Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 118

27 अप्रैल 2022: सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे,आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 27 अप्रैल 2022 को बुधवार है। मंगलवार का दिन भगवान श्रीगणेश को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से विघ्नहर्ता की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 27 अप्रैल 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि अवसर वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि:

किसी भी अनिर्णय की स्थिति में ख़ास और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन ले. आज कड़ी मेहनत और परीक्षा का वक्त है, लेकिन आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे. घर की गतिविधियों में भी अपना योगदान देने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी. दोस्तों या संबंधियों के साथ किसी गलतफहमी के कारण से रिश्तों में खटास आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें.

वृष राशि:

आज घर के बाहर की गतिविधियों में वक्त व्यतीत ना करें, क्योंकि इसका कोई भी उचित नतीजा हासिल नहीं होने वाला है. योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें काम रूप देना भी अति जरुरी है. इस वक्त कोई भी लेनदेन करना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है. कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है. वास्तु से जुड़े नियमों का उपयोग करना वातावरण को और पॉजिटिव अवसर बनाएगा.

मिथुन राशि:

व्यवसायिक स्थल पर आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाएं तथा अनजान लोगों का दखल ना होने दें. इसलिए बेहतर होगा कि सभी फैसले खुद ही लें. ध्यान रखें कि आलस के कारण से आपके कुछ जरुरी कार्य रुक सकते हैं. घर का माहौल सुखद तथा व्यवस्थित रहेगा. विवाहेत्तर से जुड़ा दुष्प्रभाव परिवार पर पड़ सकता है, इस बात का जरूर ध्यान रखें.

कर्क राशि:

समय के मुताबिक अपनी कार्य प्रणाली तथा विचारों में भी बदलाव लाने से फैसला लेना आसान हो जाता है. इसलिए अपनी योग्यता को पहचाने और उसे सही दिशा में लगाएं. दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने की बजाए अपनी कार्य क्षमता पर भरोसा रखें. अपनी ईगो और ओवर कॉन्फिडेंस के कारण से बनते काम बिगड़ भी सकते हैं. कोई जरुरी उपलब्धि हाथ से निकल सकती है.

सिंह राशि:

आज सामाजिक और सोसायटी से जुडी गतिविधियों में वक्त व्यतीत करने से अपने लिए वक्त निकालना मुश्किल होगा, इसलिए फालतू में बातों पर ध्यान ना दे कर अपने कार्य पर ही एकाग्र चित्त रहें. संतान की परेशानियों के निवारण के लिए आपका साथ अति जरुरी है. नौकरी वाले इंसानो को अपने काम के प्रति ज्यादा ध्यान रखने की जरुरत है, क्योंकि कोई इंक्वायरी वगैरह हो सकती हैं.

कन्या राशि:

आज शेयर्स तेजी मंदी जैसे बिज़नेस में रुचि रखने वाले लोगों के लिए ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है. जमीन जायदाद से जुड़े व्यवसाय में बड़ी डील होने की संभावना है, इसलिए इन कार्यों पर पूरा ध्यान रखें. सरकारी लोग किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं. विवाहेतर संबंधों में किसी प्रकार का खुलासा होने से उसका असर दांपत्य जीवन पर पड़ सकता है. ऐसे रिश्तों से दूर रहें और अपने घर परिवार पर ध्यान दें,

Read more : झालावाड़ पहुंचे सांसद दुष्यंत सिंह ने जल संकट को लेकर अधिकारियों को जमकर लताड़ा

गाड़ी, मकान वस्त्र-आभूषण कुछ भी खरीदना हो तो यहां मुहूर्त के लिए देखें पंचांग

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। गाड़ी, मकान वस्त्र-आभूषण कुछ भी खरीदना  जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 27 अप्रैल बुधवार( Wednesday) का दिन है। वैशाख (vaishakh) की कृष्ण पक्ष द्वादशी 12:23 AM, Apr 28 तक है।सूर्य मेष राशि पर योग-वैधृति, करण-कौलव और तैतिल वैशाख मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

मुहूर्त के लिए देखें पंचांग

आज 27 अप्रैल का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 आज की तिथि तिथि-द्वादशी 12:23 AM, Apr 28 तक आज का नक्षत्र-पूर्व भाद्रपद 05:05 PM तक उसके बाद उत्तर भाद्रपद आज का करण- कौलव और तैतिल आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष आज का योग-वैधृति आज का वार- बुधवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-6:00 AM सूर्यास्त-6:48 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-3:53 AM चन्द्रास्त-3:51 PM सूर्य – सूर्य मेष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign)

चन्द्रमा- 11:00 AM तक  मकान चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा। दिन-बुधवार माह- वैशाख व्रत- वरुथिनी एकादशी पारण आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त- नहीं है अमृत काल- 09:02 AM से 10:39 AM ब्रह्म मुहूर्त-04:24 AM से 05:12 AM विजय मुहूर्त-02:06 PM से 02:58 PM गोधूलि मुहूर्त-06:13 PM से 06:37 PM निशित काल-11:33 PM से 12:17 AM, Apr 28 आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग-नहीं है रवि पुष्य योग -नहीं है अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-नहीं है

Read More : झालावाड़ पहुंचे सांसद दुष्यंत सिंह ने जल संकट को लेकर अधिकारियों को जमकर लताड़ा

खून से लाल हुआ हाइवे ,काल बनकर आये ट्रक ने लीं तीन की जान

बदायूँ : आकिल खान : यूपी के बदायूँ में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला सहित तीन को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर चीख पुकार के बाद राहगीरों ने ट्रक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।। वियो- थाना हाइवे मुजरिया के अंतर्गत मेन चौराहा मेरठ दिल्ली हाईवे पर मंगलवार सुबह दस बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर महिला सहित तीन की मौत हो गई।

थाना मुजरिया के गांव नगला सालार निवासी प्रमोद (28) अपनी बाइक से गांव के ही 40 बर्षीय अनार सिंह व शीला देवी 70 के साथ दबाई लेने जा रहै थे । मुजरिया चौराहे पर बदायूँ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीनो युवकों की मौके हाइवे पर ही मौत हो गई।मुजरिया थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हादसे से कुछ देर यातायात भी बाधित रहा

दुर्घटना के बाद मेरठ दिल्ली हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वही पुलिस को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए।

चार थानो की फ़ोर्स ने संभाली कमान

दुर्घटना के बाद किसी अनहोनी की आशंका के चलते सीओ उझानी व सीओ सहसवान सहित चार थानों की फोर्स ने घटनास्थल पर डेरा जमा लिया।

Read More : स्कूल वाहनो पर परिवहन विभाग कार्यवाही

लेने निकले थे दवाई मिली मौत

मृतक तीनो लोग दवाई लेने के लिए अपने गांव नगला सालार से सहसवान की ओर जा रहे थे ।लेकिन मुजरिया चौराहे पर पहुंचते ही काल बनकर आ रहे ट्रक ने तीनों को रौंद दिया।
जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्कूल वाहनो पर परिवहन विभाग की कार्यवाही

अयोध्या :गुलशन सिद्दीकी : अयोध्या में परिवहन विभाग स्कूल वाहनों की फिटनेस व फर्स्ट एड किट व अग्निशमन रोधक सिलेंडर की चेकिंग सभी स्कूली वाहनों में किया गया औऱ सभी वाहनो के पेपर भी चेक किया गया और कमी पाने पर 67 स्कूली वाहनो पर कार्यवाही किया। आरटीओ प्रशासन शिखर ओझा ने बताया कि स्कूल वाहनों के खिलाफ सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है । वाहन जांच के क्रम में सभी वाहनों के दस्तावेजों की सघनता से जांच की गई। जांच के क्रम में वाहनों के कागजात अधूरे पाए उन पर कार्रवाई भी की ।इस क्रम में ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, इंश्योरेंस अन्य कागजातों की भी गहनता से जांच की। आरटीओ विभाग ने लगभग 10 गाड़ियों को फिटनेस पूरा ना होने कारण सीज कर दिया तथा 15 गाड़ियों में अलार्म व फर्स्ट एड बॉक्स ना मिलने के कारण चालान भी कर दिया गया ।

आरटीओ प्रशासन शिखर ओझा ने बताया कि 20 अप्रैल से स्कूल वाहनों के खिलाफ एक सघन अभियान चलाया जा रहा है । जो वाहन बिना फिटनेस और परमिट के स्कूलों का कार्य में लगे है उनको चिन्हित कर उन पर त्वरित कार्यवाही की गई। इसके साथ साथ पिछले 3 दिनों में अपने मंडल की लगभग 67 गाड़ियों का चालान किया है तथा 34 गाड़ियों को सीज किया गया है । इसी क्रम में अमेठी के दो स्कूलों पर भी अधिकारियों ने एफ आई आर दर्ज की है जिसमें 2012 के परमिट की गाड़ियां चल रही थी । उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध करते हुए कहा कि कृपया अभिभावक स्कूल प्रबंधन से गाड़ियों के बारे में पूछताछ करें की गाड़ी अच्छी कंडीशन में है या नही और गाड़ी की फिटनेस है कि नहीं जिससे उनके बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ ना हो सके।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत चलाया अभियान

चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवें दिन परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान में करीब 3 दर्जन स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्यवाही से हडकंप मच गया। परिवहन विभाग ने 2 खाली बसों को सीज कर दिया वहीं 32 के चालान काट दिए।

स्कूल वाहन में है कोई न कोई कमी

शुक्रवार को एआरटीओ मनोज वर्मा के नेतृत्व में स्कूल वाहन की चैकिंग का अभियान चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस के साथ परिवहन विभाग की टीम ने गोकुल बैराज के पास स्कूल वाहन चैक किये। चैकिंग के दौरान टीम ने किसी वाहन की फिटनेस खत्म होना पाया तो किसी में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं था। इसके अलावा किसी भी वाहन में आग बुझाने के इंतजाम तो थे ही नहीं और सीट बेल्ट लगाकर चलना तो दूर की बात थी। टीम ने 34 स्कूल वाहन चैक किये सभी में कोई न कोई कमी नजर आई।

Read More : काली कमाई पर शासन की चोट, अवैध स्टैंड को लेकर सख्त हुए जेसीपी कानून व्यवस्था

काली कमाई पर शासन की चोट,अवैध स्टैंड को लेकर सख्त हुए जेसीपी कानून व्यवस्था

लखनऊ : निखिल श्रीवास्तव :लखनऊ नगर निगम, पुलिस और परिवहन विभाग की काली कमाई पर शासन ने बड़ी चोट की है। शहर भर में चल रहे अवैध बस, टेंपो, ऑटो स्टैंडों को हटाने का आदेश गृह विभाग ने जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि 30 अप्रैल तक शहर में कोई भी स्टैंड दिखा तो इन संबंधित विभागों के जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

शहर भर में संचालित अवैध स्टैंड पुलिस और नगर निगम के कमाई का मोटा जरिया है। परिवहन विभाग भी अपनी हिस्सेदारी तय करके इनके खिलाफ कार्रवाई नही करता है। लेकिन इन स्टैंडों की वजह से आम जनता हर रोज जाम में पसीने बहाती है। 2017 में पहले इन्वेस्टर समिट के दौरान तीन दिन के लिए सभी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी। उस दौरान हुए आंकलन के मुताबिक लखनऊ में करीब 2 हजार से ज्यादा डग्गामार टेंपो और ऑटो चल रहे। एक हजार से ज्यादा बसें भी संचालित हो रही। आकलन के मुताबिक इन अवैध वाहनों से हर महीने करीब एक करोड़ रुपए कमाई होती है। इस भारी भरकम रकम में पुलिस अधिकारियों से लेकर सिपाही तक और नगर निगम के बाबुओं से लेकर उच्चाधिकारियों तक हिस्सा तय है।

Read More : कमिश्नरेट पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल

JCP के अभियान में सामने आया खेल

जॉइंट पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने पखवाड़े भर पहले अवैध स्टैंडों और डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया। उनके निरीक्षण में काली कमाई का खेल उजागर हुआ। इन स्टैंडों को संरक्षण देने वाले कई पुलिसकर्मी पकड़े गए जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई। उनकी रिपोर्ट पर अपर मुख्य सचिव गृह, अवनीश अवस्थी ने इसे जड़ से खत्म करने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि पुलिस, नगर निगम और परिवहन विभाग की सयुक्त टीम बनाकर स्टैंड हटाये जाएं। इसके लिए 30 अप्रैल आखिरी तारीख भी तय कर दी गयी है।ल

कमिश्नरेट पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल

लखनऊ :प्रदेश में योगी सरकार की वापसी के बाद अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सख्त है। पुरे प्रदेश में बदमाशों पर कारवाई करते हुए नजर आ रही है। राजधानी लखनऊ को सुरक्षित करने के लिए कमिश्नरेट के निर्देश पर अभियान चल रहा है । इस अभियान के तहत आज  कमिश्नरेट पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुआ है। ये मुठभेड़ इंदिरा नगर क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट रोड पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई ।

पिकनिक स्पॉट जंगल के पास हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश का नाम लव बताया जा रहा है। जिसने दिनदहाड़े गुडम्बा इलाके में अपने साथियों के साथ मिलकर कार सवारों पर अंधाधुन्द फायरिंग किया था । जिससे  पूरे उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच गया था साथ ही मुख्यमंत्री ने भी  इसघटना को संज्ञान में लिया था।

अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहा था बदमाश

गोली लगते ही सोनू अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक दूसरा बदमाश सूरज अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भा गया। घायल सोनू को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं जंगल की तरफ भागे बदमाश सूरज को पकड़ने के लिए पुलिस ने कॉम्बिंग शुरू कर दी। पुलिस को अपने पास आते देख सूरज ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें पैर में गोली लगने से सूरज घायल हो गया।

पुलिसकर्मी के पैर पकड़कर रोया

पुलिस जब सूरज को गिरफ्तार कर ले आ रही थी, तभी वो फूट-फूट कर रोने लगा। रोते हुए वह कह रहा था, उसे बाबा मार देंगे। इस दौरान उसने पुलिसकर्मी के पैर पकड़ लिए और जोर-जोर से रोते हुए कहा, ‘सर मुझे बचा लो, मुझे बाबा मार देंगे’।

Read More : महंत नृत्य गोपाल दास कि हालत में सुधार,उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जाना हाल

महंत नृत्य गोपाल दास कि हालत में सुधार,उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जाना हाल

लखनऊ : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत में काफी सुधार हुआ है। मंगलवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उनसे मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने उनका कुशल जानकर आशीर्वाद लिया। किडनी इन्फेक्शन के चलते रविवार को उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं सुबह एकादशी पर भक्तों को आशीर्वाद दिया । जिसका उन्होंने वीडियो भी जारी किया है।

नृत्य गोपाल दास की हालत में तेजी से सुधार

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास रविवार सुबह अयोध्या से डॉक्टरों की देखरेख में लखनऊ रूटीन चेकअप के लिए गए थे। जांच में किडनी इन्फेक्शन के बाद डॉक्टरों की सीनियर टीम ने उन्हें एडमिट कर लिया था। डाक्टरों की अनुसार उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है ।

Read more : कलेक्ट्रेट परिसर में ग्राम प्रधानों ने दिया धरना

उपमुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचकर जाना हाल-चाल

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और आशीर्वाद लिया। इसके बाद महंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कामना की। इस दौरान विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा, महंत महेंद्र दास और शिष्य जानकी दास भी उपस्थित रहे।

एंबुलेंस से ले जाया गया अयोध्या

महंत नृत्य गोपालदास को एंबुलेंस से उन्हें अयोध्या ले जाया गया है। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनका उपचार कर रहे क्रिटिकल केयर इमरजेंसी के चिकित्सकों ने उनके कुशल स्वास्थ्य की कामना भी की है।

केशव और बृजेश दोनों पहुंचे थे मेदांता

मंगलवार सुबह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर महंत से मिले। मिलने के बाद उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी थी। वहीं उसी दिन कैबिनेट मीटिंग की बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी महंत से मिलने पहुंचे। उन्होंने भी महंत से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की थी।

कलेक्ट्रेट परिसर में ग्राम प्रधानों ने दिया धरना

अभिलाष: मिश्रा सिद्धार्थनगर : सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट परिसर मे धरना दिया।राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले अपनी 23 सूत्रीय मांगों को लेकर  सैकड़ों की संख्या में ग्राम प्रधानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र भी जिलाधिकारी को सौंपा।धरने पर बैठे  संगठन के जिला अध्यक्ष पवन मिश्र ने मांगो के संबंध में बताया कि ग्राम पंचायतों में लागू मोबाइल मॉनीटरिंग की व्यवस्था को तत्काल समाप्त करना,

ग्राम प्रधानों का मानदेय 25000 प्रतिमाह किया जाना, ग्राम पंचायत के सरकारी भवनों में लगे विद्युत कनेक्शन का बिल संबंधित विभाग द्वारा जमा कराए जाने, बिना एनओसी के कोई भी कार्यदाई संस्था के ग्राम पंचायत में कार्य न करने,  ग्राम पंचायत में राशन वितरण पोषाहार वितरण ग्राम प्रधान की उपस्थिति में कराया जाना उनकी प्रमुख्य मांगो में शामिल है। पवन मिश्रा ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सड़क से सदन तक करेंगे प्रदर्शन।

प्रधान संगठनों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन और अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने सोमवार को मांगों पर अमल नहीं होने के विरोध में अलग-अलग स्थानों पर धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने कलेक्ट्रेट और अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा।

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानों ने 25 सूत्रीय मांगों को पूरी नहीं होने के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि अगर हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ताकीब रिजवी, रीतेश दूबे, दिलीप पांडेय, गंगा मिश्रा, व्यास पांडेय आदि प्रधान मौजूद रहे।

वहीं, विकास भवन परिसर में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रमणि यादव की अध्यक्षता में छह सूत्रीय मांग को लेकर धरना दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रसेन राय ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के क्रम में मनरेगा योजना में 20 से अधिक श्रमिक नियोजन वाले स्थान पर प्रतिदिन श्रमिकों की मोबाइल मानीटरिंग सिस्टम के माध्यम से उपस्थिति दो बार लेने का आदेश गलत है। ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क समस्या इसमें सबसे बड़ी बाधा है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या काफी खराब होने के कारण मनरेगा कार्य स्थल पर मजदूरी की हाजिरी मोबाइल मानीटरिंग सिस्टम से नहीं हो पा रही है।

Read More : प्रशांत किशोर ने ठुकराया कांग्रेस का ऑफर

प्रशांत किशोर ने ठुकराया कांग्रेस का ऑफर

डिजिटल डेस्क : कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और वह पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं. आपको बता दें कि कई दिनों से उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा जोरों पर थी। दिया हुआ। हालांकि उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया। वह पार्टी को जो सलाह देते हैं उसके लिए हम उनकी सराहना करते हैं।प्रशांत किशोर ने भी ट्वीट कर कहा, कांग्रेस पार्टी ने मुझे एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप में शामिल होने और चुनाव की कमान संभालने की पेशकश की थी लेकिन मैंने मना कर दिया। इस समय पार्टी को मुझसे ज्यादा एक ठोस प्रयास और अच्छे नेतृत्व की जरूरत है जो समस्याओं को जड़ से खत्म कर सके।

केसीआर की पार्टी से बना समझौता!

सूत्रों के मुताबिक पार्टी प्रशांत किशोर को पूरी आजादी के साथ काम करने का अधिकार नहीं दे रही थी. वहीं सूत्र यह भी बता रहे थे कि सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर से साफ कह दिया था कि वह किसी और पार्टी के साथ काम नहीं करेंगे बल्कि कांग्रेस को पूरा समय देंगे. बता दें कि एक दिन पहले पीके की आईपीएसी ने केसीआर के साथ करार किया है, जिसके तहत कंपनी 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेगी।

Read More : एआरटीओ और टीएसआई की चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप

क्या चाहते हैं प्रशांत किशोर?
ऐसी भी खबरें हैं कि प्रशांत किशोर चाहते थे कि वह सीधे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को रिपोर्ट करें। हालांकि चुनावी तैयारियों के लिए गठित एक्शन ग्रुप में उन्हें जगह दी जा रही थी। वहीं दूसरी ओर केसीआर की पार्टी के साथ आईपीएसी का समझौता भी रोड़ा बन गया। हालांकि, पीके पहले कह चुका है कि उसका अब कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है। फिर भी, यह सर्वविदित है कि कंपनी के महत्वपूर्ण निर्णय उनके द्वारा लिए जाते हैं।

एआरटीओ और टीएसआई की चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप

सुल्तानपुर : पंडित नारायण राय: सड़क सुरक्षा तथा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात के प्रभारी निरिक्षक ने अपने मातहत अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ वाहनों की चेकिंग किया । चेकिंग अभियान में संयुक्त टीम द्वारा ऐआरटीओ नंदकुमार एवं टीएसआई अरुण कुमार सिंह सभी स्टाफ द्वारा चलाये गए अभियान से डग्गामारी कर रहे वाहनों एवं बगैर फिटनेस स्कूली बसों में मची भगदड़ पयागीपुर चौराहे पर कई वाहनों को सीज कर भेजा गया.

इस दौरान लोगों में अफरा तफरी मची रही। सडक सुरक्षा अभियान के तहत चार पहिया व दो पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान दर्जनों वाहनों के कागजात चेक किए गए। कई वाहन चालकों के पास कागजात न होने पर जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।  इस दौरान डिक्की के साथ-साथ कागजात की भी जांच की जा रही थी।

आरटीओ और पुलिस ने 62 वाहनों पर की कार्रवाई; कार-बाइक व ऑटो के काटे चालान

कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 62 वाहनों पर कार्रवाई की। वहीं आरटीओ कार्यालय को पीटीओ रेहाना बेगम ने भी 30 ऑटो काे सीज किया।

पुलिस कप्तान अभिषेक कुमार के निर्देशन में कोतवाली अजीतमल द्वारा कस्बा सहित सभी चौकियों के अंतर्गत चलाये गए सघन चेकिंग अभियान के तहत 13 चार पहिया वाहनों को सीज किया गया। 16 गाड़ियों का चालान काटा गया।

बिना कागज के 11 बाइकों को सीज किया गया, वहीं 20 बाइकों के बिना हेलमेट तथा तीन सवारी पर चालान किये गए। पीटीओ रेहाना बेगम द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान के दौरान 30 ऑटो सीज किये गए।

कोतवाली में लगी गाड़ियों की कतार

इतनी भारी संख्या में वाहनों पर हुई कार्यवाही के चलते वहान स्वामियों में हड़कंप मच गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कप्तान के आदेश पर अभियान चलाया गया था, जिसमें भारी संख्या में वाहनों के चालान काटे गए हैं। वहीं कुछ वाहनों पर सीज की भी कार्यवाही की गई है।

Read More : मंत्रियों व आईएएस-पीसीएस को चल-अचल संपत्ति की करनी होगी घोषणा

मंत्रियों व आईएएस-पीसीएस को चल-अचल संपत्ति की करनी होगी घोषणा

लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को शपथ लेने के तीन माह के अंदर अपनी और परिवार के सदस्यों की चल-अचल संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा के निर्देश दिये हैं. सीएम योगी ने मंगलवार को विशेष बैठक में मंत्रिपरिषद से कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जनप्रतिनिधियों के आचरण की शुचिता अति आवश्यक है.

सीएम योगी ने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मंत्रीगणों के लिए निर्धारित आचरण संहिता का पूरी निष्ठा से पालन किया जाये. उन्होंने सभी लोक सेवक आईएएस-पीसीएस (IAS-PCS) को भी अपनी व परिवार के सदस्यों की समस्त चल/अचल संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करने के निर्देश दिये हैं.

यह विवरण आम जनता के देखने के लिये ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जायेगा.मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्रीगण यह सुनिश्चित करें कि शासकीय कार्यों में उनके पारिवारिक सदस्यों का कोई हस्तक्षेप नहीं हो. हमें अपने आचरण से आदर्श प्रस्तुत करना होगा. मंत्रिपरिषद के समक्ष सभी विभागों के सांगठनिक व्यवस्था से अवगत होते हुए विगत 05 वर्ष में विभाग की उपलब्धियों के परिचय के साथ आगामी 100 दिन, 06 माह, 01 वर्ष, 02 वर्ष और 05 वर्ष की कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण संपन्न हो चुका है.

Read more : झालावाड़ पहुंचे सांसद दुष्यंत सिंह ने जल संकट को लेकर अधिकारियों को जमकर लताड़ा

अब इस कार्ययोजना को यथार्थ रूप देने का समय है. सभी मंत्री विभागीय अधिकारियों का मार्गदर्शन करें. परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता को सुनिश्चित करायें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम सभी को अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए प्राण-प्रण से जुटना होगा.

परिवार का दखल नहीं होगा बर्दाशत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक में इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। सीएम योगी के इस आदेश को बड़ा कदम बढ़ाया जा रहा है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि सभी मंत्रीगण यह सुनिश्चित करें कि शासकीय कार्यों में उनके पारिवारिक सदस्यों का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। सीएम योगी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सरकार के कामकाज में परिवार का दखल बिल्कुल बर्दाशत नहीं किया जाएगा।

झालावाड़ पहुंचे सांसद दुष्यंत ने जल संकट को लेकर अधिकारियों को जमकर लताड़ा

हरिमोहन चोडॉवत-झालावाड़ : झालावाड़ बारां सांसद दुष्यंत सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर झालावाड़ पहुंचे। इस दौरान सांसद दुष्यंत सिंह ने जिले में बढ़ते पेयजल संकट को लेकर मिनी सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला कलेक्टर भारती दीक्षित तथा विधायक गोविंद रानीपुरिया, नरेंद्र नागर तथा कालूराम मेघवाल सहित कई जनप्रतिनिधि गण भी मौजूद रहे।

दोपहर करीब 1:00 बजे झालावाड़ मिनी सचिवालय पहुंचे सांसद दुष्यंत सिंह ने सभागार में पेयजल संकट को लेकर पीएचइडी और डिस्कोम सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में एकांतरे जल आपूर्ति तथा कई क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं मिल पाने को लेकर नाराजगी जताई। सांसद दुष्यंत सिंह ने इस दौरान पीएचईडी अधिकारियों को चिन्हित क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति करने के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद दुष्यंत सिंह जलजीवन मिशन तथा अमृत योजना के क्रियान्वयन में हो रही देरी को लेकर भी काफी नाराजगी जताई और पीएचईडी अधिकारियों को जमकर लताड़ा।

किसानों को हो रही परेशानी

बाद में सांसद दुष्यंत सिंह ने डिस्कोम के अधीक्षण अभियंता के के शुक्ला को भी जमकर फटकार लगाई और अघोषित बिजली आपूर्ति के कारण पेयजल आपूर्ति में आ रही बाधा तथा सिंचाई कार्यों में भी किसानों को हो रही परेशानी को लेकर विद्युत आपूर्ति में सुधार करने के निर्देश दिए।सांसद दुष्यंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में झालावाड़ जिले में विकास कार्यों को अवरूद्ध कर दिया गया है। यहां तक कि खनन मंत्री के प्रभारी रहने के दौरान यहां अवैध गिट्टी क्रेशरो का संचालन हो रहा। जनता इन सब चीजों को समझ रही है।

Read More : आरटीओ ऑफिस बना जंग का अखाड़ा, थप्पड़ जड़ने से नाराज युवक ने किया हंगामा

जिला स्तरीय बैठक से पहले सांसद दुष्यंत सिंह कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे, जहां “किसानों की भागीदारी-प्राथमिकता हमारी” किसान मेले में शिरकत की और विभिन्न चयनित किसानों को सम्मानित भी किया। इस दौरान सांसद दुष्यंत सिंह ने किसान मेले का अवलोकन भी किया।

आरटीओ ऑफिस बना जंग का अखाड़ा, थप्पड़ जड़ने से नाराज युवक ने किया हंगामा

अमेठी : राजेश सोनी : अमेठी का एआरटीओ उस समय जंग का अखाड़ा बन गया जब ऑफिस में तैनात बाबू विवेक सिंह ने लाइसेन्स बनवाने आये एक युवक को कहासुनी के बाद थप्पड़ जड़ दिया।थप्पड़ जड़ने से नाराज युवक ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया जिसके बाद मौके पर पहुँचे साथियों ने कैम्पस में खड़ी बाबू की कार को तोड़ दिया।आरोप है कि इस दौरान बाबू ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल भी लहराई जिसके बाद मामला बढ़ गया।मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी युवक और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया है।वहीं एआरटीओ ऑफिस में तनाव को देखते हुए पीएसी को भी तैनात कर दिया गया है.

पूरा मामला गौरीगंज से एआरटीओ ऑफिस का है

पूरा मामला गौरीगंज से एआरटीओ ऑफिस का है जहां आज दोपहर करीब 1:00 बजे पास के गांव कौड़िहार के रहने वाले रवि शुक्ला अपने दोस्त के साथ लाइसेंस बनवाने के सिलसिले में एआरटीओ ऑफिस गए थे जहां ऑफिस में तैनात फैजाबाद के रहने वाले बाबू विवेक सिंह से कहासुनी हो गई जिसके बाद विवेक सिंह ने रवि को थप्पड़ जड़ दिया और दोनों में हाथापाई शुरू हो गई।इसी बीच विवेक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से रवि को डराने का प्रयास किया।किसी तरह रवि वहां से निकला और उसने अपने परिजनों को फोन किया जिसके बाद लाठी-डंडों से लैस बड़ी संख्या में परिजन एआरटीओ ऑफिस पहुंच गए और विवेक सिंह की गाड़ी तोड़ दी।

इसी बीच प्रथम तल पर अपने ऑफिस में बैठे ही एआरटीओ को सूचना मिली जिसके मौके पर पहुंचे और गौरीगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रवि शुक्ला और उसके एक दोस्त को हिरासत में ले लिया।घटना की गंभीरता को देखते है एसपी दिनेश सिंह और और अपर पुलिस अधीक्षक विनोद पांडेय ने एआरटीओ आफिस जाकर स्थिति का जायजा लिया। तनाव को देखते हुए आरटीओ ऑफिस में एक कंपनी पीएसी को तैनात कर दिया गया है।

Read More : क्या आज कुसुम को शादी के लिये घर से पायेगा विशाल? जानें क्या है मामला

क्या आज कुसुम को शादी के लिये घर से पायेगा विशाल? जानें क्या है मामला

नई दिल्लीः दिल्ली सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले 10 रुपये के नोट पर एक मैसेज आया था, जोकि विशाल नाम के शख्स के लिए था. इस नोट पर लिखा था, ‘विशाल मेरी शादी 26 अप्रैल को है। मुझे भगा के ले जाना। आई लव यू। तुम्हारी कुसुम।’बता दें कि आज 26 अप्रैल है और आज ही कुसुम की शादी है। अब सोशल मीडिया पर लोग यह पूछ रहे हैं कि क्या कुसुम को विशाल शादी से भगाकर ले जा पाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर यह कहानी काल्पनिक भी हो सकती है, जिसे यूजर्स द्वारा ट्रोल किया जा रहा है और लोग इस मौके का फायदा उठाकर ट्रेंड में शामिल होने के लिए कमेंट्स और फोटो शेयर कर रहे हैं।

Read More : 6-12 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सिन को मंजूरी

क्या सचमुच में कोई लव स्टोरी है या महज एक वायरल कंटेंट?

जवाब में विशाल ने एक 10 रुपये के नोट पर लिखा, ‘कुसुम मुझे तुम्हारा मैसेज मिल गया है। मैं तुम्हे लेने आऊंगा। आई लव यू। तुम्हारा विशाल।’ इंटरनेट पर लोगों ने 26 अप्रैल का इंतजार काफी इंतजार किया, लेकिन अब यह देखना है कि क्या आज वे दो प्रेमी जोड़े एक दूसरे से मिल पाएंगे? अगर मिलते हैं तो क्या विशाल अपनी गर्लफ्रेंड कुसुम को भगाने में कामयाब हो पाएगा। फिलहाल, इस कहानी के पीछे सच्चाई क्या है किसी को इसकी जानकारी नहीं है। क्या सचमुच में कोई कुसुम है, जिसने अपने बॉयफ्रेंड विशाल को मैसेज लिखा। या फिर यह महज एक वायरल कंटेंट है। इस पर लोग अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इसलिए खास है पितृ पक्ष

कपिलजोशी बताते हैं कि सूर्य राहु पितृ दोष के प्रमुख कारण माने गए हैं। जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में सूर्य राहु एक ही भाव में होते हैं या फिर किसी विशेष स्थिति में होते हैं तो उस व्यक्ति को पितृ दोष से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पितृ दोष की समस्याओं को कम करने के लिए श्राद्ध पक्ष मे पितरों के निमित्त पिंडदान, तर्पण आदि किया जाता है।

6-12 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सिन को मंजूरी

नई दिल्लीः भारत के औषधि महानियंत्रक डीसीजीआई ने 6 से 12 साल तक के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए जायडस कैडिला की जायकोव डी वैक्सीन को भी इमरजेंसी यूज की वैक्सिन मंजूरी दी गई है। यह फैसला ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (एसईसी) की मीटिंग के बाद आया है, जिसमें भारत बायोटेक की कौवैक्सिन को 2-12 साल की उम्र के बच्चों को लगाने के लिए डेटा मांगा गया था। फिलहाल 12-14 साल के बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन दी जा रही है। 15-17 साल के बच्चों को कोवैक्सिन का डोज दिया जा रहा है। आज मिली मंजूरी के बाद देश में 6 से 12 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों को कुल 3 कोरोना वैक्सीन लगाए जाएंगे।

कॉर्बेवैक्स को अप्रूवल का इंतजार

डीसीजीआई की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (एसईसी) ने पिछले दिनों 5 से 11 साल के बच्चों पर कॉर्बेवैक्स वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की सिफारिश की थी। पैनल ने इस मसले पर बीते गुरुवार बैठक की थी। कॉर्बेवैक्स हैदराबाद की कंपनी बायोलॉजिकल ई की ओर से स्वदेशी रूप से डेवलप किया गया पहला वैक्सिन आरबीडी प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है।

Read More :  सात फेरों से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बेरंग लौटी बारात

12 से 17 साल के कुल 12.66 करोड़ बच्चे वैक्सीनेटेड

देश में बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन की शुरुआत 3 जनवरी से हुई थी। शुरुआत में 15 से 17 साल के बच्चों को कोवैक्सिन ही लगाई जा रही थी। बाद में 16 मार्च को 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन शुरु किया गया। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 12-14 साल ऐज ग्रुप के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन 16 मार्च 2022 को शुरू किया गया था। अब तक उन्हें 2.7 करोड़ (पहली डोज) और 37 लाख (दूसरी डोज) दी गई है। वहीं, 15-18 साल के ऐज ग्रुप के बच्चों को 5.82 करोड़ पहली डोज और 4.15 करोड़ दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

 सात फेरों से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बेरंग लौटी बारात

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की एक युवती की शादी आंवला के गांव लक्ष्मीपुर के एक युवक से काफी पहले तय हुई थी. शादी से पहले 20 अप्रैल को सगाई की रस्म धूमधाम के साथ संपन्न हुई. इसके बाद बारात आई. बेरंग गांव में बारात आने के बाद बारातियों से लेकर दुल्हन और उसके परिवार वाले भी काफी खुश थे. शादी की रस्में खुशी-खुशी चल रही थी. मगर, दुल्हन की पहली नजर वरमाला के समय दूल्हे पर पड़ गई.इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी से इंकार कर दिया.

वह वरमाला डालने को तैयार नहीं हुई, लेकिन बारातियों और घर वालों ने जबरदस्ती वरमाला डाल दी. इसके बाद फेरों से पहले ही मंच से उतर गई. बोली, मुझे दूल्हा पसंद नहीं है. इससे बिल्कुल भी शादी नहीं कर सकती. दूल्हे के घर और रिश्तेदारों के साथ ही दुल्हन के घर वालों और रिश्तेदारों ने भी समझाने की काफी कोशिश की. कई घंटे तक कोशिश चलती रही, लेकिन दुल्हन ने अपना फैसला नहीं बदला. इससे दूल्हे के साथ ही बाराती भी परेशान हो गए.

आधी रात को आई पुलिस

बारात में आएं किसी बाराती ने दुल्हन के शादी के फेरे न लेने के कारण बवाल की सूचना पुलिस को दे दी.कुछ ही देर में 112 पुलिस पहुँच गई.पुलिस ने भी युवती को समझाया.मगर, वह फेरों के लिए तैयार नहीं हुई.

पुलिस की मौजूदगी में खर्च का हुआ हिसाब

रात से लेकर सुबह हो गई.मगर, दुल्हन के तेवर ठंडे नहीं हुए. जिसके चलते पुलिस ने दोनों पक्षों से मामला सुलझाने की बात कही. इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने अपने-अपने खर्च का हिसाब-किताब किया. इसके बाद लिखित समझौते हो गया.

Read More : बेटी मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

खाली हाथ लौटी बारात

महीनों से शादी की तैयारियां चल रही थीं.मगर, दुल्हन के फेरों से इनकार के बाद दूल्हे और बारात को बिना दुल्हन के ही खाली हाथ लौटना पड़ा.

बेटी मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

डूंगरपुर : सादिक़ अली : प्रसव के दौरान अपनी बेटी को खोने वाली एक माँ ने समाजजन और परिवार के साथ अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर बेटी की मौत होने का असली कारण जानने,लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ 5 सदस्य कमेटी से जाँच कराने ,नवजात के जीवनयापन के लिए और पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर 50-50 लाख रुपये की राशि दिलवाने की माँग रखी।

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज का मातृ एवम शिशु अस्पताल इन दिनों संस्थागत सुरक्षित प्रसव कराने आ रही प्रसूताओं के लिए मौत का केंद्र बनते हुए नज़र आ रहा है।मिली जानकारी अनुसार 24 अप्रैल को प्रसव के लिए आई 3 प्रसुताओं ने अपनी ज़िंदगी से हाथ धोया। प्रसुताओं की अकाल मौत से रिश्तेदारों में दुःख के साथ अस्पताल प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है।मुख्यायल के रामनगर में निवास करने वाली 25 वर्षीय कोमल पंचाल की प्रसव के दौरान पुत्री को जन्म देने के बाद हुई मौत के सदमे से उसकी माँ शर्मिला पंचाल अब तक बाहर नही आ पा रही है।

राशि प्रदान करने की मांग

मृतका की माँ का हाल बहुत बुरा हो रहा है।ज्ञापन में शर्मिला पंचाल ने नामजद डॉ सतीश श्रीमाली द्वारा एनेस्थीसिया का ओवर डोज़ दिए जाने का आरोप लगाया है।चिकित्सको की 5 सदस्य जांच कमेटी से मामले की जाँच करा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की माँग की है।नवजात के जीवनयापन के लिए औऱ पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की मांग भी रखी।

मृतका कोमल की माँ जो कि कई सालों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है ग्रामीण क्षेत्रो में सरकार की जननी सुरक्षा योजना का प्रचार प्रसार कर सरकार और प्रसुताओं के बीच मज़बूत कड़ी बनते हुए कई प्रसुताओं को सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ दिलवा चुकी शर्मिला सरकार की जननी सुरक्षा योजना उसकी बेटी को सुरक्षित नही कर पाई कहकर जननी सुरक्षा योजना पर बहुत बड़ा सवालिया निशान लगाते हुए नज़र आई। आपको बताना चाहेंगे कि 24 अप्रेल को जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में 3 प्रसुताओं में से 2 प्रसुताओं के आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई।

Read More : अपराध की रोकथाम के लिए लखनऊ में बनेंगे 2 नए थाने

अपराध की रोकथाम के लिए लखनऊ में बनेंगे 2 नए थाने

लखनऊ : लखनऊ में क्राइम कंट्रोल के लिए जल्द ही दो नए थाने बनाये जाएंगे। थानों के निर्माण को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। इसमें काकोरी थाने को काटकर दुबग्गा और हसनगंज को काटकर मदेयगंज थाना बनाए जाने के प्रस्ताव है। मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गयी। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द इन थानों को अस्तित्व में लाने की प्रक्रिया पूरी करें।

पिछले साल 24 दिसम्बर में चिनहट थाने को काटकर बाबू बनारसी दास और मड़ियांव को काटकर सैरपुर थाना बनाया गया था। लेकिन जनसंख्या घनत्व के लिहाज से अभी भी थानों की कमी महसूस की जा रही है। गोमती के एक छोर से निशातगंज तक फैले हसनगंज थाने का दायरा बहुत बड़ा है।

क्षेत्रों में नए थाने खोलने का निर्णय लिया गया

इसे देखते हुए इस थाने की मदेयगंज चौकी को थाना बनाने की योजना है। इसके अलावा ग्रामीण सीमा से सटे काकोरी की दुबग्गा चौकी को उच्चीकृत करते हुए थाना बनाये जाने को लेकर पुलिस आयुक्त लखनऊ डीके ठाकुर की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिस पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर लगा दी है।

Read More : IPS रश्मि यादव की मौत के मामलें में मुकदमा दर्ज

दुबग्गा और मदेयगंज में लंबे समय से पुलिस थानों की जरूरत महसूस की जा रही थी। पुलिस आयुक्त की सिफारिश के बाद अब इन क्षेत्रों में नए थाने खोलने का निर्णय लिया गया है। ताकि इन क्षेत्रों में होने वाले सभी तरह के अपराधों पर नकेल कसी जा सके। लखनऊ वासियों की सुरक्षा की दृष्टि से दुबग्गा और मदेयगंज में नए थाने खोलने का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए कह दिया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अब कुल 45 थाने हो जाएंगे।

IPS रश्मि यादव की मौत के मामलें में मुकदमा दर्ज

अमेठी : राजेश सोनी : अमेठी में महिला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रश्मि यादव ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बीते शुक्रवार को सरकारी आवास पर रश्मि यादव का शव फंदे से लटका मिला था। मौके पर अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि रश्मि आत्महत्या नहीं कर सकती। बता दें, 22 अप्रैल को महिला सब इंस्पेक्टर का शव सरकारी आवास में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पिता मुन्ना यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

आरोप लगाया की हत्या की गई है। अब इस मामले मेंं पुलिस ने मृतका के पिता मुन्ना यादव की तहरीर पर धारा 306,500 के तहत सुरेंद्र सिंह उर्फ रिशु के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।आपोक बतादें कि आरोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ रिशु बहराइच के डायट में लेक्चरर के पद पर तैनात है।

सुरेंद्र से नजदीकियों की वजह से हुआ था रश्मि का तलाक

पिता मुन्ना लाल ने बताया कि पहले बहराइच में प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका थी। वहां उसकी पहचान डायट लेक्चरर सुरेंद्र सिंह उर्फ रिशु से हो गई। सुरेंद्र अलीगढ़ का रहने वाला है। दोनों के बीच नजदीकियों की वजह से रश्मि का पति राजेश से तलाक हो गया था। सुरेंद्र सिंह आए दिन रश्मि को फोन कर तरह-तरह के आरोप लगाता था। साथ ही अपमानजनक बातें भी कहता था। परेशान होकर रश्मि ने सुसाइड कर लिया।

सुसाइड से पहले कमरे के शीशे पर क्या लिखा ?

मुन्ना लाल ने बताया कि दाह संस्कार कर घर लौटने के बाद उन्होंने बेटी की मोबाइल रिकॉर्डिंग सुनी तो हैरान रह गए। रिकॉर्डिंग सुनकर उन्हें यकीन हो गया कि सुरेंद्र सिंह के परेशान करने के कारण रश्मि ने ये कदम उठाया। आत्महत्या से पहले रश्मि ने अपने कमरे में रखे शीशे पर उन शब्दों को लिखा था, जिससे वह परेशान थी।

Read More : गाजियाबाद में आग से जलीं दर्जनों झुग्गी-झोपड़ियां, सीएम योगी ने तत्काल मदद के दिए निर्देश

गाजियाबाद में आग से जलीं दर्जनों झुग्गी-झोपड़ियां,सीएम योगी ने दिए निर्देश

गाजियाबाद  : गाजियाबाद के इंदिरापुरम में मंगलवार सुबह करीब एक दर्जन झुग्गी-झोपड़ियां में आग लग गई। झोपड़ियों में रखे दो सिलेंडर फटने से आग बढ़ गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते दर्जनभर झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इनमें रहने वाले परिवारों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। इस आग में झुग्गियों में रखा खाने-पीने का सामान और कपड़े, चारपाई आदि सबकुछ जल गया।

गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल की तीन गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि कूड़े की चिंगारी से यह आग लगी है, क्योंकि सोमवार रात से तेज हवाएं चल रही हैं।

Read More : ट्वीटर पर एलन मस्क का फुल कंट्रोल, घट जायेंगे लोगों के फॉलोअर्स

उधर, गौतमबुद्धनगर जिले के सेक्टर-41 स्थित गांव अगाहपुर में बनी 15 से ज्यादा झुग्गी-झोंपड़ियां मंगलवार सुबह आग से जल गईं। बताया गया कि पहले एक सिलेंडर फटा, फिर आग बढ़नी शुरू हुई। दमकमल की कई गाड़ियां मौके पर हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झुग्गियों में लगी आग को लेकर तत्काल संज्ञान लेते हुए 24 घंटों में पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन को मौके पर पहुंचकर कर आंकलन कर पीड़ितों को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

झुग्गियों में लगी आग में झुलसे 38 गोवंश

 यूपी सरकार में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह आज घटनास्थल पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे. उन्होंने गौशाला के मालिक सूरज पंडित से मुलाकात की और पूरी स्थिति के बारे में जानकारी ली. पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा इस मामले में हमने गोपालक से भी स्थिति को जाना. उनके द्वारा झुग्गियों को लेकर कई बार नगर निगम में और पुलिस को सूचना दी गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. प्रदेश में जहां-जहां गौशाला बनी हुई है, नगर निगम को इस बात के लिए निर्देश दिए जाएंगे जहां भी इस तरह की झुग्गियां बनी हुई हो उन्हें तुरंत हटाया जाए.
सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
जिला अधिकारी को इस मामले में जांच की सख्ती से जांच के आदेश दिए हैं. मंत्री जी ने कहा कि इस मामले की कड़ाई से जांच की जाएगी. इस तरह गोवंश का जलना एक हृदय विदारक घटना है.  गोवंश का तड़प तड़प कर मर जाना ये घटना कहीं ना कहीं दिल को झकझोर देती है मुख्यमंत्री जी के भी दिशा निर्देश का पालन किया जा रहा है. जो भी इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

ट्वीटर पर एलन मस्क का फुल कंट्रोल, घट जायेंगे लोगों के फॉलोअर्स

नई दिल्लीः एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख़्स हैं और अब वो ट्वीटर के मालिक भी बन रहे हैं। 44 अरब डॉलर में उन्होंने ट्विटर ख़रीदने का ऐलान किया है और ये डील इसी साल पूरी कर ली जाएगी। डील क्लोज होते ही एलॉन के पास ट्विटर को पुरा कंट्रोल होगा और ट्वीटर प्राइवेट कंपनी बन जाएगी।एलन मस्क के ट्विटर ख़रीदने के बाद कंपनी में कई बड़े बदलाव होंगे। अभी तक ट्विटर पब्लिक कंपनी है जिसके कई स्टेक होल्डर्स हैं। मस्क ने कहा था कि ट्विटर को बेहतर बनाने के लिए इसे प्राइवेट बनाना होगा।

फ़्री स्पीच…

एलन मस्क ने ट्विटर के ख़रीदने के पीछे की वजह फ़्री स्पीच को बताया है। दरअसल एलन मस्क ने कहा था कि ट्विटर में काफ़ी पोटेंशियल है, लेकिन इसके लिए कंपनी को प्राइवेट बनाना होगा। अब चूंकि मस्क कंपनी खरीद ली है तो अब जो भी उन्होंने वादे किए हैं वो जल्द ही दिखने शुरू हो सकते हैं। कॉन्टेंट मॉडरेशन में बदलाव होंगे और सेंसरशिप पर भी बड़े कदम उठाए जाएंगे।

ट्वीटर का ऐल्गोरिद्म ओपन सोर्स किया जाएगा…

एलन मस्क का मानना है कि फ़्री स्पीच के लिए ट्वीटर के ऐल्गोरिद्म को ओपन सोर्स बनाना होगा। अब चूंकि वो कंपनी ख़रीद चुके है तो जल्दी ही ट्विटर का ऐल्गोरिद्म ओपन सोर्स किया जाएगा। ताज़ा स्टेटमेंट में मस्क ने कहा है कि वो ट्विटर के ऐल्गोरिद्म को ओपन सोर्स बनाना चाहते हैं ताकि लोगों का ट्रस्ट ट्विटर पर बने।

हाल ही में एक इंटरव्यू क दौरान एलन मस्क ने कहा था कि ट्विटर यूज़र्स को ये जानने का हक़ होना चाहिए कि उनका ट्विट डिमोट या प्रोमोट किया जा रहा है। किस आधार पर किया जा रहा है इस बात की भी जानकारी यूज़र्स को मिलनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा है कि ट्विटर का कोड Github पर उपलब्ध होना चाहिए ताकि कोई भी इसमें बदलाव के लिए सजेस्शन दे सकता है।

ऐल्गोरिद्म ओपन सोर्स होने की वजह से ट्रांसपेरेंसी बढ़ेंगी और इंडिपेंडेंट सिक्योरिटी रिसर्चर इसे समय समय पर टेस्ट भी कर पाएंगे। कुल मिला कर ट्विटर की सिक्योरिटी से लेकर ट्रांसपेरेंसी में भी इंप्रूवमेंट आएगा।

सभी रियल यूज़र्स को किया जाएगा ऑथेन्टिकेट…

ट्विटर ख़रीदने से पहले मस्क ने कहा था कि ट्विटर ख़रीदने के बाद वो प्लैटफ़ॉर्म के सभी यूज़र्स को ऑथेन्टिकेट करेंगे। यानी ट्विटर पर सभी यूज़र्स असली होंगे। मौजूदा समय में ट्विटर पर फ़र्ज़ी अकाउंट्स और बॉट्स की भरमार है। ट्विटर ख़रीदने का ऐलान के बाद मस्क ने फिर से कहा है कि वो सभी ह्यूमन को ट्विटर पर ऑथेन्टिकेट करेंगे और स्पैम बॉट्स को ख़त्म करेंगे।

Read More : पत्रकार उत्पीड़न को लेकरआईरा ने प्रशासन को दी चेतावनी

हालांकि उनका ये वादा कैसे पूरा होगा ये नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि ज़्यादातर सोशल मीडिया और प्राइवेसी एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंटरनेट से फेक यूज़र्स और बॉब अकाउंट का सफ़ाया करना नामुमकिन है। बहरहाल, हम उम्मीद करते हैं कि एलॉन मस्क ऐसा करने में सफल हों, ताकि ट्विटर और भी बेहतर प्लैटफ़ॉर्म बन सके।

स्पैम बॉट अकाउंट्स का होगा सफ़ाया…

एलन मस्क ने ये भी वादा किया है कि ट्विटर ख़रीदने के बाद वो इस प्लैटफ़ॉर्म से बॉट अकाउंट का सफ़ाया कर देंगे। उन्होंने ये भी कहा है कि बॉट अकाउंट को हटाने के लिए वो अपनी जान लड़ा सकते हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि मस्क ट्विटर से बॉट अकाउंट्स का सफ़ाया कैसे करते हैं।

तेज़ी से घटेंगे लोगों के फॉलोअर्स…

सभी यूज़र्स के ऑथेन्टिकेट करने और बॉट अकाउंट्स को अगर सही मायनों में ट्विटर से हटा दिया गया तो लोगों के फोलोअर्स में भारी कमी देखने को मिलेगी।

ट्विटर बॉट अकाउंट्स और फेक अकाउंट्स की भरमार है। ऐसे में लगभग हर ज़्यादा फ़ॉलोअर वाले अकाउंट्स के फॉलोअर्स का एक बड़ा हिस्सा या तो फ़र्ज़ी होता है या बॉट होते हैं। बॉट अकाउंट के हटते ही तेज़ी से लोगों के फॉलोअर्स भी कम होंगे।

पत्रकारो उत्पीड़न को लेकर आईरा ने प्रशासन को दी चेतावनी

लखनऊ  : लखनऊ विगत कुछ दिनों से लगातार बढती जा रही पत्रकारो पर प्रशासनिक दमनात्मक कार्वाही, तथा पत्रकारों के लगातार उतपीडन के संदर्भ में विश्वव्यापी पत्रकार संगठन आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन, तथा आल इन्डियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा उत्तर प्रदेश ने एक आपातकालीन बैठक प्रदेश मुख्यालय पाण्डेय भवन निकट प्रेस क्लब अपोजिट बेगम हजरत महल पार्क कैसर बाग में आयोजित की तथा वर्तमान परिस्थितियों के संदर्भ में गहन विचार विमर्श किया गया!
प्रशासन को दी चेतावनी

इस अवसर पर आईरा प्रदेश महासचिव वरिष्ठ पत्रकार श्री नीरज उपाध्याय ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वर्तमान में उतर प्रदेश प्रशासन जिस प्रकार पत्रकारों के साथ व्यवहार कर रहा है वो असहनीय है!एक ओर प्रशासन समाचार संकलन हेतु सक्रिय पत्रकारों के कार्य में सहयोग करने कि अपेक्षा रोडे अटकाता है, तो वही पत्रकारों पर अनर्गल आरोप लगाकर उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है,प्रशासन इतना निरंकुश हो गया है कि पत्रकारों को थाने में नंगा कर के बंद करने जैसे कृत्य करने लगा है! आईरा प्रदेश महासचिव ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं कि जाएगी, यदी पत्रकार तथ्य विहीन खबर चलाता है तो उसपर मुकदमा कीजिये, कोर्ट को फैसला करने दीजिये, आप होते कौन है पत्रकार को दोशी सिद्ध कर उसके साथ अभद्रता करने वाले!इस अवसर पर बोलते हुएऑल इंन्डियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार ए एस खान ने कहा कि एक ओर मीडिया संस्थान लगातार पत्रकारों का शोषण कर रहे हैं, एक समय था जब ग्रासरूट, तथा वार्ड स्तर तक के संवाददाता को मेंहेनताना मिलता था किंतु आज पत्रकार अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने भर की सैलरी नहीं पाता, दूसरी ओर सूचना विभाग में बैठे चंद मठाधीश पत्रकारों का हक, हज़म किए जा रहे हैं, उसपर सोने पे सुहागा यह है कि प्रशासन भी नैतिकता वादी पत्रकारों का दमन करने लगा है !

0.22

नकल जैसे गंभीर अपराध का भंडाफोड़ करने वाले पत्रकारों को जेल भेजा जा रहा है तो वहीं थाने में पत्रकारों को नंगा किया जा रहा है !श्री खान ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा जिस दिन पत्रकार अपने पर आ जाएगा उस दिन पुलिस ही नहीं प्रशासनिक भ्रष्टाचार की भी धज्जियां उड़ा डालेगा भ्रष्ट अधिकारियों तथा सूचना विभाग में बैठे मठाधीशों को एक-एक कर नंगा कर डालेगा ।क्योंकि हर कलम बिकाऊ नहीं होती अभी कर्मठ पत्रकार जिंदा है, तथा नैतिकता वादी पत्रकारिता प्रचलित है, जो प्रशासन की हर भ्रष्ट गतिविधि पर करीबी नजर रखती हैं,तथा प्रत्येक विभाग में उसके विश्वसनीय सूत्र सक्रिय हैं ।

आईरा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कुछ मीडिया संस्थान विशेषकर पोर्टल मीडिया में असामाजिक तत्व घुस आए हैं जिनके कारण पूरा पत्रकारिता जगत अपमानित हो रहा है कानपुर के चंदन जयसवाल का प्रकरण ऐसे ही मीडिया संस्थानों की लापरवाही का नतीजा है वरिष्ठ पत्रकार ए, एस, खान ने कहा चंदन जयसवाल प्रकरण उभरने के पश्चात आईरा ने तत्काल संज्ञान लिया पुलिस अधिकारियों सहित कयी स्थानीय पत्रकारों तथा चंदन गुप्ता के परिजनों से वार्ता कर जो निष्कर्ष निकले वह इस प्रकार हैं!

पत्रकार उत्पीड़न पर किया गया मंथन

चंदन गुप्ता मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है शराब भी बहुत अधिक पीता है तथा उससे विवाद भी चलते रहते हैं उक्त प्रकरण में चंदन गुप्ता ने अपने कपड़े स्वयं फाडे थे, इससे पहले भी वह ऐसी हरकते करता रहा है, यही नहीं उसने कपड़े की एक फैक्ट्री में आग भी लगाने का प्रयास किया था मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को प्रेस कार्ड जारी करने वाले संसथान

कम से कम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की कुछ तो गरिमा समझें, एक ओर आईरा लगातार पोर्टल मीडिया को मान्यता देने के लिए संघर्ष कर रही है, तो वही कुछ पोर्टलो द्वारा पैसे लेकर असमाजिक तत्वो को ही नहीं मान्सिक विक्षिप्त व्यक्तियों तक को प्रेस कार्ड जारी कर पत्रकारिता की गरीमा का चीरहरण कर रहे हैं!

लखनऊ

Read More : अमेरिकी सैलानियों ने की गंगा आरती, बोले- जीवनदायिनी नदी के प्रति सभी अपने दायित्व को समझें

चंदन जयसवाल प्रकरण को लीड कर रहे आईरा के लखनऊ नगर अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार संजय शुक्ला तथा लखनऊ नगर महासचिव असद उददीन ने उक्त पूरे प्रकरण पर सभी फीडबैक पटल पर रखे, जिसके आधार पर कानपुर पुलिस के खिलाफ कोई भी आंदोलन अथवा लिखित कार्वाही नही करने का फैसला लिया गया!