Sunday, April 19, 2026
Home Blog Page 129

योग़ी कैबिनेट की बैठक ख़त्म, बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

लखनऊ : प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह 11 बजे योगी सरकार की कैबिनेट बैठक पूरी हो चुकी है. बैठक में कई प्रस्ताव लाए गए, जिनमें 14 अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लग गई है. इन प्रस्तावों में गोपन विभाग में ACS पद स्थापना को अनुमोदन किया गया. इसके अलावा इंसास राइफल खरीद को कैबिनेट से मंजूरी मिली गई है. लखनऊ में रमाबाई स्थल पर हेलीपोर्ट स्थल बनाने का प्रस्ताव पास हो गया है. पुखराया-बिंदकी राजमार्ग का चौड़ीकरण किया जाना तय हो गया है.

14 प्रस्तावों पर सरकार की मुहर

लोकभवन में आज सुबह 11 बजे योगी सरकार की कैबिनेट बैठक संपन्न हुई. बैठक में चर्चा के बाद 14 प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगी.

पर्यटन विभाग के 4 बड़े प्रस्तावों पर लगी मुहर

आगरा, मथुरा और एटा में बनेंगे हेलीपैड

लैब टेक्नीशियन के पदों पर 25 फीसदी कर्मचारियों को पदोन्नती

पुखरायां, घाटमपुर मार्ग के लिए वित्तीय स्वीकृति दी गई

लखनऊ में एनसीडीसी के लिए मंजूरी मिली

गोपन विभाग में ACS पद स्थापना को अनुमोदन

केजीएमयू में पुराने अधीक्षक आवास और सर्वेंट क्वाटर के ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव

आयुर्वेद संस्थान के लिए जमीन का प्रस्ताव पास

होमगार्ड्स अनुभाग में पिस्टल खरीद का प्रस्ताव पास

इंसास राइफल खरीद को कैबिनेट से मंजूरी

10 करोड़ तक के कार्य राज्य पर्यटन विभाग करेगा

अलकनंदा और भागीरथी में विकास कार्य कराने का प्रस्ताव पास

लखनऊ में रमाबाई स्थल पर हेलीपोर्ट स्थल बनाने का प्रस्ताव

Read More : लाउडस्पीकर अजान विवाद : योगी का आदेश, धार्मिक परिसर से बाहर न आए आवाज

1 करोड़ रोजगार उपलब्ध कराने की तैयारी

दरअसल, योगी 2.0 सरकार सत्ता में वापसी के बाद अब अपने वादों को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में कार्य कर रही है. उसी दिशा में यह पहला कदम माना जा रहा है. योगी सरकार का इरादा है कि रोजगार, किसान और महिलाओं समेत अन्य सभी क्षेत्रों से सभी वर्गों को फायदा पहुंचाया जा सके. इसके अलावा निजी निवेश से प्रदेश में 1 करोड़ रोजगार उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है.

पहली बैठक में तीन महीने के लिए बढ़ाई मुफ्त राशन योजना

इससे पहले योगी सरकार की पहली बैठक में गरीबों को मुफ्त राशन वितरण की योजना को तीन महीने आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया. सोमवार को कैबिनेट के सामने सामाजिक सुरक्षा सेक्टर के 8 विभागों की कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण किया गया.

लाउडस्पीकर अजान विवाद : योगी का आदेश, धार्मिक परिसर से बाहर न आए आवाज

लखनऊ  : दिल्ली के जहांगीरपुरी में घटना के बाद यूपी को अलर्ट किया गया है। योगी सरकार ने बिना अनुमति के धार्मिक जुलूस या शोभा यात्रा के साथ ही माइक की आवाज को परिसर तक ही रखने का आदेश दिया है। सीएम योगी ने कहा कि अपनी धार्मिक विचारधारा के अनुसार सभी को अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है। माइक का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि माइक की आवाज धार्मिक परिसर से बाहर नहीं आनी चाहिए। जिससे अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। यही नहीं योगी के आदेश में कहा गया है कि नए स्थलों पर माइक लगाने की अनुमति न दें।

धर्मगुरुओं से संवाद करें अधिकारी

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व-त्योहार हैं। रमजान का महीना चल रहा है। ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया एक ही दिन होना संभावित है। ऐसे में वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा। थानाध्यक्ष से लेकर एडीजी तक अगले 24 घंटे के भीतर अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ सतत संवाद बनाएं।

अपने क्षेत्र में रहें अधिकारी

सीएम योगी ने कहा कि तहसीलदार हो, एसडीएम हो थानाध्यक्ष हो अथवा सीओ आदि, सभी अपनी तैनाती के क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करें। शासकीय आवास है तो वहां रहें अथवा किराए का आवास लें, लेकिन रात्रि में अपने ही क्षेत्र में रहें। इस व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। ड्रोन का उपयोग कर स्थिति पर नजर रखें। हर दिन सायंकाल पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग जरूर करे। पीआरवी 112 एक्टिव रहे।

Read more : आर्केस्ट्रा दिखाने के बाहने फूफा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट

पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां चार मई तक रद्द

त्योहार और सतर्कता के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां चार मई तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर चीफ सेक्रेटरी ने इस सम्‍बन्‍ध में आदेश जारी कर दिए हैं। जो अधिकारी पहले से अवकाश पर हैं उनसे भी 24 घंटे के अंदर तैनाती स्‍थल पर लौटने को कहा गया है

आर्केस्ट्रा दिखाने के बाहने फूफा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट

सिद्धार्थनगर : अभिलाष मिश्रा : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला घटना सामने आया है। ये मामलाा फूफा और भतीजे की है । घटना सिद्धार्थनगर की है । जहां फूफा ने भतीजे को आर्केस्ट्रा देखने के बाहने  12 वर्षीय लड़के की हत्या कर दी ।हत्या से गांव में हड़कंप मच गया है।

ये मामला सोमवार की रात्रि लगभग 10 बजे की है। घटना की सुचना मिलने पर घटनास्थल पर 5 थाने की फोर्स पहुंची  और शव को कब्जे में लेकर पोलस्टमार्टम के लिए भेज दिया । साथ ही घटना के बाद तत्परता दिखाते हुए थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ जय प्रकाश दुबे ने पांच घंटे के अंदर आरोपी को गिरफतार कर लिया है ।

दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप 

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि कि 15 अप्रैल को छत्तीसगढ़ से दो लड़कियां ऑर्केस्ट्रा में काम करने नौबतपुर के फतेहपुर गांव आई थीं. जहां पर ऑर्केस्ट्रा संचालक ने उनसे जबरन देह व्यापार कराने की कोशिश की. जब लड़कियों ने यह करने से मना कर दिया. तो आरोपी ने शनिवार की रात शराब के नशे में दोनों लड़कियों को अपने घर के कमरे में बंद कर दिया और दोनों से बारी-बारी से रेप किया.

नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार करने की कोशिश 

पीड़ित लड़कियों ने किसी तरह से इस वारदात की सूचना नौबतपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिसमौके पर पहुंची और दोनों लड़कियों को वहां से छुड़वाया और अपने साथ थाने ले गई. पीड़िता के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. लड़कियों का आरोप है कि उन्हें प्रोग्राम करने के बहाने से बुलाया गया था. फिर एक कमरे में बंद रख कर दोनों को डराया और धमकाया गया. इसके अलावा उसने कहा गया कि जो वो कहेंगे, उसे हर हाल में मानना पड़ेगा.  बात नहीं मानने पर दोनों के साथ मारपीट भी की गई.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

वहीं इस घटना पर सब इंस्पेक्टर विमलेश ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर करवाई की जा रही है. आरोपी से पूछताछ कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. दोनों लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी दूसरे आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है.

Read More :  बांग्लादेश के 63 विस्थापित हिंदू परिवारों का पुनर्वास, सीएम योगी ने दी जमीन

 बांग्लादेश के 63 विस्थापित हिंदू परिवारों का पुनर्वास,सीएम योगी ने दी जमीन

लखनऊ: 50 साल पहले बांग्लादेश से आए हिंदू परिवारों को अब उत्तर प्रदेश में कृषि भूमि और घर का उपहार मिला है। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन परिवारों को पुनर्वास प्रमाण पत्र बांटे और कहा कि पहले की सरकारें इन हिंदू शरणार्थियों के प्रति संवेदनहीन रहीं, लेकिन हमने मानवता की मिसाल कायम कर उनके पुनर्वास का काम किया. योगी आदित्यनाथ ने इन परिवारों को पट्टा बांटते हुए यह भी कहा कि उन्हें भी सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा.

इससे पहले कि योगी सरकार इन परिवारों को उपहार देती, आपको बता दें कि ये उन्हीं 407 हिंदू परिवारों में से हैं, जो 1970 में बांग्लादेश से पलायन कर गए थे। इनमें से 332 परिवारों को देश के अलग-अलग हिस्सों में रखा गया था। हस्तिनापुर की मदन सूत मिलों में काम दिलवाकर उनका पुनर्वास करने का प्रयास किया गया, लेकिन 1984 में मिल बंद हो गई। तब से मेरठ में 63 परिवार 38 साल से पुनर्वास का इंतजार कर रहे थे। योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने इन विस्थापित हिंदू परिवारों का दर्द नहीं समझा.

पांच साल बाद क्यों ख्याल रखा गया?

योगी सरकार को पांच साल हो गए, लेकिन दूसरे कार्यकाल में ही इन परिवारों की देखभाल क्यों की गई? इसके जवाब में सरकार का कहना है कि इसकी प्रक्रिया 2017 में ही शुरू कर दी गई थी. 2017 में हमारे सामने कई चुनौतियां थीं। मुसहर, वंतांगिया कोल, भील, थारू की हालत खराब थी। हमने मैपिंग की और ऐसे परिवारों को 1.08 लाख मुख्यमंत्री आवास दिए। 2017 में सरकार बनने के बाद से 38 वंतांगिया गांव विकास से जुड़े थे.

आजादी के बाद पहली बार उन्हें वोट देने का अधिकार मिला।योगी ने कहा, ‘अब इन विस्थापित हिंदू परिवारों को पुनर्वास के लिए कॉलोनी के रूप में विकसित करने का काम किया जाएगा. जहां उनके रहन-सहन और रहन-सहन के लिए सार्वभौमिकता हो। वहां महिलाओं के रोजगार के भी अवसर सृजित होंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि इसे स्मार्ट गांव के रूप में विकसित किया जाए।

हिंदू परिवारों का पुनर्वास कैसे होगा?

पूर्वी पाकिस्तान के विस्थापित लोगों को जमीन देने के लिए कैबिनेट की बैठक में यूपी सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, इन परिवारों को ऐसे उपहार मिलेंगे:कानपुर के रसूलाबाद में 63 परिवारों को बसाया जाएगा. हर परिवार को 2 एकड़ जमीन, मुख्यमंत्री आवास, शौचालय मिलेगा।दो एकड़ जमीन, 200 वर्ग मीटर आवासीय पट्टा, मुख्यमंत्री आवास और शौचालय आवंटित किया जाएगा।घर निर्माण के लिए प्रति परिवार 1.20 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।गौरतलब है कि सरकार द्वारा उनके पुनर्वास के लिए कानपुर देहात क्षेत्र में भूमि का चयन किया गया है। योगी ने कहा, ‘जिन्हें अपने देश में जगह नहीं मिली, भारत ने उन लोगों के लिए दोनों हाथ फैलाए और उन्हें जगह दी, यही भारत की मानवता है।’

Read More:आखिर कौन होगा भारत का अगला राष्ट्रपति

रामपुर : पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपी गोली लगने से घायल, दो फरार

 रामपुर : सुरेश कुमार : उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में 6 दिन पूर्व पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि पूर्व प्रधान गोली लगने से घायल हो गया था इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को अगले दिन मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था अब एक बार फिर अन्य आरोपियों में से दो की पुलिस से मुठभेड़ हुई है जिसके बाद फिर पुलिस की गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए हैं लोगों हिरासत में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है… आइए दिखाते हैं क्या है पूरा मामला…

6 दिन पहले हमलावरों ने युवक को मौत के घाट उतार था  

जनपद रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के गांव लालपुर में पुरानी रंजिश के चलते 6 दिन पहले हमलावरों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया था जबकि इस घटना में पूर्व प्रधान हारून घायल हो गया था इस हत्याकांड के बाद पूर्व प्रधान पक्ष की ओर से एफ आई आर दर्ज कराई गई जिसमें 8 लोगों के नाम प्रकाश में आए इन्हीं में से दो लोग वारदात के समय अन्य के एक मामले में जेल में बंद थे जिसके बाद उन पर घटना की साजिश का मामला दर्ज हुआ था पुलिस को हत्या आरोपियों की तलाश थी जिनमें से अगले दिन दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था

यह दोनों ही अभियुक्त पुलिस की गोली लगने से घायल हुए थे ठीक इसी प्रकार ही पुलिस ने इसी मामले से जुड़े दो अन्य आरोपियों नाजिम एवं रियाज के साथ मुठभेड़ का दावा करते हुए जवाबी कार्यवाही में उन दोनों के गोली लगने से घायल होने की बात स्वीकार की है जबकि उनके दो अन्य साथियों दानिश एवं नादिर के मौके से फरार होने की दास्तां भी बयान की है। बरहाल पुलिस ने दोनों घायल आरोपियों को हिरासत में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

क्या है पुरा मामला

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह के मुताबिक 12 अप्रैल को पूर्व प्रधान हारुन पर कुछ बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े गोली चला दी गई थी हारून के भतीजे वसीम उन्हें बचाने आए तो वह भी घायल हो गए और उनकी मौके पर मौत हो गई इस प्रकार से हारून पूर्व प्रधान घायल हो गए थे और उनके भतीजे वसीम की मौके पर मौत हो गई थी यह बदमाशों द्वारा खुली चुनौती थी और दिनदहाड़े गांव में फायरिंग की गई थी इसमें 5 लोग नामजद किए गए थे और दो अज्ञात थे जो मौके पर दिखाए गए थे और दो 120 बी के अभियुक्त बनाए गए थे।

जिन पांच लोगो को नामजद किया गया था उनके नाम थे दानिश, रियाज, नाजिम, राहत और हारून, पुलिस द्वारा तक प्रदर्शित घटना के दिन ही राहत और हारुन जो नामजद अभियुक्त थे उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया था यह दोनों अभियुक्त सऊदी अरब भागने की फिराक में थे घटना को अंजाम देने के बाद जब इन्हे दिल्ली से लेकर आया जा रहा था तो टांडा क्षेत्र में कोसी नदी के किनारे इन्हे स्वच्छ के बहाने से उतरे और भागने का प्रयास किया पुलिस को इन्हें गिरफ्तार करने के लिए और रोकने के लिए गोली चलानी पड़ी यह दोनों लोग घायल हो गए इन्होंने पूछताछ पर बताया था कि घटना में इनके साथ नादिर, शरीफ और इमरान भी शामिल रहे हैं इस प्रकार से इस घटना में 8 लोग मौके पर विवेचना के दौरान आए 8 मौके पर थे।

Read More : बाराबंकी में 40 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी

बाराबंकी में 40 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी

बाराबंकी : प्रदेश में अपराधियों की कारनाम आये दिन बड़ता जा रहा है। भले ही सरकार अपराध को रोकने के लिए तमाम कदम उठा रही है । लेकिन ये जमिनीस्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है । ताजा मामला बाराबंकी है । जहां बीजेपी का झंडा लगी सफारी गाड़ी में 40 वर्षीय अधेड़ का गला कटा लहूलुहान शव प्लास्टिक में लिपटा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई !

सफारी गाड़ी के खेत में दलदल में फंसने और ग्रामीनों के पूछताछ करने पर गाड़ी छोड़कर फरार हुए गाड़ी सवार अज्ञात युवक!अधेड़ के पास से मिली पासबुक से जगतपाल निवासी बख़सी का तालाब लखनऊ के रूप में हुई शव की शिनाख्त!सफारी गाड़ी में फावड़ा और केरोसीन आयल मिले से शव को पहचान छुपाने के ठिकाने लगाने के लियें लाये जाने की आशंका!ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम, फॉरेनसिक टीम के साथ एसपी अनुराग वत्स व एएसपी मनोज पाण्डेय कऱ रहे हैं जाँच पड़ताल!जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटमाऊ गांव के निकट नहर के पास का मामला!

वह क्षेत्र में एक घोड़ी लेकर चलता था।

मंदिर पर करता था पूजापाठ: प्रधान ने बताया कि 4 वर्ष पूर्व इसरौली सारी व अज्जौवा गांव मध्य स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर कल्लू पूजा पाठ करता था। वह वहीं रहता भी था। उनके मुताबिक इसी मंदिर की वजह से सरकारी खाद्यान्न उसे इसी गांव से मिलता रहा था। लेकिन वहां दूसरा पुजारी आने के बाद वह मंदिर से चला गया था।

हत्या की आशंका: मृतक का घर रामदीनपुरवा से करीब 3 किलोमीटर दूर शव मिलने पर अधेड़ की हत्या की आशंका जताई जा रही है। एडिशनल एसपी मनोज पांडे ने घटनास्थल का जायजा लिया है। सीओ हैदरगढ़ डा. बीनू सिंह ने बताया कि हत्या जैसे तथ्य नहीं मिले हैं।

Read More : यूपी में पुलिस अफसरों की 4 मई तक छुट्टी कैंसिल गड़बड़ी करने ,वालों पर करें सख्त कार्रवाई

यूपी में पुलिस अफसरों की 4 मई तक छुट्टी कैंसिल गड़बड़ी पर करें सख्त कार्रवाई

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 4 मई तक पुलिस अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्य सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं. जो अधिकारी पहले से ही छुट्टी पर हैं, उन्हें भी 24 घंटे के भीतर पदस्थापन स्थान पर लौटने को कहा गया है.थानेदार से लेकर पुलिस अधीक्षक और सभी फील्ड अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है. इसके साथ ही सीएम योगी ने  4 मई सरकारी दफ्तरों में लंच टाइम भी तय किया है. सीएम ने कहा है कि अधिकारी-कर्मचारी लंच के तुरंत बाद काम पर लौट आएं. त्योहारों में कानून-व्यवस्था की व्यवस्था को छुट्टियों के रद्द होने के पीछे का कारण बताया गया है।

बिना अनुमति जुलूस पर रोक

इसके साथ ही आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों और त्योहारों को देखते हुए यूपी में बिना मंजूरी के जुलूसों और जुलूसों पर रोक लगा दी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी जुलूस या धार्मिक जुलूस की अनुमति देने से पहले, शांति और सद्भाव बनाए रखने के संबंध में आयोजक से एक हलफनामा भी लिया जाना चाहिए. अनुमति केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दी जानी चाहिए जो पारंपरिक हों। नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

Read More : विवादित बयान देने पर सपा नेत्री पर हुई FIR, बोली थी मंदिर के सामने पढ़ेंगे कुरान

विवादित बयान देने पर सपा नेत्री पर हुई FIR, बोली थी मंदिर के सामने पढ़ेंगे कुरान

अलीगढ़ : अलीगढ़ में लाउड स्पीकर विवाद के बाद विवादित बयान देने वाली सपा नेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सपा नेत्री ने अपना एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें वह अन्य धर्म के लोगों को आहत करने वाली बातें बोल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी महिला नेत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सपा नेत्री ने कहा था मंदिर के सामने पढ़ेंगी कुरान

सपा की महिला विंग की महानगर अध्यक्ष रूबीना खानम ने सोमवार को विवादित वीडियो जारी किया था। जिसके बाद यह वीडियो शहर में आग की तरह फैलना शुरू हो गया और लोगों ने इसका विरोध किया और पुलिस को शिकायत की। इसमें महिला नेत्री ने कहा था कि अगर उनके धार्मिक कार्यों के साथ छेड़छाड़ की गई और उनके धर्म के बीच में कोई आया तो तो वह शांत नहीं बैठेंगी। वह सैकड़ों महिलाओं के साथ सड़क पर उतरेंगी और मंदिरों के सामने बैठकर कुरान का पाठ करेंगी। इसलिए हिंदू संगठन के लोग संभल जाएं और लाउड स्पीकर से अजान का विरोध करना बंद कर दें। क्योंकि यह मुस्लिम समाज का धार्मिक मामला है और हमेशा से चलता आया है।

रूबीना ने भाजपा पर लगाए थे आरोप

सपा की महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रूबीना खानम ने अपने जारी किए गए वीडियो भारतीय जनता पार्टी पर जमकर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा की शह पर ही हिंदू वादी संगठन और बजरंग दल मस्जिदों में लगे लाउड स्पीकर का विरोध कर रहे हैं। पहले ऐसा कभी भी नहीं हुआ, लेकिन अब इस बात का मुद्दा बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार हिंदू मुस्लिमों को लड़ाना चाहती है और मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए मुस्लिमों को शिकार बना रही है। वह बोली कि आज भाजपा सरकार अपने धर्म को भूल चुकी है और अटल बिहारी बाजपेयी की हिंदू मुस्लिम एकता की बात को भूल चुकी है। वह जानबूझ कर ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह सारी चीजें न रुकी तो मुस्लिम महिलाएं बाहर निकलेंगी और मोर्चा संभालेंगी।

Read More :संस्कृत भाषा को बचाने के लिए एक अनोखी पहल,संस्कृत भाषा में छपवाए शादी के कार्ड

देर रात सिविल लाइंस में दर्ज हुआ मुकदमा

महिला नेत्री का सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया और इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की गई। जिसके बाद पुलिस ने इास मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि महिला नेत्री के विवादित बयान के बाद उनके खिलाफ थाना सिविल लाइंस धारा 153ए, 295ए, 298 और 505 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संस्कृत भाषा को बचाने के लिए एक अनोखी पहल,संस्कृत भाषा में छपवाए शादी के कार्ड

 अमेठी -राजेश सोनी : जहाँ एक ओर संस्कृत खत्म होने के कगार पर आ गई है वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो संस्कृत को बचाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। एक ऐसा ही अजूबा अमेठी ज़िले का है जो आज भी अपनी मातृभाषा संस्कृत को बचाने के लिए प्रयास कर रहा है। ये अनोखी पहल अमेठी ज़िले के संग्रामपुर ब्लॉक के ग्राम तिवारीपुर गाँव निवासी दुर्गादत्त तिवारी ने अपनी बेटी के विवाह का कार्ड  में छपवाकर समाज को नया संदेश दिया है। विवाह के कार्ड संस्कृत में ही छपाया जाय इसका निर्णय दुर्गादत्त तिवारी के जेष्ठ पुत्र प्रज्ञान्त तिवारी ने किया।

दुर्गादत्त तिवारी के अनुसार व्यवहार में संस्कृत भाषा अपनाने को लेकर संस्कृत विद्वानों, शिक्षकों में ही हिचक बनी रहती है, ऐसे में व्यवहार में लाने के लिए उन्होंने अपने बेटी के विवाह का निमंत्रण पत्र में ही छपवाने का निर्णय किया ।

वही प्रज्ञांत तिवारी ने बताया कि हमारी संस्कृत भाषा को बचाने के लिए हमने भाषा मे कार्ड छपवाने का निर्णय लिया जिसमे बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा साथ ही कार्ड छपने के उपरांत लोगो ने पहली बार जब कार्ड देखा तब हैरानी जताई साथ ही तरह तरह बाते गढ़ने लगे कि क्या यह उचित कदम है क्या लोगो को इसकी समझ हो पाएगी मगर तिवारी बंधु के आत्मबल के आगे नकारात्मक प्रभाव भी न टिक सका जिसके कारण आज तिवारीबन्धु प्रशंसा के केंद्र है। साथ ही सभी बुजुर्गों ने इस कदम की भूरी भूरी प्रशंसा की और आगे आने वाले मांगलिक कार्यक्रम में सभी ने संस्कृत भाषा के प्रयोग को बल देने की बात की.

Read More : अमेठी में तेज रफ्तार बस पलटने से चालक कंडक्टर समेत समेत आधा दर्जन यात्री घायल

अमेठी में तेज रफ्तार बस पलटने से चालक कंडक्टर समेत समेत आधा दर्जन यात्री घायल

अमेठी : राजेश सोनी : अमेठी में मंगलवार सुबह रायबरेली डिपो की बस पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में बस के ड्राइवर, कंडक्टर और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर और कंडक्टर को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें गौरीगंज जिला अस्पताल रेफर किया है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह रायबरेली डिपो की बस कानपुर से रायबरेली होते हुए जगदीशपुर जा रही थी। इसी बीच बस अमेठी के जामों थाना क्षेत्र के जायस-जगदीशपुर मार्ग पर गौतमपुर पहुंची थी कि ओवर स्पीड में बस नीम के पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि हादसे के समय बस में केवल 5 लोग ही सवार थे। इसमें तीन लोगो को चोटें आई हैं। लोकल के यात्री होने के चलते लोगों ने उन्हें तत्काल प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचाया।

कलेक्टर एसपी अस्पताल पहुंचे, अस्पताल में अलर्ट रही चिकित्सकों की टीम

इस हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर मनोज पुष्प व एसपी नवनीत भसीन अस्पताल पहुंच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने तत्काल संजय गांधी अस्पताल के मेडिकल टीम को अलर्ट का दिया था। अमहिया सहित अन्य थानों की पुलिस के अलावा राजस्व अधिकारी अस्पताल में पहुंच गए थे। एंबुलेंस सहित दूसरे वाहनों से अस्पताल लाए जा रहे घायलों को तत्काल नीचे उतरवाकर स्ट्रेचर से वार्ड में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल में तीन घायलों की हालत काफी नाजुक है जिनका चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। कलेक्टर ने अस्पताल के चिकित्सकों को तत्काल सभी घायल यात्रियों का इलाज सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए हैं।

ये हुए घायल

कैलाश, गिरिजा, रोशन, दीपक, अरुण, रामवीर सिंह, नानू, कंचन लाल, सत्यम, भोला प्रसाद, शांति, विवेक पटेल, समयलाल बैद्य, रंगदेव वैद्य, श्यामलाल सिंह, मुन्नी बाई, अतुल मिश्रा, श्यामकली कुशवाहा, अमन खान,आनंद पटेल, रामकली सोंधिया, पुनम कुशवाहा, वैजनाथ पाल, उग्रसेन कुशवाहा, मोनू सिंह, मानवती साहू, राहुल साहू, दीनानाथ सोंधिया, हरीश सिंधी, राजकुमार

दर्जन भर एंबुलेंस सहित पुलिस वाहनों से लाए गए घायल

इस घटना में घायल हुए यात्रियों को लाने के लिए बड़ी संख्या में एंबुलेंस गाडिय़ां लगाई गई थी। इसके अतिरिक्त पुलिस वाहनों से हुई घायलों को अस्पताल लाया गया है। करीब दर्जन भर वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घंटे भर तक घायलों को अस्पताल लाने का सिलसिला चलता रहा। पहले से अलर्ट चिकित्सकों की टीम ने तत्काल उनका इलाज शुरू कर दिया।

Read More : UP में योगी सरकार का नया फरमान, बिना अनुमति नहीं निकाल पाएंगे धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा

UP में योगी सरकार का नया फरमान, बिना अनुमति नहीं निकाल पाएंगे धार्मिक जुलूस

लखनऊ : यूपी में बिना विधिवत अनुमित के कोई भी शोभायात्रा या धर्मिक जुलूस नहीं निकाल सकेंगे. इस संबंध में योगी सरकार ने बीते सोमवार को आदेश जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के मुताबिक, शोभायात्रा निकालने से पहले आयोजकों से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाएगा.

नए आयोजनों की नहीं मिलेगी अनुमति

मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्विट कर कहा गया कि, ‘कोई शोभायात्रा/धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाली जाए. अनुमति से पूर्व आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए. अनुमति केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दिया जाए, जो पारंपरिक हों, नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए.

Read More : पुजारी ने बेटी से की छेड़छाड़, पुलिस कार्रवाई न होने पर पिता ने दी दे जान

रामनवमी-हनुमान जयंती पर सामने आई हिंसा की घटनाएं

दरअसल, योगी सरकार का यह आदेश ऐसे समय पर आया है, जब हाल ही में रामनवमी और हनुमान जयंती के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में शोभयात्रा के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसके अलावा हनुमान जयंती पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा हुई थी.

अब आयोजकों को भरना होगा शपथ पत्र

योगी सरकार की ओर से जारी ताजा आदेश में कहा है कि अब सिर्फ उन्हीं धार्मिक जुलूसों को अनुमति दी जाएगी जो पारंपरिक हों, नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए। कोई शोभायात्रा/धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाली जाए। अनुमति से पूर्व आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए।

इन राज्यों में भड़की थी हिंसा

बता दें कि रामनवमी के मौके पर मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, गोवा में हिंसा हुई थी। हिंसा की इन तमाम घटनाओं के बाद यूपी सरकार की ओऱ से नए आदेश जारी किए गए हैं। इसमें जोर दिया गया है कि सिर्फ परंपरागत जुलूसों को निकालने की परमिशन दी जाएगी. नए आयोजनों को अनुमति नहीं दी जाएगी।

पुजारी ने बेटी से की छेड़छाड़, पुलिस कार्रवाई न होने पर पिता ने दी दे जान

डिजिटल डेस्क : उत्तर प्रदेश के बांदा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस की लापरवाही के चलते एक परिवार के इकलौते कमाने वाले मुखिया की जान चली गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बीते 14 अप्रैल को शाम को जिले के प्रसिद्ध स्थान विंध्यवासिनी मंदिर में रक्षा कलावा बांधने वाले पुजारी ने उसकी बेटी के साथ अभद्रता की।इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत की। आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और पिता ने आत्मग्लानि के चलते सुसाइड कर लिया। इस घटना से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है। तमाम राजनीतिक पार्टियों के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

क्या है पुरा मामला ?

मामला गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां माता विंध्यवासिनी का प्राचीन मंदिर है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी अपने भाई के साथ 14 अप्रैल की शाम मंदिर दर्शन को गई थी, तभी मंदिर पर कलावा बांधने वाले पुजारी शिवम और कुबेर ने मंदिर के पीछे बुलाकर नाबालिग के साथ अश्लीलता और छेड़छाड़ की।

किसी तरह उनके चंगुल से छूट घर पहुंची नाबालिग ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। इधर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, अगर कार्रवाई की होती तो मेरे पति की जान बच जाती।

Read More : कटघरे में ‘भाजपा का बुलडोजर’! जमीयत उलेमा-ए-हिंद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

केस दर्ज

मृतक की पत्नी ने बताया, ‘मेरे पति ने कहा कि दो दिन से पुलिस के पीछे दौड़ रहा हूं, कोई कार्रवाई नहीं हुई, मुंह दिखाने लायक नहीं बचा और आत्मग्लानि में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया ।’ पत्नी ने बताया कि घर में सिर्फ वही कमाने वाले थे, अब हम सभी और मुश्किल में आ गए। मृतक के 3 छोटे बच्चे हैं।

इस मामले में बांदा के एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त कर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के क्रम में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसी क्रम में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लापरवाही के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है, जो भी जांच में दोषी होगा उसे दंडित किया जाएगा।

कटघरे में ‘भाजपा का बुलडोजर’! जमीयत उलेमा-ए-हिंद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

 लखनऊ : इस्लामिक संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. बता दें कि यह याचिका उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हिंसा और आपराधिक घटनाओं में शामिल होने के संदेह में लोगों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ दायर की गई है.

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने याचिका में मुसलमानों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई रोकने की अपील की है. जमीयत उलमा-ए-हिंद ने कहा है कि आपराधिक मामलों में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों, घरों को गिराने को मुसलमानों के खिलाफ साजिश करार दिया गया है.जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि इस तरह की कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद ही की जाए. याचिका में कहा गया है कि अदालत ऐसी कोई स्थायी त्वरित कार्रवाई न करने का निर्देश जारी करे. जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कोर्ट से मांग की है कि सजा के तौर पर किसी भी रिहायशी मकान को तोड़ा नहीं जा सकता.

अमित शाह को भी लिखा पत्र 

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि जमीयत उलमा-ए-हिंद विभिन्न राज्यों में मुसलमानों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. आज अल्पसंख्यक ही नहीं बल्कि देश का संविधान और लोकतंत्र भी खतरे में है।वहीं, सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को लेकर मौलाना मदनी ने लिखा, ‘जमीयत उलमा-ए-हिंद में बुलडोजर की राजनीति है, जो अल्पसंख्यकों खासकर मुसलमानों को तबाह करने के लिए शुरू की गई है.

इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र भी लिखा था। इसमें अमित शाह ने मुस्लिम घरों और अन्य संपत्तियों पर बुलडोजर के मुद्दे को चिंता का विषय बताया था. पत्र में कहा गया है कि मुसलमानों की संपत्तियों को निशाना बनाया जा रहा है.

Read More : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें मीन व मकर के जातक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई

गौरतलब है कि यूपी में पिछले कुछ समय से अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है. वहीं, मध्य प्रदेश में भी बुलडोजर के जरिए कार्रवाई देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रामनवमी के मौके पर निकाले गए जुलूस में पथराव और आगजनी की घटनाएं सामने आईं. इसके बाद जिला प्रशासन ने आरोपियों के घरों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया है.

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें मीन व मकर के जातक,जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की तृतीया के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा अनुराधा नक्षत्र व वृश्चिक राशि में है। गुरु अब मीन व सूर्य मेष राशि में ही हैं ।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष, मकर व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज वृष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि

19 अप्रैल का 2022 राशिफल, आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह पर नियंत्रण रखें, क्योंकि ज्यादा खुशी परेशानी का सबब बन सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही आय में वृद्धि से संतुलन बनेगा। आप अपनी परेशानियों को भूल जाएंगे और अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दुखी न हों, कभी-कभी असफल होना कोई बुरी बात नहीं है। यही जीवन की सुंदरता है।

वृषभ राशि

19 अप्रैल का 2022 राशिफल, आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आप नए कार्यों को व्यवस्थित करने में सक्षम होंगे। नौकरी चाहने वालों और पेशेवरों के लिए दिन अच्छा है। वेतनभोगी लोगों को उच्च अधिकारी पसंद करेंगे। पुराने अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। प्रमोशन से आर्थिक लाभ हो सकता है। गृहस्थ जीवन में भी आपके वर्चस्व और लय में वृद्धि होगी। उपहार और सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

19 अप्रैल का 2022 राशिफल, आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। घर पर और दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। आज आपका मन अधिक भावुक रहेगा। समस्याओं को अपने दिमाग से निकाल दें। व्यापारी वर्ग को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए और दूर की यात्रा करने से बचना चाहिए। आपको कोई नई नौकरी या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

कर्क राशि

19 अप्रैल का 2022 राशिफल जल्दबाजी में निर्णय न लें, खासकर महत्वपूर्ण आर्थिक सौदों में सौदेबाजी करते समय। उन रिश्तेदारों के प्रति आभार व्यक्त करें जिन्होंने मुश्किल समय में आपकी मदद की है। आपकी यह छोटी सी हरकत उनके उत्साह को बढ़ा देगी।

सिंह राशि

19 अप्रैल का 2022 राशिफल, आज का दिन मध्यम फलदायी प्रतीत हो रहा है। आप दाम्पत्य जीवन में रहेंगे और व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है, इसलिए इस दिन आपको सावधान रहने की सूचना है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा।

कन्या राशि

19 अप्रैल का 2022 राशिफल, आज आप अपने जीवन में किसी के आने की उम्मीद कर सकते हैं जो आपके जीवन में अच्छे के लिए बहुत कुछ बदल देगा। लंबी अवधि के निवेश से बचें और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएं। प्यार के मामले में आज का दिन आपका सबसे अच्छा दिन है। आज अपनी ज़ुबान पर काबू रखें वरना अपनों को चोट पहुंच सकती है.

तुला राशि

19 अप्रैल का 2022 राशिफल, आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकता है। आपका जीवन साथी आपकी मदद करेगा और मददगार साबित होगा। प्यार एक ऐसा एहसास है जिसे न सिर्फ महसूस करना चाहिए बल्कि अपने प्रियतम के साथ भी बांटना चाहिए।

वृश्चिक राशि

19 अप्रैल का 2022 राशिफल, आज आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक कार्यक्रम में आप सभी के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आज आपके मन में कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार आ रहा है, इसके लिए आज का दिन शुभ है। आज आपको बिजनेस का कोई बड़ा मौका मिलने वाला है।

धनु राशि

19 अप्रैल का 2022 राशिफल जल्दबाजी में निर्णय न लें, खासकर महत्वपूर्ण आर्थिक सौदों में सौदेबाजी करते समय। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व रहेगा। स्पष्ट समझ से ही आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नई तकनीकों का सहारा लें।

मकर राशि

19 अप्रैल का 2022 राशिफल, आज अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें। अपने पार्टनर और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आप अपने आप से दर्द प्राप्त कर सकते हैं। विरोधियों की पराजय होगी।

कुंभ राशि

19 अप्रैल का 2022 राशिफल, अचानक आपके पास पैसा आएगा, जो आपके खर्च और बिल आदि का ध्यान रखेगा। कुछ लोगों के लिए, परिवार में किसी नए का आगमन उत्सव और उल्लास के क्षण लाएगा। आपके मन में काम के दबाव के बावजूद आपका प्रिय व्यक्ति आपके लिए खुशी के पल लेकर आएगा। काम में आपको काफी लाभ मिल सकता है।

Read More : अयोध्या मामूली विवाद में लोहे की रॉड से युवक की हत्या

जान ले हिन्दू धर्म में भोजन से जुड़े ये खास नियम

कोलकाता : शास्त्रों के अनुसार, वह कोई भी द्रव या ठोस वस्तु जिससे किसी सजीव को प्राण और जीवन प्राप्त होता है वह ईश्वर के समान माना जाता है। उसी प्रकार जल, अन्न और फल आदि को भी देवता की उपाधि दी गई है जिसमें अन्न को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस संसार में अन्न के एक दाने भर से भी व्यक्ति को जीवनदान दिया जा सकता है।

अन्न को क्यों माना जाता है देवता: हिंदू धर्मशास्त्रों में अन्न को देवता माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति अन्न का अनादर करता है या नियमानुसार भोजन नहीं करता, उससे अन्न देवता रुष्ट हो जाते हैं। शास्त्रों में अन्न को ग्रहण करने के कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं।

Read More : अयोध्या मामूली विवाद में लोहे की रॉड से युवक की हत्या

भोजन करते समय करें ये काम : भोजन करने से पहले ही परोसी हुई थाली में अन्न देवता को नमन करके उनकी प्राप्ति के लिए उनका धन्यवाद जरूर करना चाहिए। भोजन करते समय यदि अण्णन का कोई दान जमीं पर गिर जाता है तो उसे व्यर्थ कूड़े में नहीं फेकना चाहिए बल्कि सावधानी से कीड़ी चींटी या मूसक के बिल के पास रख देना चाहिए। अन्न को कचरे में फेंकने से अन्न देवता का अनादर होता है और वो रुष्ट होते है। शास्त्रों में भी ऐसा करने की साफ मनाही की गई है।

अन्न को क्यों माना जाता है देवता:

हिंदू धर्मशास्त्रों में अन्न को देवता माना गया है.ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति अन्न का अनादर करता है या नियमानुसार भोजन नहीं करता, उससे अन्न देवता  रुष्ट हो जाते हैं। शास्त्रों में अन्न को ग्रहण करने के कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं।

भोजन करते समय करें ये काम:

अन्न देवता को नमन करके उनकी प्राप्ति के लिए उनका धन्यवाद जरूर करना चाहिए।
भोजन करते समय यदि अण्णन का कोई दान जमीं पर गिर जाता है तो उसे व्यर्थ कूड़े में नहीं फेकना चाहिए बल्कि सावधानी से कीड़ी चींटी या मूसक के बिल के पास रख देना चाहिए।
अन्न को कचरे में फेंकने से अन्न देवता का अनादर होता है और वो रुष्ट होते है। शास्त्रों में भी ऐसा करने की साफ मनाही की गई है।

आज का पंचांग बताएगा, कब है राहुकाल और चौघड़िया नक्षत्र का जिक्र

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 19 अप्रैल मंगलवार( Tuesday) का जिक्र दिन है। वैशाख (vaishakh) की कृष्ण पक्ष द्वितीया 07:23 PM तक उसके बाद तृतीया है। सूर्य मेष राशि पर योग- वरीयान -, करण- विष्टि और बव चैत्र मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

जानिए आज का पचांग

आज 19 अप्रैल का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1943 प्लव विक्रम सम्वत- 2078 आज की तिथि तिथि-द्वितीया 07:23 PM तक उसके बाद तृतीया आज का नक्षत्र-स्वाती 05:34 AM तक उसके बाद विशाखा 03:39 AM, Apr 19 तक आज का करण- विष्टि और बव आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष आज का योग-वरीयान आज का वार- मंगलवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-6:06 AM सूर्यास्त-6:45 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-9:44 PM चन्द्रास्त-8:42 AM सूर्य – सूर्य मेष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign)

चन्द्रमा- वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। दिन-मंगलवार माह- वैशाख व्रत- संकष्टी गणेश चतुर्थी आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त-12:00 PM से 12:51 PM अमृत काल-04:07 PM से 05:35 PM ब्रह्म मुहूर्त- 04:30 AM से 05:18 AM आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग- नहीं है रवि पुष्य योग -नहीं है अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-12:00 PM से 12:51 PM आज का अशुभ समय( Today Bad Time) राहु काल-07:42 AM से 09:17 AM तक कालवेला / अर्द्धयाम-08:06 AMसे 08:57AM तक दुष्टमुहूर्त-08:38 AM से 09:29 AM, 11:17 PM से 12:02 AM यमगण्ड–9:16 AM से 10:51 AM भद्रा- 06:01 AM से 04:38 PM गुलिक काल-11:57AM से 13:33PM तक गंडमूल- 01:39 AM, से 05:31 AM

Read More : अयोध्या मामूली विवाद में लोहे की रॉड से युवक की हत्या

कुतुब मीनार से हट रही है गणेश प्रतिमा? दिल्ली की अदालत ने क्या कहा? जानिए..

डिजिटल डेस्क: कुछ दिन पहले विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने दावा किया था कि जहां अब कुतुब मीनार है, वहां कभी 27 हिंदू मंदिर थे। उन मंदिरों को फिर से बनाना है। साथ ही पूजा-अर्चना का अवसर भी मिलना चाहिए। इस बार कुतुब मीनार से गणेश प्रतिमा को हटाने को लेकर तीखी बहस हुई। राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से मूर्तियों को हटाने के लिए कहा है। हालांकि, दिल्ली की एक अदालत ने कहा कि एएसआई मूर्ति को नहीं हटा रहा है। हरि शंकर जैन नाम के शख्स ने दिल्ली कोर्ट में केस दर्ज कराया था. मुकदमे के अनुसार, एएसआई ने कुतुब मीनार परिसर से गणेश की मूर्ति को हटाने की योजना बनाई थी।

यह कार्य राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण के आवेदन के आधार पर किया जा रहा है। प्रतिमा को राष्ट्रीय संग्रहालय में रखा जा सकता है। याचिका में आगे कहा गया है कि लाखों हिंदू गणेश की पूजा करते हैं। लेकिन प्रतिमा की देखरेख नहीं होने से स्थिति दयनीय है। एएसआई यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है कि मूर्तियों को सम्मान के साथ बनाए रखा जाए। ऐसा नहीं हो रहा है। इसके अलावा पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग अपनी इच्छानुसार प्रतिमा को नहीं हटा सका।

Read More : देवर-भाभी की तलाश में उलझी पुलिस : दो बच्चों को छोड़कर गायब हुई मां…

अदालत ने दिया निर्देश

दिल्ली कोर्ट ने याचिका के पक्ष में फैसला सुनाया है. अदालत ने निर्देश दिया कि मौजूदा परिस्थितियों में कुतुब मीनार परिसर से किसी भी देवता की मूर्ति को नहीं हटाया जाना चाहिए। जो जहां है वहीं रहेगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि एएसआई की प्रतिमा को हटाने की कोई योजना नहीं है।एएसआई अध्यक्ष ने यह भी कहा, “मूर्ति को कहीं और रखना अपमानजनक है।” उनके पास ऐसी कोई योजना नहीं है। ध्यान दें कि कुतुब मीनार के प्रांगण में दो मूर्तियों को “उल्टा गणेश” और “पिंजरे में गणेश” कहा जाता है। यह 12वीं सदी के स्मारक चौक में स्थित है। 1993 में, यूनेस्को ने कुतुब मीनार स्क्वायर को विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया।

देवर-भाभी की तलाश में उलझी पुलिस : दो बच्चों को छोड़कर गायब हुई मां…

ग्वालियर : ग्वालियर में दो छोटे बच्चों को छोड़कर एक मां लापता हो गई है। घटना कोतवाली के डीडवाना ओली की है। घटना का पता उस समय लगा जब शाम को पति काम से घर लौटा। दरवाजे खुले थे दोनों बच्चे रो रहे थे। पहले पति ने अपने स्तर पर पत्नी को तलाश किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद ही पता लगा कि उसका चचेरा भाई भी गायब है। चचेरे भाई का घर आना जाना था। इस पर वह तत्काल पुलिस के पास पहुंचा और मामले की सूचना दी। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। अभी उनकी लोकेशन शहर में अलग-अलग मिली है। उसके बाद मोबाइल बंद हो गए हैं। पुलिस को नई लोकेशन की तलाश है। इसी लोकेशन पर पुलिस की तलाश टिकी हुई है।

यह है पूरा मामला

कोतवाली के डीडवाना ओली निवासी 22 वर्षीय सीमा (बदला हुआ नाम) पति, दो बच्चों व देवर के साथ रहती है। एक दिन पहले रविवार को जब पति काम से वापस लौटा तो दोनों बच्चे घर पर रोते मिले, जबकि पत्नी घर से गायब मिली। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी जब पत्नी वापस नहीं आई तो पति बच्चों को लेकर पत्नी की तलाश में जुटा, लेकिन उसका कहीं पर भी पता नहीं चला।

इसी समय महिला के पति को पता लगा कि उसका चचेरा भाई भी गायब है। इसका पता चलते ही वह कोतवाली थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर देवर-भाभी की तलाश शुरू कर दी है। पत्नी के जाने के बाद पिता बच्चों को संभाल नहीं पा रहा है और बच्चों की हालत बिगड़ गई है। क्योंकि दोनों ही बच्चे अभी छोटे हैं और उनको मां की जरुरत है।

यह भी आशंका

पुलिस को यह आशंका है कि महिला का अपने देवर से प्रेम प्रसंग चल रहा होगा। जिसमें पति रोड़ा बन रहा होगा। अब मौका मिला तो वह चचेरे देवर के साथ भाग गई। दोनों के एक साथ गायब होने को पुलिस संदिग्ध मान रही है।

Read More : दिन-दहाड़े 1 करोड़ की लूट, आंखों में मिर्ची पाउडर डाला फिर…

लोकेशन से लापताओं की तलाश

पुलिस ने दोनों लापता की मोबाइल लोकेशन को खंगालना शुरू कर दिया है। लापता होने तक दोनों की लोकेशन अलग-अलग बता रही है, लेकिन उसके बाद मोबाइल बंद हो गए है। अब पुलिस को इंतजार है वापस नहीं लोकेशन मिलने का। जिससे उनके बारे में पता लगाया जा सके।

दिन-दहाड़े 1 करोड़ की लूट, आंखों में मिर्ची पाउडर डाला फिर…

गुरुग्राम : राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक कैश वैन से 1 करोड़ रुपये की लूट की वारदात सामने आई है। यहां 4 से 5 हथियारबंद बदमाशों ने कैश वैन से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कैश वैन के ड्राइवर और कर्मचारी की आंखों में पहले मिर्ची पाउडर डाला, फिर पिस्तौल की नोंक पर पूरी वारदात को अंजाम दिया।साइबर सिटी गुरुग्राम में हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में खौफ का मिर्ची मौहाल है।

लोगों को डर सता है कि जब हथियार बंद बदमाश कैश वैन से करोड़ों रुपयों की लूट को अंजाम दे सकते हैं तो राह चलने वालों का क्या होगा।वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ियों के नंबर खंगालने की कोशिश कर रही है, ताकि कैश वैन से 1 करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ा जा सके।

Read More : देश संविधान से चलता है, धर्म से नहीं

गुरुग्राम में बढ़ रहे हैं इस तरह के मामले

पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो गुरुग्राम में क्राइम का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दिनों हरियाणा के गुरुग्राम में बाइक सवार झपटमारों ने पुलिस कांस्टेबल को गोली मार दी थी। यह घटना सुशांत लोक इलाके में गैलेरिया मार्केट के पास हुई थी। पुलिस ने स्नेचर को पकड़ने के लिए नाका लगाया हुआ था। उसी दौरान अपाचे बाइक पर दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। जो सिपाही गौरी शंकर के पैर में लगी। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही थी।

देश संविधान से चलता है, धर्म से नहीं

संपादकीय : केंद्र में सत्तारूढ़ दल संविधान में स्पष्ट रूप से लिखी गई बातों का पालन करने के लिए अनिच्छुक है और अदालत ने अलग-अलग समय पर स्पष्ट रूप से क्या करने का निर्देश दिया है।दक्षिण दिल्ली नगर पालिका के मेयर और बीजेपी नेता ने हाल ही में चैत्र नवरात्रि पर इलाके की सभी मीट की दुकानों को बंद करने की मांग की थी. मेयर का बयान: हिंदू भक्त इस दौरान उपवास रखते हैं, शाकाहारी भोजन करते हैं, मंदिरों में जाते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं. इस समय यदि आप किसी मांस की दुकान पर आते हैं या रास्ते में उसे सूंघते हैं, तो आपकी धार्मिक चेतना को ठेस पहुंचेगी।

चित्तरंजन पार्क क्षेत्र में भी इस समय मछली विक्रेताओं को नोटिस दिया गया था। रामनाबमी की पूर्व संध्या पर जेएनयू में एबीवीपी के छात्र-समर्थकों ने छात्रावास में मांस परोसने के लिए छात्रावास पर हमला किया और रक्तपात हुआ। भारत में मांस खाने को लेकर विवाद स्पष्ट रूप से बढ़ रहा है।

देश संविधान से चलता है, धर्म से नहीं;

यह संविधान ही है जो भारत के नागरिकों को अपने नियमों और शर्तों पर जीने का अधिकार और स्वतंत्रता देता है, और उन अधिकारों में से एक है खुद का भोजन का अधिकार, जिसे हिंदुत्व की राजनीति समझने से हिचकिचाती है। मांसाहार के संदर्भ में उनका तर्क उनके उग्र हिंदुत्व की राजनीति का हिस्सा है, और उस राजनीति की तरह ही रूढ़िवादी, असंवेदनशील और तर्कहीन है।

यह भारत के संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त धर्म, आचरण और खाने की आदतों की स्वतंत्रता का निहितार्थ है – जो विश्वास करते हैं या जीवन के आदी हैं, उनके विश्वासों और आदतों के वातावरण को सुनिश्चित करने के लिए। एक उपवास करने वाले या एक शाकाहारी के रूप में जो मन्नत का पालन करता है, वह न केवल शासक द्वारा, बल्कि ए-मुर्गी के प्रतिबंध से भी अपने साथी नागरिकों के मछली और मांस खाने और बेचने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा सकता है।

कुछ साल पहले, बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्पष्ट रूप से गोमांस पर महाराष्ट्र प्रतिबंध में संशोधन करने की मांग की थी। प्रत्येक नागरिक को अपने घर की चार दीवारी के भीतर और उसके बाहर सार्थक जीवन जीने का अधिकार है।” नागरिकों के खाने की आदतों की स्वतंत्रता ‘जीवन के अधिकार’ का एक अभिन्न अंग है जैसा कि संविधान के अनुच्छेद 21 में कहा गया है।

संविधान 

संविधान में स्पष्ट लिखा है, न्यायालय ने अलग-अलग समय पर स्पष्ट रूप से क्या करने का निर्देश दिया है, केंद्र का शासक मानने को तैयार नहीं है, लेकिन हथियारों के बल पर और धार्मिक चेतना और भावना को हथियार के रूप में इस्तेमाल करके इसका उल्लंघन करता रहता है। राजनीति। यह सब दिखाता है कि शासक एक बहुत ही नियंत्रित, निरंकुश, सत्तावादी राज्य बनाना चाहता है।

शाकाहार रोकने का सवाल, छात्रावासों में मांस परोसने को लेकर छात्रसंघ की अफरा-तफरी- ये सब उस उग्र राजनीतिक इच्छा की अभिव्यक्ति हैं. राजनीति, धर्म, समाज, शिक्षा, हर मामले में बीजेपी सुर्खियां बटोर रही है. इस रणनीति का हर तरह से विरोध करना अब भारत का कर्तव्य है। नागरिक अधिकारों की रक्षा के हित में, संविधान और लोकतंत्र की भलाई के हित में। अन्यथा, बहुलवादी सामाजिक संस्कृति जो कि भारत की जीवनदायिनी है, जीवित नहीं रहेगी।

Read More : एक्सप्रेसवे पर लूट करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश

एक्सप्रेसवे पर लूट करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश

 लखनऊ : अब तक तो प्रदेश में शहर और गांव में लुट जैसी घटना को अंजाम देने की खबर सामने आ रहे थे । लेकिन अब एक्सप्रेसवे पर लुट की वारदात अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज की है। आपको बतादें कि 5 अप्रैल को गोसाईगंज थाना क्षेत्र से फ्रिज लदे ट्रक को लूटने वाले गिरोह पुलिस ने पर्दाफास कर दिया है। पुलिस ने एक्सप्रेवसे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 सदस्यो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियो के पास से एक तमंचा व वारदात के दौरान प्रयोग की जाने वाली गाड़ी के अलावा लूटी गई ट्रक व गोदरेज के 28 फ्रिज जप्त किया है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुल्तानपुर अमेठी जिले के निवासियों के रूप में हुई है।गिरफ्तार युवकों पर डीसीपी करेंगे गुंडा गैंगेस्टर की कार्रवाई। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की तरफ से 20 हजार रुपए ईमान देने की घोषणा की गई।

दर्जनों वारदातों का हुआ खुलासा

इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद लूट की दर्जनों वारदातों का खुलासा हुआ है. एक्सप्रेस-वे पर लूटे गए माल को यह अलग-अलग ठिकानों पर बेचा करते थे. उन ठिकानों की भी पुलिस तलाश कर रही है. ज्यादातर इनके निशाने पर बड़े ट्रक रहा करते थे. जिसमें कंपनियों का माल भरा होता था. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि कहीं ट्रांसपोर्ट या संबंधित कंपनी से जुड़ा हुआ कोई व्यक्ति तो इनके साथ शामिल तो नहीं है.

पुलिस को मिली कामयाबी

आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि एक्सप्रेस वे पर जाने वाले ट्रकों और बड़े वाहनों को यह ओवरटेक किया करते थे. इसके बाद वाहनों को रुकवा कर उसके ड्राइवर को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट करते थे. 20 तारीख को हुई इलेक्ट्रिकल आइटम से भरे ट्रक की लूट के बाद पुलिस इन आरोपियों की तेजी से तलाश कर रही थी. जिसमें पुलिस के हाथ में कामयाबी लगी है.

Read More : वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने की प्रेसवार्ता

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने की प्रेसवार्ता

   लखनऊ : प्रदेश की योगी सरकार की जोरदार वापसी के बाद प्रदेश की वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना प्रेसवार्ता की। इस दौरान मंत्री सुरेश खान्ना पत्रकारो  से बातचीत करते हुए अपने विभाग की उपलब्धियां के बारे में बताया।उन्होंने कहा है कि वर्तमान में यूपी की जीडीपी 17 लाख करोड़ से भी ज्यादा है। 5 वर्षों में जीडीपी में हुआ बड़ा हुआ है।साथ ही सुरेश खान्ना ने कहा है कि क्रेडिट डिपॉजिट अनुपात में भी बड़ी वृद्धि  हुआ है। बैंकिंग सिस्टम में बैंक सखी ने बड़ा रोल निभाया है। डिजिटल ट्रांजेक्शन में भी बड़ी वृद्धि है 391 करोड़ तक पहुंचा है डिजिटल ट्रांजेक्शन है ।यूपी के बजट साइज में अभूतपूर्व वृद्धि  हुई है। 5 लाख करोड़ से भी ज्यादा का है यूपी का बजट साइज है।

रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

सुरेश खन्ना ने कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, इनवेस्टर को बढ़ने का मौका मिलेगा, विदेश में रहने वाले लोग भारत में इनवेस्ट करेंगे। पहले जो लोग चीन की तरफ आकर्षित होते थे, टैक्स कम होने से ये लोग भारत की तरफ आकर्षित होंगे।

देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई और भी कदम उठाए गए। जैसे अब एक करोड़ रुपये निकालने पर अब दो फीसदी टीडीएस नहीं लगेगा। पांच करोड़ रुपये से अधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनियों के लिए सीएसआर की बाध्यता नहीं होगी। वे नये सेक्टर में इनवेस्ट कर सकेंगे। एमएसएमई के तहत छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को भी काफी राहत मिली है।

प्रदेश के 46 उपकोषागार बंद करने का निर्णय

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जब से मैने वित्त मंत्रालय संभाला है, तब से 34 जिलों के 46 उपकोषागार को बंद करने का फैसला लिया जा चुका है। सरकार की कोशिश है कि सरकारी धन के फिजूल खर्च को रोका जाए। वर्ष 1981 में तत्कालीन मुख्यमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मंत्रियों की आमदनी पर सरकार द्वारा टैक्स वहन किए जाने की व्यवस्था शुरू की थी, योगी सरकार ने इसे भी खत्म कर दिया है।

Read More : एनसीआर और लखनऊ समेत यूपी के इन शहरों में फेस मास्क अनिवार्य