Saturday, April 11, 2026
Home Blog Page 78

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल  को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है | मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है | यह धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई है | जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि यह मामला मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है | विक्की और कैटरीना  को सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली थी | शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है |

मुंबई पुलिस की साइबर शाखा ने आरोपी की पहचान कर ली है | आरोपी कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा था और उनके पोस्ट पर अश्लील कमेंट्स लिखता था | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) (धमकी) और 354 (डी) महिला का अपमान के तहत मामला दर्ज किया है | पुलिस ने आईटी एक्ट 67 अश्लील तस्वीरें , वीडियो और कमेंट्स पोस्ट करना तहत भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है |

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी
कैटरीना  विक्की  को मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी कैटरीना कैफ को इंस्टाग्राम पर स्टॉक कर रहा था और उसने एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर ही धमकी का मैसेज भेजा था | शिकायत विक्की कौशल ने दर्ज करवाई थी | अपनी शिकायत में उन्होंने कहा था कि आरोपी उनकी पत्नी को स्टॉक करता था और धमकी देता था|

वेकेशन पर गए थे विक्की-कैटरीना

बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में मालदीव वेकेशन पर गए थे , जहां कपल ने कैटरीना का बर्थडे सेलिब्रेट किया था | इसकी तस्वीरें भी कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं थी |

Read More:महबूबा मुफ्ती के निशाने पर आ गए रामनाथ कोविंद ?

महबूबा मुफ्ती के निशाने पर आ गए रामनाथ कोविंद ?

द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली | इसी के साथ जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर निशाना साधा है | महबूबा मुफ्ती ने कहा, निवर्तमान राष्ट्रपति (रामनाथ कोविंद) अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जहां भारतीय संविधान को अनेक बार कुचला गया |

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा

चाहें आर्टिकल 370 की बात हो , नागरिकता कानून (CAA) हो या अल्पसंख्यकों या दलितों को निशाना बनाना हो | उन्होंने भारतीय संविधान के नाम पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया |

ट्विट्ट
ट्विट्ट

इससे पहले  ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा | मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा , जम्मू कश्मीर में जिस तरह प्रशासन छात्रों , दुकानदारों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए भुगतान करने के लिए मजबूर कर रहा है , ऐसा लगता है कि कश्मीर एक दुश्मन क्षेत्र है जिसे कब्जा करने की जरूरत है |

दरअसल , पीएम मोदी ने हाल ही में जनता से अपील की है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी लोग 13-15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराएं | इस अभियान को ‘हर घर तिरंगा’ नाम दिया गया है | भारत सरकार का कहना है कि इस मौके पर 20 करोड़ लोग घरों पर तिरंगा फहराएंगे |

इस पर महबूबा मुफ्ती ने आपत्ति जताई थी | उन्होंने कहा, हम 15 अगस्त मनाते हैं , 26 जनवरी मनाते हैं क्योंकि हम आजाद हुए थे, एक देश बने | मुफ्ती ने कहा , जम्मू कश्मीर, हम मुस्लिम राज्य होने के बावजूद पाकिस्तान के साथ नहीं गए | हमने सेक्युलरिज्म के लिए भारत का झंडा कबूल किया | लेकिन आज ये लोग घर में घुस घुस कर झंड़ा लगा रहे हैं| जबकि ये लोग भगवा झंडे को मानने वाले लोग हैं | ये लोग तिरंगे की इज्जत न करने वाले लोग हमारे घरों में घुस घुसकर झंडे लगा रहे है |

Read More:खाने के ऑर्डर को लेकर हुआ विवाद तो कर दी हत्या

मुख्‍तार अंसारी के बेटे अब्बास की तलाश , जिलों में छापेमारी जारी

लखनऊ: पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्‍तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की तलाश में सोमवार को ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है | अब्बास अंसारी की तलाश में पुलिस राजधानी लखनऊ , गाजीपुर, मऊ नई दिल्ली और नोएडा स्थित आवास पर दबिश दी है | इसी कड़ी में पुलिस आज लखनऊ के कैंट इलाके के एक अपार्टमेंट में पहुंची पुलिस , जहां पूछताछ की जा रही है | दरअसल , वर्ष 2012 में लखनऊ से जारी शस्त्र का लाइसेंस बगैर सूचना दिए नई दिल्ली के पते पर स्थानांतरित कराने के मामले में गैरहाजिर चल रहे अभियुक्त अब्बास अंसारी के खिलाफ एमपी-एमएलए की विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है | बीते विधानसभा के चुनाव में अब्बास अंसारी मऊ से विधायक निर्वाचित हुए हैं व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र हैं |

12 अक्टूबर, 2019 को इस मामले की एफआईआर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सि‍ंह ने थाना महानगर में दर्ज कराई थी | वर्ष 2012 में लखनऊ के जिलाधिकारी ने अब्बास अंसारी के नाम डीबीबीएल गन का लाइसेंस जारी किया था | अब्बास अंसारी ने इस लाइसेंस को नई दिल्ली के पते पर स्थानांतरित करा लिया लेकिन इसकी पूर्व सूचना थाना महानगर को नहीं दी | इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ बयान देने के मामले में एफआईआर रद्द किए जाने और गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने की मांग वाली अब्बास अंसारी की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी |

अब्बास अंसारी की अर्जी हुई खारिज

पुलिस द्वारा चार्जशीट लगाए जाने के बाद कोर्ट ने मुख्‍तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की अर्जी को खारिज करने का फैसला सुनाया था | बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान अब्बास अंसारी ने विवादित बयान दिया था | उन्होंने कहा था कि नतीजे आने के बाद अधिकारियों को 6 महीने तक हटाया नहीं जाएगा | सपा सरकार बनने के बाद पहले अधिकारियों से हिसाब लिया जाएगा | इसके साथ उन्होंने कहा था कि इस मामले में अखिलेश यादव से बात भी हो चुकी है |

Read more:कांग्रेस में भी मोदी-योगी ? पार्टी कार्यालय का वीडियो वायरल

पिता ने दी बेटे को खौफनाक मौत

गुजरात के अहमदाबाद के वासणा एरिया में 21 साल के हितेश नाम के युवक की हत्या उसके ही पिता ने निर्मम तरिके से कर दी | पिता ने अपने बेटे की हत्या कर उसके शव को ग्राइंडर मशीन से छोटे-छोटे टुकड़े कर डाला | शव के छोटे-छोटे टुकड़े करने के बाद उसे अलग-अलग जगह ठिकाना लगा दिया | इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है | गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने दी है |

जानकारी के  मुताबिक पुलिस ने बताया कि बेटे की हत्या करने के बाद आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था | वह सूरत से अवध एक्सप्रेस के जरिए गोरखपुर जा रहा था , लेकिन क्राइम ब्रांच अहमदाबाद की एक टीम ने उसे ऐन मौके पर सूरत से पकड़ लिया | पुलिस ने पूछताछ में पाया कि वह एक दिन पहले गोरखपुर में रुका था , इसके बाद दूसरे दिन नेपाल भाग गया |

शहर में दो स्थानों से एक कटा हुआ सिर, हाथ और पैर किया गया था बरामद 

एक अधिकारी ने गिरफ्तारी को लेकर बताया कि आरोपी नीलेश जोशी को नेपाल भागते समय पकड़ा गया है और शनिवार रात अपराध शाखा को सौंप दिया गया है | अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा है कि 20 और 21 जुलाई को शहर में दो स्थानों से एक कटा हुआ सिर , हाथ और पैर बरामद किया गया था | जिसके बाद जांच में यह पाया गया कि शरीर का कटा हुआ अंग एक ही व्यक्ति का था |

क्या थी हत्या करने की वजह

पूछताछ के दौरान आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे की हत्या की वजह उसके नशिला पदार्थों का सेवन करना था| पिता ने कहा कि बेटा ड्रग्स और शराब का नशा करता था | इसके साथ ही बेटा उसके साथ आक्रामक व्यवहार करता था और झगड़ा भी करता था |

पुलिस के मुताबिक हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने ग्राइंडर और प्लास्टिक के दो बड़े बैग खरीदे थे |आरोपी पिता ने शव के सिर , पैर और हाथ काटकर शव को छह भागों में बांट दिया और फिर उन्हें प्लास्टिक के बैग में भर दिया | जिसके बाद बैग को दो-पहिया गाड़ी पर ले गया और शहर में दो अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया|

Read More:खाने के ऑर्डर को लेकर हुआ विवाद तो कर दी हत्या

रणबीर की फिल्म ‘शमशेरा’ की कमाई में आया उछाल

यशराज बैनर की फिल्म ‘शमशेरा’ अपने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी रफ्तार पकड़ चुकी है | मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘शमशेरा’ का पहला वीकेंड अच्छा गुजरा है |ओपनिंग डे पर 10.5 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने रविवार यानि अपने तीसरे दिन की कमाई के साथ 30 करोड़ से अधिक का आकड़ा पार लिया है |

आपको बता दें कि रणबीर कपूर , संजय दत्त और वाणी कपूर जैसे स्टार्स से सजी ‘शमशेरा’ 150 करोड़ की लागत में बनी है | फिल्म करीब 4350 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी | डायरेक्टर करण मल्होत्रा  के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच लंबे समय से बज बना हुआ था | फिल्म की सबसे खास बात ये रही हैं जहां रणबीर ने चार साल बाद इससे बॉलीवुड में वापसी की , तो वहीं डायरेक्टर करण मल्होत्रा ने 7 साल निर्देशन की दुनिया में लौटे थे | ऐसे में फैंस को इन सभी से काफी उम्मीदें रही हैं | वहीं फिल्म को हिट बनाने के लिए मेकर्स और टीम ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी |

कितनी हुई फिल्म की कमाई ?

अब फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के बारे में , अगर पिंकविल की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर तीन दिन में 31 करोड़ रुपये कमाए हैं | रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रविवार यानि अपने तीसरे दिन 10.40 करोड़ रुपये तक की कमाई की | हालांकि कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि रविवार को ‘शमशेरा’ ने 11.50 से 12.50 करोड़ रुपये की रेंज में कलेक्शन किया है |

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘शमशेरा’ ने 10.5 करोड़ रुपये की कमाई से साथ अपनी ओपनिंग की थी | वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 10.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया और इस तरह से फर्स्ट ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32.75 करोड़ की कमाई दर्ज कर चुकी है |

लोगों को पसंद आया वाणी संग रोमांस

‘शमशेरा’ की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार एक दारोगा का रहा , जिसका नाम है शुद्ध सिंह है | रणबीर कपूर शमशेरा में डबल रोल प्ले किया है | फिल्म में उन्हें एक ऐसे बागी के किरदार में दिखाया गया जो  गरीबों की मदद करने के लिए अमीरों को लूटता है | वहीं वाणी कपूर ने डांसर सोना का रोल निभाया है | फिल्म में रणबीर-संजय की टक्टर और वाणी संग उनका रोमांस फैंस को खूब पसंद आया |

Read More:‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने दिया रिलीज डेट का हिंट

शराब के शौकीनों के लिए बड़ी ख़बर , DM ने जारी किए आदेश

दिल्ली से सटे नोएडा में सोमवार से दो दिनों के लिए अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों के साथ देसी शराब के ठेके अगले 48 घंटे के लिए बंद रहेंगे | दरअसल, गौतम बौद्ध नगर के डीम सुहास एल.वाई ने कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लिया है | उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग में पड़ने वाली देसी और अंग्रेजी शराब की दुकान , बियर की दुकान एवं मॉडल शॉप सभी बंद रहेंगी | डीम सुहास एल.वाई के मुताबिक 25 जुलाई और 26 जुलाई तक दो दिन सभी शराब की दुकानें बंद रखी जाएंगी | उन्होंने कहा कि आदेशों की अवेहलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं |

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सावन के महीने में शिव भक्तों की कांवड़ यात्रा जोर शोर से चल रही है | ऐसे में प्रशासन की ओर से कांवड़ ले जा रहे भक्तों के लिए कई इंतजाम किए गए हैं | यहां पर पुलिस को कांवड़ यात्रा कर रहे लोगों को हेलमेट और राष्ट्रीय ध्वज बांटते देखा जा रहा है |

डीएम के आदेश
डीएम के आदेश

बताया जा रहा है कि कांवड़ियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिल्ली से सटे गौतम बौद्ध नगर में पुलिस ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है |

 एल.वाई ने जारी किए आदेश
एल.वाई ने जारी किए आदेश

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर तीर्थयात्रियों के लिए शिविरों में की गई व्यवस्था का भी जायजा ले रहे हैं | इसके साथ ही श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस कर्मियों को तत्काल मदद करने के निर्देश दिए गए हैं |

Read More:अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल को मिला खत

अब अपने घरों में दिन-रात फहरा सकते हैं राष्ट्रीय तिरंगा , बदले नियम

नई दिल्ली: अब हर कोई अपने घर में दिन-रात तिरंगा फहरा सकता है , क्योंकि केंद्र मोदी सरकार स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा समारोह’ से तिरंगा फहराने के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव कर रही है | अभी तक जनता को सूर्योदय से सूर्यास्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति थी |

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला  के एक पत्र को एक्सेस किया है जिसे उन्होंने 20 जुलाई को सभी सचिवों को लिखा था | पत्र में यह भी कहा गया कि तिरंगा फहराने के नए नियम उसी दिन से लागू होते हैं | पत्र में नए नियमों को लेकर कहा गया कि भारतीय ध्वज संहिता 2002 में और संशोधन किए गए हैं | नए नियम इस प्रकार हैं | राष्ट्रीय ध्वज किसी भी खुले स्थान पर या फिर किसी जनता के सदस्य के घर में यह फहराया जाता है तो अब इसे दिन रात फहराया जा सकता है |

पहले था तिरंगा फहराने का ये नियम

बता दें कि इससे पहले यह नियम था कि जब राष्ट्रीय ध्वज को खुले स्थान पर फहराया जाता है तो जहां तक संभव हो इसे सूर्योदय और सूर्यास्त तक ही फहराया जाना चाहिए, चाहे फिर मौसम कैसा भी हो | गृह सचिव ने अपने पत्र में कहा कि यह कदम नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ समारोह में हिस्से लेने और अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है | इस वर्ष हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं आइए हम हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करें | 13 से 15 अगस्त के बीच घर में तिरंगा फहराएं | केंद्रीय गृह सचिव ने अपने पत्र में कहा कि सरकार को उम्मीद है कि 13 अगस्त को करीब 30 करोड़ घरों में तिरंगा फहराया जाएगा |

पीएम मोदी ने ट्वीट कर जनता से की अपील

बता दें कि हर घर तिरंगा समारोह के संबंध में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके जनता से इसमें भाग लेने की अपील की. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘इस वर्ष, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, आइए हम हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं या अपने घरों में प्रदर्शित करें। यह आंदोलन राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगा’ |

हरघरतिरंगा अभियान मोदी ट्विट्टे
हरघरतिरंगा अभियान मोदी ट्विट्टे

बता दें कि इससे पहले सरकार ने 2009 में उद्योगपति नवीन जिंदल को विभिन्न स्थानों में दिन रात तिरंगा फहराने की अनुमति दी थी लेकिन अब नियम बदलने के बाद आम जनता भी अपने घरों में दिन रात तिरंगा फहरा सकती है |

Read More:कांग्रेस के पार्टी ऑफिस में मिले बीजेपी के झंडे

कांग्रेस में भी मोदी-योगी ? पार्टी कार्यालय का वीडियो वायरल

कांग्रेस में भी मोदी-योगी ? जी हां , अगर आप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का हाल देखेंगे तो आपको लगेगा कि कांग्रेस में भी अब मोदी-योगी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) का गुणगान हो रहा है | दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस कार्यालय में भाजपा के झंडे मिले हैं |

वायरल वीडियो लखनऊ के एक कांग्रेस कार्यालय का है | इसमें ऊपरी मंजिल पर बने भवन में कुर्सियों पर भाजपा के झंडों को देखा जा सकता है , जबकि बाहर की तरफ कांग्रेस पार्टी का ध्वज लहरा रहा है | ये अपने आप में काफी चौंकाने वाला वीडियो है | इस वीडियो पर अभी तक दोनों पार्टियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है | हालांकि  एक स्थानीय कार्यकर्ता का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार्यालय में बीजेपी के ये झंडे लगा दिए |

जानिए आगे की बात

केन्द्र में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है, वहीं उत्तर प्रदेश में पार्टी खुद को फिर से पुनर्जीवित करने की पुरजोर कोशिश कर रही है | हाल के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है | प्रियंका गांधी वाड्रा के विधानसभा चुनाव में जी-जान से जुटने और ‘लड़की हूं , लड़ सकती हूं’ जैसा अभियान खड़ा करने के बावजूद पार्टी राज्य में चौथे नंबर की पार्टी बन कर रह गई है | जबकि केंद्र सरकार में मुख्य विपक्षी दल होने के बावजूद कांग्रेस के पास लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं है |

लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय में बीजेपी के झंडे वाला ये वीडियो जहां सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है, तो वहीं स्थानीय कार्यकर्ता इसे लेकर सकते में हैं | इस वीडियो के सामने आने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर हड़कंप देखा जा रहा है | कांग्रेस की ओर से जहां इस पर प्रतिक्रिया का इंतजार है , वहीं बीजेपी ने भी अभी तक इसे लेकर कुछ नहीं कहा है | ये वीडियो 35 सेकेंड का है और इसमें कुर्सियों पर भाजपा के 8 से 10 झंडे दिखाई दे रहे हैं | वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी ने इन झंडो को सुखाया हुआ है |

Read More:अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल को मिला खत

अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल को मिला खत

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ नोंक झोंक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है | अब सपा ने सीधे तौर पर बयान जारी कर शिवपाल यादव से कहा है कि अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहीं चले जाइए… समजावादी पार्टी में पिछले कुछ समय से लगातार समस्याएं देखने को मिल रही हैं | पहले चुनाव में क्रॉस वोटिंग की खबर , फिर सपा के सहयोगी ओपी राजभर को योगी सरकार से Y कटैगरी की सुरक्षा और अब चाचाजी को अखिलेश का खुला खत देकर बाहर का रास्ता दिखाना | इन सब घटनाओं से साफ है कि भले ही साफ तौर से दूरियां दिखाई नहीं जा रही हैं लेकिन सपा और प्रसपा का भविष्य में दूर होते दिख रहे हैं |

सम्मान ना मिलने की कही थी बात

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल को जवाब देते हुए एक बयान जारी किया है | इसमें शिवपाल से कहा गया है कि आप जहां चाहे जाने के लिए स्वतंत्र हैं | दरअसल शिवपाल यादव ने अखिलेश पर सम्मान ना देने का आरोप लगाया था | बता दें कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव फिलहाल अपने आवास पर आराम कर रहे है | बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से स्वतंत्र किए जाने की चिट्ठी लिखे जाने के को लेकर शिवपाल सिंह यादव बेखबर हैं |

शिवपाल को मिला खत
शिवपाल को मिला खत

ओपी राजभर को भी खत से दी जाने की सलाह

उधर, ऐसा ही एक पत्र ओमप्रकाश राजभर को भी लिखा गया है | इसमें भी यही कहा गया है कि ओम प्रकाश राजभर जी समाजवादी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही है | आपका भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ है और लगातार भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं | अगर आपको लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं |

Read More:कभी नहीं देखा होगा ड्रोन हेलीकॉप्टर ! सेल्फी लेता दिखा शख्स

UP में बिजली की नई दरें जारी, आम उपभोक्ताओं को मिली राहत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है | यूपी सरकार ने शनिवार को बिजली की नई दरें जारी की है | सरकार ने 7 रुपए का स्‍लैब वापस ले लिया है | नई दरों के मुताबिक 300 यूनिट से ऊपर बिजली खर्च करने पर अधिकतम साढ़े 6 रुपए दर होगी | 151 से 300 यूनिट तक 6 रुपए , 101 से 150 यूनिट तक साढ़े 5 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी | शून्‍य से 100 यूनिट तक 5 रुपए प्रति यूनिट की बिजली मिलेगी | घरेलू बीपीएल बिजली 3 रुपए प्रति यूनिट की दर से मिलेगी | दूसरा महत्‍वपूर्ण फैसला यह किया गया कि शहरी घरेलू उपभोक्‍ता के लिए अधिकतम 7 रुपए के स्‍लैब को खत्‍म कर दिया गया है | एक तरह से साढ़े 6 रुपए से ऊपर कोई चार्ज नहीं लगेगा |

 शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को नई बिजली दरें

150 यूनिट तक ₹5 50 पैसे प्रति यूनिट

151 से 300 यूनिट तक ₹5.50 पैसे प्रति यूनिट

301 से 500 यूनिट तक ₹6 प्रति यूनिट

500 से ऊपर यूनिट पर ₹6.50 पैसे प्रति यूनिट

शहरी घरेलू बीपीएल उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक ₹3 के हिसाब से चार्ज होगा

यूपी के ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नई बिजली दरें

100 यूनिट तक ₹3 35 पैसे प्रति यूनिट

101 से 150 यूनिट तक ₹3.35 पैसे प्रति यूनिट

151 से 300 तक ₹5 प्रति यूनिट

300 से ऊपर ₹5.50 पैसे प्रति यूनिट

ग्रामीण घरेलू बीपीएल उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक ₹3 प्रति यूनिट के हिसाब से चार्ज होगा

बिजली की नई दरें
बिजली की नई दरें

ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्‍ता अभी तक छह रुपए अधिकतम देते थे अब वे 5.50 रुपए से अधिक नहीं चुकाएंगे | इसके अलावा नोएडा पॉवर कंपनी क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा में दरों में 10 फीसदी की कटौती की गई है | कंपनी पर सरप्‍लस निकल रहा था | 5 लाख उपभोक्‍ताओं को इसका लाभ मिलेगा |

Read More:वर्ल्ड एथलेटिक्स के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने एल्डोस पॉल

केजरीवाल का बड़ा ऐलान , अब बच्चों को अंग्रेजी बोलना सिखाएगी सरकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेस करके राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक बड़ा ऐलान किया | उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार अंग्रेजी में कमजोर और खराब संचार कौशल वाले छात्रों के लिए स्पोकन इंग्लिश कोर्स शुरू कर रही है |

सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम नहीं चाहते कि सरकारी स्कूल के बच्चे अंग्रेजी बोलने में पीछे रहे | उन्होंने कहा कि अगले एक साल में पहले चरण में हम 50 केंद्रों पर एक लाख छात्रों को स्पोकन इंग्लिश में प्रशिक्षित करेंगे , जिसका बाद में विस्तार किया जाएगा | यह दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी की ओर से पेश किया जाएगा |

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बताया कि यह एक अंतरराष्ट्रीय मानक का पाठ्यक्रम होगा | उन्होंने कहा, ‘हमने मैकमिलन और वर्ड्सवर्थ के साथ टाई-अप किया है और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय मूल्यांकन के प्रभारी होंगे’ | उन्होंने बताया कि यह इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स 3-4 महीने की अवधि का होगा , जिसमें प्रवेश के लिए 18-35 वर्ष आयु वर्ग के युवा पात्र होंगे | ऐसे बच्चे को नौकरी या पार्ट टाइम जॉब कर रहे हैं, तो उनके लिए वीकेंड और ईवनिंग कोर्स की भी व्यवस्था होगी |

केजरीवाल ने इसके साथ ही बताया कि, ‘अंग्रेजी सीखने के लिए बच्चों से कोई शुल्क नहीं ली जाएगी, यह निःशुल्क पाठ्यक्रम होगा, लेकिन शुरुआत में 950 रुपये सिक्युरिटी डिपॉजिट के रूप में लिए जाएंगे, ताकि ऐसा न हो कि एडमिशन के बाद वे इसे गंभीरता से न लें |’ उन्होंने बताया कि कोर्स खत्म होने पर सभी छात्र को 950 रुपये वापस दे दिए जाएंगे | ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि कोई सीट खराब न हो |

Read More:वर्ल्ड एथलेटिक्स के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने एल्डोस पॉल

कभी नहीं देखा होगा ड्रोन हेलीकॉप्टर ! सेल्फी लेता दिखा शख्स

आजकल ड्रोन का चलन काफी बढ़ गया है | कभी बेहद दुर्लभ और अनोखा आविष्कार माना जाने वाला ड्रोन इन दिनों शादी समारोह से लेकर किसी स्पोर्ट्स ईवेंट तक में आसानी से दिख जाता है | कई फोटोग्राफर्स अब ड्रोन कैमरा से ही शूटिंग करते हैं | आपने अब ड्रोन से सामानों की डिलिवरी का भी कॉन्सेप्ट सुना होगा | मगर क्या आपने कभी इतने बड़े ड्रोन  के बारे में सुना या उसे देखा है जिसमें पूरा का पूरा इंसान ही बैठ जाए ? इन दिनों एक वीडियो वायरल  हो रहा है जिसमें इतना ही बड़ा ड्रोन नजर आ रहा है |

सोशल मीडिया अकाउंट @_figensezgin पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं | इन दिनों एक वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है जिसमें एक विशाल ड्रोन नजर आ रहा है | हैरानी की बात ये है कि इस  पर दो लोग भी सवार हैं | अब ऐसे में इसे ड्रोन कहें या हेलीकॉप्टर , ये सोचने का विषय है ! इस हेलीकॉप्टर की खास बात ये है कि इसका डिजाइन पूरी तरह से ड्रोन जैसा ही है मगर इसपर एक नहीं दो लोग बैठे हुए हैं |

ड्रोन हेलीकॉप्टर देख हैरान हुए लोग

वीडियो में दो लोग एक बड़े से ड्रोन पर सवार होते नजर आ रहे हैं | पीछे बैठा शख्स लगातार इस अनुभव की फोटो खींचता दिख रहे है जबकि आगे बैठा शख्स शायद उस को उड़ा रहा है | हमने ‘शायद’ शब्द का इस्तेमाल इसलिए किया क्योंकि आमतौर पर ड्रोन रिमोट से चलाए जाते हैं , इसलिए ये साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वीडियो में नजर आ रही मशीन को आगे बैठा शख्स चला रहा है या फिर कोई और रिमोट से ऑपरेट कर रहा है |

ड्रोन के चारों पंखे चलने लगते हैं और वो हवा में उड़ जाता है | फिर एक चक्कर लगाने के बाद वो आसानी से लैंड भी कर जाता है| भविष्य में हवा में उड़ने वाली टैक्सियों को बनाने की बात भी कही जा रही तो अगर आगे चलकर इसी तरह की टैक्सियां मार्केट में आ गईं तो हैरान मत होइएगा |

वीडियो पर लोगों ने दिया रिएक्शन

इस वीडियो को 56 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी कमेंट में दी है | एक शख्स ने कहा कि ये आइडिया बिल्कुल भी अच्छा नहीं है क्योंकि इसमें बैठने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं लगा है | अगर ये क्रैश हुआ तो मौत पक्की है | एक शख्स ने कहा कि वो काम पर देरी से जाना पसंद करेगा मगर इसपर सवार होकर नहीं जाएगा | एक शख्स ने कहा कि ये काफी अच्छा आइडिया है |

Read More:खत्म हुआ इंतजार , इस दिन से उड़ान भरेगी अकासा एयर

लुलु मॉल विवाद का 5वां आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

लखनऊ के लुलु मॉल में बिना अनुमति के नमाज पढ़ने वाला पांचवा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है | लखनऊ पुलिस ने सआदतगंज के रहने वाले मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया है | बीती 12 जुलाई को लुलु मॉल के अंदर बिना अनुमति के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था | इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं | नमाज पढ़ने को लेकर मॉल प्रशासन ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी | गौरतलब है कि लुलु मॉल में नमाज अदा करने वाले गिरफ्तार चारों युवक एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं | चारों ने मॉल में एक साथ जाकर नमाज पढ़ी थी | पकड़े गए चार लड़कों में सीतापुर के रहने वाले दोनों सगे भाई हैं |

ये चार हुए थे गिरफ्तार 

नमाज अदा करने वालों में लखनऊ के इंदिरानगर थाने के खुर्रम नगर का रहने वाला मोहम्मद रेहान, आतिफ खान, मोहम्मद लुकमान और मोहम्मद नोमान हैं | लुकमान और नोमान सगे भाई हैं और दोनों सीतापुर के रहने वाले हैं | गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 153 ए(1) 341, 505 295 ए के तहत मुकदमा रजिस्टर्ड किया गया है |

उद्घाटन के बाद चर्चा में आया मॉल

बता दें कि लखनऊ का लुलु मॉल उद्घाटन के बाद से ही चर्चा में आ गया था | 10 जुलाई को उद्घाटन करने खुद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे | बाद में विवाद बढ़ा तो लोग इसके नाम, मालिक का नाम, लुलु का मतलब, ये सभी चीजें गूगल पर सर्च करने लगे | योगी जब उद्घाटन अवसर पर पहुंचे थे तो मॉल के मालिक यूसुफ अली ने खुद ड्राइव कर योगी को घुमाया था | उद्घाटन के 4 दिन बाद नमाज़ पढ़ने का वीडियो सामने आया | इसके बाद हिंदू संगठनों ने कहा कि मॉल में नमाज़ हुई है, हनुमान चालीसा भी होगा | बताया जा रहा है कि 18 सेकेंड में 9 लोगों ने नमाज़ पढ़ी.

अबू धाबी पहुंचा मामला

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद का मामला अबू धाबी तक पहुंच गया है | अबू धाबी स्थित मॉल के एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से एक टीम गुरुवार को लुलु मॉल लखनऊ पहुंची | यह टीम पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजेगी |

Read More:‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने दिया रिलीज डेट का हिंट

‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने दिया रिलीज डेट का हिंट

‘पुष्पा- द राइज’ देखने के बाद अल्लू अर्जुन  का स्वैग देशभर की ऑडियंस के सर चढ़ कर बोल रहा है | तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की इस शानदार फिल्म से मेकर्स को धमाकेदार बिजनेस की उम्मीद तो थी | मगर हिंदी दर्शकों में ‘पुष्पा’ का टशन इतना जोरदार चलेगा इसकी उम्मीद उन्हें भी नहीं थी |

अब सीक्वल ‘पुष्पा- द रूल’ को और भी ज्यादा जोरदार बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते | कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि ‘पुष्पा 2’ में दमदार एक्टर विजय सेतुपति एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले हैं | फिल्म की कास्ट में अल्लू अर्जुन के साथ फहाद फाजिल और रश्मिका मंदाना पहले से हैं |

‘पुष्पा पार्ट 2’ के लिए ऐसे एक्शन सीक्वेंस और स्टंट्स प्लान किए जा रहे हैं जिन्हें देखने के बाद जनता का मुंह खुला रह जाएगा | जाहिर सी बात है, फिल्म को जोरदर बनाने के लिए बजट तो अच्छा खासा खर्च होगा ही | अब मेकर्स ने ‘पुष्पा-द राइज’ के बजट को लेकर एक ऐसा अपडेट शेयर किया है कि फैन्स की  एक्साइटमेंट बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी |

जबरदस्त होगा बजट

रिपोर्ट्स में सामने आया था कि अल्लू अर्जुन की इस दमदार सीक्वल का बजट 350 करोड़ रुपये होने वाला है | मगर अब फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक वाई. रवि शंकर ने कहा है कि ‘पुष्पा 2’ का बजट इससे भी ज्यादा होने वाला है | शंकर ने हाल ही में, साउथ फिल्मों के हिंदी मार्किट में भौकाल जमाने को लेकर बिजनेस टुडे मैगजीन से एक बातचीत की | उन्होंने बताया कि उन्हें अभी भी नॉर्थ इंडिया में फिल्म को भरपूर प्रमोट न कर पाने का मलाल है |

शंकर ने कहा, “हम साउथ इंडिया से बाहर फिल्म की कामयाबी से यकीनन बहुत हैरान थे |हमें नहीं पता था कि ये इतनी बड़ी होगी क्योंकि हमने प्रोमोशन पर ज्यादा समय नहीं खर्च किया था | ” आगे उन्होंने अंदाजा लगाया कि ‘पुष्पा 2’ के लिए 500 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी |

रिलीज डेट का भी मिला आईडिया 

बिजनेस टुडे की इस रिपोर्ट में मेकर्स ने यह भी हिंट दिया कि ‘पुष्पा 2’ के प्रोमोशन का बजट 5 गुना बढ़ सकता है और पर 50 करोड़ रुपये तक का खर्च आ सकता है | इस बार वो देश के हर हिस्से में लगभग दो महीने तक जोरदार तरीके से फिल्म प्रोमोट करना चाहते हैं |

रिलीज डेट की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने बताया कि वो अगस्त 2023 तक फिल्म को रिलीज कर देना चाहते हैं | पहले आईं रिपोर्ट्स के हिसाब से फिल्म को दिसंबर 2022 तक रिलीज करने का प्लान किया गया था | मगर अब मेकर्स से हुई बातचीत से लगता है कि वो फिल्म को धमाकेदार हिट बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ने वाले |

Read More:‘भाबीजी घर पर हैं’ के ‘मलखान’ का निधन

मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू से शख्स की मौत से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू से एक मौत का डराने वाला मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है | स्वाइन फ्लू से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में मुरादाबाद के एक युवक की मौत हो गई है | इस सूचना के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है | समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी कि मुरादाबाद के शख्स की कथित तौर पर स्वाइन फ्लू से मौत हुई है |

मुरादाबाद के सीएमओ एमसी गर्ग ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतक स्वाइन फ्लू से पॉजिटिव था और दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था | हम उनके परिवार के सदस्यों और करीबी संपर्कों की निगरानी कर रहे हैं| हमारे जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के निदान और उपचार के लिए व्यवस्था की गई है | बता दें कि एच1एन1 इन्फ्लूएंजा वायरस  के फैलने की बड़ी वजह तेजी से बदलता हुआ मौसम ही होता है | यह बीमारी आमतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को शिकार बनाती है |

स्वाइन फ्लू के लक्षण

स्वाइन फ्लू के लक्षण आमतौर पर सर्दी-जुकाम की तरह ही हैं लेकिन इसमें सांस फूलती है, शरीर दर्द के साथ कमजोरी महसूस होती है | इसके अलावा भी और कई लक्षण हैं | नाक बहना और छींकना , मांसपेशियों में दर्द , सिर में तेज दर्द, आंखों से पानी आना , सांस फूलना ,खांसी आना, कफ बनना , बुखार होना, शरीर दर्द और कमजोरी ,गले में खराश और गले में दर्द |

क्या है स्वाइन फ्लू और इन्फ्लूएंजा ए (H1N1)

स्वाइन इन्फ्लूएंजा एक संक्रामक सांस की बीमारी है , जो सामान्य तौर पर सूअरों को प्रभावित करती है | यह ये स्वाइन इन्फ्लूएंजा ए वायरस के H1N1 स्ट्रेंस के कारण होती है | हालांकि H1N2, H3N1 और H3N2 के रूप में अन्य स्ट्रेंस भी सूअरों में मौजूद रहते हैं | हालांकि, लोगों में स्वाइन फ्लू होना सामान्य नहीं है , लेकिन उन लोगों के जरिए फैलती है, जो संक्रमित सूअरों के संपर्क में होते हैं |

Read More:खाने के ऑर्डर को लेकर हुआ विवाद तो कर दी हत्या

‘भाबीजी घर पर हैं’ के ‘मलखान’ का निधन

भाबीजी घर पर हैं’ में मलखान का किरदार निभाने वाले दीपेश भान नहीं रहे | दीपेश ने आज सुबह अंतिम सांस ली | वे शो में अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे | उनके निधन के सही कारण का अभी तक पता नहीं चला है , लेकिन कहा जा रहा है कि वह सुबह क्रिकेट खेलते वक्त गिर गए थे | जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया , जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया |

दीपेश भान के करीबी रहे एक्टर रोहिताशिव गौर इस खबर से सदमे में हैं | वह कहते हैं, “शो के लिए हमारे कॉल का समय आज थोड़ा लेट था | इसलिए मुझे लगता है कि जिम के बाद, वह क्रिकेट खेलने के लिए क्रिकेट मैदान में गए | यह उनकी फिटनेस रूटीन का हिस्सा है | लेकिन खेल खेलते समय, वह अचानक गिर गए | यह हम सभी के लिए एक बड़े झटके के रूप में है |

दीपेश भान के घर पर शो की पूरी टीम

रोहिताशिव गौर ने आगे कहा, “वह एक हेल्दी लाइफ स्टाइल को मैंटेन करते थे | उनमें फिटनेस के प्रति ललक थी | मुझे नहीं पता कि मैं क्या महसूस कर रहा हूं | हम सभी इस समय उनके घर पर हैं | शो की पूरी टीम |” वहीं शो में दीपेश की को-स्टार चारूल मलिक भी इस खबर से दुखी हैं | उन्होंने दीपेश के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में यादगार पल याद किए |

चारूल मलिक ने दी श्रद्धांजलि

चारूल मलिक ने कहा, “मुझे अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है | मुझे इसके बारे में सुबह पता चला | मैं कल ही उनसे मिली थी और वह बिल्कुल ठीक थे | हमने एक साथ कुछ रील वीडियो बनाए | मैं उन्हें 8 साल से जानती हूं और वह सेट पर मेरे सबसे करीब थे | हम साथ में खाना खाते थे | वह एक प्रतिभाशाली अभिनेता होने के अलावा, वह एक बेहतरीन इंसान भी थे |”

ट्विटर पोस्ट
ट्विटर पोस्ट

दीपेश के निधन से सदमे में कविता कौशिक

कविता ने ट्वीट में लिखा,“दीपेश भान के 41 साल की उम्र में निधन की खबर से सदमे में, आहत, दुखी हूं | एफआईआर में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कलाकार, एक फिट व्यक्ति थे, जो कभी भी शराब नहीं पीता धूम्रपान नहीं करता थे या अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ भी नहीं करते थे, अपने पीछे एक पत्नी और एक साल का बच्चा और माता-पिता और हम सभी छोड़ गए हैं |”

Read More:करीना कपूर ने दूसरे के बच्चों को लेकर दिया अजीबो-गरीब बयान

शराब नीति के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ बीजेपी लगातार हमलावर है | दिल्ली की नई आबकारी नीति को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद दिल्ली बीजेपी की इकाई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया | इस दौरान बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मनीष सिसोदिया की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा, ‘हम लोग यहां सड़क पर हैं | केजरीवाल की कौन सी मजबूरी है जो शराब माफिया को फायदा पहुंचाने के लिए बिना कैबिनेट अप्रूवल के पैसा दे देते हैं | ये लोग शराब माफिया को हज़ारों करोड़ का फायदा पहुंचा रहे हैं | मनीष सिसोदिया को बर्खास्त करना चाहिए |’

दरअसल उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने आबकारी नीति-2021-22 में कथित नियमों और प्रक्रिया का उल्लंघन करने के आरोपों की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश कर (आप) सरकार के सामने नई मुश्किल खड़ी कर दी है | दिल्ली सरकार के आबकारी मंत्री होने के नाते सिसोदिया की भूमिका जांच के दायरे में आ गई है | उन्होंने भी घटनाक्रम पर जवाब देते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केजरीवाल से भयभीत हैं |’ सिसोदिया ने कहा कि आप नेताओं पर और ‘फर्जी मुकदमे’ दर्ज होंगे, क्योंकि पार्टी का प्रभाव पूरे देश में बढ़ रहा है |

क्या है मामला

वहीं सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल को ‘शीर्ष राजनीतिक स्तर पर वित्तीय लेन-देन’ के ‘ठोस संकेत’ मिले हैं, जिसमें आबकारी मंत्री ने ‘वैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर प्रमुख फैसले लिए, उन्हें लागू किया’ और आबकारी नीति अधिसूचित की, जिसके ‘व्यापक वित्तीय असर’ हैं |

सूत्रों ने कहा, ‘मंत्री ने निविदाएं दिए जाने के बावजूद शराब ठेकों के लाइसेंसधारियों को अनुचित वित्तीय लाभ दिए, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ |’ उन्होंने दावा किया कि आबकारी विभाग ने कोविड-19 महामारी की विशेष स्थिति के तहत 144.36 करोड़ रुपये की छूट दी | उसने एयरपोर्ट जोन के लाइसेंस के सबसे कम बोली लगाने वाले को 30 करोड़ रुपये की बयाना राशि भी वापस कर दी, क्योंकि वह हवाईअड्डा प्राधिकारियों से ‘अनापत्ति प्रमाणपत्र’ हासिल नहीं कर सका | सूत्रों ने बताया , ‘यह दिल्ली आबकारी नियमावली-2010 के नियम 48(11) (बी) का स्पष्ट उल्लंघन है, क्योंकि इसमें स्पष्ट किया गया है कि सफल बोली लगाने वाले को लाइसेंस के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होगी और ऐसा नहीं किए जाने पर उसके द्वारा जमा जमानत राशि सरकार जब्त कर लेगी |’

सूत्रों ने दावा किया कि आबकारी विभाग ने आठ नवंबर 2021 को आदेश जारी कर विदेशी शराब के दाम तय करने के फार्मूले को संशोधित कर दिया और ‘ बिना अधिकृत प्राधिकार की मंजूरी’ के बीयर के प्रति केस पर 50 रुपये के लगने वाले आयात शुल्क को हटा दिया | इससे यह शराब खुदरा विक्रेताओं के लिए सस्ती हो गई , लेकिन सरकारी खजाने को राजस्व का नुकसान हुआ | ‘

बीजेपी-कांग्रेस हमलावर, केजरीवाल ने किया बचाव

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस इस आबकारी नीति का पुरजोर तरीके से विरोध कर रही थीं |उन्होंने सीबीआई जांच की सिफारिश का स्वागत किया है | केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता मीनाक्षी लेखी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने नियमों व प्रक्रिया का उल्लंघन कर शराब कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए ‘व्यवसायी समूहन’ को बढ़ावा दिया |

हालांकि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने उप मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया का बचाव करते हुए उन्हें ‘कट्टर ईमानदार’करार दिया है | उन्होंने साथ ही आशंका जताई है कि कुछ दिनों में भी सिसोदिया को ‘फर्जी’ मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है | केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘ अदालत के समक्ष यह मामला टिक नहीं पाएगा | मनीष कट्टर ईमानदार व्यक्ति हैं और वह पाक साफ साबित होंगे |’

Read More:खाने के ऑर्डर को लेकर हुआ विवाद तो कर दी हत्या

खाने के ऑर्डर को लेकर हुआ विवाद तो कर दी हत्या

महाराष्ट्र के मुंबई के अंधेरी ईस्ट में एक तीन सितारा होटल के कुक ने एक वेटर की चाकू घोंपकर निर्ममता से हत्या कर दी | कुक और वेटर के बीच खाने के ऑर्डर बदलने को लेकर विवाद हो गया था | कुक ने हत्या को अंजाम शुक्रवार की सुबह दिया | मृतक वेटर की पहचान 42 वर्षीय जगदीश जलाल के रूप में हुई है |

जगदीश जलाल (42) को चाकू मारने के बाद आरोपी माधव मंडल (27) ने होटल में एमआईडीसी पुलिस का इंतजार किया ताकि वह सरेंडर कर सके | व नारायण की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपित को सुबह करीब 8.20 बजे हिरासत में लिया गया | मृतक वेटर उत्तराखंड का रहने वाला था | आरोपित बावर्ची और वेटर एक साल से अधिक समय से होटल में काम कर रहे थे |

जानिए पुलिस ने क्या बताया

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 1 बजे वेटर और बावर्ची के बीच खाने के ऑर्डर बदलने को लेकर कहासुनी शुरू हुई | हालांकि उस वक्त मौके पर मौजूद उनके साथियों ने मामले को शांत करा दिया | लेकिन शुक्रवार की सुबह दोनों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई | इसी दौरान होटल के कुक ने वेटर को चाकू घोंप दिया | इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई | होटल के स्टॉफ ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जब से यहां काम करना शुरू किया है, तब से पहली बार ऐसी घटना देखी |

Read More:सोसायटी में दो दिन पहले ही खुला था कसीनो, पुलिस ने भंडाफोड़ा, पकड़े गए लोग

ममता बनर्जी के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को शिक्षक भर्ती घोटाले में शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया|प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को दो मंत्रियों समेत करीब एक दर्जन लोगों के घरों पर एक साथ छापेमारी की थी और भारी मात्रा में नकदी जब्त की | एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों ने यहां पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर छापा मारा और शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के संबंध में उनसे 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की | ईडी के अधिकारियों ने राज्य के उत्तरी हिस्से में कूचबिहार जिले में एक अन्य मंत्री परेश अधिकारी के घर का भी दौरा किया और उनके परिवार के सदस्यों से बात की |वह (मंत्री) इस समय कोलकाता में हैं |

इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के पूर्व सलाहकार शांति प्रसाद सिन्हा, पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली और नौ अन्य लोगों के घरों पर एक साथ छापे मारे | केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) उच्च न्यायालय के निर्देश पर पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग की सिफारिशों पर सरकार द्वारा प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में समूह ‘सी’ और ‘डी’ के कर्मचारियों व शिक्षकों की भर्ती में हुई कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है | वहीं, प्रवर्तन निदेशालय इस मामले से संबंधित कथित धनशोधन की तफ्तीश में जुटी है |

ट्विटर वायरल पोस्ट
ट्विटर वायरल पोस्ट

देखिये ट्विटर पोस्ट 

एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, ‘ईडी पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड में भर्ती घोटाले से जुड़े विभिन्न परिसरों में तलाशी अभियान चला रही है |’ एजेंसी ने एक कमरे के अंदर भारी मात्रा में नकदी के ढेर की चार तस्वीरें साझा कीं |’ बता दें कि वर्तमान में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पद पर काबिज पार्थ चटर्जी उस समय शिक्षा मंत्री थे, जब कथित घोटाला हुआ था | इससे पहले सीबीआई दो बार उनसे पूछताछ कर चुकी है | पहली पूछताछ 25 अप्रैल को, जबकि दूसरी बार 18 मई को हुई थी |’

जानिए आगे का मामला

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने छापेमारी की कार्रवाई को राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने की भाजपा नीत केंद्र सरकार की ‘चाल’ बताया है | पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री फिरहाद हाकिम ने कहा, ‘ईडी की यह छापेमारी शहीद दिवस रैली के एक दिन बाद हुई है, जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी थी | यह टीएमसी के नेताओं को परेशान करने और डराने-धमकाने के प्रयास के अलावा और कुछ नहीं है | अदालत के निर्देश के तहत सीबीआई पहले ही उनसे (मंत्रियों से) पूछताछ कर चुकी है और वे सहयोग कर रहे हैं |

अब उन्हें बदनाम करने के लिए ईडी का सहारा लिया जा रहा है |’ भाजपा ने धनशोधन का मामला गढ़ा है |’ दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने सत्ता में आने के बाद से प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर हुई विसंगतियों का समर्थन किया है |

Read More:मथुरा-वृंदावन में बदल जाएगा ट्रैफिक नियम

कार्तिक का दीपिका के साथ काम करने का सपना सच होगा

‘भूल भुलैया 2’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद कार्तिक आर्यन की नई फिल्म भी अनाउंस हो चुकी है | ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी धमाकेदार हिट्स दे चुके डायरेक्टर कबीर खान के अगले प्रोजेक्ट में कार्तिक लीडिंग हीरो होंगे | प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने  ये फिल्म अनाउंस करते हुए कहा कि ये एक मसाला एंटरटेनर होगी और इसमें कार्तिक एक ऐसे अवतार में नजर आने वाले हैं , जैसा रोल उन्होंने पहले कभी नहीं किया है |

फिल्म अनाउंस होने के बाद से फैन्स बड़ी बेसब्री से ये जानना चाहते थे कि कार्तिक के साथ इस प्रोजेक्ट में लीड एक्ट्रेस कौन होगी | अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि मेकर्स कार्तिक के साथ फिल्म में दो में से एक बड़ी फीमेल स्टार्स के नाम पर विचार कर रहे हैं | ये नाम हैं – दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ |

एक वेबसाइट की रिपोर्ट बताती है , इंडस्ट्री में अंदरखाने ये चर्चा जोरों पर है कि मेकर्स दीपिका या कटरीना में से किसी एक को कार्तिक के साथ कास्ट करना चाहते हैं | अगर सच में कबीर खान की फिल्म में दीपिका को कास्ट किया जाता है तो कार्तिक का एक सपना सच हो जाएगा |

दीपिका के साथ काम करने में इंटरेस्ट दिखा चुके हैं कार्तिक 

जनवरी 2020 में कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर दीपिका के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी | अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका और अपनी थ्रोबैक तस्वीरों का कोलाज पोस्ट करते हुए कार्तिक ने लिखा था , ” है किसी डायरेक्टर में दम ? ”  इससे पहले एक बार एयरपोर्ट पर कार्तिक और दीपिका साथ में डांस भी करते हुए नजर आए थे| दीपिका ने कार्तिक के साथ उनकी फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के धीमे धीमे गाने का हुक स्टेप किया था |

कटरीना पर कही थी ये बात 

कटरीना की बात करें तो एक बार इंस्टाग्राम लाइव पर एक फैन ने कार्तिक से सवाल पूछा था कि क्या वो ‘नमस्ते लंदन’ एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहेंगे ? इस सवाल को इग्नोर मारते हुए कार्तिक ने कहा था कि उन्हें लगता है वो स्क्रीन पर दीपिका के साथ ज्यादा बेहतर लगेंगे | कार्तिक की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो अभी कृति सेनन के साथ फिल्म ‘शहजादा’ पर काम कर रहे हैं | इसके बाद उनके पास थ्रिलर ‘फ्रेडी’ और हंसल मेहता की ‘कैप्टन इंडिया’ भी हैं |

Read More:मथुरा-वृंदावन में बदल जाएगा ट्रैफिक नियम

मथुरा-वृंदावन में बदल जाएगा ट्रैफिक नियम

यदि आप मंदिरों के शहर मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है | अब उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन का ट्रैफिक सिस्टम अपग्रेड होने जा रहा है | ऐसे में यदि आपने पहले की तरह लापरवाही या मनमर्जी बरती तो यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है | घंटो लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, अभिषेक यादव एसएसपी व नगर आयुक्त अनुनय झा ने पिछले करीब 3 महीने से मथुरा-वृंदावन में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम के ट्रायल का अंतिम निरीक्षण कर इसे हरी झंडी दे दी है |

तीन माह से चल रहा था ट्रायल

अब से मथुरा-वृंदावन में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर दिक्कत हो सकती है | तीन सवारी, बिना हेलमेट और रेड लाइट क्रॉस करने पर ऑटोमेटिक चालान कट जाएगा | पिछले करीब 3 महीने से मथुरा-वृंदावन में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम का ट्रायल चल रहा था | ट्रायल सफल होने के बाद अब प्रशासन इसे लागू करने जा रहा है |

नए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ऑटोमेटिक चालान कट जाएगा और यह सीधे वाहन चालक के घर पहुंच जाएगा| यह चालान शहर के 20 चौराहों पर लगे कैमरों के द्वारा किए जाएंगे | गुरुवार को डीएम और एसएसपी ने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया | यहां दोनों अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में मौजूद स्टाफ से जानकारी ली |

ये हैं नए नियम

यातायात व्यवस्था को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है | इसके बाद 25 जुलाई यानी सोमवार से मथुरा शहर में कोई भी व्यक्ति अपने वाहन को सड़क पर बनी सफेद पट्टी पर खड़ा नहीं करेगा | सफेद पट्टी पर वाहन खड़ा करने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन को टो कर लिया जाएगा | शहर में संचालित टैम्पो , ई-रिक्शा चालक अपने वाहन को निर्धारित स्टैण्ड पर ही खड़ा करेंगे , यदि निर्धारित स्थान से बाहर मिले तो सीज कर दिए जाएंगे|फल, फूल आदि विक्रेता अपनी ठेल-ढकेलों को निर्धारित वेन्डिंग जोन मे ही खड़ा करेंगे | दुकानदार सड़क पर किसी भी प्रकार से सामान रखकर अतिक्रमण नहीं करेंगे |

यदि इन निर्देशों का उल्लंघन किया जाएगा तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी | एसएसपी ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु मथुरा पुलिस का सहयोग करें|

रजिस्टर्ड डाक से ई-चालान

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर अब ई-चालान किया जाएगा| इसके साथ एक कॉपी रजिस्टर्ड डाक से भी भेजी जाएगी | डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी| बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए यह पहल फिलहाल मथुरा-वृंदावन में की गई है |

Read More:नशे में धुत युवक ने पत्नी पर चढ़ाई कार

यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की तैयारी में केंद्र सरकार ?

केंद्र सरकार ने कहा कि देश भर में समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने का उनका फिलहाल कोई विचार नहीं है, लेकिन राज्य सरकारें ऐसा कानून लाने के लिए आजाद हैं | केंद्र सरकार की तरफ से कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए ये साफ किया की केंद्र सरकार फिलहाल देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने पर कोई विचार नहीं कर रही है |

उन्होंने बताया कि इसकी एक वजह यह है की सुप्रीम कोर्ट में इस बाबत कई मामले लंबित हैं और ऐसे में केंद्र सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए कोई फैसला नही लिया है |  इसके अलावा कानून मंत्री ने ये भी जानकारी दी कि संविधान के मुताबिक राज्य सरकारों को अपनी तरफ से यूनिफॉर्म सिविल कोड अपने राज्य में लागू करने का पूरा अधिकार है |

विधि आयोग ने फैमिली लॉ में सुधार को लेकर अपनी वेबसाइट पर लोगों से उनकी राय मांगी है | इस कानून में यूनिफॉर्म सिविल कोड से जुड़े ज्यादातर मुद्दे शामिल हैं | केंद्र सरकार का यह बयान ऐसे समय में आया है , जब उत्तराखंड सरकार राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने पर तेजी से काम कर रही है | बीते 14 जुलाई को उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की दूसरी बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई |

सरकारी सूत्रों ने बताया

उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में ​गठित समिति की बैठक में अन्य सदस्यों ने भी हिस्सा लिया और समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की | बैठक में विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई की समान नागरिक संहिता का मसौदा जल्द तैयार कर राज्य सरकार को सौंप दिया जाएगा |

इस वर्ष विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 12 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था ​कि सरकार बनते ही प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी | प्रदेश में दो तिहाई से अधिक बहुमत के साथ भाजपा के सत्ता में वापसी करने के बाद दोबारा मुख्यमंत्री बने धामी ने राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही समान नागरिक संहिता के लिए मसौदा तैयार करने हेतु एक विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्णय को मंजूरी दी थी |

Read More:अनुपमा फेम रूपाली गांगुली को याद आई अपनी असली शादी