Home देश यूएई में यूपी की शहजादी खान को दे दी गई फांसी, सरकार ने दी जानकारी……

यूएई में यूपी की शहजादी खान को दे दी गई फांसी, सरकार ने दी जानकारी……

यूएई में यूपी की शहजादी खान को दे दी गई फांसी, सरकार ने दी जानकारी……
यूएई में यूपी की शहजादी खान को दे दी गई फांसी, सरकार ने दी जानकारी......

यूपी की महिला शहजादी खान को यूएई में फांसी की सजा पर मुहर लग गई है। दिल्ली हाईकोर्ट को मामले की सुनवाई के दौरान खुद विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय ने कोर्ट को बताया कि शहजादी खान को विगत 15 फरवरी को फांसी दे दी गई थी। केंद्र सरकार ने कोर्ट में दाखिल अपने जवाब में कहा कि अब यूपी की शहजादी खान का अंतिम संस्कार 5 मार्च को होना है। बता दें कि शहजादी खान अबूधाबी में 4 माह के शिशु की कथित हत्या के मामले में मौत की सजा का सामना कर रही थीं।

पिता ने मांगा था विदेश मंत्रालय से जवाब

बता दे कि 33 वर्षीय शहजादी खान के पिता शब्बीर खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी बेटी के हालात की जानकारी मांगी थी। उनका कहना था कि उन्हें कोई स्पष्ट सूचना नहीं मिला रही और विदेश मंत्रालय से भी कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा। इसके बाद कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी कर तलब किया था।

सरकार ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय ने दिल्ली हाईकोर्ट को जवाब देते हुए बताया कि यूएई में भारतीय दूतावास को 28 फरवरी को जानकारी दी गई कि शहजादी की मौत की सजा यूएई के कानूनों और नियमों के मुताबिक को दी गई है। इस पर जस्टिस सचिन दत्ता ने इस घटनाक्रम को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कोर्ट में एएसजी जनरल चेतन शर्मा ने बताया कि अब यह मामला खत्म हो चुका है। शहजादी को 15 फरवरी को फांसी दे दी गई थी, उनके सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया 5 मार्च को होगी।

read more  :   सीएम योगी ने कहा महाकुंभ के सबक भी बहुत, जाने वर्ल्ड मीडिया ने क्या कहा..