Saturday, April 11, 2026
Home Blog Page 80

सरकारी कर्मचारियों को आज से मिलेगा कैशलेस हेल्थ कार्ड

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के 20 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को गुरुवार को बड़ी सुविधा देने जा रही है |अब सरकारी कर्मचारियों , पेंशनरों और उनके परिवारजनों को कैशलेस इलाज की सुविधा आज से मिलेगी | इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के लोकभवन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत करेंगे | मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी सुबह 11 बजे कैशलेस हेल्थ कार्ड का शुभारंभ करेंगे | इसके लिए 10 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है | अब हेल्थ कार्ड दिखाकर सरकारी कर्मी व उनके परिजन सरकारी अस्पताल व योजना से सम्बद्ध अस्पताल में मुफ्त इलाज करा सकेंगे |

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक यूपी देश का पहला राज्य होगा, जहां सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारजनों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी | गौरतलब है कि योगी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में कैशलेस इलाज देने का वादा किया था | इसके बाद अपने दूसरे कार्यकाल में स्वास्थ्य विभाग ने इस योजना को अपने 100 दिनों के एजेंडे में भी शामिल किया था |

मिलेगी ये सुविधा

कैशलेस इलाज की व्यवस्था लागू होने से राज्य कर्मचारी और पेंशनर या उनके परिवारजन निजी अस्पतालों में भी पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करा सकेंगे | सरकारी संस्थानों में खर्च की कोई सीमा नहीं होगी | इसके अलावा भुगतान करके रिंबर्समेंट लेने की पुरानी व्यवस्था भी जारी रहेगी | इसके अलावा कई महंगी जांचें और बीमारियों का इलाज भी अब आयुष्मान योजना की जद में आने से लोगों को बड़ी सुविधा मिल सकेगी |

इंग्लैंड में चमकने के बाद भारतीय स्टार को शोएब अख्तर की सलाह

इंग्लैंड के हालिया दौरे पर टी20 और वनडे में टीम इंडिया को मिली सफलता में भारतीय गेंदबाजी का अहम रोल रहा | रेगलुर गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार , जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल ने इस सफलता में अपना-अपना योगदान दिया | लेकिन, टीम इंडिया को हार्दिक पंड्या के तेज गेंदबाज के रूप में हुई वापसी का सबसे बड़ा फायदा मिला | पंड्या बीते दो साल से चोट के कारण बहुत ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर रहे थे | पिछले साल टी20 विश्व कप में भी उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी और एक बल्लेबाज की हैसियत से खेले थे |

भारत को इसका खामियाजा ग्रुप-स्टेज से बाहर होकर उठाना पड़ा था| हालांकि , पंड्या ने आईपीएल 2022 से एक ऑलराउंडर के रूप में मैदान पर दमदार वापसी की और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में तीसरे तेज गेंदबाज की सफल भूमिका निभाई | हालांकि, अब पंड्या को पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक अहम सलाह दी है|

शोएब अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर वीडियो में कहा , “उन्हें इस बात की खुशी है कि हार्दिक पंड्या बल्लेबाज के बजाय एक ऑलराउंडर के रूप में वापसी करने में सफल रहे |वह टीम के संतुलन को पूरा करते हैं | उन्हें फिटनेस के कारण बार-बार टीम से बाहर होने की वजह से बड़ा झटका लगा है | वो अपनी जिंदगी को लेकर उतने संजीदा नहीं थे | लेकिन, वो अब बेहतर दिख रहे और ऐसा लग रहा है कि मैदान पर खेल का मजा ले रहे हैं | लेकिन, मेरी उन्हें सलाह है कि वो मैदान से बाहर ज्यादा मौज न करें, क्योंकि उनके जैसा टैलेंटेड खिलाड़ी मिलना मुश्किल होता है|”

पंड्या बाद के ओवर में भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं: शोएब

अख्तर ने आगे पंड्या के लिए कहा, “वह शानदार फील्डर और गेंदबाज हैं | भारतीय पेस बैट्री में उनके आने से और जान आ जाती है | बाद के ओवर में जहां बहुत सारे गेंदबाज संघर्ष करते हैं, पंड्या शानदार प्रदर्शन करते हैं, वापसी के बाद से ही वो इसे लगातार साबित कर रहे हैं | भारत बहुत बड़ा देश है और इतने बड़े देश का स्टार क्रिकेटर बनना एक बड़ी जिम्मेदारी भी है | मुझे यकीन है कि वह अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे और अपने खेल पर पूरा ध्यान देंगे | उन्हें शोहरत, पैसा और इज्जत सब मिलेगी, बस अपने खेल पर फोकस रखें|

पंड्या बनेंगे दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर’

पंड्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से असरदार रहे | वो भारत के लिए इस सीरीज में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने और विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे | वो इस दौरे पर T20I में चार विकेट लेने और अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय भी बने | शोएब ने कहा, पंड्या महान बल्लेबाज हैं | उनके पास हर तरह के शॉट्स हैं और वो गेंद को लेट खेलते हैं | इसलिए मुझे यकीन है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक बनेंगे |

Read More:रानिल विक्रमसिंघे चुने गए श्रीलंका के नए राष्ट्रपति

जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेगी बसपा

राजनीति के मंच पर अपना किरदार ढूंढ रही बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनावों में ताल ठोकने की तैयारियां शुरू कर दी हैं | उन्होंने बाहरी राज्यों के बसपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की है | इस दौरान हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया | बैठक के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और पंजाब की भगवंत मान सरकार के काम काज को भी आड़े हाथों लिया |

जनाधार बढ़ाने पर बसपा का फोकस

बसपा कार्यालय ने एक बयान में बताया कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब राज्य के बसपा के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की | मायावती ने बैठक के दौरान आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ जनाधार को कैसे बढ़ाया जाए , इस पर अन्य राज्यों के बसपा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की|इस बैठक में खासकर के हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर फोकस रखा गया |उन्होंने कहा कि पार्टी को चुनावों के लिए अभी से कमर कसनी होगी | चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार रहना होगा ताकि पार्टी के कैडरों और समर्थकों के उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके |

पदाधिकरियों ने दिए सुझाव

बैठक में बसपा पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओं को हिमाचल और जम्मू कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आगाह किया गया और हिदायतें भी दी गईं | बैठक में उनसे कहा गया कि हिमाचल और जम्मू कश्मीर में जो विधानसभा चुनाव होने हैं , वहां पार्टी ऐसे लोगों से दूरी बनाए जो स्वार्थी हों विश्वासघाती हों और खरीद-फरोख्त करने वाले बिकाऊ हों| ऐसे में पार्टी के मिशनरी आधार पर ही पार्टी के प्रत्याशियों को तय किया जाए |

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पंजाब की आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला | उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई सरकार दिल्ली सरकार के रिमोट कंट्रोल से चलती है | ऐसे में पार्टी अपना संघर्ष लगातार जारी रखें और चुनाव में हुई हार जीत पर ज्यादा ध्यान ना देते हुए काशीराम के मिशन पर फोकस करें | साथ ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अधूरा सपना बीएसपी पूरा करेगी , इस संकल्प को याद करके बसपा के सभी कार्यकर्ता पार्टी के मिशनरी मिशन में जुट जाएं |

योगी सरकार को लिया आड़े हाथ

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री रही मायावती ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को भी आड़े हाथों लिया | उन्होंने कहा कि यूपी में अब बात-बात पर एनएसए जैसी गंभीर धाराओं में लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाता है | पीड़ित , परिजनों के साथ उत्पीड़न औऱ दमन किया जाता है | यूपी में अब यह सरकारी फैशन हो गया है ताकि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की विफलताओं के मामले में पर्दा डाला जा सके | बैठक में मायावती ने कहा कि गलत सरकारी नीतियों से पूरे प्रदेश में आतंक और भय का माहौल व्याप्त है जबकि सत्ताधारी पार्टी से जुड़ने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के लोग बेखौफ घूम रहे हैं | ऐसे में क्राइम कंट्रोल और लॉ एंड ऑर्डर कैसे मजबूत किया जा सकता है ?

बसपा की ओर से कहा गया है कि अंधाधुन गिरफ्तारियों के चलते लोगों को जमानत करवानी पड़ रही है जोकि चिंता का विषय है | जम्मू-कश्मीर खुद देश के चीफ जस्टिस ने इस बात से देश को आगाह किया है | यूपी सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई , बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है | इसके चलते यूपी की जनता दुखी और त्रस्त हो चुकी है , ऐसे में यही अच्छा होगा की कार्यप्रणाली को सुधार लिया जाए ताकि जनता चैन की सांस ले |

Read More:रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रही लड़की का हुआ अपहरण

रानिल विक्रमसिंघे चुने गए श्रीलंका के नए राष्ट्रपति

श्रीलंका में जारी आर्थिक और सियासी संकट के बीच आज देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव हो गया है | रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं | विक्रमसिंघे इससे पहले 6 बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं | बीते दिनों सियासी उथल-पुथल के बीच उन्होंने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था | गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़कर भागने के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति की भूमिका निभा रहे थे |

राष्ट्रपति की रेस में विक्रमसिंघे का मुकाबला दुल्लास अल्हाप्पेरुमा  और अनुरा कुमारा दिसानायके  से था | वोटिंग स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू हुई | पहला वोट स्पीकर और दूसरा वोट रानिल विक्रमसिंघे ने डाला |

4 वोट्स थे अवैध

223 सदस्‍यों वाली संसद में दो सांसद नदारद रहे और कुल 219 वोट्स वैध करार दिए गए | 4 वोट्स ऐसे थे जिन्‍हें अवैध करार दिया गया | विक्रमसिंघे पहले दो बार राष्‍ट्रपति का चुनाव हार चुके हैं और अब वो देश के राष्‍ट्रपति बने हैं | तमिल नेशनल पीपुल्स फ्रंट (TNFP) के महासचिव और सांसद सेल्वरासा गजेंद्रन ने मतदान नहीं किया |  मतदान के लिए सुरक्षा कड़ी की गई थी |

नवंबर 2024 तक होगा कार्यकाल

गोटबया की जगह राष्ट्रपति बनने वाला उम्मीदवार त्रिपक्षीय मुकाबले में जीत कर एक ऐसे देश का प्रमुख बनेगा जो पहले ही कंगाल हो चुका है | IMF के साथ बेलआउट पैकेज के लिए बात कर रहा है | श्रीलंका में 22 मिलियन लोग खाने, ईंधन और दवाईयों की किल्लत झेल रहे हैं | नए राष्ट्रपति नवंबर 2024 तक पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे के शेष कार्यकाल के लिए पद पर रहेंगे |

राजनीति का लंबा अनुभव रखते हैं विक्रमसिंघे

रानिल विक्रमसिंघे को राजनीति का लंबा अनुभव है | व 6 बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रह चुके हैं | संसद में उनकी युनाइटेड नेशनल पार्टी का केवल एक ही सांसद है | रानिल राजनीति में आने से पहले एक पत्रकार और वकील भी रह चुके हैं | 1977 में वो पहली बार आम चुनाव में विजयी होकर संसद सदस्‍य बने थे | वह 1993 में पहली बार पीएम बने थे |

Read More:मूसेवाला के कातिलों और टास्क फोर्स के बीच एनकाउंटर

रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रही लड़की का हुआ अपहरण

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है| पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को मामले में खुलासा किया | पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक लड़की का अपहरण और उसके साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने आशीष कुमार (26), रवि सिंह (19), साहिल सागर (22) और दीपेश प्रजापति (19) को गिरफ्तार किया है | आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है | पुलिस मामले की जांच कर रही है |

कोरबा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को लड़की और उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत की थी कि लड़की चार जुलाई को अपने एक​ रिश्तेदार के साथ घूमने जा रही थी | तभी राताखार बाईपास पर चार युवकों ने उसे अपने वाहन में जबरन बैठा लिया औैर बरमपुर के जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया | घटना के बाद युवक वहां से फरार हो गए | उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तब सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपी की तस्वीर दिखाई दी | इसके आधार पर अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी मिली |

बिलासपुर भाग गए थे आरोपी

कोरबा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जांच में जानकारी मिली कि आरोपी वारदात के बाद बिलासपुर भाग गए और वहीं छुपे हुए हैं | इसके बाद पुलिस दल ने बीते सोमवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस मामले की जांच कर रही है | कोरबा में नाबालिग के अपहरण और उसके बाद सामुहिक दुष्कर्म की घटना के बाद आक्रोश का माहौल था | आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आक्रोश कम हुआ | पूरे घटनाक्रम के बाद सार्वजिनक स्थानाें और सड़कों पर खुलेआम अपराध के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं | हालांकि वारदात के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है |

Read More:घर की खुदाई हुई तो मिला ज़मीन में गड़ा खज़ाना

टीम इंडिया पहली बार करेगी जिम्बाब्वे का दौरा

टीम इंडिया के लिए अगले कुछ महीने बेहद व्यस्त रहने वाले हैं | भारतीय टीम अगले महीने तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) का दौरा करेगी जो छह साल में उस देश का उसका पहला दौरा होगा | तीन वनडे मैच 18, 20 और 22 अगस्त को हरारे में खेले जाएंगे | केएल राहुल टीम की कप्तानी कर सकते हैं | यह सीरीज आईसीसी पुरुष विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है | 13 टीमों की स्पर्धा अगले साल भारत में होने 50 ओवरों के विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफिकेशन का मुख्य जरिया है |

जिम्बाब्वे इस समय 13 टीमों में 12वें स्थान पर है | भारतीय टीम ने आखिरी बार 2016 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने तीन टी20 और तीन वनडे खेले थे |शिखर धवन की कप्तानी में भारत की युवा टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है , जहां टीम इंडिया को मेजबानों के खिलाफ 3 वनडे और पांच मैचों की सीरीज खेलनी है |

विराट कोहली को मिल सकता है मौका

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में खेल सकते हैं | ऐसा माना जा रहा है कि चयनकर्ता विराट को लय में आने के लिए उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर भेज सकते हैं | कोहली इस समय ब्रेक के तहत टीम इंडिया से बाहर हैं | भारतीय टीम के विंडीज दौरे से कोहली को आराम दिया गया है | ऐसे में एशिया कप से पहले वह खोयी फॉर्म हासिल करने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेल सकते हैं |

विंडीज के खिलाफ 22 जुलाई से खेली जाएगी सीरीज

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का आगाम वनडे मैच से करेगी | सीरीज का पहला वनडे 22 जुलाई को खेला जाएगा | इसके बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी | दूसरी ओर , भारत के खिलाफ सीरीज से पहले जिम्बाब्वे टीम 30 जुलाई से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी |

Read More:योगी सरकार के मंत्री दिनेश खटीक ने दे दिया इस्तीफा ?

घर की खुदाई हुई तो मिला ज़मीन में गड़ा खज़ाना

अक्सर ज़मीन में गड़े खज़ाना की बातें किस्से कहानियों में सुनने को मिलती रही है | काल्पनिक कथाओं के अनुसार तो गड़ा खज़ाना मिलते ही उस परिवार के सारे दुख दर्द दूर हो जाते हैं | किस्मत चमक जाती है और राजसी ठाट-बाट वाले दिन शुरु हो जाते हैं | लेकिन सच्चाई तो ये है कि ऐसा बाते केवल कहानियों में ही होती है |असल में तो ज़मीन से खज़ाना मिला तो सरकार का, कबाड़ और गलत सामान मिला तो आपका | जी हां, ऐसा एक वाकया असल में सामने आया जमकर हंगामा देखने को मिला |

शौचालय की खुदाई के दौरान करीब सवा सौ साल पुराना खज़ाना ज़मीन में गड़ा मिला तो मजदूरों ने आपस में ही उसके लिए जमकर लड़ाई और हंगामा खड़ा कर दिया | बाद में सूचना मिलने पर आई पुलिस ने खज़ाना ज़ब्त कर लिया जो अंग्रेज़ों के जमाने का बताया गया | मामला यूपी के जौनपुर का है |

 खुदाई में मिला खजाना, सोने के सिक्कों से भरा था लोटा

जौनपुर के मछलीशहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पता चला कि एक घर में शौचालय बनाने के लिए जब ज़मीन खोदी गई तब उसके नीचे से सैकड़ों साल पुराना गड़ा खजाना देख मजदूरों की आंखे चमक गई | एक तांबे के पात्र में सोने के सिक्के भरे पड़ा थे | बस इसी खजाने के लिए सारे के सारे मजदूर आपस में इस कदर लड़ पड़े की घर के निर्माण का काम बीच में रोकना पड़ा | आखिर काम करता भी कौन सारे मजदूर तो खजाने कब्ज़ाने की लड़ाई में मशगूल हो गए था |

लिहाज़ा जब बात नहीं बनी तो मजदूर काम ठप्प कर अपने-अपने घर चले गए | लेकिन जब इस की भनक घर के मालिक को लगी तो उन्होंने तुरंत मजदूरों को बुलावा भेजा और ज़मीन से मिले खज़ाने की पूछताछ की बड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों में मालिक के बेटे के हाथ में मात्र एक सिक्का रख दिया तो जमीन से मिला था | बाद में कहीं से पुलिस को भी सूचना मिल गई ज़मीन से गड़ा खजाना मिला | फिर तो क्या मालिक, क्या मजदूर सबके आंखों की चमक और किस्मत खुलने के सपने धरे के रह गए | और वर्दीवाले आकर सारा सोने का सिक्का साथ ले गए |

twitter
twitter
मिला ज़मीन में गड़ा खज़ाना
मिला ज़मीन में गड़ा खज़ाना

133 साल पुराने सोने के सिक्के मिले

ज़मीन से सिक्कों से भरा एक लांबे का बर्तन मिला था, उसमें मिले सिक्कों को करीब 133 साल पुराना बताया गया, जो 1889 से 1912 के बीच ब्रिटिश कार्यकाल के दौरान के थे | मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मजदूरों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने करीब 9-10 सिक्के पुलिस को दे दिए |हालांकि पुलिस को अंदेशा है कि सिक्कों की संख्या इससे ज्यादा रही होगी जिसे मजूरों ने छुपा लिया है | लिहाज़ा पुलिस मजदूरों से कड़ी पूछताछ कर और सिक्के निकलवाने और सारा सच जानने की कोशिश में है |

Read More:‘केसरिया’ के ट्रोल होने पर रणबीर कपूर ने दिया जवाब

‘केसरिया’ के ट्रोल होने पर रणबीर कपूर ने दिया जवाब

‘ब्रह्मास्त्र’ का ‘केसरिया’ सॉन्ग  लॉन्च होने के बाद से ही चर्चा में है | गाने का टीजर जब लॉन्च हुआ था , फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जब गाना रिलीज किया गया , तो इसे ऑडियंस से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली | सॉन्ग के लिए नेटिज़ेंस ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के मेकर्स को ट्रोल किया |लोगों को लगा कि गाने में ‘लव स्टोरी’ लाइन जबरदस्त लग रही है| गाने को लेकर सोशल मीडिया मीम भी बनाए जा रहे है | और अब , रणबीर कपूर  और अयान मुखर्जी ने ‘केसरिया’ को ट्रोल किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है | अयान का एक वीडियो सामने आया है , जिसमें वह गाने के बारे में बात कर रहे हैं|

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब अयान मुखर्जी  से पूछा जाता है कि केसरिया में लव स्टोरिया बिरयानी में इलायची की तरह है ? इस पर उन्होंने कहा , “ईमानदारी से कहूं तो, हमने गाने में उस बीट (लव स्टोरी) को बहुत प्यार से जोड़ा था | हमें बहुत इंटरेस्टिंग का ट्विस्ट लगा था | इसलिए , हम इसे इलायची की तरह नहीं देखते हैं|”

अयान मुखर्जी ने आगे कहा , “हमने सोचा यह एक ट्विस्ट के रूप में है | जैसे बहुत चीनी में थोड़ा नमक जब आता है ना, उसका एक मजा है और स्वाद है | गाने के बोल इतने पारंपरिक और सरल हैं कि इसे मजेदार बनाता है| मुझे ऐसा लगता है कि लोग इस गाने को और एन्जॉय करेंगे|” गाने पर रणबीर कपूर ने भी एक इवेंट में रिएक्शन दिया |

गाने को प्यार मिल रहा हैः रणबीर

‘शमशेरा’  की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणबीर कपूर ने भी केसरिया के ट्रोल होने पर रिएक्शन दिया | उन्होंने कहा , “यह गाना बहुत अच्छा है | हम , फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के रूप में , कुछ बनाते हैं और यह दर्शकों के लिए है | हम गीत को लेकर बहुत उत्साहित हैं | इसे बहुत प्यार मिल रहा है | आज , मीम्स और ट्रोलिंग सभी जीवन का एक हिस्सा हैं |”

आलिया और मेरी केमेस्ट्री मायने रखती हैः रणबीर

रणबीर कपूर ने आगे कहा, “और यह ठीक है | जब तक लोग गाने एन्जॉय करते हैं, प्रीतम का म्यूजिक, अरिजीत का सिंगिंग, आलिया और मेरी केमिस्ट्री – यही मायने रखता है|” बता दें ‘ब्रह्मास्त्र’ तीन पार्ट वाली फिल्म है, जिसका पहला पार्ट 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा | फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय समेत कई दिग्गज एक्टर हैं |

Read More:योगी सरकार के मंत्री दिनेश खटीक ने दे दिया इस्तीफा ?

मूसेवाला के कातिलों और टास्क फोर्स के बीच एनकाउंटर

पंजाब के अमृतसर जिले के अटारी गांव में पाकिस्तान की सीमा से सटे चिचा भकना गांव में सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों के साथ अमृतसर पुलिस का एनकाउंटर जारी है | सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हत्यारोपित जगरूप रूपा और मन्नू कूसा के साथ एनकाउंटर चल रहा है | अमृतसर के अटारी गॉव के चिचा भकना के गांव होशियार नगर में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ चल रही है | पुलिस को सूचना मिली थी कि ये दोनों गैंगस्टर गांव में छिपे हुए हैं | अमृतसर पुलिस और गैंगस्टर के बीच कई राउंड फायरिंग हुई है | पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं | मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है | दोनों ही शूटर पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले हैं | दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के लिए काम करते हैं |

बता दें कि बीते 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी | इस हत्या का तार पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से जोड़ा था | इसी कड़ी में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक वीडियो जारी कर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के संबंध में कुछ जरूरी बातें बताई थीं| जारी किये गए वीडियो में बराड़ नकाबपोश है , उसका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा |

लेकिन पंजाब और दिल्ली पुलिस ने उसकी आवाज की पुष्टि की थी| वीडियो में गोल्डी बराड़ ने कहा , ‘ मेरा नाम गोल्डी बराड़ है | मैं मुक्तसर साहिब का रहने वाला हूं | आप सब लोग मुझे जानते ही हो | पिछले काफी समय से आप सभी लोग मेरा नाम खबरों में सुन रहे होगे | मूसेवाला केस से मेरा नाम जोड़ा गया | मुझे कोई पछतावा नहीं है | मैंने पहले भी बोला था कि ये काम मैंने करवाया था |’

गैंगस्टर ने खुलासा किया

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर से आतंकी बने हरविंदर रिंदा से संबंधित  9 शार्पशूटरों समेत 13 गैंगस्टरों को हथियारों सहित गिरफ़्तार किया था | वहीं पुलिस की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया था | उसने पुलिस को बताया कि सिद्धू मूसेवाला के गानों से वह और उसका ग्रुप काफी नाराज था | पुलिस सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि लॉरेंस और उसके गुर्गे सिद्धू मूसेवाला के गानों से काफी खफा थे |

Read More:ऑल इंडिया टॉपर अनिका गुप्ता बनना चाहती है डॉक्टर

योगी सरकार के मंत्री दिनेश खटीक ने दे दिया इस्तीफा ?

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कई विभागों में तबादले को लेकर सियासी हलचल तेज है | इस बीच यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफा देने की चर्चा है , मगर अब खुद सरकार की ओर से इससे इनकार कर दिया गया | उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एसीएस सूचना यानी एडिशनल चीफ सेक्रेट्री , सूचना नवनीत सहगल ने दिनेश के इस्तीफा देने की अटकलों का खंडन किया और कहा कि मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की खबर महज एक अफवाह है |

सूत्रों का दावा है कि यूपी में पीडब्ल्यूडी के बाद दूसरे विभाग में भी धमाका होने वाला है और कई वजहों से जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक नाराज चल रहे हैं और किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं |  कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह तक दावा किया गया था कि दिनेश खटीक ने इस्तीफा दे दिया है| हालांकि ,अब सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि यह केवल अफवाह है | उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है|

जानिए आगे की बात

खबर है कि दिनेश खटीक आज सीएम योगी से मुलाकात करेंगे | माना जा रहा है कि जलशक्ति विभाग में तबादले को लेकर दिनेश खटीक नाराज चल रहे हैं | दिनेश खटिक हस्तिनापुर सीट से विधायक हैं | दिनेश खटीक योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ जलशक्ति विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं | सूत्रों की मानें तो सिंचाई विभाग में कार्य आवंटन तबादलों को लेकर दिनेश खटिक नाराज हैं और उनका कहना है कि विभाग के अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं |

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार में कई विभागों में तबादले को लेकर घमासान मचा हुआ है | यूपी में डॉक्टरों के ट्रांसफर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सवाल भी उठा चुके हैं | इतना ही नहीं , पीडब्ल्यूडी विभाग में ट्रांसफर में कथित अनियमितता को लेकर योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है और मंत्री जितिन प्रसाद के ओएसडी को हटा दिया है| इतना ही नहीं , पीडब्ल्यूडी विभाग में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पांच अन्य अधिकारियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है |

Read More:सिंगर अदनान सामी ने इंस्टाग्राम को कहा ‘ अलविदा ‘

CWG 2022: पीएम मोदी ने वेटलिफ्टर से क्यों पूछा यह सवाल

इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टर अचिंत शिउले 73 किलो भार वर्ग में अपनी दावेदारी पेश करेंगे | खिलाड़ियों से लाइव बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वेटलिफ्टर से भी चर्चा की | इस दौरान कई मजेदार सवाल पूछे | एक सवाल तो पीएम मोदी ने ऐसा पूछा कि इस वेटलिफ्टर की भी हंसी छूट पड़ी | जानिए वो सवाल क्या था और उस पर वेटलिफ्टर शिउले ने क्या जवाब दिया |

प्रधानमंत्री मोदी ने वेटलिफ्टर अचिंत शिउले से पहला सवाल यह पूछा कि लोग कहते हैं कि आप काफी शांत स्वभाव के हैं जबकि आपका खेल पावर का है | ऐसे में शक्ति और शांति का तालमेल कैसे बिठाते हैं | इस पर अचिंत ने कहा , “मैं रोज योग करता हूं | इससे मन शांत रहता है और खेल पर फोकस रखने में मदद मिलती है |” इसके बाद पीएम ने उनसे पूछा कि परिवार में और कौन-कौन हैं ? इस पर श्युली ने बताया कि मां और बड़ा भाई है , जिनके सपोर्ट के कारण ही वो वेटलिफ्टर बन पाए हैं |

पीएम मोदी के सवाल पर फूटी वेटलिफ्टर की हंसी

इसके बाद प्रधानमंत्री ने अचिंत से ऐसा सवाल पूछा कि इस वेटलिफ्टर की भी हंसी फूट पड़ी | पीएम मोदी ने कहा , “मुझे पता चला है कि आपको फिल्में देखने का शौक है | तो क्या ट्रेनिंग से इस शौक को पूरा करने का वक्त मिल पाता है? तो इसपर वेटलिफ्टर ने कहा , “वक्त तो कम मिलता है | लेकिन जब भी फ्री होते हैं तो फिल्में देख लेते हैं | इस पर पीएम मोदी ने एथलीट की चुटकी लेते हुए कहा कि इसका मतलब यह है कि जब आप बर्मिंघम से मेडल लेकर लौटेंगे तो आपके पास सिर्फ फिल्में देखने का काम करेगा |इस पर वेटलिफ्टर की हंसी फूट पड़ी |

पूरे देश का आशीर्वाद आपके साथ : पीएम मोदी

इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा ,”मैं आपके परिवार की भी तारीफ करना चाहूंगा | आपकी मां और भाई को प्रणाम करता हूं| खिलाड़ी कोई ऐसे ही नहीं बनता |उसके साथ पूरे परिवार को तपस्या करनी पड़ती है |आप कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना बेस्ट प्रदर्शन करिए | मेरी और पूरे देश का आशीर्वाद आपके साथ है |”

Read More:सिंगर अदनान सामी ने इंस्टाग्राम को कहा ‘ अलविदा ‘

मीका सिंह को मिली दुल्हनिया , TV पर करेंगे शादी ?

मीका सिंह स्वयंवर में अपनी दुल्हनिया की तलाश कर रहे हैं | मीका को देखकर तो लग रहा है कि उन्होंने घर बसाने की पूरी तैयारी कर ली है | मीका के शो में अब सिर्फ 4 राजकुमारियां ही बची हैं , जिनमें से कोई एक मीका सिंह की दुल्हनिया बनेगी | लेकिन नई रिपोर्ट्स में उस राजकुमारी के नाम का खुलासा कर दिया गया है , जिसके साथ मीका सिंह ने शादी रचाने का फैसला किया है |

आकांक्षा पुरी ने जीता मीका का शो ?

मीडिया की मानें तो स्वयंवर मीका दी वोटी की विनर कोई और नहीं , बल्कि मीका सिंह की लॉन्ग टाइम बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा पुरी बनी हैं | आकांक्षा ने मीका के दिल के साथ उनका शो भी जीत लिया है | बॉलीवुड लाइफ ने आकांक्षा से जब मीका सिंह का स्वयंवर शो जीतने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा – शो जब तक टेलीकास्ट नहीं होता , मैं इस बारे में कुछ नहीं बोल सकती हूं | मैं कॉन्ट्रैक्ट के अंदर हूं |

आकांक्षा ने आगे कहा – मैंने शो जीता है या नहीं, ये देखने के लिए आपको शो देखना पड़ेगा | शो के दौरान मीका सिंह इंदौर में आकांशा पुरी के घर भी गए थे |मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी के पेरेंट्स और परिवार संग अच्छा टाइम बिताया | आकांक्षा की फैमिली से मिलकर वो काफी खुश हुए थे |

आकांक्षा मीका सिंह की दुल्हनिया
आकांक्षा मीका सिंह की दुल्हनिया

मीका की खास दोस्त हैं आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी और मीका सिंह पिछले 10-12 सालों से एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं | आकांक्षा ने शो में एंट्री करने के बाद बताया था कि स्वयंवर में  मीका सिंह को दूसरी लड़कियों के साथ देखने के बाद उन्हें काफी जलन हुई और तब उन्हें एहसास हुआ कि वो मीका से प्यार करती हैं | आकांक्षा ने फिर बिना कुछ सोचे समझे स्वयंवर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था | मीका सिंह भी आकांक्षा को देखकर काफी शॉक्ड हुए थे | अब देखते हैं कि क्या वाकई में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर चुना है या नहीं |

Read More:ऑल इंडिया टॉपर अनिका गुप्ता बनना चाहती है डॉक्टर

सिंगर अदनान सामी ने इंस्टाग्राम को कहा ‘ अलविदा ‘

फेमस सिंगर अदनान सामी ने अपने एक फैसले से फैंस को हैरान कर दिया है | उन्होंने अचानक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया , जिसने उनके फैंस को चौंका दिया | अपने इस पोस्ट के साथ अदनान सामी ने बताया कि वह सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है | जी हां , अब अदनान सामी इंस्टाग्राम को बाय-बाय कह चुके हैं | हालांकि , उन्होंने इसके पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है | ऐसे में हर कोई यह जानने को बेताब है कि आखिर सिंगर ने ये कदम क्यों उठाया |

यही नहीं , सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम छोड़ने की जानकारी देते हुए अपने सारे नए-पुराने पोस्ट भी डिलीट कर दिए हैं | इंस्टाग्राम से अब उनके सारे पोस्ट गायब हो चुके हैं | सिंगर का अकाउंट ब्लैंक देखकर पहले तो फैंस को लगा कि यह कोई तकनीकी समस्या हो सकती है | लेकिन , बाद में उनका अलविदा वाला पोस्ट देखकर फैंस को यह अंदाजा लगाने में देरी नहीं लगी कि उन्होंने इंस्टाग्राम को बाय-बाय कह दिया है |

सिंगर  की अच्छी  फैन फॉलोइंग थी

दूसरी ओर सिंगर के फैंस को उनके ऐसा करने के पीछे की वजह समझ नहीं आ रही | ऐसे में कई यूजर्स कॉमेंट के जरिए सिंगर से पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने यह फैसला क्यों लिया | फैंस की हैरानी की एक वजह यह भी है कि इससे पहले तक अदनान सामी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते थे | अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की जानकारी देना हो , कॉन्सर्ट हों या फिर फैमिली वेकेशन , सिंगर अपने फैंस के साथ सब शेयर करते थे |

बता दें सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी और भारतीय दोनों देशों के लोग सिंगर्स को फॉलो करते हैं | इंडिया में उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है | अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी अदनान सामी खूब सुर्खियों में थे |अपने ट्रांसफॉर्मेशन से उन्होंने कईयों को मोटिवेट किया |इंस्टाग्राम पर अदनान सामी को 672K से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं | ऐसे में इन लोगों के लिए अदनान सामी के पोस्ट डिलीट हो जाना बेहद शॉकिंग है |

Read More:कुएं से निकलने लगे शव, गांव वालों के उड़े होश

ऑल इंडिया टॉपर अनिका गुप्ता बनना चाहती है डॉक्टर

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने हाई स्कूल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. कानपुर के सीलिंग हॉउस स्कूल की अनिका गुप्ता ने संयुक्त रूप से देश में पहला स्थान हासिल किया है. बता दें कि अनिका के साथ बलरामपुर के पुष्कर त्रिपाठी, लखनऊ की कनिष्का मित्तल और पुणे के हरगुन कौर माथुर पहले नंबर पर हैं. इन सभी के 500 में से 499 नंबर आए हैं.

जानकारी  के मुताबिक़ आईसीएसई बोर्ड हाई स्कूल की टॉपर अनिका गुप्ता ने बताया कि उन्होंने रोज 4 से 5 घंटे पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने हर चीज का शेड्यूल बनाकर समय दिया है. हालांकि उन्हें लगा ही नहीं था कि वह टॉप करेंगी. बस उन्हें उम्मीद थी कि उनके 95 से ज्‍यादा फीसदी नंबर्स जरूर आएंगे. अनिका ने कहा कि देश में पहला स्थान हासिल कर बहुत अच्छा लग रहा है. अब वह आगे आने वाले एग्जाम के लिए और मेहनत करेंगी.

डॉक्‍टर बनकर करना चाहती है देश की सेवा

टॉपर अनिका गुप्ता ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है. वह अभी नीट (NEET) की तैयारी कर रही है. उनके पिता सौरभ गुप्ता और मां वंदना गुप्ता भी पेशे से डॉक्टर हैं. वह भी अपने माता पिता की तरह ही डॉक्टर बनकर लोगों की मदद करना चाहती हैं.

परिवार में खुशी का माहौल

बेटी के टॉप करने पर परिवार ही नहीं शहर का नाम भी रोशन हुआ है ,जिस वजह से अनिका के माता-पिता बेहद खुश हैं और बहुत गर्व महसूस कर रहे  है | लकिन आपको बता दे  की उनके माता पिता को उनके ऊपर पूरा विश्वास था की उनकी बेटी टॉप ज़रूर करेगी |

Read More:कभी कोहली ने वजन के लिए टोका था , अब रन मशीन बना यह खिलाड़ी

कुएं से निकलने लगे शव, गांव वालों के उड़े होश

बिहार के जमुई जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है | गांव में स्थित एक कुएं से एक के बाद एक 4 शव बरामद किए गए | इनमें से एक शव महिला का है , जबकि बाकी के शव उनके बेटों के हैं | एक साथ कुएं से चार शव बरामद होने से पूरे गांव में खलबली मच गई | इस घटना की सूचना तत्‍काल स्‍थानीय पुलिस को दी गई | पुलिस ने बताया कि शव को कब्‍जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है | वहीं , महिला के परिजनों ने उनके ससुराल वालों पर हत्‍या करने का आरोप लगाया है | दूसरी तरफ, महिला के ससुरालवाले फरार बताए जा रहे हैं |

जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना इलाके के घुटवे के गादी धनवे गांव के एक कुएं से महिला और उनके 3 बच्चों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई | चारों का शव उनके घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं से बरामद की गई  है| मृतकों में महिला का नाम बबीता देवी बताया गया है | उनके 3 बेटे कृष्ण कुमार (उम्र 9 साल), दिलखुश (6 साल) और अंकुश (3 साल) की भी मौत हो गई |

महिला और उसके तीन बच्चे की मौत के पीछे का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है | मृतका के मायकेवालों ने ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है| मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्‍जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है | मृतका का पति पप्पू यादव कोलकाता में मजदूरी करते हैं | घटना के बाद ससुराल के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं |

सास और ननद से अक्‍सर होता था झगड़ा

मंगलवार की सुबह गादी धनवे गांव के ग्रामीण कुएं में शव को देखकर हैरान रह गए | इसकी जानकारी जब बाकी लोगों को मिली तब पता चला कि कुएं में जो लाशें पड़ी हैं , वे बबीता देवी और उनके 3 बच्चों के हैं | आशंका जताई जा रही है कि घरेलू कलह के कारण महिला अपने तीनो बेटों के साथ कुंए में कूदकर जान दे दी होगी | महिला का पति कोलकाता में मजदूरी करते हैं | महिला का उनकी सास और ननद से विवाद होते रहता था , जिस कारण अक्सर झगड़े होते थे | बीते कुछ दिन पहले इस झगड़े को खत्म करने के लिए पंचायत भी बैठी थी |

10 साल पहले हुई थी शादी

बबीता देवी की शादी 10 साल पहले हुई थी | उनका मायका चकाई थाना इलाके के बराटांड़ गांव में पड़ता है| घटना के बाद बबिता देवी के पिता ने इसे हत्या का मामला बताते हुए ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है | शव को बरामद करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटे चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि ससुराल वाले घटना के बाद फरार हैं | मामले की जांच की जा रही है और आवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी |

Read More:भयंकर बस हादसे के बाद शख्स को मिली नई जिंदगी

भयंकर बस हादसे के बाद शख्स को मिली नई जिंदगी

सड़कों पर बहुत ध्यान से गाड़ियां चलानी पड़ती हैं क्योंकि कई बार ऐसे हादसे हो जाते हैं जो किसी की जिंदगी के आखिरी हादसे बन जाते हैं | कहते हैं कि सड़क हादसे हमेशा सामने वाले की गलती के कारण होते हैं , ऐसे में इंसान को खुद ही गाड़ी चलाने का ध्यान देना चाहिए | इन दिनों एक सड़क हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स चलती बस के नीचे आते दिख रहा है |

ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है जिसमें भयंकर सड़क हादसा नजर आ रहा है | सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की है कि जैसे ही शख्स बस के टायर के नीचे आता है , उसका सिर कुचलने वाला ही होता है कि तभी बस रुक जाती है | ये हादसा इसलिए भी ज्यादा हैरान करने वाला है क्योंकि इसमें शख्स को दूसरी जिंदगी मिली है |

मरने से बाल-बाल बचा शख्स


वीडियो में एक हरे रंग की बस मुड़ती है और दूसरी तरफ से बाइक आ रही है होती है | बाइक सवार तेज ब्रेक मारता है और सीधे बस के नीचे घुस जाता है | टायर उसके सिर को दबा देता है मगर पूरी तरह कुचल नहीं पाता | अगर कुछ इंच और आगे टायर रुकता तो शख्स जिंदा नहीं रह पाता | बस को थोड़ा पीछे किया गया और वो उसमें से बाहर निकल आया | इसके बाद लोग उसे बचाने के लिए आए और वहां से हटा दिया |

 

वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया


इस वीडियो को 19 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं और 84 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं | कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है | एक ने कहा कि हेलमेट ने उस शख्स की जान बचा ली नहीं तो वो जीवित नहीं रह पाता | एक और शख्स ने कहा कि इस वीडियो को उन लोगों को दिखाना चाहिए जो हेलमेट नहीं पहनना चाहते हैं | एक ने कहा कि अगर हेलमेट नहीं होता तो सड़क पर खून ही खून पड़ा रहता | एक शख्स ने काफी वाजिब सवाल उठाया और पूछा कि इसके बाद शख्स के साथ क्या हुआ क्योंकि कई बार ऐसी स्थिति में विक्टिम उस वक्त तो बचकर वहां से चलने लगता है मगर कुछ देर बाद उसकी मौत हो जाती है |

 

Read More:DSP को माफिया ने डंपर से कुचला , मौके पर ही मौत

DSP को माफिया ने डंपर से कुचला , मौके पर ही मौत

हरियाणा में खनन माफियाओं का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है | जानकारी के मुताबिक नूह में खनन माफियाओं ने DSP पर गाड़ी चढ़ा दी | इससे डीएसपी बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई | बताया जा रहा है कि उप पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बिश्नोई तावड़ू में तैनात थे | वह तावडू की पहाड़ी में अवैध माइनिंग की सूचना पर छापा मारने गए थे | कार्रवाई के दौरान डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई ने खननस्थल पर पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की | तभी उन्हें टक्कर मार दी गई | टक्कर डंपर से मारी गई थी. इससे डीएपी की मौके पर ही मौत हो गई |

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए | पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है | इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है |आईजी और नूह के एसपी मौके पर पहुंच गए हैं | घटना की जांच पड़ताल की जा रही है | बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे उन्हें खनन की जानकारी मिली थी | इसके बाद साढ़े 11 बजे अपने स्टाफ के साथ पहुंचे | जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्हें देखकर खनन माफियाओं ने भागने का प्रयास किया| इसी दौरान डीएसपी को टक्कर मारी गई है |

जानिए ने एसएचओ  क्या  बताया

घटनास्थल पर पहुंचे एसएचओ ने बताया कि डीएसपी सिर्फ स्टाफ के साथ गए थे | उनके साथ पुलिस फोर्स नहीं था | मौके पर डंपर चालक तेज गति से कार को रौंदकर आगे बढ़ गया | इसमें सुरेंद्र बिश्नोई की मौत हो गई | हरियाणा में खनन माफियाओं के दुस्साहस का यह पहला मामला नहीं है | बल्कि इससे पहले भी इस तरह की वारदात सामने आ चुकी हैं | इससे पहले सोनीपत में अवैध खनन करने वाले गिरोह ने स्पेशल इनफोर्समेंट टीम पर जानलेवा हमला कर दिया था |इसमें सिपाही को पीट-पीटकर घायल कर दिया और एएसआइ की वर्दी फाड़ दी थी |

Read More:पशुओं में फैल रहा लंपी स्किन वायरस , पशु पालक परेशान

शादी के बंधन में बंधेंगी अथिया शेट्टी , इस महीने लेंगे सात फेरे !

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को लेकर बीते दिनों खबर आई थी कि दोनों आने वाले तीन महीने में शादी करने वाले हैं । अपनी शादी की खबरों पर अथिया शेट्टी ने तंज कसते हुए कहा था , ‘ मुझे उम्मीद है कि मुझे भी शादी में बुलाया जाएगा जो तीन महीने में हो रही है । जानकारी के मुताबिक , अथिया शेट्टी और केएल राहुल साल 2023 में जनवरी या फरवरी में शादी करेंगे । हालांकि , अभी डेट और वेन्यू फाइनल नहीं हुआ है ।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल का घर

रिपोर्ट के अनुसार , अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपने लिए मुंबई के आलीशान हिल में संधू पैलेस बिल्डिंग में घर देखा है , जिसका अभी कंस्ट्रक्शन नहीं हुआ है। ये बिल्डिंग रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर वास्तु बिल्डिंग से दो बिल्डिंग दूर है ।

कोप्लस का रिश्ता

अथिया शेट्टी और केएल राहुल बीते तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । दोनों ने बीते साल अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था जब अथिया शेट्टी अपने भाई अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग पर बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ पहुंची थीं। बताते चलें कि हाल ही में ये कपल जर्मनी से वापस लौटा है। दरअसल , जर्मनी में केएल राहुल अपने कमर की चोट की सर्जरी कराने गए थे और अथिया शेट्टी भी गई थीं । बताया जाता है कि केएल राहुल को एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोट लग गई थी ।

अथिया शेट्टी का बॉलीवुड करियर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अथिया शेट्टी ने साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था । इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली थे । अथिया शेट्टी आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आई थीं । अथिया शेट्टी अपने अपकमिंग दो प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं , जिनमें से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी शुरुआत हो सकती है ।

Read More:भारतीय रिजर्व बैंक का इस बैंक पर बड़ा एक्शन

पशुओं में फैल रहा लंपी स्किन वायरस , पशु पालक परेशान

बाड़मेर जिले में इन दिनों पशुओं में चर्म रोग फैल रहा है। इस वायरल बीमारी से गाय, बैल सहित अन्य पशु संक्रमित हो रहे है। सबसे ज्यादा गाय ग्रस्ति है तथा अपनी जान गंवा रहे हैं। ये बीमारी कोरोना वायरस की तरह तेजी से फैलती है। संक्रमित पशु के संपर्क में आने से स्वस्थ पशु भी बीमारी की चपेट में आ जाता है। ये एक वायरस जनित संक्रामक रोग है। ये बीमारी गाय, बैल और भैंस में फैलती है। ऐसे में पशुओं की दर्दनाक मौतें हो रही हैं।

शिव इलाके के पशुपालक ने बताया कि कई पशुओं इस बीमारी से ग्रस्ति है। मगर पशुपालन विभाग इस ओर बिलकुल भी गंभीर नहीं है। हमे सरकारी दवाइयों का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि हम महंगे दामों में बाहर से पशुओं के लिए दवाइयां खरीद रहे हैं। बड़े पशु तड़प कर जान दे रहे हैं।

अतिरिक्त उप निदेशक रतनलाल जीनगर कहना है कि जिले में सिणधरी व शिव में लम्पी स्कीन डिजीज बीमारी फैली हुई है। लेकिन अभी तक किसी भी पशु की मौत की पुष्टि नहीं है। ज्यादातर गायों में ही फैल रही है। कमजोर पशु की मौत होती है लेकिन स्वस्थ्य पशु को समय पर उपचार मिल जाता है और खान-पान सहीं हो तो उसको बचाया जा सकता है। अभी तक इस बीमारी की वैक्सीन नहीं आई है। यह संक्रमित बीमारी है। एक-दूसरे के टच से फैलती है।

सिणधरी कामधेनू गोशाला में हुई थी पुष्टि

रतनलाल जीनगर का कहना है कि करीब एक माह में पहले सिणधरी कामधेनू गोशाला में यह बीमारी दिखने पर सैंपल लेकर टेस्ट करवाया गया। रिपोर्ट में लम्पी स्कीन डिजीज बीमारी की पुष्टि हुई थी। इसमें 60 से ज्यादा गाय सहित पशुओं संक्रमित हुए थे। पशुओं का उपचार करके कंट्रोल कर लिया है।

पशु विभाग करवाया रहा है सर्वे

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमने जिले में नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अपने इलाके में निरंतर निगरानी रखे। संबंधित संस्थाओं व कर्मचारियों को कहा है कि जहां भी इस बीमारी की पुष्टि हो उसका सर्वे करें और जितने भी पशु इस बीमारी से ग्रस्ति होते उसका तुंरत उपचार करें और विभाग को सूचित करें।

बीमारी का लक्षण

डॉक्टर का कहना है कि इस बीमारी के लक्षण सबसे पहले पशुओं में बुखार आता है। त्वचा पर गांठें व मुंह में छाले होने लगती है। पशु चरना-फिरना बंद कर देता है। कमजोर पशु को यह बीमारी लग जाती है तो समय पर इलाज नहीं होने पर मौत तक हो जाती है।

पशु विभाग की अपील

विभाग ने पशुपालक से अपील की है कि जब भी ऐसे लक्षण पशुओं में दिखे तो आसपास के पशु डॉक्टरों से संपर्क करें और समय पर इलाज करावें। इससे गाय सहित पशुओं को बचाया जा सके। पशुओं के संपर्क के आने के बाद पशुपालक, डॉक्टर सहित अन्य लोग साबुन से हाथ अवश्य धो ले।

Read More:भारतीय रिजर्व बैंक का इस बैंक पर बड़ा एक्शन

भारतीय रिजर्व बैंक का इस बैंक पर बड़ा एक्शन

भारतीय रिजर्व बैंक ने मुंबई के रायगढ़ सहकारी बैंक पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी है | आरबीआई ने सहकारी बैंक की वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण यह कदम उठाया है | इन पाबंदियों के लागू होने के बाद रायगढ़ सहकारी बैंक के खाताधारक 15 हजार रुपये से ज्यादा नहीं निकाल पाएंगे | सेंट्रल बैंक ने इसके अलावा भी कुछ अन्य पाबंदियां लगाने की जानकारी दी है |

सहकारी बैंक पर लगी ये पाबंदियां

रिजर्व बैंक ने एक नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी | सेंट्रल बैंक ने रायगढ़ सहकारी बैंक के ऊपर बिना पूर्व-अनूमति के कर्ज देने पर भी रोक लगा दी है | इसी तरह रायगढ़ सहकारी बैंक अब न तो कहीं कोई इन्वेस्टमेंट कर सकता है और न ही ग्राहकों से कोई नया डिपॉजिट एक्सेप्ट कर सकता है | रिजर्व बैंक ने साफ किया है कि रायगढ़ सहकारी बैंक के ग्राहक अपने बचत और चालू खातों से 15,000 रुपये से अधिक की राशि नहीं निकाल सकेंगे |

कैंसिल नहीं हुआ है बैंकिंग लाइसेंस

सहकारी बैंक पर ये पाबंदियां अगले छह महीने तक लागू रहेंगी | रिजर्व बैंक ने कहा कि छह महीने तक ये पाबंदियां लागू रहेंगी | उसके बाद रिजर्व बैंक के अगले आदेश से आगे की स्थिति साफ हो सकेगी | सेंट्रल बैंक ने रायगढ़ सहकारी बैंक के ऊपर पाबंदियां लगाने का ऐलान करने के साथ ही ये भी बताया कि इसका मतलब बैंकिंग लाइसेंस को रद्द करना नहीं है | सेंट्रल बैंक के इस फैसले से सहकारी बैंक के ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | हालांकि राहत की बात है कि छह महीने के बाद उनकी दिक्कतें दूर हो सकती हैं |

इस बैंक पर RBI ने लगा दिया जुर्माना

रिजर्व बैंक देश में काम कर रहे सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों पर निगरानी रखता है | कोई गड़बड़ी पाए जाने पर रिजर्व बैंक इस तरह के कदम उठाता है | सेंट्रल बैंक ने कहा कि रायगढ़ सहकारी बैंक की वित्तीय सेहत में सुधार आते ही पाबंदियों में नरमी आने लगेगी | सेंट्रल बैंक ने अलग से एक बयान में बताया कि श्री छत्रपति राजर्षि शाहू अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड  के ऊपर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है | यह जुर्माना बैंकिंग फ्रॉड के क्लासिफिकेशन और उसकी जानकारी देने में हुई देरी के कारण लगाया गया है |

Read More:फैक्ट्री के मैनेजर ने पत्नी के सामने नाबालिग के साथ किया रेप

कभी कोहली ने वजन के लिए टोका था , अब रन मशीन बना यह खिलाड़ी

रणजी ट्रॉफी में इस साल कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया | लेकिन , मुंबई की तरफ से खेलने वाले सरफराज खान सबसे अलग रहे | उन्होंने इस साल रणजी ट्रॉफी में रनों का अंबार लगा दिया | इस सीजन में सरफराज खान टॉप स्कोरर रहे | उन्होंने 6 मैच में ही 123 की औसत से 982 रन ठोके थे | इस सीजन में उनके बल्ले से 4 शतक भी निकले | इसमें फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ आई सेंचुरी भी शामिल है | हालांकि , उनकी यह शतक टीम की हार नहीं टाल पाया था और 41 बार के चैम्पियन मुंबई का इस बार खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया था | लेकिन , सरफराज ने टीम इंडिया के सेलेक्टर्स पर जरूर अपनी छाप छोड़ी |

सुनील गावस्कर ने भी सरफराज खान की जमकर तारीफ की थी और कहा था किअगर आने वाले वक्त में सरफराज भारतीय टेस्ट टीम में नजर आए तो उन्हें हैरानी नहीं होगी | हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सरफराज ने गावस्कर से मिली तारीफ और अपनी फिटनेस को लेकर खुलकर बात की है |

सरफराज खान ने कहा , यह बहुत सम्मान की बात है कि वह गावस्कर मेरे बारे में इतना सोचते हैं | अगर आप किसी क्रिकेट मैदान में जाकर वहां अभ्यास कर रहे किसी भी बच्चे से पूछें कि उसका अंतिम लक्ष्य क्या है तो उसका जवाब होगा कि वह भारत के लिए खेलना चाहता है | मेरा भी यही सपना है | लेकिन मेरे अब्बू कहते हैं , ‘प्रक्रिया पर भरोसा करो’| मैं इस उम्मीद में खेलता हूं कि मैं हर दिन बेहतर हो जाऊं | यह मेरा जुनून है; मैं हमेशा से यही करना चाहता था | जब यह मेरी किस्मत में होगा , तो मैं भारत के लिए खेलूंगा |

कोहली ने वजन को लेकर सरफराज को टोका था

मुंबई के इस खिलाड़ी के बल्लेबाजी टैलेंट को लेकर कभी किसी को शक नहीं रहा | लेकिन , फिटनेस हमेशा से ही सवालों के घेरे में रही है | सरफराज ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में यह खुलासा किया कि एक बार विराट कोहली ने भी उनसे इस बारे में बात की थी , जब वो 2015-16 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे |तब सरफराज ने कोहली से कहा था कि वो आगे से अपने ‘स्वास्थ्य और फिटनेस’ पर अधिक गंभीरता से काम करेंगे |

कोहली की सलाह के बाद फिटनेस पर काम शुरू किया: सरफराज

सरफराज ने बताया , “जब मैंने 2015-16 में आईपीएल खेला था ” , तब मेरा फिटनेस का लेवल अच्छा नहीं था और विराट कोहली ने भी मुझे यह बताया था | उसके बाद , ” मैंने अपनी फिटनेस में सुधार किया “, लेकिन मैंने फिर वजन बढ़ा लिया| लेकिन पिछले दो सालों में मैं अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर काफी अनुशासित हूं | हर किसी का शरीर अलग होता है , लेकिन इससे मेरे खेल पर असर नहीं पड़ना चाहिए | पिछले आठ साल से मैं आईपीएल में हूं और फिटनेस टेस्ट पास कर रहा हूं | अपने ऑफ सीजन में भी मैं अपनी सेहत और फिटनेस पर ध्यान देता हूं |

इस बल्लेबाज ने आगे बताया , जब हमें डाइट के बारे में नहीं पता था, तो हम सब खाते थे | लेकिन , अब हम अपनी डाइट को लेकर बिल्कुल अनुशासित हो गए हैं | घर में हम रोज नॉनवेज खाते थे | लेकिन , अब बिरयानी और चावल से बनी दूसरी डिशेज खाना छोड़ दिया है |” हम बस रविवार या फिर किसी त्योहार पर ही बिरयानी खाते हैं |”

Read More:बच्चों को एडमिशन ना देने पर दबंगों ने प्रिंसिपल को पीटा

क्लब में पार्टी करते दिखे शाहरुख खान के बेटे आर्यन , वीडियो वायरल

सुपरस्टार शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन खान पिछले साल क्रूज ड्रग्स केस में फंसने के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं | महीनों चली कानूनी लड़ाई के बाद आर्यन खान को NCB ने क्लीनचिट दे दी है और अब क्लब में पार्टी करते हुए आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |

क्लब में आर्यन ने की पार्टी

आर्यन खान का क्लब में पार्टी करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर कई अलग-अलग पेजेस पर शेयर किया जा रहा है | आर्यन किसी बार में दिख रहे हैं | क्लब में लाउड म्यूजिक चलता हुआ भी सुना जा सकता है | आर्यन खान वायरल वीडियो में ब्लैक टी-शर्ट में दिख रहे हैं | उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है | लेकिन फिर वो मास्क नीचे करके कोई ड्रिंक पीते हैं और फिर से मास्क पहन लेते हैं |

चिल करता देखकर फैंस हुए खुश

आर्यन खान के जिस फैन पेज पर उनका वीडियो शेयर किया गया है , उसके मुताबिक ये क्लिप सोमवार रात की बताई जा रही है | क्लब में आर्यन खान चिल करते हुए देखे जा सकते हैं | आर्यन को एन्जॉय करते देखकर उनके फैंस को तो काफी खुशी हो रही है |

आर्यन खान की बात करें तो वो बीटाउन के सबसे कूल स्टारकिड हैं | आर्यन की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं | ड्रग्स केस मामले में फंसने के बाद उन्हें फैंस का बेशुमार सपोर्ट और प्यार मिला  है| शाहरुख खान ने भी अपने बेटे को जेल की सलाखों से बाहर निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी | सबसे अच्छी बात ये है कि ड्रग्स केस में उन्हें क्लीन चिट मिल गई है और साथ ही उनका पासपोर्ट भी लौटा दिया गया है | यानी अब आर्यन विदेश भी जा सकेंगे |

Read More:अग्निवीर भर्ती पर उठे सवालों पर सेना की सफाई