Saturday, April 11, 2026
Home Blog Page 84

आलिया भट्ट ने पूरी की हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, ‘वंडर वुमन’ संग सेल्फी वायरल

आलिया भट्ट एक के बाद एक खुशखबरी देने में लगी हुई है | अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के बाद अब उन्होंने अपनी नई फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है | आलिया जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं | वह फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’  में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी | ऐसे में अब उनका फिल्म का शूट पूरा हो चुका है | ऐसे में आलिया की को-स्टार और ‘वंडर वुमन’ गैल गडोट  ने उनके साथ एक क्यूट सेल्फी शेयर की है |

वंडर वुमन ने शेयर की सेल्फी

आलिया भट्ट ने फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग पूरी कर ली है| ऐसे में एक्ट्रेस गैल गडोट ने उनके साथ खिंची एक सेल्फी को शेयर किया | फोटो में दोनों एक्ट्रेसेज को स्माइल करते देखा जा सकता है| गैल ने लिखा, ‘मेरी दोस्त आलिया भट्ट के लिए थोड़ा प्यार दिखाओ | उन्होंने आज अपना हार्ट ऑफ स्टोन का शूट रैप कर लिया| वह एक बहुत बेहतरीन टैलेंट और महान इंसान हैं|

हॉलीवुड डेब्यू के लिए उत्साहित आलिया

फिल्म के सेट्स से आलिया भट्ट ने भी अपनी कुछ फोटोज को शेयर किया है| आलिया ने अपने कैरेक्टर के फर्स्ट लुक को भी फैंस के सामने रखा|फोटोज को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन लिखा, ‘हार्ट ऑफ स्टोन तुम्हारे पास मेरा पूरा दिल है| खूबसूरत गैल गडोट का शुक्रिया | मेरे डायरेक्टर टॉम हार्पर का शुक्रिया | जेमी डोरनन मैंने आपको मिस किया | पूरी टीम का इस कभी न भुलाए जाने वाले एक्सपीरियंस के लिए शुक्रिया | मुझे जो प्यार और केयर मिली उसकी मैं हमेशा आभारी रहूंगी और मैं आपके इस फिल्म को देखने का इंतजार नहीं कर सकती | लेकिन अभी के लिए  मैं घर वापस आ रही हूं |

आलिया भट्ट ने पूरी की हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग
आलिया भट्ट ने पूरी की हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

जल्द बनने वाली हैं मां

इस पोस्ट पर गैल ने कमेंट कर कहा कि वह अभी से आलिया भट्ट को मिस कर रही हैं | वैसे आलिया और गैल की शूटिंग के कई नए फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं | दोनों को फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के लिए एक्शन सीक्वेंस शूट करते देखा जा सकता है| दोनों रेगिस्तान में बंदूकें लिए खड़ी नजर आ रही हैं |

आलिया भट्ट ने पूरी की हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग
आलिया भट्ट ने पूरी की हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो आलिया भट्ट के पास ब्रह्मास्त्र, डार्लिंग्स और रॉकी और रानी की कहानी जैसी फिल्में हैं| इन सभी में वह एक से बढ़कर एक बढ़िया किरदारों को निभाती नजर आएंगी| आलिया भट्ट जल्द ही मां भी बनने वाली हैं| उन्होंने जून के महीने में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था | आलिया ने एक्टर रणबीर कपूर से 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी|

Read more:मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

BCCI से आया संदेश: ‘किसी को भी टीम से बाहर किया जा सकता है

BCCI पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय अपने बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं | वह लगभग हर मैच में रन बनाने के लिए जूझते दिखाई दे रहे हैं |कोहली ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे, टी20 में पिछले ढाई साल से शतक नहीं बनाया है| इस लचर प्रदर्शन के कारण फैन्स भी निराश हैं | साथ ही अब हर  कोहली को टीम से बाहर करने या उन्हें और मौका देने की बातें होने लगी हैं | कुछ मौका देने के पक्ष में हैं, जबकि कुछ सीधे बाहर करने और अपने को साबित करने की बात करते हैं |

इसी बीच कोहली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक टॉप के अधिकारी का अहम बयान सामने आया है | उन्होंने कहा कि सेलेक्शन हमेशा ही प्रदर्शन के आधार पर होता है | इसमें किसी को भी बाहर किया जा सकता है, फिर वो चाहें विराट कोहली हों या फिर कोई प्लेयर |

कोहली जैसे प्लेयर देश की सेवा के लिए बने

बीसीसीआई के एक टॉप के अधिकारी ने कहा , ‘देखिए विराट कोहली जैसे खिलाड़ी देश की सेवा करने के लिए बने हैं. विराट ने पिछले 10 सालों में जो किया , वह वह अद्भुत है. वह सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान रहे हैं | खासकर कोहली ने व्हॉइट बॉल और रेड बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है | मगर सभी  खिलाड़ी किसी ना किसी समय खराब दौर से गुजरते ही हैं | विराट के साथ भी वैसा ही है | मुझे लगता है कि वह वापसी करेगा |

विराट कोहली को बाहर नहीं करना चाहिए’

यह पूछे जाने पर कि क्या वनडे और टी20 वर्ल्ड कप में सेलेक्शन के समय कोहली के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी? इस पर अधिकारी ने कहा , ‘देखिए , बतौर कप्तान और खिलाड़ी कोहली ने देश के लिए बेहद शानदार प्रदर्शन किया है| हां लेकिन मौजूदा समय में कोहली रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं, लेकिन मैं नहीं मानता कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलने दें ताकि वह अपनी लय हासिल कर सकें|

एशिया कप में भी कोहली को मिल सकता है मौका

अधिकारी ने कहा, ‘हालांकि मैं यह भी कहना चाहता हूं कि यदि प्रदर्शन के आधार पर सेलेक्शन की बात आती है, तो किसी को भी टीम से बाहर किया जा सकता है, चाहें विराट कोहली हों या कोई और इंग्लैंड दौरे के बाद और भी काफी सीरीज खेलनी हैं | जहां कोहली को आजमाया जा सकता है |

उन्होंने कहा, ‘खासकर एशिया कप में मौका दे सकते हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही होना है. उसके बाद सेलेक्टर्स ही फैसला लेंगे | हमारे पास अभी टी20 वर्ल्ड कप तक काफी समय है|  वह एक की-प्लेयर है और इस पर कोई हल्ला भी नहीं होना चाहिए | यह सिर्फ समय की बात है| हर बात पर गन ना उठाएं |

Read More:मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

गौतम अडानी करेंगे मुकेश अंबानी से मुकाबला? जियो को टक्कर देने का बड़ा प्लान

एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी जल्द ही एक नया वेंचर शुरू कर सकते हैं | अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ तो आने वाले दिनों में मुकेश अंबानी की जियो और सुनील भारती मित्तल की एयरटेल को कड़ी टक्कर मिलने वाली है |

अडानी को चाहिए टेलीकॉम स्पेक्ट्रम

पीटीआई की खबर के मुताबिक अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी का अडानी समूह  टेलीकॉम स्पेक्ट्रम हासिल करने की दौड़ में शामिल हो सकता है | सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने इसकी प्लानिंग शुरू कर दी है | सरकार ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए कंपनियों से आवेदन मंगाए थे, जिन्हें जमा करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई थी | सरकार को इसके लिए 4 आवेदन मिले हैं |

स्पेक्ट्रम के लिए आए 4 एप्लीकेशन

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि टेलीकॉम सेक्टर की तीन प्राइवेट कंपनियां जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया  ने 26 जुलाई को होने वाली स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए आवेदन किया है | जबकि आवेदन दाखिल करने वाली चौथी कंपनी अडानी ग्रुप है | कंपनी ने हाल ही में नेशनल लॉन्ग डिस्टेंस (NLD) और इंटरनेशनल लॉन्ग डिस्टेंस (ILD) लाइसेंस हासिल किए हैं | हालांकि इस बारे में अडानी ग्रुप ने ई-मेल या फोन कॉल का जवाब नहीं दिया है और इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है |

अंबानी-अडानी का होगा मुकाबला?

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी, दोनों ही उद्योगपति गुजरात से आते हैं | अभी तक दोनों समूह अलग-अलग सेक्टर में काम करते आए हैं और उनके बीच कोई सीधी प्रतिस्पर्धा नहीं है | मुकेश अंबानी का रिलायंस समूह तेल, रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्स से लेकर टेलीकॉम और रिटेल सेक्टर में काम करता है, वहीं अडानी समूह पोर्ट, कोयला, ग्रीन एनर्जी, बिजली वितरण और एविएशन सेक्टर में है | लेकिन हाल के समय में अडानी ग्रुप ने जहां पेट्रोकेमिकल सेक्टर में एंट्री मारी है, तो वहीं रिलायंस ग्रुप ने भी ग्रीन एनर्जी सेक्टर में प्रवेश किया है | अब टेलीकॉम सेक्टर में अडानी समूह का प्रवेश करना दोनों के बीच पहली सीधी प्रतिस्पर्धा है |

Read More:मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उनके पोस्ट कोविड सिस्टम थे। साधना गुप्ता के फेफड़े में इंफेक्शन भी था। जिसकी वजह से हालत नाजुक बनी हुई थी। निधन, शनिवार दोपहर उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। बाकी परिवार के सदस्य भी मेदांता पहुंच रहे हैं।

बता दें कि, साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। उनके बेटे प्रतीक यादव हैं, जिनकी पत्नी अपर्णा यादव  की नेता हैं। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता इटावा जिले के बिधूना तहसील की रहने वाली थी |           4 जुलाई 1986 को उनकी शादी फर्रुखाबाद निवासी चंद्र प्रकाश गुप्ता से हुई थी | शादी के करीब 1 साल बाद 7 जुलाई 1987 को प्रतीक यादव का जन्म हुआ था | शादी के 2 साल बाद साधना गुप्ता और चंद्र प्रकाश अलग हो गए | इसके बाद साधना गुप्ता तत्कालीन सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आ गईं | उस वक्त वह पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर कार्य कर रही थीं | इसके बाद साधना और मुलायम में नजदीकियां बढ़ने लगी और पार्टी के कार्यक्रमों में अक्सर वह मुलायम के साथ दिखाई देती थीं |

मुलायम सिंह का  कुछ ऐसे हुआ संबंध

मीडिया में साधना और मुलायम के आपसी संबंधों को लेकर खूब चर्चा होने लगी थी | वर्ष 2003 में मुलायम की पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद मुलायम यादव ने उन्हें पत्नी का दर्जा दिया | मुलायम की मां मूर्ति देवी अक्सर बीमार रहती थी | साधना गुप्ता लखनऊ के नर्सिंग होम में और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी खूब देखभाल करती थी| इससे मुलायम और साधना गुप्ता और भी करीब आ गए थे | जिसके बाद 23 मई 2003 को मुलायम ने साधना को अपनी पत्नी का दर्जा दिया| साधना के पहले पति के भाई प्रमोद गुप्ता सपा से विधायक भी रह चुके हैं|

साधना गुप्ता के बेटे हैं प्रतीक यादव

साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव मां के साथ ही मुलायम सिंह यादव के साथ रहते हैं| प्रतीक यादव को बॉडी बिल्डिंग का शौक है और वह अपना जिम चलाते हैं, वह बिल्डर भी हैं| मां साधना गुप्ता बेटे को यूपी की राजनीति में लाना चाहती थी लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सकी| वह बार-बार मुलायम सिंह पर प्रतीक यादव को राजनीति में आगे करने के लिए कहती थीं लेकिन पिता मुलायम सिंह यादव अपने बेटे अखिलेश यादव को आगे किया और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी बैठाया|

Read more:जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से बाढ़ , यातायात बाधित

श्रीलंका: राष्ट्रपति भवन पर कब्जा, गोटबाया राजपक्षे भागे , PM ने बुलाई आपात बैठक

श्रीलंका में आर्थिक हालात खराब होने से लगातार सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं | मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालातों से परेशान प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास को चारों तरफ से घेरकर कब्जा कर लिया | जिसके बाद उन्हें अपना घर छोड़कर भागना पड़ा | इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए | वहीं श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने स्थिति पर चर्चा करने और त्वरित समाधान के लिए पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है | वह स्पीकर से संसद को बुलाने का भी अनुरोध कर रहे हैं |

इसी क्रम में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कोलंबो में हालिया विरोध प्रदर्शन पर कहा कि मैं भी विरोध का हिस्सा हूं और लोगों की मांग के साथ खड़ा हूं | उन्होंने कहा कि यह विरोध तीन महीने से अधिक समय से चल रहा है| इससे पहले कहा गया था कि श्रीलंका में शीर्ष वकीलों के संघ , मानवाधिकार समूहों और राजनीतिक दलों के लगातार बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने शनिवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों से पहले कर्फ्यू हटा लिया है | यह कर्फ्यू सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए कोलंबो सहित देश के पश्चिमी प्रांत में सात संभागों में लगाया गया था |

पुलिस के मुताबिक पश्चिमी प्रांत में सात पुलिस संभागों में कर्फ्यू लगाया गया था जिसमें नेगोंबो, केलानिया, नुगेगोडा, माउंट लाविनिया, उत्तरी कोलंबो, दक्षिण कोलंबो और कोलंबो सेंट्रल शामिल हैं | यह कर्फ्यू शुक्रवार रात नौ बजे से अगली सूचना तक लागू किया गया था |

पुलिस महानिरीक्षक (IGP) सी डी विक्रमरत्ने ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा , जिन क्षेत्रों में पुलिस कर्फ्यू लागू किया गया है , वहां रहने वाले लोगों को अपने घरों में ही रहना चाहिए और कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी |

बार एसोसिएशन ने किया कर्फ्यू का विरोध

श्रीलंका के बार एसोसिएशन ने पुलिस कर्फ्यू का विरोध करते हुए इसे अवैध और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करार दिया | बार एसोसिएशन ने एक बयान में कहा , इस तरह का कर्फ्यू स्पष्ट रूप से अवैध है और हमारे देश के लोगों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है जो अपने मूल अधिकारों की रक्षा करने में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और उनकी सरकार की विफलता को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं | श्रीलंका के मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कर्फ्यू को मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन बताया है |

Read More:ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना महंगा? Zomato ने दिया ये जवाब

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना महंगा? Zomato ने दिया ये जवाब

आजकल जोमैटो जैसे प्‍लेटफॉर्म से ऑनलाइन खाना मंगवाना आम बात हो चुकी है | मोबाइल उठाइए और घर बैठे मनचाहा फूड आइटम ऑर्डर कर दीजिए | कुछ ही मिनटों खाने की डिलीवरी आपके पते पर पहुंच जाती है | लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर ऑनलाइन खाने की कीमत और रेस्त्रां से खाना मंगवाने की कीमत पर बहस छिड़ गई है | Zomato ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है |

दरअसल, इसकी शुरुआत हुई राहुल काबरा नाम के व्‍यक्ति के लिंक्‍डइन पोस्ट से , जिसमें उन्होंने Zomato के ऑनलाइन बिल और उसी ऑर्डर के रेस्त्रां के ऑफलाइन बिल को शेयर करते दिखाया कि दोनों के रेट में कितना अंतर है| राहुल काबरा ने कहा कि एक ही तरह का खाना जोमैटो और रेस्त्रां से मंगवाया था , लेकिन दोनों के रेट में अंतर था| उन्हें जोमैटो से खाना मंगवाना महंगा पड़ा |

जोमैटो और रेस्त्रां के रेट की तुलना 

राहुल काबरा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि फूड सर्विस प्रोवाइडर (रेस्त्रां) की तुलना में Zomato प्रति ऑर्डर अधिक पैसा कमा रहा है | उन्होंने ऑनलाइन बनाम ऑफलाइन ऑर्डर की कीमत की तुलना करते हुए बिल की कॉपी भी शेयर की है|

बिल के मुताबिक, जोमैटो ने 75 रुपये छूट देकर भी खाने के 690 रुपये लिए, वहीं रेस्त्रां ने उसी खाने के 512 रुपये लिए| राहुल काबरा ने कहा कि सेम आइटम ऑर्डर करने पर ऑनलाइन 178 रुपये ज्‍यादा देने पड़े| उनकी इस पोस्‍ट पर हजारों लोगों ने रिएक्ट किया है|कई यूजर्स ने जोमैटो पर तीखे कमेंट भी किए |

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना महंगा
ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना महंगा

जोमैटो ने दिया ये जवाब

इस वायरल पोस्ट का जवाब देते हुए Zomato ने लिखा कि वह अपने ग्राहक और रेस्त्रां के बीच एक मध्यस्थ की भूमिका निभाता है | हमारे साथ जुड़े रेस्त्रां पार्टनर्स द्वारा लागू की गई कीमतों पर हमारे प्‍लेटफार्म का कोई कंट्रोल नहीं है| हालांकि, हमने अपने रेस्त्रां पार्टनर को आपकी प्रतिक्रिया से अवगत करा दिया है और उनसे इस पर गौर करने का अनुरोध किया है|

Read More:जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से बाढ़ , यातायात बाधित

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से बाढ़ , यातायात बाधित

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद अब डोडा जिले में बादल फटा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक आज सुबह तड़के लगभग 4 बजे पूर्वी जम्मू में डोडा जिले के ठथरी शहर में बादल फटा है। राहत की बात यह है कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। बादल फटने के कारण कुछ घर व वाहन मलवे में दब गए हैं। वहीं डोडा एसएसपी अब्दुल कयूम ने बताया कि ने बताया कि बादल फटने के कारण हाईवे जाम में कुछ वाहन फंस गए जिससे हाईवे जाम हो गया था, लेकिन अब हाईवे खोलकर यातायात को बहाल कर दिया गया है।

इससे पहले अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा है,जिसके कारण अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 40 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बादल फटने के बाद NDRF, SDRF की टीमें बचाव कार्य में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस समय बादल फटने की खबर मिली, उस समय अमरनाथ गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्धालु के मौजूद होने की खबर थे।

बादल फटने से बाढ़,
बादल फटने से बाढ़,
बढ़ मई डूबी कार
बढ़ मई डूबी कार

पैदल यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित

नोडल चिकित्सा अधिकारी मेजर पंकज कुमार ने बताया कि बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों में निकासी और बचाव अभियान जारी है। वहीं भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना में 15 की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पैदल यात्रा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

 बाढ़
बाढ़
बढ़ में डूबा सहर
बढ़ में डूबा सहर

प्रधानमंत्री मोदी जता चुके हैं दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए ट्वीट किया अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से व्यथित। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना स्थिति का जायजा लिया। बचाव और राहत कार्य जारी है। प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

Read More:चित्रकूट में हादसा: बेकाबू पिकअप ने घर के बाहर सो रहे लोगों को रौंदा, 5 की मौत

किसी की सलाह पसंद नहीं करते अखिलेश, इसलिए सब छोड़ते जा रहे हैं-शिवपाल यादव

लखनऊ:  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आयोजित किए गए भोज में शामिल होने पहुंचे| खास बात थी कि इस डिनर पार्टी में  इनके अलावा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी पहुंचे हुए थे | डिनर पार्टी के बाद शिवपाल यादव का बयान सामने आया है |

 

 हम द्रौपदी मुर्म को समर्थन देंगे

 

शिवपाल यादव ने कहा कि हमें किसी बैठक में नहीं बुलाया जाता है| हमने 40 सालों में सरकारें बनाई भी हैं और गिराई भी हैं| उन्होंने कहा हम द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देंगे | डिनर पर हमारा द्रौपदी मुर्मू से परिचय कराया गया | समाजवादी पार्टी पर बोलते हुए शिवपाल ने कहा कि सपा कमजोर होती जा रही है और हमें पार्टी का नहीं समझा जाता है | हमे आजमगढ़ बुलाते तो धर्मेंद्र यादव जीत जाते | उन्होंने कहा कि किसी से सुझाव न लेने से सपा में टूट हुई है |

अखिलेश में परिपक्वता की कमी

शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अखिलेश यादव में राजनीतिक परिपक्वता की कमी है|वह किसी से सलाह लेना पसंद नही करते|अखिलेश यादव केवल स्टार प्रचारक बना देते तो आज़मगढ़ चुनाव जिता देता|प्रसपा नेता शिवपाल ने कहा कि अखिलेश यादव ने यशवंत सिन्हा के सपोर्ट के लिए भी नहीं बुलाया जबकि मुख्यमंत्री योगी ने फ़ोन कर डिनर में बुलाया|अखिलेश यादव के रवैए के कारण एक-एक कर उनके सहयोगी छोड़कर जा रहे हैं|

राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को यहां राजग के सांसदों और विधायकों से अपने लिए समर्थन मांगा| लखनऊ के लोक भवन (मुख्यमंत्री कार्यालय) में आयोजित बैठक में मुर्मू का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राजग के सहयोगी दलों- अपना दल (एस) और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद)- के नेताओं ने स्वागत किया और उन्हें समर्थन का भरोसा दिया|

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने यशवंत सिन्‍हा के साथ गुरुवार को हुई प्रेस वार्ता में ओमप्रकाश राजभर को नहीं बुलाया था| ओपी राजभर ने शुक्रवार को मऊ में बैठक की और कहा कि कि वह अपने कार्यकर्ताओं से विमर्श कर राष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में 12 जुलाई को अपने पत्ते खोलेंगे|

Read more:गुजरात फतह के लिए कांग्रेस ने तैयार किए 7 सेनापति

चित्रकूट में हादसा : बेकाबू पिकअप ने घर के बाहर सो रहे लोगों को रौंदा

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में शनिवार सुबह का कहर देखने को मिला। यहां बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चित्रकूट जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप थाना इलाके में सड़क किनारे सो रहे ग्रामीणों को अनियंत्रित टमाटर लदे पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में छह ग्रामीणों की मौत हो गई। इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। जबकि एक गंभीर घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छह लोगों की मौत

अरविंद पुत्र नथुआ निवासी जारी, नरेश पुत्र शिवरतन निवासी जारी, छक्का पुत्र मातादीन निवासी जारी, रामरूप पुत्र प्यारेलाल निवासी जारी, सोमदत्त पुत्र रोली प्रताप निवासी कोहारी थाना पहाड़ी की मौत हुई हो गयी| वहीं जिला अस्पताल में भानु प्रताप की मौत हो गई|

Read more:प्रेमी ने रेता गाला, कानपुर में डबल मर्डर में चौंकाने वाले खुलासे

 घर के बाहर सो रहे लोगों को रौंदा
घर के बाहर सो रहे लोगों को रौंदा

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट हादसे में हुई छह लोगों की मौत पर दुख जताया है। साथ ही सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को पचास हजार देने की घोषणा की।

इनकी हुई मौत

नरेश पुत्र शिवरतन निवासी जारी, अरविंद पुत्र नथुआ निवासी जारी, रामरूप पुत्र प्यारेलाल निवासी जारी, छक्का पुत्र मातादीन निवासी जारी, सोमदत्त पुत्र रोली प्रताप निवासी कोहारी थाना पहाड़ी की मौत हुई है। वहीं जिला अस्पताल में भानु प्रताप की मौत हो गई।

Read more:शिंजो को भारत ने दिया पद्म विभूषण से लेकर नेताजी पुरस्कार, काशी में जापानी नेता शामिल

राष्ट्रपति चुनाव से पहले बदले समीकरण , योगी के डिनर में शामिल शिवपाल-राजभर

नेशनल डिफेन्स अकेडमी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचीं | यहां उन्होंने बीजेपी और सहयोगी दलों से समर्थन मांगा | एनडीए उम्मीदवार के सम्मान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रात्रि में डिनर का आयोजन किया | इसमें सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर, शिवपाल यादव, राजा भैया और बसपा विधायक भी शामिल होने पहुंचे | चारों नेताओं की उपस्थिति ने राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत दे दिए हैं | इसके साथ ही सपा गठबंधन में दरार भी बढ़ना तय हो गया है |

बता दें कि एनडीए की उम्मीदवार का (लोकतांत्रिक) के दोनों विधायक भी समर्थन देंगे| पार्टी प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने इसका ऐलान कर दिया है|उन्होंने कहा है कि एनडीए के उम्मीदवार का समर्थन देना वक्त के हिसाब से जरूरी है|रात्रिभोज में बसपा विधायक उमाशंकर भी शामिल हुए हैं| राजा भैया ने मीडिया से बातचीत में पुष्टि की है कि वह, राजभर, शिवपाल यादव और उमा शंकर सिंह रात्रिभोज में शामिल हुए हैं|

बीजेपी विधायक और सांसदों के साथ बैठक भी हुई

वहीं, सीएम योगी के डिनर में ओमप्रकाश राजभर और शिवपाल यादव भी शामिल हुए| योगी ने विधायकों और सांसदों को डिनर पर बुलाया था|इससे पहले लोक भवन में बीजेपी सांसदों और विधायकों के साथ बैठक हुई|योगी ने ये डिनर पार्टी अपने आवास पांच कालिदास पर रखी थी|

राजभर की पार्टी के 6 विधायक

गौरतलब है कि राष्ट्रपति यूपी विधानसभा में राजभर की पार्टी के छह विधायक हैं|उन्होंने हाल ही में विधानसभा चुनाव सपा के साथ गठबंधन में लड़ा था|यूपी में बसपा का एक विधायक है|जबकि राजाभैया की पार्टी के दो विधायक हैं|इसके अलावा, शिवपाल यादव भी एनडीए के समर्थन में आ सकते हैं| बताते चलें कि बसपा प्रमुख मायावती ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे एनडीए की उम्मीदवार का समर्थन करेंगी|

Read More:सस्ते हो रहे खाने के तेल, ₹14 प्रति लीटर तक घटाए दाम

शिंजो आबे को भारत ने दिया पद्म विभूषण

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सबसे ज्यादा समय तक इस पद पर रह चुके हैं. उनके प्रधानमंत्री रहते भारत और जापान के रिश्ते बेहद खास मुकाम तक पहुंच गए | पहले से भी भारत और जापान की दोस्ती अच्छी थी लेकिन शिंजो आबे ने अपने कार्यकाल में इस दोस्ती में चार चांद लगा दिए | यही वजह रही कि भारत ने पिछले साल उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक पद्म विभूषण से सम्मानित किया | भारत में जापान ने कई अहम प्रोजेक्ट चलाए | देश में मेट्रो प्रोजेक्ट में भी जापान का अहम योगदान रहा है |

शिंजो आबे को जापान की राष्ट्रीय सुरक्षा को बेहतर बनाने, तकनीकी विकास और दूसरे देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए जाना जाता है | अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर भी शिंजो आबे ने शानदार काम किया | यही कारण था कि वह एक के बाद एक करके लगातार छह चुनावों में जीत हासिल कर सके | अपनी विदेश नीति के दम पर शिंजो आबे ने पड़ोस के देशों के साथ संतुलित संबंध रखे तो चीन और अमेरिका जैसी महाशक्तियों के साथ जापान के संबंधों में सुधार का रुख अपनाया |

भारत के दुलारे रहे शिंजो आबे

शिंजो आबे भारत के लिए बेहद खास नेता थे | अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का पक्ष लेकर साथ खड़ा होना होना हो या संकट के समय भारत की मदद करना हो, शिंजो आबे की अगुवाई में जापान ने हमेशा भारत का साथ दिया | इंडो पैसिफिक क्षेत्र में पार्टनरशिप के साथ शिंजो आबे भारत और जापान के संबंधों को नई ऊंचाई पर ले गए | अपने पहले कार्यकाल में भारत का दौरा करने के बाद शिंजो आबे ने दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा दी | भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिंजो आबे की दोस्ती काफी चर्चा में रही |

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तबीयत खराब होने पर फोन पर हालचाल जाना | साथ ही इन दोनों नेताओं ने हमेशा सुनिश्चित किया कि दुनिया को लेकर दोनों नेताओं की राय एक जैसी रहे जिससे दोनों दोस्त देशों के विकास में कहीं कोई रुकावट न आए | शिंज़ो आबे के कार्यकाल के दौरान ही जापान ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश मानने की बात स्वीकार की | 2016 मे भारत और जापान के बीच नागरिक परमाणु समझौते पर दस्तखत किए गए |

Read more:गुजरात फतह के लिए कांग्रेस ने तैयार किए 7 सेनापति

सोसायटी में दो दिन पहले ही खुला था कसीनो, पुलिस ने भंडाफोड़ा, पकड़े गए लोग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक रिहायशी सोसायटी में अवैध कसीनो चल रहा था. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की| जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मौके से 4 युवतियों को समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोए़डा वेस्ट की साया जोन सोसाइटी में अवैध रूप से एक कसीनो का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था| इस बारे में जानकारी मिलने पर छापे की कार्रवाई कई गई| पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वहां धड़ल्ले से जुए का कारोबार किया जा रहा था|

4 युवतियों समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार

बिसरख पुलिस के मुताबिक ये पूरा खेल साया सोसायटी के फ्लैट में चल रहा था| जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां अफरातफरी मच गई| पुलिस ने मौके 4 युवतियों समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| इसके साथ ही पुलिस ने कसीनो टेबल कार्डस, प्ले कॉइंस समेत अन्य सामान भी बरामद कर लिया है|

हाल ही में पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र अंतर्गत अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी के होटल में पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह को पकड़ा था| इस सोसाइटी के होटल रूम में सेक्स रैकेट चल रहा था. बताया जा रहा है कि पुलिस को वहां से  कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं| पुलिस ने मौके से एक ग्राहक और दो युवतियों को हिरासत में लिया है| पुलिस ने बताया था कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी शोएब ने दोनों लड़कियों को बुक करके देह व्यापार के लिए अपने पास बुलाया था| हिरासत में लेकर तीनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है| सोशल मीडिया  और  WhatsApp के जरिए ग्राहकों से संपर्क साधा जाता था|

Read More:डियम का सख्त आदेश : स्कूली वाहन को रखो फिट,नहीं तो दर्ज होगा मुकदमा

साउथ एक्टर चियान विक्रम अस्पताल में हुए भर्ती, पड़ा दिल का दौरा

साउथ के जाने-माने अभिनेता चियान विक्रम से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसे सुनने के बाद उनके फैंस दुखी हैं। बता दें, चियान विक्रम को स्वास्थ्य समस्या के चलते चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर सामने आने के बाद से उनके फैंस उनके लिए दुआ कर रहें हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता चियान विक्रम को हार्ट अटैक आया था, जिसके लिए उन्हें अस्पताल लाया गया। अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। अस्पताल के सूत्रों ने खुलासा किया कि, अभिनेता की हालत स्थिर है। उनके आज डिस्चार्ज होने की उम्मीद है। जल्द ही मेडिकल बुलेटिन जारी होने की उम्मीद है।

Read More:छुट्टी लेकर एयर इंडिया की भर्ती में पहुंचा इंडिगो का स्टाफ, इंडस्ट्री में खलबली मची

अभिनेता फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी देखभाल की जा रही है। साउथ के दिग्गज एक्टर चेन्नई में अपनी आने वाली फिल्म पोन्नियिन सेलवनके टीजर लॉन्च में हिस्सा लेने वाले थे। जिसे आज शाम 6 बजे रिलीज किया जाना था।

फैंस कर रहें हैं जल्द ठीक होने की दुआ:

वहीं, अभिनेता चियान विक्रम के दिल का दौरा पड़ने की खबर सामने आने के बाद से उनके फैंस और फिल्म फिल्म प्रेमी सदमे में चले गए। उनके फैंस शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इसके साथ ही उनके फैंस सोशल मीडिया पर #ChiyaanVikram, Get Well Soon ट्रेंड करा रहें हैं। विक्रम ने तमिल, तेलुगु और हिंदी समेत कई भाषाओं में अभिनय किया है। उन्हें आखिरी बार फिल्म महान में देखा गया था।

Read More:पायल रोहतगी और संग्राम सिंह, 850 साल पुराने मंदिर में शादी करी, देखें तस्वीरें

डियम का सख्त आदेश : स्कूली वाहन को रखो फिट,नहीं तो दर्ज होगा मुकदमा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्कूली बच्चों को ढोने वाले अनफिट वाहनों मालिकों पर अब हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा. डीएम लखनऊ सूर्यपाल गंगवार ने साफ कर दिया है कि स्कूलों के वाहन अगर अनफिट पाए गए तो एफआईआर दर्ज की जाएगी| जिलाधिकारी  ने स्कूली वाहनों की फिटनेस और वैधता के संबंध में जिला स्कूल निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, आरटीओ, एआरटीओ और स्कूल के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण की बैठक की|

बैठक में जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि स्कूली वाहनों को तीन दिन के अंदर पंजीकरण कराया जाए.| जिन स्कूली वाहनों के फिटनेस सही नहीं पाए गए तो उनके खिलाफ धारा 302 और 307 के मुकदमा दर्ज कर सख्त एक्शन लिया जाएगा| डीएम लखनऊ का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के नजरिए से स्कूल वाहनों का फिटनेस 100 प्रतिशत होना चाहिए|  ऐसे में स्कूली वाहनों के मालिकों, प्रधानाचार्यों का यह दायित्व है कि स्कूल वाहनों का फिटनेस करा कर रखें, नहीं तो अब सख्त कार्रवाई होगी|

डीएम ने बताया 

 जयपुरिया स्कूल के वाहन बिना रजिस्ट्रेशन के चलाए जा रहे थे| जिस कारण उस पर एफआईआर की गई| वहीं,  जीडी गोयनका स्कूल की बस का पंजीकरण न होने के कारण एफआईआर दर्ज की गई|

मोटर वाहन नियमावली 1998 के अध्याय 9- क ”विद्यालयीय यानों हेतु विशेष उपबंध” में यह बताया गया है कि निर्धारित मानकों के अनुरूप स्कूली वाहनों को फिट रखें| ऐसे विद्यालयों के स्कूली वाहनों का जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है, उन स्कूलों की मान्यता जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा नियमों का पालन करते हुए उनकी मान्यता रद्द कर दी जाए| डीएम द्वारा दिए गए निर्देशों के चलते आरटीओ विभाग शनिवार और रविवार अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे|

Read More:गुजरात फतह के लिए कांग्रेस ने तैयार किए 7 सेनापति

गुजरात फतह के लिए कांग्रेस ने तैयार किए 7 सेनापति

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने सियासी समीकरण दुरुस्त करने में जुटी है| सूबे में 27 सालों से कांग्रेस सत्ता के वनवास झेल रही है| ऐसे में गुजरात की सियासी जंग फतह करने के लिए कांग्रेस ने सूबे में सात कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं, जिसमें दलित, ओबीसी, पटेल, क्षत्रिय और मुस्लिम समुदाय के नेताओं को जगह दी गई|कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष के जरिए गुजरात में अपने पुराने सोशल इंजीनियरिंग के फॉर्मूले से 2022 के विधानसभा चुनाव को जीतने की रणनीति बनाई है|

आदिवासी समुदाय से आने वाले विधायक सुखराम राठवा को गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस ने बना रखा है तो ओबीसी समाज के जगदीश ठाकोर के हाथों में गुजरात की कमान है| वहीं, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने गुजरात में 7 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं| जिग्नेश मेवानी, ललित कागाथरा, रित्विक मकवाना, अंबरीश डेर, हिम्मत सिंह पटेल, कादिर पीरजादा और इंद्रविजय सिंह गोहिल को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है|

दलित नेता मेवानी का मिला जिम्मा

गुजरात में दलित नेता के तौर पर अपनी पहचान बना चुके जिग्नेश मेवानी अब कांग्रेस के साथ हैं. ऐसे में कांग्रेस उन्हें गुजरात का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है | जिग्नेश मेवानी युवा होने के साथ-साथ  में फॉयर ब्रांड नेता के तौर पर जाने जाते हैं| ऐसे में पार्टी अब उनके जरिए दलित मतों को साधने की कवायद में है | ऐसे में चुनाव से पहले कार्यकारी नियुक्त कर दलित समुदाय को बड़ा सियासी संदेश देने का दांव माना जा रहा है, क्योंकि दलित राजनीति में सब से वो अहम नेता के तौर पर एक चहरा बन चुके हैं|

मुस्लिम वोटबैंक पर कांग्रेस की निगाहें 

गुजरात में कांग्रेस मुस्लिम वोटबैंक पर हर हाल में पकड़ बनाए रखना चाहती है, जिसमें सेंधमारी के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM हरसंभव कोशिश में जुटी है| ऐसी स्थित में कांग्रेस मुस्लिम वोटों को लेकर किसी तरह कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है, जिसके लिए कादिर पीरजादा को गुजरात का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर बड़ा सियासी संदेश दिया है| अहमद पटेल के रहते हुए कांग्रेस मुस्लिम वोटों को लेकर फ्रिकमंद नहीं रहती थी, लेकिन अब उनके निधन के बाद कांग्रेस एक मुस्लिम चेहरे की दरकार थी|

Read More:प्रेमी ने रेता गाला, कानपुर में डबल मर्डर में चौंकाने वाले खुलासे

नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे , भाषण के दौरान हत्यारे ने मारी गोलियां

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या हो गई है | उनको आज सुबह दो गोलियां मारी गई थीं | हमले के बाद गोलियां से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी | गोली लगने के बाद उनको हार्ट अटैक भी आया था , इसके साथ ही उनका काफी खून भी बह गया था | 67 साल के शिंजो आबे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही थी, लेकिन डॉक्टर्स को इसमें सफलता नहीं मिली | बता दें कि शिंजे आबे को गोली मारने वाला हत्यारा पकड़ा जा चुका है | उसे हमले के तुरंत बाद घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया था |

जान लेने के मकसद से ही आया था हमलावर

संदिग्ध हत्यारे का बयान भी सामने आया है | जापान की पुलिस के मुताबिक , हमलावर ने बताया कि वह शिंजो आबे की जान लेना चाहता था क्योंकि वह कई बातों को लेकर शिंजो से संतुष्ट नहीं था |संदिग्ध हत्यारे की उम्र 41 साल के करीब है | उसका नाम यामगामी  तैत्सुया है | हमलावर सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य रह चुका है |जिस बंदूक से हमला हुआ वह मौके से बरामद कर ली गई | वह एक शॉटगन है| यामगामी  तैत्सुया नारा शहर का ही रहने वाला है| खबरों के मुताबिक, संदिग्ध समुद्री आत्मरक्षा बल में रह चुका है | उसने 2005 तक करीब तीन साल वहां काम किया था|

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में यामगामी  तैत्सुया ने बताया है कि वह पूर्व पीएम के कुछ बातों लेकर नाराज था और उनकी जान लेना चाहता था|हो सकता है कि हमलावर ने पहले से इस हमले की प्लानिंग की हो| क्योंकि शिंजो आबे का आज नारा शहर में आना तय था| गुरुवार को ही Liberal Democratic Party की तरफ से इसकी जानकारी उनके समर्थकों को दी गई थी|

प्रधानमंत्री ने टुट्टे कर कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।

Read More:प्रेमी ने रेता गाला, कानपुर में डबल मर्डर में चौंकाने वाले खुलासे

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह, 850 साल पुराने मंदिर में शादी करी, देखें तस्वीरें

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह 12 साल से रिश्ते में हैं, लेकिन पायल ने उनसे शादी करने का नहीं सोचा था| कंगना के शो पर अपना सीक्रेट बताते हुए पायल ने कहा था कि वो कभी मां नहीं बन सकती हैं|इसलिये वो संग्राम से शादी नहीं करना चाहती थीं| पर संग्राम हार मानने वालों में से कहां हैं|आज वो दिन भी आ चुका है जब दोनों शादी के बंधन में बंधने को रेडी हैं|

संग्राम सिंह और पायल रोहतगी अपने 12 साल पुराने रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहे हैं| बस कुछ पल का इंतजार और फिर 9 जुलाई को पायल और संग्राम शादी के बंधन में बंध जायेंगें| कपल ने शादी के लिये प्यार के शहर आगरा को चुना है| पायल संग्राम के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं| सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज भी शेयर की जाने लगी हैं|

शादी के लिये आगरा ही क्यों

गुजरात-हरियाणा छोड़ कर पायल और संग्राम शादी के लिये आगरा पहुंचे हैं| जिंदगी का नया सफर शुरू करने से पहले कपल ने राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा- अर्चना करके भगवान शिव का आर्शीवाद लिया| कहा जाता है कि महादेव और पार्वती का ये मंदिर 850 साल पुराना और मान्यता प्राप्त भी है| तस्वीरों में पायल और संग्राम को महादेव की पूजा करते हुए भी देखा जा सकता है|

850 साल पुराने मंदिर में शादी करी
850 साल पुराने मंदिर में शादी करी

मंदिर में पूजा करते हुए पायल और संग्राम के चेहरे पर अलग ही ग्लो नजर आ रहा है, जो खुशियों की गवाही दे रहा है| खुश होना बनता भी है| इतने सालों तक हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ खड़े रहने छोटी बात नहीं है| पर संग्राम और पायल ने ये कर दिखाया| पायल और संग्राम की इसी खुशी में शामिल होने के लिये मंदिर में तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में किसी पायल-संग्राम को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई| पायल और संग्राम की वेडिंग आगरा के जेपी होटल से होने वाली हैं, हल्दी और मेहंदी का फंक्शन पूरा चंद करीबियों के बीच पूरा चुका है|

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह

लॉक अप में किया था प्रपोज 

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह 12 साल से रिश्ते में हैं, लेकिन पायल ने उनसे शादी करने का नहीं सोचा था| कंगना के शो पर सीक्रेट बताते हुए पायल ने कहा था कि वो कभी मां नहीं बन सकती हैं| इसलिये वो संग्राम से शादी नहीं करना चाहती थीं| पायल ने तो संग्राम से लड़की से शादी तक करने के लिये कह दिया था| पर संग्राम पायल के सिवा किसी को और अपनी पार्टनर बनाने के लिये राजी नहीं हुए| लॉक अप के दौरान संग्राम ने पायल से वादा किया था कि उनके शो से बाहर आते ही वो शादी करेंगे और देखिये संग्राम अपना वादा पूरा भी कर रहे हैं|

पति संग्राम सिंह के साथ बेहद खुश
पति संग्राम सिंह के साथ बेहद खुश

Read More:कोहली पंगे लेते हैं फुल, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ का अटपटा बयान

कोहली पंगे लेते हैं फुल, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ का अटपटा बयान

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ढाई साल से इंटरनेशनल क्रिकेटर में बड़े स्कोर, खासकर शतक के लिए तरस रहे हैं| हाल ही में कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट खेला, जिसमें उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने फैन्स को निराश ही किया है|

कोहली ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक लगाए हैं|उनके नाम वनडे में 43 और टेस्ट में 27 शतक दर्ज हैं| पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा कि कोहली ने जल्दी से 70 शतक लगाकर लोगों की आदत खराब कर दी| लतीफ का मानना है कि इसी वजह से फैन्स को कोहली से शतकों की उम्मीद रहती है|

कोहली ने 70 सेंचुरी लगा दीं

लतीफ ने कहा, ‘उम्मीद है कि कोहली जरूर वापसी करेंगे| जिस तरह से उन्होंने अपना क्रिकेट खेला हैलगता है कि उन्होंने आदत खराब कर दी|उन्होंने 70 सेंचुरी जल्दी लगा दी|यह बहुत ज्यादा है| जो जल्दी लगा दी| मेरी इच्छा है कि उन्हें वापसी करना चाहिए| वर्ल्ड क्रिकेट को उनकी जरूरत है|

कोहली लोगों से पंगा फुल लेते हैं

उन्होंने कहा, ‘आपने इंग्लैंड के खिलाफ मैच देखा होगा, वो पंगे लेते हैं फुल, लीच से पंगा लिया, तो रूट से लिया, पता नहीं किस किस से पंगा लिया| यह एक पॉजिटिव संकेत हैं कि वह वापसी करेंगे|एक दाग उनके करियर पर लग रहा है|वह इसे साफ कर सकेंगे|बता दें कि एजबेस्टन टेस्ट में कोहली और जॉनी बेयरस्टो के बीच कहासुनी हुई थी|

ब्रेडमैन और सचिन के लीग में होंगे विराट

राशिद लतीफ यहीं नहीं रूके, उन्होंने विराट कोहली क्रिकेटर के बारे में बड़ी भविष्यवाणी कर दी. दरअसल, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि विराट कोहली जब क्रिकेट को अलविदा कहेंगे, उस वक्त वह डॉन ब्रेडमैन और सचिन तेंदुलकर के लीग में होंगे| साथ ही उन्होंने हर खिलाड़ी के करियर में ऐसा वक्त आता है, लेकिन अपने करियर के बाद विराट कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और डॉन ब्रेडमैन से बेहतर आंके जाएंगे|

Read More:सस्ते हो रहे खाने के तेल, ₹14 प्रति लीटर तक घटाए दाम

पूर्व पीएम परशिंजो आबे पर हमला,पहले गोली, फिर हार्ट अटैक,मोदी ने जताया दुःख

नई दिल्ली:  जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को ऐतिहासिक नारा शहर में गोलियां मार दी गई| वो नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी हमलावर ने उन्हें पीछे से गोलियां मार दी| एक गोली उनके सीने को चीरते हुए पार हो गई|हमलावर की उम्र 42 साल बताई जा रही है| शिंजो आबे को तुरंत एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक है|बताया जा रहा है कि गोली लगने के समय वो सभा को संबोधित कर रहे थे और गोली लगते ही तुरंत गिर गए|वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उनके सीने से खून का फव्वारा बह निकला| एक गोली उनके सीने में लगी है. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया|हमलावर को तुरंत घेर लिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया| पीएम मोदी ने हमले को दुखद करार दिया है|

कैसे हुआ हमला

जापान में उच्च सदन के लिए चुनाव होने वाले हैं और एक बार फिर शिंजो आबे मैदान में हैं| वह जगह-जगह चुनाव प्रचार कर रहे हैं| शुक्रवार की सुबह शिंजो आबे नारा शहर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे| चारों तरफ से जवानों से घिरे शिंजो आबे लोगों के बीच अपनी बात रख रहे थे, तभी दो गोलियां चलती हैं| गोली चलने के बाद ही शिंजो आबे गिर पड़ते हैं|

वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे पर चुनाव प्रचार के दौरान पीछे से बंदूक से हमला किया गया था|वीडियो के बैकग्राउंड में गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है| फायरिंग की आवाज से पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे का भाषण सुनने के लिए जुटी भीड़ में कोहराम मच गया था और अफरा-तफरी का माहौल था|

Read More:छुट्टी लेकर एयर इंडिया की भर्ती में पहुंचा इंडिगो का स्टाफ, इंडस्ट्री में खलबली मची

सस्ते हो रहे खाने के तेल, ₹14 प्रति लीटर तक घटाए दाम

बढ़ती महंगाई से परेशान जनता के लिए बड़ी राहत भरी खबर है| दिल्ली-एनसीआर में दूध के प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में से एक मदर डेयरी ने सोयाबीन और चावल भूसी तेल की कीमतों में 14 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती कर दी है| दरअसल, इससे पहले सरकार ने तेल कंपनियों को खाद्य तेलों के वैश्विक कीमतों में गिरावट का लाभ देने की अपील की थी|

जानिए कितने रुपये सस्ता हुआ

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक बीवी मेहता ने बताया कि पिछले महीने खाने वाले तेल के दाम 300-450 डॉलर प्रति टन तक घटे हैं|कहा जा रहा है कि इस बार भी 10-15 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती संभव है| रिफाइंड सोयाबीन 194 रुपये प्रति लीटर की मौजूदा कीमत की तुलना में 180 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध होगा| वहीं, धारा रिफाइंड चावल भूसी (पॉल पैक) मामले में कीमत 194 रुपये प्रति लीटर से घटकर 185 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी|

Read More:नकवी ने इस्तीफा देने के बाद शायराना अंदाज में बता दिया आगे क्या करने वाले हैं

सरकार ने कंपनियों को  ने दिया निर्देश

सरकार ने कीमतों में आम आदमी को राहत देने के लिए तेल कंपनियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने कहा कि तेल के दामों में 20 रुपये तक की कमी आ सकती है| सरकार ने एडिबल ऑयल (Edible Oil) की इस मीटिंग में सभी तेल कंपनियों को शामिल किया था, जिसमें कुछ तेल कंपनियां दाम घटाने पर राजी हो गए हैं| इसके तुरंत बाद मदर डेयरी ने ये घोषणा की है|

Read More:पल्लवी पटेल की अचानक बिगड़ी तबीयत, बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती

छुट्टी लेकर एयर इंडिया की भर्ती में पहुंचा इंडिगो का स्टाफ, इंडस्ट्री में खलबली मची

नई दिल्ली :इंडिगो के यात्रियों को शनिवार को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। देश की इस सबसे बड़ी एयरलाइन की करीब 900 फ्लाइट्स प्रभावित रहीं। कारण था पर्याप्त स्टाफ का नहीं होना। शनिवार को इंडिगो में अजीबो-गरीब स्थिति हो गई थी। एयरलाइन के कई सारे कर्मचारी सिक लीव डालकर एक साथ छुट्टी पर चले गए। पता चला कि वे टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया  की भर्ती में इंटरव्यू देने पहुंचे थे। एयर इंडिया ने शनिवार को देश के कई शहरों में वॉक-इन इंटरव्यू रखा था। कर्मचारियों के अचानक छुट्टी पर जाने से इंडिगो के पसीने छूट गए। साथ ही इंडस्ट्री में खलबली मच गई।

 कर्मचारियों ने बीमारी का बहाना बताकर क्यों ली छुट्टी

दरअसल इंडिगो के ज्यादातर कर्मचारी अचानक से सिक लीव पर चले गए, इस कारण एयरलाइन की करीब 55 फीसदी उड़ानें लेट हो गईं| एविएशन डेटा के अनुसार, 02 जुलाई को इंडिगो की 900 से ज्यादा उड़ानें लेट हो गईं| देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो रोजाना 1600 उड़ानों का परिचालन करती हैं|सूत्रों ने बताया कि अचानक आए इस व्यवधान का कारण एअर इंडिया में कई सेंटर्स पर विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू हो रहे हैं|इंडिगो के ज्यादातर स्टाफ एअर इंडिया का इंटरव्यू देने के लिए लीव पर गए थे|

कोरोना के समय से वेतन में कटौती

 

कोरोना महामारी के दौरान, इंडिगो ने अपने पायलट के वेतन में 30 प्रतिशत तक की कटौती की थी| इस साल 1 अप्रैल को एयरलाइन ने पायलटों के वेतन में 8 फीसदी की बढ़ोतरी करने के अपने फैसले की घोषणा की थी| इसमें कहा गया है कि कोई व्यवधान नहीं होने की स्थिति में नवंबर से 6.5 प्रतिशत की एक और बढ़ोतरी लागू की जाएगी| हालांकि, पायलटों का एक वर्ग असंतुष्ट रहा और उसने हड़ताल आयोजित करने का फैसला किया|

Read More:प्रेमी ने रेता गाला, कानपुर में डबल मर्डर में चौंकाने वाले खुलासे

प्रेमी ने रेता गाला, कानपुर में डबल मर्डर में चौंकाने वाले खुलासे

यूपी के कानपुर में डबल मर्डर केस में ताजा खुलासे से हर कोई हैरान है| गोद ली हुई बेटी ने मां-बाप समेत भाई को भी मारने का पूरा प्लान बना रखा था| इस साजिश में उसने प्रेमी की भी मदद ली| बुजुर्ग दंपति के मर्डर केस में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है| पुलिस ने बताया कि मुन्ना लाल उत्तम (61) और उनकी पत्नी राज देवी (55) की हत्या उनकी गोद ली हुई बेटी ने की थी| हैरानी की बात यह है कि मंगलवार को आरोपी कोमल ने अपने मां-बाप की ह्त्या करने के लिए प्रेमी रोहित का सिर्फ सहारा ही लिया, बाकी सारा इंतजाम उसने खुद पहले से कर रखा था|

कानपुर के पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, कोमल ने प्रेमी  के लिए खुद दरवाजा खोला| इतना ही नहीं, उसने मां-बाप समेत भाई अनूप की सामूहिक ह्त्या करके उसे सुसाइड रूप देने का प्लान बना रखा था| इसके लिए उसने पिता के मोबाइल पर वॉट्सग्रुप बनाकर उसमें सुसाइड रूप देने का प्लान बना रखा था| इसके लिए उसने पिता के मोबाइल पर वॉट्सग्रुप बनाकर उसमें सुसाइड मैसेज तक डाल दिया था| इस वारदात को सफल अंजाम देने के लिए वह रोहित और उसके भाई राहुल दोनों के साथ इश्क का नाटक कर रही थी|

कोमल ने बोया था लालच का बीच

पुलिस ने बताया कि दंपति प्रेमी से बेटी कोमल की शादी का विरोध कर रहे थे| साथ ही पिता के नाम करोड़ों की संपत्ति थी जिसे बेटी और उसका प्रेमी इसे हथियाना चाहते थे, इसलिए बेटी ने माता-पिता की हत्या कर दी| कोमल ने वारदात को अंजाम देने के लिए सोमवार रात को अपने माता-पिता और भाई को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था| सभी जब बेहोश हो गए तो उसने अपने प्रेमी को बुलाया फिर माता-पिता की गला रेत कर हत्या कर दी|

वारदात के बाद जब प्रेमी चला गया तो उसने शोर मचाना शुरू किया| शोर सुनकर घर की दूसरी मंजिल पर सो रहा भाई आया तो उसने बताया कि तीन नकाबपोश लोगों ने मां-पिता की हत्या कर दी| वहीं, अनूप ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रात में उसकी बहन ने जूस पीने के लिए दिया था, लेकिन उसका स्वाद अच्छा नहीं तो था उसने जूस नहीं पिया था| फिर थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गया था|

पुलिस को भी किया गुमराह

पहले कोमल ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पूछताछ के दौरान बताया था, ‘पापा बाहर के कमरे में सो रहे थे| मैं बीच वाले कमरे में मां के साथ सो रही थी|भाई पहली मंजिल पर सो रहा था. हत्या कब हुई यह पता नहीं चल पाया है| आवाज सुनकर आंख खुली तो देखा कि तीन नकाबपोश घर से भाग रहे हैंहालाकि पुलिस ने सुबह ही इस बात की आशंका जाहिर कर दी थी कि हत्या करने वाले दंपति को पहले से ही जानते थे| जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो कोमल ने सारा राज उगल दिया|

Read More:कच्चे तेल में उबाल, पेट्रोल-डीजल के नहीं बदले दाम