Sunday, April 19, 2026
Home Blog Page 123

शिक्षकों की घ‍िनौनी करतूत,तबादला रुकवाने के लिए छात्राओं को बनाया बंधक

लखीमपुर खीरी. नितिन गुप्ता : यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में दो सरकारी शिक्षकों ने तबादला रोकने के लिए शर्मनाक हरकत की है. बेहजाम प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की करीब 20 छात्राओं को गुरुवार की रात उनके दो शिक्षकों ने कथित तौर पर बंधक बना लिया. मामला सामने आने के बाद दोनों शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. इस दौरान बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना के बाद छात्राओं के परिजनों में आक्रोश है।

मामला लखीमपुर खीरी के बेहजाम प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का है. जहां गुरुवार रात मनोरमा मिश्रा और गोल्डी कटियार नाम की शिक्षिका हैं। अपना तबादला रोकने के लिए उसने 20 छात्राओं को अपने कब्जे में ले लिया और प्रशासन पर तबादला रोकने का दबाव बनाया. काफी देर हंगामे के बाद जब इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने 20 शिक्षकों के कब्जे से बंधक बनाई गई छात्राओं को भी छुड़ाया।

छात्राओं का आरोप है कि दोनों शिक्षक उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ धारा 342, 504,336 के तहत मामला दर्ज किया है।इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहा, ‘शिक्षकों ने अनुशासनात्मक आधार पर दूसरे केजीबीवी में उनका तबादला रद्द करने के लिए जिला अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए. उन्होंने कहा, “वार्डन ललित कुमारी ने उन्हें और जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा रेणु श्रीवास्तव को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे स्कूल पहुंचे और कई घंटों तक वहीं रहे। स्थानीय पुलिस थाने से महिला पुलिस बुलाई गई और लड़कियों को उनके छात्रावास के कमरों में वापस लाया गया।”

Read More : तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे नीतीश,क्या झटका देने की तैयारी में है नीतीश

विभागीय जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई- बीएसए

पांडेय ने कहा, “इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेणु श्रीवास्तव द्वारा दो शिक्षकों मनोरमा मिश्रा और गोल्डी कटियार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में चार सदस्यीय कमेटी द्वारा विभागीय जांच कराई जाएगी। कमेटी को तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर सेवा अनुबंध समाप्त करने सहित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे नीतीश,क्या BJP को झटका देने की तैयारी में है नीतीश

  डिजिटल डेस्क :  बोचाहन उपचुनाव में राजद की जीत के कुछ दिनों बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए इफ्तार के निमंत्रण को न केवल स्वीकार किया, बल्कि इसमें भी शामिल हुए। इसके बाद से बिहार की सियासत में फिर से अटकलों का दौर शुरू हो गया है. माना जा रहा है कि सीएम ने इसके जरिए बीजेपी को संदेश देने की कोशिश की है. वहीं तेजप्रताप ने एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने का दावा किया है. ऐसा लगता है कि राजनीतिक क्षेत्र में कुछ खिचड़ी जरूर पक रही है।

इस बीच जब लालू प्रसाद यादव के बड़े तेज प्रताप से सीएम नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बिहार में खेल होगा. उन्होंने कहा कि राजनीति में हमेशा उथल-पुथल होती रहती है. खुद को बिहार की राजनीति का कृष्ण बताते हुए तेज प्रताप ने कहा है कि मैं तेजस्वी को पहले ही अर्जुन घोषित कर चुका हूं. हम बिहार में सरकार बनाएंगे। तेज प्रताप ने बताया कि पहले हमने नो एंट्री बोर्ड लगाया था लेकिन रामनवमी पर मैंने अपने ट्वीट में एंट्री नीतीश अंकल लिख दी और आज वह यहां आ गए. तेज प्रताप ने दावा किया है कि आज नीतीश कुमार से राजनीतिक बातचीत हुई है.

Read More : महाराष्ट्र में ‘हनुमान चालीसा’ पर जमकर बवाल,राणा दंपति ‘सबक’ सिखाने तैयार शिवसेना

पांच साल बाद तेजस्वी के घर पहुंचे सीएम नीतीश

पांच साल बाद तेजस्वी के घर इफ्तार पार्टी में शिरकत करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार. वे इससे पहले 2017 में उनके घर आए थे। उसी वर्ष, नीतीश ने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया और भाजपा के साथ गठबंधन किया। तभी से लालू और नीतीश के रिश्तों में खटास आ गई थी. वहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी बीजेपी-जेडीयू गठबंधन जारी रहा। वर्तमान में बिहार में एनडीए का शासन है। हालांकि बीजेपी के नेता समय-समय पर अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री होने का ताना-बाना बुनते रहते हैं. जिस पर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं।

तेजस्वी का जोरदार स्वागत

सीएम नीतीश पैदल राबड़ी स्थित आवास पहुंचे। यहां तेजस्वी का पूरे लालू परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया. तेजस्वी ने खुद गेट पर जाकर सीएम की अगवानी की। इसके बाद से रामनवमी पर तेज प्रताप का ट्वीट फिर से चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने नीतीश अंकल की एंट्री लिखी थी. कुछ लोग इसे राज्य का बदलता समीकरण बता रहे हैं तो कुछ इसे बोचाहन में बीजेपी की करारी हार का साइड इफेक्ट बता रहे हैं.

महाराष्ट्र में ‘हनुमान चालीसा’ पर जमकर बवाल,राणा दंपति ‘सबक’ सिखाने तैयार शिवसेना

डिजिटल डेस्क  : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा के पाठ का मुद्दा गरमा गया है। इधर, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा के घर के बार प्रदर्शन किया। वहीं, हालात की गंभीरता के मद्देनजर सीएम के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राणा दंपति ने सरकार पर परेशान करने समेत कई आरोप लगाए हैं। खास बात है कि राज्य में मस्जिदों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर विवाद जारी है।

क्या था मामला

बडनेरा से निर्दलीय विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी सांसद नवनीत राणा ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करने का फैसला किया था। इसके बाद सीएम आवास की सुरक्षा में इजाफा किया गया था। दोनों नेताओं के इस ऐलान के बाद ही शिवसेना नेताओं ने मुंबई के खार स्थित राणा दंपति के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।

शिवसेना पर लगाए हमले के आरोप

विधायक राणा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पूरी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि पुलिस उन्हें घर के बाहर नहीं जाने दे रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाए कि शिवसेना ने आवास पर हमला करने की कोशिश की। राणा ने कहा, ‘हमने हमेशा मातोश्री को मंदिर माना है… उद्धव ठाकरे केवल सियासी फायदा देख रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘ये बाला साहेब के सदस्य नहीं हैं क्योंकि अगर होते तो वो हमारे साथ हनुमान चालीसा पढ़ते। CM महाराष्ट्र में अपने पावर का दुरुपयोग कर रहे हैं। शिवसेना हमारे घर में घुसकर हम पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर हम सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसी सुरक्षित रहेगी’

उनकी पत्नी ने कहा, ‘महाराष्ट्र के सीएम ने शिवसेना कार्यकर्ताओं को हमें परेशान करने के आदेश दिए हैं। वे बैरिकेड तोड़ रहे हैं। मैं दोहरा रही हूं कि मैं बाहर जाऊंगी और मातोश्री पर हनुमान चालीसा का पाठ करूंगी। सीएम केवल लोगों को जेल में डालना जानते हैं।’

Read More : झालावाड़ पुलिस की विशेष टीम ने सट्टे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 7 सटोरियों को किया गिरफ्तार

शिवसेना की प्रतिक्रिया

शिवसेना नेता अनिल देसाई ने राणा दंपति पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप लगाए। एजेंसी के मुताबिक, मातोश्री के बाहर मौजूद देसाई ने कहा, ‘उन्होंने कानून और व्यवस्था की स्थिति को चुनौती दी है। उन्हें ऐसा करने के लिए किसी ने प्रेरित किया है। शिवसेना कार्यकर्ता यहां मातोश्री की रक्षा के लिए हैं।’ इधर, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, ‘हम इंतजार कर रहे हैं, हम हनुमान चालीसा सामने रखेंगे। हम उन्हें सबक सिखाने का इंतजार कर रहे हैं।’

पुलिस की टीम ने सट्टे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 7 सटोरियों को किया गिरफ्तार

झालावाड़ : हरिमोहन चोडॉवत : झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे की नई बस्ती इलाके मे जिला पुलिस की विशेष टीम ने अवैध जुए सट्टे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक रिहायशी मकान में दबिश देकर 7 सटोरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 16 लाख 10 हजार 800 रुपए का हिसाब, 5200 रूपए नकदी,14 मोबाइल, 9 केलकुलेटर सहित सट्टा उपकरण भी बरामद किए है ।

झालावाड एसपी मोनिका सेन ने बताया कि जिले में अवैध जुआ सट्टा संचालन की लगातार शिकायत मिल रही थी, इस पर उनके निर्देश पर जिला पुलिस विशेष टीम ने जिले के अकलेरा कस्बे की नई बस्ती इलाके के एक रिहायशी मकान मे दबिश देकर 7 खाईवाल और लगाईवाल को दबोचा। इस दौरान सटोरियों ने बताया कि वे मोबाइल से ही सट्टा संचालन करते थे,और लाखों रुपए के दांव लगाते थे,पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 16 लाख 10 हजार 800 रुपए का हिसाब, 5200 रूपए नकदी बरामद किए है। साथ ही सटोरियों के कब्जे से 14 मोबाइल,9 केलकुलेटर सहित सट्टा उपकरण भी बरामद किए है ।

फरार हुए 4 आरोपी तलाश मई जुटी पुलिस

पुलिस ने छापा मारकर 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया, 10 हजार रुपए भी बरामद राहुल को गिरफ्तार करना के बाद चार फरार चल रहे आरोपियो को पुलिस ढून्ढ रही है.पुलिस के अनुसार,जल्द ही आईपीएल सट्टा लगाने वाला किंग सनी को भी ग्रिफ्तार करेगी| पॉलीवे के हत्थे चढ़ा राहुल का कहना है की जो माल बरामद हुआ है उसमे मेरा कुछ नहीं यहाँ सारा माल और पैसा सनी का है. क्युकी सनी ही आईपीएल सट्टे को ग्रिफ्तार करवाता है फ़िलहाल पुलिस चार फरार आरोपियो की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है. जल्द ही इन चार आरोपियो को गरिफ्तार करके इस पूरे रैकेट का भांडफोड़ किया जायगा की आखिर कोण इस रैकेट में सम्मिलित था.इसके अलावा कहा कहा सट्टे का रैकेट चलता था.

Read More : दादी और पिता ने की 14 माह के मासूम की हत्या

दादी और पिता ने की 14 माह के मासूम की हत्या

सिद्धार्थनगर: अभिलाष मिश्रा : सिद्धार्थनगर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है । दादी और पिता ने मिलकर 14 माह के मासूम की पीट पीट कर हत्या कर दी। हत्या की वजह मृतक मासूम के मां शीला से आपसी कलह बताई जा रही है। घटना सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा ग्राम पंचायत के नहरी टोला की है। पुलिस ने आरोपी दादी और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धार्थनगर जिले के मडवा टोला के नहरी गांव में के रहने वाले पिंटू की शादी करीब 2 वर्ष पूर्व हुई थी इस बीच पिंटू और उसकी मां से उसकी बीवी शीला की अनबन रहने लगी और  14 माह के राजकुमार के जन्म के बाद यह मामला और तूल पकड़ता गया।

पिंटू की बीवी ज्यादातर अपने मैंके रहने लगी इस बीच शीला अपने ससुराल 10 दिन पहले आई थी और आज सुबह आरोपी पिंटू उसकी मां और उसकी पत्नी में खूब विवाद हुआ इस बीच पिंटू और उसकी मां की किसलावती ने मासूम बच्चे को पीटना शुरू कर दिया और दोनों ने मिलकर उसकी पटक-पटक कर उसकी मां के सामने ही हत्या कर दी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया इस बीच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान यशवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया । पुलिस में मासूम  के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पिता गिरफ्तार, दादी फरार

घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष सहित पुलिस फोर्स मौके पहुंचकर जांच में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। सास की तलाश जारी है। पुलिस कप्तान ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और मातहतों को जरूरी निर्देश दिए।

Read More : देर रात शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार ने ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत

देर रात शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार ने ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत

अमेठी :राजेश सोनी :अमेठी में तेज रफ्तार की कहर थमने को नाम नहीं ले रहा है । आये दिन – प्रतिदिन ये रफ्तार आम लोगों के लिए मौत सड़क बनता जा रहा है। फिर से और एक हादसा के कारण एक युवक की मौत हो गई  है।  देर रात शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार अर्धसैनिक बल के जवान को ट्रक ने टक्कर मारी। हादसे में जवान उमाशंकर सिंह की मौके पर मौत हो गई । साथ ही जवान का एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया ।सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था मृतक उमाशंकर सिंह।  मृतक उमाशंकर सिंह पीपरपुर थाना क्षेत्र के भादर गांव के रहने वाले थे । सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे के लेकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मौके पर हो गई मौत

सदर कोतवाली क्षेत्र के करोवन मोड़ क्रॉसिंग के पास देर रात हाजीपुर गांव में शादी समारोह में गए कानपुर नौबस्ता निवासी विजय राजपूत पुत्र स्नेही और गोविंद राजपूत राजेंद्र राजपूत निवासी धरि पुरवा नौबस्ता कानपुर कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में करोवन मोड़ के पास डाउन लाइन से जा रही ट्रेन से क्रासिंग पार करते समय बाइक ट्रेन से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक चला रहे विजय की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल युवक की हालत ठीक

हादसे में शादी गोविंद राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी गेट मैन ने कंट्रोल रूम को अवगत कराई। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को रेलवे ट्रैक से हटाया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस में तलाशी के दौरान मिले मोबाइल नंबर के आधार पर घटना की जानकारी परिजनों को दे दी। दरोगा को मोहम्मद कासिम ने बताया कि परिजनों के आने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। किस ट्रेन से टक्कर लगी है, अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। घायल युवक का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है।

Read More : वाराणसी में पुलिसकर्मी ने खुद के सिर में मारी गोली; बेटे को भेजा सुसाइड नोट

वाराणसी में पुलिसकर्मी ने खुद के सिर में मारी गोली; बेटे को भेजा सुसाइड नोट

वाराणसी  : वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाने की सरकारी जीप के ड्राइवर यशवंत सिंह ने शनिवार की सुबह सरकारी जीप में बैठकर अपनी रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मार ली। जानकारी होने पर आनन-फानन यशवंत को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है, जहां उनकी हालत बेहद ही नाजुक बताई गई है। डॉक्टरों के अनुसार गोली लगने से यशवंत के सिर का एक हिस्सा उड़ गया है।

यशवंत ने अपने बेटे को वाट्सऐप पर एक सुसाइड नोट भी भेजा है। सुसाइड नोट के अनुसार एक बेटे की बीमारी और छुट्‌टी न मिलने की वजह से यशवंत परेशान चल रहे थे। लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है।

15 अप्रैल को गए थे घर, एक दिन पहले लौटे थे

आजमगढ़ के मेहनगर थाना के पवनी खुर्द गांव के मूल निवासी यशवंत सिंह (53) बीती 15 अप्रैल को छुट्‌टी लेकर अपने घर गए थे। वह घर से एक दिन पहले ही आए थे। वाराणसी पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में यशवंत रहते थे। नाइट ड्यूटी के बाद वह पहड़िया मंडी में स्थित धर्मकांटा के समीप पहुंचे। नाइट अफसर सूर्यवंश यादव के द्वारा चाय पीने की बात कही गई तो उन्होंने इंकार कर दिया और सरकारी जीप में ही बैठे रहे। जीप से पुलिसकर्मियों के उतरने के बाद वह ड्राइविंग सीट पर बैठकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मार लिए।

साल भर में चार पुलिसकर्मियों को लगी गोली

वाराणसी में साल भर में चौथी बार ऐसा हुआ है जब किसी पुलिसकर्मी को गोली लगी है। यशवंत से पहले चितईपुर थाने में तैनात रहे दरोगा मनीष सिंह को गोली लगी थी। मनीष सारनाथ क्षेत्र की शक्तिपीठ कॉलोनी में पत्नी सोनी सिंह और बेटे आयांश के साथ रहते थे। बीती 14 मार्च की दोपहर पति-पत्नी होली की खरीदारी करने के लिए घर से बाजार जाने वाले थे। इसी बीच अचानक मनीष की सरकारी पिस्टल से फायरिंग हुई और गोली उनके जबड़े को छेदते हुए निकल गई थी। उपचार के दौरान 23 मार्च को मनीष सिंह की मौत हो गई थी।

Read More : गोसाईगंज पुलिस ने रूद्र हत्याकांड के 12 घंटे के अंदर चार आरोपी को किया गिरफ्तार

वाराणसी पुलिस लाइन की बैरक में 18 अक्टूबर 2021 को जौनपुर के केराकत निवासी हेड कांस्टेबल अनिल राय (50) ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। डायबिटीज की बीमारी से ग्रसित सिपाही ने कारबाइन से बर्स्ट फायर करते हुए जान दी थी। असलहे से निकली 5 गोली अनिल के पेट में एक ही जगह पर लगी थी।26 अप्रैल 2021 को चंदौली जिले से पंचायत चुनाव की ड्यूटी से वापस आते समय रोडवेज बस में सवार सिपाही विनोद कुमार सिंह (31) को उनकी राइफल से गोली लग गई थी। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज थाना के जिगना गांव के मूल निवासी विनोद को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

गोसाईगंज पुलिस ने रूद्र हत्याकांड के 12 घंटे के अंदर चार आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ : इरफान कुरैशी: राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नर डी-के ठाकुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपराधियों की धर पकड़ में थाना गोसाईगंज पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, राजधानी लखनऊ के (दक्षिणी) क्षेत्र के थाना गोसाईगंज के अन्तर्गत अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नर द्वारा चलाय जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत आज दिनांक 22,4,2022,को मुखबिर की सूचना पर 12 घंटे के अन्दर ग्राम मरखापुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चार खूनालूद लड़की के डण्डे बरामद किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या,180/22/धारा,302/34/भादवि व‌‌‌ पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तगणों नाम 1 कुलदीप रावत 2 मुरली रावत 3 अनीता पत्नी अवधराम 4 सलोनी। गोसाईगंज थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र गिरी की नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार एक के बाद सफलता प्राप्त कर रही है वहीं अपराधियों के हौसले भी पस्त हुए हैं इसी दौरान थाना प्रभारी ने बड़ी सूझबूझ के साथ अभियुक्तगण गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त। अभियुक्तों ने भागने के फिराक में लगें हुआ थे लेकिन थाना प्रभारी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया मौके से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। मालूम हुआ कि इसी क्रम में ,डीसीपी गोपाल चौधरी, एडीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसीपी स्वाति चौधरी, द्वारा दिशा निर्देश पर गठित कि कई टीमें लगातार अपराधियों को धरपकड़ कर रही हैं। जिस क्रम में आज थाना गोसाईगंज प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र गिरी की नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किए गए। अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

गोसाईगंज पुलिस ने रूद्र हत्याकांड के 12 घंटे के अंदर चार आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शाम को सभी आरोपियों मुरली रावत, कुलदीप रावत के साथ ही उसकी मां अनिता और बहन सलोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खून से सने चार डंडे बरामद किए।
प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, रुद्र कुमार अपनी पत्नी सरिता व दो बच्चों के साथ बेगड़िया गांव में छप्पर डालकर रहता था। वह खेतिहर मजदूर था।

Read More : झालरापाटन थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फायरिंग के मामले में फरार चल रहे हैं चारों आरोपि गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता,फायरिंग के मामले में चल रहे हैं आरोपि गिरफ्तार

हरिमोहन चोडॉवत–झालावाड़- झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर की ममता गली इलाके में आपसी रंजिश को लेकर कल देर रात एक युवक पर चार नामजद आरोपि ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें छर्रे लगने से युवक घायल हो गया था । इस घटना के बाद एक्शन मे आई पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मामले के चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है,इस फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी, जिसके बाद युवक को झालावाड़ के जिला एसआरजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था,जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

देर शाम प्रेस वार्ता मे खुलासा करते हुए झालावाड एस पी मोनिका सेन ने बताया कि घायल युवक गोलू कल रात झालरापाटन की ममता गली इलाके मे घर के बाहर बैठा था, इसी दौरान दो बाइक पर आए 4 युवकों ने उस पर आपसी रंजिश के मामले को लेकर फायरिंग कर दी, जिसमें वो गंभीर घायल हो गया।

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे

मामले की जानकारी मिलते ही झालरापाटन थाना पुलिस और आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और फायरिंग के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें भी रवाना की गई। पुलिस ने सारे मामले मे 12 घंटे के अंदर सफलता हासिल करते हुए वारदात मे शामिल चारों आरोपि अभियुक्तों दीपू,कुलदीप, राहुल,और अज्जू पंजाबी को समीप के पुलिस वन से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस के अनुसार सारा घटनाक्रम पुरानी रंजिश के चलते सामने आया है। गौरतलब ही कि घायल युवक के भाई कृष्णा वाल्मीकि हत्याकांड में आरोपी है, ऐसे में पुलिस सारा घटनाक्रम बदले की रंजिश को लेकर देख रही है। फिलहाल झालरापाटन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

Read More : 7 घंटे की छटपटाहट के बाद पिंजरे में कैद हुआ पैंथर

7 घंटे की छटपटाहट के बाद पिंजरे में कैद हुआ पैंथर

रावतभाटा/चित्तौड़गढ़ अहमद :  भैंस रोड गढ़ अभ्यारण क्षेत्र के चैनपुरा गांव में गुरुवार तड़के बंदर का शिकार करने निकला एक पैंथर शिकार के पीछे दौड़ता दौड़ता शिकार समेत कुएं में जा गिरा | 7 घंटे की छटपटाहट के बाद अपरान्ह 4:00 बजे वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ | तब जाकर वन्यजीव विभाग ने राहत की सांस ली , पैंथर को कुएं से बाहर निकालने के लिए उसे ट्रेंकुलाइज करना पड़ा | जानकारी के अनुसार भेरू लाल प्रजापत के खेत के कुएं में पैंथर और बंदर जा गिरे | भेरूलाल और उसकी पत्नी खेत पर गए तो कुएं में बंदर दिखा , इस पर उन्होंने उसे निकालने के लिए रस्सी लटकाते ही तभी पैंथर नजर आ गया |

घबराए पति पत्नी ने ग्रामीणों को सूचना दी ग्रामीणों ने वन्यजीव विभाग रेंजर दिनेश नाथ को सूचना दी | दिनेश नाथ वन कार्मिकों के साथ मौके पर पहुंचे और पैंथर और बंदर को निकालने छटपटाहट की मशक्कत शुरू की , लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी | दोपहर 12:00 बजे कुए में सीढ़ी डाली गई , लेकिन सहमा पैंथर सीढ़ीया नहीं चढ़ पाया | चालाक बंदर सीढ़ीया सरपट दौड़ गया , कुएं में पैंथर होने की पुष्टि होने के बाद कोटा वन्य जीव विभाग को सूचना दी गई |

वहां से पहुंची टीम ने 2 घंटे रेस्क्यू कर कुए के कोने में छिपे पैंथर को ट्रेंकुलाइजर कर जाल में समेटा और रस्सियों के सहारे बाहर निकाल कर पिंजरे में कैद कर लिया | ट्रेंकुलाइज करने से पहले पिंजरा भी कुएं में उतारा गया , लेकिन पैंथर टस से मस नहीं हुआ | ग्रामीणों का शोर और कुए का अंधेरे ने उसे भयभीत कर दिया था | ट्रेंकुलाइज के बाद उसके स्वास्थ्य की जांच की गई वह सुरक्षित पाया गया | उसे पिंजरे में कैद कर कोटा अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क ले जाया गया , जहां उसे वन्यजीव चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा |

रेस्क्यू

कुएं में गिरे पैंथर को निकालने के लिए कोटा वन्यजीव विभाग के ट्रेंकुलाइज स्पेशलिस्ट डॉ विलासराव वशिष्ठ चिकित्सा अधिकारी , भैंस रोड गढ़ अभ्यारण के रेंजर दिनेश नाथ , मनोज शर्मा , राजेंद्र चौधरी , रवि लोट , रजत खटीक , महावीर मीणा , नवाब सिंह , कमल प्रजापत शामिल रहे |

Read More : गोद में देश की लोकतंत्र , मरीज को गोद में लेकर KGMU पहुंचा तीमारदार

भैंसरोडगढ़ वन्य जीव अभ्यारण में 11 पैंथरो की उपस्थिति दर्ज है | रेंजर दिनेश नाथ ने बताया कि अभ्यारण में वन्यजीव गर्मी में प्यास बुझाने और खाने की तलाश में बस्तियों के आस पास छटपटाहट आ जाते हैं | बंदर का शिकार करने के चक्कर में पैंथर कुएं में जा गिरा | हाल ही में पैंथरो की निगरानी के लिए और उनकी आबोहवा माकूल बनाने के लिए अभ्यारण में सर्वे शुरू हुआ है | जिसमें कैट्स प्रजाति में बाघ , पैंथर शामिल किए जाते हैं | अभ्यारण में पैंथर भालू हिरण एवं अन्य वन्यजीवों को शामिल किया गया है | यह सर्वे ऑल इंडिया टाइगर कंजर्वेशन और डब्लू आई ई के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा | वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून से रिसर्चर रोहन देसाई , कौशिक कोहली और मोहित पात्रा वन कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं |

गोद में देश की लोकतंत्र , मरीज को गोद में लेकर KGMU पहुंचा तीमारदार

लखनऊ : एक बार फिर उत्तर प्रदेश की स्वास्थ  तीमारदार व्यावस्थ को लेकर सवाल उठ रहा है। योगी सरकार की वापसी के बाद लोग फिर से नया सपना देखना शुरू किया था । लेकिन ये सपना केवल सपने में ही शोभी देता है वास्तव में नहीं। चुनाव से पहले स्वास्थ व्यावस्था को प्रशंसा खुद मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के तमाम बड़े नेता कर रहे थे। लेकिन ये एक वीडियो ने फिर से सराकरा दावे को नाकार दिया है ।  दरअसल प्रदेश की राजधानी लखनऊ में केजीएमयू अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति महिला को गोद में उठाकर केजीएम ट्रामा सेंटर से शताब्दी अस्पताल की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है.

इस वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि महिला मरीज को गोद में लेकर तीमारदार केजीएमयू अस्पताल पहुंचा था और मरीज को स्ट्रेचर ना मिलने की वजह से उसे मरीज को अपनी गोद में उठा लिया और फिर अस्पताल पहुंचा.  बता दें कि अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक ने किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओपीडी में पहुंचे थे और लाइन में लगकर पर्चा बनवाया था. मास्क लगा होने के कारण पहले तो लोग उनको पहचान नहीं पाए,लेकिन जब यूनिवर्सिटी प्रशासन को पता चला तो वहां पर खलबली मच गई. करीब एक घंटे के निरीक्षण के दौरान ब्रजेश पाठक ने वहां पर कई कमियां मिलने के बाद पदाधिकारियों के साथ बैठक कर केजीएमयू अस्पताल में पाई गई खामियों को तत्काल प्रभाव से ठीक करने के निर्देश दिए थे. उन्होंने डॉक्टरों को फटकार भी लगाई थी.

Read More : मायावती ने कांग्रेस-BJP पर कसा तंज,  बोलीं- कांग्रेस-BJP बंद करे धर्म के नाम पर घिनौनी राजनीति

मायावती ने कांग्रेस-BJP पर तंज, बोलीं-कांग्रेस-BJP बंद करे धर्म के नाम पर राजनीति

लखनऊ : राजस्थान के अलवर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मंदिर तोड़ने की घटना पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस की गहलोत सरकार का घेराव किया है. साथ ही अतिक्रमण के ही नाम पर बीजेपी सरकार की कार्रवाई पर भी निशाना साधा है.

मायावती ने ट्वीट कर बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ‘राजस्थान के कांग्रेसी राज अलवर में भी अतिक्रमण की आड़ में मन्दिर तोड़ना तो कहीं बीजेपी शासित राज में दूसरे धर्म के स्थलों को नुकसान पहुंचाना और गरीबों के आशियाने उजाड़ना आदि यह सब घिनौनी राजनीति नहीं तो क्या है? जबकि इससे हमारा संविधान कमजोर होगा. यह सब तुरन्त बन्द होना चाहिये.

मायावती ने इससे पहले दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई को लेकर बीजेपी का घेराव किया था. पूर्व सीएम ने कहा कि जहांगीरपुरी सहित देश के अन्य राज्यों में भी अवैध निर्माण पर चलाए जा रहे बुलडोजर से गरीब लोगों के प्रभावित हो रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि उन अधिकारियों के विरुद्ध भी सख्ती करनी चाहिये जिनके भ्रष्टाचार की वजह से ही अवैध निर्माण हो रहे हैं.

बुलडोजर की कार्रवाई में गरीब लोग भी पिस रहे- मायावती

उन्होंने आगे कहा कि देश में जहां भी दंगे और हिंसा होती है वहां कार्रवाई के नाम पर तुरन्त बुलडोजर चलाया जाता है. जिसमें गरीब लोग भी पिस रहे हैं, यह उचित नहीं, बल्कि जो मूले दोषी हैं तो उनके विरुद्ध ही सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिये साथ ही, धर्म को भी इसके लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे देश में आपसी सद्भाव खत्म हो रहा है. इसका देश विरोधी ताकतें भी गलत फायदा उठा सकती हैं. उन्होंने अपनी यह सलाह देते हुए सरकार को इस संबंध में सोचने के लिए कहा.

क्या था जहांगीरपुरी हिंसा का मामला

दरअसल, जहांगीरपुरी में हनुमान जयंत पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव के बाद दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी. इस घटना के पुलिसकर्मियों समेत आठ लोगों के घायल होने की सूचना मिली. इसके अलावा कई जगहों पर वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया.

Read More :  एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या से फिर दहला प्रयागराज, पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल?

अलवर में 250 साल पुराने मंदिर पर चला था बुलडोजर

दरअसल, 17 अप्रैल को राजस्थान के अलवर जिले में कांग्रेस की गहलोत सरकार का बुलडोजर अतिक्रमण के नाम पर 250 साल पुराने मंदिर पर चलाया गया. मंदिर प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. इस मामले को लेकर मंदिर प्रशासन का कहना है कि प्रशासन ने अतिक्रमण बताकर मंदिर तोड़ दिया. वहीं इस मामले में बीजेपी ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाया है. इस बीच अब मायावती ने इस तरह की घटना को लेकर कांग्रेस और बीजेपी का घेराव किया है.

परिवार के 5 लोगों की हत्या से फिर दहला प्रयागराज, पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल?

प्रयागराज  : प्रयागराज में लगातार एक के बाद एक सामूहिक हत्याओं की खबर सामने आ रही हैं, जोकि पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करती हैं. ताजा मामला जिले के थरवई थाना क्षेत्र स्थित खेवराजपुर गांव का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

प्रयागराज में फिर 5 लोगों की सामूहिक हत्या

दरअसल, शनिवार सुबह थरवई थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. एसपी गंगा पार क्षेत्राधिकारी समेत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. साथ ही घटना की सूचना जिलाधिकारी संजय खत्री और एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार को भी दे दी गई है. कुछ ही देर में जिलाधिकारी प्रयागराज संजय खत्री और एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार मौके पर पहुंच सकते हैं. वहीं दूसरी ओर घटना की जांच के लिए स्निफर डॉग (Sniffer Dogs) और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ग्रामीणों से मिली सूचना के मुताबिक, सभी मृतक घर के बरामदे में सो रहे थे. वहीं घर के भीतर से धुंआ उठता भी पाया गया है. जिसे पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया. हालांकि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.

मृतकों के नाम

राज कुमार (55) पुत्र स्वर्गी राम अवतार

कुसुम देवी (53) पत्नी राजकुमार

मनीषा कुमारी (25) विकलांग पुत्री राजकुमार

सविता (23) सुनील कुमार

मीनाक्षी (2) वर्ष पुत्र सुनील कुमार

Read More :  आज काम के तरीके में नयापन आएगा, बदलाव से फायदा होगा

दरअसल, संगम नगरी प्रयागराज में सामूहिक हत्याएं घटने का नाम नहीं ले रही हैं. बीते सप्ताह नवाबगंज के खागलपुर गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की गला रेत कर हत्या और घर के मुखिया का शव फांसी के फंदे पर मिला था. इस घटना की जांच पूरी नहीं हुई की सोरांव में दो लोगों की हत्या ने लोगों का दिल दहला दिया था. इसके बाद अब एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी पर बड़ा प्रश्नचिंह है?

 

 आज काम के माध्यम तरीके में नयापन आएगा,बदलाव से फायदा होगा

ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल  ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

मिथुन राशि-

आपके लिए सितारों की स्थिति खास हो सकती है. आज आप सक्रिय रहेंगे। ऑफिस में आपको नया काम या नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। लव पार्टनर की मदद से लाभ की संभावना है।

कर्क-

गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने का दिन है। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन धन का निरंतर प्रवाह आपकी योजनाओं में बाधा उत्पन्न कर सकता है। घर में पिछले कुछ समय से रुका हुआ काम आपका कुछ समय ले सकता है।

सिंह-

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. रुका हुआ धन वापस मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार वालों के बीच अनबन हो सकती है, बैठकर बात करने से सब ठीक हो जाएगा। आप उनके सुख-दुःख में भागीदार बनेंगे, जिससे उन्हें लगेगा कि आप वास्तव में उनकी परवाह करते हैं।

कन्या-

आज व्यवसाय और नौकरी के बड़े मामलों पर कुछ निर्णय हो सकते हैं या योजना भी बन सकती है. धन की स्थिति में सुधार हो सकता है। आप अपनी आय बढ़ाने और खर्चों में कटौती करने पर विचार कर सकते हैं। आज आप नौकरी या व्यापार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

तुला राशि-

सड़क पार करते समय सावधान रहें, खासकर लाल बत्ती पार करते समय. किसी और की लापरवाही की कीमत आपको चुकानी पड़ सकती है। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। घर की मरम्मत का काम या सामाजिक मेलजोल आपको व्यस्त रखेगा। आज आप कुछ अलग तरह के रोमांस का अनुभव कर सकते हैं।

धनु-

नौकरीपेशा लोगों के काम में रुकावट आ सकती है. कारोबारी सावधान रहें। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद होने के योग हैं। स्थान परिवर्तन की योजना बन सकती है। काम के सिलसिले में आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

Read More : मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद और CM योगी की द्विपक्षीय बैठक संपन्न

आज बन रहा त्रिपुष्कर योग,शुभ काम के लिए देखें आज का पंचांग

 ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 23 अप्रैल शनिवार ( Saturday) का दिन है।वैशाख (vaishakh) की कृष्ण पक्षसप्तमी 06:27 AM तक उसके बाद अष्टमी 04:29 AM, Apr 24 तक है। सूर्य मेष राशि पर योग-साध्य, करण- बालव और कौलव चैत्र मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

देखें आज का पंचांग

आज 23 अप्रैल का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1943 प्लव विक्रम सम्वत- 2078 आज की तिथि तिथि-सप्तमी 06:27 AM तक उसके बाद अष्टमी 04:29 AM, Apr 24 तक आज का त्रिपुष्कर नक्षत्र-उत्तराषाढा 06:54 PM तक उसके बाद श्रवण आज का करण- बालव और कौलव आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष आज का योग-साध्य आज का वार- शनिवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-6:03 AM सूर्यास्त-6:46 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-12:57 AM चन्द्रास्त-12:53 PM सूर्य – सूर्य मेष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign)

चन्द्रमा- मकर राशि पर संचार करेगा। दिन-शनिवार माह- वैशाख व्रत- कालाष्टमी आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त- 11:59 AM से 12:50 PM अमृत काल- 12:51 PM – 02:22 PM ब्रह्म मुहूर्त-04:27 AM – 05:15 AM विजय मुहूर्त-02:06 PM से 02:57 PM गोधूलि मुहूर्त-06:11 PM से 06:35 PM निशित काल-11:34 PM से 12:18 AM, Apr 24 आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:54 PM से 05:28 AM, Apr 24 रवि पुष्य योग -नहीं है अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-05:29 AM से 06:27 AM द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-11:59 AM से 12:50 PM.

Read More : मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद और CM योगी की द्विपक्षीय बैठक संपन्न

 

अमेठी में महिला एसआई ने की आत्महत्या 

अमेठी :राजेश सोनी: जनपद अमेठी एक एसआई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके चलते जनपद के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। दरअसल अमेठी मोहनगंज थाना मे तैनात एसआई महिला रश्मि यादव ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाई  जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना की सुचना मिलते ही मौके पर मौके पर एडिशनल एसपी विनोद पांडेय पहुंचे । पहुंच कर पुरी घटना की जांच  कर कर रहे हैं। एसआई महिला रश्मि यादव ने अपने आवास के अंदर फांसी लगाकर की आत्म हत्या की है। अभी तक ये आत्महत्या के पिछे की वजह क्या है ये तो जांच के बाद सामने आयेगा।थाना अध्यक्ष मोहनगंज बता रहे हैं की दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया उनका शरीर पंखे से लटका मिला उन्हें हास्पिटल भेजा गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया है अभी कुछ स्पष्ट नहीं जांच की जा रही है.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी पुलिस

रश्मि यादव की मौत की पुष्टि के बाद प्रभारी निरीक्षक ने मामले की जानकारी परिजनों के साथ एसपी व एएसपी को दी. इसके बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. वहीं, दरोगा बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता और भाई का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस ने शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेजने के साथ आगे की जांच शुरू कर दी है.

हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझे परिजन

उपनिरीक्षक रश्मि यादव के मौत की सूचना पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है. जानकारी के मुताबिक मिलनसार रश्मि यादव अपनी तेजतरार्र कार्यशैली के लिए भी मशहूर थी. वहीं, परिवार के अलावा स्‍टाफ को रश्मि यादव की आत्महत्या करने की बात समझ में नहीं आ रही है. हालांकि फिलहाल पूरे मामले सच्‍चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी. वहीं परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती बल्कि उसकी हत्या की गई है.

Read More : ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने छात्राओं को वितरण किया स्मार्ट फ़ोन

मोहनगंज थाना की है घटना

रिपोर्टर :-राजेश सोनी की रिपोर्ट अमेठी

ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने छात्राओं को वितरण किया स्मार्ट फ़ोन

अयोध्या : गुलशन सिद्दीकी : उत्तर प्रदेश सरकार ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम आज अयोध्या दौरे पर रही और अयोध्या के सर्किट हाउस पहुंची। जहां मौजूद दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । इसके साथ-साथ प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी भी दी । सर्किट हाउस पहुंचकर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण का भी आश्वासन दिया । पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अपने कार्य की प्रथम यात्रा अयोध्या से ही शुरु कर रही हूं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद, भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है 

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहती हूं कि जिन्होंने छात्रों के लिए निशुल्क मोबाइल वितरण की योजना बनाई , जिसे पाकर छात्रों को पढ़ाई एवं नौकरी संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकेंगी । शिवपाल यादव के भाजपा में आने की अटकलों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है अगर वह भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत है । अधिकारियों कर्मचारियों को कार्यालय में समय से ना पहुंचने को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा अगर ऐसा कोई मामला संज्ञान में आता है तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

Read More:“हुजूर, मैं जिंदा हूं” : सीबीआई कर चुकी थी मरा घोषित, अदालत पहुंच गई गवाह

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम सर्किट हाउस से सीधे जय गणेश शिव सागर महिला महाविद्यालय देवकाली पहुंची जहां पर उन्होंने 58 छात्राओं को मोबाइल वितरित किया । महाविद्यालय के व्यवस्थापक प्रमोद यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही मोबाइल वितरण योजना बहुत ही कारगर योजना है। इससे लाभान्वित छात्राएं मोबाइल द्वारा अपने परीक्षा संबंधी जानकारियां और पढ़ाई को आधुनिक कैसे करें वो जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे.

Read More : विधयक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में व्रहद अप्रेंटिस मेले का भव्य शुभारम्भ

विधयक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में व्रहद अप्रेंटिस

अयोध्या  : अयोध्या के बेनीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में व्रहद अप्रेंटिस मेले का भव्य शुभारम्भ अयोध्या नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया। इस मेले में 27 अधिष्ठानों व प्रतिष्ठानो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।जबकि 780 शिशिक्षुओं ने मेले में प्रतिभाग किया। इस व्रहद अप्रेंटिस मेले में छात्र प्रतिभागियों में 301 शिशिक्षुओं का चयन उपस्थित मेले के आयोजकों द्वारा किया गया।

चयनित शिशिक्षुओं को सयुंक्त सचिव डीके सिंह व प्रधानाचार्य केके लाल द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। इस व्रहद अप्रेंटिस मेले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य के0 के0 लाल व जी0 एम0 डी0 आई0 सी0 आशुतोष सिंह सहायक निर्देशक पदम वीर कृष्ण व निदेशालय के सहायक निदेशक मुद्रिका राम, नोडल प्रभारी रजनी सोनी , एन0एस0टी0आई0 एव डी0जी0टी0 भारत सरकार नई दिल्ली के प्रतिनिधि की गरिमामय उपस्थिति में यह मेला संपन्न हुआ मेले में संस्थान के समस्त कर्मचारियों द्वारा दिए गए दायित्वों का सम्यक निर्वहन किया गया मेले के समस्त व्यवस्था विनोद कुमार भारती व के0के0 मिश्रा द्वारा संपन्न किया गया इस मेले में राइट वाक फाउंडेशन की अनु गिरी भी उपस्थित रही।

अयोध्या की जीत अस्था व विश्वास की जीत: वेद प्रकाश गुप्ता

अयोध्या। अयोध्या विधान सभा में मिली प्रचण्ड जीत को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जनता की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हिन्दू आस्था से जुड़ा राम मंदिर बन रहा है। भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास की नीति पर काम किया। इन पांच वर्षों में जितना विकास हुआ है उतना अन्य राजनैतिक दलों ने वर्षों में नही किया। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने अयोध्या में विकास की इतनी योजनाएं दी हैं कि आने वाले समय में अयोध्या विश्व पटल पर एक अलग पहचान वाला नगर बन जाएगा।

भाजपा की नीतियां जनता के लिए बनी जिसका लाभ हर किसी को बिना किसी भेदभाव के मिला है। युवाओं को नौकरी तो किसानों को योजनाओं का लाभ मिला है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हमें जनता ने एक बार फिर से सेवा करने का मौका दिया है। हम उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में तमाम योजनाएं जो मेरे कार्यकाल में प्रारम्भ की गई थी। उनको पूरा कराना मेरी प्राथमिकता औद्योगिक में रहेगा। अयोध्या मे राम मंदिर बन रहा है यहां देश विदेश के श्रद्धालु आएंगे। उनको अयोध्या तक आने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सभी प्रस्तावित सड़कों को पूरा कराना है। अयोध्या में रेलवे स्टेशन का निर्माण,हवाई अड्डा का निर्माण, कैंसर संस्थान का निमार्ण सहित तमाम योजनाएं प्रस्तावित हैं। उनको पूरा कराना हमारी प्राथमिका में है।

Read More : नगर पालिका चेयरमैन के पति ने लगाया वर्तमान विधायक पर गंभीर आरोप

नगर पालिका चेयरमैन के पति ने लगाया वर्तमान विधायक पर गंभीर आरोप

सुल्तानपुर :नारायण राय : सुल्तानपुर जिले मे इन दिनों जैसे जैसे मौसम का पारा चढ़ रहा है वैसे वैसे जिले में राजनीति का पारा भी चढ़ता ही जा रहा है, जी हां हम बात कर रहे हैं अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए प्रसिद्ध नगर पालिका चेयरमैन बबिता जयसवाल के पति वा चेयरमैन प्रतिनिधि अजय जायसवाल की जिन्होने इन दिनों अपनी ही पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक विनोद सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है ।

अवैध तरीके से निजी विद्यालय का निर्माण कराया है

नगर पालिका चेयरमैन के पति का कहना है की विनोद सिंह ने लाल डिग्गी के पास तालाब की जमीन पे अवैध तरीके से निजी विद्यालय का निर्माण कराया है ,और चेयरमैन के पति का आरोप यहीं तक सीमित नहीं है अजय जायसवाल आगे बताते है अभी हाल में ही नई बात उजागिर हुई है की सिर्फ लाल डिग्गी पे ही नही जिले के आदर्श नगर मोहल्ले में भी सरकारी जमीन(बंजर) गाटा संख्या 114/1 पे कमला नेहरू मेमोरियल संस्थान के द्वारा दूसरा विद्यालय भी अवैध तरीके से बनवा गया है, जयसवाल ने बताया की लाल डिग्गी के विद्यालय के खिलाफ उच्च न्यायालय में 2011 में एक रिट भी दायर की गई थी

जिसमे उच्च न्यायालय ने 2017 में आदेश देते हुए जिला अधिकारी को निर्देशित करते हुए यह विद्यालय की भूमि की जांच का आदेश भी दिया था जिसमे 4/11/2017 को उप ज़िला अधिकारी ,तहसीलदार द्वारा जांच करके यह प्रमाणित कर दिया गया की उक्त विद्यालय का निर्माण तालाब की जमीन पे करवाया गया है,जयसवाल ने आगे बताया की उक्त भूमि की कार्यवाई में राजस्व संहिता की धारा 67 के अंतर्गत ध्वस्तीकरण की कार्यवायी की जानी थी परंतु न जाने किन कारणों से न्यायालय के आदेशों को दर किनार करते हुए तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका। हालाकि यह गौरतलब है की अजय जायसवाल और विनोद सिंह दोनो ही बीजेपी से ही जुड़े हुए है और दोनो ही सुल्तानपुर जिले की राजनीति में खास भूमिका रखते हैं।

Read More :  आज काम के तरीके में नयापन आएगा, बदलाव से फायदा होगा

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद और CM योगी की द्विपक्षीय बैठक संपन्न

वाराणसी : मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के काशी दौरे का आज तीसरा और आखिरी दिन है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक राज्यपाल और प्रविंद के बीच बातचीत हुई। इसके बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मॉरीशस के प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई।

बैठक में उत्तर प्रदेश में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर विचार किया गया। बैठक के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की ओर से आयोजित भोज में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ शामिल हुए। भोज में शामिल होने के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री अपने परिवार और उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वापस दिल्ली जाने के लिए वाराणसी एयरपोर्ट रवाना हो गए।

देर रात दर्शन-पूजन कर मुख्यमंत्री ने रिंग रोड के काम की प्रगति देखी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर गुरुवार की रात वाराणसी पहुंचे। लखनऊ से राजकीय वायुयान द्वारा वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और वहां विधिवत दर्शन-पूजन किए। शृंगार भोग आरती के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री ने बाबा के गर्भगृह के उत्तरी गेट पर बैठकर दर्शन-पूजन किया और लोक कल्याण की कामना की। इसके बाद सीएम योगी ने रिंग रोड का निरीक्षण देर रात किया।

मार्च 2023 तक पूरा करें काम

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चिरईगांव विकास खंड के संदहां गांव गए। वहां उन्होंने निर्माणाधीन रिंग रोड के आखिरी फेज के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य को मार्च 2023 पूरा करने का निर्देश दिया।

Read More : प्रेमिका को भगाकर ले जाने की फिराक में आए तीन युवकों को पुलिस ने दबोचा

मार्च 2023 तक पूरा करें काम

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चिरईगांव विकास खंड के संदहां गांव गए। वहां उन्होंने निर्माणाधीन रिंग रोड के आखिरी फेज के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य को मार्च 2023 पूरा करने का निर्देश दिया।

प्रेमिका को भगाकर ले जाने की फिराक में आए तीन युवकों को पुलिस ने दबोचा

बीकापुर : प्रेमिका को लेकर रफू चक्कर होने का मंसूबा पुलिस सतर्कता से धरा रह गया। प्रेमिका को भगाने की फिराक में बुलेट से तीन युवकों के साथ आए प्रेमी को पुलिस ने धर दबोचा। मामला हैदरगंज थाना क्षेत्र के खपराडीह के पास एक गांव का बताया जाता है। बताया गया कि गुरुवार दोपहर बाद बुलेट सवार तीन संदिग्ध युवक चैटिंग करते नजर आए। युवकों के गतिविधियां संदिग्ध देखकर आशंका होने पर मौके पर पहुंची हैदरगज पुलिस ने सभी को रोककर पूछताछ की गई और जामा तलाशी ली गई। इसी दौरान एक युवक के मोबाइल पर प्रेमिका का फोन आ गया।

लाउडस्पीकर मोड पर फोन डालकर प्रेमी से वार्ता करने के लिए क्या कहा जानिए 

पुलिस कर्मियों ने लाउडस्पीकर मोड पर फोन डालकर प्रेमी से वार्ता करने के लिए कहा । जिस पर दूसरी तरफ से प्रेमिका ने जाना बाजार गेट पर जल्दी से आने की बात कहते हुए फोन काट दिया। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस द्वारा युवकों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो असलियत सामने आ गई। पता चला कि युवती हैदर गंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है जिसको युवक अपने साथ भगा ले जाने की फिराक में था। पुलिस ने तत्काल जाना बाजार गेट पर पहुंच कर युवती से मोबाइल लेते हुए उसके परिजन से बात कर घर भेज दिया। तो वहीं यूको को पकड़कर पुलिस अपने साथ थाने ले गई।

पकड़े गए तीनों युवक अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के कनी गंज के निवासी बताए जातेे हैं। बुलेट को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया है। हैदरगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सिपाही से हुई राइफल लूट की घटना के बाद हैदरगज पुलिस संदिग्धों के प्रति विशेष सतर्कता बरत रही है।

Read More : वाराणसी में भव्य मुहूर्त के साथ शुरू हुआ पावर स्टार पवन सिंह की फ़िल्म ‘हर हर गंगे’ की शूटिंग…

वाराणसी में भव्य मुहूर्त के साथ शुरू पावर स्टार पवन की फ़िल्म ‘हर हर गंगे’ की शूटिंग

वाराणसी :अमित गुप्ता : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और खूबसूरत अदाकारा स्मृति सिन्हा को लेकर बनने वाली फ़िल्म ‘हर हर गंगे’ की शूटिंग भव्य मुहूर्त के साथ आज अस्सी घाट, वाराणसी में शुरू हो गया। यह फ़िल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ गंगा अभियान पर आधारित है। फ़िल्म की कहानी रियलिस्टिक होने वाली है। मुहूर्त के बाद अस्सी घाट पर ही फ़िल्म का ओपनिंग सीक्वेंस पवन सिंह के ऊपर फिल्माया गया, जिसमें मां – बेटे के मार्मिक मिलन को शूट किया गया। इससे पहले फ़िल्म का मुहूर्त बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद हुई, जहां खुद पवन सिंह, स्मृति सिन्हा, फ़िल्म के निर्माता अभिषेक श्रीवास्तव, निर्देशक चंदन कन्हैया उपाध्याय और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फ़िल्म ‘हर हर गंगे’ का निर्माण सिलेमा आर्ट्स प्रा.लि. द्वारा बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इस फ़िल्म को लेकर पवन सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि हम गंगा मईया की गोद में खेले हैं। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की निशानी है। फ़िल्म बेहद शानदार बनने वाली है। इसको लेकर बेहद खुश हूं। फ़िल्म की पूरी टीम इस फ़िल्म के लिए जी जान लगा देगी। वहीं, स्मृति सिन्हा ने कहा कि फ़िल्म ‘हर हर गंगे’ में काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार भी हूँ।

अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि फ़िल्म ‘हर हर गंगे’ का निर्माण हम भव्य तरीके से करेंगे।

Read More : खुद प्यासी है पानी की टंकी ग्रामीणों मे मचा हाहाकार

वहीं, निर्माता अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि फ़िल्म ‘हर हर गंगे’ का निर्माण हम भव्य तरीके से करेंगे। इस फ़िल्म में हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू किए गए  स्वच्छ गंगा अभियान के तहत निर्मल और अविरल गंगा के महत्व को दिखाएंगे। इसलिए आज हमने बाबा की नगरी से एक बेहतरीन प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। उम्मीद है बाबा विश्व नाथ  व गंगा मईया का आशीर्वाद हमें और हमारी पूरी टीम को मिलेगा। उन्होंने बताया कि फ़िल्म ‘हर हर गंगे’ पवन सिंह, स्मृति सिन्हा के साथ अमित तिवारी, संजय वर्मा, अनुराधा सिंह, कमलकांत मिश्रा, मुख्य भूमिका में होंगे, जबकि स्पेशल एपियरेंस में अरविंद अकेला कल्लू, मुग्धा गोडसे, श्रेया राय, शिवेश तिवारी भी नज़र आएंगे। पीआरओ रंजन सिन्हा होंगे, जबकि म्यूजिक ओम झा और डीओपी महेश वेंकट हैं।