Saturday, April 11, 2026
Home Blog Page 79

अनुपमा फेम रूपाली गांगुली को याद आई अपनी असली शादी

मीका दी वोहती  में अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली पहुंचीं | शो में वह रूपाली गांगुली मेहंदी और हल्दी स्पेशल एपिसोड में शामिल हुईं | रूपाली शो में टॉप 3 दुल्हन नीत महल , आकांक्षा पुरी और प्रांतिका दास की शादी की रस्मों में शामिल हुई | शादी की रस्मों को देख उन्हें अपनी असली शादी की याद आ गई |

रूपाली गांगुली  ने अपनी शादी के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे जल्दबाजी में उन्होंने अश्विन के साथ शादी की | टीवी की अनुपमा ने बताया, ‘मेरी शादी थोड़ी अलग थी | मैंने अपने पति के लिए 12 साल का लंबा इंतजार किया, क्योंकि वो अमेरिका में थे और मैं भारत में रहना चाहती थी | वो 4 फरवरी को आए और बोले- परसों शादी कर लेते हैं’|

‘अनुपमा’ ने कहा, ‘मैं डेली शो कर रही थी और दो दिन की छुट्टी मांगी | मैंने प्रोड्यूसर को कहा तो वो बोले- ‘तुम्हारा ट्रैक चल रहा है, तुम कैसे छुट्टी ले सकती हो | क्यों तुम्हें छुट्टी चाहिए ? तब मुझे अपनी शादी की बात बतानी पड़ी | हमने अपने पेरेंट्स को बताया |’ रूपाली ने आगे कहा कि मैं काफी अपसेट थी कि शादी की कोई रस्में नहीं होंगी | मैंने अपने एपिसोड के लिए शूट किया और दो दिन छुट्टी ली |

रूपाली ने आगे बताया

अपनी शादी को लेकर इतनी खुश थी कि मैंने अपने कंधों तक मेहंदी लगवाई, सुबह 4 बजे तक मेहंदी का फंक्शन चला| इसके साथ हल्दी की रस्में भी हुईं, क्योंकि टाइम ही नहीं था | 6 फरवरी को रजिस्ट्रार को आना था | मैं गई और सुबह वेडिंग साड़ी खरीदी | मैंने उन्हें एक ब्लाउज दिया और कहा इसके हिसाब की साड़ी दे दो | मेरे पति लेट हो गए | वे शर्ट और जीन्स में शादी करने आए |

उन्हें लगा कि उन्हें बस साइन करना होगा | मेरे पापा ने 15 मिनट पहले बताया कि वह कन्यादान करना चाहते हैं | फिर जैसे-तैसे पंडित की व्यवस्था हुई | अश्विन गाड़ी भी पार्क नहीं कर पाए थे और पंडित ने मंत्र पढ़ने शुरू कर दिए | इस तरह से मेरी शादी 15 मिनट में और मेहंदी 4 घंटे में लगी थी |

Read More:असली नोट के बदले दो गुना नकली नोट देने वाले गिरफ्तार

असली नोट के बदले दो गुना नकली नोट देने वाले गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने शुक्रवार को एक ऐसे गैंग का खुलासा किया, जो लोगों को कम पैसों में ज्यादा पैसे देने का लालच देकर उनसे ठगी कर लेता था | गैंग व्हाइट मनी के बदले ब्लैक मनी देने के नाम पर ठगी कर लेते थे | पुलिस ने खुलासा करते हुए यह भी बताया कि इसमें एक होमगार्ड भी जुड़ा हुआ था , जिसके सहारे यह पूरी ठगी का खेल किया जाता था |

मेरठ पुलिस ने इस गैंग के सदस्यों से बड़ी तादाद में ऐसी नोटों की गड्डियां बरामद की हैं , जिनके ऊपर और नीचे असली नोट लगे होते थे और बीच में कागज की कटिंग लगी होती थी | अगर इनको गड्डी के हिसाब से इनकी वैल्यू लगाई जाए तो इनकी कीमत लगभग 53 लाख रुपये के आसपास है |

क्या है पूरा मामला

मेरठ के थाना गंगानगर पुलिस को एक सूचना मिली थी कि एक गिरोह नकली नोट चला रहा है | इस सूचना पर पुलिस ने काम शुरू किया और इस गैंग के सदस्य को दबोच लिया | फिर पूछताछ की तो पुलिस के सामने आया कि यह लोग असली नोटों के बदले लगभग दोगुने नकली नोट देने का लालच देते थे | कुछ सैंपल के तौर पर असली नोटों को नकली नोट बताकर देते थे क्योंकि वह नोट असली होते थे , इसलिए मार्केट में वह आसानी से चल जाते थे |

इसके बाद बड़ी डील की बात रखी जाती थी और जब कोई इनको असली नोट देकर इनसे नकली नोट लेने जाता था तो इन लोगों ने ऐसी नोटों की गड्डी बना रखी थी , जिनके ऊपर और नीचे असली नोट होते हैं और बीच में कागज के टुकड़े लगे होते थे , लेकिन इसमें ट्विस्ट उस वक्त आता था , जब डील करते समय पुलिस भी वहां आ जाती थी |

इनके साथ एक होमगार्ड भी जुड़ा हुआ था और वर्दी में रहता था | जैसे ही वह वहां पर डील के समय रेड मारता था तो जो नकली नोट लेने आया होता था , वह अपने असली नोट भी छोड़ कर भाग जाता था | ऐसे ही यह कुछ लोगों को व्हाइट मनी के बदले दोगुनी ब्लैक मनी देने का प्रस्ताव रखते थे और डील के समय ऐसे ही छापेमारी कर उनको ठग लेते थे |

अपनी गाढ़ी कमाई गंवा चुके लोग किसी से शिकायत भी नहीं कर पाते | पुलिस ने गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मोहसिन और महताब मास्टरमाइंड हैं | एक होमगार्ड को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है | इन लोगों के पास से जो कागज के द्वारा बनाई गई नोटों की गड्डियां बरामद हुई है , उनकी वैल्यू भी लगभग 53 लाख है |

Read More:खत्म हुआ इंतजार , इस दिन से उड़ान भरेगी अकासा एयर

वर्ल्ड एथलेटिक्स के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने एल्डोस पॉल

एल्डोस पॉल वर्ल्ड एथलेक्टिक्स चैंपियनशिप 2022  के ट्रिपल जंप फाइनल में जगह बनाने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं | उन्होंने 16.68 मीटर की छलांग लगाई | एल्डोस पॉल  ग्रुप ए क्वालीफिकेशन में छठे स्थान पर और कुल 12वें स्थान पर रहे | फाइनल रविवार को सुबह 6.50 से होगा |

एल्डोस पॉल  को वीजा दिक्कतों के कारण अमेरिका पहुंचने में कुछ देरी हुई थी | हालांकि, उन्होंने अपने प्रदर्शन में इसे नहीं झलकने दिया | वे अपने सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (16.99 मीटर) के करीब पहुंचे और फाइनल में जगह बनाई | उन्होंने सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अप्रैल में फेडरेशन कप में किया था |

भारत के प्रवीण चित्रावल और अब्दुल्ला अबुबाकर फाइनल में जगह नहीं बना सके जिनका प्रयास क्रमश: 16.49 मीटर और 16.45 मीटर का था | चित्रावल ग्रुप ए में आठवें स्थान पर और कुल 17वें स्थान पर रहे जबकि अबुबाकर ग्रुप बी में 10वें और कुल 19वें स्थान पर रहे | 17.05 मीटर पार करने वाले या शीर्ष 12 एथलीटों को ही फाइनल में जगह मिली है|

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और रोहित यादव  भी फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं | नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो के अपने पहले ही प्रयास में 88.39 मीटर का थ्रो किया | यह उनके कैरियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो था | इस तरह वे टूर्नामेंट के इतिहास में जेवलिन थ्रो के फाइनल में जगह बनाने वाले पहले भारतीय बन गए | भारत के ही रोहित यादव ने ग्रुप बी में 80.42 मीटर का थ्रो फेंका | अपने इस प्रदर्शन की बदौलत वे भी फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे | फाइनल यानी मेडल के लिए मुकाबला रविवार को सुबह सात बजकर पांच मिनट पर होगा |

Read More:जनसंख्या नियंत्रण बिल पर रवि किशन का बड़ा ऐलान

करीना कपूर ने दूसरे के बच्चों को लेकर दिया अजीबो-गरीब बयान

करीना कपूर खान आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं | करीना और सैफ अली खान के बच्चे तैमूर अली खान और जेह भी अपने मम्मी-पापा से कम सुर्खियों में नहीं रहते हैं | तैमूर को कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी भी लालायित रहते हैं | बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’  का जमकर प्रमोशन कर रही हैं | इसी बीच करीना कपूर ने कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं |

दरअसल , करीना कपूर खान ने जूम से बात करते हुए कहा कि ‘लोग मुझसे कहते हैं कि पता है मैंने तैमूर के फोटोज देखे, उन्हें देख बहुत खुशी हुई | मुझे लोगों की ये बात अजीब लगती है, क्योंकि मैं दूसरों के बच्चों को नहीं देखती हूं और इससे मुझे खुशी नहीं मिलती | मैं जैसी हूं, वैसी ही हूं’|

करीना का बयान यूजर्स को नहीं आया रास

करीना कपूर खान की ये बात कई सोशल मीडिया यूजर्स को हजम नहीं हुई और वे एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं | एक ने लिखा ‘ये कैसी औरत है, बच्चे तो किसी के भी हो, देखकर खुशी ही होती है लेकिन क्या ही कहें.. ये तो हीरोइन हैं’, दूसरे ने लिखा ‘ये स्टार किड्स हैं, इन्हें किसी के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं’| एक ने तो फिल्म को लेकर ही संशय जताते हुए लिखा ‘कहीं लाल सिंह चड्ढा इसकी वजह से फ्लॉप ना हो जाए’| वहीं कुछ यूजर्स करीना के सपोर्ट में लिख रहे हैं ‘हम सिर्फ एक छोटी सी क्लिप से किसी को जज नहीं कर सकते’|

केआरके ने शेयर किया वीडियो

करीना के वीडियो को शेयर कर फिल्म समीक्षक कमाल आर खान ने लिखा ‘करीना कपूर खान बोलीं-मुझे समझ नहीं आता,मेरे बेटे को देखकर बेवकूफ लोग खुश क्यों हो जाते हैं | जबकि दूसरे बच्चों को देखकर मुझे खुशी नहीं होती बहुत बढ़िया’

लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी करीना

बता दें कि करीना कपूर खान लंबे समय बाद आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’  में नजर आएंगी | एक्ट्रेस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं | आमिर करीना के अलावा इस फिल्म में नागा चैतन्य और मोना सिंह भी हैं|

Read More:खत्म हुआ इंतजार , इस दिन से उड़ान भरेगी अकासा एयर

खत्म हुआ इंतजार , इस दिन से उड़ान भरेगी अकासा एयर

भारतीय आसमान में जल्दी ही एक नई एयरलाइन कंपनी के विमान उड़ान भरने वाले हैं | राकेश झुनझुनवाला  के इन्वेस्टमेंट वाली अकासा एयर के उड़ानों की शुरुआत पर हर किसी की नजर है | कंपनी को पिछले महीने उसके पहले एयरक्राफ्ट की डिलीवरी मिली थी | तब से ही लोग अकासा एयर के उड़ान भरने का इंतजार कर रहे थे | अब ऐसे लोगों का इंतजार समाप्त हो गया है | कंपनी 07 अगस्त से कॉमर्शियल फ्लाइट की शुरुआत करने जा रही है |

28 उड़ानों के लिए बिकने लगे टिकट

अकासा एयर को पहले ही डीजीसीए से उड़ान भरने की परमिट मिल चुकी है | अकासा एयर डीजीसीए से एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट पाने वाली 8वीं घरेलू कंपनी बनने के करीब है | इस आंकड़े में क्षेत्रीय विमानन कंपनियों को शामिल नहीं किया गया है | कंपनी ने एक बयान में बताया कि वह अपनी पहली उड़ान 07 अगस्त को मुंबई-अहमदाबाद रूट  पर भरने वाली है | कंपनी ने बताया कि उसने 28 साप्ताहिक उड़ानों के लिए टिकट की बिक्री शुरू कर दी है |

पिछले महीने मिला पहला विमान

मुंबई-अहमदाबाद रूट के बाद कंपनी बेंगलुरू-कोच्चि रूट  पर उड़ानों की शुरूआत की | दूसरे रूट पर अकासा एयर के विमान 13 अगस्त को पहली उड़ान भरेंगे | कंपनी अभी दो 737 मैक्स विमानों के साथ परिचालन की शुरुआत कर रही है | अकासा एयर ने बोइंग के 737 मैक्स एयरक्राफ्ट  की 72 यूनिट का ऑर्डर किया है | उसे इसी बैच के पहले यूनिट की डिलीवरी पिछले महीने मिली थी | कंपनी को एयरक्राफ्ट की सेरेमनिअल चाबियां 15 जून को अमेरिका के सीएटल में सौंपी गई थीं |

Read More:सोसायटी में दो दिन पहले ही खुला था कसीनो, पुलिस ने भंडाफोड़ा, पकड़े गए लोग

जनसंख्या नियंत्रण बिल पर रवि किशन का बड़ा ऐलान

देश के सदन में बीते सोमवार से मानसून सत्र चल रहा है | हालांकि विपक्ष के जोरदार हंगामे के चलते इन 5 दिनों में कई बार लोकसभा और राज्यसभा को स्थगित करना पड़ा है | वहीं शुक्रवार को शुरू हुए सदन की कार्यवाही के दौरान भाजपा सांसद रवि किशन आज लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर निजी सदस्यों का विधेयक  पेश करेंगे | बता दें कि राज्यसभा में बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने भी जनसंख्या नियंत्रण पर इसी तरह के बिल के लिए नोटिस दिया है |

सदन में जाने से पहले भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा , ‘हम विश्व गुरु तभी बन सकते हैं जब जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाया जाए | जनसंख्या को नियंत्रण में लाने के लिए बहुत जरूरी है , जिस तरह से यह बढ़ रहा है , हम विस्फोट की ओर बढ़ रहे हैं| मैं विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि मुझे विधेयक पेश करने दें और सुनें कि मैं चर्चा क्यों करना चाहता हूं |’

इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘यह विकास का बिल है, जिस दिन यह पारित होगा, राष्ट्र विश्व गुरु बनने की ओर उड़ जाएगा| मैं इस बिल को सिर्फ विकास के पहलू से देख रहा हूं न कि जाति या धर्म के पहलू से देख रहा हूं |’ बता दें कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक रिपोर्ट जारी किया गया है | रिपोर्ट में भारत के अगले साल दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकल जाने का अनुमान है | संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में गत दिनों यह जानकारी दी गई| संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या प्रखंड के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग द्वारा ‘विश्व जनसंख्या संभावना 2022’ में कहा गया कि वैश्विक जनसंख्या 15 नवंबर, 2022 को आठ अरब तक पहुंचने का अनुमान है |

जानिए क्या है प्राइवेट मेंबर्स बिल

एक मंत्री के अलावा किसी अन्य लोकसभा व राज्यसभा सदस्य द्वारा पेश किए गए विधेयक को एक निजी सदस्य के बिल के रूप में जाना जाता है और सरकार के समर्थन के बिना इसके कानून बनने की बहुत कम संभावना है | पीआरएस विधान के अनुसार, 1970 के बाद से संसद द्वारा कोई भी निजी सदस्य विधेयक पारित नहीं किया गया है |

Read More:‘इमरजेंसी’ में अनुपम खेर होंगे जेपी नारायण

‘इमरजेंसी’ में अनुपम खेर होंगे जेपी नारायण

कंगना रनौत फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं | फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ एक बार फिर कंगना डायरेक्शन की कमान संभालती नजर आएंगीं | फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं | उनका लुक पहले ही रिवील हो चुका है , लेकिन अब उन्होंने अपनी फिल्म का दूसरा किरदार , क्रांतिकारी नेता जयप्रकाश नारायणको निभाने वाले अनुपम खेर  के लुक को रिवील किया है |

अनुपम खेर  फिल्म ‘इमरजेंसी’  में दिवंगत राजनेता जयप्रकाश नारायण का रोल अदा करते हुए नजर आएंगे | फिल्म से जयप्रकाश नारायण  यानी अनुपम खेर के लुक कंगना ने रिवील किया है | उन्होंने एक्टर की तस्वीर के साथ लिखा- ‘अंधेरा है तो उजाला है इन्दिरा है तो जयप्रकाश है |’ कंगना के इस पोस्ट पर अनुपम खेर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे जयप्रकाश नारायण का रोल ऑफर करने के लिए धन्यवाद.’

कंगना का शेयर किया हुआ पोस्ट
कंगना का शेयर किया हुआ पोस्ट

वहीं, अनुपम खेर ने अपना लुक जारी करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कंगना रनौत स्टारर और डायरेक्टोरियल फिल्म ‘इमरजेंसी’ में जयप्रकाश नारायण, जो निडर होकर सवाल करते थे | उनकी भूमिका निभाने कर बेहद खुश हूं | खुद पर गर्व महसूस कर रहा हूं | ये मेरी 527वीं फिल्म है! जय हो !’

emergency-1
emergency-1

इमरजेंसी फिल्म इंदिरा के विवादित फैसलों पर दिखाई गई है

आपको बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में इंदिरा के शासन के दौरान ‘आपातकाल’ को लेकर लिए गए फैसले को दिखाया जाएगा | इंदिरा गांधी के इस फैसले पर खूब बवाल हुआ था और ये अब तक के सबसे विवादित फैसले में गिना जाता है | 1971 में उनके खिलाफ जब चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगा तो इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साल 1975 के लोकसभा चुनाव को रद्द कर दिया गया और 6 सालों का बैन लगा दिया गया |

विपक्ष ने मौके का फायदा उठाते हुए इंदिरा से इस्तीफा मांगा, उनके खिलाफ प्रदर्शन किया लेकिन झुकने के बजाए इंदिरा ने आपातकाल की घोषणा कर दी | प्रेस की आजादी पर रोक लग गई और कई बड़े फेरबदल हुए | इस फैसले से नाराज जनता ने उन्हें 1977 के चुनाव में हरा दिया था |

Read More:राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर काशी में भी जश्न

पूर्व जिला पंचायत सदस्य दे रहा जिंदा रहने का सबूत

बस्ती जिले के हर्रैया तहसील में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित दर्जनों उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर गुहार लगाई है | पीड़ित पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि सरकारी अभिलेखों में उन्हें मरा दिखाकर जमीन दूसरे के नाम अंकित कर दी गई है | यह मामला तहसील में चर्चा का विषय बन चुका है | बता दें कि कप्तानगंज क्षेत्र के परिवारपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चंद्र सिंह पेश से एक किसान है |

दरअसल, चर्चित कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले हर्रैया तहसील के कर्मचारियों की एक और करास्तानी सामने आई है | तहसील के एक किसान मुख्यमंत्री सहित दर्जनों उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर गुहार लगा रहे हैं कि ‘साहब, मैं जिंदा हूं ! लेकिन तहसील कर्मियों की मिलीभगत से अभिलेखों में उन्हें मृत घोषित कर उनकी जमीन दूसरे के नाम पर अंकित कर दी गई है | जीवित किसान को मृत दिखा कर उनकी जमीन एक अजनबी व्यक्ति के नाम अंकित कर देने का मामला सुर्खियों में है | मामला सामने आने के बाद तहसील में हड़कंप मचा हुआ है |

बता दें सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य को सरकारी अभिलेखों में मृत दिखाकर उनकी जमीन दूसरे के नाम करने का मामला सामने आया है | जानकारी होने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने मामले को लेकर एसडीएम हर्रैया से शिकायत की है | कप्तानगंज क्षेत्र के परिवारपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चंद्र सिंह का खोभा में खेती व मकान है| सतीशचंद्र के मुताबिक 14 जुलाई को उन्होंने गन्ने का सट्टा बनवाने के लिए महराजगंज के सहज जनसेवा केंद्र से परिवारपुर गांव की खतौनी निकाली तो पता चला कि उनके परिवारपुर गांव के खाता संख्या 68 के गाटा संख्या 198, 213, 252 में उनके हिस्से को आलोक सिंह के नाम वरासत कर दिया गया है |

जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई- डीएम

खतौनी के आदेश वाले कॉलम में सतीशचंद्र की 15 मई 2020 को मौत होना दर्शाया गया है | मौत का हवाला देकर आलोक सिंह नाम के व्यक्ति को उनका पुत्र दर्शाकर जमीन की वरासत कर दी गई | इस मामले की शिकायत सतीश सिंह के पुत्र आनंद सिंह ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम हर्रेया अमृतपाल कौर के अलावा जनसुनवाई पोर्टल भी की है| डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि मामला गंभीर है | इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं | मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी | अब उन्होंने खुद को अभिलेखों में जिंदा करने के लिए तहसील के जिम्मेदारों सहित मुख्यमंत्री तक शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है |

Read More:प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू को कंगना , अनुष्का ने दी बधाई

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर काशी में भी जश्न

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है | उनकी जीत के बाद देश भर में जश्न का माहौल है | जश्न के बीच वाराणसी के साईं गांव के आदिवासी बस्ती में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है | बस्ती में रहने वाले आदिवासी और दलित समुदाय के लोग द्रौपदी मुर्मू की जीत की खबर के साथ ही ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए | इसके साथ ही समाज के लोगों ने बस्ती में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया |

आदिवासी महिलाओं ने बताया कि पहली बार उनके समुदाय की महिला देश में इतने पड़े पद पर बैठी हैं | वहीं, गांव की रहने वाली बसंती ने बताया की द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनाना हमारे समाज के लिए गौरव की बात है | आदिवासी समुदाय के लोगों ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी |

लोगों में खुशी

बीजेपी नेता शिवानंद ने बताया देश के सभी जनप्रतिनिधियों ने द्रौपदी मुर्मू को अपना वोट देकर ये साबित कर दिया है कि वो समाज के पिछड़े वर्ग को भी आगे लाना चाहते है और ये जीत भी उसी बात का साफ सन्देश है | वहीं, मनीष गौड़ ने बताया कि आज हम लोग इतने खुश हैं जिसका इजहार हम लोग शब्दों में नहीं कर सकते | इस जीत के बाद अब हमारे समाज को भी उम्मीद है कि हम लोग भी समाज में आगे बढ़ पाएंगे |

Read More:केजरीवाल सरकार की एक्साइज पॉलिसी की होगी CBI जांच , LG ने की सिफारिश

प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू को कंगना , अनुष्का ने दी बधाई

देश को मिलीं नई मैडम प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू  मिल गई हैं | वह अब भारत की नई राष्ट्रपति होंगी | 25 जुलाई को शपथ लेने के साथ वह अपना पदभार संभालेंगी | भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनने वाली मुर्मू स्वतंत्रता के बाद पैदा होने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति भी होंगी | पहली महिला आदिवासी के राष्ट्रपति बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से लेकर पूरा देश बधाई दे रहा है | ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी है | रनौत , अनुष्का शर्मा , तमन्ना भाटिया , अनुपम खेर से लेकर गीतकार मनोज मुंतशिर तक कई सेलेब्स ने खास पोस्ट शेयर किए और देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत पर अपने-अपने स्टाइल में बधाई दी |
कंगना इंस्टाग्राम पोस्ट
कंगना इंस्टाग्राम पोस्ट

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की एक तस्वीर साझा करते हुए लिए, ‘भारत की 5वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (देश में सर्वोच्च पद पर पहुंचने वालीं आदिवासी पृष्ठभूमि की पहली व्यक्ति), भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति, बधाई मैडम प्रेसिडेंट #DroupadiMurmu’.

तमन्ना भटिआ इंटाग्राम पोस्ट
तमन्ना भटिआ इंटाग्राम पोस्ट

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी ‘मैडम प्रेसिडेंट’ की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी है | उन्होंने लिखा, ‘बधाई हो #DraupadiMurmu- भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति. सशक्त महिलाएं, राष्ट्र को सशक्त बनाएं | #womenpower.’

अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम पोस्ट
अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम पोस्ट

बॉलीवुड डीवा अनुष्का शर्मा ने देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी| उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘बधाई हो मैडम प्रेसिडेंट|’

अनूपंप ट्विट्ट
अनूपंप ट्विट्ट

द्रौपदी मुर्मू पर किए गए अपने हालिया ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अनुपम खेर ने कहा, पिछले कुछ दिनो से एक वाक्य मेरे मन में बार बार गूंज रहा है | आज सोचा लिख ही दूं! ‘मैं भारत का नागरिक विनम्रता पूर्वक #DraupadiMurmu जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूं’ जय हिंद!

ट्विटर पोस्ट
ट्विटर पोस्ट

मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने ट्विटर पर लिखा, ‘एक बार फिर हमने सिद्ध कर दिया कि हम स्त्री को पुरुष के बराबर नहीं, उस से बेहतर मानते हैं| ये किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, सनातन संस्कृति की विजय है| देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें | #DroupadiMurmu

जानिए द्रौपदी मुर्मू को कितने वोट मिले

आपको बता दें कि NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया है | तीसरे राउंड के वोटों की गिनती में ही द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया था| फिर चौथे और आखिरी राउंड की गिनती के बाद जीत का अंदर और बढ़ गया | राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती कुल चार राउंड में हुई| चुनाव में कुल 4754 वोट पड़े थे | गिनती के वक्त 4701 वोट वैध और 53 वोट अमान्य पाये गए | कुल वोटों की वैल्यू 528491 थी | इसमें से द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले | इनकी वैल्यू 676803 थी | वहीं, यशवंत सिन्हा को I877 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 380177 रही |

Read More:नशे में धुत युवक ने पत्नी पर चढ़ाई कार

केजरीवाल सरकार की एक्साइज पॉलिसी की होगी CBI जांच , LG ने की सिफारिश

दिल्ली की केजरीवाल सरकार की मुसीबतें एक बार फिर बढ़ सकती हैं | दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नई एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की है | दरअसल , आरोप हैं कि केजरीवाल सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी के जरिए शराब लाइसेंस धारियों को अनुचित लाभ पहुंचाया है | बताया जा रहा है कि एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद सीबीआई जांच की सिफारिश की है | इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नई एक्साइज पॉलिसी में नियमों की अनदेखी कर टेंडर दिए गए |

पिछले साल लागू हुई थी नई नीति

दिल्ली सरकार ने पिछले साल अपनी नई आबकारी नीति लागू की थी , जिसके तहत निजी संचालकों को ओपन टेंडर से खुदरा शराब बिक्री के लाइसेंस जारी किए गए थे | अब तक , नई पॉलिसी लागू होने के बाद दिल्ली के 32 जोन में कुल 850 में से 650 दुकाने खुल चुकी हैं | दिल्ली सरकार का कहना था कि नई नीति से सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी| वहीं, दिल्ली बीजेपी ने इस नई नीति का विरोध किया था |

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ये कदम ऐसे वक्त पर उठाया , जब हाल ही में केजरीवाल की सिंगापुर दौरे को लेकर बवाल मचा हुआ है | दरअसल , एलजी सक्सेना ने हाल ही में केजरीवाल की सिंगापुर जाने की अनुमति वाली अर्जी को खारिज कर दिया था | उन्होंने केजरीवाल को सिंगापुर समिट में न जाने की सलाह दी है , क्योंकि यह मेयरों का समिट है | वहीं, आम आदमी पार्टी ने उप राज्यपाल पर राजनीति से प्रेरित होने का आरोप लगाया | इतना ही नहीं आप सरकार ने केजरीवाल के सिंगापुर दौरे के लिए विदेश मंत्रालय से अनुमति मांगी है | माना जा रहा है कि शराब नीति को लेकर एलजी के इस कदम के बाद टकराव और बढ़ सकता है |

Read More:संजय निषाद का आरोप , अधिकारी अंदर से हाथी और साइकिल हैं

धंस गया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे , उद्घाटन के पांचवें दिन ही हादसा

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को शुरू हुए पांच दिन भी नहीं हुए हैं कि सारे दावे की पोल खुल गई है | जालौन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 16 जुलाई को किया था | लोकार्पण के पहले कहा जा रहा था कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे मजबूती की मिसाल बनेगा , लेकिन जरा सी बारिश ने मजबूती के दावे की हवा निकाल दी है |

देश के बड़े-बड़े इंजीनियरों ने बड़ी बारीकी से मजबूती को ध्यान में रखकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण किया , लेकिन पहली बारिश ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की मजबूती की पोल खोल दी | जालौन में एक जगह पर सड़क धंस गई है | इसका वीडियो जैसे ही सामने आया तो समाजवादी पार्टी (सपा) हमलावर हो गई |

समाजवादी पार्टी (सपा) ने वीडियो ट्वीट करके कहा, ‘बारिश ने खोल दी अधूरे बुंदेलखंड एक्स्प्रेस-वे की पोल | प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का बारिश में निकला दम | अधूरे एक्सप्रेस-वे को बुंदेलखंडियों के लिए सौगात बताने वाली भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है. शर्म करो प्रचारजीवी सरकार |’

वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘ये है भाजपा के आधे-अधूरे विकास की गुणवत्ता का नमूना… उधर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का बड़े लोगों ने उद्घाटन किया ही था कि इधर एक हफ़्ते में ही इस पर भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े गड्ढे निकल आए | अच्छा हुआ इस पर रनवे नहीं बना |’

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के 195 किलीमोटर के खंभे के पास बुधवार रात तेज बारिश में एक्सप्रेस-वे की कुछ सड़क धंस गई | रात में ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की कार्यदायी संस्था UPEIDA ने सड़क का मरम्मत करना शुरू कर दिया था | गुरुवार सुबह भी मरम्मत कार्य चल रहा था | फिलहाल सड़क धंसने पर कोई भी अधिकारी बोलने से बच रहा है|

बारिश ने खोल दी अधूरे बुंदेलखंड एक्स्प्रेसवे की पोल
बारिश ने खोल दी अधूरे बुंदेलखंड एक्स्प्रेसवे की पोल

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर अब तक 3 मौतें

16 जुलाई को जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे| इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से कई पुलिस कर्मियों की वीआईपी ड्यूटी लगाई गई थी, जिसमें शामिल होने के गोहन थाने में तैनात सिपाही करन सिंह कैथेरी गांव आ रहा था, लेकिन बीच में उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकराई गई |

इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | 16 जुलाई को ही जालौन के बरहा गांव का निवासी मोहित एक्सप्रेस-वे पर टहलने के लिए आया था| पुलिस की कोबरा बाइक से भिड़ंत होने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई|

तीसरा हादसा 17 जुलाई को हुआ | रविवार को ट्रक चालक ने खड़े कंटेनर में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई | घटना के बाद ट्रक चालक के परिजनों को इसकी सूचना दी |

Read More:रेलवे स्टेशन पर अब कुली से सामान उठवाना हुआ मंहगा

संजय निषाद का आरोप , अधिकारी अंदर से हाथी और साइकिल हैं

उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने प्रदेश के अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया है | उन्होंने कहा है कि यूपी सरकार में कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो अंदर से हाथी और साइकिल हैं और बाहर से कमल हैं | दरअसल , माना जा रहा है कि संजय निषाद ने इशारों-इशारों में ये कहने की कोशिश की है कि यूपी के कुछ अधिकारी हाथी यानी की बहुजन समाज पार्टी और साइकिल यानी कि समाजवादी पार्टी के समर्थक हैं | संजय निषाद ने कहा कि ऐसे अधिकारी कहीं न कहीं छिपे रहते हैं , जो समय पर अपना चरित्र दर्शाते हैं | उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों की वजह से उन जन प्रतिनिधियों को परेशान होना पड़ता है जो सरकार समर्थक हैं | उन्होंने कहा कि ऐसे कुछ अधिकारियों के खिलाफ जांच भी हो रही है |

संजय निषाद बोले- अपनी ही सरकार पर सवाल नहीं खड़े कर सकते

यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हम अपनी ही सरकार पर प्रश्न चिन्ह नहीं खड़ा कर सकते हैं | उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट के मंत्रियों की बात तो सुनते ही हैं लेकिन कई मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को सपा और बसपा समर्थित अधिकारियों की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है | मुख्यमंत्री योगी द्वारा मंत्रियों की बात सुनने वाले बयान पर जब संजय निषाद से पूछा गया कि अगर ऐसे है तो फिर मंत्री दिनेश खटीक को पत्र क्यों लिखना पड़ा ? इसके जवाब में संजय निषाद ने कहा कि ये उनका निजी मामला है , हम तो हमेशा बैठकों में आते हैं, कैसे नहीं बुलाया जाएगा ? संजय निषाद ने ये भी कहा कि अभी तो हमारे समाज की अपेक्षा नहीं हुई है अगर हुई तो देखूंगा क्या करना है |

मंत्री ने अमित शाह को भेजा था अपना इस्तीफा

बता दें कि योगी सरकार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बुधवार को अपना इस्तीफा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेजा था | इस इस्तीफे में दिनेश खटीक ने अधिकारियों पर तवज्जो न देने और दलितों को उचित मान-सम्मान न मिलने का आरोप लगाया था | ऐसी जानकारी है कि दिनेश खटीक ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजभवन को भी भेज दिया था |

खटीक ने लगाया आरोप

जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने आरोप लगाया है कि दलित होने की वजह से विभाग में उनकी सुनवाई नहीं होती और न ही किसी बैठक की सूचना उन्हें दी जाती है | उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यमंत्री के अधिकार के तौर पर सिर्फ गाड़ी दे दी गई है | मंत्री दिनेश खटीक ने ट्रांसफर के मामलों में बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं |

अधिकारी भी नहीं देते जानकारी: खटीक 

तबादले में गड़बड़ी को लेकर जब दिनेश खटीक ने अधिकारियों से जानकारी मांगी तो उन्हें अबतक जानकारी नहीं दी गई| प्रमुख सचिव सिंचाई पर आरोप लगाते हुए राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि फोन करने पर बिना पूरी बात सुने उन्होंने फोन काट दिया | मंत्री ने नमामि गंगे योजना में भी भ्रष्टाचार की बात कही है |

Read More:केजरीवाल ने गुजरात में किया फ्री बिजली का ऐलान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जीत के जश्न का VIDEO वायरल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका पर मिली अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत का जश्न केक काटकर मनाया | बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम ने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए 2 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में मेजबान श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया | इस जीत से पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है | सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच भी इसी स्टेडियम में 24 जुलाई से खेला जाएगा |

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड  ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है | वीडियो में पाकिस्तानी खिलाड़ी केक काटकर जीत को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं | टेबल पर एक चॉकलेट केक रखा हुआ है, जिसपर Congratulations लिखा हुआ है | कप्तान बाबर आजम  युवा ओपनर अब्दुल्ला शफीक  को केक काटने के लिए चाकू देते हुए नजर आ रहे हैं | सभी खिलाड़ी इस दौरान एक दूसरे से खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं | केक को सबसे पहले कप्तान को खिलाया जा रहा है | इसके बाद सभी खिलाड़ी केक का जमकर लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं |

ट्विटर पोस्ट
ट्विटर पोस्ट

पीसीबी ने वीडियो का कैप्शन लिखा, ‘ एक साथ जीतते हैं… एक साथ सेलिब्रेट करते हैं, लड़कों का केक टाइम|’ पाकिस्तानी खिलाड़ियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है| फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं | मैच की बात करें तो, पाकिस्तान की ओर से दूसरी पारी में युवा बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने नाबाद 160 रन की पारी खेली | पहली पारी में बाबर आजम ने शानदार शतक जमाया था | पाकिस्तान के सामने 342 रन का लक्ष्य था, जो उसने 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया |

22 वर्षीय अब्दुल्ला ने खेली नाबाद 160 रन की पारी

22 वर्षीय दांए हाथ के बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने जीत के बाद कप्तान बाबर आजम की जमकर तारीफ की | शफीक ने दूसरी पारी में ओपनर इमाम उल हक के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई | इसके बाद उन्होंने बाबर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 101 रन जोड़े. बाबर के आउट होने के बाद शफीक ने मोहम्मद रिजवान के साथ 71 रन की साझेदारी की |

Read More:केजरीवाल ने गुजरात में किया फ्री बिजली का ऐलान

UP की ग्लोबल ब्रांडिंग के लिए विदेश दौरों पर जाएगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की ग्लोबल ब्रांडिंग के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्ययोजना तैयार की है | जनवरी 2023 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले सभी मंत्रीगणों का विदेशों में दौरा होगा | यूपी के ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में मंत्रियों का दल अलग-अलग देशों में रोड शो आयोजित कर यूपी के पोटेंशियल, संभावनाओं से परिचय कराएगा | औद्योगिक जगत के लोगों से मिलकर यूपी के निवेश अनुकूल माहौल का हवाला देते हुए निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा | यही नहीं, उन देशों में प्रवासी भारतीयों खासकर यूपी के लोगों से संवाद कर प्रदेश के बदले माहौल और भावी कार्ययोजना पर बातचीत भी होगी | ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी किसी एक देश के दौरे पर जाएंगे | समिट के जरिए 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है |

सीएम योगी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को “नए यूपी की आकांक्षाओं को उड़ान” देने वाला बड़ा अवसर बताते हैं | इसी के तहत मंत्रियों को विदेश भेजा जाएगा | फिलहाल की योजना के अनुसार एक कैबिनेट मंत्री की टीम में 01 स्वतन्त्र प्रभार (राज्य मंत्री) और 01 राज्य मंत्री हो सकते हैं | इस बाबत तैयारी शुरू हो चुकी है | मालूम हो कि, यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए सिंगापुर ने आगे बढ़कर फर्स्ट कंट्री पार्टनर बनने की इच्छा जताई है | इससे पहले वर्ष 2018 के इन्वेस्टर समिट में नीदरलैंड, जापान, स्लोवाकिया, फिनलैंड, चेक रिपब्लिक, मॉरीशस, थाईलैंड, नेपाल, बेल्जियम कंट्री पार्टनर रहे हैं | इन देशों के साथ-साथ यूके, यूएसए, कनाडा, यूएई, स्वीडन, सिंगापुर, नीदरलैंड, इजरायल, फ्रांस, जर्मनी, साउथ कोरिया, मॉरीशस, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रोड शो आयोजित करने की तैयारी है | मंत्रियों का यह दौरा सितंबर-नवंबर के बीच हो सकता है |

सेक्टोरल पॉलिसी के साथ निवेश 

औद्योगिक निवेश से रोजगार के बड़े अवसरों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने औद्योगिक निवेश के माहौल को और बेहतर करने के लिए नियमों में समयानुकूल बदलाव करने को कहा है | मंत्रियों के विदेश दौरों से पहले फ़ूड प्रोसेसिंग, हैण्डलूम, पॉवरलूम, आईटी, बायो फ्यूल, फ़िल्म एंड मीडिया, टूरिज्म, सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग और कॉमिक इंडस्ट्री, खिलौना निर्माण, सिविल एविएशन, हाउसिंग एंड रियल एस्टेट सहित एक दर्जन नई सेक्टोरल पॉलिसी के साथ यूपी निवेशकों को आमंत्रित करेगा | यही नहीं, प्रदेश में लैंडबैंक विस्तार के लिए गांव से लेकर महानगरों तक में तैयारी हो रही है |

Read More:कैंसर से लड़ते हुए संजय दत्त ने की शूटिंग

रेलवे स्टेशन पर अब कुली से सामान उठवाना हुआ मंहगा

रेलवे स्टेशन पर अब कुली से सामान उठावाना महंगा पड़ेगा | उत्तर पश्चिम रेलवे  ने अपने चारों रेल मंडलों के 545 रेलवे स्टेशनों पर कुलियों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी कर दी है | अब न्यूनतम मजदूरी 70 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपये कर दी गई है | यह मजदूरी 40 किलो के लगेज पर है | इसके बाद जैसे जैसे सामान का वजन बढ़ेगा या लगेज की संख्या ज्यादा होगी मजदूरी भी उसी अनुपात में बढ़ेगी | लेकिन अब कुली से सामान उठवाने पर यात्री को न्यूनतम 90 रुपये देने होंगे |

उत्तर पश्चिमी रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि मजदूरी की नई दरों में 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है | पहले यह न्यूनतम 70 रुपये थी| उसे अब 20 रुपये बढ़ाकर 90 रुपये कर दिया गया है | कुली की मजदूरी की ये नई दरें उत्तर पश्चिमी रेलवे के चारों मंडलों जयपुर जोधपुर बीकानेर और अजमेर के सभी 545 रेलवे स्टेशनों पर तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है |

कुलियों की मांग है कि न्यूनतम मजदूरी 120 रुपये होनी चाहिये

हालांकि कुली यूनियन इस बढ़ोतरी से बहुत ज्यादा खुश नहीं है | उसने इस आंशिक बढ़ोतरी को ऊंट के मुंह में जीरे के समान बताया है | कुलियों का कहना है कि आज के दौर में 40 किलो सामान की न्यूनतम मजदूरी कम से कम 120 रुपये होनी चाहिए | उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से बढ़ाई गई मजदूरी से महंगाई के इस दौर में उन्हें कोई बहुत ज्यादा फायदा नहीं हुआ है |

कोरोना काल में हो गये थे पूरी तरह से बरोजगार

उल्लेखनीय है कि कोविड काल में ट्रेनों के पहिये थमने से कुली पूरी तरह से बेरोजगार हो गये थे | उसके बाद जब ट्रेनें फिर से पटरियों पर दौड़ने लगी तो कुलियों को जैसे जीवनदान मिल गया था | कुली यात्री का सामान उठाने के बदले कितनी मजदूरी लेगा यह वह खुद नहीं बल्कि रेलवे तय करता है | हालांकि अब समय के साथ कुलियों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है | लेकिन जो कुली काम रहे हैं वे कम मजदूरी को लेकर बेहद दुखी हैं |

माली हालत में गुजर बसर कर रहे हैं कुली

बहरहाल कुलियों को अब भी उम्मीद है कि आने वाले समय में रेलवे उनकी सुनेगा और उनकी मजदूरी सम्मानजनक स्थिति में होगी | फिलहाल कम ही सही लेकिन कुली पहले से ज्यादा कमाने लगे है | कमजोर माली हालत से गुजर रहे कुलियों को इस बात का संतोष है कि जैसे-तैसे उनका काम तो शुरू हो गया फिलहाल के लिये वही बड़ी बात है |

Read More:नशे में धुत युवक ने पत्नी पर चढ़ाई कार

राजस्थान में छिपा था हरियाणा के डीएसपी की हत्या का आरोपी

हरियाणा में खनन माफियाओं के शिकार हुये डीएसपी सुरेन्द्र सिंह बिश्नोई  की हत्या का आरोपी शब्बीर उर्फ पित्तर  वारदात के बाद राजस्थान आ गया था | यहां उसने भरतपुर जिले में शरण ले रखी थी | हरियाणा पुलिस ने उसे बुधवार को भरतपुर जिले के पहाड़ी थाना इलाके के गंगोरा गांव से पकड़ा है | हरियाणा पुलिस बाद में उसे अपने साथ ले गई| डीएसपी की हत्या का आरोपी राजस्थान में छिपा है इसका स्थानीय पुलिस को कोई अंदाजा ही नहीं था | हरियाणा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जब उसकी आमद कराने पहाड़ी थाने पहुंची और तब स्थानीय पुलिस को इसका पता चला |

हरियाणा पुलिस ने नूंह के तावडू डीएसपी सुरेंद्र सिंह को डंपर से कुचलने वाले आरोपी शब्बीर उर्फ पित्तर पुत्र इसाक को भरतपुर के पहाड़ी थाना इलाके के गंगोरा गांव से पकड़ा है | उसने बीते मंगलवार को डीएसपी को डंपर से कुचल दिया था और उसके बाद फरार हो गया था | हरियाणा पुलिस की 10 टीमें उसे पकड़ने के लिये ताबड़तोड़ दबिशें दी रही थी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा पाया था | बाद में पुलिस को उसके राजस्थान में छिपे होने की सूचना मिली थी |

स्थानीय पुलिस को नहीं पता कि कहां से पकड़ा गया आरोपी

इस पर हरियाणा पुलिस ने भरतपुर आकर उसके ठिकाने पर दबिश देकर उसे दबोच लिया | बाद में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने उसकी राजस्थान के भरतपुर जिले से गिरफ्तारी की पुष्टि की | पहाड़ी थानाधिकारी शिव लहरी मीणा का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है | हरियाणा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था और उसे लेकर के थाने पहुंची | बाद में आमद कराई गई थी | फिर हरियाणा पुलिस आरोपी को लेकर रवाना हो गई | थानाधिकारी का कहना है कि उन्हें यह भी नहीं पता कि पहाड़ों में किस जगह से आरोपी को गिरफ्तार किया है |

भरतपुर से आरोपी पकड़ा गया और वहीं खनन के खिलाफ चल रहा था आंदोलन

उल्लेखनीय है कि एक तरफ हरियाणा पुलिस भरतपुर में डीएसपी की हत्या के आरोपी की दबिश दे रही थी उसी दौरान वहां आदिबद्री इलाके में वैध और अवैध खनन बंद करके के लिये बीते करीब दो साल से चल रहा साधु-संतों का आंदोलन तेज हो रहा था | इस आंदोलन के तहत बुधवार को एक साधु ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास भी किया था | इससे वे 85 फीसदी झुलस गये. वहीं इससे पहले एक मंगलवार को एक साधु मोबाइल टावर पर चढ़ गये थे| इस घटना के बाद सीएम अशोक गहलोत ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी |

Read More:नशे में धुत युवक ने पत्नी पर चढ़ाई कार

केजरीवाल ने गुजरात में किया फ्री बिजली का ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे | यहां उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की पहली गारंटी का ऐलान किय केजरीवाल ने गुजरात में फ्री बिजली देने का वादा किया | अरविंद केजरीवाल ने कहा, महंगाई इन दिनों काफी बढ़ गई है | ये बड़ी समस्या है | बिजली के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं | जैसे हमने दिल्ली में फ्री बिजली दी | पंजाब में तीन महीने फ्री बिजली दी | ऐसे ही हम गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद फ्री बिजली देंगे |

बीजेपी जुमला देती है, हम गारंटी देते हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा , मैं गुजरात में पहली गारंटी के तौर पर फ्री बिजली का वादा करता हूं | केजरीवाल ने कहा, बीजेपी ने कहा था कि 15 लाख देंगे | फिर कहा चुनावी जुमला था | वे कहते हैं, लेकिन हम गारंटी देते हैं | अगर हम काम न करें, तो अगली बार वोट न देना |

केजरीवाल ने कहा, हमने बिजली को लेकर तीन काम दिल्ली और पंजाब में किए | वही गुजरात में करेंगे |

1- सरकार बनने के तीन महीने बाद हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली |
2- 24 घंटे बिजली मिलेगी और मुफ्त में बिजली मिलेगी | पावर कट नहीं होगा |
3- 31 दिसंबर 2021 तक के पुराने घरेलू बिल माफ कर दिए जाएंगे |

फ्री की रेवड़ी, भगवान का प्रसाद- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, गुजरात में शराब आसानी से मिल जाती है | हमें गैरकानूनी शराब बेंचकर चंदा इकट्ठा करने की जरूरत नहीं है | इतना ही नहीं केजरीवाल ने पीएम मोदी के फ्री में रेवड़ी वाले बयान पर भी पलटवार किया | केजरीवाल ने कहा, हमने जनता में जो फ्री की रेवड़ी बांटी है, वो भगवान का प्रसाद है, जैसे फ्री बिजली, फ्री शिक्षा देना| लेकिन ये लोग फ्री की रेवड़ी सिर्फ अपने दोस्तों को देते हैं, उनके कर्ज माफ करते हैं | ये पाप है |

केजरीवाल ने कहा, जनता को फ्री रेवड़ी देने से श्रीलंका जैसे हालात नहीं होते | अपने दोस्तों-मंत्रियों को देने से ऐसे हालात होते हैं | श्रीलंका वाला अपने दोस्तों को फ्री रेवड़ी देता था | अगर जनता को देता तो जनता उसके घर में घुसके उसे ना भगाती | जनता को फ्री रेवड़ी भगवान का प्रसाद है | दोस्तों को फ्री रेवड़ी देना पाप है |

Read More:रानिल विक्रमसिंघे चुने गए श्रीलंका के नए राष्ट्रपति

नशे में धुत युवक ने पत्नी पर चढ़ाई कार

यूपी के गोरखपुर जिले में शराब के नशे में धुत एक पिता की करतूत सामने आई है | बताया जा रहा है कि नशे में धुत पिता ने पत्नी और बेटे को कार से रौंद डाला है | इस दौरान घायल बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है | जबकि घायल पत्नी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है | पुलिस के मुताबिक ,  अपने पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसे लेकर आए दिन हो घर में विवाद करता था | कई बार उसे बड़े हो चुके बेटी बेटे ने भी समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उनसे भी वह मारपीट पर उतारू हो जाता था | इस मामले में आरोपी की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है| साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है |

मामला पिपराइच थाना क्षेत्र के बेलवार इलाके का है | जहां प्रॉपर्टी कारोबारी चौथी गुप्ता ने बुधवार देर रात पत्नी से विवाद होने पर कार से पत्नी और बेटे को रौंदा है | बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी कारोबारी चौथी गुप्ता अपनी पत्नी की हत्या करने की नीयत उस पर कार चढ़ा रहा था | इस दौरान बचाव करने गए बेटा भी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया | जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी | जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है|

जानिए आगे का मामला

घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया है जबकि आरोपी की बेटी अपने ही पिता पर हत्या का केस दर्ज कराया है| इस मामले में एसपी नॉर्थ मनोज अवस्थी ने बताया है कि घटना देर रात की है| जब शराब के नशे में प्रॉपर्टी कारोबारी ने अपनी पत्नी और बेटे पर कार चढ़ाया है | घटना में घायल बेटे की मौत हुई है जबकि पत्नी घायल है | जिससे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है | शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है | फिलहाल इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है |

Read More:मंत्री दिनेश खटीक आज करेंगे सीएम योगी से मुलाकात

मंत्री दिनेश खटीक आज करेंगे सीएम योगी से मुलाकात

उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में इस्तीफे की पेशकश कर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल पैदा करने वाले जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे | इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश करने वाले मंत्री दिनेश खटीक ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की और माना जा रहा है कि उनकी शिकायत को एड्रेस कर लिया गया है | बता दें कि दिनेश खटीक का एक पत्र वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए थे |

सूत्रों की मानें तो योगी सरकार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक आज दोपहर में लखनऊ वापस आएंगे |माना जा रहा है कि शाम 4 बजे मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ से दिनेश खटिक मुलाकात करेंगे| इस्तीफे की चर्चा के बीच दिनेश खटीक बुधवार को दिल्ली रवाना हुए थे और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की थी | बता दें कि खटीक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित एक पत्र में इस्तीफे की पेशकश की थी |यह खत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था |

दिनेश खटीक ने क्या आरोप लगाया

मेरठ की हस्तिनापुर सीट से दो बार के विधायक दिनेश खटिक ने आरोप लगाया था कि दलित होने के चलते विभागीय अधिकारियों द्वारा उनकी अनदेखी होती है | अमित शाह को लिखे पत्र में दिनेश खटीक ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह के अथक परिश्रम एवं कुशल नेतृत्व में दलितों और पिछड़ों को साथ लेकर चलने के कारण भाजपा सरकार का गठन हुआ है | जलशक्ति विभाग में दलित समाज का राज्य मंत्री होने के कारण मेरे किसी भी आदेश पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती और न ही मुझे किसी योजना के बारे में सूचना दी जाती है जोकि वर्तमान में विभाग द्वारा संचालित है |

19 जुलाई की तारीख वाले पत्र में मंत्री ने लिखा, ‘विभाग में स्थानांतरण सत्र के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। अधिकारियों के स्थानांतरण से संबंधित सूचना मैने पत्र के जरिए मांगी, तो उसकी सूचना अभी तक नहीं दी गयी है|’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘जब मैंने प्रमुख सचिव, सिंचाई, अनिल गर्ग को उक्त स्थिति से अवगत कराना चाहा तो उन्होंने बिना मेरी पूरी बात सुने ही टेलीफोन काट दिया और मेरी बात को अनुसना कर दिया जोकि एक जनप्रतिनिधि का बहुत बड़ा अपमान है| मैं दलित जाति से संबंध रखने वाला मंत्री हूं इसीलिये इस विभाग में मेरे साथ बहुत ज्यादा भेदभाव किया जा रहा है|’

Read More:रानिल विक्रमसिंघे चुने गए श्रीलंका के नए राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनते ही बनेंगे ये 5 रिकॉर्ड

देश के अगले राष्ट्रपति का ऐलान कुछ ही देर में होने वाला है | देश के 31 मतदान केंद्रों पर हुई मतगणना के मतपत्रों की गिनती संसद भवन परिसर में चल रही है | बहुत मुमकिन है कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को विजेता घोषित किया जाएगा | जीत को लेकर आश्वस्त बीजेपी ने जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं | द्रौपदी मुर्मू के जीतने पर वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति तो होंगी ही, इसी के साथ 5 रिकॉर्ड भी उनके नाम हो जाएंगे| आइए बताते हैं , ये रिकॉर्ड कौन-कौन से होंगे –

पहला रिकॉर्ड:

यही है कि वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला नेता होंगी | मुर्मू का जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले में संथाल समुदाय के गरीब आदिवासी परिवार में हुआ है | देश में अभी तक कोई आदिवासी न तो प्रधानमंत्री और न ही राष्ट्रपति की कुर्सी तक पहुंचा है | हालांकि देश को केआर नारायणन और रामनाथ कोविंद के रूप में 2 दलित राष्ट्रपति मिल चुके हैं |

दूसरा रिकॉर्डः

कैंसर से लड़ते हुए संजय दत्त ने की शूटिंग

‘शमशेरा’ के ट्रेलर में संजय दत्त की झलक देखने के बाद फैन्स का मुंह खुला रह गया था | फिल्म से संजय का लुक फैंस के बीच जबरदस्त वायरल हो रहा है| ‘शमशेरा’ में विलेन का रोल कर रहे संजय दत्त लोगों के बीच गहरी इमेज बना चुके हैं , फैंस के बीच भी उन्हें शुद्ध सिंह के रूप में सिल्वर स्क्रीन पर देखने का जबरदस्त क्रेज बना हुआ है | लेकिन संजय के लिए अंदर से किरदार को निभाना कितना मुश्किल रहा होगा ये हम और आप सोच भी नहीं सकते |

डायरेक्टर ने कहा- संजय हैं सुपरमैन

संजय दत्त कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं और शूटिंग के दौरान उन्होंने इस बात की किसी को कानों कान खबर तक नहीं होने दी | बावजूद इसके संजय ने इतने इन्टेंस कैरेक्टर को बखूबी पर्दे पर उतारा है | शमशेरा फिल्म के डायरेक्टर करण मल्होत्रा संजय के इस डेडिकेशन के इतने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने एक्टर को सुपरमैन की उपाधि दे डाली | करण मल्होत्रा ने कहा , ‘संजय सर के कैंसर से पीड़ित होने की खबर हम सभी के लिए बहुत बड़ा शॉक था | हमे इसका कोई आइडिया नहीं था | वह बात कर रहे थे और इस तरह काम कर रहे थे जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो | मुझे लगता है तभी वह आज उस जगह है | वह सेट पर सभी के लिए प्रेरणा थे |’

करण ने संजय को अपना मेंटॉर बनाया

करण ने संजय दत्त के बारे में आगे बात करते हुए कहा – ‘अपनी जिंदगी के कई साल इस क्राफ्ट को देने के बाद संजय सामने से आगे बढ़ते हैं और उनका व्यवहार हम सभी को दिखाता है कि सेट पर खुद को कैसे संचालित किया जाता है| शमशेरा की शूटिंग के दौरान उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया कि वह नहीं कर सकते हैं | चाहे पर्सनली उनके साथ बहुत कुछ हो रहा हो, लेकिन वह सेट पर मूड लाइट रखते थे | वह एक सुपरमैन हैं | ‘ संजय दत्त के कैंसर फ्री होने के बाद करण ने उन्हें सुपरमैन बताया | उन्होने स्माइल के साथ ये जंग जीती | उनकी तरह कोई नहीं है | मैं शमशेरा में उनके सपोर्ट के लिए कर्जदार हूं | वह मेरे लिए मेंटॉर हैं |

संजय दत्त अगस्त 2020 में लंग कैंसर से पीड़ित हो गए थे | संजय को स्टेज 4 लंग कैंसर हुआ था | वह अब ठीक हो चुके हैं और काम पर वापसी कर चुके हैं | बात करें फिल्म कि तो ‘शमशेरा’ में संजय दत्त के अलावा रणबीर कपूर और वाणी कपूर भी हैं | रणबीर इस मूवी में डबल रोल में नजर आएंगे | ये फिल्म 22 जुलाई को थियेटर्स में रिलीज हो रही है|

Read More:घर की खुदाई हुई तो मिला ज़मीन में गड़ा खज़ाना