Monday, April 20, 2026
Home Blog Page 141

कामदा एकादशी के दिन कब है शुभ-अशुभ मुहूर्त, देखिए आज का पंचांग

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 12अप्रैल मंगलवार (Tuesday) का दिन है। चैत्र (Chaitra) की शुक्ल पक्ष एकादशी 05:02 AM, Apr 13 तक है। सूर्य मीन राशि पर योग- गण्ड -, करण- बव चैत्र मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 12 अप्रैल का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1943 प्लव विक्रम सम्वत- 2078 आज की तिथि तिथि-नवमी 03:15 AM, Apr 11 तक आज का नक्षत्र-अश्लेशा 08:35 AM तक उसके बाद मघा आज का करण-बव आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष आज का योग-गण्ड – आज का वार- मंगलवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय- 6:12 AM सूर्यास्त-6:42 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-2:40 PM चन्द्रास्त-4:00 AM सूर्य – सूर्य मीन राशि में है आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign) चन्द्रमा-08:35 AM तक कर्क राशि उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा। दिन-मंगलवार माह- चैत्र व्रत-कामदा एकादशी

आज का शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त-12:02 PM से 12:52 PM अमृत काल- 06:52 AM से 08:35 AM ब्रह्म मुहूर्त-04:36 AMसे 05:24 AM आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग- 05:39 AM से 08:35 AM रवि पुष्य योग -05:39 AM से 08:35 AM अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-12:02 PM से 12:52 PM आज का अशुभ समय( Today Bad Time) राहु काल-राहु 03:35 PM से 05:09 PM तक कालवेला / अर्द्धयाम-08:11 AMसे 09:01 AM तक दुष्टमुहूर्त-08:42 AM से09:32 AM, 11:18 PM से 12:04 AM यमगण्ड–9:20 AM से 10:54 AM भद्रा- पूरे दिन गुलिक काल-11:59 AM से 13:34 PM तक गंडमूल- 04:51 PM से 05:02 AM,

Read More : कुर्की व बुलडोजर के भय से फरार चल रहे गैंगेस्टर अपराधी ने किया आत्म समर्पण

झांसी में युवती से गैंगरेप, बाहर से ताला लगा फ्लैट में छुपा था आरोपी

झांसी : झांसी की पॉश कॉलोनी में एक बैंककर्मी और उसके दोस्त ने युवती को फ्लैट में बंधक बनाकर उससे गैंगरेप किया। किसी तरह युवती घर पहुंची और फिर शिकायत करने परिजनों के साथ थाने गई। आरोपी बैंककर्मी ने बचने के लिए फ्लैट में बाहर ताला लगवा लिया। पता चलने पर पुलिस ने ताला तोड़कर बैंककर्मी को अरेस्ट कर लिया है। उसका साथी अभी फरार है। दोनों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना इलाके में एक 19 साल की लड़की रहती है। वह और उसकी सहेली 11वीं कक्षा में साथ पढ़ती हैं। उसकी सहेली की पॉश कॉलोनी अजय एनक्लेव निवासी अभिषेक गुप्ता और उसके दोस्त मोंठ अखाड़ापुरा निवासी ओमप्रकाश से दोस्ती है। रविवार को चारों इलाइट चौराहे की तरफ घूमने गए थे। वहां से सहेली अपने घर चली गई। उधर, अभिषेक और ओम प्रकाश पीड़िता को अपने फ्लैट पर ले गए। लड़की का आरोप है कि रात में जब उसने अपने घर जाने के लिए कहा, तो उसे मारपीट कर बंधक बना लिया गया। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।

कैसे मिली पुलिस को सूचना

लड़की सोमवार सुबह किसी तरह आरोपियों के शिकंजे से भागकर अपने घर पहुंची। फिर परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद वे लड़की को लेकर कोतवाली थाना पहुंचे और कोतवाल तुलसीराम पांडेय को घटना की जानकारी दी। उन्होंने टीम बनाकर आरोपी के घर दबिश दी।

Read More : भीषण आग में 40 से ज्यादा गायें जिंदा जलीं…

जब पीड़िता को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची, तो अभिषेक गुप्ता के फ्लैट के बाहर ताला लगा था। पहले पुलिस को लगा कि आरोपी ताला लगाकर फरार हो गए हैं। मगर, फ्लैट के अंदर से आवाज आ रही थी। तब पुलिस ने कॉलोनी के लोगों को बुलाकर उनकी मौजूदगी में ताला तुड़वाकर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने अभिषेक गुप्ता और ओम प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

झुग्गी में लगी भीषण आग, आग लगने से 40 से ज्यादा गायें जिंदा जलीं…

गाजियाबाद : अप्रैल के महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है इससे जहां लोगों का जीना मुहाल हुआ है वहीं इसके चलते आगजनी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, ताजा घटना दिल्ली से लगे गाजियाबाद से सामने आई है जहां के इंदिरापुरम इलाके में एक झुग्गी में भीषण आग लग गई जिससे वहां हड़कंप मचा है। आग का रूप इतना भयंकर था कि देखते-देखते यह आग पास में बनी एक गौशाला तक पहुंच गई और बताते हैं कि गौशाला की करीब 50 गायें आग की चपेट में आ गईं और करीब 40 की जलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

आग ने विकराल रूप लेकर पूरे इलाके को कब्जे में ले लिया

जिससे गौशाला में कई गाय जिंदा जल गई है भीषण आग के कारण करीब 100 से ज्यादा गायों के जले जाने की बात सामने आ रही है बताते हैं कि झुग्गियों के किनारे कूड़ा-कचरा पड़ा रहता था जिसमें लगी आग देखते ही देखते बढ़ती चली गई और आग ने विकराल रूप लेकर पूरे इलाके को कब्जे में ले लिया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं, जो फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

Read More : शहबाज शरीफ निर्विरोध पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए

मुख्यमंत्री ने 24 घंटों में पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में झुग्गी में लगी आग को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 24 घंटों में पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन को मौके पर पहुंचकर कर आंकलन कर पीड़ितों को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

शहबाज़ शरीफ निर्विरोध पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए

डिजिटल डेस्क : शहबाज़ शरीफ निर्विरोध पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए, इमरान खान की पार्टी ने चुनाव का बहिष्कार किया. इससे थोड़ी देर पहले ही पाकिस्तान में नया प्रधानमंत्री चुने जाने के लिए संसद का सत्र शुरू था. इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने के बाद प्रधानमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज़ शरीफ एक कट्टर यथार्थवादी हैं और इतने सालों में उन्होंने एक स्पष्ट व्यक्ति होने की प्रतिष्ठा हासिल की है.

तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के 70 वर्षीय छोटे भाई शहबाज़ शरीफ मुल्क के सबसे ज्यादा आबादी वाले और राजनीतिक रूप से अहम पंजाब प्रांत के तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं. यह पहली बार है जब उनकी पार्टी पीएमएल-एन – खासकर इसके सुप्रीमो नवाज़ शरीफ – ने प्रधानमंत्री पद के लिए उनके नाम पर सहमति व्यक्त की है. पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरादरी ने संयुक्त विपक्ष की बैठक में प्रधानमंत्री पद के लिए शहबाज़ के नाम का प्रस्ताव रखा था. बता दें, शनिवार देर रात संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में एक अविश्वास प्रस्ताव के जरिये इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया.

Read More : iPhone 13 का मेड इन इंडिया मॉडल जल्द आयेगा आपके पास

तहरीक-ए इंसाफ के प्रधानमंत्री कैंडीडेट शाह महमूह कुरैशी ने प्रधानमंत्री के चयन के लिए वोटिंग का बहिष्कार किया था. पाकिस्तान में नए प्रधानमंत्री के चुनाव से पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी ने संसद से इस्तीफा देने का फैसला किया. ARY न्यूज के अनुसार इससे पहले इमरान खान ने कहा था कि वह “चोरों” के साथ सदन में नहीं बैठेंगे.

 

आईफोन 13 का मेड इन इंडिया मॉडल जल्द आयेगा आपके पास

 डिजिटल डेस्क : ऐपल आईफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है. ऐपल ने अपने बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन iPhone 13 का प्रोडक्शन भारत में शुरू कर दिया है. यह ऐपल का सबसे नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसके मेड इन इंडिया मॉडल को जल्द भारतीय यूजर्स खरीद पाएंगे. ऐपल के इस कदम से भारत iPhone मैन्युफैक्चरिंग का हब बन सकता है.

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ऐपल ने भारत में आईफोन 13 का उत्पादन शुरू कर दिया है, जिससे विनिर्माण महाशक्ति के रूप में उभरने के भारत के सपने को बल मिला है. सूत्रों ने कहा कि आईफोन 13 को ऐपल के अनुबंध विनिर्माण भागीदार फॉक्सकॉन के चेन्नई के पास स्थित संयंत्र में बनाया जा रहा है.

ऐपल का बयान

ऐपल ने एक बयान में कहा, हम आईफोन 13 मेड इन इंडिया के निर्माण की शुरुआत करके उत्साहित हैं – इसके सुंदर डिजाइन, बेहतरीन फोटो और वीडियो के लिए उन्नत कैमरा सिस्टम और ए15 बायोनिक चिप के अविश्वसनीय प्रदर्शन के साथ यह भारत में ही हमारे स्थानीय ग्राहकों के लिए बनाया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि ऐपल ने 2017 में आईफोन एसई के साथ भारत में आईफोन का निर्माण शुरू किया था. कंपनी इस समय भारत में आईफोन 11, आईफोन 12 और अब आईफोन 13 सहित अपने कुछ सबसे उन्नत आईफोन बनाती है. आईफोन 13 आधुनिक 5जी अनुभव, ए15 बायोनिक चिप, लंबी बैटरी उम्र और बेहतरीन डिजाइन के साथ आता है.

Read More: सपा विधायक के भतीजे पर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

भारत में ऐपल का सफर लगभग 20 साल पहले शुरू हुआ था. ऐपल ने सितंबर 2020 में अपना ऑनलाइन स्टोर शुरू किया था, और कंपनी ने देश में कारोबार विस्तार के लिए अपनी प्रतिबद्धता जतायी है. (इनपुट : भाषा)

 

सपा विधायक विजमा यादव के भतीजे पर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

प्रयागराज : प्रतापपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी की विधायक विजमा यादव के भतीजे रणजीत यादव पर कैंट थाने में मऊ सरइयां निवासिनी महिला ननकी पाल ने जबरन जमीन पर कब्जा, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है. महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

कैंट थानाक्षेत्र निवासिनी ननकी पाल का आरोप है कि रविवार की शाम मंजीत अपने साथियों के साथ उसके प्लाट पर आया और जमीन खाली करने को कहने लगा. उन्होंने जब विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा. इसके बाद गली गलौज शुरू कर दी. आरोप है कि मारपीट के बाद उसके कपड़े भी फाड़ दिए और जमीन छोड़ कर भाग जाने को कहा.

Read More : गोरखपुर में योगी ने लगाया जनता दरबार

विजमा यादव का कहना है

वहीं दूसरी ओर सपा विधायक विजमा यादव के भतीजे रंजीत ने भी कैंट थाने में महिला के खिलाफ क्रास तहरीर दी है. घटना के संबंध में विजमा यादव का कहना है कि महिला के आरोप फर्जी हैं. यह जमीन कई सालों से उनके भतीजे के नाम पर है. रविवार को महिला द्वारा उक्त जमीन पर दीवार निर्माण किया जा रहा था, जिसे रोकने के लिए मेरा भतीजा प्लाट पर गया था.विधायक का कहना है कि उक्त प्रकरण में उनके भतीजे द्वारा भी तहरीर दी गई है. पुलिस को जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए. वहीं महिला के पास जमीन से संबंधित पेपर है तो वह दिखाए. सब साफ हो जाएगा.

 

योगी आदित्यनाथ ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं

गोरखपुर. गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ प्रस्थान करने के पहले गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में 170 की संख्या में महिला-पुरुष फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी. उन्होंने अपराध व जमीनी विवाद संबंधी शिकायतों को लेकर आए फरियादियों को आश्वस्त किया ‘घबराइए मत, सख्त कार्रवाई की जाएगी.’ इस दौरान मुख्यमंत्री साथ चल रहे अधिकारियों को प्रार्थना पत्र की पत्रियां उनके अधिकार क्षेत्र के साथ सौंपते रहे और कार्रवाई के लिए जरूरी दिशा निर्देश देते रहे. जनता दर्शन में राजस्व एवं पुलिस संबंधी काफी शिकायतें आई थीं.

मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन की पैमाइश और राजस्व संबंधी मामलों का तहसीलों में निस्तारण तेज किया जाए. जहां जरूरत पड़े पुलिस बल भी साथ लिया जाए. उन्होंने थानों और तहसीलों में समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के प्रति अधिकारियों को निर्देशित किया. आज सुबह मुख्यमंत्री मठ से बाहर आए तो शिवावतारी गुरु गोरखनाथ का दर्शन कर पूजन किया.

उसके बाद अखण्ड ज्योति का दर्शन कर ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर द्वय महंत दिग्विजयनाथ एवं महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया. उसके बाद गोशाला में पहुंच कर तकरीबन 20 मिनट तक गोसेवा की. सीएम योगी को गोशाला में देख स्वत: स्फूर्त भाव से बछड़ों ने उन्हें घेर लिया. योगी ने दुलारते हुए उन्हें गुड़ और चना खिलाया.

Read More : फतेहपुर में युवती के अपहरण और हत्या के मामले में इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

सीएम योगी आदित्यनाथ मंदिर भ्रमण करते हुए साधना भवन पहुंचे, तो उन्होंने कालू और गुल्लू पर भी अपना स्नेह दिया. कालू और गुल्लू भी सीएम योगी आदित्यनाथ से मिल कर प्रसन्न थे. गुल्लू तो कई बार अपनी सीमा लांघ उनके सीने पर अपने दोनों पैर रख कर खड़ा हो गया. मगर, सीएम योगी ने स्नेहिल भाव से उसे पुचकारा. जनता दर्शन में कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरण आनंद, एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे रविंद्र गौड़ और एसएसपी विपिन ताड़ा मौजूद रहे.

युवती के अपहरण और हत्या के मामले में इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

फतेहपुर. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में युवती के अपहरण और हत्या के मामले में लापरवाही बरतने वाले एसएचओ पर कार्रवाई हुई है. कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंसपुर गुगौली गांव की घटना में एसआईटी की रिपोर्ट के बाद एसपी ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. इनमें दो को जनपद में होने के कारण तुरंत सस्पेंड किया गया, जबकि दो के गैर जनपद तैनाती के चलते पत्राचार किया गया है.

इधर, युवती के परिजनों ने शव की शिनाख्त का दावा किया है. पुलिस ने डीएनए सैंपल की कार्रवाई के बाद शिनाख्त की पुष्टि होने बात कही है. एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना कल्यानपुर क्षेत्र में फरवरी 2021 में एक युवती की अपहरण की सूचना थाने में प्राप्त हुई थी, लेकिन थानाध्यक्ष और तीन सब इंस्पेक्टरों के द्वारा शिकयात की सही जांच नहीं की. परिजनों द्वारा इस मामले में बार-बार एप्लिकेशन भी दी गई, मगर पुलिस ने मामले में अलग बिंदु पर जांच की जिससे पीड़ित का केस नहीं दर्ज हो सका था.

हैवियस कार्पस किया फाइल

इसके बाद युवती के परिजनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में हैवियस कार्पस फाइल किया, तब जाकर हाईकोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है. आईजी रेंज प्रयागराज की तरफ से इसमें एसआईटी का गठन किया गया है. शुरुआती जांच में लापरवाही बरतने वाले तत्कालीन थानाध्यक्ष केशव वर्मा व सब इंस्पेक्टर संजीव सिंह, यशकरण और महेंद्र वर्मा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

बताया गया है कि युवती की अपहरण के बाद हत्या के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिस मामले में हाईकोर्ट ने हैवियस कार्पस का आदेश किया है. हाइकोर्ट के आदेश पर कल्यानपुर पुलिस ने हैप्पी सिंह, राही सिंह, संजय सिंह पर युवती के अपहरण, एससी-एसटी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया. इस मामले की विवेचना बिंदकी सीओ योगेंद्र सिंह मलिक को मिली थी. मामले में कोई प्रगति न होने पर हाईकोर्ट ने एसपी के बाद 13 अप्रैल को प्रयागराज रेंज आईजी डा. राकेश सिंह को तलब किया है.

आईजी पहुंचे पुलिस लाइन

इस मामले को लेकर आईजी डॉ. राकेश सिंह रविवार की शाम फ़तेहपुर पुलिस लाइन पहुंचे. आईजी ने एसपी, एएसपी, एसआईटी प्रभारी व टीम के साथ पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार की है. एसआईटी टीम प्रभारी व सीओ जाफरगंज अनिल कुमार की रिपोर्ट में सामने आया कि कल्यानपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती 23 फरवरी को 2021 को लापता हुई थी. गांव का हैप्पी सिंह युवती को लेकर गया था. गुजरात के सूरत में युवती ने हैप्पी पर शादी का दबाव बनाया. शादी नहीं करने पर युवती कुछ दिन बाद सूरत से गायब हो गई थी.

इस मामले में तीन अप्रैल 2021 को कल्यानपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई. आरोप है कि जांच के दौरान विवेचक एसआई महेंद्र वर्मा, यशकरन सिंह, संजीव कुमार ने युवती को खोजने के सार्थक प्रयास नहीं किए. वहीं आरोपी हैप्पी सिंह पर रंजिश के चलते आरोप लगाने की बात कही गई थी. इस दौरान कल्यानपुर के कंसपुर गुगौली रेलवे क्रासिंग के पास एक युवती का अधजला शव मिला था. उसका एक हाथ भी काटा गया था. परिजनों ने शव लापता बेटी का होने की आशंका जताई और एक प्रार्थना पत्र भी पुलिस को दिया. इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट में युवती के पिता ने याचिका दाखिल की थी.

Read More : मुरादाबाद में ट्रेन से कटकर नाना और नाती की मौत

सीओ योगेंद्र सिंह मलिक पर प्रारंभिक जांच

एसआईटी जांच रिपोर्ट के आधार पर आईजी के निर्देश पर एसपी राजेश सिंह ने विवेचना में लापरवाही बरतने के मामले में सीओ योगेंद्र सिंह मलिक पर प्रारंभिक जांच बैठाई है. सही समय पर मुकदमा दर्ज नहीं करने पर एसआई यशकरन सिंह, संजीव कुमार को निलंबित किया गया है. इसके साथ ही एएसपी को विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक केशव दास वर्मा वर्तमान तैनाती प्रयागराज के हंडिया थाना प्रभारी निरीक्षक और महोबा स्थानांतरित एसआई महेंद्र वर्मा को निलंबित किए जाने के लिए पत्राचार किया गया है.

 

मुरादाबाद में हुआ बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर नाना और नाती की मौत

मुरादाबाद : मुरादाबाद में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय किसान और उसके 2 साल के नाती की मौत हो गई। चश्मदीदों का कहना है कि हादसा ट्रैक पर अंगोछा फंसने की वजह से हुआ। महेंद्र के रिश्तेदार ने बताया कि ट्रैक में अंगोछा फंसने की वजह से महेंद्र सिंह पटरियों पर गिर पड़े। उनकी गोद में लगा दो साल का नवासा भी पटरियों पर गिर गया।

इससे पहले कि वह संभल पाते, ट्रेन आ गई। दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। मंजर देखने वालों की चीख निकल पड़ी। हादसे के बारे में पता चलते ही परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद से चीख पुकार मची है। पुलिस ने दोनों क्षत विक्षत शवों को ट्रैक से इकट्ठा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वालों को सूचित किया गया है।

कैसे हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा मुराबाद के कटघर थाना क्षेत्र में गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ। मूंढापांडे के गांव चकलालपुर निवासी महेंद्र सिंह (55 साल) गोविंदनगर में अपने एक रिश्तेदार की बरसी में आए थे। महेंद्र की बेटी राखी भी अपने पति मोहित सिंह और 2 साल के बेटे निकुंज के साथ यहां आई थी। बरसी की दावत खाने के बाद महेंद्र सिंह अपने नाती निकुंज को गोदी में लेकर घूमने निकल पड़े। गोविंद नगर क्रांसिग पर वह ट्रेन पार कर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। निकुंज के पिता मोहित सिंह पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव ड्यौढ़ी के रहने वाले हैं।

Read More : कुर्की व बुलडोजर के भय से फरार चल रहे गैंगेस्टर अपराधी ने किया आत्म समर्पण

 

कुर्की व बुलडोज़र के भय से फरार चल रहे गैंगेस्टर अपराधी ने किया आत्म समर्पण

बहराइच : खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के मोतीपुर थाने की है। जहाँ पर फरार चल रहे एक शातिर अपराधी ने कुर्की व बुलडोज़र के भय से थाने में आकर आत्म समर्पण कर दिया है जिसे उक्त थाने की पुलिस ने जेल भेज दिया है । जनपद बहराइच के पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करके अभियान को सफल बनाने के लिए, अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी नानपारा और मिहीपुरवा द्वारा दिये गये निर्देशन के क्रम में थानाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप मे थाना मोतीपुर मे चल रहे वान्छित अभियुक्त रिजवान ने बाबा के बुलडोज़र के भय से थाने में आकर आत्मसमर्पण कर दिया |

अभियुक्त रिजवान उर्फ रोजन पुत्र हबीबुल्ला निवासी चिकमण्डी मिहीपुरवा का रहने वाला है, जो फरार चल रहा था | लगातार तलाश व दविश व कुर्की व बुलडोज़र के भय से स्वंय आकर आत्मसम्पर्ण किया है मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा के लिए माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।

Read More : बाराबंकी में पुलिस पर लगा MBBS की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

साथ पढ़ने वाले छात्र पर लगा छात्रा से छेड़छाड़ करने व तेज़ाब फेकने का आरोप

बाराबंकी. मेयो मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा से सहपाठी छात्र ने छेड़छाड़ की और उस पर तेज़ाब फेंकने की धमकी दी. कालेज में शिकायत करने पर छात्र ने उसकी पिटाई भी कर दी. इस प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा तो लिखा है, लेकिन तीन दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी है. जनपद बाराबंकी कोतवाली नगर के गदिया गांव में स्थित मेयो मेडिकल में एक छात्रा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है. छात्रा का आरोप है कि एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र दिग्विजय वशिष्ठ न सिर्फ उससे छेड़छाड़ करता था, बल्कि हत्या करने व तेज़ाब फेंकने की भी धमकी देता था.

छात्रा का सहपाठी छात्र पर आरोप

छात्रा का आरोप है कि आरोपी उसे अश्लील संदेश भी भेजता था. इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से किए जाने पर उसे दंडित भी किया गया, लेकिन आरोपित की गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ. 6 अप्रैल को आरोपित ने छात्रा के बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और उसकी पिटाई कर दी. इस प्रकरण से घबराई छात्रा ने 7 अप्रैल को कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोपित पर नामजद मुकदमा लिखाया है. मुकदमे के विवेचक और चौकी इंचार्ज गदिया सुब्बा सिंह चौहान ने बताया कि छात्रा के बयान की प्रक्रिया चल रही है. जैसे ही बयान दर्ज होगा उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप

उधर छात्रा और परिजनों का आरोप है कि शिकायत दर्ज करने के बाद भी अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. आरोपी छात्र की दबंगई और धमकी से डरा परिवार अब न्याय की गुहार लगा रहा है. परिवार को डर है कि कहीं अप्रिय घटना न घट जाए.

Read More : अमेठी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,मुड़भेड़ में 6 लुटेरे गिरफ्तार

अमेठी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 6 लुटेरे गिरफ्तार

अमेठी :राजेश सोनी : अमेठी पुलिस और बदमाशो के मुठभेड़ मे पुलिस ने 6 लुटेरो को गिरफ्तार किया है। लुटेरो के पास से लूट के नगद रूपाये, तमंचा,एक पिकअप गाड़ी और आधार पैन कार्ड बरामद हुआ है। लुटेरों की गैंग जनपद मे घूम घूम कर लूट के कई बड़ी घटना को अंजाम दिया है | मामला गौरीगंज थानाक्षेत्र के दरपीपुर गांव के पास लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे बदमाशो और पुलिस मे देर रात मुठभेड़ मे आधा दर्जन लुटरों को गिरफ्तार किया है

लुटेरों के पास से सामान ज़ब्त

लुटेरों के पास से लूट का 34 हजार रुपए, 3 तमंचा, एक पिकअप गाड़ी और आधार पैन कार्ड के साथ लूट के 2 कुंतल मुर्गा भी बरामद।गौरीगंज थानाक्षेत्र के दरपीपुर गांव के पास लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पहुँची पुलिस और लुटेरों मे मुठभेड़ हो गई है इस दौरान पुलिस लम्बे समय से सक्रिय गैंग को धर दबोचा अमेठी पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि ये लुटेरा गैंग काफी समय से जनपद मे अलग अलग जगहो पर लूट की घटना को अंजाम दे चुके है पूछताछ मे अपना गुनाह कबूल किया है साथ लूट के रुपये और मुर्गा के साथ घटना पर प्रयोग गाड़ी असलहा के साथ अन्य समान भी बरामद हुआ है.

Read More : फर्रुखाबाद में सभासद के पति पर IPL में सट्टा लगवाने का आरोप

फर्रुखाबाद में सभासद के पति पर IPL में सट्टा लगवाने का आरोप

फर्रुखाबाद  :फर्रुखाबाद में सभासद के यहां एसओजी टीम और शहर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। जहां पुलिस को सभासद पति घर पर नहीं मिले। वहीं, एक किराएदार से पुलिस ने पूछताछ की। आरोप है सभासद के पति IPL में सट्टा लगवाते हैं।शहर के मोहल्ला नुनहाई कटरा निवासी अर्चना सभासद हैं। उनके पति पर IPL में सट्टा लगवाने का आरोप है। इसी को लेकर रविवार की देर रात एसओजी टीम के प्रभारी बलराज भाटी और शहर कोतवाल विनोद शुक्ला सभासद के घर पहुंचे। जहां पुलिस ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। पुलिस के बार-बार कहने के बाद दरवाजा खोला गया। पुलिस ने घर में प्रवेश किया। इस पर सभासद पति गायब मिले।

पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां एक कमरे में 13 हजार और कुछ जेवरात मिले। पूछताछ के दौरान सभासद ने बताया कि यह किराएदार का कमरा है। उसी के ये पैसे और जेवरात हैं। रविवार की शाम पुलिस ने IPL में सट्टा के मामले में पल्ला निवासी एक युवक को पकड़ा था। पूछताछ में युवक ने सभासद के पति का नाम लिया और कहा IPL के खेल में सभासद के पति सट्टा लगवाते हैं। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि आईपीएल में सट्टे की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था।

Read more : सक्रिय राजनीति में आएंगे रॉबर्ट वाड्रा ? जानें ऐसा क्या कहा

 

सक्रिय राजनीति में आएंगे रॉबर्ट वाड्रा ? जानें ऐसा क्या कहा

डिजिटल डेस्क : ‘‘आम लोगों के चाहने पर” सक्रिय राजनीति में कदम रखने की इच्छा जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के उद्योगपति दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि सियासत में उतरकर वह जनता की ‘‘बड़े पैमाने पर” सेवा कर सकते हैं. वाड्रा ने अपने मध्य प्रदेश दौरे में समाचारों के एक स्थानीय यूट्यूब चैनल को रविवार को दिए साक्षात्कार में यह बात कही.सक्रिय राजनीति में उतरने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर वाड्रा ने कहा कि मैं राजनीति समझता हूं और अगर (आम) लोग चाहेंगे कि मैं उनकी नुमाइंदगी करूं और अगर मैं उनके लिए कोई बदलाव ला सकता हूं, तो मैं यह कदम जरूर उठाऊंगा.

उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद वाड्रा ने कहा कि मेरे परमार्थिक काम 10 साल से भी अधिक समय से चल रहे हैं और आगे भी चलते रहेंगे. चाहे जितना भी समय लगे और भले ही मैं राजनीति में आऊं या नहीं, मैं लोगों की सेवा तो कर ही रहा हूं.सोनिया गांधी के 53 वर्षीय दामाद वाड्रा ने हालांकि यह भी कहा कि अगर वह राजनीति में आते हैं, तो बड़े पैमाने पर लोगों की सेवा कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि वैसे मैं अब भी देश भर में आम लोगों के बीच पहुंचता हूं. मुझे पता है कि लोग मेरे साथ हैं और वे मेहनत करते हैं. इन लोगों को पता है कि अगर वे मेरा नाम इस्तेमाल करेंगे, तो जनता के लिए अच्छा काम ही करेंगे.

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा

आगे वाड्रा ने कहा कि देखते हैं कि आगे क्या होता है. हम हर रोज परिवार में बात करते हैं कि आज कैसी राजनीति हो रही है और देश कैसे बदल रहा है. उन्होंने देश के सियासी परिदृश्य के संदर्भ में कहा कि मौजूदा हालात देखकर उन्हें ‘‘घबराहट” होती है. वाड्रा ने यह भी कहा कि आज मीडिया असलियत बताने में डरता है. उन्होंने कहा कि ये सारी चीजें लोकतंत्र का हिस्सा नहीं हैं. ये चीजें देश को आगे नहीं, बल्कि पीछे ही ले जाएंगी.उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनावों में बतौर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रदर्शन पर उनके पति ने कहा, ‘‘मैं प्रियंका को 10 में से 10 अंक देना चाहूंगा.

उन्होंने इन चुनावों में दिन-रात एक कर दिया था. हालांकि, हम उत्तर प्रदेश के चुनावी जनादेश को स्वीकार करते हैं और इस सूबे के लोगों के हित में पूरी लगन से काम करते रहेंगे. वाड्रा ने हालांकि कहा, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को लेकर आम लोगों के मन में जो संदेह हैं, अगर वे दूर कर दिए जाएं तो देश में चुनावी नतीजे बहुत अलग दिखाई देंगे.

Read More : नेशनल हेराल्ड मामला में मल्लिकार्जुन खड़गे तक पहुंची केस की जांच की आंच

वाड्रा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को घेरते हुए कहा कि कोविड-19 के भीषण प्रकोप के वक्त देश में एकाएक तालाबंदी लागू कर दी गई थी और इन दिनों बेरोजगारी बढ़ रही है। वाद्रा ने यह भी कहा, देश में हिंदू-मुस्लिम का भेदभाव खत्म होना चाहिए और सभी मतों एवं संप्रदायों को समानता से स्वीकार करते हुए धर्मनिरपेक्ष रहना चाहिए.”

 

नेशनल हेराल्ड मामला में मल्लिकार्जुन खड़गे तक पहुंची केस की जांच की आंच

 डिजिटल डेस्क : नेशनल हेराल्ड केस की जांच की आंच कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे तक पहुंच चुकी है. सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खड़गे से पूछताछ की है.जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले से जुड़ी मनी लॉन्‍ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछताछ की. इस संबंध में ईडी अधिकारियों ने बताया कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे (79) को जांच के संबंध में संघीय एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा गया था. उन्होंने बताया कि एजेंसी जांच संबंधी कुछ पहलुओं को समझना चाहती है.

ईडी अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जाएगा.यहां चर्चा कर दें कि सुब्रमण्यन स्वामी ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा, पत्रकार सुमन दुबे और टेक्नोक्रेट सैम पित्रोदा पर आरोप लगाने का काम किया था. आरोप लगाया गया था कि यंग इंडिया लिमिटेड के जरिए गलत तरीके से इसका अधिग्रहण किया गया और कांग्रेस नेताओं ने 2,000 करोड़ रुपये तक की संपत्ति पर कब्‍जा कर लिया. यदि आपको याद हो तो मामले की जांच 2014 में ईडी की ओर से शुरू की गई थी. कांग्रेस इस मामले को लेकर अमूमन कहती है कि यंग इंडिया लिमिटेड का उद्देश्‍य लाभ अर्जित करना नहीं है बल्कि इसका गठन चैरिटी के लिए किया गया है.

Read More : गोरखनाथ मंदिर मामले मे कोर्ट ने बढ़ाई मुर्तजा अब्बासी को 16 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा 

 

कोर्ट ने बढ़ाई मुर्तज़ा अब्बासी की मुश्किलें, 16 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा

गोरखपुर: यूपी एटीएस ने सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को गोरखपुर कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने उसे 16 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है. इससे पहले उसे 7 दिन के रिमांड पर रखा गया था. दरअसल, एटीएस मुर्तजा की कस्टडी रिमांड बढ़ाने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई थी. सभी दलीलें सुनने के बाद जज ने मुर्तजा की रिमांड अवधि 5 दिन के लिए बढ़ा दी. गौरतलब है कि एटीएस मुर्तजा और परिवार वालों से लगातार पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

पूछताछ में सामने आई बात

हालांकि अब तक अहमद मुर्तजा अब्बासी से हुई पूछताछ में सामने आए तथ्यों की जांच के लिए यूपी एटीएस रिमांड बढ़ाएगी। वैसे अब तक मिली जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल को अचानक मुर्तजा की सारी ऑनलाइन गतिविधियां बंद हो गई थीं और उसके बाद उसी दिन बैंक कर्मचारी बनकर दो लोग मुर्तजा के घर पहुंचे और उसके बारे में पूछताछ की. मुर्तजा ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए 25 लाख रुपये कर्ज की बात कही है। हालांकि, मुर्तजा के परिवार वालों ने जब उसकी आईडी और बैंक लोन की डिटेल मांगी तो दोनों वहां से निकल चुके थे। इसके बाद मुर्तजा को शक हुआ कि एजेंसियां ​​उस पर नजर रख रही हैं, इसलिए 2 अप्रैल की सुबह वह नेपाल के लिए रवाना हो गया। हालांकि, अगले ही दिन वह फिर गोरखपुर आ गया। इस मामले में एटीएस पूछताछ कर रही है।

Read More : अब यूपी सरकार के ट्विटर हैंडल पर साइबर अटैक, हैकर ने किए अजीबोगरीब पोस्ट

गिरफ्तार आरोपी मुर्तजा अब्बासी न सिर्फ यूट्यूब पर जिहाद से जुड़े वीडियो देखता था बल्कि जिहादी विचारों से जुड़ी कई वेबसाइट भी सर्च करता था। इसके अलावा उनकी जिहादी विचारधारा वाले धार्मिक नेताओं में भी दिलचस्पी थी। आरोपी ‘लोन वुल्फ’ हमले के वीडियो देखता था। इसके अलावा सीरिया में सिर कलम करने के वीडियो और अमेरिका में 9/11 के हमले के वीडियो देखने की भी जानकारी मिली है। वहीं, पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी है.इसके अलावा यह भी पता चला है कि वह ISIS में शामिल होने की तैयारी भी कर रहा था। हालांकि इसका शुरुआती शहद जाल के जरिए शुरू किया गया था। दरअसल, मुर्तजा को एक लड़की का ईमेल मिला था, जो ISIS कैंप का हिस्सा थी।

अब यूपी सरकार के ट्विटर हैंडल पर साइबर अटैक, हैकर ने किए अजीबोगरीब पोस्ट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (CM Office) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के बाद यूपी सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साइबर हमले का मामला सामने आया है. सोमवार दोपहर को हैकर्स ने यूपी सरकार @UPGovt का ट्विटर हैंडल हैक कर अजीबो-गरीब पोस्ट किए। हालांकि, कुछ देर बाद इस ट्विटर हैंडल को बहाल कर दिया गया और यह पेज सुचारू रूप से चल रहा है।

दरअसल, हैकर ने यूपी सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एनएफटी के बारे में पोस्ट किया था और उसे सबसे ऊपर पिन किया था। इसके अलावा उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कई लोगों और ट्विटर हैंडल को टैग किया था. हालांकि, यूपी सरकार के आईटी विशेषज्ञों ने इस हैंडल पर फिर से काबू पा लिया और सभी ट्वीट्स को डिलीट कर दिया।

321

आपको बता दें कि तीन दिन के अंदर यह दूसरा मामला है, जब उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस तरह से निशाना साधा गया है. इससे पहले यहां के मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट शुक्रवार देर रात हैक कर लिया गया था, जिसे करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया जा सका.

Read More : भतीजे ने सगे चाचा को उतारा मौत के घाट

हैकर्स जिस तरह से यूपी सरकार से जुड़े ट्विटर अकाउंट को निशाना बना रहे हैं, उससे उनकी सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा होता है. आखिरी हैकर्स कैसे एक के बाद एक इन हैंडल्स को निशाना बना रहे हैं। इसके साथ ही सवाल यह भी उठ रहा है कि हैकर्स की इस हरकत के पीछे क्या मकसद है।

मैनपुरी में हत्याकाण्ड, भतीजे ने सगे चाचा को उतारा मौत के घाट

मैनपुरी:  गुलज़ार अहमद : मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र के नगला पंजाबा में रविवार की रात को जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है । मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये मामले की जानकारी देते हुये अपर पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि थाना कोतवाली क्षेत्र के नगला पंजाबा में जमीन को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया । विवाद में ग्याप्रसाद प्रजापति पुत्र किशोरीलाल उम्र लगभग 45 वर्ष को फावड़े से उसके सगे भतीजे अजय उर्फ डालू प्रजापति ने मार दिया है।

शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिये

सूचना पर तत्काल सीओ सिटी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है । तथा घटना को कार्य करने वाले आरोपी की तलाश के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा गहराई से जांच कर फरार आरोपी को गिरफ्तार जल्द से जल्द कर लिया जाएगा । जिसके लिये आरोपी की गिफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है । तो वहीं पर मृतक के पुत्र राम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जमीन में जबरिया प्लॉट को काटने को लेकर विवाद हुआ जिसमें अजय कुमार उर्फ डालू ने फावड़े से प्रहार कर मेरे पिता गया प्रसाद को मौत के घाट उतार दिया ।

Read More : रामपुर : परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में प्रधानाचार्य व एक अन्य टीचर गिरफ्तार

परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में प्रधानाचार्य व एक अन्य टीचर गिरफ्तार

रामपुर : सुरेश कुमार :  उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड की परीक्षाएं जारी है हाल ही में पेपर सॉल्वर गैंग पकड़े जाने के बाद पुलिस प्रशासन का रुख कड़ा हो गया है । जनपद रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र के एक निजी इंटर कोलेज में परीक्षा दे रही एक छात्रा के दस्तावेज को लेकर शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से कारवाई करते हुए  कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं एक अन्य टीचर के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई जिसपर पुलिस ने प्रिंसिपल वा टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। आइए दिखाते हैं क्या है पूरा मामला….

शनिवार को हाई स्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की बोर्ड परीक्षा हुई इसी को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक रामपुर मुनेश कुमार की अगुवाई में सचल दल ने सैफ़नी थाना अंतर्गत ग्राम छितनियां स्थित अब्दुल वहीद मुस्लिम इंटर कॉलेज मैं छापेमारी की। इसी दौरान एक छात्रा के परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों को जांचा गया तो छात्रा के पिता के नाम में गड़बड़ी पाई गई फिर क्या था कॉलेज के प्रिंसिपल व टीचर पर कड़ी कारवाई करते हुए केंद्र व्यवस्थापक महेश्वर सिंह की ओर से थाने में तहरीर दी गई   जिसपर प्रधानाचार्य मेहंदी हसन व एक अन्य टीचर अजीम को गिरफ्तार कर लिया गया जब दोनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि अजीम मुरादाबाद जनपद के एक मान्यता प्राप्त स्कूल में टीचर है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्र के मुताबिक

मेरा प्रवेश पत्र मेरे नाम से था मतलब माता पिता का नाम चेंज था लेकिन जो हमारे प्रिंसिपल थे उन्होंने कहा था कोई बात नहीं तू पेपर दे दे और वह कह रहे थे कि हम ठीक करा देंगे जो हमारे सर हैं स्कूल के उन्होंने, जिस स्कूल में सेंटर गया था वह भी यही कह रहे थे कि कोई कुछ नहीं कहेगा। आज ये हुआ सर आए और बोले प्रिंसिपल साहब बुला रहे हैं आज एसएसटी का पेपर दिया था

डीआईओएस के मुताबिक

ये जो अपना अब्दुल वहीद मुस्लिम इंटर कॉलेज हैं इसमें सुबह मुझे मैसेज मिला कि वहां एक शिवानी नाम की लड़की फर्जी एग्जाम दे रही है उस कारण से मैं यहां आया था सुबह, जब सुबह में यहां आया तो मैंने उसको बोला तो उसने निकाला लड़की को तो पता लगा वास्तविकता में है शिवानी नाम की लड़की उसका एडमिट कार्ड नहीं है वह दूसरी लड़की का एडमिट कार्ड है वह भी शिवानी नाम की लड़की हैं उसका रजिस्ट्रेशन भी है और रोल नंबर भी है उसका प्रवेश पत्र भी है

लेकिन यहां के जो प्रिंसिपल साहब है मेहंदी हसन साहब उन्होंने उस लड़की को बोल रखा था कि यह जो एडमिट कार्ड है जो गलती हुई है मां बाप के नाम की यह तुम्हारा ही एडमिट कार्ड हैं में इसको चेंज करा दूंगा जोकि फ्रॉड हैं बिलकुल यह नहीं होता मां बाप का नाम और डेट ऑफ बर्थ सब चेंज हो जाएगा।

प्रिंसिपल ने बोला

हां जी वह लड़की नहीं आ रही है उस प्रवेश पत्र पर यह लड़की दे रही है प्रिंसिपल साहब ने यह बोल दिया है कि यह तुम्हारे ही एडमिट कार्ड है इस लड़की का जो इस लड़की ने मुझे बताया।नहीं इस लड़की का नहीं है इस लड़की का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है और रोल नंबर भी नहीं है दोषी तो इसमें यही है यहां के प्रिंसिपल साहब और जहां वह लड़की पढ़ रही थी वहा एक अजीम नाम बताया की अपने उनको बोला था की हमारा फॉर्म भरवादो और बच्ची मुरादाबाद में कोई स्कूल हैं सी आर पब्लिक स्कूल जी होता हैं 9th का रजिस्ट्रेशन उस लड़की का डेफिनेटली होगा तभी तो हम देख रहे हैं।

Read More : रामपुर स्थित एनएच 24 पर ट्रक बना आग का गोला

अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक

महेश्वर सिंह जो केंद्र व्यवस्थापक मुस्लिम इंटर कॉलेज उनके द्वारा थाना सैफ़नी पर एक तहरीर दी गई है जिस में उल्लेख किया गया है कि अब्दुल वहीद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेहंदी हसन और जीआर पब्लिक स्कूल के अध्यापक अजीम यह दोनों मिलकर एक छात्रा के बदले दूसरी छात्रा से पेपर दिलवा रहे थे इस तहरीर के आधार पर थाना सैफनी में मुकदमा लिखा गया है 420 468 471 और परीक्षा अधिनियम 1982 इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे के विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नेशनल हाईवे 24 पर दो ट्रक के बीच टक्कर, दोनों ट्रक बने आग का गोला

रामपुर : सुरेश कुमार : उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर स्थित नेशनल हाईवे 24 पर दो ट्रक अनियंत्रित होकर भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मैं आग लग गई और देखते ही देखते दोनों ट्रक आग का गोला बन गए। काफी देर तक यह घटना घटती रही। जैसे ही इसकी सूचना फायर सर्विस विभाग को पहुंची तो दमकल की कई गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। लेकिन इस घटना में दोनों ट्रक तब तक जलकर राख हो चुके थे… आइए दिखाते हैं क्या है पूरा मामला…

रामपुर के थाना सिविल लाइंस अंतर्गत कोसी पुल के निकट नेशनल हाईवे 24 पर दो ट्रक अनियंत्रित होकर भिड़ गए। जिसके बाद आग लग गई घटना इतनी जबरदस्त थी की ट्रैफिक जाम हो गया और चारों ओर हाहाकार मच गया आग लगने की सूचना फायर सर्विस विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर धूं धूं कर जल रहे ट्रकों पर पानी की बौछार की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन ट्रक पूरी तरह से राख के ढेर में तब्दील हो चुके थे। गनीमत यह रही की दोनों ट्रकों में सवार चालक एवं क्लीनर किसी तरह से बचकर निकलने में कामयाब हो गए.

Read More : इटावा में डंपर-पिकअप की टक्कर में बाप-बेटे की मौत, 7 घायल

सीएफओ रामपुर अंकुश मित्तल के मुताबिक

करीब डेढ़ घंटे पहले की सूचना मिली थी कि दो ट्रक आमने-सामने भिड़ने से उसमें आग लग गई है तो मौके पर जैसे ही गाड़ी को रवाना किया तो पता लगा कि आग काफी भयावह है तो उसको देखते हुए 4 गाड़ियों को एक साथ बुलाया दो गाड़ी पुलिस लाइन से और एक गाड़ी बिलासपुर से तो चारों गाड़ियां आग बुझा रही हैं चुकी एक गाड़ी में बांस है और दूसरी गाड़ी में भी टाइल्स वगैरह है और उसके डीजल टैंक में आग लग चुकी है तो उसमें फोम डाल कर आग को बुझा दिया है और आग अभी कुछ देर में बुझ जाएगी।

आग पूरी तरह से बुझाने के बाद उसमें सर्च लगाया जाएगा देखा जाएगा कि इसमें किसी तरह की कोई कैजुअल्टी है या नहीं अभी कहना स्पष्ट नहीं है। यह आगापुर बॉर्डर से रिवर साइड इन से बरेली की तरफ जाते हैं आधा किलोमीटर बाद मेन रोड पर ही हैं।

इटावा में पिकअप और डंपर की टक्कर में बाप-बेटे की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

इटावा  : इटावा में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। पिकअप और डंपर की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पिकअप सवार दिल्ली से कानपुर जा रहे थे। तभी फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में NH-2 पर हादसे का शिकार हो गए। 7 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया।

दिल्ली से कानपुर बच्चे का मुंडन करवाने के लिए एक परिवार जा रहा था। पिकअप में ड्राइवर सहित 9 लोग सवार थे। ये सभी फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र पहुंचे ही थे कि NH-2 पर एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे इतना भीषण था कि पिकअप ड्राइवर सोनू और उसके पिता रामजीवन की मौत हो गई।

इस घटना में पिकअप ड्राइवर सोनू और उसके पिता रामजीवन की मौत हो गई। घायल बबीता ने बताया, सामने से एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिस कारण सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर विकास यादव ने बताया, एक घंटे पहले नई मंडी के पास एक गाड़ी में सवारियां जा रही थीं। डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें 9 लोगों को अस्पताल लाया गया था।

Read More : आगरा में ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी-प्रेमिका, युवती की मौत और युवक की हालत गंभीर

 

आगरा में ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी-प्रेमिका, युवती की मौत और युवक की हालत गंभीर

आगरा : आगरा के मितावली रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर देर रात गांव के ही युवक-युवती आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आगे कूद गए। घटना में युवती की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी है। बताया जा रहा है कि दोनों प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था।

मितावली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर गांव के ही जाटव समाज के अजय और निशा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। घटना की जानकारी होने पर जीआरपी और थाना एत्मादपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान निशा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अजय की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल अजय को अस्पताल पहुंचाया। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

गांव वालों के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक ही गांव और जाति के होने के साथ उनमें रिश्तेदारी भी थी। इसी कारण परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे और दोनों के ऊपर बंदिशें लगा रखी थीं। युवती के लिए रिश्ते देखे जा रहे थे। इसी कारण उन्होंने यह कदम उठा लिया। फिलहाल दोनों के परिजन कुछ बोलने के हालात में नहीं हैं। फिलहाल किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Read More :  ट्विटर के बोर्ड में शामिल नहीं होंगे टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क