Friday, April 3, 2026
Home Blog Page 532

Party Se Laut Rahe 6 Doston Ki Car Durghatna Me Bhayanak Maut , Kisi Ka Sir To Kisi Ka Hath Hua Alag

Party Se Laut Rahe 6 Doston Ki Car Durghatna Me Bhayanak Maut, Indore accident news hindi,indore car accident samachar in hindi, indore news accident nres hindi

मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर शहर में सड़क हादसे में 6 दोस्तों की मृत्यु हो गई। वे सभी दोस्त पार्टी करके वापस लौट रहे थे। उनकी कार खड़े टैंकर में पीछे से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर की स्टेपनी टूट गई और कार का अगला हिस्सा पिछली सीट से जा मिला। हादसा सोमवार रात करीब एक बजे निरंजनपुर चौराहे के पास हुआ। Party Se Laut Rahe

दो दोस्त सीट से उछलकर बोनट पर आ गिरे। उनमें से किसी का हाथ तो किसी का सिर धड़ से अलग हो चुका था। वे देवास की तरफ से आ रहे थे। आपको बता दें की अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वे पार्टी करने कहां गए हुए थे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

4 दोस्तों की घटनास्थल पर ही मृत्यु , 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम
Party Se Laut Rahe

लसूड़िया पुलिस के एसआई नरसिंह पाल से मिली जानकारी के अनुसार कार बहुत बुरी तरह से डैमेज हो चुकी थी। इसी वजह से गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकालना पड़ा है। इस कार में कुल 6 लोग ही सवार थे। चार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दो दोस्तों की सांसें तो चल रही थीं, लेकिन एमवाय अस्पताल में उन्होंने भी अपना दम तोड़ दिया। Party Se Laut Rahe

इन 6 लोगों की गई जान
Party Se Laut Rahe

नाम – ऋषि (19) पिता } अजय पंवार पिता निवासी 129, भाग्यश्री काॅलोनी।
नाम – गोलू उर्फ सूरज (23) पिता } विष्णुदास निवासी मालवीय नगर।
नाम – छोटू उर्फ चंद्रभान रघुवंशी (25) पिता } शैलेन्द्र रघुवंशी मालवीय नगर।
नाम – सोनू जाट (23) पिता } दुलीचंद जाट निवासी आदर्श मेघदूत नगर।
नाम – सुमित (20) पिता } अमरसिंह यादव निवासी भाग्यश्री कॉलोनी।
नाम – देव (20) पिता } रामकुमार निवासी 384/3 मालवीय नगर।

हादसे में मृत 6 दोस्तों की कहानी:इकलौता बेटा सोनू डॉक्टरी की कर रहा था पढ़ाई, बेटे का शव लेने कानपुर से आ रहे पिता भी सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

रफ्तार बना अंतिम सफर:एक साथ निकलीं 3 दोस्तों की अंतिम यात्रा, मुक्तिधाम पर 4 को साथ में दी विदाई, छतों में खड़ी महिलाओं ने नम आंखों से किया विदा

यह भी पढ़ें

Munger Ke Jungle Me Avaidh Gun Factory Chala Rahe The Naxal, Bhari Matra Me Hathiyar Hue Baramad Padhein Poori Khabar

Duniya Ke Sabase Bade Stadium Ka 24 February Ko Rashtrapati Karenge Udghaatan

Amritsar, Punjab Ne Shuru Ki Tree Ambulance Aur Hospital Seva, Aaiye Vistaar Se Jaante Hain Kya Hai Ye

Yogi Sarkar Ne Pesh Kiya Budget 2021 , Aaiye Jaante Hain Budget Ki Kuch Khaas Ghoshnaayein

Google

Mamta Ke Parivaar Par Vaar , CBI Ne Bhatije Abhishek Ki Patni Se Ki Pooch Taachh

Mamta Ke Parivaar Par Vaar , CBI Ne Bhatije Abhishek Ki Patni Se Ki Pooch Taachh, cbi rujira news in hindi,bengal news in rujira banarji cbi hindi samachar, rujeera koyla taskari news in hindi

आपको बता दें की , कोयला घोटाले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे की पत्नी रुजिरा बनर्जी से मंगलवार को CBI ने करीब पौने दो घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार , CBI ने रुजिरा से पैसों के लेनदेन और अचानक संपत्ति बढ़ने को लेकर कई तरह के सवाल किए। बताया जा रहा है कि इस दौरान रुजिरा के साथ उनके पति अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। Mamta Ke Parivaar Par

ममता पहुंचीं भतीजे के घर

रुजीरा से पूछताछ करने जांच एजेंसी की टीम अभिषेक के घर पहुंचती, इससे पहले ही ममता, बहू और भतीजे से मिलने उनके घर पहुंचीं। वे यहां करीब 10 मिनट तक रहीं और जाते समय ममता अपनी आठ साल की पोती को साथ लेकर चली गईं। वे बिलकुल नहीं चाहती थीं कि पूछताछ के दौरान उनकी पोती भी वहां मौजूद रहे।खबर है की इससे पहले सोमवार को CBI ने अभिषेक की साली मेनका गंभीर से भी करीब तीन घंटे तक पूछताछ की थी। इस मामले में अभिषेक के कई करीबी दोस्त भी CBI के शिकंजे में हैं।

तृणमूल आगबबूला
Mamta Ke Parivaar Par

सीबीआई द्वारा अभिषेक के करीबियों के घर और दफ्तर पर छापेमारी से भी तृणमूल के नेता बहुत आगबबूला हैं। TMC का आरोप है कि भाजपा बंगाल चुनाव में हमपर दबाव बनाने के लिए CBI का इस्तेमाल कर रही है। तृणमूल सांसद सौगत रॉय का कहना है कि भाजपा के साथ कोई सहयोगी नहीं है। CBI और ED ही उनके सहयोगी हैं। इन्हीं की मदद से वे अन्य पार्टियों को धमकाते रहते हैंऔर तृणमूल पर भी दबाव बनाया जा रहा है। हमारे नेताओं को जो भी नोटिस भेजा गया है, और हम उसका कानूनी तरीके से मुकाबला करेंगे। Mamta Ke Parivaar Par

गलत काम करने वाले ही डरते हैं

आपको बता दें की तृणमूल के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार भी किया है। भाजपा पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि CBI ने इस मामले की जांच काफी पहले ही शुरू कर दी थी। यह पहली बार नहीं है, जब त्रिमूल को नोटिस भेजे जा रहे हैं और पूछताछ भी हो रही है। CBI सिर्फ कानून के दायरे में रहते हुए काम कर रही है। तृणमूल के लोग इसलिए भय में हैं क्योंकि उन्होंने कुछ गलत किया है। जो लोग गलत काम करते हैं,सिर्फ वही डरते हैं। Mamta Ke Parivaar Par

13 ठिकानों पर की थी छापेमारी

इसी मामले में CBI ने शुक्रवार को राज्य के पुरुलिया, बर्दवान, बांकुरा और कोलकाता में 13 जगहों पर छापेमारी भी की थी। ये छापेमारी युवा तृणमूल कांग्रेस के नेता विनय मिश्रा, व्यवसायी अमित सिंह और नीरज सिंह के ठिकानों पर करी गई थी। छापे के दौरान कोई भी अपने घर पर मौजूद नहीं था। इससे पहले 11 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हुगली, कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दुर्गापुर, बर्धमान, आसनसोल में छापेमारी की थी। Mamta Ke Parivaar Par

हजारों करोड़ का कोयला बेचने का आरोप

तृणमूल के नेताओं पर कोयला घोटाले में आरोप लगे हैं। इसमें अभिषेक का नाम भी शामिल है। आरोप ये है कि बंगाल में अवैध रूप से कई हजार करोड़ के कोयले का खनन किया गया और एक रैकेट के जरिए इसे ब्लैक मार्केट में बेचा गया। इस मामले में दिसंबर माह के शुरुआती हफ्तों में भी CBI ने कोलकाता शहर के CA गणेश बगारिया के दफ्तर में छापा मारा था। Mamta Ke Parivaar Par

सितंबर में शुरू हुई थी जांच
Mamta Ke Parivaar Par

पिछले साल सितंबर में कोयला घोटाले की जांच शुरू हुई थी। तभी से भाजपा आरोप लगाती रही है कि तृणमूल नेताओं ने कोयला घोटाले से मिली ब्लैक मनी को शेल कंपनियों के जरिए व्हाइट मनी में बदला। इसमें सबसे ज्यादा फायदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को हुआ है।

अभिषेक तृणमूल की युवा विंग के अध्यक्ष हैं। उन्होंने अपनी पार्टी में विनय मिश्रा समेत 15 युवाओं को महासचिव बनाया था। विनय शुरू से ही कोयला घोटाले के आरोपी हैं। तृणमूल ने CBI जांच पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जो नामंजूर हो गई थी। Mamta Ke Parivaar Par

यह भी पढ़ें

Munger Ke Jungle Me Avaidh Gun Factory Chala Rahe The Naxal, Bhari Matra Me Hathiyar Hue Baramad Padhein Poori Khabar

Duniya Ke Sabase Bade Stadium Ka 24 February Ko Rashtrapati Karenge Udghaatan

Amritsar, Punjab Ne Shuru Ki Tree Ambulance Aur Hospital Seva, Aaiye Vistaar Se Jaante Hain Kya Hai Ye

Yogi Sarkar Ne Pesh Kiya Budget 2021 , Aaiye Jaante Hain Budget Ki Kuch Khaas Ghoshnaayein

Google

Gujarat Election Me Sabhi 6 Mahanagar Palika Me 576 Seeton Me Se BJP Ko 401 Aur Congress Ko 50 Seetein Mili

Gujarat Election Me Sabhi 6 Mahanagar Palika Me 576 Seeton Me Se BJP Ko 401 Aur Congress Ko 50 Seetein Mili, gujarat chunav samachar hindi, gujarat election result hindi news

गुजरात में 6 महानगर पालिका चुनावों में काउंटिंग जारी है। 6 महानगर पालिका (मनपा) की कुल 576 सीटों पर 21 फरवरी को वोट डाले गए थे। सभी 6 मनपा यानी अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जामनगर और भावनगर में भाजपा को बहुमत मिल गया है। भाजपा ने 401 और कांग्रेस 50 सीटें जीत ली हैं। Gujarat Election Me Sabhi

ओवैसी की पार्टी के 3 उम्मीदवार हुए पीछे

असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने भी पहली बार अहमदाबाद के 6 वार्डों में प्रत्याशी उतारे थे। शुरुआती रुझानों में 3 सीटों पर AIMIM के उम्मीदवार आगे थे। अब पीछे हो गए हैं। Gujarat Election Me Sabhi

गुजरात में 6 महानगरों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में वोटिंग हुई थी। अहमदाबाद की नारायणपुरा सीट पर महिला उम्मीदवार बिंद्रा सूरती के सामने कोई उम्मीदवार न होने की वजह से भाजपा यह सीट चुनाव पूरे होने से पहले ही जीत चुकी है।

भाजपा और कांग्रेस ने इस चुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ज्यादा अहमियत दी है। गृहमंत्री अमित शाह भी अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अलावा केंद्रीय मंत्रियों ने भी चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी थी।

सूरत में कांग्रेस के तीसरे नंबर पर जाने की वजह

सूरत में 2015 के चुनाव की तुलना में इस बार कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। इसकी दो वजहें हैं। पहली- पाटीदार आरक्षण समिति (पास) ने कांग्रेस का विरोध किया था। दूसरी- आम आदमी पार्टी ने पाटीदार उम्मीदवारों को टिकट दिए और उसी क्षेत्र को केंद्र में रखकर प्रचार किया।

यही वजह रही कि आम आदमी पार्टी यहां कांग्रेस से भी आगे निकल गई। भाजपा ने भी पाटीदार क्षेत्रों में रोड शो किए थे, लेकिन इसके बावजूद उसका सभी 120 सीटें जीतने का टारगेट पूरा होना मुमकिन नहीं लग रहा। पिछली सूरत में भाजपा को 120 में से 80 और कांग्रेस को 36 सीटें मिली थीं। Gujarat Election Me Sabhi

6 नगर निगम में कुल 2,276 उम्मीदवार, सबसे ज्यादा भाजपा के

भाजपा- 577 उम्मीदवार
कांग्रेस- 566 उम्मीदवार
आप- 470 उम्मीदवार
राकांपा- 91 उम्मीदवार
अन्य पार्टियां- 353 उम्मीदवार
निर्दलीय- 228 उम्मीदवार

बीते वर्ष दिसंबर में ही पूरा हो गया था कार्यकाल
Gujarat Election Me Sabhi

गांधीनगर और जूनागढ़ को छोड़कर इन छह नगर निगमों का कार्यकाल पिछले साल दिसंबर में ही पूरा हो गया था, लेकिन कोरोना की वजह से चुनाव नहीं हो पाए थे। इस वजह से निगम सरकार को भंग कर दिया गया था। म्युनिसिपल कमिश्नर ही निगम को चला रहे थे। Gujarat Election Me Sabhi

यह भी पढ़ें

Munger Ke Jungle Me Avaidh Gun Factory Chala Rahe The Naxal, Bhari Matra Me Hathiyar Hue Baramad Padhein Poori Khabar

Duniya Ke Sabase Bade Stadium Ka 24 February Ko Rashtrapati Karenge Udghaatan

Amritsar, Punjab Ne Shuru Ki Tree Ambulance Aur Hospital Seva, Aaiye Vistaar Se Jaante Hain Kya Hai Ye

Yogi Sarkar Ne Pesh Kiya Budget 2021 , Aaiye Jaante Hain Budget Ki Kuch Khaas Ghoshnaayein

Google

Govardhan Parvat Bacha Ke Rakhiye, Kahi Sarkar Ise Bhi Na Bech De- Priyanka Gandhi

Govardhan Parvat Bacha Ke Rakhiye, Kahi Sarkar Ise Bhi Na Bech De- Priyanka Gandhi, priyanka gandhi in kisan panchayat, govardhan parvat samachar in hindi , priyanka gandhi farmer protest latest samachar in hindi

कांग्रेस ने मंगलवार के दिन मथुरा में किसान महापंचायत की। इस महापंचायत में पहुंची पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को खूब निशाने पर लिया। प्रियंका नोली मोदी सरकार का विवेक बिलकुल मर चुका है। भगवान श्रीकृष्ण इनका अहंकार अवश्य तोड़ेंगे। बृजवासियों के बीच प्रियंका ने कहा कि आप गोवर्धन पर्वत को बचाकर रखिएगा, कहीं कल को सरकार इसे भी न बेच दे।

किसानों के लिए रखा मौन
Govardhan Parvat Bacha Ke

प्मप्रियंका ने हापंचायत में अपनी बात शुरू करने से पहले बांके बिहारी का जयकारा लगाया। सभा के दौरान कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान जिन भी किसानो की जान गयी है उन किसानो के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इसके बाद प्रियंका बोली कि सरकार ने किसानों से कई वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। किसानो को गन्ने का बकाया पेमेंट नहीं किया। प्रधानमंत्री ने अपने लिए 2 विमान खरीद लिए , लेकिन किसानों का भुगतान न हो सका।

भविष्य में MSP पूरी तरह हो जाएगी बंद

प्रियंका बोली कि सरकार ने तो अपने पूंजीपति मित्रों को जमाखोरी का लाइसेंस दे दिया है। अब वे जमाखोरी करेंगे और आने वाले वक्त में MSP तो पूरी ही तरह से बंद हो जाएगी। ये प्रधानमंत्री अहंकारी ही नहीं हैं बल्कि कायर भी हैं। प्रियंका बोली संसद में राहुल गांधी ने मृत किसानो के लिए 2 मिनट का मौन रखने के लिए समय मांगा तो एक भी भाजपा सांसद खड़ा नहीं हो पाया। इनमें अहंकार भरा हुआ है। Govardhan Parvat Bacha Ke

रद्द होंगे काले कानून

कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका गांधी बोली की भाजपा सरकार ने अब तक सिर्फ अपने करोड़पति मित्रों को ही मज़बूत किया है। हम तो ये कहना चाहते हैं कि जब तक ये काले कानून वापस नहीं लिए जायेंगे ,तब तक हम लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार आई तो हम इन काले कानूनों को ज़रूर वापस लेंगे। Govardhan Parvat Bacha Ke

सामने पहुंची रेप पीड़िता

कॉग्रेस अध्यक्ष प्रियंका गांधी के भाषण के दौरान , एक युवती मंच के सामने आ पहुंची। प्रियंका ने उसे देखकर अपना भाषण बंद कर दिया और उसे अपने पास बुलाया। रेप पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि वह राजस्थान के भरतपुर के एक गांव से यहाँ आए हैं। कुछ लोगों ने उनकी बेटी से पिछले साल 26 अप्रैल को दुष्कर्म किया था, लेकिन उनकी कोई सुनवाई ही नहीं हुई। राजस्थान में कांग्रेस की ही सरकार है, इसी कारण वह प्रियंका गांधी से अपनी बात कहने आए हैं। प्रियंका ने पहले उनकी बात को सुना और फिर उनकी बात सुनने के बाद भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि इस लड़की ने बहुत हिम्मत दिखाई है, उसकी हर तरह से मदद करेंगे।

बांके बिहारी के किए दर्शन
Govardhan Parvat Bacha Ke

किसान महापंचायत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका गांधी वृंदावन भी गईं और बांके बिहारी के दर्शन भी किए। प्रियंका 4 बजे के करीब मंदिर पहुंचीं। उन्होंने करीब 25 मिनट तक देहरी पूजन भी की। सेवायत गोपी गोस्वामी ने पूजा कराई। आपको बता दें की प्रियंका गाँधी ने विज़िटर रजिस्टर में लिखा कि आपकी प्रार्थना से देश का और जनता का सबका मंगल हो।

दर्शन के बाद वो बोलीं कि सरकार का, नेताओं का, प्रधानमंत्री मोदी जी का कर्तव्य है कि वे जनता की आवाज सुनें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें।प्रियंका गाँधी बोली की किसानों के लिए अपशब्द कहना, उन्हें आतंकवादी कहना, देशद्रोही कहना बहुत ही बड़ा पाप है।

आपको बता दें की 9 फरवरी को सहारनपुर से यूपी में किसान महापंचायतों की शुरुआत करने के बाद प्रियंका गाँधी ने सहारनपुर के शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा भी की थी। यहां से वे एक दरगाह पर भी गई थीं। हाल में उन्होंने मौनी अमावस्या पर बेटी मिराया के साथ प्रयागराज पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई थी। Govardhan Parvat Bacha Ke

यह भी पढ़ें

Munger Ke Jungle Me Avaidh Gun Factory Chala Rahe The Naxal, Bhari Matra Me Hathiyar Hue Baramad Padhein Poori Khabar

Duniya Ke Sabase Bade Stadium Ka 24 February Ko Rashtrapati Karenge Udghaatan

Amritsar, Punjab Ne Shuru Ki Tree Ambulance Aur Hospital Seva, Aaiye Vistaar Se Jaante Hain Kya Hai Ye

Yogi Sarkar Ne Pesh Kiya Budget 2021 , Aaiye Jaante Hain Budget Ki Kuch Khaas Ghoshnaayein

Google

Disha Ko Sashart Zamaanat, Whatsapp Group Banana Ya Tool Edit Karna Jurm Nahi-Patiyala House Court

Disha Ko Sashart Zamaanat, Whatsapp Group Banana Ya Tool Edit Karna Jurm Nahi-Patiyala House Court, disha ravi zamaanat news hindi,disha ko mili zamanat, disha ravi farmer protest samachar hindi

किसान आंदोलन से जुड़े टूलकिट मामले में क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को जमानत मिल गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को दिशा को एक लाख के बॉन्ड पर सशर्त जमानत दे दी। इस तरह दिशा 9 दिन बाद जेल से बाहर निकल सकती हैं।

कोर्ट ने कहा कि वॉट्सऐप ग्रुप बनाना या टूलकिट को एडिट करना कोई अपराध नहीं है। जांच एजेंसियों को सिर्फ अंदाजे के आधार पर लोगों की आजादी पर पाबंदी लगाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। Disha Ko Sashart Zamaanat

दिशा के खिलाफ सुबूत नही

कोर्ट ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि दिशा और प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के बीच कोई लिंक है। इसका भी कोई रिकॉर्ड नहीं है, जिससे साबित हो सके कि दिशा अलगाववादी विचारधारा का समर्थन करती है।

कोर्ट ने कहा कि जमानत के दौरान भी दिशा को जांच में सहयोग करना होगा। उन्हें जब भी समन किया जाएगा, जांच के लिए हाजिर होना होगा। बिना कोर्ट की इजाजत के दिशा देश छोड़कर नहीं जा सकेंगी। उधर, मामले में सह-आरोपी शांतनु मुलुक ने भी कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। इस पर बुधवार को सुनवाई हो सकती है।

मांगे गए थे सुबूत
Disha Ko Sashart Zamaanat

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा था कि आपके पास क्या सबूत है कि टूलकिट और 26 जनवरी को हुई हिंसा में कोई कनेक्शन है? इस पर दिल्ली पुलिस ने बताया था कि अभी जांच चल रही है। हमें इनकी तलाश करनी है। Disha Ko Sashart Zamaanat

पुलिस ने कोर्ट से कहा था कि भारत को बदनाम करने की ग्लोबल साजिश में दिशा भी शामिल है। इसके जरिए किसान आंदोलन की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। दिशा ने न सिर्फ टूलकिट बनाई और शेयर की, बल्कि वह खालिस्तान की वकालत करने वाले के संपर्क में भी थी। हालांकि, दिशा के वकील ने इन आरोपों को निराधार बताया था। Disha Ko Sashart Zamaanat

रिमांड का आखिरी दिन

दिशा रवि की पुलिस रिमांड सोमवार को ही खत्म हो गई थी। जिसके बाद चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने एक दिन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी थी। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से 5 दिन की रिमांड मांगी थी। आज ये रिमांड भी खत्म हो जाएगी। इसलिए आज (मंगलवार) पुलिस ने इस मामले में सह-आरोपी निकिता जैकब और शांतनु मुलुक के सामने दिशा रवि को बैठाकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि दिशा ने मामले में सारे आरोप शांतनु और निकिता पर डाल दिए थे, इसलिए आमने-सामने बैठाकर पूछताछ जरूरी थी।

14 फरवरी को हुई थीं गिरफ्तार
Disha Ko Sashart Zamaanat

दिल्ली पुलिस ने 14 फरवरी को दिशा को अरेस्ट किया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैम्पेन शुरू करने वालों में शामिल दिशा ने टूलकिट का गूगल डॉक बनाकर उसे सर्कुलेट किया। इसके लिए उन्होंने वॉट्सऐप ग्रुप बनाया था। वे इस टूलकिट की ड्राफ्टिंग में भी शामिल थीं और उन्होंने ही ग्रेटा थनबर्ग से टूलकिट शेयर की थी। Disha Ko Sashart Zamaanat

यह भी पढ़ें

Munger Ke Jungle Me Avaidh Gun Factory Chala Rahe The Naxal, Bhari Matra Me Hathiyar Hue Baramad Padhein Poori Khabar

Duniya Ke Sabase Bade Stadium Ka 24 February Ko Rashtrapati Karenge Udghaatan

Amritsar, Punjab Ne Shuru Ki Tree Ambulance Aur Hospital Seva, Aaiye Vistaar Se Jaante Hain Kya Hai Ye

Yogi Sarkar Ne Pesh Kiya Budget 2021 , Aaiye Jaante Hain Budget Ki Kuch Khaas Ghoshnaayein

Google

Dilli Hinsa Ka Aaropi Lakkha Mehraj Ki Rally Me Hua Shaamil Phir Faraar, Padhein Kya Hai Poori Khabar

Dilli Hinsa Ka Aaropi Lakkha Mehraj Ki Rally Me Hua Shaamil Phir Faraar, lakha mehraj rally news in hindi,hindi samachar lakkha ,farmer protest news in hindi, farmer protest lakha sidhana in rally

देश की राजधानी में 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा का मोस्ट वांटेड आरोपी लक्खा सिधाना मंगलवार के दिन पंजाब के मेहराज में आयोजित किसानों की रैली में शामिल हुआ। बठिंडा जिले का मेहराज मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (बादल) का पैतृक गांव है। लक्खा सिधाना भी इसी इलाके का रहने वाला है।आपको बता दें की इससे पहले लक्खा ने दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया पर खुली चुनौती दी थी। लक्खा ने कहा था कि वह 23 फरवरी को बठिंडा के मेहराज में रोष रैली में शामिल होगा। दिल्ली पुलिस में दम है, तो उसे गिरफ्तार करके दिखाए। Dilli Hinsa Ka Aaropi

और इधर , हिंसा मामले के अन्य आरोपी दीप सिद्धू को तीस हजारी कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सिद्धू की सात दिन की पुलिस रिमांड मंगलवार को खत्म हो रही है। 

दिल्ली पुलिस को सहयोग करेंगे
Dilli Hinsa Ka Aaropi

दो दिन पहले ही बठिंडा के SSP भूपिंदर जीत सिंह विर्क ने कहा था कि लक्खा सिधाना पर बठिंडा में कोई केस नहीं है, लेकिन यदि दिल्ली पुलिस कार्रवाई करती है तो हम उनका पूरा सहयोग करेंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।आपको बता दें की पंजाब में लक्खा के खिलाफ 20 आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें वो बरी भी हो चुका है। Dilli Hinsa Ka Aaropi

लक्खा समेत पांच उपद्रवियों को तलाश रही दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने लाल किला हिंसा मामले में पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू, गुरजोत सिंह, जुगराज सिंह व गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख रुपए और, बूटा सिंह जगबीर सिंह, सुखदेव सिंह व इकबाल सिंह पर 50-50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। दीप सिद्धू, इकबाल सिंह व सुखदेव सिंह को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। पांच अन्य उपद्रवियों की तलाश अभी भी जारी है। इनमें लक्खा सिधाना भी शामिल है।

दो आरोपी जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार
Dilli Hinsa Ka Aaropi

आपको बता दें की दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 26 जनवरी के दिन लाल किला हिंसा मामले के 2 मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया । दिल्ली पुलिस के मुताबिक इनमे से एक नाम मोहिंदर खालसा और दुसरे का नाम मनदीप सिंह है। दोनों जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। पुलिस इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।आपको बता दें की इनमें से मोहिंदर सिंह यूनाइटेड किसान फ्रंट जम्मू-कश्मीर का अध्यक्ष भी है।

भाजपा नेता ने दावा किया कांग्रेस के कार्यक्रम में पाकिस्तानी झंडा लहराया गया

मुंबई BJP के प्रवक्ता सुरेश नाखुआ का आरोप है कि ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ (IOC) के अधिकारियों ने जर्मनी में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन में पाकिस्तान का झंडा लहराया। हालांकि, IOC ने सोमवार को बयान जारी कर इन आरोपों से साफ़ इनकार किया है। Dilli Hinsa Ka Aaropi

आपको बता दें की सुरेश नाखुआ ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है कि राहुल गांधी की कांग्रेस पाकिस्तान के हाथों में है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अधिकारियों ने जर्मनी में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान का झंडा लहराया। नीले रंग (कपड़े में) में चरण कुमार हैं जो पाकिस्तान का झंडा पकड़े हैं। लाल रंग (कपड़े में) में राज शर्मा हैं जो IOC जर्मनी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने ट्वीट में कुछ लोगों की तस्वीर भी शेयर की है।

IOC जर्मनी ने क्या कहा
Dilli Hinsa Ka Aaropi

हालांकि, IOC जर्मनी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नाम से जारी बयान में कहा गया है कि IOC जर्मनी ने किसी तरह का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया है। वहीं, नाखुआ की शेयर की गई तस्वीरों पर उन्होंने बताया, राज शर्मा IOC जर्मनी में कार्यकर्ता हैं। शर्मा की उम्र 65 साल है, जबकि नाखुआ ने किसी जवान व्यक्ति की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में ना ही हमारे कोई सदस्य दिख रहे हैं और पाकिस्तानी झंडा लहरा रहे लोगों से भी हमारा कोई संबंध नहीं है। Dilli Hinsa Ka Aaropi

यह भी पढ़ें

Munger Ke Jungle Me Avaidh Gun Factory Chala Rahe The Naxal, Bhari Matra Me Hathiyar Hue Baramad Padhein Poori Khabar

Duniya Ke Sabase Bade Stadium Ka 24 February Ko Rashtrapati Karenge Udghaatan

Amritsar, Punjab Ne Shuru Ki Tree Ambulance Aur Hospital Seva, Aaiye Vistaar Se Jaante Hain Kya Hai Ye

Yogi Sarkar Ne Pesh Kiya Budget 2021 , Aaiye Jaante Hain Budget Ki Kuch Khaas Ghoshnaayein

Google

Munger Ke Jungle Me Avaidh Gun Factory Chala Rahe The Naxal, Bhari Matra Me Hathiyar Hue Baramad Padhein Poori Khabar

Munger Ke Jungle Me Avaidh Gun Factory Chala Rahe The Naxal, Munger jungle gun factory news in hindi, gun factory samachar hindi, bihar gun factory samachar hindi

मुंगेर के जंगल में चल रहे अवैध गन फैक्टरी का बिहार पुलिस एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। इसे माओवादी चला रहे थे। एसटीएफ ने यहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस के धावे की भनक लगने से इसे चलाने वाले नक्सली मौके से भाग निकले।

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक एमएस ढिल्लन के अनुसार इस मिनी गन फैक्टरी पर कार्रवाई में बिहार स्पेशल टॉस्क फोर्स व स्थानीय पुलिस ने मिलकर धावा बोला। यहां फैक्टरी शामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के जंगल में ऋषिकुंड भेलवा में एक पहाड़ी पर चल रही थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

कितने हथियार हुए बरामद 

13 पिस्तौल, 28 मैगजीन, आठ कारतूस व दो सेल फोन बरामद
एसटीएफ ने मौके से 13 पिस्तौल, 17 आधी बनी हुई पिस्तौल,28 मैगजीन, आठ कारतूस, दो सेलफोन, सात बैरल, 18 बेस मशीन के अलावा ड्रिलिंग मशीन व हथियार बनाने के काम आने वाला अन्य सामान बरामद किया है। 

बने हुए हथियार लेकर भाग निकले माओवादी
एसटीएफ के अनुसार कई संदिग्ध माओवादी गन फैक्टरी पर छापे की भनक लगने के बाद मौके से भाग निकले। वे अपने साथ यहां बनाए गए कुछ हथियार भी ले उड़े हैं, हालांकि हथियार बनाने में शामिल एक आरोपी अखिलेश सिंह उर्फ कारू सिंह हाथ आ गया। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें
Munger Ke Jungle

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Duniya Ke Sabase Bade Stadium Ka 24 February Ko Rashtrapati Karenge Udghaatan

Duniya Ke Sabase Bade Stadium Ka 24 February Ko Rashtrapati Karenge Udghaatan, Gujarat Stadium News in hindi, gujarat stadium samachar in hindi, stadium ka udghaatan rashtrapati news in hindi

भारत बनाम इंग्लैंड की मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला डे-नाइट टेस्ट के रूप में पिंक बॉल से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से खेला जाएगा। इस नए स्टेडियम का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया जाएगा। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

फिलहाल दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है। शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई में खेले गए थे। पहला मैच इंग्लैंड ने 227 रन तो दूसरा टेस्ट मेजबान भारत ने 317 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीता था। यह टीम इंडिया की रनों के लिहाज से इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत थी।

क्या है स्टेडियम का छेत्रफल और इसकी खासियत

दरअसल, यह स्टेडियम 63 एकड़ में फैला है। इस स्टेडियम में 1,10,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है, जो मेलबर्न क्रिकेट मैदान से भी अधिक है। जीसीए स्टेडियम में होने वाले अगले दो टेस्ट मैचों के लिए करीब 55,000 टिकटों को बेचने के लिए रखा गया। Duniya Ke Sabase Bade

हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नाकआउट दौर भी मोटेरा में ही आयोजित किए गए थे। बता दें कि इस ग्राउंड पर 2014 के बाद पहला मैच खेला जाएगा, जो डे-नाइट होगा। बता दें कि मोटेरा स्टेडियम में व्यापक पुर्ननिर्माण का काम किया गया जो तब शुरू हुआ था जब मौजूदा बीसीसीआई सचिव जय शाह राज्य क्रिकेट इकाई के अध्यक्ष थे।

आइये जानते हैं स्टेडियम की कुछ ख़ास बातें
Duniya Ke Sabase Bade

स्टेडियम में 76 वातानुकूलित कॉरपोरेट बॉक्स हैं।
मोटेरा स्टेडियम 63 एकड़ में फैला हुआ है।
स्टेडियम में कुल 11 पिच तैयार की गई हैं।
स्टेडियम में लाल और काली मिट्टी से बनी अलग-अलग पिच
खिलाड़ियों के लिए खास ड्रेसिंग रूम तैयार किए गए हैं, जिसमें जिम भी है।
एकसाथ चार ड्रेसिंग रूम वाला ये दुनिया का पहला स्टेडियम है।
इनडोर और आउटडोर प्रैक्टिस का भी इंतजाम है।
स्टेडियम में एलईडी फ्लडलाइट लगाई गई है।

यह भी पढ़ें
Duniya Ke Sabase Bade

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Amritsar, Punjab Ne Shuru Ki Tree Ambulance Aur Hospital Seva, Aaiye Vistaar Se Jaante Hain Kya Hai Ye

Amritsar, Punjab Ne Shuru Ki Tree Ambulance Aur Hospital,tree ambulance samachar hindi,tree ambulance in punjab news in hindi, tree ambulance news samachar in hindi, tree hospital and ambulancase khabar news hindi

क्या आपने कभी पेड़ पौधों के लिए एम्बुलेंस और हॉस्पिटल होने की बात सुनी है ?
कभी पेड़ पौधों का इलाज हॉस्पिटल में होते हुए देखा है ?
या कभी किसी पेड़ पौधे को एम्बुलेंस की सेवा मिली हो ?

मनुष्यों और जानवरों के लिए हॉस्पिटल का नाम तो आपने कई बार सुना होगा परन्तु आज हम आपको एक ऐसे विषय से परिचित कराएंगे जिसे सुनकर आप थोड़ा अशर्यचकित हो जाएंगे और इस विषय से जुडी हर जानकारी आपके साथ साझा करेंगे।

आज के समय में जहाँ जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण हमारी रोज की और एक गंभीर समस्या बन चुकी है। और जिस वजह से लोगो को कई तरह की बीमारियों और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मौसम में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जैसे की बे मौसम बरसात का होना ,अधिक गर्मी या फिर ठंढ के मौसम में भी ठंढ का ना होना। Amritsar Punjab Ne Shuru 

बदलती जलवायु और ग्लोबल वार्मिंग ने वातावरण को पूरी तरह से बदल कर रख दिया जिसके बचाव और बदलाव के लिए ही हमारे देश की कुछ जगहों पर एक अनोखी पहल की गयी है। जिससे वातावरण और नष्ट हो रहे पेड़ पौधों दोनों के बचाव का प्रयास किया जाएगा।

पेड़ पौधों के लिए एम्बुलेंस एंड हॉस्पिटल की सेवा की शुरुआत

जी हाँ देश की कई जगहों जैसे चेन्नई , पंजाब , दिल्ली और जयपुर में ये सेवा चालू की गयी है। जिनमे से पंजाब विश्व का सबसे पहला ट्रीएम्बुलेंस एंड हॉस्पिटल सेवा शुरू करने वाला सबसे पहला प्रदेश है। पंजाब के अमृतसर में यह सेवा मजीठा रोड के रहने वाले आईआरएस अधिकारी रोहित मेहरा ने की है। Amritsar Punjab Ne Shuru 

क्या है ट्री एम्बुलेंस एंड हॉस्पिटल

यह एक ऐसी व्यवस्था है , जिसमे पौधों के देखरेख के लिए एम्बुलेंस एंड हॉस्पिटल चलाने की शुरुआत की गयी है। ‘ट्री-एम्बुलेंस’ का उद्देश्य पेड़ों को प्रथम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना, पौधरोपण में सहायता देना, पेड़ों को एक जगह से हटाकर दूसरे जगह लगाने में सहायता देना और सीड बॉल वितरण करना है। वहीँ हॉस्पिटल में बेकार हो गए पेड़ पौधों को फिर से उगने लायक बनाना और रेप्लेंटेशन का काम किया जायेगा।

यह सेवा लोगो को घर बैठे ही उपलब्ध कराई जाएगी ,जिसमेंअगर किसी के घर में पेड़ पौधों से सम्बंधित कोई भी समस्या है उसे दूर किया जाएगा। इसके लिए लोगों को सिर्फ उस क्षेत्र के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या की जानकारी देनी होगी , जिसके बाद ट्री एम्बुलेंस एंड हॉस्पिटल के कर्मचारी उनके घर जाकर ही उस समस्या का निवारण करेंगे। Amritsar Punjab Ne Shuru 

किस प्रकार की सेवा देंगे ट्री हॉस्पिटल और एम्बुलेंस

अभी हम आपको बताएंगे की ये ट्री एम्बुलेंस और हॉस्पिटल किस प्रकार की सेवा प्रदान कराएंगे आपने देखा होगा की ,कई लोगों के घरों में पीपल का पौधा निकल आता है, अगर उसे हटाना है तो उसे बिना खराब किए रिप्लांट किया जाएगा. इसके अलावा कई पेड़ों में फल नहीं आते तो उसका भी समाधान करने की कोशिश की जाएगी. कई पेड़ों में दीमक लग जाती है या इंसानों की ओर से उनमें कील ठोक दिए जाते हैं साथ ही और भी कई तरह की दिक्कतों का हल इस ट्री एम्बुलेंस एंड हॉस्पिटल की सेवा से निकाला जायेगा। Amritsar Punjab Ne Shuru 

कैसे कर सकते हैं सम्पर्क
Amritsar Punjab Ne Shuru

अगर आपको ट्री एम्बुलेंस एंड हॉस्पिटल से संपर्क करना है तो आपको सिर्फ अपने क्षेत्र के अनुसार दिए गए ट्री एम्बुलेंस एंड हॉस्पिटल के टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा और उन्हें अपनी समस्या बतानी होगी ,जिसके बाद उनकी टीम आपके घर आकर ही आपकी समस्या का हल निकाल देगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पंजाब के अमृतसर में यह सेवा पूरी तरह से फ्री है और इसके लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जा रहा है। Amritsar Punjab Ne Shuru 

क्योंकि उनका मानना है कि यह काम हम अपने वातावरण को सुरक्षित करने के लिए कर रहे है ना कि पैसे कमाने के लिए।
ऐसे हमारा यही मानना हैकि यह एक सराहनीय कदम है और देश के हर प्रदेश ,जिले ,शहरों में इस तरह की सेवाओं कि शुरुआत होनी चाहिए। जिससे इस धरती पर नष्ट हो रहे पेड़ पौधों को बचाया जा सके और प्रदूषित हो रहे वातावरण को स्वच्छ किया जा सके।

यह भी पढ़ें
Amritsar Punjab Ne Shuru

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Yogi Sarkar Ne Pesh Kiya Budget 2021 , Aaiye Jaante Hain Budget Ki Kuch Khaas Ghoshnaayein

Yogi Sarkar Ne Pesh Kiya Budget 2021 , Budget 2021 samachar hindi, budget 2021 news in hindi, kya hai budget 2021 , uttar pradesh budget 2021 hindi samachar,up badget budget news hindi   

आज के दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश का का बजट पेश किया ,इस बजट को राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया है , वित्त मंत्री ने बजट पेश करने के लिए घर से निकलने से पहले पूजा पाठ की वित्त मंत्री ने बजट को पेश करने से पहले कहा महामारी की चुनौतियों को देखते हुए प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व की सराहना होना स्वभाविक है लॉकडाउन में 20 लाख श्रमिकों को आर्थिक मदद प्रदान की गई थी

महामारी से निपटने के लिए 11 टीमों का गठन किया गया 10 लाख 35 हज़ार नए राशन कार्ड बनाए गए तो वही कोटा से छात्रों को सुरक्षित निकाला गया आगे उन्होंने कहा किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य लेकर सरकार चल रही है और इसके साथ ही सड़क हादसे में मरने वाले किसानों को 5 लाख की आर्थिक मदद प्रदान की गई वही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना भी शुरू हुई है महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं योगी सरकार का यह पांचवां बजट है। Yogi Sarkar Ne Pesh

और भी कई बड़ी घोषड़ाऐं की गयी
Yogi Sarkar Ne Pesh

सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट वित्त मंत्री ने किसानों को साधने के लिए कई ऐलान किए तो वही मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाने का ऐलान भी किया गया और ग्रामीण क्षेत्रों में ओपन जिम सामूहिक विवाह योजना का विस्तार और मुख्यमंत्री समक्ष सुपोषण योजना लाने की तैयारी शुरू हो गई है महामारी को देखते हुए टीकाकरण के लिए 50 करोड का बजट तो वही श्री राम की नगरी अयोध्या के लिए 140 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है

बजट में 10 बड़े ऐलान किए गए हैं राज्य सरकार ने बजट में औद्योगिक विकास और अवस्थापना के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं जिसमें पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए 1107 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के लिए 860 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है ।

गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए 7200 करोड़ और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए 1492 करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान किया गया है। बजट में किसानों के लिए कई घोषणाएं की गई हैं योगी सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना संचालित की जाएगी। Yogi Sarkar Ne Pesh

इस योजना के लिए 100 करोड रुपए प्रस्तावित किए गए हैं। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 600 करोड़ रुपए बजट की व्यवस्था की गई है । किसानों को मुफ्त पानी की सुविधा देने के लिए 700 करोड रुपए रियायती दरों पर किसानों को फसल ऋण उपलब्ध कराने के लिए 400 करोड रुपए और प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्पादन महाअभियान के लिए 15,000 सोलर पंप की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बजट में अयोध्या सम्बंधित घोषणाएँ भी शामिल
Yogi Sarkar Ne Pesh

अयोध्या धाम का पहुंचने के लिए मार्ग के लिए 300 करोड़ की व्यवस्था बजट में अयोध्या से संबंधित कई और घोषणाएं की गई हैं गरीब कलाकारों को ₹2000 प्रति माह पेंशन सरकार द्वारा दी जाएगी। उच्च शिक्षा क्षेत्र में भी कई बड़े ऐलान किए गए हैं जिसमें 26 दिनों में मॉडल राजकीय महाविद्यालयों के लिए 200 करोड़ की व्यवस्था Yogi Sarkar Ne Pesh

लखनऊ में बनने वाले जनजातीय संग्रहालय के लिए 8 करोड रुपए छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए राज गौरव पुरस्कार और हर मंडल में एक राज्य विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की गई है मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत सामान्य महिला एवं आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों को ₹10,00,000 तक ब्याज रहित ऋण तथा सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को 4% वार्षिक ब्याज पर बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई गई है।

प्रदेश में एक जिला एक उत्पाद योजना के लिए 250 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए 100 करोड रुपए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पारंपरिक कारीगरों के लिए विश्वकर्मा श्रम योजना के लिए ₹30 करोड़ बजट में व्यवस्था की गई है।
कानपुर मेट्रो रेल परियोजना में तेजी से काम किए जाने के लिए 11, 076 करोड़ की जरूरत है बजट में परियोजना हेतु 597 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं Yogi Sarkar Ne Pesh

ऐरपोस्ट भी शामिल रहा बजट में

आपको बता दें की अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए 101 करोड़ का बजट जेवर एयरपोर्ट के लिए दो हजार करोड़ चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट से 2021 में हवाई सेवा का संचालन शुरू होगा गोवंश संरक्षण के लिए चलाई जा रही योजना के तहत अलग-अलग जगह पर घोषाल आएं बनाए जाएंगे और आश्रय स्थल की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।

बजट घोषणा में युवा और छात्रों का भी ज़िक्र रहा
Yogi Sarkar Ne Pesh

बजट 2021- 2022 में छात्रों के लिए 19 जनपदों में कुल 40 छात्र आवास बनाए जाएंगे जिसमें किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी और अधिवक्ताओं के लिए चेंबर भी बनाए जाएंगे बजट पेश करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा भारत के नए उत्तर प्रदेश का बजट है यह बजट इस बजट में सबका साथ ,सबका विकास और सबका विश्वास की भावना को निहित किया गया है यह विकासोन्मुख और लोक कल्याणकारी बजट है यह बजट हर गांव को सड़क हर खेत को पानी

हर हाथ को काम देने वाला है इससे प्रदेश के सभी वर्गों का उत्थान होगा यह बचत प्रदेश के विकास की संभावनाओं को नई उड़ान देगा और इस बजट में युवा और किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है इस बजट में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए अभ्युदय कोचिंग योजना की शुरुआत की गई है Yogi Sarkar Ne Pesh

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री बोले कि महिला सामर्थ्य नाम से नई योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने 40 लाख प्रवासियों को उनके घर वापस पहुंचाया। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि कोटा में फंसे हुए 12 हजार छात्रों को वापस लेकर भी आए। प्रयागराज से भी प्रतियोगी छात्रों को उनके घर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं की शिक्षा,रोजगार , कौशल संवर्धन, के साथ-साथ प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधाओं और त्वरित न्याय उपलब्ध करना ही हमारी प्राथमिकता है।

आइये जानते हैं UP बजट 2021 -2022 की महत्वपूर्ण वा बी बड़ी घोषणाएं

1 }अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए 101 करोड़,
2} ज़ेवर एयरपोर्ट के लिए 2 हज़ार करोड़ रुपये ,चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट 2021 में सक्रिय हो जाएगा।
3} आरोग्य जल योजना के लिए 22 करोड़,
4} स्वच्छता के लिए 2 हज़ार 31 करोड़ रुपए की व्यवस्था
5} जलजीवन मिशन के लिए 15 हज़ार करोड़ की व्यवस्था है।
6} मजदूरों को घंटे के हिसाब पेमेंट
7} पीजीआई में नई लैब की स्थापना की जाएगी। 9 मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। इसके लिए 1950 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तवित है।
8} वाराणसी में गोकुलधाम की स्थापना होगी। सभी मंडलों में अटल आवासीय स्कूल खोले जाएंगे।
9} मजदूरों को घंटे के हिसाब पेमेंट दिया जाएगा ।
10} किसानों को सस्ता लोन के लिए 400 करोड़,
11} बेसहारा पशुओं के लिए लाया गया बजट।
12} 2021-2022 का कुल बजट 5 लाख 50 हज़ार 270 करोड़ का है । 2020-21 में बजट 5.12 लाख करोड़ रुपये का था ।
13} वस्त्रोद्योग सेक्टर में 25 हज़ार को रोजगार देने का निर्णय लिया गया है।
14} पूर्वांचल क्षेत्र विकास को 300 करोड़ और बुंदेलखंड क्षेत्र विकास निधि के लिए 210 करोड़ दिया गया है।
15} विधायको को तोहफा इस बार नियमित निधि के अलावा भी 2000 करोड़ अतिरिक्त।

कैसा होगा बजट का असर ?
Yogi Sarkar Ne Pesh

अब देखना यह होगा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पारित किया गया बजट राज्य के लोगों के लिए कितना कल्याणकारी साबित होता है? क्या इस बजट से आम जनता को लाभ होगा? क्या बजट में पेश की गई यह सुविधाएं राज्य को निर्माण की दिशा की ओर बढ़ाएंगे और इस बजट से किसानों को लाभ मिलेगा? जिस प्रकार सरकार ने वादा किया है उस प्रकार से यह बजट आम जनता की परेशानियों को क्या कम कर सकेगा? Yogi Sarkar Ne Pesh

यह भी पढ़ें
Yogi Sarkar Ne Pesh

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Bangaal Me Petrol Ki Keemat Ghati, Pradesh Wasiyon Ko Thodi Rahat, Padhein Poori Khabar

Bangaal Me Petrol Ki Kemat Ghati, Pradesh Wasiyon Ko Thodi Rahat ,bangaal petrol rate hindi,petrol news hindi,west bengal samachar hindi, west bengal latest news in hindi,

बंगाल में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में पेट्रोल व डीजल के दाम में एक-एक रुपये की कटौती की है। यह रविवार आधी रात से लागू हो जाएगी। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व तृणमूल सरकार ने प्रदेशवासियों को यह मामूली ही सही पर राहत दी है। 

पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने रविवार को यह घोषणा की। उल्लेखनीय है कि देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे पूर्व मेघालय सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दाम में सात रुपये की छूट दी है। देश के कई राज्यों में तेल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंच गए हैं। Bangaal Me Petrol Ki

बढ़ती कीमतों पर जताया खेद

देश में महंगे तेल को लेकर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले दिनों खेद जताया था। उन्होंने कहा था कि तेल संपन्न देश तेल के उपभोग कर्ता देशों के हितों को नहीं देख रहे हैं। इससे पहले प्रधान ने राज्यभा में तेल कीमतें कम नहीं कर पाने को लेकर लाचारी जताई थी। 

राज्यसभा में भी उठाया गया था मुद्दा
Bangaal Me Petrol Ki

महंगे ईंधन का मामला राज्यसभा में भी उठा था। सपा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने पूछा कि, ‘सीता माता के देश नेपाल और रावण के देश श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल सस्ता है, तो राम के देश में सरकार दाम कब कम करेगी?’  इस पर प्रधान ने कहा था कि, ‘देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक अंतरराष्ट्रीय मूल्य प्रणाली के तहत नियंत्रित होती हैं। Bangaal Me Petrol Ki

पिछले 300 दिनों में करीब 60 दिन तेल की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। इन देशों से भारत की तुलना करना सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत और इन देशों में केरोसीन की कीमत में काफी अंतर है। बांग्लादेश और नेपाल में केरोसीन क्रमश: 57 से 59 रुपये प्रति लीटर है, लेकिन भारत में केरोसीन 32 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें
Bangaal Me Petrol Ki

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Phaansi Se Pehle CBI Jaanch Ki Demand, Mai Nirdosh Hoon-Shabnam, Kya Hai Poori Khabar

Phaansi Se Pehle CBI Jaanch Ki Demand, Mai Nirdosh Hoon-Shabnam, Shabnam case latest news hindi, shabnam phansi news in hindi,shabnam phansi samachar hindi

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के बावनखेड़ी में 14/15 अप्रैल 2008 में परिवार के सात सदस्यों को प्रेमी सलीम के साथ मिलकर मौत के घाट उतारने वाली शबनम ने रविवार को रामपुर जेल में अपने बेटे से मुलाकात की। 

रविवार को शबनम का बेटा लालन-पालन करने वालों के साथ अपनी मां से मिलने रामपुर की जेल पहुंचा था। दोपहर लगभग 12.10 बजे वह जेल से अंदर गया और लगभग 1.15 पर बाहर आया। लगभग एक घंटे तक मां-बेटे के बीच मुलाकात हुई।  Phaansi Se Pehle CBI

अपने बेटे को देखकर शबनम ने उसे गले लगा लिया और फूट-फूटकर रोई। उसने अपने बेटे को मन लगाकर पढ़ाई करने की नसीहत दी। लगभग एक घंटे के बाद शबनम का बेटा जेल से बाहर आया तो उसकी आंखों में आंसू थे। वह अपनी के साथ हुई मुलाकात करने के बाद कुछ बताना नहीं चाह रहा था।  

आपको बता दें कि शबनम अपने सात परिजनों की हत्या के आरोप में दोषी करार दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी फांसी की सजा सुनाई है। राज्यपाल और राष्ट्रपति के यहां से भी उसकी दया याचिका खारिज हो चुकी है। ऐसे में मथुरा जेल में उसको फांसी दिए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि अभी उसका डेथ वारंट जारी नहीं हुआ है।  Phaansi Se Pehle CBI

मै गुनेह्गार नही हूँ -शबनम 

शबनम के बेटे की परवरिश कर रहे उस्मान ने कहा कि आज मैंने पहली बार शबनम से पूछा कि तुम्हें जिस गुनाह की सजा मिलने वाली है  क्या वह गुनाह तुमने किया था। उन्होंने बताया कि शबनम ने उसने कहा कि मैंने ऐसा गुनाह नहीं किया है, यहां मुझे फंसाया गया है। उसने सीबीआई जांच की मांग की है।  Phaansi Se Pehle CBI

उस्मान ने कहा कि कोर्ट में भी वह पहले भी सीबीआई जांच की मांग करती रही है, लेकिन उसकी बात शायद सुनी ही नहीं गई। उस्मान ने कहा कि क्या सच है क्या नहीं, यह मैं तो नहीं बता सकता। अब शबनम को मीडिया से बात करने की इजाजत दी जाए। इस मामले की जांच कराई जाए सही से।

यह भी पढ़ें
Phaansi Se Pehle CBI


Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

 

Myanmar Me Golibaari Par Do Logon Ki Maut,Magar Ab Bhi Jaari Hai Pradarshan, Padhein Poori Khabar

Myanmar Me Golibaari Par Do Logon Ki Maut,Magar Ab Bhi Jaari Hai Pradarshan, myanamar takhtapalat news hindi, myamar latest news hindi, myanmar samachar hindi, myanamar protest news hindi

म्यांमार में तख्तापलट के बाद सत्ता पर काबिज सैन्य सरकार के दमनकारी रवैये के बावजूद प्रदर्शनकारियों का हौसला कम नहीं हो रहा है। देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, लेकिन रविवार को कई शहरों में प्रदर्शनकारी फिर इकट्ठा हो गए। इसी दौरान पुलिस की गोलीबारी में मारे गए एक युवक का अंतिम संस्कार भी किया गया।

युवती की भी हो चुकी है मौत
Myanmar Me Golibaari Par

आंग सान सू की की निर्वाचित सरकार के एक फरवरी को हुए तख्तापलट के बाद से म्यांमार की सड़कों पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों में हजारों लोग हिस्सा ले रहे हैं। इन प्रदर्शनों में म्या थ्वेट थ्वेट खिने मरने वाली पहली युवती हैं, जिसकी आधिकारिक पुष्टि हुई है। राजधानी ने पी ता में हुए प्रदर्शन के दौरान युवती को उसके 20वें जन्मदिन से दो दिन पहले नौ फरवरी को गोली लगी थी। युवती की शुक्रवार को मौत हो गई थी।

अंतिम यात्रा में जनसैलाब

जिस अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच उसके शव को रखा गया था, उसके बाहर करीब एक हजार लोग गाड़ियों और बाइक पर इकट्ठा हुए। हालांकि, अस्पताल में युवती के बुजर्ग रिश्तेदारों को भी प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई, जो यांगून से आए थे। जब उसका शव सौंपा गया तो अस्पताल से कब्रिस्तान तक गाड़ियों का लंबा काफिला शव के साथ था। 

म्यांमार के सबसे बड़े शहर यांगून में करीब 1000 प्रदर्शनकारियों ने सड़क के किनारे खड़े होकर मृत युवती के प्रति सम्मान व्यक्त किया। प्रदर्शनकारी मिन तेत नैंग ने कहा, “मैं मीडिया के जरिये तानाशाहों और उनके सहयोगियों से कहना चाहता हूं कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी हैं। नरसंहार बंद करो। घातक हथियारों का इस्तेमाल बंद करो।” Myanmar Me Golibaari Par 

दो गोदी कर्मचारियों को मारी गोली

मांडले में भी एक बड़े प्रदर्शन का आयोजन हुआ, जहां शनिवार को पुलिस ने एक गोदी इलाके में दो प्रदर्शनकारियों को गोली मार दी गई थी। यह घटना तब हुई थी जब सुरक्षाकर्मी कर्मचारियों पर एक नाव में सामान लादने के लिए दबाव बना रहे थे। ये कर्मी भी रेल कर्मियों व ट्रक चालकों तथा कई लोकसेवकों की तरह जुंटा के खिलाफ सविनय अवज्ञा अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।

यह गोलीबारी तब हुई जब आसपास रहने वाले लोग यदानाबोन गोदी पहुंचे और कर्मचारियों के प्रदर्शन में मदद की कोशिश की। एक किशोर प्रदर्शनकारी के सिर में गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति के सीने में गोली लगी और अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। Myanmar Me Golibaari Par 

प्रर्दशनकारियों पर गुलेल से हमला

कई अन्य लोगों के भी गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों के विवरण और मौके की तस्वीरों से संकेत मिलता है कि रबर की गोलियों, पानी की बौछारों और गुलेल का इस्तेमाल करने के अलावा सुरक्षा बलों ने गोली भी चलाई। इन मौतों के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया आई।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की निंदा
Myanmar Me Golibaari Par

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने ट्विटर पर कहा, “शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी निंदनीय है। हम लोकतंत्र को कुचलने और विरोध के सुरों को दबाने वालों के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ आगे की कार्रवाई पर विचार करेंगे।” Myanmar Me Golibaari Par 

यह भी पढ़ें
Phaansi Se Pehle CBI

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Koyla Taskari Me Mamta Ke Bhatije Abhishek Ki Patni Ko CBI Ne Bheja Saman, Padhein Kya Hai Maamla

Koyla Taskari Me Mamta Ke Bhatije Abhishek Ki Patni Ko CBI Ne Bheja Saman, banerji cbi saman smachar in hindi, abhishek ki wife cbi news in hindi, bengal samachar in hindi,bengal samachar hindi, bengal news hindi

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा बनर्जी को कोयला तस्करी के आरोपों के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रविवार को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। Koyla Taskari Me Mamta

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम कोलकाता में बनर्जी के घर पहुंची और उन्हें आज ही समन भी दिया। समन में लिखा गया है कि उन्हें 24 घंटों के अंदर-अंदर सीबीआई दफ्तर आना होगा।

किस मामले में भेजा सामान

सीबीआई (CBI Crime Bureau Of India) ने बनर्जी की पत्नी को एक नोटिस भी जारी किया है। इसमें उनसे कोयला घोटाला मामले में जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। उधर, बनर्जी ने एक ट्वीट में लिखा , ‘आज दोपहर के दो बजे सीबीआई ने मेरी पत्नी के नाम एक नोटिस भेजा।

हमें अपने कानून पर पूरा भरोसा है। हालांकि, अगर वो ये सोचते हैं कि इस तरह के क़दम उठाकर वो हमें परेशान कर सकते हैं, तो वो गलती कर रहे है। हम डरने वालों में से नहीं हैं।’ Koyla Taskari Me Mamta

जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार सीबीआई (CBI) अधिकारी कोलकाता में टीएमसी सांसद के आवास पर उनकी पत्नी को कोयला तस्करी मामले में नोटिस देने के लिए पहुंचे हैं। जानकरी है कि टीम दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद की पत्नी से पूछताछ भी करेगी।

चुनाव के समय ही क्यूँ उठाया गया ये क़दम

सूत्रों के अनुसार रूजीरा को कोयला तस्करी के मामले में चल रही जांच में शामिल होने के लिए कहा है। सीबीआई ऐसे समय पर बनर्जी के घर गयी है जब राज्य में कुछ महीनों बाद चुनाव होने हैं। Koyla Taskari Me Mamta

आरोप हैं, कि कोयला माफिया ने बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी के नेताओं को नियमित रूप से रिश्वत दी है। रिश्वत के पैसों को पार्टी के नेता विनय मिश्रा के जरिए प्रसारित भी किया गया था, जो इस मामले में जांच के दायरे में है और फिलहाल फरार भी है।

एजेंसी ने उसके खिलाफ गैर-जमानती भी वारंट जारी किया हुआ है। एजेंसी ने ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के कुनुस्तोरिया और कजोरिया कोयला क्षेत्रों से अवैध खनन और कोयले की चोरी की जांच के लिए पिछले साल नवंबर में मामला दर्ज किया था। Koyla Taskari Me Mamta

कोयला तस्करी के मामले में, सीबीआई ने दिसंबर में टीएमसी नेता विनय मिश्रा, व्यवसायी अमित सिंह और नीरज सिंह के आवासों को छापेमारी की थी। यह आरोप लगे हैं कि अवैध रूप से खनन किए गए कोयले, जिसकी बाजार में कीमत कई हजार करोड़ रुपये है, पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों में संचालित एक रैकेट द्वारा कई वर्षों में ब्लैक मार्केट में बेचा गया है, जहां ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कई खानों का संचालन करता है।

यह भी पढ़ें
Koyla Taskari Me Mamta

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

IPL 2021 Ki Neelami Hui Poori , Jaaniye Kaun Se Khiladi Kis Team Me Hain

IPL 2021 Ki Neelami Hui Poorir ,Ipl 2021 auction list,ipl 2021 players list news in hindi,ipl 2021 auctions in hindi,ipl 2021 auctions hindi news, ipl latest samchar hindi,ipl hindi samacha

दुनिया भर में सबसेव ज्यादा देखे जाने वाली लीग जल्द ही शुरू होने वाली है इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज हो चुका है सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ी भी नीलामी में खरीद लिए हैं आपको बता दें की आईपीएल जितना भारत में पसंद किया जाता है उतना ही विदेशों में यह देखा जाता है

इसका क्रेज बच्चे बच्चे के सर पर चढ़कर बोलता है कोरोना काल के चलते आईपीएल 2020 संयुक्त अरब अमीरात में कराया गया था लेकिन इस वर्ष आईपीएल के भारत में ही होने की संभावना अधिक है आठ टीमों ने आईपीएल के चौथे सीजन के लिए कमर कस ली है और फैंस बेसब्री से आईपीएल का इंतजार कर रहे हैं आईपीएल की 8ओं टीमों द्वारा जिसकी बोली लगाई जाती है

वह इकलौते महेंद्र सिंह धोनी है आईपीएल का आकर्षण भले ही महेंद्र सिंह धोनी हो लेकिन इसमें हर वर्ष कोई युवा खिलाड़ी उभर कर आता है और अपने जबरदस्त प्रदर्शन से अपने फैंस की संख्या बढ़ाता है हर वर्ष करोड़ों रुपए में आईपीएल के खिलाड़ी खरीदे जाते हैं इस बार भी जमकर टीमों ने खिलाड़ियों पर पैसा खर्च किया राजिस्थान रॉयल्स (Rajasthan royals) ने ₹16.25 करोड़ में क्रिस मॉरिस को खरीद कर उन्हें इस वर्ष आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बना दिया 

जबकि काइल जेमिसन, जॉय रिचर्ड्स, ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी नीलामी में छाए रहे इन खिलाड़ियों की बोली करोड़ों में पहुंचीं 292 खिलाड़ियों में से 57 खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्हें ना किसी टीम में जगह मिली ना किसी टीम ने उन्हें खरीदा इन 57 खिलाड़ियों में से 22 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

कौन कौन से खलाड़ी हैं चेन्नई की टीम में

चेन्नई सुपर किंग्स में इस वर्ष कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, चेतेश्वर पुजारा, अंबाती रायडू , सी हरी निशांत, दीपक चहर, हरि शंकर रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, सुरेश रैना ,रोबिन उथप्पा, रविंद्र जडेजा , मोईन अली ,इमरान ताहिर, फाफ डू प्लेसिस, नारायण जगदीशन जैसे अनुभवी खिलाड़ी लिए गए हैं। जिसमें चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 50 लाख रुपए में खरीदा है तो वही मोईन अली 7 करोड़, एम हरिनकर रेड्डी 20 लाख ,के भागवत वर्मा 20 लाख जैसे बिके। IPL 2021 Ki Neelami

आरसीबी ने किन धुरंधरों को चुना है

तो वही आरसीबी में इस वर्ष कप्तान विराट कोहली , एबी डी विलियर्स, मोहम्मद सिराज, केन रिचर्ड्सन, डेनियल सैम्स, हर्षल पटेल, सचिन बेबी , यूज़वेंद्र चहल, नवदीप सैनी ,पवन देशपांडे, ग्लेन मैक्सवेल , काइल जेमिसन जैसे प्लेयर लिए गए जिसमें काइल जेमिसन 15 करोड़, ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ सचिन बेबी 20 लाख, रजत पाटीदार 20 लाख, केएस भारत 20 लाख जैसे रहे IPL 2021 Ki Neelami

हैदराबाद ने किन खिलाड़ियों को है चुना

तो वही सनराइजर्स हैदराबाद में कप्तान डेविड वॉर्नर , अब्दुल समद, केन विलियमसन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान ,अभिषेक शर्मा ,भुवनेश्वर कुमार, जॉनी बेयरस्टो , संदीप शर्मा , विजय शंकर, विराट सिंह , रिद्धिमान साहा जैसे खिलाड़ी लिए गए जिसमें केदार जाधव 2 करोड़ मुजीब उर रहमान 1.5 करोड़ में नीलाम हुए।

कोलकाता ने किन खिलाड़िओं पर खेला दांव

केकेआर (KKR) की स्क्वाड में कप्तान इयोन मोरगन, पवन नेगी, दिनेश कार्तिक,शाकिब अल हसन, शेल्डन जैकसन ,वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती , वेंकटेश्वर अय्यर, रिंकू सिंह , हरभजन सिंह, कुलदीप यादव , नितीश राणा, पवन नेगी , आंद्रे रसैल , राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, शिवम मावी, बेन कटिंग जैसे प्लेयर शामिल रहे जिसमें वैभव अरोड़ा 20, लाख शेल्डन जैकसन 20 लाख, शाकिब अल हसन 3.2 करोड़, हरभजन सिंह 2 करोड़, बेन कटिंग 75 लाख, पवन नेगी 50 लाख, वरुण नायर 50 लाख में बिके। IPL 2021 Ki Neelami

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैं कौन कौन

दिल्ली कैपिटल्स में इस वर्ष कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर, इशांत शर्मा, कैगिसो रबाडा, लुकमान मेरिवाला, उमेश यादव, विष्णु विनोद, स्टीव स्मिथ, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल , अश्विन पटेल, सैम बिलिंग्स, रिपल पटेल, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, ऋषभ पंत, अमित मिश्रा, आवेश खान जैसे खिलाड़ी लिए गए जिसमें इसमें 2.2 करोड़, सैम बिलिंग्स दो करोड़, विष्णु विनोद 20 लाख, रिपल पटेल 20 लाख, एम सिद्धार्थ 20 लाख में खरीदे गए IPL 2021 Ki Neelami

कौन कौन है मुंबई की टीम में
IPL 2021 Ki Neelami

मुंबई इंडियंस में देखें तो इस वर्ष कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा , क्रिस लिन, राहुल चहर ,सौरभ तिवारी, युद्धवीर सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अनुकूल राय, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान , पीयूष चावला, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन ,जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव ,कीरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह ,मार्को जेनसन जैसे खिलाड़ी शामिल है जिसमें अर्जुन तेंदुलकर 20 लाख युद्धवीर चरक 20 लाख पीयूष चावला 2.4 करोड़, एडम मिल्ने 3.2 करोड़ में खरीदे गए IPL 2021 Ki Neelami

पंजाब का किन खिलाडियों पर रहा दांव

पंजाब किंग्स में कप्तान के तौर पर केएल राहुल , क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, ईशान पोरेल, सरफराज कुमार, शाहरुख खान, उत्कर्ष सिंह ,सौरभ कुमार, मुरूगन अश्विन , अर्शदीप सिंह , दीपक हुड्डा, मोहम्मद शमी ,क्रिस जॉर्डन जैसे खिलाड़ी लिए गए हैं। जिसमें शाहरुख खान 5.25 करोड़, डेविड मलान 1.5 करोड़, जहज सक्सेना 30 लाख ,सौरभ कुमार 20 लाख, उत्कर्ष सिंह 20 लाख, जॉय रिचर्ड्सन 14 करोड़, रिले मेरेडिथ 8 करोड़ रुपयों में नीलाम हुए।

राजिस्थान ने किन खिलाडियों का किया चयन
IPL 2021 Ki Neelami

राजस्थान रॉयल्स की स्कॉट को देखा जाए तो कप्तान के तौर पर संजू सैमसन, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल , यशस्वी जयसवाल, अनुज रावत , एंड्रयू टाई , रियान पराग , डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, कुलदीप यादव, मुस्ताफिजुर रहमान, जावेद उनादकट, जोस बटलर ,कार्तिक त्यागी, मनन वोहरा, जैसे प्लेयर्स खरीदे गए जिसमें। मुस्तफिजुर रहमान एक करोड़, क्रिस मॉरिस 16.25 करोड़, शिवम दुबे 4.4 करोड़, चेतन सकारिया 1.2 करोड़, कुलदीप यादव 20 लाख, आकाश सिंह 20 लाख जैसी कीमतों पर नीलाम हुए। IPL 2021 Ki Neelami

यह भी पढ़ें 

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Kyun Ho Raha Baar Baar Betiyon Se Dushkarm,Kyun Nichli Jaatiyon Ka Uchi Jaati Wale Kar Rahe Shikaar

Kyun Ho Raha Baar Baar Betyon Se Dushkarm , unnav new rape case hindi, unnav rape xase samachar in hindi,unnav rape case hindi samachar, unnav gang rape news in hindi 

आखिर क्यों बार बार हो रहा है बेटियों के साथ दुष्कर्म ?
क्यों निचली जाति को ही बार बार कुचला जा रहा है ?
हर बार आरोपी एक ही जाति के क्यों ?

हमारा भारत देश जो की एक आज़ाद और लोकतांत्रिक देश है , आखिर क्यों वहाँ हमारी बहु, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं ?
हर रोज़ किसी ना किसी लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हमारे सामने आ जाती है ,यहाँ तक उन् मासूम बच्चियों को भी लोग नहीं छोड़ते जिन्हे इस दुष्कर्म का पता तक नहीं होता। Kyun Ho Raha Baar

कई लोग इस प्रकार की घटनाओं का दोष उन् लड़कियों पर ही लगाते हैं जिन्होंने इस भयानक घटना का सामना किया। उनका मानना है की लड़कियों का देर रात बाहर रहना, बाहर जाकर काम करना और छोटे कपडे पहनना इस घटना को अंजाम देते हैं। Kyun Ho Raha Baar

ऐसा सोचने और कहने वाले लोगों से हमारा यही सवाल है कि आखिर उन् बच्चियों का क्या दोष होता है जिनकी उम्र कुछ महीने की या 2 से 5 साल की होती है ? उन् मासूमो को तो इसकी खबर तक नहीं होती है फिर उनके साथ क्यों ?

खास तौर पर एक ही जाती की बेटियाँ हो रहीं शिकार

बीते कुछ समय पर नजर डाले तो बार बार एक ही जाति की बेटियों को निशाना बनाकर उनके साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती हैं चाहे वह हाथरस काण्ड, चाहे वह उन्नाव में हुई घटना हो या फिर वो अभी जल्द में हुई उन्नाव की ही एक और घटना हो।

पिछड़ी जाति की नाबालिक या बालिक बच्चियों के साथ बार बार दुष्कर्म हो रहे हैं आखिर क्यों उनके साथ ही कुछ ऊपरी जाति के लोग ऐसे शर्मशार घटना को अंजाम दे रहे हैं ?क्या उनकी इज्जत का कोई मोल नहीं या फिर ये कुछ लोगों ने उन्हें अपने मनोरंजन का सामान समझ लिया की बार बार उन्हें ही कुचलकर निकल जाते हैं ? Kyun Ho Raha Baar

क्या उनकी ज़िन्दगी इतनी सस्ती है कि उनके साथ ये दुष्कर्म करने के बाद उन्हें बेरहमी से मारकर, जलाकर फेक दिया जाता है।
आइये इसी तरह की कुछ घटनाओ पर नजर डालते हैं –

आखिर कब तक होगा बेटियों का शिकार

हाथरस रेप केस 14 सितंबर 2020 को उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वाली एक दलित लड़की के साथ घटी थी, जिसकी उम्र सिर्फ 20 ही वर्ष थी। लड़की अपने घर से खेत में चारा लेने गयी थी जहाँ 4 लोगों ने उसे खींचकर उसके साथ यह दुष्कर्म किया।

लड़की को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तब उसकी हालत बहुत ही नाजुक थी जिसके बाद 29 सितम्बर को लड़की ने ज़िन्दगी और मौत से लड़ते – लड़ते अपना दम तोड़ दिया। Kyun Ho Raha Baar

इस घटना में जिन 4 आरोपियों को पकड़ा गया वो एक ऊपरी जाति के लोग थे और उनके परिवार वालों का कहना था की उनके लड़कों ने कुछ नहीं किया बल्कि जब यह घटना हुई तब वो सब अपने घर पर ही थे।

हांलांकि चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं पर अभी तक उन्हें कोई भी सजा नहीं सुनाई गयी है। हाथरस में हुई इस घटना ने पुरे देश को शर्मशार कर दिया था और ये सोचने पर मजबूर कर दिया की आखिर कब तक लड़कियां ऐसी घटनाओ का शिकार होती रहेगी। Kyun Ho Raha Baar

दुष्कर्म के मामले में जल्दी नहीं होती सुनवाई और सज़ा

उन्नाव रेप केस – साल 2017 में उन्नाव में एक नाबालिक लड़की के साथ रेप की घटना सामने आयी ,रेप का आरोप विधायक कुलदीप सेंगर पर आया। लेकिन उनका कहना था की ये सिर्फ एक राजनीतिक चाल है, उनका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। Kyun Ho Raha Baar

इस घटना के बाद लड़की और उसके परिवार को लगातार डराया धमकाया जा रहा था जिस वजह से उन्होंने काफी समय तक पुलिस को कोई खबर नहीं दी। पर कुछ समय बाद लड़की ने अपनी चाची कोपुरी घटना बताई जिसके बाद उन्होंने ने कोर्ट में केस डाला।

इस केस काफी दिन तक कोई सुनवाई ना होने के कारण लड़की ने मुख्यमंत्री योगी के आवास के बहार आत्मदाह की भी कोशिश की जिसके बाद से ही इस मुद्दे ने मीडिया और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया।

काफी असमंजस और बयानबाज़ी के बाद आख़िरकार सीबीआई ने सेंगर से पूछताछ की और कुछ घंटे बाद उन्हें गिरफ़्तार कर लिया। उस वक़्त इस घटना को एक साल हो चुका था। Kyun Ho Raha Baar

फिर दो महीने बाद सीबीआई ने चार्जशीट दाख़िल कर उसमें विधायक सेंगर को मुख़्य अभियुक्त बनाया. लेकिन सुनवाई नहीं शुरू हुई। अभी भी यह मामला सीबीआई के पास ही है। Kyun Ho Raha Baar

फिर हुआ उन्नाव में एक और रेप

आइये अब नजर डालते हैं हाल ही में हुए उन्नाव के ही एक और रेप केस पर –
हाल में उन्नाव की 2 नाबालिक लड़कियों का रेप हुआ वो भी सिर्फ इस वजह से कि लड़की ने उस युवक का प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था। युवक ने 14 फरवरी को लड़की को प्रपोज़ किया था जिसके बाद लड़कीके मना करने पर उसने इस भयावह घटना को अंजाम दिया। Kyun Ho Raha Baar

जिसमेंकुछ समय बाद ही दोनों बच्चियों कि मौत हो गयी। आपकी जानकारी के लिए बता दे इन् दोनों दलित नाबालिक लड़कियों के रेप का आरोपी विनय अभी पुलिस कि गिरफ्त में है और उसने अपना गुनाह भी क़ुबूल कर लिया है।

कड़ी से कड़ी सज़ा का हो प्रावधान

अब अगर हम इन् सभी घटनाओ पर ध्यान दे तो बार बार एक ही जाति कि लड़कियों को निशाना बनाया गया है , जिनमे ज्यादातर आरोपी से एक ही जाति वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में जहाँ हमारा देश एक स्वतंत्र देश है और हर जाति वर्ग के लोगों का सम्मान करना सिखाता है फिर क्यों बार बार ऐसी घटनाएं हमारे सामने आती हैं। Kyun Ho Raha Baar

जो ना कि सिर्फ उस एक जाति के लिए शर्मनाक हैं बल्कि हमारे देश कि एकता और सभ्यता को भी शर्मशार करती हैं। ऐसे में हमारी प्रशासन और सरकार से बस एक ही अपील है की इस तरह का घिनोना अपराध करने वालो के लिए कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया जाए और इस तरह के केस में पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय देने का प्रयास किया जाए,जिससे उसे सालों साल तक न्याय पाने के लिए भटकना न पड़े। Kyun Ho Raha Baar

यह भी पढ़ें
Kyun Ho Raha Baar

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi Ne Kiya Sambodhit, Kya Kaha Krishi Bill Aur Pradhanmantri Ke Bare Me

Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi Ne Kiya Sambodhit, muzaffarnagar kisan mahapnchayat news in hindi, muzaffarnagar samachar in hindi, kisan mahapanchayat samachar hindi,

काफी समय से कृषि बिल कानून पर हो रहे घमासान युद्ध के बाद आज फिर राकेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत बुलाई जिसको कॉन्ग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। 26 जनवरी को हुए हिंसा के बाद किसान आंदोलन में थोड़ी मायूसी सी छा गयी थी लेकिन राकेश टिकैत के रोने वाला वीडियो जब वायरल हुआ तो किसानों ने उन्हें सहानुभूति दिखाई और कई राज्य के किसान उनके साथ इकट्ठा भी हुए हालांकि सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi

वही आज कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी मुजफ्फरनगर पहुंची और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा प्रियंका गांधी ने कहा कि हर नेता को अहसास होना चाहिए कि जनता उस पर एहसान करती है मुझे इसका पूरा एहसास है।

किसानो का हुआ अपमान।

प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन करने वाले किसानों का अपमान किया गया है जो किसान अपने बेटे को देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर भेजता है उन्हें अपमानित किया गया है उन्हें देशद्रोह कहा गया है उन्हें आतंकी कहा गया है पीएम मोदी ने पूरे संसद में किसान आंदोलन का मजाक उड़ाया किसानों को परजीवी कहा आंदोलन के दौरान नेता राकेश टिकैत की आंखों में आंसू थे तब पीएम मोदी मुस्कुरा रहे थे। Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi

क्या किसानो की आमदनी बढ़ी ?

प्रधानमंत्री ने गन्ना के बकाए के भुगतान करने का वादा किया था और प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुना करने का भी वादा किया था मगर आमदनी बढ़ी क्या ? प्रियंका गांधी ने पूछा कि क्या गन्ने का दाम बढ़ा है ? आप सब गन्ना किसान हैं आपका बकाया कितना है यूपी में गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ रूपया बकाया है और पूरे देश भर के गन्ने का बकाया देखा जाए तो 15 हज़ार करोड बकाया है अब तक पूरा नहीं किया गया मगर दुनिया का दौरा करने के लिए पीएम ने दो हवाई जहाज खरीदे हैं।

हवाई जहाज की कीमत क्या है हवाई जहाज में गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान किया जा सकता है वही प्रियंका गांधी ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा गन्ना का दाम नहीं बढ़ा लेकिन तेल और बिजली के कीमत आसमान छू रही है प्रधानमंत्री मोदी अहंकारी राजा की तरह बर्ताव करते हैं Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi

पंचायत में प्रियंका के आलावा कई और नेता भी थे मौजूद
Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी के साथ मुजफ्फरनगर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ कई और नेत्र भी मौजूद थे। अधूरा में 23 फरवरी को किसान महापंचायत होगी प्रियंका गांधी सहारनपुर में किसान महापंचायत को संबोधित कर चुकी हैं वहीं कांग्रेस पार्टी कृषि कानूनों के खिलाफ अभियान चला रही है। Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi

आपको बता दें कांग्रेस किसान महा पंचायतों के माध्यम से किसान आंदोलन के समर्थन में जनमत तैयार करने में जुटी हुई है प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति मज़बूत करने के लिए किसान पंचायत कर रही हैं यह भी माना जा रहा है कि कांग्रेस इसके जरिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है वो बोली , आज देश में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिस तरह से इन्होंने अपने दो- तीन पूँजीपती मित्रों को पूरा देश बेच दिया है। Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi

उसी तरह ये आपके खेतों को भी बेच देना चाहते हैं। प्रियंका ने कहा जैसे पुरानी कहानियों में राजा-महाराजा हुआ करते थे, ऐसे ही हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हो गए हैं। दो बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें अहंकार हो गया है। सरकार को किसानों का सम्मान करना चाहिए। जिन किसानों ने मोदी जी को वोट देकर प्रधानमंत्री बनाया है, आखिर वे उनसे बात क्यों नहीं कर रहे हैं। किसानों से बात करनी चाहिए और उनकी समस्याओं का हल निकलना चाहिए ।

यह भी पढ़ें
Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Congress Neta Ki Goliyon Se Bhoon Kar Hatya , Padhein Poori Khabar

Congress Neta Ki Goliyon Se Bhoon Kar Hatya ,Congress neta died in punjab news in hindi,punjab crime news congress neta samachar, congress neta shoot at punjab fadreedcoat

पंजाब  राज्य के फरीदकोट जिले में कांग्रेस नेता की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। यहां के जुबली सिनेमा चौक के पास यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की हत्या के मामले ने पुलिस प्रशासन की पोल खोल कर रखी है। इस चौक में पुलिस का 24 घंटे नाका लगा रहता है और इस नाके से महज 30 मीटर की दूरी पर हत्या की वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है।  Congress Neta Ki Goliyon

वारदात को अंजाम देने में आरोपियों ने काफी तेजी दिखाई और महज सात सेकेंड में गुरलाल पहलवान पर दो पिस्टलों से 11 गोलियां दागीं और करीब छह गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई। गुरलाल पहलवान फरीदकोट के यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे। उन्हें यूथ कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा माना जाता रहा है।

राजनीति में आने से पहले वह फरीदकोट कुश्ती अखाड़े के प्रमुख पहलवानों में शामिल रहे हैं और बाद में उनका नाम अपराध की दुनिया से जुड़ा। गुरलाल सिंह पर जमीन कब्जाने के कुछ घटनाओं में शामिल होने के भी आरोप लगे। कुछ समय पहले फरीदकोट में उनका एक परिवार के साथ लेनदेन को लेकर भी विवाद पैदा हुआ था जिसमें उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। 

सख्त कार्यवाही के आदेश
Congress Neta Ki Goliyon

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना पर ट्वीट करते हुए डीजीपी पंजाब को पूरे मामले में सख्त कार्यवाही करने के आदेश जारी किए है। उन्होंने लिखा कि इस घटना से उन्हें सदमा लगा है और घटना की जांच तेजी से करने व ऐसा घिनौना काम करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को निर्देश दे दिए है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। 

किसने की हत्या
Congress Neta Ki Goliyon

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फेसबुक पर बने अकाउंट पर ताजा पोस्ट में लिखा है, जब तक गुरलाल बराड़ भाई का बदला पूरा नहीं हो जाता, तब तक ना जिऊंगा और न जीने दूंगा। फरीदकोट में गुरलाल पहलवान की हत्या हुई, उसकी जिम्मेदारी मैं बिश्नोई और गोल्डी बराड़ लेते हैं। बता दें कि पिछले साल लॉरेंस गैंग के गुरलाल बराड़ की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। Congress Neta Ki Goliyon

यह भी पढ़ें
Congress Neta Ki Goliyon
Muzaffarnagar Mahapanchayat Ko Priyanka Gandhi

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Naachne Gaane Waali Bayan Par Kangna Ka Congress Neta Par Palatvaar ,Btaya Bewakoof, Padhein Poori Khabar

Naachne Gaane Waali Bayan Par Kangna Ka Congress Neta Par Palatvaar,Btaya Bewakoof , kangana on congress neta news samachar hindi,kanagana ranaut latest news hindi samchar in hindi

अभिनेत्री कंगना रणौत ने कांग्रेस के पूर्व सांसद सुखदेव पांसे की टिप्पणियों पर पलटवार किया है। कांग्रेस के पूर्व ने कंगना को ‘नाचने गाने वाली’ (आइटम गर्ल) बताया था। कंगना ने सांसद पर पलटवार करते हुए ‘बेवकूफ’ बताया है। कंगना ने लिखा कि उन्होंने न केवल फिल्मों में आइटम नंबर करने से इनकार कर दिया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई पुलिस कार्यवाई पर एक मेमोरेंडम भी दिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता कंगना की शूटिंग का विरोध कर रहे थे।

उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है। कंगना रणौत को सोशल मीडिया पर अपनी विचारधारा की बात करने के लिए काफी ट्रोल किया जाता है। उनके ट्रोलर्स अधिकतर विरोधी विचारधारा के होते हैं। मालूम हो कि कंगना रणौत हाल ही में मध्यप्रदेश में फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग कर रही थी और खबर आई कि कांग्रेस के कुछ नेता मध्यप्रदेश में ‘धाकड़’ की शूट रोकने के लिए आंदोलन करने की धमकी दे रहे थे। Naachne Gaane Waali Bayan

कांग्रेस के पूर्व सांसद और कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सुखदेव पांसे ने कंगना को नाचने-गाने वाली बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि कंगना रणौत ने किसानों का अपमान किया है। सुखदेव पांसे ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की है। पिछले हफ्ते कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि वह कंगना रणौत की फिल्म की शूटिंग के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे। Naachne Gaane Waali Bayan

बताया जा रहा है कि पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। आईएएमएस की रिपोर्ट के अनुसार सुखदेव पानसे ने पुलिस एक्शन को लोकतंत्र के विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा, ‘पुलिस को कंगना रणौत की कठपुतली पेट की तरह काम नहीं करना चाहिए क्योंकि सरकारें बदलती रहती हैं। Naachne Gaane Waali Bayan

पुलिस की कार्यवाई की जांच होनी चाहिए और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।’ बता दें कि कंगना रणौत फिल्मों में अपने किरदार के लिए बेहद पसंद की जाती हैं। कंगना जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली हैं। इसके अलावा कंगना सोशल मीडिया पर भी काफी आक्रामक हैं।

यह भी पढ़ें
Naachne Gaane Waali Bayan

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

In Teen Kaarano Se Ruk Jati Hai Mahila KI Phaansi, Dekhein Kaun Kaun Se Hain Kaaran

In Teen Kaarano Se Ruk Jati Hai Mahila KI Phaansi, Shaban And Saleem murder case news in hindi, shabnam murder case samachar hindi, shabnam news in hindi,

शबनम की फांसी की बस तारीख तय होनी है और उसी के साथ देश में पहली महिला को दी जाने वाली फांसी का अध्याय भी इतिहास के पन्नों में जुड़ जाएगा। इस फांसी में कितना वक्त लगेगा, यह तो अभी तय नहीं है, लेकिन जेल मैनुअल के मुताबिक कुछ मामले ऐसे होते हैं जिसमें महिलाओं को फांसी से बख्शा जा सकता है।

दिल्ली की तिहाड़ जेल में साढ़े तीन दशक तक लॉ ऑफिसर रहे सुनील गुप्ता कहते हैं कि किसी महिला को फांसी हुई हो ऐसा मामला अभी तक उनके संज्ञान में कभी नहीं आया। चूंकि पहली बार शीर्ष अदालत ने किसी महिला की फांसी की सजा को बरकरार रखा है तो इस पर चर्चा होनी शुरू हुई है। In Teen Kaarano Se

पूर्व लॉ ऑफिसर के मुताबिक फांसी कब दी जानी है यह तो डेथ वारंट जारी होने से ही पता चलेगा। उन्होंने बताया कि जेल के मैनुअल के मुताबिक महिलाओं को तीन वजहों से फांसी पर नहीं चढ़ाया जा सकता। गुप्ता ने पहली वजह बताते हुए कहा कि अगर महिला गर्भवती है तो उसे फांसी नहीं दे सकते। In Teen Kaarano Se

इसके अलावा अगर कोई महिला किसी ऐसी बीमारी से पीड़ित है जो लाइलाज है और उसका ताउम्र इलाज चलना है, साथ ही वह बीमारी भी दुर्लभ है, तो ऐसे मामलों में भी महिला को फांसी नहीं हो सकती है। इसके अलावा अगर राष्ट्रपति उसकी दया याचिका पर विचार करते हुए उसे मान लें तो भी फांसी नहीं दी जा सकती है।

सुनील गुप्ता तिहाड़ जेल में 1981 से लेकर 2016 तक 35 साल लॉ ऑफिसर रहे और अपने इस पूरे कार्यकाल में उन्होंने रंगा, बिल्ला से लेकर इंदिरा गांधी के हत्यारों समेत अफजल गुरु और पांच अन्य को फांसी के तख्ते पर झूलते हुए देखा है। वे बताते हैं कि महिलाओं को फांसी देने का अब तक कोई मामला संज्ञान में नहीं हैं। In Teen Kaarano Se

गुप्ता के मुताबिक जहां तक उन्हें याद आ रहा है उसमें 1980 के दशक में एक पारिवारिक हत्या के मामले में महिला समेत एक अन्य परिवारजन को फांसी की सजा निचली अदालत ने सुनाई थी। लेकिन बाद में उसे शीर्ष अदालत ने आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया था। वे कहते हैं कि महिलाओं और पुरुषों को फांसी देने के लिए कोई विशेष प्रकार के अलग बंदोबस्त नहीं करने होते हैं। न फांसी घर की अलग व्यवस्था का कोई प्रावधान है और न ही किसी अन्य तरह से कोई छूट। ठीक उसी पैटर्न पर फांसी दिए जाने की व्यवस्था है जैसे पुरुषों को फांसी दी जाती है। चूंकि पहला मामला है किसी महिला को फांसी देने का, तो अब तमाम तरह के मैनुअल और अन्य तरह की चर्चाएं भी शुरू होंगी।

शबनम ने एक और दया याचिका उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को दी है। ऐसे में कानून के जानकार अधिवक्ता अभिषेक तिवारी का कहना है कि अब इस मामले में डेथ वारंट तब तक नहीं जारी किया जा सकता, जब तक कि राज्यपाल की तरफ से कोई फैसला न आ जाए। In Teen Kaarano Se

मथुरा जेल में शबनम को फांसी दी जानी है। चूंकि उत्तर प्रदेश जेल मैनुअल में महिलाओं को फांसी का प्रावधान मथुरा जेल में ही है। ऐसे में अब इस जेल में फांसी दिए जाने की तैयारियों की मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है। अभी इस जेल में फांसी घर भी दुरुस्त नहीं है। In Teen Kaarano Se

यह भी पढ़ें 

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Nepal Me Petrol 70 Rupaye Me,Kharid Bharat Se Phir Wahan Sasta Kyun

Nepal Me Petrol 70 Rupaye Me,Kharid Bharat Se Phir Wahan Sasta Kyun, Petrol diesel news in hindi petrol diesel samchar hindi, petrol diesel laltest news in hindi,pterol diese ke daam taaza khabar

देश में डीजल-पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर ऐसे राज्यों पर अलग दिख रहा है, जिनकी सीमा नेपाल से जुड़ी हुई है। इन राज्यों में नेपाल से भारत में पेट्रोल की तस्करी शुरू हो गई है। बता दें कि नेपाल में पेट्रोल यहां से करीब 22 रुपये सस्ता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार के कुछ जिलों में लोग पेट्रोल की तस्करी कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस और एसएसबी जवानों ने ऐसे कुछ लोगों को पकड़ा भी है। 

दरअसल, यह खेल इसलिए शुरू हुआ है क्योंकि नेपाल में भारत के मुकाबले पेट्रोल सस्ता है। बिहार के अररिया और किशनगंज जिलों से ऐसे मामले सामने आए हैं। बता दें कि अररिया में पेट्रोल की कीमत इस समय 93.50 रुपये प्रति लीटर है वहीं, नेपाल में यह 70.62 रुपये है। एक सवाल यह है कि नेपाल को पेट्रोल की आपूर्ति भारत से होती है, ऐसे में वहां पर पेट्रोल सस्ता क्यों है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।

नेपाल को पेट्रोल की आपूर्ति भारत से होती है। दोनों देशों के बीच हुई एक पुरानी संधि के अनुसार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) नेपाल के लिए खाड़ी देशों से पेट्कोन का आयात करता है। नेपाल को यह पेट्रोल खरीद मूल्य पर बेचा जाता है और केवल रिफाइनरी शुल्क लिया जाता है। यही वजह है कि नेपाल में यहां के मुकाबले पेट्रोल सस्ता है और बढ़ते दामों की वजह से इसकी तस्करी नेपाल से शुरू हो गई है।

वहीं, नेपाल सीमा से सटे इलाकों में पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि नेपाल से पेट्रोल की तस्करी शुरू हो जाने की वजह से घरेलू बाजार में पेट्रोल की बिक्री प्रभावित हो रही है। हालांकि, अब इसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। एसएसबी के डीआईजी एसके सारंगी ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में निगरानी सख्त कर दी गई है। किशनगंज जिले में स्थानीय पुलिस भी पैट्रोलिंग में एसएसबी की सहायता कर रही है।

बिहार के कई ऐसे इलाके हैं जहां गलियों-पगडंडियों के रास्ते लोग आसानी से सीमा पार कर लेते हैं। नेपाल से अवैध तरीके से खरीद कर लाया गया पेट्रोल छोटे विक्रेताओं को यहां के मुकाबले कम कीमत पर बेचा जा रहा है। बता दें कि देश में एक सप्ताह से अधिक समय से पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तो पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रतिलीटर पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google

Amit Shah Ki 22 February Ko Court Me Peshi ,Maanhani Ka Hai Case ,Padhein Kya Hai Poori Khabar

Amit Shah Ki 22 February Ko Court Me Peshi ,Maanhani Ka Hai Case ,Amit shah maanhani case bengal news hindi,amit shah case bengal news in hindi,amit shah west bengol samachar

पश्चिम बंगाल के चुनावी घमासान में अब कानूनी जंग भी शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व सांसद अभिषेक बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ मानहानि का केस दाखिल किया है। इसकी सुनवाई सोमवार को विशेष कोर्ट में की जाएगी। Amit Shah Ki 22

यह मामला अमित शाह द्वारा 2018 में एक रैली के दौरान अभिषेक बनर्जी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित है। सांसद-विधायकों के मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने 22 फरवरी को अमित शाह को तलब किया है।

बनर्जी द्वारा दायर मानहानि याचिका में कहा गया है कि 11 अगस्त 2018 को कोलकाता में भाजपा की युवा स्वाभिमान रैली के दौरान अमित शाह ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। बनर्जी ने कहा कि उन्होंने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर छवि उनकी खराब की है। याचिका के अनुसार अमित शाह ने कहा था, नारदा, शारदा, रोज वैली, सिंडिकेट करप्शन, भतीजे का करप्शन। ममता बनर्जी ने लगातार भ्रष्टाचार किए। बनर्जी ने इसके अलावा शाह के एक और बयान का भी याचिका में हवाला दिया है। Amit Shah Ki 22

बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य में दिग्गज नेताओं की लगातार रैलियां व यात्राएं जारी हैं। गुरुवार को अमित शाह और ममता बनर्जी की रैलियां थीं। शाह शुक्रवार को भी पश्चिम बंगाल में ही हैं। पीएम मोदी भी 25 फरवरी को कोलकाता जा रहे हैं। Amit Shah Ki 22

ममता ने दी थी अभिषेक से मुकाबले की चुनौती
बीते दिनों ममता बनर्जी ने एक रैली में अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा था कि मुझसे मोर्चा से लेने से पहले शाह चाहें तो मेरे भतीजे अभिषेक से मुकाबला कर लें। हिम्मत है तो वे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं। राज्य में अगले कुछ माह में चुनाव होने हैं। इसे लेकर सियासी घमासान में रोज नए तेवर दिखाई दे रहे हैं। Amit Shah Ki 22

यह भी पढ़ें 

Desh Ki Aazadi Ke Baad Hone Ja Rahi Pehli Mahila Ko Phaansi , Padhein Kab Kahaan Aur Kis Jurm Me Di Jayegi Phaansi

Rail Roko Andolan Hua Shaantipoorn Tarike Se, Kitna Prabhavi Raha Andolan, Padein Poori Khabar

Akkad Bakkad Bambe Bo Diesel Nabbe  Petrol Sao-Urmila Ne Bhajpa Par Kasa Tanj

Unnav Kaand Par Rahul Aur Priyanka Ka UP Sarkar Par Vaar, Padhein Poori Khabar

Google