Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 75

कॉमनवेल्थ ओपनिंग सेरेमनी में दिखा भारतयो का जलवा

कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें सीजन का  का रंगारंगा उद्घाटन हुआ | इसमें 72 देश के 6500 से अधिक एथलीट शामिल हो रहे हैं | भारत के भी 200 से अधिक खिलाड़ी इसमें शामिल हो रहे हैं | ओपनिंग सेरेमनी में पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को ध्वजवाहक बनाया गया | सिंधु ने ओलंपिक में 2 मेडल जीते हैं | 2016 रियो में उन्होंने सिल्वर और 2020 टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था | दूसरी ओर ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा चोट के कारण गेम्स से बाहर हो गए हैं | भारतीय महिला क्रिकेट टीम को उद्घाटन मुकाबले में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है | गेम्स में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है |

रॉयल नेवी ने फहराया कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज

ओपनिंग सेरेमनी में कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज रॉयल नेवी ने फहराया है | अब यह झंडा अगले 11 दिनों तक फहराएगा | सेरेमनी में सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के दल ने अलेक्जेंडर स्टेडियम में मार्च पास्ट की शुरुआत की है | इसके बाद कुक आइलैंड्स और फिजी की बारी रही |

भारतयो का जलवा
भारतयो का जलवा

नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई स्टेडियम पहुंच चुकी हैं | पाकिस्तान में गोली लगने के बाद मलाला का इलाज बर्मिंघम में ही किया गया था | ऐसे में उनके लिए यह बेहद इमोशनल पल है | मेजबान इंग्लैंड की टीम मार्च पास्ट में आखिरी नंबर पर उतरी |

इसके अलावा बॉक्सिंग, बैडमिंटन, स्क्वॉश और टेबल टेनिस के खिलाड़ी भी पहले दिन अच्छी शुरुआत करना चाहेंगे | लेकिन सबसे अधिक नजर क्रिकेट पर होगी | टीम यदि पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो टीम कम से कम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी | इसके बाद उसे पाकिस्तान से 31 जुलाई को भिड़ना है | इस चिर-प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उसका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है |

Read More:कांग्रेस नेताओं को HC का आदेश

कांग्रेस नेताओं को हाईकोर्ट का आदेश

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा दाखिल मानहानि के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता जयराम नरेश , पवन खेड़ा और नेटा डिसूजा को समन जारी किया है | स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा गोवा में उनकी बेटी पर लगाए गए आरोपों के खिलाफ दिल्ली हाई का रुख किया था | अब कोर्ट ने इन तीनों नेताओं को 18 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है |

वहीं दिल्ली हाई कोर्ट ने पवन खेड़ा को बार लाइसेंस विवाद के आरोपों पर अपमानजनक ट्वीट को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है| वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेसी नेताओं से 2 करोड़ का हर्जाना भी मांगा है |

बता दें कि केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की चर्चित नेता स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों पर बिफर पड़ी हैं | उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कांग्रेस नेता गांधी परिवार के निर्देश पर उनकी बेटी की छवि खराब करने में जुटे हैं जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है | ईरानी ने कहा कि वो अपनी 18 वर्षीय बेटी पर आधारहीन आरोप लगाने वालों के खिलाफ कोर्ट जाएंगी |

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के इस आरोप को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए शनिवार को खारिज कर दिया कि उनकी बेटी गोवा में एक अवैध बार चलाती है | ईरानी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि कांग्रेस ने उनकी बेटी के चरित्र पर प्रहार किया और उसे क्षत-विक्षत किया | उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस को किसी भी गलत काम का सबूत दिखाने की चुनौती दी थी |

Read More:दिल्ली-एनसीआर को रफ्तार देने के लिए हो रहा बड़ा काम

दिल्ली-एनसीआर को रफ्तार देने के लिए हो रहा बड़ा काम

दिल्ली-एनसीआर और वेस्ट यूपी  को रफ्तार देने के लिए एक बड़ा काम शुरू होने जा रहा है | जल्द ही कोलकाता-मुम्बई और दिल्ली-एनसीआर-वेस्ट यूपी एक ही लाइन पर आ जाएंगे | दूध-फल, सब्जी और बंगाल की मछली ताजा मिलने लगेंगी | फैक्ट्री और कारखानों में बना सामान 15 घंटे के अदंर कोलकाता-मुम्बई रूट के किसी भी शहर में पहुंच जाएगा| इसके लिए 3.5 किमी लम्बी डेडिकेटेड रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी चल रही है | इस लाइन को दादरी के पास ईस्टर्न-वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा | ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को यह जिम्मेदारी दी गई है | केन्द्र सरकार इसके लिए 850 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट दे रही है |

मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट हब को लगेंगे पंख

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से जुड़े अफसरों की मानें तो इंटीग्रेटेड टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक हब जैसी तीन बड़ी परियोजनाओं पर पहले से काम चल रहा है | यह पीएम नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट हैं | बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक हब बनाया जा रहा है |

खास बात यह है कि इसी जगह से थोड़ी दूरी पर एक स्पेशल रेल लाइन बिछाकर ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को जोड़ा गया है | इसे न्यू दादरी नाम दिया गया है | अब होगा यह कि करीब 3.5 किमी लम्बी रेल लाइन बिछाकर ईस्टर्न और वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक हब से जोड़ा जाएगा | कटेहरा से होते हुए पल्ला से लेकर चिटेहरा तक रेल लाइन बिछाने का काम किया जाएगा |

तैयार हो रहे हैं लॉजिस्टिक और मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब

अब तक केन्द्र सरकार की ओर से लॉजिस्टिक और मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के लिए के लिए 850 करोड़ रुपये मिल चुके हैं | 500 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त अभी हाल ही में मिली है | यह दोनों हब बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास बनेंगे| यह स्टेशन ग्रेटर नोएडा में है | सामान की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए यार्ड बनेंगे | बोड़ाकी में 16 रेल लाइन बिछाई जाएंगी | इन सभी रेल लाइन को दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल लाइन से जोड़ा जाएगा |

कोल्ड चेन और पैकेजिंग का काम करने के लिए भी प्लटेफार्म तैयार किए जाएंगे | वेयर हाउस हब के लिए भी जगह छोड़ी जा रही है | इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 800 एकड़ में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाई जाएगी | केन्द्र सरकार, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की हिस्सेदारी के साथ ही प्रोजेक्ट में शामिल होने वाली दो कंपनियां भी अपना हिस्सा लगाएंगी |

Read More:रेलवे स्टेशन में मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

जैसलमेर रेलवे स्टेशन में मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार विकास कार्यों में लगा रहता है |अब भारतीय रेलवे ने जैसलमेर का रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तरह तैयार करने का निर्णय लिया है | इसके लिए रेलवे ने तैयारियां कर ली हैं | फिलहाल , जैसलमेर रेलवे स्टेशन दो मंजिल का स्टेशन है , इसे अब तीन मंजिल का बनाया जाएगा | इसके अलावा मॉडर्न एस्केलेटर और लिफ्ट के साथ-साथ कई मॉडर्न सुविधाओं का भी विस्तार होगा |

रेलवे डीआरएम गीतिका पांडे ने बताया कि रेलवे स्टेशन की कायापलट करने के बाद उसके कमर्शियल उपयोग की योजना पर काम किया जाएगा | उन्होंने बताया कि इसके लिए टेंडर लिए जा चुके हैं | रेलवे डीआरएम के मुताबिक इसी साल अक्टूबर महीने में काम की शुरुआत होने की उम्मीद है | इस काम को पूरा होने में दो साल तक का समय लग सकता है |

जैसलमेर के रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने के लिए लंबे समय से इंतजार था | देश-दुनिया के सैलानियों से गुलजार रहने वाली स्वर्ण नगरी में रेलवे स्टेशन भी उसी तर्ज का होना चाहिए इसकी मांग काफी समय से थी | 148 करोड़ रुपए की लागत से इस स्टेशन की शक्ल-सूरत को पूरी तरह से बदल देने की तैयारी है | इस पैसे से स्टेशन का विस्तार होगा और साथ ही यहां के एंट्रेंस से लेकर प्लेटफार्मों व अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा , जिसमें एस्केलेटर सीढ़ियां , लिफ्ट आदि भी शामिल हैं | इस स्टेशन को तीन मंजिला बनाया जाना है और एयरपोर्ट में जिस तरह से सुविधाएं मिलती हैं , वे सभी सुविधाएं यहां मुहैया करवाने के प्रयास किए जाएंगे |

Read more:दीना पाठक भी कम क्रांतिकारी नहीं थीं , लड़ी थी आजादी की लड़ाई

दीना पाठक भी कम क्रांतिकारी नहीं थीं , लड़ी थी आजादी की लड़ाई

रत्ना पाठक शाह ने 21वीं सदी में पढ़ी-लिखी आधुनिक महिलाओं की रूढ़िवादी रवैये पर सवाल उठाते हुए करवा चौथ जैसे व्रत को लेकर बयान क्या दिया, चारो तरफ उनकी आलोचना होने लगी | पति के लंबी उम्र की कामना में रखे जाने वाले उपवास को लेकर अपने स्टेटमेंट की वजह से विवादों में आने वाली रत्ना दिग्गज एक्ट्रेस दीना पाठक की बेटी हैं | मां दीना ने तब थियेटर में कदम रखा था जब महिलाओं के लिए स्टेज पर काम करने की पाबंदी थी | रत्ना ने अपनी मां की जिंदगी को देखते हुए जीने का तौर तरीका समझा है |

दीना पाठक ने अपने दौर में तमाम सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ा था | गुजराती थियेटर की जानी मानी कलाकार एक एक्टिविस्ट भी थीं | दीना नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वोमेन की नेशनल प्रेसिडेंट भी रहीं | कहते हैं ना कि बच्चे के लिए पहली पाठशाला मां होती है तो दीना ने ही रत्ना पाठक-सुप्रिया पाठक को जिंदगी के मायने सिखाए थे |

हिंदी सिनेमा में दादी-नानी का किरदार निभाती दीना पाठक को भला कौन भूल सकता है | सफेद बाल, बोलने का क्यूट अंदाज बरबस ही सबको अपनी तरफ खींच लेता था | गुजरात के अमरेली में 4 मार्च 1922 में पैदा हुईं दीना सादा जीवन उच्च विचार को अपनाने वाली महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण थीं | दीना की दो बेटियां रत्ना पाठक और सुप्रिया पाठक थीं, इन दोनों ने भी अपने मां के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग को ही करियर बनाया |

रत्ना पाठक को पहला सबक मां दीना से ही मिला

एक बार मीडिया को दिए इंटरव्यू में रत्ना पाठक ने बताया था कि उनके लिए मां दीना ही प्रेरणा रहीं | ‘एक एक्ट्रेस के तौर पर उनकी काबिलियत का मुझ पर काफी असर रहा | वह हमारे हर काम को बड़ी ही दिलचस्पी थीं और हर छोटी-बड़ी चीजों पर ध्यान देती थीं | इतना ही नहीं वह हमारी सबसे बड़ी क्रिटिक्स थीं | वह हमें हमेशा ये समझाती थीं कि क्या सही है और क्या गलत है’ |

समाज के खिलाफ जा थियेटर का हिस्सा बनी थीं दीना पाठक

दीना पाठक की पूरी लाइफ ही महिलाओं को सीख देने वाली है | 60 साल तक लगातार फिल्मों-थियेटर में काम करने वाली दीना आखिरी बार फिल्म ‘पिंजर’ में नजर आईं थीं | 120 से अधिक फिल्मों में काम करने वाली दीना ने एक्टिंग के मंच पर तब कदम रखा था जब महिलाओं के लिए अच्छा नहीं माना जाता था , लेकिन उन्होंने किसी की परवाह नहीं की और गुजराती रंगमंच की कलाकार बन गईं |

अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी

दीना पाठक गजब की क्रांतिकारी थीं | जब वह कॉलेज में पढ़ रही थी , उसी दौर में अंग्रेजों की हूकूमत के खिलाफ झंड़ा उठा लिया और देश को आजाद कराने का सपना लेकर आजादी की लड़ाई में कूद पड़ी थीं | हालांकि खामियाजा भी भुगतना पड़ा ,  कॉलेज से निकाली गईं लेकिन जुनून कम नहीं हुआ | बाद में दूसरे कॉलेज से बी ए की डिग्री ली | दीना पाठक को अदाकारी के अलावा गुजराती रंगमंच को एक खास पहचान दिलवाने के लिए भी याद किया जाता है | फिल्मी करियर की शुरुआत भी एक गुजराती फिल्म से ही की थी | दीना ने ‘मालगुड़ी डेज’ में भी काम किया था |

महिला सशक्तिकरण का उदाहरण हैं दीना पाठक

दीना की दो बेटियां रत्ना पाठक शाह और सुप्रिया पाठक भी कमाल की एक्ट्रेस हैं | नसीरूद्दीन शाह और पंकज कपूर जैसे कलाकार दीना पाठक के दामाद हैं | पूरी जिंदगी सादगी से गुजार देने वाली दीना ने ‘उमराव जान’, ‘तमस’, ‘सत्यकाम’, ‘मोहन जोशी हाजिर हो’, ‘गोलमाल’, ‘आशा ज्योति’ जैसी फिल्मों में काम किया था | 11 अक्टूबर 2002 में मुंबई में आखिरी सांस लेने वाली महान कलाकार महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण रही हैं |

Read More:बदमाशों ने की पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या

उत्तराखंड के हिल स्टेशनों पर बनेगी टनल पार्किंग

उत्तराखंड में पर्यटन की बेशुमार संभावना और इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी पर लगातार बहस होती है , लेकिन अब इस मामले में पहाड़ों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है | अब उत्तराखंड के उन हिल स्टेशनों को अंडरग्राउंड टनल पार्किंग मिलेगी , जहां पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और जाम व पार्किंग की समस्या से न केवल पर्यटकों बल्कि स्थानीय लोगों और प्रशासन को भी जूझना पड़ता है | अत्याधुनिक तकनीक से बनने वाली इस तरह की पार्किंग के मामले में दावा किया जा रहा है कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा, जहां इस तह की पार्किंग व्यवस्था होगी |

पुष्कर सिंह धामी सरकार को बीते साल भर से टीएचडीसी ने अंडरग्राउंड टनल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव दिया थाए जिस पर अब कैबिनेट ने मुहर लगा दी है | अब टीएचडीसी अन्य कंपनियों के साथ मिलकर हिल स्टेशनों पर पार्किंग की समस्या को दूर करने के इस प्रोजेक्ट पर काम करेगी | टीएचडीसी के सीएमडी राजीव बिश्नोई ने बताया कि जल्द ही नैनीताल, मसूरी और अन्य पर्यटन स्थलों पर अंडर ग्राउंड पार्किंग का काम शुरू हो जाएगा और पर्यटकों को जाम से मुक्ति के साथ ही अत्याधुनिक पार्किंग सुविधा भी मिलगी |

उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू ने मीडिया को बताया कि पहाड़ों में इस तरह की छोटी-छोटी टनल्स को पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल में लाया जाएगा | असल में यह प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग द्वारा रखा गया था, जिसे धामी सरकार की बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंज़ूरी मिल गई | संधू ने बताया कि इन टनल्स के निर्माण के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड , टिहरी हाइड्रो पावर डेवलपमेंट काॅरपोरेशन और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड जैेसी संस्थाएं मिलकर काम करेंगी |

रोप-वे, सैटेलाइट सेंटर जैसे और भी बड़े फैसले हुए

कैबिनेट ने कुछ और बड़े फैसले लेते हुए उत्तराखंड भूस्खलन राहत एवं प्रबंधन केंद्र से जुड़े प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दी | आपदा की ज़द में रहने वाले राज्य के इस फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह देश में इस तरह का पहला केंद्र होगा | इसके अलावा, 2019 से अटके हुए देहरादून-मसूरी रोपवे के प्रोजेक्ट के काम में तेज़ी लाने को भी मंज़ूरी दी गई क्योंकि ऊंचाई के बारे में स्पष्टता न होने के कारण यह मामला पेंडिंग चल रहा था |

इसके साथ ही , उधमसिंह नगर ज़िले के किच्छा के पास एम्स के सैटेलाइट सेंटर बनाए जाने के लिए केंद्र सरकार को 100 एकड़ ज़मीन मुफ्त में दिए जाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में पास किया गया | अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि जो मोबाइल कंपनियां राज्य में अपने टावर लगा रही हैं , अब सरकार उनसे शुल्क वसूलेगी , यह फैसला भी कैबिनेट में हुआ |

Read More:किलर पिटबुल अपने मालिक को वापस मिला

यूपी में तेज बारिश की संभावना, भारतीय मौसम विभाग ने किया अलर्ट

यूपी  में अगले 3 दिनों के दौरान तेज बारिश की संभावना है । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस दौरान हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश का होगी। शुक्रवार को पश्चिमी यूपी, जबकि शुक्रवार , शनिवार, रविवार और सोमवार को पूर्वी यूपी में गरज के साथ बिजली गिरने के आलावा भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को वैसे तो पूरे प्रदेश में में बारिश हो सकती है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रयागराज और बरेली संभाग में इसका असर देखने को मिल सकता है ।

Read More:किसी की सलाह पसंद नहीं करते अखिलेश, इसलिए सब छोड़ते जा रहे हैं-शिवपाल यादव

बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक यूपी के 54 जिलों में चेतावनी दी है। वहीं 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी तरफ लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखनऊ, बाराबंकी और कानपुर में भी अलर्ट जारी हुआ है। इससे पहले गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। दूसरी तरफ यूपी के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा से संतोषजनक’ श्रेणी में है ।

Read More:क्लीन स्वीप करने के लिए इन दो बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया !

किलर पिटबुल अपने मालिक को वापस मिला

लखनऊ नगर निगम (एलएमसी) ने ‘किलर’ पिटबुल को उसके मालिक अमित त्रिपाठी के पास वापस मिल चुका है। हाल ही में पिटबुल ने अपनी मालिक की मां पर हमला कर उसे मार डाला था। एलएमसी अधिकारियों ने शर्तो के साथ अमित त्रिपाठी को उनका पालतू पिटबुल लौटाया है। बताया जा रहा है कि कुत्ते की देखभाल के लिए लिखित सहमति देने के बाद एलएमसी अधिकारियों ने यह निर्णय लिया। निगम के एक अधिकारी ने बताया , “मालिक ने प्रतिदिन एक ट्रेनर के पास पिटबुल को ले जाने और उसके व्यवहार का आकलन करने का वादा किया है । अगर मालिक शर्तों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है , तो कुत्ते को एलएमसी द्वारा फिर से जब्त कर लिया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि कुत्ते को निगरानी में रखने की 14 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद अमित त्रिपाठी लगभग रोजाना अधिकारियों से पिटबुल को सौंपने का अनुरोध कर रहे थे। । एलएमसी के निदेशक पशु कल्याण अरविंद राव ने कहा, “हमने कुत्ते की जांच करवाई, जिसमें वह स्वस्थ्य पाया गया। एलएमसी ट्रेनर्स की सलाह के बाद हमने कुत्ते को उसके मालिक को शर्तों के साथ वापस कर दिया है। यदि मालिक निर्देशों के अनुसार कुत्ते की देखभाल करता हुआ पाया जाता है, तो उसे अधिक समय तक पिटबुल रखने की अनुमति दी जाएगी। “एलएमसी के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अभिनव वर्मा ने कहा कि टीम और ट्रेनर समय-समय पर कुत्ते का ध्यान रखेंगे।

Read more:लखनऊ में ई-रिक्शा लाइसेंस अनिवार्य , जारी हुए सख्त निर्देश

सरकारी विभागों के खिलाफ शिकायतों का होगा समाधान

सरकारी विभागों में लेटलतीफी और शिकायतों को लंबे समय तक डिब्बे में डालकर रखने की परंपरा अब बीते जमाने की बात हो गई है | केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि केंद्रीय पोर्टल पर दर्ज जन शिकायतों को अब 30 दिनों के भीतर निपटाना होगा | पिछले साल जून में इसकी समयसीमा 60 दिन से घटाकर 45 दिन की गई थी , और अब इसे एक महीना कर दिया गया है | इसके अलावा सरकार ने आदेश दिया है कि किसी भी जन शिकायत को तभी क्लोज किया जाएगा , जब शिकायतकर्ता उसके खिलाफ अपील न करे |

केंद्र ने सरकारी विभागों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए केंद्रीयकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) बना रखी है | यह एक ऑनलाइन पोर्टल है , जिसे नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) ने डेवलप किया है | CPGRAMS पोर्टल पर सरकार को हर साल 30 लाख से अधिक सार्वजनिक शिकायतें मिलती हैं | इस साल अब तक 11 लाख शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं | यहां मिलने वाली शिकायतों पर कार्यवाही को लेकर सरकार ने 27 जुलाई को नया आदेश निकाला है |

जानकारी के मुताबिक , इस आदेश में कहा गया है, “CPGRAMS पर प्राप्त शिकायतों को जल्द से जल्द हल किया जाएगा, लेकिन इसकी अधिकतम सीमा 30 दिनों से ज्यादा नहीं होनी चाहिए |” अर्जेंट शिकायतों के बारे में सरकार ने कहा है कि अधिकारियों को इनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना होगा |

शिकायत तभी क्लोज जब अपील न हो

केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी शिकायत को तभी बंद माना जाएगा, जब उस पर हुई कार्यवाही के खिलाफ अपील दायर नहीं होगी |अगर शिकायतकर्ता अपील करता है तो उस अपील के निपटारे के बाद ही शिकायत को क्लोज माना जाएगा | आदेश के मुताबिक, यदि शिकायत बंद होने के बावजूद कोई संतुष्ट नहीं है तो उसके पास अपना फीडबैक (प्रतिक्रिया) देने और अपील प्रस्तुत करने का विकल्प होता है | शिकायत पर लोगों की प्रतिक्रिया हासिल करने के लिए एक कॉल सेंटर शुरू किया गया है | यहां से सभी शिकायतकर्ताओं को फोन करके फीडबैक लिया जाता है | जो लोग संतुष्ट न हों, उन्हें अपील करने का विकल्प दिया जाता है |

नोडल GRO नियुक्त करेंगे विभाग

27 जुलाई के आदेश में कहा गया है कि नागरिकों से कॉल सेंटर को मिले फीडबैक को मंत्रालयों और विभागों के साथ साझा किया जाएगा जो उसके आधार पर समस्याओं के सुधार का अंदरूनी सिस्टम बनाएंगे | प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उठाई जाने वाली शिकायतों पर भी मंत्रालय और विभाग नजर रखेंगे | आदेश में यह भी कहा गया है कि मंत्रालय और विभाग शिकायतों की प्रवृत्ति का नियमित रूप से विश्लेषण करते रहें और पता लगाएं कि मूल समस्या कहां है | उसके आधार पर समाधान का प्रयास करें | आदेश में मंत्रालय या विभागों को नोडल शिकायत समाधान अधिकारी (जीआरओ) की नियुक्ति का भी निर्देश दिया गया है | इनके ऊपर नोडल अपीलीय प्राधिकरण होगा, जिसमें नोडल जीआरओ से ऊपर के किसी वरिष्ठ अधिकारी को तैनात किया जाएगा |

सबसे ज्यादा शिकायतें इस विभाग में

आंकड़े बताते हैं कि सरकार को सबसे ज्यादा शिकायतें वित्तीय सेवा विभाग (बैंकिंग डिवीजन), श्रम मंत्रालय, सीबीडीटी, रेल मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय के खिलाफ मिलती हैं | जानकारी के अनुसार , सबसे ज्यादा करीब 20,000 शिकायतें नवगठित सहकारिता मंत्रालय के खिलाफ पेंडिंग हैं | इसमें 16 हजार शिकायतें ऐसी हैं जो 45 दिन से ज्यादा समय से लंबित हैं | 26 जून तक के आंकड़ों के मुताबिक, इसके बाद सबसे अधिक 13,311 शिकायतें स्वास्थ्य मंत्रालय में विचाराधीन हैं | शिकायतों के निपटारे के उच्चतम औसत समय की बात करें तो कानूनी मामलों के विभाग में 228 दिन , सहकारिता मंत्रालय में 183 दिन और स्वास्थ्य मंत्रालय में 100 दिनों से अधिक समय लगता है |

Read More:अर्पिता मुखर्जी की लग्जरी गाड़ियां गायब

अर्पिता मुखर्जी की लग्जरी गाड़ियां गायब

शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में आरोपित पूर्व मंत्री पॉर्थ चटर्जी की नजदीकी अर्पिता मुखर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं | इसी कड़ी में अब यह खबर सामने आ रही है कि डायमंड सिटी फ्लैट कॉम्पलेक्स से अर्पिता की 4 लग्जरी गाड़ियां गायब हैं | मीडिया रिपोर्ट्स में ईडी के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इन कारों में कैश भरा हुआ था | ईडी इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है | हालांकि इस दौरान ईडी ने अर्पिता की एक मर्सिडीज कार को जब्त कर लिया है| रिपोर्ट्स के मुताबिक डायमंड सिटी से जो कारें गायब हुई हैं , उनमें दो कार अर्पिता मुखर्जी के नाम पर हैं |

प्रवर्तन निदेशालय ने शहर के चिनार पार्क इलाके में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी से जुड़े एक अन्य अपार्टमेंट पर बृहस्पतिवार देर शाम छापा मारा | एक अधिकारी ने यह जानकारी दी थी. ईडी ने मुखर्जी के एक फ्लैट से लगभग 28 करोड़ रुपये नकदी बरामद करने के एक दिन बाद इस फ्लैट पर छापा मारा है | केंद्रीय एजेंसी कथित स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में मुखर्जी को गिरफ्तार कर चुकी है | पिछले हफ्ते शहर में उसके एक और फ्लैट से ईडी ने 21 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी जब्त की थी.

प्रवर्तन निदेशालय ने मुखर्जी के परिसरों पर छापेमारी 

ईडी मुखर्जी के परिसरों पर शनिवार को छापेमारी में 20 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, गहने और विदेशी मुद्रा जब्त की थी | सरकारी स्कूलों और सहायता प्राप्त स्कूलों में हुए कथित शिक्षक भर्ती घोटाले के वक्त चटर्जी के पास शिक्षा विभाग का प्रभार था | बाद में उनसे यह विभाग ले लिया गया | प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया था | प्रवर्तन निदेशालय स्कूल सेवा आयोग द्वारा की गई शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितता के आरोपों की जांच कर रहा है |

Read More:ब्रायन लारा स्टेडियम में पहला इंटरनेशनल मैच

ब्रायन लारा स्टेडियम में पहला इंटरनेशनल मैच

वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में हराने के बाद अब टीम इंडिया की नजर टी20 में इस प्रदर्शन को दोहराने पर है | दोनों टीमों के बीच 29 जुलाई (शुक्रवार) से त्रिनिदाद में 5 टी20 की सीरीज का आगाज होगा | रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों की वापसी से टीम इंडिया मजबूत होगी | वहीं, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है | ऐसे में इन खिलाड़ियों की कमी खल सकती है | वेस्टइंडीज की टीम टी20 फॉर्मेट में उलटफेर का दम रखती है |

भारत से वनडे सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद कप्तान निकोलस पूरन टी20 सीरीज में मजबूत वापसी करना चाहेंगे| वेस्टइंडीज के पास पिंच हिटर्स और टी20 के स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों की पूरी फौज है | ऐसे में कैरेबियाई टीम को टी20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी |

इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप होना है | ऐसे में यह टी20 सीरीज दोनों ही टीमों के लिए अपनी तैयारियों को जांचने का एक मौका होगा | भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 त्रिनिदाद के नए बने ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा | तारौबा में मौजूद यह स्टेडियम एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का हिस्सा है | इस कॉम्प्लेक्स को तैयार करने में 850 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च हुए हैं |

इसे इस इरादे से बनाया गया था कि 2007 में वेस्टइंडीज में हुए विश्व कप के शुरुआती मुकाबले यहां हो सकें | लेकिन, निर्माण में हुई देरी के कारण ऐसा नहीं हो पाया | पिछले कुछ साल में यहां सीपीएल के काफी मैच खेले गए हैं | लेकिन , पहला इंटरनेशनल मैच शुक्रवार को खेला जाएगा | ऐसे में इस स्टेडियम की पिच से किसे मदद मिलेगी और मैच के दौरान मौसम मेहरबान रहेगा या नहीं? यह जान लेना जरूरी है |

पिच से किसे मदद मिलेगी?

भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 तारौबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा | यह इस मैदान पर पहला इंटरनेशनल मैच होगा | इस मैदान पर अब तक कैरेबियन प्रीमियर लीग के 31 मैच खेले गए हैं | पिछला मुकाबला 2020 में हुआ था | यानी 2 साल बाद इस स्टेडियम में कोई भी मैच खेला जाएगा | इस स्टेडियम में कैरेबियन प्रीमियर लीग के जो मैच हुए हैं , उसमें 7.40 रन प्रति ओवर बने हैं. यानी इस विकेट पर खूब रन बनते हैं | यहां का आउटफील्ड काफी तेज है | मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है | वहीं, बीच के ओवर में स्पिन गेंदबाज अपना असर दिखा सकते हैं | दोनों ही टीमों के लिए यह मैदान नया है | ऐसे में टॉस जीतना अहम साबित हो सकता है |

Read More:बदमाशों ने की पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चेन्नई में अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए | तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और सीएम एमके स्टालिन भी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहे | प्रधानमंत्री मोदी ने अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में 69 मेधावी छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किया |

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट वितरित करने के बाद अपने संबोधन में कहा , अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में आज स्नातक करने वाले सभी लोगों को बधाई | आपने अपने दिमाग में पहले से ही अपने लिए एक भविष्य बना लिया होगा | इसलिए आज का दिन केवल उपलब्धियों का ही नहीं बल्कि आकांक्षाओं का भी है |

पीएम ने कहा कि कोरोना महामारी एक अभूतपूर्व घटना थी | यह सदी में एक बार आने वाला संकट था  इस वैश्विक संकट ने दुनिया के हर देश की परीक्षा ली| उन्होंने आगे कहा, जैसा कि आप जानते हैं, विपत्तियां बताती हैं कि हम किस चीज से बने हैं | अपने वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य पेशेवरों और आम लोगों की बदौलत भारत ने आत्मविश्वास से अज्ञात दुश्मन का सामना किया |

अन्ना विश्वविद्यालय की स्थापना 4 सितंबर, 1978 को हुई थी | इसका नाम तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई के नाम पर रखा गया है | इस विश्वविद्यालय में 13 मान्यताप्राप्त कॉलेज , पूरे तमिलनाडु में फैले हुए 494 संबद्ध कॉलेज और 3 क्षेत्रीय परिसर , तिरुनेलवेली , मदुरै और कोयंबटूर शामिल हैं |

Read more:पांचवीं मंज़िल से बच्ची ने लगाया छलांग , वीडियो वायरल

पांचवीं मंज़िल से बच्ची ने लगाया छलांग , वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर यूं तो रोज़ाना कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है , लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं , जिन्हें देखने के बाद हम थोड़ी देर के लिए ठहर जाते हैं | इस वक्त भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें एक बच्ची की जान बचाने के लिए दो लोग अविश्वसनीय सतर्कता दिखाते हैं | इस वीडियो को इंटरनेट पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं |

समाज में रहते हुए , हम सभी को हमेशा अपने आस-पास जागरूकता भरी नज़र रखनी चाहिए | ऐसा करके हम किसी दुर्घटना को टाल सकते हैं या फिर किसी की जान बचा सकते हैं | वीडियो में एक बच्ची ऊंचाई से गिरती हुई दिख रही है, जिसे नीचे खड़े एक महिला और पुरुष अपनी समझदारी से बचा लेते हैं |

बचा ली बच्ची की जान

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला और पुरुष सड़क पर खड़े हैं | इसमें से पुरुष फोन पर बात कर रहा है और उनकी नज़र सामने से खिड़की से गिरती बच्ची पर पड़ती है | वे आगे की तरफ जाता हैं और वहां से गिर रही बच्ची को सीधा अपनी बाहों में कैच कर लेते हैं और उसकी जान बच जाती है | वीडियो में दोनों की सतर्कता और बुद्धिमानी को देखकर आप भी उनके कायल हो जाएंगे | अगर वे ज़रा भी देरी करते तो बच्ची के साथ निश्चित तौर पर कोई अनहोनी हो सकती थी |

इस वीडियो को अब तक 4.1 मिलियन यानि 41 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं , जबकि हज़ारों लोगों ने इसे पसंद किया है | इस पर कमेंट करने वाले तमाम लोगों ने इस वीडियो को फेक भी बताया है लेकिन बहुत से लोगों ने वीडियो में दिख रहे शख्स की तारीफ की है, जिसने बच्ची की जान बचाई |

Read More:नोएडा और गाजियाबाद में मंकीपॉक्स के मामले सामने आए

बदमाशों ने की पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या

यूपी के बरेली में दिन निकलते ही मीरगंज थाना क्षेत्र में रामपुर-दिल्ली हाइवे पर गाड़ी से तेल चोरी कर रहे बदमाशों को टोकने पर पेट्रोल पंप के मैनेजर सुशील कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी | हत्या के बाद कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गए | घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | मीरगंज के इस पैट्रोल पंप के आसपास आए दिन लूट की वारदात भी होती रहती हैं, बावजूद पुलिस की टीम कोई गश्त नहीं करती |

घटना के बाद चश्मदीद गेंदालाल का कहना है कि मैनेजर पंप के बाहर खड़े हुए थे, तभी उन्होंने देखा कि पेट्रोल पंप की गाड़ी से कुछ लोग तेल चोरी कर रहे हैं | जिस पर उन्होंने चौकीदार को बुलाकर चोरों को धमका दिया | जिसके बाद चोरों ने मैनेजर सुशील कुमार को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए | गोली लगने से मैनेजर की मौके पर मौत हो गई | तेल चोरी की घटना पहले भी कई बार पेट्रोल पंप पर हो चुकी है , लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई |

पुलिस घटना के खुलासे में जुटी

पैट्रोप पंप मैनेजर की हत्या के बाद एसपी देहात राजकुमार का कहना है कि मीरगंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह पेट्रोल पंप पर गाड़ी से तेल चोरी करते वक्त मैनेजर सुशील कुमार ने चोरों को टोक दिया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे मैनेजर की मौत हो गई | घटना के बाद पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | फिलहाल पुलिस घटना के खुलासे के लिए लगी हुई है |

Read More:अखिलेश यादव का ओमप्रकाश पर पलटवार

अखिलेश यादव का ओमप्रकाश पर पलटवार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान देते हुए ओमप्रकाश राजभर पर पलटवार किया है | वाराणसी में मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि नेता जी के समय से लेकर आज तक कभी सपा और उसके गठबंधन पर पैसा लेकर टिकट देने का आरोप नहीं लगा लेकिन जिस वक्त ओम प्रकाश राजभर के साथ गठबंधन किया तो सपा और उसके गठबंधन पर पैसा लेकर टिकट देने का आरोप लगा |

उन्होंने कहा कि ओपी राजभर को अगर बीजेपी के साथ जाना है , उनका उनके साथ तालमेल है तो जा सकते हैं | कहा कि राजभर किसके इशारे पर बोल रहे हैं सबको पता है | मुझे लगता है कि उनके अंदर किसी और दल की आत्मा आ गई है | ओम प्रकाश राजभर को सुरक्षा मिलने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा जो बीजेपी को खुश रखेगा उसे सुरक्षा मिलेगी और वही स्वतंत्र घूमेगा |

शिवपाल मेरे चाचा हैं और हमेशा रहेंगे

उनके द्वारा रुद्राभिषेक करने पर सवाल खड़े होने पर कहा कि मुझे भाजपा से धर्म नहीं सीखना – भोले बाबा पर दूध चढ़ाने पर बीजेपी ने टैक्स लगा दिया- शिवपाल यादव की नाराजगी पर अखिलेश बोले कि शिवपाल यादव मेरे चाचा हैं और चाचा रहेंगे अगर उन्हें लगता है कि मैं उन्हें सम्मान नहीं दे रहा हूं तो मैंने उन्हें स्वतंत्र कर दिया वह अपने दल में अपने सिद्धांत के साथ आगे बढ़े |

राजभर पर ईडी जैसा दबाव तो नहीं

हो सकता है ओमप्रकाश राजभर पर भी ईडी जैसा कोई दबाव हो | बीजेपी हमेशा डिवाइड एंड रूल की राजनीति करती है| मुझे लगता है कि बीजेपी की ओर से इसीलिए यूपी में विपक्ष का गठबंधन तोड़ा गया | ईडी कार्यवाही पर अखिलेश यादव ने कहा कि पहले भी केंद्र सरकार सियासी लोगों के खिलाफ इसका इस्तेमाल करती रही है | क्या बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण की सीबीआई और ईडी जांच होगी | पीएम के हाथों उद्घाटन के बाद ही एक्सप्रेस वे पर गड्ढे हो गए- मानक के विपरीत सड़क बनी है |

आखिलेश यादव को झाड़ फूंक की जरूरत

उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पैसे वाले बयान पर अरुण राजभर ने पलटवालर किया है | अरुण राजभर का कहना है कि समाजवादी पार्टी में नवरत्न पैसा लेकर टिकट का फैसला करते थे | अरुण राजभर ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी में पैसा चलता है | समाजवादी में सभी टिकट रुपयों के बल पर ही दिए गए हैं | उनका य भी कहना था कि आखिलेश यादव को झाड़ फूंक की जरूरत है |

Read more: रवींद्र जडेजा ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

पार्थ चटर्जी को लेकर कैबिनेट बैठक ने लिया फैसला

शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी को कैबिनेट से हटा दिया गया है | दरअसल उनकी गिरफ्तारी के बाद सीएम ममता बनर्जी विपक्ष के निशाने पर आ गई थीं और उन पर पार्थ चटर्जी के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बढ़ गया था | आज कैबिनेट की बैठक के बाद पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया गया | इस संबंध में बंगाल सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया |
सरकारी  नोटिस
सरकारी नोटिस

इससे पहले सीएम ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद कहा था कि, अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे सजा दी जानी चाहिए | पार्टी भी कार्रवाई करेगी, लेकिन हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है | एक समयसीमा होनी चाहिए , जिसके अंदर सच और अदालत का फैसला सामने आना चाहिए | अगर कोई दोषी साबित होता है तो उसे सजा दी जानी चाहिए | मैं अपने खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान की आलोचना करती हूं |’

ईडी की हिरासत में पार्थ चटर्जी

शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया है |  सोमवार को कोलकाता की कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दोनों को 10 दिन की हिरासत में भेज दिया | ईडी ने चटर्जी की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत मांगी थी |

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर पर छापा मारकर 20 करोड़ रुपए और जेवर बरामद किए थे | वहीं बुधवार को भी अर्पिता मुखर्जी के तीन अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी गई , जहां से करीब 20 करोड़ कैश और 3 किलो सोना बरामद किया गया था |

वहीं अर्पिता मुखर्जी ने कथित तौर पर दावा किया कि टीएमसी मंत्री पार्थ चटर्जी उनके घर में पैसे जमा करते थे और इसे “मिनी-बैंक” की तरह इस्तेमाल करते थे. सूत्रों ने कहा कि अर्पिता मुखर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय को बताया है कि “सारा पैसा एक कमरे में रखा जाता था , जिसमें केवल पार्थ चटर्जी और उनके लोग ही प्रवेश करते थे |”

Read More:कानपुर में हुआ ‘तमंचे पर मुर्गा’ कांड

कानपुर में हुआ ‘तमंचे पर मुर्गा’ कांड

एक फिल्मी गाना ‘तमंचे पे डिस्को’ बड़ा मशहूर हुआ था , जिसके बाद कई बार ऐसे वीडियो सामने आए जब लोग डांस करते वक्त तमंचा लहराते थे , उन पर कार्रवाई भी हुई | लेकिन कानपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है , जहां एक गैंगस्टर ने तमंचे के बल पर दूसरे युवक को आधे घंटे तक मुर्गा बनाए रखा | पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है और यह घटना गुरुवार की है | पीड़ित का कहना है आधे घंटे तक संदीप गुप्ता नाम के युवक ने उसे तमंचे के बल पर मुर्गा बनाकर रखा और पैर छुआए , जिसका सीसीटीवी फुटेज भी निकाल कर देखा जा सकता है |

तमंचा सटाकर रोड पर बना दिया मुर्गा

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र पनकी रोड निवासी राजू पासवान रोज की तरह आज सुबह तकरीबन 5 बजे घर से टहलने के लिए निकला , रास्ते में सामने से मारुति कार से जा रहे दबंग संदीप गुप्ता नाम के युवक ने उसे रोक लिया और उससे कहा कि तूने मुझे देख कर राम-राम क्यों नहीं की | उसके बाद उसे अपनी कार में बैठा लिया | कार में बैठाने के बाद उसे गालियां दी और तमंचा लगा दिया , और कहा जब भी मैं निकलूं तो मेरे पैर छूकर राम-राम करो उसके बाद गालियां बकते हुए संदीप गुप्ता ने कार से उतारकर तमंचा सटाकर आधे घंटे तक रोड पर मुर्गा बनाकर रखा |

बीबी बच्चों की दुहाई देता रहा पीड़ित, लेकिन नहीं छोड़ा

रोड पर मुर्गा बनाए जाने के बाद राजू पासवान संदीप गुप्ता से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा और अपने बीवी बच्चों की दुहाई देता रहा, लेकिन संदीप ने उस पर तरस नहीं खाई | राजू पासवान ने यह भी आरोप लगाया है कि गाली-गलौज के दौरान संदीप गुप्ता ने उसे जाति सूचक शब्द भी कहे | बाद में कहा कि उसे रोजाना पैर छूकर राम राम करना , जिसके बाद इस पूरे मामले पर राजू पासवान ने थाना कल्याणपुर में अपनी शिकायत दर्ज कराई है |

Read more:स्वतंत्र देव सिंह के बाद किस पर बीजेपी खेलेगी दांव

स्वतंत्र देव सिंह के बाद किस पर बीजेपी खेलेगी दांव

उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अब नए नाम को लेकर अटकलों का दौर शूरू हो गया है | स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकाल खत्म होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी नए नाम पर विचार कर रही है और माना जा रहा है कि यूपी भाजपा को इसी महीने एक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई नाम सामने आ रहे हैं |

दरअसल , स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती होगी | माना जा रहा है कि इस पद के लिए ओबीसी या ब्राह्मण समुदाय से ही कोई हो सकता है | सूत्रों की मानें तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में ब्राह्मण चेहरे में दिनेश शर्मा , श्रीकांत शर्मा, सुब्रत पाठक , डॉ महेश शर्मा , सतीश गौतम के नाम सामने आ रहे हैं | वहीं, ओबीसी के चेहरे में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम चर्चा में है | इसके अलावा, बीएल वर्मा, भूपेंद्र चौधरी, अमर पाल मौर्य और अश्वनी त्यागी के नाम भी रेस में हैं |

केशव से लेकर बीएल वर्मा तक दावेदार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पिछड़े वर्ग से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर भी मुहर लग सकी है | बीते दिनों केशव की दो दिवसीय दिल्ली यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेताओं से मुलाकात की थी | केशव के नेतृत्व में भी बीजेपी ने 2017 में 325 सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनाया था | ऐसे में उनके नाम की चर्चा भी चल रही है , लेकिन साथ ही केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं|

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ओबीसी के लोध समुदाय से आते हैं , जो बीजेपी का कोर वोटबैंक माना जाता है | कल्याण सिंह के दौर से ही लोध बीजेपी के साथ है | ऐसे में बीएल वर्मा की चर्चा तेज है , जो रुहेलखंड से आते हैं | वहीं, भूपेंद्र सिंह चौधरी जाट समुदाय से आते हैं | जाट समुदाय से आने वाले दूसरे नेता व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के नाम की भी चर्चा है |वहीं , ओबीसी कैंप से मंत्री धर्मपाल सिंह के नाम पर विचार किया जा रहा है | इसके अलावा प्रदेश संगठन में महामंत्री का पद संभाल रहे अमरपाल मौर्य का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में है |

Read More:विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपए की कीमत बढ़ी।

सुपरस्टार रजनीकांत ने दिखाया शतरंज का खेल

सुपरस्टार रजनीकांत ने भी 44वें शतरंज ओलंपियाड में भाग ले रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं | उन्होंने कहा कि मुझे खुद भी शतरंज काफी पसंद है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन करेंगे | रजनीकांत ने शतरंज ओलंपियाड 2022 हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ”मुझे यह इंडोर खेल सबसे ज्यादा पसंद है | सभी शतरंज खिलाड़ियों को शुभकामनाएं |” उन्होंने इसके साथ शतरंज खेलते हुए अपना फोटो भी पोस्ट किया |

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि , मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और खेलमंत्री अनुराग ठाकुर जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे | शतरंज ओलंपियाड का आयोजन चेन्नई से से 50 किलोमीटर दूर मामल्लापुरम में हो रहा है | टूर्नामेंट 28 जुलाई से 10 अगस्त तक खेला जाएगा | पहली बार ओलंपियाड भारत में हो रहा है और इसमें रिकॉर्ड खिलाड़ी भाग ले रहे हैं | ओपन वर्ग में 188 और महिला वर्ग में 162 खिलाड़ी उतरेंगे | इसकी मशाल रिले पिछले 40 दिन में 75 शहरों में होती हुई यहां पहुंची है |

रजनीकांत पोस्ट
रजनीकांत पोस्ट

पीएम मोदी भी आयोजन को लेकर खुश

प्रधानमंत्री मोदी ने शतरंज ओलंपियाड को लेकर ट्वीट किया,”यह खास टूर्नामेंट है और हमारे लिये यह सम्मान की बात है कि इसका आयोजन भारत में हो रहा है और वह भी तमिलनाडु में जिसका शतरंज से सुनहरा नाता रहा है |”

पीएम मोदी ट्विट्टे
पीएम मोदी ट्विट्टे

टूर्नामेंट में भारत की तीन तीन टीमें ओपन और महिला वर्ग में उतरेंगे | महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद खेल नहीं रहे हैं , लेकिन खिलाड़ियों के मेंटोर की भूमिका में होंगे | तमिलनाडु सरकार ने टूर्नामेंट का जबर्दस्त प्रचार किया है | पारंपरिक तमिल परिधान पहने ओलंपियाड के शुभंकर ‘थम्बी’ के कटआउट जगह-जगह लगाए गए हैं |

Read More:अंबेडकर मेमोरियल पार्क से हाथी की मूर्ति चोरी

अंबेडकर मेमोरियल पार्क से हाथी की मूर्ति चोरी

राजधानी लखनऊ के अंबेडकर पार्क से हाथी की मूर्ति चोरी हो गई | इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | चोरी की इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है | खास बात यह है कि पार्क के मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुये हैं | इन कैमरों की फुटेज तलाशकर चोरी की पड़ताल की जा रही है | रोज दोनों समय हाथियों के मूर्ति की गिनती की जाती है | इसका रिकॉर्ड उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराया जाता है | ऐसे में यहां से मूर्ति का चोरी होना कई सवालों को जन्म दे रहा है |

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के गोमती नगर में 1090 चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क के फौव्वारे में हाथियों की छोटी-बड़ी कई मूर्तियां लगी हैं | हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चोरी की यह घटना हुई है | एडीसीपी सेंट्रल जोन राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक हाथी की मूर्ति चोरी हुई है | इस मामले की गंभीरत से जांच की जा रही है |

हाथी का चोरी होना शर्म व चिंता की बात.
हाथी का चोरी होना शर्म व चिंता की बात

सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है | जल्द ही चोर को गिरफ्तार किया जाएगा | मामले में बसपा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि मूर्ति चोरी होने की घटना बेहद निंदनीय है. उन्होंने कहा कि पुलिस को तेजी के साथ मामले में कार्रवाई करनी चाहिए | वहीं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हो रही है |

सिंह ने कहा कि इस पर एक्शन लिया जाना चाहिए | अंबेडकर पार्क महज एक पार्क नहीं बल्कि एक समुदाय के लिए प्रेरणा का केंद्र है | बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती का ड्रीम प्रोजेक्ट है लखनऊ के गोमती नगर में 1090 चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क | इस पार्क में हाथियों की छोटी-बड़ी कई मूर्तियां लगी हैं | मूर्ति का निर्माण संगमरमर के पत्थर को काटकर किया गया है | अब इन्हीं में से एक मूर्ति के चोरी हो जाने से मामला हाई प्रोफाइल हो गया है |

18 की जगह 17 की उम्र में बनेगा वोटर आईडी कार्ड

अब 17 साल की उम्र के युवाओं का भी वोटर आईडी कार्ड बनेगा। युवा अब 17 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। जरूरी नहीं है कि युवा की उम्र 18 साल हो तभी वह इसके लिए आवेदन कर सकता है। चुनाव आयोग ने देश के युवा वोटर्स के लिए बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग के नए निर्देश के बाद जिन लोगों की आयु 1 जनवरी 2023 में 18 साल पूरी हो रही है वह वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं । मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने सभी राज्यों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए हैं। अब युवा साल में तीन बार वोटर कार्ड के लिए अग्रिम आवेदन कर सकते हैं ।

चुनाव आयोग के नए निर्देश के अनुसार युवा 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को भी वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग एक नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म लाने जा रहा है, जिसके लिए आपको आधार कार्ड की जानकारी देनी होगी, हालांकि इसकी बाध्यता नहीं है और इसके लिए दबाव नहीं डाला जा सकता है, आवेदनकर्ता स्वेच्छा से यह जानकारी दे सकते हैं।

विकास राज ने अधिकारियों से कहा है कि वह लोगों के घर-घर जाएं उनके आधार कार्ड की जानकारी को हासिल करें। इस काम को 1 अगस्त से शुरू किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड की जानकारी हासिल करना अनिवार्य नहीं है, अगर लोग इस जानकारी को साझा नहीं करना चाहते हैं तो उनपर दबाव नहीं बनाया जा सकता है। यही नहीं उन्होंने कहा कि आधार कार्ड की जो जानकारी ली जाएगी उसके गोपनीय रखा जाएगा।

Read more:लखनऊ में ई-रिक्शा लाइसेंस अनिवार्य , जारी हुए सख्त निर्देश

लखनऊ में ई-रिक्शा लाइसेंस अनिवार्य , जारी हुए सख्त निर्देश

राजधानी लखनऊ स्थित आरटीओ कार्यालय में एक अगस्त से बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा का संचालन नहीं होगा| इसके अलावा छह से सात साल पुराने ऐसे ई-रिक्शा जिनका न तो आरटीओ कार्यालय में टैक्स ही जमा किया है और न ही फिटनेस है , उन्हें अभियान चलाकर बंद करने की कार्रवाई की जाएगी | बुधवार को ई-रिक्शा डीलर्स के साथ परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें साफ तौर पर डीलर्स को निर्देश दिया गया कि परिवहन विभाग के सभी नियमों का पालन करें | जिस एरिया का ट्रेड उनके पास है , उसी एरिया में अपनी दुकान खोलें | किसी अन्य स्थान पर अपना व्यवसाय ना करें, साथ ही एक ही ट्रेड पर कई दुकान नहीं चलाएं |

आरटीओ परिवर्तन संदीप कुमार पंकज ने ई-रिक्शा डीलर्स को सख्त तौर पर निर्देश दिए कि वे जिस एरिया का ट्रेड सर्टिफिकेट लें अपना व्यवसाय उसी एरिया में करें | किसी अन्य एरिया में दुकान न खोलें | इसके अलावा बैठक में यह भी तय हुआ कि आगामी एक अगस्त से ऐसे ई-रिक्शा जो सड़क पर संचालित हो रहे हैं लेकिन उनका नहीं टैक्स जमा है और न ही फिटनेस है, अभियान चलाकर उन्हें बंद किया जाएगा | अब आरटीओ कार्यालय में जिन नए ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन होगा , उसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होगा | बिना ड्राइविंग लाइसेंस के किसी भी कीमत पर ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा |

ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन  रूल्स 

ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन कराते समय ई रिक्शा मालिक को यह शपथ पत्र भी देना होगा कि यह रिक्शा कोई भी नाबालिग नहीं चलाएगा , साथ ही शपथ पत्र में इस बात का भी जिक्र करना होगा कि शहर में जो 11 मार्ग ई-रिक्शा के संचालन के लिए प्रतिबंधित हैं, इन मार्गो पर ई- रिक्शा का संचालन भी नहीं किया जाएगा, तभी ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन हो पाएगा |बता दें कि लखनऊ शहर में ई-रिक्शा की संख्या 30 से 35 हजार के बीच पहुंच गई है , जबकि हजारों की संख्या में ऐसे ई-रिक्शा हैं जिनका न तो टैक्स जमा है न फिटनेस है और न ही कोई नंबर, है ऐसे ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग के प्रवर्तन दस्ते चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे |

Read More:वकीलों की दलीलों से जज बीमार