें।

5. सिंह राशिफल-

सूर्य का वृष व गुरु का अष्टम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

6. कन्या राशिफल-

सप्तम गुरु व नवम सूर्य शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी।चन्द्रमा व शनि रिश्तों में आज तनाव ला सकता है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

7. तुला राशिफल-

चंद्रमा आज द्वादश गोचर करेंगे। पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी।छात्र कॅरियर में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल-

आज गुरु का पँचम व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर सफलता की प्राप्ति कराएंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। लाल फलों का दान करें। धार्मिक यात्रा करने के संकेत हैं। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

9. धनु राशिफल-

आज कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ है। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। रुके हुए धन प्राप्ति के संकेत हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

10. मकर राशिफल-

तृतीय गुरु व वृष का सूर्य आर्थिक लाभ दे सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त पाठ करें व गेंहू का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-

सूर्य चतुर्थ व गुरु इसी राशि से द्वितीय तथा चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव में है। आज आप किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे, पूर्ण सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। पीला व लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।तिल का दान करें।

Read More : बिना कागज देखे बुलडोजर चला रहे हैं, 63 लाख लोग होंगे बेघर’; बोले CM अरविंद केजरीवाल

12. मीन राशिफल-

आज सूर्य इसी राशि से तृतीय व गुरु इसी राशि में तथा चन्द्रमा नवम अर्थात भाग्य भाव में है। धन का आगमन हो सकता है। गुरु व चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा धन प्राप्ति में सफलता के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

आज से शुरू हो रहा ज्येष्ठ मास, देखिये शुभ मुहूर्त के लिए आज का पंचांग

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 17 मई 2022 मंगलवार( Tuesday) का दिन है। ज्येष्ठा मास ( Jyestha Month) की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा 06:25 AM तक उसके बाद द्वितीया 03:00 AM, 18 मई तक है। सूर्य वृष राशि पर योग-शिव , करण- तैतिल और गर ज्येष्ठ मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 17 मई का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 आज की तिथि तिथि-प्रतिपदा 06:25 AM तक उसके बाद द्वितीया 03:00 AM, 18 मई तक आज का नक्षत्र-अनुराधा 10:46 AM तक उसके बाद ज्येष्ठा आज का करण- तैतिल और गर आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष आज का योग-शिव आज का वार-मंगलवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-5:48 AM सूर्यास्त-6:57 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-8:34 PM चन्द्रास्त-7:27 AM सूर्य – सूर्य वृष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign)

क्या है आज का पंचांग

चन्द्रमा- चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। दिन-मंगलवार माह- ज्येष्ठ व्रत- नारद जयंती आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त-11:56 AM – 12:49 PM अमृत काल– 12:19 AM – 01:44 AM ब्रह्म मुहूर्त– 04:12 AM – 05:00 AM विजय मुहूर्त-02:09 PM से 03:02 PM गोधूलि मुहूर्त-06:23 PM से 06:47 PM निशित काल-11:33 PM से 12:15 AM, May 18 आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग- नहीं है रवि पुष्य योग – नहीं है अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-11:56 AM से 12:49 PM

Read  More : बिना कागज देखे बुलडोजर चला रहे हैं, 63 लाख लोग होंगे बेघर’; बोले CM अरविंद केजरीवाल

आज का अशुभ समय( Today Bad Time) राहु काल-03:40 PM से 05:19 PM तक कालवेला / अर्द्धयाम-07:53 से 08:46 तक दुष्टमुहूर्त-07:35 AM से 08:27 AM यमगण्ड– 2:01 PM से 3:39 PM भद्रा-नहीं है गुलिक काल 11:54:29 से 13:35:00 तक गंडमूल-10:46 AM से 05:12 AM, मई18

 

एक हजार रुपये में बिक रहा योगी सरकार का स्मार्टफोन

टिपू सुल्तान : कुशीनगर : एक हजार रुपये में बिक रहा योगी सरकार का स्मार्टफोन।जी हाँ आपने सही सुना एक हजार रुपये लेकर दिया जा रहा है मुफ्त वाला योगी सरकार स्मार्टफोन । जनपद कुशीनगर ए पी महाविद्यालय लक्ष्मीपुर में छात्रों से एक हजार रुपये में स्मार्टफोन देने के नाम पर अवैध वसूली किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री कुशीनगर में आने से पहले कुशीनगर के लक्ष्मीपुर में स्मार्टफोन को लेकर सरकार बदनाम करने की कोशिश हो रही है। लगभग तीन लाख रुपये स्मार्टफोन देने के नाम पर 300 छात्रों से अवैध वसूली किया गया।

पूरा मामला जनपद कुशीनगर के लक्ष्मीपुर एपी महाविद्यालय का है जहां स्मार्टफोन देने के लिए एक हजार रुपये लिया जा रहा है। हंगामा उस वक्त खड़ा हुआ जब भाजपा विधायक स्मार्टफोन बाटने पहुंचे। जब यह बात विधायक को पता चली तो उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कार्यवाही की बात की वहीं विद्यालय के प्रशासन ने आनन-फानन में स्मार्टफोन के देने के लिए लिये गए रुपये को भी वापस करने में जुट गए ।

विद्यालय प्रबंधक ने कुछ स्टाफ द्वारा गलती से पैसा ले लिया|

छात्रों के द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ मुस्लिम समुदाय के छात्रों से पैसा नहीं लिया गया है।  कुछ छात्रों ने ऑनलाइन पेमेंट भी किया है।  वहीं बातचीत के दौरान विद्यालय प्रबंधक ने बताया कि कुछ स्टाफ द्वारा गलती से पैसा ले लिया गया था। लेकिन बच्चों ने हंगामे के साथ उनकी बात को नकार दिया जब हमारे संवाददाता विद्यालय पहुंचे तो वही गेट पर अंदर से ताला लगा दिया गया। और विद्यालय की महिला कर्मचारियों को आगे कर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद विद्यालय का गेट खुला तो देखा गया कि प्रधानाचार्य और अध्यापकों को द्वारा लिया गया रुपया छात्रों को वापस किया जा रहा है ।

सूत्रों के अनुसार छात्रों से स्मार्टफोन देने के नाम पर लगभग तीन लाख रुपये की वसूली की गई है । योगी सरकार एक तरफ उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में लगी है तो वहीं कुछ शिक्षा माफिया द्वारा सरकार की छवि खराब करने में अहम भूमिका है वहीं विद्यालय के प्रबंधक अधिकारियों मैनेज में भी लगे हैं अब देखना यह है कि योगी के स्मार्टफोन का दाम 1000 होता है या कोई कार्यवाही भी होती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हंगामा करते हुए लिख पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है।

Read More : पुलिस ने किया पीड़ित का मानसिक उत्पीड़

पुलिस ने किया पीड़ित का मानसिक उत्पीड़न

गुलशन सिद्दीकी-अयोध्या : कोतवाली बीकापुर में बदमाशों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। भले ही स्थानीय पुलिस अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़े-बड़े दावे कर रही हो मगर जमीन पर तो पुलिस अपराधियों को संरक्षण देती दिखाई पड़ रही है। शनिवार की रात करीब 8:00 बजे जलालपुर तिराहे के पास बाइक सवार युवक से चार हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूट की घटना के बाद भले ही पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर कुछ घंटे के भीतर ही अपराधियों को हिरासत में ले लिया था मगर इस दौरान पुलिस लूट का शिकार हुए युवक मुकेश यादव पर ही रौव गाबिल करती हुई दिखाई दी।

अपराधियों को शांति भंग की आशंका में चालान करके सोमवार को पुलिस ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। जबकि पीड़ित नासिपुर मूसी के युवक मुकेश यादव ने यह गुहार लगाई है कि पुलिस ने न केवल उसका मानसिक उत्पीड़न किया बल्कि कतिपय कारणों के चलते पुलिस ने लूट की घटना में संलिप्त बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद भी उन्हें संरक्षण देने का कार्य किया है।

पीड़ित युवक ने यह भी आरोप लगाया|

पीड़ित युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उससे छीने गए करीब ₹47000 बरामद करने के बजाए हत्थे चढ़े बदमाशों को शांति भंग की धाराओं में चालान कर एक तरह से उन्हें संरक्षण प्रदान किया है। बताते चलें कि बीकापुर के पातेपुर गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए नासिर पुर मूसी के युवक उस समय लूट व चुनौती का शिकार हो गया

जब वह कार्यक्रम से वापिस फैजाबाद की ओर पैसा देने के लिए जा रहा था युवक ने यह भी बताया है कि जलालपुर चौराहे के पास पहुंचने के बाद हथियारबंद चार बदमाशों ने असलहे की नोक के दम पर उसके पास मौजूद ₹47000 की लूट की तथा उसके साथ मारपीट भी की सनसनीखेज वारदात की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस हरकत में आई और उसने लूट के चंद घंटों के भीतर ही तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया मगर 2 दिन तक कोतवाली में पंचायत करने के बाद आखिरकार सोमवार को पकड़े गए बदमाशों को सीआरपीसी की धारा 151 में चालान कर पूरे मामले का अल्पीकरण कर दिया गया।

Read More : पुलिस ने नहीं , जितेंद्र ने चलाई गोली

पुलिस ने नहीं , जितेंद्र ने चलाई गोली

सिद्धार्थनगर : अभिलाष मिश्रा – सिद्धार्थनगर जिले में 14 मई को महिला की गोली लगने से मौत के मामले में नया मोड़ आगया है। गोली चलाने वाले असली मुलजिम को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस की इस सफलता से इस मामले में फसी सदर थाने की पुलिस को क्लीन चिट मिल गई है।

सोमवार को ज़िला मुख्यालय पर आईजी बस्ती रेंज राजेश मोदक और पुलिस कप्तान डॉ0यशवीर सिंह ने मीडिया के सामने असली मुलजिम को पेश किया । पुलिस का दावा है कि सदर थाना क्षेत्र के भीमापार निवासी जितेंद्र यादव नाम के इसी व्यक्ति ने 14 की रात में इस्लाम नगर में हुई घटना में गोली चलाई थी। पुलिस कप्तान यशवीर सिंह ने बताया कि उस दिन रात में सिद्धार्थ नगर थाने की पुलिस प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह की अगुवाई में गोकशी के एक मामले में गई थी। वहां पर ग्रामीणों के काफी विरोध और धक्का मुक्की के बाद पुलिस टीम वहां से वापस आ गई ।

क्या था विवाद जिसमे चली गोली

इस बीच वहाँ जुटी भारी भीड़ में मची अफरा-तफरी के बीच सदर थाना क्षेत्र के भीमापार निवासी जितेंद्र यादव पुत्र धर्मपाल यादव ने देसी तमंचे से भीड़ पर फायर कर दिया और गोली रोशनी पत्नी अकबर अली नाम के महिला को लगी और उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस कप्तान ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त जितेंद्र यादव के पास से 315 बोर का देशी तमंचा जिस के चेंबर में खोखा कारतूस फंसा हुआ था बरामद हुआ है और घटनास्थल पर जो बुलेट मृतिका के परिजनों द्वारा पुलिस को दिया गया है वह भी 315 बोर का है। इस के अलावा घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने इस घटना के असली अभियुक्त जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर समुचित धाराओं में जेल भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि पकड़ा गए इस अभियुक्त के गौ तस्करों के साथ पुराने संबंध रहे हैं। पुलिस कप्तान ने बताया कि उस दिन रात में इस्लाम नगर गांव में गई पुलिस बल के साथ हाथापाई करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कई ग्रामीणों के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस मामले में अभी और भी कई बिंदुओं से विवेचना की जा रही है ।

Read More : 94 बच्चों का ‘बाप’ निकला ये Doctor, अस्पताल में आने वाली महिलाओं को करता था प्रेग्नेंट

आपको बताते चलें कि 14 मई की रात में हुई इस घटना में रोशनी नाम की 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। मृतक महिला के परिजनों ने दबिश देने गई पुलिस पर उसकी हत्या का आरोप लगाया था और इस मामले में सदर थाने की पुलिस पर 302 का मुकदमा भी पंजीकृत किया गया था।अब इस मामले में असली मुलजिम के पकड़े जाने और इस हत्या के खुलासे से सदर थाने की पुलिस ने भी चैन की सांस ली है।

94 बच्चों का ‘बाप’ निकला ये डॉक्टर, महिलाओं को करता था प्रेग्नेंट

नई दिल्ली : आज हम आपको एक ऐसे डॉक्टर के बारे में बताने जा रहे है। जिनके 94 बच्चे है। रिपोर्ट्स यह भी बताती है कि अभी यह गिनती जारी है। दअरसल, वह अपने क्लीनिक में आने वाली महिला मरीजों में अपना स्पर्म डाल देता था। Netflix में इस हैवान डॉक्टर का एक डॉक्यूमेंट्री बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला अमेरिका है। यहां डॉ. डोनाल्ड क्लाइन सच्ची कहानी से लोगों को अवगत कराया है।

1970 और 1980 के दशक में यह डॉक्टर अपने हॉस्पिटल में आने वाली महिला मरीजों को बिना जानकारी दिए उनमें अपना स्पर्म डाल दिया करता था। यह क्राइम को पहली बार उनकी बेटी जैकोबा बेलाईड ने उजागर किया था, स्पर्म डोनेशन के जरिए ही उनका जन्म हुआ था,

कैसे करता था डॉक्टर महिलाओं को प्रेग्नेंट

एक दिन उन्होंने घर पर अपना DNA टेस्ट किया, जिसमें उन्हें पता चला कि इस डॉक्टर से उनके सात भाई-बहन और हैं लेकिन उनकी मां अलग-अलग हैं। इसके बाद यह ग्रुप अपनी फैमली ट्री की सच्चाई जानने के लिए काम करने लगा, जिसमें उन्हें पता चला- उनके पैरेंट्स का फर्टिलिटी डॉक्टर महिला मरीजों में अपना स्पर्म डाल दिया करता था।

Read More : बुजुर्ग ने 7 साल तक किया नाबालिग से डिजिटल दुष्कर्म

 

1970 और 1980 के दशक में यह डॉक्टर अपने हॉस्पिटल में आने वाली महिला मरीजों को बिना जानकारी दिए उनमें अपना स्पर्म डाल दिया करता था। यह क्राइम को पहली बार उनकी बेटी जैकोबा बेलाईड ने उजागर किया था, स्पर्म एक दिन उन्होंने घर पर अपना DNA टेस्ट किया, जिसमें उन्हें पता चला कि इस से उनके सात भाई-बहन और हैं लेकिन उनकी मां अलग-अलग हैं। इसके बाद यह ग्रुप अपनी फैमली ट्री की सच्चाई जानने के लिए काम करने लगा, जिसमें उन्हें पता चला- उनके पैरेंट्स का फर्टिलिटी डॉक्टर महिला मरीजों में अपना स्पर्म डाल दिया करता था।