Tuesday, April 14, 2026
Home Blog Page 122

बहराइच :आग का कहर सैकड़ों बीघा खड़ी फसल और गृहस्थी हुई राख

बहराइच: अशोक सोनी:  -बौंडी थाना क्षेत्र के नौबस्ता मैं लगी अचानक आग लग गई ।आग ने भयानक रूप ले लिया कि देखते ही सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल तथा बांध के समीप रह रहे लोगों के भी घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। वीओ-बौण्डी थानाक्षेत्र नौबस्ता में कुलेराज व अक्ष्यवर लाल के यहां 27 अप्रैल और 2 मई को शादी होनी थी। जिसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। गृहस्थी का सारा सामान शादी के लिए इकट्ठा किया हुआ था। अचानक लगी आग ने शादी के सामान ,गृहस्थी को जलाकर खाक कर दिया ।मौके पर तहसील प्रशासन की टीम ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी है।

एचटी लाइन की चिंगारी से खेत में लगी आग, सैकड़ों बीघा गेंहू की फसल जली

भगवानपुर गांव के निकट एचटी लाइन में  फॉल्ट होने से चिंगारी गेहूं के खेत में  एचटी लाइन की चिंगारी से खेत में लगी आग, सैकड़ों बीघा गेंहू की फसल जली  गिरी। इससे आग लग गई। सैकड़ों ग्रामीणों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के निकट राजेश कुमार का ईंट भट्ठा संचालित है।ईंट भट्ठे के निकट गुरुवार को दोपहर में एचटी लाइन में फॉल्ट आ गया। एचटी लाइन से चिंगारी गेहूं के खेत में गिरी। जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के ग्रामीणों के खेत में पहुंच गई। किसान रामकुमार, दीनानाथ, देशराज, कफील समेत अन्य 19 किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जल गई।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पाकर राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। सभी ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।

Read More :  परीक्षा में सिलेबस से बाहर के सवाल पर मिलेंगे पूरे अंक, यूपी बोर्ड ने परीक्षकों को दिए निर्देश

परीक्षा में सिलेबस से बाहर के सवाल पर मिलेंगे पूरे अंक,यूपी बोर्ड ने दिए निर्देश

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा कॉपियों का मुल्यांकन 23 अप्रैल से शुरू हो चुका है. मुल्याकंन के दौरान छात्रों को बड़ी राहत मिलने जा रही है, दरअसल, बोर्ड के विषय विशेषज्ञों की गलती के कारण लाखों छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त अंक मिलेंगे.

छात्रों को इसलिए मिलेंगे अतिरिक्त अंक

दरअसल, छात्रों को अतिरिक्त अंक इसिलए मिलेंगे, क्योंकि प्रश्नपत्र में उन विषयों से प्रश्न पूछे गए थे, जोकि कोरोना के दौरान कम किए गए 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम से जुड़े थे. ऐसे में बोर्ड ने परीक्षकों से सभी परीक्षार्थियों को समान अंक देने का निर्देश दिया है.

बोर्ड परीक्षा में कोर्स के बाहर से पूछे गए प्रश्न

दरअसल, बोर्ड परीक्षा के दौरान 12वीं की परीक्षा में 12 प्रश्न ऐसे पूछे गए थे, जोकि पाठ्यक्रम से बाहर के थे. इसी प्रकार हाईस्कूल के सात मुख्य विषयों में कोर्स के बाहर से प्रश्न पूछे गए थे. बता दें कि 12वीं के हिन्दी के पेपर कोड 301 DL में एक नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न के एक की बजाय तीन विकल्प सही थे.

ध्रुवयात्रा के स्थान पर ध्रुवतारा कहानी

तरह से सामान्य हिन्दी के पेपर कोड 302 DP में पांच नंबर के प्रश्न में ध्रुवयात्रा के स्थान पर ध्रुवतारा कहानी लिखा गया था. कोड संख्या 302 DR में पांच नंबर के प्रश्न कोर्स के बाहर से थे. इन गलतियों का असर छात्रों के अंक पर नहीं पड़ेगा, बल्कि सभी छात्रों को इन प्रश्नों के लिए नंबर दिए जाएंगे.

Read  More : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने के पहले विस्फोट, सुरक्षा पर उठे सवाल

इन पेपर कोड में पूछे गए बाहर के प्रश्न

इसके अलावा गणित में पेपर कोड 329 FP में दस, 324 FF में सात, FH में तीन, FI में पांच और ZB में चार. इसके अलावा संस्कृत के पेपर कोड 303 DW में 16 नंबर, 303 DY में 10 नंबर, 303 DY में तीन, 3030 DZ में एक, 303 EA और 303 EB में पांच नंबर के प्रश्न सिलेबस के बाहर से थे. अर्थशास्त्र में पेपर कोड 329 FP में 10, प्राविधिक कला 336 में 16, रसायन विज्ञान 247 GL में छह, 347 GM में तीन नंबर मिलेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने के पहले विस्फोट, सुरक्षा पर उठे सवाल

डिजिटल डेस्क: धारा 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। हालांकि उनके दौरे से पहले जम्मू में एक और धमाका हुआ. आज यानी रविवार को मोदी के सभा स्थल से महज 12 किमी दूर एक भयानक धमाका हुआ. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहले ही मौके पर पहुंच चुकी है।

पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हालांकि अभी तक किसी आतंकवादी की पहचान नहीं हो पाई है। उनका प्रारंभिक विचार यह है कि बिजली या उल्का गिरते ही मैदान का एक बड़ा हिस्सा गड्ढा बन गया है। हालांकि इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोट के पीछे कोई और कारण तो नहीं है। लेकिन मोदी (PM Modi) के दौरे से पहले ही इस तरह के विस्फोट ने सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए थे.

जम्मू में धमाका

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री इस दिन जातीय पंचायत राज दिवस के रूप में स्वर्ग जा रहे हैं। वह सभा स्थल से पूरे देश की ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही वह कई मामलों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें बनिहाल-काजीगंद सुरंग, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और रतले और कौर जलविद्युत परियोजनाएं शामिल हैं।

Read More :  24 अप्रैल को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

इसके अलावा, प्रधानमंत्री का सांबा जिले की पल्ली पंचायत का भी दौरा करने का कार्यक्रम है। वह जल संकट से निपटने के लिए एक विशेष परियोजना ‘अमृत सरोवर’ का भी उद्घाटन करेंगे। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “मैं अमृत सरोवर के उद्घाटन का इंतजार कर रहा हूं, जो पानी की एक-एक बूंद को संरक्षित और पुनर्जीवित करने की पहल है।” इसके माध्यम से प्रत्येक जिले में कुल 65 जलाशयों का जीर्णोद्धार संभव होगा। हालांकि उनके दौरे से पहले जम्मू में धमाका जंगल की आग की तरह फैल गया।

 24 अप्रैल को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 24 अप्रैल 2022 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्य देव की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 24 अप्रैल 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि

अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। चमकेगा कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में कमी आएगी, परन्तु जीवनयापन के लिए कोई परेशानी नहीं होगी। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

वृष राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। रहन-सहन की सुविधाओं में वृद्धि के लिए खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता का सहयोग मि‍लेगा।

कर्क राशि

बातचीत में संयत रहें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यवहार कुशलता में कमी आ सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसर से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। यात्रा के योग हैं।

कन्या राशि

आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। परिवार से अलगाव हो सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। संतान सुख में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा।

Read More : समाधान दिवस में पहुंचे जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की फरयादें

आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है, देखिए आज का पंचांग नक्षत्र का जिक्र

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 24 अप्रैल रविवार( Sunday) का दिन है। वैशाख (vaishakh) की कृष्ण पक्ष सप्तमी 06:27 AM तक उसके बाद अष्टमी 04:29 AM, Apr 24 तक है। सूर्य मेष राशि पर योग-साध्य, करण-तैतिल और गर वैशाख मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

देखिए आज का पंचांग…

आज 24 अप्रैल का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 राक्षस आज की तिथि तिथि-नवमी 02:52 AM, 25 अप्रैल तक आज का नक्षत्र-श्रवण 05:52 PM तक उसके बाद धनिष्ठा आज का करण-तैतिल और गर आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष आज का योग-शुभ और शुक्ल आज का वार- रविवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-6:02 AM सूर्यास्त-6:47 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-1:50 AM चन्द्रास्त-12:53 PM सूर्य – सूर्य मेष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign) चन्द्रमा- 05:30 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा। दिन-रविवार माह- वैशाख व्रत-जिक्र नहीं

आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त- 11:59 AM से12:50 PM अमृत काल- – 07:55 AM से 09:27 AM ब्रह्म मुहूर्त-04:26 AM से 05:14 AM विजय मुहूर्त-02:06 PM से 02:58 PM गोधूलि मुहूर्त-06:12 PM से 06:36 PM निशित काल-11:34 PM से 12:18 AM, 25 अप्रैल आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग- नहीं है रवि पुष्य योग -नहीं है अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-11:59 AM से 12:50 PM आज का अशुभ समय( Today Bad Time) राहु काल-05:12 PM से 06:47 PM तक कालवेला / अर्द्धयाम-11:30AM से 12:22 PM तक दुष्टमुहूर्त-07:45 AM से 08:36 AM यमगण्ड-2:00 PM से 3:36 PM भद्रा- नहीं है गुलिक काल-15:10PM से 16:47PM तक गंडमूल- नहीं है.

Read More : समाधान दिवस में पहुंचे जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की फरयादें

 

प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने आम के पेड़ में लगाई फांसी

लखीमपुर खीरी नितिन गुप्ता :थाना खीरी ओयल चौकी क्षेत्र में लोन पूर्वा ओयल देहात गाँव का पूरा मामला वहीं आज सुबह जानकारी के अनुसार गाँव से लगभग सौ मीटर की दुरी पर नाले के किनारे स्थित खेत में लगे आम के पेड़ से पतली दोहरीया ङोरी से झुलते मिले 18 वर्षीय कन्हैया पुत्र श्री पाल 17 वर्षीय युवती आरती पुत्री खेलावन प्रेमी युगल ने की जीवन लीला समाप्त मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है वही वही लङकी परिवार वालों ने बताया की 17 वर्षीय आरती पुत्री खेलावन की शादी 11 मई 2022 को कहैमारा गाँव से शादी तय हुई थी

घटना की सूचना मिलते ओयल चौकी प्रभारी दिलीप कुमार, दीवान इंद्रेश कुमार यादव आरक्षी शिव कुमार गंगवार आशीष कुमार प्रजापत मौके पर पहुंचकर प्रेमी जोड़े को आम के पेड़ से उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर जिला मुख्यालय भेज दिया गया
वहीं घटना स्थल पर आम के पेङ की जङ के पास एक चाकू एक कमर में बांधने वाली बेल्ट मिली वही पुलिस घटना की हर कोण से जांच पड़ताल कर रही है.

प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान 

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो हल्ला मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन दोनों पहुंच गए।मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच कई सालों से प्रेम संबंध था, लेकिन दोनों शादी नहीं कर पा रहे थे। अनुमान है कि इसी वजह से दोनों ने आत्महत्या कर ली हो। हालांकि पुलिस का कहना है जब तक पड़ताल पूरी तरह नहीं हो जाती कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी। दोनों के शव मिलने की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिजन अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

गॉव वालों के अनुसार दोनों प्रेमी युगल ने सामाजिक लोकलॉज व परिवार की बदनामी के चलते इतना बड़ा कदम उठा लिया। दोनों प्रेमियों ने आत्महत्या करने से पहले योजना बनाई। युवक ने युवती को पेड़ पर चढ़ने के लिए सीढ़ी भी लगाई, जिससे युवती आम के पेड़ पर आसानी से चढ़ जाए। युवक ने रस्सी भी बाजार से खरीदकर पहले से रख ली थी, लेकिन किसी को युवक की इन योजनाओ का पता नहीं चल सका।

Read More : हनुमान चालीसा पढ़ने ‘मातोश्री’नहीं जाएंगी नवनीत राणा

हनुमान चालीसा पढ़ने ‘मातोश्री ’नहीं जाएंगी नवनीत राणा

मुंबईः महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे के घर ‘मातोश्री’ जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद पूरा हुआ। इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना को गुडों की पार्टी कहा। मुंबई में शनिवार को दिनभर नवनीत राणा द्वारा मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का मामला सुर्खियों में रहा। नवनीत और उनके विधायक पति रवि राणा ने शनिवार को मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। उन्हें रोकने के लिए सुबह से ही शिवसैनिक मुंबई में उनके घर के बाहर जुटे थे।

मामला महिला सांसद का था, इसलिए बड़ी संख्या में शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं को नवनीत के घर के बाहर बुलाया गया था। बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी मौके पर तैनात थे। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी के बाद भी शिवसेना के कार्यकर्ता सुबह से दोपहर बाद तक नवनीत राणा के घर के बाहर जुटे रहे। इसके चलते वह बाहर नहीं निकल पाईं और हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए मातोश्री नहीं जा पाईं। उन्होंने घर के अंदर ही मीडिया से बात की और कहा कि शिव सेना के गुंडे उनके घर के बाहर जुटे हैं। एक सांसद को घर से निकलने से रोका जा रहा है। शिवसेना गुंडों की पार्टी बन गई है। असली शिव सैनिक तो बाला साहेब ठाकरे के साथ ही चले गए। सीएम उद्धव ठाकरे केवल लोगों के खिलाफ केस दर्ज करना और उन्हें सलाखों के पीछे डालना जानते हैं।

बैरिकेड तोड़कर नवनीत राणा के घर में घुसे शिवसैनिक 

पुलिस ने शिवसैनिकों को रोकने के लिए नवनीत राणा के घर के बाहर बैरिकेडिंग लगाई थी लेकिन उसे तोड़कर शिवसैनिक आगे बढ़ना चाह रहे हैं. जैसे ही 9 बजा शिवसैनिक पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर घर के गेट तक पहुंच गए. शिवसैनिक लगातार सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

Read More : बाराती बनकर शादी में आया, 3 साल की मासूम से किया दुष्कर्म  फिर गला घोंटकर शव कुएं में फेंका

 

बाराती बनकर शादी में आया, 3 साल की मासूम से किया दुष्कर्म शव कुएं में फेंका

चित्तौड़गढ़ः चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी क्षेत्र का एक गांव। गुरुवार को यहां एक परिवार में दो बेटियों की शादी थी। चहुंओर खुशियों की धूम थी। क्योंकि गांव में दो बाराती आई हुई थीं। लेकिन… खुशियों के बीच एक यौनभक्षी पिशाच रामेश्वर धाकड़ (30) भी घूम रहा था। पहले 4 साल के एक बालक को उठाकर एक किलोमीटर दूर कुएं पर ले गया। दुराचार करने लगा। जगह-जगह काट खाया। मासूम बालक चीखा-चिल्लाया लेकिन यह पिशाच नहीं पसीजा। हां, लोगों के आने के डर से सहम गया। इसलिए बालक को वापस शादी स्थल पर ले जाकर छोड़ दिया।

फिर वहीं से दोपहर लगभग 3 बजे माता-पिता के साथ सो रही 3 साल की बच्ची को उठा ले गया। उसी कुएं पर। दरिंदे ने उस मासूम बच्ची को चेहरे और कान सहित शरीर पर 7-8 जगह काट खाया। फिर गला दबाकर मार डाला। उसकी मासूम चीखें हमेशा के लिए बंद कर शव कुएं में फेंक दिया। उसके बाद शादी में लौटकर बारात में शामिल हुआ, खुशियां मनाई और फिर बारात के साथ ही अपने गांव लौट गया। शाम 5 बजे तक जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों, ग्रामीण और पुलिस ने तलाश शुरू कर दी।

बाराती रामेश्वर के साथ कुएं पर नजर आई

देर शाम पता चला कि बच्ची तो भीलवाड़ा के बीगोद क्षेत्र के किशनपुरा निवासी बाराती रामेश्वर के साथ कुएं पर नजर आई थी। इस पर कुछ ग्रामीण रात को ही किशनपुरा पहुंचे और दरिंदे को वापस लेकर लाए। पहले तो वह गुमराह करता रहा, फिर वारदात कबूल ली। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट सहित 376, 302 व एससीएसटी एक्ट की धारा के अंतर्गत गिरफ्तार किया है। मामले को केस ऑफिसर स्कीम में शामिल किया जाएगा। बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों की मांग है- ऐसा पिशाच समाज पर कलंक है, उसे तत्काल फांसी होनी चाहिए। क्योंकि जब तक दरिंदे को फांसी देकर नजीर पेश नहीं की जाएगी, तब तक इनमें खौफ पैदा नहीं होगा। इस मांग को लेकर बस्सी कस्बे में लोगों ने जाम भी लगाया।

Read More : पुलिस के गाड़ी ने छीन ली 18 वर्षीय रौनक की जिंदगी, परिजनों की तहरीर पर भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

रातभर कुएं में पड़ा रहा शव, सुबह रस्सी के सहारे निकालना पड़ा…

मासूम का शव रातभर कुएं में पड़ा रहा। पानी की मोटरें लगाकर कुएं का पानी तोड़ा गया। पानी ज्यादा था इसलिए मोटर सुबह तक चलती रहीं। शव नजर आया तो रस्सी के सहारे निकाला गया। बच्ची के शरीर पर 7-8 जगह काटने के निशान हैं।

 

पुलिस गाड़ी ने छीन ली 18 वर्षीय रौनक की जिंदगी, तहरीर पर दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

लखनऊ : लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के नंदिनी ढाबा के सामने पुलिस के गाड़ी ने 18 वर्षीय रौनक की जिंदगी छीन ली। शुक्रवार देर रात लगभग 11:30 बजे पुलिस की गाड़ी से हुए सड़क हादसे के बाद घायल रौनक ने ट्रामा-2 में आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देर रात तक मामले को रफा-दफा करने के लिए पुलिस द्वारा परिजनों पर दबाव बनाया गया। कोई कार्रवाई ना होने के बाद परिजनों ने शनिवार दोपहर से हंगामा काटना शुरू कर दिया। शनिवार दोपहर 3 बजे तक परिजनों की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज नही हुआ।

जानिए क्या हैं पूरा हादसा

पीजीआई क्षेत्र के सरस्वतीपुरम का निवासी मृतक रौनक अपने पिता अजय पांडे व चाचा संजय पांडे के साथ मोहनलालगंज से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस जा रहे थे। तभी रौनक की होंडा स्कूटी UP32GC5208 को पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सड़क पर गाड़ी पुलिस जीप में फसकर लगभग 100 मीटर तक फिसलती चली गई और भूसे से लदे ओवरलोड डीसीएम में जा घुसी।

हादसे के दौरान मृतक रौनक का पैर पुलिस की गाड़ी के नीचे आ गया, जबकि प्रार्थी के पिता अजय पांडे दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल रौनक को पहले नजदीकी सीएचसी- मोहनलालगंज ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर-2 रेफर कर दिया, लेकिन रौनक ने आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस जीप में सब इंस्पेक्टर समेत 3 लोग सवार थे। उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं। वही रौनक के पिता अजय पांडे की कमर व पैर में चोट है।

Read More : मछली पालन में सक्र‍िय माफि‍या पर गिरेगी गाज,जिनके पास जमीन नहीं वे भी पालेंगे मछली

पुलिस की टाटा सूमो गाड़ी UP33AG0445 ने पीछे से टक्कर मारी। यह गाड़ी साउथ जोन के नगराम थाने की सेकेंड मोबाइल गाड़ी है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका है। बावजूद इसके सड़क पर गाड़ी फर्राटा भर रही थी। वहीं मृतक रौनक के चाचा संजय पांडे ने मोहनलालगंज कोतवाली में पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है, कि गाड़ी चला रहे पुलिस कर्मी शराब के नशे में तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे।

मछली पालन सक्र‍िय माफि‍या पर गिरेगी गाज,जिनके पास जमीन नहीं वे पालेंगे मछली

लखनऊ : मत्‍स्‍य व‍िकास मंत्रालय अब लंबे समय से अवैध तरीके से कब्‍जा करके धनउगाही कर रहे माफ‍िया गुटों पर सख्‍ती करने की तैयारी कर रहा है. शनिवार को इस संबंध में मंत्री संजय न‍िषाद ने खुलकर बयान देते हुए कहा क‍ि यूपी में कई पोखरों और तालाबों पर माफ‍ियाओं का अवैध कब्‍जा बरकरार है. खासकर, मांगुर मछली के व्‍यापार में संल‍िप्‍त माफ‍िया पर गाज ग‍िराने की तैयारी कर रहे हैं.

ज‍िलाध‍िकार‍ियों को ल‍िखी च‍िट्ठी

मीड‍िया से हुई बातचीत में न‍िषाद पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और मत्‍स्‍य व‍िकास मंत्री संजय न‍िषाद ने कहा क‍ि प्रदेश के सभी जनपदों के ज‍िला‍धिकार‍ियों को पत्र ल‍िखा गया है. उनसे तालाबों पर क‍िए गए अवैध कब्‍जों को मुक्‍त कराने की बात कही गई है. जब तालाबों पर से माफियाओं का कब्‍जा मुक्‍त हो जाएगा तभी राजस्‍व आद‍ि में सुधार होगा. उन्‍होंने कहा क‍ि राज्‍य सरकार ने प्रदेश में ज‍ितने भी तालाब हैं उनकी सूची जनपदों के डीएम से मांगी है. उक्‍त तालाबों की गणना होने के बाद ही राजस्‍व आद‍ि में समुच‍ित व‍िकास हो सकता है.

Read More : उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज अध्यक्षता में आपूर्ति निरक्षक और बाट माप इंस्पेक्टर ने पेट्रोल पंपो का किया अचौक निरीक्षण

जिनके पास जमीन नहीं वे भी पालेंगे मछली

उन्‍होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया क‍ि मत्‍स्‍य पालन को कृष‍ि का दर्जा द‍िलाकर ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को राहत द‍िलाई जाए. उन्‍होंने कहा क‍ि व‍िभाग की यह कोश‍िश है क‍ि राज्‍य सरकार इस व्‍यवसाय को बढ़ाने के लिए जब अनुदान दे रही है तो ब‍िजली व‍िभाग भी अपनी ओर से मछली पालकों को राहत दे क्‍योंक‍ि महंगी ब‍िजली के अभाव में वे ट्यूबवेल चलाकर अपने पोखरों को पानी से भर नहीं पा रहे हैं.

आगामी 100 द‍िनों की योजना के बारे में उन्‍होंने बताया क‍ि मत्‍स्‍य पालन के कार्य को सर्वसुलभ बनाने की कोशि‍श की जा रही है. इससे उन लोगों को लाभ म‍िल सकेगा ज‍िनके पास जमीन नहीं है. वे अपने घर के सामने भी टैंक लगाकर उसमें मछली पालन का कार्य कर सकते हैं.

उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज और बाट माप इंस्पेक्टर ने पेट्रोल पंपो का किया अचौक

लखनऊ: इरफान कुरैशी : प्रदेश में योगी सरकार की वापसी के प्रशासन ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। जिसको लेकर लखनऊ कमिश्नरेट ने पुरे प्रदेश में जितने भी पेट्रोल पंप है उसकी निरक्षण के लिए सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया है। निर्देश का पालन करते हुए लखनऊ उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज अध्यक्षता में आपूर्ति निरक्षक , ए.एस.एस मैनेजर और  बाट माप इंस्पेक्टर ने पेट्रोल पंपो का किया अचौक निरीक्षण किया । ग्रामीण क्षेत्रों पेट्रोल पंपों पर नाप एवम गुणवत्ता के मानक जांचने के लिए  उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज ने ये अचौक निरीक्षण किया है।

आपको बतादें कि लखनऊ सुल्तानपुर रोड स्थित पेट्रोल पंपो की जांच कि गई। दरअसल कमिश्नर के आदेश के बाद लखनऊ जिले में अभियान चलाकर 5 मई तक सभी पेट्रोल पंपों की जांच कराई जाएगी। गोसाईगंज के पेट्रोल पंपो में नाप और गुणवत्ता के मानक पूरी तरह सही पाए गए। इस दौरान उप जिलाधिकारी शुभ सिंह काकन ने बताया है कि पेट्रोल की शुद्धता, घटतौली की परख करने के साथ ही पंपों पर मिलने वाली सुविधाओं में कोई भी शिकायत नहीं है यहां सब कुछ सही है।बताया कि घटतौली व तेल के शुद्धता को लेकर तमाम शिकायतें मिल रही हैं। हालांकि, जांच के दायरे में आने वाले सभी पंप पर माप व शुद्धता के पैमाने पर खरे उतरे हैं।

फिलिंग स्टेशनों पर यह व्यवस्था होना अनिवार्य

जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर ने बताया कि हवा भरने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन, आरो या वाटर कूलर, वॉशरूम, मुफ्त में फोन कॉल की सुविधा, फर्स्ट एड बॉक्स रखना जरूरी होता है। इसमें लाइफ सेविंग्स दवाएं और मरहम-पट्टी होनी चाहिए। यह दवाइयां एकदम नई होनी चाहिए। वहीं फायर सेफ्टी डिवाइसेज और रेत से भरी बाल्टी भी रखी जानी चाहिए। ताकि आग से निपटने में आसानी हो।

उन्होंने बताया कि यदि आप पेट्रोल या डीजल भरवाते हैं, तो आपको बिल मिलना चाहिए। ग्राहक को पेट्रोल और डीजल की क्वालिटी और क्वांटिटी जानने की व्यवस्था, पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को डिस्प्ले किया जाना चाहिए। डीएसओ ने कहा कि हर पेट्रोल पंप में शिकायती बॉक्स या रजिस्टर रखना होता है, ताकि अगर किसी को कोई दिक्कत होती है तो वह शिकायत दर्ज करा सकें। बताया कि पेट्रोल पंप के मालिक और पेट्रोलियम कंपनी का नाम और कांटैक्ट नंबर लिखकर लगाना चाहिए। ताकि आमलोग जरूरत पर संपर्क कर सकें। हर पेट्रोल पंप में उसके खुलने और बंद होने के टाइम का नोटिस टंगा होना चाहिए।

Read More : संभल की चंदौसी में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के आवास पर हुआ जनता दरबार का आयोजन

संभल की चंदौसी में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री के आवास पर जनता दरबार का आयोजन

संभल : सरफराज अंसारी :  योगी सरकार के दूसरे शासनकाल में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाई गई गुलाब देवी के आवास पर जनपद संभल की चंदौसी में सुभाष रोड पर स्थित उनके आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में फरियादी अपनी फरियाद को लेकर पहुंचे जिसे राज्य मंत्री ने सुना और उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया इस अवसर पर मीडिया से मुखातिब होते हुए माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने कहा कि यह योगी जी की सरकार है

और इस सरकार में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहने दी जाएगी और जो भी समस्या निराकरण के योग्य है उसका निराकरण कराया जाएगा साथ ही चंदौसी में नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित कराई जा रही पुलिया की समस्या माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस विषय में अधिशासी अधिकारी से वार्ता की है और उनसे जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी ना आने को कहा है साथ ही उन्होंने कहा है कि इस निर्माण जल्द से जल्द आ जाए।

ये मंत्री रहेंगे जनता दरबार में मौजूद

बता दें कि मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होने वाले जनता दरबार में हर सोमवार को प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के राज्यमंत्री अजीत पाल मौजूद रहेंगे तथा प्रत्येक मंगलवार को प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख शामिल होंगे.

2017 में सीएम योगी ने जनता दरबार की शुरुआत की थी

बता दें कि 2017 में मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद सीएम योगी ने जनता दरबार की शुरूआत की थी. हालांकि कोरोना महामारी के कारण इसे बंद कर दिया गया था. लेकिन अब एक बार फिर आज से सीएम आवास पर जनता दरबार शुरू हो रहा हैं. गौरतलब है कि प्रदेश के सभी जिलों में जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को जनता की हर समस्या सुनने के लिए समय दिया गया है. यदि वहां पर जनसमस्याएं नहीं सुनी जा रही हैं तो फरियादी लखनऊ में सीएम योगी के आवास पर जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पहुंच सकते हैं.

Read More : समाधान दिवस में पहुंचे जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की फरयादें

समाधान दिवस में पहुंचे जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की फरयादें

संभल : सरफराज अंसारी : चन्दौसी कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की फरयादें।और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया। आपको बता दें कि आज जनपद संभल की चंदौसी कोतवाली परिसर में आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी संभल मनीष बंसल एवं पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा पहुंचे। और वहां पहुंचकर जनता की फरियादें सुनी।

समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं तहसील के कर्मचारी व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजकुमार उपस्थित रहे। इस दौरान वहां पर जनता की समस्याओं को सुना गया। और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया। साथ ही मीडिया से वार्ता करते हुए बताया जिलाधिकारी ने बताया कि जल निगम के द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों को 10 दिन के अंदर सही करने के अधिशासी अधिकारी राजकुमार को निर्देश दिए साथ ही शहर के अंदर की गलियों को भी अगले 20 दिनों में सही करने की बात कही ।

डीएम, एसपी ने फरियादियों की सुनी शिकायतें

मैनपुरी जनपद के थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने जनता की शिकायतें सुनकर निराकरण का भरोसा दिया। समाधान दिवस में जमीनी विवाद से संबंधित शिकायतें सबसे अधिक आईं। थाना एलाऊ में डीएम अविनाश कृष्ण व एसपी अशोक कुमार ने जनता की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि समाधान दिवस में आई शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए, नहीं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बड़े सवाल खड़े हो रहे

कुल मिलाकर जिस तहसील दिवस को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं उसको एटा जिला प्रशासन ने तमाशा बनाकर रख दिया है. बड़े अधिकारी तहसील दिवस में पहुंचे ही नहीं हैं. उनकी नेम प्लेट लगी कुर्सी खाली पड़ी रही. विधायक पहुंचे तो उन्हें अपनी कुर्सी ही नहीं मिली तो वे भड़क गए.

विधायक के आरोपों से साफ लग रहा है कि एटा प्रशासन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. जब सत्ताधारी दल का विधायक ही भरी तहसील में सबके सामने अधिकारियों से कहे कि तुम डकैती डाल रहे हो, तुम्हारे लेखपाल और कानूनगो डकैती डाल रहे हैं तो फिर इसकी गंभीरता को समझा जा सकता है. क्या योगी सरकार का जीरो टॉलरेंस का फॉर्मूला एटा में लागू नहीं होता है? ये एक प्रश्न है.

Read More :  क्या यूपी में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड? जानिए क्या बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

यूपी में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड? जानिए क्या बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद

लखनऊ : समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) कानून को लेकर एक बार फिर से देश में बहस तेज हो गई है. गृह मंत्री अमित शाह ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा शासित राज्यों में समान नागरिक संहिता कानून लाया जाएगा. इस बारे में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह भाजपा के प्रमुख वादों में से एक रहा है. इसका सभी को स्वागत करना चाहिए.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सभी को समान नागरिक संहिता की मांग और उसका स्वागत करना चाहिए. उत्तर प्रदेश सरकार भी इस दिशा में विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि हम इसके पक्ष में हैं और यह यूपी और देश की जनता के लिए जरूरी है. यह भी भाजपा के प्रमुख वादों में से एक है.

Read More :  एक महिला से 143 लोगों ने किया 5 हजार बार किया बलात्कार

क्या है समान नागरिक संहिता

समान नागरिक संहिता कानून के लागू होने से भारत में रहने वाले हर प्रत्येक नागरिक के लिए एक समान कानून होगा. चाहे वह किसी भी जाति, धर्म का हो. यही नहीं, शादी, तलाक और भूमि के बंटवारे में भी सभी धर्मों के लिए एक कानून ही लागू होगा.अभी तक देश में मुस्लिम, ईसाई और पारसी का पर्सनल लॉ लागू है. वहीं, हिंदू, जैन और सिख के लिए हिंदू सिविल लॉ है. समान नागरिक संहिता कानून को लागू करना अनुच्छेद 44 के तहत राज्य की जिम्मेदारी बताया गया है. हालांकि इसे आज तक लागू नहीं किया गया.

देश में अभी एक राज्य में लागू है कानून

राष्ट्रीय स्तर पर यूनिफॉर्म सिविल कोड की कई बार चर्चा की गई है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं हो पाया है। अभी केवल एक राज्य में यह कानून लागू है। देश का यह राज्य है गोवा। पुर्तगाल शासनकाल के दौरान ही इसे लागू किया गया था। वर्ष 1961 में गोवा सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड के साथ ही बनी थी। यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कार्रवाई शुरू करने वाला दूसरा राज्य उत्तराखंड बना है। वहां पर पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट की बैठक में इसके लिए कमेटी गठन का निर्णय लिया। यह कमेटी यूनिफॉर्म सिविल कोड को प्रदेश में लागू करने के लिए ड्राफ्ट तैयार करेगी।\

 एक महिला से 143 लोगों ने किया 5 हजार बार किया बलात्कार

हैदराबाद : इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला हैदराबाद से सामने आया है। शहर के पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन में एक महिला ने कहा कि उसके साथ 143 लोगों ने बलात्कार किया है। इस मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला (25) ने गुरुवार शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन इस बारे में खुलासा शुक्रवार को किया गया है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि महिला ने थाने में 42 पन्नों की शिकायत की है और इस शिकायत में उसने अपने साथ हुई सभी घटनाओं का जिक्र किया है। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि इन 11 वर्षों में अब तक उसके साथ 5000 बार बलात्कार किया जा चुका है। इसके अलावा, महिला ने 138 पुरुषों के नाम भी लिखे हैं और वह 5 लोगों के नाम नहीं जानती है।

यह भी कहा जा रहा है कि दुनिया में इतने सारे लोगों द्वारा बलात्कार का यह पहला मामला है। इस संबंध में पंजागुट्टा इंस्पेक्टर निरंजन रेड्डी ने कहा कि नलगोंडा जिले की निवासी महिला ने वर्ष 2009 में एक बच्ची के रूप में शादी की। उन्होंने आगे कहा कि शादी के छह महीने के भीतर ही महिला का तलाक हो गया। वह भी इसलिए क्योंकि पति ने घर के सभी पुरुष लोगों द्वारा उसका बलात्कार करना शुरू कर दिया था।

Read More : लखनऊ में नगर निगम कार्यकारिणी का हुआ चयन,सभी छह सदस्य निर्विरोध चुने गए

कई बड़े लोगों के नाम

बलात्कार के कारण महिला ने 2010 से अपने पति को तलाक दे दिया और अपने मायके चली गई। उसके बाद सुमन नाम के व्यक्ति ने उसे धोखा दिया और इसके बाद वह हैदराबाद चली गई।

हैदराबाद में वह भटकती रही और उसके साथ कई लोगों ने बलात्कार किया। अब उसने जो शिकायत दर्ज की है, उसमें महिला ने कहा है कि बलात्कारियों में नेता, अभिनेता और प्रमुख व्यक्ति हैं। इसके साथ ही उन्होंने दायर शिकायत में कई सनसनीखेज घटनाओं के बारे में भी बताया है।

लखनऊ में नगर निगम कार्यकारिणी का हुआ चयन,सभी छह सदस्य निर्विरोध चुने गए

लखनऊ : लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव शनिवार को हुआ। इसमें बीजेपी से चार और सपा के दो लोगों का चयन हुआ। नगर निगम कार्यकारिणी में सभी सदस्यों का चुनाव निर्विरोध किया गया। बताया जा रहा है कि यह नगर निगम के इतिहास में पहली बार हुआ है जब पांच सालों तक कार्यकारिणी के सभी सदस्यों चयन हर बार निर्विरोध हुआ हुआ है।

बीजेपी की तरफ से जहां मिथलेश चौहान,शशि गुप्ता,रेखा सिंह और मनोज अवस्थी का चयन किया गया। चार में तीन महिला सदस्य रखी गई हैं। सपा की तरफ से जगलाल यादव, अयाजुरहमान का चयन किया गया है। मेयर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि यह ऐतिहासिक कार्यकाल होगा जब नगर निगम कार्यकारिणी और एलडीए बोर्ड के सभी सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ है।

Read More : 5 माह से परेशान एमबीबीएस स्टूडेंट्स ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप मूलभूत सुविधाएं प्राप्त करने की लगाई गुहार

उन्होंने बताया कि बीजेपी की तरफ से 8 सदस्य नगर निगम कार्यकारिणी में है, अब उसमें चार महिला सदस्य है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में महिलाओं को काफी मौका मिला है। मौजूदा समय शहर के 8 जोन में चार जोन की जोनल अधिकारी महिलाएं हैं। मेयर ने सभी सदस्यों को बधाई दी है। नगर निगम के इस कार्यकाल की यह आखिर कार्यकारिणी होगी। नवंबर में चुनाव होना है। ऐसे में अब नए कार्यकारिणी का चुनाव नहीं हो पाएगा।

 कार्यकारिणी चुनाव में सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा के चार व सपा के दो नेता सदस्य बने

लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी के छह पदों पर भाजपा के चार व सपा के दो सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। इसमें से चार सदस्य भाजपा के जबकि दो सपा के हैं। मनोज अवस्थी, शशि गुप्ता, रेखा सिंह और मिथिलेश चौहान भाजपा के विजयी सदस्य हैं जबकि जगलाल यादव और अयजुर्रहमान सपा के विजयी सदस्य हैं।

दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद निगम कार्यकारिणी के जो छह सदस्य एक जनवरी को रिटायर हो गए, उनकी जगह पर ही नए सदस्यों का चुनाव होना था। रिटायर सदस्यों में भाजपा के कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, हरिश्चंद्र लोधी, रामकुमार वर्मा व साधना वर्मा थे। सपा के पार्षद दल के नेता यावर हुसैन रेशू व ताराचंद्र रावत रिटायर हुए।

सदन में पार्षदों की संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस एक भी सदस्य को नहीं जिता सकती थी। ऐसे में इस बार भी उसके मैदान से बाहर रहने के पूरे आसार थे और वही हुआ भी। जिससे मुकाबला भाजपा और सपा के बीच हुआ। दोनों दल इस बार भी निर्विरोध चुनाव चाहते थे और छह पदों के लिए इतने ही प्रत्याशी उतारे थे। इनमें भाजपा के चार और सपा के दो प्रत्याशी थे।

अभी कार्यकारिणी के छह सदस्यों में भाजपा के प्रदीप शुक्ला टिंकू, रुपाली गुप्ता, श्रवण नायक व विमल तिवारी और सपा के मोनू कनौजिया व देवेंद सिंह यादव जीतू हैं।

MBBS स्टूडेंट्स ने मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप मूलभूत सुविधाएं प्राप्त की लगाई गुहार

डूंगरपुर-सादिक़ अली – मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सड़को पर उतरे 350 से अधिक धरती के भगवान।बीते 4 से 5 माह से परेशान एमबीबीएस स्टूडेंट्स को समाधान के लिए जिला कलक्टर तक पहुँचना पड़ा।स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप मूलभूत सुविधाएं प्राप्त करने की लगाई गुहार।

बीते 4 से 5 माह तक मेडिकल कॉलेज डूंगरपुर में कॉलेज कैम्पस के भीतर रह रहे करीब 350 से ज्यादा एमबीबीएस स्टूडेंट्स अपनी मूलभूत सुविधाओं की माँग को लेकर जिला कलक्टर कार्यालय पहुँचे। शनिवार को जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर तेज़ गर्मी में मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ अपनी माँगो को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नज़र आए।मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट्स ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला कलक्टर को सौप अपनी माँगो को जल्द से जल्द बहाल करने की अपील की गई।

स्वास्थ्य मंत्री को लिखे ज्ञापन में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की पूरी पोल खोलते हुए स्टूडेंट्स ने उन सभी असुविधाओं से स्वास्थ्य मंत्री को रूबरू कराया गया जिन सुविधाओं के लिए एक एमबीबीएस नियमानुसार करीब साल भर के लिए 90 हज़ार के आसपास रुपए चुकाता आ रहा है।वर्षभर के लिए लॉजिंग और बोर्डिंग के नाम पर प्रति वर्ष 1 स्टूडेंट् से मेडिकल कॉलेज 24 हज़ार 200 रुपये।इलेक्ट्रिसिटी और वाटर के लिए 8 हज़ार 500 रुपये,खेल एवं अकैडमी फण्ड के नाम से 12 हज़ार 800 रुपये और प्रवेश के दौरान 42 हज़ार 500 रुपये सभी सुविधाओं के नाम पर लेने के बावजूद स्टूडेंट्स को सुविधाओं के पाने के लिए संघर्ष करते नज़र आ रहे है!

 यूक्रेन संकट, महामारी से प्रभावित MBBS छात्रों के लिए योजना बनाएं NMC

 यूक्रेन संकट और कोविड के कारण कठिनाइयों का सामना करने वाले विदेशी विश्वविद्यालयों के एमबीबीएस छात्रों की मदद के लिये आगे आते हुए सुप्रीम कोर्ट ने घरेलू स्तर पर ही उनके क्लीनिकल प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के लिए कहा है। न्यायालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को निर्देश दिया कि वह दो महीने में एक योजना तैयार करे, जिससे छात्रों को देश के मेडिकल कॉलेजों में क्लीनिकल प्रशिक्षण पूरा करने की अनुमति दी जा सके।

शीर्ष अदालत मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ एनएमसी की एक अपील पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उसे एक चीनी विश्वविद्यालय के एमबीबीएस स्नातक को अस्थायी रूप से पंजीकृत करने के लिए कहा गया था।

न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम की पीठ ने कहा, ”इसमें कोई संदेह नहीं है कि महामारी ने छात्रों सहित पूरी दुनिया के लिए नई चुनौतियां पेश की हैं, लेकिन एक ऐसे छात्र को इंटर्नशिप पूरा करने के लिए अस्थायी पंजीकरण देना, जिसने क्लीनिकल प्रशिक्षण नहीं लिया है, किसी भी देश के नागरिकों के स्वास्थ्य और बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे के साथ समझौता होगा।”

Read More : बहराइच:ओम प्रकाश राजभर का बयान, आजम से शिवपाल की मुलाकात एक बहाना

बहराइच:ओम प्रकाश राजभर का बयान,आजम से शिवपाल की मुलाकात एक बहाना

बहराइच : अशोक सोनी:  बहराइच एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जेल में निरुद्ध आजम खान से मिलने पहुंचे शिवपाल यादव की मुलाकात महज एक औपचारिकता है उन्होंने यह भी कहा कि तीसरे मोर्चे की आग सुलग रही है आज देश और प्रदेश में महंगाई लोगों का बजट बिगाड़ रही है लोकसभा चुनाव सपा और भाजपा के बीच होगा बाकी कोई पार्टी दूर दूर तक मैदान में नही है ओमप्रकाश राजभर ने साफ तौर पर कहा कि हम अखिलेश यादव के साथ हैं हम किसी दूसरे के साथ नहीं जा रहे हैं।

Read More : झालावाड़ में चोरों का आतंक, शादी समारोह में गए एक परिवार के घरों में चोरो ने किया हाथ साफ

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का बहराइच में बड़ा बयान ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव को दो मुहा साँप बताया है शिवपाल पहले भाजपा के साथ जा रहे थे फिर आजम खा से मिलने जा रहे है पहले ये तय कर ले कहाँ जा रहे है ओमप्रकाश राजभर आजम खा से मिलने से राजनीति जरूर गरम होगी लेकिन इस स्थिति में नया मोर्चा कोई बना के क्या करेगा–ओमप्रकाश राजभर अखिलेश शिवपाल परिवार है परिवार है तो झगड़ा चलता रहता है लेकिन विचारो से सब एक है ओमप्रकाश राजभर किसी मे कोई नाराजगी नही है अब चुनाव बीत गया है आधी आती हैओ तो एक दो डार टूट जाती है.

सपा ने नहीं दिया साथ

इससे पहले शिवपाल सिंह ने कहा किआजम भाई पर छोटे-छोटे मुकदमे हैं. समाजवादी पार्टी को उनकी लड़ाई लड़नी चाहिए थी, लेकिन नहीं लड़ी गई. आजम खान लोकसभा के सदस्य भी रहे हैं. सपा की पहचान संघर्ष और आंदोलन ही तो था। हम आजम खान के साथ हैं और वो हमारे साथ हैं.

नया मोर्चा बनाने की तैयारी

एक तरफ सपा लोगों को खुद से जोड़ने में जुटी हुई है, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद दिल बिखरते चले जा रहे हैं. चुनाव के समय वे जितना मजबूत नजर आ रहे थे अब उतना ही लाचार लग रहे हैं. ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि आजम खान, शिवपाल सिंह यादव, बाबू सिंह कुशवाहा, दद्दू प्रसाद, चंद्रशेखर आजाद समेत तमाम क्षेत्रीय नेता मिलकर एक मोर्चा तैयार कर सकते हैं. इसमें आम आदमी पार्टी के मिलने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं. ये सभी दल मिलकर एक नए समीकरण को तैयार कर सकते हैं. इस समीकरण के जरिये प्रदेश की जनता के लिए एक अलग विकल्प के रूप में खुद को प्रस्तुत करेंगे.

झालावाड़ में चोरों का आतंक,शादी में गए परिवार के घरों में चोरो ने किया हाथ साफ

झालावाड़: रिमोहन चोडॉवत- झालावाड़ जिले के पिड़ावा शहर के दलेलपुरा मोहल्ले में शादी समारोह में गए एक परिवार के 3 घरों में सूनेपन का फायदा उठाकर अज्ञात चोर 5 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी व सोने चांदी के गहने उड़ा ले गए। पीड़ित कन्हैयालाल माली व उसके भाई बाबूलाल माली ने बताया है कि उनके भतीजे की शादी में उनका पूरा परिवार कल शाम को बारात में गया हुआ था। घर में कोई मौजूद नहीं था। जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोर उनके तीन मकानों में रखें साढ़े 5 लाख रुपये नगदी व दो सोने के मंगलसूत्र एवं लगभग 1 किलो चांदी के गहने चुरा ले गए।
एक अन्य पीड़ित कन्हैयालाल ने बताया कि आगामी 5 मई को उसके लड़के की शादी होने वाली है, जिसकी व्यवस्था के लिए उसने घर में 3 लाख रुपये रखे थे। जिन्हें अज्ञात चोर चुरा ले गए।

Read More : दहेज की खातिर नव दम्पत्तियो का घर बसने से पहले उजड़ गया

वही उसके भाई बाबूलाल ने बताया है कि उसने कुछ दिन पहले खेती की फसल बेची थी। जिसके ढाई लाख रूपए नकद व दो सोने के मंगलसूत्र 1 किलो चांदी के गहने घर के अंदर ड्रम में ताला लगा कर रखे थे। जिन्हें चोर ताला तोड़कर चुरा ले गए।एक अन्य मकान में उनकी मां रहती है, जो अभी बारात से नहीं लौटी है। उनके आने पर तीसरे मकान में हुई चोरी का पता लगेगा।सुबह वापस लौटने पर जैसे ही चोरी की पता लगा तो सारी खुशियां काफूर हो गई। पिड़ावा पुलिस ने मौका मुआयना किया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

फकीरों के वेश में आते और सूने मकानों में करते चोरी

झालावाड़ पनवाड़। पिछले माह मुस्लिम मोहल्ले में अज्ञात बदमाशों ने पहले फकीरों के वेश में मांगने के बहाने मकान की रैकी कर सूने मकान का दिनदहाड़े सरियों से ताला तोड़कर नकदी सहित आभूषण पर हाथ साफ कर गए थे। खानपुर सर्किल पर विशेष टीम का गठन कर पुलिस ने नकबजनी का खुलासा कर दो चोर गिरफ्तार किए।
थानाधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कस्बा निवासी नबी रसूल पुत्र अजित मोहम्मद ने रिपोर्ट दी थी कि वह कपडे सिलाई का काम करता है। उसके लडके ने बताया कि घर पर ताला लगाकर पड़ोस में दादी से मिलने गया हुआ था। दिन के डेढ बजे घर पर आया तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला।
मकान के अन्दर रखी अलमारी को सरियों से तोड़कर उसमे रखे 25 हजार रुपए, एक जो़डी मंगल सूत्र, एक जोडी सोने के झेले, एक सोने की नथ, एक जोडी सोने की रिंग, तीन जोडी़ पायजेब, चार जोडी बिछिया आदिचुरा ले गए। रिपोर्ट दर्ज कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार शर्मा, खानपुर वृत्ताधिकारी राजीव परिहार के सुपरविजन मे थानाधिकारी अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम को उत्तरप्रदेश व दिल्ली रवाना किया गया। पुलिस ने नकबजनी का खुलासा करते हुए समीर पुत्र मुशीर अहमद गांव उजयानी थाना बदायूं यूपी हाल रसुलपुरा खानपुर व मोहित उर्फ आरीफ पुत्र मल्लु पठान उजयानी थाना बदायूं यूपी हाल रसुलपुरा खानपुर को गिरफ्तार किया गया। चोरी का माल बरामद करने हेतु अनुसंधान किया जा रहा है।

दहेज की खातिर नव दम्पत्तियो का घर बसने से पहले उजड़ गया

लखीमपुर खीरी: नितिन गुप्ता : सरकार और सिस्टम दहेज प्रथा को खत्म करने की चाहे जितनी भी कोशिश कर ले लेकिन दहेज़ रूपी दानव किसी भी सरकार और सिस्टम को नहीं मानते है. वो तो बस मुंह खोल कर दहेज की डिमांड करते हैं. फिर चाहे किसी का घर बसे या ना बसे. किसी की जान तक भी चली जाए पर इन लोगो को कोई फर्क नहीं पड़ता है, ताज़ा मामला मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के चुरई पुरवा का सामने आया है.

आपको बताते चले पूरा मामला मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव चुरई पुरवा का हैं जहां दहेज की मांग को लेकर मधुबाला उर्फ शिवानी पुत्री अनिल कुमार की लड़की की शादी पंकज कुमार पुत्र रामासारे बसबिरवा पोस्ट गुलौली मोहम्मदी क्षेत्र से तय थी लेकिन कार व ट्रैक्टर एवं साढे तीन लाख की नगदी ना मिलने को लेकर बरात घर पर नहीं पहुंची लड़की के पिता का आरोप है बारात आने की झांसा देते रहे कई बार फोन पर भी बात हुई तो जवाब मिलता रहा की बारात आ रही है

आ रही लेकिन पूरी रात और सुबह बीत गई लेकिन बरात घर पर नहीं पहुंची जिससे उनके काफी बेइइजती हुई और साथ ही लाखों का नुकसान हुआ है क्या सरकार के पास इन दहेज के लोभिओ की कोई नहीं ऐसा दहेज प्रथा में लड़कियां कब तक प्रताड़ित होती रहेंगी साथ समाज मे रहने वाला हर बेटी का पिता इस घटना को सुनकर सोचने कर परेशान भी होगा ।

करीब साढ़े 6 लाख की रिकवरी का हुआ समझौता

पति पत्नी के बीच आपसी तालमेल न होने के कारण विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की पत्नी अपने घर महाराष्ट्र लौट गई। 2011 में खाना खर्चे के लिए आदेश जारी हुआ। आदेश के बावजूद पति के द्वारा खर्चा नहीं दिया जा रहा था। करीब 10 साल बाद राशि 10 लाख करीब हुई। जिसके बाद आज कुटुम्ब न्यायालय में दोनों पक्षों में 6 लाख 30 हजार में समझौता हो गया। पक्षकार के द्वारा 6 लाख 30 हजार का चेक दिया गया। तलाक की प्रक्रिया विचाराधीन है।

Read More : सड़क पर नमाज पढ़ने पर दर्ज हुआ मुकदमा,150 लोगों के खिलाफ एफआईआ

सड़क पर नमाज पढ़ने पर दर्ज हुआ मुकदमा,150 लोगों के खिलाफ एफआईआर

डिजिटल डेस्क : लाउडस्पीकर और अजान को लेकर यूपी सरकार के तेवर सख्त हैं। इस बीच आगरा में सड़क पर नमाज पढ़ने पर 150 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, तरावीह नमाज पढ़ने का विरोध अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने किया था। कहा गया था कि नमाजियों की वजह से सड़क का ट्रैफिक ब्लॉक हुआ था। जिससे लोगों को परेशानी हुई।इस मामले की शुरुआत 2 अप्रैल को हुई थी। जब इमली वाली मस्जिद के बाहर तरावीह की नमाज हुई थी। इस भीड़ के चलते आधी सड़क घिर गई थी। लोगों ने सड़क पर बैठकर नमाज पढ़ी थी। यहां ट्रैफिक जाम भी हुआ था। इसको लेकर हिंदू वादी संगठन ने आपत्ति जताई और विरोध प्रदर्शन किया था।

उन्होंने भी सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर आधी सड़क खाली कराई थी। मामला यहीं नहीं थमा, पुलिस अफसरों ने कई बार बातचीत के लिए दोनों पक्षों को थाने भी बुलाया था। अब पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली।मुकदमे में पुलिस ने आयोजक सैयद इरफान व शमी अघाई को नामजद किया है।

गढ़ैया हकीमान के रहने वाले सैयद इरफान अहमद को प्रशासन ने 2 से 9 अप्रैल तक के लिए रात 8 बजे से 10 बजे तक इमली वाली मस्जिद पर तरावीह की नमाज की अनुमति दी थी। अनुमति एक अप्रैल को अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर ने दी थी। इसमें दिशा-निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते अनुमति निरस्त कर दी। आरोप यह है कि आयोजकों ने निर्देशों का उल्लंघन किया और अनुमति निरस्त होने के बाद सड़क पर तरावीह की नमाज अदा की गई। इसकी पुलिस ने वीडियोग्राफी भी करवाई थी।

थाना प्रभारी ने लिखवाया मुकदमा

थाना एमएम गेट प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार अवस्थी ने बताया कि इमली वाली मस्जिद पर आयोजनकर्ताओं ने अनुमति की शर्तों का उल्लंघन किया था। अनुमति निरस्त होने के बाद भी नमाज पढ़ाई गई। इसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया और धारा 144 का उल्लंघन किया गया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार अवस्थी ने इस मामले में तीन नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Read More : अब जेल में भ्रष्टाचार, लोकायुक्त जस्टिस संजय मिश्रा से किया भ्रष्टाचार की शिकायत

तीन साल पहले भी हुई थी नमाज पढ़ने पर एफआईआर

इससे पहले 2019 में बरेली में भी ऐसी ही एफआईआर हुई थी। बरेली के चौकी चौराहे पर स्थित मजार के सामने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा हुआ था। जिसके बाद लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर हंगामा किया था। पुलिस ने मस्जिद के इमाम, उसके बेटों सहित 12 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। साथ ही 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की थी।

अब जेल में भ्रष्टाचार, लोकायुक्त जस्टिस संजय मिश्रा से किया भ्रष्टाचार की शिकायत

लखनऊ :निखिल श्रीवास्तव : प्रदेश वो केंद्र सरकार लगातार भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष को निशाना करते रूकते ही नहीं है। चाहै वो चुनाव से पहले हो या चुनाव के बाद सत्ता में विराजीत होने के बाद भी भ्रष्टाचार के नाम पर हमेशा सरकार विपक्ष पर हामला बोलते हैं। लेकिन ये भ्रष्टाचार अब जेल में भी देखने को मिल रहा है। ये मामला प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है । जहां अमिताभ ठाकुर ने लखनऊ जेल में कैदियों के कल्याण के नाम पर बेचे जा रहे सामानों में भ्रष्टाचार की लोकायुक्त जस्टिस संजय मिश्रा को शिकायत भेजी है.अमिताभ ने कहा कि लखनऊ जेल में सुविधा के नाम पर दैनिक उपयोग की तमाम वस्तुएं, सब्जियां, दुग्ध उत्पाद, बीड़ी आदि की बिक्री होती है.

उन्होंने कहा कि वहां हर सामान अपने वास्तविक मूल्य से काफी बढे मूल्य पर बेचा जा रहा है. उदाहरण के लिए 5 रुपये के पार्ले-जी बिस्कुट के 2 पैकेट, 10 रुपये का रिन साबुन, 10 रुपये का टूथपेस्ट का छोटा पैक 15 से 20 रुपये में बेचे जा रहे हैं. इसी तरह 01 रुपये का माचिस का डब्बा 5 रुपये  तथा पराग का आधा लीटर का फुल क्रीम मिल्क 29 रुपये की जगह 40 रुपये में बेचा जा रहा है.

इसी तरह हर सामान को बढे दाम पर बेचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि  उनके पास इस संबंध में सबूत भी हैं.अमिताभ ने कहा कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के बाकि जेलों में भी यही स्थिति है, जिससे लाखों रुपये प्रति दिन की कमाई की चर्चा है.उन्होंने इस संबंध में जाँच कर कार्यवाही की मांग की है. अमिताभ सात माह जेल में रह कर अभी हाल में जमानत पर बाहर आये हैं.

सीएम ने कि‍या स्‍वागत…

इस बारे में जब dainikbhaskar.com ने जस्‍टि‍स संजय मि‍श्रा से संपर्क कि‍या तो उन्‍होंने सबसे पहले नि‍युक्‍ति‍ के लि‍ए कोर्ट का आभार जताया। इसके बाद उन्‍होंने कहा कि‍ अभी मीडि‍या के द्वारा ही उन्‍हें यह खबर मि‍ली है। जब नि‍युक्‍ति‍ संबंधी दस्‍तावेज उन्‍हें मि‍ल जाएगा तब वे लोकायुक्‍त को लेकर सामयि‍क बिंदुओं पर बात करेंगे।
यूपी के गवर्नर राम नाईक और सीएम अखि‍लेश यादव ने प्रदेश के नए लोकायुक्त के चयन के लि‍ए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है। नाईक ने कहा, ‘मैंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हमेशा सम्मान किया है। लोकायुक्‍त संबंधी नए आदेश का भी सम्‍मान करता हूं।’ सीएम ने कहा, ‘हमारी सरकार कोर्ट के फैसले का पूरा सम्मान करती है।’

Read More : शिक्षिकाओं की घ‍िनौनी करतूत, तबादला रुकवाने के लिए छात्राओं को बनाया बंधक