Thursday, April 9, 2026
Home Blog Page 115

कुशीनगर : मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, साथी फरार

कुशीनगर : अहिरोली बाजार थाना क्षेत्र के भगवानपुर बड़ा गांव के पास गुरुवार सुबह 11 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी. बदमाश ने फायरिंग की तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक बदमाश ने उसके पैर में गोली मार दी और गिर पड़ा। उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण सहम गए। पुलिस द्वारा बदमाशों का सामना करने की जानकारी मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली।

एसएचओ विवेकानंद यादव ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश भगवानपुर के पास कुछ वारदात को अंजाम देना चाहते थे. अहिरली पुलिस, हाटा पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर दोषियों की तलाश शुरू की। तभी बाइक से दो लोग आ रहे थे। जिस घर में गोलीबारी हुई, उस घर के बरामदे में एक पुलिस अधिकारी द्वारा पकड़े जाने पर उसने अपनी बन्दूक खुद पर फेर ली।

बाद में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पवन कुमार, थाना खोड़ा, जिला कटिहार बिहार घायल हो गया. दूसरा खलनायक अंधेरे के अवसर से बचने में सक्षम है। पुलिस घायल बदमाश को शुक्रौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।एएसपी रितेश सिंह ने कहा कि घायल बदमाश अभी भी कुछ नहीं कह सका है. उससे पूछताछ करने पर ही उसके साथी की पहचान हो सकेगी और वह क्या करने आया था।

बिहार के बताए जा रहे आरोपी

पुलिस सूत्रों की कहानी के अनुसार विशुनपुरा थानाक्षेत्र में मुखबिरों ने अंतरराज्यीय बदमाशों के कुछ सदस्यों की आने कि सूचना दी। मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम सक्रिय हो गयी। बीती देर रात विशुनपुरा थानाक्षेत्र के गगलवा नहरपुल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में चंदन कुमार महतो नाम के एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी। जिससे वह घायल हो गया। इसके साथ पुलिस ने इसके तीन और साथियों को गिरफ्तार किया। घायल चन्दन महतो और गिरफ्तार मोहन शाह, मंजेश कुमार सिंह बिहार प्रांत के मोतीहारी जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि चौथा गिरफ्तार आरोपी गुंजन कुमार सिंह बिहार प्रांत के पश्चिमी चम्पारण का रहने वाला है।

Read More : दिन दहाड़े लुटेरों ने छीन लिया सोने की चैन, लुटेरों ने नवागत कोतवाल को दी चुनौती

दिन दहाड़े लुटेरों ने छीन लिया सोने की चैन,लुटेरों ने नवागत कोतवाल को दी चुनौती

अयोध्या :अयोध्या के कोतवाली के चांदपुर मे एक इलेकट्रिक दुकान पर बैठी युवती से कटर मांगने के बहाने आये बाइक सवार लुटेरों ने दिन दहाड़े सोने की चैन छीन लिया और जबतक पीड़ित युवती ने गुहार लगाई कि लुटेरे फ़ैजाबाद की तरफ भाग निकले!घटना की सूचना पर सीओ सतेन्द्र भूषण तिवारी ने मौके पर जाकर जाँच किया और पुलिस को जल्द घटना के खुलासे का आदेश दिया हैं!सरेआम और दिन दहाड़े घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों ने नवागत कोतवाल को चुनौती दी है !

नगर पंचायत से सटा अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर स्थित चांदपुर मोहल्ले मे राजितराम वर्मा की किसान इलेक्ट्रीक वर्क्स के नाम से दुकान संचालित हैं ! सुबह ग्यारह बजे के करीब दुकान पर उनकी लड़की पुष्प लता बैठी थी कि एक दो युवक बाइक से आये इसमें एक युवक बाइक स्टार्ट किये सड़क पर खड़ा था और दूसरा उक्त दुकान पर जाकर कटर मांगने लगा ज़ब युवती ने उसे बताया कि कटर नहीं है कि इतने मे लुटेरा उसके गले की चैन छीनकर भाग निकला ! पीड़िता ने बताया कि चैन 13 ग्राम की थी ! सीओ ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित क़ी गयी हैं जल्द खुलासा हो जायेगा।

कानून व्यवस्था की खोल रहा है पोल:

ऐसी फिल्में चोरों की मदद ही करती हैं। अभी हाल ही में एक वृद्ध महिला को दिनदहाड़े एक चोर ने लूट लिया। इस समय उस लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही यह वीडियो कानून व्यवस्था की पोल भी खोलता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह घटना कहीं और की नहीं, बल्कि गुजरात की राजधानी अहमदाबाद की है।

लोग उठा रहे प्रशासन पर उंगली:

अभी हाल में ही गुजरात के अहमदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला देखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के आनंद नगर में एक युवक ने एक बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े ही सोने की चेन लूट ली। इस घटना के बाद शहर में हडकंप मचा हुआ है। लोग प्रशासन पर उंगली उठा रहे हैं कि जब राजधानी का यह हाल है तो प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में क्या हालत होगी।

Read More : अयोध्या में दंगे की साजिश, मस्जिदों के सामने फेंकी आपत्तिजनक पोस्टर, चीजें, 7 गिरफ्तार

अयोध्या में दंगे की साजिश,मस्जिदों के सामने फेंकी आपत्तिजनक पोस्टर

अयोध्या : गुलशन सिद्दीकी :  अयोध्या में दंगा भड़काने की कोशिश का बड़ा खुलासा हुआ है। कुछ शरारती तत्वों ने जालीदार टोपी लगाकर आपत्तिजनक पर्चे और मांस के टुकड़े धार्मिक स्थलों पर फेंके। हालांकि समय रहते पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोच लिया। सभी आरोपी हिंदू हैं। साजिश के मास्टरमाइंड का नाम महेश कुमार मिश्रा है। उसने कबूल किया है कि वह और उसके साथी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा से नाराज थे। गुरुवार को पुलिस सभी आरोपियों को मीडिया के सामने लेकर आई।

घटना में 11 लोग शामिल थे

मास्टरमाइंड चाहता था कि उसकी यह करतूत CCTV में कैद हो और पुलिस के हाथ भी आए। इसलिए आरोपियों ने दो ऐसी मस्जिदें चुनीं जहां CCTV लगे थे। SSP शैलेश पांडेय ने बताया कि इस घटना में 11 लोग शामिल थे। मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। फरार चल रहे 4 अन्य लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुस्लिम धर्म गुरु ने दिखाई थी समझदारी

आरोपियों ने अयोध्या के मस्जिद कश्मीरी मोहल्ला, टाटशाह मस्जिद, घोसियाना रामनगर मस्जिद, ईदगाह सिविल लाइन मस्जिद और दरगाह जेल के पीछे मांस और आपत्तिजनक पोस्टर फेंके थे। कुछ जगह पर धार्मिक पुस्तक फेंककर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।पुलिस ने जिस मुस्लिम धर्म गुरु से बयान लिए थे, उन्होंने रात 2 बजे चार बाइक पर 8 लोगों को देखा था। उस समय वे नमाज पढ़ने जा रहे थे। उन्होंने सबसे पहले आपत्तिजनक पोस्टर देखे और पुलिस और एडमिनिस्ट्रेशन के अफसरों तक ये मामला पहुंचाया।

कैसे रची गई दंगे की साजिश 

पुलिस पूछताछ में सामने आई कहानी कुछ ऐसी है कि मास्टरमाइंड महेश कुमार मिश्रा ने अपने साथियों के साथ बृजेश पांडेय के घर पर प्लानिंग की थी। महेश ने यह पर्चे लालबाग के आशीर्वाद फ्लैक्स से छपवाए थे। यहां से कुछ फ्लैक्स भी खरीदे। आरोपी प्रत्यूष श्रीवास्तव ने चौक की गुदड़ी रोड पर मो. रफीक बुक स्टोर से दो कुरान की किताब खरीदीं।

पम्मी कैंप हाउस से टोपी खरीदी थीं। आकाश ने लालबाग से मांस खरीदा था। सामान को 26 अप्रैल की रात 10 बजे नाका वर्मा ढाबा पर इकट्‌ठा किया गया। फिर सभी बृजेश के घर आ गए। यहीं पर फ्लैक्स पर आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखी गईं।इसके बाद सभी लोग चार बाइक पर देवकाली बाईपास होकर बेनीगंज तिराहा पहुंचे। PRV (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) की गाड़ी होने से यहां वारदात नहीं कर सके। फिर कश्मीरी मोहल्ला मस्जिद में जाकर कुरान शरीफ और मांस फेंका गया। इसके बाद राजकरन स्कूल के सामने से टाटशाह मस्जिद पर उन्होंने आपत्तिजनक पर्चे और मांस फेंक दिया।फिर जेल के पीछे गुलाब शाह दरगाह पर कुरान शरीफ एवं मांस फेंका। ईदगाह सिविल लाइन, घोसियाना रामनगर मस्जिद पर भी इसी तरह से आपत्तिजनक पर्चे फेंके गए।

Read More : केंद्रीय नारकोटिक्स को मिलि बड़ी सफलता, 4000 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद

अयोध्या के ही निकले सभी साजिश करने वाले

इस घटना के सभी आरोपी अयोध्या के हैं। महेश मिश्र के खिलाफ कुल 7 FIR पहले से ही दर्ज हैं। महेश कुमार मिश्रा खोजनपुर पर रहता है। प्रत्यूष श्रीवास्तव आवास विकास कालोनी में, जबकि नितिन कुमार रीडगंज हमदानी कोठी पर रहता है। दीपक कुमार गौड़ उर्फ गुंजन नाका मुरावन टोला थाना, बृजेश पांडेय हौंसिला नगर, शत्रुघ्न प्रजापति सहादतगंज कुम्हार मंडी, विमल पांडेय कुमारगंज का रहने वाला है। इस पूरे मामले में एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने अयोध्या पुलिस को 1 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

केंद्रीय नारकोटिक्स को मिलि बड़ी सफलता, 4000 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद

कोटा : फ़रीद खान : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा और जयपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 4000 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा बरामद किया है. इसकी कीमत ₹10000000 से अधिक बताई गई है. उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा विकास जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर टोंक से जयपुर आते हुए ट्रक नंबर आरजे 19 GH 1713 को ठीकरिया टोल प्लाजा पर रोकने का प्रयास किया तो उस ट्रक से दो व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले।ट्रक को निरुद्ध कर कार्यालय उप नारकोटिक्स कोटा लाया गया तो उसमें मिले 206 कट्टो में 4069 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा चूरा मिला जिसकी अनुमानित कीमत ₹10000000 से अधिक बताई गई है उसको जप्त किया गया नारकोटिक्स टीम फरार तस्करों की तलाश कर रही है वही नारकोटिक्स विभाग ने ट्रक को जप्त किया है।

मामला दर्ज कर तस्‍करों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस कार्रवाई करते हुए डोडा समेत मल्टी एक्सल ट्रेलर को जब्त कर थाना ले गई। जहां पर जब जब्त डोडा का वजन किया गया, तो यह 20 क्विंटल 66 किलो 500 ग्राम निकला। इस संबंध में सायको थाना में धारा 15 (सी)/25 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज कर अब पुलिस नशा तस्‍करों की तलाश में जुटी है। पुलिस की छापामारी दल लगातार आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चला रही है।

खांटी में बड़े पैमाने पर होती है अफीम की खेती

बता दें कि रांची से सटे खांटी में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जाती है। यहां पर नक्सली इस धंधे में शामिल होते हैं। यहीं से कई राज्यों में डोडा की तस्करी की जाती है। इन जगहों पर पुलिस भी छापेमारी करने से बचती है, क्योंकी नक्सली हमले का डर बना रहता है। कई बार संगठित तरीके से पुलिस अभियान चलाकर अफीम की खेती को नष्ट भी करती आई है।

Read More : साथी ही बना साथी का कातिल, 15 दिन बाद बंद अटैची में मिली लाश

साथी ही बना साथी का कातिल, 15 दिन बाद बंद अटैची में मिली लाश

आसपुर : जगदीश तेली : आसपुर थाना क्षेत्र के कतीसौर निवासी एक युवक जो मुंबई के वसई में चाय की कैंटीन चलाता था।जों विगत 15 दिन से लापता था। गुमशुदगी की रिपोर्ट मुंबई के वसई में करवाई गई थी। बुधवार दोपहर वसई के पास ही जंगल इलाके में कपड़े और अटैची दिखी मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची कपड़ों के आधार पर परिजनों ने पहचान की। अटैची खोल कर देखा तो लाश अटैची में सड चुकी थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार कतीसौर निवासी गटू( 45) पुत्र गमिरा बलाई जो विगत 15 दिन से लापता था ।

जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। गुमशुदगी को लेकर डूंगरपुर कलेक्टर व एसपी को भी ज्ञापन सौंपा था। लेकिन कहीं पता नहीं चला लेकिन अचानक बुधवार दोपहर मुंबई के वसई में जंगल इलाके में गट्टू बलाई के कपड़े व अटैची में लाश मिली। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस लाश को कब्जे में लिया और शक के आधार पर थाना पदोवडा मोवाई निवासी दिनेश पुत्र कन्हैया लाल चौबीसा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या करवाना कबूल किया। हत्या में वसई मुंबई निवासी विशाल, अनमोल व कपिल नाम के तीन व्यक्ति को हत्या करवाने के लिए सुपारी दी गई थी। जिसमें से विशाल मराठी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है ।

अनमोल व कपिल फरार चल रहे हैं जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है।इधर गुरुवार को लाश लेकर परिजन कतीसौर पहुंचे।शव के गांव पहुचते ही हाहाकार मच गया।समाजजनों ने ऐसे लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

पूर्व मंत्री के बेटे की करतूत से सपा पर सवाल

उन्नाव में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री के बेटे की घिनौनी करतूत ने चुनाव के बीच अखिलेश की पार्टी को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। आरोप है कि सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे स्व. फतेहबहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह ने ना सिर्फ एक दलित बेटी का अपहरण किया, बल्कि हत्या कर लाश को शौचालय के टैंक में दफना दिया। लगभग दो महीने बाद गुरुवार को लड़की की लाश मिलने पर राजनीतिक सियासत तेज हो गई है। इस घटना के बाद से सपा पर सवालों की बौछार सी हो रही है, साथ ही अपने मंत्री के बेटे को बचाने के मामले में घिरती नजर आ रही है। वहीं पोस्‍टमार्टम में युवती से की गई दरिंदगी भी सामने आई है।

अखिलेश की गाड़ी के आगे कूदी थी पीड़िता की मां  

करीब दो महीने पहले कांशीराम कॉलोनी की महिला रीता ने उन्नाव में सपा सरकार में पूर्व राज्यमंत्री रहे स्व.फतेहबहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह पर अपनी बेटी पूजा को गायब करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर रीता ने 24 जनवरी को लखनऊ में अखिलेश यादव के काफिले के आगे कूदकर जान देने की कोशशि की थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने आनन-फानन में रजोल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 04 फरवरी को पुलिस ने रजोल को पीसीआर रिमांड पर लेकर आठ घंटे पूछताछ की। जिसमें उसके साथी हरदोई थाना मुबारकपुर के नवा गांव में रहने वाले साथी सूरज के बारे में पता चला।

Read More :  वृष राशि वाले परिवार में विवाद से बचें, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 वृष राशि वाले परिवार में विवाद से बचें,जानें कुम्भ कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज चन्द्रमा मीन राशि में है तथा 06:45 pm के बाद चन्द्रमा परिवार मेष राशि में जाएंगे। प्रातःकाल के समय चन्द्रमा चित्रा नक्षत्र में रहेंगे। गुरु वृष राशि में हैं।शनि कुम्भ राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज युवा विशेषकर मेष व धनु राशि के लोग प्यार के मामले में बहुत ही संवेदनशील रह सकते हैं।

पढ़ें 29 अप्रैल 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल-

आज आपको जॉब में किसी कर्क या सिंह राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ होना चाहिए। जॉब को एक नयी दिशा देने में सफलता प्राप्त होगी। किसी जमीन या मकान को क्रय करने में ससुराल का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पीला व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

आज का दिन 06:45pm के बाद व्यवसाय में रुके कार्यों पर एकादश चन्द्रमा विजय प्राप्त करवा सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर किसी भी विवाद में ना पड़ें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सफेद व नीला रंग शुभ है। युवा प्यार के मामले में संवेदनशील रहेंगे। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल-

आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। सूर्य मेष में हैं। आज आपकी हेल्थ बहुत अच्छी रहनी चाहिए। प्रेम के मामले में भावुकता परेशान कर सकती है। हरा व नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-

06:45pm के बाद चन्द्रमा दशम है। आज मन को एकाग्र करें। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई दिनों से रुके कुछ सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। नए उमंग व उत्साह से जीवन पथ पर चलें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

5. सिंह राशिफल-

जॉब के कार्यस्थल पर बहस से दूर रहें। सम्बन्धों में दूरियों को मिटाने के लिए प्रयास करना बेहतर है।व्यवसाय में किसी नयी कार्य योजना पर अपने आपको समर्पित करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ कुम्भ है।मसूर का दान करें।

6. कन्या राशिफल-

आज में उच्चाधिकारियों से किसी रिश्ते को सुधारने में परिवार अपने मन की सुनें जल्दबाजी में मामला बिगड़ भी सकता है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। कर्क व कन्या राशि के मित्र से लाभ मिल सकता है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

7. तुला राशिफल-

गुरु खष्ठम व 06:45pm के बाद सप्तम चन्द्रमा शुभ है।आपकी राशि का स्वामी शुक्र व मित्र शनि अनुकूल है।आज चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर फाइनल डिसीजन कुम्भ की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। आप एक कल्पनाशील व्यक्ति हैं।नीला व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल-

राशि स्वामी मंगल व गुरु का गोचर व 06:45pm के बाद चन्द्रमा का मेष गोचर शुभ है। आज पंचम गुरु व मेष का सूर्य जॉब व व्यवसाय में सफलता दिलवा सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। प्यार के रिश्ते को विवाह में बदलने के सुखद संयोग बन सकते हैं। संतान को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकता है। तिल का दान करें।

Read More : फिर शर्मसार राजस्थान ! देवर के सिर पर बन्दूक रखकर महिला के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप

आज बन रहा तीन अद्भुत संयोग, शुरू कर सकते हैं शुभ काम

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत अद्भुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन अद्भुत के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 29अप्रैल शुक्रवार( Friday) का दिन है। वैशाख (vaishakh) की कृष्ण पक्ष द्वादशी 12:23 AM, Apr 28 तक है। सूर्य मेष राशि पर योग-प्रीति, करण-विष्टि और शकुनि वैशाख मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

देखिए आज का पंचांग

आज 29 अप्रैल का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 आज की तिथि तिथि-चतुर्दशी 12:57 AM, Apr 30 तक आज का नक्षत्र-रेवती 06:43 PM तक उसके बाद अश्विनी आज का करण- विष्टि और शकुनि आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष आज का योग-प्रीति आज का वार- शुक्रवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-5:59 AM सूर्यास्त-6:49 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-5:00 AM चन्द्रास्त-5:39 PM सूर्य – सूर्य मेष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign) चन्द्रमा- 06:43 PM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। दिन-शुक्रवार माह- वैशाख व्रत- मासिक शिवरात्रि

Read More : फिर शर्मसार राजस्थान ! देवर के सिर पर बन्दूक रखकर महिला के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप

आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त- 11:58 AM से 12:49 PM अमृत काल- 04:12 PM से 05:52 PM ब्रह्म मुहूर्त-04:22 AM से 05:10 AM विजय मुहूर्त-02:06 PM से 02:58 PM गोधूलि मुहूर्त-06:14 PM से 06:38 PM निशित काल-11:33 PM से 12:17 AM, Apr 30 आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग-05:40 PM से 05:59 AM (पूरे दिन) रवि पुष्य योग -नहीं है अमृतसिद्धि योग-05:24 AM से 06:43 PM त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-11:58 AM से 12:49 PM आज का अशुभ समय( Today Bad Time)

बलात्कारी को फाँसी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन

 प्रयागराज : हंडिया कोतवाली क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम से बलात्कार के मामले को लेकर हंडिया में भरी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के फाँसी को देने जा मांग किया।आपको बता दे कि हंडिया कोतवाली क्षेत्र में बारात में गयी मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया था।पीड़िता के पिता की तहरीर पर हंडिया पुलिस ने एक नामजद व 2 अज्ञात सहित कुल तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।जबकि बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही हैं और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।वही आरोपियों के फाँसी की मांग को लेकर आज वैश्य समाज के सैकड़ों लोगों ने हंडिया कस्बा में विरोध प्रदर्शन किया।

राष्ट्रपति ने दोनों अध्यादेश को दी मंजूरी

राष्ट्रपति से दोनों अध्यादेशों को मंजूरी मिलते ही अब ये कानून बना गया है. अब 12 साल तक के मासूमों से रेप के दोषियों को मौत की सजा मिलेगी.कैबिनेट ने ‘प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस’ यानी POCSO एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव किया था.

कठुआ गैंगरेप के बाद देशभर में उठी थी मांग

जम्मू के कठुआ और उत्तर प्रदेश के एटा में नाबालिग बच्चियों के साथ रेप की घटनाओं ने देश को झकझोर कर रख दिया है, जिसके बाद सरकार ने नाबालिगों से रेप करने वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करने का फैसला लिया है. अभी तक इस कानून में दोषियों के लिए मौत की सजा का प्रावधान करने का फैसला लिया है. अभी तक इस कानून में दोषियों के लिए मौत की सजा का प्रावधान नहीं था. कठुआ में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार और उसके बाद हत्या की घटना के बाद से ऐसे अपराध के लिए फांसी की सजा की मांग उठ रही थी. नाबालिगों से बलात्कार की बढ़ती घटनाओं को लेकर राहुल गांधीने भी ट्वीट करके प्रधानमंत्री का ध्यान इस ओर खींचा था.

Read More : संसद में ये नेता देख रहा था पॉर्न फिल्म, महिला सांसद ने लगाई लताड़

संसद में ये नेता देख रहा था पॉर्न फिल्म, महिला सांसद ने लगाई लताड़

नई दिल्लीः दुनियाभर की संसद से अक्सर मारपीट या धक्कामुक्की जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं लेकिन हाल ही में ब्रिटिश संसद से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक सांसद पर आरोप है कि वे संसद के अंदर पॉर्न फिल्म देख रहे थे। हालांकि संसद हो या विधान सभा लोकतंत्र के इन मंदिरों में हमारे जनप्रतिनिधियों द्वारा एडल्ट फिल्म देखा जाना अपने आप में कोई नया मामला नहीं है। इस तरह के मामले अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया में भी पाए गए हैं।

महिला सांसद भड़कीं

एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन की संसद में एक सांसद अपने मोबाइल पर एडल्‍ट मूवी देख रहे थे। जिसके बाद वहां मौजूद महिला सांसद भड़क गईं। रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद महिला सांसद ने इस मामले की शिकायत कर दी। इतना ही नहीं कई अन्य सांसदों ने भी इस मामले पर तीखा विरोध जताया है। इस मामले को लेकर एक महिला सांसद ने आरोपी सांसद को जमकर लताड़ लगाई है।

आरोपी की पहचान का खुलासा नहीं

इस मामले को लेकर जहां कई महिला सांसदों ने अपनी आवाज बुलंद की है। एक महिला सांसद ने कहा कि जब ये सब हो रहा था उस दौरान वो आरोपी सांसद के पास ही बैठी थीं। इस मामले को लेकर कंजरवेटिव पार्टी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, ऐसा काम करने वाले सांसद कौन हैं? उनकी पहचान जाहिर नहीं की गई है। इस बीच दावा किया जा रहा है कि आरोपी सांसद पहले भी ऐसी हरकत कर चुके हैं। लेकिन तब ये बात दबा दी गई थी। वहीं इसी रिपोर्ट के मुताबिक लोकतंत्र के मंदिर को शर्मसार करने वाले आरोपी टोरी सांसद हैं।आपको बता दें कि कंजरवेटिव पार्टी, टोरी पार्टी से अलग होकर 1834 में अस्तित्व में आई थी। ऐसे में ब्रिटेन में टोरी पार्टी को कंजरवेटिव पार्टी के नाम से भी जाना जाता है।

Read More : पशु अस्पताल के जर्जर भवन में फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश

मामले की जांच जारी

इस मामले में कंजरवेटिव व्हिप्‍स ऑफिस का बयान भी सामने आया है, जिनके मुताबिक, ‘द चीफ व्हिप (क्रिस हीटन हैरिस) इस मामले की जांच कर रहे हैं। इस तरह का व्‍यवहार बिल्‍कुल भी बर्दाश्‍त नहीं किया जा सकता है।’ इस मामले की रिपोर्ट आते ही आरोपी के खिलाफ कड़ा एक्‍शन लिए जाने की बात कही जा रही है।

 

पशु अस्पताल के जर्जर भवन में फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश

अमेठी : राजेश सोनी : एक बार फिर जनपद अमेठी में पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगा है।ये सवाल इस बार एक युवक की गुमशुदा होने और उसकी लाश मिलने से उठ रहा है। जनपद के एक जर्जर पड़े पशु अस्पताल के भवन में फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश मिला। ये भवन थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर जर्जर भवन में कई दिनों से लटकती रही युवक की लाश लेकिन पुलिस को भनक नही लगी है।दुर्गन्ध आने के बाद लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पिछले कई दिनों से लापता था मृत युवक अनिकेश गुप्ता,परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । परिजनों ने हत्या की आशंका जताई .

परिजनों ने किया थाने का घेराव

घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच कर युवक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। वही परिजनों की शिकायत के बाद भी अपराधियो पर कार्यवाही न होने से नाराज परिजनों ने आज शनिवार को थाने का घेराव किया और परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर परिवार वालो को ही परेशान का करने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

वही मृतक युवक के परिजन रवि गुप्ता का कहना है कि थाने से 50 मीटर दूरी पर लड़के की हत्या हुई पर अभी तक किसी प्रकार का कोई न्याय हमे नहीं मिला,हम यह न्याय मांगने आए हैं हमें न्याय चाहिए, पुलिस हमारे साथ बदसलूकी कर रही है। इसके साथ ही जिसके ऊपर आरोप है उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों का ही संरक्षण कर रही है और हम लोगों को परेशान कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय पुलिस हमें ही धमका रही है। अभी तक हमने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया और ना ही करेंगे जब तक कि आरोपियों की गिरफ्तारी ना हो जाए।

Read More : बीएचयू परिसर की दीवारों पर लिखे भड़काऊ नारे

बीएचयू परिसर की दीवारों पर लिखे भड़काऊ नारे

 वाराणसी : कुछ असामाजिक तत्व लगातार बीएचयू का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में बीएचयू परिसर में विभिन्न स्थानों पर भड़काऊ नारेबाजी की गई। ये नारे बुधवार रात लिखे गए थे। इन नारों को लेकर सुबह कैंपस में जोरदार चर्चा हुई। इन नारों के तहत भगत सिंह छात्र मोर्चा का नाम लिखा गया है।

परिसर में दीवारों पर लिखे नारों की चर्चा पूरे परिसर में जंगल की आग की तरह फैल गई, इस मामले में जैसे ही भगत सिंह छात्र मोर्चा के सभी अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई, उन्होंने पहले मौके पर जाकर तस्वीर ली. नारे लगाए और उसके बाद लंका पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में मोर्चा सदस्यों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत भी की है. भगत सिंह छात्र मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि उनके नाम पर इस तरह के भड़काऊ नारे लिखकर संगठन को बदनाम करने की साजिश रची गई है. भगत सिंह छात्र मोर्चा के पदाधिकारियों की शिकायत मिलने पर पुलिस फौरन सक्रिय हो गई और कैंपस पहुंचकर नारेबाजी को मिटाने का काम शुरू कर दिया.

जिसे मोर्चे का नाम है, उस पर कार्रवाई 

दीवारों पर लिख स्लोगन का मामले ने कैंपस में देखते ही देखते इतना तूल पकड़ लिया कि अन्य छात्रों ने इस मामले कार्रवाई करने की चेतावनी तक दे डाली है। बीएचयू के कुछ शोध छात्रों ने बताया कि सबसे पहले कल एक इफ्तार पार्टी का आयोजन पहली बार विश्वविद्यालय कैम्पस में हुआ। इसके बाद रात में कैम्पस की दीवारों पर कश्मीर बनाने की चेतावनी दी गयी है। हमारी शासन से मांग है कि जिस मोर्चे का नाम है। उसे यूएपीए के तहत आतंकी संगठन घोषित किया जाए। साथ ही जिला प्रशासन से अनुरोध है कि इन सभी लोगों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाए.

भगत सिंह छात्र मोर्चा ने दी सफाई

भगत सिंह छात्र मोर्चा ने इस संबंध में एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि हम बीएचयू के छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों व शिक्षकों से यह कहना चाहते हैं कि इस तरह के नारों से बीसीएम का कोई लेना देना नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन से हम यह मांग करते हैं कि इस मामले की जांच कर ऐसे लोगों व समाज विरोधी तत्वों पर जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की जाए।

Read More : सरकार के चुनावी वादे हुआ फेल, नहीं मिल रहा है 24 घंटे बिजली

सरकार के चुनावी वादे हुआ फेल,नहीं मिल रहा है 24 घंटे बिजली

अमेठी : राजेश सोनी : उत्तर प्रदेश सरकार के चुनावी वादे की निकल रही हैं हवा चुनाव के समय ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे तो तहसील क्षेत्र में 22 तथा जनपद मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली देने का किया था वादा पूरी तरह ध्वस्त,सरकार बनने से पहले बिजली बिल हाफ करने का जनता से किया गया था वादा बना चुनावी जुमला योजना का लाभ जनता को अभी तक नहीं मिला

लेकिन बिजली हुई आधी,18 घंटे की जगह महज 8 घंटे ही मिलती हैं सप्लाई,अमेठी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से हुई ध्वस्त,18 घंटे की जगह महज 8 से 10 घंटे ही जनता को मिल पा रही है बिजली सप्लाई बिजली कटौती का समय नहीं है निर्धारित दिन रात के बीच हो रही है अंधाधुंध कटौती जनता के ऊपर दोहरी मार एक तो बिजली अधिकाशतः रहती है गायब,दूसरी तरफ बिजली का बकाया बिल वसूलने को लेकर बिजलेंस सहित पावरहाउस की टीमें कर रही है छापेमारी.

गांव के लोगों को मिलेगी सहूलियत

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की जयंती के दिन इसकी शुरुआत कर सकते हैं. मुख्यमंत्री के द्वारा ही बिजली सप्लाई का उद्धाटन किया जाएगा. गौरतलब है कि पहली बार होगा जब पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली दी जाएगी. वर्तमान के समय में गांव में 18 घंटे ही बिजली की सप्लाई हो रही थी, वहीं तहसील इलाकों में 20-22 घंटे ही बिजली दी जा रही है. जबकि राज्य के जिला, मंडल और महानगर में पहले से ही 24 घंटे बिजली की सप्लाई होती है. सरकार का यह फैसला गांव के लोगों को सुविधा देने के लिहाज से लिया गया है.

प्रदेश के पास मांग से अधिक है बिजली

जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में बिजली की मांग से कहीं अधिक बिजली का उत्पादन हो रहा है. प्रदेश में इस समय बिजली की औसतन अधिकतम मांग 15,000 मेगावाट चल रही है. जबकि उत्पादन क्षमता 27,240 मेगावाट है. यह उपलब्धता अब तक की सबसे अधिकतम मांग 25,032 मेगावाट से भी अधिक है. इस वजह से ऊर्जा विभाग को इस योजना को हकीकत में बदलने में कोई दिक्कत नहीं होगी. राज्य सरकार उत्पादन निगम की इकाइयों की क्षमता बढ़ाने के लिए काम कर रही है.

Read More : पद्म श्री पुरस्का से बदसलूकी, अफसरों ने सड़क में फेंका पद्मश्री सर्टिफिकेट!

पद्म श्री पुरस्कार से बदसलूकी,अफसरों ने सड़क में फेंका पद्मश्री सर्टिफिकेट!

डिजिटल डेस्क : पद्म श्री पुरस्कार से बदसलूकी ओडिसी नृत्य गुरु मायाधर राउत (91) को संपदा निदेशालय ने उनके घर से बेदखल कर दिया। मायाधर को दक्षिण दिल्ली के एशियन खेलगांव में सरकारी आवास आवंटित किया गया था। मंगलवार से मायाधर सहित बाकी कलाकारों की बेदखली की कार्रवाई शुरू की गई, जिनका आवंटन 2014 में रद्द कर दिया गया था।आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 2020 में कलाकारों से घर खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था। जिसके बाद बिरजू महाराज सहित कई कलाकारों ने अदालत का रुख किया था।

2014 से नहीं बढ़ाया गया कॉन्ट्रैक्ट

संस्कृति मंत्रालय की सिफारिश पर 1970 के दशक में कलाकारों को बेहद कम किराए पर 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट बेस पर घर आवंटित किए गए थे। जिसे हर 3 साल बाद लगातार बढ़ाया जा रहा था। 2014 के बाद इसे नहीं बढ़ाया गया। इसके चलते कलाकारों पर घर खाली करने का दबाव बढ़ता जा रहा था। एशियाड खेलगांव में रहने वाले इन कलाकारों को 31 दिसंबर 2020 की समय सीमा दी गई थी। कैबिनेट कमेटी ने 27 कलाकारों से 2014 के बाद भी घरों में रहने के लिए कुल 32.09 करोड़ का किराया माफ करने का फैसला लिया और उन्हें 31 दिसंबर तक घर खाली करने का समय दिया।

बुधवार को होनी थी सुनवाई

मायाधर राउत की बेटी मधुमिता राउत ने कहा कि कलाकार 25 फरवरी को बेदखली के खिलाफ केस हार चुके हैं और उनके पास यहां एशियाई खेल गांव में घरों को खाली करने के लिए 25 अप्रैल तक का समय था। उन्होंने कहा कि कलाकारों ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक अपील दायर की थी, जिस पर बुधवार सुबह सुनवाई होनी थी।

मधुमिता का आरोप-पिता को खाना तक नहीं खाने दिया

मधुमिता ने आगे बताया कि संपदा निदेशालय को पता था कि अपील पर बुधवार को सुनवाई होनी है, इसलिए वे कर्मचारियों और पुलिस के साथ मंगलवार को जबरन सामान बाहर फेंकने आए। ये कार्रवाई दोपहर 1 बजे से हुई, जब वे अपने पिता को दोपहर का खाना खिला रही थीं। मधुमिता ने पिता को खाना खिलाने के बाद कार्रवाई की अपील की, लेकिन अधिकारियों ने इसे खारिज कर दिया।संपदा निदेशालय के एक अधिकारी के मुताबिक कलाकारों से घर खाली करवाने की कार्रवाई जारी रहेगी, क्योंकि कोर्ट ने बुधवार को कलाकारों को राहत नहीं दी है। अधिकारी ने कहा कि जिन 28 कलाकारों को मकान आवंटित किए गए थे, उनमें से 17 नोटिस मिलने के बाद चले गए थे। अगले एक हफ्ते में बाकियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, बाकी बचे कलाकारों ने 2 मई तक घर खाली करने का लिखित आश्वासन दिया है।

Read More : नगर पंचायत बैठक में सोते दिखे भाजपा एमएलसी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इन कलाकारों को भी खाली करना होगा घर

खेलगांव में रहने वाले 12 कलाकारों को भी घर खाली करने का आदेश दिया गया है, जिनमें मोहिनीअट्टम नर्तक भारती शिवाजी, कुचिपुड़ी नर्तक गुरु वी जयराम राव, ध्रुपद गायक उस्ताद एफ वसीफुद्दीन डागर, रानी सिंघल, कथक विशेषज्ञ गीतांजलि लाल, लिथोग्राफर केआर सुबन्ना, सारंगी वादक कमल साबरी, देवराज डकोजी, कमलिनी, कलाकार जतिन दास, पंडित भजन सोपोरी और गायिका रीता गांगुली का नाम शामिल है। अगर ये खुद घर खाली नहीं करते हैं तो इनका सामान भी घर से बाहर कर दिया जाएगा।

नगर पंचायत बैठक में सोते दिखे भाजपा एमएलसी,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अमेठी : राजेश सोनी : अमेठी में नगर पंचायत के हाल में आयोजित हुई बैठक, में भाजपा एमएलसी के सोते समय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पांचवी बार एमएलसी चुनाव में निर्वाचित हुए भाजपा नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने इस बार जीत के लिए सारे तंत्रों का इस्तेमाल किया। अंततः जीत मिल गई। उन्हें अमेठी से वोट कम मिले इसलिए अब वो यहां समय काफी दे रहे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वो क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों की बैठक में शामिल हुए थे और निंरतर सोते ही रहे

जानकारी के अनुसार, अमेठी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की नगर पंचायत सभागार में ब्लॉक प्रमुख मंजू मौर्य की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। संपन्न बैठक में नवनिर्वाचित एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी तथा पूर्व प्रमुख अमरेंद्र सिंह पिंटू मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए। सभी विभागों के खंड स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी दी

सोशल मीडिया पर वायरल

बैठक के बाद सभी बीडीसी सदस्यों ने अपने अपने प्रस्ताव ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ को सौंपे। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सूबे की सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर समाज के आखिरी व्यक्ति के सशक्तिकरण को समर्पित है। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के क्षेत्र मे जन आवश्यकता आधारित विकास किया जाएगा। पेयजल व्यवस्था को उन्होंने ने बीडीसी मेम्बर्स के प्रस्ताव पर एक-एक हैंड पम्प लगवाने का भी वादा किया.

Read More : युवक ने पंखे पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि पांच साल के भीतर जिले का कोई भी छोटा-बड़ा गांव पक्की सडक से वंचित नहीं रहेगा। विकास हर गांव, गली, चौराहे तक पहुंचेगा। सभी निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराए जाएंगे। बैठक का संचालन बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह ने किया। बैठक को पूर्व प्रमुख अमरेंद्र सिंह पिंटू, घनश्याम चौरसिया ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत कुल 115 पंचायत प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए

युवक ने पंखे पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

हरिमोहन चोडॉवत-झालावाड़ : झालावाड़ शहर के गागरोंन रोड पर एक युवक ने अपने ही घर में पंखे पर फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली । मृतक भवानी शंकर गुर्जर अविवाहित था। परिजन कल विवाह समारोह में कहीं बाहर गए हुए थे, और आज जब लौटे तो घर में भवानी शंकर फंदे से लटका मिला।परिजनो की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस द्वारा परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

मृतक के छोटे भाई देवेंद्र ने बताया कि उसके पिता पुलिस विभाग में थे, जिनका देहांत हो गया और माता आयुर्वेदिक चिकित्सालय में नौकरी करती है। उसका बड़ा भाई मृतक भवानी शंकर कोटा में पढ़ाई करता था तथा पढ़ाई पूरी होने के बाद कोटा में ही कैफे डालने की तैयारी कर रहा था। वह अपनी मां के साथ किसी समारोह में गया हुआ था। आज घर पहुंचे तो भवानीशंकर पंखे से फंदे से लटका मिला। घर में कोई लड़ाई झगड़ा भी नहीं हुआ था, और परिवार में कोई आर्थिक परेशानी भी नहीं है। ऐसे में सुसाइड के कारणों का भी फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। कोतवाली पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है,जिसे पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। उधर कोतवाली पुलिस भी मामले की तफ्तीश कर रही है।

लड़की के घरवाले परेशान कर रहे थे

महिला मधुबाला ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसके बेटे दीपक का पिछले कई दिनों से लड़की के घरवाले पीछा कर रहे थे। उसे डरा-धमकाकर परेशान कर रहे थे तथा जातिसूचक अपशब्द कहते हुए मारने की धमकी दे रहे थे। जिससे दीपक काफी परेशान और घबराया हुआ था। इसी के चलते गुरुवार को दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मशीन के नीचे दबकर दुकानदार की मौत, बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए शव

वहीं एक अन्य मामले में शहर के एनईबी थाना इलाके के दिवाकरी में शुक्रवार शाम को टैम्पो से नीचे उतारते समय लकड़ी काटने की मशीन के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही सामान्य अस्पताल से स्ट्रेचर पर रखकर शव को बिजलीघर चौराहे तक ले गए।

Read more : फिर शर्मसार राजस्थान ! देवर के सिर पर बन्दूक रखकर महिला के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप

शर्मसार राजस्थान! देवर के सिर पर बन्दूक रखकर महिला के साथ हुआ गैंगरेप

भरतपुर : राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सूबे के भरतपुर जिले का है, एक दिल दहलाने वाली वारदात को कुछ लोगों ने अंजाम दिया। यहां एक देवर के सामने ही उसकी भाभी के साथ छह लोगों ने बन्दूक की नोक पर गैंगरेप किया। बदमाशों ने देवर के सिर पर बन्दूक रखकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।
मामला भरतपुर के पहाड़ी थाना इलाके का है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ गांव के ही कुछ लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पति ने शिकायत में लिखा है कि बीते 26 अप्रैल को रात में करीब 9 बजे मेरा छोटा भाई अपनी भाभी को पीहर से घर लेकर आ रहा था। रास्ते में उनको कुछ बदमाशों ने पकड़ लिया और पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कैसे हुई वारदात घटित

दरअसल शिकायतकर्ता का छोटा भाई अपनी भाभी को लेने उसके पीहर गया था और बाइक से लेकर घर लौट रहा था। तभी घाटमीका के जंगल में गांव के छह लोगों ने उनको पकड़ लिया। महिला के देवर ने बदमाशों को काफी रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और उसके सिर पर बंदूक रखकर वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए। घटना के बाद देवर अपनी भाभी को लेकर अपने घर पहुंचा और अपने भाई को सारी घटना के बारे में बताया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(chief minister ) ने  यशोदा वर्मा को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज यहां विधानसभा के नवीन समिति कक्ष में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक  यशोदा वर्मा को छत्तीसगढ़ी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने  यशोदा वर्मा को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Read More : मायावती ने खोला सपा से मुसलमानों की नाराजगी का राज

मायावती ने खोला सपा से मुसलमानों की नाराजगी का राज

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती की गुरुवार यानी आज प्रेस कॉफ्रेंस कर समाजवादी पार्टी और बीजेपी का जमकर घेराव किया. इस दौरान उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के राष्ट्रपति बनने को लेकर दिए गए बयान का जवाब देेते हुए कहा कि वह विदेश भागने की तैयारी कर चुके हैं. पूर्व सीएम ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बीजेपी की वापसी के लिए सपा जिम्मेदार है.

विदेश भागने की तैयारी में हैं अखिलेश यादव- मायावती

उन्होंने कहा कि सपा और बीजेपी वाले यह सपना देखना छोड़ दें कि, मैं राष्ट्रपति बनने की इच्छा रखती हूं. मायावती ने कहा कि वह प्रदेश की सीएम और पीएम बनने का सपना देखती हैं. जोकि बसपा के वोटर्स एक बार फिर पार्टी से जुड़ जाएं तो संभव है. उन्होंने कहा कि, सपा के लोग यह अफवाह फैला रहे हैं, ताकि उनका रास्ता साफ हो जाए. उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव को पता है कि सत्ता में नहीं आ सकते हैं. अब वे विदेश भागने की फिराक में हैं. जहां के लिए पहले से ही काफी बंदोबस्त कर लिया है. यह भी उनके बारे में प्रदेश में आम चर्चा है.

प्रदेश में बीजेपी की वापसी के लिए सपा जिम्मेदार

मायावती ने कहा कि, इस बार उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में BSP को सत्ता में आने से रोकने के लिए सपा और बीजेपी ने मिलकर इस चुनाव को पूरी तरह से हिंदू-मुस्लिम रंग दिया है, जिसके कारण बीजेपी फिर से सत्ता में आई है और इसके लिए समाजवादी पार्टी ही जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सत्ता में वापसी के कारण मुस्लिम और कमजोर वर्ग पर जो जुल्म हो रहा है, उसके लिए सपा मुखिया ही जिम्मेदार हैं.

Read More : यूपी में धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतरने से महाराष्ट्र की सियासत में आया तूफान

प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में मायावती ने कहा कि, उन्होंने एक पत्र लेकर अपने राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और विधायक उमाशंकर सिंह को सीएम योगी आदित्यनाथ के पास भेजा है, ताकि बसपा के शासन काल में बने स्मारकों की बदहाली को दूर किया जा सके.

यूपी में धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतरने से महाराष्ट्र की सियासत में आया तूफान

लखनऊ : पूरे देश में इस समय धार्मिक धर्मस्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरमाई हुई है. वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने का आदेश दिया है, जिसका अब असर भी देखने को मिलने लगा है. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की सख्ती के बाद धार्मिक स्थलों पर लगे कुल 10923 अवैध लाउडस्पीकर हटवाए गए. इसके अलावा 35 हजार से अधिक धर्मस्थलों लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई. इसी बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए लिखा कि “धार्मिक स्थलों, खासकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए मैं योगी सरकार को तहे दिल से बधाई देता हूं और उनका आभारी हूं.” उन्होंने उद्धव पर तंज कसते हुए आगे लिखा कि दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में योगी नहीं भोगी है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर लगे करीब 11 हजार अवैध लाउडस्पीकर उतारे गए हैं.

सीएम योगी ने निर्देश दिया

सीएम योगी ने निर्देश दिया कि लाउडस्पीकर के प्रयोग के लिए जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उनका कड़ाई से अनुपालन कराया जाए. बता दें कि राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को तीन मई तक राज्य में धार्मिक स्थलों, खासकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया है, जिससे राज्य में इस मुद्दे पर राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है. उनकी मांग को मानने से इनकार करते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने गेंद को केंद्र के पाले में डाल दिया है और कहा कि चूंकि लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर निर्देश उच्चतम न्यायालय से आया है, इसलिए केंद्र सरकार को इसके लिए दिशानिर्देश बनाने चाहिए.

Read More : संगम नगरी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

संगम नगरी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज: प्रयागराज के संगम शहर में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को एक बार फिर नैनी थाना क्षेत्र के गंगोत्री नगर फ्लाईओवर के नीचे बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. प्रयागराज संगम में मल्हारा रेलवे क्रॉसिंग पर दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक घटना से नैनी क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची नैनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक युवक की पहचान (40) वर्षीय ब्रजेश सिंह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि युवक के सिर में गोली लगी है. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया

उधर, नवाबगंज क्षेत्र के रामपुर गांव के 30 वर्षीय नीरज मिश्रा के रेलवे ट्रैक पर आज सुबह परिजन आक्रोशित होकर शव के पास धरने पर बैठ गये. हत्या का आरोप लगाते हुए एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर जोर दिया। सीओ सोरांव कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच रहे हैं और परिजनों से बात कर रहे हैं. नीरज के पिता शिवमूरत मिश्रा का निधन हो गया है। घटना अभी भी रहस्य बनी हुई है। वहीं परिजनों का आरोप है कि नीरज की हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Read More : हर हफ्ते म‍िलेगी 3 दिन की छुट्टी, सरकार ने बताया कब…

एसएसपी अजय कुमार के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक की दीपू शर्मा नाम के शख्स से पुरानी रंजिश थी और पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था. एसएसपी ने कहा है कि मामले में परिजनों से शिकायत मिलने पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. साक्ष्य के आधार पर नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

हर हफ्ते म‍िलेगी तीन दिन की छुट्टी, सरकार ने बताया कब…

नई दिल्लीः अगर आप भी नौकरीपेशा हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। जी हां, देश में जल्‍द ही चार लेबर कोड (श्रम संहिता) की योजना लागू होने वाली है। इसके बाद आपको हर हफ्ते तीन वीक ऑफ म‍िलने शुरू हो जाएंगे। केंद्र सरकार की तरफ से बताया गया क‍ि 90 प्रत‍िशत राज्यों ने लेबर कोड के नियमों का मसौदा तैयार कर लिया है और इन्हें जल्द लागू कर द‍िया जाएगा।

केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस बारे में जानकारी दी। यादव ने उम्मीद जताई कि चार श्रम संहिताओं को जल्द लागू क‍िया जाएग। नया वेज कोड लागू होने के बाद तीन सैलरी, ऑफिस टाइमिंग से लेकर पीएफ रिटायरमेंट तक के नियमों में बदलाव हो जाएगा। उन्‍होंने कहा, नया कानून श्रम क्षेत्र में काम करने के बदलते तरीकों और न्यूनतम वेतन की आवश्यकता को समायोजित करने के लिए है।

असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ कामगार

केंद्र सरकार की तरफ से श्रम कानून की चारों संहिताओं के लिए नियमों का मसौदा पहले ही जारी क‍िया जा चुका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार देश में पूरे कार्यबल को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए काम कर रही है। इसीलिए ई-श्रम पोर्टल या असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस बनाया जा रहा है। सरकार के अनुमान के मुताबिक, देश में असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ कामगार हैं। आपको बताते हैं नए वेज कोड के लागू होने से क्‍या-क्‍या बदलने वाला है?

वर्क‍िंग ऑवर

नए वेज कोड में कामकाज के अध‍िकतम घंटों को बढ़ाकर 12 घंटे करने का प्रस्ताव है। इसे हफ्ते के ह‍िसाब से 4-3 के अनुपात में बांटा गया है। यानी 4 दिन ऑफिस, 3 दिन वीक ऑफ। कर्मचारी को हर 5 घंटे के बाद 30 म‍िनट का ब्रेक देने का प्रस्ताव है।

30 मिनट ज्यादा काम करने पर ओवरटाइम

न्‍यू वेज कोड में 15 से 30 मिनट के अतिरिक्त काम को 30 मिनट गिनकर ओवरटाइम में शामिल करने का प्रस्‍ताव है।फ‍िलहाल के न‍ियम में तीन 30 मिनट से कम समय को ओवरटाइम नहीं माना गया है।

बदल जाएगा सैलरी स्ट्रक्चर

नए वेज कोड एक्ट के मुताबिक, किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी कंपनी की लागत के 50 प्रत‍िशत से कम नहीं हो सकती है। वेज कोड लागू होने के बाद कर्मचारियों की टेक होम सैलरी घट जाएगी।

Read More :संगम नगरी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

र‍िटायरमेंट पर म‍िलेगी ज्‍यादा रकम

पीएफ बढ़ने के साथ ग्रेच्‍युटी में भी योगदान बढ़ जाएगा। यानी टेक होम सैलरी का घटने का फायदा पीएफ और रिटायरमेंट पर म‍िलेग। सैलरी और बोनस से जुड़े नियम बदलेंगे।

इफ्तार व भड़काऊ नारों से बीएचयू का माहौल गरमा,  कैंपस में तैनात फोर्स

बनारस : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में कुलपति के इफ्तार पार्टी में शामिल होने और परिसर में दीवारों पर भड़काऊ नारे लिखे जाने से माहौल गर्म हो गया है. एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने कल कुलपति के आवास के बाहर पुतला फूंककर इफ्तार पार्टी का विरोध किया था. आज शाम 6 बजे वीसी लॉज के सामने हनुमान चालीसा के पाठ की घोषणा की गई है.उधर, बीएचयू की दीवारों पर कथित रूप से भगत सिंह छात्र मोर्चा द्वारा लिखे गए भड़काऊ नारे को लेकर गुरुवार को छात्रों के बीच टकराव की संभावना बनी हुई है. प्रशासन ने परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल तैनात किया है।

गौरतलब है कि कल काशी हिंदू विश्वविद्यालय के महिला कॉलेज में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था. इसमें बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन समेत कई अधिकारियों ने भाग लिया. इस पार्टी की तस्वीरें और जानकारी जैसे ही छात्रों के पास आई, उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया.

छात्रों ने कुलपति आवास के बाहर पुतला फूंका। छात्रों ने यहां तक ​​कह दिया कि अगर कुलपति इफ्तार पार्टी में शामिल होना चाहते हैं या आयोजित करना चाहते हैं, तो जामिया या अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जाएं। एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने कुलपति पर हिंदू विरोधी होने और परिसर में एक नई परंपरा शुरू करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. छात्रों ने कहा कि इससे पहले कैंपस में कभी भी इफ्तार पार्टियों का आयोजन नहीं किया जाता था.

भगत सिंह मोर्चा ने भड़काऊ नारे लिखने से किया इनकार

उधर, भगत सिंह मोर्चा ने बीएचयू की दीवारों पर लिखे भड़काऊ नारों से किसी तरह का संबंध होने से इनकार किया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कौन बीएचयू का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है? उल्लेखनीय है कि बीएचयू परिसर में विभिन्न स्थानों पर भड़काऊ नारे लिखे गए हैं. ये नारे कल रात लिखे गए थे। इन नारों को लेकर सुबह कैंपस में जोरदार चर्चा हुई। इन नारों के सामने आने के बाद बीएचयू से जुड़े लोगों का कहना है कि कई महीनों से अवांछित तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की कई कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन बीएचयू के खुफिया विभाग को इसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है. न ही बीएचयू प्रशासन इस संबंध में कोई कड़ा रुख अपना रहा है।

Read More : बेजुबान पक्षियों की सेवा हेतु आगे आना युथ कल्ब बूंदी की सराहनीय पहल

लंका थाने पहुंचकर छात्रों ने की शिकायत

बीएचयू परिसर में दीवारों पर लिखे नारों की चर्चा पूरे परिसर में जंगल की आग की तरह फैल गई। दर्ज किया गया। इस मामले में मोर्चा सदस्यों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत भी की है. भगत सिंह छात्र मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि वे ब्राह्मणवाद का विरोध तो करते हैं, लेकिन ब्राह्मणों से उनका कोई विरोध नहीं है. उनके नाम पर इस तरह के भड़काऊ नारे लिखकर संगठन को बदनाम करने की साजिश रची गई है. भगत सिंह छात्र मोर्चा के पदाधिकारियों की शिकायत मिलने पर पुलिस फौरन सक्रिय हो गई और कैंपस पहुंचकर नारेबाजी को मिटाने का काम शुरू कर दिया.

बेजुबान पक्षियों की सेवा हेतु आगे आना युथ कल्ब बूंदी की सराहनीय पहल

बून्दी: फ़रीद खान : बून्दी में आज युथ क्लब बुंदी द्वारा परिंदो के लिये-परिण्डा अभियान की शुरुवात करी गयी शहर के नवल सागर पार्क क्षेत्र मे पुलिस उपअधिक्षक हेंमत नोगिया व भाजपा नेता रुपेश शर्मा, माहेश्वरी पंचायत अध्यक्ष भगवान बिडला,वरिष्ठ समाजसेवी महेश पाटोदि,भाजयुमो के ओम धगाल,कुंजबिहारी बिल्या,सुनिल हाडोती,पार्षद संदीप देवगन, समाजसेवी प्रदिप हरसोरा,कवि पियुष पाचक सहित कई गणमान्य लोगो द्वारा परिण्डा अभियान के पोस्टर का विमोचन करने पश्चात उचित छायादार स्थानो पर परिण्डो को लगाया गया.

युथ क्लब अध्यक्ष प्रभात जैन ने बताया की कल्ब के नीरज कुश्वाह,अमित गोत्तम,कविश यादव,कृष्णा पटवा व राधव यादव द्वारा एक दिन पुर्व परिंडे बाधँने हेतु उचित छायादार जगह का चयन किया गया था. कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर क्लब संरक्षक गुंजन शर्मा व सदस्य रवि राठोर ने बताया की जुन के अंतिम सप्ताह तक विभिन्न स्थानों व क्षेत्रो मे परिडें बाधँकर स्थानीय क्लब के सदस्यो को नियमित रुप से परिडें की सफाई व जलभरने हेतु जिम्मेदारी दि जायेंगी युथ क्लब के मोनिल सोनी ने बताया की.

आमजन को युथ क्लब की ओर से निशुल्क:परिेंडे उपलब्ध करवाये जायेंगे परिंडे अभियान के शुभारंभ अवसर पर युथ कल्ब से जुडे पियुष शर्मा,पंकज गुर्जर,विकास सनाढ्य,दिपक गुंजल,सोनु सेनी,जय झाँकल,नितेश तेजस्वी,शुभम मंत्री,टोनी कुमावत(राज रेडियोज),राहुल सैलानिया,मनीष गुर्जर,युवराज सिंह,आयुष शर्मा,हर्षित जैन,आयर्न माहेश्वरी,आशीष शर्मा सहित कई युवा मोजुंद रहे.

हर साल पानी और खाने की करते हैं व्यवस्था

नोएडा के एक छोटे से गांव हैवतपुर में रहने वाले सागर गोस्वामी समाजसेवी हैं वो एक यूथ फ़ॉर सेवा नाम के एनजीओ के साथ जुड़े हैं, उन्हें पशु पक्षियों से काफी प्रेम है. वो पिछले कई साल से गर्मियों में पशु पक्षियों के लिए खाना पानी की व्यवस्था करते हैं वो बताते हैं, नोएडा में वातावरण में काफी बदलाव आया है. जल श्रोत कम हुए हैं ऐसे में कई बेजुबान भूखे प्यासे मर गए इसलिए हम उनके लिए पूरे नोएडा में पानी और खाना रख आते हैं. ये हम नियमित करते हैं. इसमें हमारे कई साथी साथ काम करते हैं.

Read More : लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने महिला कांस्टेबल की हुई मौत