Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 69

जिला न्यायालय ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को किया खारिज कहा मामला सुनने लायक

ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर आज वाराणसी जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया, मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि ज्ञानवापी का मामला सुनने लायक है। इसलिए इस मामले में सुनवाई जारी रहेगी। जिला कोर्ट का ये फैसला हिंदू पक्ष के हक में आया है। ज्ञानवापी परिसर को लेकर दायर मुकदमा नंबर 693/2021 (18/2022) राखी सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले में वाराणसी के जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश ने अपना ऐतिहासिक निर्णय देते हुए कहा कि, उपरोक्त मुकदमा न्यायालय में सुनवाई के योग्य है।

जिसके बाद प्रतिवादी संख्या 4 अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमिटी के द्वारा दिए गए 7/11 के प्रार्थना पत्र को उन्होंने खारिज कर दिया। हालांकि अभी भी इस मामले में हाईकोर्ट और सु्प्रीम कोर्ट में अपील की जा सकती है। प्रतिवादी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद पक्ष के अधिवक्‍ता विकल्‍पों पर विचार कर रहे हैं। वही उधर, इस दौरान मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे यूपी में पुलिस अलर्ट पर है।

वाराणसी के पुलिस कमिश्‍नर ने कल यानी 11 सितम्‍बर की शाम से ही पूरे वाराणसी में धारा-144 लागू कर दी थी। सोमवार को सुबह से ही वाराणसी के चप्‍पे-चप्‍पे पर फोर्स तैनात है। बता दें कि पिछली सुनवाई पर दोनों पक्ष की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने सुनवाई के लिए 12 सितंबर की तारीख तय की थी। पिछले साल सिविल जज (सीनियर डिविजन) की कोर्ट में शृंगार गौरी के दर्शन-पूजन और सौंपने सम्बंधी मांग को लेकर वादी राखी सिंह सहित पांच महिलाओं ने गुहार लगाई थी। प्रतिवादी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद ने प्रार्थनापत्र देकर वाद की पोषणीयता पर सवाल उठाया था।

ज्ञानवापी का वीडियोग्राफी सर्वे

दरअसल ज्ञानवापी परिसर स्थित मां श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की मांग को लेकर वाराणसी के जिला जज ए. के. विश्वेश की कोर्ट में चल रहा मुकदमा सुनवाई योग्य है या नहीं, इस पर हिन्दू और मुस्लिम पक्ष की बहस पूरी हो गयी थी | कोर्ट ने इस मामले में आदेश को सुरक्षित रख लिया था | इससे पहले दिल्ली की राखी सिंह तथा वाराणसी की निवासी चार महिलाओं ने ज्ञानवापी मस्जिद की बाहरी दीवार पर स्थित हिंदू देवी देवताओं की प्रतिदिन पूजा अर्चना का आदेश देने के आग्रह वाली एक याचिका पिछले साल कोर्ट में दाखिल की थी |

उसके आदेश पर ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कराया गया था | वीडियोग्राफी सर्वे के दौरान टीम को वजूखाने से एक स्ट्रक्चर मिला था जो दिखने में शिवलिंग जैसा था। हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि ये ज्ञानवापी का शिवलिंग है जो मंदिर में मौजूद था जिसे मस्जिद में छिपा दिया गया। कहानी में तब पेंच फंस गया जब मुस्लिम पक्ष ने शिवलिंग के स्ट्रक्चर को फव्वारा बताया लेकिन अब उसी पर हिंदू पक्ष का दावा है कि वो शिवलिंग है लेकिन उसे फव्वारा बनाया गया है एक बड़ी साजिश के तहत और उसके सबूत भी मौजूद है।

ज्ञानवापी मामले पर पूरे देश की नजर

ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन के मामले पर पूरे देश की नजर टिकी है। आज अदालत के फैसले से यह तय हो जाएगा कि देश की आजादी के दिन 15 अगस्त 1947 को ज्ञानवापी में मस्जिद थी या मंदिर। इसके साथ ही प्लेसेज ऑफ वर्शिप ऐक्ट 1991 लागू होगा या नहीं।

कचहरी परिसर में तैनात किए गए 2 हजार से ज्‍यादा जवान

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस की मेरिट पर आ रहे फैसले के मद्देनज़र पुलिस कचहरी परिसर की सुरक्षा को लेकर भी खासी सतर्क रही। वाराणसी के एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिसर की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई। कचहरी परिसर में कोई अराजक गतिविधि न हो इसके लिए पूरी व्यवस्था रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 2000 से अधिक फोर्स यहां तैनात की गई।

मुस्लिम पक्ष जायेगा हाईकोर्ट

वहीं जिला न्यायालय में याचिका ख़ारिज होने के बाद अब मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेगा। मुस्लिम पक्ष के वकीलों में से एक मेराजुद्दीन सिद्दकी ने कहा कि मुस्लिम पक्ष याचिका खारिज होने पर हाई कोर्ट जाएगा।

केस की मेरिट के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य

–  20 मई को सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने मामले को सिविल जज की कोर्ट से जिला जज की कोर्ट में स्थानांतरित करने का       आदेश दिया था
–  24 मई को जिला जज ने केस की मेरिट पर सुनवाई का आदेश दिया
–  16 तिथियों में वाद की पोषणीयता पर हुई सुनवाई
–  24 अगस्त को सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया
–  08 हफ्ते में सुनवाई का उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया था |

READ MORE :उच्चतम न्यायालय आज जनहित सुनवाई लगाएगा दोहरा शतक

उच्चतम न्यायालय आज जनहित सुनवाई लगाएगा दोहरा शतक

उच्चतम न्यायालय विवादास्पद नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं समेत 200 से अधिक जनहित याचिकाओं पर सुनवाई आज एक दिन मे करेगा। करीब दो वर्ष से लंबित इन याचिकाओं पर चीफ जस्टिस यूयू ललित और एस रवींद्र भट की पीठ सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार 220 याचिकाएं इस पीठ के सामने सूचीबद्ध की गई हैं। उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई वाद सूची के अनुसार मुख्य न्यायाधीश यू. यू. ललित की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए 220 याचिकाएं सूचीबद्ध हैं | जिनमें सीएए के खिलाफ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की प्रमुख याचिका भी शामिल है।

शीर्ष अदालत में कुछ वर्षों से लंबित कई जनहित याचिकाओं पर भी सुनवाई होगी। प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ कुछ अन्य जनहित याचिकाओं पर भी सुनवाई करने वाली है | जिसमें एक संगठन ‘वी द वूमेन ऑफ इंडिया’ द्वारा दायर याचिका भी शामिल है। सीएए के तहत 31 दिसंबर 2014 को या फिर उससे पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है। कानून के क्रियान्वयन पर रोक लगाने से इनकार करते हुए शीर्ष अदालत ने 18 दिसंबर 2019 को संबंधित याचिकाओं पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जनवरी 2020 के दूसरे सप्ताह तक जवाब दाखिल करने को कहा था।

हालांकि, कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए लागू प्रतिबंधों के कारण यह मामला सुनवाई के लिए नहीं आ सका, क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में वकील और वादी शामिल थे।

दाखिल की है CAA के विरोध में याचिका

सीएए की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं में राजद नेता मनोज झा, तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा भी सीएए की सांविधानिकता को चुनौती दी है। वहीं एक याचिकाकर्ता आईयूएमएल ने अपनी याचिका में कहा है कि यह कानून समानता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन करता है और अवैध प्रवासियों के एक वर्ग को धर्म के आधार पर नागरिकता देने का इरादा रखता है। इसके अलावा ‘वी द वीमन ऑफ इंडिया’ की एक अन्य याचिका घरेलू हिंसा पीड़िताओं के मामले में दायर है। इस याचिका में कहा गया है कि महिलाओं के लिए कानून बने 15 साल हो गए, पर पीड़िताओं को प्रभावी कानूनी मदद नहीं मिल पाती।

read more :क्यों हो रही है जुबिन नौटियाल की गिरफ्तारी की मांग,एक लाइव कंसर्ट की वजह हुए ट्रोल

क्यों हो रही है जुबिन नौटियाल की गिरफ्तारी की मांग,एक लाइव कंसर्ट की वजह हुए ट्रोल

जुबिन नौटियाल को ट्रोल और गिरफ्तार करने के पीछे की वजह उनका एक लाइव कंसर्ट है, जो जल्दी ही यूएस में होगा। जुबिन को इस शो के स्पॉन्सर की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। बायकॉट बॉलीवुड ने बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक में आफत मचा रखी हैं। लेकिन अब इसी के बीच सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल भी लगातार ट्रेंड हो रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है क्यों जुबिन अक्सर अपने गानो के कारण ट्रेंड करते रहते हैं |

लेकिन इस बार मसला कुछ और है, जो उनके करियर के साथ-साथ उनकी छवि पर भी दाग लगा सकता है। ट्विटर पर अरेस्ट जुबिन नौटियाल बीते दिनों से पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। जुबिन नौटियाल के नाम के इस हैशटैग पर हजारों ट्वीट्स किए गए हैं | जिसके जरिए सिंगर को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल 23 सितंबर को जुबिन नौटियाल का यूएस में शो है | जिसको लेकर रेहान सिद्दीकी नाम के एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया और लिखा,’मेरे फेवरेट सिंगर हॉस्टन आ रहे है। ग्रेट जॉब जय सिंह… तुम्हारी शानदार प्रजनटेशन का इंतजार कर रहे हैं।’ इस ट्वीट में रेहान ने जय सिंह का जिक्र किया है और इस नाम की वजह से ही न सिर्फ जुबिन नौटियाल को ट्रोल किया है, बल्कि गिरफ्तार करने की मांग भी उठ रही है।

कौन है जय सिंह

आप भी अब जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर जय सिंह कौन है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है और गिरफ्तार करने की मांग उठ रही है। बता दें कि जय सिंह एक क्रिमिनल है, जिसकी तलाश बीते करीब 30 साल पंजाब पुलिस को है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जय सिंह अब अमेरिका में रहता है और उस पर वीडियो पाइरेसी से लेकर ड्रग्स तस्करी तक के आरोप हैं। जानकारी के मुताबिक जय सिंह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है।

क्यों ट्रोल हो रहे हैं जुबिन नौटियाल

जुबिन नौटियाल के 23 सितंबर के कॉन्सर्ट में जय सिंह का नाम होने की वजह से जुबिन नौटियाल को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं एक बार फिर बॉलीवुड का बायकॉट भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स देखने को मिल रहे हैं, जहां कहा जा रहा है कि यही बॉलीवुड का असली चेहरा है। कुछ ने जुबिन को ब्लैक लिस्ट और बायकॉट करने की भी मांग की है।

read more :कारोबारी आमिर के घर से ईडी ने जब्त किए 15 करोड़,नोटों की गिनती फिर भी ज़ारी

कारोबारी आमिर के घर से ईडी ने जब्त किए 15 करोड़,नोटों की गिनती फिर भी ज़ारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता के कारोबारी आमिर के घर पर छापेमारी कर अभी तक 15 करोड़ रुपये जब्त किये हैं | अभी भी नोटों की गिनती जारी है | कोलकाता में ईडी ने एक बार फिर छापेमारी में बड़ी कामयाबी हासिल की है। एक साथ 6 जगहों पर ईडी की छापेमारी हुई है | ईडी ने मोबाइल एप्लिकेशन धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में कोलकाता में एक व्यापारी आमिर के ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है परिसरों से कैश का अंबार मिला है। अभी तक सात करोड़ रुपये की गिनती की जा चुकी है और काउंटिग की जा रही है। कैश गिनने के लिए नोट गिनने की तीन मशीनें मंगाई गई हैं।

माना जा रहा है कि यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कोलकाता के पार्क स्ट्रीट, मैकलियॉड स्ट्रीट, गार्डेनरीच और मोमिनपुर में ईडी की अलग-अलग टीमें सुबह से ही छापेमारी कर रही हैं। भारी मात्रा में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ ये टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। उल्लेखनीय है कि बंगाल में पिछले दिनों से शिक्षक घोटाला, पशु तस्करी, कोयला तस्करी के साथ ही चिटफंड मामले में केंद्रीय एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने सबसे पहले पार्क स्ट्रीट से सटे मैकलियॉड स्ट्रीट पर दो आवासों की तलाशी ली। इसके बाद ईडी के अधिकारी 36/1 मैकलियॉड स्ट्रीट गए।

थैलियों में मिला नोटों का ढेर

प्राप्त जानकारी के अनुसार आमिर खान के दो मंजिला घर से 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की बरामदगी हो चुकी है | आमिर के दो मंजिला घर के एक कमरे के पलंग के नीचे प्लास्टिक की कई थैलियों में नोटों के ढेर लगे हुए थे | उसमें 500 और 2000 के नोट रखे हुए थे | दरअसल, फेडरल बैंक के अधिकारियों ने आमिर नामक शख्स समेत अन्य के खिलाफ मोबाइल गेमिंग ऐप के जरिए लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कोलकाता में छह ठिकानों पर ईडी ने मारी रेड

सूत्रों के मुताबिक ईडी के अधिकारियों ने न्यूटाउन, पार्क स्ट्रीट, मोमिनपुर के पोर्ट एरिया सहित गार्डनरिच में शाही स्टेबल लेन समेत छह जगहों पर तलाशी अभियान चलाया | सूत्रों ने कहा कि यह ऑपरेशन एक मोबाइल ऐप से जुड़े धोखाधड़ी के मामले की जांच का हिस्सा था | हालांकि, आमिर के घर से करोड़ों रुपये बरामद होने के बाद, शाही अस्तबल लेन में आमिर का दो मंजिला घर सभी छापों का केंद्र बन गया | ईडी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आमिर के खिलाफ पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई है |

आमिर समेत कई लोगों ने मोबाइल गेमिंग ऐप के जरिए कथित तौर पर कई ग्राहकों को ठगा था | मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष मामला दर्ज कराया गया है | ईडी ने इस मामले की जांच के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है | आमिर समेत कई लोगों के खिलाफ पार्क स्ट्रीट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है |

मोबाइल ऐप के जरिए फ्रॉड करता था कारोबारी

आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 409 सहित धोखाधड़ी, विश्वासघात सहित कई धाराएं जोड़ी गई हैं | ईडी ने दावा किया कि आमिर ‘ई-नगेट्स’ नाम के मोबाइल गेमिंग ऐप के जरिए ग्राहकों से पैसे वसूल करता था | शुरुआत में उस ऐप के जरिए गेम में हिस्सा लेने वाले ग्राहकों को कमीशन देने की बात करता था | वे उस पैसे को ऐप के जरिए अपने वॉलेट में आसानी से निकाल सकते थे | ईडी ने दावा किया कि ग्राहकों का भरोसा जीतने के बाद आमिर ने इसका फायदा उठाया |

कथित तौर पर,यदि ग्राहक अधिक कुल कमीशन के लालच में बड़ी रकम का निवेश करते हैं, तो निकासी अचानक बंद हो जाती थी | इसके बाद लोगों की प्रोफाइल जानकारी सहित कई डेटा ऐप सर्वर से हटा दिया गया। तब जाकर लोगों को मालूम हुआ था कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।ईडी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि तलाशी अभियान के दौरान कई फर्जी खाते पाए गए हैं |

read more :16 दिवसीय पितृपक्ष आज से शुरू, जानें क्यों होता है श्राद्ध कर्म ?

16 दिवसीय पितृपक्ष आज से शुरू, जानें क्यों होता है श्राद्ध कर्म ?

पितृपक्ष की शुरुआत आज से हो गई है। हिंदू धर्म में पितृपक्ष का काफी महत्व माना जाता है। अपने पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए पूरे मन और विधि-विधान के साथ श्राद्ध कर्म किया जाता है। तर्पण और पिंडदान जैसे कार्य करने के लिए लोगों ने तैयारी पूरी कर ली है। गंगा घाटों पर भी तमाम लोगों के पहुंचकर तर्पण किए जाने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के काफी इंतजाम किये गए है | आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। पंचांग के अनुसार इस बार पितृपक्ष 15 नहीं बल्कि 16 दिनों तक रहेगा।

हिंदू धर्म में पितृपक्ष का काफी महत्व होता है। इन 15-16 दिनों में लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं साथ ही उनका श्राद्ध कर्म करते हैं। सम्मान के साथ अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पूजा की जाती है। पूर्वजों को याद करने से वह अपनी दया-दृष्टि घर-परिवार बनाएं रखते हैं। श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कार्य करने के लिए लोगों ने तैयारी पूरी कर ली है। लोगों ने पंडितों को बुक किया है तो बाजारों में श्राद्ध से संबंधित सामग्री की खरीदारी की।

पितृपक्ष के दौरान पितरों के लिए तर्पण और पिंडदान किए जाते हैं। इन कार्यों के करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। पितृपक्ष के दौरान दान करने का भी विशेष महत्व है। इस बार दस सितंबर से पितृपक्ष शुरु हो रहा है और पच्चीस सितंबर तक चलेगा। बाकी सारी तिथियां तो यथावत हैं लेकिन तृतीया और चतुर्थी एक ही दिन 13 सितंबर को होगा।

क्यों होता है श्राद्ध

निधन के बाद एक वर्ष का कार्यकाल प्रतीक्षाकाल कहा जाता है। बरसी तक श्राद्ध कर्म नहीं होते हैं। उसके बाद श्राद्ध कर्म करके हम अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धावनत होते हैं। मान्यता है कि पितृपक्ष में हमारे पितृ घर के द्वार पर आते हैं।

कितनी पीढ़ियों का

तीन पीढ़ियों तक का श्राद्ध कर्म होता है। इसमें मातृकुल और पितृकुल (नाना और दादा) दोनों शामिल होते हैं। तीन पीढ़ियों से अधिक का नहीं होता है। हां, ज्ञात-अज्ञात के नाम का श्राद्ध कर्म अवश्य करना चाहिए।

श्राद्ध करने की विधियां

किसी भी रूप में श्राद्ध किया जा सकता है | तर्पण, दान, भोजन, भावांजलि, तिलांजलि। पितरों के निमित भोजन निकालने से पूर्व गाय, कौआ, कुत्ते का अंश निकाला जाता है। तीनों यम के प्रतीक हैं।

जानते है संक्षिप्त विधि

यदि किसी कारण विस्तृत रूप से श्राद्ध नहीं कर पाएं तो दान कर देना चाहिए। दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके अपने दायें हाथ के अंगूठे को पृथ्वी की तरफ करके ऊं मातृ देवताभ्यो नम: ऊं पितृ देवताभ्यो नम: तीन बार पढ़ लेना चाहिए। यह भावांजलि कहलाती है।

तर्पण का समय

सूर्य अच्छी तरह चढ़ जाता है, तब तर्पण करना चाहिए। आदर्श समय मध्याह्न 11.30 से 12.30 तक माना गया है। तर्पण और श्राद्ध कर्म सायंकालीन नहीं है। यह दिन में ही होगा।

read more :क्या जीसस ही असली भगवान का रूप हैं ? राहुल गाँधी का पादरी जॉर्ज पोन्नैया से सवाल

क्या जीसस ही असली भगवान का रूप हैं ? राहुल गाँधी का पादरी जॉर्ज पोन्नैया से सवाल

एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमे राहुल गांधी एक पादरी जॉर्ज पोन्नैया से सवाल करते दिख रहे है कि क्या जीसस ही असली भगवान का रूप हैं ? क्या यही सही है ? इसके जवाब में पादरी जॉर्ज पोन्नैया कहते हैं कि यीशु मसीह असली भगवान हैं, इसके इलावा किसी तरह की शक्ति नहीं हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों 150 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। राहुल गाँधी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में एक विवादास्पद कैथोलिक चर्च के पादरी जॉर्ज पोन्नैया से मुलाकात की थी।

राहुल गाँधी और पादरी जॉर्ज पोन्नैया के बीच हुई बातचीत का एक हिस्सा सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गाँधी पर हमला बोला है। वहीं, कांग्रेस बचाव में उतर आई है। दरअसर, मुट्टीडिचन पराई चर्च में हुई राहुल गांधी और पादरी की बातचीत जो वीडियो वायरल हुआ उसमें राहुल गांधी को यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि क्या जीसस ही असली भगवान का रूप हैं ? क्या यही सही है ? इसके जवाब में पादरी जॉर्ज पोन्नैया कहते हैं कि यीशु मसीह असली भगवान हैं |

पिछले साल ही गिरफ्तार हुए थे पादरी जॉर्ज पोन्नैया

उन्हें पिछले साल जुलाई में मदुरै के कालीकुडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, द्रमुक सरकार के मंत्री और अन्य के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राहुल गांधी ने पादरी जॉर्ज पोन्नैया से मुट्टीडिचन पराई चर्च में मुलाकात की थी। जहां राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान डेरा डाला था।

भाजपा का राहुल गांधी पर हमला, कहा- यह भारत तोड़ो यात्रा

पादरी जॉर्ज पोन्नैया के बयान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कि यह यात्रा भारत तोड़ो यात्रा बन गई है। उन्होंने कहा कि पादरी जॉर्ज पोन्नैया ने कहा है कि शक्ति और अन्य हिंदू देवताओं की बजाए सिर्फ यीशु ही भगवान हैं। पादरी जॉर्ज पोन्नैया ने भारत माता को लेकर भी अनुचित बातें कही हैं। कांग्रेस का हिंदू विरोध का लंबा इतिहास रहा है।

भाजपा की शरारत : जयराम रमेश

भाजपा के आरोप के जवाब में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि ऑडियो में जो कुछ भी रिकॉर्ड किया गया है | उससे कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है। यह भाजपा की शरारत है जो भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद और अधिक हताश हो गई है। जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा व केंद्र सरकार भारत जोड़ो यात्रा की भावना को कुचलना चाहती है। यह पूरी तरह से बोगस वीडियो है। हमने बातचीत के दौरान जो भी कहा गया था वह पूरा जारी किया है। संबंधित ट्वीट का उससे कोई लेना देना नहीं है।

भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए संजीवनी

भाजपा पर देश को तोड़ने का आरोप लगाते हुए रमेश ने कहा कि हम लोगों को एकजुट कर रहे हैं, क्योंकि भारत को आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण, राजनीतिक केंद्रीयकरण के जरिए तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा हनुमान की तरह है और यह कांग्रेस के लिए संजीवनी लेकर आएगी।

read more :कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद वापसी को तैयार भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर

कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद वापसी को तैयार भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर

कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज से दौर की शुरुआत करने जा रही है और इसका पहला मैच आज यानी के शनिवार रात को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा। अब हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम उसी लय को इंग्लैंड में बरकरार रखना चाहेगी। इस व्हाइट बॉल सीरीज में मेजबान इंग्लैंड के लिए भी भारत को हराना आसान नहीं होने वाला है।

कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में भारत ने मजबूत इंग्लैंड की टीम को मात दी थी। वही भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए दौरा बेहद खास हाेने वाला है क्योंकि टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के लिए आखिरी दौरा है और इसके बाद वो वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगी। झूलन गोस्वामी 2018 में ही T20I से संन्यास ले चुकी है और अब वह 24 सितंबर को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले आखिरी मैच के बाद वनडे को भी अलविदा कह देंगी।

किरण नवगिरे को मिल सकता है मौका

भारतीय महिला क्रिकेट के टीम सूत्रों के मुताबिक नवगिरे शनिवार के मैच में डेब्यू के लिए तैयार है | नगालैंड का प्रतिनिधित्व करने वाली महाराष्ट्र की इस बल्लेबाज ने इस साल की शुरुआत में सीनियर टी20 ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ नाबाद 162 रन बनाकर सुर्खियां बटोरीं थी | हेमलता दो साल के बाद टीम में वापसी कर रही है | इंग्लैंड की टीम अपने घर में राष्ट्रमंडल खेलों में खाली हाथ रहने के बाद मजबूत वापसी के लिए तैयार है | टीम को कांस्य पदक के मैच में न्यूजीलैंड ने हराया था | इंग्लैंड टीम इस श्रृंखला में नियमित कप्तान हीथर नाइट, कैथरीन ब्रंट और नैट स्किवर जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के बिना उतरेगी |

इंग्लैंड दौरे पर भारत का शेड्यूल

. 10 सितंबर – पहला टी20 –  रात  11:30 बजे
. 13 सितंबर – दूसरा टी20 –  रात 11 बजे
. 15 सितंबर – तीसरा टी20 – रात 11 बजे
. 18 सितंबर – पहला वनडे –  शाम 3:30 बजे
. 21 सितंबर – दूसरा वनडे –  शाम 5:30 बजे
. 24 सितंबर – तीसरा वनडे – शाम 3:30 बजे

read more :नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन के दौरान किया कमाल,तोडा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन के दौरान किया कमाल,तोडा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड

देश की तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन के दौरान वह कमाल किया जिसने बुलेट ट्रेन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपनी रफ्तार से आश्चर्यचकित कर दिया है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन के दौरान सिर्फ 52 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली। यह रफ्तार पाकर नई वंदे भारत ने बुलेट ट्रेनों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। नई वंदे भारत की गति पुरानी वंदे भारत ट्रेन से 20 किमी प्रतिघंटा ज्यादा है। इस बात की जानकारी देश के रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम नई वंदे भारत ट्रेन को कोरोना सहित हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा।

दरअसल, भारत की यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन अगले कुछ हफ्तों में अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार है। ट्रायल रन के परिणामों की घोषणा करते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “वंदे भारत ट्रेन का तीसरा परीक्षण पूरा हो गया। इसने 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 52 सेकेंड में पूरी कर ली, जबकि बुलेट ट्रेन इस रफ्तार को हासिल करने में 54. 6 सेकेंड का समय लेती है। इस नई ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा है। पुराने वंदे भारत की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटे है। उन्होंने आगे कहा, ”आरामदायक यात्रा के लिए इस ट्रेन में कई विशेषताएं हैं। गुणवत्ता और सवारी सूचकांक में सुधार हुआ है। इन मापदंडों पर ट्रेन का स्कोर 3. 2 है जबकि विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2. 9 है।

नई वंदे भारत में नया एसी सिस्टम

फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम नई वंदे भारत ट्रेन को कोरोना सहित हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा। रेल मंत्रालय पायलेट प्रोजेक्ट के तहत नई वंदे मातरम ट्रेन को कई नई सुविधाओं से लैस कर रहा है। इसमें खासतौर पर नई वंदे भारत में विषाणुरोधक सिस्टम लगाया जा रहा है। सफलता मिलने के बाद सभी 400 वंदे भारत में सहित रेलवे की प्रीमियम राजधानी, शताब्दी, दुरंतो सहित अन्य ट्रेनों में इस योजना को लागू किया जाएगा।

आरामदायक यात्रा के लिए इस ट्रेन में कई विशेषताएं

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आरामदायक यात्रा के लिए इस ट्रेन में कई विशेषताएं हैं। गुणवत्ता और सवारी सूचकांक में सुधार हुआ है। न्यू वंदे भारत में 32 इंच के एलसीडी टीवी भी होंगे जो पहले के वर्जन में 24 इंच के थे। ट्रैक्शन मोटर की धूल रहित स्वच्छ वायु कूलिंग के साथ 15 प्रतिशत अधिक ऊर्जा यात्रा को और अधिक आरामदायक बना देंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस के नए डिजाइन में वायु शोधन के लिए फोटो-कैटेलिटिक अल्ट्रा वायलेट एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम लगाया गया है। नई ट्रेन में यात्रियों की अधिक सुविधा होगी। इसमें तीन घंटे का बैटरी बैकअप होगा, जिसका वजन 430 टन से घटाकर 290 टन किया जाएगा।

read more :खुद को जिंदा साबित करने के लिए 102 साल के बुजुर्ग दुली चंद ने निकाली बारात

खुद को जिंदा साबित करने के लिए 102 साल के बुजुर्ग दुली चंद ने निकाली बारात

हरियाणा के रोहतक जिले में प्रदेश सरकार द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद 102 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति ने खुद को जिंदा साबित करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाते हुए अपनी बारात निकाली | दुली चंद नाम के इस शख्स ने अपनी बारात निकाली और बाकायदा रथ में सवार हुए। इसके बाद दुली चंद बैंड बाजे के साथ सरकारी अधिकारियों के सामने पहुंचे। दरअसल, प्रदेश सरकार की ओर से मृत घोषित किए जाने के बाद दुली चंद ने यह कदम उठाया। रोहतक जिले के गांधरा गांव निवासी दुली चंद को कागजों में मृत घोषित करके उनकी पेंशन इस साल मार्च में बंद कर दी गई थी। इसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति दुली चंद ने खुद को जिंदा साबित करने के लिए एक विचित्र तरीका अपनाया।

दुली चंद ने एक दूल्हे की तरह नोटों की माला पहनी और रोहतक शहर में मानसरोवर पार्क से नहर विश्राम गृह तक अपनी बारात निकाली। दुली चंद ने साथ ही राज्य सरकार से उनकी पेंशन फिर से शुरू किए जाने की मांग की। दुली चंद के साथ आए आप की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख नवीन जयहिंद ने कहा कि 102 वर्षीय दुली चंद अभी जीवित हैं | इसे साबित करने के लिए दुली चंद के पास आधार कार्ड, पारिवारिक आईडी और बैंक स्टेटमेंट हैं | दुली चंद और उनके समर्थकों ने सरकारी कार्यालय के रास्ते में तख्तियां भी ले रखी थीं,उनमें से एक में लिखा था ‘थारा फूफा अभी जिंदा है |

दुली चंद के पास आधार कार्ड और बैंक स्टेटमेंट

आप की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख नवीन जयहिंद दुली चंद के साथ आए थे। आप की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख नवीन जयहिंद ने कहा कि 102 वर्षीय व्यक्ति जीवित हैं और इसे साबित करने के लिए उनके पास आधार कार्ड, पारिवारिक आईडी और बैंक स्टेटमेंट हैं। जबकि सरकारी रिकॉर्ड में दुली चंद को मृत दिखाया गया है और उनकी वृद्धावस्था पेंशन रोक दी गई है।

तख्ती पर लिखा- ‘थारा फूफा अभी जिंदा है’

दुली चंद और उनके समर्थकों ने सरकारी कार्यालय के रास्ते में तख्तियां भी ले रखी थीं। उनमें से एक में लिखा था ‘थारा फूफा अभी जिंदा है’ अपनी इस शानदार यात्रा के अंत में दुली चंद और जयहिंद पूर्व मंत्री व भाजपा नेता मनीष ग्रोवर से मिले। उन्होंने ग्रोवर को अपने कागजात दिखाते हुए उनकी पेंशन की बहाली की मांग की।

read more :गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से यूपी-हरियाणा में 15 की मौत

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से यूपी-हरियाणा में 15 की मौत

उत्तर प्रदेश और हरियाणा की अलग-अलग घटनाओं में गणेश विसर्जन के दौरान कल 15 लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इनमें उन्नाव के तीन बच्चों की मौत की घटना भी शामिल है। दस दिनों तक चलने वाले गणेश चतुर्थी उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। कल ही मुर्तियों का विसर्जन भी किया गया। इस दौरान डूबने की कई घटनाएं सामने आई हैं। उत्तर प्रदेश और हरियाणा की दो अलग-अलग घटनाओं में गणेश विसर्जन के दौरान कल 15 लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हरियाणा में दो अलग अलग हादसों में डूबने से 7 लोगों की मौत हो गई है। विसर्जन के दौरान सोनीपत में डूबने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं महेंद्रगढ़ में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार लोगों जान गंवानी पड़ी। जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गणेश विसर्जन के दौरान डूबने के हादसों पर हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने दुख व्यक्त किया है।

हरियाणा में दो हादसों में 7 की मौत

हरियाणा के महेंद्रगढ़ और सोनीपत में गणपति विसर्जन के दौरान दो हादसे हुए। कनीना-रेवाडी रोड पर स्थित गांव झगड़ोली के पास नहर में गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने गए 9 लोग पानी के तेज बहाव के साथ बह गए। देर रात 8 लोगों को नहर से बाहर निकाला गया। इनमें से 4 की मौत हो गई। अन्य 4 की हालत गंभीर है। इसी तरह सोनीपत में यमुना घाट पर 3 की डूबने से मौत हो गई।

महेंद्रगढ़ में डूबने वाले युवकों की उम्र 18 से 23 साल के बीच

महेंद्रगढ़ में मृतकों की पहचान टिंकू, आकाश, नितिन और निकुंज के तौर पर हुई है। यह सभी 18 से 23 साल के बताए गए हैं। मनोज, दीपक, सुनील, संजय को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। महेंद्रगढ़ के डीसी डॉ. जे के आभीर ने दावा किया है कि बिना परमिशन के झगड़ोली नहर में विसर्जन किया जा रहा था। डीसी डॉ. जे के आभीर ने 4 लोगों के मरने की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि अभी नहर में रेस्क्यू चल रहा है। 8 लोगों को बाहर निकाला गया।

उत्तर प्रदेश में 9 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गणेश विसर्जन के दौरान नौ लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। उन्नाव में तीन, संत कबीर नगर में चार, ललितपुर में दो युवकों की मौत हो गई।

उन्नाव में तीन बच्चों की गई जान

उन्नाव की बात करें तो यहां दो बच्चों की डूबने से तुरंत मौत हो गई। तीसरे बच्चे को इलाज के दौरान अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बच्चे भगवान गणेश की मूर्तियों को गंगा नदी में विसर्जित करने गए थे। इस दौरान पांच बच्चे गंगा नदी में डूबने लगे। वे सभी अचानक गहरे पानी में चले गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों का रेस्क्यू किया। हालांकि, तब तक दौ की मौत हो गई थी।

दूसरा हादसा सोनीपत में, 3 की मौत

सोनीपत में यमुना नदी के मीमारपुर घाट पर गणपति की प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुंदर सांवरी निवासी सुनील 45 वर्ष, उनका बेटा कार्तिक 13 वर्ष और भतीजा दीपक 20 वर्ष डूब गए। देर रात को सुनील और उनके भतीजे दीपक के शव बरामद हो गए। सुनील के बेटे कार्तिक की तलाश जारी है। गौरतलब है कि 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन देशभर में गणेश विसर्जन के जूलूस निकाले गए और फिर विसर्जन किया गया। गणेश चतुर्थी का पर्व महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित देश के कई राज्यों में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है।

read more :जनतावादी कांग्रेस पार्टी को मिला 90 करोड़ का चंदा,आयकर विभाग के राडार पर

जनतावादी कांग्रेस पार्टी को मिला 90 करोड़ का चंदा,आयकर विभाग के राडार पर

2015 में बनी जनतावादी कांग्रेस पार्टी को कोई छोटी राशि नहीं बल्कि 90 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। जनतावादी कांग्रेस पार्टी नाम के इस दल का मुख्यालय चूनाभट्टी इलाके की एक झुग्गी बस्ती में स्थित है। मुंबई की एक झुग्गी बस्ती से चलने वाली एक राजनीतिक पार्टी को मिले करोड़ों के चंदे ने आयकर विभाग के कान खड़े कर दिए हैं। हाल ही में देश भर में आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की गई थी। इसी दौरान इस राजनीतिक दल के बारे में भी खुलासा हुआ है। जनतावादी कांग्रेस पार्टी नाम के इस दल का मुख्यालय चूनाभट्टी इलाके की एक झुग्गी बस्ती में स्थित है। जानकारी सामने आई है जनतावादी कांग्रेस पार्टी को कोई छोटी राशि नहीं बल्कि 90 करोड़ रुपये का चंदा मिला है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सयान इलाके की झुग्गियों में रहने वाला जनतावादी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष संतोष कटके आयकर विभाग की रडार पर है | आयकर विभाग को शक था कि संतोष कटके की जनतावादी कांग्रेस पार्टी का नाम इस्तेमाल करके काले धन को सफ़ेद किया जा रहा है | छापेमारी में आयकर विभाग के अधिकारियों ने संतोष के घर के अलावा चुनाभट्टी स्थित उनके पार्टी कार्यालय पर भी छापा मारा था | छापेमारी के दौरानसंतोष और उनके परिवार का बयान भी दर्ज किया गया था |

एक गुमनाम पार्टी को कहां से मिल गया 90 करोड़ का चंदा

जनतावादी कांग्रेस पार्टी पंजीकृत दल है, लेकिन महाराष्ट्र या फिर मुंबई की सियासत में इसका कभी कोई रोल नहीं रहा है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जनतावादी कांग्रेस पार्टी को 90 करोड़ रुपये का दान किसने दिया ? जो एक चाली में दो मंजिला कमरे से चलती है और जनतावादी कांग्रेस पार्टी के सिंबल के अलावा उसके पास कुछ नहीं है। इस बारे में जनतावादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष काटके ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी को 90 करोड़ रुपये का चंदा मिला। यह सारा पैसा पार्टी के काम में खर्च किया गया। हमने कुछ भी गलत नहीं किया है।

2015 में हुआ था गठन, महाराष्ट्र की सियासत में कोई रोल ही नहीं

जनतावादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष संतोष काटके ने कहा कि मैंने खर्च का सारा ब्योरा चुनाव आयोग को सौंप दिया है। हालांकि,आयकर विभाग ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। आयकर विभाग के अफसरों का कहना है कि जनतावादी कांग्रेस पार्टी द्वारा दिखाए गए सभी खर्च विवरण फर्जी हैं। जनतावादी कांग्रेस पार्टी का इस्तेमाल हवाला ऑपरेटरों द्वारा करों से बचने के लिए किया जाता था। जनतावादी कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन किसी भी सीट पर उसे जीत हासिल नहीं हुई थी।

123 राजनीतिक दलों पर हुई छापेमारी

आयकर विभाग ने देशभर में छापेमारी की थी। इस बार देश भर में 123 पंजीकृत किंतु अज्ञात राजनीतिक दलों की संपत्तियों पर छापेमारी की गई थी। इसके अलावा कुछ हवाला संचालकों की संपत्तियों पर भी छापेमारी की गई। इस दौरान आयकर विभाग को वित्तीय अनियमितता, कर चोरी, फर्जी चंदा और वित्तीय हेराफेरी के सुराग मिले थे। इनमें से दो संदिग्ध राजनीतिक दल मुंबई से हैं। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक देश भर में ऐसे करीब 2,000 पंजीकृत दल हैं, जो अज्ञात हैं। इन पार्टियों का उपयोग हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से पैसे का आदान-प्रदान करने के लिए किया जाता है।

read more :तो मैं खुद बैठ जाऊं क्या फिर ? कोहली के बैटिंग ऑर्डर केएल राहुल का रिएक्शन

तो मैं खुद बैठ जाऊं क्या फिर ? कोहली के बैटिंग ऑर्डर केएल राहुल का रिएक्शन

विराट कोहली के बल्ले से अफगानिस्तान के खिलाफ शतक निकलने के बाद कप्तान केएल राहुल से पूछा गया कि आगामी सीरीज में टीम कोहली को इसी रोल में आजमा सकती है,इस पर राहुल ने जवाब दिया तो मैं खुद बैठ जाऊं क्या फिर ? रन मशीन विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने शतक के सूखे को खत्म करते हुए 122 रनों की नाबाद पारी खेल टीम इंडिया को धमाकेदार जीत दिलाई।

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कोहली को लंबे समय बात ओपनिंग करने का मौका मिला और कोहली ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका। टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक जड़ते हुए कोहली ने भारत को 101 रनों से धमाकेदार जीत दिलाई। इस मैच के बाद प्रेस कॉनफ्रेंस में जब केएल राहुल से कोहली को ओपनिंग करवाने का सवाल पूछा गया तो उनका जवाब दो टूक और थोड़ा बेतुका भी था।

दरअसल मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल तब हैरान रह गए जब उनसे पूछा गया कि क्या अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाने वाले विराट कोहली को विश्वकप में रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करना चाहिए ? यह स्पष्ट है कि कोहली अगर पारी का आगाज करते हैं तो राहुल को बाहर बैठना पड़ेगा या फिर मध्यक्रम में किसी की जगह खेलना पड़ेगा। इधर पिछले कुछ समय से उनके टी20 में बल्लेबाजी के रवैये को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इसलिए वह इस सवाल का जवाब देते हुए थोड़ा तिलमिलाए हुए नजर आए।

तो क्या मैं खुद बैठ जाऊं ?

केएल राहुल से जब कोहली से पारी का आगाज करवाने के बारे पूछा गया तो उन्होंने उल्टा सवाल दाग दिया, ‘‘तो क्या मैं खुद बैठ जाऊं।’’ भारतीय उप कप्तान का मानना है कि कोहली को बड़े स्कोर बनाने के लिए पारी का आगाज करने की जरूरत नहीं है। केएल राहुल ने कहा,‘‘अगर आप दो-तीन अच्छी पारियां खेलते हैं तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने जिस तरह से पारी खेली मैं उससे वास्तव में बहुत खुश हूं।

आप सभी कोहली को जानते हैं, वर्षों से उन्हें खेलते हुए देख रहे हैं। ऐसा नहीं है कि उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए शतक जड़े हों। यदि वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं तब भी शतक जड़ सकते हैं। राहुल ने आगे कहा ‘विराट का रन बनाना हमारे लिए बहुत बड़ा बोनस है। उसे आज अपनी बल्लेबाजी से खुश होना चाहिए। वह पिछली 2-3 सीरीज से अपने खेल पर काम कर रहा है और यह खूबसूरती से सामने आया है। अगर आप इस तरह 2-3 पारियां खेलते हैं , आपको आत्मविश्वास मिलता है। खुशी है कि वह इस तरह से खेल सका।

read more : पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को मिली ज़मानत,निचली अदालत में पेश करने का आदेश

पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को मिली ज़मानत,निचली अदालत में पेश करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी की जेल में बंद केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को जमानत दे दी है। यूपी सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को तीन दिन के भीतर निचली अदालत में पेश किया जाये और उसे जमानत पर रिहा कर दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने करीब 23 महीने बाद उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली। केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को यूपी के हाथरस जाते समय गिरफ्तार किया गया था |

जहां कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक दलित युवती की मौत हो गई थी। पत्रकार सिद्दीकी कप्पन ने इस मामले में जमानत के लिए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। इससे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने इस महीने की शुरुआत में कप्पन की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। इस मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस यूयू ललित व जस्टिस एस. रवीन्द्र भट्ट की पीठ ने यूपी के गृह विभाग से पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की याचिका पर पांच सितंबर तक जबाव देने को कहा था।

दरअसल, हाथरस मामले में हिंसा भड़काने की साजिश रचने के आरोप में पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पत्रकार सिद्दीकी कप्पन पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धाराएं लगाई गईं हैं।

यूपी सरकार ने किया था जमानत का विरोध

सुप्रीम कोर्ट में केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की जमानत याचिका का यूपी सरकार ने जमकर विरोध किया था। यूपी सरकार ने कहा था कि कप्पन के चरमपंथी संगठन पीएफआई के साथ घनिष्ठ संबंध हैं, जिसका एक राष्ट्र विरोधी एजेंडा है। पत्रकार सिद्दीकी कप्पन देश में धार्मिक कलह और आतंक फैलाने की बड़ी साजिश का हिस्सा है।राज्य सरकार ने सर्वोच्च अदालत से कहा था, ”कप्पन सीएए, एनआरसी और अयोध्या मुद्दे पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले और हाथरस की घटना को लेकर धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश का बड़ा हिस्सा है।

read more :राजनीतिक पंडितों की नजर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे या नहीं ?

राजनीतिक पंडितों की नजर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे या नहीं ?

कांग्रेसियों के अलावा देश भर के राजनीतिक पंडितों की नजर है कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे या नहीं ? इस बीच राहुल गांधी ने इस सस्पेंस को और बढ़ाते हुए इंतजार करने की बात कही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की अध्यक्षता स्वीकार करने को लेकर किए गए सवाल पर पहली बार अपना पक्ष रखा। राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने अपना मन बना लिया है और मैं काफी स्पष्ट हूं। मैं अध्यक्ष बनूंगा या नहीं यह उस दिन सामने आ जाएगा, जब पार्टी के चुनाव होंगे।

कृपया उस दिन तक इंतजार करें। गौरतलब है कि राहुल गांधी फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक रखी गई है। राहुल गांधी ने कहा है कि वे इस यात्रा का नेतृत्व नहीं कर रहे, बल्कि महज इसका हिस्सा हैं। राहुल गाँधी यहां भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पत्रकारों से कहा कि पदयात्रा यह समझने की कोशिश है कि जमीनी स्तर पर क्या हो रहा है और साथ ही यह, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई की कोशिश है।

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने कहा कि मुझे क्या करना है, इसे लेकर मैं पूरी तरह से क्लियर हूं। मेरे दिमाग में कोई कन्फ्यूजन नहीं है।’ यही नहीं राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने देश के सभी संस्थानों पर कब्जा जमा लिया है और उन पर दबाव बना रही है। हम सिर्फ एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं। यह लड़ाई भारत की पूरी व्यवस्था और विपक्ष के बीच हो गई है।

दो अलग-अलग विचारों की लड़ाई 

राहुल गांधी ने कहा कि दो अलग-अलग विचारों की यह लड़ाई करीब हजार साल से चली आ रही है और जारी रहेगी। भारत को लेकर दो विजन हैं। एक ऐसा विचार है, जो सबको कंट्रोल करने की बात करता है। इसके अलावा दूसरा ऐसा है, जो खुले विचारों वाला है और सबका सम्मान करता है। इन दोनों के बीच लड़ाई तो जारी ही रहेगी।

बीजेपी आरएसएस अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र हैंः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कांग्रेस को बचाने के लिए यह यात्रा किए जाने के आरोपों पर कहा कि ‘भाजपा व आरएसएस अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन हम लोगों से जुड़ने के लिए यह यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी संस्थान अब भाजपा के नियंत्रण में हैं और उनका विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कोई संदेश देने के सवाल पर कहा कि ‘मेरे पास कोई संदेश नहीं है।

read more :भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को मिली देश छोड़ने की धमकी

भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को मिली देश छोड़ने की धमकी

भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को भारत लौटने की धमकी दी गई है। अमेरिका में भारतीयों के प्रति नफरत बढ़ती जा रही है। सांसद प्रमिला जयपाल बताया कि एक पुरुष ने उन्हें फोन पर आपत्तिजनक और नफरत भरे संदेश भेजे हैं। साथ ही उन्हें भारत लौटने की हिदायत दी है। चेन्नई में जन्मी सांसद प्रमिला जयपाल ने पांच ऐसे ऑडियो संदेशों को सोशल मीडिया पर साझा किया। इन संदेशों में उन हिस्सों को संपादित किया गया है, जिनमें अश्लील और अभद्र बातें की गई हैं। इस धमकी भरे संदेश में सुना जा सकता है कि एक व्यक्ति उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने और अपने मूल देश भारत वापस जाने की धमकी दे रहा है।

सांसद प्रमिला जयपाल ने ट्वीट में स्पष्ट किया कि उन्होंने धमकी भरे संदेश क्यों सार्वजनिक करना उचित समझा। उन्होंने कहा कि अक्सर नेता अपने सुरक्षा खतरों को उजागर नहीं करते हैं। लेकिन हम हिंसा को नई आम बात के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। हम उस नस्लवाद और लिंगवाद को भी स्वीकार नहीं कर सकते जो इस हिंसा के मूल में है और इसे प्रोत्साहित करता है। 55 साल की सांसद प्रमिला जयपाल पहली भारतवंशी अमेरिकी सांसद हैं, जो अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सिएटल का प्रतिनिधित्व करती हैं।

पहले भी सामने आए ऐसे मामले

इससे पहले गर्मियों में सिएटल स्थित सांसद के आवास के बाहर एक व्यक्ति पिस्तौल के साथ नजर आया था। पुलिस ने इस व्यक्ति की पहचान ब्रेट फोरसेल के रूप में की थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था। अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ घृणा अपराध के इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके हैं।

हाल का तीसरा मामला

ताजा धमकी का मामला भारतवंशी अमेरिकियों के प्रति अमेरिकी समुदाय की बढ़ती नफरत को प्रदर्शित करती है। इसी माह 1 सितंबर को एक भारतवंशी को कैलिफोर्निया में नफरत का शिकार बनाते हुए अपशब्द कहे गए थे। इससे पहले 26 अगस्त को एक टेक्सास में एक भारतवंशी महिला को मैक्सिकन अमेरिकी महिला ने सरेआम अपशब्द कहते हुए मारपीट की थी।

भारतीय-अमेरिकी को मारने की धमकी

कैलिफोर्निया में 1 सितंबर को एक व्यक्ति ने एक भारतीय-अमेरिकी पर नस्लवादी टिप्पणी की थी। वहीं, टेक्सास में एक मैक्सिकन-अमेरिकी महिला ने चार भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के साथ 26 अगस्त को दुर्व्यवहार किया था और उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां की थीं। साढ़े पांच मिनट के वीडियो में महिला एक व्यक्ति के चेहरे पर वार करती हुई और घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद करना वाली दो महिलाओं को देखा जा सकता है। उसने गोली मारने की भी धमकी दी।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र हुआ निधन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र हुआ निधन

ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल महल में निधन हो गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 96 साल की थीं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 70 साल तक शासन किया। इससे पूरे देश में शोक का माहौल है | यही नहीं दुनिया के कई देश इस शोक में ब्रिटेन के भागीदार बन रहे हैं | दुनिया के कई देशों ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया है | ब्रिटेन में 10 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है |

गुरुवार को सुबह उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंताएं बढ़ने के बाद उनका परिवार एबरडीनशायर में उनके स्कॉटिश इस्टेट में इकट्ठा होने लगा। पूर्व राजकुमार चार्ल्स अब ब्रिटेन के नए सम्राट होंगे। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, ‘महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का दोपहर में बाल्मोरल में निधन हो गया। बयान में कहा गया कि द किंग एंड द क्वीन कंसोर्ट (चार्ल्स एंड कैमिला) बाल्मोरल में रहेंगे और शुक्रवार लंदन लौटेंगे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 1952 में गद्दी पर बैठी थीं और वह अभूतपूर्व सामाजिक परिवर्तन की गवाह रहीं।

उनके निधन के बाद उनके सबसे बड़े बेटे और उत्तराधिकारी चार्ल्स 14 राष्ट्रमंडल क्षेत्रों के प्रमुख के रूप में उनके अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। डॉक्टरों द्वारा महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को चिकित्सकीय देखरेख में रखने के बाद चार्ल्स और महारानी के करीबी परिवार के सदस्य एबरडीन के पास बालमोरल पहुंचे।

आखिरी समय में साथ थी बेटी ऐनी

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की बेटी राजकुमारी ऐनी पहले से ही स्कॉटिश महल में उनके साथ थीं और उनके अन्य बच्चे – प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड – बाद में उनके साथ शामिल हुए। एक परमार्थ कार्यक्रम के लिए लंदन में मौजूद प्रिंस हैरी और मेगन (ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स) भी महारानी के ग्रीष्मकालीन निवास पर पहुंचे।

भारत में एक दिन का राजकीय शोक

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत सरकार ने शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार को गृह मंत्रालय की ओर से बयान जारी करते हुए जानकारी दी गई कि सरकार ने 11 सितंबर यानी रविवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है।

एफिल टावर की लाइट बंद

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद शोक जाहिर करते हुए फ्रांस ने एफिल टावर की लाइट्स बंद कर दी | इतना ही नहीं प्रसिडेंट इमेनुअल मेक्रोन ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को ‘दयालु’ कहा और बोले, ‘फ्रांस की दोस्त… जिन्होंने अपने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया |

महारानी एलिजाबेथ की व्यक्तिगत संपत्ति 500 मिलियन डॉलर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने निवेश, ज्वेलरी, कला संग्रह और रियल एस्टेट हाल्डिंग्स से लगभग 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति अर्जित की थी। उनकी मृत्यु के बाद अब इस संपत्ति को उनके बेटे और ब्रिटेन के राजा प्रिंस चार्ल्स को सौंप दी जाएगी। महरानी की मौत के बाद प्रिंस चार्ल्स स्वतः ही ब्रिटेन के महाराजा घोषित हो गए हैं। इसके अलावे वे ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड समेत 15 अन्य देशों के भी प्रमुख होंगे।

राजघराने की कुल अचल संपत्ति कितनी है ?

फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार ब्रिटेन की राजशाही परिवार के पास वर्ष 2021 तक करीब 28 बिलियन डॉलर की अचल संपत्ति थी, जिसे बेचा नहीं जा सकता। इन संपत्ति में शामिल द क्राउन एस्टेट की कीमत 19.5 बिलियन डॉलर है। जबकि बकिंघम पैलेस की कीमत 4.9 बिलियन डॉलर, द डची ऑफ कार्नवाल की 1.3 बिलियन डॉलर, द डची ऑफ लैंकेस्टर 748 मिलियन डॉलर, केसिंगटन पैलेस की 630 मिलियन डॉलर और स्कॉटलैंड के क्राउन एस्टेट की कीमत 592 मिलियन डॉलर है।

ब्रिटेन के राजघराने की आमदनी का जरिया ?

ब्रिटेन के शाही परिवार की आमदनी का मुख्य जरिया करदाताओं से होने वाली आय है। इसे सॉवरेन ग्रांड कहा जाता है। इसे वार्षिक आधार पर शाही परिवार को दिया जाता है। इस ग्रांट की शुरुआत किंग जाॅर्ज III के समय में हुई थी। उन्होंने संसद में एक समझौते के तहत इस ग्रांट की व्यवस्था की थी। इस समझौते को ब्रिटेन के इतिहास में सिविल लिस्ट के नाम से जाना जाता था। वर्ष 2012 में इसे सोवरेल ग्रांट से बदल दिया गया।

read more:प्रधानमंत्री मोदी अपनी महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा एवेन्यू परियोजना का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी अपनी महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा एवेन्यू परियोजना का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी आज की शाम अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन करने वाले हैं | इसमें राज्यवार फूड स्टॉल, चारों ओर हरियाली के साथ लाल ग्रेनाइट पत्थर से पैदल यात्रियों के लिए बना पथ, वेंडिंग जोन, पार्किंग स्थल और चौबीसों घंटे सुरक्षा की व्यवस्था होगी | वह इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंडिया गेट के सभी मार्गों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा |

यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से दी गई है | बता दें कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से मिले एक प्रस्ताव को पारित कर ‘राजपथ’ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया है | अब इंडिया गेट पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पूरे इलाके को ‘कर्तव्य पथ’ कहा जाएगा | प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री मोदी के अमृत काल में नए भारत के लिए ‘पंच प्रण’ के आह्वान के दूसरे प्रण के अनुकूल है,जिसमें उन्होंने औपनिवेशिक मानसिकता की हर निशानी को समाप्त करने की बात कही थी |

विजय चौक से इंडिया गेट तक फैला हुआ सेंट्रल विस्टा एवेन्यू आज से ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने कहा कि बच्चों सहित पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए और नयी दिल्ली में यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में क्या होगा खास

राजपथ और सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के आसपास के इलाकों में भीड़ के कारण बुनियादी ढांचे पर पड़ते दबाव और सार्वजनिक शौचालय,पीने के पानी,स्ट्रीट फर्नीचर और पार्किंग स्थल की पर्याप्त व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण राजपथ का पुनर्विकास किया गया है | प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि इसमें वास्तु शिल्प का चरित्र बनाए रखने और अखंडता भी सुनिश्चित की |‘कर्तव्य पथ’ बेहतर सार्वजनिक स्थानों और सुविधाओं को प्रदर्शित करेगा | जिसमें पैदल रास्ते के साथ लॉन, हरे-भरे स्थान, नवीनीकृत नहरें, मार्गों के पास लगे बेहतर बोर्ड, नई सुविधाओं वाले ब्लॉक और बिक्री स्टॉल होंगे |

पैदल रास्ते पर लाल ग्रेनाइट का इस्तेमाल

शहर का सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक स्थान माने जा रहे पुनर्विकसित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में पैदल रास्ते पर लाल ग्रेनाइट का इस्तेमाल किया गया है | जिसके चारों ओर हरियाली है और इसका क्षेत्रफल 1.1 लाख वर्ग मीटर है। राजपथ पर 133 से अधिक प्रकाश स्तंभ, 4,087 पेड़, 114 आधुनिक संकेतक और कई बगीचे हैं। यह पहली परियोजना है, जो मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत पूरी हुई है।

चार अंडरपास का निर्माण

900 से अधिक प्रकाश स्तंभ हैं, जिनमें राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट के बीच राजपथ पर लगे और अन्य बगीचों के प्रकाश स्तंभ शामिल हैं। प्रकाश स्तंभ का उद्देश्य सेंट्रल विस्टा को चौबीसों घंटे पैदल चलने वालों के लिये अधिक अनुकूल बनाना है। आठ सुविधा खंड बनाए गए हैं,जबकि चार पैदल यात्री अंडरपास पूरे खंड में बनाए गए हैं। इसके अलावा लाल ग्रेनाइट से बनीं 422 बेंच हैं। राजपथ के साथ 1,10,457 वर्ग मीटर में फैले नये पैदल मार्ग पर लाल ग्रेनाइट लगाए गए हैं। राजपथ पर 987 कंक्रीट के बने मोटे खंभे लगाए गए हैं और मैनहोल की संख्या 1,490 है।

read more :लखनऊ के गोमती किनारे स्थित लेटे हनुमान मंदिर में हुई तोड़फोड़

लखनऊ के गोमती किनारे स्थित लेटे हनुमान मंदिर में हुई तोड़फोड़

लखनऊ के गोमती किनारे स्थित लेटे हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। उत्तर प्रदेश में लगातार अराजकतत्वों के द्वारा सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है | ताजा मामला लखनऊ का है जहां पर मशहूर लेटे हुए हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है | जिसके बाद इसको लेकर काफी विवाद हो गया है | हनुमान मंदिर में दो मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की गई और फिर ध्वज को फाड़ने की कोशिश हुई, जिसको लेकर विवाद हुआ |

इस विवाद के बाद प्रशासन ने समय रहते सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है | मंदिर तोड़फोड़ करने वाले शख्स का नाम तौफीक अहमद बताया जा रहा है | पुलिस के मुताबिक, नशे के आदी तौफीक अहमद ने मंदिर की मूर्तियों को तोड़ा है और ध्वज भी फाड़ दिया है। मौके पर पुलिस मौजूद है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह बुधवार रात लेटे हनुमान मंदिर में घुसा था। वह इतना नशे में था कि बात भी नहीं कर पा रहा था। गुरुवार को जब उसकी हालत सामान्य हुई, तब उसने अपना नाम बताया।

क्या है पूरा मामला

आरोपी युवक बुधवार रात लेटे हुए हनुमानजी मंदिर पहुंचा। मंदिर के पुजारी अमर मिश्रा के मुताबिक, युवक का कहना था कि वह दर्शन करने के लिए मंदिर आया है। इसके बाद पुजारी अपने कमरे में चले गए। इसी दौरान आरोपी युवक ने मूर्ति खंडित की और ध्वज फाड़ दिया। इस दौरान युवक को लोकल लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। बाद में जब मौके पर पुलिस पहुंची तो युवक को लेकर थाने चली गई। एडीसीपी का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। इस घटना से लोगों में आक्रोश भरा हुआ है |

कौन सी मूर्तियां हुईं खंडित

मंदिर के पुजारी के मुताबिक, दो मूर्तियों को खंडित किया गया है | जिसमें हनुमान जी और शनि देव की मूर्ति खंडित पाई गई है | मंदिर में खंडित मूर्ति को अब ढक दिया गया है | इस खबर के सामने आने के बाद से मंदिर में हिंदूवादी संगठन के लोग लगातार आ रहे हैं। स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

तौफीक खुद को ‘शिवा’ बताकर घुसा था मंदिर में

आपको बता दें कि, राजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुस्लिम युवक तौफीक अहमद माथे पर टीका लगाकर मंदिर में घुसा था। बताया जाता है मंदिर में घुसने से पहले उसने अपने नाम शिवा बताया था।तौफीक अहमद ने शनिदेव की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की। ज्ञात हो कि, इसी मंदिर के ठीक सामने टीले वाली मस्जिद है। लोगों के विरोध करने पर आरोपी शख्स अभद्रता पर उतर आया | हालांकि, भीड़ ने उसे पकड़ लिया।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. एस चन्नप्पा ने कहा कि, लेटे हुए हनुमान मंदिर परिसर में एक व्यक्ति द्वारा दो मूर्तियों को क्षति पहुंचाई गई है | उस व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और डिटेल में पूछताछ की जा रही है | उन्होंने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है | आरोपी मेडिकल जांच में नशे की हालत में पाया गया है | मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी |

read more :लेवाना होटल के मालिक राहुल अग्रवाल और रोहित अग्रवाल हुए गिरफ्तार

फ्रैंचाइजी फिल्मों में एक ‘आशिकी’ के तीसरे पार्ट ‘आशिकी 3’ का हुआ ऐलान

बॉलीवुड की बेहतरीन फ्रैंचाइजी फिल्मों में से एक ‘आशिकी’ के फैन्स उस वक्त काफी खुश हो गए, जब हाल ही में फिल्म इसके तीसरे पार्ट ‘आशिकी 3’ का ऐलान किया गया। बॉलीवुड सिने लवर्स का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया | जब उन्हें पता लगा कि फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म ‘आशिकी 3’ का गाना सामने आया है। जानकारी के अनुसार ‘आशिकी 3’ फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘आशिकी 3’ का प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हुआ और इसके बाद से फैन्स ‘आशिकी 3’ फिल्म के बारे में अधिक से अधिक जानने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच आशिकी 3 की एक्ट्रेस को लेकर अपडेट आया है।

अफवाह में कोई सच्चाई नहीं

टी-सीरीज के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। उनके बयान के बाद हर तरह की अफवाहों की छुट्टी हो गई है। उन्होंने कहा कि ”आशिकी 3′ में अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ मुख्य भूमिका में किसी भी हिरोइन को लेकर चल रही अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है। फिल्म के लिए अभिनेत्री की तलाश अभी भी जारी है। अभी हम फिल्म के बहुत ही शुरुआती चरणों में हैं। दर्शकों की तरह हम भी फिल्म की अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं। हम भी ‘आशिकी 3’ फिल्म की महिला किरदार को अंतिम रूप देने की तैयारी में हैं। जैसे ही हमारी तलाश पूरी होती है, हम फैंस के साथ इसे साझा जरूर करेंगे’।

बता दें कुछ दिनों से ये अफवाहें थीं कि ‘आशिकी 3’ फिल्म में जेनिफर विंगेट मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं | साल 1990 में आई फिल्म आशिकी को महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। ये टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स द्वारा रिलीज की गई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद साल 2013 में मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म आशिकी 2 रिलीज हुई। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर नजर आए। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब अनुराग बसु के निर्देशन में फिल्म ‘आशिकी 3’ बनने जा रही है।

अब तेरे बिन जी लेंगे हम…

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बताया कि वह वर्ष 1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ की तीसरी किश्त में नजर आएंगे। इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा का निर्देशन अनुराग बसु करेंगे, जिन्हें ‘बर्फी’,’लूडो’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। ‘आशिकी 3’ का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स के निर्माता मुकेश भट्ट कर रहे हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सुपरहिट गीत ‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम..’ का संक्षिप्त वीडियो साझा करते हुए यह घोषणा की।

जेनिफर संग करेंगे रोमांस अभिनेता कार्तिक आर्यन !

बता दें कि एक ओर जहां अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम फाइनल हो गया है तो दूसरी ओर निर्माताओं ने अब तक फिल्म की एक्ट्रेस की घोषणा नहीं की है। हालांकि बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘आशिकी 3’ में जेनिफर विंगेट लीड रोल में नजर आ सकती हैं। यानी अगर ये रिपोर्ट सच हुई तो अभिनेता कार्तिक आर्यन,जेनिफर विंगेट के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। वैसे सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स श्रद्धा कपूर के लिए भी देखने को मिले हैं, जो फिल्म में एक बार फिर उन्हें देखना चाहते हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम। जहर जिंदगी का पी लेंगे हम… ‘आशिकी3’। ये दिल को झकझोर देने वाला होगा। बसु दा के साथ मेरी पहली फिल्म।

आशिकी 3 के मेकर्स का क्या है कहना

एक रिपोर्ट के मुताबिक आशिकी 3 के मेकर्स ने ऐसी खबरों को अफवाह बताया है। मेकर्स ने कहा,’आशिकी 3′ में कार्तिक आर्यन की एक्ट्रेसेस वाली खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। एक्ट्रेस के लिए अभी भी खोज जारी है। अभी हम शुरुआती दौर में हैं और फिल्म के लिए कई आइडियाज आदि ढूंढ रहे हैं। दर्शकों की तरह ही हम भी फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश में हैं और ऐसा होते ही जल्द से जल्दी फैन्स संग न्यूज शेयर की जाएगी।

read more :सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में भी हारी भारतीय टीम ,फाइनल की रह हुई मुश्किल

सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में भी हारी भारतीय टीम ,फाइनल की रह हुई मुश्किल

भारतीय टीम को सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका से भी हार का सामना करना पड़ा है। एशिया कप 2022 में शुरुआती दो मैचों में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में जीत की पटरी से उतर गई है। भारतीय टीम के एशिया कप 2022 के फाइनल में पहुंचने का सपना लगभग खत्म होता दिख रहा है। सुपर-4 में टीम इंडिया को लगातार दो हार झेलनी पड़ी हैं। दोनों ही मैचों की दिलचस्प बात ये रही कि रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने 1 गेंद शेष रहते मैच गंवाया है। भारत ने श्रीलंका को 20 ओवर में 174 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम ने 19.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

सुपर-4 के अपने पहले दोनों मुकाबले हारने के बाद रोहित शर्मा की टीम को अब एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। श्रीलंकाई टीम ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान से मिली करारी हार का बदला सुपर 4 में लेते हुए शानदार वापसी की। इसके बाद टीम ने सुपर-4 के अपने दूसरे मैच में भारत को भी हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचनी के दावे को मजबूत कर दिया है। वहीं लगातार दो हार के बाद टीम इंडिया लगभग टिकट टू फिनाले की रेस से बाहर हो गई है। अब अफगानिस्तान और श्रीलंका दोनों अगर पाकिस्तान को हरा दें और भारत आखिरी मैच में बड़े अंतर से अफगानिस्तान को हरा दे तब कहीं कोई समीकरण बन पाएगा। लेकिन ऐसा बेहद मुश्किल लग रहा है।

केएल राहुल और विराट कोहली का सस्ते में आउट होने

पाकिस्तान के खिलाफ हुए सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी करके दमदार शुरुआत दिलाई थी। लेकिन दूसरे मैच में श्रीलंका के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तीन ओवर के अंदर ही अपने दो बड़े खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए। केएल राहुल 7 गेंद में सिर्फ 6 रन बना दिए। वहीं एशिया कप में दो अर्धशतक लगा चुके विराट कोहली इस अहम मुकाबले में 4 गेंदों में बिना रन बनाए पवेलियन लौटे।

निचले क्रम ने किया निराश

रोहित के आउट होने के बाद हालांकि भारतीय बल्लेबाज 63 रन ही बना पाए। एक समय भारत का स्कोर 13वें ओवर में तीन विकेट पर 110 रन था जब रोहित आउट हुए। शुरुआती दो झटकों के बाद रोहित ने दूसरे छोर से रन बनाना जारी रखा। रोहित ने अपनी 41 गेंदों पर 72 रनों की इस पारी में 5 चौथे और 4 छक्के जड़े। करूणारत्ने ने कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर भारत की रनों की गति पर लगाम लगाई। हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत 17-17 रन बनाकर आउट हो गए। दीपक हुड्डा को शून्य पर जीवनदान मिला और वह जिस गेंद पर आउट हुए उसे नो करार दिया गया। इसका वह फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ 3 रन बना पाए। अंत में अश्विन ने 7 गेंदों पर नाबाद 15 रन बनाकर स्कोर 170 पार पहुंचाया।

पावरप्ले में भारतीय गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन

श्रीलंका को दिए 174 रनों के लक्ष्य को हासिल करने से रोकने के लिए भारतीय गेंदबाजों को शुरुआत में विकेट हासिल करने का दबाव था। लेकिन भुवनेश्वर, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल पावरप्ले के ओवरों में श्रीलंका के किसी भी बल्लेबाज को आउट नहीं कर सके। भारत को लगातार दो विकेट पारी के 12वें ओवर में मिले, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस दौरान भारतीय गेंदबाज महंगे भी साबित हुए और पावरप्ले में 57 रन लुटाए।

श्रीलंका की शानदार शुरुआत

174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को कुसल मेंडिस और पथुम निसंका ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 11.1 ओवर में 97 रन जोड़े। इसके बाद युजवेंद्र चहल ने इस साझेदारी को तोड़ा और निसंका को 52 रन पर पवेलियन भेज दिया। उसी ओवर में उन्होंने चरित असालंका को भी आउट किया और मैच को दोबारा रोमांचक बना दिया। फिर अश्विन ने अगले ओवर में गुनातिलका का विकेट लिया और भारत को मैच में वापस ला दिया। चहल ने अगले ओवर में फिर कुसल मेंडिस को 57 पर आउट कर बड़ा विकेट झटका। मैच रोमांचक हो गया था और आखिरी 3 ओवर में श्रीलंका को 33 रन चाहिए थे। 18वां ओवर फेंकने आए हार्दिक पांड्या ने 12 रन लुटा दिए।

इसके बाद पिछले मैच के 19वें ओवर में 19 रन लुटाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने यहां फिर निराश किया और 19वें ओवर में 14 रन दे दिए। आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह के पास सिर्फ 7 रन थे। उन्हें जीतोड़ कोशिश की लेकिन जब 2 गेंद पर 2 रन चाहिए थे तब ऋषभ पंत ने रनआउट का मौका छोड़कर मैच को भारत की पहुंच से दूर कर दिया।

read more :बिना पटाखों की होगी दिवाली,दिल्ली सरकार का सख्त आदेश

बिना पटाखों की होगी दिवाली,दिल्ली सरकार का सख्त आदेश

राजधानी दिल्ली में इस बार भी दिवाली बिना पटाखों वाली रहेगी। राजधानी दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं | राजधानी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक जनवरी तक सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर भी लागू है। दिल्ली सरकार ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक को 1 जनवरी 2023 तक बढ़ा दिया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया है कि प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस,डीपीसीसी और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी |

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लेकर कहा है कि प्रदूषण के खतरे की वजह से बैन को जारी रखने का फैसला किया गया है। उन्होंने इसे लोगों की जिंदगी बचाने की कोशिश बताया है। गापोल राय ने कहा कि इसे सख्ती से लागू किया जाएगा और इसके लिए दिल्ली पुलिस से सहयोग लिया जाएगा। इस बार ऑफलाइन के साथ पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।

बता दें कि पिछले साल दिल्ली सरकार ने 28 सितंबर से एक जनवरी 2022 तक दिल्ली में पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। पटाखों को जलाने के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए शहर सरकार ने ‘पटाखे नहीं दिए जलाओ’ अभियान भी शुरू किया था। वहीं, पटाखे जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का ट्वीट

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट किया, दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है, ताकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। इस बार दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री/ डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, DPCC और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी।

दिवाली में दम घोंटू हो जाती है हवा

बता दें कि दिल्ली में हर साल सर्दियों की शुरुआत के साथ वायु की गुणवत्ता बेहद खराब हो जाती है। दिवाली के आसपास तो हवा दम घोंटू हो जाती है। प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड पार चला जाता है। हालांकि, पिछले साल भी पटाखों की बिक्री पर रोक थी, लेकिन इसे सख्ती से लागू कराना हमेशा चुनौती भरा रहा है। दिवाली पर पटाखों पर बैन को लेकर राजनीति भी खूब होती रही है।

read more :लेवाना होटल के मालिक राहुल अग्रवाल और रोहित अग्रवाल हुए गिरफ्तार

लेवाना होटल के मालिक राहुल अग्रवाल और रोहित अग्रवाल हुए गिरफ्तार

लखनऊ, होटल लेवाना सूईट में हुए अग्निकांड में मालिक राहुल अग्रवाल और रोहित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। राहुल, रोहित और जनरल मैनेजर सागर श्रीवास्तव को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इन सभी के खिलाफ सोमवार को लापरवाही और गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए ले जाया गया। जहां से कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, हादसे के दूसरे दिन भारी संख्या में पुलिस बल यहां तैनात कर दिया गया है।

वही, सीलिंग के निर्देश के बाद एलडीए की कार्यवाही देखने कमिश्नर और एलडीए अध्यक्ष डॉ. रोशन जैकब खुद मौके पर पहुंची और सभी विधिक कार्यवाही तेजी से करने के निर्देश दिए। होटल लेवाना सूईट परिसर को पुलिस की मौजूदगी में एलडीए इंजीनियरों ने सील कर दिया है। एक दिन पहले आग लगने के बाद जो लोग अफरा तफरी में होटल लेवाना सूईट छोड़ कर चले गए थे | वह अपना सामान लेने मंगलवार को लेवाना पहुंचे। कल हुए हादसे का खौफ और बदहवासी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी।

तीन दिन चलेगा अभियान

होटल लेवाना सूईट में लगी आग से सबक लेते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में होटलों, मॉल और स्‍कूलों की जांच का आदेश दिया है। अगले तीन दिन यूपी के सभी जिलों में अभियान चलाकर अग्निशमन सुरक्षा के मानकों के आधार पर होटल, स्कूल, अस्पताल, मॉल, औद्योगिक संयंत्र, आवासीय मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट तथा व्यावसायिक कॉम्पलेक्स की जांच कराई जाएगी।

एलडीए की ‘सेवा’ से बन गया लेवाना होटल

हजरतगंज के मदन मोहन मालवीय मार्ग स्थित होटल लेवाना सूईट का एलडीए ने नक्शा पास नहीं किया था। हालांकि, इसके इंजीनियरों और अफसरों की भरपूर ‘सेवा’ के चलते यह होटल अवैध तरीके से बन गया। एलडीए के अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 1996 में बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम से गुलमोहर अपार्टमेंट बनाने के लिए ग्रुप हाउसिंग का नक्शा पास कराया गया था। कंपनी ने अपार्टमेंट के पास खाली जमीन छोड़ी थी, जिस पर ऑफिस बनना था। ग्रुप हाउसिंग बनने के बाद इसका इस्तेमाल वापस आवासीय करना था | लेकिन एलडीए इंजीनियरों-अधिकारियों की सांठगांठ से वर्ष 2017 में इसकी जगह होटल लेवाना सूईट शुरू हो गया। इसे बनवाने में एलडीए के इलाकाई तत्कालीन अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता की सरपरस्ती रही।

read more :नाक के रास्ते दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन को डीसीजीआई से मिली मंजूरी