Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 121

महिला दरोगा की मौत पर सियासत, पीड़ित परिजनों से मिले अखिलेश

डिजिटल डेस्क :  आजम खां विवाद पर सपा के राष्ट्रीय पीड़ित परिजनों से मिले अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहली बार बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी आजम खान के साथ खड़ी है। हम उन्हें जमानत दिलाने की कोशिश करेंगे। वहीं जब सपा का प्रतिनिधिमंडल आजम से सीतापुर में नहीं मिला तो अखिलेश ने कहा कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है.

सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव शनिवार को आजम खान से मिलने जेल पहुंचे. बैठक के बाद उन्होंने बयान दिया कि अखिलेश यादव आजम के लिए जमानत नहीं मांग रहे हैं. अगर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने विरोध किया होता तो आजम को जमानत मिल जाती लेकिन ऐसा करने का कोई प्रयास नहीं किया गया। शिवपाल के भाषण से हड़कंप मच गया। रविवार को सपा नेता रबीदास मेहरोत्रा ​​सीतापुर जेल गए लेकिन आजम से नहीं मिल पाए। कहा जाता है कि आजम खान मिलने के लिए तैयार नहीं हुए।

अखिलेश यादव ने रविवार को अपने परिवार वालों से मुलाकात की.

Read More : सौतेला पिता बना शैतान, 5 साल के बेटे के साथ की ऐसी हैवानियत की कांप जाएगी आपकी रूह

अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में महिला उपनिरीक्षक रश्मि यादव के परिजनों से मिलने पहुंचे. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि पुलिस पर राजनीतिक दबाव है। पुलिस सदस्यों का राजनीतिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है और उनकी मदद से सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी विफलता को छुपा रही है।अमेठी जिले के मोहनगंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर रश्मि यादव का शव शुक्रवार को फंदे से लटका मिला.

लखनऊ के गोसाईगंज थाने की रहने वाली रश्मि यादव करीब दो साल से मोहनगंज थाने में महिला चौकी की प्रभारी थीं. अखिलेश यादव ने रविवार को अपने परिवार वालों से मुलाकात की. अखिलेश यादव ने कहा है कि पुलिस के सहारे चुनाव जीता जा रहा है. साफ था कि पुलिस पर पहले पंचायत चुनाव और फिर यूपी चुनाव में बीजेपी सरकार को जिताने का दबाव था.

सौतेला पिता बना शैतान, 5 साल के बेटे के साथ की हैवानियत

डिजिटल डेस्क  : एक पिता ही ऐसा होता है, जो अपने बच्चों को सारी दुनिया की परेशानियों से बचाकर रखना जानता है। साथ ही उसकी ज़रूरतों का भी ख्याल रखता है। लेकिन, कभी-कभार हमें कुछ ऐसे हैवान पिता भी देखने मिलते हैं, जो अपने बच्चों एक साथ अच्छे से रहना तो दूर, अच्छे से बात तक नहीं करते हैं। दरअसल, एक महिला ने केवल इसलिए दूसरी शादी कर ली थी, ताकि उसके पांच साल के बेटे को एक पिता का प्यार मिल सके। लेकिन, यह उसकी ज़िंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। क्योंकि, सौतेले पिता का कहर महिला के बच्चे पर ऐसा टुटा, जिससे उसकी ज़िंदगी खराब होने लगी, जिसके बाद महिला का यह फैसला उसके बच्चे पर बहुत भारी पड़ा।

अक्सर अपने बच्चे के साथ अत्याचार होते देख एक दिन महिला ने अपने पति की हैवानियत का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद अब पुलिस शख्स की तलाश में जुट गई है। यह घटना मलेशिया के शाह आलम का है।

यह वीडियो देख आपका खून ज़रूर खौल उठेगा। इस वीडियो में 30 साल का ट्रक ड्राइवर अपने सौतेले बेटे की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहा है। वहीं बच्चा डर से चीख रहा था और अपने पिता से माफ कर देने की गुहार लगा रहा था।

ऐसी हैवानियत की कांप जाएगी आपकी रूह

वीडियो में देखा जा सकता है कि, सौतेला पिता बेटे को मारते हुए उसका हाथ भी मरोड़ दिए, जिसके बाद महिला अपने बच्चे को बचाने के लिए बीच में आ जाती है, लेकिन फिर भी शैतान पिता रुकने का नाम नहीं लेता है।

Read More : भावुक हुए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP अनिरुद्ध सिंह, धूमधाम से कराई मुंहबोली बहन की शादी

महिला ने अपने पति की ये शैतानी हरकत को कैमरे में कैद करने के लिए अपने बेडरूम में मोबाइल छिपाकर रख दी थी। महिला ने बताया कि उसने कभी सोचा भी नहीं था कि दूसरी शादी करने के बाद उसके बेटे के साथ ऐसा सलूक होगा।

इस दो मिनट के वीडियो को देखकर आपके रोगंटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस इस शैतान पिता की तलाश में जुट गई है। यह घटना 25 फरवरी की बताई जा रही है। बताया गया है कि इस महिला ने पिछले महीने ही दूसरी शादी की थी, जिसके बाद एक महीने में ही उसके दूसरे पति ने अपने सौतेले बेटे की ऐसी हालत कर दी।

भावुक हुए एनकाउंटर DSP अनिरुद्ध ,धूमधाम से कराई मुंहबोली बहन की शादी

वाराणसी :अमित गुप्ता : जनपद के सकलडीहा क्षेत्र के सीओ अनिरुद्ध सिंह ने एक आर्थिक रूप से अशक्त युवती को अपनी बहन बनाकर उसकी शादी की सारी जिम्मेदारी उठाई. वहीं, उनके सभी अधीनस्थ पुलिसकर्मी भी इस शादी समारोह में शरीक हुए. खैर, इस शादी समारोह की सबसे खास बात यह रही कि सीओ अनिरुद्ध सिंह ने न केवल धूमधाम से शादी करवाई, बल्कि एक बड़े भाई की तरह सभी जिम्मेदारियों को भी निभाया

चंदौली: यूं तो पुलिस अपने काम और कारनामों को लेकर चर्चा में रहती है. लेकिन चंदौली में पुलिस की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है. जिसमें एक पुलिस अफसर अपनी वर्दी के साथ सिर पर पगड़ी बांधे नज़र आया. दरअसल, सकलडीहा के सीओ अनिरुद्ध सिंह ने एक आर्थिक रूप से अशक्त युवती को अपनी बहन बनाकर उसकी शादी की सारी जिम्मेदारी उठाई. वहीं, उनके सभी अधीनस्थ पुलिसकर्मी भी इस शादी समारोह में शरीक हुए. खैर, इस शादी समारोह की सबसे खास बात यह रही कि सीओ अनिरुद्ध सिंह ने न केवल धूमधाम से शादी करवाई, बल्कि एक बड़े भाई की तरह सभी जिम्मेदारियों को भी निभाया.

धूमधाम से कराई मुंहबोली बहन की शादी

बता दें कि पिछले दिनों जनपद के धानापुर के आवाजापुर निवासी शिखा यादव की शादी तय हुई थी. लेकिन दहेज की अधिक मांग के चलते उसका रिश्ता टूट गया. जिसके चलते युवती का पूरा परिवार सदमे में चला गया था. इस बीच समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह से मदद की गुहार लगाई. जिसके बाद सीओ ने शिखा यादव की शादी की जिम्मा उठाने का वादा किया. लेकिन खास बात यह रही कि सीओ अनिरुद्ध सिंह ने न सिर्फ किए वादे को पूरा किया, बल्कि एक बड़े भाई से जुड़े सभी रस्मों को भी निभाया.

वहीं, जब सीओ सकलडीहा के कमिटमेंट के बारे में सर्किल के अन्य अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को जानकारी हुई तो उन्होंने भी इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए खुद को इस रिश्ते से जोड़ लिया और एक बहन की शादी को भव्य बनाने में जुट गए. इस बीच भिक्षाटन कर गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम करने वाले दुर्गेश सिंह ने सौरभ यादव के रूप में सुयोग्य लड़के की तलाश भी पूरी कर ली. सौरभ और उसके परिजन बिना दहेज के शादी के लिए तैयार भी हो गए. जिसके बाद बैंड बाजे के साथ पहुंची बारात का पुलिसवालों ने स्वागत कर विवाह को संपन्न कराया. साथ ही उनके नव दाम्पत्य जीवन के लिए शुभाशीष दिए.

Read More : लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा ने किया सरेंडर

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा ने किया सरेंडर

डिजिटल डेस्क :  लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा टेनी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जहां से उसे फिर से जेल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि आशीष मिश्रा ने सीजीएम कोर्ट में सरेंडर किया है.बता दें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मार्च में आशीष मिश्रा को जमानत दे दी थी.यह मामला काफी चर्चा में रहा. हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई थी, जहां आशीष मिश्रा की जमानत रद्द कर दी गई. आशीष मिश्रा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को जमानत मिलने पर तीखी टिप्पणी की थी. सर्वोच्च अदालत ने आशीष मिश्रा को सात दिन के अंदर सरेंडर करने के लिए कहा था. यह समय सीमा 25 अप्रैल को पूरी हो रही थी.दरअसल, 25 सितंबर को सोमवार है.इस दिन कोर्ट में काफी भीड़ रहती है. इससे बचने के लिए आशीष मिश्रा ने सरेंडर करने के लिए छुट्टी का दिन चुना

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश

Read More : आत्महत्या से पहले प्रेमिका ने प्रेमी के लिए लिखा पत्र, भैय्या उसे बताना मैं उससे बहुत प्यार करती थी

मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चार अप्रैल को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था. मुख्य न्यायाधीश एन वी रमणा और न्यायमूर्ति सूर्यकांत व न्यायमूर्ति हिमा कोहली की विशेष पीठ ने ये फैसला सुनाया है.न्यायालय ने आशीष मिश्रा की जमानत रद्द किए जाने की किसानों की याचिका पर 4 अप्रैल को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

इससे पहले न्यायालय में आशीष मिश्रा की जमानत याचिका मंजूर करने की इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सवाल उठाए थे. इस कांड की जांच की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति ने जमानत रद्द कराने के लिए इसे चुनौती देने की सिफारिश की थी. सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई निगरानी समिति ने यूपी सरकार से कहा था कि वह आशीष मिश्रा को जमानत देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दे.

आत्महत्या से पहले प्रेमिका ने प्रेमी के लिए लिखा पत्र, जानिए क्या लिखा प्रेमिका ने

डिजिटल डेस्क  : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक प्रेमिका की प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। युवती ने अपने प्रेमी की दूसरी लड़की से शादी के दिन फांसी लगाकार जान दे दी। युवती ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपने भाई को संबोधित करते हुए लिखा है कि भैय्या उसे बताना कि मैं उससे कितना प्यार करती थी। मरने के बाद वह मेरी लाश देखने जरूर आए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागर पारा प्रीति मंहत (27) ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह घर के लोग कमरे में पंखे पर लटकी लाश देखकर दंग रह गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें प्रीति ने बहुत कुछ लिखा है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक युवती एलआईसी एजेंट के रूप में काम करती थी। युवती ने एक युवक से प्रेम का किया है, जिसकी शादी होने से व्यथित होकर उसने आत्महत्या की है।

Read More :  युवक की ईंट से सिर कूचकर हत्या, खाली प्लॉट में मिला खून से लथपथ शव

कोतवाली पुलिस कर रही मामले की जांच

कोतवाली पुलिस के अनुसार यह सुसाइड नोट युवती ने अपने भाई केशर महंत के नाम पर लिखा है। युवती ने लिखा है कि वह युवक से बहुत प्यार करती थी, लेकिन वह मुझे धोखा देकर दूसरे से शादी कर रहा है। दूसरी लड़की से शादी होते मैं देख नहीं सकती है। काफी कोशिश के बाद भी जी नहीं पा रही हूं। भैय्या उसे बता देना कि मैं उससे कितना प्यार करती थी। मेरे मरने के बाद एक बार मेरी लाश देखने जरूर आ जाए। सुसाइड नोट में युवती ने अपने भाई से माफी भी मांगी है। कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

सुसाइड नोट में यह लिखा

अनिल खटीक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि…… मैं अपनी जान दे रहा हूं…. मेरे मरने का कारण कोई नहीं है….. मेरे मरने के बाद मेरी प्रेमिका और उसके पिता को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। मैं आज अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं….. इसमें उसकी प्रेमिका की कोई भी गलती नहीं है और ना ही उसने उसके साथ बुरा किया है इसलिए मेरे मरने के बाद उसे परेशान नहीं किया जाए।

मैं अपना जीवन अपनी मर्जी से खत्म कर रहा हूं इसमें उसकी किसी की भी गलती नहीं है।

मेरी प्रेमिका की मोहब्बत पिछोर का रहने वाला युवक है इसी के चक्कर में मैं अपने अपना जीवन खत्म कर रहा हूं…….!

 युवक की ईंट से सिर कूचकर हत्या, खाली प्लॉट में मिला खून से लथपथ शव

लखनऊ : लखनऊ में ईंट से सिर कूचकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रविवार को उसका शव खाली प्लॉट में पड़ा मिला। थोड़ी दूर पर एक बाइक भी मिली जिसे पुलिस ने कब्जे लिया है। मृतक के भाई ने एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है।घटना गुडंबा थानाक्षेत्र के बेहटा के पलकापुर गांव की है।

यहां सुबह एक प्लाट मे शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के गांव वालों से पूछताछ की।मृतक की पहचान बेहटा के रहने वाले नादिर (25) के रूप में हुई। पुलिस ने नादिर के घरवालों को सूचना दी। उसके पिता नौमान और भाई आरिफ घटनास्थल पहुंचे। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ADCP उत्तरी जोन प्राची सिंह ने बताया कि शव से कुछ दूरी पर पैशन प्रो बाइक खड़ी मिली। छानबीन में पता चला कि बाइक नादिर के पड़ोसी की है। इसी बाइक से वो घर से निकला था। नादिर को आखिरी बार लोगों ने उसी गांव के तौफीक के साथ देखा था। नादिर के भाई आरिफ ने तौफीक पर ही हत्या का शक जताकर तहरीर दी है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटनागुडंबा थानाक्षेत्र के बेहटा के पलकापुर गांव की है। यहां सुबह में एक प्लाट मे शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के गांव वालों से पूछताछ की।

मृतक की पहचान बेहटा के रहने वाले नादिर (25) के रूप में हुई। पुलिस ने नादिर के घरवालों को सूचना दी। उसके पिता नौमान और भाई आरिफ घटनास्थल पहुंचे। दोनों के शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

आखिरी बार जिसके साथ दिखा वो गांव छोड़कर फरार

ADCP उत्तरी जोन प्राची सिंह ने बताया कि शव से कुछ दूरी पर पैशन प्रो बाइक खड़ी मिली। छानबीन में पता चला कि बाइक नादिर के पड़ोसी की है। इसी बाइक से वो घर से निकला था। नादिर को आखिरी बार लोगों ने उसी गांव के तौफीक के साथ देखा था। नादिर के भाई आरिफ ने तौफीक पर ही हत्या करने का शक जताकर तहरीर दी है। तौफीक फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

Read More : बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा 3 की मौत 3 की हालत गंभीर

बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा 3 की मौत 3 की हालत गंभीर

बहराइच : अशोक सोनी :  बहराइच कोतवाली देहात क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराया टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो में बैठे 6 लोग में से 3 की मौके पर मौत हो गई घायल 3 लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जिनकी हालत सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. पुलिस द्वारा मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस ने टेंपो व ट्रक दोनों कब्जे में ले लिया है दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने आत्मा को झकझोर कर रख दिया है रफ्तार का कहर एक बार फिर बहराइच में देखने को मिला है. इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुँवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है टेंपो और ट्रक पुलिस के कब्जे में हैं एफ आई आर दर्ज कर ली गई है जांच कराई जा रही है जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उस पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.

मृतको का पंचनामा हुआ

पुलिस द्वारा मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने टेंपो व ट्रक दोनों कब्जे में ले लिया है दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने आत्मा को झकझोर कर रख दिया है रफ्तार का कहर एक बार फिर बहराइच में देखने को मिला है.

टेंपो और ट्रक पुलिस के कब्जे में हैं एफ आई आर दर्ज

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुँवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है टेंपो और ट्रक पुलिस के कब्जे में हैं एफ आई आर दर्ज कर ली गई है जांच कराई जा रही है जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उस पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.

Read More : बुलडोजर के निशाने पर जहांगीरपुरी ही क्यों , क्या यह इत्तेफाक है या संयोग ?

बुलडोजर के निशाने पर जहांगीरपुरी ही क्यों , क्या यह इत्तेफाक है या संयोग ?

 संपादकीय : इतनी जल्दी क्यों? शीर्ष अदालत ने इस भाषा में सवाल नहीं पूछा, लेकिन यह किया जा सकता है। जहांगीरपुरी में ‘अवैध निर्माण’ को गिराने के मुख्य न्यायाधीश की पीठ के फैसले पर रोक लगाने के बाद भी भाजपा के नेतृत्व वाली नगर पालिका ने बुलडोजर के साथ दुकानों, घरों और मस्जिदों के सामने के दरवाजों को तोड़ना क्यों शुरू कर दिया? इस सवाल का राजनीतिक जवाब तलाशना जरूरी है, लेकिन उससे पहले भी शासकों को प्रशासनिक दुस्साहस की ओर इशारा करना चाहिए.

नागरिक समाज या विपक्षी राजनीतिक दलों के अलावा, सरकार को अब देश की शीर्ष अदालत के स्पष्ट निर्देशों की परवाह नहीं है, इसे स्पष्ट रूप से समझा जाना चाहिए। उन्हें लंबे समय से संविधान के आदर्शों की अवहेलना करने की आदत है। यह प्रथा जहांगीरपुरी की बेदखली में भी स्पष्ट है। केंद्र सरकार उनकी राजनीति के रास्ते में आने वाली किसी भी बाधा को स्वीकार करने से कतरा रही है. उस बाधा का नाम संविधान भी नहीं है, सर्वोच्च न्यायालय भी नहीं है। तुलना भले ही सरकार समर्थक मिलिशिया को पसंद न आए, लेकिन बीजेपी का रुख कालापहाड़ की याद दिला सकता है.

जानिए पूरी बात

बेशक, लोकतंत्र के हित में उस तानाशाही शासन के खिलाफ प्रतिरोध का निर्माण करना विपक्षी राजनीति की जिम्मेदारी है। बृंदा करात ने किया है। अदालत का आदेश हाथ में लिए वह बुलडोजर के रास्ते में खड़ा हो गया। उसके प्रतिरोध के सामने शासक की बर्बादी रुकने को मजबूर हो गई है। बृंदा ने उस दिन के निष्कासन को नहीं रोका, उसने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कहा कि बेदखली के मूल में सांप्रदायिक विभाजन हैं। दूसरे शब्दों में, लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका ठीक वैसी ही होनी चाहिए जैसी होनी चाहिए, जैसा कि अनुभवी माकपा नेता ने किया है।

संयोग से, उनकी टीम सभी मामलों में इतनी अग्रणी भूमिका निभाती है, वह शायद यह दावा भी नहीं करेंगे। हालांकि, इस बात से इनकार करने का कोई तरीका नहीं है कि जहांगीरपुरी संयोग से विपक्षी राजनीति की समग्र निष्क्रियता का एक चमकदार अपवाद है। हाउस ऑफ कॉमन्स से वाकआउट, और ट्विटर पर एक क्रांति आज के भारत में विपक्षी राजनीति के अस्तित्व से परे, वृंदा करात ने मुझे लगभग भूली-बिसरी बात याद दिला दी। वृंदा करात ने तृणमूल कांग्रेस या आम आदमी पार्टी जैसी स्वघोषित भाजपा विरोधी पार्टियां जो नहीं करना चाहती थीं, और जो कांग्रेस जैसी ‘अखिल भारतीय पार्टी’ नहीं कर सकी, उसे करके नागरिक समाज के सामने एक मिसाल कायम की।

Read More : इंस्पेक्टर का अजब फरमान, अगर करनी है मुलाकात, तो यहां रख लें मोबाइल

कोई शुरुआत में इस प्रश्न पर वापस जा सकता है:

आप इतनी जल्दी में क्यों हैं? लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि बेदखली मुसलमानों के खिलाफ नफरत का नतीजा नहीं थी और न ही यह हनुमान जयंती पर हुई सांप्रदायिक झड़पों की प्रतिक्रिया थी। यह विश्वास करना मुश्किल है। शीर्ष अदालत में वकील दुष्यंत दवे ने कहा कि 50 लाख से अधिक आबादी वाली दिल्ली में 1831 अवैध कॉलोनियां हैं।

तमाम कॉलोनियों को छोड़कर जहांगीरपुरी पर बुलडोजरों ने किया हमला, क्या यह इत्तेफाक है? घटना के एक दिन पहले भाजपा के एक नेता ने नगर पालिका को पत्र लिखकर जहांगीरपुरी में ‘दंगाइयों’ के अवैध निर्माण की जांच करने को कहा, क्या यह संयोग है?  क्या भाजपा यह संदेश दे रही है कि धार्मिक त्योहारों के अवसर पर मुसलमानों पर “सहज” हमले अंतिम नहीं हैं, लेकिन यह कि राजकीय आतंकवाद और अधिक हो जाएगा? गोमांस से लेकर हिजाब तक, भाजपा की अल्पसंख्यक नीति के बारे में इतना अस्पष्ट होने का आज कोई कारण नहीं है।

इंस्पेक्टर का अजब फरमान, अगर करनी है मुलाकात, तो यहां रख लें मोबाइल

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली के हाफिजगंज थाना प्रभारी ने मोबाइल को लेकर नया फरमान जारी किया है. उनका कहना है कि अगर कार्यालय में मुलाकात करनी है, तो कार्यालय में घुसने से पहले मोबाइल फोन, शर्ट, टीशर्ट या कुर्ते की जेब में नहीं, मोबाइल को पेंट की जेब या नीचे की जेब में रखना होगा.इंस्पेक्टर ने अपने फरमान का नोटिस भी कार्यालय के बाहर चस्पा करा दिया है. जिससे इंस्पेक्टर के कार्यालय में घुसने वाले मोबाइल को नीचे की जेब में रख लें.इसके साथ ही कार्यालय के गेट पर काले शीशे भी लगाएं हैं.जिससे कोई अंदर का न देख सके.इसके साथ ही मोबाइल से वीडियो एवं फ़ोटो न खींच सके.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, इंस्पेक्टर हाफिजगंज के मोबाइल फोन का फरमान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हालांकि, पुलिसकर्मियों का कहना है कि लोग मोबाइल फोन ऊपरी जेब में रखकर चुपके से वीडियो बना लेते हैं. इसके साथ ही फ़ोटो भी खींच लेते हैं, जिसके चलते बाद में काफी विवाद होता था. इसीलिए इंस्पेक्टर ने कार्यालय के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है. इस नोटिस में लिखा है कि कार्यालय में अंदर आते समय मोबाइल फोन ऊपर की जेब में न रखकर नीचे की जेब में रखें.

तलाशी के बाद ही मिलता है फरियादियों को प्रवेश

इसके साथ ही नोटिस का पालन कराने के लिए कार्यालय के गेट के बाहर दो सिपाहियों की तैनाती की गई है. यह सिपाही फरियादियों की तलाशी लेने के दौरान उनका मोबाइल फोन चेक करते हैं. मोबाइल फोन का कैमरा और वॉइस रिकॉर्डर बंद होने के बाद ही फरियादियों को इंस्पेक्टर के कार्यालय में प्रवेश दिया जाता है.

Read More : राणा कपूर ने गांधी परिवार पर लगाया सनसनीखेज आरोप, जानिए क्या है ये आरोप

पुलिसकर्मियों ने बताया क्यों आया नया फरमान

इंस्पेक्टर के इस रवैया की चर्चा जगह-जगह शुरू हो गई है. इसको लेकर कुछ पुलिसकर्मियों का कहना है कि फरीदपुर में सीओ साहब का वीडियो बनाते हुए कुछ लोगों को पकड़ा गया था. इसके साथ ही कुछ पुलिसकर्मियों के भी कुछ लोगों ने वीडियो बना लिए थे. इसी को लेकर इस तरह का फैसला लिया गया है. इस मामले में इंस्पेक्टर हाफिजगंज रविन्द्र कुमार से बात करने की कोशिश की गई. मगर, उनका फोन नहीं उठा.

राणा कपूर ने गांधी परिवार पर लगाया सनसनीखेज आरोप,जानिए क्या है ये आरोप

डिजिटल डेस्क: यस बैंक के संस्थापकों में से एक राणा कपूर ने गांधी परिवार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें 2 करोड़ रुपये में प्रियंका गांधी से मकबूल फिदा हुसैन की तस्वीर खरीदने के लिए मजबूर किया गया। और उस पैसे का इस्तेमाल न्यूयॉर्क में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इलाज के लिए किया गया था। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में राणा 2020 से न्यायिक हिरासत में है। ईडी ने उस मामले की चार्जशीट में ऐसी जानकारी दी है.

चार्जशीट के मुताबिक राणा ने ईडी को आगे बताया कि तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने उनसे कहा था कि अगर उन्होंने फिल्म नहीं खरीदी तो न सिर्फ गांधी परिवार से दोस्ती कर पाएंगे, बल्कि पद्म भूषण भी नहीं पाएंगे. राणा ने कहा, “मिलिंद देवड़ा (जो मुरली देवड़ा के बेटे हैं) ने बाद में मुझे गुप्त रूप से बताया कि गांधी परिवार न्यूयॉर्क में सोनिया के इलाज पर पैसा खर्च करेगा।” रनर ने यह भी दावा किया कि उन्होंने पूरी रकम चेक से चुकाई।

जानिए :

Read More : अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान

उन्होंने एक बयान में यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता के बहुत करीबी नेता अहमद पटेल ने उनसे कहा था कि अगर उन्होंने फिल्म खरीदी, तो उन्हें गांधी परिवार के करीब होने का मौका मिलेगा। कांग्रेस नेता ने यह भी संकेत दिया कि इससे पद्म सम्मान का मार्ग प्रशस्त होगा।

गौरतलब है कि यस बैंक 2019 के मध्य से फलफूल रहा है। 2020 में बैंक की हालत और खराब हो गई। बैंक के शेयर की कीमत में लगातार गिरावट जारी है। उसके बाद ईडी के अधिकारियों ने बैंक के संस्थापक राणा कपूर के घर पर छापा मारा. उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के मुंबई कार्यालय ले जाया गया। वहां लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान

अमेठी : राजेश सोनी : पुरे प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत प्रदेश में जहां शाराब की व्यापार अवैध रूप से चल रहा है उस पर कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत जनपद अमेठी के प्रशासन ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया । इस छापेमारी अभियान में 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 400 किलोग्राम लहन भी मौके पर नष्ट किया गया। ये मामला जामो थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया । शराब बनाने वालों के खिलाफ धारा 60 अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

कच्ची शराब के अड्डों पर हुई कार्रवाई

आबकारी आयुक्त महोदय के निर्देश पर प्रदेश में अवैध मदिरा एवं अवैध मद्यनिष्कर्षण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रबर्तन अभियान के अंतर्गत जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशों के क्रम में जनपद की आबकारी टीम द्वारा पुलिस एवं प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से जिला आबकारी अधिकारी शामली के नेतृत्व में आज प्रातः 6.00 बजे सीओ कैराना, थानाध्यक्ष कैराना, अहमदगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज एवं आबकारी निरीक्षक गण अपनी टीमों के साथ पावटी गांव के कीकरों के जंगल में पहुंच कर *द्रोन* की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया। जंगल के ऊपर द्रोन के द्वारा कच्ची शराब बनाने के अड्डों को खोजा गया।

नष्ट किया गया लहन

आसपास के एरिया में संभावित झालों पर भी द्रोन की मदद से तलाशी ली गई। क्षेत्र में पहली बार द्रोन के साथ सर्च अभियान चलाया गया जिससे आसपास के लोगों में कौतूहल का विषय रहा तथा सभी को अवगत कराया गया कि अब कोई दूरदराज जंगल में भी चोरी छुपे से शराब को नहीं बना पाएगा। यह अभियान जारी रहेगा पुलिस अधीक्षक महोदय शामली के सहयोग से पूरे अभियान में यमुना के किनारे के क्षेत्रों में द्रोन से अवैध शराब के विरुद्ध सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा तथा अवैध शराब बनाने वालों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आज जंगलों में तलाशी अभियान में लगभग 250 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई तथा लगभग 2000 किलोग्राम तैयार लहन नष्ट की गई।

Read More: साक्षी महाराज के भड़काऊ पोस्ट , कहा- घर में रखें कोल्ड ड्रिंक के डिब्बे और मूल तीन-कमांड

साक्षी महाराज का विवादित बयान, घर में रखे हथियार खुद करें वार

डिजिटल डेस्क : उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट लिखा है. भाजपा सांसद ने एक विशेष वर्ग को चिह्नित करते हुए एक भड़काऊ तस्वीर पोस्ट की और लोगों को घर पर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें और असली तीर चलाना सिखाया।साक्षी महाराज ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘अगर ये भीड़ अचानक आपकी गली या आपके घर पर आ जाए तो आपके पास इससे बचने का कोई उपाय है! अगर नहीं है तो करो, पुलिस बचाने नहीं आएगी, बल्कि खुद को बचाने के लिए किसी कालकोठरी में छिप जाएगी।

Read More :  जज के घर पर की गई केयरटेकर की हत्या से इलाके में सनसनी

उन्होंने लिखा, ‘जब ये लोग जिहाद करके वापस जाएंगे तो पुलिस लाठी मारने आएगी और कुछ दिनों बाद जांच कमेटी के पास जाकर मामला खत्म हो जाएगा। ऐसे मेहमानों के लिए हर घर में कोल्ड ड्रिंक्स के कुछ डिब्बे, कुछ असली तीर-कमान होने चाहिए। जय श्री राम।’उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली में शोभा यात्रा को लेकर भड़की हिंसा को जिहाद का नाम दिया था. उन्होंने कहा था कि रामनवमी के दिन सुनियोजित तरीके से पथराव किया गया है. मैं इसे स्टोन जिहाद नाम दूंगा।

लड़कियों को फंसाने पर उनके धर्म के हिसाब से पैसा’

साक्षी महाराज ने कहा, ”उन लोगों ने धर्मों के हि‍साब से रेट फि‍क्‍स कर रखे हैं। सरदार की लड़की को फंसाओगे तो 11 लाख रुपए, हिंदू की लड़की को फंसाओगे तो 10 लाख रुपए और अगर‍ जैन की लड़की को फंसाआगे तो आठ लाख रुपए। सारे रेट फिक्स हैं। यह उनका बिजनेस बन गया है। वे इन लड़कियों से होने वाली औलादों को पढ़ाते-लिखाते नहीं हैं। उन्‍हें तुरंत ही आतंकवादी बनाने की शिक्षा दी जाती है।

 जज के घर पर की गई केयरटेकर की हत्या से इलाके में सनसनी

लखनऊ : लखनऊ के चिनहट दयाल रेजीडेंसी स्थित जज के घर में कार्यवाहक मोहित साहू की हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश में मोहित पर उसके ही छोटे भाई ने चाकू से हमला किया था। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

निरीक्षक घनश्याम मणि त्रिपाठी के अनुसार पटना भागलपुर में पदस्थ न्यायाधीश शरद चंद्र श्रीवास्तव का आवास दयाल रेजीडेंसी है. जिसकी देखरेख मोहित साहू (32) कर रहे हैं। वह घर में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। शनिवार की रात मोहित का छोटा भाई भूपेंद्र घर आया। जहां दोनों के बीच मारपीट हो गई। जिसके बाद मोहित कमरे में जाकर सुबह सो गया। इसी बीच भूपेंद्र ने चाकू से अपने भाई का गला काट दिया। सुबह मोहित का शव खून से लथपथ देख पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी भूपेंद्र को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है..

लाउडस्पीकर मामले पर क्या बोले

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी सांसद साक्षी महाराज ने इशारों में हिंदुओं से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए हमले की स्थिति से निपटने के लिए ‘उपाय’ भी बताया है। फरवरी में ही भाजपा नेता ने हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर कानून की मांग की है। उन्होंने हिजाब विवाद भड़काने के लिए विपक्षी नेताओं पर भी सवाल उठाए थे।

कुछ दिनों पहले भाजपा सांसद ने लाउडस्पीकर विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लोगों से इसके इस्तेमाल को लेकर सरकार की बात मानने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा या अजान नहीं पढ़ी जानी चाहिए।

एएनआई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में भाग लेने के लिए सांबा ज़िले के पल्ली पंचायत पहुंचे और 20,000 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी।

Read More : आजम खान ने सपा प्रतिनिधि मंडल से मिलने किया इनकार

आजम खान ने सपा प्रतिनिधि मंडल से मिलने किया इनकार

सितापुर : उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं. यह संकेत सपा और प्रसपा के बीच जारी कोल्ड वार से मिल रहे हैं. दरअसल, 23 अप्रैल को प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव, आजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे थे. इस बीच अब सपा विधायक रविदास मल्होत्रा सीतापुर के लिए रवाना हो गए हैं. यहां वह आजम खान से मुलाकात करेंगे. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर कई विधायकों के साथ पूर्व मंत्री रविदास मल्होत्रा सीतापुर जेल के लिए रवाना हुए हैं.

डैमेज कंट्रोल में जुटे अखिलेश यादव

दरअसल, आजम खान और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, आज़म खान के मीडिया प्रभारी ने हाल ही में सपा से नाराजगी के संकेत दिए थे. वहीं दूसरी ओर आजम के समर्थक लगातार पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं. अगर इन दोनों खबरों को जोड़कर देखा जाए तो यह समाचार समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के लिए चिंता का गंभीर विषय है. ऐसे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव अब डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं. यही कारण है कि अखिलेश यादव के निर्देश पर कई विधायकों के साथ पूर्व मंत्री रविदास मल्होत्रा सीतापुर जेल के लिए रवाना हुए प्रतिनिधि हैं.

आजम खान से मिले शिवपाल यादव

इससे पहले 22 अप्रैल को अखिलेश यादव के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव अचानक आजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंच गए. जहां उन्होंने करीब एक घंटे तक आजम खान से मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर शिवपाल यादव ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि, आजम खान का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा.

Read More : दबिश के दौरान मिली भरी मात्रा में अवैध शराब और शराब से जुड़ी सामग्री

सही समय पर आजम की मदद नहीं हुई- शिवपाल यादव

उन्होंने आगे कहा कि, सपा के वरिष्ठ नेता हैं आजम खान, लेकिन सही समय पर उनकी मदद नहीं हो सकी. उन्होंने कहा कि, अब आजम को लेकर सीएम योगी से बात करूंगा, ताकी जल्द  प्रतिनिधि से जल्द उन्हें न्याय मिल सके. उन्होंन सपा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी को आजम को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करना चाहिए था. आगे की रणनीति को लेकर उन्होंने कहा कि सही समय पर सबकुछ पता चल जाएगा.

दबिश के दौरान मिली भरी मात्रा में अवैध शराब और शराब से जुड़ी सामग्री

सुल्तानपुर : अनिल सिंह : सुल्तानपुर जिले के आबकारी निरीक्षक डॉक्टर महेंद्र प्रताप वर्मा की जितनी भी सरहना की जाए उतनी ही कम है. बात ऐसी है की आबकारी निरीक्षक डॉक्टर महेंद्र प्रताप वर्मा को विशिष्ट सूत्रों के हवाले से भनक लगी की जयसिंहपुर क्षेत्र में गोमती नदी के कचर में रात्रि में भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब निर्माण किया जा रहा है. बात को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर महेंद्र प्रताप वर्मा ने 24/04/2022 की रात को 3 बजे से ही अपनी आबकारी संक्युत टीम के साथ दबिश देने चल पड़े और पूरी रात दबिश देते रहे और भोर होते होते फतेहपुर संगत.

चपरहवा में वर्मा जी को बड़ी सफलता हाथ लगी और गोमती नदी के किनारे 6 भट्टी मौके पर जलती मिली जिसके शराब का निर्माण चल रहा था और मौके पर 500 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया तथा साथ ही 52 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई जिसको मौके पर नष्ट किया गया तथा 2 को खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया और 1 व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया।
रिपोर्ट।

नींद बेहतर आने लगेगी

हालांकि शराब पीने के बाद बड़ी जल्दी नींद आ जाती है लेकिन यह गहरी नींद नहीं होती.

2013 में विज्ञान के एक जर्नल ‘अल्कोहोलिज़्म’ में नींद पर शराब के असर से जुड़ी एक रिपोर्ट छपी जिसमें बताया गया कि किसी भी मात्रा में शराब पीने से नींद तो तुरंत आ जाती है, नींद के पहले चरण में गहरी नींद भी आती है लेकिन दूसरे चरण में नींद बार-बार टूटती है.

एनएचएस के मुताबिक, शराब का सेवन घटाने पर आप सुबह ज़्यादा तरोताज़ा महसूस करते हुए उठेंगे.

बीमारियों से लड़ने की बेहतर क्षमता

बहुत ज़्यादा शराब पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है जिससे कई तरह की बीमारियां होने का ख़तरा बढ़ जाता है.

एनएचएस के मुताबिक़ जो लोग बहुत शराब पीते हैं उन्हें संक्रामक बीमारियां जल्दी पकड़ लेती हैं.

ऐसा होता है क्योंकि ज़्यादा शराब साइटोकिन बनने में रुकावट डालती है. साइटोकिन वे तत्व हैं जो शरीर की इंफ़ेक्शन से लड़ने की ताक़त में अहम भूमिका निभाते हैं.

अमरीका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ अल्कोहल एब्यूज़ एंड एल्कोहोलिज़्म की एक रिपोर्ट कहती है कि शराब पीने के 24 घंटे बाद तक शरीर में साइटोकिन का निर्माण धीमा रहता है.

Read More : कुँआ थाना पुलिस ने हाथो मे नंगी तलवार लेकर घूमने ओर आम जन मे खोफ पैदा करने वाले को किया गिरफ्तार 

कुँआ थाना पुलिस ने हाथो मे नंगी तलवार लेकर खोफ पैदा करने वाले को किया गिरफ्तार 

डुंगरपुर : जगदीश तेली : डूंगरपुर जिल्ले के चौरासी विधान सभा क्षेत्र के पुलिस थाना कुँआ की पुलिस द्वारा आमजन ओर राहगीरो मे नंगी तलवार लेकर घूमने वाले को किया गिरफ्तार.कुँआ थाना अधिकारी मोहमद रिजवान ने बताया की पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर सुधीर जोशी द्वारा चलाये जा रहे अभियान आम जन ओर राहगीरो मे खोफ पैदा करने वालो के खिलाफ कार्य वाही मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल मीणा डूंगरपुर ओर रामेश्वर लाल चौहान वृताधिकारी सिमलवाड़ा के निर्देशन मे कुँआ पुलिस द्वारा गाँव चन्द्रोड़ीया मे स्कूल के पास तिराहे पर हाथो मे बिना म्यान की नंगी तलवार को लेकर

आने जाने वाले राहगीरो को डराने धमकाने वाले छगन पिता लेम्बा जाति कटारा निवासी चन्द्रोड़ीया पुलिस थाना कुँआ को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया जाकर जे सी किया गया पुर्व मे भी शिकायत मिलती रही है की आये दिन आम जन को परेशान करता रहता था दिनाक 22-4-2022 को सूचना मिलने पर कुँआ थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुँची उस वक्त छगन हाथ मे नंगी तलवार लेकर घूम रहा था जो पुलिस की टीम को देख कर भागने लगा परंतु पुलिस ने घेरा डालकर बड़ी मेहनत से छगन को पकड़ लिया l टीम मे थाना अधिकारी मोहम्मद रिजवान, हेड कास्टेबल लक्ष्मण सिंह, कास्टेबल चुन्नीलाल, कास्टेबल मोहन लाल शामिल थे.

IPS और टीम ने ली कार की तलाशी

युवक के बताए अनुसार प्रशिक्षु IPS विकास कुमार उसे लेकर घटनास्थल जाने के लिए निकले, तभी थाने के बाहर युवक ने कार को देख लिया और पुलिस अफसर को इसकी जानकारी दी। कार सवार बोदकू ठाकुर और दिलीप मिश्रा को पकड़कर पुलिस ने कार की तलाशी ली। फिर पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई। घटना की जानकारी TI जेपी गुप्ता को मिली, तब वह थाने पहुंचकर पकड़े गए युवकों से पूछताछ करने लगे।

इतनी देर में पकड़े गए युवकों के बचाव में पार्षद अमित भारते और पार्षद संदीप मिश्रा सहित अन्य लोग पहुंच गए। युवक अपने आप को जनप्रतिनिधि होने का धौंस दिखाने लगे। तब IPS विकास कुमार ने उन्हें थाने से भगा दिया। इस दौरान केस दर्ज करने को लेकर हस्तक्षेप करने पर IPS विकास और TI जेपी गुप्ता के बीच बहस हो गई। बाद में IPS विकास कुमार ने मामले को TI पर छोड़ दिया। उनके निर्देश पर पुलिस ने एक ही मामले में अलग-अलग तीन केस दर्ज किए हैं।

Read More:सिर धड़ से अलग, अधजली लाशें, इलाके में सनसनी

पुलिस एवं एसटीएफ टीम को मिलि बड़ी सफलता,शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी : नितिन गुप्ता : उत्तर प्रदेश में अवैध असलहों के प्रयोग की रोकथाम के लिए ऑपरेशन पाताल चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में औरैया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसके तहत अवैध शस्त्र फैक्टरी का खुलासा किया गया है।  पुलिस ने छापेमारी में तीन अभियुक्तों के पास से 45 निर्मित और अर्धनिर्मित अवैध असलहों सहित 19 कारतूस व असलहा बनाने के औजार बरादम किए हैं।

अवैध शस्त्र फैक्टरी का किया भंडाफोड़

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिधूना के नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना बेला पुलिस द्वारा जनपद में संचालित अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया। इसमें 45 निर्मित विभिन्न प्रकार के अर्धनिर्मित और असलाह बनाने के उपकरण 19 कारतूस सहित अवैध शस्त्र निर्माण करने वाले तीन अभियुक्तों व तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जंगल में बनाते थे तमंचे 

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 मई को थाना बेला व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बेला के अंतर्गत बेला बिधूना मार्ग पर धन्ना पुरवा के पास घने जंगल में असलाह फैक्टरी संचालित हो रही थी। पुलिस ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा भारी मात्रा में रंगीन तमंचे बरामद किए हैं

छापेमारी में तीन अभियुक्त हुए गिरफ्तार

पुलिस की पूछताछ में युवकों ने जानकारी दी कि वह लोग अवैध असलहे की तस्करी करते हैं। यह असलहे 5 से 6 हजार तक में बिक्री होते हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान के दौरान मुख्य अभियुक्त रामदुलारे शर्मा पुत्र स्वर्गीय रामाधार निवासी भटपुरा एरवाकटरा हाल पता नंगला भागा थाना भरथना जनपद इटावा, प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेश दिवाकर निवासी दखलीपुर थाना फफूंद एवं शुगर सिंह पुत्र सोबरन सिंह निवासी काजल मार्बल थाना दिबियापुर को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।

Read More:सिर धड़ से अलग, अधजली लाशें, इलाके में सनसनी

मुस्लिम परिवार ने रमजान के पवित्र महीने में पेश की भाईचारे की मिसाल

आजमगढ़ : आजमगढ़ में एक मुस्लिम परिवार ने रमजान के पवित्र महीने में भाईचारे की मिसाल पेश की है। यहां से आपसी सौहार्द की सुकून देने वाली तस्वीर सामने आई हैं। ये तस्वीरें सभी को मिलजुल कर रहने की सीख देती हैं।दरअसल पूजा के सिर से पिता का साया उठ गया था। उसे लगता था कि उसकी शादी कभी नहीं हो पाएगी। इस बात की जानकारी जब पड़ोस में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार को हुई तो उन्होंने उसकी शादी धूमधाम से कराई। अपने घर के अंदर मंडप बनवाया। मुस्लिम महिलाओं ने मंगल गीत गाए।

उसके बाद सुबह में अपने से घर से ही उसे विदा किया।आजमगढ़ शहर के एलवल मोहल्ले के रहने वाले राजेश चौरसिया पान की दुकान लगाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी बहन शीला के पति की दो साल पहले कोरोना काल में मौत हो गयी थी। इसके बाद चौरसिया ने अपनी भांजी पूजा की शादी करने की ठानी।उन्‍होंने अपनी भांजी पूजा चौरसिया की शादी तय भी कर दी, लेकिन मुश्किल ये थी कि राजेश के पास केवल रहने के लिए घर के सिवाय कुछ भी नहीं था। यही नहीं, उनकी आर्थिक हालत भी अच्छी नहीं थी, जिससे भांजी की शादी कर सकें।

मुस्लिम के घर में सजा मंडप

राजेश चौरसिया अपनी भांजी की शादी की जद्दोजहद में थे। इस बीच उन्‍होंने अपने पड़ोस में रहने वाले परवेज से भांजी की शादी के लिए मंडप लगाने की बात कही। यह सुनते ही परवेज मदद के लिए आगे आए। परवेज के घर के आंगन में न सिर्फ मंडप सजा बल्कि मंगल गीत भी गाए गए।इसके बाद 22 अप्रैल को जौनपुर जिले के मल्हनी से बारात आंगन में पहुंची तो द्वाराचार और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे और सिन्दूरदान की रस्म संपन्न हुई। इस दौरान हिन्दू-मुस्लिम महिलाएं मिलकर देर रात तक शादी में मंगल गीत गाती रहीं।

Read More : अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

सोने की चेन पहनाकर पूरी की शादी की रस्म

सुबह बारात विदा होने से पहले खिचड़ी रस्म शुरू हुई तो राजेश ने अपनी क्षमता के अनुसार वर पक्ष को विदाई दी। इसी रस्म के दौरान पड़ोसी परवेज ने दूल्हे के गले में सोने की चेन पहनाई, जिसे वहां मौजूद लोगों की खूब वाहवाही मिली।वहीं, परवेज की पत्नी नादिरा ने बताया कि रमजान के महीने में उन्होंने अपने घर पूजा-पाठ कराई। इसका उन्हें कोई शिकवा नहीं है, बल्कि खुशी है कि हमने एक बेटी की शादी धूमधाम से की है। साथ ही कहा कि धर्म सबका अलग-अलग भले हो, लेकिन उन्होंने इंसानियत निभाई है।

 

अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

खीमपुर खीरी : नितिन गुप्ता: पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्र के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 23.04.22 को थाना पलिया पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गुलरा टाण्डा गांव से आगे जंगल से अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते हुए

03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से कई निर्मित, अर्द्धनिर्मित शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना पलिया पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त रामसागर शर्मा उर्फ सागर शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के कई अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1. रामसावर शर्मा उर्फ सागर पुत्र रंजीत शर्मा नि0 कन्धरपुर थाना बण्डा जनपद शाहजहॉपुर
2. राममिलन पुत्र संपत नि0 बलवीरपुर थाना पलिया जनपद खीरी
3. प्रमोद कुमार पुत्र मूलचन्द्र नि0 बलवीरपुर थाना पलिया जनपद खीरी

बरामदगी का विवरण-

1. 08 अवैध तमंचा 315 बोर
2. 03 अवैध बंदूक 12 बोर
3. 01 अवैध तमंचा 12 बोर
4. 01 अवैध पौनिया 12 बोर
5. 01 अवैध पौनिया 315 बोर
6. 03 अर्धनिर्मित तमंचा 12 बोर
7. 02 अर्धनिर्मित तमंचा 315 बोर
8. 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर
9. 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर
10. 03 खोखा कारतूस 315 बोर
11. 02 खोखा कारतूस 12 बोर
12. अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण

Read More : अब मिनटों में खत्म होगा भूमि मीटरिंग विवाद , लागू होने जा रहा है यह सिस्टम

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. प्र0नि0 थाना पलिया, श्री सैयद मोहम्मद अब्बास
2. उ0नि0 हनुमंत लाल तिवारी
3. उ0नि0 तेज सिंह
4. हे0का0 कृष्ण कुमार
5. का0 शगुन चौधरी
6. का0 अवधेश कुमार
7. का0 रविकांत
8. का0 सचिन कुमार

पुलिस ने की संदिग्धों की पहचान

उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) ने जानकारी दी थी कि भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता ने घटना के संदिग्धों की पहचान कर ली है। भाकियू नेता दिलबाग सिंह लखीमपुर खीरी हिंसा मामले (Lakhimpur Kheri Violence) में भी गवाह हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पहचाने गए संदिग्धों ने दावा किया है कि किसान नेता दिलबाग सिंह ने ‘लाइसेंस (हथियार) हासिल करने के लिए अपने ऊपर जानलेवा हमले की योजना बनाई थी।’

Read More:सिर धड़ से अलग, अधजली लाशें, इलाके में सनसनी

अब मिनटों में खत्म होगा भूमि मीटरिंग विवाद ,लागू होने जा रहा है यह सिस्टम

लखनऊ : भूमि मीटरिंग विवाद को खत्म करने के लिए राज्य सरकार अहम कदम उठाने जा रही है. भूमि की माप अब इलेक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन (ETS) के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक तहसील में पांच मशीनें ली जाएंगी।

ईटीएस भूमि को मापेगा

बिहार और पंजाब की तर्ज पर यूपी में भी ईटीएस के जरिए जमीन की पैमाइश की व्यवस्था राजस्व विभाग करने जा रहा है. ईटीएस मापन प्रक्रिया में बताया जा रहा है कि मशीन से निकलने वाली किरणें जमीन को नापेंगी। एक सेंटीमीटर का भी फर्क नहीं पड़ेगा। ईटीएस प्रक्रिया में इसे जमीन के एक तरफ और इसके प्रिज्म को दूसरी तरफ रखा जाएगा। बटन दबाने पर मशीन किरणें उत्सर्जित करेगी और प्रिज्म से प्रिज्म की दूरी को रिकॉर्ड करेगी। माप में जीपीएस का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इससे ना केवल माप कार्य तेजी से होगा, बल्कि किसी प्रकार की त्रुटि की शिकायत भी नहीं होगी। राजस्व विभाग नई व्यवस्था के लिए लेखाकारों को प्रशिक्षित करेगा।

1750 मशीनें खरीदी जाएंगी

राजस्व विभाग लोगों की सुविधा के लिए पहले चरण में प्रत्येक तहसील में पांच इलेक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन खरीदेगा। वर्तमान में राज्य में 350 तहसीलें हैं। इसके अनुसार कुल 1750 मशीनें खरीदी जाएंगी। इन मशीनों को चलाने के लिए प्रत्येक तहसील में पांच टीमें तैनात की जाएंगी। राजस्व विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक जमीन की माप के नाम पर हो रही अनियमितताओं को रोकने के लिए राज्य सरकार यह कदम उठाने जा रही है. इसके आने के बाद जमीन की पैमाइश के नाम पर हो रही गड़बड़ी काफी हद तक रुक जाएगी और इसके नाम पर चल रहा विवाद भी खत्म हो जाएगा. राज्य में ज्यादातर विवाद जमीन से जुड़े हैं।

भूमि संबंधी विवादों की रोकथाम के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

जिलेमें भूमि संबंधी विवादों से उत्पन्न होने वाली कानून व्यवस्था एवं लोक शांति पर पड़ने वाले प्रभाव की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से टीम गठित कर तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि किसी अवैध कब्जे की सूचना, सरकारी भूमि पर परस्पर अतिक्रमण, खातेदार की जमीन पर अन्य किसी व्यक्ति द्वारा कब्जा करने, स्वयं के मालिकाना हक की जमीन पर निर्माण नहीं करने देने एवं न्यायालय द्वारा स्टे होने के बावजूद निर्माण कार्य करने पर अब पुलिस प्रशासन की संयुक्त गठित टीम एक्शन ले सकेगी। उक्त सभी संबंधित परिस्थितियों में कोई परिवाद एफआईआर थाने, वृत्त कार्यालय, एएसपी सहित एसपी कार्यालय को प्राप्त होने पर शिकायत सीधे तहसील स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष को फैक्स या मेल के जरिए भेजी जा सकती है। शिकायत एफआईआर में यदि कोई बिंदु अपराध से जुड़ा है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read More : प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या

लखनऊ : पुरे प्रदेश में अपराधिक मामले में कमी नहीं दिख रही है। आये दिन हत्या जैसी जघन्य अपराध बढ़ता जा रहा है । भले ही सरकार अपराधियों को लेकर कितना कठोर कानुन बनाले। इससे अपराधियो का हौंसला कम नही हो रहा है। क्योंकि ये कानुन तो केवल दिखावा है। वास्तव में ये है ही नहीं। दरअसल जब प्रदेश की राजधानी ही सुरक्षित नहीं है तो पुरे प्रदेश कैसे सुरक्षित रह सकता है। गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद कोतवाली के रहीमाबाद चौकी के अंतर्गत युवक की हत्या की गई । हत्या का कारण प्रेम प्रसंग है। वहीं सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया । घटना की जांच  की जा रही है।

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या:

 मेशकोर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव युवक की मौत से सनसनी मच गयी है. वहीं मृतक के भाई के द्वारा बताया गया कि मेरे भाई का विजय पंडित की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब यह बात विजय पंडित को पता चली तो वह हमारे भाई सुनील कुमार को घर से उठाकर ले गया. उस दौरान विजय पंडित ने ही मेरे भाई की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया.

पुलिस कर रही जांच:

 घटना के बारे में बताया जाता है कि विजय पंडित ने सुनील को गला दबाकर मारने का प्रयास किया. जब उसे लगा कि युवक की मौत हो चुकी है तो उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया. परिजनों ने बताया कि सुबह उनलोगों ने देखा कि सुनील सड़क किनारे पड़ा है लेकिन उसमें जान बाकी थी. आनन फानन में परिजन युवक को नवादा सदर अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Read More : प्रयागराज में सामूहिक हत्यार सियासी उबाल, एसपी के बाद TMC का प्रतिनिधिमंडल भी करेगा दौरा

प्रयागराज में सामूहिक हत्यार सियासी उबाल,एसपी के बाद TMC भी करेगा दौरा

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित थरवई इलाके में एक ही परिवार के 5 लोगों की सामूहिक हत्या के मामले ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है. राज्य के मुख्य विपक्षी दल द्वारा एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की तैयारी के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी रविवार को प्रयागराज आएगा और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा.

मिली जानकारी के अनुसार टीएमसी की राज्यसभा सांसद डोला सेन के नेतृत्व में टीएमसी का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रयागराज आएगा. इसमें डोला सेन के साथ-साथ लोकसभा सांसद उमा सरेन, पूर्व सांसद ममता बाला ठाकुर, पार्टी नेता साकेत गोखले और पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी शामिल हैं।

खबर है कि टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल दोपहर करीब 12 बजे प्रयागराज पहुंचेगा और वहां घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा.

अखिलेश यादव ने भी इस घटना का संज्ञान लिया

उधर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है. अखिलेश यादव के निर्देश पर छह सदस्यीय प्रतिनिधि आज गांव खेवराजपुर जाएंगे. सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है, जिसमें आजमगढ़ से पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के अलावा पूर्व मंत्री उज्ज्वल रमन सिंह, विधायक पूजा पाल, पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव, पूर्व एमएलसी रामवृक्ष यादव और समाजवादी पार्टी के विधायक शामिल हैं. सोरांव विधायक गीता पासी शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल के साथ सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे।

सपा का प्रतिनिधिमंडल रविवार दोपहर 12 बजे गांव खेवराजपुर पहुंचेगा और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देगा. साथ ही पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को सौंपी जाएगी.

Read More : बहराइच :आग का कहर सैकड़ों बीघा खड़ी फसल और गृहस्थी हुई राख

बता दें कि प्रयागराज के गंगापार थारवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में शनिवार रात एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई है. मृतकों में राजकुमार यादव (55 वर्ष), राजकुमार की बेटी मनीषा (25 वर्ष), राजकुमार की पत्नी कुसुम (50 वर्ष), राजकुमार की बहू सविता (30 वर्ष) और राजकुमार की पोती मिताक्षी (दो वर्ष) शामिल हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सभी पांचों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है।