Wednesday, February 4, 2026
Home Blog Page 531

Bangaal Me Petrol Ki Keemat Ghati, Pradesh Wasiyon Ko Thodi Rahat, Padhein Poori Khabar

Bangaal Me Petrol Ki Kemat Ghati, Pradesh Wasiyon Ko Thodi Rahat ,bangaal petrol rate hindi,petrol news hindi,west bengal samachar hindi, west bengal latest news in hindi,

बंगाल में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में पेट्रोल व डीजल के दाम में एक-एक रुपये की कटौती की है। यह रविवार आधी रात से लागू हो जाएगी। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व तृणमूल सरकार ने प्रदेशवासियों को यह मामूली ही सही पर राहत दी है। 

पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने रविवार को यह घोषणा की। उल्लेखनीय है कि देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे पूर्व मेघालय सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दाम में सात रुपये की छूट दी है। देश के कई राज्यों में तेल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंच गए हैं। Bangaal Me Petrol Ki

बढ़ती कीमतों पर जताया खेद

देश में महंगे तेल को लेकर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले दिनों खेद जताया था। उन्होंने कहा था कि तेल संपन्न देश तेल के उपभोग कर्ता देशों के हितों को नहीं देख रहे हैं। इससे पहले प्रधान ने राज्यभा में तेल कीमतें कम नहीं कर पाने को लेकर लाचारी जताई थी। 

राज्यसभा में भी उठाया गया था मुद्दा
Bangaal Me Petrol Ki

महंगे ईंधन का मामला राज्यसभा में भी उठा था। सपा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने पूछा कि, ‘सीता माता के देश नेपाल और रावण के देश श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल सस्ता है, तो राम के देश में सरकार दाम कब कम करेगी?’  इस पर प्रधान ने कहा था कि, ‘देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक अंतरराष्ट्रीय मूल्य प्रणाली के तहत नियंत्रित होती हैं। Bangaal Me Petrol Ki

पिछले 300 दिनों में करीब 60 दिन तेल की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। इन देशों से भारत की तुलना करना सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत और इन देशों में केरोसीन की कीमत में काफी अंतर है। बांग्लादेश और नेपाल में केरोसीन क्रमश: 57 से 59 रुपये प्रति लीटर है, लेकिन भारत में केरोसीन 32 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें
Bangaal Me Petrol Ki

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Phaansi Se Pehle CBI Jaanch Ki Demand, Mai Nirdosh Hoon-Shabnam, Kya Hai Poori Khabar

Phaansi Se Pehle CBI Jaanch Ki Demand, Mai Nirdosh Hoon-Shabnam, Shabnam case latest news hindi, shabnam phansi news in hindi,shabnam phansi samachar hindi

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के बावनखेड़ी में 14/15 अप्रैल 2008 में परिवार के सात सदस्यों को प्रेमी सलीम के साथ मिलकर मौत के घाट उतारने वाली शबनम ने रविवार को रामपुर जेल में अपने बेटे से मुलाकात की। 

रविवार को शबनम का बेटा लालन-पालन करने वालों के साथ अपनी मां से मिलने रामपुर की जेल पहुंचा था। दोपहर लगभग 12.10 बजे वह जेल से अंदर गया और लगभग 1.15 पर बाहर आया। लगभग एक घंटे तक मां-बेटे के बीच मुलाकात हुई।  Phaansi Se Pehle CBI

अपने बेटे को देखकर शबनम ने उसे गले लगा लिया और फूट-फूटकर रोई। उसने अपने बेटे को मन लगाकर पढ़ाई करने की नसीहत दी। लगभग एक घंटे के बाद शबनम का बेटा जेल से बाहर आया तो उसकी आंखों में आंसू थे। वह अपनी के साथ हुई मुलाकात करने के बाद कुछ बताना नहीं चाह रहा था।  

आपको बता दें कि शबनम अपने सात परिजनों की हत्या के आरोप में दोषी करार दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी फांसी की सजा सुनाई है। राज्यपाल और राष्ट्रपति के यहां से भी उसकी दया याचिका खारिज हो चुकी है। ऐसे में मथुरा जेल में उसको फांसी दिए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि अभी उसका डेथ वारंट जारी नहीं हुआ है।  Phaansi Se Pehle CBI

मै गुनेह्गार नही हूँ -शबनम 

शबनम के बेटे की परवरिश कर रहे उस्मान ने कहा कि आज मैंने पहली बार शबनम से पूछा कि तुम्हें जिस गुनाह की सजा मिलने वाली है  क्या वह गुनाह तुमने किया था। उन्होंने बताया कि शबनम ने उसने कहा कि मैंने ऐसा गुनाह नहीं किया है, यहां मुझे फंसाया गया है। उसने सीबीआई जांच की मांग की है।  Phaansi Se Pehle CBI

उस्मान ने कहा कि कोर्ट में भी वह पहले भी सीबीआई जांच की मांग करती रही है, लेकिन उसकी बात शायद सुनी ही नहीं गई। उस्मान ने कहा कि क्या सच है क्या नहीं, यह मैं तो नहीं बता सकता। अब शबनम को मीडिया से बात करने की इजाजत दी जाए। इस मामले की जांच कराई जाए सही से।

यह भी पढ़ें
Phaansi Se Pehle CBI


Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

 

Myanmar Me Golibaari Par Do Logon Ki Maut,Magar Ab Bhi Jaari Hai Pradarshan, Padhein Poori Khabar

Myanmar Me Golibaari Par Do Logon Ki Maut,Magar Ab Bhi Jaari Hai Pradarshan, myanamar takhtapalat news hindi, myamar latest news hindi, myanmar samachar hindi, myanamar protest news hindi

म्यांमार में तख्तापलट के बाद सत्ता पर काबिज सैन्य सरकार के दमनकारी रवैये के बावजूद प्रदर्शनकारियों का हौसला कम नहीं हो रहा है। देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, लेकिन रविवार को कई शहरों में प्रदर्शनकारी फिर इकट्ठा हो गए। इसी दौरान पुलिस की गोलीबारी में मारे गए एक युवक का अंतिम संस्कार भी किया गया।

युवती की भी हो चुकी है मौत
Myanmar Me Golibaari Par

आंग सान सू की की निर्वाचित सरकार के एक फरवरी को हुए तख्तापलट के बाद से म्यांमार की सड़कों पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों में हजारों लोग हिस्सा ले रहे हैं। इन प्रदर्शनों में म्या थ्वेट थ्वेट खिने मरने वाली पहली युवती हैं, जिसकी आधिकारिक पुष्टि हुई है। राजधानी ने पी ता में हुए प्रदर्शन के दौरान युवती को उसके 20वें जन्मदिन से दो दिन पहले नौ फरवरी को गोली लगी थी। युवती की शुक्रवार को मौत हो गई थी।

अंतिम यात्रा में जनसैलाब

जिस अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच उसके शव को रखा गया था, उसके बाहर करीब एक हजार लोग गाड़ियों और बाइक पर इकट्ठा हुए। हालांकि, अस्पताल में युवती के बुजर्ग रिश्तेदारों को भी प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई, जो यांगून से आए थे। जब उसका शव सौंपा गया तो अस्पताल से कब्रिस्तान तक गाड़ियों का लंबा काफिला शव के साथ था। 

म्यांमार के सबसे बड़े शहर यांगून में करीब 1000 प्रदर्शनकारियों ने सड़क के किनारे खड़े होकर मृत युवती के प्रति सम्मान व्यक्त किया। प्रदर्शनकारी मिन तेत नैंग ने कहा, “मैं मीडिया के जरिये तानाशाहों और उनके सहयोगियों से कहना चाहता हूं कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी हैं। नरसंहार बंद करो। घातक हथियारों का इस्तेमाल बंद करो।” Myanmar Me Golibaari Par 

दो गोदी कर्मचारियों को मारी गोली

मांडले में भी एक बड़े प्रदर्शन का आयोजन हुआ, जहां शनिवार को पुलिस ने एक गोदी इलाके में दो प्रदर्शनकारियों को गोली मार दी गई थी। यह घटना तब हुई थी जब सुरक्षाकर्मी कर्मचारियों पर एक नाव में सामान लादने के लिए दबाव बना रहे थे। ये कर्मी भी रेल कर्मियों व ट्रक चालकों तथा कई लोकसेवकों की तरह जुंटा के खिलाफ सविनय अवज्ञा अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।

यह गोलीबारी तब हुई जब आसपास रहने वाले लोग यदानाबोन गोदी पहुंचे और कर्मचारियों के प्रदर्शन में मदद की कोशिश की। एक किशोर प्रदर्शनकारी के सिर में गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति के सीने में गोली लगी और अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। Myanmar Me Golibaari Par 

प्रर्दशनकारियों पर गुलेल से हमला

कई अन्य लोगों के भी गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों के विवरण और मौके की तस्वीरों से संकेत मिलता है कि रबर की गोलियों, पानी की बौछारों और गुलेल का इस्तेमाल करने के अलावा सुरक्षा बलों ने गोली भी चलाई। इन मौतों के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया आई।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की निंदा
Myanmar Me Golibaari Par

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने ट्विटर पर कहा, “शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी निंदनीय है। हम लोकतंत्र को कुचलने और विरोध के सुरों को दबाने वालों के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ आगे की कार्रवाई पर विचार करेंगे।” Myanmar Me Golibaari Par 

यह भी पढ़ें
Phaansi Se Pehle CBI

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Koyla Taskari Me Mamta Ke Bhatije Abhishek Ki Patni Ko CBI Ne Bheja Saman, Padhein Kya Hai Maamla

Koyla Taskari Me Mamta Ke Bhatije Abhishek Ki Patni Ko CBI Ne Bheja Saman, banerji cbi saman smachar in hindi, abhishek ki wife cbi news in hindi, bengal samachar in hindi,bengal samachar hindi, bengal news hindi

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा बनर्जी को कोयला तस्करी के आरोपों के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रविवार को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। Koyla Taskari Me Mamta

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम कोलकाता में बनर्जी के घर पहुंची और उन्हें आज ही समन भी दिया। समन में लिखा गया है कि उन्हें 24 घंटों के अंदर-अंदर सीबीआई दफ्तर आना होगा।

किस मामले में भेजा सामान

सीबीआई (CBI Crime Bureau Of India) ने बनर्जी की पत्नी को एक नोटिस भी जारी किया है। इसमें उनसे कोयला घोटाला मामले में जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। उधर, बनर्जी ने एक ट्वीट में लिखा , ‘आज दोपहर के दो बजे सीबीआई ने मेरी पत्नी के नाम एक नोटिस भेजा।

हमें अपने कानून पर पूरा भरोसा है। हालांकि, अगर वो ये सोचते हैं कि इस तरह के क़दम उठाकर वो हमें परेशान कर सकते हैं, तो वो गलती कर रहे है। हम डरने वालों में से नहीं हैं।’ Koyla Taskari Me Mamta

जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार सीबीआई (CBI) अधिकारी कोलकाता में टीएमसी सांसद के आवास पर उनकी पत्नी को कोयला तस्करी मामले में नोटिस देने के लिए पहुंचे हैं। जानकरी है कि टीम दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद की पत्नी से पूछताछ भी करेगी।

चुनाव के समय ही क्यूँ उठाया गया ये क़दम

सूत्रों के अनुसार रूजीरा को कोयला तस्करी के मामले में चल रही जांच में शामिल होने के लिए कहा है। सीबीआई ऐसे समय पर बनर्जी के घर गयी है जब राज्य में कुछ महीनों बाद चुनाव होने हैं। Koyla Taskari Me Mamta

आरोप हैं, कि कोयला माफिया ने बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी के नेताओं को नियमित रूप से रिश्वत दी है। रिश्वत के पैसों को पार्टी के नेता विनय मिश्रा के जरिए प्रसारित भी किया गया था, जो इस मामले में जांच के दायरे में है और फिलहाल फरार भी है।

एजेंसी ने उसके खिलाफ गैर-जमानती भी वारंट जारी किया हुआ है। एजेंसी ने ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के कुनुस्तोरिया और कजोरिया कोयला क्षेत्रों से अवैध खनन और कोयले की चोरी की जांच के लिए पिछले साल नवंबर में मामला दर्ज किया था। Koyla Taskari Me Mamta

कोयला तस्करी के मामले में, सीबीआई ने दिसंबर में टीएमसी नेता विनय मिश्रा, व्यवसायी अमित सिंह और नीरज सिंह के आवासों को छापेमारी की थी। यह आरोप लगे हैं कि अवैध रूप से खनन किए गए कोयले, जिसकी बाजार में कीमत कई हजार करोड़ रुपये है, पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों में संचालित एक रैकेट द्वारा कई वर्षों में ब्लैक मार्केट में बेचा गया है, जहां ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कई खानों का संचालन करता है।

यह भी पढ़ें
Koyla Taskari Me Mamta

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

IPL 2021 Ki Neelami Hui Poori , Jaaniye Kaun Se Khiladi Kis Team Me Hain

IPL 2021 Ki Neelami Hui Poorir ,Ipl 2021 auction list,ipl 2021 players list news in hindi,ipl 2021 auctions in hindi,ipl 2021 auctions hindi news, ipl latest samchar hindi,ipl hindi samacha

दुनिया भर में सबसेव ज्यादा देखे जाने वाली लीग जल्द ही शुरू होने वाली है इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज हो चुका है सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ी भी नीलामी में खरीद लिए हैं आपको बता दें की आईपीएल जितना भारत में पसंद किया जाता है उतना ही विदेशों में यह देखा जाता है

इसका क्रेज बच्चे बच्चे के सर पर चढ़कर बोलता है कोरोना काल के चलते आईपीएल 2020 संयुक्त अरब अमीरात में कराया गया था लेकिन इस वर्ष आईपीएल के भारत में ही होने की संभावना अधिक है आठ टीमों ने आईपीएल के चौथे सीजन के लिए कमर कस ली है और फैंस बेसब्री से आईपीएल का इंतजार कर रहे हैं आईपीएल की 8ओं टीमों द्वारा जिसकी बोली लगाई जाती है

वह इकलौते महेंद्र सिंह धोनी है आईपीएल का आकर्षण भले ही महेंद्र सिंह धोनी हो लेकिन इसमें हर वर्ष कोई युवा खिलाड़ी उभर कर आता है और अपने जबरदस्त प्रदर्शन से अपने फैंस की संख्या बढ़ाता है हर वर्ष करोड़ों रुपए में आईपीएल के खिलाड़ी खरीदे जाते हैं इस बार भी जमकर टीमों ने खिलाड़ियों पर पैसा खर्च किया राजिस्थान रॉयल्स (Rajasthan royals) ने ₹16.25 करोड़ में क्रिस मॉरिस को खरीद कर उन्हें इस वर्ष आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बना दिया 

जबकि काइल जेमिसन, जॉय रिचर्ड्स, ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी नीलामी में छाए रहे इन खिलाड़ियों की बोली करोड़ों में पहुंचीं 292 खिलाड़ियों में से 57 खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्हें ना किसी टीम में जगह मिली ना किसी टीम ने उन्हें खरीदा इन 57 खिलाड़ियों में से 22 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

कौन कौन से खलाड़ी हैं चेन्नई की टीम में

चेन्नई सुपर किंग्स में इस वर्ष कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, चेतेश्वर पुजारा, अंबाती रायडू , सी हरी निशांत, दीपक चहर, हरि शंकर रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, सुरेश रैना ,रोबिन उथप्पा, रविंद्र जडेजा , मोईन अली ,इमरान ताहिर, फाफ डू प्लेसिस, नारायण जगदीशन जैसे अनुभवी खिलाड़ी लिए गए हैं। जिसमें चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 50 लाख रुपए में खरीदा है तो वही मोईन अली 7 करोड़, एम हरिनकर रेड्डी 20 लाख ,के भागवत वर्मा 20 लाख जैसे बिके। IPL 2021 Ki Neelami

आरसीबी ने किन धुरंधरों को चुना है

तो वही आरसीबी में इस वर्ष कप्तान विराट कोहली , एबी डी विलियर्स, मोहम्मद सिराज, केन रिचर्ड्सन, डेनियल सैम्स, हर्षल पटेल, सचिन बेबी , यूज़वेंद्र चहल, नवदीप सैनी ,पवन देशपांडे, ग्लेन मैक्सवेल , काइल जेमिसन जैसे प्लेयर लिए गए जिसमें काइल जेमिसन 15 करोड़, ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ सचिन बेबी 20 लाख, रजत पाटीदार 20 लाख, केएस भारत 20 लाख जैसे रहे IPL 2021 Ki Neelami

हैदराबाद ने किन खिलाड़ियों को है चुना

तो वही सनराइजर्स हैदराबाद में कप्तान डेविड वॉर्नर , अब्दुल समद, केन विलियमसन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान ,अभिषेक शर्मा ,भुवनेश्वर कुमार, जॉनी बेयरस्टो , संदीप शर्मा , विजय शंकर, विराट सिंह , रिद्धिमान साहा जैसे खिलाड़ी लिए गए जिसमें केदार जाधव 2 करोड़ मुजीब उर रहमान 1.5 करोड़ में नीलाम हुए।

कोलकाता ने किन खिलाड़िओं पर खेला दांव

केकेआर (KKR) की स्क्वाड में कप्तान इयोन मोरगन, पवन नेगी, दिनेश कार्तिक,शाकिब अल हसन, शेल्डन जैकसन ,वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती , वेंकटेश्वर अय्यर, रिंकू सिंह , हरभजन सिंह, कुलदीप यादव , नितीश राणा, पवन नेगी , आंद्रे रसैल , राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, शिवम मावी, बेन कटिंग जैसे प्लेयर शामिल रहे जिसमें वैभव अरोड़ा 20, लाख शेल्डन जैकसन 20 लाख, शाकिब अल हसन 3.2 करोड़, हरभजन सिंह 2 करोड़, बेन कटिंग 75 लाख, पवन नेगी 50 लाख, वरुण नायर 50 लाख में बिके। IPL 2021 Ki Neelami

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैं कौन कौन

दिल्ली कैपिटल्स में इस वर्ष कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर, इशांत शर्मा, कैगिसो रबाडा, लुकमान मेरिवाला, उमेश यादव, विष्णु विनोद, स्टीव स्मिथ, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल , अश्विन पटेल, सैम बिलिंग्स, रिपल पटेल, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, ऋषभ पंत, अमित मिश्रा, आवेश खान जैसे खिलाड़ी लिए गए जिसमें इसमें 2.2 करोड़, सैम बिलिंग्स दो करोड़, विष्णु विनोद 20 लाख, रिपल पटेल 20 लाख, एम सिद्धार्थ 20 लाख में खरीदे गए IPL 2021 Ki Neelami

कौन कौन है मुंबई की टीम में
IPL 2021 Ki Neelami

मुंबई इंडियंस में देखें तो इस वर्ष कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा , क्रिस लिन, राहुल चहर ,सौरभ तिवारी, युद्धवीर सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अनुकूल राय, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान , पीयूष चावला, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन ,जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव ,कीरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह ,मार्को जेनसन जैसे खिलाड़ी शामिल है जिसमें अर्जुन तेंदुलकर 20 लाख युद्धवीर चरक 20 लाख पीयूष चावला 2.4 करोड़, एडम मिल्ने 3.2 करोड़ में खरीदे गए IPL 2021 Ki Neelami

पंजाब का किन खिलाडियों पर रहा दांव

पंजाब किंग्स में कप्तान के तौर पर केएल राहुल , क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, ईशान पोरेल, सरफराज कुमार, शाहरुख खान, उत्कर्ष सिंह ,सौरभ कुमार, मुरूगन अश्विन , अर्शदीप सिंह , दीपक हुड्डा, मोहम्मद शमी ,क्रिस जॉर्डन जैसे खिलाड़ी लिए गए हैं। जिसमें शाहरुख खान 5.25 करोड़, डेविड मलान 1.5 करोड़, जहज सक्सेना 30 लाख ,सौरभ कुमार 20 लाख, उत्कर्ष सिंह 20 लाख, जॉय रिचर्ड्सन 14 करोड़, रिले मेरेडिथ 8 करोड़ रुपयों में नीलाम हुए।

राजिस्थान ने किन खिलाडियों का किया चयन
IPL 2021 Ki Neelami

राजस्थान रॉयल्स की स्कॉट को देखा जाए तो कप्तान के तौर पर संजू सैमसन, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल , यशस्वी जयसवाल, अनुज रावत , एंड्रयू टाई , रियान पराग , डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, कुलदीप यादव, मुस्ताफिजुर रहमान, जावेद उनादकट, जोस बटलर ,कार्तिक त्यागी, मनन वोहरा, जैसे प्लेयर्स खरीदे गए जिसमें। मुस्तफिजुर रहमान एक करोड़, क्रिस मॉरिस 16.25 करोड़, शिवम दुबे 4.4 करोड़, चेतन सकारिया 1.2 करोड़, कुलदीप यादव 20 लाख, आकाश सिंह 20 लाख जैसी कीमतों पर नीलाम हुए। IPL 2021 Ki Neelami

यह भी पढ़ें 

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Kyun Ho Raha Baar Baar Betiyon Se Dushkarm,Kyun Nichli Jaatiyon Ka Uchi Jaati Wale Kar Rahe Shikaar

Kyun Ho Raha Baar Baar Betyon Se Dushkarm , unnav new rape case hindi, unnav rape xase samachar in hindi,unnav rape case hindi samachar, unnav gang rape news in hindi 

आखिर क्यों बार बार हो रहा है बेटियों के साथ दुष्कर्म ?
क्यों निचली जाति को ही बार बार कुचला जा रहा है ?
हर बार आरोपी एक ही जाति के क्यों ?

हमारा भारत देश जो की एक आज़ाद और लोकतांत्रिक देश है , आखिर क्यों वहाँ हमारी बहु, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं ?
हर रोज़ किसी ना किसी लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हमारे सामने आ जाती है ,यहाँ तक उन् मासूम बच्चियों को भी लोग नहीं छोड़ते जिन्हे इस दुष्कर्म का पता तक नहीं होता। Kyun Ho Raha Baar

कई लोग इस प्रकार की घटनाओं का दोष उन् लड़कियों पर ही लगाते हैं जिन्होंने इस भयानक घटना का सामना किया। उनका मानना है की लड़कियों का देर रात बाहर रहना, बाहर जाकर काम करना और छोटे कपडे पहनना इस घटना को अंजाम देते हैं। Kyun Ho Raha Baar

ऐसा सोचने और कहने वाले लोगों से हमारा यही सवाल है कि आखिर उन् बच्चियों का क्या दोष होता है जिनकी उम्र कुछ महीने की या 2 से 5 साल की होती है ? उन् मासूमो को तो इसकी खबर तक नहीं होती है फिर उनके साथ क्यों ?

खास तौर पर एक ही जाती की बेटियाँ हो रहीं शिकार

बीते कुछ समय पर नजर डाले तो बार बार एक ही जाति की बेटियों को निशाना बनाकर उनके साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती हैं चाहे वह हाथरस काण्ड, चाहे वह उन्नाव में हुई घटना हो या फिर वो अभी जल्द में हुई उन्नाव की ही एक और घटना हो।

पिछड़ी जाति की नाबालिक या बालिक बच्चियों के साथ बार बार दुष्कर्म हो रहे हैं आखिर क्यों उनके साथ ही कुछ ऊपरी जाति के लोग ऐसे शर्मशार घटना को अंजाम दे रहे हैं ?क्या उनकी इज्जत का कोई मोल नहीं या फिर ये कुछ लोगों ने उन्हें अपने मनोरंजन का सामान समझ लिया की बार बार उन्हें ही कुचलकर निकल जाते हैं ? Kyun Ho Raha Baar

क्या उनकी ज़िन्दगी इतनी सस्ती है कि उनके साथ ये दुष्कर्म करने के बाद उन्हें बेरहमी से मारकर, जलाकर फेक दिया जाता है।
आइये इसी तरह की कुछ घटनाओ पर नजर डालते हैं –

आखिर कब तक होगा बेटियों का शिकार

हाथरस रेप केस 14 सितंबर 2020 को उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वाली एक दलित लड़की के साथ घटी थी, जिसकी उम्र सिर्फ 20 ही वर्ष थी। लड़की अपने घर से खेत में चारा लेने गयी थी जहाँ 4 लोगों ने उसे खींचकर उसके साथ यह दुष्कर्म किया।

लड़की को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तब उसकी हालत बहुत ही नाजुक थी जिसके बाद 29 सितम्बर को लड़की ने ज़िन्दगी और मौत से लड़ते – लड़ते अपना दम तोड़ दिया। Kyun Ho Raha Baar

इस घटना में जिन 4 आरोपियों को पकड़ा गया वो एक ऊपरी जाति के लोग थे और उनके परिवार वालों का कहना था की उनके लड़कों ने कुछ नहीं किया बल्कि जब यह घटना हुई तब वो सब अपने घर पर ही थे।

हांलांकि चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं पर अभी तक उन्हें कोई भी सजा नहीं सुनाई गयी है। हाथरस में हुई इस घटना ने पुरे देश को शर्मशार कर दिया था और ये सोचने पर मजबूर कर दिया की आखिर कब तक लड़कियां ऐसी घटनाओ का शिकार होती रहेगी। Kyun Ho Raha Baar

दुष्कर्म के मामले में जल्दी नहीं होती सुनवाई और सज़ा

उन्नाव रेप केस – साल 2017 में उन्नाव में एक नाबालिक लड़की के साथ रेप की घटना सामने आयी ,रेप का आरोप विधायक कुलदीप सेंगर पर आया। लेकिन उनका कहना था की ये सिर्फ एक राजनीतिक चाल है, उनका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। Kyun Ho Raha Baar

इस घटना के बाद लड़की और उसके परिवार को लगातार डराया धमकाया जा रहा था जिस वजह से उन्होंने काफी समय तक पुलिस को कोई खबर नहीं दी। पर कुछ समय बाद लड़की ने अपनी चाची कोपुरी घटना बताई जिसके बाद उन्होंने ने कोर्ट में केस डाला।

इस केस काफी दिन तक कोई सुनवाई ना होने के कारण लड़की ने मुख्यमंत्री योगी के आवास के बहार आत्मदाह की भी कोशिश की जिसके बाद से ही इस मुद्दे ने मीडिया और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया।

काफी असमंजस और बयानबाज़ी के बाद आख़िरकार सीबीआई ने सेंगर से पूछताछ की और कुछ घंटे बाद उन्हें गिरफ़्तार कर लिया। उस वक़्त इस घटना को एक साल हो चुका था। Kyun Ho Raha Baar

फिर दो महीने बाद सीबीआई ने चार्जशीट दाख़िल कर उसमें विधायक सेंगर को मुख़्य अभियुक्त बनाया. लेकिन सुनवाई नहीं शुरू हुई। अभी भी यह मामला सीबीआई के पास ही है। Kyun Ho Raha Baar

फिर हुआ उन्नाव में एक और रेप

आइये अब नजर डालते हैं हाल ही में हुए उन्नाव के ही एक और रेप केस पर –
हाल में उन्नाव की 2 नाबालिक लड़कियों का रेप हुआ वो भी सिर्फ इस वजह से कि लड़की ने उस युवक का प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था। युवक ने 14 फरवरी को लड़की को प्रपोज़ किया था जिसके बाद लड़कीके मना करने पर उसने इस भयावह घटना को अंजाम दिया। Kyun Ho Raha Baar

जिसमेंकुछ समय बाद ही दोनों बच्चियों कि मौत हो गयी। आपकी जानकारी के लिए बता दे इन् दोनों दलित नाबालिक लड़कियों के रेप का आरोपी विनय अभी पुलिस कि गिरफ्त में है और उसने अपना गुनाह भी क़ुबूल कर लिया है।

कड़ी से कड़ी सज़ा का हो प्रावधान

अब अगर हम इन् सभी घटनाओ पर ध्यान दे तो बार बार एक ही जाति कि लड़कियों को निशाना बनाया गया है , जिनमे ज्यादातर आरोपी से एक ही जाति वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में जहाँ हमारा देश एक स्वतंत्र देश है और हर जाति वर्ग के लोगों का सम्मान करना सिखाता है फिर क्यों बार बार ऐसी घटनाएं हमारे सामने आती हैं। Kyun Ho Raha Baar

जो ना कि सिर्फ उस एक जाति के लिए शर्मनाक हैं बल्कि हमारे देश कि एकता और सभ्यता को भी शर्मशार करती हैं। ऐसे में हमारी प्रशासन और सरकार से बस एक ही अपील है की इस तरह का घिनोना अपराध करने वालो के लिए कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया जाए और इस तरह के केस में पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय देने का प्रयास किया जाए,जिससे उसे सालों साल तक न्याय पाने के लिए भटकना न पड़े। Kyun Ho Raha Baar

यह भी पढ़ें
Kyun Ho Raha Baar

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi Ne Kiya Sambodhit, Kya Kaha Krishi Bill Aur Pradhanmantri Ke Bare Me

Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi Ne Kiya Sambodhit, muzaffarnagar kisan mahapnchayat news in hindi, muzaffarnagar samachar in hindi, kisan mahapanchayat samachar hindi,

काफी समय से कृषि बिल कानून पर हो रहे घमासान युद्ध के बाद आज फिर राकेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत बुलाई जिसको कॉन्ग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। 26 जनवरी को हुए हिंसा के बाद किसान आंदोलन में थोड़ी मायूसी सी छा गयी थी लेकिन राकेश टिकैत के रोने वाला वीडियो जब वायरल हुआ तो किसानों ने उन्हें सहानुभूति दिखाई और कई राज्य के किसान उनके साथ इकट्ठा भी हुए हालांकि सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi

वही आज कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी मुजफ्फरनगर पहुंची और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा प्रियंका गांधी ने कहा कि हर नेता को अहसास होना चाहिए कि जनता उस पर एहसान करती है मुझे इसका पूरा एहसास है।

किसानो का हुआ अपमान।

प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन करने वाले किसानों का अपमान किया गया है जो किसान अपने बेटे को देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर भेजता है उन्हें अपमानित किया गया है उन्हें देशद्रोह कहा गया है उन्हें आतंकी कहा गया है पीएम मोदी ने पूरे संसद में किसान आंदोलन का मजाक उड़ाया किसानों को परजीवी कहा आंदोलन के दौरान नेता राकेश टिकैत की आंखों में आंसू थे तब पीएम मोदी मुस्कुरा रहे थे। Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi

क्या किसानो की आमदनी बढ़ी ?

प्रधानमंत्री ने गन्ना के बकाए के भुगतान करने का वादा किया था और प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुना करने का भी वादा किया था मगर आमदनी बढ़ी क्या ? प्रियंका गांधी ने पूछा कि क्या गन्ने का दाम बढ़ा है ? आप सब गन्ना किसान हैं आपका बकाया कितना है यूपी में गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ रूपया बकाया है और पूरे देश भर के गन्ने का बकाया देखा जाए तो 15 हज़ार करोड बकाया है अब तक पूरा नहीं किया गया मगर दुनिया का दौरा करने के लिए पीएम ने दो हवाई जहाज खरीदे हैं।

हवाई जहाज की कीमत क्या है हवाई जहाज में गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान किया जा सकता है वही प्रियंका गांधी ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा गन्ना का दाम नहीं बढ़ा लेकिन तेल और बिजली के कीमत आसमान छू रही है प्रधानमंत्री मोदी अहंकारी राजा की तरह बर्ताव करते हैं Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi

पंचायत में प्रियंका के आलावा कई और नेता भी थे मौजूद
Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी के साथ मुजफ्फरनगर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ कई और नेत्र भी मौजूद थे। अधूरा में 23 फरवरी को किसान महापंचायत होगी प्रियंका गांधी सहारनपुर में किसान महापंचायत को संबोधित कर चुकी हैं वहीं कांग्रेस पार्टी कृषि कानूनों के खिलाफ अभियान चला रही है। Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi

आपको बता दें कांग्रेस किसान महा पंचायतों के माध्यम से किसान आंदोलन के समर्थन में जनमत तैयार करने में जुटी हुई है प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति मज़बूत करने के लिए किसान पंचायत कर रही हैं यह भी माना जा रहा है कि कांग्रेस इसके जरिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है वो बोली , आज देश में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिस तरह से इन्होंने अपने दो- तीन पूँजीपती मित्रों को पूरा देश बेच दिया है। Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi

उसी तरह ये आपके खेतों को भी बेच देना चाहते हैं। प्रियंका ने कहा जैसे पुरानी कहानियों में राजा-महाराजा हुआ करते थे, ऐसे ही हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हो गए हैं। दो बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें अहंकार हो गया है। सरकार को किसानों का सम्मान करना चाहिए। जिन किसानों ने मोदी जी को वोट देकर प्रधानमंत्री बनाया है, आखिर वे उनसे बात क्यों नहीं कर रहे हैं। किसानों से बात करनी चाहिए और उनकी समस्याओं का हल निकलना चाहिए ।

यह भी पढ़ें
Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Congress Neta Ki Goliyon Se Bhoon Kar Hatya , Padhein Poori Khabar

Congress Neta Ki Goliyon Se Bhoon Kar Hatya ,Congress neta died in punjab news in hindi,punjab crime news congress neta samachar, congress neta shoot at punjab fadreedcoat

पंजाब  राज्य के फरीदकोट जिले में कांग्रेस नेता की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। यहां के जुबली सिनेमा चौक के पास यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की हत्या के मामले ने पुलिस प्रशासन की पोल खोल कर रखी है। इस चौक में पुलिस का 24 घंटे नाका लगा रहता है और इस नाके से महज 30 मीटर की दूरी पर हत्या की वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है।  Congress Neta Ki Goliyon

वारदात को अंजाम देने में आरोपियों ने काफी तेजी दिखाई और महज सात सेकेंड में गुरलाल पहलवान पर दो पिस्टलों से 11 गोलियां दागीं और करीब छह गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई। गुरलाल पहलवान फरीदकोट के यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे। उन्हें यूथ कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा माना जाता रहा है।

राजनीति में आने से पहले वह फरीदकोट कुश्ती अखाड़े के प्रमुख पहलवानों में शामिल रहे हैं और बाद में उनका नाम अपराध की दुनिया से जुड़ा। गुरलाल सिंह पर जमीन कब्जाने के कुछ घटनाओं में शामिल होने के भी आरोप लगे। कुछ समय पहले फरीदकोट में उनका एक परिवार के साथ लेनदेन को लेकर भी विवाद पैदा हुआ था जिसमें उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। 

सख्त कार्यवाही के आदेश
Congress Neta Ki Goliyon

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना पर ट्वीट करते हुए डीजीपी पंजाब को पूरे मामले में सख्त कार्यवाही करने के आदेश जारी किए है। उन्होंने लिखा कि इस घटना से उन्हें सदमा लगा है और घटना की जांच तेजी से करने व ऐसा घिनौना काम करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को निर्देश दे दिए है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। 

किसने की हत्या
Congress Neta Ki Goliyon

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फेसबुक पर बने अकाउंट पर ताजा पोस्ट में लिखा है, जब तक गुरलाल बराड़ भाई का बदला पूरा नहीं हो जाता, तब तक ना जिऊंगा और न जीने दूंगा। फरीदकोट में गुरलाल पहलवान की हत्या हुई, उसकी जिम्मेदारी मैं बिश्नोई और गोल्डी बराड़ लेते हैं। बता दें कि पिछले साल लॉरेंस गैंग के गुरलाल बराड़ की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। Congress Neta Ki Goliyon

यह भी पढ़ें
Congress Neta Ki Goliyon
Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Naachne Gaane Waali Bayan Par Kangna Ka Congress Neta Par Palatvaar ,Btaya Bewakoof, Padhein Poori Khabar

Naachne Gaane Waali Bayan Par Kangna Ka Congress Neta Par Palatvaar,Btaya Bewakoof , kangana on congress neta news samachar hindi,kanagana ranaut latest news hindi samchar in hindi

अभिनेत्री कंगना रणौत ने कांग्रेस के पूर्व सांसद सुखदेव पांसे की टिप्पणियों पर पलटवार किया है। कांग्रेस के पूर्व ने कंगना को ‘नाचने गाने वाली’ (आइटम गर्ल) बताया था। कंगना ने सांसद पर पलटवार करते हुए ‘बेवकूफ’ बताया है। कंगना ने लिखा कि उन्होंने न केवल फिल्मों में आइटम नंबर करने से इनकार कर दिया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई पुलिस कार्यवाई पर एक मेमोरेंडम भी दिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता कंगना की शूटिंग का विरोध कर रहे थे।

उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है। कंगना रणौत को सोशल मीडिया पर अपनी विचारधारा की बात करने के लिए काफी ट्रोल किया जाता है। उनके ट्रोलर्स अधिकतर विरोधी विचारधारा के होते हैं। मालूम हो कि कंगना रणौत हाल ही में मध्यप्रदेश में फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग कर रही थी और खबर आई कि कांग्रेस के कुछ नेता मध्यप्रदेश में ‘धाकड़’ की शूट रोकने के लिए आंदोलन करने की धमकी दे रहे थे। Naachne Gaane Waali Bayan

कांग्रेस के पूर्व सांसद और कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सुखदेव पांसे ने कंगना को नाचने-गाने वाली बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि कंगना रणौत ने किसानों का अपमान किया है। सुखदेव पांसे ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की है। पिछले हफ्ते कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि वह कंगना रणौत की फिल्म की शूटिंग के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे। Naachne Gaane Waali Bayan

बताया जा रहा है कि पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। आईएएमएस की रिपोर्ट के अनुसार सुखदेव पानसे ने पुलिस एक्शन को लोकतंत्र के विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा, ‘पुलिस को कंगना रणौत की कठपुतली पेट की तरह काम नहीं करना चाहिए क्योंकि सरकारें बदलती रहती हैं। Naachne Gaane Waali Bayan

पुलिस की कार्यवाई की जांच होनी चाहिए और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।’ बता दें कि कंगना रणौत फिल्मों में अपने किरदार के लिए बेहद पसंद की जाती हैं। कंगना जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली हैं। इसके अलावा कंगना सोशल मीडिया पर भी काफी आक्रामक हैं।

यह भी पढ़ें
Naachne Gaane Waali Bayan

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

In Teen Kaarano Se Ruk Jati Hai Mahila KI Phaansi, Dekhein Kaun Kaun Se Hain Kaaran

In Teen Kaarano Se Ruk Jati Hai Mahila KI Phaansi, Shaban And Saleem murder case news in hindi, shabnam murder case samachar hindi, shabnam news in hindi,

शबनम की फांसी की बस तारीख तय होनी है और उसी के साथ देश में पहली महिला को दी जाने वाली फांसी का अध्याय भी इतिहास के पन्नों में जुड़ जाएगा। इस फांसी में कितना वक्त लगेगा, यह तो अभी तय नहीं है, लेकिन जेल मैनुअल के मुताबिक कुछ मामले ऐसे होते हैं जिसमें महिलाओं को फांसी से बख्शा जा सकता है।

दिल्ली की तिहाड़ जेल में साढ़े तीन दशक तक लॉ ऑफिसर रहे सुनील गुप्ता कहते हैं कि किसी महिला को फांसी हुई हो ऐसा मामला अभी तक उनके संज्ञान में कभी नहीं आया। चूंकि पहली बार शीर्ष अदालत ने किसी महिला की फांसी की सजा को बरकरार रखा है तो इस पर चर्चा होनी शुरू हुई है। In Teen Kaarano Se

पूर्व लॉ ऑफिसर के मुताबिक फांसी कब दी जानी है यह तो डेथ वारंट जारी होने से ही पता चलेगा। उन्होंने बताया कि जेल के मैनुअल के मुताबिक महिलाओं को तीन वजहों से फांसी पर नहीं चढ़ाया जा सकता। गुप्ता ने पहली वजह बताते हुए कहा कि अगर महिला गर्भवती है तो उसे फांसी नहीं दे सकते। In Teen Kaarano Se

इसके अलावा अगर कोई महिला किसी ऐसी बीमारी से पीड़ित है जो लाइलाज है और उसका ताउम्र इलाज चलना है, साथ ही वह बीमारी भी दुर्लभ है, तो ऐसे मामलों में भी महिला को फांसी नहीं हो सकती है। इसके अलावा अगर राष्ट्रपति उसकी दया याचिका पर विचार करते हुए उसे मान लें तो भी फांसी नहीं दी जा सकती है।

सुनील गुप्ता तिहाड़ जेल में 1981 से लेकर 2016 तक 35 साल लॉ ऑफिसर रहे और अपने इस पूरे कार्यकाल में उन्होंने रंगा, बिल्ला से लेकर इंदिरा गांधी के हत्यारों समेत अफजल गुरु और पांच अन्य को फांसी के तख्ते पर झूलते हुए देखा है। वे बताते हैं कि महिलाओं को फांसी देने का अब तक कोई मामला संज्ञान में नहीं हैं। In Teen Kaarano Se

गुप्ता के मुताबिक जहां तक उन्हें याद आ रहा है उसमें 1980 के दशक में एक पारिवारिक हत्या के मामले में महिला समेत एक अन्य परिवारजन को फांसी की सजा निचली अदालत ने सुनाई थी। लेकिन बाद में उसे शीर्ष अदालत ने आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया था। वे कहते हैं कि महिलाओं और पुरुषों को फांसी देने के लिए कोई विशेष प्रकार के अलग बंदोबस्त नहीं करने होते हैं। न फांसी घर की अलग व्यवस्था का कोई प्रावधान है और न ही किसी अन्य तरह से कोई छूट। ठीक उसी पैटर्न पर फांसी दिए जाने की व्यवस्था है जैसे पुरुषों को फांसी दी जाती है। चूंकि पहला मामला है किसी महिला को फांसी देने का, तो अब तमाम तरह के मैनुअल और अन्य तरह की चर्चाएं भी शुरू होंगी।

शबनम ने एक और दया याचिका उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को दी है। ऐसे में कानून के जानकार अधिवक्ता अभिषेक तिवारी का कहना है कि अब इस मामले में डेथ वारंट तब तक नहीं जारी किया जा सकता, जब तक कि राज्यपाल की तरफ से कोई फैसला न आ जाए। In Teen Kaarano Se

मथुरा जेल में शबनम को फांसी दी जानी है। चूंकि उत्तर प्रदेश जेल मैनुअल में महिलाओं को फांसी का प्रावधान मथुरा जेल में ही है। ऐसे में अब इस जेल में फांसी दिए जाने की तैयारियों की मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है। अभी इस जेल में फांसी घर भी दुरुस्त नहीं है। In Teen Kaarano Se

यह भी पढ़ें 

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Nepal Me Petrol 70 Rupaye Me,Kharid Bharat Se Phir Wahan Sasta Kyun

Nepal Me Petrol 70 Rupaye Me,Kharid Bharat Se Phir Wahan Sasta Kyun, Petrol diesel news in hindi petrol diesel samchar hindi, petrol diesel laltest news in hindi,pterol diese ke daam taaza khabar

देश में डीजल-पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर ऐसे राज्यों पर अलग दिख रहा है, जिनकी सीमा नेपाल से जुड़ी हुई है। इन राज्यों में नेपाल से भारत में पेट्रोल की तस्करी शुरू हो गई है। बता दें कि नेपाल में पेट्रोल यहां से करीब 22 रुपये सस्ता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार के कुछ जिलों में लोग पेट्रोल की तस्करी कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस और एसएसबी जवानों ने ऐसे कुछ लोगों को पकड़ा भी है। 

दरअसल, यह खेल इसलिए शुरू हुआ है क्योंकि नेपाल में भारत के मुकाबले पेट्रोल सस्ता है। बिहार के अररिया और किशनगंज जिलों से ऐसे मामले सामने आए हैं। बता दें कि अररिया में पेट्रोल की कीमत इस समय 93.50 रुपये प्रति लीटर है वहीं, नेपाल में यह 70.62 रुपये है। एक सवाल यह है कि नेपाल को पेट्रोल की आपूर्ति भारत से होती है, ऐसे में वहां पर पेट्रोल सस्ता क्यों है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।

नेपाल को पेट्रोल की आपूर्ति भारत से होती है। दोनों देशों के बीच हुई एक पुरानी संधि के अनुसार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) नेपाल के लिए खाड़ी देशों से पेट्कोन का आयात करता है। नेपाल को यह पेट्रोल खरीद मूल्य पर बेचा जाता है और केवल रिफाइनरी शुल्क लिया जाता है। यही वजह है कि नेपाल में यहां के मुकाबले पेट्रोल सस्ता है और बढ़ते दामों की वजह से इसकी तस्करी नेपाल से शुरू हो गई है।

वहीं, नेपाल सीमा से सटे इलाकों में पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि नेपाल से पेट्रोल की तस्करी शुरू हो जाने की वजह से घरेलू बाजार में पेट्रोल की बिक्री प्रभावित हो रही है। हालांकि, अब इसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। एसएसबी के डीआईजी एसके सारंगी ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में निगरानी सख्त कर दी गई है। किशनगंज जिले में स्थानीय पुलिस भी पैट्रोलिंग में एसएसबी की सहायता कर रही है।

बिहार के कई ऐसे इलाके हैं जहां गलियों-पगडंडियों के रास्ते लोग आसानी से सीमा पार कर लेते हैं। नेपाल से अवैध तरीके से खरीद कर लाया गया पेट्रोल छोटे विक्रेताओं को यहां के मुकाबले कम कीमत पर बेचा जा रहा है। बता दें कि देश में एक सप्ताह से अधिक समय से पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तो पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रतिलीटर पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Amit Shah Ki 22 February Ko Court Me Peshi ,Maanhani Ka Hai Case ,Padhein Kya Hai Poori Khabar

Amit Shah Ki 22 February Ko Court Me Peshi ,Maanhani Ka Hai Case ,Amit shah maanhani case bengal news hindi,amit shah case bengal news in hindi,amit shah west bengol samachar

पश्चिम बंगाल के चुनावी घमासान में अब कानूनी जंग भी शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व सांसद अभिषेक बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ मानहानि का केस दाखिल किया है। इसकी सुनवाई सोमवार को विशेष कोर्ट में की जाएगी। Amit Shah Ki 22

यह मामला अमित शाह द्वारा 2018 में एक रैली के दौरान अभिषेक बनर्जी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित है। सांसद-विधायकों के मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने 22 फरवरी को अमित शाह को तलब किया है।

बनर्जी द्वारा दायर मानहानि याचिका में कहा गया है कि 11 अगस्त 2018 को कोलकाता में भाजपा की युवा स्वाभिमान रैली के दौरान अमित शाह ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। बनर्जी ने कहा कि उन्होंने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर छवि उनकी खराब की है। याचिका के अनुसार अमित शाह ने कहा था, नारदा, शारदा, रोज वैली, सिंडिकेट करप्शन, भतीजे का करप्शन। ममता बनर्जी ने लगातार भ्रष्टाचार किए। बनर्जी ने इसके अलावा शाह के एक और बयान का भी याचिका में हवाला दिया है। Amit Shah Ki 22

बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य में दिग्गज नेताओं की लगातार रैलियां व यात्राएं जारी हैं। गुरुवार को अमित शाह और ममता बनर्जी की रैलियां थीं। शाह शुक्रवार को भी पश्चिम बंगाल में ही हैं। पीएम मोदी भी 25 फरवरी को कोलकाता जा रहे हैं। Amit Shah Ki 22

ममता ने दी थी अभिषेक से मुकाबले की चुनौती
बीते दिनों ममता बनर्जी ने एक रैली में अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा था कि मुझसे मोर्चा से लेने से पहले शाह चाहें तो मेरे भतीजे अभिषेक से मुकाबला कर लें। हिम्मत है तो वे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं। राज्य में अगले कुछ माह में चुनाव होने हैं। इसे लेकर सियासी घमासान में रोज नए तेवर दिखाई दे रहे हैं। Amit Shah Ki 22

यह भी पढ़ें 

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Srinagar Me Aatanki Hamla ,Do Jawaan Shaheed ,Padhein Poori Khabar

Srinagar Me Aatanki Hamla ,Do Jawaan Shaheed,jammu srinagar hamla news in hindi, srinagar samachar in hindi, jammu kashmir hindi news, aatanki hamla in kashmir hindi

कश्मीर के श्रीनगर में आतंकी हमले के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। जिसमें फिरन (कश्मीरी लिबाज) के अंदर एके-47 लेकर आए आतंकी ने पुलिस के जवान की पीठ पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं । जवान पर कायरों की तरह हमला करने के बाद आतंकी फरार हो गया। तो वहीं आनन-फानन में जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। jammu srinagar hamla news in hindi, srinagar samachar in hindi, jammu kashmir hindi news

 इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है। आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर एक अभियान शुरू किया है। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ (TRF) ने ली है।

आपको बता दें कि कश्मीर के श्रीनगर शहर के बारजुल्ला इलाके में आतंकियों ने पुलिस की टीम पर हमला किया है। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस के दो जवान बुरी तरह घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। jammu srinagar hamla news in hindi, srinagar samachar in hindi, jammu kashmir hindi news

पुलिस ने कहा कि इस आतंकी हमले में कुपवाड़ा के रहने वाले मोहम्मद यूसुफ और लोग्रीपोरा के सुहैल अहमद शहीद हुए हैं। दोनों शहीद जवानों को पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।

72 घंटों के अंदर आतंकियों ने श्रीनगर में अपनी दूसरी नापाक हरकत की है। इससे पहले विदेशी राजनयिकों के जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शहर के सोनवार क्षेत्र में हमला किया गया था।  jammu srinagar hamla news in hindi, srinagar samachar in hindi, jammu kashmir hindi news

सोनवार में हुए हमले में कृष्णा ढाबा का एक कर्मचारी घायल भी हुआ था।घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर विदेशी प्रतिनिधिमंडल एक होटल में ठहरा था। इस हमले की जिम्मेदारी मुस्लिम जांबाज़ फोर्स ने ली थी। jammu srinagar hamla news in hindi, srinagar samachar in hindi, jammu kashmir hindi news

यह भी पढ़ें 

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , bharat me pehli mahil ko di jayegi phaansi samachar hindi, shabnam ko hui phaansi news in hindi, shabnam saleem murder case news hindi

देश की आज़ादी के बाद होने जा रही पहली महिला को फांसी।,कब कहा और किस जुर्म में दी जाएगी फांसी ?

ऐसा क्या हुआ कि एक महिला को दी गई फांसी कि सजा ?
कब कहा और किस जुर्म में दी जाएगी फांसी ?

देश की आजादी के बाद ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि किसी महिला को फांसी के फंदे से लटकाया जायेगा। हांलांकि पहले भी एक बार एक महिला को फांसी की सजा सुनाई गयी थी पर महिला संघठन की राष्ट्रपति से गुजारिश के बाद उसकी सजा को उम्र कैद में बदल दिया गया था। पर इस बार एक महिला को फांसी देने की पूरी तैयारी हो चुकी है।

कहाँ होगी फांसी ?

मथुरा की जेल देश की सिर्फ एकलौती ऐसी जेल है जहाँ महिलाओं को फांसी दी जा सकती है, जैसा कि इस बार होने जा रहा है। माथुर की जेल करीब 150 साल पुरानी है और इसे महिलाओं को फांसी देने के लिए ही बनाया गया था , जिस वजह से शबनम को भी मथुरा की जेल में ही फांसी दी जाएगी। Desh Ki Aazadi Ke

क्या था शबनम का जुर्म ?

दरअसल यह सजा अमरोहा की शबनम को परिवार के सात सदस्यों की नृशंस हत्या के जुर्म में दी गयी है। शबनम की उम्र 38 वर्ष है और उसका एक 12 साल का बेटा भी है। जिसका जन्म जेल में ही हुआ था क्यूंकि जब शबनम की गिरफ्तारी हुई तब शबनम गर्भवती थी। Desh Ki Aazadi Ke

7 साल तक तो शबनम का बेटा उसके साथ जेल में ही रहा पर अब वह जेल से बाहर किसी की देख रेख में रहता है। जानिए आखिर क्या था शबनम का जुर्म। अमरोहा निवासी शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर 14-15 अप्रैल 2008 की रात को खुद के ही घर में खौफनाक खूनी खेल खेला था।

उसने अपने माता-पिता, दो भाई, एक भाभी, मौसी की लड़की और मासूम भतीजे को कुल्हाड़ी से काटकर मार दिया था। शबनम ने इतनी बड़ी वारदात को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि उसके परिवार को शबनम का रिश्ता उसके प्रेमी के साथ मंजूर नहीं था।

कैसे हुआ जुर्म का खुलासा ?
Desh Ki Aazadi Ke

इतनी बड़े जुर्म को अंजाम देने के बाद शबनम पुलिस से रोने बिलखने लगी पुलिस ने बहुत समय तक छानबीन की पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पर कुछ समय बाद पुलिस को शबनम के गर्भवती होने की खबर मिली शबनम के शादीशुदा होने की बिना उसका गर्भवती होना पुलिस को बड़ी बात लगी। Desh Ki Aazadi Ke

जिसकी वजह से पुलिस ने शबनम से पूछताछ करना शुरू किया पुलिस ने जब शबनम के फ़ोन का रिकॉर्ड निकला तो घटना के वक़्त शबनम ने बार बार एक ही नंबर पर बार बार बात की थी। उसके बाद शबनम के प्रेमी सलीम के पास से वह कुल्हाड़ी भी मिली जिससे शबनम ने परिवार जन को मारा था साथ ही दोनों के खून से सने हुए कपडे भी मिले।

साथ ही शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद यह बात भी सामने आयी की उन्हें पहले कोई नशीला पदार्थ खिलाया गया उसके बाद उनके ऊपर हमला हुआ।आखिर में बेबस होकर शबनम ने अपना जुर्म क़ुबूल कर लिया और अपने साथ अपने प्रेमी के भी शामिल होने की बात को माना। हांलांकि इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए पर सर्विलांस से दोनो के बीच हुई बात चीत का पता चला।

कब सुनाई गयी सज़ा ?

आपको बता दें की इस मामले में अमरोहा कोर्ट में दो साल तीन माह तक चली थी सुनवाई तब जाकर उसके बाद 15 जुलाई 2010 को जिला जज एसएए हुसैनी ने फैसला सुनाय की शबनम और सलीम को तब तक फांसी के फंदे पर लटकाया जाए जब तक उनका दम न निकल जाए। Desh Ki Aazadi Ke

दया याचिका हुई ख़ारिज
Desh Ki Aazadi Ke

हालांकि आपको बता दें की दोषी शबनम ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती भी दी थी, जहां से सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को ही बरकरार रखा। Desh Ki Aazadi Ke

इसके बाद शबनम और सलीम ने राष्ट्रपति को दया याचिका भी भेजी थी, परन्तु राष्ट्रपति भवन से उनकी दया याचिका को खारिज कर दिया गया था। अब अगर शबनम को फांसी होती है तो शबनम देश की पहली ऐसी महिला होगी जिसे फांसी के फंदे से लटकाया जायेगा।

यह भी पढ़ें 
Desh Ki Aazadi Ke

Aazad Bharat Me Pehli Baar Hogi Mahila Ko Phaansi,Premi Sang Ki Thi 7 Hatyaein,Padhein Poori Khabar

Prdhanmantri Ne Nasscom Technology And Leadership Forum Ko Kiya Sambodhit

Machhuaron Ke Liye Bhi Dilli Me Ministry Honi Chahiye-Rahul Gandhi, Padhein Poori Khabar

Kisan Lagataar Kar Rahe Hain Mahapanchayat, Sarkar Agle Chunav Me Bhugtegi Anjaam – Rakesh Tikait

Google

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, rail roko andolan samachar hindi, rail roko news in hindi, kisano ka rail roko andola samachar hindi, farmer protest news in hindi

रेल रोको आंदोलन

देश में चल रहा किसान आंदोलन हर दिन एक नया मोड़ लेता जा रहा है , पहले किसान महापंचायत और अब रेल रोको आंदोलन। किसान अपनी मांगे सरकार से मनवाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जैसे कि किसानो का कहना है की जब तक सरकार तीनो कृषि कानून वापस नहीं ले लेती तब तक वो हटेंगे नहीं तो शायद वो अपनी बात को पूरी करते नजर आ रहे हैं।

क्योंकि किसानो का हर रोज उठाया गया एक नया कदम सरकार को हैरान कर देने वाला है। चाहे वह देश में अलग अलग जगहों पर चल रही किसान महापंचायत हो या फिर आज का रेल रोको आंदोलन। रेल रोको आंदोलन आज 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला। Rail Roko Andolan Hua

कौन कौनसी जगहों पर हुआ रेल रोको आंदोलन ?

किसानो ने आज देश की अलग अलग जगहों जैसे जयपुर ,पटियाला , पटना , ग़ज़िआबाद , बंगलुरु , अंबाला और रांची में किया रेल रोको आंदोलन, इसके साथ ही पश्चिम में भी इसका असर नजर आया। कहीं किसानो ने पटरी पर ही बिस्तर लगा लिया तो कहीं पर वो पटरी पर ही बैठकर हुक्का पीते नजर आये। किसी किसी स्थान पर इसका काफी भारी असर दिखा तो कही स्तिथियाँ सामान्य रहीं। उत्तर प्रदेश की भी कई जगहों पर किसान आंदोलन का हल्का सा असर दिखाई दिया।

शांतिपूर्ण तरीके से हुआ आंदोलन

किसानो ने पहले ही आश्वाशन दिलाया था की यह आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रूप से किया जायेगा , इसमें किसी भी तरह का दंगा या अशांति नहीं फैलाई जाएगी। इसके बावजूद भी सरकार और प्रशाशन की पूरी मजबूती आंदोलन में नजर आयी। आंदोलन में यदि किसी भी प्रकार की हिंसा भड़कती तो पुलिस और प्रशाशन उसके लिए पूरी तरह से तैयार था। Rail Roko Andolan Hua

रेलवे ने पंजाब, हरियाणा, यूपी, पश्चिम बंगाल पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही रेलवे सुरक्षाबलों की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की, कई संवेदनशील जिलों में स्टेशनों के बाहर पुलिसकर्मियों की बड़ी संख्या में भी तैनाती की गयी।

हापुड़ जंक्शन, गढ़मुक्तेश्वर, धौलानाऔर पिलखुवा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, इन चार रेलवे स्टेशनों के लिए चार मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि रेल रोको आंदोलन पर गृह मंत्रालय की भी नजर रही। Rail Roko Andolan Hua
हांलांकि आंदोलन में अभी तक किसी भी तरह की हिंसा या दंगे की खबर नहीं आयी है। बल्कि कई जगहों पर बहुत अनोखे और दिलखुश करने वाले दृश्य दिखाए दिए। जैसे की कई जगहों से ट्रेन के चालकों और पुलिसकर्मियों को चाय-पानी पिलाने,  पकौड़े खिलाने की खबरें भी सामने आईं। उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में किसानों ने पुलिसकर्मियों पर फूल बरसाए और मिठाई खिलाई। कई स्थानों पर किसानो के खाने पीने की भी व्यवस्था की गयी।

कितना प्रभावी हुआ रेल रोको आंदोलन ?
Rail Roko Andolan Hua

किसानों के रेल रोको आंदोलन की वजह से सिर्फ करीब 20 ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित हुई, उत्तरी रेलवे ज़ोन में 5-6 राज्य आते हैं, उत्तर रेलवे ज़ोन में एक भी ट्रेन रद्द नहीं किया गय। इस वजह से रेल रोको आंदोलन ने जनता को कुछ ख़ास प्रभावित नहीं किया। इस आंदोलन की वजह से किसी भी रेल यात्री को कोई भी तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ा।

बल्कि यात्रियों के साथ आंदोलनकारी पूरी नम्रता के साथ पेश आये। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार के मुताबिक ये संख्या बहुत छोटी थी, जबकि उत्तर रेलवे 5 राज्यों में फैला हुआ है। प्रभावित सभी ट्रेनों को प्रदर्शनकारियों से बचाने के लिए बड़े स्टेशनों पर रोक कर रखा गया, जहां खाने पीने और बाक़ी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गयीं। Rail Roko Andolan Hua

रेल रोको आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत ने सरकार पर हमला बोला कहा फसलों की कीमत नहीं बढ़ाई जा रही है, लेकिन ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं। यदि केंद्र स्थिति को बिगाड़ता है तो हम अपने ट्रैक्टर लेकर बंगाल भी जायेंगे , वहां भी किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है।

वादे पर खरा उतरा किसान
Rail Roko Andolan Hua

रेल रोको आंदोलन के लिए किसानो ने जो वादे किये थे वो उस पर खरे उतरे उन्होंने किसी भी तरह की हिंसा आंदोलन में भड़कने नहीं दी। साथ ही पुलिसकर्मियों और प्रशाशन के साथ पूर्ण संयोग करते नजर आये। पर अभी यह कहना मुश्किल होगा की क्या इस आंदोलन से सरकार अपने फैसले में कोई बदलाव लाएगी या नहीं ? हांलांकि आज का रेल रोको आंदोलन किसानो के लिए एक सफल आंदोलन रहा, जिसको उन्होंने बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से किया। Rail Roko Andolan Hua

यह भी पढ़ें
Rail Roko Andolan Hua

Aazad Bharat Me Pehli Baar Hogi Mahila Ko Phaansi,Premi Sang Ki Thi 7 Hatyaein,Padhein Poori Khabar

Prdhanmantri Ne Nasscom Technology And Leadership Forum Ko Kiya Sambodhit

Machhuaron Ke Liye Bhi Dilli Me Ministry Honi Chahiye-Rahul Gandhi, Padhein Poori Khabar

Kisan Lagataar Kar Rahe Hain Mahapanchayat, Sarkar Agle Chunav Me Bhugtegi Anjaam – Rakesh Tikait

Google

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj, urmila on bjp news hindi, urmila ka bhajpa par vaar news in hindi, urmila mantndkar samachar in hindi, urmila vs bjp

पूरे देश में कई जगहों पर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दामों में लगातार वृद्धि होने पर सभी लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो अब इसे लेकर फिल्म अभिनेत्री और शिवसेना नेता उर्मिला मातोंडकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। उन्होंने अलग अंदाज में ट्वीट करते हुए सरकार पर तंज कसा है। Akkad Bakkad Bambe Bo

अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो, डीजल नब्बे पेट्रोल सौ

आपको बता दें की पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट कर लिखा, ‘अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो, डीजल नब्बे पेट्रोल सौ, सौ मे लगा धागा, सिलेंडर ऊछल के भागा।’ अभिनेत्री के इस ट्वीट पर लोग लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। Akkad Bakkad Bambe Bo

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने किसी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी हो। बता दें कि इससे पहले उर्मिला ने हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल के 200 किसानों की मृत्यु के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।वो बोली थीं , ‘जो लोग आंदोलन कर रहे किसानों को खालिस्तानी और देशद्रोही कहते हैं, उनका हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल जी के इस शर्मनाक और असंवेदनशील बयान पर क्या कहना है?’ Akkad Bakkad Bambe Bo

पहले अपनी बात दूसरों तक पहुँचाना था मुश्किल 

वहीं इससे पहले अभिनेत्री उर्मिला ने मौजूदा समय में चल रही वंशवाद की बहस में अपनी बात भी रखी थी। बीते दिनों को याद करते हुए उर्मिला ने कहा था कि जब देश में सोशल मीडिया नहीं था तब अपनी बात को दूसरों तक पहुंचाने के लिए सिर्फ कुछ गिने चुने मीडिया संस्थानों का सहारा ही लेना पड़ता था।

उस वक़्त वे मीडिया संस्थान किसी माफिया से कम भी नहीं थे। अभिनेत्री ने कहा था कि मीडिया ने उनकी हिट फिल्मों के बारे में तो ज्यादा कुछ नहीं लिखा लेकिन जब उनकी 11 फिल्में फ्लॉप रहीं तो हेडिंग बड़े-बड़े अक्षरों में जाने लगी। Akkad Bakkad Bambe Bo

उर्मिला के राजनीतिक करियर की बात करें तो उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। इसी के साथ उर्मिला ने राजनीति में प्रवेश किया था। लेकिन पांच महीने में ही उर्मिला ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और पॉलीटिक्स से किनारा कर लिया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनका इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके बाद वो शिवसेना पार्टी शामिल हो गयी।

यह भी पढ़ें
Akkad Bakkad Bambe Bo

Aazad Bharat Me Pehli Baar Hogi Mahila Ko Phaansi,Premi Sang Ki Thi 7 Hatyaein,Padhein Poori Khabar

Prdhanmantri Ne Nasscom Technology And Leadership Forum Ko Kiya Sambodhit

Machhuaron Ke Liye Bhi Dilli Me Ministry Honi Chahiye-Rahul Gandhi, Padhein Poori Khabar

Kisan Lagataar Kar Rahe Hain Mahapanchayat, Sarkar Agle Chunav Me Bhugtegi Anjaam – Rakesh Tikait

Google

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, unnav girls muder case samachar hindi, unnav 3 girls murder case news hindi, unnav ladkiyon ki hatya,unnav case samachar hindi,

न्याय दिलाकर ही रहेंगे

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई घटना ने एक बार फिर यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने #Save_Unnao_Ki_Beti के जरिए ट्वीट कर कहा, ‘केवल दलित समाज को ही नहीं यूपी सरकार महिला सम्मान व मानवाधिकारों को भी कुचलती जा रही है। लेकिन वे याद रखें कि मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ितों की आवाज़ बनकर खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाकर ही रहेंगे।’  Unnav Kaand Par Rahul

बता दें कि उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात तीन नाबालिग दलित लड़कियां बुधवार रात को खेत में दुपट्टे से बंधी पड़ी मिलीं थीं। इनमें दो लड़कियों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरी लड़की अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। घटना के बाद इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। Unnav Kaand Par Rahul

कांग्रेस ने लगाए यूपी सरकार पर आरोप

गांव में उन्नाव के 9 थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को नजरबंद किया गया है। वहीं, राहुल गांधी ने यूपी सरकार पर महिला सम्मान और मानवाधिकारों को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पीड़ितों को न्याय दिलाकर ही रहेंगे।

ये है पूरा मामला
Unnav Kaand Par Rahul

उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन किशोरियां खेत में पशुओं के लिए हरा चारा लेने गई थीं। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिजन खोजने के लिए निकले। इस दौरान उन्हें तीनों लड़कियां खेत में कपड़े से बंधी मरणासन्न हालत में मिलीं। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असोहा ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने दो किशोरियों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, तीसरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। तीसरी लड़की रिजेंसी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है।

क्या बोलीं प्रियंका
Unnav Kaand Par Rahul

प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को फेसबुक के माध्यम से कहा, ‘उन्नाव की घटना दिल दहला देने वाली है। लड़कियों के परिवार की बात सुनना एवं तीसरी बच्ची को तुरंत अच्छा इलाज मिलना जांच-पड़ताल एवं न्याय की प्रक्रिया के लिए बेहद जरूरी है। खबरों के अनुसार पीड़ित परिवार को नजरबंद कर दिया गया है। 

यह न्याय के कार्य में बाधा डालने वाला काम है। आखिर परिवार को नजरबंद करके सरकार को क्या हासिल होगा। यूपी सरकार से निवेदन है कि परिवार की पूरी बात सुने एवं त्वरित प्रभाव से तीसरी बच्ची को इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाए।’ Unnav Kaand Par Rahul

यह भी पढ़ें
Unnav Kaand Par Rahul

Aazad Bharat Me Pehli Baar Hogi Mahila Ko Phaansi,Premi Sang Ki Thi 7 Hatyaein,Padhein Poori Khabar

Prdhanmantri Ne Nasscom Technology And Leadership Forum Ko Kiya Sambodhit

Machhuaron Ke Liye Bhi Dilli Me Ministry Honi Chahiye-Rahul Gandhi, Padhein Poori Khabar

Kisan Lagataar Kar Rahe Hain Mahapanchayat, Sarkar Agle Chunav Me Bhugtegi Anjaam – Rakesh Tikait

Google

Aazad Bharat Me Pehli Baar Hogi Mahila Ko Phaansi,Premi Sang Ki Thi 7 Hatyaein,Padhein Poori Khabar

Aazad Bharat Me Pehli Baar Hogi Mahila Ko Phaansi,Premi Sang Ki Thi 7 Hatyaein,shabanam murder case news in hindi,shabnam phaansi samachar in hindi,shabnam saleem phansi news in hindi

देश के आजाद होने के बाद पहली बार होगीउ फांसी ,आपको बता दें की आरोपी महिला को मथुरा जेल में फांसी के फंदे पर लटकाने की तैयारी से एक बार फिर अमरोहा के बावनखेड़ी हत्याकांड की खलनायिका शबनम और उसका प्रेमी सलीम सुर्खियों में आ गए हैं।

हत्याकांड से फांसी की सजा तक 100 तारीखों पर 29 गवाहों से 649 सवाल हुए थे। इसके बाद जिला जज एसएए हुसैनी ने 29 सेकेंड में फैसला सुनाते हुए लिखा कि शबनम और सलीम को तब तक फांसी के फंदे पर लटकाया जाए तब तक उनका दम न निकल जाए। Aazad Bharat Me Pehli

किन लोगों की हत्या की थी

अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी निवासी मास्टर शौकत के हंसते खेलते परिवार को 14/15 अप्रैल 2008 की रात मौत की नींद सुला दिया गया था। Aazad Bharat Me Pehli

इस घटना को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि मास्टर शौकत की शिक्षामित्र बेटी शबनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिया था। शबनम ने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अपने पिता मास्टर शौकत, मां हाशमी, भाई अनीस और राशिद, भाभी अंजुम और फुफेरी बहन राबिया का कुल्हाड़ी से वार कर कत्ल कर दिया था। मासूम भतीजे अर्श की गला दबाकर हत्या की गई थी।

इस मामले में अमरोहा कोर्ट में दो साल तीन महीने तक सुनवाई चली थी। इस दौरान 100 तारीखों पर जिरह हुई। 29 गवाहों को 649 सवालों से गुजरना पड़ा। 14 जुलाई 2010 को शबनम और सलीम को इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड में दोषी करार दिया गया। दूसरे दिन 15 जुलाई 2010 को जिला जज एसएए हुसैनी ने शबनम और सलीम को फांसी की सजा सुनाई थी। Aazad Bharat Me Pehli

कत्ल से फांसी तक पहुँचने की कुछ खास बातें
Aazad Bharat Me Pehli

– 100 तारीखों तक चली जिरह
– 29 गवाहों ने शबनम-सलीम के खिलाफ बयान दिए थे
– 27 महीने तक चली थी केस की सुनवाई
– 14 जुलाई 2010 शबनम और सलीम दोषी करार दिए गए
– 15 जुलाई 2010 को दोनों को सुनाई गई फांसी की सजा
– 29 सेकेंड में जिला जज एसएए हुसैनी ने सुनाई थी फांसी की सजा
– 29 लोगों की हुई गवाही पर सुनाया था फैसला
– 649 सवाल किए गए थे गवाहों से
– 160 पन्नों में दर्ज है सजा की दास्तान
– 03 जिला जजों के कार्यकाल में पूरी हुई सुनवाई

यह भी पढ़ें
Prdhanmantri Ne Nasscom Technology

IPL 2021 Me In Khiladiyon Par CSK Kharch Kar Sakti Hai Karodo Rupaye, Dekhein Poori Details

Kya Hai Toolkit Ka Poora Mamla Aur Disha Aur Greta Ki Whatsapp Chat,Padhein A To Z Sabhi Updates

Lagataar Badh Rahe Petrol, Diesel Aur Rasoi Gas Ke Daam,Padhein Poori Khabar

Supreme Court Ki Whatsapp Ko Phatkaar, Kaha Logon Ki NIjta Ka Rakhe Dhyan,Padhein Poori Khabar

Google

Prdhanmantri Ne Nasscom Technology And Leadership Forum Ko Kiya Sambodhit

Prdhanmantri Ne Nasscom Technology And Leadership Forum Ko Kiya Sambodhit,Nasscom technology News In hindi,nasscom forum samachar hindi,nascom leadership forum news in hindi

फोरम को सम्बोधित करते हुए क्या बोले प्रशानमंत्री

प्रधानमंत्री ने नैस्कॉम टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप फोरम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया ‌।इस वर्ष के आयोजन का विषय शेपिंग द फ्यूचर
टू्वार्ड्स नार्मल रहा। इस आयोजन में 30 से ज्यादा देशों के 1600 प्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में उत्पाद दिखाए गए प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करते हुए कहा तकनीकी और एआई की मदद से कृषि और स्वास्थ्य कल्याणकारी सेक्टर की मदद की जानी चाहिए इसके साथ ही शिक्षा और कौशल विकास के संबंध में जनता से जुड़े समाधान प्रदान करने की बेहद आवश्यकता है। Prdhanmantri Ne Nasscom Technology

विकसित हो रहा है भारत

अटल इनक्यूबेशन सेंटर से लेकर अटल टिंकरिंग लैब तक भारत विकसित हो रहा है आज देश का स्कूल और कॉलेज तकनीक के साथ-साथ संस्कृति का भी निर्माण कर रहा है हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट हो या गरीबों के घर हर प्रोजेक्ट्स को जियो टैगिंग की जा रही है ताकि वह समय से पहले पूर्ण हो सके आगे प्रधानमंत्री ने कहा आज गांव के घरों की मैपिंग ड्रोन के जरिए हो रही है टैक्स से जुड़े मामलों में ह्यूमन इंटरफ़ेस को कम किया जा रहा है। Prdhanmantri Ne Nasscom Technology

डिजिटलाईज़ेशन की ओर बढ़ रहा भारत

Prdhanmantri Ne Nasscom Technology And Leadership Forum Ko Kiya Sambodhit

डिजिटल इंडिया मिशन ने भारत को सशक्त करने में अहम भूमिका निभाई है जो प्रोडक्ट और सलूशन विकसित किए जा रहे हैं वह शासन का हिस्सा बन गए हैं डिजिटल इंडिया मिशन ने आम आदमी को सशक्त बनाया है और सरकार ने उसे प्रत्यक्ष तौर पर जोड़ा है तीन-चार सालों में भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन में भारी बदलाव आया है और यह बदलाव सकारात्मक रहा है।

डिजिटल ट्रांजेक्शन में उछाल के साथ भ्रष्टाचार और कम होता हुआ नजर आया है काला धन सामने आया है जितना ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन होगा उतना ही भ्रष्टाचार को कम किया जा सकेगा प्रधानमंत्री ने युवा उद्यमियों के लिए स्वा प्रमाणन को बढ़ावा देने का जिक्र करते हुए कहा हमारे स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों को पूरी आजादी दी जानी चाहिए कि वह विश्व में मिल रहे विभिन्न अवसरों का सकारात्मक उपयोग कर सकें और इन अवसरों को अपने और देश के हित के लिए इस्तेमाल कर सकें सरकार को जनता इस स्टेप और इन्नोवेटर्स पर पूरा विश्वास है और हम इस विश्वास के साथ स्वप्रमाणन को बढ़ावा देते हैं। Prdhanmantri Ne Nasscom Technology

भारत की और उम्मीद से देखते हैं दूसरे देश।
Prdhanmantri Ne Nasscom Technology

Prdhanmantri Ne Nasscom Technology And Leadership Forum Ko Kiya Sambodhit

कोविड-19 का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा एक समय पर महामारी के कारण सभी क्षेत्र प्रभावित है आईटी सेक्टर में 2 फ़ीसदी की वृद्धि की है यह सराहना के काबिल है प्रौद्योगिकी और तकनीकी क्षेत्र में उस समय 4 बिलियन डॉलर का मुनाफा हुआ जब सभी क्षेत्रों में गिरावट का दौर जारी था आगे प्रधानमंत्री ने कहा अब वक्त आ गया है जब विश्व में दूसरे देश भारत की और उम्मीद से देखते हैं ऐसा पहले कभी नहीं हुआ क्योंकि भारत चुनौतियों से कभी पीछे नहीं हटता है।

कोरोना काल में भारत ने खुद को साबित किया है और विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है भारत में निर्मित वैक्सीन की विश्व भर में तारीफ हो रही है हमारे विज्ञान और तकनीक ने ना सिर्फ खुद को साबित किया है बल्कि विकसित भी किया है। एक समय था जब हम स्मॉलपॉक्स की वैक्सीन के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहते थे। Prdhanmantri Ne Nasscom Technology

लेकिन अब इस महामारी से लड़ने के लिए हम दूसरे देशों को स्वदेशी वैक्सीन प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा यह नया भारत है यहां हर भारतवासी प्रगति की ओर अधीर है हमारी सरकार ने नए भारत के युवाओं की इस भावना को समझा है। 130 करोड़ से अधिक भारतवासियों की आकांक्षाएं हमें तेजी से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। 

यह भी पढ़ें
Prdhanmantri Ne Nasscom Technology

IPL 2021 Me In Khiladiyon Par CSK Kharch Kar Sakti Hai Karodo Rupaye, Dekhein Poori Details

Kya Hai Toolkit Ka Poora Mamla Aur Disha Aur Greta Ki Whatsapp Chat,Padhein A To Z Sabhi Updates

Lagataar Badh Rahe Petrol, Diesel Aur Rasoi Gas Ke Daam,Padhein Poori Khabar

Supreme Court Ki Whatsapp Ko Phatkaar, Kaha Logon Ki NIjta Ka Rakhe Dhyan,Padhein Poori Khabar

Google

Machhuaron Ke Liye Bhi Dilli Me Ministry Honi Chahiye-Rahul Gandhi, Padhein Poori Khabar

Machhuaron Ke Liye Bhi Dilli Me Ministry Honi Chahiye-Rahul Gandhi,Rahul Gandhi visits pudducherry hindi,rahul in puducherry,congress rahul in puducherry news in hindi,rahul gandhi samachar hindi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुडुचेरी में मछुआरों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कृषि कानून को लेकर एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा । Machhuaron Ke Liye Bhi

राहुल ने मछुआरों को समुद्र का किसान बताते हुए उनके लिए मंत्रालय की जरूरत पर भी जोर दिया कृषि। कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शन पर राहुल गांधी ने केंद्र को घेरते हुए कहा किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं और उन्हीं के विरोध में भारत सरकार ने कृषि कानूनों को पारित किया है।

मछुआरों के लिए भी हो दिल्ली में मंत्रालय

Machhuaron Ke Liye Bhi Dilli Me Ministry Honi Chahiye

आगे राहुल गांधी ने मछुआरों से कहा आप लोगों को बेशक इस बात की हैरानी हो रही होगी कि मैं किसानों की बात इस समय क्यों कर रहा हूं क्योंकि मैं आप सब लोगों को समुद्र के किसान के तौर पर देखता हूं। Machhuaron Ke Liye Bhi

यदि खेती करने वाले किसानों के लिए दिल्ली में मंत्रालय है तो समुद्र के किसानों के लिए भी दिल्ली में मंत्रालय होना चाहिए। इसके अलावा राहुल गांधी ने मछुआरों के लिए बीमा, पैन वगैरह जैसी सुविधाओं की भी मांग की।

प्रधानमंत्री भी करेंगे पड्डुचेरी का दौरा

Machhuaron Ke Liye Bhi Dilli Me Ministry Honi Chahiye

बता दे भारत के प्रधानमंत्री भी 25 फरवरी को पुडुचेरी का दौरा करेंगे इस वक्त राजनीतिक अनिश्चितता के कारण नेता पुडुचेरी का दौरा कर रहे हैं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ गई है। तो

Machhuaron Ke Liye Bhi Dilli Me Ministry Honi Chahiyeउपराज्यपाल पद से हटाई गई बेदी

वही उपराज्यपाल किरण बेदी को भी उनके पद से हटा दिया गया है। जिसकी मांग कांग्रेस काफी समय से करती रही है।उप राज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने एक वीडियो और ट्वीट करके भारत सरकार को धन्यवाद दिया। किरण बेदी ने कहा उपराज्यपाल के तौर पर की सेवा करने का मौका मिलना एक लाइफटाइम अनुभव है। Machhuaron Ke Liye Bhi

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनहित के कार्य को पूरी लगन से किया इसके लिए उन्होंने उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने उनके कार्यों में हाथ बटाया । उनके साथ मिलकर काम किया आगे किरण बेदी बोली मैं संतोष की गहरी समझ के साथ कह सकती हूं कि इस कार्यकाल के दौरान ‘टीम राज निवास’ ने पूरी मेहनत और लगन से बड़े जनहित के कार्य किए हैं।

कांग्रेस को लगातार बढ़ रही मुश्किलें
Machhuaron Ke Liye Bhi

Ministry Honi Chahiye-Rahul Gandhi

राज्य में अप्रैल और मई के महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस को झटका लगने का सिलसिला अभी भी बना हुआ है। जिस कारण कांग्रेस कड़े प्रयासों में जुट गई है 1 महीने में कांग्रेस के 4 विधायकों ने इस्तीफा दिया है‌। विधायकों के इस्तीफ़े के बाद मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कैबिनेट की। Machhuaron Ke Liye Bhi

बैठक बुलाई बैठक में कैबिनेट को भंग करने की बजाय बहुमत साबित करने का फैसला लिया गया विधानसभा में विधायकों की संख्या 30 है। जिसमें 2016 में चुनाव के दौरान कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थी। मौजूदा 28 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के 14 सदस्य रह गए हैं । एक निर्दलीय विधायक भी सरकार का समर्थन कर रहा है इस समय बहुमत का आंकड़ा 15 है। Machhuaron Ke Liye Bhi

यह भी पढ़ें

IPL 2021 Me In Khiladiyon Par CSK Kharch Kar Sakti Hai Karodo Rupaye, Dekhein Poori Details

Kya Hai Toolkit Ka Poora Mamla Aur Disha Aur Greta Ki Whatsapp Chat,Padhein A To Z Sabhi Updates

Lagataar Badh Rahe Petrol, Diesel Aur Rasoi Gas Ke Daam,Padhein Poori Khabar

Lagataar Badh Rahe Petrol, Diesel Aur Rasoi Gas Ke Daam,Padhein Poori Khabar

Google

Kisan Lagataar Kar Rahe Hain Mahapanchayat, Sarkar Agle Chunav Me Bhugtegi Anjaam – Rakesh Tikait

Kisan Lagataar Kar Rahe Hain Mahapanchayat, Sarkar Agle Chunav Me Bhugtegi Anjaam – Rakesh Tikait,kisan mahapanchayat news in hindi,rakesh tikait latest samachar in hindi,kisan andolan samachar hindi

किसान महापंचायत

देश में लगातार चल रहे सबसे बड़े किसान आंदोलन ने अब एक और नया मोड़ ले लिया है। 80 दिनों से लगातार दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर आंदोलन में बैठे किसानो ने अब देश के अलग अलग जगहों पर किसान महापंचायत करने का फैसला लिया । भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत का कहना है जब तक केंद्र सरकार तीनो कृषि कानून वापस नहीं ले लेती तब तक हम किसी भी हाल में पीछे नही हटेंगे। Kisan Lagataar Kar Rahe

किसान कब कहाँ करेगा महापंचायत
Kisan Lagataar Kar Rahe

अपनी बात मनवाने और कृषि कानून वापस करने के लिए अब किसान महापंचायत कर रहे है । देश के अलग अलग जगहों जैसे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 12 फरवरी, हरियाणा के शहर बहादुरगढ़ में 13 फरवरी को , राजस्थान के श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar) में 18 फरवरी, राजस्थान के ही हनुमानगढ़ में 19 फरवरी को और सीकर में 23 फरवरी को महापंचायत का आयोजन किया जायेगा। Kisan Lagataar Kar Rahe

आखिर क्यों किसानो ने महापंचायत करने का फैसला लिया ?

किसान महापंचायत करने कि बात तब सामने आयी जब किसानो ने एकबार फिर 18 फरवरी को रेल रोको कि बात कही। किसानो का कहना है सरकार आंदोलन को तोड़ने और ख़तम करने का प्रयास कर रही है। जिसकी वजह से हमें ये महापंचायत का फैसला लेना पड़ा। Kisan Lagataar Kar Rahe

हालाँकि अभी तक जिस भी स्थान पर किसान महापंचायत काआयोजन हुआ वहां भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।मुज्जफरनगर में हुई किसान किसान महापंचायत के मंच पर भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत मौजूद रहे। महापंचायत में किसानो ने कहा अगर कृषि कानून वापस नहीं लिए गए तो बीजेपी 2022 और 2024 के चुनावों के लिए तैयार रहे।
राकेश टिकैत का कहना है सरकार हमारी मांगे मान ले नहीं तो हमें मजबूरी मे ये आन्दोलन जारी रखना पड़ेगा और अलग अलग जगहों पर महापंचायत होती रहेगी जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान हमारे साथ जुड़ सके।

किसान महापंचायत का सरकार पर क्या हो रहा है असर ?

Kisan Lagataar Kar Rahe

सिंधु बॉर्डर पर लगातार चल रहे आंदोलन में अभी तक लाख़ों कि संख्या में किसान जुड़ चुके हैं ,हांलांकि बीते कुछ समय में इनकी संख्या में गिरावट आयी है। बहुत से किसान अपने घर वापस चले गए जहाँ दिल्ली में हज़ारों की संख्या टैंट लगे थे अब वहीँ कुछ गिने चुने बचे है। Kisan Lagataar Kar Rahe

ऐसे में किसानों ने महापंचायत करने का फैसला लिया था जिससे किसान अपने जिले या राज्य सही आंदोलन में जुड़ सके। ऐसे में इस महांपचायत का सरकार पर असर पड़ना तय है क्योंकि किसान साफ़ बोल चुके है कि या तो तीनो कृषि कानून वापस ले या फिर आने वाले चुनाव के लिए तैयार रहे।

इसलिए यह बात सरकार के लिए चिंतादायक है क्योंकि हमारा देश कृषि प्रधान देश है और यहाँ हर जिले हर राज्य में किसान मौजूद है। Kisan Lagataar Kar Rahe

आंदोलन को अन्य राजनितिक पार्टियों का समर्थन

जहाँ एक ओर सत्ता में बैठी सरकार किसानो की दुश्मन बन बैठी है वहीँ दूसरी ओर कई दूसरी राजनीतिक पार्टियां किसान आंदोलन के समर्थन में खड़ी हैं। आरएलडी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आप जैसी बड़ी राजनीतिक पार्टियां किसानो के साथ खड़ी हैं ,कई प्रतियों के नेता तो किसान महापंचायत में भी शामिल रहे।

वही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी अपना पूरा समर्थन किसान आंदोलन को दे रही हैं उन्होंने बताया किसान हमारे अन्नदाता हैं और मैं इनके साथ खड़ी हूँ। Kisan Lagataar Kar Rahe

अखिलेश यादव ने भी किसानो से वादा किया है की वो इस समय पूरी तरह से किसानो के साथ हैं और उन्होंने बताया सरकार को तीनो कृषि कानून वापस ले लेने चाहिए क्योंकि ये किसानो के हित में नहीं हैं।

ऐसे में हमारा यह कहना मुश्किल है की क्या दूसरी पार्टियां सच मे किसानों के साथ हैं या वो सिर्फ किसान आंदोलन का सहारा लेकर बीजेपी पर निशाना साध रही हैं। हांलांकि राजनीतिक पार्टियों और उनके नेताओं ने किसानो को पूर्ण आश्वाशन दिया है वो पूरी तरह से उनके साथ हैं। और सरकार को तीनो कृषि कानून वापस लेने ही पड़ेगे।

क्या महापंचायतों से होगा किसानो का समाधान ?
Kisan Lagataar Kar Rahe

Kisan Lagataar Kar Rahe

आखिर में सवाल यह रह जाता है कि क्या इन् किसान महापंचायतों से किसानो का समाधान होगा ?अगर हम किसानो के द्वारा बोली गयी बातों पर ध्यान दे तो उससे यही लगता है कि शायद ये महापंचयत उनके आन्दोलन मे सहायक हों।

क्योंकि इससे किसान आंदोलन मे एक नया मोड़ आया है और जो किसान कुछ वजहों सेआंदोलन छोड़कर अपने घर वापस चले गए थे अब वो फिर से महापंचायत के जरिये दोबारा अंदोलन से जुड़ पा रहे हैं।फ़िलहाल यह देखना जरुरी होगा कि आखिर इस किसान महापंचायत से आंदोलन में क्या मोड़ आता है। Kisan Lagataar Kar Rahe

यह भी पढ़ें

IPL 2021 Me In Khiladiyon Par CSK Kharch Kar Sakti Hai Karodo Rupaye, Dekhein Poori Details

Kya Hai Toolkit Ka Poora Mamla Aur Disha Aur Greta Ki Whatsapp Chat,Padhein A To Z Sabhi Updates

Lagataar Badh Rahe Petrol, Diesel Aur Rasoi Gas Ke Daam,Padhein Poori Khabar

Lagataar Badh Rahe Petrol, Diesel Aur Rasoi Gas Ke Daam,Padhein Poori Khabar

Google

IPL 2021 Me In Khiladiyon Par CSK Kharch Kar Sakti Hai Karodo Rupaye, Dekhein Poori Details

IPL 2021 Me In Khiladiyon Par CSK Kharch Kar Sakti Hai Karodo Rupaye,ipl 2021 latest news in hindi,ipl samachar 2021 hindi, ipl chennai new team details in hindi,ipl samachar in hindi

तीन बार चैंपियन रही चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल का 13वां सीजन काफी निराश करने वाला था। आईपीएल 2020 (IPL 2020) में चेन्नई सुपरकिंग्स न सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचने में नाकामयाब रही बल्कि वो अंकतालिका में भी सातवें स्थान पर खिसकी रही। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था की सीएसके प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। इस बार की नीलामी से पहले ही चेन्नई ने अपने छह खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। बहरहाल, 18 फरवरी को आईपीएल के 14वें सीजन की नीलामी होनी है। ऐसे में आइए देहते हैं और जानते हैं कि फ्रेंचाइजी आईपीएल 2021 के लिए किन स्टार खिलाड़ियों पर अपनी बोली लगा सकती है?

कौन से खिलाड़ी हैं मौजूदा टीम में 

टॉप ऑर्डर बल्लेबाज: फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एन जगदीसन (विकेटकीपर), रॉबिन उथप्पा
फिनिशर्स: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा।
ऑलराउंडर: सैम करन, ड्वेन ब्रावो।
स्पिनर: कर्ण शर्मा, मिशेल सेंटनर, आर साई किशोर, इमरान ताहिर।
तेज गेंदबाज: शार्दुल ठाकुर, लुंगी एन्गिडी,दीपक चाहर, जोश हेजलवुड, केएम कैफ।

नीलामी से पहले की रिटेन व रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट
रिटेन: एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायडू, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, नारायण जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, मिचेल सैंटनर, रविंद्र जडेजाजोश, हेजलवुड, आर. साई किशोर, सैम करन।
रिलीज: शेन वॉटसन (रिटायर्ड), केदार जाधव, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मुरली विजय, मोनू सिंह

बची राशि: 19.90 करोड़
खिलाड़ी लेने हैं: 07 (जिनमे 01 विदेशी)

इन खिलाड़ियों पर करोड़ों का दांव खेल सकती है सीएसके

इस बार की नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स इन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगा सकती है,जैसे- ग्लेन मैक्सवेल, चेतन सकारिया, कृष्णपा गौतम, शिवम दूबे, मोइन अली, एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय, डेविड मलान, आरोन फिंच, लुकमान मेरीवाला, सैम बिलिंग्स का ।

यह भी पढ़ें

Supreme Court Ki Whatsapp Ko Phatkaar, Kaha Logon Ki NIjta Ka Rakhe Dhyan,Padhein Poori Khabar

Tikait Ne Ki Mahapanchayat Kya Bole Krishi Kanoon Ko Lekar,Pdhein Poori Khabar

Aamir Khan Ke Bete Junaid Khan Ki Aa Gyi Film,Jaaniye Poori Khabar

Aamir Khan Ke Bete Junaid Khan Ki Aa Gyi Film,Jaaniye Poori Khabar

Google