Skip to content
  • Wednesday, July 22, 2026

  • होम
  • लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • सिनेमा
  • खेल
  • जॉब
  • एजुकेशन
  • टेक न्यूज़
  • लाइफ स्टाइल
  • सरकारी योजना
  • करियर
  • धर्म
  • राशिफल
  • व्यापार
  • सम्पादकीय
  • हेल्थ
  • वायरल
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • रिहा होते ही कैदी ने जेल के खाते से उड़ाए 30 लाख, मचा हड़कंप
रिहा होते ही कैदी ने जेल के खाते से उड़ाए 30 लाख, मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश क्राइम

रिहा होते ही कैदी ने जेल के खाते से उड़ाए 30 लाख, मचा हड़कंप

11/10/2025
एम० आई० मंसूरी

आजमगढ़ मंडलीय कारागार में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां निरुद्ध एक बंदी ने जेल प्रशासन की लापरवाही का फायदा उठाते हुए जेल की केनरा बैंक की चेकबुक गायब कर दी। रिहा होने के बाद उसने उसी चेकबुक का इस्तेमाल करते हुए कई बार जेल के सरकारी खाते से लगभग 30 लाख रुपये निकाल लिए है।

पत्नी के हत्या के मामले में गया था जेल

जानकारी के अनुसार, अपनी पत्नी की हत्या के मामले में रामजीत यादव उर्फ संजय निवासी ग्राम जमुआ शाहगढ़ थाना बिलरियागंज जेल गया था। रामजीत को 24 फरवरी 2023 को जेल में डाला गया था। वहीं 20 मई 2024 को उसकी जमानत होने पर वह जेल से रिहा हो गया। रिहाई के दौरान उसने जेल के सरकारी खाते की केनरा बैंक शाखा की चेकबुक चुरा ली, जिसका संचालन जेल अधीक्षक के नाम से होता है।

जेल से निकलने के बाद निकाले 30 लाख रुपये

रिहाई के अगले ही दिन यानी 21 मई 2024 को उसने पहली बार 10 हजार रुपये निकाले। इसके बाद फिर उसने 22 मई को 50 हजार रुपये और चार दिन बाद 1.40 लाख रुपये निकाल लिए। वह लगातार फर्जी दस्तखत कर बैंक से रकम निकालता रहा, लेकिन जेल प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। 22 सितंबर 2025 को जब उसने 02 लाख 60 हजार रुपये और निकाले, तब जेल अधीक्षक आदित्य कुमार सिंह को मामले की जानकारी हुई।

चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

इसके बाद जेल अधीक्षक ने वरिष्ठ लेखा प्रभारी मुशीर अहमद से पूछताछ की, तो उन्होंने इस निकासी से इनकार कर दिया। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने पर खुलासा हुआ कि रामजीत यादव खुद को जेल का ठेकेदार बताकर जेल अधीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से धन निकाल रहा था। जेल अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली आजमगढ़ में चार आरोपियों रामजीत यादव उर्फ संजय, शिव शंकर उर्फ गोरख, वरिष्ठ सहायक मुशीर अहमद और चौकीदार अवधेश कुमार पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Read More :  पवन सिंह बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बोले- पार्टी का सच्चा सिपाही हूं

Tags: Akhilesh Yadav, Azamgarh, BJP, CM yogi, Congress, India, Jail, Lucknow, Prisoner withdraws Rs 30 lakh from jail account, rahul gandhi, SP, Uttar Pradesh, YOGI

Post navigation

पवन सिंह बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बोले- पार्टी का सच्चा सिपाही हूं
पाक पर अफगानिस्तान का कहर, 58 पाक सैनिक ढेर, 25 चौकियों पर कब्जा

Search

Recent Posts

  • लखनऊ हादसे के बाद कानपुर में एक्शन, 16 कोचिंग सेंटर सील
  • राम मंदिर में चढ़ावा गिनने वाले कर्मियों के लिए नया ड्रेस कोड, वर्दी में नहीं होगी जेब
  • एसआईटी रिपोर्ट से हलचल, चढ़ावा चोरी मामले के विस्तृत तथ्य और साक्ष्य जोड़े गए
  • देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में शुरू हुई नीट यूजी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • अमेरिका-ईरान डील पर संकट के बादल, होर्मुज स्ट्रेट फिर पूरी तरह बंद
  • चढ़ावा में चोरी हुई तो ऊंगली ट्रस्ट ही नहीं सरकार की तरफ – बृजभूषण शरण सिंह
  • सपा में होगी बड़ी टूट, सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर का बड़ा दावा
  • ओवैसी करेंगे सालार गाजी की दरगाह से चुनावी शंखनाद, रैली कल
  • सपा अध्यक्ष की पुत्री के खिलाफ टिप्पणी पर सीएम योगी गंभीर, दिया ये आदेश
  • राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग

You May Have Missed

उत्तर प्रदेश

लखनऊ हादसे के बाद कानपुर में एक्शन, 16 कोचिंग सेंटर सील

23/06/2026
एम० आई० मंसूरी
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर में चढ़ावा गिनने वाले कर्मियों के लिए नया ड्रेस कोड, वर्दी में नहीं होगी जेब

23/06/2026
एम० आई० मंसूरी
उत्तर प्रदेश

एसआईटी रिपोर्ट से हलचल, चढ़ावा चोरी मामले के विस्तृत तथ्य और साक्ष्य जोड़े गए

21/06/2026
एम० आई० मंसूरी
एजुकेशन देश

देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में शुरू हुई नीट यूजी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

21/06/2026
एम० आई० मंसूरी
Copyright © 2026
Privacy Policy
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress