Monday, April 20, 2026
Home Blog Page 130

एनसीआर और लखनऊ समेत यूपी के इन शहरों में फेस मास्क अनिवार्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को राजधानी लखनऊ और एनसीआर के छह जिलों में लोगों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अंतर्गत आने वाले जिलों में कोविड मामलों की संख्या में बढ़ोतरी का असर पड़ा है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में गौतमबुद्धनगर में 65, गाजियाबाद में 20 और लखनऊ में 10 नए मामलों की पुष्टि हुई है.

COVID-19 जैसे ही स्थिति में सुधार हुआ, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस महीने की शुरुआत में मास्क पहनने से छूट दी। लेकिन अब कई जिलों में फेस मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। हम आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली सरकार ने लोगों को फेस मास्क से छूट दी है। इसके बाद से दिल्ली में अचानक से कोरोना के मामले बढ़े हैं और संक्रमण की दर भी बढ़ी है.दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 517 नए मामले सामने आए। संक्रमण दर 4.21 प्रतिशत दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कुल 18,68,550 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, संक्रमण के कारण 26,160 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, रविवार को नए मामले सामने आए। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोविड-19 के 461 नए मामले सामने आए, जिसमें संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई।

इन जिलों में फेस मास्क लगाना अनिवार्य

उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। सरकार ने कहा कि राज्य की सीमा लगे प्रदेशों में कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। एनसीआर जिलों में इसका प्रभाव ज्यादा है। जिसके तहत बीते कुछ दिनों में इन जिलों में कोरोना के मामलों बढ़े हैं। ऐसे में सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

Read More : अयोध्या मामूली विवाद में लोहे की रॉड से युवक की हत्या

अयोध्या मामूली विवाद में लोहे की रॉड से युवक की हत्या

अयोध्या :  गुलशन सिद्दीकी –खबर है यूपी के जनपद अयोध्या से जहां अपराधियों के  कारनामे बढ़ गए हैं जिस पर पुलिस रोक लगाने में नाकाम दिखाई दे रही है। आज एक बार फिर एक मामूली से विवाद में लोहे की रॉड से युवक को हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों के आरोप के मुताबिक एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है इसे पूछताछ की जा रही है।

दरसअल पूरा मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र दर्शन नगर चौकी स्थित कुसमाहा गांव में देर शाम मामूली विवाद में 23 वर्षीय रवि पांडेय की धारदार हथियार से मार कर निर्मम हत्या कर दी।हत्या को लेकर परिजनों ने गाव के युवकों पर हत्या का आरोप लगाया। कुसमाहा गांव में हुई घटना के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी शैलेश पांडे, एसपी सिटी विजय पाल सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस पूरी घटना की तत्काल टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देश भी दे दिए हैं।अभी आरोपी युवको में एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

मोबाइल गायब होने के बाद शुरू हुआ था विवाद

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र दर्शन नगर चौकी स्थित कुसमहा गांव में देर शाम शराब पीने के दौरान मोबाइल को लेकर विवाद शुरू हुआ। पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय रवि पांडे पुत्र प्रेम नाथ पांडे निवासी कुशवाहा गांव के ही डब्बू सिंह पुत्र मनोज सिंह व अन्य साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे इस दौरान डब्बू सिंह का मोबाइल गायब हो गया इसके बाद डब्बू और रवि के बीच विवाद शुरू हुआ विवाद को बढ़ता देख मौके पर अन्य साथियों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और घर भेज दिया था। लेकिन अभी बात यहीं शांत नहीं हुआ और घर जा रहे रवि पर डब्बू के द्वारा ताबड़तोड़ लोहे की रॉड से हमला कर दिया सिर्फ अधिक चोट लगने के कारण व गंभीर घायल होगा जमीन पर गिर गया जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी डब्बू घटना के घटना को अंजाम देने के बाद फरार है।

घटना के बाद फरार अपराधी को पकड़ने की कोशिश कर रही पुलिस

कुसमहा गांव में हुई घटना के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार एसपी सिटी विजय पाल सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस पूरी घटना की तत्काल टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देश भी दे दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Read More : नासा की बाहरी दुनिया को सांकेतिक निमंत्रण, कुछ वैज्ञानिकों को है एलियंस के हमले का डर

नासा की बाहरी दुनिया को सांकेतिक निमंत्रण, कुछ वैज्ञानिकों को एलियंस हमले का डर

डिजिटल डेस्क : नासा सौरमंडल की सीमाओं के बाहर एक और सभ्यता की तलाश में निकल पड़ा है। लेकिन वैज्ञानिकों को डर है कि नासा की जिज्ञासा पृथ्वी के लिए खतरा पैदा कर सकती है।नासा ने एलियंस की तलाश में एलियंस को सांकेतिक निमंत्रण भेजने का फैसला किया है। वह संदेश जल्द ही आकाशगंगा के कुछ हिस्सों तक पहुंचेगा। कुछ विदेशी शोधकर्ताओं के अनुसार, नासा का साहसिक कदम पृथ्वी को अधिक जोखिम में डाल सकता है।

आकाशगंगा में सौर मंडल की तुलना

नासा के वैज्ञानिकों ने लंबे समय से अनुमान लगाया है कि बाहरी आकाशगंगा में सौर मंडल की तुलना में अधिक आकाशगंगाएँ हो सकती हैं, और यह कि उन आकाशगंगाओं में किसी अन्य ग्रह पर मनुष्यों की तरह बुद्धिमान प्राणी भी हो सकते हैं। इस बार उन्होंने बाहरी दुनिया को एक प्रतीकात्मक संदेश भेजने का फैसला किया है। पृथ्वी के पते के अलावा पृथ्वी पर रहने वाले लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इसमें पुरुषों और महिलाओं की तस्वीरें, सौर मंडल का विवरण, पृथ्वी पर कैसे पहुंचे, और यहां तक ​​​​कि पृथ्वी के साथ संवाद करने के अनुरोध के साथ एक प्रतीकात्मक निमंत्रण पत्र भी होगा।

Read More : बहराइच: मंदिर की दीवार गिराने से नाराज ग्रामीणों ने इमामगंज चौराहे पर लगाया जाम

खगोलविदों का कहना है कि इस तरह के संदेश पहले भी अंतरिक्ष में भेजे जा चुके हैं। अरेसीबो संदेश 1984 में प्यूर्टो रिको से एक रेडियो टेलीस्कोप की मदद से प्रेषित किया गया था। इसने पृथ्वी के बारे में भी कुछ ऐसी ही जानकारी दी। नासा का नवीनतम प्रतीकात्मक आमंत्रण अरेसीबो का उन्नत संस्करण बताया जा रहा है। लेकिन कुछ वैज्ञानिकों का विचार, इस आमंत्रण में एक जोखिम है।

एलियंस से होगी बातचीत!

इस प्लान पर नासा के वैज्ञानिक जुट गए हैं. कैलिफोर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में डॉ जोनाथन की अध्यक्षता में वैज्ञानिक इस मिशन पर काम कर रहे हैं. ‘द गार्जियन’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक नासा के वैज्ञानिक एक खास बाइनरी संदेश को प्रसारित करने की तैयारी कर रहे हैं. यह एक प्रकार का रेडियो सिग्नल होगा, जिसके माध्यम से यह कोशिश की जाएगी कि एलियंस से बातचीत हो सके. इसे एलियंस की भाषा में ही डिकोड किया जाएगा. इसी रिपोर्ट के मुताबिक नासा के वैज्ञानिक एलियंस को धरती की लोकेशन और कुछ डीएनए सैंपल भेजना चाहते हैं. ये संदेश रेडियो सिग्नल्स के जरिए भेजे जाएंगे.

बहराइच: मंदिर की दीवार गिराने से नाराज ग्रामीणों ने इमामगंज चौराहे पर लगाया जाम

बहराइच : अशोक सोनी :  मंदिर की दीवार तोड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने इमामगंज चौराहे को जान कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं।खैरीघाट थानाक्षेत्र के नकहा गांव में सिंचाई विभाग की जमीन है।  ग्रामीण लंबे अरसे से मन्दिर बनाकर अपने आराध्य की पूजा अर्चना करते हैं। रविवार को सिंचाई विभाग के अवर अभियंता समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। सभी ने मंदिर की दीवार को बुलडोजर से गिरा दिया। जबकि पूजित स्थल का दीवार गिराने को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे थे। इसके बाद भी बुलडोजर से दीवार गिरा दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पूजित स्थल पर ही धरना दिया।

लेकिन सिंचाई विभाग के साथ पुलिस और राजस्व कर्मी मौके से चले गए। वही सोमवार को सुबह 11बजे से ग्रामीणों ने इमामगंज चौराहा पहुंचकर धरना शुरू कर दिया है। धरना की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। सभी ने ग्रामीणों को समझाते हुए धरना समाप्त करने की बात कही। लेकिन ग्रामीण संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाई और पुनः दीवार निर्माण की मांग पर अड़े हैं। ऐसे में ग्रामीणों का आंदोलन लंबा चल सकता है। प्रदर्शन के चलते सड़क पर जाम लगा हुआ है।

मारी माता मंदिर

उत्तर प्रदेश में बहराइच शहर के उत्तरी छोर पर बहराइच-लखनऊ राजमार्ग के पास साराउ नदी के तट पर स्थित मारी माता का मंदिर भक्तों के लिए विश्वास का केंद्र है। नवरात्रि में, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के भक्त मंदिर में पूजा और प्रार्थना के लिए पूजा में लगे हुए हैं। इसके अलावा, सोमवार और शुक्रवार को, भीड़ मंदिर में पूजा के लिए उगता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त अदालत में अपनी मां की अदालत में है, उसका इरादा उसकी इच्छा पूरी करना है।

Read More : पति की संदिग्ध मौत को लेकर एसपी से लगायी न्याय की गुहार

पति की संदिग्ध मौत को लेकर एसपी से लगायी न्याय की गुहार

बहराइच: अशोक सोनी : अपने पति की हत्या की आशंका जताते हुए महिला ने पुलिस अधीक्षक बहराइच से मिलकर मुकदमा पंजीकृत कर जांच कराने की मांग की है। महिला का आरोप है कि पति से रुपए लेकर उसकी हत्या कर दी गई है । कैसरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत अलाहियापुर निवासी सलमा ने अपने  पति की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि उसके पति मोहम्मद आसिफ किसी के बुलाने पर जल्दी से घर की अलमारी में रखा 87 हजार  रुपए लेकर दो के साथ मोटरसाइकिल पर कहीं चले गए।

एक घंटा बीत जाने के बाद गांव के राम सिंह व इरफान ने मेरे देवर खुर्शीद व चाचा को बताया कि प्रार्थिनी के पति प्राइमरी स्कूल के पास रोड पर गिरे पड़े हैं। सभी लोग दौड़कर प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचे तो देखा कि प्रार्थिनी का पति बेसुध हालत में पड़ा है। तत्काल प्रार्थिनी के देवर और और चाचा सरकारी एंबुलेंस में ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह ज्ञात होने लगा के विपक्षीगणो ने रुपए छीनने के बाद  प्रार्थिनी  के पति की हत्या कर दी है,घटना की सूचना प्रार्थिनी के ससुर ने थानाध्यक्ष कैसरगंज को दी। पुलिस विपक्ष गणों को लेकर  आई और शाम को छोड़ दिया। अब पीडित और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे है।

फंसाने पर एसपी से लगायी न्याय की गुहार

हिसुआ थाना कांड संख्या- 168/22 में फंसाए गए वार्ड 13 के मिट्ठू यादव व राजेन्द्र यादव को न्याय दिलाने की गुहार एसपी को आवेदन सौंप कर लगायी गयी है। इस संबंध में शनिवार को एसपी से मिलने पहुंचे लगभग डेढ़ दर्जन ग्रामीणों एमपी यादव, हीरा लाल, भगवान दास, अवधेश प्रसाद, सूरज कुमार, तनिक लाल, सुधा देवी, स्वीटी कुमारी, कृष्ण ठठेरा, सुनील साव, उत्तम साव आदि ने सौंपे गए आवेदन में कहा है कि आरोप लगाने वाली शाहनाज बानो ने सार्वजनिक रास्ता को निजी भवन और ओटा बनाने के क्रम में बाधित कर दिया था।

इस कारण इस रास्ते से रिक्शा समेत अन्य वाहनों का आवागमन प्रभावित हो कर रह गया था। इसको लेकर वार्ड 13 के सामुदायिक भवन में बैठक की गयी थी जिस पर आम सहमित बनने पर सीओ, नगर परिषद और थाना को इस संबंध में कार्रवाई के लिए पहल की गयी थी। यह खबर लगने पर साजिश के तहत शाहनाज बानो ने गलत आरोप लगा कर मामला दर्ज करा दिया गया है। उनके साथ दुर्व्यवहार अथवा छिनतई जैसी कोई घटना घटित नहीं हुई है।

Read More : एक तरफा प्रेम के चलते सनकी प्रेमी ने काटी प्रेमिका के हाथों की उंगलियां

एक तरफा प्रेम के चलते सनकी प्रेमी ने काटी प्रेमिका के हाथों की उंगलियां

 रामपुर : सुरेश कुमार : अपनी महबूबा के हाथों को मेंहदी के लाल रंग में रचा हुआ देखना हर किसी आशिक का सपना होता है लेकिन क्या कोई आशिक अपनी महबूबा के हाथों को खून से लाल देखना चाहेगा। इसका जवाब शायद नहीं मिलेगा मगर एक सिरफिरे आशिक ने अपनी महबूबा की उंगलियों को काट देने की घटना को अंजाम दिया है। यह अजीबोगरीब घटना उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में घटी है । जहां पर एक आशिक ने अपने एक तरफा प्रेम के चलते अपनी महबूबा के दोनों हाथों की उंगलियां काट डाली है । पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं आरोपी के खिलाफ थाने में घटना की एफआईआर दर्ज कराई गई है।

अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज 

जनपद रामपुर के थाना सिविल लाइंस अंतर्गत एक हॉस्पिटल में युवती जॉब करती थी यहीं पर धीरेंद्र यादव नाम का एक युवक भी उसी की तरह काम करता है धीरे धीरे समय गुजरता गया और धीरेंद्र के मन में युवती का एक तरफा प्रेम उमड़ने लगा कुछ दिन के बाद उसने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन जब उसके शादीशुदा एवं तीन बच्चों के पिता होने की बात सबके सामने आई तो युवती ने उसका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया

इसी बात से धीरेंद्र नाराज हो गया और उसके मन में युवती से बदला लेने के मंसूबे पलने लगे जिसका नतीजा यह हुआ कि वह 2 दिन पहले अपने तीन साथियों के साथ युवती के घर आ धमका जहां पर उसने पहले तो उसको अगवा करने का प्रयास किया लेकिन लगातार विरोध के चलते अंत में उसने किसी धारदार हथियार से युवती के दोनों हाथों की उंगलियां काट दी और मौके से साथियों के संग फरार हो गया इधर घटना के बाद वहां पर हंगामा मच गया पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही घटना की रिपोर्ट अभियुक्तों के खिलाफ थाने में दर्ज कराई गई है।

क्या है पुरा मामला?

पीड़िता प्रियंका सक्सेना के मुताबिक जनता हॉस्पिटल में काम करती थी और वहां पर यह भी काम करता था 25 नवंबर से मैंने जॉइनिंग किया था ज्वाला नगर में, तो यह आगापुर का रहने वाला है लड़का और यह मुझसे प्यार करता है यह कह रहा था और इसकी बीवी की इससे लड़ाई हुई थी तो इसकी बीवी ने f.i.r. लिखवाई थी कि इनका प्रेम प्रसंग चल रहा है मगर ऐसी कोई भी बात नहीं है यह अपनी बीवी को धमकी देता और मारता पीटता था

फिर उन्होंने f.i.r. लिखवाई हम दोनों के नाम इसकी बीवी ने, फिर मैंने अपने बयान दिया वहां पर रिपोर्ट करवाई तो, फिर उसको पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसकी बीवी ने उसको छुड़वा लिया।यह कहता था कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं और पहले से इसकी शादी हो रखी है यह 3 बच्चों का बाप है मैंने मना कर दिया कल शाम 7 बजे मेरे घर आया कुंडी खटखटाई तो मैंने खोला तो इसने पीछे से मुझे मार दीया मेरा सिर फूट गया खून खून हो गया और फिर दोनों हाथ काट दिए और मुझे खींच कर ले गया। में ये चाहती हूं इसको जेल हो जाए इसके ऊपर कार्यवाही की जाए.

Read More : साधु के अदंर छिपा था शैतान, 12वीं फेल सनकी बन गया महंत और फिर..

साधु के अदंर छिपा था शैतान, 12वीं फेल सनकी बन गया महंत और फिर..

डिजिटल डेस्क : आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि मध्य प्रदेश का एक साधु इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. राजनिवास से लेकर बड़े कारपोरेट और पुलिस अफसर महंत समर्थ त्रिपाठी उर्फ ​​सीताराम दास महाराज को सर्किट हाउस में सलाम करते हैं.लेकिन असल में साधु के नाम पर कथित शैतान की हरकत करने वाले इस महंत पर शराब पीकर नाबालिग लड़की से रेप करने जैसे जघन्य अपराध करने का आरोप है. मैं नाबालिग लड़कियों को हवस का शिकार बनाता था.मध्य प्रदेश के रीवा में राज निवास सर्किट हाउस में महंत समर्थ त्रिपाठी उर्फ ​​सीताराम दास महाराज ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, इस घटना से रीवा में सनसनी फैल गई, घटना के बाद से महंत सीताराम दास महाराज व अन्य फरार हैं.

साधु के वेश में क्रूरता
एक आरोपी विनोद पांडेय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि विनोद पांडेय कुख्यात बदमाश है, जो किशोरी को महंत के पास लेकर आया था. दरअसल साधु के वेश में क्रूरता करने वाले इस बाबा का नाम सीताराम दास महाराज है. जो एक प्रसिद्ध कथाकार हैं।आरोपी एक अप्रैल से होने वाली हनुमान कथा वाचन के लिए रीवा आया था। जहां वह 28 मार्च की शाम को सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन कक्ष संख्या-4 में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सतना जिले की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसका एक शिष्य सर्किट हाउस पहुंच गया. जहां पहले बंद कमरे में लड़की को जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Read More : संवैधानिक अधिकारों के हनन के खिलाफ छात्र संगठन ने किया धरना प्रदर्शन

बाबा और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़िता अपने पिता के साथ अगले दिन 29 मार्च को रीवा के सिविल थाने पहुंची और आरोपी बाबा और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. लड़की ने कहा- हिस्ट्रीशीटर ने उसे किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। कहा गया तो मैं तुम्हें मार डालूंगा।एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले में 4 आरोपी बनाए गए हैं. जिसमें पहले आरोपी महंत सीताराम उर्फ ​​समर्थ त्रिपाठी और दूसरे विनोद पांडे हैं। पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। जो हिस्ट्रीशीटर है और हाल ही में जेल से बाहर आया है। वहां बाबा की तलाश जारी है।आरोपी महंत सीताराम रेप के आरोपी बाबा का बयानबाज़ है और वेदांती महाराज का शिष्य है। रीवा के उद्योगपतियों से लेकर रीवा के मंत्रियों और विधायकों तक उनके संपर्क हैं। महंत सीताराम दास के भक्तों में रीवा के एसपी नवनीत भसीन के साथ मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भी शामिल हैं. 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पूर्व सदस्य और पूर्व सांसद रहे रामविलास वेदांती की कहानी रीवा में होने जा रही है.

संवैधानिक अधिकारों के हनन के खिलाफ छात्र संगठन ने किया धरना प्रदर्शन

डूंगरपुर  : सादिक अली:  जनजाति बाहुल जिले में आदिवासीयो के लोकतांत्रिक, सांस्कृतिक,ऐतिहासिक और संवैधानिक अधिकारों के हनन के खिलाफ छात्र संगठन भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने जिला कलक्टर को न्याय पाने के लिए कई घण्टो धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।

लोकतांत्रिक, सांस्कृतिक,ऐतिहासिक और संवैधानिक अधिकारो की माँग को लेकर छात्र संगठन भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने कई घण्टो तक कलक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपने अधिकारों की मांग करते हुए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में छात्र संगठन ने जनजाति बाहुल जिले में सभी तरह के क़ानूनन अधिकारों के बावजूद जनजाति के आदर्श महापुरुषों की प्रतिमा लगवाने में प्रशासन द्वारा सहयोग नही देते हुए भेदभाव का आरोप लगाया गया।

आदिवासी और छात्र संगठन की माने तो शहर के सदर थाना चौराहे पर 4 दिन पहले भील योद्धा पुंजा राणा की प्रतिमा का अनावरण हो चुका है इसके बावजूद सिटेक्स चौराहा जँहा पर भील कुलगुरु संत सुरमाल की प्रतिमा स्थापित करना प्रस्तावित था इसके बावजूद आज सोमवार को कैबिनेट मंत्री मालवीय वीर योद्धा पुंजा राणा की एक और प्रतिमा का अनावरण करने जा रहे है।14 अप्रेल को सदर थाना चौराहे पर राणा पुंजा भील की प्रतिमा स्थापना के बाद नगरपरिषद आयुक्त द्वारा 2 विधायकों समेत 150 लोगो के खिलाफ कटाई गई एफआईआर वापस लेने की मांग भी ज्ञापन में रखी है।

दूसरे का अधिकार प्रभावित न हो

दिल्ली हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एस. एन. ढींगड़ा बताते हैं कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में धरना-प्रदर्शन का अधिकार विचार अभिव्यक्ति के अधिकार में निहित है। अनुच्छेद-19 (1) के तहत विचार अभिव्यक्ति का अधिकार है। इसके तहत कोई भी नागरिक अपनी आवाज उठाने के लिए धरना-प्रदर्शन कर सकता है लेकिन यह धरना-प्रदर्शन कानून के तहत होना चाहिए। यानी अगर किसी इलाके में मैजिस्ट्रेट ने निषेधाज्ञा यानी धारा 144 लगा रखी है तो वहां धरना प्रदर्शन नहीं हो सकता। मैजिस्ट्रेट धारा-144 लगा सकता है।

अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो पुलिस उस पर कार्रवाई कर सकती है। साथ ही सरकार द्वारा तय इलाके में धरना और प्रदर्शन हो सकता है, जिस इलाके में इसकी मनाही है वहां प्रदर्शन नहीं हो सकता। विचार अभिव्यक्ति का अधिकार पूर्ण नहीं है बल्कि संविधान के अनुच्छेद-19(2) में वाजिब प्रतिबंध है और इसके तहत सरकार धरना प्रदर्शन को सीमित कर सकती है या फिर उस पर रोक लगा सकती है।

ओमप्रकाश राजभर का बयान , शिवपाल सिंह यादव सपा गठबंधन के हिस्सा हैं

डिजिटल डेस्क : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा गठबंधन की जीत को लेकर ओपी राजभर के लंबे दावे 10 मार्च को आए नतीजों में धराशायी हो गए. गलती कहां गई? जनता की बात समझ नहीं पाए या जनता को अपनी बात नहीं समझा सके? आगे की रणनीति क्या है? इन्हीं सब सवालों की तलाश में आज राजभर पार्टी के बड़े नेताओं से मंथन कर रहे हैं. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभसपा) ने विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर जीत हासिल की है।

2022 के चुनाव की समीक्षा

सुभाष ने विधानसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा के लिए राज्य स्तरीय बैठक बुलाई है. राजभर अधिकारियों के साथ बैठक में ओपी सीटवार समीक्षा करेंगे।ओमप्रकाश लखनऊ के चारबाग स्थित रवींद्रालय में हो रही बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक 2022 के चुनाव की समीक्षा के साथ ही 2024 की रणनीति भी बनाई जाएगी. बताया जा रहा है कि राजभर सपा के साथ रहने या बीजेपी के साथ जाने के फायदे और नुकसान का भी आकलन कर सकते हैं.

Read More :  अचानक जिला अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक,अव्यवस्थाओं को लेकर लगाई फटकार

खामोश हैं राजभर 

सुभासपा की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब ओमप्रकाश राजभर के एक बार फिर पाला बदलने और भाजपा के साथ जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। माना जा रहा है कि राजभर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर अगले राजनीतिक कदम पर मंथन करेंगे. विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राजभर का रवैया काफी बदल गया है. नतीजों की घोषणा तक वह जिस तरह से बीजेपी के खिलाफ आक्रामक थे, वह अब काफी नरम हो गया है. हर रोज बीजेपी के शब्दों का इस्तेमाल करने वाले  ओमप्रकाश राजभर अब खामोश हैं.

अचानक जिला अस्पताल पहुंचे डिप्टी बृजेश पाठक,अव्यवस्थाओं को लगाई फटकार

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक आज बाराबंकी जिला अस्पताल का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर का निरीक्षण करने के दौरान उन्हें जिला अस्पताल में कई तरह की खामियां मिली। इससे नाराज मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई। इसके साथ ही ब्रजेश पाठक ने ओपीडी और इमरजेंसी में एक-एक मरीज से बात की और कहा अगर किसी भी तरह की समस्या हो तो आप हमें तुरंत बताएं आपकी समस्या का निदान तुरंत किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की चेतावनी दी है।पिछले साल जब कोरोना की तीसरी लहर आई थी तो यूपी में स्वास्थ्य सुविधाओं पर न सिर्फ सवाल उठे थे बल्कि हजारों लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा था। यही वजह है कि जब दूसरी बार योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी तो न सिर्फ पहले कार्यकाल के दोनों ही स्वास्थ्य मंत्रियों को अपनी कुर्सी गवानी पड़ी और यह कमान अब ब्रजेश पाठक को दी गई।

जिला अस्पताल में कई तरह की मिली खामियां 

स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद ब्रजेश पाठक लगातार स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। आज स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक अपनी निजी कार से अचानक बाराबंकी जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए हैं। मंत्री के अस्पताल पहुंचने की जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मंत्री ने जिला अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कई डॉक्टर और सीएमओ रामजी वर्मा मौजूद रहे। अस्पताल परिसर का निरीक्षण करने के दौरान उन्हें जिला अस्पताल में कई तरह की खामियां मिली।

Read More : योगी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी चेतावनी 

यहां पर 7 काउंटर बनने होने के बावजूद सिर्फ एक काउंटर पर ही पर्चा बन रहा था। वार्ड में मरीजों के ऊपर लगे पंखे नहीं चला रहे थे। किसी के साथ परिसर में कई तरह की खामियां मिली। इससे नाराज बृजेश पाठक ने अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की चेतावनी दी है।इसके साथ ही ब्रजेश पाठक ने ओपीडी और इमरजेंसी में एक-एक मरीज से बात की और कहा अगर किसी भी तरह की समस्या हो तो आप हमें तुरंत बताएं आपकी समस्या का निदान तुरंत किया जाएगा।

योगी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश मैं आज से सड़क सुरक्षा सत्ता का शुभारंभ योगी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर से हरी झंडी दिखाकर किया। इसका शुभारंभ दयाशंकर सिंह ने राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहा से बाइक वाली स्कूटर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने 25 लोगों को हेलमेट बांटे और ट्रैफिक नियम फॉलो करने का आग्रह भी किया।

नियम फॉलो नहीं करने पर सभी का होगा चालान

सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ करने के पश्चात संबोधित करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि चाहे कोई भी हो नियम फॉलो नहीं करने पर सभी का चालान होगा। परिवहन विभाग को दुरुस्त करना मेरी जिम्मेदारी है और लोगों को असुविधा ना हो इसको लेकर भी लगातार अच्छे प्रथम किए जा रहे हैं। इस दौरान परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि प्रदेश में लगभग हर साल डेढ़ लाख होते सड़क दुर्घटना में होती हैं जिसमें करीब 21000 मौतें उत्तर प्रदेश में होती है।

10, 082 वाहनों का हुआ चालान

उन्होंने बताया कि 50,126 ओवरलोड वाहनों की चेकिंग की गई। 10082 वाहनों का चालान किया गया एवं 3,188 वाहनों को बन्द किया गया तथा इन वाहनों से 15.40 करोड़ रुपए शुल्क वसूला गया। दयाशंकर सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा से प्राप्त सूचना के आधार पर 7,150 ओवरलोड वाहनों का ई-चालान किया गया और 95.42 लाख रुपए का प्रशमन शुल्क वसूला गया। उन्होंने बताया कि अनधिकृत संचालित वाहनों के विरुद्ध की गई कार्रवाई में 7957 वाहनों का चालान और 2,168 वाहनों को बन्द किया गया और इनसे 3.73 करोड़ रुपए प्रशमन शुल्क वसूला गया।

Read More : ये है हमरा असली भारत, देश के इस शहर ने निभाया भाईचारा का रिश्वता

ये है हमरा असली भारत, देश के इस शहर ने निभाया भाईचारा का रिश्वता

चित्तोड़गढ़ : फ़रीद खान : एक तरफ जहां देश के कोई हिस्सो में हनुमान जयंती की शोभायात्रा को लेकर हिंसा देखने को मिला तो वही देश में कुछ ऐसे भी तस्वीर सामने आया जो सुकुन देने वाला है। राजस्थान चित्तोड़गढ़ के रावतभाटा में जामा मस्जिद के बाहर बाला जी ध्वजा फेरी का जोरदार स्वागत किया गया हर जगह हिन्दू मुस्लिम एकता के नारे गूंजे।रावतभाटा में हनुमान जयंती पर रविवार रात को बालाजी ध्वज फेरी  का चल समारोह निकला जिसमें मुस्लिम बाहुल इलाका जामा मस्जिद के बाहर धूम धाम के साथ मुस्लिम समाज ने बड़ी संख्या में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। देश भर में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की तस्वीरों के बीच रावतभाटा  से आई तस्वीर सुकून देने वाली है।

 ध्वजा फेरी की जामा मस्जिद के सामने जोरदार स्वागत

रात करीब 10 बजे जैसे ही ध्वजा फेरी शोभायात्रा जामा मस्जिद के सामने पहुंची। वहां अंजुमन सिराजुल इस्लाम सोसाइटी सदर बाबू खान और अल्प संख्यक कमेटी अध्यक्ष राशीद सागर की सरपरस्ती में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ध्वजा फेरी पर फूल बरसाए और श्रद्धालुओं का माला पहनाई। एक दूसरे को गले लगा कर स्वागत किया, जबकि ध्वजा फेरी में शामिल श्रद्धालुओं को ठंडा पानी और पेय पदार्थ पिलाए गए। वहीं मंच पर चढ़ कर गणमान्य नागरिकों को साफे बंधवाए। इस दौरान आसमान में लहराते भगवा ध्वजों के बीच हजारों की तादात में मौजूद हिन्दू मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर हिन्दू-मुस्लिम भाई भाई का नारा लगाया। जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द का अलग ही माहौल बनाता नज़र आया। वहीं दोनों समुदाय के प्रबुद्धगणों ने एक दूजे पर जमकर प्यार लुटाया।

Read More : अजान विवाद के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, लाउडस्पीकर के लिए लेनी होगी…

 विधायक की पहल पर हुआ स्वागत कार्यक्रम

कांग्रेस नेता धर्मेंद्र तिल्लानी ने बताया कि राजस्थान के करौली सहित देश में धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान माहौल खराब होने की खबरें सामने आ रही है। ऐसे में बेगूं विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी की मंशा थी कि रावतभाटा में हिन्दू मुस्लिम भाई चारे की अनूठी मिसाल पेश की जाए। विधायक की अनुशंसा पर कांग्रेस कमेटी और मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से इस तरह का आयोजन रखा गया। हिन्दू मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच आपसी प्रेम और सौहार्द का भाव देख कर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी हर्षित हो गए।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दीपिका तिल्लानी, एसडीएम कैलाशचंद गुर्जर, डीएसपी झाबरमल, सीआई विक्रम सिंह, पार्षदगण, जनप्रतिनिधीगण और बड़ी संख्या में हिन्दू मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अजान विवाद के बीच महाराष्ट्र सरकार का धार्मिक स्थलों पर बड़ा फैसला.

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में अब धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर लगाने से पहले राज्य सरकार से अनुमति लेना जरूरी होगा। महाराष्ट्र के गृहविभाग ने धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर के इस्तेमाल को लेकर कोर्ट के आदेशों को लागू करने का फैसला किया है। खास बात है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे लगातार राज्य सरकार को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की चेतावनी दे रहे थे।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री  ने लिया सज्ञान

खबर है कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक की। उन्होंने सभी पुलिस आयुक्तों और अधिकारियों को नए फैसले से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। नाशिक पुलिस आयुक्त ने पहले ही लाउड स्पीकर के इस्तेमाल के लिए अनुमति लेने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, महाराष्ट्र डीजीपी को जिला प्रशासनों के साथ मीटिंग करने के लिए भी कहा गया है।

Read More : हांसख़ाली गैंग रेप व हत्या मामले में मुख्य अभियुक्त, पीड़ित माता- पिता का डीएनए टेस्ट किया गया

क्या है पुरा मामला?

राज्य में लाउडस्पीकर को लेकर राज ठाकरे के बयान के बाद तनाव ज्यादा बढ़ गया था। उन्होंने 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटने की स्थिति में ‘हिंदू भाइयों’ को ‘तैयार रहने’ के लिए कहा था। रविवार को उन्होंने कहा कि लाउड स्पीकर के मुद्दा धार्मिक से ज्यादा सामाजिक है। उन्होंने पुणे में मीडिया को बताया कि वह समाज की शांति भंग नहीं करना चाहते, ‘लेकिन अगर लाउड स्पीकर का इस्तेमाल जारी रहा, तो उन्हें भी हमारी प्रार्थनाओं को लाउड स्पीकर पर सुनना पड़ेगा।’

राज ठाकरे दे चुके चेतावनी

मस्जिदों में लाउडस्पीकर के मामले को लेकर बीते दिनों मनसे प्रमुख राज ठाकरे सरकार को चेतावनी दे चुके हैं। राज ठाकरे ने मस्जिद पर लगे लाउड स्पीकर को हटाने का अल्‍टीमेटम देते हुए कहा था क‍ि ‘नमाज के लिए रास्ते और फुटपाथ क्यों चाहिए? घर पर पढ़िए।

प्रार्थना आपकी है, हमें क्यों सुना रहे हो? अगर इन्हें हमारी बात समझ नहीं आती तो आपकी मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे। राज्य सरकार को हम कहते हैं कि हम इस मुद्दे से पीछे नहीं हटेंगे। आपको जो करना है करो।’

हांसखाली गैंग रेप व हत्या मामले में मुख्य पीड़ित माता- पिता का डीएनए टेस्ट किया गया

हांसखाली : सीबीआई ने हांसखाली गैंग रेप व हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त ब्रज उर्फ ​​सोहेल गयाली समेत तीन लोगों के डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल कलेक्ट किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, इनमें पीड़ितों के माता-पिता से भी डीएनए टेस्ट के नमूने लिए गए हैं। सीबीआई उन लोगों से पूछताछ कर रही है जिनके बयान पुलिस ने हांसख़ाली रेप-मर्डर केस में लिए थे। कुछ दिन पहले सीबीआई और सेंट्रल फोरेंसिक टीम ने इस मामले में मुख्य आरोपी के घर से सैंपल कलेक्ट किए थे। इनमें उसके घर से खून से सने गद्दे, दवा की बोतलें और फ्रिज से खाने के सैंपल लिए गए। केंद्रीय फोरेंसिक टीम ने मुख्य आरोपी सोहेल उर्फ ​​ब्रज गयाली के घर के पीछे से शराब की बोतलें और मोबाइल फोन के टूटे हुए हिस्से भी बरामद किए हैं। सोहेल के घर से फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं।

अब आएगा सच सामने

सीबीआई व फोरेंसिक विशेषज्ञ की टीम ने अभियुक्त के घर से काफ़ी नमूने एकत्र किए हैं। सीबीआई की टीम इस मामले में अभियुक्त के घर में ताला तोड़ सारे नमूने संग्रह करने के बाद उसे सील कर चुकी है। वहीं शनिवार को सीबीआई की टीम को बड़ी कामयाबी मिली। शनिवार को राणाघाट से एक और अभियुक्त रंजित मल्लिक को गिरफ़्तार किया। फिर कृष्णानगर स्थित सीबीआई कैंप लाया गया। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक घटना वाले दिन रंजीत भी शोहेल के घर पार्टी में मौजूद था। उस पर सामूहिक दुष्कर्म में शामिल होने का आरोप है।

इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 3 हो गई। सीबीआई के मुताबिक़ इस डीएनए टेस्ट से अभियुक्त के ख़िलाफ़ सबूत इकट्ठा करने में मदद मिलेगी। इससे पहले पीड़िता के घर से भी नमूने संग्रह किए गए थे। मुख्य आरोपी के घर से बरामद नमूनों से डीएनए का मिलान किया जाएगा। तब पता चला कि मुख्य आरोपी सोहेल उर्फ ​​ब्रज गयाली समेत गिरफ्तार किए गए 3 अभियुक्त ने कैसे इस घटना को अंजाम दिया था। इस बीच, सीबीआई ने नाबालिग से सामूहिक बलात्कार और हत्या की जांच के मामले में रविवार को अभियुक्तों से पूछताछ जारी रखी।

Read more: शख्स ने कटवा दिए अपने दोनों कान

खुशी में शख्स ने कटवा दिए अपने दोनों कान और शीशे के जार में रख लिए

नई दिल्ली : लोग ज़िन्दगी में अजीबोगरीब चीजें करते रहते हैं। कुछ लोगों को अपने खुद के साथ एक्सपेरिमेंट करने का शौक होता है। इसके जरिए वो खुद को औरों से अलग बयां करने की कोशिश करते हैं। एक शख्‍स ने अपने शरीर पर बहुत सारे प्रयोग किए हैं। उसने इतने ज्यादा प्रयोग कर लिए हैं कि अब वह बड़ा ही डरावना लगता है। लेकिन हद तो तब हो गई जब उस बंदे ने अपने दोनों कान तक कटवा दिए।

खुशी के कारण उसने किया ऐसाइस शख्स का नाम Michel Faro do Prado है। वो ब्राजील के रहने वाले हैं। तो बता दें कि उन्होने ऐसा इसलिए किया, क्‍योंकि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मास्‍क लगाने की अनिवार्यता खत्‍म हो गई थी। इसके बाद वो इतने ज्यादा खुश हो गए कि उन्होंने अपने दोनों कान की कटवा लिए।

कई टैटू करवा रखे हैं

Michel का चेहरा देखने के बाद लोग डर ही जाते हैं। उन्होंने अपने शरीर पर दर्जनों टैटू करवाएं हुई हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कई जगह पियर्सिंग भी करवाई है। उन्होने अपने दातों को भी अजीब तरीके से कस्‍टमाइज करवाया है। जिसके बाद देखने वाले उनके दांत देखकर भी घबरा जाते हैं।

लोग रह जाते हैं हैरान

सोशल मीडिया पर जब उन्होंने अपने नए लुक की फोटो शेयर की तो सब देखकर हैरान रह गए। इस फोटो में वो बिना कान के नजर आ रहे हैं। लोग उनसे कई तरह से सवाल भी पूछने लगे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?

मजाक भी बनाते हैं लोग

वहीं कई लोगों ने उनका मजाक भी बनाया। कुछ बोले, ‘उम्‍मीद है इस बार उनको क्रिसमस पर कोई एयरपॉडस या इयरबड्स गिफ्ट नहीं करेगा।’ एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे ये बात समझ नहीं आ रही है आखिर कोई शख्‍स अपने शरीर के साथ इतनी छेड़छाड़ कैसे कर सकता है?’

Read More : लखीमपुर खीरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला: मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत रद्द

उनका खुद क्या कहना है?

माइकल को सड़क पर चलता देखकर लोग ठहर जाते हैं। उनका निकनेम लोगों ने ‘HUMAN SATAN’ रख दिया है। माइकल कहते हैं, ‘ मुझे लगता है कि एक राक्षस की तस्‍वीर सुंदर होती होगी।’ वहीं उनका परिवार और उनके दोस्‍त हमेशा उनका सपोर्ट करते हैं और उन्हें प्रेरित करते हैं।

पेशे से टैटू आर्टिस्ट हैं वो

माइकल खुद पेशे से टैटू आर्टिस्ट हैं। अपनी तस्वीरें और दिल की बात लोगों तक शेयर करने के लिए वो उसे इंस्टा पर शेयर करते रहते हैं। उन्हें इंस्टा पर 1 लाख 26 हजार लोग फॉलो करते हैं।

लखीमपुर खीरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला: मंत्री के बेटे आशीष की जमानत रद्द

नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है. मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत रद्द हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को किया खारिज सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पीड़ितों को हर मामले में सुनवाई का अधिकार है. वर्तमान मामले में पीड़िता को सुनवाई के अधिकार से वंचित किया गया है। उच्च न्यायालय ने कई अप्रासंगिक विचारों और मिसालों की अनदेखी की है। कोर्ट ने कहा कि आशीष मिश्रा को एक हफ्ते के अंदर सरेंडर करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हाईकोर्ट को आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी पर पुनर्विचार करना चाहिए। पीड़ित पक्ष के वकील दुष्यंत दवे ने अनुरोध किया कि सुप्रीम कोर्ट को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से कहना चाहिए कि इस बार मामला दूसरी पीठ के पास जाना चाहिए। CJI ने कहा कि ऐसा आदेश उचित नहीं होगा। हमें यकीन है कि वही जज मामले की दोबारा सुनवाई नहीं करना चाहेंगे।

प्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार और आशीष मिश्रा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा

गौरतलब है कि 16 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार और आशीष मिश्रा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था कि आशीष मिश्रा की जमानत क्यों नहीं रद्द की जाएगी. गवाह पर हुए हमले पर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई है. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी कर गवाहों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों पर विस्तृत जवाब मांगा था. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को सभी गवाहों को बचाने का निर्देश दिया है. याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने शीर्ष अदालत को बताया कि आशीष मिश्रा को जमानत मिलने के बाद एक प्रमुख सुरक्षा गवाह के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी और हमलावरों ने धमकी दी थी कि अब भाजपा यूपी चुनाव जीत गई है, तो उस पर नजर रखें।

Read More : अब घर घर जाकर गाय और बछिया गिनेंगे पंचायत सहायक

हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने 10 फरवरी को मामले में मिश्रा को जमानत दे दी थी। इससे पहले उन्हें चार महीने की जेल हुई थी। इस हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। यह याद किया जा सकता है कि पिछले साल 3 अक्टूबर को, किसानों का एक समूह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता केशब प्रसाद मौर्य की यात्रा का विरोध कर रहा था, जब लखीमपुर खीरी में एक एसयूवी (कार) ने कथित तौर पर चार किसानों को कुचल दिया था।प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर को पीटा और हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार की मौत हो गई।

अब घर घर जाकर गाय और बछिया गिनेंगे पंचायत सहायक

लखनऊ : लखनऊ पंचायत सचिवालयों में तैनात पंचायत सहायक कार्यालय में काम से साथ अब घर-घर जाकर जानवरों की गिनती करेंगे। वह देखेंगे कि किस घर में कितनी गाय, बछिया और बछड़े हैं। गिनती के बाद बताएंगे कि जानवर खूंटे में बंधा या छुट्टा घूम रहा है।

गणना रजिस्टर बनाकर उनकी संख्या दर्ज करेंगे। अब पंचायत सहायक प्रत्येक घर के जानवरों की गणना कर रजिस्टर में अंकित करेंगे। इसमें यह भी दर्शाना होगा कि कितनी गाय, कितनी बछिया और कितने बछड़े हैं।इनमें गोवंश पालक कितने गोवंश को घर में बांधता है और कितनों को लावारिस छोड़ देता है। ऐसे लोगों पर विधि संगत कार्रवाई की जाए। मंडलायुक्त के आदेश का पालन कराने के लिए संबंधित अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।

मंडलायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि उपजिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी की टीम तहसीलदार इंस्पेक्टर की टीम नायब तहसीलदार और इंस्पेक्टर की टीम आपस में गांवों का बंटवारा कर लें।प्रत्येक ग्राम पंचायत सचिवालय में बैठक कर सुनिश्चित करेंगे कि कोई निराश्रित गोवंश न छोड़ जाएं। गांव के लोगों से अपील करेंगे अपना जानवर छुट्टा न छोड़े।

Read More : बहराइच : जल्द ही यूपी मे भी संघटन को मजबूत करेगी आप

उत्तर प्रदेश में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए पात्र और जरूरतमंदों का डाटा सरकार तक पहुंचाने के लिए पंचायत सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती कराई गई थी।अभ्यर्थियों का चयन दसवीं और बारहवीं परीक्षा में प्राप्त अंकों पर मेरिट के आधार पर किया गया था। चयनित उम्मीदवारों को साप्ताहिक ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को एमएस वर्ड, एक्सेल, पॉवर प्वाइंट जैसे साफ्टवेयर के साथ लॉगिन में कार्य करने से संबंधित कार्य सिखाया गया था। पंचायत सहायकों की ड्यूटी लगाकर खूंटे में बंधे और छुट्टा घूम रहे गोवंश की गणना कराई जाएगी। इसके लिए पंचायतवार रजिस्टर बनाया जाएगा।

बहराइच : जल्द ही यूपी मे भी संघटन को मजबूत करेगी आप

बहराइच  :अशोक सोनी :  दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद राजनीतिक पार्टी आप के हौसले काफी बुलन्द हैं वह जहाँ गुजरात, हरियाणा और गोवा में राजनीतिक ज़मीन बना रही है वहीं आप ने अब किंग मेकर प्रदेश यानि उत्तर प्रदेश में भी संगठन को नए सिरे से मज़बूत करना शुरू कर दिया है। आज बहराइच में भी आप ने इस्मा ज़हीर को प्रभारी बनाकर भेजा है, उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली कार्यकर्ता मीटिंग को सम्बोधित करने के पश्चात प्रेस से बात करते हुए बताया कि आगामी चुनाव की तैयारी और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बैठक की है।

संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान की बैठक आप नेता राम खेलावन के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें यूपी के निरीक्षक सीमित के सदस्य सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि केजरीवाल के स्वास्थ्य, शिक्षा, अस्पताल, स्कूल में क्रांतिकारी परिवर्तन के बारे लोगों बताया जाए। अगर आप दिल्ली जैसी स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, विकास, स्कूल, अस्पताल की व्यवस्था और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहते हैं तो आम आदमी पार्टी को मजबूत करें।

बहराइच में होगा महिला कार्यकर्ताओं का सम्मेलन

आप की जिला प्रभारी इस्मा ज़हीर ने 60 महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने अधिक-अधिक से महिलाओं को जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही बहराइच में महिला कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान निरीक्षक सीमित के सदस्य सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह,जिला प्रभारी इस्मा ज़हीर,राम खेलावन, ​​​दीपक श्रीवास्तव, सईद खां, ओसामा खान, अतिकुर्हमान, इस्लामुल हक,रफीक अहमद, शादाब जी, रिया लोचवानी सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More : अमेठी में बोलेरो और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत 4 लोग घायल

अमेठी में बोलेरो और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत 4 लोग घायल

अमेठी: राजेश सोनी :  अमेठी में भीषण सड़क हादसा सामने आया जहां बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।हादसे में बोलेरो सवार 8 वर्षीय एक बच्चे समेत छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने सभी को ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही एसपी और एएसपी कई थानों की फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबूगंज सगरा आश्रम के पास का है जहां रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र से वापस आरही बारातियों से भरी बोलेरो को ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बोलेरो सवार 8 वर्षीय एक बच्चे समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां सभी की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

ट्रक चालक मौके से फरार

बताया जा रहा है कि अमेठी थाना क्षेत्र के पूरे गणेश लाल भरेथा गांव का रहने वाला युवक अनिल अपनी बोलेरो लेकर अपनी ससुराल मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भुसियाएँ गांव गया था। जहां से वह सभी को बैठाकर रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र स्थित किसी गाँव मे बारात गया था।देर रात करीब 11:20 बजे अनिल सभी को लेकर वापस आरहा था इसी बीच टाण्डा बाँदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबूगंज सगरा आश्रम के पास ये हादसा हो गया।हादसे में आठ वर्षीय एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घायलों में शामिल बोलेरो चालक अनिल,लवकुश, मुकेश और अनुज को डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया है।मृतकों में कल्लू,उनका लड़का,कृष्ण कुमार सिंह समेत 6 शामिल है।

Read More : बीटीपी विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वहीं भीषण सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है जिसमें नसीराबाद क्षेत्र से बरात से वापस आ रहे बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई है हादसे में बोलेरो सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हुई है जबकि 4 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन सभी की स्थिति नाजुक होने के चलते सभी को लखनऊ रेफर किया जा रहा है।

डूंगरपुर में मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल, बीटीपी विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 डिजिटल डेस्क : रविवार काे बीटीपी के चाैरासी व सागवाड़ा विधायक राजकुमार रोत और रामप्रसाद डिंडोर नगरपरिषद व काेतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद अायुक्त के अाश्वासन के बाद सदर थाना सर्कल पर प्रतिमा लगाई थी, फिर मुकदमा दर्ज क्याें किया गया? इस पर सभापति अमृत कलासुअा ने कहा कि प्रकरण दर्ज कराने काे लेकर मुझसे नही पूछा गया है। इस विवाद काे सुलझाने में सरकार व प्रशासन नाकाम रही है। सभापति ने कहा कि प्रतिमा स्थापित करने का अादेश संभागीय अायुक्त का है। इसके बाद यह काेतवाली थाने पहुंच गए।

काेतवाली थानाधिकारी से मिलकर चर्चा की। विधायक ने मूर्ति लगाने के दौरान बदसलूकी करने की बात कहते हुए परिवाद दिया थानाधिकारी ने कहा कि जिस प्रकरण की जांच चल रही है। उस के साथ आपके परिवाद की जांच हाे जाएगी। अलग से प्रकरण दर्ज नहीं हाे सकता है।

आदिवासी महा समिति के बैनर तले बैठक में राणा पूंजा की प्रतिमा स्थापना को लेकर चल रहे विवाद पर चर्चा हुई। दर्ज मुकदमे की निंदा की गई। सिंटेक्स चौराहे पर संत सूरमाल की मूर्ति लगाने की मांग की। विधायक डिंडोर, रोत, आदिवासी बिछीवाड़ा प्रधान देवराम रोत, आदिवासी कान्ति भाई रोत उपस्थित रहे।

राणा पूंजा को भील संबोधित करने पर पूर्व राजपरिवार को आपत्ति

उदयपुर। पानरवा के पूर्व राजपरिवार के सदस्य व राणा पूंजा की 16वीं पीढ़ी के वंशज राणा मनोहर सिंह सोलंकी ने डूंगरपुर में राणा पूंजा को भील संबोधित करने व भील वेशभूषा में मूर्ति स्थापित करने पर आपत्ति दर्ज कराई। इसे लेकर डूंगरपुर कलेक्टर और संभागीय आयुक्त को भी ज्ञापन भेजा गया। सोलंकी का कहना है कि सोलंकी राजवंश के राणा पूंजा भीलों के सरदार थे। लेकिन इतिहास के तथ्य से परे उन्हें बार-बार भील जाति से जोड़ा जाता है।

ऐसी घटनाएं दो जातियों के बीच परस्पर सामाजिक सोहार्द को बिगाड़ने की कोशिश है। राणा ने दस्तावेज के साथ बताया कि महाराणा उदय सिंह का विवाह-संबंध पानरवा के राणा हरपाल की बहन रतनबाई सोलंकिणी से रहा। बीटीपी महाराणा भूपाल सिंह के समय सर सुखदेव द्वारा उल्लेखित मेवाड़ के गजट 1935 में भी पानरवा के शासकों को सोलंकी राजपूत व पद्वी राणा बताया है।

पूर्व में राष्ट्रपति केआर नारायणन की ओर से प्रस्तावित अनावरण कार्यक्रम का महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ व बलवंत सिंह मेहता ने भी भील बताने का विरोध किया था। जिसके चलते कार्यक्रम निरस्त हुआ था। पानरवा के कृष्णा सोलंकी और हनुमान सिंह, ओड़ा गांव के पर्वत सिंह और कुशाल सिंह, आदिवास के प्रेमसिंह और नेपाल सिंह सोलंकी, जेखड़ा के महेंद्र सिंह सारंगदेवत ने भी विरोध दर्ज कराया।

Read More : 18 अप्रैल 2022 राशिफल: आज आसानी और शांति से निपटेंगे काम, टेंशन फ्री रहें

बीटीपी विधायक घाेघरा ने किया निरीक्षण वहीं दूसरी आेर शहर के सिंटेक्स तिराहे पर साेमवार काे राणा पूंजा की प्रतिमा दाेपहर 2 बजे स्थापित की जाएगी। प्रतिमा का अनावरण कैबिनेट मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीया करेंगे। डूंगरपुर विधायक गणेश घाेगरा ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। घाेगरा ने बताया कि भव्य तरीके से कार्यक्रम का अायाेजन किया जाएगा।

18 अप्रैल 2022 राशिफल: आज आसानी और शांति से निपटेंगे काम, टेंशन फ्री रहें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 18 अप्रैल 2022 को सोमवार है। सोमवार को वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। भगवान शिव की कृपा पाने और अकालमृत्यु के भय से मुक्ति पाने के लिए लोग सोमवार को भगवान शिव की अराधना करते हैं। जानिए 18 अप्रैल 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष-

आप मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे। दिन भी बढ़िया रहेगा। भाग्य से धन की प्राप्ति हो सकती है। दूसरों के साथ अपने संबंधों में बिल्कुल स्पष्ट रहें। कोई भी वादा या सौदा करने से पहले उसके छिपे पहलुओं को ध्यान से देखें। आप सामाजिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपके प्रयास सफल होंगे। भाग्य कई मामलों में आपका साथ दे सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष-

यदि आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा का सही तरीके से उपयोग करते हैं तो यह काफी फायदेमंद साबित होगा. परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं। आज एक ऐसा दिन है जब चीजें वैसी नहीं होंगी जैसी आप उन्हें चाहते हैं। रोमांटिक गाने, महकती मोमबत्तियां, स्वादिष्ट भोजन और पेय – यह दिन सिर्फ आपके और आपके जीवनसाथी के लिए बना है। परिवार के साथ मिलकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है।।

कर्क-

आपके अधिकांश काम भी आसानी से और शांति से निपट जाएंगे। दोस्तों की मदद से मौज-मस्ती और मनोरंजन के अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों या बड़ों के साथ सार्थक चर्चा हो सकती है। नए तरीके से प्रयास करने से काम अटक सकता है। काम शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपका पराक्रम भी बढ़ सकता है। आमदनी सामान्य रहेगी। आपके प्रयास सफल होंगे। किए गए कार्यों का पूरा लाभ आपको मिल सकता है।

तुला-

अप्रैल कठिन और पेचीदा सौदे आपके पक्ष में हो सकते हैं। नौकरी बदलने का मन है तो तरक्की के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव राहत देगा या आप भी खुश रहेंगे। आपको कई नए अनुभव हो सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में दूसरे लोग आपकी मदद कर सकते हैं। आपके लिए कर्ज लेना और देना आसान होगा। बच्चे मदद कर सकते हैं। व्यापार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक-

आज आपके सामने आने वाले निवेश के नए अवसरों पर विचार करें। लेकिन पैसा तभी निवेश करें जब आप उन योजनाओं का अच्छी तरह से अध्ययन करें। सामाजिक कार्यों में परिवार के साथ जुड़ना सभी के लिए एक अच्छा अनुभव होगा। प्रेमिका/प्रेमिका से धोखा मिल सकता है। आज यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में चीजें हाथ से निकलती नजर आएंगी। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का आनंद ले पाएंगे।

धनु राशि-

आज आप ऑफिस में कई अहम फैसले ले सकते हैं. किसी वरिष्ठ की मदद से आपको धन लाभ होगा। इस राशि के विज्ञान के छात्रों को आज प्रैक्टिकल क्लास जरूर करनी चाहिए। इस राशि के शादीशुदा लोग आज कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, मौसम में बदलाव का ध्यान रखें। नौकरी से जुड़ी खुशखबरी से आज परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे। आप शाम के समय घर पर भी पार्टी प्लान कर सकते हैं। मां दुर्गा को पंचमेवा अर्पित करने से आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

Read More : अमेठी : अवैध खनन में लगी ट्राली के ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में कभी नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

वास्तु शास्त्र में किसी भी चीज को रखने की सही जगह और उसके अनुसार उसके प्रभाव को बताया गया है. हर दिन आपकी जेब में रहने वाले पर्स में क्या कुछ रखना चाहिए इसकी सलाह भी वास्तु शास्त्र में मौजूद है. आमतौर पर हम सभी पर्स में पैसे के अलावा भी बहुत सारे इधर-उधर के सामान रखते हैं, इनमें से बहुत सारी चीजें ऐसी भी होती हैं जिनका पर्स में कोई काम नहीं होता. वास्तु शास्त्र के मुताबिक हमें पर्स  में बेकार की चीजें रखने से बचना चाहिए. ऐसी चीजें जिनका कोई काम न हो उसे पर्स से बाहर कर देना ही उचित है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि पर्स में कुछ चीजों को रखने पर आस-पास निगेटिव एनर्जी  बढ़ती है, साथ ही इससे पैसों का नुकसान होता है. वहीं, वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनको अपने पर्स  में जगह देने से शुभ फल मिलता है और तरक्की भी होती है.

पर्स में न रखें ये चीजें 

वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स के अंदर कटे या फटे हुए नोट नहीं रखने चाहिए.
पर्स में वास्तु के मुताबिक खराब कागज भी नहीं रखने चाहिए, माना जाता है इससे आमदनी पर असर होता है.
पर्स को गंदा न करें, नियमित रूप से साफ-सफाई का ध्यान देना चाहिए.
इन चीजों को पर्स में दें जगह
पर्स के अंदर चीजों को अरेंज करके रखें.
पर्स में लक्ष्मी माता की एक तस्वीर रखना शुभ माना जाता है. इस तस्वीर को भी समय-समय पर बदल देना चाहिए.
अंदर आप एक श्रीयंत्र भी रख सकते हैं, इसे माता लक्ष्मी का ही एक रूप माना जाता है.

Read More : अमेठी : अवैध खनन में लगी ट्राली के ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत