Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 119

अमेरिकी सैलानियों ने की गंगा आरती,बोले-जीवनदायिनी नदी के प्रति दायित्व को समझें

वाराणसी  : अमित गुप्ता : वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर मंगलवार को नमामि गंगे काशी क्षेत्र की टीम के साथ अमेरिका से आए पर्यटकों ने मां गंगा की आरती उतारी। सभी ने मां गंगा को शीश नवाया और उनके निर्मलीकरण की कामना की। अमेरिकी पर्यटकों ने कहा कि वाराणसी के गंगा घाटों की निराली छटा के हम सभी कायल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काशी में काफी बदलाव आया है। प्रत्येक भारतीय मां गंगा की शुद्धता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें।

सभी ने मां को शीश नवाया और उनके निर्मलीकरण की कामना की। अमेरिकी पर्यटकों ने कहा कि वाराणसी के गंगा घाटों की निराली छटा के हम सभी कायल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काशी में काफी बदलाव आया है। प्रत्येक भारतीय मां गंगा की शुद्धता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें।

आस्था के साथ आजीविका का भी आधार

नमामि काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि अमेरिका से आए पर्यटकों में प्रमुख रूप से सोफिया, हेजेल, स्टीफन डेविड और सामंथा ने मां की आरती उता रकर भारतीय सनातनी संस्कृति के परम सुख का आनंद लिया। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राजेश शुक्ला ने कहा कि मां गंगा भारत के लोगों के जीवन दर्शन और आस्था के साथ ही आजीविका का भी प्रमुख आधार हैं।

Read More : धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर के संबध में योगी सरकार ने थाना प्रभारियों को दिया अल्टीमेटम

राजेश शुक्ला ने कहा कि हमें अपनी जीवनदायिनी का संरक्षण करते रहतना है और उन्हें मैला नहीं होने देना है। गंगा आरती के बाद राजेश शुक्ला और उनकी टीम के साथियों ने पानी में उतर कर तलहटी से पॉलीथिन और अन्य प्रदूषक तत्वों को बाहर निकाला।इसके बाद राजेश शुक्ला के साथ शिवदत्त द्विवेदी, शिवम अग्रहरि, रामप्रकाश जायसवाल, सीमा चौधरी, सत्यम जायसवाल सारिका गुप्ता, प्रीति जायसवाल, रश्मि साहू आदि ने रोजाना की भांति गंगा के निर्मलीकरण के लिए लगातार काम करने की शपथ ली।

धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर के संबध में योगी सरकार ने दिया अल्टीमेटम

लखनऊ : पूरे देश में इस समय धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरमाई हुई है. वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने का आदेश दिया है. इस बीच यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सभी थाना प्रभारियों से धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर हटाने के संबंध में रिपोर्ट मांगी है. ये रिपोर्ट 30 अप्रैल तक जमा करने को कहा गया है.निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट नहीं देने पर कार्रवाई की जायेगी.

उधर, यूपी पुलिस ने दावा किया है कि धार्मिक स्थलों से 125 लाउडस्पीकर उतरवा लिए हैं. वहीं, 17,000 स्पीकर की आवाज स्वेच्छा से कम की गई है. सोमवार को यूपी के ADG प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया, “हमने लगभग 125 लाउडस्पीकर उतरवा लिए हैं और लोगों ने लगभग 17,000 स्पीकर की आवाज स्वेच्छा से कम की है. अलविदा की नमाज के लिए संवेदनशील जनपदों में विशेष प्रबंध किए गए हैं.” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व हो उसे परंपरागत तरीके से मनाया जाना है. ध्वनि प्रदूषण में हाई कोर्ट के निर्णय का अनुपालन है.

Read More : ठेकेदार की मनमानी से आम जनमानस है परेशान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों को देखते हुए निर्देश दिये थे कि त्योहारों के दौरान माइक का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि माइक की आवाज उस परिसर से बाहर न जाए. उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए और नये आयोजनों और नये स्थलों पर माइक लगाने की अनुमति नहीं दी जाए. योगी ने कहा था कि शोभायात्रा/धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाला जाए और अनुमति देने से पूर्व आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए.

अपने क्षेत्र में रहें अधिकारी

सीएम योगी ने कहा कि तहसीलदार हो, एसडीएम हो थानाध्यक्ष हो अथवा सीओ आदि, सभी अपनी तैनाती के क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करें। शासकीय आवास है तो वहां रहें अथवा किराए का आवास लें, लेकिन रात्रि में अपने ही क्षेत्र में रहें। इस व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। ड्रोन का उपयोग कर स्थिति पर नजर रखें। हर दिन सायंकाल पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग जरूर करे। पीआरवी 112 एक्टिव रहे।

ठेकेदार की मनमानी से आम जनमानस है परेशान

डूंगरपुर –  सादिक़ अली : आधा दर्जन से अधिक गाँवों के लोग एक सड़क को लेकर काफ़ी लम्बे अरसे से दिन-रात परेशान।सड़क नवीनीकरण को लेकर ठेकेदार की मनमानी के चलते 12 किलोमीटर की सड़क को पार करने में ग्रामीणों को लग रहे 2 घण्टे से भी ज्यादा समय।

डूंगरपुर जिले में सीमलवाड़ा से मांडली सड़क काफी लंबे समय से विवाद का पर्याय बनी है। सड़क के नवीनीकरण कार्य को लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी राशि और टेंडर राशि मे बड़ा अंतर आने की वजह से सड़क कई बार विवाद में फँसते हुए रह गई।सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ फिर बंद हुआ जिसके बाद विभाग द्वारा ठेकेदार को नोटिस जारी किए जाने पर निर्माण कार्य में गुणवत्ता को दरकिनार करते हुए ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य फिर से शुरू किया गया।

दरअसल व्यापारिक दृष्टिकोण से महत्व रखने वाली यह सड़क गुजरात के कई व्यापारिक शहरों से जुड़ती है। जिसको लेकर इस सड़क पर भारी मात्रा में वाहनों का आवागमन रहता है, ऐसे में यह सड़क पिछले कई सालों से खस्ताहाल एवं जर्जर हाल अवस्था में होने से वाहनो को सड़क से गुजरने में काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है । वहीं नवीनीकरण निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। इसी बात से आक्रोशित जनप्रतिनिधियों द्वारा आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों की माँग पर सरकार तक इस सड़क को लेकर हो रही वेदना को पहुचाया गया।

फेस-3 की सड़कें स्तरहीन :

जिले में फेस-3 अंतर्गत निर्मित होने वाली सड़के स्तरहीन बनाई जा रही है। अनूपपुर, कोतमा व पुष्पराजगढ़ में निर्माणाधीन मार्ग में भ्रष्टाचार किया जा रहा है, लेेकिन महाप्रबंधक के द्वारा मैदानी स्तर पर निरीक्षण तक नहीं किया जाता। इतना ही नहीं ठेकेदार के द्वारा सोल्डर गुणवत्ताहीन बनाने के साथ सीलकोट अधूरे व पुलिया का स्ट्रक्चर परिवर्तित कर मनमाने तरीके से कार्य किया गया है, इसके बावजूद भी किसी भी प्रकार की कार्यवाही न होना विभाग के जिम्मेदारों पर प्रश्रचिन्ह खड़ा करता है।

Read More : क्यों खास है सोहरवर्दी छोटे सरकार की दरगाह, जहां सभी धर्म के लोग मांगते हैं मन्नत

क्यों खास है सोहरवर्दी छोटे सरकार की दरगाह, जहां सभी धर्म के लोग मांगते हैं मन्नत

बदायूं : आकिल खान:  बदायूं मैं हजरत ख्वाजा सय्यद अबुबक्र मुएताब बदरूद्दीन शाह विलायत सोहरवर्दी छोटे सरकार की दरगाह पर उर्स 22 मे रमजान मनाया गया जिसमे हिंदुस्तान के कोने क़ोने से लोग शिरकत करते हैं आपको बता दें कि पहले लॉकडाउन में सभी धार्मिक स्थल बंद कर दिए गए थे लगभग 3 साल के बाद कोविड-19 का पालन करते हुए उर्स मनाया जा रहा है जिसमें आसपास दुकानें लगी है सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व्यवस्था भी दुरुस्त नजर आ रही है। छोटे सरकार का उर्स बड़ी शानो-शौकत से मनाया गया उर्स की शुरूआत सुबह से दिन भर दरगाह पर सरकार के चाहने वाले अकीदतमंद और जायरीन पहुंचे थे

जिन्होंने गुल और चादरपोशी कर दुआएं खैर की। शाम को भी  इबादत करने वालों की काफी भीड़ थी। रात्रि में दरगाह के पीरजादों ने चादर पेश कर सरकार से मुल्क और कौम के लिए दुआएं मांगी।

सरकार की दरगाह शाम होते ही रंगीन झालरों से झिलमिला उठी

छोटे सरकार की दरगाह शाम होते ही रंगीन झालरों से झिलमिला उठी। उर्स को लेकर मुख्य द्वार से लेकर दरगाह के अंदर तक सजावट की गई थी दरगाह छोटे सरकार के आस्ताने के ऊपर एक रंगीन झूमड़ लगा है। जो कि रंग बिरंगी बेहद खूबसूरत नजर आ रहा हैछोटी सरकार की दरगाह पर सभी धर्म के लोग मन्नतें मांगते हैं दरगाह पर रूहानी इलाज भी होता है.

Read More : बदायूं में आयोजन हुआ साहित्यिक कवि सम्मेलन, समारोह में दिखा दिग्गज कविओं जमावड़ा

छोटे सरकार दो दिन तक दूर दराज से आने वाले जायरीनों और अकीदतमंदों की भारी भीड़ रही। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओ पी सिंह ने पुलिस फोर्स तैनात कराया था महिला आरक्षियों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया था फायर ब्रिगेड की गाड़ी का भी इंतजाम था इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था संभालने के लिए लगायागया। बरोज इतवार को सुबह 6:00 बजे कुल शरीफ की रसम अदा की गई शहर बा हिंदुस्तान के लिए अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी.

बदायूँ में आयोजन हुआ साहित्यिक कवि सम्मेलन,समारोह में दिखा कविओं जमावड़ा

बदायूँ :आकिल खान : बदायूँ में एक शुद्ध साहित्यिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अवसर था आचमन कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का।आचमन संस्था की ओर से होटल कंट्री इन में आयोजित इस काव्य समारोह में देश के दिग्गज कवि जुटे।सम्मान समारोह के बाद एक शानदार कविसम्मेलन का आग़ाज़ हुआ। लखनऊ से पधारे सुप्रसिद्ध कवि श्री सर्वेश अस्थाना के संचालन में चितौड़ से गीतकार रमेश शर्मा ,दिल्ली से श्रीमती प्रमिला भारती,गुड़गाँव से अंकिता सिंह च गंजडुंडवारा से अज़्म शाकिरी,उझानी से टिल्लन वर्मा,इटावा से राम भदावर की ज़ोरदार प्रस्तुति ने श्रोताओं को दाद पर दाद देने के लिए मजबूर कर दिया।

इस समय की धार में गोता लगाओ शूरवीरों,
व्यर्थ के अवसाद से दुख ही बढेगा देख लेना।
जो समय पर युद्ध से आबद्ध होगा जय करेगा,
समय उनके नाम पर सोना मढेगा देख लेना।

श्री रमेश शर्मा अपने सादा और सच्चे कहन के लिए जाने जाते हैं।उन्हें ख़ूब मन से सुना गया।उन्होंने कहा-

जब गरजे तब बरसे नही ,उस शाम सी लड़की थी !
उहापोह के निकले हुए , परिणाम सी लड़की थी !
गीत मैं जिस के गाता हूं ,एक आम सी लड़की थी !

इस समय की सर्वाधिक पसंद की जाने वाली कवयित्री एवं साहित्यिक अपनी शालीन प्रस्तुति से सबके ह्रदय में जगह बनाने वाली कवयित्री अंकिता सिंह जी शानदार गीतों और मुक्तकों को श्रोताओं ने ख़ूब पसंद किया।उन्होंने कहा –

नदी खारे समंदर के लिए जज़्बात से तर है
समंदर को पता है ये नदी का वो मुक़द्दर है
वफ़ा और बेवफ़ाई की मिसालें है यही दोनों
समंदर की कई नदियाँ,नदी का इक समंदर है !

लखनऊ से आये सर्वेश अस्थाना जी अपने चुटीले अंदाज़ और अद्भुत व्यंग कविताओं की अद्भुत प्रस्तुति देने के लिए जाने जाते हैं। उनकी हर पँक्ति श्रोताओं के दिल पर लगी।
उन्होंने कहा-

कहते हैं तो कहने भी दो
कहा करें कहने वाले,
मंज़िल तो पा ही जाते हैं
राहों पर चलने वाले।

लाखों विष की फुफकारें
हम झेल गये हंसते हंसते,
हम चंदन की आस्तीन हैं
पला करें पलने वाले।।

गंजडुंडवारा से आये शायर और देश विदेश में अपनी शायरी से धूम मचाने वाले अज़्म शाकिरी को हर शेर पर वाह वाही मिली।उन्होंने कहा-

चिड़िया रोकर कहती है
क्यों बच्चों के पर आये

दिल्ली से आयीं वरिष्ठ कवयित्री प्रमिला भारती हिंदी कविता की साहित्यिक सशक्त हस्ताक्षर हैं।एक रिटायर व्यक्ति की व्यथा को उन्होंने अपने गीत के माध्यम से सुना कर सबकी आँखे नम कर दीं।उन्होंने कहा-

नए दौर पर इक सटायर हूँ मैं
मुझे गोद ले लो रिटायर हूँ मै

Read More : टेंडर निरस्त होने पर ठेकेदारों ने किया हंगामा

काव्य समारोह का प्रारंभिक संचालन डॉ.अक्षत अशेष ने किया

इस अवसर पर श्री श्याम जी शर्मा, जेल अधीक्षक विनय कुमार दुबे, डी सी मनरेगा राम सागर यादव, अशोक भारती, डा प्रमेन्द्र माहेश्वरी, ज्योति मेंहदीरत्ता, शारदेंदु पाठक,नरेन्द्र गरल, हसीब सोज, डॉ.गीतम सिंह, डा मधुसूदन अग्रवाल, शरद रस्तोगी, शोभित वैश्य, अनूप रस्तोगी, नितिन गुप्ता, कुलदीप अंगार, मनोज रस्तोगी, सुभाष अग्रवाल, हितेंद्र शंखधार, शुभ्रा गुप्ता, मंजुल शंखधर, कुसुम रस्तोगी, ओमेंद्र प्रताप सिंह,

शुभ्रा माहेश्वरी, शलभ वैश्य, अखिलेश कुमार सिंह, प्रदीप शर्मा, नीरज माहेश्वरी, डा चक्रेश जैन, विनय वैश्य, नितिन अग्रवाल, प्रतीश गुप्ता, आशीष सिंघल, विजय शंखधार, नरेश शंखधार, समेत शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अंत मे कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक दम्पति विशाल रस्तोगी एवं सोनरूपा विशाल ने अतिथियों के सहयोग और उपस्थिति के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

टेंडर निरस्त होने पर ठेकेदारों ने किया हंगामा

झालावाड़ : झालावाड़ पशु चिकित्सालय मे  प्रकिया निरस्त करने से नाराजझालावाड के जिला पशु चिकित्सालय मे आज टेंडर प्रकिया प्रारंभ होना थी पशु चिकित्सालय मे डीजी जरनेटर सहित वेस्ट मेडिकल उपकरण की नीलामी होनी थी। लेकिन चिकित्सालय प्रशासन का कोरम पूरा नही होने के फलस्वरूप डिपार्टमेंट को नीलामी प्रकिया निरस्त करने से नीलामी में भाग लेने आये हुए ठेकेदारो ने हंगामा खड़ा कर दिया और जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया साथ ही धरने पर बैठ गए।।

गौरतलब है कि नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए झालावार सहित कोटा बूंदी के ठेकेदार बोली लगाने के लिए आए हुए थे लेकिन नीलामी प्रक्रिया डिपार्टमेंट की लापरवाही की वजह से निरस्त होने के कारण ठेकेदार भड़क गए ठेकेदारों का कहना है कि ऐसी भीषण गर्मी में किराया भाड़ा लगाकर जलावर नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने आए हैं लेकिन डिपार्टमेंट द्वारा निरस्त करने की कोई सूचना नहीं दी गई। हालांकि काफी नारेबाजी के प्रदर्शन के बाद ठेकेदार और विभाग में सहमति बनी और अधिकारीयो ने आश्वस्त किया कि नये टेंडर जब भी होगे ठेकेदारो को सुचना भेज दी जायेगी.

लाखेरी के विकास के लिए बोर्ड बैठक, 75 करोड़ का बजट पारित

लाखेरी नगर पालिका की बोर्ड बैठक आपसी कहासुनी के बाद मंगलवार को सम्पन्न हो गई। बैठक में सबसे पहले अधिशासी अधिकारी ने नए वर्ष का आय व्यय का ब्यौरों रखा, जो काम पालिका की ओर से करवाए जा रहे है। उनको गति देने साथ ही पालिका की इनकम किस प्रकार से बड़ाई जाए। इस पर पार्षदों से चर्चा की। बोर्ड बैठक में 75 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पास हो गया। बैठक बिना एजेंडे के हुई और बजट पारित हो गया।

बैठक में पार्षदों की ओर से एसीसी फैक्ट्री के यूडी टैक्स जमा नहीं कराने को लेकर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यदि एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बकाया 4 करोड़ रुपए यूडी टैक्स जमा कराएं तो पालिका की माली हालत सुधर सकती है। मामला विचारधीन है तो बैठकर सुलझा लिया जाए।

इसी तरह कांग्रेस पार्षद रुखसाना पठान ने बॉटम लेवल, नयापुरा, बस स्टैंड सहित कई जगहों पर स्टेट टाइम से चली आ रही किराए की दुकानों का किराया बढ़ाने या जिन बकायादारों ने पेमेंट जमा नहीं करवाई है, उनकी दुकानों को नीलाम किया जाए। इसी तरह बीजेपी पार्षद रवि कहार ने नगर पालिका भवन का नया निर्माण करने, पूर्व में हुई बजट बैठक के विकास कार्यों का ब्यौरा मांगा। बैठक में अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर ने पार्षदों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

Read more : कब थमेगी ये हैवानियत, कार में लिफ्ट देकर महिला से दरिंदगी, गैंगरेप कर कुएं में फेंका

कब थमेगी ये हैवानियत, कार में महिला को लिफ्ट देकर गैंगरेप कर कुएं में फेंका

दौसा  : जय जयसवाल : दौसा के रामगढ़ पचवारा थाने में 24 अप्रैल को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई।
के मामले में आज पुलिस को जयपुर कमिश्नरेट के बस्सी थाना क्षेत्र में महिला का शव एक कुएं में पड़ा होने की सूचना मिली इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया वही दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में महिला के शव को रखवाया गया साथ ही परिजनों को भी सूचना दी गई।

वहीं मृतक महिला के पति का कहना है 23 अप्रैल को मैंने ही ससुराल से पिहर के लिए रवाना किया था लेकिन वह पिहर नहीं पहुंची और बीच रास्ते में ही बदमाशों ने उसका किडनैप कर लिया उसके साथ गैंगरेप किया और हत्या कर कुएं में फेंक दिया पति ने बताया उसकी मटका के साथ 2008 में शादी हुई थी और उससे 2 बच्चे भी हैं अब पीड़ित पति पुलिस से आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहा है ।

परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी

अब परिजनों की मांग है महिला का किडनैप कर गैंगरेप के बाद हत्या करने के घिनौने कृत्य के बदमाशों को फांसी की सजा मिले साथ ही मृतका के बच्चों के पालन-पोषण के लिए सरकारी सहायता मिले और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी मिले । परिजनों का कहना है जब तक उन्हें उच्च अधिकारियों द्वारा कोई ठोस आश्वाशन नही मिलता तब तक शव लेने से भी इनकार किया है

महिला का पीहर दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में है वहीं महिला का ससुराल कोटखावदा थाना क्षेत्र में है और वही से महिला अपने पीहर गोपालपुरा आ रही थी वही पुलिस की ने महिला के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं जिनसे यह पता लग रहा है कि महिला सोनढ गांव तक पहुंची थी और उसके बाद बदमाशों ने उसका किडनैप किया अब पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पूरे मामले के अनुसंधान में जुटी हुई है ।

Read More : फरार चल रहे तस्करों को पुलिस ने किया गिरप्तार

फरार चल रहे तस्करों को पुलिस ने किया गिरप्तार

डूँगरपुर – सादिक़ अली -कुँआ थाना सर्कल का टॉप 10 अवैध महुआ शराब कारोबारी चढ़ा पुलिस हत्थे। 1 माह पूर्व अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस कार्यवाही के दौरान मौके से फरार चल रहा था।

डूंगरपुर जिले में इन दिनों जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में फरार चल रहे थाना सर्कल के अपराधीयो की विशेष धर पकड़ अभियान जिले के थानाधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा है इस अभियान अंतर्गत कुँआ थानाधिकारी रिज़वान खान ने कावा पिता भूरा पारगी जाति मीणा को थाना सर्कल के चिखली और माली में घेरा डालकर फरारी अभियुक्त को पकड़ा।रिज़वान खान ने बताया कि आरोपी कावा पारगी माली कडाणा बैक वाटर क्षेत्र में अवैध देशी शराब निर्माण और बेचान कार्य करता था अप्रेल माह की 2 तारीख को उसके खिलाफ की गई कार्यवाही के दौरान मौके से फरार हो गया था।पुलिस ने मौके से 35 लीटर महुआ शराब जब्त की थी और शराब बनाने का सामना समेत करीब 800 लीटर महुआ वाश नष्ट किया था।

अपराध करने का तरीका

अभियुक्त शातिर किस्म के शराब तस्कर एवं माफिया अपराधी हैं जो अपने साथी सह-अभियुक्तों सचिन उर्फ अर्जुन व कुलविन्दर सरदार निवासीगण फरीदाबाद हरियाणा की सहायता से ऐल-1 गोदाम सैक्टर 37 फरीदाबाद से अवैध शराब निकलवाकर वाहनों में छिपाकर जनपद फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, मथुरा, फर्रूखाबाद व बिहार , गुजरात राज्य व अन्य राज्यों में ऊंचे दामों में बेचकर तस्करी कर अवैध धन अर्जित करते हैं पूर्व में विधान सभा चुनाव के दौरान थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा दो अवैध शराब के भरे हुए कैंटर पकडे गये थे

जिसमें पकडे गये ड्राइवरों से पूछथाछ में उक्त शराब माफियाओं का खुलासा हुआ था जिन पर कार्यवाही करते हुए एक अवैध शराब चौन सप्लाई को पकडा गया है तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुयी है। पूछताछ में अभियुक्तों के द्वारा अब तक लगभग 20 से 25 अवैध शराब के ट्रकों की अन्य राज्यों में अवैध शराब की तस्करी की गयी है । अभियुक्त अन्नू उर्फ विकास गैंग का मुख्य सरगना है जो पूर्व में भी जनपद फर्रूखाबाद के थाना जहानगंज से शराब तस्करी में जेल जा चुका है

तथा चन्दन गुप्ता का डबल डेकर बसों की ट्रैवल एजेंसी पल्ला हरियाणा में चलाता है जो अन्नू उर्फ विकास व दीपक के साथ मिलकर अवैध शराब की तस्करी में एक दूसरे के पार्टनर हैं तथा दीपक शर्मा पूर्व में ऐल-1 गोदाम सैक्टर 37 फरीदाबाद में बतौर कर्मचारी तैनात रहा है जिसके द्वारा ऐल-1 गोदाम में अपनी सैटिंग से अवैध शराब के ट्रकों को भरवाकर अपने साथी अर्जुन उर्फ सचिन व कुलविन्दर सरदार के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी करवाता है कुलविन्दर सरदार व सचिन उर्फ अर्जुन दोनों ही अभी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Read More : सागवाड़ा हत्याकांड का पर्दाफाश, पुलिस 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सागवाड़ा हत्याकांड का पर्दाफाश, पुलिस 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

डूंँगरपुर:सादिक़ अली : सागवाड़ा थाना सर्कल में लाठी-पत्थरों से पीट-पीटकर एक बुजुर्ग की हत्या मामले का हुआ पर्दाफाश। सागवाड़ा पुलिस को हत्याकांड के 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता ।

डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना सर्कल के हड़मतिया गाँव के घोटाद फला में 21 अप्रैल को मोहन खांट की बेटी की शादी थी। बारात रवाना होने के बाद कई लोगों ने मिलकर एक साथ अचानक मोहन खांट के घर पर हमला बोल दिया था। हमलावरों ने रविया खांट से बुरी तरह से मारपीट कर अधमरा कर दिया था।गंभीर रूप से घायल रविया खांट की उदयपुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई थी।

हमलवारो को इस बात को लेकर शक था कि उनके परिवार के शंकर पुत्र बदिया मुनिया के बेटे सुनील की डेढ़ साल पहले हत्या कर दी गई थी। उस समय पीड़ित रमिला खांट की रिपोर्ट और हालात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी।उक्त मामले का पर्दाफाश करते हुए सोमवार को बुजुर्ग की हत्या के 7 आरोपियों को सागवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ करी।मामले की तह तक जाने के लिए, गहनता से पूछताछ के लिए मंगलवार को पुलिस 7 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत की माँग कर सकती है !

यह था हत्या से जुड़ा मामला

एडिशनल डीसीपी सुमन चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि इन आरोपियों का रामगढ़ रोड पर मानपुर सड़वा में रहने वाले मेहराज उर्फ बाबा खान से रंजिश चल रही थी। आरोपियों ने 29 सितंबर को मेहराज को फोन कर पुराने झगड़े में राजीनामा करने के के बहाने कर्बला के पास बुलाया। जहां चाकू, सरियों और डंडों से लैस बदमाशों ने मेहराज से पहले बातचीत की।

इस बीच उनमें झगड़ा होने पर बदमाशों ने मेहराज उर्फ बाबा खान पर चाकू, लाठी व डंडों से हमला कर बेरहमी से मार डाला। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। तब एसीपी सौरभ तिवाड़ी व एसीपी सुनील प्रसाद शर्मा के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरु की। तब सायबर सेल में तकनीकी प्रभारी कांस्टेबनल मनोज कुमार व वनराम से मिले इनपुट के आधार पर सबइंस्पेक्टर कमलेश शर्मा, कांस्टेबल अनिल शर्मा और अन्य की टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की।

Read More :  चालक की लापरवाही से गई युवक की जान

 चालक की लापरवाही से गई युवक यात्री की जान

बहराइच : अशोक सोनी :  जनपद बहराइच के जरवल रोड थाना के जरवल नगर पंचायत के बहराइच -लखनऊ हाइवे की है जहाँ पर एक सरकारी रोडवेज के ड्राइवर की लापरवाही से बस से उतर रहे एक यात्री की बस के पिछले टायर के नीचे दब कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।तो दूसरी तरफ बस का ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल कस्बा के मुख्य चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसा मे चालक की लापरवाही से युवक की मौत हो गई है। प्रत्यकदर्शियों के अनुसार जरवल कस्बा के कटरा दक्षिणी निवासी कयूम अहमद पुत्र मोहम्मद सय्यूब 30 वर्षीय जनपद बहराइच दवा लेने गया था दवा लेकर वापस जरवल पहुंच कर रोडवेज बस से उतरने लगा इतने में रोडवेज चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया और युवक गिर गया जिसका पिछला बाया चक्का युवक के सिर पर चढ़ गया जिससे मौके पर युवक की मौत हो गई।

मुसीबत का सबब अलग बने

बताते चले जरवल के इस भीड़ भाड़ वाले इलाके मे फुटपाती दुकानदारों के लिए अभी तक जरवल का निकाय प्रशासन कोई भी एसी फुटपाथ नीति नही बना सके जिससे लोग अपनी स्थाई तौर पर लोग जीविका चला सके तो दूसरी तरफ हाइवे पर स्थित पुलिस चौकी की पुलिस भी यहाँ भीड़ भाड़ वाले इस जगह पर कोई नियंत्रण नही है ऊपर से ऑटो वाले राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब यात्री अलग बने है।वैसे इस दर्दनाक हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस द्वारा सीएससी मुस्तफाबाद ले गए है। घटना की सूचना पाते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

रोडवेज चालक बस सहित फरार हो गया है जिसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि वहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे लेकिन किसी की नजर रोडवेज के नंबर प्लेट पर नहीं गई।आए दिन यहाँ हो रहे हादसा को लेकर पुलिस व निकाय प्रशासन की कार्यशैली पर लोग तरह तरह के सवाल जरूर उठा रहे हैं।

Read More : भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

 

भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

दोसा : सुमनलता जयसवाल  : प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा राजनीतिक दल अपने आपको साबित करने के लिए जुट गई है। खास तौर पर प्रदेश में अशोक गोहलत की सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चाने हल्ला बोल दिया है । वहीं अलका मूंदडा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा के निर्देश अनुसार लक्ष्मी रेला जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा दौसा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा दौसा द्वारा चित्तौड़ में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई झकझोर देने वाले अमानवीय कुकृत्य व मारकर कुएं में फेंक देने कि घटना के विरोध में राजस्थान की सोई हुई अंधी बहरी गूंगी सरकार के खिलाफ गांधी तिराहे पर शाम को 5:00 बजे टूटी हुई गुड़िया लेकर विरोध किया गया।

और राजस्थान में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों के विरोध में मार्च प्रदर्शन किया गया और सोई हुई सरकार के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रतन तिवारी जी के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी ममता विजयवर्गीय सुमित्रा चौधरी लक्ष्मी दीक्षित आशा मीणा मंजू साहू कलावती गुप्ता सरोज मीणा सपना मीणा सुशीला पांचाल रुकमणी पटवा श्कांता गिया मीनाक्षी शर्मा भगवती सुनीता ववाल शशि जैमिनी पदमा झंझरिया आदि ने प्रदर्शन में भाग लिया. भाजपा महिला मोर्चा का यह कार्यक्रम 20 फरवरी से छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश पर शुरू होगा। जिले में आंदोलन को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक हुई।

घड़ी चौक पर किया जाएगा प्रदर्शन

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शनिवार को होगा। यह दोपहर 12 बजे से घड़ी चौक में होगा। राज्यपाल के नाम का कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, कविंद्र जैन, रामू रोहरा, हेमलता शर्मा, अर्चना चौबे, सरला जैन, श्यामा साहू, दमयंती साहू, गायत्री सोनी, सरिता यादव, संतोषी साहू, चंद्रकला पटेल, ममता सिन्हा, दीपा सोनवानी, रेशमा शेख आदि थे।

Read More : आग में जलकर राख हुई किसान की फसल

आग में जलकर राख हुई किसान की फसल

अमेठी-राजेश सोनी : मड़ाई के लिए एकत्रित किये गये गेहूं मे लगी आग 500 गेहूँ का बोझ जलकर राख- मामला थाना संग्रामपुर के जरौली बड़गांव निवासी किसान राम बली पाल पुत्र नंगू पाल गेंहूँ की मड़ाई के लिए पांच बीघे का गेहूँ डंठल सहित एकत्रित करके थ्रेसर का इंतजार कर रहा था /कुछ दूर पर अद्यापाठक के गेहूँ की मड़ाई हो रही फसल थी उसी थ्रेसर से किसान राम बली भी मड़ाई करना चाहता था किसान थ्रेसर मालिक से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि आधे घण्टे के बाद तुम्हारे गेहूँ की मड़ाई होगी  उतनी ही देर मे किसान राम बली के एकत्रित किये गये

गेहूँ सहित डंठल मे आग लग गई किसान जोर जोर चिल्लाने लगा लेकिन आग अपना असली रूप ले लिया रखे हुए गेहूँ के पास चार महुए के पेड़ मे आग लग गयी /सूचना पर पी आर बी टीम व दमकल मौके पर पहुंची तब तक किसान का रखा हुआ गेहूँ जलकर राख हो चुका था दमकल को महुए के पेंड मे लगी के आग को ही बुझाना पड़ा/ पीड़ित किसान का पूरा परिवार कृषि पर आधारित है आज उनमे आग लगने से पूरा साल उनके लिए बहुत ही कष्ट दाई होगा

किसान का जीवन भी अधंकार मे चला गया

ग्रामीणों मे ग्राम सभा प्रधान, प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, अद्दापाठक, वीरेंद्र सिंह, शिव पाण्डेय अनिल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या मे ग्रामीण एकत्रित हो कर भी एक मुट्ठी अनाज नही बचा पाए आग की उचाई महुए के पेड़ के बराबर जल रही थी जिसपर केवल दमकल ही कार्य कर सकती थी लेकिन ओवरब्रिज निर्माण के कारण कालिकन अमेठी मार्ग से आना पड़ा जिसके कारण दमकल आने मे विलम्ब हो गया और किसान फसल का जीवन भी अधंकार मे चला गया.

Read More : एकतरफा प्यार में शख्स ने की लड़की और उसके मां-पिता की हत्या

एकतरफा प्यार में शख्स ने की लड़की और उसके मां-पिता की हत्या

गोरखपुर: गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां खोराबार के रायगंज में सोमवार की रात पति-पत्नी और बेटी की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. तीनों रात में पैदल मटकोड़वा के कार्यक्रम में गांव जा रहे थे. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को मोर्चरी में रखवा दिया है. हत्या की खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मौका-ए वारदात पर भारी संख्या में फोर्स लगाई गई है. पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पुलिस एकतरफा प्यार में जघन्य वारदात को अंजाम देने की आशंका जता रही है. मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, शख्स ने एकतरफा प्यार में घटना को अंजाम दिया है.

खोराबार के रायगंज निवासी गामा निषाद विदेश में रहते थे. दो महीने पहले घर आए थे. उन्होंने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बंग्ला चौराहे पर अपना मकान बनवाया है. वहीं पर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे. गामा के छोटे भाई रामा की बेटी की शादी तय है. सोमवार की रात में मटकोड़वा का कार्यक्रम था. गामा अपने नए मकान से अपनी पत्नी संजू (38) बेटी के साथ पैदल जा रहे थे. रास्ते में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने धारदार हथियार से तीनों पर हमला कर उनका गला रेत दिया. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

जानिए पूता मामला क्या था

राहगीरों ने शव देखकर शोर मचाया जिसके बाद गांव के लोगों को जानकारी हुई और लोगों ने पुलिस को खबर दी. तीन लोगों की हत्या की सूचना के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, सीओ कैन्ट श्यामदेव भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. शव को वहां से हटाने के साथ ही गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है. गामा और पत्नी तथा बेटी की हत्या क्यों हुई और किसने की अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है. स्थानीय लोगों के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

एकतरफा गामा निषाद तीन भाइयों में सबसे बड़े थे. दूसरे नम्बर के भाई रामा हैं तो सबसे छोटे सरविंद. अन्य दोनों भाई अपने पुश्तैनी मकान में ही रहते हैं. गामा के तीन बच्चे थे, सबसे बड़ा सुग्रीव है जो कि बाहर रहकर कमाता है. एक बेटी है, जिसकी हत्या हो चुकी है. छोटा बेटा अच्छेलाल है वह मां-बाप के साथ नहीं निकला था, इसलिए उसकी जान बच गई है.

Read More :  पर्स संभाल कर रखें, गाने का शौक है तो मिलेगा बड़ा ऑफर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची. पुलिस ने मुख्य अभियुक्त आलोक पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतक की लड़की से उसने प्रेम प्रसंग का प्रयास किया था. लड़की द्वारा मना करने पर उसने घटना को अंजाम दिया है. मौके पर फारेंसिंक टीम भी पहुंची है और जांच कर रही है.

पर्स संभाल कर रखें, गाने का शौक है तो मिलेगा बड़ा ऑफर

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया पर्स संभाल कर रखें गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 26 अप्रैल 2022 को मंगलवार है।

मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 26 अप्रैल 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

वृष

आप कुछ समय ऐसे ही अच्छे कार्यों में बिताएंगे तो आप काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. पार्टनर की वजह से समाज और रिश्तेदारों में भी उनका मान बढ़ेगा। पार्टनर की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए आप आज घर पर पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुश महसूस करेंगे। आपको लाभ होगा। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

कर्क

परेशानियों के बारे में सोचने और तिल ताड़ने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमजोर कर सकती है. आज सिर्फ बैठे रहने के बजाय कुछ ऐसा करें जिससे आपकी कमाई बढ़ सके। दोस्तों के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा, लेकिन वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। रोमांस के मामले में आज कुछ ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती है। काम में धीमी प्रगति थोड़ा मानसिक तनाव दे सकती है।

सिंह

खुशी से बीतेगा। कार्यशैली में बदलाव आएगा। धन-धान्य होगा। निवेश अच्छा रहेगा। भवन बदलने की संभावना है। सांसारिक मोह से दूर रहें। आप अपने व्यवहार से लोगों को खुश करेंगे। अपने निजी मामलों में दूसरों को दखल न देने दें। आत्म विश्वास की कमी रहेगी। कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

कन्या

खास रहेगा. आज आपकी कंपनी का किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी से सौदा फाइनल हो सकता है। जिससे आप घर में छोटी सी पार्टी रखेंगे। आपकी तरक्की देखकर पड़ोसियों के बीच आपका सम्मान पहले से ज्यादा बढ़ जाएगा। इस राशि के जिन छात्रों की रुचि खेलों में है, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

सरकारी या गैर सरकारी संगठन से जुड़ेंगे. किसी मित्र के साथ गलतफहमी अप्रिय स्थिति पैदा कर सकती है। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं का समाधान करेगा। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भौतिक साधनों की ओर आकर्षित होंगे। खर्चे ज्यादा हो सकते हैं। मित्रों से सावधान रहने की जरूरत है। जनसंपर्क उपयोगी साबित होगा।

Read More : पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने घर के बाहर लगाया नया नेमप्लेट, अब लिखा जबरिया जेल

जानें आज का अशुभ समय,कब नहीं कर सकते शुभ काम

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का कब नहीं कर सकते शुभ काम बहुत महत्व है। पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है।जिसमें शुभ तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं।आज 26 अप्रैल मंगलवार ( Tuesday) का दिन है। वैशाख (vaishakh) की कृष्ण पक्ष एकादशी 12:47 AM, Apr 27 तक है। सूर्य मेष राशि पर योग-इन्द्र, करण-बव और बालव वैशाख मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

देखिए आज का पंचांग

आज 26 अप्रैल का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 आज की तिथि तिथि-एकादशी 12:47 AM, Apr 27 तक आज का नक्षत्र-शतभिषा 04:56 PM तक उसके बाद पूर्व भाद्रपद आज का करण-बव और बालव आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष आज का योग-इन्द्र आज का वार- मंगलवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-6:01 AM सूर्यास्त-6:48 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-3:16 AM चन्द्रास्त-2:54 PM सूर्य – सूर्य मेष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign) चन्द्रमा- चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा। दिन-मंगलवार माह- वैशाख व्रत- वरुथिनी एकादशी काम

आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त- 11:59 AM से 12:50 PM अमृत काल- 09:49 AM से11:24 AM ब्रह्म मुहूर्त-04:25 AM से 05:13 AM विजय मुहूर्त-02:06 PM से 02:58 PM गोधूलि मुहूर्त-06:13 PM से 06:37 PM निशित काल-11:34 PM से 12:18 AM, Apr 27 आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग-नहीं है रवि पुष्य योग -नहीं है अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-12:47 AM, Apr 27 से 05:25 AM, Apr 27 द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-11:59 AM से 12:50 PM

Read More : पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने घर के बाहर लगाया नया नेमप्लेट, अब लिखा जबरिया जेल

क्या कांग्रेस को पुनर्जीवित कर पायेंगे प्रशांत किशोर?

संपादकीय : प्रशांत किशोर सदियों पुरानी कांग्रेस में शामिल होने की प्रबल संभावना है। सवाल यह है कि कांग्रेस में पीके की क्या भूमिका होगी? क्या वह कांग्रेस में प्रवेश करेंगे और एक नेता के रूप में पार्टी को पुनर्जीवित करने की कोशिश करेंगे? या  मतदाता और मीडिया रणनीतिकार बने रहेंगे?

फिलहाल, पीके के न केवल किशोर कांग्रेस के साथ बल्कि देश के कई गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेसी क्षेत्रीय दलों के साथ भी घनिष्ठ संबंध हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. सी। और पीके के ‘क्लाइंट’ आंध्र प्रदेश के जगन भी पीके के बेहद करीब हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तरह एनसीपी नेता शरद पवार के भी उनसे अच्छे संबंध रहे हैं. यह सच है कि कुछ पार्टियों या शीर्ष नेताओं के साथ पाइक के जीवन में विनाशकारी प्रतिकूल मौसम आया है। जनसंपर्क के मामले में ऐसा ‘कवि खुशी कवि गम’ हमेशा होता है। लेकिन पीके भी टूटे हुए रिश्ते को खुद ही सुधार कर फिर से जिंदा कर सकता है। रिश्तों की ‘फिल गुड’ की शान कटुता के बादल को काटकर फिर लौट आती है।

भाजपा और गैर-कांग्रेसी दलों के नेताओं के साथ

ऐसा माना जाता है कि चूंकि पिक के देश के लगभग सभी गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेसी दलों के नेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध हैं, इसलिए वह 2024 से पहले किशोर कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के बीच मोदी विरोधी गठबंधन के मुख्य वास्तुकार बन सकते हैं। क्योंकि, कड़वा सच यह है कि कांग्रेस को छोड़कर केवल गैर-भाजपा दलों के साथ गठबंधन करके मोदी-विरोधी सरकार बनाने की संभावना व्यावहारिक रूप से असंभव है, बहुत कठिन परियोजना है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. इन राज्यों में उत्तर प्रदेश या बिहार जैसे क्षेत्रीय दल नहीं हैं। गोवा चुनाव नतीजों के बाद पीके-ई ने एक इंटरव्यू में यह बात कही। तो क्या पीके अब कांग्रेस और इन सभी युद्धरत क्षेत्रीय दलों के बीच तालमेल बिठा सकती है? अमिय चक्रवर्ती ने लिखा, वह मैच करेंगे। क्या पीके अब भारतीय राजनीति में मोदी विरोधी दायरे में एक निर्विवाद ‘पिघलने वाला बर्तन’ है? लेकिन उससे पहले कांग्रेस को अपनी कमजोरी से उभरना है.

क्या यह विपक्ष-एकता पूर्वाभ्यास 2024 से पहले राष्ट्रपति चुनाव में देखा जा सकता है? स्वाभाविक है कि भाजपा विपक्ष की एकता को तोड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देगी। बीजेपी का काम बीजेपी करेगी, लेकिन क्या पीके सम-दंड-भेदा की उस रणनीति से निपट पाएगी? 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और क्षेत्रीय दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे?

Read More : बीकापुर में सीओ का निरीक्षण, थाना कोतवाली पहुंच परखीं व्यवस्थाएं

बीकापुर में सीओ का निरीक्षण, थाना कोतवाली पहुंच परखीं व्यवस्थाएं

अयोध्या :गुलशन सिद्दीकी : अयोध्या थाना कोतवाली बीकापुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने साफ सफाई, अपराध रजिस्टर , असलहे सहित का निरीक्षण किया । सोमवार को दोपहर में थाना कोतवाली बीकापुर में अर्धवार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने थाना परिसर में मुकदमे के दौरान सीज हुए वाहन पर मुकदमा संख्या अंकित कराने, साफ सफाई, थाने में रखे असलहों, अपराध रजिस्टर, टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर फाइल्स, मालखाना, भोजनालय , थाना परिसर में खड़ी तमाम वाहनों सहित थाने में आगंतुकों के बैठने की व्यवस्थाओ को बारीकी से देखा सुना तथा जांचा परखा।

इस दौरान उन्होंने जहां थोड़ी बहुत कमी थी उसे तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने थाने पर पहुंचने वाले फरियादियों के शिकायतों को त्वरित निस्तारण करने का निर्देश जारी किया है। एसपीआरए के निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी , उप निरीक्षक दिनेश पांडेय , उप निरीक्षक दिवाकर कुमार , उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह , सहित मनोज पांडेय , ज्ञान प्रकाश सिंह , सचिन सिंह रकीब खान, सौरभ कुमार, मनोज पाल, धर्मेंद्र कुमार सहित पुलिसकर्मी और महिला कॉन्स्टेबल बावर्दी मौजूद रहे।

हादसे में बीकापुर सीओ घायल, भर्ती

भदरसा। फैजाबाद- इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात हुए हादसे में बीकापुर सीओ विभा सिंह घायल हो गईं। पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार की रात बीकापुर सर्किल की सीओ विभा सिंह सरकारी जीप से बीकापुर से शहर की ओर आ रही थी। रात लगभग साढे़ दस बजे पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भरतकुंड स्थित जिवपुर मोड़ के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के चक्कर में पुलिस जीप सुलतानपुर की ओर जा रही स्कार्पियो से जा भिड़ी। भिड़ंत के बाद स्कार्पियों सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और उस पर सवार लोग मौके से भाग गए।
स्कार्पियों किसी जिला पंचायत सदस्य की बताई जाती है। मौके पर पहुंचे बीकापुर कोतवाल ने सीओ विभा सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को पूराकलंदर थानाध्यक्ष राजेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि सीओ की जीप के चालक राज कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

झालावाड़ में टला बड़ा हादसा,चेकिंग पोस्ट की एंगल टूट कर गिरा नीचे

हरिमोहन चोडॉवत–झालावाड़- झालावाड़ जिले के झालरापाटन के गिंदौर में अंडरपास से पहले बना चेकिंग पास दोपहर बीच में से टूट कर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही जिस समय लोहे से बना वजनी एंगल टूट कर नीचे गिरा, उस समय सड़क पर से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा कोई गंभीर हादसा भी हो सकता था। बीच में से एंगल के टूटने के बाद दोनों तरफ से एंगल लटका हुआ है। हवा में झूलते हुए इंगल के बाकी के दोनों तरफ के हिस्से भी किसी भी वक्त टूट कर नीचे गिर सकतें है। गिंदौर के नागरिकों द्वारा सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची झालरापाटन पुलिस ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को सूचना दी है।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर फिलहाल मौके पर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की हैं। दरअसल पिछले दिनों गिंदौर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य हुआ था। जिसके कारण सड़क की ऊंचाई बढ़ गई। सड़क की ऊंचाई तो बढ़ गई लेकिन चेकिंग पास की ऊंचाई नहीं बढ़ाई गई। जिसके कारण ऊंचे वाहन जैसे बस ट्रक इससे टकरा जाते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि आज भी कोई ओवरलोड ट्रक इससे टकरा गया था, जिसके कारण ही यह टूट गया। खाना की खुशकिस्मती से कोई हादसे का शिकार नहीं हुआ।

बेरहमी से पीट-पीटकर की हत्या

सोमवार सुबह लगभग 6 बजे किसी व्यक्ति ने युवक के पिता को फोन कर बताया कि उसके लड़के के साथ जेताखेड़ी गांव में लोग मारपीट कर रहे हैं। पिता सहित अन्य परिजन जेताखेड़ी गांव पहुंचे, लेकिन वहां कमलेश नहीं था। इससे बाद सूचना मिली कि कमलेश को पिड़ावा अस्पताल ले गए हैं। पिता व परिजनों ने पिड़ावा अस्पताल जाकर देखा तो कमलेश मृत अवस्था में मिला। इस पर पुलिस ने कमलेश के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनेल पुलिस भी पिड़ावा अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पीड़ित पिता सुरेश दांगी निवासी सदरथाना किशनपुरिया की रिपोर्ट पर एक दर्जन नामजद लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया

Read More : एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में तस्कर गिरफ्तार

 बहराइच : अशोक सोनी:  रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सोमवार सुबह भारत नेपाल सीमा पर जांच के दौरान एक नेपाली तस्कर को तीन किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बरामद चरस की कीमत 90 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने चरस को सीज कर दिया है।

वीओ-पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा जेबी यादव ने रूपईडीहा पुलिस को सीमा पर सघन जांच के निर्देश दिया था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद त्रिपाठी ने उप निरीक्षक प्रेमचंद्र यादव, राकेश कुमार, दीपक कुमार और एसएसबी के एएसआई विजयन सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, महावीर प्रसाद, इंद्र राज सिंह की टीम सोमवार सुबह गश्त कर रही थी। भारत नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 652/15 पर जवान पहुंचे। यहां नेपाल की ओर से एक युवक आता दिखाई दिया।

उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास दो किलो तीन सौ ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर उसे हिरासत में लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की पहचान नेपाल राष्ट्र के वर्दिया जिला के गुलरिया वार्ड नंबर 14 निवासी उदय लाल देव कोटा पुत्र छविलाल के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि चरस को सीज कर दिया गया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 90 लाख रुपए है।

पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

बता दे कि लखीमपुर खीरी जिले के भारत-नेपाल सीमा के संपूर्णा नगर थाना क्षेत्र के बसही में मुखबिर की सूचना पर सीमा पर तैनात 49वी वाहिनी एसएसबी के  पीओपी बसई के प्रभारी निरीक्षक विकसित यादव ने अपने जवानों व संपूर्णानगर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने अपने हमराहीयो के साथ संदिग्ध रूप से नेपाल जाने की फिराक में बाइक से घूम रहे एक युवक को अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 202(771) के निकट दबोच लिया

पकडे गए युवक की संदेह के आधार पर युवक की तलाशी ले गई तलाशी के दौरान युवक के पास करीब 45.30 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई। वही पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम पिंटू सिंह पुत्र फुभन सिंह निवासी ग्राम राधव पूरी पोस्ट शारदा पुरी थाना हजारा तहसील पूरनपुर जिला पीलीभीत बताया। वही पकड़ी गई ब्राउन शुगर की कीमत लगभग 23 लाख 65 हजार रुपए बताई जा रही है, जिसके बाद पकड़े गए तस्कर को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है ।

तस्करों को पकड़ने वाली टीम में बसही सीमा चौकी प्रभारी निरीक्षक विकसित यादव, सुमेर चन्द, प्रदीप कुमार, सुधीर, शेखर, विक्रम, अजय मौजूद रहे। थाना संपूर्णानगर पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, शिव कुमार, रामशब्द यादव, इन्द्रेश कुमार शामिल रहे।

Read More : क्या व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है?

क्या व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है?

 संपादकीय :  संयुक्त राज्य अमेरिका में एक कमजोर कहावत है, “जब चलना कठिन हो जाता है, तो कठिन हो जाता है।” यानि कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए एक मजबूत व्यक्ति सामने आता है। बीजेपी को लगता है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के ऐसे नेता हैं, गृह मंत्रालय के प्रभारी अमित शाह ऐसे ही एक व्यक्ति हैं। उनके हाथ में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था बेहद सुरक्षित है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास बाहरी दुश्मन का सामना करने के अलावा कोई चारा नहीं है। वे तीनों बहुत कठिन हैं! सीधे शब्दों में कहें, भरतेश्वर अकेले नहीं हैं, उनका दाहिना हाथ और उनका बायां हाथ दोनों स्टील से बना है। महान भारतीय राज्य सरकार की संघीय प्रणाली द्वारा शासित है।

सरकार का अर्थ केवल केंद्र ही नहीं, संविधान में निर्दिष्ट प्रणाली के अनुसार सभी राज्यों में सरकार स्थापित है। विशेष रूप से, कानून और व्यवस्था का मुद्दा पूरी तरह से राज्य सरकारों का विशेषाधिकार है। इसलिए संघ परिवार राज्यों में टीएएफ सरकार को सक्रिय रखना पसंद करता है। यदि उस राज्य का नाम उत्तर प्रदेश है तो अवश्य। राज्य देश में सबसे बड़ा और हिंदी पट्टी का दिल है।

2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सत्ता में थी। 2017 में मोदी-शाहरा ने सबसे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कुर्सी से हटाने के लिए योगी आदित्यनाथ पर दांव लगाया था. भाजपा ने अकल्पनीय सफलता हासिल की। लेकिन कोरोना महामारी से निपटने में नाकामी और अल्पसंख्यकों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के चलते इस साल के विधानसभा चुनाव से पहले ही योगियों की सियासी किस्मत हिल गई. सियासी अखाड़े में योगी को हटाए जाने की अफवाह भी शुरू हो गई है.

उन्हें कड़ा सर्टिफिकेट क्यों दिया गया?

लेकिन योगी आदित्यनाथ की सख्त छवि सभी अटकलों पर पानी फेरने के लिए सिर उठाती है। संघ परिवार और पार्टी उन्हें फिर से स्वीकार करने के लिए तैयार हो गई। मोदी ने खुद चुनाव प्रचार में साफ कर दिया था कि कितनी आम सहमति है, ”भारत को मजबूत होने की जरूरत है जब दुनिया में उथल-पुथल है और इस मुश्किल वक्त में एक सख्त नेता की जरूरत है.” उन्हें कड़ा सर्टिफिकेट क्यों दिया गया? क्या वह एनकाउंटर के प्रति योगी सरकार के अपार प्रेम के सौजन्य से हैं? पार्टी और केंद्र सरकार के स्नेह से योगी पहले ही अपनी ‘बुलडोजर’ छवि बना चुके हैं।

यह शब्द भी उनका विशेष प्रिय है। उन्होंने वोट मांगने के लिए ‘बुलडोजर’ शब्द की बहुआयामीता को भी बढ़ावा दिया। उन्होंने 28 फरवरी को सुल्तानपुर जिले के करका बाजार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “हमने राजमार्ग बनाने और माफिया और शरारतों को रोकने के लिए एक ही समय में बुलडोजर मशीन का निर्माण किया है।” हर विधानसभा क्षेत्र में एक भेजा जाए तो सब कुछ ठीक हो जाएगा।

योगी की पहली सरकार महिलाओं और बच्चों के कल्याण, उनकी सुरक्षा, दलितों और कमजोर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के बारे में तो कम ही कहा जा सकता है. मोदी सरकार की जनविरोधी भूमिका का विरोध करते हुए किसानों को प्रताड़ित किया गया है. कुछ पत्रकारों को सच्चाई उजागर करने की अंतिम कीमत चुकानी पड़ी है। विभिन्न तबकों ने शिकायत की है कि योगी साम्राज्य में व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। फिर भी प्रधानमंत्री से लेकर केंद्र सरकार के नेताओं और मंत्रियों की आवाजों ने ही राज्य के शासन की तारीफ की.

Read More : यात्रीगण सावधान: सफर के दौरान अगर ट्रेन में की ये चार गलतियां, तो जुर्माने के साथ हो सकती है जेल

यात्रीगण सावधान: सफर दौरान ट्रेन में चार गलतियां,तो जुर्माने साथ हो सकती है जेल

नई दिल्ली :यात्रीगण  देश में रोजाना काफी संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करते हैं, जिसके लिए लोग अलग-अलग तरह के वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। कोई अपनी कार या बाइक से यात्रा करना पसंद करता है, तो कोई बस या प्लेन से। लेकिन बात जब ट्रेन की आती है, तो इससे रोजाना लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं। ट्रेन से लंबी दूरी का सफर करना इसलिए भी सही होता है, क्योंकि रेल में लोगों को कंफर्ट सीटें, स्लिपर की सुविधा,शौचालय से लेकर खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था रहती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रेन से यात्रा करने के दौरान कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका आपको ख्याल रखना होता है। दरअसल, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके ऊपर जुर्माने के अलावा आपको जेल तक हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं वो बातें जिनका आपको ट्रेन यात्रा के दौरान ध्यान रखना चाहिए।

ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जा सकते

आप ट्रेन में ज्वलनशीन पदार्थ नहीं ले जा सकते हैं। इसको लेकर पश्चमी रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी देते हुए कहा कि “ट्रेन में यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ जैसे मिट्टी का तेल, पेट्रोल, पटाखे एवं गैस सिलेंडर इत्यादि ज्वलनशील सामग्री न स्वयं लेकर चलें और न ही किसी को ले जाने दें यह एक दंडनीय अपराध है।”

कार्रवाई हो सकती है

अगर आप ट्रेन में ज्वलनशीन पदार्थ लेकर यात्रा करते हुए पाए जाते हैं, तो ऐसी स्थिति में आप पर रेल अधिनियम, 1989 की धारा 164 के अंतर्गत कार्रवाई हो सकती है। इसमें आपको 1 हजार रुपये तक का जुर्माना या 3 साल तक की जेल या फिर दोनों हो सकते हैं।

धूम्रपान न करें

रेलवे के नियमों के मुताबिक, ट्रेन के अंदर या रेलवे परिसर में कोई भी व्यक्ति धूम्रपान नहीं कर सकता है। अगर कोई ऐसा करता हुआ पकड़ा जाता है, तो उसको 3 साल की जेल या जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं। इसलिए ऐसा भूलकर भी न करें।

तेज आवाज में बात या गाना सुनना

कई लोग ट्रेन में यात्रा के दौरान अपने साथियों के साथ या कॉल पर तेज आवाज में बात करते हैं, जिससे बाकी यात्रियों को परेशानी होती है। वहीं, कई लोग मोबाइल में स्पीकर पर तेज आवाज में गाना सुनते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप पर धारा 145 के तहत कार्रवाई हो सकती है और जीआरपी आपका चालान काट सकती है।

Read More : पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने घर के बाहर लगाया नया नेमप्लेट, अब लिखा जबरिया जेल

रात के वक्त लाइट जलाकर न रखें

कुछ लोगों रात में लाइट जलाकर रखते हैं, जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी होती है। दरअसल, रात के समय ज्यादातर यात्री ट्रेन में सोते हैं। ऐसे में अगर आपके लाइट जलाकर रखने से किसी को तकलीफ होती है, तो ये आपके लिए दिक्कत कर सकता है। ऐसी स्थिति में पहले टीटीई आपको समझाते हैं, और न मानने पर आपके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ने घर के बाहर लगाया नेमप्लेट,अब लिखा जबरिया जेल

लखनऊ : अनिवार्य सेवानिवृत्ति के बाद आज एक बार फिर पूर्व आइपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर चर्चा में आ गए हैं। इस बार पूर्व आइपीएस ने अपने घर के अपने घर के बाहर नया नेमप्लेट लगाने को लेकर चर्चा में है। इस बार अपने घर के नाम प्लेट पर जबरिया रिटायर्ड के साथ जबरिया जेल भी लिखा है ।

आपको बतादें की पर्व आईपिएस विधानसभा चुनाव से पहले भी चर्चा में आये थे । पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने  सियासत में उतरने का ऐलान भी कर दिया था। उन्होंने कहा था कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जिस विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे, वहां से मैं भी चुनाव मैदान में उतरूंगा। पूर्व आईपीएस ने अपनी रणनीति का भी खुलासा किया था।

Read More : सांसद और विधायक की शिकायत पर एक्शन लेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गौरतलब है कि भ्रष्‍टाचार व सरकार की नीतियों पर लगातार अमिताभ ठाकुर सवाल उठाते रहें हैं। वहीं अनिवार्य सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने पिछले दिनों लखनऊ स्थित अपने आवास पर लगे नेप प्लेट पर अपने नाम के आगे ‘जबरिया रिटायर्ड’ लिख दिया था।बता दें कि गृह मंत्रालय की स्क्रीनिंग में उत्तर प्रदेश के अमिताभ ठाकुर सहित तीन आइपीएस अफसरों को सरकारी सेवा के लिए अनुपयुक्त पाया गया है। तीनों अधिकारियों पर गंभीर आरोपों की बात कही गई है। अमिताभ ठाकुर आइजी रूल्स एंड मैनुअल के पद पर थे। अमिताभ ठाकुर के अलावा आइपीएस राजेश कृष्ण और आइपीएस राकेश शंकर को रिटायर किया गया है।

शुक्रवार को ही नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया था

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को ही अमिताभ ठाकुर ने अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया था। उन्होंने पार्टी का नाम ‘अधिकार सेना’ रखा है। अमिताभ ने गोरखपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वे 21 अगस्त को गोरखपुर में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोककर हाउस अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद उनसे कई बार इस मामले में पूछताछ भी हो चुकी है।