Thursday, April 9, 2026
Home Blog Page 106

कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगाें की मौत

मेरठ : शादी का सामान लेकर मेरठ से थराली जा रही एक कार सुबह के वक्त तोताघाटी में दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरी है। जिसमें पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई है। दुर्घटना में मृतक सभी चमोली के निवासी हैं। रविवार को सुबह के वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 58 तोता घाटी से आगे सफेद पहाड़ में इगनिश कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

वाहन में सवार सभी 5 व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गई है। मृतकों में सभी थराली चमोली के रहने वाले हैं। दुर्घटनास्थल पर मृतकों में पिकी (25) वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह, प्रतापसिह (40) पुत्र देव सिंह, भागीरथी देवी (36) पत्नी प्रताप सिंह, विजय (15) पुत्र प्रताप सिंह और मन्जु (12) पुत्री प्रताप सिंह शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची है। शवों को निकाला जा रहा है।

पूर्णिया में तालाब में गाड़ी गिरने से 8 लोगों की मौत

पूर्णिया जिले के कांजिया गांव के पास ये हादसा उस वक्त हुआ जब कुछ लोग अपनी गाड़ी से बेटी की शादी का तिलक कर लौट रहे थे. हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. ये सभी लोग बेटी का तिलक करने के लिए ताराबाडी गए हुए थे. वहां से अपने जिला किशनगंज लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ही ये हादसा हो गया.

Read More : गोवंश तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 गोवंश कराए मुक्त, 4 गिरफ्तार

गोवंश तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 गोवंश कराए मुक्त, 4 गिरफ्तार

झालावाड़: हरिमोहन चोडॉवत : झालावाड़ जिले के बकानी थाना पुलिस ने आज गोवंश तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 गोवंश से भरे दो ट्रक को जप्त किया है। पुलिस ने इस दौरान चार गो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान एक अन्य ट्रक को गौ तस्कर भगा ले जाने में कामयाब रहे।

मामले की जानकारी देते हुए बकानी थाना अधिकारी मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि पुलिस को गो पुत्र सेना सदस्यों के माध्यम से गौ तस्करी के ट्रकों के निकलने की सूचना मिली थी। जिस पर बकानी बाईपास पर मस्जिद के सामने पुलिस ने नाकेबंदी की।

उसी दौरान झालावाड़ की ओर से आ रहे तीन ट्रकों को संदेह के आधार पर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एक ट्रक मौके से भाग निकला। लेकिन पुलिस ने पीछे के दो ट्रकों को पकड़ लिया, जिसमें 36 गोवंश बरामद हुए। जो निर्दयता पूर्व तरीके से ठूंस ठूंस कर भरे हुए थे। पुलिस ने सभी गोवंश को मुक्त करा कर गौशाला भेज दिया है। वही दोनों ट्रकों को जप्त कर 4 गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ट्रक मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। पुलिस गौ तस्करों से पूछताछ में जुटी है।

30 मिनट तक चली गोलीबारी के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

घटना की सूचना पर एसपी अजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब 30 मिनट की गोलीबारी के दौरान पुलिस द्वारा की गई, जवाबी फायरिंग में मांस तस्कर अपनी बाइक मौके पर छोड़ भागने लगे, इनमें से पुलिस ने दो तस्करों को दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिस के अनुसार मौके पर अन्य 7 प्रतिबंधित मांस तस्कर मौके का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों की शिनाख्त अमलीन पुत्र कादिर निवासी चमनगंज और शोएब पुत्र अज्ञात के रूप में हुई। इन सभी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर रविवार को जेल भेज दिया गया।

Read More : आज से फिर शुरू हुआ कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट से विद्युत उत्पादन

आज से फिर शुरू हुआ कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट से विद्युत उत्पादन

झालावाड़ : हरिमोहन चोडॉवत: झालावाड़ के उन्डल गांव में स्थित कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की पहली इकाई आज फिर शुरू हो गई, 600 मेगावाट की पहली यूनिट दोबारा से शुरू होने से प्रदेश को बिजली संकट में राहत मिलेगी, 3 दिन पहले तकनीकी कारणों के चलते कालीसिंध थर्मल की पहली यूनिट से विद्युत उत्पादन बंद हो गया था तो वहीं दूसरी यूनिट पिछले महीने से ही मेंटेनेंस के चलते बंद पड़ी हुई है ।

गौरतलब है कि झालावाड की कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट मे 600-600 मेगावाट की दो इकाइयां स्थापित है, जिन से लगातार विद्युत उत्पादन हो रहा था, लेकिन पिछले माह वार्षिक मेंटेनेंस के चलते थर्मल की दूसरी यूनिट को बंद करना पड़ा, तो वहीं पहली यूनिट के बॉयलर के कोयला सेक्शन में तकनीकी खराबी आ जाने के चलते 3 दिन पहले विद्युत उत्पादन ठप हो गया था, ऐसे में 1200 मेगावाट की दोनों विद्युत इकाइयों से विद्युत उत्पादन ठप्प हो जाने से प्रदेश का विद्युत संकट और ज्यादा बढ़ गया था,

तब से ही थर्मल प्रशासन इंजीनियर्स और श्रमिकों के सहयोग से यूनिट को दोबारा शुरू करने के प्रयास में जुटा हुआ था और आज थर्मल प्रशासन के प्रयास रंग लाए और थर्मल की पहली यूनिट से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया, ऐसे में प्रदेश को बिजली संकट में खासी राहत मिलेगी तो वही थर्मल प्रशासन इसी पखवाड़े में दूसरी यूनिट को भी शुरू करने के प्रयास में जुटा हुआ है।

कालीसिंध थर्मल पाॅवर प्लांट की दाेनाें इकाइयां ठप हाेने से और गहराएगा बिजली संकट

राज्य में इन दिनों बिजली का संकट चल रहा है। भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग जहां तेजी से बढ़ गई है वहीं उत्पादन कम हो रहा है। इसके चलते पूरे प्रदेश में बिजली कटौती हाे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालात काफी खराब हैं। अब थर्मल की दोनों इकाइयां बंद होने से यह संकट और बढ़ेगा। थर्मल की दोनाें इकाइयों में 600-600 मेगावाट बिजली हर घंटे में बनती है। इससे राजस्थान को काफी हद तक बिजली मिल जाती है, लेकिन अभी यहां एक इकाई मेंटेनेंस होने और दूसरी इकाई में तकनीकी खामी आने से बिजली का उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया है।

Read More : घड़े में से पानी पीने पर दलित छात्रा की पिटाई, जांच शुरू

घड़े में से पानी पीने पर दलित छात्रा की पिटाई, जांच शुरू

महोबा  : महोबा जिले के छिखारा गांव के प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक ने स्टाफ के लिए रखे घड़े से पानी पीने पर एक दलित छात्रा की कथित तौर पर पिटाई कर दी. मामले की जानकारी के बाद इस घटना के जांच के आदेश दे द‍िए गए हैं. र‍व‍िवार को छुट्टी के दिन भी मामले की जांच की गई.

क्‍या है मामला?

महोबा के छिखारा गांव की रहने वाली बच्ची एक बेसिक स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है. उसने बताया कि स्कूल में शिक्षकों और छात्रों के पानी पीने के लिए घड़े रखे गए हैं. शनिवार को छात्रों के लिए रखा गया घड़ा खाली था तो उसने शिक्षकों के घड़े से पानी पी लिया. इस पर सहायक शिक्षक कल्याण सिंह ने उसके साथ मारपीट की. किशोरी ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया. उसके पिता रमेश कुमार कई ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे. घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं. अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) जितेंद्र सिंह ने अतिरिक्त बेसिक शिक्षा अधिकारी को घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया. इस दौरान लड़की के परिजन व ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के बाहर हंगामा किया.

Read More : सहारनपुर में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 5 की मौत

बीएसए ने शिक्षक और छात्रा के बयान दर्ज किए

लड़की के पर‍िजनों का आरोप है कि तब भी संबंधित शिक्षक ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था. इसके बाद सभी ने तहसील पहुंचकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की. अपर बीएसए गौरव शुक्ला ने रविवार को बताया कि स्कूल में शिक्षक और छात्रा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. लड़की ने कहा कि उसके साथ पहले कभी भेदभाव नहीं किया गया. जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी. इस बारे में आरोपित शिक्षका कल्याण सिंह ने बताया, ‘छात्रा घड़े में हाथ डालकर गिलास से पानी निकाल रही थी. इसके लिए उसे डांटा गया था और मैंने छात्रा की पिटाई नहीं की थी.’

सहारनपुर में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 5 की मौत

सहारनपुर  : सहारनपुर में शनिवार शाम पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। रात भर शवों के टुकड़ों की तलाश चली। हालात इतने वीभत्स हैं कि टुकड़ों से उनकी शिनाख्त कर पाना मुश्किल लग रहा है। धमाके वाली जगह के एक किमी. के दायरे में रात भर पुलिस ने शवों के टुकड़े पॉलिथिन में इकट्‌ठा किए। अब DNA टेस्ट कराकर शवों की शिनाख्त की जाएगी।

बता दें कि शनिवार शाम पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। रात करीब 12 बजे तक 4 लोगों के शव मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद रात दो बजे एक और शव के टुकड़े मिले। फैक्ट्री में बारूद में एक-एक कर कई ब्लास्ट होने से आग ने तांडव मचाया था। इस दर्दनाक हादसे में फैक्ट्री मालिक राहुल समेत 5 लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। रातभर पुलिस शवों के टुकड़े ढूंढती रही। अभी एक-दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

5 लोगों के शवों के टुकड़े मिले

धमाकों की वजह से 5 शवों के टुकड़े 500 मीटर दूर तक बिखरे मिले। एक मजदूर की रीढ़ की हड्‌डी पुलिस को आधा किमी दूर खेत में मिली। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 6 से ज्यादा घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक-दो मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। सुबह 4 बजे तक पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराया।पुलिस का कहना है कि पटाखा फैक्ट्री मालिक राहुल समेत बलवंतपुर के सागर, सलेमपुर के वर्धन की शिनाख्त हुई है। दो शवों के टुकड़े मिले हैं, जिनके सिर नहीं मिले हैं। पुलिस का दावा है कि ये टुकड़े बलवंतपुर के कार्तिक, सलेमपुर के सुमित के हैं। अब इन टुकड़ों का DNA टेस्ट कराया जाएगा।

हादसे की जांच ATS और LIU करेगी

सरसावा के बलवंतपुर गांव में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण पास में खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। टीवी करीब 500 मीटर दूर खेत में पड़ी मिली। पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस किरण फायर वर्क्स के नाम से था। पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस 15 किलो का था, लेकिन इतना बड़ा हादसा दिखा रहा कि फैक्ट्री में काफी मात्रा में विस्फोटक रखे गए थे। अब मामले की जांच ATS और LIU करेगी।

Read More : पुलिस के हत्थे लगा इनामी बदमाश बन्टू गुर्जर

खेत में चल रही थी फैक्ट्री

ये फैक्ट्री अंबाला रोड पर सरसावा और सुराणा के बीच स्थित है। फैक्ट्री खेत में बनी थी। शनिवार को रोजाना की तरह करीब 10 कर्मचारी यहां काम कर रहे थे। अचानक फैक्ट्री के एक कोने में आग लग गई। इससे पहले कि मजदूर उसको बुझा पाते। आग बारुद तक पहुंच गई। तेज धमाकों के साथ आग फैल गई। इससे मजदूरों को बाहर भागने का मौका तक नहीं मिला।आग के गुबार 3 किमी दूर तक देखे गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि रेस्क्यू ठीक से नहीं हो सका।

पुलिस के हत्थे लगा इनामी बदमाश बन्टू गुर्जर

धौलपुर :ओमप्रकाश वर्मा : धौलपुर पुलिस थाना कोतवाली ने अभियान के दौरान कार्यवाही करते हुये 5000 के इनामी बदमाश बन्टू गुर्जर को किया गिरफतार जनवरी 2021 में सैंपउ रोड पर एक सुनार से जेवरात लूट की वारदात में शामिल था । निहालगंज इलाके में एक व्यक्ति का अपहरण कर स्कॉर्पियो लूट की वारदात में भी वांछित था ।कोतवाली इलाके के खिडकी मौहल्ले में दीपावली डयूटी के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा रोके जाने पर पुलिस कर्मियों पर जानलेवा फायरिंग कर भागने की घटना चल रहा था।

फरार सागर पाडा स्थित शराब की दुकान से सैल्समैन से 46000 रूपये व मोबाईल लूटे जाने की घटना में चल रहा था फरार बदमाश बन्टू गुर्जर के कब्जे से एक अवैध देशी कटटा 315 बोर मय कारतूस बरामद, कई गम्भीर वारदातों में चल रहा था वांछित कुछ दिनों पूर्व ही बन्टू गुर्जर के साथी 10000 रूपये के इनामी बदमाश नरेश गुर्जर को भी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया गिरफतार कार्यवाही विवरण।

शराब अवैध हथियार रखने वालो के विरूद्ध धरपकड अभियान 

पुलिस अधीक्षक धौलपुर नारायण टोगस आई पी एस एवं अति0 पुलिस अधीक्षक बच्चन सिह मीना आरपीएस के निर्देशन में ऑपरेशन शिकंजा, इनामी बदमाशान की धरपकड एवं अवैध शराब अवैध हथियार रखने वालो के विरूद्ध धरपकड अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान को लेकर आज दिनांक 07.05.2022 को प्रवेन्द्र सिह महला आरपीएस वृताधिकारी वृत धौलपुर के निर्देशन में मुझ थानाधिकारी अध्यात्म गौतम पुलिस निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में दिलीपसिंह एएएसआई की मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अचलेश्वर महादेव मन्दिर के पीछे जंगलो से इनामी बदमाश बन्दू उर्फ गजेन्द्रसिंह पुत्र औतारसिंह जाति गुर्जर उम्र 19 साल निवासी टुण्डे का पुरा मजरा मौरोली थाना कोतवाली धौलपुर को गिरफतार किया।

उसके कब्जे से एक अवैध देशी कटटा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर को जब्त किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0न0 230/22 धारा 3/25 आयुध अधिनियम में दर्ज कर सफलता अर्जित की गई एवं इलाका हाजा में वांछित अपराधी व इनामी बदमाश के विरूद्ध धरपकड अभियान जारी है ।

Read More : दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर युवक ने पिता व किशोरी को पिटा

दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर युवक ने पिता व किशोरी को पिटा

अमेठी :-राजेश सोनी : प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा के तमाम बड़े नेता महिला सुरक्षा की बात कर रहे थे। यहां तक की बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा गुंजने लगा था। आपको बता दे कि भारत की कुल आबादी का 67.7 फीसद महिलाएं व बच्चे हैं। ऐसे में देश के संपूर्ण विकास के लिए महिला सशक्तीकरण और बाल विकास अहम है। स्वस्थ सुरक्षित बच्चे और समृद्ध महिलाएं ही राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकती हैं। केंद्र सरकार ने इसके लिए तीन मिशन बनाए हैं, इनमें पोषण मिशन, मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य शामिल हैं। यह कहना है केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी का। लेकिन अपने ही संसद क्षेत्र अमेठी में आज भी महिला ही नही नाबालिग बच्ची भी सुरक्षित नहीं है ।

जनपद में एक दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छेडछाड के दौरान जब किशोरी के पिता पहुंचे बचाव के लिए, तो दंबग युवक ने दोनों को पिटा।  किसी तरह से बीच में आये ग्रामीणों ने बचाव किया वहीं इस दौरान दंबग युवक भाग गया,मौके पर ग्रामीणों ने  पुलिस को सुचना दी। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची व उसके परिजनों को कोतवाली बुलाया। हैरान की बात ये है कि इसके बाद अभी तक तहरीर नही लिखी गई। मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के ओरीपुर पोस्ट मऊ का है।

तीनों 10 की छात्रा हैं

मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक शख्स की 3 बेटियां है। तीनों 10 कक्षा की छात्रा है। पिछले कई दिनों से कॉलेज जाते समय बच्चियों को गांव के बृजेश मौर्य, मतेश व राजबहादुर रास्ते मे छेड़छाड़ किया करते थे। कुछ दिन तक किशोरियों ने घटना को मामूली समझकर विरोध नहीं किया।

रास्ते में रोककर हाथ पकड़ने की कोशिश

18 मई की सुबह स्कूल जाते समय एक बार फिर उन्हें रास्ते में रोककर हाथ पकड़ने की कोशिश की गई। किशोरियों ने स्कूल से घर आकार मां-पिता को सारी बात बताई। इस पर पिता ने आरोपी के घर उलाहना दिया। जिससे नाराज आरोपितों ने 19 मई की दोपहर किशोरी व उनके घर वालों के साथ मारपीट की। मामले की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार की सुबह आरोपितों के खिलाफ एससी-एसटी, पॉक्सो सहित छेड़छाड़ की धाराओं मे केस दर्ज कर लिया है।

Read More : राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

कुशीनगर : टिपू सुल्तान : सुबे सरकार में गन्ना विकास एवं चीनी मिल विभाग के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर कुशीनगर मे थे। सर्किट हाउस मे गार्ड आफ आनर की सलामी लेने के बाद वह सीधे कलेक्ट्रेट सभागार पहुचे जहां जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जरुरी निर्देश दिये।समीक्षा बैठक मे मंत्री ने कहा कि सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य योजना तैयार कर अधिकारी टीम बनाकर व जनप्रतिनिधिगणों से समन्वय स्थापित कर कार्य करे ताकि कार्यो मे शत प्रतिशत गुणवत्ता हो।

उन्होने कहा कि जनपद मे जहां कुछ अच्छे कार्य हुए है उसकी सराहना होनी चाहिये लेकिन कुछ कार्यो मे सुधार की जरूरत है। उन्होने जून माह तक बाढ बचाव संबंधित कार्य पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि कुशीनगर जनपद सीमावर्ती जनपद है इस लिए शराब, गौ तस्करी के रोक पर मजबूती से कार्य करें। गन्ना मंत्री ने बडी बारीकी से सभी विभागों के साथ साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बीच बीच मे आवश्यक निर्देश देते रहे।

राज्यमंत्री संजय सिंह और कलेक्ट्रेट सभागार मे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार कलेक्ट्रेट सभागार मे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद सीधे जिला अस्पताल पहुंचे यहा उन्होंने हेल्प डेस्क, कोविड टीकाकरण केन्द्र, एसएनसीयू वार्ड, आईसीयू वार्ड का किया निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना। दवा काउंटर पर दवा की स्थिति देखी और पीकू वार्ड का निरीक्षण करने के बाद सीथे रविन्द्र नगर स्थित पावर हाउस पहुचे और बिजली की खपत, आपूर्ति आदि से संबंधित जानकारी हासिल की। उन्होने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से शिकायतो का निस्तारण, फोन नही उठाने की समस्या, ट्रांसफॉर्मर की स्थिति आदि के संबध मे पूछताछ किया।

पडरौना तहसील का किया निरीक्षणगन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री पडरौना तहसील पहचुकर उपजिलाधिकारी कक्ष, तहसीलदार कक्ष , आईजीआरएस निस्तारण, राजस्व अभिलेखागार, स्टोर रूम आदि का बडी ही गहनता से निरीक्षण किया। यहा उन्होंने शिकायतो की स्थिति जानने का प्रयास किया। फरियादियों से मिलकर उनकी समस्या सुनी और मामले को निस्तारित करने का आदेश उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को दिया।

मंत्री ने तहसील भवन के जर्जर हिस्से को तत्काल मरम्मत करने का निर्देश देते हुए आम जनमानस की सुविधा के लिए तहसील परिसर में पेय जल सुविधा, हैंड पम्प, प्रसाधन आदि को तत्काल ठीक करवाने के आदेश दिये। इसके बाद मंत्री विशुनपुरा स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किये और किसानो के हित मे अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।

Read more : सुलतानपुर पहुंचे कारागार मंत्री धर्म वीर प्रजापत, समुदाय व्यवस्था केंद्र व प्राइमरी स्कूल का किया निरीक्षण

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, सांसद विजय दूबे, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, मोहन वर्मा, सुरेन्द्र कुशवाहा, विवेकानंद पांडेय, विनय गोड व विधायक डा0 असीम राय केअलावा जिलाधिकारी एस राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, सीडीओ अनुज मलिक, एडीएम देवीदयाल वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

सुलतानपुर पहुंचे कारागार मंत्री धर्म वीर प्रजापत, केंद्र व प्राइमरी स्कूल का किया निरीक्षण

 सुल्तानपुर : मोहम्मद अफसर : सुलतानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड विभाग के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने शनिवार को भाजपा के जनपद नदियों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सीपीडब्ल्यूडी विभाग के गेस्ट हाउस में मुलाकात की जिला प्रशासन के साथ बैठक कर विभागीय समीक्षा की और दुबेपुर ब्लॉक के दादूपुर गांव में एक दलित परिवार के यहां भोजन किया बधाइयां ब्लॉक ब्लॉक के प्रायमरी स्कूल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर आर ,ए बर्मा ,की उपस्थिति पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में जनप्रतिनिधियों पूर्व जिला अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने कारागार एवं होमगार्ड विभाग के मंत्री धर्मवीर प्रजापति से मुलाकात की इस दौरान लोगों ने निचले स्तर से आ रही शिकायतों विशेषकर थानों व तहसीलों में समस्याओं के निस्तारण में हो रही लेटलतीफी का मामला उठाया सभी लोगों ने कहा कि सरकार ईमानदारी पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करना चाहती है लेकिन जिला व पुलिस प्रशासन सरकार की नीतियों का पालन नहीं कर पा रही है

होमगार्ड विभाग के मंत्री ने कहा

जिसके कारण लोगों को समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिला स्तर पर लखनऊ तक भागदौड़ करना पड़ता है इस दौरान कारागार एवं होमगार्ड विभाग के मंत्री ने कहा जनता व कार्यकर्ता हमारी ताकत है उन्होंने कहा मैं स्वयं संगठन का कार्यकर्ता रहा हूं मेरे लिए जनता व कार्यकर्ता सर्वोपरि है मैं पॉजिटिव सोच के साथ काम करता हूं इसके बाद कारागार मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

Read More : विधायक विनोद सिंह ने लगाई सभासदों की क्लास

विधायक विनोद सिंह ने लगाई सभासदों की क्लास

सुल्तानपुर: मोहम्मद अफसर : सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह ने लगाई चौपाल विकास भवन सभागार में घंटे भर चली बैठक में शहर के प्रमुख समस्याओं को लेकर मुखर हुई सभासद शहर की समस्याओं को लेकर सभासदों के साथ बैठक में शहर की विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर सभासदों की शिकायत पत्र को एसी धीरज सिन्हा को सौंपा विधायक निधि शहर की विद्युत समस्याओं दूर करने के लिए अपनी निधि से 50 लाख और जल निगम द्वारा होती जा रही सड़कों की मरम्मत करने के दिए निर्देश पखवारे भर में जल निगम के अधिशासी अभियंता के सड़कों को दुरुस्त करने का किया वादा

पखवाड़े भर में विद्युत विभाग सभासदों से मिले पत्र की जांच कर विधायकों को सौंपेंगे प्रस्ताव विधायक की इस अनोखी पहल पर सभासदों ने जताया आभार बोले सभासद 4 साल के कार्यकाल में पहली बार जनप्रतिनिधि होने का एहसास विधायक ने अफसरों को प्रस्ताव देकर सीएम योगी की मनसा को करे साकार सेतु निगम के अफसर को नए ब्रिज निर्माण के लिए निर्देश दिया .

कूरेभार ब्लॉक में दो जन चौपालों में हुई शामिल

मेनका गांधी ने दो जनचौपालों को भी संबोधित किया। शास्त्री नगर आवास पहुंचकर जन समस्याओं को सुना। सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी दिल्ली से सीधे कूरेभार ब्लॉक के ग्राम मीरा मानिकपुर व जफरापुर में जन चौपाल को संबोधित करने के बाद नागरिकों की जन समस्याओं का निस्तारण किया। उन्होंने ग्राम मदनपुर पहुंच कर अमित मिश्रा की लड़की के असमायिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा मैं जाति- पाति, वर्ग नहीं लोगों की मुसीबतें पूछ कर मदद करती हूं। उन्होंने कहा मैं लोगों की सेवा व मदद करने की राजनीति करती हूं। मेनका ने कहा कि उनको समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब व्यक्तियों के समस्याओं के समाधान से खुशी मिलती है।

Read More : दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुँचे कैबिनेट मंत्री रविंद कुमार शर्मा ने शिवगंज पीएचसी का किया निरक्षण

दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुँचे कैबिनेट मंत्री ने शिवगंज पीएचसी का किया निरक्षण

अमेठी : राजेश सोनी : अपने दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुँचे कैबिनेट मंत्री नगर विकास शहरी समग्र विकास अरविंद कुमार शर्मा ने अमेठी के मुंशीगंज के शिवगंज पीएचसी का निरक्षण किया। इसके साथ ही मंत्री अरविंद शर्मा ने साफ सफाई और लोगो को हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिशा निर्देश भी दिया। निरीक्षण के बाद मंत्री का काफिला जिला मुख्यालय स्थित गौरीगंज पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचा।

जहाँ पर मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई।साथ अधिकारियों ने मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। गौरीगंज निरीक्षण भवन में ही विधुत विभाग के अधिकारियो के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया। विधुत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद गौरीगंज कलेक्ट्रेट सभागार में अमेठी के अधिकारियो के साथ बैठककर जिले के विकासकार्यो की रुप रेखा तैयार करने को कहा.

Read More:“हुजूर, मैं जिंदा हूं” : सीबीआई कर चुकी थी मरा घोषित, अदालत पहुंच गई गवाह

कूरेभार ब्लॉक में दो जन चौपालों में हुई शामिल

मेनका गांधी ने दो जनचौपालों को भी संबोधित किया। शास्त्री नगर आवास पहुंचकर जन समस्याओं को सुना। सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी दिल्ली से सीधे कूरेभार ब्लॉक के ग्राम मीरा मानिकपुर व जफरापुर में जन चौपाल को संबोधित करने के बाद नागरिकों की जन समस्याओं का निस्तारण किया। उन्होंने ग्राम मदनपुर पहुंच कर अमित मिश्रा की लड़की के असमायिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की निरक्षण ।

Read More : लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर निकले सड़कों पर, पैदल गस्त कर कानून व्यवस्था का लिया जायजा

लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके निकले सड़कों पर, कानून व्यवस्था का लिया जायजा

लखनऊ : इरफान कुरैशी:  कमिश्नरेट लखनऊ की चाक चौबंद कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु पुलिस आयुक्त लखनऊ डी0के0 ठाकुर ने भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकलकर पुलिस की मुस्तैदी से परखा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया ।पुलिस कमिश्नर लखनऊ ने थाना कैसरबाग क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग करते हुए आम जनता के साथ संवाद एवं समन्वय स्थापित किया

कमिश्नरेट लखनऊ की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था एवं बालिका/महिला सुरक्षा के दृष्टिगत भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, मुख्य चौराहों एवं मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों पर पैदल गस्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों/ वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गई।फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग, थाना प्रभारी एवं अन्य फोर्स मौजूद रहा।

पुलिस ने पार्कों से लेकर मंदिर व बाजारों में पहुंच लोगों को किया जागरुक

शहर पुलिस ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी महिला सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया। शाम होते ही पुलिस कर्मियों पार्कों व कोचिंग मंडी में जाकर छात्राओं को सुरक्षित घर आने जाने के टिप्स दिए। साथ ही आपात काल में वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, यूपी 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर संपर्क करने की सलाह दी। साथ ही रात में बाजारों व भीड़भाड़ इलाकों में गश्त कर लोगों को सुरक्षा संबंधी सुझाव दिए।

महिला सुरक्षा में चूक नहीं होगी बर्दाश्त, किसी भी सूचना को न करें अनदेखा

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने महिला सुरक्षा व बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए शहर के प्रमुख बाजारों, मॉल्स, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि में आने वाले लोगों को सुरक्षा संबंधित टिप्स दिए।

Read More : सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ

आज चन्द्रमा पुष्य नक्षत्र व कर्क राशि में है। गुरु अब मीन व सूर्य मेष राशि में ही हैं । शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ सिंह व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज वृष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल —

कर्क 8 मई 2022 लव राशिफल, आप आसानी से अपने पार्टनर की बात मान लेंगे। किसी जातक का दिल प्यार से भरा होता है। शायद तुम प्यारे के सिवा कुछ समझते ही नहीं। आज का दिन आपकी मनोकामना पूर्ण करने का दिन होगा। आज जो दोस्त आपसे दूरी बनाए रखते हैं वे भी आपके साथ रहेंगे। विवाहित जोड़ा परिवार के साथ उपयुक्त समय व्यतीत करेगा।

सिंह 8 मई 2022 लव राशिफल, मन व्याकुल है। स्वास्थ्य भी ढीला रह सकता है। प्रेमी से अनबन होगी। संतान की तरक्की या नौकरी जीवन में खुशियां ला सकती है। प्यार और शादी के रिश्ते में मिठास लाने में मां का बड़ा हाथ रहेगा।

कन्या 8 मई 2022 लव राशिफल, शादी का समय आ गया है। अगर किसी कारण से आपको कोई साथी नहीं मिल रहा है, तो अपने दोस्तों पर विचार करें। रोमांस से भरा दिन, फिल्मों में घूमना आदि दिन बीत सकता है। प्रेम जीवन में बदलाव का समय है, कुछ लोगों के अलावा प्रेमी को प्रेम प्रसंग और विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण पसंद नहीं आएगा। जिससे नाराजगी बढ़ सकती है।

जानें क्या कहता है आपका राशिफल

तुला 8 मई 2022 लव राशिफल, काम की जिम्मेदारी प्रेम जीवन में अनियमितता लाएगी। पार्टनर की भावनाओं को महत्व दें, जिम्मेदारियों को निभाएं। प्रेमी को खुश करने के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। संचार से प्रेम में वृद्धि होगी।

वृश्चिक 8 मई 2022 राशिफल से प्यार करें, पार्टनर को गुस्सा आ सकता है। वह आप पर विश्वास नहीं करता है। भाई-बहनों के सहयोग से दूरियां कम होगी। कोई पुराना विवाद चल रहा है तो उसे निपटाने में ही समझदारी है। एक साथ बैठें और बातचीत के जरिए अपनी शिकायतों को दूर करें।

धनु 8 मई 2022 लव राशिफल, प्रेम संबंधों में कड़वाहट और दूरियां कम करने के लिए उत्तम दिन। लव पार्टनर आपके सहयोग की कल्पना कर रहा है। अपने अहंकार को छोड़ो और उससे हाथ मिलाओ। जीवनसाथी के साथ कम समय व्यतीत होगा। सरकारी योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मकर 8 मई 2022 लव राशिफल, प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। कई लोग सोशल मीडिया से फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। यदि आप कोई नया रिश्ता जोड़ना चाहते हैं या शादी करना चाहते हैं तो परिवार का सहयोग कम रहेगा।

कुंभ 8 मई 2022 लव राशिफल, दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। वर्किंग पार्टनर की ओर आकर्षित होंगे। घर या परिवार को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होगा। पार्टनर के साथ जुड़े रहें, जिससे आपसी विवाद कम होगा।

Read More : फ्रूटी लेने दुकान पर गई 6 साल की बच्ची का अपहरण, रेप के बाद हत्या

एकादशी है पंचांग आज ज्योतिष शास्त्र,जानें इस दिन का नक्षत्र , शुभ मुहूर्त और राहुकाल

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है|अनुसार माघ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. जानें शुभ मुहूर्त और आज का राहुकाल ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें शुभ मुहूर्त तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास शुभ कर्मों को इंगित करते हैं। आज 8 मई 2022 रविवार (Sunday) का दिन है। वैशाख (vaishakh) की शुक्ल पक्ष सप्तमी 05:00 PM तक उसके बाद अष्टमी है। सूर्य मेष राशि पर योग-वृद्धि, करण-वणिज और विष्टि वैशाख मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का  पंचांग…

ज्योतिष शास्त्र आज 8 मई का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 आज की तिथि तिथि-सप्तमी 05:00 PM तक उसके बाद अष्टमी आज का नक्षत्र-पुष्य 02:58 PM तक उसके बाद अश्लेशा आज का करण- वणिज और विष्टि आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष आज का योग-वृद्धि आज का वार-रविवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-5:53 AM सूर्यास्त-6:53 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-11:33 AM चन्द्रास्त-1:18 AM सूर्य – सूर्य मेष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign) चन्द्रमा-कर्क राशि पर संचार करेगा। दिन-रविवार माह- वैशाख व्रत- गंगा सप्तमी

जानें शुभ मुहूर्त

आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त- 11:57 AM से 12:49 PM अमृत काल-07:51 AM से 09:38 AM ब्रह्म मुहूर्त- 04:16 AM से 05:04 AM विजय मुहूर्त-02:07 PM से 03:00 PM गोधूलि मुहूर्त-06:19 PM से 06:43 PM निशित काल-11:33 PM से 12:16 AM, May 09 आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग- 05:17 AM से 02:58 PM रवि पुष्य योग -09:20 AM से 05:18 AM, May 07 अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-11:57 AM से 12:49 PM आज का अशुभ समय

Read More : फ्रूटी लेने दुकान पर गई 6 साल की बच्ची का अपहरण, रेप के बाद हत्या

राहु काल-05:16 PM से 06:53 PM तक कालवेला / अर्द्धयाम-11:28:11 से 12:21:09 तक दुष्टमुहूर्त-05:09 PM से 06:01 PM यमगण्ड-12:23 PM से 2:01 PM भद्रा- 05:00 PM से 05:17 AM, May 09 गुलिक काल -15:13:16 से 16:52:34 तक गंडमूल-02:58 PM से 05:17 AM, May 09 आज का चौघड़िया (Today Choghadiya) दिन का चौघड़िया उद्बेग 05:53 AM 07:30 AM चर 07:30 AM 09:08 AM लाभ 09:08 AM 10:45 AM अमृत (वार वेला) 10:45 AM 12:23 PM काल (काल वेला) 12:23 PM 14:00 PM शुभ 14:00 PM 15:38 PM रोग 15:38 PM 17:15 PM उद्बेग 17:15 PM 18:53 PM

 

लखनऊ हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, बिना FIR किसी को नहीं बुला सकेंगे थाने

लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक महत्वपूर्ण आदेश में कहा है कि पुलिस किसी भी व्यक्ति को बिना लिखित नोटिस दिए थाने में नहीं बुला सकती। न्यायालय ने राज्य सरकार को दिए आदेश में कहा है कि दंड प्रक्रिया संहिता के तहत ऐसी नोटिस एफआईआर दर्ज होने के बाद ही जारी की जाए। न्यायमूर्ति अरविंद मिश्रा प्रथम और न्यायमूर्ति मनीष माथुर की खंडपीठ ने यह भी कहा कि अधीनस्थ पुलिसकर्मी थाना इंचार्ज की अनुमति से ही ऐसा नोटिस जारी कर सकते हैं।

खंडपीठ ने सरोजनी नाम की लड़की के पत्र को बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के तौर पर दर्ज करते हुए यह आदेश पारित किया। न्यायालय ने आदेश में जोर देकर कहा कि पुलिसकर्मी के महज मौखिक आदेश पर किसी भी व्यक्ति के जीवन, स्वतंत्रता और सम्मान को हवा में नहीं उड़ाया जा सकता। अदालत ने सर्वोच्च न्यायालय के कई फैसलों की नजीर देते हुए कहा कि जीवन के अधिकार और स्वतंत्रता को ऐसे अनौपचारिक तरीके से महत्वहीन नहीं किया जा सकता।

कुछ पुलिसकर्मी लोगों का लाभ उठाते हैं

कोर्ट ने आदेश में लिखा है कि हम यह दृढ़तापूर्वक कह रहे हैं कि पुलिसकर्मियों के बीच मौजूद कुछ लोग आम लोगों की समस्याओं का फायदा उठाते हैं। वे आम लोगों और पुलिस की सक्षमता दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं। यह पुलिस अधिकारियों का दायित्व है कि वे इसे तत्काल रोकें।

क्या है मामला

सरोजनी नाम की लड़की ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति को पत्र भेज कर शिकायत की थी कि उसके माता-पिता को आठ अप्रैल को महिला थाना लखनऊ पर फोन कर पुलिस ने बुलाया। वहां जाने पर माता-पिता को अवैध तरीके से हिरासत में ले लिया गया है। बताया कि पुश्तैनी सम्पत्ति का विवाद उसके माता-पिता और भाई-भाभी के बीच चल रहा है। इसी विवाद में माता-पिता को बुलाया गया था।

Read More : संपूर्ण समाधान दिवस पर कमिश्नर, जिला अधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं

थाना प्रभारी ने गलत जानकारी पर माफी मांगी

महत्वपूर्ण बात यह रही कि मामले की पहली सुनवाई पर राज्य सरकार के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि उन्हें प्राप्त निर्देशों के अनुसार ऐसे किसी भी व्यक्ति को न तो थाने पर बुलाया गया और न ही वे आए। हालांकि न्यायालय की ओर से तलब की गई महिला थाने की इंचार्ज दुर्गावती ने शपथ पत्र देकर कोर्ट को बताया कि आठ अप्रैल को हेड कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह ने इस दम्पति को थाने पर बुलाया था। इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। पहले दी गई गलत जानकारी के लिए उन्होंने कोर्ट से माफी भी मांगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दंपति को साढ़े तीन बजे जाने दिया गया था।

संपूर्ण समाधान दिवस पर कमिश्नर, जिला अधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं

अयोध्या : गुलशन सिद्दीकी  : जनपद अयोध्या के तहसील बीकापुर में आज संपूर्ण समाधान तहसील दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद अयोध्या के कमिश्नर नवदीप, वरिष्ठ कप्तान शैलेश पांडे के साथ जनपद अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने जनता की समस्याओं को सुना और विभिन्न विभाग के संबंधित अधिकारियों को जांच उपरांत तुरंत निस्तारण कराने का दिशा निर्देश दिया।

तहसील बीकापुर के संपूर्ण समाधान दिवस में आज 224 शिकायत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिनमें से 23 शिकायती प्रार्थना पत्रों का तुरंत निस्तारण किया गया।बताते चले आज के संपूर्ण तहसील समाधान दिवस पर जितने भी शिकायती प्रार्थना पत्र आए थे उसमें ज्यादातर पुलिस विभाग और राजस्व विभाग से संबंधित मामले थे।

मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब

मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए जनपद अयोध्या के कमिश्नर नवदीप ने बताया राजस्व से संबंधित मामले को संज्ञान में लेते हुए अमल बरामद, खतौनी आदेश, परवाना के पंजीयन रजिस्टर को चेक किया गया और उसमें जो खामियां मिली उसको तुरंत निस्तारित कराने का आदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया।

अनुपस्थित अधिकारी और कर्मचारी के प्रति अपनी बातों को रखते हुए कमिश्नर ने कहा यदि कोई अधिकारी बिना कोई सूचना दिए अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए जनपद अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने पुलिस प्रशासन और समाज कल्याण विभाग से संबंधित राशन कार्ड मामले को गंभीरता से लिया और उसका जल्द से जल्द निस्तारण कराने की बात कही।

Read More : ड्राइवर की लापरवाही ने ली युवक की जान

ड्राइवर की लापरवाही ने ली युवक की जान

झालावाड़ : हरिमोहन चोडॉवत: झालावाड झालरापाटन रोड पर स्थित एफसीआई के वेयर हाउस के बाहर खड़े ट्रक के नीचे सो रहे खलासी पर आज दोपहर ड्राइवर की गफलत के चलते ट्रक चढ़ गया, जिससे खलासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, मामले की जानकारी मिलने पर झालरापाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक खलासी के शव को झालावाड़ के जिला एसआरजी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया।

सारे मामले मे झालरापाटन सी आई जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि एक ट्रक गेंहू भरकर फतेहाबाद से झालरापाटन के एफसीआई गोदाम आया था ,जहां आज दोपहर ट्रक का खलासी सुखराम गुर्जर ट्रक के नीचे सो रहा था,इसी दौरान ट्रक खाली करने का नंबर आ गया और ड्राइवर ने बिना नीचे देखें ट्रक को आगे बढ़ा दिया, जिससे खलासी सुखराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, अचानक हुए इस घटनाक्रम से इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई, बाद में सूचना मिलने पर झालरापाटन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, सारे मामले में पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को राउंडअप कर लिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है ।

सांची में होटल संबोधी के पास पलटी बस।

डिग्गी से सामान निकालने में हुई परेशानी
पुलिस के मुताबिक बस दूसरी साइड में रोड के किनारे पलटी थी। बस के पीछे का हिस्स अधिक ऊंचा हो गया था, इसलिए बस की डिग्गी में रखे यात्रियाें के सामान काे निकालने में काफी परेशानी आई। समान निकालने के बाद यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

ड्राइवर की लापरवाही से बस आगे चल रहे ट्रक से टकराई और सड़क से नीचे उतर गई। पुलिस ने तत्काल लोगों की मदद कर उन्हें बस से बाहर निकाला। ईसागढ़ निवासी बस यात्री बुंदेलसिंह गुर्जर की शिकायत पर ड्राइवर पर मामला दर्ज किया गया है। रूपेश दुबे, टीआई ,सांची
Read More : चंदौसी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

चंदौसी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

संभल : सरफराज़ अंसारी : चंदौसी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन डीएम की अध्यक्षता में हुआ जहां पर डीएम के साथ साथ पुलिसअधीक्षक सम्भल व जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे आपको बता दें जनपद संभल की चंदौसी तहसील में आज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन नए डीएम मनीष बंसल की अध्यक्षता में हुआ है जहां पर भारी संख्या में फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।

जिला स्तरीय अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद रहे साथ ही समस्याओं को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निस्तारण करने की जल्द बात कही। और शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक व शीघ्र किया जाएगा। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ देखने को मिली है। वह किसानों ने भी अपनी समस्याओं को भी जिलाधिकारी के सामने रखा। वही जिलाधिकारी ने किसानों की सारी समस्याओं को सुना और समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को बुलाया और समस्याओं का निपटारा करने को कहा।

अपनी नेम प्लेट न देख भड़के 

एडीएम संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचे और अपर पुलिस अधीक्षक भी नहीं पहुंचे. दोनों गैर हाजिर अधिकारियों की गैर मौजूदगी में भी उनकी कु्र्सी पड़ी थी और उसपर उनकी नेम प्लेट भी लगी थी. वहां बड़े अधिकारीयों की अनुपस्थिति के दौरान सीओ अलीगंज राजकुमार सिंह, तहसीलदार अलीगंज राजेश कुमार जन समस्याएं सुन रहे थे. तभी अचानक अलीगंज के बीजेपी विधायक सत्यपाल सिंह राठौर वहां पहुंचे तो उनके लिए वहां सीट नहीं थी. अपने लिए सीट और नेम प्लेट न देखकर विधायक भड़क गए.

Read More : गैस रिसाव से मकान में लगी आग, आगजनी से लाखों रूपए का सामान हुआ स्वाहा

गैस रिसाव से मकान में लगी आग,आगजनी से लाखों रूपए का सामान हुआ स्वाहा

डूँगरपुर : सादिक़ अली : डूंगरपुर के बिलडी गांव में शनिवार को एक केलुपोश मकान में रसोई गैस पर खाने बनाने के दौरान गैंस की टंकी से गैस का रिसाव होने से आग लग गई। आग लगने से केलुपोश मकान में रखे सोने चांदी तथा नगद रूपए जलकर खाक हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलडी गांव के पटेलवाडा फला निवासी शांतिलाल मनात ने बताया कि उसकी पत्नी घर के अंदर रसोई में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी।

इस दौरान गैंस की टंकी में गैस का रिसाव होने से खाना बना रही लक्ष्मी मनात चिल्लाते हुए घर के बाहर दौडती हुई आ गई। गैस रिसाव के चलते शांतिलाला का केलुपेश मकान आग की भेट चढ गया। आग ने घर में रखे कपडे, अनाज सहित पेटी में रखे 20 हजार रूपए नकद और चांदी और सोने आइटम अपनी चपेट में ले लिए। वही पड़ोसी का घर भी आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर मौके पर फायर बिग्रेड और कोतवाली पुलिस जाब्ता मौके पर पहुँचे।फायर बिग्रेड के दो वाहनों ने मशक्कत के बाद केलुपोश घर में लगी आग पर काबू पाया।गनीमत रही कि आग लगने के दौरान घर के अंदर कोई नहीं होने से बडा हादसा होने से रह गया।

परिजनों के घर से निकलते ही सिलेंडर ब्लास्ट:

इसके बाद हो-हल्ला करते हुए घर के अन्य सदस्यों को जानकारी देने के लिए किचन से जैसे ही बाहर निकली, सिलेंडर में विस्फोट हो गया. गनीमत यह रही कि तब तक सभी सदस्य घर से बाहर निकल गए थे. इस बीच आग की लपटें तेज हो गईं. इसने बगल के टुनटुन यादव के घर को भी जद में ले लिया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना सीओ एवं थाना को दी. वहीं आनन-फानन में नजदीक से मिनी अग्निशमन दल फुल्लीडुमर से बेला गांव पहुंचा लेकिन आग पर काबू नहीं पा सका. सीओ अशोक कुमार ने घटना की सूचना बांका अग्निशमन को दी. इस बीच ग्रामीणों भी आग बुझाने में जुटे रहे.

Read More : फ्रूटी लेने दुकान पर गई 6 साल की बच्ची का अपहरण, रेप के बाद हत्या

फ्रूटी लेने दुकान पर गई 6 साल की बच्ची का अपहरण, रेप के बाद हत्या

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। एक 6 साल की बच्ची का अपहरण कर रेप कर उसकी हत्या का मामला सामने आया है। 6 साल की मासूम फ्रूटी लेने के बहाने दुकान पर गई थी जहां यह घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात बास कुसला गांव के पास हुई है। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

शुक्रवार को एक 6 साल की बच्ची फ्रूटी लेने के बहाने दुकान पर गई थी जहां पहले से घात लगाए आरोपी ने लड़की का पहले अपहरण किया फिर उसके साथ रेप किया। इतने के बाद भी आरोपी नहीं रुका और उसने उस मासूम की हत्या भी कर दी। बास कुसला गांव की यह घटना बताई जा रही है। हत्या के बाद लड़की पास के बने कमरे में लहुलुहान हालत में पाई गई। परिवार वाले तत्काल अपनी बच्ची को लेकर एक क्लीनिक गए और उसके बाद ईएसआई मानेसर हॉस्पिटल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन इसके बाद दूसरे दिन सुबह पुलिस के पास पहुंचे और आईएमटी मानेसर थाना में FIR दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

नाबालिग पर पहले भी लगा आरोप

नाबालिग पर इसी तरह की हरकत करने का आरोप पहले भी लग चुका है। 30 जनवरी 2020 को एक बच्चे के साथ गलत हरकत करने के साथ ही उसकी हत्या करने का आरोप है। उस मामले में वह 18 फरवरी को ही फरीदाबाद बाल सुधार गृह से आया था। इससे माना जा रहा है कि उसने गलत हरकत करने का प्रयास किया था। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त सुरेश कुमार का कहना है कि आरोपित के ऊपर जिस बात को लेकर शंका जाहिर की जा रही है, कमोवेश उसने वही बात स्वीकार की है।

Read More : सिद्धार्थनगर शिवपति महाविद्यालय में हुआ स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरण का आयोजन

सिद्धार्थनगर शिवपति महाविद्यालय में हुआ स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरण का आयोजन

सिद्धार्थनगर : अभिलाष मिश्रा : सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ स्थित शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया, बतौर मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा dने द्वीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती माँ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यक्रम में आये मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि को बैज लगाकर एवं बुके देकर उनका स्वागत व अभिनंदके साथ माल्यार्पण किया गया। कॉलेज की छत्राओं द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का भी स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में शामिल सिद्धार्थनगर में 36 महाविद्यालय में टेबलेट बितरण होना है, जिसमें पहले शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में टेबलेट बितरण किया जा रहा है। करीब 1300 विद्यार्थियों में फेज बनाकर शिवपति पीजी कालेज के 15 और सूर्या महाविद्यालय के 3 विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किया गया है।

Read More : उत्तर भारतीयों से माफी मांगे राज ठाकरे, BJP सांसद ने लगवाई होल्डिंग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि प्रदेश की सरकार हाईटेक शिक्षा को बढ़ावा देते हुए पूरे जनपद में लैपटॉप/टेबलेट का बितरण किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। लैपटॉप/टेबलेट का बितरण कार्यक्रम में आये सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।

सिद्धार्थनगर के कई कॉलेजों में मची अफरातफरी

Read More:सिर धड़ से अलग, अधजली लाशें, इलाके में सनसनी

सूत न कपास जुलाहों में लट्ठम लट्ठा’। कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों यूपी में भी देखने को मिल रहा है। यूपी की योगी सरकार (Yogi Govt) ने सूबे के छात्रों के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्ट फोन और टेबलेट बांटने की घोषणा की है। सरकार ने इसके लिये बजट भी फिक्स किया है। लेकिन छात्रों को स्मार्ट फोन और टेबलेट कब और कैसे मिलेंगे अभी यह तय नहीं है। घोषणा को जमीन पर उतारने की कागजी कसरतें जारी हैं। इन सबके बीचे प्रदेश के कई जिलों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि छात्र इस बात को लेकर ऊहापोह की स्थिति में हैं कि आखिरकार उन्हें स्मार्ट फोन और टेबलेट कैसे मिलेगा। उन्हें कहां, कैसे और कब आवेदन करना होगा।

उत्तर भारतीयों से माफी मांगे राज ठाकरे, BJP सांसद ने लगवाई होल्डिंग

बहराइच : अशोक सोनी : कैसरगंज लोकसभा के सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने लोकसभ क्षेत्र के लोगों से पांच जून को अयोध्या पहुंचने की अपील की है। साथ राज ठाकरे को उत्तर भारतीयों से माफी मांगने की बात कही है।बहराइच जनपद के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजभूषण शरण सिंह हैं।

सांसद ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे को अयोध्या आने से पूर्व उत्तर भारतीयों से माफी मांगने की मांग की है। सांसद ने कहा कि राज ठाकरे ने उत्तर भारतीयों को अपशब्द कहे, साथ ही उन्हें मुंबई से भगा दिया। ऐसे में उत्तर भारतीयों से माफी मांगे। उनका कहना है कि माफी नहीं मांगेंगे तो हम सभी राज ठाकरे को अयोध्या में उतरने नहीं देंगे। लोकसभा क्षेत्र की जनता से पांच जून को अयोध्या पहुंचने की अपील सांसद ने की है। इसके लिए लखनऊ बहराइच मार्ग पर जगह जगह पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं। सांसद के समर्थक भी राज ठाकरे से माफी मांगने की अपील कर रहे हैं।

फेसबुक से भी चल रही है मुहिम

सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने फेसबुक से भी लोगों से पांच जून को अयोध्या पहुंचने और राज ठाकरे से माफी मांगने की बात का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

Read More : छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोर्ट सुनाया जुर्माना और कारवास की फैसला

ठाकरे परिवार पर उठाए सवाल

सांसद ने राम मंदिर आंदोलन में ठाकरे परिवार की भूमिका पर ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने कहा, “राम मंदिर आन्दोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद और आमजन की ही भूमिका रही है. ठाकरे परिवार का इससे कोई लेना देना नहीं”