Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 110

महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अयोध्या : गुलशन सिद्दीकी:-क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा अयोध्या के गुप्तारघाट स्थित पार्क में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कल माननीय मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा होगा ये कार्यक्रम क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेगे जिसमे क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद होंगे।

वही क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि कल का दिन अयोध्या वासियो के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन होगा क्युकी महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मूर्ति के अनवारण का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। ये कार्यक्रम अयोध्यावासियों के लिए गौरव और सम्मान की बात है।कि जैसे प्रभु श्री राम का मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है।उसी तरह श्री राम जी के वंशज सिसोदिया वंश के राष्ट्रीय गौरव महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा होगा।

सीएम योगी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का किया अनावरण, कही ये बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में गुप्तार घाट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया. महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण के बाद CM योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि भारत के अंदर जब भी शौर्य और पराक्रम की बात आती है तो मध्यकाल में महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरू गोविंद सिंह जी महाराज का नाम हर जुबान पर आ जाता है. इन महापुरुषों ने देश के लिए जीवन जिया था.

सीएम योगी ने कहा आज श्री अयोध्या जी में गुप्तार घाट पर महा योद्धा महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा के अनावरण का सौभाग्य प्राप्त हुआ. भगवान श्री राम के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए देश व धर्म के प्रति त्याग व बलिदान की परंपरा को आगे बढ़ाने हेतु यह प्रतिमा सतत प्रेरित करती रहेगी. महाराणा प्रताप ने अभावों की चिंता किए बिना विपरीत परिस्थितियों में रहते हुए भी अकबर के विशाल साम्राज्य को चुनौती दी थी. उन्होंने मेवाड़ के सभी गढ़ व किलों को मुगलों से वापस लेकर भारत के शौर्य और पराक्रम का लोहा दुनिया के सामने मनवाया था.

Read More : आखिर ऐसा क्या हुआ कि 40 दिन बाद निकाला गया कब्रिस्तान में दफन शव

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 40 दिन बाद निकाला गया कब्रिस्तान में दफन शव

 बहराइच  : अशोक सोनी : 40 दिन पूर्व 25 मार्च को कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अलहियापुर निवासी शरीफ उर्फ मैनुद्दीन पुत्र इस्माइल(25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी ।पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई।

डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार जरवल विजय कुमार शुक्ला की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज श्रीधर पाठक भारी पुलिस फोर्स के साथ मृतक युवक के गांव पहुंचे।मजिस्ट्रेट विजय कुमार शुक्ला की मौजूदगी में वीडियो ग्राफी करवाकर शव को कब्र से बाहर निकाला गया ।नायब तहसीलदार जरवल विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि डीएम और एसपी के निर्देश पर शव को कब्र से निकाला गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दफ़नाना सरल और किफ़ायती

घाट पर मौजूद एक अन्य स्थानी निवासी ने कहा की शव अंतत: गंगा नदी मई जायँगे,गर्मियों में ,गंगा की चौड़ाई काम हो जाती हैं.जब जल स्तर बढ़ेगा।तो शरीर गंगा के प्रवाह में समां जायेगा और मान्यताओ के अनुसार इसके प्रप्त करने में मदद मिलती है. शवों को रेत मई दफनाना का आग्रह कर रहे है.इसलिए,कई जिलों से लोग पारंपरिक रीती-रिवाज़ो को छोड़ कर शवों को दफ़नाने के लिए आते हैं.

घाट पर जल्द बनेगा इलेक्ट्रिक शमशान

इस बीच प्रियगराज नगर आयुक्त रवि रंजन ने कहा की घाट पर शुर्धी ही विद्युद शवदा ग्रह बनाया जायेगा।हम लोग से वह शव नहीं दफ़नाने का आग्रह कर रहे है। वह एक इलेक्ट्रिक शमशान बनाया जाना है,जिसके लिए संबंधित विभाग से अनुमति मिल गयी है. काम जल्द ही पूरा हो जायेगा।

Read More : अमेठी पुलिस ने महिला समेत तीन शातिर कछुआ तस्करो को किया गिरफ्तार

अमेठी पुलिस ने महिला समेत तीन शातिर कछुआ तस्करो को किया गिरफ्तार

अमेठी  : राजेश सोनी : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी के पर्यवेक्षण मे अपराध पर अकुश लगाने के क्रम को लेकर चल रहे हैं। अभियान मे सीओ तिलोई अजय कुमार के कुशल नेत्तवृ मे आज जायस पुलिस व एसओजी सयुक्त टीम को मिली बडी सफलता मिलि। अपराध पर नियंत्रण रखने के लिये चल रहे अभियान के तहत अबैध प्रतिबन्धित कछुऐ का खाल व तमंचा किया बरामद तीनो आरेपियों कही भागने के फिराक मे कासिमपुर हाल्ट पर कर रहे हैं।

प्लॉनिग शत्रुहन कजड पुत्र बाबूलाल आशोक कजड बाबूलाल व पन्नी पत्नी अमर सिह निवासी गांधी नगर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी के पास से 8 किलो 5 सौ ग्रा 0 प्रतिबन्धित प्राजत की कछुऐ की खाल जिसकी कीमत लगभग दो लाख आकी गई है। आरोपी शत्रोहन के तलासी के दौरान एक अबैध तमंता व जिन्दा कारतूस भी बरामद किया स्थानीय पुलिस सम्बन्धित धाराओ मे मुकदमा पजिकृत करते हुये कार्यवाही मे जुटी वही पर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिह एसओजी प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा बलवन्त सिह त्रिवणी सिह, अकित, नारेन्द्र मिश्रा जितेन्द्र महिला का0 माण्जवी सिह जायस आन्नद कुमार वर्मा आदि एसओजी व पुलिस टीम के अहम प्रयास से बडी सफलता मिली अमेठी पुलिस को मिली।

1 मार्च को की थी झपटमारी

जानकारी के अनुसार बड़गांव के पास 1 मार्च को एक युवक अपनी बहन के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था. रास्ते में तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और हथियार दिखा कर सोने के गहने लूट लिए. जब पीड़ित युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और फरार हो गए. वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे.

मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए बदमाश

मुखबिर ने पुलिस और एसओजी को सूचना दी कि पिछले दिनों बहन-भाई के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश फिर से किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी टीम ने तीनों आरोपियों को मोटरसाइकिल, दो तमंचों और चार जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने उनकी निशानदेही पर भाई-बहन से लूटे गए गहने भी बरामद कर लिए.

Read More: घाटमपुर में मदरसा इस्लामिया पर गरजा बुलडोजर

घाटमपुर में मदरसा इस्लामिया पर गरजा बुलडोजर

कानपुर: यूपी के कानपुर में घाटमपुर का इस्लामिया मदरसा सरकारी जमीन पर बनाया गया था। जिस पर बुधवार को एसडीएम अनूप चौधरी ने भारी बल प्रयोग से बुलडोजर चालू करवाया। इस दौरान मदरसे के प्राचार्य ने कहा कि यह जमीन हमारी निजी है, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक भी दलील नहीं मानी.दरअसल, कानपुर में सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे भू-माफिया विरोधी अभियान के तहत बुधवार दोपहर उप समाहर्ता घाटमपुर आयुष चौधरी, पुलिस अधिकारी सुशील कुमार दुबे, प्रभारी निरीक्षक घाटमपुर एसके सिंह सहित भारी पुलिस बल बल ने गजनेर रोड स्थित मदरसा इस्लामिया की कक्षाओं का आयोजन किया। लेकिन बुलडोजर चालू कर दिया गया।

तोड़फोड़ अभियान के चलते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी लोगों को मदरसे के बाहर कर दिया और मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को भी मदरसे से दूर रहने की हिदायत दी. सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रधानाध्यापक इंतेजार अहमद ने बिना सूचना दिए तोड़फोड़ की कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध किया।
हालांकि तब तक अतिक्रमण पर बुलडोजर चल चुका था।

Read more:8 साल से नहीं बनाए संबंध और कितना इंतजार करे बीजद नेता अनुभव मोहंती?

पुलिसकर्मियों से भी काफी नोकझोंक हुई जानिए 

इस दौरान मदरसे के लोगों की पुलिसकर्मियों से भी काफी नोकझोंक हुई. इंतेजार अहमद का आरोप है कि जिस जगह पर एंटी लैंड माफिया स्क्वॉड ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की है, वह मेरी निजी जमीन है. उसने अपने सामने फिर से नापने की मांग की।घाटमपुर के एसडीएम आयुष चौधरी ने तालाब की फिर से पैमाइश कराने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद शेष कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. प्रधानाचार्य इंतेजार अहमद ने आरोप लगाया कि भू-माफिया विरोधी कार्रवाई की आड़ में जानबूझकर मदरसे को नुकसान पहुंचाया गया.

Read More :  बस की टक्कर से वृद्ध की मौत ,राशन लेकर आते समय हुई दुर्घटना

 बस की टक्कर से वृद्ध की मौत ,राशन लेकर आते समय हुई दुर्घटना

झालावाड़- हरिमोहन चोडॉवत :बस की टक्कर से वृद्ध की मौत ,राशन लेकर आते समय हुई दुर्घटनाअसनावर थाना क्षेत्र के तीनधार चोराहे के समीप नेशनल हाइवे 52 पर 55 वर्षीय हरीपुरा निवासी बुजुर्ग की उचित मूल्य की दुकान से मासिक राशन लाते समय रोडवेज बस की टक्कर से मृत्यु हो गयीथानाधिकारी हरवंत सिंह रंधावा ने बताया कि हरीपुरा गांव निवासी श्रीराम पुत्र रतनलाल जाती मीणा तीनधार से उचित मूल्य की दुकान से मासिक राशन ले कर गांव लौट रहा था।

इस दौरान नेशनल हाइवे 52 पर झालवाड़ की ओर से आ रही रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए झालवाड़ अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल बुजुर्ग को कोटा रेफर किया गया । इस दौरान रास्ते मे बुजुर्ग की मृत्यु हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए वापस झालवाड़ लाया जा रहा है। मामले को लेकर अनुसंधान जारी है।

मजदूरों को लेकर मधेपुरा से पंजाब जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 4 लोगों की मौत, 29 घायल

बिहार के मधेपुरा से पंजाब जा रही मजदूरों से भरी बस उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar) में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे (Accident) में चार मजदूरों की मौत हो गयी है जबकि 29 लोग घायल हुए हैं जिसमें से आठ की हालत गंभीर है. सभी घायलों को कुशीनगर के अस्पताल और गोरखपुर मेडिकल कालेज (Gorakhpur Medical College) में भर्ती करवाया गया है. बस में कुल 83 लोग सवार थे जिसमें सत्तर लोग अकेले मधेपुरा (Madhepura) जिले के बराही के मुसहरी के रहने वाले थे. मृतकों के नाम ह्रदय सदा (50 वर्ष), सुशील सदा (35 वर्ष), पूरण सदा (22 वर्ष) और संदीप सदा (35 वर्ष) है.

मिली जानकारी के मुताबिक मधेपुरा और सिंघेश्वर प्रखंड के आस-पास के इलाके से डेढ़ सौ से अधिक मजदूर सोमवार को सिंहेश्वर पेट्रोल पंप से पंजाब जाने वाली दो बसों पर सवार हुए थे. बस यहां से लगभग शाम चार-पांच करीब खुली थी. इनमें से एक बस की कुशीनगर से 20 किलोमीटर पहले नेशनल हाइवे 27 पर सामने से आती बालू लदे ट्रक से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बस के परखच्चे उड़ गए जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए.

Read More : दर्द से तड़प रहे मासूम को लेकर दर-दर भटकती रही मां, न डॉक्टर और न ही मिला स्ट्रेचर

दर्द से तड़प रहे मासूम को दर-दर भटकती रही मां,न डॉक्टर न मिला स्ट्रेचर

कानपुर : यूपी सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भले ही नायक फिल्म के अनिल कपूर बनकर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों डॉक्टर न मिला स्ट्रेचर का औचक निरीक्षण कर उनमें सुधारने लाने का प्रयत्न कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ विभाग है कि सुधरने का नाम नहीं ले रहा. ताजा मामला कानपुर के उर्सला सरकारी अस्पताल का है, जहां एक मां अपने घायल बेटे को गोद में लेकर दर-दर भटकती रही, लेकिन बेबस महिला को न डॉक्टर मिला, न दवाई मिली और न ही स्ट्रेचर मिली.

एक वार्ड से दूसरे वार्ड के चक्कर काटती रही महिला

यह आलम किसी एक अस्पताल का नहीं है, बल्कि रोजाना किसी न किसी सरकारी अस्पताल में ऐसी घटना देखने को मिल जाती है. उर्सला अस्पताल में अपने बेटे का इलाज कराने आई एक मां बच्चे को गोद में लेकर एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक डॉक्टरों को दिखाने के लिए चक्कर काटती रही, लेकिन न तो उस महिला को डॉक्टर मिला और नाही स्ट्रेचर. यही हकीकत है शहर के सरकारी अस्पतालों की.

इलाज की जगह हैलट अस्पताल में जाने की दी सलाह

दरअसल, गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे एक महिला अपने 6 साल के बच्चे, जिसके ऊपर अलमारी गिर गई थी उसे इलाज के लिए उर्सला अस्पताल लेकर पहुंची. पहले तो वो स्ट्रेचर या व्हील-चेयर खोजती रही, लेकिन जब दर्द से बच्चा बेहोश हो गया तो वो उसे अपनी गोद में लेकर इमरजेंसी की तरफ भागी, लेकिन इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने उसे ओपीडी में जाने को कहा. जब वो महिला ओपीडी पहुंची तो वहां से यह कह कर हैलट जाने की सलाह दी कि यहां पर उसके बच्चे का इलाज ठीक से नहीं हो पाएगा, क्योंकि यहां डॉक्टर अच्छे नहीं है.

अलमारी गिरने से बच्चा हुआ घायल

मौके पर मौजूद डॉक्टर और अस्पताल का अन्य स्टाफ का दिल नहीं पसीजा और वहां से महिला को ऐसे ही बिना स्ट्रेचर या व्हीलचेयर के ही जाने दिया. घायल बच्चे के ऊपर अलमारी गिर गई थी, जिससे उसके शरीर में कई जगह से हड्डियां टूट गई थी, जिसकी वजह से वो दर्द सहन नहीं कर पाया और बेहोश हो गया. उसके बाद भी धरती के भगवान का दिल नहीं पसीजा और उसे फर्स्ट ऐड तक नही दिया. बच्चा न तो बैठ पा रहा था और न ही चल पा रहा था.

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर साधा निशाना

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ‘यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल! कानपुर के उर्सला अस्पताल में स्ट्रेचर की तलाश में बेटे को गोद में लेकर भटकती बेबस मां का रोता हुआ वीडियो विचलित करता है. अस्पतालों में ना तो डॉक्टर हैं ,ना दवाई और ना ही स्ट्रेचर. प्रदेश में ध्वस्त स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ज़िम्मेदार हैं मुख्यमंत्री.

Read More:सिर धड़ से अलग, अधजली लाशें, इलाके में सनसनी

बस स्टॉप की बदहाली देख भड़के सुरेश खन्ना,कहा-एक घंटे के अंदर चाहिए सफाई

लखनऊ : योगी सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री बस स्टॉप की बदहाली देख भड़के सुरेश कुमार खन्ना, राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज दानिश आजाद अंसारी, राज्यमंत्री जल शक्ति विभाग दिनेश खटिक आज रायबरेली जिले में चल रहे विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। सबसे पहले मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर पालिका के वार्ड नंबर-8 का निरीक्षण किया। साथ ही प्रभु टाउन में मिल रही शिकायतों का लिया जायजा लेने पहुंचे।

यहां से सीधा वह बस स्टॉप पहुंचे। बस स्टॉप के जर्जर हालत देख नाराजगी जताई। कहा कि, एक घंटे के अंदर साफ-सफाई होनी चाहिए। जाने से पहले आऊंगा और देखूंगा अगर यह मलबा लगा मिला तो अच्छा नहीं होगा। उन्होंने डीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यहां से वह जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे।

बता दें, बुधवार रात करीब 7 बजे तीनों मंत्री एक साथ जिले में पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद PWD गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। सरकार की नुमाइंदगी कर रहे तीनों मंत्रियों का समूह साफ-सफाई के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं तक की जानकारी ले रहा है। गांव में चौपाल लगाकर विकास योजनाओं का लाभ किस तरह लाभार्थियों तक पहुंच रहा है, उसके बारे में जानेगा।

जिला अस्पताल का निरीक्षण

आज मंत्रियों का समूह कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में सुबह साढ़े 7 बजे नगर पालिका के वार्ड नंबर-8 कप्तान का पुरवा में साफ-सफाई का निरीक्षण करेगा साढ़े 8 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण किये । 9 बजे बेलाखारा में वृहद गौशाला का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय बेलाखारा में चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से बात करेंगे। इसके बाद कान्हा गौशाला त्रिपुला का निरीक्षण किया ।

Read More : आरआरएसआईएमटी का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारंभ

11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बचत भवन में किया । इसके बाद सवा 3 बजे साधन सहकारी समिति कोरिहर विकासखंड सतांव का निरीक्षण किया । इसके बाद सांय 5 बजे उन्नाव के लिए रवाना होंगे। मंत्रियों के दौरे को लेकर तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। गांव को सजाने के लिए पूरे दिन पंचायत राज विभाग जुटा रहा। इसके साथ ही वार्ड को भी सजाया गया है। जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई। कोई कमी न रह जाए, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

आरआरएसआईएमटी का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारंभ

अमेठी: राजेश सोनी:  जनपद के मुंशीगंज स्थित राजर्षि रणञ्जय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ऐंड टेक्नोलोजी (आरआरएसआईएमटी) में वृहस्पतिवार को तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप मे राजर्षि रणञ्जय सिंह ग्रुप आफ़ इन्स्टीट्यूशन्स (आरआरएसजीआई) के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे आरआरएसजीआई की उपाध्यक्ष व पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री,

उत्तर प्रदेश, डॉ0 अमीता सिंह के कर कमलों द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया गयाआरआरएसआईएमटी का यह वार्षिकोत्सव 5 मई से शुरू होकर 7 मई को समाप्त होगा। इस दौरान आयोजित होने वाले टेकफेस्ट कार्यक्रम- ‘उत्कर्ष’ मे कोडिंग, वेबसाइट डिजाइनिंग, माडेल मेकिंग, कैनन क्रास, वाद-विवाद, फोटोग्राफी, जंकयार्ड, क्विज, इलेक्ट्रोयार्ड बैटल, फेस पेंटिंग, मेहँदी, रंगोली, डेयर तो फीट और आनलाइन गेमिंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी

इसी के साथ खेल प्रतियोगिता- ‘स्पोर्ट्स मूमेंटम’ मे चेस, कैरम, खो-खो वालीबाल, बैडमिंटन और दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 7 मई की शाम मे रंगारंग कार्यक्रम ‘रिनाइसेंस’ के आयोजन के साथ यह तीन दिनों तक चलने वाले कार्याक्रम का समापन किया जायगाआरआरएसजीआई के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजय सिंह तथा आरआरएसजीआई की उपाध्यक्ष व पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश, डॉ0 अमीता सिंह ने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए रंगोली, मेहँदी, आकार कार्यक्रम तथा बैडमिंटन खेल का निरीक्षण करके छात्रों से बात किया और उनके कौशल तथा उत्साह की सराहना किया

संस्थान मे आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के बारे मे जानकारी

संस्थान की निदेशक डॉ0 चंदा रानी ने संस्थान मे आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के बारे मे जानकारी देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया ।इस अवसर पर संस्थान की उपाध्यक्ष व पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश, डॉ0 अमीता सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन आवश्यक होता है। वार्षिकोत्सव मे आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों का 360 डिग्री विकास करने मे मदद मिलती है। आज ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अमेठी से ही इंजीनियरिंग कि पढ़ाई करके देश-विदेश मे सेवा दे रहे हैं यह हमारे लिए अपार हर्ष और गौरव का विषय है।

आरआरएसजीआई के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजय सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजर्षि रणञ्जय सिंह जी के विचार और प्रेरणा से ही आज अमेठी मे शिक्षा का हब बन सका है। महाराज राजर्षि रणञ्जय सिंह जी ने काशी विश्वविद्यालय जब बना बना तभी से यह विचार लेकर आए कि अमेठी को शिक्षा के क्षेत्र मे लहुरी काशी बनाया जाए। आज हम और रानी साहिबा उसी सपने को पूरा करने के लिए लगातार संकल्पवद्ध होकर प्रयास कर रहे हैं। डॉ0 संजय सिंह और डॉ0 अमीता सिंह ने तीन दिवसीय कार्यक्रम मे प्रतिभाग कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ दिया।

Read More : बड़ी वारदात नाकाम: करनाल में चार आतंकी गिरफ्तार

इस अवसर पर आरआरएसजीआई के मुख्य समन्वयक डॉ0 त्रिवेणी सिंह, संयुक्त निदेशक शशांक श्रीवास्तव और निशांत श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक और बड़ी संख्या मे छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

बड़ी वारदात नाकाम: करनाल में चार आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली : करनाल पुलिस ने गुरुवार को आईबी की सूचना पर बसताड़ा टोल के पास से चार आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आतंकी पंजाब के हैं। पुलिस को उनकी इनोवा गाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक मिले हैं। हथियार बोरों में भरे हुए थे। आतंकियों की इनोवा बसताड़ा टोल क्रास कर मधुबन तक पहुंच चुकी थी। वहीं आरोपी करनाल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फिलहाल बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच चुका है।

जानकारी के अनुसार सभी आरोपी 20 से 22 साल के हैं और सभी नांदेड़ जा रहे थे। एसपी करनाल गंगाराम पूनिया ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया इनपुट पर पुलिस ने चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनमें से तीन फिरोजपुर और एक लुधियाना का है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत, अमनदीप, परमिंदर और भूपिंदर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पाक में बैठे एक व्यक्ति के संपर्क में थे, जिसने उन्हें आदिलाबाद, तेलंगाना में हथियार और गोला-बारूद छोड़ने के लिए कहा था। आरोपी गुरप्रीत को फिरोजपुर जिले में ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजे गए विस्फोटक मिले। इससे पहले, उन्होंने नांदेड़ में विस्फोटक गिराए थे। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस पूरे मामले के तार पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से जुड़े हैं।

आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से आतंकियों का संबंध

टीवी रिपोर्ट के अनुसार चारों आतंकियों का संबंध पंजाब के आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से है.  इनको पकड़ने के लिए IB पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया और इन्हें गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि संदिग्धों की जो गाड़ी है उसकी तलाशी रोबोट की मदद से ली गई. ऐसा इसलिए क्योंकि उसमें और ज्यादा विस्फोटक होने की आशंका पुलिस को थी. आतंकियों के पास इतनी गोलियां और बारूद बरामद हुआ है जिससे ये लोग कई जगहों पर बड़ी वारदातों को अंजाम देने में सक्षम थे.

Read More : रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुसीबतें, 1100 से अधिक ट्रेन होंगी रद्द…

रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुसीबतें, 1100 से अधिक ट्रेन होंगी रद्द…

नई दिल्ली : देश में कोयला संकट के चलते अगले 20 दिनों तक रेल ने कम से कम 1100 ट्रेनें रद्द करने का फैसला लिया है। इससे यात्री समेत व्यापारी वर्ग भी परेशान है। देश के कई हिस्सों में बिजली उत्पादन प्लांट कोयला संकट का सामना कर रहे हैं। रेलवे ने इससे निपटने के लिए और कोयले की आपूर्ति के लिए रेलवे ने 15 फीसदी अतिरिक्त कोयले का परिवहन कर रही है। इसी सिलसिले में रेलवे ने अगले 20 दिनों तक करीब 1100 ट्रेनें रद्द करने का फैसला लिया है। इसमें मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर दोनो ट्रेनें शामिल किया गया है। एक्सप्रेस ट्रेनों की 500 ट्रिप, जबकि पैसेंजर ट्रेनों की 580 ट्रिप्स रद्द की गई हैं।

कोयला की सप्लाई बढ़ाने के लिए बंद की गई ट्रेनें

रेलवे के अनुसार इन गाड़ियों को इसलिए रद्द किया गया है, ताकि थर्मल पावर प्लांट को सप्लाई किए जा रहे कोयले से लदी मालगाड़ियों को आसानी से रास्ता दिया जा सके, जिससे कोयला समय पर पहुंच सके। रेलवे ने इससे पहले भी अगले एक महीने तक 670 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ताकि कोयला ले जा रही माल गाड़ियों के फेरों को बढ़ाया जा सके। इसके चलते छत्तीसगढ़, ओड़िशा, मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे कोयला उत्पादक राज्यों से आने-जाने वाले लोगों को काफी असुविधा हो रही है।

कई राज्यों में चल रहा है बिजली संकट

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओड़िशा समेत कई राज्यों में कोयले संकट की वजह से बिजली समस्या पैदा हो गई थी। इसके बाद सरकार ने कई बैठकें की। कई राज्यों में बिजली कटौती भी की गई, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

देश में बढ़ गई है बिजली की रिकॉर्ड मांग

देश में इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है और इस कारण अप्रैल के महीने से ही बिजली की मांग बहुत बढ़ी हुई है। बिजली की मांग बढ़ने से कोयले की खपत भी बढ़ गई है। यही वजह हैं कि अब पावर प्लांट्स के पास कुछ ही दिनों का कोयला रह गया है इसकी वजह से देश में बिजली संकट खड़ा हो गया है। इस स्थिति से बचने के लिए रेलवे ने अपनी ओर पूरा सहयोग देने का प्रयास शुरू कर दिया है। देश में कोयले की ढुलाई का काम सबसे अधिक रेलवे द्वारा ही किया जाता है।

Read More : ACB का बड़ा धमाका, कोटा के वीसी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

ACB का बड़ा धमाका, कोटा के वीसी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

कोटा : जयपुर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने कोटा टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी प्रोफेसर रामवतार गुप्ता को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. रामवतार गुप्ता एक निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग की सीटें बढ़ाने के एवज में 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। आज जयपुर एसीबी ने रामवतार को जयपुर के एक सरकारी गेस्ट हाउस में घुसते पकड़ा।

सरकारी गेस्ट हाउस में तलाशी के दौरान 21 लाख रुपये नकद मिले। एसीबी ने वीसी के जयपुर आवास, कोटा में सरकारी आवास पर भी तलाशी शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने कार्रवाई के लिए राजस्थान एसीबी के व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर शिकायत दी थी। डीजी एसीबी बीएल सोनी, एडीजी दिनेश एमएन कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस यूनिवर्सिटी के अंतर्गत राजस्थान के 300 कॉलेज आते हैं।

गुप्ता ने जयपुर में की सौदेबाजी

डीजी एसीबी बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि मेरे निजी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की सीटें बढ़ाने, सुविधाएं उपलब्ध कराने व सतत परेशान नहीं करने की एवज में 10 लाख रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा था। शिकायत के बाद एसीबी ने मामले का पूरा सत्यापन किया। जांच में मामला सही पाया गया। एसीबी ने कुलपति रामवतार गुप्ता को 5 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार वीसी रामवतार गुप्ता पिछले 4 दिनों से जयपुर के सरकारी गेस्ट हाउस में रह रहे थे। एसीबी के एडीजी दिनेश एमएन के निर्देश के बाद गुप्ता के निवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है। एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसीबी फिलहाल मामले की जांच कर रही है। एसीबी अधिकारियों को उम्मीद है कि जांच में नए खुलासे हो सकते हैं। एसीबी डीजी बीएल सोनी ने लोगों से आह्वान किया कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए लोगों को खुलकर एसीबी का सहयोग करना चाहिए। एसीबी तुरंत कार्यवाही करेगी। कोई रिश्वत मांगता है तो बिना संकोच  एसीबी में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Read More : एक बार फिर सुर्खियों में परमहंस दास, ताजमहल नहीं अब कोर्ट जाएंगे जगतगुरु परमहंसाचार्य

एक बार फिर सुर्खियों में परमहंस दास, ताजमहल नहीं कोर्ट जाएंगे जगतगुरु दास

अयोध्या  : ताजमहल को तेजोमहल बताकर पूजा करने की बात पर लगातार चल रहे विवादों के बाद जगतगुरु परमहंसाचार्य ने 5 मई को ताजमहल में धर्मसंसद के आह्वाहन से अब हाथ पीछे कर लिए हैं। जगतगुरु के शिष्य वृन्दावन परमहंस ने वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए भगवा के सम्मान की लड़ाई अब कोर्ट के माध्यम से किये जाने की बात कही है। उनका कहना है की पुरातत्व अधीक्षक द्वारा निमंत्रण देकर बुलाने के बाद नजरबंद किया जाना भगवा का अपमान है और अब इसकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ी जाएगी।

बता दें कि अयोध्या के छावनी तपस्वी अखाड़े के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंसाचार्य बीते दिनों एक भक्त के यहां आए थे और उन्होंने ताजमहल देखने की इच्छा जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था की ताजमहल में प्रवेश के दौरान उन्हें भगवा और ब्रह्मदण्ड के साथ प्रवेश नहीं करने दिया गया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद अगले दिन आगरा के हिंदूवादी नेता गोविंद पाराशर को भगवा और धर्मदंड के साथ प्रवेश दिया गया था।

ताजमहल में जाकर पूजन का ऐलान करते हुए वीडियो वायरल

पुरातत्व अधीक्षक ने आपसी तालमेल न बैठने के कारण त्रुटि होने की बात कहकर जगतगुरु को आगरा आकर ताजमहल देखने का निमंत्रण दिया था। इसके बाद जगतगुरु परमहंसाचार्य ने 5 मई को ताजमहल में आकर शिव का अभिषेक और भूमि पूजन व धर्मसंसद करने का ऐलान किया था। जगतगुरु 5 की जगह 3 मई को ही आगरा आ गए थे और ईद और अक्षयतृतीया के अवसर पर ताजमहल में जाकर पूजन का ऐलान करते हुए वीडियो वायरल किया था। होटल से ताजमहल जाते समय रास्ते मे ही प्रशासन ने उन्हें रोक लिया था और काफी हंगामे के बाद सिकंदरा क्षेत्र में कीठम गेस्ट हाउस में हाउस अरेस्ट कर लिया था। बुधवार को सुबह साढ़े दस के लगभग उन्हें पुलिस अभिरक्षा में अयोध्या ले जाकर छोड़ दिया गया था।

जगत गुरु परमहँसचार्य के शिष्य वृन्दावन परमहंस ने वीडियो बयान जारी कर आरोप लगाए हैं की जब उन्हें रोका गया था तब जगतगुरु द्वारा कोई बयान नहीं दिय्या गया था। जिस ब्रह्मदण्ड और भगवा के लिए उन्हें रोका गया था अगले दिन दूसरे को उन्हीं चीजों के साथ प्रवेश क्यों दिया गया। जगतगुरु को पुरातत्व अधीक्षक आर के पटेल ने आमंत्रित किया था। हम पढ़े लिखे लोग हैं, अगर हमें बताया जाता कि नियम अनुसार हम पूजन नहीं कर सकते हैं तो हम नियम का पालन करते पर पुलिस ने हमें ले जाकर नजरबंद कर दिया। यह भगवा का अपमान है और अब इसकी लड़ाई हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी।

Read More :मांगलिक कार्यक्रम में बन्दूक से हो रही फायरिंग, फायरिंग का वीडियो वायरल

 

मांगलिक कार्यक्रम में हुई फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल

 बहराइच:अशोक सोनी : बहराइच में मांगलिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो बुधवार सुबह इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो विशेश्वरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पकडिया वनघुसरा का बताया जा रहा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में बन्दूक लेकर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। जबकि आस पास खड़े लोगों ने भी उसकी मजा लेते दिखाई दे रहें हैं।  ये वीडियो 3 अप्रैल का बताया जा रहा है। जो अब सोशाल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस छानबीन में जुटी

वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया. वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो सैनी कोतवाली इलाके का है. सैनी कोतवाली क्षेत्र के भैरवा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार के घर 10 अप्रैल को मुंडन संस्कार का कार्यक्रम था. रात्रि में भोज के बाद नर्तकियों के नृत्य का भी कार्यक्रम रखा गया था, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों के अलावा तमाम रिश्तेदार भी शामिल हुए थे.

एसपी ने क्या बताया

एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान एक युवक पिस्टल से हर्ष फायरिंग करता नजर आ रहा है. फायरिंग के दौरान कुछ नर्तकियां भी नृत्य कर रही हैं. वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर सैनी कोतवाली पुलिस को आदेश दिया गया है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जाए और यदि पिस्टल अवैध है तो अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाए.

किसी ने बना लिया वीडियो

एक युवक नर्तकी के नृत्य पर बेहद ही खुश हो गया और नोटों की गड्डी लेकर मंच पर चढ़ गया. पहले तो युवक ने नर्तकी के ऊपर नोटों की बौछार कर दी. इसके बाद उसने अपना पिस्टल निकालकर लगातार दो राउंड फायरिंग कर दी. हर्ष फायरिंग का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया. वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है.

Read More : तेज आंधी और बारिश के कारण पक्की दीवार गिरने से कोई घायल, आज भी 12 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

तेज आंधी बारिश के कारण पक्की दीवार गिरने से कोई घायल

अमेठी : राजेश सोनी : यूपी के कई जिलों में बुधवार देर रात बारिश से तेज आंधी और बारिश के कारण पक्की दीवार गिर गई। दीवार की चपेट में आने से पास ही सो रहे पांच घायल हो गये  वहीं दो की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल दोनो का जिला अस्पताल में  इलाज चल रहा है। ये मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सरायकांधा गांव का है।

गुरुवार को भी मौसम विभाग ने प्रयागराज, गोरखपुर समेत 12 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में भी अगले दो दिन हल्की बदली छाई रहेगी।जिन 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। उनमें प्रयागराज, गोरखपुर, सुल्तानपुर, आंबेडकरनगर, गाजीपुर, प्रयागराज, मऊ, बलिया, देवरिया, प्रतापगढ़ और जौनपुर हैं। मौसम विभाग ने प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी करते हुए 15.5 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना जताई है। इससे पहले बीते 24 घंटे में 0.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Read More : गांव के पास खेत में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

मौसम विभाग ने सुल्तानपुर, आंबेडकरनगर, गोरखपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और छिटपुट बारिश का अनुमान है। प्रतापगढ़ और जौनपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज बारिश के साथ आंधी की आशंका है। गाजीपुर, प्रयागराज, मऊ, बलिया, देवरिया जैसे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 87 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

मिर्जापुर में दो लोगों की मौत

मिर्जापुर में तेज आंधी तूफान की चपेट में आ कर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. शहर के कटरा कोत थाना क्षेत्र के गोनौरा की है, जहां तेज आंधी में आम का पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर दोस्ती देवी नाम की महिला की मौत हो गई.

फिरोजाबाद में मलबे में दबकर एक युवक की मौत

फिरोजाबाद में सोमवार को आई तेज आंधी और बरसात के कारण गिरी दीवार में दबकर 14 वर्ष के किशोर की मौत हो गई. आंधी में थाना पचोखरा इलाके के गांव छितराई के एक घर की दीवार गिर गई.

Read More:भाजपा सरकार कराना चाहती है मेरी हत्या – राकेश टिकैत

गांव के पास खेत में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

झालावाड़ : रिमोहन चोडॉवत: झालावाड़ जिले के पिड़ावा थाना क्षेत्र के गैलाना गांव के पास खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पिड़ावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

मृतक के पिता गोपाल ने बताया कि उसका पुत्र रामप्रसाद बुधवार सुबह भगवान सिंह के खेत पर कृषि कार्य करने के लिए गया था। जो शाम होने तक वापस नहीं लौटा। जिस पर खेत मालिक रामप्रसाद की तलाश में खेत पर पहुंचे, जहां जाकर देखा तो कुँए के पास रामप्रसाद का शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना मृतक के परिजनों व पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात के समय पिड़ावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जिसका आज सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामला अनुसंधान में ले लिया।

युवक से 36 कीपैड मोबाइल बरामद

जुरहरा पुलिस ने सूचना पर रविवार को जुरहरी मोड नाकाबन्दी कर एक चोरी की बाइक सहित हरियाणा निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके बैग से बिना बिल के 36 एक कम्पनी के कीपैड मोबाइल बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरियाणा निवासी आमिर है।
रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक पर हरियाणा की ओर से आ रहा है। जिसके पास अवैध मोबाइल भी हैं। पुलिस ने जुरहरी मोड पर नाकाबन्दी कर उसे जांच के लिए रुकवाया। युवक की तलाशी ली तो उसके बैग से 36 कीपैड मोबाइल मिले। जिनके बिल नहीं होने पर उन्हें जब्त कर लिया। वहीं युवक की बाइक की जांच राजकॉप एप पर की तो वह चोरी की निकली। जिस पर आरोपी रेवासन थाना रोजका मेव नूंह मेवात हरियाणा निवासी आमिर पुत्र ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

Read more :भाजपा सरकार कराना चाहती है मेरी हत्या – राकेश टिकैत

प्रशांत किशोर का ऐलान-पार्टी नहीं बनाऊंगा, बिहार में करूंगा 3 हजार KM की पदयात्रा

नई दिल्ली : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में जन सुराज को लेकर अपने प्लान का खुलासा कर दिया है। उन्होंने किसी नई पार्टी का ऐलान तो नहीं किया, लेकिन यह संकेत दिया है कि वह अगले 3-4 महीनों में ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को बदलने की सोच रखने वाले 17 हजार से अधिक लोगों को जोड़ा गया है। वह सभी से चर्चा करेंगे और यदि इनमें से अधिकांश की राय बनती है तो किसी संगठन या पार्टी का गठन किया जा सकता है। प्रशांत किशोर ने 3 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा का भी ऐलान किया है। इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर को पश्चिमी चंपारण से होगी।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को नई सोच के साथ बदलने की जरूरत है। बिहार के वे लोग जिनमें यहां की समस्या को सुलझाने की क्षमता है और बिहार को बदलने का जज्बा है, उन लोगों को साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं। चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि जो लोग यहां के सामाजिक और राजनीतिक जमीन से जुड़े हुए हैं। उन्हें एक प्लैटफॉर्म पर खड़ा करना है। 4-5 महीने से ऐसे 17 हजार से अधिक लोगों को चिह्नित किया गया है। पीके ने कहा, ”मैं व्यक्तिगत रूप से इनसे मिलने वाला हूं और जो सुराज की सोच है आगे उसे बिहार में उसे उतारने के लिए जो करने की जरूरत है, उनसे बात रकने वाला हूं।”

प्रशांत किशोर ने किये दो बड़े ऐलान

1. पीके बोले कि अगले तीन से चार महीनों में मैं उन 17 हजार लोगों से मिलूंगा जिनको चिन्हित किया गया है. जो बिहार से जुड़े हैं और यहां बदलाव चाहते हैं. उनपर जन-सुराज पर बात होगी.

इनमें से 2, 3 या 5 हजार लोग अगर एकसाथ मिलते हैं और तय करते हैं कि उनको किसी राजनीतिक पार्टी या मंच की जरूरत है. तो उसकी घोषणा तब की जाएगी. तब भी वह पार्टी प्रशांत किशोर की पार्टी नहीं होगी. वह उन सभी लोगों की पार्टी होगी जो राजनीतिक संगठन के निर्माण में भागीदारी देंगे.

2. दूसरा बड़ा मुद्दा बिहार के गली-मोहल्ले तक पहुंचा, लोगों को जन-सुराज की परिकल्पना के बारे में बताना है, उनकी समस्याओं को सुनना है. इसके लिए 2 अक्टूबर से मैं खुद पश्चिमी चंपारण के गांधी आश्रम से 3 हजार किलोमीटर की पदयात्रा करूंगा.

Read More : क्लास में घुस आया वो और दो बच्चियों के कपड़े उतार दिए, फिर किया…

 

क्लास में घुस आया वो और दो बच्चियों के कपड़े उतार दिए,फिर किया…

नई दिल्ली: स्कूल की सभा के बाद कक्षा-4 के बच्चे टीचर के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी एक अनजान शख्स कक्षा में घुस आता है। गंदे इरादे से आए उस हैवान ने एक-एक कर दो लड़कियों के कपड़े उतार दिए और अश्लील बातें करने लगा। क्लास में बच्चियां दहशत में आ गईं।लेकिन उस शख्स की सनक जारी रही। वह कक्षा में ही कपड़े उतारकर पेशाब करने लगा। कुछ देर में वह भाग गया।

शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटना घटी लेकिन आरोप यह लग रहे हैं कि स्कूल प्रशासन ने घटना को दबाने की कोशिश की। राजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक एमसीडी स्कूल की यह घटना 30 अप्रैल की है। दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल को मामले की जानकारी हुई और तब स्कूल प्रशासन में खलबली मची। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्कूल की दो लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दिल्ली महिला आयोग ने निगम के कमिश्नर को समन जारी किया है। साथ ही आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर तुरंत ऐक्शन लेने की मांग की है।

8 साल की बच्चियों के साथ खौफनाक घटना

बच्चियों की उम्र 8-9 साल बताई जा रही है। दिल्ली महिला आयोग ने विस्तार से घटना की जानकारी दी है। बताया गया कि भजनपुरा इलाके में स्थित एमसीडी स्कूल में उस दिन सभी स्टूडेंट्स स्कूल की सभा के बाद क्लास के अंदर अपने टीचर का इंतजार कर रहे थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति कक्षा में आया और उसने एक लड़की के कपड़े उतारे और अश्लील बातें करने लगा। इसके बाद वह दूसरी लड़की के पास गया और उसके भी कपड़े उतार दिए। इसके बाद वह सबके बीच क्लास में ही पेशाब करने लगा। आयोग का कहना है कि जब बच्चियों ने इस बारे में क्लास टीचर और प्रिंसिपल को सूचित किया, तो उन्होंने चुप रहने और घटना को भूल जाने के लिए कहा।

स्केच बना, दो संदिग्धों की पहचान, पॉक्सो में केस

डीसीपी नॉर्थईस्ट संजय सैन ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई है। स्कूल की बच्चियों के बयानों के आधार पर संदिग्ध का स्केच बनाया गया है। इस आधार पर दो संदिग्धों की पहचान भी की गई है। बच्चियों के कपड़े उतरवाने और खुद नंगे होने की घटना की शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि वह म्यूनिसिपल स्कूल था और वहां कोई सीसीटीवी नहीं लगा है। हालांकि आसपास में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे उस संदिग्ध की पहचान की जा सके। थाने की पुलिस टीम की मदद के लिए टेक्निकल टीमों को लगाया गया है।

Read More : अमीनाबाद में अवैध रूप से तैयार हो रहे काम्प्लेक्स पर चला बुलडोज़र

आयोग ने कल तक मांगी डीटेल रिपोर्ट

आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर को भी 6 मई 2 बजे तलब कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही स्कूल की सुरक्षा में हुई इस चूक के कारणों को बताने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की। आयोग ने दिल्ली पुलिस और एमसीडी से अपराध को पुलिस को नहीं बताने और उसे छिपाने का प्रयास करने के लिए पॉक्सो अधिनियम के तहत स्कूल के प्रिंसिपल और क्लास टीचर के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है ।

अमीनाबाद में अवैध रूप से तैयार हो रहे काम्प्लेक्स पर चला बुलडोज़र

लखनऊ : लखनऊ के अमीनाबाद में हनुमान मंदिर के पास अवैध निर्माण पर गुरुवार सुबह बुलडोजर चलाया गया। इस मामले में नगर निगम की तरफ से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व पार्षद विनोद सिंघल पिछले 6 महीने से लगातार नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिख रहे थे कि यहां पर भूमाफिया करोड़ों की जमीन पर निर्माण कर रहे हैं और इसको कोई देखने वाला नहीं है।

उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर मेयर से लेकर नगर आयुक्त और प्रमुख सचिव तक से भी गुहार लगाई थी। बताया जा रहा है कि करीब 2 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी को भूमाफिया कब्जा करने में लगे हुए थे। शिकायत करने के बाद विनोद सिंघल के पास पैसे का ऑफर आया था। जिसमें उनको लाखों रुपए देकर शिकायत वापस लेने की बात कही गई थी। इस मामले में भूमाफियाओं की तरफ से धमकी भी व्यापारियों को दी गई थी।

मंदिर की आड़ में हो रहा था अवैध निर्माण

हनुमान मंदिर की आड़ में 15 हजार स्क्वॉयर फीट में इस कॉम्प्लेक्स को बनाया जा रहा था, जबकि सरकार ने यह जमीन पार्क बनाने के लिए दी थी। नगर निगम ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए ग्राउंड फ्लोर समेत 2 फ्लोर की बिल्डिंग को जमींदोज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, अमीनाबाद में चल रहे अवैध निर्माण को जमींदोज किया जा रहा है। ज़ोन 1 में स्थित मंदिर की आड़ में यह अवैध निर्माण हो रहा था। जिसे नगर निगम ने संज्ञान लेकर की ध्वस्तीकरण की कार्यवाई शुरू की है। बेसमेंट के साथ दो मंजिला निर्माण किया गया था, जिसको जमींदोज किया जा रहा है।

Read More :  रेप के एक दिन बाद दलित लड़की ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

 

 रेप के एक दिन बाद दलित लड़की ने की आत्महत्या,आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक किशोर ने जहर खाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस के मुताबिक लड़की ने गांव के ही एक युवक से दुष्कर्म के एक दिन बाद यह कदम उठाया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में मंगलवार रात आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि 15 वर्षीय दलित लड़की मंगलवार शाम अपने गांव के पास जंगल में एक अनुष्ठान के लिए गई थी, जब गांव के एक युवक ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

एसपी ने कहा कि लड़की देर रात तक घर नहीं लौटी और उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू कर दी. लड़की जंगल में मेस में मिली। इसके बाद लड़की के परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए और इलाज के बाद घर ले आए।

Read More : अब भीलवाड़ा में तनाव : एक समुदाय के दो युवकों पर हमला, भारी पुलिस बल तैनात

एसपी ने कहा कि लड़की ने बुधवार सुबह हताशा में कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि लड़की के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है. उन्होंने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने दी सफाई

भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार ने बताया कि मृतका ने मामला दर्ज कराया था, लेकिन मृतका की मां जीतू गुर्जर में राजीनामे को राजीनामे को लेकर बातचीत चल रही थी. इस बीच पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जो भी दोषी पाया जाएगा,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अब भीलवाड़ा में तनाव:एक समुदाय के दो युवकों पर हमला, भारी पुलिस बल तैनात

भीलवाड़ा : राजस्थान में जोधपुर के बाद अब भीलवाड़ा में तनाव पैदा हो गया है। बुधवार रात एक समुदाय के दो युवकों पर हमला हुआ। इसके बाद उनकी बाइक में भी आग लगा दी गई। इस घटना से भड़के लोग भीलवाड़ा के सांगानेर इलाके में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। हमला किस वजह से हुआ, यह पता नहीं चला है।

कलेक्टर मोदी ने की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

भीलवाड़ा के कलेक्टर आशीष मोदी ने एएनआई को बताया कि हम इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। हमले में एक व्यक्ति को मामूली चोंट आई है, जबकि दूसरे के सिर में मामूली चोंट है। मैं जनता से अपील करता हूं कि वह अफवाहों पर ध्यान न दे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखें।

Read More : मरीजों की जान का ‘सौदा’ कर रहे हैं दलाल

जोधपुर में ईद के पूर्व हुई थी हिंसा

इससे पूर्व राजस्थान के जोधपुर में ईद के एक दिन पहले हिंसा हुई थी। शहर में 6 मई तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे के बालमुकंद बिस्सा सर्किल पर लगा भगवा झंडा हटाने को लेकर दो समुदाय के लोग भिड़ गए थे। इसके बाद भारी पथराव में कई लोग घायल हो गए थे। हिंसा के मामले में 141 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मरीजों की जान का ‘सौदा’ कर रहे हैं दलाल

झालावाड़ : हरिमोहन चोडॉवत: झालावाड़ जिला अस्पताल में सरकारी इलाई लेने आ रहे मरीजों को निजी अस्पतालों के दलालों द्वारा अपने अस्पतालों में ले जा रहे हैं इन दलालों को साथ दे रहे हैं.जिला अस्पताल के ही बेकार में जो महज कुछ दामों में बिक कर परेशानी से जूझ रहे मरीजों को निजी अस्पतालों के जाल में उलझा देते हैं।ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया जब जिला अस्पताल से दलाल के मार्फत निजी अस्पताल पहुंचे एक मरीज के बेटे के साथ निजी अस्पताल संचालक ने लाठियों से मारपीट कर डाली और मामला झालावाड़ कोतवाली पहुंच गया।

मरीज के पुत्र पंकज राठौर निवासी डोंगरगांव ने बताया कि वह उसके पिता राजेंद्र राठौड़ को कूल्हे की हड्डी के प्रत्यारोपण करवाने हेतु जिला अस्पताल लाया था. जैसे ही काउंटर पर गया और भर्ती की फाइल बनवाने लगा तो उसके पिता राजेंद्र राठौड़ के नंबर पर फोन आया जिस ने कहा कि चिकित्सक से उनकी बात हो गई है और उनका इलाज जिला अस्पताल में नहीं एलएन हॉस्पिटल में होगा. जहां क सारी सुविधाएं मिलेगी थोड़ी देर में चेतन शर्मा नाम का युवक जिला अस्पताल आया और मरीजों को एलएन हॉस्पिटल लिख गया वहां बाद में मरीज के परिजन जीतमल राठौड़ भी आया और उसने निजी अस्पताल संचालक से बात कर बताया कि मरीज गरीब है.

मरीजों की जान से खिलवाड़

आपको कोई राशि नहीं दे पाएंगे, लेकिन अस्पताल संचालक ने उनसे भी निशुल्क उपचार की बात कही लेकिन जीत मन के वहां से जाने के बाद ही उसने मरीज को वहां से भगा दिया जब मरीज वापस जिला अस्पताल पहुंचा तो वहां 20 को भर्ती करने से इसलिए मना किया कि जो तुम्हें बुला कर ले गया था .वही तुम्हें यहां भर्ती करेगा। मैं मरीज का पुत्र पंकज राठौड़ जब अस्पताल पहुंचा तो वहां अस्पताल संचालक वरुण व्यास और उनके स्टाफ ने उन्हें उसे कमरे में बंद कर लाठियों से पीटा। जिसके निशान भी उसके शरीर पर साफ दिखाई दे रहे।

ऐसे में पीड़ित पंकज राठौर ने झालावाड़ कोतवाली पहुंचकर अस्पताल संचालक व दलाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।पुलिस इसमें आगे क्या कार्रवाई करेगी यह तो देखना होगा लेकिन जिला अस्पताल के कार्मिकों की मिलीभगत व दलालों के माध्यम से निजी अस्पताल संचालकों द्वारा जिला अस्पताल के मरीजों को अपने अस्पतालों में बुलाने का खेल उजागर हो गया है। अब देखना होगा कि जिला अस्पताल प्रशासन ऐसे दलाल कार्मिकों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

Read More : क्या थाने पर चलेगा बुलडोजर? ललितपुर कांड पर अखिलेश यादव का योगी सरकार से सवाल

पूरे मामले में सवाल यह खड़ा होता है कि जब मरीज रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ही अपनी फाइल बनवा रहा है तो वहां से मरीज के नंबर निजी अस्पताल के पास कैसे पहुंचे ऐसे में कहीं न कहीं चिरंजीवी योजना में लगे पूर्व कार्मिकों पर भी निजी अस्पताल का एजेंट होने का शक है तो वही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बैठे कार्मिकों द्वारा भी मरीजों की सूचना अस्पतालों तक पहुंचाने का शक गहरा गया है। एक चिरंजीवी योजना से जुड़े लोगों से भी निजी अस्पताल संचालक मोटी राशियां वसूल रहे हैं लेकिन उपचार हेतु परेशान मरीज व पीड़ित इन बातों को समय रहते उजागर नहीं कर पाते।

क्या थाने पर चलेगा बुलडोजर?ललितपुर कांड पर अखिलेश यादव का योगी सरकार से सवाल

लखनऊ : ललितपुर के पाली में गैंगरेप पीड़िता के साथ थाने में दुष्कर्म की घटना को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सरकार को घेर लिया है. पीड़िता की मां से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि थाने अफरातफरी का केंद्र बन गए हैं. भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। उनकी पार्टी पाली की बेटी को न्याय दिलाने में मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने योगी सरकार से पूछा है कि क्या थाने पर भी बुलडोजर चलेगा?

अखिलेश यादव पहले जिला अस्पताल गए जहां उन्होंने किशोरी की मां से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी ली. उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने चंदौली और ललितपुर की घटनाओं के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि थानों में गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है. शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है। विभागीय लापरवाही को खारिज करने की बजाय रेखा को देखा जा रहा है। पुलिस को पता था कि आरोपी इंस्पेक्टर कहां है। इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया। घटनाओं को अंजाम देने के बाद पुलिस कहानी बदल रही है।

Read More : पड़ोसी पर लगा किशोरी को भगाने का आरोप

सपा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि अब थाने पर बुलडोजर चलेगा या नहीं. सरकार जानबूझकर महंगाई की बात नहीं करना चाहती। स्टील, सीमेंट सब महंगा हो गया। गरीब घर नहीं बना पा रहे हैं। बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए लाउडस्पीकरों को हटाया जा रहा है। भाजपा भारत की धर्मनिरपेक्ष तानाशाही को नहीं जानती है। जिससे माहौल खराब होता जा रहा है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में हार के कारणों के सवाल से परहेज किया। उन्होंने बलिया और कानपुर का उदाहरण देते हुए पत्रकारों के प्रति सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाया.

थाने में शिकायत करने जा रही बेटियां नहीं सुरक्षित

राज्य के ललितपुर जिले के पाली थाने में नाबालिग के साथ हुआ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने गई 13 वर्षीय किशोरी से थाने में ही थाना प्रभारी द्वारा रेप किए जाने की घटना को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि थाने में पुलिस से न्याय मांगने पहुंच रही बेटियों का वहीं रेप कर रही है। इस तरह से तो बेटियां सुरक्षित नहीं है। वहीं योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मैं यही पूछना चाहता हूं कि क्या पुलिस स्टेशन पर बुलडोजर चलेगा या नहीं चलेगा? क्या थाने अराजकता के सेंटर नहीं बन गए।