Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 68

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन में की शिरकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उनके साथ उजबेकिस्तान, चीन, रूस, ईरान व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के बाद हिंदी में सभी राष्ट्राध्यक्षों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में एससीओ देशों के बीच आपसी सहयोग और अधिक बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एससीओ के सदस्य देश, वैश्विक गिनती में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान देते हैं और विश्व की 40 प्रतिशत जनता भी एससीओ देशों में निवास करती है।

भारत एससीओ सदस्यों के बीच अधिक सहयोग और आपसी विश्वास का समर्थन करता है। व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि हमें इस पर विचार करना चाहिए कि कैसे कारोबार और संपर्क को बढ़ा सकते हैं। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम स्टार्टअप्स और इनोवेशन पर एक स्पेशल वर्किंग ग्रुप की स्थापना करके एससीओ के सदस्य देशों के साथ अपना अनुभव साझा करने के लिए तैयार हैं।

हम भारत को एक विनिर्माण हब बनाने पर प्रगति कर रहे हैं। इस वर्ष भारत की अर्थव्यवस्था में 7.5% वृद्धि की आशा है जो विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक होगी। हम जन-केंद्रित विकास मॉडल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम प्रति क्षेत्र में नवाचार का समर्थन कर रहे हैं। आज भारत में 70,000 से अधिक स्टार्ट-अप हैं जिनमें 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं।

समरकंद में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अन्य सदस्य देशों के नेताओं के साथ उज्बेकिस्तान के ऐतिहासिक शहर समरकंद में आयोजित संगठन के वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने हिस्सा लिया। गलवान घाटी में जून 2020 में हुई हिंसक झड़प के कारण भारत एवं चीन के बीच सीमा पर गतिरोध की स्थिति पैदा होने के बाद शी और मोदी पहली बार आमने-सामने आए। इस सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और मध्य एशियाई देशों के अन्य नेता भी भाग ले रहे हैं।

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से प्रधानमंत्री मोदी का किया स्वागत

शिखर सम्मेलन के दौरान विचार-विमर्श से पहले, इस ग्रुप के स्थायी सदस्य देशों के नेताओं ने एक साथ तस्वीर खिंचवाई। शिखर सम्मेलन के परिसर पर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। शिखर सम्मेलन के बाद मोदी के कुछ द्विपक्षीय बैठकें भी करने का कार्यक्रम है।

इन नेताओं से होगी प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात

शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री मोदी के कुछ द्विपक्षीय बैठकें भी करने का कार्यक्रम है। वह पुतिन, मिर्जियोयेव और रईसी से मुलाकात करेंगे। मोदी करीब 24 घंटे के दौरे पर बृहस्पतिवार की रात यहां पहुंचे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने समरकंद रवाना होने से पहले एक बयान जारी कर कहा कि मैं एससीओ शिखर सम्मेलन में सामयिक, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने, एससीओ के विस्तार और संगठन के भीतर बहुआयामी और परस्पर लाभकारी सहयोग को और गहरा करने को लेकर उत्सुक हूं।

read more :लखनऊ में भारी बारिश का कहर,दीवार गिरने से नौ लोगों की हुई मौत

लखनऊ में भारी बारिश का कहर,दीवार गिरने से नौ लोगों की हुई मौत

लखनऊ के दिलकुशा इलाके में भारी बारिश के कारण मकान की दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 पुरूष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं। प्रशासन के अनुसार मारे गए लोग दिलकुशा के आर्मी की कालोनियों में निर्माण के लिए लखनऊ आए थे। दो महीने पहले ही निर्माण का काम पूरा हो गया था लेकिन वहां काम करने वाले मजदूर दिलकूशा के इस इलाके में अवैध ढंग से रह रहे थे। वही मजदूर इस हादसे के शिकार हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार दिलकुशा कालोनी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना कल रात से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार गिरने से हुई है। इसी तरह उन्नाव जिले में असोहा थाना क्षेत्र के कांथा मे कच्चा मकान गिरने से दो भाइयों और एक बहन सहित तीन की मौत हो गई। लखनऊ में अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अफसरों को घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिवारीजन को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया

लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि लखनऊ मे बारिश की वजह से एक दीवार गिरने से कई लोगों की मृत्यु होने के समाचार से मुझे बहुत दुख हुआ है। जिन लोगों को इस हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही मैं इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

बारिश ने खोली नगर निगम के दावों की पोल

तेज बारिश के कारण मुसीबतें भी बढ़ गई हैं। नगर निगम के सारे दावों की पोल बारिश ने खोलकर रख दी है। सड़कों पर जलभराव के कारण कई जगह घंटों तक जाम लगा रहा। वहीं निचली बस्तियों में बारिश की वजह से पानी भर गया। पकरी पुल, फैजुल्लागंज, जानकीपुरम विस्तार, ईस्माइलगंज, आलमबाग, अलीगंज, विकासनगर, ठाकुरगंज, गोमती नगर विस्तार और पारा समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरा रहा। तेज बारिश केे बीच भतोइया गांव के पास हरदोई रोड किनारे लगा नीम का पेड़ गिर गया। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। पुलिस ने पेड़ हटवाया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका |

फोन कर दी घटना की जानकारी

बारिश की वजह से हादसे में घायल एक मजदूर झांसी के रहने वाले राघवेंद्र का कहना है कि घटना रात करीब 12 बजे की है। हादसे में बेहोश हुए एक आदमी को जब फोन आया तो उसने 108 नंबर पर फोन किया फिर हम लोगों को अस्पताल लाया गया।

बारिश को देखते हुए राहत कार्य संचालित करें अधिकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेज बारिश को देखते हुए जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्यों पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें। उन्होने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कई जिलों में बारिश से फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने अधिकारियों को इसका सर्वेक्षण करने के भी निर्देश दिए।

read more : स्टिंगमास्टर अरविंद केजरीवाल का भाजपा ने किया स्टिंग,अमित का वीडियो वायरल

स्टिंगमास्टर अरविंद केजरीवाल का भाजपा ने किया स्टिंग,अमित का वीडियो वायरल

स्टिंगमास्टर सीएम अरविंद केजरीवाल का स्टिंग कर लिया गया है। जी हां, आज भाजपा ने यही आरोप लगाते हुए दिल्ली शराब घोटाले को लेकर नए स्टिंग का वीडियो जारी किया। भाजपा के मुताबिक यह स्टिंग पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में सर्कुलेट हो रहा है। दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस स्टिंग वीडियो को जारी करते हुए भाजपा ने आज सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा-दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी नंबर 9 का वीडियो सामने आया है। इस घोटाले का पैसा पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनावों में लगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में पैसे के बदले ठेके बांटे गए। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो दिखाते हुए कहा, ”आम आदमी पार्टी का जो घोटाले का स्टिंग सामने आया है। उसमें घोटाले के आरोपी नंबर-9 अमित अरोड़ा ने पूरी पोल खोल दी है। किस-किस से कितना पैसा लिया गया। किस प्रकार से घोटाले हुए, सारी चीजें उजागर हो गई हैं। पूरी की पूरी पॉलिसी घोटाले के लिए ही तैयार की गई। अमित अरोड़ा बता रहा है कि कमीशन सरकार ने तय किया। यही नहीं, शराब घोटाले के पैसे को गोवा और पंजाब के चुनावों में उपयोग किया गया।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, अरोड़ा ने कहा है कि 5-5 करोड़ रुपए तक की फीस मिनिमम निर्धारित की गई। 5 करोड़ इसलिए रखा गया कि छोटा-मोटा प्लेयर आने पाए। जबकि यह पॉलिसी इस आधार पर बनाई जाती है कि छोटे-छोटे व्यापारियों को भी काम करने का मौका मिले। यह पॉलिसी अन्य राज्यों में इस तरह लाई जाती है कि छोटे व्यापारियों को भी मौका मिले और प्रतिस्पर्धा हो।

केजरीवाल ने ठानी है भ्रष्टाचार की हर रस्म निभानी है – आदेश गुप्ता

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि नई शराब नीति से दिल्ली का राजस्व घटा, केजरीवाल के हर काम में घोटाला। केजरीवाल सिर्फ अपने लोगों को फायदा पहुंचाते हैं। बड़े खिलाड़ियों को फायदा पहुंचाने के लिए नई शराब नीति बनाई। केजरीवाल ने ठानी है भ्रष्टाचार की हर रस्म निभानी है। सांसद मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नया वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि ‘जेल जाने की करो तैयारी आप है बहुत भ्रष्टाचारी..दूध का दूध शराब का शराब हो रहा है।

चार दिन में सीबीआई मुझे गिरफ्तार करे- मनीष सिसोदिया

भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये स्टिंग भाजपा सीबीआई को तुरंत सौंपे और सीबीआई इसकी गहनता से जांच करे। अगर ये स्टिंग सच्चा है, इसमें जरा सा भी सच्चाई है तो चार दिन के अंदर-अंदर मुझे इस स्टिंग के आधार पर सीबीआई गिरफ्तार कर ले। अगर ऐसा नहीं होता है तो जनता समझ ले कि यह भाजपा की साजिश है। वहीं उन्होंने दिल्ली के कचरा प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कहा कि दिल्ली में पहले से तीन कूड़े के पहाड़ हैं | लेकिन ऐसे 16 पहाड़ और खड़े करने की साजिश रची जा रही है।

read more :एक्टर रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट के लेकर फिर सुर्खियों में,मुंबई पुलिस की पूछताछ

एक्टर रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट के लेकर फिर सुर्खियों में,मुंबई पुलिस की पूछताछ

एक्टर रणवीर सिंह कुछ दिनों पहले अपनी न्यूड फोटोशूट की कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर काफी सुर्खियों में थे। एक्टर रणवीर सिंह को इस मामले में मुंबई पुलिस ने पूछताछ तक के लिए बुलाया था | जहां एक्टर रणवीर सिंह ने अपना स्टेटमेंट दर्ज किया था। बता दें कि कुछ दिनों पहले एक्टर रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट को लेकर एक्टर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई थी। मुंबई पुलिस ने एक्टर को समन भेजा था | इस मामले में स्टेटमेंट दर्ज करवाने के लिए कहा था। एक्टर रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट मामले में मुबंई पुलिस को चौंकाने वाला बयान दिया है। एक्टर रणवीर सिंह का कहना है कि उनकी फोटोज के साथ किसी ने छेड़छाड़ की थी। एक्टर रणवीर सिंह ने कहा कि अपनी कोई भी न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थी।

उन्होंने कहा कि जिस फोटो में एक्टर को न्यूड दिखाया गया है | असल में उस फोटो में उन्होंने इनरवियर पहन रखा था | इस बीच अब एक्टर के बयान के बाद इस फोटो की फॉरेन्सिक जांच होगी | इस मामले पर मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रणवीर ने अपने फोटोशूट पर बयान देते हुए इस बात से इनकार किया है कि वो तस्वीर उस फोटोशूट की तस्वीरों में से एक थी | जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था |

एक्टर बोले मॉर्फ्ड है वो तस्वीर

एक्टर रणवीर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि जिस तस्वीर के आधार पर केस फाइल किया गया है वो तस्वीर उनमें से नहीं है जो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी क्योंकि उन्होंने अपनी तस्वीरों में अंडरवियर पहना हुआ था। इसलिए प्राइवेट पार्ट्स दिखने की कोई गुंजाइश ही नहीं। जिस तस्वीर को आधार बनाया गया है वो मॉर्फ्ड हैं।

अश्लीलता के आरोप में दर्ज हुई थी एफआईआर

पुलिस को एक्टर रणवीर सिंह ने फोटोशूट की सारी तस्वीरें सौंप दी है। साथ ही पुलिस ने एक्टर का इंस्टाग्राम भी चेक किया है पर उन्हें वो तस्वीर नहीं दिखाई दी जिसको आधार बनाकर शिकायत दर्ज कराई गई है। बता दें कि पिछले महीने चेंबूर पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शिकायत में दावा किया गया है, ‘अभिनेता ने अपनी न्यूड तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है समाज में अश्लीलता को बढ़ावा दिया है।

read more : उत्तर प्रदेश में मदरसों का सर्वे शुरू,सर्वे टीम पहुंची लखनऊ के नदवा कॉलेज

उत्तर प्रदेश में मदरसों का सर्वे शुरू,सर्वे टीम पहुंची लखनऊ के नदवा कॉलेज

उत्तर प्रदेश में मदरसों का सर्वे किया जा रहा है। इस कड़ी में सर्वे टीम लखनऊ के नदवा कॉलेज पहुंची और 11 बिंदुओं पर जानकारी ली। सर्वे की रिपोर्ट 25 अक्तूबर को शासन को सौंपी जाएगी। उत्तर प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे जारी है। इसी क्रम में आज सर्वे टीम लखनऊ के नदवा कॉलेज जा पहुंची और जानकारी ली। नदवा कॉलेज देश के बड़े मदरसों में शुमार है। उत्तर प्रदेश के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे फंडिंग समेत 11 बिंदुओं के आधार पर किया जा रहा है। सर्वे कर रही टीमों को 15 अक्तूबर तक अपना सर्वे पूरा करना है।

उत्तर प्रदेश के सभी जिलाधिकारी 25 अक्तूबर तक सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। दरअसल, कई जगह पर इस सर्वे का विरोध भी हो रहा है।विभिन्न मुस्लिम संगठन इसकी मुखालफत कर रहे हैं। वही लखनऊ के नदवा कॉलेज में सर्वे के दौरान एसडीएम, एबीएसए और डीएमओ मौजूद रहे। लखनऊ के नदवा कॉलेज के वाईस प्रिंसिपल मौलना अब्दुल अज़ीज़ भटकली, मौलाना कमाल अख्तर नदवी, मौलाना इस्माइल भोला, एसडीएम सदर नवीन कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोन कुमार और एबीएसए 11 बिंदुओं पर जानकारी ली। उल्लेमाओं ने कहा हम सर्वे का खुले दिल से स्वागत करते हैं। सरकार जो जवाब चाहती है। हम उसका जवाब देने के लिए तैयार हैं। वहीं अमरोहा एसडीएम सदर ने भी जानकारी दी है कि जिले में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे चल रहा। टीमें भेजी गई हैं।

सरकार के आदेश पर हो रहा सर्वेक्षण 

उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश के बाद सभी संस्थानों में सर्वे हो रहा है।उधर, प्रयागराज जिले में मदरसों का सर्वे शुरू हो गया है। प्रयागराज में 30 मदरसे ऐसे पाए गए हैं जो बिना मान्यता के गलत तरीके से चल रहे हैं। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि अभी सर्वे का काम किया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश में मदरसों का सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। सर्वेक्षण की घोषणा के बाद से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष में इसे लेकर वार-पलटवार चल रहा है। अभी तक राजनीतिक दलों के नेताओं और कुछ मुस्लिम संगठनों की तरफ से इस सर्वे को लेकर बयानबाजी की जा रही है |

मदरसों के सर्वे को लेकर कोई आपत्ति नहीं

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दारुल उलूम के प्राचार्य मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मदरसों के सर्वे को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मौजूदा हालात में इस मानसिकता पर सवाल जरूर उठता है। दीनी मदरसे हमेशा से ही कुछ ताकतों को खटकते रहे हैं। मौलाना मदनी ने बयान जारी कर कहा है कि मदरसों में केवल धार्मिक शिक्षा दी जाती है। इसका अधिकार हमें देश के संविधान ने दिया है। संविधान ने हमें अपने शिक्षण संस्थाएं स्थापित करने और उन्हें चलाने का पूरी आजादी भी दी है। मदरसों में कुरआन और हदीस की शिक्षा में आतंकवाद और उग्रवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। हमारी आपत्ति वर्तमान स्थिति में मानसिकता को लेकर है, मदरसों का सर्वे कराने के आदेश पर नहीं है।

चेयरमैन बोले – सर्वे को जांच न समझा जाए

गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे को लेकर बन रही भ्रम की स्थिति पर मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे को किसी भी रूप में जांच न समझा जाए। सर्वे का का मकसद मदरसों सही संख्या का पता लगाना है, जिससे जरूरत पड़ने पर उनको सुविधाएं दी जा सकें। डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि प्रदेश में अधिकांश मदरसे चंदे व जकात के पैसे से चल रहे हैं। ये मदरसे गरीब, लाचार और यतीम बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मदरसों के बच्चों के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा साफ है। वे चाहते हैं कि इन बच्चों के एक हाथ में कुरान और दूसरे में कंप्यूटर होना चाहिए।

read more : राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हुई हत्या की कोशिश, हुआ बम से हमला

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हुई हत्या की कोशिश, हुआ बम से हमला

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार के पास बम से हमला हुआ और उनकी हत्‍या की कोशिश की गई। यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद रूस में खलबली मच गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार पर बम से हमला हुआ था और उनकी हत्या करने की कोशिश की गई थी। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खबर के बाद से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक हाल ही में उनकी एक यात्रा के दौरान उनके काफिले पर विस्फोटकों से हमला किया गया था |

एक कार ने पुतिन के काफिले में आगे की गाड़ी को रोका, जबकि दूसरी कार काफिले के चारों ओर घूमने लगी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ले जा रही गाड़ी पर विस्फोटक फेंक दिया | रिपोर्ट में बताया गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने घर के रास्ते पर थे |

तभी कुछ किलोमीटर दूर, काफिले की पहली एस्कॉर्ट कार को एक एम्बुलेंस ने रोका, दूसरी एस्कॉर्ट कार बिना रुके इधर-उधर चली गई, इसके बाद तीसरी कार के सामने के बाएं पहिए से तेज धमाके की आवाज आई | इसी कार में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन थे | तेज धमाके की आवाज के बाद धुआं आने लगा | रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हमले के बावजूद, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी मंजिल तक सही सलामत पहुंच गए |

ऐसे बचाई गई थी जान

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने आधिकारिक आवास लौट रहे थे | इसी दौरान एक कुछ किलोमीटर पहले ही सुरक्षा दस्ते की पहली कार को एक एंबुलेंस ने रोक दिया। राकने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार में बायीं ओर जोरदार आवाज सुनाई पड़ी और फिर उसमें धुआं निकलने लगा। इसके बाद कार को बमनिरोधक और बुलेटप्रुफ सुरक्षाकर्मियों ने चारों तरफ से घेर लिया और आसपास फैले धुआं को हटाने की कोशिश की गई। कुछ सेकेंड के भीतर ही पुतिन को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया। बाद में उस एंबुलेंस की जांच की गई तो ड्राइविंग सीट पर एक शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमला करने वाला शख्स आत्मघाती हमलावर था।

यूक्रेन में रूसी सेना को हो रहा नुकसान !

यह भी बात सामने आई है कि पुतिन की सुरक्षा में लगे कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उधर एक रिपोर्ट के मुताबिक स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्‍या का यह प्रयास कब हुआ था। बता दें कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमले का दावा ऐसे समय पर किया गया है जब यूक्रेन के पलटवार में रूसी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसको लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना भी हो रही है।

कई सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार और निलंबित किए गए

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा सेवा के कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यही नहीं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आने जाने के बारे में सूचना के लीक होने के बाद उनके कई बॉडीगार्ड को हटा दिया गया।

read more :पेड़ से लटका मिला दो सगी बहनों के शव, रेप के बाद हत्या का आरोप

पेड़ से लटका मिला दो सगी बहनों के शव, रेप के बाद हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बीती रात दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटके पाए जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में परिवार ने लड़कियों को जबरन उठाकर ले जाने, रेप और हत्या करने का आरोप लगाया है। लड़कियों की मां ने मीडिया और पुलिस को बताया है कि आरोपी उनकी बेटियों को जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए और साथ ही उन्होंने बताया कि जब उसने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। परिवार और गांव वालों ने बाद में लड़कियों की तलाश की और उनके शव एक पेड़ से लटके मिले।

महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटियों के साथ रेप किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई। आरोपियों पर हत्या और रेप से संबंधित आईपीसी की धाराओं और पॉक्सो के तहत आरोप लगाए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। देर रात गांव वालों और परिवार ने जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन भी किया। गांव वालों से तीखी नोकझोंक के बाद, पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में सफल रही। पुलिस ने देर रात इस मामले में कुल छह लोगो को गिरफ्तार कर लिया है |

आरोपियों में छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ शामिल हैं। एक अभियुक्त जुनैद को पुलिस ने झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी जुनैद के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए आरोपियों के कपड़े का और उनका डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है। वहीं मामले में सियासत भी तेज हो गई है | कांग्रेस,समाजवादी पार्टी,बहुजन समाज पार्टी,आम आदमी पार्टी,तृणमूल कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल भाजपा सरकार पर हमलावर हैं |

पड़ोसी छोटू ने कराई थी दोस्ती

मामले में एसपी लखीमपुर खीरी संजीव सुमन ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन के दौरान पता चला कि छोटू नाम का युवक जो कि किशोरियों के घर के पास रहता है | छोटू ने लालपुर गांव निवासी दोस्तों, जिनमें जुनेद, सोहेल, हाफिजुर रहमान के साथ लड़कियों की दोस्ती कराई | जिसके बाद तीनों बहला-फुसलाकर किशोरियों को घर से ले गए | इसके बाद किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया गया |

रेप,हत्या समेत गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

परिजनों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर निघासन थाने में पोक्सो,रेप,हत्या समेत गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले पुलिस पर पंचनामा ठीक से न करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने कई घंटे तक रास्ता जाम किया। इस वारदात की खबर मिलते ही लखीमपुर से लेकर लखनऊ तक प्रशासन हरकत में आ गया। वारदात जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने भरोसा दिलाया कि इस मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा।

ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर किया प्रदर्शन

दरअसल, निघासन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में पेड़ पर फंदे से लटकते दो नाबालिग सगी बहनों के शव मिले। लड़कियां दलित समुदाय की हैं। इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने निघासन चौराहे पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। एसपी संजीव सुमन और एएसपी अरुण कुमार सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाराज ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अखिलेश यादव ने हाथरस कांड से की तुलना

सपा मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना की तुलना हाथरस कांड से करते हुए ट्वीट किया, ‘‘निघासन पुलिस थाना क्षेत्र में दो दलित बहनों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या और उसके बाद पुलिस पर पिता का ये आरोप बेहद गंभीर है कि बिना पंचनामा और सहमति के उनका पोस्टमार्टम किया गया। लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या ‘हाथरस की बेटी’ हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है।

प्रियंका ने कहा- कब जागेगी सरकार ?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘लखीमपुर में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती। आखिर उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं? कब जागेगी सरकार ?

read more : घोषित आपातकाल की तरह भाजपा के अघोषित आपातकाल से लड़ना होगा – गौरव जैन

घोषित आपातकाल की तरह भाजपा के अघोषित आपातकाल से लड़ना होगा – गौरव जैन

भाजपा पर हमला करते हुए सपा नेता गौरव जैन कहा की ये एक अघोषित आपातकाल है जिससे लड़ना होगा | हम समाजवादियों ने पहले भी ऐसी लड़ाई लड़ी है | लखनऊ में कल भाजपा सरकार में बेखोफ अपराध , बेलगाम महंगाई व महिलाओ पर बेहताशा बढ़ रहे अत्याचार के विरुद्ध समाजवादी पार्टी के विधायक अपना विरोध दर्ज कराना चाहते थे लेकिन लोकतंत्र का गला घोंटते हुए भाजपा सरकार ने कई विधायको को घर पर नजर बन्द कर दिया व जो विधायक किसी प्रकार प्रदर्शन हेतु पहुँच पाये उन्हें ज़बरदस्ती गिरफ्तार कर लिया गया या फिर उन विधायकों को ज़बरदस्ती वापस भेज दिया गया | लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक़ है व विधायक तो जनता के द्वारा चुने गये सम्मानित प्रतिनिधि है |

दमनात्मक रवैया अपनाया सरकार ने 

भाजपा द्वारा सपा विधायकों के साथ ऐसा दमनात्मक रवैया अपनाने पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधानपरिषद के प्रत्याशी रहे गौरव जैन ने अपना रोष प्रकट करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया | सपा नेता गौरव जैन ने कहा की हमारे विधायक जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाना चाहते थे पर सरकार ने उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटने का काम किया लेकिन सरकार को यह मालूम होना चाहिए कि हमारे पुरखों जयप्रकाश नारायण,राज नारायण,किसान नेता चो. चरण सिंह व नेता जी मुलायम सिंह यादव जी की अगुआई मे घोषित आपातकाल से लड़ाई लड़ी थी | सपा नेता गौरव जैन ने बताया कि अब हम समाजवादी लोग भी भाजपा के अघोषित आपातकाल से लड़ने के लिये पूरी तरह तैयार हैं |

हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार

भाजपा सरकार को सभी मोर्चो पर विफल बताते हुए सपा नेता गौरव जैन ने कहा कि जनता को मालूम है की कौन कौन से हथकंडे अपना कर भाजपा चुनाव जीतती है | ऐसी जन विरोधी व तानाशाही रवैये वाली सरकार को अब जवाब देना जरूरी हो गया है | आज जहां एक और शिक्षा की स्तिथि बदतर हो गयी है | स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बर्बाद कर दी गयी हैं | बेरोजगारी व भृष्टाचार चरम पर है | वहीं अपराधी बेखोफ है व महिलाओं पर अत्याचार नें सभी सीमाएं लांघ दीं हैं | सपा नेता गौरव जैन ने कहा कि जनता ने हम समाजवादियों को जिम्मेदारी दी है की हम सरकार से सवाल करें |

अतः हम ये भाजपा सरकार को बता देना चाहतें है कि सरकार दमन के दम पर हमारी आवाज को नही दबा पायेगी व भाजपा के जनविरोधी कृत्यों के विरुद्ध हम समाजवादी गांधीवादी तरीकों से संघर्ष जारी रहेगा ।

read more :सपा विधायक हाउस अरेस्ट,कई मुद्दे पर प्रदर्शन करने का ऐलान

उर्वशी रौतेला ने कहा सॉरी मेरे फैंस के लिए,किसी और के लिए नहीं

उर्वशी रौतेला ने कहा कि इन दिनों न्यूज आर्टिकल ,मीम पेज फिल्मों और टीवी शोज से ज्यादा स्क्रिप्टेड हो गए हैं इसलिए वो सॉरी मेरे फैंस और शुभचिंतकों के लिए था। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला तब से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं जब उन्होंने कहा कि एक बार उनके कथित बॉयफ्रेंड ऋषभ पंत ने 10 घंटे तक उनका इंतजार किया था। हाल ही में जब उनसे एक इंटरव्यू में ऋषभ के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- सॉरी आई एम सॉरी। उनके इस सॉरी के कई मतलब निकाले गए जिसके बाद अब उर्वशी रौतेला ने इसे लेकर सफाई दी है और बताया है कि उनका वो मतलब नहीं था। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर स्पष्टीकरण जारी किया और कहा कि यह माफी उन्होंने ऋषभ पंत से नहीं मांगी थी।

इस सवाल पर उर्वशी रौतेला ने बोला था सॉरी

एक्ट्रेस का एक इंटरव्यू सामने आया था, जिसमें रिपोर्टर उर्वशी रौतेला से सवाल करते हैं कि क्या आप आरपी को कोई मैसेज देखना चाहती हैं | क्योंकि आपने कहा था फॉरगिव एंड फॉरगेट। इस सवाल पर उर्वशी रौतेला हाथ जोड़ती हैं और कहती हैं सॉरी…आई एम सॉरी।

क्या ऋषभ पंत संग रिलेशनशिप में हैं उर्वशी रौतेला ?

उन्होंने थोड़ा सोचने के बाद सिर्फ सॉरी कहकर वहां से निकल जाना ठीक समझा। बता दें कि ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के रिश्ते को लेकर तमाम तरह की खबरें आती रही हैं। फैंस जहां दोनों को लिंक करते रहे हैं वहीं उर्वशी ने कभी इस पर मुहर नहीं लगाई। उर्वशी रौतेला मैच देखने स्टेडियम आने को लेकर भी जमकर ट्रोल होती रही हैं।

मीम पेज टीवी से ज्यादा स्क्रिप्टेड हैं

उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर लिखा- इन दिनों न्यूज आर्टिकल और मीम पेज फिल्मों और टीवी शोज से ज्यादा स्क्रिप्टेड हो गए हैं। वो सॉरी मेरे फैंस और शुभचिंतकों के लिए था कि मेरे पास कहने को कुछ भी नहीं है।’ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उर्वशी रौतेला से ऋषभ पंत के लिए कुछ कहने को बोला गया तो वह बुरी तरह सकपका गई थीं।

ऋषभ पंत ने किया कटाक्ष

ऋषभ पंत ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा यह मजेदार है कि कैसे लोग केवल कुछ लोकप्रियता और सुर्खियों में आने के लिए इंटरव्यू में झूठ बोलते हैं। दुख की बात है कि कैसे कुछ लोग शोहरत और नाम के प्यासे होते हैं। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें। उन्होंने अपने नोट में हैशटैग – मेरा पीछा छोड़ो बहन, हैशटैग झूठ की भी सीमा होती है भी जोड़ा। इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने उन्हें छोटू भैया कहते हुए बैट बॉल खेलने की सलाह दी थी।

read more :सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को अपने संविधान में संशोधन की दी इजाजात

सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को अपने संविधान में संशोधन की दी इजाजात

सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को अपने संविधान में संशोधन करने की इजाजात दे दी है। जो बोर्ड में एक पदाधिकारी को लगातार दो कार्यकाल के लिए पद धारण करने की अनुमति देगा। उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई के संविधान में संशोधन की अनुमति दी | जिससे इसके अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के अनिवार्य ब्रेक (कूलिंग ऑफ पीरियड) पर जाए बगैर पद पर बने रहने का रास्ता साफ हो गया। न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हेमा कोहली की पीठ ने कहा कि एक पदाधिकारी का लगातार 12 साल का कार्यकाल हो सकता है | जिसमें राज्य संघ में छह साल और बीसीसीआई में छह साल शामिल हैं |

लेकिन इसके बाद तीन साल के ब्रेक पर जाना होगा। बीसीसीआई के मौजूदा संविधान के मुताबिक सौरव गांगुली और जय शाह को कूलिंग ऑफ पीरियड में अगले तीन साल तक बोर्ड में काई पद नहीं मिल सकता था। इसी दिक्कत को दूर करने के लिए बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। भारत की सबसे बड़ी अदालत ने लगातार दो दिनों तक इस मामले की सुनवाई करते हुए भारतीय बोर्ड को अपने संविधान में संशोधन या बदलाव करने क अनुमति दे दी।

सुप्रीम कोर्ट ने संविधान में संशोधन करने की दी इजाजत

पूर्व जस्टिस लोढ़ा की गाइडलान के हिसाब से बने संविधान के रूल नंबर 6 के मुताबिक कोई भी शख्स स्टेट एसोसिएशन और बीसीसीआई को मिलाकर लगातार दो कार्यकाल से ज्यादा अपने पद पर बना नहीं रह सकता या एसोसिएशन और बोर्ड से जुड़ा नहीं रह सकता। बोर्ड को इस पर आपत्ति थी लिहाजा उसने 2020 में अदालत का दरवाजा खटखटाया जिस पर अब जाकर कोर्ट ने अपना निर्णय सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय बोर्ड को संविधान के नियम 6 में बदलाव करने की इजाजत दे दी है।

3 साल तक बने रह सकते हैं अपने पद पर

बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान 2019 में बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर चुने जाने से पहले बंगाल क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद पर आसीन थे। वहीं जय शाह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े हुए थे। यानी बोर्ड के संविधान के मुताबिक इन दोनों को तीन साल एसोसिएशन में और तीन साल भारतीय बोर्ड में गुजारने के कारण तीन साल के कूलिंग ऑफ पीरियड में जाने की बाध्यता थी। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली के बेंच ने बोर्ड की ओर से मामले को पेश कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील पेश की जिसपर अपना फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने सौरव गांगुली और जय शाह को बड़ी राहत दे दी है।

12 साल तक बीसीसीआई और स्टेट एसोसिएशन में रहने की इजाजत

कोर्ट के फैसले के बाद अब बीसीसीआई में तीन-तीन साल के लगातार दो कार्यकाल के बाद तीन साल के कूलिंग ऑफ पीरियड में जाना होगा। स्टेट एसोसिएशन पर भी यही नियम लागू होगा। लेकिन बोर्ड में दो कार्यकाल के बाद कोई भी शख्स किसी भी पद पर दो और कार्यकाल के लिए स्टेट एसोसिएशन से जुड़ सकता है। यानी अब अधिकतम 12 साल के कुल कार्यकाल के बाद किसी भी व्यक्ति को कूलिंग ऑफ में जाना होगा।

खास बात ये है कि भारतीय बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में अपने संविधान में संशोधन करने की मांग सिर्फ अध्यक्ष और सचिव के कार्यकाल को लेकर की थी।

read more :एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान को उड़ान भरने से रोका,इंजन से निकला धुँआ

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान को उड़ान भरने से रोका,इंजन से निकला धुँआ

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान मस्कट से कोच्चि आ रही फ्लाइट में बुधवार को उड़ान भरने से रोक दिया गया। भारत के विमानन महानिदेशक- डीजीसीए ने कहा है कि यात्रियों को विमान के इंजन नंबर-2 से धुआं निकलता दिखा था। इसके बाद सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना उस समय हुई जब कोच्चि जाने वाला बोइंग 737-800 विमान जमीन पर चल रहा था | धुआं उठने की चेतावनी के बाद ऐहतियात के तौर पर यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। विमान में 141 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

विमान उड़ान संख्या IX 442 का संचालन कर रहा था। डीजीसीए के मुताबिक, यात्रियों के लिए एक रिलीफ फ्लाइट का भी इंतजाम किया गया है। डीजीसीए ने कहा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना को लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले 25 अगस्त को सिडनी से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। हालांकि, यह इमरजेंसी लैंडिंग 50 साल के यात्री को सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से कराई गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए स्लाइड का इस्तेमाल किया गया। यात्री इमरजेंसी स्लाइड के जरिए विमान से बाहर निकले।

यात्रियों को भारत लाने के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम

एयर इंडिया एक्सप्रेस IX-442, VT-AXZ की फ्लाइट में 147 लोग सवार थे। इसमें चालक दल के 6 सदस्य शामिल थे। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मस्कट एयरपोर्ट पर उड़ान से ठीक पहले विमान से धुंआ निकलता हुआ नजर आया। विमान में धुआं किस कारण से आया इसकी जांच की जा रही है। उड़ान से ठीक पहले धुआं निकलने के कारण यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। यात्रियों को भारत लाने के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम किया गया है।

एयर इंडिया की फ्लाइट को मस्कट की ओर डायवर्ट करना पड़ा 

वहीं, जुलाई में कालीकट से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को मस्कट की ओर डायवर्ट करना पड़ा था। दरअसल, फ्लाइट में कुछ जलने की गंध आ रही थी। किसी अनहोनी से बचने के लिए फ्लाइट को मस्कट की ओर डायवर्ट कर दिया गया था। वहीं, 14 जुलाई को दिल्ली से वडोदरा जा रही एक इंडिगो की फ्लाइट 6E-859 की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। बताया गया था कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी आई थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इसकी आपात लैंडिंग कराई गई थी।

read more :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जोर-शोर से मिशन 2024 की तैयारियों में जुटे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जोर-शोर से मिशन 2024 की तैयारियों में जुटे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी को छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल के साथ महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद अब जोर-शोर से मिशन 2024 की तैयारियों में जुटे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने दिल्ली का दौरा किया था और कई विपक्षी दलों के नेताओं के साथ मुलाकात की थी। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुलाकात हुई। इन दोनों के बीच करीब दो घंटे तक मुख्यमंत्री आवास में बातचीत हुई | इस मुलाकात के दौरान पवन वर्मा भी साथ थे। बताया जाता है कि प्रशांत किशोर को साथ लाने की जिम्मेदारी पवन वर्मा को दी गई थी।

हालांकि इससे पहले प्रशांत किशोर अपने बयानों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमले कर रहे थे। प्रशांत और मुख्यमंत्री नीतीश दोनों ही एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2015 चुनाव के बाद प्रशांत को ऑफर दिया था कि वह पूरी तरह से अब सिर्फ जदयू के लिए काम करें, लेकिन तब उन्होंने इंकार कर दिया था। अब प्रशांत किशोर नई राजनीतिक पार्टी बनाने की बात कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश जानते हैं कि इसका नुकसान आने वाले दिनों में उन्हें उठाना पड़ सकता है।

कहां से उठी बात ?

पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं। दोनों एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में एक साथ आने की खबर तब से उठी है | जब से राज्यसभा के पूर्व सांसद पवन वर्मा ने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और फिर प्रशांत किशोर से मुलाकात की। पूर्व आईएएस पवन वर्मा रिटायरमेंट के बाद जदयू में शामिल हुए थे। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर को जदयू में लाने के लिए पवन वर्मा की भूमिका काफी अहम थी। इसके बाद जब प्रशांत किशोर को पार्टी से बाहर किया गया तो पवन वर्मा को भी पार्टी से निकाल दिया गया था। इसके बाद पवन टीएमसी में शामिल हुए थे। अब उन्होंने टीएमसी भी छोड़ दी है। इसके बाद उन्होंने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और फिर प्रशांत किशोर से भी मिलने पहुंचे।

एकसाथ लाने की कवायद

पवन वर्मा इस वक्त खाली हैं। एक बार राज्यसभा सांसद बनने के बाद उनकी राजनीतिक महत्वकांक्षाएं भी बढ़ चुकी हैं। जदयू और टीएमसी दोनों से अभी बाहर चल रहे हैं। ऐसे में वह फिर से नई शुरुआत के लिए संभावना तलाश रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर पवन वर्मा ने उनका मूड टटोला हो और बाद में उनकी शर्तों की जानकारी प्रशांत किशोर को दी हो। पवन जानते हैं कि अभी बिहार में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहने वाले हैं। ऐसे में संभव है कि वह प्रशांत किशोर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एकसाथ लाने के लिए रास्ता तैयार करने में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात न बनने पर प्रशांत के पास गए हों

टीएमसी छोड़ने के बाद पवन वर्मा अपने राजनीतिक करियर को लेकर परेशान हैं। ऐसे में स्थिति ये हो सकती है कि पवन वर्मा जदयू में फिर से वापसी की कोशिश कर रहे हों। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की हो लेकिन बात न बनने पर वह प्रशांत किशोर के पास गए हों। ये भी हो सकता है कि जदयू में वापसी की संभावना न बनती देख पवन वर्मा नया राजनीतिक मोर्चा तैयार कर रहे प्रशांत किशोर के साथ आने की कोशिश में जुट गए हों।

एक दूसरे पर हमलावर हैं पीके और नीतीश

एक तरफ प्रशांत किशोर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक साथ आने की बात हो रही है दूसरी तरफ दोनों एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। हाल ही में पीके ने कहा था कि जिस नीतीश के लिए मैंने नारा दिया था वो अब पहले वाले नीतीश नहीं हैं। बिहार में बहार भी नहीं है, लेकिन नीतीश कुमार जरूर कुर्सी पर हैं। इसलिए मैंने कहा कि उन्हें फेविकोल का ब्रांड एम्बेसडर बना देना चाहिए।

मुख्यमंत्री नीतीश को बताया था फेविकॉल’ का ब्रांड एंबेसडर

हालांकि इससे पहले प्रशांत किशोर अपने बयानों में नीतीश कुमार पर लगातार हमले कर रहे थे। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के बारे में कहा था कि उन्हें ‘फेविकॉल’ का ब्रांड एंबेसडर होना चाहिए। प्रशांत किशोर ने कहा था कि अगर फेविकॉल कंपनी वाले मुझसे मिलेंगे तो मैं उनको सलाह दूंगा कि नीतीश कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लें। किसी की भी सरकार हो लेकिन वह कुर्सी से चिपके रहते हैं।

read more:सपा विधायक हाउस अरेस्ट,कई मुद्दे पर प्रदर्शन करने का ऐलान

सपा विधायक हाउस अरेस्ट,कई मुद्दे पर प्रदर्शन करने का ऐलान

समाजवादी पार्टी के विधायकों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। घरों के बाहर कड़ा पहरा लगा दिया गया है। दरअसल, आज से सपा ने विधानसभा में कई मुद्दे पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी महंगाई, बेरोजगारों और अन्य मुद्दों को लेकर विधान भवन प्रदर्शन करने जा रही थी। इसके पूर्व आज सुबह से ही पार्टी विधायकों के घरों के बाहर पुलिस ने पहरा लगा दिया। यहीं नहीं सपा के प्रदेश ऑफिस से लेकर अखिलेश यादव के आवास तक पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया है।

समाजवादी पार्टी की तरफ से ट्विट्टर, फेसबुक पर गुस्सा जताया गया है। समाजवादी पार्टी की ओर से पोस्ट किया गया कि महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भर्तियों में धांधली, स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टचार, गरीब के घरों पर चल रहे बुलडोजर, किसानों की दुर्दशा के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने आज विधानसभा जा रहे हैं | विधायक रविदास मल्होत्रा ने बताया कि सुबह 5.00 बजे ही उनके आवास पर पुलिस आ गई। उन्हें मॉर्निंग वॉक पर भी नहीं जाने दिया।

सपा अध्यक्ष एक दिन के धरने पर 

लखनऊ में सपा कार्यालय व विधानभवन के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसफोर्स तैनात कर दी गई है। सपा ने विधान भवन स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज कराए जा रहे फर्जी मुकदमों, किसानों की समस्याओं और महंगाई को लेकर धरना का ऐलान किया गया था। सपा ने 14 से 18 सितंबर तक धरना करने की घोषणा की थी। विधान भवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष पार्टी के विधानसभा व विधान परिषद सदस्य धरना देंगे। इस आंदोलन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी एक दिन धरने पर बैठेंगे।

सपा विधायक रविदास मल्होत्रा ने कहा कि सरकार हमारी आवाज को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। पुलिसकर्मी बीती रात से ही मेरे घर के बाहर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें मीडिया से बात करने से भी रोका गया। उधर, धरना के लिए विधानभवन पहुंचे सपा विधायकों को वापस कर दिया गया है और धरनास्थल चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास पुलिसकर्मी तैनात है।

read more :प्रदर्शन हुआ उग्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पथराव,छोड़े गए आंसू गैस के गोले

प्रदर्शन हुआ उग्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पथराव,छोड़े गए आंसू गैस के गोले

भाजपा के नबान्नो अभियान के तहत होने वाला प्रदर्शन अब उग्र रूप ले रहा है। हावड़ा, कोलकाता समेत कई जगहों पर झड़प की खबरें और बैरिकेटिंग तोड़ने की खबरें हैं। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर से घमासान शुरू हो गया है। भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, प्रदेश भाजपा अपने दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में नबान्न अभियान छेड़ दिया है | राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘नबान्न अभियान’ में हिस्सा लेने के लिए राज्यभर से भाजपा समर्थक मंगलवार सुबह कोलकाता और पड़ोसी हावड़ा पहुंचना शुरू हो गए थे।

जिसमें सभी कार्यकर्ता राज्य सचिवालय नबान्न की ओर मार्च निकाल रहे हैं। इस बीच ताजा जानकारी सामने आ रही है कि रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। इसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। शुभेंदु अधिकारी का मार्च को लेकर बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि ये शांतिपूर्ण आंदोलन है। ये भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का मुद्दा है।

बंगाल की जनता ममता के साथ नहीं है, इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही कर रही हैं। इसके बाद कोलकाता में राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का ‘नबान्न चलो’ अभियान में हिस्सा ले रहे राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को पुलिस ने हिरासत में लिया। बता दें कि पुलिस की तरफ से इस अभियान के लिए भाजपा को अनुमति नहीं मिली थी।

शहर में लगाए गए यातायात प्रतिबंध

इस बीच पुलिस ने कहा कि बीजेपी के ‘नबन्ना अभियान’ के मद्देनजर शहर के कई प्रमुख हिस्सों में यातायात प्रतिबंध लगा दिया गया है | एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दूसरे हुगली पुल पर भी बैरिकेड्स लगाए गए हैं | ये महानगर को नबन्ना से जोड़ता है |

हिरासत में लिए गए सुवेंदु अधिकारी, लॉकेट चटर्जी

भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है। वे नबान्न मार्च में शामिल होने जा रहे थे। वहीं हिरासत में लिए जाने के बाद सुवेंदु ने कहा कि ये शांतिपूर्ण आंदोलन है। ये भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ हल्लाबोल है। बंगाल की जनता ममता जी के साथ नहीं है इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही कर रही हैं। सुवेंदु के अलावा राहुल सिन्हा और लॉकेट चटर्जी को भी गिरफ्तार किया गया है।

नबान्न मार्च में शामिल होने ट्रेनों के जरिए आ रहे भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा के नबान्न मार्च में शामिल होने के लिए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ट्रेनों के जरिए भी कोलकाता की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने रेलवे स्टेशनों तक बैरिकेड्स लगा दिए हैं। वहीं भाजपा नेता अभिजीत दत्ता ने कहा कि हमारे 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया है। मैं दूसरे रास्तों से यहां पहुंचा हूं। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बोलपुर रेलवे स्टेशन के अंदर भी झड़प हुई।

हावड़ा में भारी पुलिस बल की तैनाती

पुलिस ने भाजपा की नबान्न मार्च के मद्देनजर हावड़ा में भारी बैरिकेडिंग कर दी गई है। आने- जाने वाले लोगों की जांच भी की जा रही है। भाजपा के नबान्न चलो अभियान के मद्देनजर पुलिस की बेरिकेडिंग की वजह से हावड़ा ब्रिज पर ट्रैफिक जाम लगा है | फिर वह प्रदर्शनकरियो के पहुंच जाने की वजह से अफरा तरफी का माहौल हो गया | हावड़ा में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और उन्हें खदेड़ने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक भाजपा के कार्यकर्ता अब उग्र प्रदर्शन की ओर हैं। कई जगहों पर पत्थरबाजी भी हुई है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और फिर पानी की बौछार की। पुलिस निगरानी रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।

भाजपा ने टीएमसी को घेरा

भाजपा को नबान्न मार्च की अनुमति नहीं मिलने पर बंगाल भाजपा अध्यक्ष एस मजूमदार ने कहा कि जनता चोरों से प्रदर्शन करने की अनुमति क्यों लेगी? पुलिस टीएमसी कैडरों की तरह व्यवहार कर रही है। हमने पिछली बार नबान्न मार्च किया था, जब धारा 144 लगाई गई थी, हम फिर से करेंगे। बंगाल को बचाने के लिए यह हमारी लड़ाई है। यह भाजपा का विरोध नहीं है, बल्कि बंगाल के सभी लोगों का विरोध है। ममता बनर्जी को जवाब देना होगा कि उनकी सरकार ने बंगाल के लोगों को धोखा क्यों दिया ?

टीएमसी ने लगाया अशांति पैदा करने का आरोप

इधर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता जॉय प्रकाश मजूमदार ने कहा कि भाजपा अपनी संकीर्ण, पक्षपातपूर्ण राजनीति के लिए शहर में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है | उन्होंने कहा हम सभी से उनके जाल में नहीं फंसने का आग्रह करते हैं | बता दें कि भगवा खेमा पिछले कुछ दिनों से राज्य भर में रैलियां निकाल रहा है | भाजपा अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से ‘नबन्ना अभियान’ को सफल बनाने के लिए कहा जा रहा था |

read more :ओमप्रकाश राजभर पार्टी सुभासपा में मची भगदड़,पदाधिकारियों ने दिए सामूहिक इस्तीफे

ओमप्रकाश राजभर पार्टी सुभासपा में मची भगदड़,पदाधिकारियों ने दिए सामूहिक इस्तीफे

ओमप्रकाश राजभर जबसे समाजवादी पार्टी गठबंधन से बाहर आए हैं तबसे उनकी पार्टी सुभासपा में भगदड़ मची है। उनके पदाधिकारी उनका साथ छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी छोड़ते समय नेता जो ओमप्रकाश राजभर पर आरोप लगा रहे हैं | वह उन्हें काफी चिंता में डाल सकते हैं। अब सुभासपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने इस्‍तीफा दे दिया है। अभी कुछ दिनों पहले सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्‍द्र राजभर ने इस्तीफा दिया था | अब सोमवार को एक बार फिर कई पदाधिकारियों ने एक साथ सामूहिक इस्‍तीफा दे दिया।

इस दौरान उन्‍होंने ओमप्रकाश राजभर पर पार्टी की मूल नीति‍यों से भटक जाने का आरोप भी लगाया। इस्‍तीफा देने वालों में सुभासपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष मास्‍टर राधेश्‍याम सिंह, कुशीनगर के जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर, जिला प्रभारी बृजेश सिंह, जिला सचिव संजय राजभर सहित कई वरिष्‍ठ पार्टी नेता शामिल हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि पार्टी का गठन गरीबों, दबे कुचले और समाज के उत्थान के लिये किया गया था लेकिन पार्टी की दोहरी नीतियों से कार्यकर्ता आहत हो गये हैं। उन्‍होंने कहा कि मिशन से भटक चुके नेताओं के चलते पार्टी कार्यकर्ताओं का विश्वास डगमगाने लगा है।

कार्यकर्ताओं के डगमगा रहे विश्वास को संभालने की बजाय नेता अपने हिसाब से निर्णय लेते रहते हैं। नतीजा यह हुआ की पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का विश्वास पूरी तरह से डिग गया है। वे खुद को ठगा महसूस करने लगे हैं।

ओमप्रकाश राजभर केवल पैसा कमाने में जुटे

वहीं इससे पहले 5 सितंबर को सुभासपा के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्‍द्र राजभर ने भी दर्जनों पदाधिकारियों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी छोड़ते हुए महेंद्र राजभर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि, “ओमप्रकाश राजभर पार्टी के मिशन से भटक गए हैं। वे किसी भी तरह से सिर्फ पैसे कमाने में लगे रहते हैं। पार्टी की स्थापना समाज के उत्थान के लिए हुई थी, लेकिन अब वह अपने लक्ष्य से भटक गई है |

और नेता छोड़ सकते हैं पार्टी….

2024 चुनाव नजदीक है और जिस तरह से सुभासापा से लागातार इस्तीफा का दौर चालू है | उससे आने वाले दिनों में ओम प्रकाश राजभर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है | बीजेपी नेता भी ओपी राजभर पर टिकट के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाते रहते हैं | पार्टी के नेताओं ने अब इन आरोपों की पुष्टि कर दी | राधेश्याम मास्टर ने दावा किया है कि यह इस्तीफा तो महज एक शुरुआत है | आने वाले दिनों में सुभासपा में केवल ओमप्रकाश राजभर का परिवार ही रह जायेगा |

read more :चार्जिंग के दौरान मोबाइल की बैटरी फटी, आठ माह की नवजात बच्ची की मौत

चार्जिंग के दौरान मोबाइल की बैटरी फटी, आठ माह की नवजात बच्ची की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में चार्जिंग में लगे मोबाइल की बैटरी फटने से आठ माह की नवजात बच्ची की मौत हो गई। भारत में जब स्मार्टफोन आए थे तब उनके फटने और ब्लास्ट की ख़बरें खूब आईं थीं। एक कंपनी के मोबाइल को तो विमान में लेकर यात्रा करने पर रोक लगा दी गई थी। कंपनियों ने तकनीकी सुधार किया तो घटनाएं कम हुईं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह घटनाएं फिर बढ़ गई हैं। मोबाइल ब्लास्ट से लोगों की मौत हो रही है।

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। फरीदपुर के पचौमी गांव में चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैट्री फटने से लगी आग में 8 माह की बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आननफानन में बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मिली खबर के अनुसार, फरीदपुर के पचौमी गांव में रहने वाले सुनील कुमार के घर सौर ऊर्जा प्लांट लगा है। चार्जिग के दौरान उन्होंने चारपाई पर मोबाइल रख दिया था। उसी चारपाई पर उनकी आठ माह की बेटी रोली सो रही थी।

परिजनों के मुताबिक, अचानक मोबाइल की बैट्री ब्लास्ट हो गई। इससे पहले कि परिजनों को पता चलता, आग बेड पर फैल गई और वहां सो रही 8 महीने की बच्ची चपेट में आ गई। घरवाले तत्काल उसे लेकर पास के अस्पताल गए और वहां से जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। डॉक्टर ने बच्ची का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती किया। डॉक्टर ने बताया बच्ची करीब 30 फीसदी झुलस गई थी। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

दो दिन पहले बदायूं में भी महिला की भी हो चुकी है मौत

आपको बता दें कि दो दिन पहले बदायूं में मोबाइल चार्ज करने को बोर्ड में चार्जर लगा रही महिला की करंट से मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। कस्बा निवासी बदन सिंह की पत्नी जमुना देवी शनिवार की सुबह मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर बिजली के बोर्ड में लगा रही थीं। अचानक करंट लगने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हाल ही में मोबाइल फटने से हुई थी महिला की मौत

इससे पहले रेडमी का मोबाइल फोन फटने एक महिला की मौत हो गई। दरअसल,एक यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि सोते समय बिस्तर पर रेडमी 6ए स्मार्टफोन में विस्फोट होने से उसकी आंटी की मौत हो गई। वहीं,कंपनी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच करने की बात कही है। यूट्यूबर, जिसे एमडी टॉक वाईटी के नाम से जाना जाता है | एमडी टॉक वाईटी ने ब्लास्ट हुए फोन के साथ-साथ बिस्तर पर खून से लथपथ उसकी आंटी का स्क्रीनशॉट साझा किया | जिसमें दावा किया गया कि कथित बैटरी विस्फोट ने उसके रिश्तेदार को मार डाला जो दिल्ली-एनसीआर में रह रही थी।

read more :आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी बनी चर्चा का विषय,कई राज्यों में दिखीं

आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी बनी चर्चा का विषय,कई राज्यों में दिखीं

आसमान में रहस्यमयी रोशनी दिखने से ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है | इस रहस्यमयी रोशनी को उत्तर प्रदेश के कई राज्यों से देखा गया है | कई जिलों में आसमान में विचित्र रोशनी देखी गई है | इसे राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, इटावा, हरदोई और औरैय्या जिलों में भी देखा गया है | आसमान में विचित्र रोशनी लोगों के कौतूहल का विषय बन गया है | लोगों ने विचित्र रोशनी का वीडियो भी मोबाइल पर कैद किया है | ये सोशल मीडिया में वायरल भी हो गए हैं | लोगों के मुताबिक यह विचित्र रोशनी कुछ देर दिखाई देने के बाद आसमान से गायब हो गई।

कई लोगों ने रोशनी की तस्‍वीरें और वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी कीं। इसे लेकर तत्‍काल ही तरह-तरह के कयास लगने लगे। कोई उसे एलियन यूएफओ तो कोई उड़नतश्‍तरी बताने लगा। बता दें कि फरवरी में पंजाब में भी ऐसी रोशनी देखी गई थी, जिसे बाद में जम्‍मू पुलिस की ओर से स्‍टारलिंक सैटेलाइट की रोशनी बताया गया था।

इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स में भी लोगों द्वारा शेयर की जा रही ऐसी रोशनी की तस्‍वीरों को स्‍टारलिंक सेटेलाइट बताते हुए जानकारी दी गई है कि इस हफ्ते की कुछ अन्‍य रातों में भी ऐसी रोशनी देखने को मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बिल्‍कुल नया है। मध्‍य यूपी के लोगों के लिए ऐसी रोशनी देखने का यह पहला मौका है।

क्‍या है स्‍टारलिंक सैटेलाइट

स्‍टारलिंक एलन मस्क की कंपनी है जो पूरे विश्व में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट की सुविधा देने जा रही है। इस काम के लिए उन्‍होंने कई सैटेलाइट अंतरिक्ष में पहुंचाए हैं। आगे भी कई और सैटेलाइट भेजने की योजना है।

सोशल मीडि‍या पर तस्‍वीरों-वीडियो की भरमार

सोमवार शाम को मध्‍य यूपी में दिखी इस रोशनी का कई लोगों ने वीडियो भी बनाने का दावा किया। कई तरह के वीडियो देर रात वायरल हो गए। पाली कस्बे के अमित कुमार ने बताया कि वह घर के पास मौजूद थे | तभी बच्चे आसमान की तरफ देखकर शोर मचाने लगे। वे सफेद चिडि़यों के उड़ने की बात कर रहे थे। उसने भी देखा तो क्रम से जाती सफेद रोशनी दिखी। उसने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाया। नौ सेकेन्ड का वीडियो ही बन सका,उसके बाद रोशनी लुप्त हो गई।

कौतूहल से भर गए लोग

सीतापुर के अक्षत तिवारी, रेखा तिवारी ने कहा कि शाम 6:43 बजे कमलापुर कस्बे के ऊपर चमकीली रोशनी की एक बीम दिखी। यह बिल्­कुल रेलगाड़ी जैसी दिख रही थी। यह रोशनी बेहद चमकदार व सफेद थी। हमने पहली बार इस तरह का नजारा देखा है। पूरे पांच मिनट तक यह दिखाई दिया और फिर यह रोशनी गायब हो गई। लखनऊ के मलिहाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में भी यही नज़ारा देखने को मिला है | अब इसे कोई खगोलीय घटना तो कोई सेटेलाइट बताता रहा है।

read more : मीना मस्जिद को स्थानांरित करने का किया अनुरोध,दाखिल की नई याचिका

मीना मस्जिद को स्थानांरित करने का किया अनुरोध,दाखिल की नई याचिका

मथुरा की दीवानी अदालत में सोमवार को एक नई याचिका दायर कर मीना मस्जिद को स्थानांरित करने का अनुरोध किया गया। याचिका में दावा किया गया है कि इस मस्जिद का निर्माण कटरा केशव देव मंदिर की जमीन पर किया गया है। याचिकाकर्ता के वकील ने यह जानकारी दी। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट स्थित एक और मस्जिद को ठाकुर केशवदेव की 13.37 एकड़ जमीन में स्थित बताया है।

अदालत में दावा किया गया है कि यह मीना मस्जिद अवैध अतिक्रमण है। महासभा के कोषाध्यक्ष ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रस्तुत किए गए वाद में कहा है कि औरंगजेब ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़ा और शाही ईदगाह को अतिक्रमण के रूप में खड़ा किया। उसके बाद औरंगजेब के वंशजों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पूर्वी सीमा पर कथित मीना मस्जिद बना डाली जो कि गलत है तथा इसे इस जमीन से हटाया जाए।

इसे लेकर किए गए दावे में उनके द्वारा सुन्नी वक्फ बोर्ड के अलावा मीना मस्जिद के सचिव को पार्टी बनाया गया है। अदालत ने दावे पर सुनवाई के लिए 26 अक्तूबर की तारीख लगाई है।

मीना मस्जिद को स्थानांतरित करने का अनुरोध

याचिकाकर्ताओं के वकील दीपक शर्मा ने कहा कि वाद मथुरा के सिविल जज सीनियर डिवीजन ज्योति सिंह की अदालत में पंजीकृत किया गया है और 603/2022 वाद संख्या आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि याचिका अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा भगवान कृष्ण के भक्त और वाद मित्र के तौर पर दाखिल की गई है | मीना मस्जिद को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया है।

काशी विश्वनाथ पर 7 रूल 11 का फैसला स्वागत योग्य

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अखिल भारत हिंदू महासभा के दिनेश शर्मा ने कहा कि काशी विश्वनाथ के मामले में अदालत का फैसला स्वागत योग्य है। इसी फैसले का अनुसरण करते हुए मथुरा में भी अदालत निर्णय देगी और विपक्ष द्वारा 7 रूल 11 के प्रार्थनापत्रों को खारिज कर देगी।

काशी विश्वनाथ का निर्णय अदालत में करेंगे दाखिल

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि हम काशी विश्वनाथ में शृंगार गौरी के मामले में अदालत द्वारा 7 रूल 11 को बहस के बाद खारिज कर दिया है और केस पर सुनवाई प्रारंभ हो गई है। हम इस केस की प्रति प्राप्त कर रहे हैं और मंगलवार को इसकी प्रति अदालत को सौंपेंगे। इस निर्णय से हिंदुओं के दावे की पुष्टि हुई है।

read more :कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच खड़ा हुआ सियासी बवाल,भाजपा का पलटवार

T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान,15 सदस्यीय टीम का हुआ चयन

T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है | जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस मेगा इवेंट में खेलेंगे। टीम की कमान एक बार फिर से रोहित शर्मा के ही हाथ में रहेगी। लेकिन जैसी कि उम्मीद की जा रही थी, बीसीसीआई के सेलेक्टर्स ने कुछ चौंकाने वाले नामों को भी टीम में प्रमुखता से जगह दी है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि संजू सैमसन और मोहम्मद शमी को मौका दिया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

करीब करीब वही खिलाड़ी टीम में शामिल किए गए हैं, जिनके नामों का अंदाजा पहले से लगाया जा रहा था। टी20 विश्व कप के लिए करीब करीब वही टीम चुनी गई है, जो एशिया कप में खेल रही थी। आवेश खान और रवि बिश्नोई को बाहर किया गया है। वहीं जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हो गई है। रवींद्र जडेजा चोटिल होेने के कारण टीम से बाहर हैं, उनके बदल अक्षर पटेल को टीम में रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मल्टी नेशन टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल होंगे।

मोहम्मद शमी को नहीं मिली जगह 

मेन टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है। शमी ने पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट के सबसे छाेटे फॉर्मेट में एक भी मैच नहीं खेला है। उन्हें और दीपक चाहर को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में चुना गया है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को भी रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है। चोटिल रविंद्र जडेजा टी20 वर्ल्ड कप की फाइनल फिफ्टीन का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो गई है।

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का पहला मैच पाकिस्तान से

एशिया कप 2022 में भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। भारतीय टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को मात दी थी और उसके बाद हांगकांग को भी हरा दिया था | लेकिन इसके बाद भारतीय टीम को पाकिस्तान से और उसके बाद श्रीलंका से लगातार दो मैचों में हार मिली | उसके बाद भारतीय टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई। एशिया कप 2022 की खास बात ये रही कि इससे ये पता चल गया कि टीम इंडिया की मजबूती और कमजोरी क्या है। इसके बाद माना जा रहा था कि सेलेक्टर्स कुछ बड़े और अहम फैसले ले सकते हैं। ऐसा ही टीम में देखने के लिए मिला है। भारतीय टीम का टी20 विश्व कप में भी पहला ही मैच पाकिस्तान से होना है। एशिया कप के फाइनल तक पहुंची पाकिस्तानी टीम को फिर से चुनौती देना आसान नहीं होगा।

T20 विश्व कप के लिए टीम इस प्रकार है

T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान) ,केएल राहुल (उप-कप्तान),विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव,दीपक हुड्डा,ऋषभ पंत (विकेटकीपर),दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर),हार्दिक पांड्या,आर अश्विन,युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल,जसप्रीत बुमराह,भुवनेश्वर कुमार,हर्षल पटेल,अर्शदीप सिंह।

रिजर्व खिलाड़ी: मो. शमी,श्रेयस अय्यर,रवि बिश्नोई,दीपक चाहर।

read more :सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच अब सीबीआई को ,गृह मंत्रालय ने की सिफारिश

सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच अब सीबीआई को ,गृह मंत्रालय ने की सिफारिश

गोवा में हाई प्रोफाइल सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी और सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने जांच की सिफारिश कर दी है। इससे पहले गोवा के सीएम ने भी सीबीआई जांच की बात कही थी। भाजपा नेता और लोकप्रिय टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई को सौंपी जाएगी। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके आदेश भी दे दिए हैं। कुछ दिनों पहले सीबीआई जांच की मांग को लेकर हरियाणा में खाप पंचायत बुलाई गई थी |

खाप पंचायत में सीबीआई जांच की पुरजोर मांग उठी थी | इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था कि लोगों की मांग के बाद, खासकर सोनाली फोगाट की बेटी की मांग के चलते हम यह जांच सीबीआई को सौंप रहे हैं। मैं आज ही गृह मंत्री को चिट्ठी लिख कर यह सिफारिश करुंगा। हम अपनी पुलिस पर भरोसा करते हैं और वे अच्छी जांच कर रहे हैं, लेकिन सीबीआई जांच अब लोगों की मांग है |

गौरतलब है कि हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता सोनाली फोगाट की पिछले महीने गोवा में मौत हुई थी। ऐसी आशंका है कि उनकी हत्या की गई। गोवा पुलिस ने इस मामले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था | जिनमें से दो व्यक्ति सोनाली फोगाट के सहयोगी हैं। पुलिस ने इन दोनों पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

सर्वखाप महापंचायत में दी गई थी आंदोलन की धमकी

हरियाणा के हिसार में सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत में खाप प्रतिनिधियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि सोनाली फोगाट हत्याकांड की जांच सीबीआई को 23 सितंबर तक नहीं सौंपने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। खाप प्रतिनिधियों की मांग पर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा की सुरक्षा में दो महिला पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिए थे।

धर्मशाला में हुई सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत में खापों के प्रतिनिधियों ने सोनाली फोगाट मामले में सरकार के रवैये पर रोष जताया। प्रतिनिधियों ने कहा कि सीबीआई जांच को लेकर हरियाणा सरकार गोवा सरकार से बात क्यों नहीं कर रही है यह समझ से परे है। आखिर सरकार की मंशा क्या है, क्या कोई बड़ा नेता इस मामले से जुड़ा है | जिसे सरकार बचाना चाहती है। सरकार को सीबीआई जांच करवाकर दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहिए।

गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं परिवार

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में जहां मुख्य अरोपी सुधीर सांगवान ने गोवा पुलिस कस्टडी में अपना जुर्म कबूल कर लिया था | वहीं दूसरी ओर सोनाली फोगाट का परिवार गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं था। सोनाली फोगाट भांजे विकास ने कहा था कि सीबीआई जांच की मांग को लेकर हम हाईकोर्ट जाएंगे। इस बारे में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को भी लेटर लिखा गया था। वहीं आरोपी सुधीर ने यह माना था कि सोनाली फोगाट को जानबूझकर ड्रग का ओवरडोज दिया गया था और सुधीर ने यह भी कबूल किया था कि उसने सुखविंदर की मदद ली थी।

मां को न्याय दिलाने के लिए साथ दें

सर्वखाप महापंचायत में सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा ने कहा था कि मेरी मां को न्याय दिलवाने के लिए मेरा और मेरे परिवार का साथ दें। जैसे अभी तक आप लोग हमारे साथ खड़े हैं हमें उम्मीद है कि सीबीआई जांच करवाने में भी आप सभी हमारे साथ हैं। मां की हत्या के बाद से ही सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं | लेकिन अभी तक सीबीआई को जांच नहीं सौंपी गई है। उन्होंने ये भी कहा कि वे गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नही हैं।

read more :रणबीर की ब्रह्मास्त्र बनी दनिया की नंबर 1 फिल्म , कमाए ₹212 करोड़

रणबीर की ब्रह्मास्त्र बनी दनिया की नंबर 1 फिल्म , कमाए ₹212 करोड़

ब्रह्मास्त्र ने अपने पहले तीन दिनों में दुनिया भर में ₹212 करोड़ की कमाई कर दुनिया की नं 1 फिल्म बन गई है | रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड का सूखा खत्म कर दिया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र से बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस की रौनक लौट आई है। फिल्म ट्रेड इकॉनमी को भी इस फिल्म की बदौलत राहत की सांस लेने का मौका मिला है।

रिलीज के महज तीन दिनों में ही इस फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस फिल्म को लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है | इस फिल्म को लेकर ये उम्मीद नहीं की जा रही थी कि ये चल पाएगी | बायकॉट ट्रेंड के बाद तो और भी सवाल उठने लगे थे | लेकिन इन सभी खबरों पर विराम लगाते हुए इस फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है | ब्रह्मास्त्र इंटरनेशनल लेवल पर भी फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसलिए ना सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बल्कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ही ये फिल्म कमाई के रिकॉर्ड के नए-नए इतिहास रचती नजर आ रही है।

नं 1 फिल्म कैसे बनी ब्रह्मास्त्र ?

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कलेक्शन रिपोर्ट उम्मीद से अच्छा परफॉर्म करती नजर आ रही है। जानकारी के लिए बता दें ब्रह्मास्त्र ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सिनेमा चार्ट पर टॉप पर जगह बना ली है। यही नहीं अमेरिका में भी इस फिल्म की मजबूत शुरुआत करने की खबरे हैं। दरअसल, इस फिल्म को बड़ी संख्या में स्क्रीन पर रिलीज करना और किसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म का रिलीज ना होना भी फिल्म ब्रह्मास्त्र को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फायदा दे रहा है। यही वजह है कि अब ब्रह्मास्त्र ने वो कर दिखाया जिसका सपना बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्में देखती हैं। बता दें ब्रह्मास्त्र फिल्म दुनियाभर में पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नं 1 फिल्म बन चुकी है।

सिर्फ यूएस से कमाए 44 लाख डॉलर

यूएस बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में दुनिया भर में $ 26.5 मिलियन यानि कि ₹ 212 करोड़ की कमाई कर ली है। इसमें से 44 लाख डॉलर अकेले अमेरिकी बाजार से आए हैं। ब्रह्मास्त्र की कमाई ने इस आंकड़े को 9-11 सितंबर के वीकेंड में रिलीज हुई फिल्मों में दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना दिया है।

read more:कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच खड़ा हुआ सियासी बवाल,भाजपा का पलटवार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच खड़ा हुआ सियासी बवाल,भाजपा का पलटवार

कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बीच एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिस पर सियासी बवाल खड़ा हो गया। कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट में आरएसएस की ड्रेस में आग लगी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिए कांग्रेस ने आरएसएस-भाजपा पर निशाना साधा है। इस तस्वीर के जरिए कांग्रेस ने आरएसएस- भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और आरएसएस–बीजेपी द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम एक–एक कदम बढ़ा रहे हैं।

पोस्ट की गई तस्वीर में आरएसएस की ड्रेस में नीचे आग जलती दिखाई दे रही है और धुआं भी उठ रहा है। इसके साथ ही तस्वीर पर लिखा है ‘145 days more to go’ इसके बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आग लगाओ यात्रा बता दिया। भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए आरोप लगाया कि, “कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ो यात्रा बल्कि देश में आग लगाओ यात्रा चल रही है। कांग्रेस पार्टी देश में नफरत फैला रही है।” बीजेपी नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि, राहुल गांधी विदेश में भारत की छवि खराब कर रहे हैं।

किसान आंदोलन के वक्त भी भड़काया

कांग्रेस ने किसान आंदोलन के वक्त भी लोगों को भड़काया था। आज भी भड़काकर देश का माहौल बिगड़ना चाहती है। प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी भारत जोड़ो के नाम पर नफरत फैला रहे हैं, उसके बारे में आज कांग्रेस के ट्वीट की तस्वीर खुलासा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि, कांग्रेस के ट्वीट में आग जलते हुए दिखाना लोगों को आगजनी और हत्या के लिए उकसाना है। संबित पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, राहुल गांधी आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं को आग लगाकर खत्म करना चाहते हैं। सिक्खों की आग लगाकर हत्या की गई थी। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि, “राहुल को आग से इतना प्यार क्यों ?

सोशल मीडिया पर भाजपा नेता विरोध में उतरे

इतना ही नहीं भाजपा के अन्य नेता भी सोशल मीडिया पर इसके विरोध में उतर आए। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा कि राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक और समझने योग्य हैं लेकिन राजनीतिक विरोधियों को जलाने के लिए क्या इस तरह की मानसिकता की आवश्यकता है? नकारात्मकता और नफरत की इस राजनीति की सभी को निंदा करनी चाहिए।

भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने बोला हमला

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कांग्रेस की आग ने 1984 में दिल्ली को जला दिया। यह 2002 में गोधरा में 59 कारसेवकों को जिंदा जला दिया। उन्होंने फिर से अपने पारिस्थितिकी तंत्र को हिंसा का आह्वान दिया है। राहुल गांधी के भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ने के साथ कांग्रेस संविधान में विश्वास करने वाली पार्टी नहीं रह गई है।

हम जनता के सपोर्ट से आगे बढ़ें हैं : आरएसएस

आरएसएस के डॉ. एम वैद्य ने कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर कहा, ‘कांग्रेस लोगों को नफरत से जोड़ना चाहते हैं, वे लंबे समय से हमारे लिए नफरत रखते हैं | राहुल गांधी के पिता और दादा ने आरएसएस को रोकने की कोशिश की है | लेकिन लोगों को सपोर्ट की वजह से हम हमेशा आगे बढ़ते रहे |

कांग्रेस ने कहा कि घबराई हुई है बीजेपी

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जवाब देते हुए कहा कि ये टी शर्ट और अंडरवियर पर टिप्पणी बिलकुल बचकाना है | अगर मैं इसकी असलियल बता दूं तो आप हसेंगे | जयराम रमेश ने इस विषय में बात करने से साफ इनकार किया | उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी इसे मुद्दा बनाना चाहती है तो इसका मतलब साफ है कि वह घबराएं हुए हैं | जयराम रमेश ने कहा कि मैं इस मामले में बोलना नहीं चाहता हूं | अगर वह इस बात का मुद्दा बना रहे हैं तो यह बात साफ है कि वह घबराएं हुए हैं |

read more :जिला न्यायालय ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को किया खारिज कहा मामला सुनने लायक