Saturday, April 11, 2026
Home Blog Page 85

मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी पर जर्मनी ने दी प्रतिक्रिया, भारत पर साधा निशाना

मोहम्मद जुबैर का मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है| जर्मनी ने पत्रकार जुबैर की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं| जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भारत खुद को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताता है इसलिए उससे उम्मीद की जाती है कि वह अभिव्यक्ति की आजादी और प्रेस की स्वतंत्रता जैसे लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने यहां तरजीह दें| जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्रिश्चियन वैगनर ने कहा, हम अक्सर दुनिया भर में अभिव्यक्ति की आजादी पर जोर देते हैं और  प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर प्रतिबद्ध हैं| यह बहुत जरूरी है और यह भारत पर भी लागू होता है| किसी भी समाज के लिए यह जरूरी है कि वहां बिना किसी रोक-टोक और दबाव के पत्रकारिता हो लेकिन ऐसा नहीं हो पाना, चिंता का कारण है|

उन्होंने आगे कहा, आजाद रिपोर्टिंग किसी भी समाज के लिए फायदेमंद है और प्रतिबंध चिंता का कारण हैं। पत्रकारों को सताया और कैद नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वे कहते और लिखते हैं| भारत खुद को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताता है। इसलिए, कोई भी लोकतांत्रिक मूल्यों की उम्मीद कर सकता है। जैसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता को वहां आवश्यक स्थान दिया जाना चाहिए।

वॉकर ने तब जर्मनी के प्रतिनिधि से पूछा कि जर्मनी जुबैर की गिरफ्तारी की आलोचना में अधिक विशिष्ट क्यों नहीं था। वॉकर ने कहा, जर्मनी अक्सर उन देशों की आलोचना करने में बहुत सटीक होता है जहां पत्रकारिता की स्वतंत्रता प्रभावित होती है और पत्रकारों को कैद किया जाता है।

Read More:UK: बोरिस जॉनसन छोड़ेंगे पीएम का पद, सरकार पर मंडराया खतरा

प्रतिनिधि ने उत्तर दिया

मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं अपनी आलोचना में सटीक नहीं था। बल्कि, मैं उस महत्व के बारे में सिद्धांत पर बोलने के लिए स्पष्ट हूं जिसे हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता से जोड़ते हैं|

जुबैर को 27 जून को हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 2018 की एक व्यंग्यपूर्ण पोस्ट जिसे अब हटा दिया गया, ट्विटर अकाउंट हनुमान भक्त ने इस पर ऐतराज किया था। 19 जून को दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जुबैर पर कार्रवाई का फैसला किया।

दिल्ली पुलिस ने बाद में मामले में आपराधिक साजिश, सबूतों के गायब होने और विदेशी फंडिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप जोड़े और जुबैर, जिनके खिलाफ पहले से ही पांच एफआईआर दर्ज हैं, अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। दुनिया भर के पत्रकार संगठनों ने जुबैर की गिरफ्तारी की व्यापक रूप से निंदा की है।

Read More:एयरटेल ने लॉन्च किए नए प्लान्स

UK: बोरिस जॉनसन छोड़ेंगे पीएम का पद, सरकार पर मंडराया खतरा

पार्टी में बगावत के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को पद से इस्तीफा दे दिया है| कंजरवेटिव पार्टी के 41 मंत्रियों ने दो दिन भीतर इस्तीफा दे दिया था, जिससे उन पर दबाव बन गया था|बोरिस जॉनसन पर दबाव का यह सिलसिला पांच जुलाई से शुरू हुआ था, जब ब्रिटेन सरकार में वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने इस्तीफा दे दिया था| इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री साजिद वाजिद के इस्तीफे से भी उनकी कुर्सी पर संकट बढ़ गया था|सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के चार कैबिनेट मंत्री अब तक इस्तीफा दे चुके हैं| इनमें सुनक और साजिद वाजिद के अलावा साइमन हार्ट और ब्रैंडन लुईस भी शामिल हैं|

ब्रिटेन में इस्तीफों की लगी लाइन

भारतीय मूल के वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद से ब्रिटेन में इस्तीफे की शुरुआत हुई थी. वित्तीय सेवा मंत्री जॉन ग्लेन, सुरक्षा मंत्री रिचेल मैक्लिएन, निर्यात और समानता मंत्री माइक फ्रीअर समेत 41 ने इस्तीफा देकर बोरिस जॉनसन की सरकार को संकट में डाल दिया है. पीएम बोरिस जॉनसन पर दबाव बढ़ाते हुए कई वरिष्ठ मंत्रियों ने पीएम आवास 10, डाउनिंग स्ट्रीट जाकर उनसे इस्तीफा देने को भी कहा. पीएम बोरिस जॉनसन पर इस्तीफा के लिए दबाव बनाने वाले मंत्रियों में गृह मंत्री प्रीति पटेल भी शामिल रहीं.

पीएम ने पार्टी की हार का डर दिखाया

पद छोड़ने वाले मंत्रियों की बढ़ती संख्या के बावजूद जॉनसन कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। पीएम का कहना है, उनके इस्तीफे के कारण चुनाव जल्द कराने पड़ेंगे, जिनमें टोरी को हार का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पार्टी की संपर्क समिति की बैठक में उन्होंने जल्द चुनाव या इस्तीफे के सवालों को टाल दिया था।

Read More:नकवी ने इस्तीफा देने के बाद शायराना अंदाज में बता दिया आगे क्या करने वाले हैं

दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे पंजाब के सीएम, केजरीवाल ने दिया आशीर्वाद

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दूसरी शादी रचा रहे हैं। चंडीगढ़ में हो रहे इस कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के भी शामिल होने की संभावना है। शादी की सारी रस्मों के लिए सीएम आवास को चुना गया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और भगवंत मान के चेहरे पर चुनाव लड़कर पार्टी ने बंपर बहुमत हासिल किया था। मान (48) का पहली पत्नी इंदरजीत कौर के साथ 2015 में तलाक हो गया था। मुख्यमंत्री मान के दो बच्चे हैं।

शादी समारोह में कौन-कौन शामिल रहा

भगवंत मान की शादी में 20 से 25 मेहमानों के शामिल होने की खबर है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का इस समारोह में पहुंचना तय है। भगवंत मान केजरीवाल को अपना बड़ा भाई कहते रहे हैं और पंजाब चुनाव में जीत के बाद दिल्ली में केजरीवाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रभारी राघव चड्ढा को शादी समारोह की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भगवंत मान की मां हरपाल कौर शादी में शिरकत करने के लिए पहले ही सीएम आवास पहुंच चुकी हैं। पहली पत्नी से तलाक के बाद मान की मां की भी ये इच्छा थी कि वह दूसरी शादी कर लें। दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया के अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्रियों के भी समारोह में शिरकत करने की संभावना है।

 केजरीवाल ने दिया आशीर्वाद
भगवंत मान को  केजरीवाल ने दिया आशीर्वाद

सूत्रों ने बताया कि मान की मां, बहन, संबंधी और कुछ अन्य मेहमान भी इस विवाह समारोह में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं। राज्य के मंत्रियों हरजोत बैंस, अमन अरोड़ा और राघव चड्ढा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ट्वीट कर भगवंत मान को बधाई दी है।

Read More:पैक्‍सलोविड: कोरोना होने के 5 दिन के अंदर लेनी होगी दवा

पैक्‍सलोविड: कोरोना होने के 5 दिन के अंदर लेनी होगी दवा

नई दिल्‍ली: ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने फाइजर की ‘पैक्सलोविड’ टैबलेट को मंजूरी दे दी है। कोविड-19 के खिलाफ इस दवा के आपातकालीन इस्‍तेमाल की अनुमति होगी। देश में कोरोना मामलों के बीच ‘गेमचेंजर’ बताई जा रही यह दवा अगले हफ्ते से उपलब्‍ध होगी। भारत में हेटेरो लैब्‍स इस दवा का जेनेरिक वर्जन बनाएगी। फाइजर ने पिछले साल 95 देशों में पैक्‍सलोविड का जेनेरिक वर्जन बनाने के लिए वॉलंटरी लाइसेंस देने का ऐलान किया था। ‘पैक्‍सलोविड’ की सिफारिश विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने भी की है। WHO के अनुसार, फाइजर की गोली कोविड के माइल्‍ड और मॉडरेट मरीजों को दी जानी चाहिए। अभी यह टैबलेट केवल प्रिस्क्रिप्‍शन पर उपलब्‍ध होगी। एक मरीज को 5 दिन में कुल 30 टैबलेट खानी होंगी। हर रोज दो बार तीन-तीन गोलियों की डोज होगी।

कौन ले सकता है ये दवा?

ये दवा अभी सिर्फ उन मरीजों को दी जाएगी जिनकी उम्र 12 साल से ऊपर होगी और जिनका वजन कम से कम 40 किलो होगा| इसका मतलब ये हुआ कि अगर आपकी उम्र 12 साल के ऊपर है, लेकिन वजन 40 किलो से कम है तो ये दवा नहीं दी जाएगी इस दवा को कोरोना के लक्षण दिखने के 5 दिन के भीतर लिया जा सकता है|इस दवा का 5 दिन का कोर्स होगा|

कितनी सुरक्षित है ये दवा?

क्लीनिकल ट्रायल में ये दवा सुरक्षित साबित हुई है| एफडीए के मुताबिक, कंपनी ने क्लीनिकल ट्रायल में 18 साल से ऊपर के 2,100 लोगों को शामिल किया था| इसमें से 1,039 को पैक्‍सलोविड दवा और 1,046 को प्लासबो दिया गया था| नतीजों के मुताबिक पैक्‍सलोविड मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने और मौत होने के खतरे को 88% तक कम कर देती है| इसके अलावा जिन लोगों को पैक्‍सलोविड दी गई थी, उनमें से 0.6% ही थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी या मौत हुई| वहीं, प्लासबो कैंडिडेट में ये आंकड़ा 6% का था|

Read More:स्कूल जा रही छात्रा को बीच सड़क पर मारा चाकू, हमलावर निकला पड़ोसी

नकवी ने इस्तीफा देने के बाद शायराना अंदाज में बता दिया आगे क्या करने वाले हैं

नई दिल्ली: मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मंत्रालय की कमान संभालने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को जैसे ही अपने पद से इस्तीफा दिया राजनीतिक गलियारे में उनके इस्तीफे को लेकर तरह- तरह की बातें तैरनी लगीं। कोई उनके उपराष्ट्रपति पद की दावेदारी पर बात करने लगा तो कोई कोई इसका कारण जानने में जुट गया। इन सबके बीच गुरुवार को उनका बयान सामने आया जिसमें वह अपने आगे के प्लान के बारे में बड़े शायराना अंदाज में जवाब दिया। आपको बता दें कि गुरुवार को मुख्तार अब्बास नकवी का राज्यसभा का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है।

शायराना अंदाज में बताया आगे का प्लान

 पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि राज्यसभा का कार्यकाल जरूर पूरा हुआ है लेकिन सियासी और सामाजिक जीवन का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ है। इसलिए सितारों के आगे जहाँ और भी हैं अभी वक्त के इम्तिहां और भी हैं। पूरे समर्पण के साथ समाज के सरोकार को लेकर शुरू से जिस प्रकार काम करता रहा हूं, आगे भी करेंगे। ज्ञात हो कि मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा केंद्रीय मंत्री के पद पर रहे आरसीपी सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत

गुरूवार को मुख्तार अब्बास नकवी और जदयू के कोटे से राज्यसभा सांसद आरपीसी सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। चर्चा है कि मुख्तार अब्बास नकवी को कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए भी वोटिंग होनी है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि मुख्तार अब्बास को भाजपा अपना प्रत्याशी बना सकती है। जो भी भाजपा की ओर से प्रत्याशी होगा उसकी जीत तय है क्योंकि इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य वोट करते हैं। इस समय इन दोनों सदनों को मिलाकर एनडीए का ही बहुमत है।

दूसरी चर्चा यह भी है कि उन्हें जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल बनाया जा सकता है। हालांकि इस मामले में न तो सरकार की ओर से कुछ कहा गया है और न ही मुख्तार अब्बास नकवी की ओर से। दरअसल जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं गुपकार गठबंधन ने फैसला किया है कि वह मिलकर चुनाव लड़ेगा। ऐसे में मुस्लिम वोट की जरूरत भाजपा को भी है। पीर पंजाल और चिनाब घाटी की 16 सीटें भाजपा के लिए बहुत मायने रखती हैं। यहां पकड़ बनाने के लिए जरूरी है कि मुस्लिम वोट बैंक को अपनी ओर खींचा जाए।

Read More:पल्लवी पटेल की अचानक बिगड़ी तबीयत, बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती

पल्लवी पटेल की अचानक बिगड़ी तबीयत, बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश:  अपना दल की नेता एवं सपा विधायक पल्लवी पटेल की तबियत मंगलवार की रात अचानक बिगड़ गयी | विधायक पल्लवी पटेल अपने सरकारी आवास में गिर गई हैं | गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई | अचानक बेहोश होने से परिजनों ने आनन- फानन में उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल मेदांता में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है | ऐसा बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक चक्कर आ गया था।

एक्सपर्ट मेडिकल टीम पल्लवी की कर रही निगरानी

मेदांता की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि बुधवार को उनकी प्रारंभिक जाचें हुई, जो सामान्य पायी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक सपा विधायक पल्लवी अभी न्यूरो विशेषज्ञ डॉक्टर ऋत्विज बिहारी और एक्सपर्ट मेडिकल टीम की निगरानी में है। न्यूरो डिपार्टमेंट के वरिष्ठ चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल पल्लवी पटेल की स्तिथि नियंत्रण में है लेकिन ऐसी आंशका है कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ है।

बता दें कि पल्लवी पटेल सिराथू विधानसभा सीट से विधायक हैं| उन्होंने योगी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव हराया था | पल्लवी की बड़ी बहन अनुप्रिया पटेल अपना दल की अध्यक्ष हैं और भाजपा सरकार में मंत्री हैं|

चार दिन पहले ही पल्लवी पटेल ने अनुप्रिया पटेल पर पिता सोनेलाल पटेल की जयंती का कार्यक्रम ना करने देने का आरोप लगाया था | पल्लवी पटेल का कहना था कि लखनऊ में रविंद्रालय, विश्वेश्वरय्या हॉल और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में कार्यक्रम करने की परमिशन मिली थी जिसे कैंसिल कर दिया गया था उन्होंने कहा कि , उन्होंने अपनी बहन अनुप्रिया पटेल पर पद और सरकार का दुरुपयोग का आरोप लगाया था | साथ ही कार्यक्रम का आयोजन ना कर देने की साजिश रचने की बात कही थी.

Read More:केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से दिया इस्तीफा

स्कूल जा रही छात्रा को बीच सड़क पर मारा चाकू, हमलावर निकला पड़ोसी

दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया,जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल  है| तिलक नगर इलाके में स्कूटी सवार युवक ने छात्रा का पीछा करने के दौरान किसी बात पर बहस हुई तो उस पर कई बार चाकुओं से वार किया। इस वारदात  को युवक ने बीच सड़क पर अंजाम दिया। वही छाती और पेट में चाकू के कई वार के चलते 11वि की छात्रा सड़क पर ही गिर गई|छींक-पुकार सुनकर घटनास्थल पर जमा हुए लोगो ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं,युवती की हालत गंभीर बानी हुई है|

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक,शुरुआती जांच में हमलावार पडोसी बताया जा रहा है|लड़की को चाकू से गोदने वाला भी नाबालिक है या नहीं? इसका पता लगाया जा रहा है|

Read more:बीइंग सलमान खान ने अपने खास दोस्त सुदीप को दिया गिफ्ट में BMW M5 कार

एक तरफ़ा प्यार का एंगल तो नहीं

दिल्ली पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.की कही ये एकतरफा प्यार में पड़े युवक की करतूत तो नहीं जो छात्रा के न करने पर युवक ने गुस्से में आकर यूवती को चाकू से मार दिया| पुलिस अभी भी शक के दायरे में जांच कर रही है| पूरा मामला खुल कर सामने तब ही आएगा जब घायल यूवती अपने होश में आएगी। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की आरोपी स्कूटी से आया और जल्दी से 11वि कक्षा की छात्रा हमला बोल दिया।

Read More:हैदराबाद गैंगरेप मामले में पुलिस ने की 5 आरोपियों की पहचान, 3 नाबालिग भी शामिल

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| मुख्तार अब्बास नकवी पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे थे | वे पिछली सरकार में केंद्रीय मंत्री थे | उनका राज्यसभा का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है | बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट नहीं दिया था जिसके बाद यह तय हो गया था कि उन्हें मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना होगा | दूसरी ओर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल एक और मंत्री आरसीपी सिंह के राज्यसभा के कार्यकाल को भी नहीं बढ़ाया गया था, इसलिए वे भी आज इस्तीफा दे सकते हैं |

आपको बताते चले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाक़ात की थी, यहाँ मुलाक़ात ऐसे समाये में हुई थी जब बुधवार को की हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और लोगो की सेवा में नवकी के योगदान की सराहना की थी |

पीएम मोदी ने की तारीफ

इस्तीफा देने से पहले नकवी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी | मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में देश और लोगों की सेवा में नकवी के योगदान की सराहना की है| नकवी केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री थे और राज्यसभा में भाजपा के उपनेता भी थे | राज्यसभा में उनका कार्यकाल 7 जुलाई को समाप्त हो रहा है| पार्टी उन्हें अब कोई नई भूमिका सौंप सकती है | हालांकि उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में भी नकवी के नाम की चर्चा है |

बीजेपी के सेंटर स्टेज पर हमेशा रहे हैं नकवी

मुख्तार अब्बास नकवी बीजेपी में हमेशा से सेंटर स्टेज पर रहे हैं. बीजेपी प्रवक्ता के रूप में उन्होंने लंबे समय तक काम किया है | इसके साथ ही बाजपेयी और आडवाणी के भी करीबी रह चुके हैं | नकवी पहली बार 1998 में लोकसभा मुख्तार अब्बास नकवी बीजेपी में हमेशा से सेंटर स्टेज पर रहे हैं| बीजेपी प्रवक्ता के रूप में उन्होंने लंबे समय तक काम किया है | इसके साथ ही बाजपेयी और आडवाणी के भी करीबी रह चुके हैं|

नकवी पहली बार 1998 में लोकसभा चुनाव जीते थे और बाजपेयी मंत्रिमंडल में सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री बनाए गए थे | उसके बाद वे 26 मई 2014 को मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री बने थे | उस समय नजमा हेपतुल्ला इसी मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री थीं. लेकिन 12 जुलाई 2016 को नजमा हेपतुल्ला के राज्यपाल बन जाने के बाद नकवी के इस मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दे दिया गया| दूसरी बार नकवी 30 मई 2019 को कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री के तौर पर शामिल हुए| 2010 से 2016 के बीच वे झारखंड से राज्यसभा सांसद रहे |

Read More:आमिर खान की एक्टिंग पर उठे सवाल,पंजाबी एक्ट्रेस ने बताई कमी

आमिर खान की एक्टिंग पर उठे सवाल,पंजाबी एक्ट्रेस ने बताई कमी

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की एक्टिंग का हर कोई मुरीद है| इसमें कोई दोराय नहीं कि आमिर खान जो भी करते हैं परफेक्शन के साथ करते हैं. उनकी एक्टिंग पर सवाल उठाने की कभी गुंजाइश नहीं रही|आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म में आमिर के पंजाबी एक्टसेंट पर चर्चा चल रही है। किसी को आमिर का पंजाबी बोलना अच्छा लग रहा है तो कई लोगों को इसमें कमियां भी नजर आ रही हैं।

जानिए सरगुन मेहता ने इंटरव्यू में क्या कहा?

टीवी सीरियल्स और पंजाबी सिनेमा की एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने फिल्म में आमिर खान के पंजाबी एक्सेंट पर अपनी राय रखी है। सरगुन ने एक इंटरव्यू में कहा- अगर आमिर खान फिल्म में शुद्ध पंजाबी बोलते तो उसे कोई समझ नहीं पाता. अगर आमिर खान बंगाली मूवी करते और ढेर सारे बंगाली शब्दों का इस्तेमाल करते तो हम उसे समझ नहीं पाते. आमिर सर पंजाबी नहीं हैं. उन्होंने एक रोल लिया है. एक्टर्स को वर्सेटाइल रोल करने होते हैं. मैं कह सकती हूं कि वे इसके साथ थोड़ा बेहतर कर सकते थे, लेकिन जितना भी उन्होंने किया है बहुत मेहनत लगती है सिर्फ उतना करने में भी.

11 अगस्त को रिलीज होगी ‘लाल सिंह चड्ढा’

‘लाल सिंह चड्ढा’ को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसके प्रड्यूसर आमिर खान और उनकी एक्स-वाइफ किरण राव हैं। फिल्म में आमिर के ऑपोजिट करीना कपूर खान हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में साउथ फिल्मों के एक्टर नागा चैतन्य समेत मानव विज और मोना सिंह भी हैं।

Read More:केजरीवाल बोले- उंगली उठाने से काम नहीं चलेगा,सभी सरकारों लोगों को साथ आने जरूरत

एयरटेल ने लॉन्च किए नए प्लान्स

Airtel ने चार नए प्लान लॉन्च किए हैं| दो रेट-कटिंग प्लान और दो स्मार्ट रिचार्ज, 2 रिचार्ज महीने भर के लिए मिलते है और दो प्लान 30 दिन की वैलेडिटी के साथ आते है| सभी पैक की कीमत 140 रुपये से कम है | सबसे कम कीमत 109 रुपये है,जबकि सबसे ज़्यादा 131 रुपये है| यह प्लान उन लोगो के लिए सबसे बेस्ट है,जो ज़्यादा पैसा खर्च करना नहीं चाहते,सिर्फ एक्टिव रहने के लिए रिचार्ज करते है.109 और 111 रुपये वाला प्लान मौजूदा 99 रुपये वाले प्लान से अधिक वैलिडिटी और डेटा देता है|बता दे कि सभी प्लान कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ एप्प पर भी लिस्ट है|

Airtel 109 रुपये के प्लान के फायदे

एयरटेल के 109 रुपये के रेट कटर प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलती है। यह 200MB मोबाइल डेटा और 99 रुपये टॉक-टाइम के साथ आता है। लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन वॉयस कॉल की कीमत 2.5 पैसे प्रति सेकेंड होगी। एसएमएस के लिए 1 रुपये प्रति लोकल  एसएमएस और 1.44 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस देना होगा।

Airtel 111 रुपये के प्लान के फायदे

एयरटेल के 111 रुपये के स्मार्ट रिचार्ज पर आपको 99 रुपये का टॉकटाइम और 200 एमबी का मोबाइल डेटा मिलता है। यह एक महीने की वैधता के साथ आता है, इस प्लान में लोकल-एसटीडी और लैंडलाइन कॉल की कीमत 2.5 रुपये प्रति सेकंड होगी। लोकल एसएमएस 1 रुपये और एसटीडी 1.5 प्रति एसएमएस होगा।

131 रुपये वाला प्लान 

एयरटेल के इस प्लान में ग्राहकों को एक महीने की वैलिडिटी मिलेगी। ग्राहकों को इस प्लान लॉन्च में लोकल और STD कॉल्स के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड चार्ज किया जाएगा। वहीं, नेशनल वीडियो कॉल्स के लिए ग्राहकों को 5 रुपये प्रति सेकेंड देना होगा। इसी तरह लोकल SMS के लिए 1 रुपये और STD मैसेज के लिए 1.5 रुपये देना होगा। डेटा के लिए प्रति MB 0.50 रुपये आपसे लिया जाएगा। 

Read More:इन दो दिनों पर गृह मंत्री ज़रूर जाते है अपने गांव

बारिश से कई राज्य बेहाल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मानसून अलर्ट : मध्य प्रदेश से लेकर गुजरात तक और महाराष्ट्र से लेकर हिमाचल प्रदेश तक मॉनसून की भारी बारिश ने देश के कई राज्यों में जिंदगी पर ब्रेक लगा दी| राजधानी के कई इलाके बाढ़ में जूझ रहे हैं| कहीं कार सैलाब में डूबी है तो कहीं बस बीच मझधार में फंसी है|

वहीं, मुंबई में लगातार हो रही बारिश से लाचारी बढ़ गई है |पानी भरने की वजह से अंधेरी सबवे को बंद करना पड़ा है| बीएमसी की टीम बाढ़ वाले इलाकों में तत्पर है | इस बीच मौसम विभाग ने 8 जुलाई यानी शुक्रवार तक भारी बारिश  का अलर्ट जारी किया है | ऐसे में मॉनसून की बरसात अभी मुश्किल बढ़ा सकती है| मुंबई के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर समेत देश के कई राज्यों में बादल संकट बनकर बरस रहे हैं|

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के चलते कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है| अगले पांच दिनों तक तेलंगाना, केरल, तटीय कर्नाटक और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है| मौसम विभाग के मुताबिक़, 5 और 8 जुलाई को कोंकण, गोवा, दक्षिणी गुजरात के इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं| वहीं, मध्य महाराष्ट्र में भी पांच से आठ जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है|

दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है|साथ ही दिन के समय दिल्ली के आसमान में बादल छाए रह सकते हैं|

इसके अलावा, जम्मू में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है| यहां भी बारिश के आसार हैं.| यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा|

Read More:इंग्लैंड की जीत के बाद क्या है अंक तालिका का हाल,जानिए किस नंबर पर है भारत

इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराकर रचा नया इतिहास

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज के आखिरी मैच को इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया है। मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 119 रन बनाने थे। टीम ने इस टारगेट को 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस तरह से इंग्लैंड ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। हालांकि पांच मैचों की सीरीज बराबरी पर खत्म हुई है। इससे पहले इसी सीरीज के चार मैच साल 2021 में खेले गए थे, जब टीम इंडिया ने दो मैच जीते थे और एक मैच इंग्लैंड ने जीता था, वहीं एक मैच बराबरी पर खत्म हो गया था। दोनों टीमों ने अब दो दो मैच जीत लिए हैं।

आखिरी दिन के स्टार इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और जॉनी बेयरस्टो रहे। दोनों खिलाड़ियों ने शतक लगाकर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। इंग्लैंड की ये जीत इस मायने में ऐतिहासिक है, क्योंकि इससे पहले इंग्लैंड ने इतना बड़ा स्कोर चेज करते हुए मैच नहीं जीता था। वहीं टीम इंडिया कभी भी इतना बड़ा टारगेट देने के बाद नहीं हारी है।

 मैच आज इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है

मैच के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान ​बेन स्टोक्स ने टॉस जीता और टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा। भारतीय टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की, हालांकि शुरुआत भारत की अच्छी नहीं रही, लेकिन उसके बाद ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने शतक लगातार टीम इंडिया को मजबूत करने का काम किया। यही कारण रहा कि भारत ने 416 रन बना दिए। इसके बाद जब इंग्लैंड की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो पूरी टीम केवल 284 रन ही बना सकी। टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर बढ़त मिल गई थीजब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो सलामी जोड़ी ने ही 100 रन जोड़ दिए।

इसके बाद भारतीय टीम ने जल्दी जल्दी तीन विकेट झटक लिए और इंग्लैंड को दबाव में लाने का काम किया। लेकिन इसके बाद क्रीज पर आए पूर्व कप्तान जो रूट और जॉनी बेयरस्टो इन दोनों ने चौथे दिन कोई झटका नहीं लगने दिया और टीम की जीत भी करीब करीब पक्की कर दी थी।जो रूट ने अपना 11वां शतक लगाया और  इसके कुछ ही देर बाद दूसरे बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने भी अपना शतक पूरा कर लिया। इंग्लैंड के लिए जीत बहुत करीब थी। टीम ने रिकॉर्ड तोड़ टारगेट हासिल कर इंग्लैंड को सीरीज में बराबरी दिला दी।

Read More:फिल्म ‘काली’ के पोस्टर पर बढ़ा झगड़ा, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

फिल्म ‘काली’ के पोस्टर पर बढ़ा बवाल , दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के पोस्टर पर बवाल बढ़ता जा रहा है. फिल्म काली तो मुश्किलों में उलझती हुई दिखाई दे रही है. फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म के पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था. इसके साथ ही उनके एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी दिखाया था. विवादित पोस्टर पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है और अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है.

मां कालीके हाथ में सिगरेट और LGBT का झंडा

इंडियन फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई ने 2 जुलाई को अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का पोस्टर शेयर किया था. फिल्म मेकर ने बताया कि उनकी इस फिल्म को कनाडा फिल्म फेस्टिवल (Rhythms of Canada) में लॉन्च किया गया है. वे अपनी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थीं. लेकिन पोस्टर सामने आने के बाद तो लोगों ने इसे पूरी तरह से नकार दिया है. फिल्म के पोस्टर में ‘मां काली’ के हाथ में सिगरेट और LGBT का झंडा देखकर लोग भड़क गए हैं. यही नहीं, उनके एक हाथ में त्रिशूल तो दूसरे हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा दिखाया गया है.

जानिए क्या कह रहे हैं यूजर्स?

एक सोशल मीडिया यूजर ने अमित शाह से लेकर पीएम तक को पोस्टर को टैग करते हुए इसपर कार्रवाई की मांग की है.

वही दूसरे यूजर ने कहा- समस्त देशवासियों से अपील करता हूं की इसको सख्त से सख्त सजा दी जाए। ताकि आगे से कोई हमारे धर्म का मजाक उड़ानें से पहले 2000 बार सोचे। अब तो हमें सुप्रीम कोर्ट से भी उम्मीद नहीं है। अब हिंदुओ की भावनाओ से बहुत खिलवाड हो रहा है

Twitter User
Twitter user

पोस्टर झगड़ो पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने मां काली फिल्म के विवादित पोस्टर पर एक्शन लिया है. दिल्ली पुलिस ने सेक्शन 153A और 295A के तहत FIR दर्ज की है. दरअसल, दिल्ली पुलिस को काली मां वाले पोस्टर विवाद पर दो शिकायतें मिली थीं. एक शिकायत नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट से और दूसरी IFSO से, जो साइबर क्राइम का काम देखती है.  IFSO यूनिट ने काली फिल्म की डायरेक्टर लीना मनिमेकलाई के खिलाफ आईपीसी 153A यानी धर्म जाति के आधार पर भड़काना और आईपीसी 295A यानी कोई किसी वर्ग,धर्म की भावनाओं को आहत पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है. वहीं, नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट वाली शिकायत पर नई दिल्ली पुलिस अभी जांच कर रही है.

Read More:2 शराबी युवकों ने बंदर पर बरसाए ईंट-पत्थर, मरते दम तक नहीं छोड़ा

इन दो दिनों पर गृह मंत्री ज़रूर जाते है अपने गांव

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह प्रतिवर्ष भाईदूज के मौके पर और नवरात्रि के दूसरे दिन अपने गांव का दौरा करते हैं। इस दौरान वह प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पीएसीएस) की बैठक में भाग भी लेते हैं । अमित शाह खुद सहकारिता नेता हैं और उन्होंने सोमवार को सहकारिता के 100वें अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम के दौरान यह खुलासा किया।

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह के कैबिनेट सहयोगी पुरुषोत्तम रूपाला ने सहकारी नेताओं पर कटाक्ष किया और उनसे पूछा कि वे इस गांव क्षेत्र में कैसे योगदान देते हैं। केंद्रीय मंत्री रूपाला के बोलने के बाद अमित शाह ने जवाब देते हुए कहा, “रूपाला साहब, मैं कितना भी व्यस्त क्यों न हो,आज भी मैं अपने PACS की एजीएम में शामिल होता हूं।” गृह मंत्री ने उल्लेख किया कि वह विशेष रूप से भाईदूज के दिन और नवरात्रि के दूसरे दिन पैक्स (PACS) कार्यालय का दौरा करते हैं और सोचते हैं कि पैक्स को कैसे आगे बढ़ाया जाए।

Read More:दिल्ली में महंगी हुई ऑटो-रिक्शा और टैक्सी की सवारी जानिए नए रेट्स!

 कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने क्या कहा

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि पूंजीवाद और साम्यवाद दोनों ही आर्थिक विकास के एक्सट्रीम मॉडल हैं और असंतुलित विकास का कारण बने हैं। उन्होंने कहा कि केवल सहकारी समितियों पर जोर देकर समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

अमित शाह ने सहकारिता पर जोर देते हुए कहा,“अगर हम असंतुलित विकास को समावेशी विकास में बदलना चाहते हैं तो हमें इस संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा कि एक आत्मनिर्भर भारत और एक बेहतर दुनिया सहकारी समितियों के माध्यम से ही बनाई जा सकती है। यह भारत ही है जिसने दुनिया को सहकारिता का विचार दिया।”

Read More:कच्चे तेल में उबाल, पेट्रोल-डीजल के नहीं बदले दाम

कच्चे तेल में उबाल, पेट्रोल-डीजल के नहीं बदले दाम

कच्चे तेल में उबाल के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को लगातार 45वें द‍िन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं क‍िया। एक जुलाई को तेल कंपनियों ने महंगाई से जूझ रही जनता को राहत देते हुए 19 किलो वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 191.50 रुपए की कमी की है। अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2046.50 रुपए में उपलब्ध होगा।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर सस्ता नहीं हुआ है।अब भी यह 1006.50 रुपए पर ही उपलब्ध होगा। सरकार ने बीते 21 मई को तेल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी कम की थी, ज‍िसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए सस्ता हुआ था। केंद्र सरकार के बाद कई राज्‍यों ने भी वैट कम किया था। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थी, जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।

 महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए व डीजल के दाम 97.28 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल के दाम 94.24 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।

पिछले साल सितंबर में 8.15 रुपए महंगा हुआ था पेट्रोल

पिछले साल नवंबर से पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों के चुनाव के बाद पिछले साल सितंबर के अंतिम दिनों से पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई, वह दिवाली से पहले तक जारी रही। इस बीच केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने शुल्क में कटौती की थी। हालांकि बीते साल सात नवंबर से इसके दाम स्थिर हैं।

Read More:कमर्शियल एलपीजी कनेक्शन लेना हुआ महंगा

2 शराबी युवकों ने बंदर पर बरसाए ईंट-पत्थर, मरते दम तक नहीं छोड़ा

एंकर / कभी कभी कुछ घटनाएं दिल को झकजोर व बिचलित करने वाली नजर के सामने आती हैं। वीओ / जी हां , इसी तरह की एक घटना अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिली जहाँ कुछ हैवानों ने एक छोटे से बेजुबान बंदर को अकारण बेरहमी से कुचल कर मार डाला। क्या ऐसे शख्स को इंसान शब्द से परिभाषित किया जाना चाहिए । घटना अमेठी के थाना पीपर पुर के दुर्गा पुर बाजार के देसी शराब के ठेके के पास की है। बंदर मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । मौके पर पहुंची पुलिस ने हिन्दू रीति से बंदर का अंतिम संस्कार कराया ।

अमेठी में बंदर की हत्या का VIDEO सामने आया है। VIDEO में देखा जा सकता है, 2 युवक सड़क किनारे बंदर पर ईंट-पत्थर से हमला कर रहे हैं। जब तक उसकी मौत नहीं हो जाती तब तक वह ईंट से उसको मारते रहते हैं। इस दौरान सड़क पर से लोग गुजरते हैं, लेकिन कोई उन युवकों को ऐसा करने से रोकता नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है, युवकों ने शराब के नशे में बंदर की हत्या की।

बता दें, मामला पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर बाजार का है। बाजार के पास ही एक देशी शराब का ठेका है। बीते मंगलवार को एक बाइक से 3 युवक ठेके पर शराब पीने आए। ठेके के पास में ही सड़क किनारे एक बंदर घायल अवस्था में पड़ा था। लोगों ने बताया, किसी गाड़ी की टक्कर से बंदर चोटिल हो गया था। इसी वजह से सड़क किनारे बैठ गया।

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन लोगों को गिफ्तार किया है। स्थानीय लोगों ने बताया, थाने जाकर घटना का VIDEO पुलिस को भी दिखाया गया, लेकिन पुलिस ने तब अनसुना कर दिया। जब मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More:दिल्ली में महंगी हुई ऑटो-रिक्शा और टैक्सी की सवारी जानिए नए रेट्स!

दिल्ली में महंगी हुई ऑटो-रिक्शा और टैक्सी की सवारी जानिए नए रेट्स!

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस बात की पुष्टि की कि सरकार किराया बढ़ाने की योजना बना रही अधिकारियों के अनुसार सीएनजी के दाम बढ़ने के कारण किराये में बढ़ोत्तरी की जरूरत पैदा हुई सरकार ने अप्रैल में 13 सदस्यीय किराया संशोधन समिति बनायी ऑटो के लिए एक रुपया प्रति किलोमीटर और टैक्सी किराया 60 फीसदी तक बढ़ाने की सिफारिश की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि ऑटो रिक्शा के लिए मीटर डाउन शुल्क पहले के 25 रूपये आधार शुल्क से बढ़ाकर 30 रूपये कर दिया जाएगा तथा उसके बार प्रति किलोमीटर साढ़े नौ रूपये के बजाय 11 रूपये वसूला जाएगा। इसी प्रकार टैक्सियों के लिए मीटर डाउन शुल्क अब 25 के बजाय 40 रू होगा तथा गैर एसी टैक्सियों के लिए प्रति किलोमीटर 14 रूपये के बजाय 17रूपये तथा एसी टैक्सियों के लिए 16 के बजाय 20 रूपये देने होंगे। एप आधारित संचालकों ने पहले ही किराया बढ़ा दिया था जबकि ऑटोरिक्शा एवं टैक्सियों के किराये में संशेाधन नहीं हुआ था जो सरकार के निमयों से संचालित होते हैं।

ऑटो रिक्शा का डाउन शुल्क अब 30 रुपये

दिल्ली सरकार में (ऑटो) के लिए किराये में प्रति किलोमीटर 1 रुपये की वृद्धि और टैक्सियों के किराये में 60 फीसद तक वृद्धि की सिफारिश की थी. अधिकारियों ने कहा कि ऑटो रिक्शा के लिए मीटर डाउन शुल्क पहले के 25 रुपये आधार शुल्क से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया जाएगा और उसके बाद प्रति किलोमीटर साढ़े नौ रुपये के बजाय 11 रुपये वसूला जाएगा.

टैक्सियों का डाउन शुल्क होगा 40 रुपये

इसी प्रकार टैक्सियों के लिए मीटर डाउन शुल्क अब 25 के बजाय 40 रुपये होगा और गैर एसी टैक्सियों के लिए प्रति किलोमीटर 14 रुपये के बजाय 17 रुपये और एसी टैक्सियों के लिए 16 के बजाय 20 रुपये देने होंगे. एप आधारित संचालकों ने पहले ही किराया बढ़ा दिया था जबकि ऑटोरिक्शा एवं टैक्सियों के किराये में संशेाधन नहीं हुआ था जो सरकार के निमयों से संचालित होते हैं.

जानें अब कितना देना होगा किराया

अभी तक जब आप ऑटो में बैठते थे, तो मीटर डाउन होते ही आपको पहले 1.5 किमी. के लिए 25 रुपये देने होते थे, अब यही किराया 30 रुपये हो गया है। इसके अलावा आपसे प्रति किलोमीटर 9.5 रूपये वसूले जाते थे, जो अब 11 रुपये वसूला जाएगा।

वाहन बेस फेयर (मौजूदा) बेस फेयर (प्रस्तावित) प्रति किलोमीटर (मौजूदा) प्रति किलोमीटर (प्रस्तावित)
ऑटो 25 रुपये 30 रुपये  9.50 रुपये 11 रुपये
एसी टैक्सी 25 रुपये 40 रुपये 16 रुपये 20 रुपये
नॉन एसी टैक्सी 25 रुपये 40 रुपये 14 रुपये 17 रुपये

Read More:20 रुपये की चाय पर 50 रुपये का सर्विस टैक्स!

20 रुपये की चाय पर 50 रुपये का सर्विस टैक्स!

आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और आपको अचानक चाय की तलब लगी। आपने ट्रेन में मौजूद वेंडर से एक कप चाय मांगी और उसकी चुस्कियां भी ले लीं, लेकिन इसके एवज में आपको 70 रुपये देने पड़ें तो कैसे लगेगा? ऐसा ही मसला भारतीय रेलवे की भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक शख्स से एक कप चाय के लिए 70 रुपये ले लिए गए। वहीं, उन्हें बकायदा इसकी रसीद भी दी गई। अब यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानिए क्या है पूरा मामला !

जानकारी के मुताबिक, 28 जून को एक शख्स भोपाल शताब्दी से दिल्ली से भोपाल जा रहा था। उन्होंने ट्रेन में चाय खरीदी, जिसके लिए उनसे 70 रुपये वसूल लिए गए। उन्हें इसका बिल भी दिया गया, जिसमें चाय की कीमत 20 रुपये और बाकी 50 रुपये सर्विस चार्ज बताया गया। मुसाफिर ने इस रसीद का फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यूजर्स कमेंट करने लगे।

सोशल मीडिया पर चाय का बिल आने के बाद यूजर्स एक्टिव हो गए। एक यूजर ने लिखा, ’20 रुपये की चाय पर 50 रुपये सर्विस चार्ज, जिससे चाय की कीमत 70 रुपये हो गई। क्या यह लूटने का बेहतरीन तरीका नहीं है?’ वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि रेलवे यह क्या कर रहा है भइया? बाकी लोगों का कहना था कि एक कप चाय पर 50 रुपये का सर्विस चार्ज काफी ज्यादा है।

इस मामले में रेलवे ने सफाई दी है। उन्होंने बताया कि ग्राहक से किसी भी तरह का अतिरिक्त पैसा नहीं लिया गया। उन्होंने भारतीय रेलवे का 2018 के सर्कुलर का हवाला देते हुए कहा कि अगर यात्री शताब्दी-राजधानी जैसी ट्रेनों में रिजर्वेशन कराते वक्त मील बुक नहीं करता है और यात्रा के दौरान चाय, कॉफी या खाना आदि ऑर्डर करता है तो उसे 50 रुपये सर्विस चार्ज देना होगा। अब चाहे ऑर्डर एक कप चाय का ही क्यों न हो, मुसाफिर को सर्विस चार्ज देना ही होगा। बता दें कि पहले राजधानी और शताब्दी आदि ट्रेनों में फूड सर्विस अनिवार्य होती थी, लेकिन बाद में इसे वैकल्पिक कर दिया गया। अगर यात्री चाहे तो टिकट बुक करते वक्त ट्रेन में खाना और रिफ्रेशमेंट लेने से इनकार कर सकता है। ऐसी स्थिति में उसे सिर्फ टिकट का चार्ज देना होता है।

Read More:बोरे में लिपटा युवक का शव , ब्लैकमेल करने पर तीन लोगों ने की हत्या

बोरे में लिपटा युवक का शव , ब्लैकमेल करने पर तीन लोगों ने की हत्या

दिल्ली क्राइम: दिल्ली के सादिक नगर में शनिवार रात एक नाले से बोरे में लिपटा एलएलबी के छात्र का  शव पुलिस ने बरामद करने के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया है।मृतक का नाम यश रस्तोगी है और वो 22 साल का था। मृतक 26 जून से लापता था। शव बरामद होने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि इस मामले में अलीशान, सलीम और शावेज नाम के तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिन्होंने मृतक यश के साथ अप्राकृतिक संबंध होने की बात कबूल की है।

दिल्ली में बोरे में लिपटा मिला युवक का शव

एसपी ने कहा कि यश ने कुछ आपत्तिजनक फोटो के जरिए ब्लैकमेल कर 40 हजार रुपए की रकम बरामद की थी और अधिक पैसे की मांग कर रहा था, जिसके चलते इन तीनों ने उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक यश 26 जून की शाम करीब 4 बजे अपनी स्कूटी से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इस बाद घरवालों ने पुलिस को इसकी खबर दी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू हुआ।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को यश का मोबाइल लोकेशन मिला, जिसके आधार पर ही तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने जब तीनों से पूछताछ की तो पता चला कि यश ने कथित तौर पर इन लड़कों का एक वीडियो बनाया था, जो कथित तौर पर एक समलैंगिक ऐप से जुड़ा था और वो उन्हें लगातार पैसे के लिए ब्लैकमेल कर रहा था।

पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्लैकमेल से परेशान होकर शावेज ने यश को लिसादी गेट इलाके में बुलाया, जहां उसने अलीशान की मदद से तीखी बहस के बाद कथित तौर पर यश की हत्या कर दी गई। बाद में उन्होंने सलीम की मदद से उसके शव को बोरे में लपेट कर एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि आईपीसी की धारा 364 के तहत मामला दर्ज किया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा।

Read More:आखिर कौन होगा भारत का अगला राष्ट्रपति

केजरीवाल बोले- उंगली उठाने से काम नहीं चलेगा,सभी सरकारों लोगों को साथ आने जरूरत

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि सरकार और लोगों को उदयपुर और अमरावती में हुई हत्याओं के कारण पैदा हुई स्थिति को सामान्य करने के लिए उंगली उठाने के बजाय मिलकर काम करना चाहिए। राजस्थान के उदयपुर में 28 जून को एक दर्जी कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई थी और 21 जून को महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने दावा किया था कि नुपुर शर्मा के समर्थन में दो पीड़ितों द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट और संदेश साझा किए गए थे। नुपुर को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए भाजपा से निलंबित कर दिया गया था।दोनों मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। दोनों हत्याओं के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि इस समय देश में जो कुछ भी हो रहा है वह अच्छा नहीं है और वह इसकी कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं।

आरोपियों को मिले ऐसी सजा की दूसरा हिम्मत न करे- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, “देश इस तरह प्रगति नहीं कर सकता। देश में शांति होनी चाहिए, सभी को साथ रहना चाहिए। मैंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है, और मैं फिर से इसकी निंदा करता हूं और आशा करता हूं कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और ऐसी सजा दी जाए ताकि दूसरा भी ऐसा कृत्य करने की हिम्मत न कर सके।”

यह पूछे जाने पर कि इन हत्याओं के लिए आपको कौन जिम्मेदार लगता है, आप प्रमुख ने कहा, “उंगली उठाने से काम नहीं चलेगा। स्थिति को सामान्य करने के लिए सभी सरकारों और लोगों को एक साथ आने की आवश्यकता है।”

दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं ‘आप’ प्रमुख

दिल्ली के मुख्यमंत्री राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में इतने बड़े पैमाने पर गुजरात में आप का विस्तार कोई मामूली बात नहीं है और लोग भाजपा के 27 साल के शासन से तंग आ चुके हैं।

उन्होंने कहा, “इस बार लोग आप को बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं। आज आप के करीब 7,500 (नवनियुक्त) पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। इतने कम समय में इतने बड़े पैमाने पर विस्तार कोई छोटी बात नहीं है।”

Read More:सिर धड़ से अलग, अधजली लाशें, इलाके में सनसनी

रोजगार बाजार पोर्टल के जरिए 2 साल में 10 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी मिली

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को दावा किया कि केजरीवाल सरकार के रोजगार बाजार पोर्टल के जरिये दो साल में दिल्ली के 10 लाख से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, महामारी और उसके बाद आजीविका पर पड़े प्रभाव के बाद दिल्ली के लोगों के लिए पोर्टल एक बड़ी राहत के रूप में सामने आया है। बाजार पोर्टल की शुरुआत दिल्ली सरकार द्वारा 27 जुलाई, 2020 को की गई थी।

दिल्ली सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध’

बयान में कहा गया है कि ये नौकरियां 19,402 नियोक्ताओं ने सृजित की हैं. सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. दिल्ली सरकार जल्द ही बाजार 2.0 पोर्टल लॉन्च करेगी. यह भारत का पहला डिजिटल जॉब मैचिंग प्लेटफार्म होगा. रोजगार बाजार 1.0 पोर्टल की सफलताओं पर आधारित, नया पोर्टल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित जॉब मैचिंग सेवाओं के साथ-साथ दिल्ली के युवाओं को एक ही मंच पर कौशल विकास और रोजगार संबंधी सेवाएं प्रदान करेगा.

सक्रिय कनेक्शन से लोगों को किया जाता है ट्रैक

बता दें कि दिल्ली सरकार की ओर से शीर्ष 4 क्षेत्र जिसमें सेल्स, मार्केटिंग, बिजनेस डेवलपमेंट, बैक ऑफिस, डाटा एंट्री, कस्टमर सपोर्ट, टेली कॉलर और डिलीवरी फ्लीट में नए रोजगार के अवसर मिले हैं. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर बताया कि 30 जून तक रोजगार बाजार पोर्टल पर कुल 15,23,536 नौकरी के लिए रजिस्टर्ड हुए हैं. इन लोगों को फोन कॉल, व्हाट्सएप आदि के सक्रिय कनेक्शन के द्वारा ट्रैक किया जाता है. इस तरह 53 लाख से अधिक लोगों को ट्रैक किया जा चुका है.

Read More:आखिर कौन होगा भारत का अगला राष्ट्रपति

बीइंग सलमान खान ने अपने खास दोस्त सुदीप को दिया गिफ्ट में BMW M5 कार

बीइंग सलमान खान अपने बड़े दिल और सहानुभूति नेचर के लिए जाने जाते हैं। सलमान अक्सर अपने दोस्तों और को- स्टार्स को गिफ्ट देते हैं। हाल ही में एक बार फिर सलमान ने फिल्म दबंग 3 के अपने को- स्टार को किच्चा सुदीप को तोहफा दिया, जिसकी जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी।

साउथ के जाने माने एक्टर सुदीप किच्चा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर बताया कि सलमान खान ने उन्हें तोहफे में ब्रैंड न्यू बीएमडब्ल्यू एम5 दी है। सुदीप ने जो तस्वीरें शेयर कीं उनमें वो सलमान खान और सोहेल खान के साथ कार में बैठे नजर आ रहे हैं। इस फोटो कोलाज में एक फोटो कार की भी है जिसके साथ उन्होंने सलमान का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘आपके इस प्यार के लिए शुक्रिया एसके (सलमान खान) सर।

इंस्टाग्राम हैप्पीनेस  पोस्ट
इंस्टाग्राम हैप्पीनेस पोस्ट

सुदीप ने लिखा, ‘जब आप अच्छा करते हैं तो अच्छा होता है, सलमान सर ने मुझे इस लाइन पर यकीन करना सिखाया जब उनके साथ यह सरप्राइज मेरे घर पर पहुंचा। बीएमडब्ल्यू एम5। मुझपर और मेरे परिवार पर इतना प्यार बरसाने के लिए आपका शुक्रिया सर। आपके साथ काम करना और आपका हमसे मिलने आना सम्मान की बात है।

‘ बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने उन्हें तोहफा दिया हो। इससे पहले भी सलमान ने उन्हें तोहफा दिया था जो कि ब्लैक कलर की जैकेट थी और उसके पीछे उनके पसंदीदा पेट (Pet) की तस्वीर थी। इसकी फोटो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर सलमान को थैंक्स कहा था। मालूम हो कि जैकेट के पीछे सलमान के कुत्ते की तस्वीर बनी है, जिससे वो बेहद प्यार करते थे और साल 2015 में उसकी मौत हो गई थी।

सलमान खान गिफ्टेड जैकेट
सलमान खान गिफ्टेड जैकेट