Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 120

सांसद और विधायक की शिकायत पर एक्शन लेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : योगी सरकार 2.0 में अब जनप्रतिनिधियों की सुनवाई की कमान खुद सीएम दफ्तर संभालेगा। सीएम योगी ने आज टीम-9 की बैठक में अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी किया है। सीएम योगी ने कहा है कि जनप्रतिनिधियों की शिकायत,समस्याओं और सुझावों के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में अलग से व्यवस्था बनाई जाए।इतना ही नही सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की किसी भी तरह की शिकायत पर तुरंत एक्शन होना चाहिए। अगर कोई जनप्रतिनिधि कोई सुझाव देता है तो उस पर भी विचार होना चाहिए। दरअसल, पिछली सरकार में तमाम जनप्रतिनिधि यह आरोप लगाते थे कि अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं करते हैं।

एजेंडे की प्रोग्रेस रिपोर्ट सीएम ऑफिस को देनी होगी

सीएम योगी ने कहा कि मंत्रिपरिषद के सामने सभी विभागों की 100 दिन, 6 महीने, 1 साल, 2 साल और 5 साल की कार्ययोजना का प्रेजेंटेशन हो चुका है। अब इस एजेंडे को लेकर मंत्रियों के सुझावों को शामिल करते हुए अब कार्ययोजना के एक्शन पर जोर होना चाहिए। जो भी लक्ष्य निर्धारित हुए है उसे तय समय से पूरा किया जाए। इसके साथ ही प्रगति रिपोर्ट के बारें मे मुख्यमंत्री कार्यालय को भी जानकारी दी जाए।

UP में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केसेज

टीम-09 की बैठक में सीएम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोविड के नए केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इस बार वायरस कमजोर है, संक्रमण ज्यादा नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार संभव है कि आने वाले दिनों में नए पॉजिटिव केस में इजाफा देखने को मिले, किंतु वायरस का यह वैरिएंट सामान्य वायरल की तरह ही है। कोविड टीका लगवा चुके लोगों के लिए खतरे की संभावना बेहद कम है। बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर हमें सतर्क रहना होगा।एनसीआर व लखनऊ जैसे जिलों में जहां केस अधिक मिल रहे हैं, वहां फेस मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी बनाया जाए। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन के लिए जागरूक किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए।

Read More : आजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम

UP में कोरोना के 1277 एक्टिव मामले

उत्तर-प्रदेश में फिलहाल में कुल एक्टिव केस की संख्या 1277 है। पिछले 24 घंटों में 94324 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 210 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 132 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। गौतमबुद्ध नगर में 120, गाजियाबाद में 49 और लखनऊ में 12 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।

आजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम

सीतापुर: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की नाराजगी की खबरों के बीच बड़े-बड़े राजनीतिक नेताओं का उनसे मिलने सीतापुर जेल पहुंचने का सिलसिला जारी है. ताजा नाम आजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे नेताओं में आचार्य प्रमोद कृष्णम का है। कांग्रेस नेता के सीतापुर जिला जेल पहुंचने पर राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं.सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री रविदास मल्होत्रा ​​के साथ सीतापुर जेल पहुंचा, हालांकि आजम खान से मुलाकात नहीं हो सकी. मिली जानकारी के मुताबिक आजम खान ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया था. हालांकि इसके लिए सपा विधायक मेहरोत्रा ​​ने जेल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था।

Read More : झालावाड़ में युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी

रविदास मेहरोत्रा ​​ने सीतापुर जेल के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा था, ‘आजम खान की तबीयत ठीक नहीं है। वह सो रहा है। बीजेपी ने आजम खान को साजिश के तहत 26 महीने जेल में रखा है. उनके खिलाफ छोटे-मोटे मुकदमे दर्ज हैं। बीजेपी उन्हें कभी भी जेल में मार सकती है. उन्हें फांसी के प्रमोद बैरक में  रखा गया है।बता दें कि पिछले कई दिनों से आजम खान की अखिलेश यादव से नाराजगी की खबरें जोरों पर हैं. इन्हीं खबरों के बीच शुक्रवार को शिवपाल यादव ने सीतापुर जेल पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी. इस बीच अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में कहा कि समाजवादी पार्टी आजम खान के साथ है और पार्टी उनकी जमानत के लिए प्रयास करेगी.

क्यों सपा से नाराज़ हुए आज़म खान?

आज़म खान और उनके परिवार की नाराज़गी उस वक़्त खुल कर सामने आई जब 10 अप्रैल को रामपुर में आज़म खान के मीडिया प्रभारी फ़साहत खान उर्फ़ शानू ने समाजवादी पार्टी की मीटिंग में खुलकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि अखिलेश ने आज़म को बलि का बकरा बना दिया है. वो नहीं चाहते कि आजम जेल से बाहर आएं. इतना ही नहीं फसाहत खान ने सपा अध्यक्ष पर बुरे वक़्त में उनका साथ नहीं देने का आरोप लगाते हुए कई गंभीर हमले किए. इसके बाद से यूपी में सपा के कई नेताओं ने आज़म खान के समर्थन में इस्तीफे दे दिए.

झालावाड़ में युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी

झालावाड़ :हरिमोहन चोडॉवत :  झालावाड़ जिले के पिडावा थाना क्षेत्र के जेताखेड़ी गांव में एक युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान किशनपुरिया निवासी कमलेश दांगी के रूप में हुई। सीआई रामनारायण भंवरिया ने बताया है कि मृतक के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि उसका पुत्र कमलेश पाटन रायपुर रोड पर पेट्रोलपंप पर काम करता था। जो कल सुबह 11:00 बजे काम करने के लिए घर से निकला था। शाम तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन देर रात तक उसका कहीं पता नहीं चला।

जिसके बाद आज सुबह किसी व्यक्ति ने उसके पास फोन कर बताया कि उसके लड़के के साथ जेताखेड़ी गांव में मारपीट कर रहे हैं। परिजन जेताखेड़ी गांव पहुंचे, तो वहां लड़का नहीं था। जिससे बाद वो पिड़ावा अस्पताल पहुंचे। जहां जाकर देखा तो उसका लड़का मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की रिपोर्ट के आधार पर एक दर्जन लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

नहाकर निकले बाहर और हो गई मौत

-पत्नी के रो-रो कर हुए बुरे हाल
रामदेवरा. बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने आए एक व्यक्ति की रामसरोवर पर अचानक मौत हो जाने के बाद उसकी पत्नी के रो-रो कर बुरे हाल हो गए। गौरतलब है कि राजसमंद जिलांतर्गत भीम तहसील के दूमरई पालरा निवासी लखसिंह (49) अपनी पत्नी के साथ बाबा की समाधि के दर्शनों के लिए रामदेवरा आया था। गुरुवार को सुबह दर्शनों से पूर्व वह रामसरोवर पहुंचा और पश्चिमी घाट पर नहाने के बाद जब वापिस सीढिय़ा चढ़ा, तो वह अचेत होकर नीचे गिर पड़ा तथा उसकी मौत हो गई। अचानक हुई मौत के बाद उसकी पत्नी जोर-जोर से रोने लगी। जिससे यहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर मुख्य आरक्षक भाईराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसकी पत्नी को सुपुर्द किया।

Read More : बीजेपी सांसद रवि किशन का छल्का दर्द

बीजेपी सांसद रवि किशन का छल्का दर्द

डिजिटल डेस्क : गोरखपुर से बीजेपी सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. हालांकि इन दिनों वो बेहद परेशान हैं और उन्होंने अपनी इस समस्या को ट्विटर के जरिए अपने समर्थकों और फैंस के साथ शेयर किया है. रवि किशन ने एक ट्वीट के जरिए बताया है कि ‘पिछले कुछ दिनों से परिवार में अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य समस्याओं से लगातार संघर्ष चल रहा है. वर्तमान में मेरी पूजनीय माता जी कैंसर की बीमारी की चपेट में आ गई हैं जिनका इलाज टाटा कैंसर अस्पताल मुंबई में चल रहा है.

बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले रवि किशन के बड़े भाई की भी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी. गोरखपुर के सांसद और एक्टर रवि किशन के बड़े भाई रमेश किशन शुक्ला का इलाज दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था. रमेश किशन शुक्ला कई बीमारी से ग्रसित थे और 30 मार्च को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

Read More : अवैध खनन के खिलाफ डीएसटी ने टीम की बड़ी कार्यवाही, जेसीबी व डंपर किया जप्त

रवि किशन ने जानकारी देते हुए बताया था, ‘दुःखद समाचार.. आज मेरे बड़े भाई रमेश शुक्ला जी का एम्स अस्पताल दिल्ली में दुखद निधन हो गया है। बहुत कोशिश की, लेकिन बड़े भईया को नहीं बचा सका, पिता जी के बाद बड़े भाई का जाना पीड़ा दायक है.

सख्त कार्रवाई करे मेरी सरकार

सांसद ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। दोषी लोगों को जल्दी से जल्दी पकड़ा जाए और उन्हें उचित सजा दी जाए तथा पड़ोसी देशों की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश को ना काम करने के लिए सारे प्रबंध करें।

आज से शुरू हुआ सत्र

कोरोना महामारी के बीच 17वीं लोकसभा का चौथा सत्र सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन सब कुछ बदला-बदला नजर आया। संसद परिसर में एंट्री से लेकर सदन की कार्यवाही तक में कोरोना का असर देखा गया। प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद से लेकर संसद के कर्मचारी और सिक्योरिटी स्टाफ फेस मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे।

अवैध खनन के खिलाफ डीएसटी ने टीम की बड़ी कार्यवाही, जेसीबी व डंपर किया जप्त

डूंगरपुर : जगदीश तेली  : राजस्थान सरकार ने अवैध खनन को रोकने के लिए डीएसटी टीमों का गठन किया है। इस टीम ने पुरे प्रदेस में अवैध खनन के खिलाफ अपना कार्यवाही जारी रखा है । इस दौरान डूंगरपुर में हो रही खनन के खिलाफ डीएसटी टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जेसीबी व डंपर एवम चालकों को डिटेन कर साबला थाने के हवाले कर दिया है।

डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत सोमवार को अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए साबला थाना सर्कल के बोङीगामा बड़ा मे मुखबीर सूचना पर कार्य वाही करते हुए एक जेसीबी व ङम्पर को अवैध रूप से क़वार्ट्स पत्थर का खनन करते हुए पकड़े।मोके पर अवैध रूप से क़वार्ट्स पत्थर से भरे हुए डंपर व जेसीबी मशीन पाई गई।

जेसीबी चालक से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मुकेश मीणा निवासी राठङी थाना सलुम्बर जिला उदयपुर व डम्पर चालक ने अपना नाम राकेश परमार निवासी पुनाली रत्ना वाङा थाना दोवङा का होना बताया क़वार्ट्स पत्थरों व खनन के सम्बंध में मौके पर कोई वेध कागजात नही पाए गए। जिस पर जेसीबी एवं क़वार्ट्स पत्थरो से भरा डंपर मय दोनो चालको के पुलिस थाना साबला कको सुपुर्द किये l खनन विभाग को सूचना दी गई l जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। इस अभियान में हेडकांस्टेबल नवीन कुमार, कॉनिस्टबल महावीर,राज गोपाल, मुकेश,यशपालसिंह, चालक पंकज मौजूद रहे.

डूंगरपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त

जिला स्पेशल पुलिस टीम ने साबला थाना क्षेत्र में रविवार शाम को खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अवैध तरीके से क्वार्टज पत्थरों का खनन करते एक जेसीबी मशीन के साथ ट्रैक्टर को जब्त किया है.

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी की ओर से जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत डीएसटी प्रभारी दिलीप दान को सूचना मिली कि साबला थाना क्षेत्र के भचड़िया में अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है. डीएसटी के हेड कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल महावीर, मुकेश, जोगेंद्र की टीम ने दबिश की कार्रवाई की.

मौके पर अवैध तरीके से माइंस बनाकर क्वार्टज पत्थरों का खनन कार्य किया जा रहा था. खनन कार्य में लगी एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया. इसके बाद कार्रवाई की सूचना साबला थाना पुलिस को देते हुए जब्त जेसीबी और ट्रैक्टर को सुपुर्द कर दिया है. पुलिस ने इसकी सूचना खनन विभाग को दे दी है. खनन विभाग अब मामले में जुर्माना की कार्रवाई करेगा.

Read More : विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्मियों व अधिकारियों ने किया कार्य का बहिष्कार

विधायक की गिरफ्तारी की मांग लेकर कर्मियों व अधिकारियों ने किया कार्य का बहिष्कार

हरिमोहन चोडॉवत–झालावाड़:  झालावाड़ डिस्कॉम कार्यालय पर आज विद्युत कर्मियों व अधिकारियों ने 2 घंटे कार्य बहिष्कार करते हुए कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और धौलपुर के बाड़ी में डिस्कॉम के सहायक अभियंता के साथ हुई मारपीट और अभद्रता के मामले में आरोपी बाड़ी विधायक गिरिराज मलिंगा की गिरफ्तारी की मांग की।झालावाड़ डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता के के शुक्ला ने बताया की धौलपुर के बाड़ी में कार्यरत डिस्कॉम के सहायक अभियंता के साथ विधायक गिरिराज मलिंगा और उनके साथियों ने बेरहमी से मारपीट की थी, जिसमे एईएन गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना के काफी समय बीत जाने के बावजूद आरोपी बाड़ी विधायक मलिंगा की गिरफ्तारी नहीं की गई, जिसे लेकर डिस्कॉम कार्मिकों ने भारी रोष व्याप्त है। आज विद्युत कर्मियों ने 2 घंटे कार्य बहिष्कार कर आरोपी एमएलए मलिंगा की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी, कि जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर डिस्कॉम कर्मचारी उग्र आंदोलन को मजबूर होगे।

27 को ठप कराएंगे ओपीडी

आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने 25 जून को रिम्स के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी की योजना बनाई है. इसके बाद 27 जून को ओपीडी को तीन घंटे के लिए ठप करा दिया जायेगा. कर्मचारियों ने कहा कि इसके लिए रिम्स प्रबंधन जिम्मेवार होगा. उन्होंने कहा कि पिछले महीने हुई बैठक में प्रबंधन को पहले ही अल्टीमेटम दिया गया था.
जिसमें ईपीएफ के नाम पर हो रही वसूली पर रोक लगाने, अवैध रूप से वसूली गयी राशि लौटाने, दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई, के अलावा 10 वर्षों से अधिक समय से सेवा दे रहे दैनिक व अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को समायोजित करने की मांग शामिल थी. इसके अलावा प्रबंधन को अल्टीमेटम भी दिया गया था. वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने भी इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, लेकिन आजतक कोई सुनवाई नहीं हुई.

Read More : रिंग रोड पर दो वाहनों में भिड़ंत से एक व्यक्ति की मौत

रिंग रोड पर दो वाहनों में भिड़ंत से एक व्यक्ति की मौत

चाकसू :अशोक प्रजापत : देशभर में हो रही है रिंग रोड सड़क हादसा ने तो डराने लगा है। न जाने हर दिन सड़क दुर्घटना की  शिकार से कितने लोग अपने जीवन लीला समाप्त कर देते हैं । एक तरफ जहां तेज रफ्तार की कहर तो दुसरी तरफ नेशाग्रस्त हो वाहन चलाना भारी पड़ रहा है । राज्स्थान जैसे राज्य में आये दिन किसि न किसि सड़क हादसा के चलते मौत को शिकार करते हैं।

आज भी राज्य के चाकसू शिवदासपुरा रिंग रोड पर सीतारामपुरा टोल प्लाजा के पास बीती रात को ट्रोले और गैस से भरे टैंकर की हुई जोरदार भिड़ंत हुआ है । वहीं टकराने के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई । हादसे में टैंकर सवार एक व्यक्ति की झुलसने से  मौत हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।

चार लोगों की मौके पर ही हुई मौत

अंजनगांव सुरजी गांव का रहने वाला यह परिवार एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए वालगांव से होता हुआ नंदगांवपेठ जा रहा था। जैसे ही कार पोटे कॉलेज के पास पहुंची, तो उसके चालक ने एक दोपहिया वाहन से आगे निकलने की कोशिश की, लेकिन उसी समय सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रक बिजली के खंभे को तोड़कर सड़क के दूसरी ओर चला गया।

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में रविवार को एक कार के ट्रक से टकरा जाने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए लोग एक विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे थे। नंदगांवपेठ-देवलगांव रिंग रोड पर हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक के भी आगे के दो पहिए निकल गए। दुर्घटना के बाद से ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Read More : लखनऊ में कार शो- रूम में लगी आग, आग ने लिया विकराल रूप

लखनऊ में कार शो- रूम में लगी आग, आग ने लिया विकराल रूप

लखनऊ :लखनऊ के चिनहट चौराहे के पास कार शो- रूम में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकरी के मुताबिक , बहुमंजिला इमारत के तीसरी मंजिल में बने कार सेक्शन और स्पेयर पार्ट्स में आग लगी है। बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर शोरूम की लग्जरी गाड़ियां खड़ी होती हैं जिसमें आग लग गई है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं लेकिन तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। फिलहाल आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

Read More : सरकारी जमीन पर भू माफियाओं का कब्जा, अवैध तरीके से तालाबों को किया जा रहा है कब्जा

अचानक लगी आग से भागने का मौका नही मिला

CFO के मुताबिक दूसरी मंजिल पर बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की सम्भावना है। जिस वक्त आग लगी कई कर्मचारी दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। उन्हें भागने का मौका नही मिला। फिलहाल किसी तरह पांच लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। अंदर और कितने लोग फसे हैं इसका कोई अनुमान नही है। रेस्क्यू टीम काम कर रही है।

करोड़ों की गाड़ियां और पार्ट्स जलने की आशंका

CFO ने बताया कि जहाँ आग लगी है वहाँ शोरूम की महंगी गाड़ियां खड़ी है। आग का दायरा देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाड़ियां भी जली होंगी। इसके अलावा पार्ट्स और शोरूम के असेट्स जल गए हैं। कुल मिलाकर करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। हालांकि अंदर फसे लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकालना पहली प्राथमिकता है।

इसके अलावा पार्ट्स और शोरूम के असेट्स जल गए हैं। कुल मिलाकर करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। हालांकि अंदर फसे लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकालना पहली प्राथमिकता है। ज्यादातर लोगों को निकाल लिया गया है। कुछ और लोगों के होने की आशंका है। राहत कार्य जारी है।

सरकारी जमीन पर माफियाओं का कब्जा,अवैध तरीके से तालाबों को किया कब्जा

लखनऊ : दबंग भू माफियाओं द्वारा जहां तहां तालाब पाटने के चर्चाओं के बावजूद भी शासन प्रशासन के नुमाइंदे कुंडली मारे चुप्पी साधे बैठे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार केंद्र की मोदी सरकार होने के बाबजूद भी भू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। जहां एक तरफ सरकार तालाबों को खुदवाने का काम कर रही है, वही बेख़ौफ़ भूमाफिया तालाबों को पाटने का काम कर रहे हैं।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ अवैध कब्जे को लेकर बुलडोजर बाबा के नाम से मशहूर हो गए हैं, लेकिन फिर भी दबंग भूमाफियाओं को कोई भय नहीं है।

इस के बाद लसभी  अवैध तरीके से तालाबों को पाटकर उस पर कब्जा किया जा रहा है। आलमबगर थानां छेत्र शरीफपूर पर कई तलाब है जिसे पाटकर उस पर कब्जा किया है।क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सरकारी जमीन है इस पर सरकार की तरफ से पार्क या सरकारी स्कूल बना दिया जाए। वहीं इस मामले में क्षेत्र के पार्षद का कहना है जो जानकारी है

उनके पास काफी समय से है और उन्होंने पत्र भी लिखा आला अधिकारी के पास भी गए जिसको देखते हुए अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। लगातार तालाबों को पाटने का कार्य चल रहा है लेकिन कोई अधिकारी इसपर ध्यान नहीं दे रहें है।इस क्षेत्र का ये तालाब लगभग तीन बीघे में फैला हुआ था और उसको छोटा कर दिया गया लोग वहां कब्जा करके रह रहे हैं और जो आस-पड़ोस के लोग हैं उनको परेशानी हो रही है।

सात करोड़ रुपए एकड़ जमीन

माढ़ोताल तालाब की जमीन बेशकीमती है। एसडीएम आधारताल नम: शिवाय अरजरिया ने बताया कि माढ़ोताल तालाब की इस भूमि में 10 एकड़ जबलपुर विकास प्राधिकरण के नाम दर्ज है। तालाब मद की शेष 30 एकड़ निजी भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर यहां प्लाङ्क्षटग की जा रही थी।

Read More : पीएम आवास के बाहर होगा हनुमान चालीसा और नमाज़

पीएम आवास के बाहर होगा हनुमान चालीसा और नमाज़

डिजिटल डेस्क :  महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. नवनीत राणा दंपति की ओर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की नाकाम कोशिश के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की महिला नेता ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने अपनी चिट्ठी में प्रधानमंत्री आवास के बाहर हनुमान चालीसा, दुर्गा चालीसा, नवकार जैसे मंत्र और नमाज पढ़ने की इजाजत मांगी है.

हमेशा हनुमान चालीसा का करती हैं पाठ

उत्तर मुंबई क्षेत्र की एनसीपी कार्याध्यक्ष फहमीदा हसन खान ने गृहमंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने गृहमंत्री से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के सामने नई दिल्ली में हनुमान चालीसा, दुर्गा चालीसा, नवकार जैसे मंत्र और नमाज पढ़ने का समय मांगा है. एनसीपी की महिला नेता फहमीदा हसन खान का दावा है कि वे अपने घर में हमेशा हनुमान चालीसा का पाठ का दुर्गा की पूजा करती हैं, लेकिन देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगाना जरूरी हो गया है.

415

देश के फायदे के लिए करना चाहती हैं हनुमान चालीसा पाठ

फहमीदा ने बताया कि अगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने से रवि राणा और नवनीत राणा को फायदा दिखाई दे रहा है, तो वह देश के फायदे के लिए दिल्ली में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर नमाज, हनुमान चालीसा और दुर्गा पाठ करना चाहती हैं.

Read More : रोजा इफ्तार पार्टी के दौरान विधायक ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द का मिसाल

अमित शाह से मांगा समय

एनसीपी की नेता फहमीदा हसन खान ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी में कहा है, ‘मैं आपसे निवेदन करती हूं कि मुझे भारत के प्रिय प्रधानमंत्री के निवास के बाहर नमाज, हनुमान चालीसा, नवकार मंत्र गुरू ग्रंथ और नोविनो पढ़ने की इजाजत दी जाए.’ इसके साथ ही उन्होंने अपनी चिट्ठी में यह भी लिखा है कि कृपया करके मुझे समय और दिन के बारे में भी सूचित किया जाए.’

रोजा इफ्तार पार्टी के दौरान विधायक ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द का मिसाल

चित्तौड़गढ़: अहमद : बेगू विधानसभा क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द एक मिसाल है | यहां कौमी एकता के तराने गूंजते हैं मुस्लिम समाज बालाजी ध्वज फेरी का स्वागत करते हैं तो हिंदू रोजा ईफ़्तार करते हैं | यह बात विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी ने रविवार शाम को ईदगाह में आयोजित इफ्तार पार्टी को संबोधित करते हुए कही | उन्होंने कहा कि रोजा संयम और अनुशासन सिखाता है | कौमी एकता की भावना बनी रहे और देश में अमन चैन हो इसके लिए सभी को कार्य करना चाहिए |

रोजा इफ्तार में अंजुमन इस्लाम सदर हाजी बाबू खा , पालिकाध्यक्ष दीपिका तिल्लानी , पालिका उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र देवड़ा , इंटक राजस्थान के जनरल सेक्रेटरी नरोत्तम जोशी , पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मोडू लाल पुरोहित , वरिष्ठ पार्षद ज्योति पारेता , पूर्व पालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र तिल्लानी , पार्षद अनिल बलसोरी , हाजी हफीजुल्लाह , पार्षद इमरान खान , मोहम्मद हुसैन बंगाली , कयूम खा , कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष राशिद सागर , समेत जनप्रतिनिधि और मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहे | ईफ़्तार के बाद आयोजित सभा को बिधूड़ी और मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों ने संबोधित किया | कार्यक्रम में रोजदारो को भोजन भी करवाया गया |

इस अवसर पर विधायक ने ईदगाह परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक कोष से ₹2100000 देने की घोषणा की विधायक ने शहर में कई जगह हाईमास्क लगाने हकीम खां सूरी की प्रतिमा लगाने की बात कही उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी शहर की पुलिया ओं को विकसित किया जाएगा पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे उन्होंने कहा कि संगठित अपराध और भू माफियाओं को संरक्षण देने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

जेल में मुस्लिमों के साथ 32 हिंदू कैदी भी रख रहे हैं रोजा

जेल में इन दिनों रमजान के दौरान 1,174 मुस्लिमों के साथ करीब 32 हिंदू कैदी भी पूरे दिन का उपवास ‘रोजा’ रख रहे हैं। जेल अधीक्षक राकेश सिंह के मुताबिक, जेल अधिकारियों ने रोजा रखने वाले कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। ‘इफ्तार’ के लिए उन्हें दूध और मेवे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कुल 2,600 कैदियों में से 1,174 मुस्लिम और 32 हिंदू कैदी रोजा रख रहे हैं।

रमजान के पवित्र मौके पर इस तरह की बानगी यूपी में पहली बार देखने को मिल रही है। यह वही मुजफ्फरनगर है, जहां सांप्रदायिक हिंसा में लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए थे। मुजफ्फरनगर और शामली में हुए दंगों से हिंदुओं और मुस्लिमों में मतभेद बढ़ गए थे। लेकिन, रमजान के इस मौके पर हिंदू-मुस्लिम कैदी रोजा रखकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे हैं।

Read More : 6 बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, 10 दिन बाद मौत

6 बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, 10 दिन बाद मौत

कोटा : अनुभव मित्तल :  10 दिन पहले कोटा के हिट एंड रन केस में घायल महिला बीनू बाई की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे ने 6 बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का ही साया छीन लिया। घटना के नयापुरा इलाके की थी। रविवार को जैसे ही बीनू की मौत की जानकारी मिली परिजनों ने नयापुरा कलेक्ट्री मेन रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों से समझाने की कोशिश की। मृतकों के परिजनों और समाज के लोगों ने मृतक के आश्रितों को 15 लाख के मुआवजे, बच्चों को आवासीय स्कूल में पढ़ाने और परिवार को रहने के लिए जगह देने की मांग रखी।

मांगों को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच में काफी देर तक बातचीत हुई जिसके बाद मांगे पूरी करने का प्रस्ताव सरकार को भिजवाने की बात पर सहमति बनी। इसके बाद मृतका के शव को एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में पहुंचाया गया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को दिया गया। गौरतलब है कि 14 अप्रैल की देर रात 1:30 बजे अनियंत्रित कार फुटपाथ पर चढ़ गई थी। फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कार ने कुचल दिया जिसमें मौके पर ही दिनेश नामक युवक की मौत हो गई थी।

10 दिन की बच्ची हो गई अनाथ

ये मामला कर्नाटक के मांड्या जिले का है जहां पर एक 10 दिन की बच्ची अनाथ हो गई है. उसने अपने माता-पिता को हमेशा के लिए खो दिया है. एक तरफ पिता की मौत तो बच्ची के जन्म से पांच दिन पहले ही हो गई थी, वहीं मां का निधन भी बेटी की डिलीवरी के पांच दिन बाद हो गया. दोनों कोरोनाजंग लड़ रहे थे लेकिन देखते ही देखते वे इस दुनिया को अलविदा कह गए और एक मासूम बच्ची हमेशा के लिए अनाथ हो गई.

Read More : सुहागरात पर दूल्हे के सामने आई दुल्हन की सच्चाई, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान

सुहागरात पर दूल्हे के सामने आई दुल्हन की सच्चाई, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान

डिजिटल डेस्क  : बिहार के गोपालगंज जिले में शादी में ठगी का एक मामला सामने आया है। जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरत में पड़ गया है। एक युवक को शादी के बाद सुहागरात के पल इस बात की जानकारी हुई, उसने जिस युवती के साथ शादी के सात फेरे लिये हैं, वो पत्नी यानी ‘औरत’ न होकर ‘किन्नर’ निकली।इस बात का खुलासा होते ही युवक के घर बसाने का सपना पलभर में चकनाचूर हो गया। युवक ने कलेजे पर पत्थर रखकर किसी तरह से रात तो काट ली, लेकिन सुबह होते ही उसने परिजनों के सामने बवाल काट दिया। युवक ने अपने घरवालों को बताया कि जिसे वो अपने घर की बहू बनाकर लाये हैं, दरअसल वो औरत है ही नहीं। इस बात को सुनकर लड़के के घरवाले भी चौंके, तब लड़के ने खुलासा किया उसकगी पत्नी औरत न होकर एक किन्नर है।युवक की बात सुनकर तो परिजनों के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। फिर दूल्हा पक्ष के लोगो ने कोर्ट में मुकदमा दाखिल करके अपने लिए इंसाफ की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरौली थाना के रुपनछाप गांव के रहने वाले अरुणेश कुमार की शादी सिधवलिया के एक गांव में हुई थी।

Read More : युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

पूरे रस्मों रिवाज के साथ तिलक समारोह हुआ। इसके बाद अरुणेश शादी करने के लिए लड़की के घर पर बरात लेकर पहुंचा। वहां उसने अग्नि के सात फेरे लेकर युवती के साथ जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई।मायकों वालों ने शादी के बाद अरुणेश के साथ दूल्हन को विदा कर दिया, वहीं बड़े अरमानों से अरुणेश जब सुहागरात के समय कमरे में पहुंचा तो उसे पता चला कि दूल्हन औरत नहीं बल्कि एक किन्नर है।मामले की जानकारी मिलते ही अरुणेश के तो तोते ही उड़ गये। युवक के परिजनों ने मामले की जानकारी युवती के पिता को दी। उसके बाद युवती के घर वाले अरुणेश के घर हथियारों से लैस होकर पहुंच गये और अपनी बेटी के साथ दहेज में दिये लाखों के जेवर, गिफ्ट वगैरह सबकुछ उठाकर चले गये।

 

युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ : प्रदेश की राजधानी अपराधियों का गढ़ बनती जा रहा है। जिस तरह से आये दिन हत्या वो हत्या के प्रयास किया जा रहा है। जिससे प्रशासन को सोचने पर मजबुर किया है। ताजा मामल लखनऊ की हुसैनगंज की है।हुसैनगंज इलाके में कुछ लोगों पर एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया गया है। आग की लपटों में घिरे युवक को लोगों ने किसी तरह से बचाया, फिर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने अस्पताल में कुछ लोगों का नाम लेकर आरोप लगाया कि इन लोगों ने वसूली व सट्टा खेलने के विवाद में उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी.घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर रही है।

पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप

शनि की मां के अनुसार उन्होंने शनिवार को हुए झगड़े की सूचना भी पुलिस को दी थी। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई थी। जिसके कारण से ही आरोपित बेखौफ थे। उन्होंने चौकी पर कई बार इनकी दबंगई के बारे में बताया था। पर, किसी ने उनकी मदद नहीं की।

गली में पहुंच कर खुद लगाई आग

इंस्पेक्टर हुसैनगंज देवेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार शनि पहाड़ी डालकर नशा करने का आदी है। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। अभी तक की छानबीन में शनि को जला कर मारने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि महावीरपुरी में पूछताछ करने पर जानकारी मिली है कि शनि ने खुद को आग लगाई थी। जिसके कारण से वह बुरी तरह से झुलस गया था। मोहल्ले के लोगों ने भी बताया कि शनि ने खुद ही आग लगायी है।

भरे बाजार में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्‍या, CCTV में कैद हुआ लाइव मर्डर

मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. मेरठ जिले में दिन दहाड़े प्रॉपर्टी विवाद में चाचा ने अपने ही भतीजे को बीच सड़क पर चाकुओं से गोद कर मार डाला. बता दें कि यह दिल दहला देने वाली घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इत्तेफाकनगर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना के दौरान सड़क पर राहगीर आ जा रहे थे, लेकिन किसी ने हमलावर को पकड़ने और पीड़ित को बचाने के लिए कोई सामने नहीं आया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट क्षेत्र के घंटे वाली गली निवासी यूनुस ने बताया कि शनिवार को बेटे राशिद का घर में शराब पीने को लेकर चाचा नौशाद जावेद शहजाद से झगड़ा हो गया था. लिसाड़ी गेट थाने में आरोपियों के लाइव खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन परिवार के लोगों ने देर रात समझौता करा दिया था. रविवार सुबह साजिद लिसाड़ी रोड पर मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस लौट रहा था, तभी चाचा होने मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया.

Read More : CO मेरी हत्या करवाना चाहते थे, बजरंग मुनि ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात घर में शराब पीने को लेकर साजिद और आरोपियों के बीच विवाद हो गया था. साजिद ने आरोपियों के विरूद्ध पिलोखड़ी चौकी पर इसकी शिकायत की थी. बाद में दोनों पक्षो के बीच समझौता हो गया था, पुलिस घटनास्थल की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर आरोपियों की तलाश कर रही है.

5 मिनट…11 वार…एक चाचा ने पैर और दूसरे ने पकड़े हाथ, तीसरे ने रेत दी साजिद की गर्दन 

ईद के आगामी लाइव त्यौहार के चलते मेरठ के इत्तेफाकनगर इलाके में इतवार को काफी चहल-पहल बनी हुई है. नजदीकी तारापुरी बाजार में दोपहर के वक्त सैकड़ों-हजारों लोग ख़रीदारी करने में जुटे थे. पास ही लगती मस्जिद से नमाज पढ़कर रोजेदार बाहर आ रहे थे और हंसते-मुस्कुराते अपने-अपने घरों की ओर लौट रहे थे. इसी बीच नमाजपढ़कर रोजेदार बाहर आ रहे थे और हंसते-मुस्कुराते अपने-अपने घरों की ओर लौट रहे थे.

इसी बीच नमाज पढ़कर जा रहे एक युवक को तीन लोगों ने अचानक पकड़ा और पर गिरा लिया. इसके बाद ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया और इससे भी मन नहीं भरा तो आखिर में उसी धारदार हथियार से घायल की गर्दन रेत दी. जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक जख्मी युवक अचेत हो चुका था.

जानिए पूरा घटनाक्रम…

यह पूरा मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना इलाके का है. जहां रविवार दोपहर करीब 2 बजे साजिद नाम के एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. हत्या करने वाले कोई और बल्कि साजिद के सगे तीन चाचा ही थे.

– मौका-ए-वारदात से पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है. इसमें रिकॉर्ड वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर सोची-समझी साजिश के तहत पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे.

साजिद के सड़क पर निकलते ही तीनों उसके पीछे दौड़े और उसे पकड़ कर जमीन पर गिरा लिया. एक चाचा नौशाद ने अपने भतीजे साजिद के पैर पकड़ लिए तो दूसरे जावेद ने उसके हाथ पकड़े. इसके बाद तीसरे चाचा शहजाद ने साजिद पर चाकू से बेरहमी से वार करने शुरू कर दिए. हमलावर चाचा ने पहले साजिद के पेट, सीने और दूसरी जगह 8 वार किए और एक वार कमर पर किया. तकरीबन लाइव 5 मिनट तक चले इस हमले में साजिद बुरी तरह तड़प उठा और कराहने लगा.

CO मेरी हत्या करवाना चाहते थे, बजरंग मुनि ने लगाया सनसनीखेज आरोप

सीतापुर  : सीतापुर में 10 दिन जेल में रहने के बाद बाबा बजरंग मुनि अब बाहर आ चुके हैं। जेल से छूटने के बाद बाबा बजरंग मुनि का एक वीडियो फिर सामने आया है, जिसमें बाबा ने सीतापुर पुलिस और सीओ सिटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और बाबा की मांगों पर टीम का गठन कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।बाबा ने आरोप लगाया, सीओ सिटी पीयूष सिंह जेल में ही उनकी हत्या करवाना चाह रहे थे, लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। बाबा के आरोपों की जांच अब सीओ सदर के नेतृत्व में बनी टीम करेगी।

आजम खां से पैसे लेकर हत्या करवाने का आरोप

महंत बाबा बजरंग मुनि सीओ सिटी पीयूष सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा, वह मेरी पहले भी हत्या करवाना चाह रहे थे। जेल में भी हत्या करवाने का प्रयास किया। सीओ सिटी ने आजम खां से मिलकर 2 करोड़ रुपए लिए थे और हत्या की साजिश रची थी। बाबा ने कहा, वह भारतीय दंड सहित का पूरा समान करते हैं। इसलिए अपनी गिरफ्तारी बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से की थी।

Read More : आगामी त्यौहारों को लेकर शहर में किया गया दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास

सीओ पर पिटाई का भी आरोप

बाबा ने कहा, गिरफ्तारी के बाद जब उनके समर्थक विरोध कर सड़कों पर आए तो सीओ सिटी पीयूष सिंह ने उनके समर्थकों पर लाठी बरसाई और समुदाय विशेष के लड़कों से समर्थकों के घर में घुसकर तोड़फोड़ भी करवाई। बाबा ने कहा, अगर दोषी पुलिसकर्मियों पर जल्द ही कार्रवाई नहीं होती तो वह राजधानी पैदल ही कूचकर मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराएंगे और न्याय मांगेंगे।एसपी आरपी.

सिंह ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एडिश्नल एसपी उत्तरी राजीव दीक्षित, सीओ सदर प्रवीण यादव और एडीएम सदर अनिल को भेजकर मामले की रिपोर्ट मांगी है। एडिश्नल एसपी ने बाबा के आरोपों की जांच के लिए टीम गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है। पुलिस ने बाबा को आस्वाशन दिया कि जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद बाबा ने लखनऊ जाने के कार्यक्रम कैंसिल कर दिया है।

आगामी त्यौहारों को लेकर शहर में किया गया दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास

अमेठी :राजेश सोनी : आकस्मिक परिस्थिति व आगामी त्यौहारों में सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर रविवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री विनोद कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस कार्यालय हरहुआ स्थित ग्राउण्ड में अपर पुलिस अधीक्षक व समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में जनपद के पुलिस लाइन व समस्त थानों तथा कार्यालयों से आये पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण योजना के बारे में विस्तृत रूप से ब्रीफ किया गया। दंगा नियंत्रण योजना की ब्रीफिंग के पश्चात योजना का पूर्वाभ्यास कराया गया ।

ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती त्योहार के मद्देनजर रविवार को शहर में दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ पुलिस ने मॉक ड्रिल की .फुल ड्रेस और उपकरणों से लैस पुलिस फोर्स को बड़ी संख्या के साथ निकला देख कुछ देर के लिए लोग सकते में आ गए। शहर में चर्चा होने लगी कि कहीं कोई बवाल तो नहीं हो इस लिए अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने, फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछार, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के सम्बन्ध मे जानकारी प्रदान की गयी।

Read More : युवती को घर में घुसकर जबरन पिलाया विषाक्त पदार्थ

अभ्यास के दौरान समस्त थानों से आये प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मय पुलिस बल तथा रिजर्व पुलिस लाइन और कार्यालय के पुलिस कर्मियों को दंगाइयों/बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड तथा टीयर स्मोक सेल के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराया गया ।

बलवा ड्रिल भी कराया गया

रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पुलिस बल द्वारा दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ बलवा ड्रिल कराया। पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट और डंडा से लैस होकर दंगा नियत्रंण का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों ने रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के सम्बन्ध मे जानकारी दी गई।

युवती को घर में घुसकर जबरन पिलाया विषाक्त पदार्थ

लखीमपुर : नितिन गुप्ता: लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली पलिया क्षेत्र के ग्राम रिक्खी पुरवा निवासी एक युवती को गांव के ही 2 युवकों ने जबरदस्ती कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिसकी जानकारी होने पर परिजनों के द्वारा आनन-फानन में युवती को पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देखते हुए युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है ।वहीं युवती के परिजनों के द्वारा एक तहरीर पलिया कोतवाली में देकर परिजनों ने आरोपी युवकों पर कार्यवाही की मांग की है.

Read More : अपराधियों को लेकर प्रशासन सख्त , 25 हजार के इनामिया सहित 6 बदमाश गिरफ्तार

वहीं जानकारी देते हुए युवती के पिता मुबीन ने बताया की बीती शनिवार की देर शाम उसकी पुत्री घर में अकेली थी इस दौरान वह बर्तन साफ करने के लिए घर से बाहर बालू लेने के लिए निकली, आरोप है कि तभी गांव के ही दो युवक वासिफ और चिल्लू ने उसकी पुत्री को जबरदस्ती कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया । जिसकी जानकारी होने पर गंभीर हालत में पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां पर गंभीर हालत देखते हुए युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है । फिलहाल परिजनों ने एक तहरीर पलिया कोतवाली में देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है ।

युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया

हवालबाग निवासी एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिस कारण उसकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां इमरजेंसी में उपचार कर उसे भर्ती कर दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार हवालाबाग के कुटयूड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय एक युवती ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ के सेवन से उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

अपराधियों को लेकर प्रशासन सख्त , 25 हजार के इनामिया सहित 6 बदमाश गिरफ्तार

अमेठी : राजेश सोनी : प्रदेश में योगी की 2.0 सरकार बनते ही अपराधियों पर लगाम कसना सुरु कर दिया। बुलडोजर बाबा के नाम से जाने जाने वाले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के लिए खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधी या तो जेल में होंगे या उत्तर प्रदेश छोड़ कर जा सकते है।

इसके लिए योगी पुलिस और प्रशासन लगातार अपराधियों पर नकेल कसने में लगा हुआ है। इसी क्रम में अमेठी पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो बदमाशों के पैर में लगी गोली और वही एसओजी प्रभारी के हाथ में भी गोली लगी है जिन्हें उचित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दे कुछ दिन पूर्व बदमाशों ने एक आलमारी भरे पिकप को लूटकर फरार हुए थे। एसओजी को मुखबिर की सूचना की एक काले कलर की स्कार्पियो पर 6 बदमाश मुसाफिरखाना की तरफ से लखनऊ जा रहे हैं।

बदमाशों के पैर में गोली लग गई

जगदीशपुर पुलिस और एसओजी टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस के द्वारा जबाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई वही एसओजी प्रभारी के हाथ में गोली लगी जिससे घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

वही इनके कब्जे से पुलिस को तीन तमंचे 315 बोर के एक 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश में महेश सिंह पर गैंगस्टर में 25000 का इनाम था और यह फरार चल रहा था। महेश सिंह पर 13 मुकदमें दर्ज है, कुल 6 बदमाश गिरफ्तार हुए है, अनुज प्रताप सिंह भी घायल हुआ है, अभी इनकी पूरी हिस्ट्री पता की जा रही है, इकट्ठे होकर ये बदमाश आए थे, जिनके पास से 4 असलहे मिले हैं निश्चित रूप से ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देते।

Read More : एक दिन पहले पहुंची बारात को बनाया बंधक, शादी से किया इनकार, जानिए वजह

एक दिन पहले पहुंची बारात को बनाया बंधक, फिर शादी से किया इनकार,जानिए वजह

 डिजिटल डेस्क : शनिवार की शाम सीतापुर जिले से निघासन कस्बे के एक गांव में आई बारात को लड़की पक्ष ने बिना शादी किए ही रंगहीन कर दिया. शादी न करने की वजह लड़के के पास जमीन कम होना बताया गया। जुलूस में कहा गया कि लड़की पक्ष ने उन्हें करीब दो घंटे तक एक जगह बैठाकर रखा और कहीं जाने नहीं दिया. मोबाइल पर सूचना देने के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों के कारण उन्हें छोड़ा गया।

निघासन कस्बे के पड़ोस के एक गांव की लड़की की शादी सीतापुर जिले के एक गांव निवासी लड़के से तय हुई थी. शुक्रवार की रात बालिका पक्ष के लोग तिलक लगाकर वापस आ गए। शनिवार की शाम जब युवक की बारात लड़की के गांव पहुंची तो वहां न तो शादी की कोई व्यवस्था थी और न ही बारात रुकने की. संपर्क करने पर लड़की के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। बताया गया कि लड़की पक्ष पहुंची के लोगों को दूल्हे की ओर से तीस बीघा जमीन बताई गई.

Read More : परिवार को प्राथमिकता दें, जीवन बहुत आसान हो जाएगा

बाद में उसे किसी तरह पता चला कि लड़के के पास इससे बहुत कम जमीन है। इसके बाद लड़की के पिता ने शादी से इंकार करते हुए बारात वापस लेने और तिलक में दी गई बारात वापस करने को कहा. लड़कों ने बताया कि लड़कियों ने करीब दो घंटे तक पूरी बारात गांव में ही रखी. उनसे फोन पर संपर्क कर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाया। दोनों पक्षों के बीच सुलह के बाद बारात वापस भेज दी गई। कोतवाल चंद्रभान यादव ने बताया कि बारात को वापस भेज दिया गया क्योंकि लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था.

सात फेरे से पहले देखे चढ़ावे के जेवर

लड़की पक्ष के कुछ रिश्तेदारों ने दुल्हन के पिता को राय दी कि आपने बारातियों के स्वागत में इतने रुपए खर्च किए है। बारात बिना बैंडबाजे और आतिशबाजी के आ गई, किसी तरह का हर्षोल्लास देखने को नहीं मिल रहा है। बेटी के सात फेरे होने पहले एक बार चढ़ावे की जेवर को भी देख लिया जाए। लड़की के पिता ने दूल्हे के पिता को बुलाया और चढ़ावे के जेवरात देखने की बात कही। दूल्हे के पिता ने चढ़ावे के जेवर दिखाए तो दुल्हन के पिता ने कहा कि जेवर बहुत कम हैं। जब इसकी भनक दुल्हन को लगी, तो वो भी चढ़ावे के जेवर देखने पहुंच गई। दुल्हन जेवर देखते ही भड़क गई, और शादी से इंकार कर दिया।

परिवार को प्राथमिकता दें, जीवन बहुत आसान हो जाएगा राशियों का वर्णन स्वामी ग्रह

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 25 अप्रैल 2022 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है।  जानिए 25 अप्रैल 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

वृष राशिफल-

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। नए रिश्ते की शुरुआत होने की संभावना है। इसके साथ ही हम अपने करीबी रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे, आज इस राशि के बेरोजगार लोगों को किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी से नौकरी के ऑफर मिल रहे हैं। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। काली गाय की सेवा करें, सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन-

आपको आत्मविश्वास बनाए रखना होगा तभी आप किसी काम में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे. आज किसी के साथ पैसों का लेन-देन न करें और न ही किसी को उधार दें। निर्णय शक्ति के अभाव में मन में भ्रम की स्थिति बढ़ सकती है जिससे चिंता में वृद्धि होगी। घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। अनावश्यक भागदौड़ होगी, विशेषकर पारिवारिक अशांति। रिश्तेदारों के साथ तनाव और मतभेद दूर होंगे।

सिंह (Leo)-

आज आपका मन लेखन कार्य में रहेगा। इस राशि के छात्र जो विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं। विदेशी विश्वविद्यालयों से उनकी पढ़ाई को लेकर बात करने के लिए आज का दिन अच्छा है। साथ ही परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों के लेन-देन के मामले में सावधान रहें, आपको कुछ नुकसान हो सकता है। हनुमान मंदिर में बूंदी चढ़ाने से आपके घर की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

कन्या राशि-

सामाजिक और धार्मिक समारोहों के लिए यह अच्छा दिन है। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सुख की अनुभूति होगी। यह पूरी तरह से लाभदायक दिन है। यदि आप साझेदारी में कोई नया व्यवसाय करने की योजना बना रहे हैं तो यह उचित रहेगा। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध आपके पक्ष में अंतिम रूप दिया जा सकता है। मित्रों और परिवार के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। किसी भी समस्या का समाधान होगा।

धनु-

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आज आपकी रचनात्मकता आपको अन्य सहयोगियों से आगे ले जाएगी। खर्चे ज्यादा रहेंगे। इन पर नियंत्रण जरूरी है। पारिवारिक स्थितियां सामान्य रहने वाली हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और सहयोग मिलेगा। बच्चों और परिवार के साथ खुशी के माहौल में समय बीतेगा। आंख बंद करके किसी पर विश्वास न करें। किसी अच्छे मुद्दे को बहस का विषय न बनाएं।

Read More :  युवक की ईंट से सिर कूचकर हत्या, खाली प्लॉट में मिला खून से लथपथ शव

आज कौन सी तिथि और मुहूर्त है, जानिए आधार आज का पंचांग का जिक्र

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है ।पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 25 अप्रैल सोमवार (Monday) का दिन है। वैशाख (vaishakh) की कृष्ण पक्ष दशमी 01:38 AM, Apr 26 तक है।सूर्य मेष राशि पर योग-ब्रह्म, करण-वणिज और विष्टि वैशाख मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग जिक्र…

जानिए आज का पंचांग

आज 25 अप्रैल का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 आज की तिथि तिथि-दशमी 01:38 AM, Apr 26 तक आज का नक्षत्र-धनिष्ठा 05:13 PM तक उसके बाद शतभिषा आज का करण-वणिज और विष्टि आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-ब्रह्म आज का वार- सोमवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-6:02 AM सूर्यास्त-6:47 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-2:36 AM चन्द्रास्त-1:55 PM सूर्य – सूर्य मेष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign) चन्द्रमा- चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा। दिन-सोमवार माह- वैशाख व्रत- नहीं है.

Read More :  युवक की ईंट से सिर कूचकर हत्या, खाली प्लॉट में मिला खून से लथपथ शव

आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त- 11:59 AM से 12:50 PM अमृत काल- 07:06 AMसे08:39 AM ब्रह्म मुहूर्त-04:25 AM से 05:13 AM विजय मुहूर्त-02:06 PM से 02:58 PM गोधूलि मुहूर्त-06:12 PM से 06:36 PM निशित काल-11:34 PM से 12:18 AM ,26 अप्रैल आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग-नहीं है रवि पुष्य योग -नहीं है

अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-11:59 AM से 12:50 PM आज का अशुभ समय( Today Bad Time) राहु काल-07:37 AM से 09:13 AM तक कालवेला / अर्द्धयाम-09:46 AM से 10:38 AM तक दुष्टमुहूर्त-12:50 PM से 01:41 PM, 03:23 PM से 04:14 PM यमगण्ड-10:49 AM से12:25 PM भद्रा- 02:12 PM से 01:38 AM, 26 अप्रैल गुलिक काल-13:33PM से 15:10PM तक गंडमूल- नहीं है