Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 107

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाया फैसला

डूंगरपुर : सादिक़ अली : 2 साल पहले एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को जुर्माना और कठोर कारवास की सज़ा मिली। डूंगरपुर जिले के एक थाना सर्कल के एक गाँव मे स्कूल से परीक्षा देकर अपने घर जा रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने फैसला सुनाया।विशिष्ट लोक अभियोजक योगेश जोशी ने बताया कि 18 मार्च 2020 को सागवाड़ा थाना सर्कल के माविता गाँव मे कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की । छेड़छाड़ की वारदात युवक ने तब अंजाम दी जब नाबालिग बोर्ड परीक्षा देकर अपने घर अकेली लौट रही थी। मौका पाकर युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की जो नाबालिग की मर्जी के खिलाफ थी।नाबालिग ने युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उक्त मामले में पॉक्सो कोर्ट डूंगरपुर ने शनिवार को आरोपी युवक लसु उर्फ लक्ष्मण मकवाना के खिलाफ अंतिम सुनवाई में दोषी पाया। कोर्ट ने लसु उर्फ लक्ष्मण को 3 साल कठोर कारावास और 40 हज़ार रुपये जुर्माने से दण्डित किया!

Read More : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, चोरी एवं टेप्टेबाजी के सम्बन्ध में आरोपी गिरफ्तार

कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला

2 साल पहले एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को जुर्माना और कठोर कारवास की सज़ा मिली। डूंगरपुर जिले के एक थाना सर्कल के एक गाँव मे स्कूल से परीक्षा देकर अपने घर जा रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने फैसला सुनाया।विशिष्ट लोक अभियोजक योगेश जोशी ने बताया कि 18 मार्च 2020 को सागवाड़ा थाना सर्कल के माविता गाँव मे कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ की वारदात युवक ने तब अंजाम दी जब नाबालिग बोर्ड परीक्षा देकर अपने घर अकेली लौट रही थी। मौका पाकर युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की जो नाबालिग की मर्जी के खिलाफ थी।नाबालिग ने युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उक्त मामले में पॉक्सो कोर्ट डूंगरपुर ने शनिवार को आरोपी युवक लसु उर्फ लक्ष्मण मकवाना के खिलाफ अंतिम सुनवाई में दोषी पाया।कोर्ट ने लसु उर्फ लक्ष्मण को 3 साल कठोर कारावास और 40 हज़ार रुपये जुर्माने से दण्डित किया!

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, चोरी एवं टेप्टेबाजी के सम्बन्ध में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ : इरफान कुरैशी : प्रदेश में योगी सरकरा की जोरदार वापसी के बाद अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिशा – निर्देश दिए थे। वहीं इस काम को जिम्मेदारी के साथ पालन कर रहे हैं। इस अभियान के दौरान लखनऊ कमिश्नर डी-के ठाकुर दिशा निर्देश पर काम कर रही नाका पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। नाका थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र की नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार एक के बाद सफलता प्राप्त कर रही है। वही अपराधियों के हौसले भी पस्त हुए हैं।

वहीं नाका थाना के अंतर्गत ,6,5,2022,को नाका थाना पुलिस बल द्वारा थाना स्थानीय पर चोरी एवं टेप्टेबाजी के सम्बन्ध में मुकदमा संख्या,90/022/धारा,379/411/IPC/व मुकदमा संख्या,92/022/धारा,379/411/एवं मुकदमा संख्या,51/022/धारा,406/411/IPC/से सम्बन्धित चोरी की गये माल की बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया। नाका पुलिस टीम ने मौके से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की.इसी दौरान थाना प्रभारी ने बड़ी सूझबूझ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार किया।

अन्तर्राजातीय बाइक चोर गैंग के बारे में मिली सूचना

Read More:सिर धड़ से अलग, अधजली लाशें, इलाके में सनसनी

जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगाम लगाए जाने के उद्देश्य शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के दिशा निर्देशन में चेकिंग और गस्त अभियान चलया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जब कोतवाली महरौनी पुलिस बिगत शाम करीब पांच बजे कस्बे के सोजना रोड पर अभियान पर मौजूद थी, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि उसी इलाके में कुछ शातिर बदमाश चहल कदमी कर रहे हैं जो अन्तर्राजातीय बाइक चोर गैंग के सदस्य और उन्होंने जनपद और आपसपास क इलाकों से कई बाईके चुराई हैं जो उनके पास मौजूद हैं।

मुखबिर की सूचना के आधार पर जब पुलिस ने चिन्हित स्थान पर छापामार कार्यवाही की तो वहां से चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक नाबालिग भी है। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने इलाके से चुराई गई बाइकों को भी कबूला । इस दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से कुल एक दर्जन चोरी की हुई मोटरसाइकिलें भी बरामद की।

दूषित पानी का कहर, दूषित पानी पीने से 30 ज्यादा बच्चे बीमार

डूंगरपुर : सादिक़ अली : दूषित पानी से कई बच्चे उल्टी दस्त का शिकार हो रहे है।पीड़ित माँ बाप जलदाय विभाग पर लापरवाही करने के लगाए आरोप।डूंगरपुर नगरपरिषद क्षेत्र के घाँटी मोहल्ले में कई परिवारों के 5 साल से लेकर 12 साल तक के बच्चे उल्टी दस्त का शिकार होकर इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती हो रहे है।उल्टी दस्त से पीड़ित बच्चों के माँ बाप से मिली जानकारी के अनुसार शहर के घाँटी मोहल्ले में 3 दिनों में 30 से अधिक 5 साल से लेकर 12 साल तक के बच्चे उल्टी और दस्त की बीमारी के शिकार हो रहे है।घाँटी मोहल्ला वासियों ने बच्चों के साथ हो रही इस समस्या का कारण जलदाय विभाग द्वारा वितरित दूषित जल है।लोगो ने जलदाय विभाग द्वारा जल वितरण प्रणाली में कही न कही लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। दूषित से कई बच्चो का सरकारी अस्पताल में बच्चों के वार्ड में इलाज चल रहा है तो कई बच्चों का निजी अस्पताल में। सरकारी अस्पताल में बच्चों की बीमारी विशेषज्ञ डॉ गोठी ने भी इस तरह से भारी तादाद में बच्चों में उल्टी दस्त होने के पीछे दूषित पानी पीने से होना बताया है।

Read More : यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप, अभ्यर्थियों ने सीएम योगी से की न्याय की मांग

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप, अभ्यर्थियों ने सीएम योगी से की न्याय की मांग

लखनऊ :  यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा में धांधली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।  मामले में CBI जांच की तेज हो रही है। वहीं जांच में अगर धांधली की पुष्टि हो तो पुनर्परीक्षा और भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।  इस बीच राजधानी लखनऊ में एश आई के अभ्यर्थियों ने एक बार फिर हल्ला बोल दिया है। आपको बताते चले कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती के उन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की नई तिथि जारी कर दी है जिनका पीईटी बारिश के चलते स्थगित कर दिया गया।

उससे प्रदर्शन कारीयों के अंदर गुस्सा जग उठा । अभ्यर्थियों ने प्रदेश के भाजपा कार्यलय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच हुई हल्की फुल्की झड़प भी देखने को मिला है।अभ्यर्थियों ने सीएम योगी से न्याय की मांग कर रहे हैं।

यूपी और बिहार समेत 12 राज्‍यों के लोगों को मिला मौका

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2021 की परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आयोजित की गई थी. इसके लिए 12, 30,498 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. वहीं, बोर्ड की ओर से परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में राज्य के विभिन्न केंद्रों पर 54 पालियों में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 8,07,256 उम्मीदवारों ने भाग लिया था. जबकि ऑनलाइन लिखित परीक्षा के बाद कागजात की जांच, शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से 9534 पदों के मुकाबले अभ्यर्थियों का चयन उनकी श्रेष्ठता एवं यूपी शासन द्वारा निर्गत आरक्षण के नियमों के अधीन किया गया है.

यहां चेक कर सकते हैं अपना रिजल्‍ट

उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती की डीवी/पीएसटी व पीईटी में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

Read More : फिर सक्रिय मोर के शिकारी ,मृत मोर के साथ पकड़ा गया शिकारी

फिर सक्रिय मोर के शिकारी ,मृत मोर के साथ पकड़ा गया शिकारी

झालावाड़ : हरिमोहन चोडॉवत : झालावाड़ जिले की डग थाना पुलिस, एवम् फॉरेस्ट विभाग ने ,संयुक्त कार्यवाही करते हुए,दो शिकारियों के पास से, तीन मृत मोर सहित एक घायल मोर को, पकड़ने में, सफलता हासिल की।डग रेंज अधिकारी दीपेश चौधरी ने बताया की दिनांक छ मई को संध्या के समय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की ,ग्राम डोबडा में किसी कृषक की खेती पर,दो शिकारियों ने तीन मोर को मार दिया,एवम् एक घायल अवस्था में हैं।

जिस पर डग पुलिस एवम फॉरेस्ट विभाग ने ,संयुक्त कार्यवाही करते हुए,ग्राम डोबड़ा पहुंच, कृषक मान सिंह पिता पूर सिह की कृषि भूमि से ,दो शिकारि,जेबुर ,पिता ईश्वर लाल,उम्र49वर्ष,जाति, बैल पहाड़ी ,ग्राम चिंगवा,गुना।एवम् एक नाबालिक, निवासी डग ,जाति पारदी।को गिरफ्तार कर ,उनके पास से ,तीन मोर मृत अवस्था में ,एवम एक घायल मोर को,अपने कब्जे में लिया। जिसको ग्राम सरपंच गोविंद सिंह एवम ग्रामीणों की मदत से डग रेंज पर लेकर आए।जहा डॉक्टर जितेंद्र कनाड़े को बुलाकर घायल मोर का उपचार करवाया।,मृत अवस्था में तीनो मोर का सुबह पोस्ट मार्डम कर खुलासा किया जाएगा ।

घायल मोर को कुत्ते ने काटा

वही ग्रामीण. ने भी कहा की मोर को पहले ही किसी ने घायल किया है.अब वह कौन है यह तो जांच का विषय है. इस पर वन विभाग और पुलिस की सयुंक्त टीम जांच करेगी। ग्रामीणो ने यहाँ भी बताया की खूंखार कुत्ते आये दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना लेते हैं.मोर की यह घटना बांदा नगर के मवाई ग्राम की हैं।

11 शिकारियों को भेझा गया था जेल

ग्रामीणो का कहना हैं की इस गांव मई काफी मोर और हिरन भी हैं. आए दिन शिकारी इन क्षेत्रों मई आतें रहतें है.कुछ दिन पहले काले हिरन का शिकार कुछ शिकारी कर रहे थे। जिसके बाद 11 शिकारियों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया था.और साथ मई एक हिरन भी बरामद हुआ. एक महीने पहले तिंदवारी थाने मे मुकदमा दर्ज किया गया था.

Read More : खौफनाक सड़कों पर मौत का तांडव, पिछले 5 साल में इतने लोगों ने गंवाई जान

खौफनाक सड़कों पर मौत का तांडव, पिछले 5 साल में इतने लोगों ने गंवाई जान

बरेली : बरेली मंडल के बरेली सड़कों ,गंवाई पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर की सड़कों पर सफर करते वक्त काफी सावधानी बरतने की जरूरत है. क्योंकि, यहां की खूनी सड़कों ने पांच वर्ष में 6600 राहगीरों की जिंदगी छीन ली है. इस दौरान 13379 सड़क दुर्घटना (एक्सीडेंट) हुई हैं. हादसों में हजारों लोग घायल हुए हैं. मगर, प्रशासनिक और परिवहन विभाग के अफसरों ने हादसों और उनमें होने वाली मौतों को पहले की वर्षों की अपेक्षा काफी कम बताया है.

जानें किस साल कितने सड़क हादसे हुए

बरेली मंडल में वर्ष 2017 में 3044 एक्सीडेंट हुए हैं. इसमें 1309 लोगों की जान चली गई, जबकि 2018 में 2837 एक्सीडेंट में 1311 की मौत हुई, वर्ष 2019 में 3018 एक्सीडेंट में 1555, वर्ष 2020 में 2084 एक्सीडेंट में 1140 और वर्ष 2021 में 2396 एक्सीडेंट में 1285 लोगों की जान चली गई है. हालांकि, इसमें वर्ष 2020 और वर्ष 2021 में कोरोना के कारण वाहनों का संचालन कम हुआ था. इसलिए भी एक्सीडेंट में कमी आने की संभावनाएं जताई जा रही है.

कमिश्नर ने कहा तुरंत दूर करें रोड की खामियां

सड़क हादसों को रोकने के लिए कमिश्नर आर.रमेश कुमार ने सड़क किनारे दुर्घटना बाहुल्य स्थलों (ब्लैक स्पॉट) पर संबंधित बोर्ड सांकेतिक आदि को प्रमुखता से लगाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि, पुलिस, पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग के अफसर सड़कों पर सर्वे कराकर यातायात मानक अनुसार कमियां मिलने पर तुरंत दुरुस्त करें. स्कूल बसों की नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए. पुरानी जर्जर, बिना फिटनेस की कोई भी बस संचालित ना हो. दुर्घटना में घायलों को अस्पताल ले जाने एवं सहायता करने वालों को गुड सेमेरिटन पुरस्कार देने की बात कही .

कमिश्नर ने कहा कि, माननीय सर्वोच्च न्यायालय गंवाई , केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना आवश्यक है. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के कार्य करने की बात कही. आईजी रमित शर्मा ने स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहनों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए.ए सएसपी रोहित सिंह सजवाण ने वाहन चालकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) के कार्य के बारे में जानकारी दी.

बरेली मंडल के बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर जनपदों में एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक 96,288 वाहन चालकों ने ट्रैफिक नियमों को गंवाई तोड़ा है. इनके चालान किए गए हैं. इसमें हेलमेट ना पहनने के कारण 72,202, सीट बेल्ट न लगाने पर 13,623, ओवर स्पीड में 563, मोबाइल लगाकर ड्राइविंग करने पर 10,42, गलत दिशा में वाहन संचालन पर 8560 का चालान किया गया है.

Read More : नींबू के चक्कर में निलंबित हो गए जेल के सुपरिटेंडेंट

208 के ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल

परिवहन विभाग ने एक साल में वाहन संचालन में लापरवाही पर 208 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल किए हैं. इस अवधि में परिवहन विभाग ने हेलमेट ना पहनने पर 17,977, सीट बेल्ट न लगाने पर 5516, पीयूसी चालान 1035, रिफ्लेक्ट पर 731, ओवर स्पीड में 1557 और बिना डीएल पर 1530 का चालान किया गया है.

नींबू के चक्कर में निलंबित हो गए जेल के सुपरिटेंडेंट

कपूरथला: महंगाई ने पहले ही देश भर में आम लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है. ऐसे में पिछले दिनों नींबू के बढ़े दाम ने लोगों के सिर दर्द को बढ़ा दिया है. लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि एक जेल अधिकारी को नींबू की वजह से सस्पेंड कर दिया गया है तो आपको हैरानी होगी। लेकिन हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है. यह घटना पंजाब के कपूरथला मॉडर्न जेल में हुई। जहां आधा क्विंटल नींबू रुपये की दर से मंगवाया गया। लेकिन ये नींबू कैदियों को कभी नहीं मिले। जांच टीम ने जब दौरा किया तो सभी फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

बंदियों ने पूछताछ में स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी राशन में नींबू नहीं खाया था। जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने तब कपूरथला सेंट्रल जेल अधीक्षक गुरनाम लाल को निलंबित कर दिया था। जांच में गबन और कुप्रबंधन सहित कई अनियमितताओं का भी खुलासा हुआ है। कैदियों की कई शिकायतों के बाद, एडीजीपी (जेल) वीरेंद्र कुमार ने 1 मई को 1 डीआईजी (जेल) और लेखा अधिकारी को जेल का औचक निरीक्षण करने के लिए भेजा। जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता खराब थी और जेल नियमावली में निर्धारित राशि पर्याप्त नहीं थी।

Read More : आईएएस पूजा सिंघल के ठिकानों पर ईडी का छापा, मिला इतना कैश कि अधिकारियों की खुली रह गईं आंखें

जेल में बनी हर चपाती का वजन 50 ग्राम से भी कम था, जिससे संकेत मिलता है कि कुछ क्विंटल आटे का भी गबन किया गया है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जेल अधिकारियों ने सब्जी खरीदने में गलती की है. दरअसल जेल सुपर ने भले ही 5 दिन के लिए सब्जियां खरीदना दिखाया हो, लेकिन कैदी कम दिनों में सब्जी खरीदने की मांग कर रहे हैं.

आईएएस पूजा सिंघल के ठिकानों पर ईडी का छापा, मिला इतना कैश कि अधिकारियों की खुली रह गईं आंखें

डिजिटल डेस्क  : झारखंड कैडर की 2000 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार सुबह देश के विभिन्न हिस्सों में एक साथ 20 जगहों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में भारी मात्रा में कैश की बरामदगी हुई है।

IAS के कई ठिकानों पर छापेमारी

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें सुबह छह बजे छापेमारी कर रही थी। ये छापेमारी नई दिल्ली, मुंबई, जयपुर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मुजफ्फरपुर, रांची और अन्य शहरों में की गई। पूजा सिंघल के दूसरे पति अभिषेक के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल समेत छह जगहों पर तलाशी ली गई। पूजा के पहले पति 1999 बैच के झारखंड में आईएएस अधिकारी हैं।

Read More : अस्मत का लुटेरा निकला बाप, पीड़िता ने बताई आपबीती

25 करोड़ रुपये कैश बरामद

ईडी ने रांची में पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय से 25 करोड़ रुपये कैश बरामद किए। एक कनिष्ठ अभियंता राम विनोद प्रसाद सिन्हा के बयान के बाद छापेमारी की गई। सिन्हा फिलहाल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हिरासत में हैं। बताया जा रहा है कि सिन्हा ने अधिकारियों को बताया कि सिंघल ने दो गैर सरकारी संगठनों, वेलफेयर पॉइंट और प्रेरणा निकेतन को 6 करोड़ रुपये के फंड के लिए बाध्य किया था। इतना ही नहीं पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करते हुए 83 एकड़ वन भूमि पर खनन पट्टा दिया था। पूजा सिंघल पर चतरा, पलामू, खूंटी जिलों में उपायुक्त रहते हुए मनरेगा में अनियमितताएं करने का भी आरोप है।

भाजपा ने लगाया गंभीर आरोप 

गोड्डा से भाजपा के लोक सभा सदस्य निशिकांत दुबे ने आईएएस अधिकारी पर ईडी की कार्रवाई की सराहना की है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीली आंखों वाली नौकरशाह है.’ दुबे ने आरोप लगाया कि पूजा सिंघल ने सीएम के भाई और करीबी रिश्तेदारों को खदानें आवंटित करने के लिए बाध्य किया था.

अस्मत का लुटेरा निकला बाप, पीड़िता ने बताई आपबीती

पटनाः क्या कोई अपनी बेटी के अस्मत का लुटेरा हो सकता है। लोग कहेंगे कि यह कैसा सवाल है। बिहार की एक लड़की ने अपने पिता पर संगीन आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगाई है। उसकी खता सिर्फ इतनी सी थी कि उसने अपने पिता की ज्यादती के खिलाफ मुंह खोला। जिस पिता के हाथ को पकड़ कर उसने चलना सीखा उस कलयुगी पिता अस्मत का लुटेरा बन बैठा। मामला बिहार के समस्तीपुर का है। 18 वर्ष की पीड़िता ने अपने पिता के खिलाफ रेप करने के वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर न्याय की गुहार लगाई है।

आरोपी शख्स शिक्षक
आरोपी व्यक्ति पेशे से शिक्षक है और समस्तीपुर के रोसेरा का रहने वाला है। उनकी 18 साल की बेटी ने उन पर रेप और धमकी देने का आरोप लगाया है. उसने अपने पिता को बेनकाब करने के लिए एक छिपे हुए कैमरे का उपयोग करके हमले का एक वीडियो भी शूट किया। यह मामला तब सामने आया जब बेटी ने अपने पिता के साथ बलात्कार का वीडियो शूट किया और न्याय की मांग करने के लिए क्लिप को सोशल मीडिया पर साझा किया।

Read More : यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

आरोपी शख्स को किया गया गिरफ्तार
रोसेरा अनुमंडल डीएसपी सहियार अख्तर ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने बेटी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सहियार अख्तर ने कहा कि बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अन्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। छापे भी मारे जा रहे हैं, पुलिस ने पिता से पूछताछ की और मामले में अन्य आरोपी का पता लगाने के लिए जांच शुरू की। यह भी आरोप है कि पीड़िता की मां ने हमले का विरोध नहीं किया और उसका मामा उस पर इस घटना पर चुप रहने का दबाव बनाता था।

 

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

मथुरा : मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के हुए हादसे में एक परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। 2 की हालत गंभीर है। मृतकों में बुजुर्ग दंपति, उनके दो बेटे, दोनों की पत्नियां और 6 साल का पोता है। बुजुर्ग दंपति का एक बेटा और 3 साल का एक पोता गंभीर घायल है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में परिवार के 9 लोग सवार थे।ये सभी हरदोई के संडीला इलाके के रहने वाले थे।

अभी नोएडा के सदकपुर इलाके में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी शादी में शामिल होने के लिए हरदोई आए थे, यहां से वापस जाते समय हादसा हुआ। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। पुलिस को आशंका है कि झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। तेज रफ्तार से चल रही वैगन आर गाड़ी आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। पुलिस जब पहुंची तो मौके पर और कोई दूसरा वाहन नहीं था। हादसा नौहझील क्षेत्र में हुआ है।

काफी देर कार में ही तड़पते रहे घायल

पुलिस ने बताया कि सुबह एक वाहन चालक ने डायल-112 को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को क्षतिग्रस्त कार से निकाला। टक्कर में कार का अगला हिस्सा पिचक गया था। ऐसे में कटर से कार को काटकर घायलों को निकाला गया। इस मशक्कत में काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे।पुलिस सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चा है। पुलिस ने बताया कि कार का नंबर UP 16 DB 9872 है।

हरदोई से नोएडा जा रहे थे कार सवार

मथुरा में हादसे का शिकार हुआ परिवार हरदोई के बहादुरपुर-संडीला का रहने वाला था। पूरा परिवार हरदोई में शादी समारोह में शामिल होने के बाद नोएडा वापस जा रहा था। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में राजेश, लल्लू, श्रीगोपाल, संजय, निशा, छुटकी, नंदनी, 6 साल का धीरज और 3 साल का कृष सवार था। राजेश, श्रीगोपाल और संजय सगे भाई हैं।

Read More : फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 5 IAS और 7 PCS अफसरों का ट्रांसफर

हादसे में लल्लू और उनकी पत्नी छुटकी सहित दो बेटे राजेश और संजय, दो बहू निशा और नंदनी और 6 साल के पोते धीरज की मौत हो गई। लल्लू का एक बेटा श्रीगोपाल और 3 साल का पोता कृष गंभीर घायल है। मथुरा के इस दर्दनाक हादसे में सीएम योगी ने दुख जताया है। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 5 IAS और 7 PCS अफसरों का ट्रांसफर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 5 आइएएस अफसर और 7 पीसीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। श्रावस्ती सीडीओ ईशान प्रताप सिंह और गोंडा सीडीओ शशांक त्रिपाठी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।आजमगढ़ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार को मुख्य विकास अधिकारी गोंडा बनाया गया है। बागपत के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह को श्रावस्ती का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वही, अन्नपूर्णा गर्ग को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का अपर प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

वहीं पीसीएस अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को सीएम का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। अवनीश सक्सेना को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।

देखें इन आईएएस अफसरों की तबादला लिस्ट

श्रावस्ती सीडीओ ईशान प्रताप सिंह और गोंडा सीडीओ शशांक त्रिपाठी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। आजमगढ़ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार को मुख्य विकास अधिकारी गोंडा बनाया गया है। बागपत के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह को श्रावस्ती का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वही, अन्नपूर्णा गर्ग को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का अपर प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं पीसीएस अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को सीएम का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। अवनीश सक्सेना को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।

यहां देखें पीसीएस अधिकारियों की तबादला लिस्ट

जिन सात PCS अधिकारियों का ट्रांसफर किए गए हैं, उनमें नागरिक उड्डयन निदेशालय में प्रभारी अपर निदेशक (प्रशासन) विश्व भूषण मिश्र को अपर निदेशक (प्रशासन) विश्व भूषण मिश्र को अपर आयुक्त वाराणसी मंडल बनाया गया। इसी तरह, अमेठी में अपर जिलाधिकारी (राजस्व एवं वित्त) सुशील प्रताप सिंह को नागरिक उड्डयन निदेशालय में प्रभारी अपर निदेशक (प्रशासन) बनाया गया है। लखनऊ में सहायक राज्य संपत्ति अधिकारी अजित कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमेठी बनाया गया है।

Read More : लखनऊ में मिली सिर कटी लाश, अवैध संबंध में हत्या की आशंका

 

 

लखनऊ में मिली सिर कटी लाश, अवैध संबंध में हत्या की आशंका

लखनऊ : लखनऊ के गुंडबा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर चौकी व थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या के पीछे अवैध संबंध में हत्या के बिंदु पर पड़ताल कर रही है।

एडीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि खत्री चौकी के क्षेत्र में पड़ने वाले जाहिरापुर मोहल्ले में खाली प्लाट में एक युवक का शव मिला। उसका सिर कटा हुआ था। प्लाट में घास उगी होने से शव किसी को दिखाई नहीं दिया। मृतक के शरीर पर पिंक कलर की शर्ट व नीली जींस थी। शव देख कर लगता है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां पर ठिकाने लगाया गया है। युवक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

देखी गई सीसीटीवी की फुटेज

प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कहीं और किए जाने के बाद शव यहां लाकर फेंकना प्रतीत हो रहा था। फिलहाल पुलिस शव की पहचान के प्रयास में जुटी थी। डीसीआरबी से गुमशुदा लोगों की डिटेल जुटाई गई। मुख्य मार्गों से जाहिरापुर मोहल्ले तक पहुंचने के लिए आने वाले रास्तों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी जांच की गई। मृतक के पास से मिले नंबरों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची जिसके बाद हत्या का खुलासा हो सका।

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने बताया गुडंबा में सिर कटी लाश की पुलिस ने अथक प्रयास के बाद मृतक पहचान की मृतक की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र सिंह चौहान के रूप में उसकी पत्नी आशा देवी ने की। मृतक पेंटर था। एडीसीपी ने बताया कि अभियुक्त श्रीकांत उर्फ पिंकू सीतापुर का रहने वाला है जिस पर बलात्कार का मामला चल रहा है। वह जेल से बाहर था और उस पर गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके थे। जेल जाने से बचने के लिए अभियुक्त ने मृतक को पहले शराब पिलाई नशे में होने के बाद उसने अपने कपड़े मृतक को पहना दिए और उसके बाद आरी से गला काट दिया।

Read More : सपा विधायक आजम खान की रिहाई का सपना टूटा

सपा विधायक आजम खान की रिहाई का सपना टूटा

रामपुर : सुरेश कुमार :  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान पिछले 27 महीनों से सीतापुर जेल में बंद हैं 87 मामलों ऐसे 86 में जमानत मिल चुकी है लेकिन एक मामले में पिछले 5 माह से इलाहाबाद उच्च न्यायालय में फैसला सुरक्षित है। अपनी इस लाचारगी पर आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया जिसपर आज ही सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय द्वारा निर्णय सुनाए जाने में देरी पर कड़े तेवर दिखाए।

इसके बाद आजम खान के जेल से रिहाई की उम्मीद जताई जाने लगी थी लेकिन तू डाल डाल और मैं पात पात की कहावत को चरितार्थ करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2020 से धारा 420 के अंतर्गत रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहे मामले में दाखिल किए गए आरोप पत्र पर पुन: विवेचना कर आजम खान को गंभीर धाराओं का आरोपी बना दिया है। अदालत ने इस मामले में आजम खान को न्यायिक अभिरक्षा में रखते हुए पेशी के लिए 19 मई की तरीख तय की है तब तक आजम खान की रिहाई मुमकिन नहीं होगी। ऐसे में जल्दी ही आजम खान को सलाखों से बाहर देखने का ख्वाब देख रहे उनके समर्थकों के लिए बड़ा झटका है।

जानिए क्या था पूरा मामला

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान पिछले 27 महीनों से सीतापुर जेल में बंद हैं और रिहाई के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे है। उन पर लंबित 87 मामलों में से 86 में उनको जमानत मिल चुकी है केवल एक मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पिछले 5 माह से फैसला सुरक्षित रखा हुआ है।

बीते दिनों आजम खान के वकील इस लाचारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गए थे जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी कड़े तेवर दिखाते हुए हाई कोर्ट को इसपर जल्द फैसला सुनाने की हिदायत दी। ऐसे में माना जा रहा था कि आजम खान जल्द ही सलाखों से बाहर आ सकेंगे लेकिन आजम खान की रिहाई का ख्वाब जल्दी ही टूट गया क्योंकि रामपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में सन 2020 से चल रहे मुकदमे में जिसमें आरोप था कि आजम खान के ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे रामपुर पब्लिक स्कूल की तीन अलग-अलग शाखाओं के लिए कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर गलत तरीके से मान्यता प्राप्त कर ली गई थी।

चार्जशीट पर सवाल खड़े करते हुए इस मामले में आजम खान को भी आरोपी बनाए जाने की मांग

हालांकि पुलिस ने इस मामले में अदालत में आरोपपत्र भी दाखिल करते हुए आजम खान की पत्नी डॉक्टर तजीन फातमा को धारा 420 के अंतर्गत आरोपी बना दिया था लेकिन इस मामले के शिकायतकर्ता और भारतीय जनता पार्टी के नेता आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट पर सवाल खड़े करते हुए इस मामले में आजम खान को भी आरोपी बनाए जाने की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले में अतिरिक्त विवेचना करने के लिए अदालत से अनुमति मांगी और अदालत की अनुमति के आधार पर इस मामले में विवेचना की तो कई मामले नियम के विरुद्ध पाए गए जिसमें नेशनल बिल्डिंग कोड के अंतर्गत जिस अधिकारी की एनओसी लगाई गई थी उसने अपना पत्र होने से इनकार कर दिया।

इस दस्तावेज को कूट रचित मानते हुए पुलिस ने पुन की गई विवेचना में अब आजम खान के विरुद धारा 420 467 468 471 और 120 बी के अंतर्गत आरोप पत्र दाखिल किया है। यह भारतीय दंड संहिता की बेहद गंभीर धाराएं है धोखाधड़ी कूट रचित दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक षड्यंत्र जैसे गंभीर मामलों में लगाई जाती हैं और इनमें उम्र कैद तक का प्रावधान है .

भाजपा नेता आकाश सक्सेना उर्फ हनी के मुताबिक देखिए 2020 में जब हमारे द्वारा इनके कई शिकायते थी उसमें एक शिकायत यह भी थी कि आजम खान ने जो रामपुर पब्लिक स्कूल कि जो मान्यताएं ली थी उसमें कई सरकारी कागज कुछ ऐसे थे उसमें एक स्कूल के नाम जारी करवा कर और 3-3 स्कूलों की उसमे मान्यताये ली गई थी चाहे वह फायर की एनओसी रही हो यह नेशनल बिल्डिंग कोड के कुछ सर्टिफिकेट होते हैं

Read More : फिर महंगा हो गया घरेलू गैस सिलेंडर, एक हजार रुपये तक पहुंच गई कीमत

फिर महंगा हो गया घरेलू गैस सिलेंडर, एक हजार रुपये तक पहुंच गई कीमत

नई दिल्लीः आम जनता को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस (14.2 किलो) सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी। इससे पहले मार्च 2022 में घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी।

इसी महीने की एक तारीख को तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस के दाम में 102.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। ये दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़ाए गए थे। दाम में बढ़ोतरी के बाद नीले रंग के इस सिलेंडर की नई कीमत दिल्ली में अब 2355.50 रुपये है। पहले इसकी कीमत 2253 रुपये थी।

वहीं, 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी 655 रुपये है। एक महीने पहले एक अप्रैल को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले एक मार्च को 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 105 रुपये बढ़ी थी, जबकि 22 मार्च को 9 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

Read More:ईडी ने राहुल गांधी को 13 जून को पूछ-ताछ के लिए बुलाया, कांग्रेस ने केंद्र पर किया वार

1 मई को कमर्शियल गैस कैलेंडर 104 रूपये महंगा हुई थी

इस महीने की पहली तरीक़ को कमर्शियल गैस कैलेंडर की कीमत मे उछाल आया था.1 मई को 19 किलो वाले एलपीजी गैस कैलेंडर के भाव में 104 तक का इज़ाफ़ा किया था.बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मई 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस का दाम 102.50 रुपये बढ़कर 2355. 50 प्रति कैलेंडर हो गया था| कोलकाता का भाव 2455 रुपये ,मुंबई का 2307 और चेन्नई का 2508 रुपये हप गया था.

1 अप्रैल को कमर्शियल गैस कैलेंडर 268 रुपये महंगा हुआ था

इससे पहले 1 अप्रैल को कमर्शियल गैस कैलेंडर के दाम 268. 50 रुपये तक बड़े थे.बढ़ोतरी के बाद 1 अप्रैल को दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस कैलेंडर का भाव 2253 रुपये,कोलकाता में 2351. 50 रुपये,मुंबई में 2205 रुपये और चेन्नई में 2406 रुपये हो गया|

Read More : मध्‍य प्रदेश के इंदौर में तीन मंजिला इमारत में लगी आग, 7 जिंदा जले

मध्‍य प्रदेश के इंदौर में तीन मंजिला इमारत में लगी आग, 7 जिंदा जले

इंदौर : मध्‍य प्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई जिसमें झुलसकर 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं आग की चपेट में आने से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों को नजदीक के अस्‍पताल में ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

सात लोग जिंदा जले

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर की स्वर्णबाग कॉलोनी में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में आकर सात लोग जिंदा जल गये. दो मंजिला मकान में आग लगने से यह भयावह अग्निकांड हुआ जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि जहां आग लगी वह कॉलोनी इंदौर के विजय नगर इलाके में स्थित है.

आग पर पाया गया काबू

खबरों की मानें तो आग लगने की घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात में हुई. आनन-फानन में आग की सूचना फायर ब्रिगेड के साथ-साथ विजय नगर थाने को दी गई. इसके तुरंत बाद आग बुझाने का प्रयास किया जाने लगा. फिलहाल आग पर काबू पाया जा चुका है. पुलिस ने मृतकों के शव एमवाय अस्पताल भेज दिया है.

पुलिस ने दी जानकारी

इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा ने न्‍यूज एजेंसी एएनआई को जानकारी दी कि मध्य प्रदेश के इंदौर में दो मंजिला इमारत में लगी आग में सात लोगों की मौत हो गई है.

क्‍या कहा दमकल अधिकारी ने

मध्य प्रदेश के इंदौर में दो मंजिला इमारत में आग लगने की खबर को लेकर एक दमकल अधिकारी ने कहा कि हो सकता है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो. आग पर काबू पाने में हमें 3 घंटे का समय लगा.

नींद में थे लोग

खबरों की मानें तो इमारत में ज्‍यादातर किरायेदार रहते थे और मृतक अधिकांश किरायेदार ही हैं. आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया. किसी को संभलने मौका भी नहीं मिल पाया. नींद से जागे लोग कुछ समझ पाते तब तक कुछ की जिंदा जलने से मौत हो गई जबकि कुछ की दम घुटने से जान चली गई.

Read More : खाने को लेकर बारातियों और घरातियों में जमकर हुई मारपीट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं.

खाने को लेकर बारातियों और घरातियों में जमकर हुई मारपीट

बहराइच: अशोक सोनी: फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मलूकपुर दरगाही में शुक्रवार को रिसिया थाना क्षेत्र से बारात आई। दावत ए वलीमा के दौरान खाने को लेकर बवाल शुरू हो गया। बारातियों और घरातियों में जमकर मारपीट हुई। घराती पक्ष से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्ष से जानकारी ली। हालांकि बाद में दोनों पक्ष में सुलह का दावा ग्राम प्रधान ने किया है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मलूकपुर दरगाही निवासी सलीम की बेटी का विवाह रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम नौवा गांव निवासी जुबेर पुत्र जमील के साथ तय हुआ था। शुक्रवार को जमील बारात लेकर पहुंचा। दोपहर में तीन बजे के आसपास दावत ए वलीमा में खाना को लेकर बारातियों का विवाद शुरू हो गया। लड़के पक्ष के लोग नाराज हो गए। सभी ने जमकर मारपीट की। टेंट में लगी कुर्सियां एक दूसरे पर फेंक कर मारने लगे। विवाह कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ।

Read More:8 साल से नहीं बनाए संबंध और कितना इंतजार करे बीजद नेता अनुभव मोहंती?

बारातियों की पिटाई में लड़की पक्ष से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्ष से लिखापढ़ी की। इसके बाद पुलिस चली गई। ग्राम प्रधान मुन्ना ने बताया कि खाना को लेकर विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्ष में सुलह हो गया। लड़की की विदाई कर दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया। उनका कहना है कि वह सड़क पर ही टहल रहे हैं। कहीं मारपीट नहीं हुई है।

Read More : आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई रस्म

आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई रस्म

धौलपुर : ओमप्रकाश वर्मा : धौलपुर आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई रस्म, फिर गाये शगुन के गीत भवा साहब के बाड़े स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर जब महिलाओं द्वारा शगुन के गीत गाए गए तो आसपास की महिलाओं ने भी पहुंच कर अपनी भागीदारी निभाई। आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म अदा की गई। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ आसपास की महिलाओं ने भी भाग लिया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि इस दौरान गर्भवती महिलाओं को बताया कि इस समय पर उन्हें किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर खाने-पीने जैसी चीजें भी बताई गई। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को विभिन्न प्रकार की सावधानियों को भी बताया गया। इसके बाद अंत में बच्चों में फल का वितरण किया गया।

विभिन्नकेंद्रों पर हुई रस्म

शहरकी विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। प्रगति नगर, राजारेडी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय में चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का आयोजन किया गया। इसमें कौशल्या, सीता, रेहाना, पूजा की विधिवत मंगलगीत के साथ गोद भराई की गई।

उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ता इंद्रा शर्मा रजनीबाला भाटी ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुए कार्यक्रम में टीकाकरण भी किया गया। इसी तरह हाउसिंग बोर्ड स्थित कच्ची बस्ती आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। केंद्र पर रंगोली सजाई गई तथा गोद भराई की रस्म की गई। वार्ड 10 के आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवतियों पिंकी सैन, विजय लक्ष्मी, बीना, नेहा सरिता विजयवर्गीय की गोद भराई की गई। इस दौरान कार्यकर्ता शांति जैन, सहायिका पार्वती, सहयोगिनी प्रेमलता शर्मा शामिल थे।

Read More : अलवर जोधपुर दंगे के बाद जाग्रत हुई राजस्थान पुलिस, बिना समय गवाहे घटना स्थल पहुंचेगा चेतक

अलवर जोधपुर दंगे के बाद जाग्रत हुई राजस्थान पुलिस

बाँसवाड़ा : सादिक़ अली : बाँसवाड़ा अलवर ओर जोधपुर में हुई धार्मिक कार्यक्रम में अपराध,दंगे के बाद लगातार पुलिस पर समय पर नही पहुचने के आरोप लगाते थे ।इन दोंनो जिले में हुए दंगा फ़सात को देख अब राजस्थान पुलिस ने अब बाँसवाड़ा के लिए बिना समय गवाहे बाँसवाड़ा पुलिस बेड़े में चेतक को शामिल किया है।इस वाहन में ASI रेंक से लगाकर फूल स्टाफ ऐनी टाइम चेतक में सवार रहेगा जब भी शहर के किसी कोने में अगर कोई विवाद गलत गतिविधि कि सूचना मिलते ही चेतक घटना स्थल पर बिना समय गवाहे मौके पर पहुचेगा ओर अपराध को नियंत्रित करने में सक्षम होगा.

बिना समय गवाहे घटना स्थल पहुंचेगा चेतक

चेतक शहर जोधपुर के विभिन चिनिहत मार्ग पर खड़ा रहेगा चेतक वाहन दो शिफ्ट में काम करेगा जिसका सीधा तालुक कंट्रोल रूम से ही है ।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने पुलिस बेड़े में शामिल चेतक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया वही डीवाईएसपी सूर्य वीर सिह ने बताया कि चेतक अब कम समय मे घटना स्थल पहुचा जाएगा पहले जो पुलिस पहुचने में समय लगता था अब उसी को मध्य नजर रखते हुए समय कि बचत को देखते हुए चेतक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

अब तक चेतक कि बड़े शहरो में तैनातगी होती थी लेकिन अब बाँसवाड़ा में भी चेतक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है जल्द की चेतक वाहन के लिए एक नम्बर भी जारी किया जाएगा जिससे जनता कोई भी घटना सीधी चेतक वाहन में तैनात पुलिस को मिल जाये ताकि चेतक बिना समय गवाए मौके पर पहुचा जाए।

मुकदमा दर्ज कराया

धन्नाराम बोले- सिर में लगी चोट के वीडियो को फेक बताकर पुलिस की छवि को खराब कर रहे हैं। सरदारपुरा थाने में खुद की छवि और राजस्थान पुलिस की साख खराब करने पर मुकदमा दर्ज कराया।

Read More : पकड़ाया डॉन देवा गुर्जर हत्याकांड का मुख्य आरोपी, जानिए कहां छिपकर बैठा था

एक महीने बाद गिरफ्तार देवा गुर्जर हत्याकांड के मास्टरमाइंड भैरू गुर्जर

कोटा : अनुभव मित्तल : हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर के मास्टरमाइंड भैरू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोटा पुलिस ने उसे मंदाना इलाके से पकड़ा। आरोपी भैरू हत्याकांड का मास्टर माइंड और मुख्य आरोपी बाबू गुर्जर का भाई भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भैरू गुर्जर की अवैध संपत्ति को जब्त करने के लिए कोटा जिला प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली थी. देवा की हत्या के मामले में पुलिस अब तक 25 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।देवा गुर्जर हत्याकांड का मास्टरमाइंड भैरू गुर्जर एक महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस के छापा मारने से पहले ही वह अपने ठिकाने से भाग जाता था। गुरुवार को पुलिस ने उसे मंदाना क्षेत्र के जंगलों से गिरफ्तार किया.

जानकारी के मुताबिक डॉन देवा और बाबू गुर्जर दोनों अच्छे दोस्त थे. दोनों साथ में काम भी करते थे। लेकिन, बाद में बाबू गुर्जर और उनके भाई भैरू ने गुर्जर देव को मारने की योजना बनाई। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड भैरू गुर्जर को ही बताया जा रहा है।

Read More : कर्क, तुला और धनु राशि वाले रहें सावधान, जानिए आज का राशिफल

क्या है पूरा मामला

4 अप्रैल को रावतभाटा में हथियार लेकर आए बदमाशों ने डॉन देवा गुर्जर पर हमला कर दिया था। इस हमले में वह मारा गया था। हत्या के बाद लोगों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा भी किया था। इस मामले में पुलिस अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

एक माह से दे रहा था पुलिस को चकमा

डॉन देवा गुर्जर की हत्या करने के बाद पुलिस लगातार अपराधियों को पकड़ने में लगी हुई थी। लेकिन इस हत्याकांड में भैरू गुजर्र भी शामिल है, इस बारे में पुलिस को जब तक पता लगता भैरू पुलिस की पकड़ से काफी दूर जा चुका था। वो लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। इसी बीच पुलिस और जिला प्रशासन को आरोपी भैरू गुर्जर द्वारा जमा की गई अवैध संपत्ति के बारे में पता चला था। जिसके बाद प्रशासन ने भैरू गुर्जर की अवैध संपत्ति को जब्त करने की तैयारी कर ली। लेकिन भैरू लगातार पुलिस को चकमा देता रहा।

कर्क, तुला और धनु राशि वाले रहें सावधान, जानिए आज का राशिफल

7 अप्रैल को गुरुवार  साथ चैत्र मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है जो रात 8 बजकर 34 मिनट तक कर्क, तुला और धनु राशि वाले रहें सावधान उसके बाद सप्तमी तिथि लग रही है। माता दुर्गा की छठी विभूति मां कात्यायनी की आराधना की जाती है। राशिफल के जीवन में नई उम्मीदें लेकर आएगा।

मिथुनः

कोई नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन बढ़िया है. खानपान की लापरवाही के चलते स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. वाणी पर संयम रखें, विवाद हो सकता है.

कर्कः

किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से विवाद हो सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखें. किसी पुराने मित्र के मिलने से बचपन की याद ताजा हो सकती है. लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.

सिंहः

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. ऑफिस में लोग आपके कार्यो से आपकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं. अचानक धन लाभ होगा. खर्चों में वृद्धि होगी. जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं.

कन्याः

प्रेम के रिश्तों में मजबूती आएगी. आज आपको कोई प्रपोज कर सकता है. कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी. कारोबार में लाभ होगा. छोटी-छोटी गलतियों पर ध्यान दें. आर्थिक तंगी के चलते परेशान रह सकते हैं.

तुलाः

आज आपको सावधान रहने की जरूरत है. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. वाहन चलाने में सावधानी बरतें. चोट लगने की संभावना है. कारोबार में हानि हो सकती है. कहीं भी निवेश करने से पहले लोगों से सलाह जरूर लें.

वृश्चिकः

दोस्तों की सहयोग से लंबे समय से अटका हुआ कार्य संपन्न होगा. ऑफिस के काम के चलते लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. कारोबार में लाभ होगा. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. सुबह स्नान करने के बाद केले के पेड़ में जल अर्पित करें.

धनुः

धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. सावधान रहें, विश्वासघात हो सकता है. कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. क्रोध को काबू में रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है. वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

मकरः

किसी छोटे से विवाद से आज का समय व्यर्थ हो सकता है. दूसरों के प्रति बुरा बर्ताव आपको नुकसान पहुंचा सकता है. कारोबार में लाभ होगा. कोई नई योजना बना सकते हैं. अनावश्यक धन खर्च हो सकता है.

Read More : अधिकारियों के खिलाफ किसान नेताओं ने खोला मोर्चा, शुरू किया धरना

कुंभः

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्रों में सफलता मिलेगी. ऑफिस में आज आपकी प्रशंसा हो सकती है. ज्यादा समय परिवार के साथ व्यतीत करें. धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं. जीवनसाथी के डिमांड के चलते खर्चों में वृद्धि होगी.

मीनः

किसी पुरानी समस्या के चलते मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं. नया बिजनेस शुरू करने के लिए आज का दिन बढ़िया है. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. शत्रुओं से सावधान रहें. जीवनसाथी से तकरार संभव है.

पंचांग: बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है, पढ़ें गुरुवार का पंचांग

आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है। आज मृगशिरा नक्षत्र है। नवरात्र का व्रत बहुत ही अनन्त पुण्य होता है गुरुवार व खष्ठी का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। गुरु व चंद्रमा के जप का दिवस है।

आज का पंचांग 07 अप्रैल 2022 

दिनांक 07 अप्रैल 2022
दिवस गुरुवार
माह चैत्र, शुक्ल पक्ष
तिथि खष्ठी
सूर्योदय 06:07am
सूर्यास्त 06:43 pm
नक्षत्र मृगशिरा
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि वृष 09:11am तक फिर मिथुन
करण कौलव
योग
सौभाग्य

Read More : अधिकारियों के खिलाफ किसान नेताओं ने खोला मोर्चा, शुरू किया धरना

अभिजीत मुहूर्त 12:07 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:27 pm से 03:18 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:58 pm से 06:25 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

सूर्य और चंद्रमा का समय

  1. सूर्योदय – 6:17 AM
  2. सूर्यास्त – 6:40 PM
  3. चन्द्रोदय – Apr 07 10:13 AM
  4. चन्द्रास्त – Apr 08 12:19 AM

अशुभ काल

  1. राहू – 2:02 PM – 3:35 PM
  2. यम गण्ड – 6:17 AM – 7:50 AM
  3. कुलिक – 9:23 AM – 10:56 AM
  4. दुर्मुहूर्त – 10:25 AM – 11:14 AM, 03:22 PM – 04:11 PM
  5. वर्ज्यम् – 08:09 AM – 09:57 AM

शुभ काल

  1. अभिजीत मुहूर्त – 12:04 PM – 12:53 PM
  2. अमृत काल – 12:47 PM – 02:35 PM
  3. ब्रह्म मुहूर्त – 04:41 AM – 05:29 AM
आनन्दादि योग
  1. मृत्यु Upto – 10:41 PM
  2. काण

सूर्या राशि

  1. सूर्य मीन राशि पर है

चंद्र राशि

  1. चन्द्रमा अप्रैल 07, 09:10 AM तक वृषभ राशि उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा

चन्द्र मास

  1. अमांत – चैत्र
  2. पूर्णिमांत – चैत्र
  3. शक संवत (राष्ट्रीय कलैण्डर) – चैत्र 17, 1944
  4. वैदिक ऋतु – वसंत
  5. द्रिक ऋतु – वसंत

Chandrashtama

  1. 1. Chitra Last 2 padam, Swati , Vishaka First 3 padam

करोड़ो की बेश कीमती अराक्षित जमीन पर भूमाफियाओं ने किया कब्जा

अमेठी :राजेश सोनी : यूपी में दोबारा योगी सरकार बनने के बाद भू माफियाओं पर एक बार फिर शासन-प्रशासन ने शिकंजा कस जा रहा है। तो दुसरी तरफ भूमाफियाओं का काम और भी तेज हो गई है । वहीं राजस्व अभिलेखों में दर्ज सुरक्षित जमीन की जिन्हें रखवाली का जिम्मा है उन्हीं पर सरकारी जमीन पर कब्जा कराने के आरोप लग रहे हैं।

जिम्मेदार अधिकारी सरकारी जमीनों पर कब्जा कर निर्माण कर रहे भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हीं की पैरवी करते फिर रहे हैं। करोड़ो की बेश कीमती अराक्षित जमीन पर कब्जा कर अराक्षित जमीन पर अवैध तरीके से स्कूल और मार्केट बनवाया ।इस मामसे में उपजिला अधिकारी से शिकायत के बाद भी कार्यवाई नही हुई। अमेठी कोतवाली के माँगा पुर भीम गाँव का मामला।

जिले में ओरछा क्षेत्र की सबसे अधिक भूमि सरकारी घोषित

निवाड़ी में 100 करोड़ से अधिक की भूमि सरकारी दस्तावेजों में शामिल हो गई है। करीब 240 एकड़ जमीन पर भू-माफिया का अवैध कब्जा था। भूमाफियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर करोड़ो की बेशकीमती जमीनों पर कब्जे कर लिए थे। इनमें ज्यादातर बेशकीमती जमीने पर्यटन नगरी ओरछा की हैं जिनकी निवाड़ी कलेक्टर ने जांच कर सभी को सरकारी घोषित कर दिया है।

गौरतलब है कि निवाड़ी में अवैध कब्जे को लेकर कलेक्टर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। अब तक करीब 43 प्रकरणों में कार्रवाई की गई है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि ऐसे 43 प्रकरण हैं जिनमें करीब 235 एकड़ से अधिक भूमि को सरकारी संपत्ति में शामिल किया गया है यह भूमि पहले सरकारी थी, लेकिन विभिन्न कारणों या अवैध तरीके से निजी लोगों ने कब्जा कर लिया था। इस भूमि की बाजारु कीमत करीब सवा सौ करोड़ रुपए से ज्यादा है।

निवाड़ी जिले के ओरछा तहसील में आने वाले प्रतापपुरा में 9 बबेड़ी जंगल में, 15 ओरछा खास में, 7 रूदमकोरा में, 7 जिजौरा में, 1 कुम्हरा की जमीनों को सरकारी घोषित किया गया है। इनमें कई उद्योगपतियों की सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की जमीनें शामिल हैं। जिसे बिना अनुमति के कूट रचित दस्तावेजों के जरिए अपने कब्जे में ले लिया गया था। प्रशासनिक कार्यवाही के बाद सफेदपोश समेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Read More : यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा उत्तराखंड पुलिस का इनामी लुटेरा