Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 105

2 दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

लखनऊ : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने 2 दिवसीय दौरे पर आज अमेठी पहुंच रही हैं। वह अपने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। साथ ही विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। वह सुबह 9 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। जहां मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगी।

CM आवास से 11 बजे सड़क मार्ग से अमेठी के जगदीशपुर के लिए रवाना होंगी। जगदीशपुर के गांव दिछौली में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में साढ़े 12 बजे पहुंचेगीं। यहां वह ढाई बजे तक रहेंगी। मुसाफिरखाना के दादरा गांव में आयोजित चौपाल में सवा 3 बजे के करीब पहुंचेगीं। इसके बाद अमेठी विधानसभा क्षेत्र के संग्रामपुर ब्लॉक के गांव करनाईपुर जाएंगी। वह यहां शाम 6 बजे से आयोजित चौपाल में हिस्सा लेंगी। HAL कोरवा गेस्ट हाऊस में रात्रि विश्राम करेंगी।

Read More : लखनऊ पुलिस ने सलमान खान को किया गिरफ्तार

स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से करेंगी मुलाकात

दौर के दूसरे दिन 10 मई की सुबह स्मृति ईरानी गेस्ट हाऊस से पौने 10 बजे निकलेंगी और गौरीगंज के दुर्गा धाम स्थिति जयपुरिया स्कूल पहुंचेगीं। यहां वह स्वनिधि योजना व स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगी। जयपुरिया स्कूल का उद्घाटन करने के बाद तिलोई विधानसभा क्षेत्र के ओदारी के लिए प्रस्थान करेंगी।ओदारी स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में आयोजित चौपाल में केंद्रीय मंत्री करीब एक घंटे रहेंगी। चौपाल से सवा 2 बजे निकलने के बाद वह दाउद नगर पहुंचेगी। यहां भवानी दत्त दीक्षित के पेट्रोल पंप व नव प्रतिष्ठान का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।

सीएम योगी से मुलाकात के बाद दो दिन के अमेठी दौरे पर पहुंची स्मृति ईरानी, विकास कार्य बने चर्चा का विषय

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इसके बाद वे अमेठी के लिए रवाना हो गईं। सांसद स्मृति ईरानी दो दिवसीय अमेठी दौरे पर आई हैं। अमेठी में वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही विकास कार्यों पर भी चर्चा होगी।

लखनऊ पुलिस ने सलमान खान को किया गिरफ्तार

लखनऊ : लखनऊ के एक व्यक्ति आजम अंसारी को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने के आरोप में कल रात ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. शख्स अभिनेता सलमान खान की नकल करता था और सोशल मीडिया के लिए खुद के वीडियो शूट करता था.

कई वीडियो में कर चुका है ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन

अभिनेता सलमान खान की नकल करने वाले आजम अंसारी पर 151 में चालान किया गया है, दरअसल, शख्स के यातायात व्यवस्था में व्यवधान पैदा करने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि, आजम अंसारी ट्रैफिक रोक कर पब्लिक के आगे आगे डांस कर रहा है. जिससे यातायात व्यवस्था में व्यवधान पैदा हो रहा है. फिलहाल, युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Read more:सिर धड़ से अलग, अधजली लाशें, इलाके में सनसनी

पुलिस ने लगाई शांति भंग की धारा

डुप्लीकेट सलमान पर धारा 151 के तहत शांति भंग कार्रवाई की गई है. पकड़ा गया युवक आजम अंसारी अभिनेता सलमान की तरह ही कपड़े पहनकर उसी की हूबहू एक्टिंग करके फेसबुक पर रील पोस्ट करता है. इस कारण इंटरनेट मीडिया पर उसे फालोवर भी काफी हैं.

डुप्लीकेट सलमान के यूट्यूब पर 1 लाख 67 हजार फॉलोअर्स

पुलिस के मुताबिक वह अभिनेता सलमान खान की तरह कपड़े पहनता है. वह तेरे नाम मूवी में जैसी सलमान खान ने एक्टिंग की है. जिस अंदाज में सिगरेट पी थी. उसी अंदाज में चौराहे पर खड़े होकर कपड़े उतार कर एक्टिंग करने लगता था. सिगरेट पीते हुए धुएं के छल्ले बनाता था. बताया जा रहा है कि डुप्लीकेट सलमान खान के यूट्यूब पर 1 लाख 67 हजार फॉलोअर्स हैं.बता दें कि डुप्लीकेट सलमान खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उन्हें अक्सर रीलों पर देखा जाता है.

Read More : दो दुकान दारो की झगड़े में चली गोली, घटना में एक की मौत, चार घायल

दो दुकान दारो की झगड़े में चली गोली, घटना में एक की मौत, चार घायल

हरिमोहन चोडॉवत–झालावाड़ : भवानीमंडी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मिश्रोली के आमलिया खेड़ा गांव में हुई आपस में समान बेचने को लेकर दो दुकान दारो में झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बड़ा की एक व्यकि की गोली लगने से मौत हो गई। वही तीन से चार लोग घायल हो गये। भवानीमंडी उपखण्ड के मिश्रोली पंचयात के आमलिया खेड़ा गाँव मे चमत्कारी सगस महाराज का धार्मिक स्थल है जहा रविवार को हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर गोठ की पार्टी करते है।

इसी दौरान वहां दुकान पर पूजा सामग्री बेच रहे,गोपाल सिंह और देवी सिंह दोनों में पूजा सामग्री बेचने को लेकर विवाद हो गया।इस दौरान दोनों परिवारों के लोगो ने लकड़ी व तलवारों से एक दूसरे पर हमला कर दिया, तभी गोपाल सिंह का भानजा सौदान सिंह 45 निवासी पनिया खेड़ी का खेड़ा भी गोठ में आया हुवा था इस दौरान देवी सिंह के परिवार पक्ष ने बंदूक से फायर कर दिया तभी सौदान सिंह पुत्र कालू सिंह को गोली गर्दन में लग गई जिसे जख्मी हालत में राजकीय अस्पताल लाया गया जहा डॉक्टर दे देख उसे मृत घोषित कर दिया।

वही आपसी झगड़े में लखन सिंह 23 भी गंभीर हो गया जिसे झालावाड रेफर किया गया।वही गोली कांड के चलते मिश्रोली पुलिस मौके पर पहुँची जहा दोनों परिवारों को लोगो को समझाया मगर दोनों नही माने ओर वहां मौजूद दुकानों व वाहनों में आग लगादी जिसके चलते आसपास का जापता मौके पर पहुँचा जिस पर दोनों परिवार के लोग भाग छुटे।फिलाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्तक का शव मोर्चरी में राखवाया ओर आरोपियों की छानबीन शरू की।

लोगों ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया गुस्सा

मृतकों में से दो की पहचान 27 वर्षीय डैनियल डनबर और 25 वर्षीय रैंडी टायसन के रूप में की है। इसकी जानकारी लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल ने दी। वहीं इस घटना पर लोग सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

Read More : चलती बाइक में आग लगने से क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

चलती बाइक में आग लगने से क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

करौली: अजीम खान : सपोटरा उपखंड क्षेत्र में नारायणपुर टटवाड़ा सड़क मार्ग क्षेत्र पर डाबिर पुलिया के पास एक बाइक में अचानक आग लग गई. आग लगते ही बाइक सवार ने दूर भाग कर अपनी जान बचाई ऐसे में एक बड़ा हादसा टल गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्राम पंचायत गज्जू पुरा के डड़ेला की झोपड़ी गांव निवासी काडू लाल पुत्र लोहड़े मीणा अपनी बाइक से शनिवार दोपहर को चौड़ागांव जा रहा था.

इस दौरान डाबर पुलिया के पास बाइक के इंजन में अचानक आग लग गई. चलती बाइक में आग लगती देख उसके हाथ पांव फूल गए उस ने बाइक को खड़ा करके दूर भाग कर अपनी जान बचाई इस दौरान बाइक में आग लगती देख अन्य वाहन चालक और राहगीर आसपास जमा हो गए लेकिन मौके पर आग बुझाने की सुविधा नहीं होने के कारण 15 मिनट में बाइक धू धू करके जल गई.

जानिए पूरा मामला क्या हैं

औरंगाबाद में सुबह अचानक एक खड़ी बाइक से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते बाइक आग की चपेट में आ गया। जिसके कारण  अफरा-तफरी मच गई।आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग मुझे लगे जिसके बाद काबू पाया गया जिसे ज्यादा कुछ नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।

घटना दाउदनगर के स्टेट बैंक समीप की है। बताया जा रहा कि एक ग्राहक बैंक पहुंचा था पैसा निकालने के लिए और बाइक को खड़ा कर बैंक में चला गया। कुछ ही देर बाद बाइक से धुआं उठने लगा। यह देख लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान गश्ति करने आए पुलिस जवान भी वीडियो में भागते हुए कैद हुए हैं। हालांकि एक युवक तत्काल एक बाल्टी पानी लेकर पहुंचा और आग को बुझा दिया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अचानक चलती लूना में आग लगने से दो भाइयों की जलकर मौत हुई थी

जिले में अचानक बाइक में आग लगने की यह घटना कोई नई नहीं है। कुछ दिन पहले ही नगर थाना क्षेत्र के कामा बिगहा समीप हाईवे पर एक चलती लूना में अचानक आग लग गई थी। जिसके कारण दो भाइयों की झुलसकर मौत हो गई थी। इस घटना को अभी एक माह भी नहीं हुए हैं कि दाउदनगर के स्टेट बैंक समीप एक बाइक में अचानक आग लग गई।

Read More : 9 मई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

9 मई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चमकेगा कुल 12 राशियों का वर्णन भाग्य किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 9 मई 2022 को दिन सोमवार और तिथि अष्टमी है। सोमवारका दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन लोग भोलेनाथ की कृपा पाने और अकालमृत्यु के भय से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।

मेष

मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ रहेगा। कारोबार के लिए किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा।

वृष 

सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय वृद्धि होगी। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धनार्जन के स्रोत विकसित होंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन 

रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कर्क

आत्मविश्वास से लबरेज चमकेगा रहेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिलेंगे।

सिंह 

उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

Read More : इंदौर में 7 लोगों को जिंदा जलाने वाले का कबूलनामा, बोला- लड़की की बेवफाई से था परेशान …

आज कब से कब तक है राहुकाल और चौघड़िया,जानिए आज का पंचांग

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 9 मई 2022 सोमवार (Monday) का दिन है। वैशाख (vaishakh) की शुक्ल पक्ष अष्टमी 06:32 PM तक उसके बाद नवमी है। सूर्य मेष राशि पर योग-ध्रुव, करण-बव और बालव वैशाख मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 9 मई का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 आज की तिथि तिथि-अष्टमी 06:32 PM तक उसके बाद नवमी आज का नक्षत्र-अश्लेशा 05:08 PM तक उसके बाद मघा आज का करण- बव और बालव आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष आज का योग-ध्रुव आज का वार-सोमवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-5:53 AM सूर्यास्त-6:53 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-12:28 PM चन्द्रास्त-1:57 AM सूर्य – सूर्य मेष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign) चन्द्रमा-05:08 PM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा। दिन-सोमवार माह- वैशाख व्रत- बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी

जानें राहुकाल व शुभ मुहूर्त का समय

आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त- 11:57 AM से 12:49 PM अमृत काल-03:23 PM से 05:08 PM ब्रह्म मुहूर्त- 04:16 AM से 05:04 AM विजय मुहूर्त-02:07 PM से 03:00 PM गोधूलि मुहूर्त-06:19 PM से 06:43 PM निशित काल-11:33 PM से 12:16 AM, May 10 आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग- नहीं है रवि पुष्य योग 05:08 PM से 05:16 AM, May 10 अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-11:29 AM से 12:21 PM आज का अशुभ समय( Today Bad Time) राहु काल-07:30 AM से 09:08 AM तक कालवेला / अर्द्धयाम-09:42 AM से 10:35 AM तक दुष्टमुहूर्त-12:49 PM से 01:41 PM, 03:25 PM से 04:17 PM यमगण्ड-10:45 AM से 12:23 PM भद्रा- 05:17 AM से 05:50 AM गुलिक काल -13:34:03 से 15:13PM तक गंडमूल-पूरे दिन

Read More : इंदौर में 7 लोगों को जिंदा जलाने वाले का कबूलनामा, बोला- लड़की की बेवफाई से था परेशान …

होटल में महिला की हत्‍या मामले का खुलासा, संबंध नहीं बना पाया तो मार…

गाजियाबाद: गाजियाबाद नगर कोतवाली के बजरिया स्थित आर्यदीप होटल में 4 मई की रात को हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी के साथ-साथ होटल मालिक, मैनेजर और सफाई कर्मी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि संग संबंध बनाने में नाकाम रहने पर आरोपी व्यक्ति आत्मग्लानि में महिला की हत्या कर फरार हो गया था। वहीं, होटल प्रबंधन ने घटना और आरोपी से साक्ष्य छिपाकर 24 घंटे तक पुलिस को गुमराह किया।मूलरूप से अलीगढ़ निवासी प्रियंका (48) करीब चार साल से पति से अलग गाजियाबाद के लालकुआं इलाके में रह रही थी।

4 मई की रात करीब साढ़े 11 बजे वह एक व्यक्ति के साथ बजरिया स्थित आर्यदीप होटल में पहुंची। ढाई बजे महिला के साथ आया व्यक्ति होटल से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, 5 मई को होटल के मैनेजर विजय यादव ने महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। होटल के रजिस्टर चेक करने पर प्रियंका के साथ आए व्यक्ति का नाम सतीश लिखा था, लेकिन वह तस्दीक नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

होटल मालिक और स्टाफ ने छिपाई घटना

होटल से जाते वक्त नौशाद ने घटना की सूचना होटल मालिक रविन्द्र यादव, मैनेजर विजय यादव और नौकर अच्छे लाल को दे दी थी। इसके बावजूद पुलिस को इस घटना की जानकारी अगले दिन दी गई। मैनेजर ने नौशाद की आईडी नहीं ली और रजिस्टर में उसका नाम सतीश दर्ज किया। उसका मोबाइल नंबर भी गलत लिखा। होटल के रजिस्टर में कई जगह कटिंग और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी नौशाद खान पठान उर्फ अच्छे निवासी नूरनगर सिहानी को गिरफ्तार किया गया है। मूलरूप से जिला हमीरपुर के गांव गुसियारी निवासी नौशाद रंगाई-पुताई का काम करता है।

एसपी सिटी के मुताबिक, पूछताछ में नौशाद ने बताया कि वह चार मई को काम के सिलसिले में रेलवे स्टेशन पर गया था। वहां उसकी मुलाकात मुलाकात प्रियंका से हुई।कुछ देर बात करने के बाद दोनों में दोस्ती हो गई, जिसके बाद वह देर रात होटल आर्यदीप पहुंच गए।नौशाद का कहना है कि वह संबंध बनाने में नाकाम हो गया था,जिसको लेकर प्रियंका उससे झगड़ा करने लगी थी। इसी आत्मग्लानि में उसने गला दबाकर प्रियंका की हत्या कर दी और उसके दोनों मोबाइल लेकर फरार हो गया था।

Read More : अवैध कब्जा पर चला बाबा का बुलडोजर

होटल से जाते वक्त नौशाद ने घटना की खुलासा सूचना होटल मालिक रविन्द्र यादव, मैनेजर विजय यादव और नौकर अच्छे लाल को दे दी थी। इसके बावजूद पुलिस को इस घटना की जानकारी अगले दिन दी गई। मैनेजर ने नौशाद की आईडी नहीं ली और रजिस्टर में उसका नाम सतीश दर्ज किया। उसका मोबाइल नंबर भी गलत लिखा। होटल के रजिस्टर में कई जगह कटिंग और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।

अवैध कब्जा पर चला बाबा का बुलडोजर

अमेठी : राजेश सोनी : सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार में बुलडोजर की रफ्तार दिन-ब-दिन तेज़ होती जा रही है। अमेठी जिले की तिलोई विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किए हुए लोगों के घर बुलडोजर चला। आपको बता दें तिलोई तहसीलदार दिग्विजय सिंह अपनी पूरी राजस्व टीम के साथ बुलडोजर लेकर गांव पहुंचे।

जहां न्यायालय के आदेश पर अमेठी में अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया। ग्राम समाज की जमीन पर बनाये गए अवैध मकान को प्रसाशन में बुलडोजर से गिरवाया। तहसीलदार और राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में गिराया गया अवैध निर्माण। ये पूरा मामला मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे बड़इन हसवा गांव का है.

पैसा दोगुना करने का लालच देकर की 300 करोड़ की ठगी, अब चलेगा ‘बाबा का बुलडोजर’

एसडीएम पटियाली प्रेम नारायण सिंह ने बताया कि पटियाली तहसील क्षेत्र के नवादा गांव में एक एकड़ से ज्यादा ग्राम समाज की जमीन है. इस पर ग्रामीणों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था.इसको लेकर लेखपाल ने ग्रामीणों को नोटिस भी जारी किया था, लेकिन ग्रामीणों ने अवैध निर्माण नहीं हटाए. इसके बाद तहसील प्रशासन ने इस पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर (Bulldozer) से अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिए.

50 लाख कीमत की जमीन कराई कब्जा मुक्त

त्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 (Yogi Sarkar 2.0) के बाद कासगंज जिले में ‘बाबा का बुलडोजर’ फुल स्पीड में दौड़ रहा है. आज शुक्रवार को कासगंज के गंजडुंडव क्षेत्र के नवादा गांव में लाखों की जमीन बुलडोजर चलवाकर कब्जा मुक्त कराई गई. गांव के कुछ लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर पर कब्जा कर लिया था. कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है.इंस्पेक्टर अनूप कुमार भारतीय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. इस दौरान ग्राम समाज की जमीन पर किए गए निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया

Read More : जमीनी विवाद को लेकर दबंगो ने महिला लात घूसों से पीटा

जमीनी विवाद को लेकर दबंगो ने महिला लात घूसों से पीटा

 अमेठी : राजेश सोनी : जनपद अमेठी में दबंगो का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन – प्रतिदिन दबंगो की कारनाम देखने को मिलता है। कभी नेता की तो कभी प्रधानों की । सबसे हैरानी कि बात ये है कि सरकार लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कह रही है। मगर ये दबंग है कानुन को ठेंगा दिखा रहे हैं। कानुन के नाक नीचे से ये अपने अपराध को अनजांम देते हैं। ऐसे ही एक मामला जमीनी विवाद को लेकर है। जमीनी विवाद में दबंगो ने घर मे घुसकर बुजुर्ग बिधवा महिला को लात घूसों और थप्पड़ों से पीटा। वहीं न्याय के लिए कड़ी धूप में घंटो थाने की गेट पर बैठी रही महिला ने न्याय  की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। गौरीगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का मामला।

Read More:“हुजूर, मैं जिंदा हूं” : सीबीआई कर चुकी थी मरा घोषित, अदालत पहुंच गई गवाह

रास्ते से नहीं निकलने देते दबंग

बता दें कि अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम दिलीपपुर निवासी अजय कुमारी पत्नी अजब सिंह दोहरे ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसने अपने ही गांव निवासी राम सेवक बाबा से एक प्लॉट खरीदा था, जिसमें 13 फीट की गली दी गई थी। उसी के सामने गांव के दो लोगों का मकान स्थित है। आरोपित उसे रास्ते की उस जगह से निकलने नहीं देते है और आए दिन उसे गाली गलौज करते हैं।

दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का दिया आश्वासन

शनिवार को वह उस रास्ते से जा रही थी। तभी तीनों लोगों ने मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Read More : कांग्रेस नेता ओम वीर यादव ने भाजपा पर किया वार, कहा – सरकार जनता सच को छुपा रही है

कांग्रेस नेता ओम वीर यादव ने भाजपा पर किया वार

लखनऊ : आज उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष श्री कनिष्क पाण्डेय जी एवं पश्चिमी जोन के अध्यक्ष श्री ओमवीर यादव जी ने ने भाजपा पर किया वार संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रेस वार्ता की. प्रेस वार्ता के दौरान वर्तमान सरकार द्वारा कोरोना महामारी पर पेश किये गये गलत आकड़े एवं सरकार की लापरवाही पर सरकार की जवाबदेही मुद्दे पर योगी सरकरा को घेरा।

कहा – सरकार जनता सच को छुपा रही है

आपको बता दे कि बीते दिनों WHO ने कोरोना काल के दौरान भारत में मौतों का आकंड़ा पेश किया वार था । जिसको भारत सरकार ने बताया था ये गलत रिपोर्ट है। इसको लेकर कांग्रेस नेता ओम वीर यादव ने भाजपा पर आंकड़ा छुपाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए ओम वीर यादव ने कहा है कि कोरोना काल में जो लोग मर गए उसका भी आंकड़ा बीजेपी सरकार ने छुपाने का काम किया।

WHO के आंकड़े में हिंदुस्तान में 47लाख लोगो की मृत्यु हुई है। और बीजेपी ने 4 लाख 80 हजार मृत्यु आंकड़े में बताई। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि लगातार हर मुद्दे पर बीजेपी सरकार झूठ बोलती आई है चाहे महंगाई का मुद्दा हो बिजली का मुद्दा हो या रोजगार का मुद्दा हो। कोरोना में मरने वाले लोगो को सरकार जिम्मेदार सभी मारे गए लोगो के परिवार को जिन्होंने दुख झेला उन्हे 4 लाख रुपए दे सरकार। वहीं ओमवीर यादव ने  कहा है कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता हर मुद्दे पर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगा ।

Read More : सीएम योगी ने किया ललितपुर विकास कार्यों स्थलीय का निरीक्षण, कानून-व्यवस्था का लिया जायजा

सीएम योगी ने किया ललितपुर विकास कार्यों स्थलीय का निरीक्षण

ललितपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय बुंदेलखंड प्रवास पर हैं. जहां वे अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं, और विकास कार्यों की समीक्षा में जुटे हैं. इस क्रम में वह मध्य प्रदेश के दतिया जिला पहुंचे, जहां उन्होंने एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ पीतांबरा देवी के दर्शन किए. इसके बाद सीएम ललितपुर जिले के दौरे के लिए रवाना हो गए.

पीतांबरा देवी के दर्शन के बाद ललितपुर रवाना हुए सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड के दो दिनी दौरे पर रविवार को ललितपुर पहुंचे. इससे पहले उन्होंने झांसी में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया था. मुख्यमंत्री सुबह झांसी के सर्किट हाउस से दतिया के लिया रवाना हो गए, जहां उन्होंने पीतांबरा पीठ में मां बगुलामुखी की पूजा-अर्चना की और फिर ललितपुर का रुख किया.

जल जीवन मिशन परियोजना का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ललितपुर पहुंचे. उन्‍होंने ललितपुर में विकास से जुड़ी कई निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. यहां के कचरौंदा बांध के साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन परियोजना का निरीक्षण किया. इस प्रोजेक्ट से 62 गांव के 1.45 लाख ग्रामीणों को नल से पेयजल मिलेगा.

ललितपुर में कानून-व्यवस्था का लिया जायजा

सीएम योगी आदित्यनाथ ललितपुर में जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की. इसके बाद ललितपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसके अलावा विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को भी जाना.

Read More :ज्ञानवापी में पूजा करने से रोका तो अनशन पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बुंदेलखंड में हर घर तक जल पहुंचाया- सीएम योगी

ललितपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा. रामराज्य का मतलब ‘कोई भेदभाव ना हो’ श्री राम का जीवन सभी के लिए प्रेरणा. उन्होंने कहा कि, लोगों के लिए राशन की व्यवस्था की गई. सभी को फ्री वैक्सीन, फ्री इलाज, फ्री टेस्ट की सुविधा मिल रही है. हर घर नल के सपने को साकार किया गया है. किसान के खेत तक सिंचाई का पानी पहुंच रहा है. बुंदेलखंड में हर घर तक जल पहुंचाया.

 क्या सीएम योगी सड़क पर कांवड़ यात्रा होने देंगे? राजभर ने योगी से क्यों पूछा ये सवाल

लखनऊ : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यूपी की सड़कों पर नमाज न पढ़ने देने को लेकर बड़ा सवाल पूछा है। ओपी राजभर ने पूछा है कि सड़क पर नमाज नहीं होने दी, क्या सड़क पर कांवड़ यात्रा होने देंगे? बता दें, सीएम योगी के निर्देश के बाद यूपी में ईद पर पहली बार सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी गई।

ओपी राजभर ने योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की थी। इसके बाद सियासी अटकलों का दौर शुरू हो गया था। राजभर की गठबंधन में वापसी की अटकलें लगाई जाने लगीं। इस मुलाकात के बाद जब ओपी राजभर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के गठबंधन में सबकुछ ठीक है। उन्होंने कहा, ”मैं दयाशंकर सिंह के पास अपना काम लेकर गया था। जौनपुर से बनारस तक रोडवेज बस चलाने को लेकर, अपने एक कार्यकर्ता के काम को लेकर उनसे मिला था। हमने सोचा कि दयाशंकर सिंह बलिया के मंत्री हैं तो उनसे कहलवा दिया जाए। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में कासिमाबाद पर कट नहीं बना, इस संबंध में भी उनसे बातचीत करने गया था।”

राजभर आगे कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद अभी एक भी व्यक्ति भाजपा में शामिल नहीं हुआ है। हम गठबंधन के साथी समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ हैं। जयंत चौधरी, केशव देव मौर्य या कृष्णा पटेल गठबंधन के साथ हैं। सपा गठबंधन में कन्फ्यूजन के सवाल पर राजभर ने कहा, वो समाजवादी पार्टी का विषय है, हमारा नहीं। उनकी पार्टी में क्या गुल खिल रहा है, क्या तू-तू , मैं-मैं हो रही है, उसे लेकर मैं क्या कर सकता हूं। किसी के घर में झगड़ा हो तो हम क्यों झूठे पंचायत करें।

Read More : बंगाल की खाड़ी पहुंचा तूफान असानी , इन राज्यों में होगी बारिश, इन जगहों पर अलर्ट

 

बंगाल की खाड़ी पहुंचा तूफान, होगी बारिश, इन जगहों पर अलर्ट

कोलकाताः चक्रवाती तूफान असानी शनिवार को अंडमान सागर से बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है। ऐसे में मौसम विभाग ने ये बताया है कि ओडिशा और बंगाल में आंधी और बारिश हो सकती है। इस तूफान का असर रविवार से दिखाई देने लगेगा। मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के पुरी-गंजाम के समुद्री तटों से 10 मई को तूफान टकरा सकता है और इसकी हवा की रफ्तार 125 किमी घंटा हो सकती है। इसके अलावा बिहार-झारखंड के कुछ जिलों में भी बारिश हो सकती है।

समुद्री तटों के नजदीक रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजने की तैयारी में सरकार

ओडिशा सरकार समुद्री तटों के नजदीक रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजने की तैयारी में है। गौरतलब है कि यहां समुद्री तटों के पास करीब 7.5 लाख लोग रहते हैं। ऐसे में तूफान के आने से उनकी जान को खतरा हो सकता है।

हालांकि आईएमडी कोलकाता के निदेशक जीके दास का भी बयान इस मामले में सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अभी इस तूफान का रास्ता बदल सकता है और ये ओडिशा की जगह बंगाल के किसी समुद्री तट से टकरा सकता है। इस चक्रवाती तूफान का असर ओडिशा के अलावा झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में दिखेगा। इन राज्यों में बारिश भी हो सकती है।

बिहार में भी आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के बाद बिहार में चक्रवाती तूफान असानी की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है. विभाग ने कहा है कि असानी चक्रवात की उत्पत्ति बंगाल की खाड़ी से हो रही है, इससे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के प्रभावित होने की चेतावनी दी गई है. बिहार में भी इसका प्रभाव पड़ सकता है. इसके मद्देनजर विभाग ने कहा है कि असानी चक्रवात से बिहार के कई जिलों में वज्रपात के साथ तेज या हल्की हवा के साथ हल्की या मध्यम बारिश  होने की संभावना है. यह देखते हुए सभी एहतियात कदम उठाए जाएं.

Read More : इंदौर में 7 लोगों को जिंदा जलाने वाले का कबूलनामा, बोला- लड़की की बेवफाई से था परेशान …

इंदौर में 7 लोगों को जिंदा जलाने वाले का कबूलनामा

इंदौरः इंदौर की स्वर्ण बाग कॉलोनी की मल्टी में आग लगाने के आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। इस अग्निकांड में 7 लोगों की मौत हो गई थी। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देना कबूलनामा किया। उसने बताया कि वो मल्टी में रहने वाली एक युवती से प्यार करता था। उसी से विवाद के चलते उसने गाड़ी में आग लगाई थी। पुलिस से बचकर भागने के चक्कर में उसके हाथ-पैर भी टूट गए। जिसके बाद पुलिस उसे घायल हालत में देर रात एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची।

आरोपी ने पुलिस को बताया, ‘मैं सना नाम की लड़की से बहुत परेशान हो गया था। उसने मेरे साथ बहुत गलत किया। उसने मुझसे खूब खर्चा करवाया। मैंने उसे हमेशा पैसे दिए हैं, कभी मांगे नहीं। वो हमेशा किसी ना किसी बात के लिए पैसे मांगती थी। कभी कुछ दिला दो, कभी कुछ दिला दो। बाद में पता चला, वो बेवकूफ बना रही है। कई लोगों के साथ लगी हुई है।

मैंने सोचा कभी उससे बात नहीं करूंगा, तो वो मेरे पीछे ही पड़ गई। मैं तो सिर्फ उसकी गाड़ी की सीट जलाना चाहता था। सोचा था उसके बाद सब खत्म कर दूंगा। मुझे नहीं पता था कि इतना बड़ा कुछ हो जाएगा।’

 बोला- लड़की की बेवफाई से था परेशान जानिए पूरी बात 

‘मुझे शनिवार सुबह इस बारे में तब पता चला, कबूलनामा जब उसी लड़की का फोन आया। उसने बताया कि मल्टी में आग लग गई है। मैं दिनभर घर पर ही रहा। शाम को पता चला कि टीवी में भी आ गया है। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था, कि मैं क्या करूं। फिर एक दोस्त से बात की, मैंने उससे कहा कि मैं सरेंडर कर दूंगा।’

Read More : इंसानियत हुई शर्मसार, चांदी के कड़े की लालच में महिला ने 4 वर्षीय मासुम कर दी हत्या

इस बारे में थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि आरोपी का मोबाइल रात 9:00 बजे तक चालू था। और वह लगातार अपने दोस्त से बात कर रहा था जिसकी लोकेशन ट्रैक करके आरोपी संजय दीक्षित को पुलिस ने लसूड़िया इलाके के निरंजनपुर चौराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया। घटना के सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद यह साफ हो गया था कि किसी सफेद शर्ट वाले युवक ने गाड़ियों में आग लगाई है।

इंसानियत हुई शर्मसार, चांदी के कड़े की लालच में महिला ने 4 वर्षीय मासुम कर दी हत्या

 झालावाड़ : हरिमोहन चोडॉवत : झालावाड़ जिले के भवानीमंडी थाना क्षेत्र के मेहरपुरा गांव में आज एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 4 वर्षीय बालिका को पड़ोसी महिला ने चांदी के कड़े चुराने के लालच में मार कर रेत में गाड़ दिया। घटना का पता आज अगले दिन उस समय लगा जब पुलिस टीमें बच्ची की तलाश करती हुई महिला के घर पहुंची और रेत में दबे शव को ढूंढ निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही आज आज झालावाड़ पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए।

झालावाड़ पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि भवानीमंडी क्षेत्र के मेहरपुरा गांव में ईश्वर मेहर की 4 वर्षीय पुत्री चंचल देर शाम से ही लापता हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी तलाश की,लेकिन नहीं ढूंढ पाए तो भवानीमंडी थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद से ही पुलिस टीमें वी ग्रामीण मेहरपुरा गांव में तथा आसपास के क्षेत्र की तलाशी कर रही थे, लेकिन देर रात तक भी सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने दोबारा सर्च अभियान चलाया

आज सुबह पुलिस ने दोबारा सर्च अभियान चलाया और गांव के घरों की तलाशी लेना शुरू किया, तो बच्ची चंचल के घर से महज दो या तीन मकान छोड़कर अगले मकान में पुलिस को बालिका चंचल का शव रेत में दबा हुआ मिला। मकान मालिक महिला करुणा मैहर से कड़ी पूछताछ की गई, तो उसने बालिका की हत्या करना कबूल किया।

आरोपी महिला ने बताया कि वह बालिका के चांदी के कड़े चुराना चाह रही थी और इसी के लालच में उसने बालिका को घर में बुलाकर मार डाला और शव को रेत के ढेर में दबा दिया। बच्ची के सिर में चोट के भी निशान मिले हैं।घटना के बाद बालिका के घर में मातम पसर गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।उधर पुलिस ने आरोपी महिला को डिटेन कर लिया है और पूछताछ के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।

Read More : अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने कसा शिंकजा,आधा दर्जन से अधिक लोगो के खिलाफ नोटिस जारी

अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने कसा शिंकजा,आधा दर्जन से अधिक नोटिस जारी

अमेठी : राजेश सोनी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अपराधियों और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ बुलडोजर चलाने की कार्रवाई जारी है. इस कड़ी में सरकारी जमीनो पर अवैध निर्माण के बाद बनी इमारतों पर प्रशासन ने शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। जिसके तहत आधा दर्जन से अधिक लोगो के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

दरअसल अमेठी जनपद के तहसील तिलोई क्षेत्र के भेलाई कला से हैं जहां भिलाई कला ग्राम सभा में चरागाह की भूमि पर अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किए कब्जेदारो को तिलोई प्रशासन ने नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर स्वयं कब जा हटाने का निर्देश दिए।

वहीं तहसीलदार दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम पहुंची सभी अवैध निर्माण स्थानों पर, सभी कब्जे दारों को थमाया नोटिस जिसमें 15 दिनों का दिया गया समय। यदि समय के भीतर अवैध अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाते तो प्रशासन द्वारा बुलडोजर से अवैध कब्जा को हटवाया जाएगा ।

लखनऊ में बीएसपी नेता के अवैध अपार्टमेंट पर चला बुलडोजर

लखनऊ के हजरतगंज में एलडीए की जमीन पर बने बीएसपी नेता फहाद के अवैध अपार्टमेंट पर बुलडोजर चलाया गया. वहीं जानकीपुरम में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई हुई. यहां आरबी कॉलेज के मालिक की अवैध संपत्ति थी. बताया जा रहा है कि ये निर्माण साल 2019 से चल रहा था. बार-बार नोटिस के बाद भी इसे रोका नहीं गया. प्रशासन ने मामले से जुड़े 32 कब्जाधारियों के खिलाफ वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

सहारनपुर में रेप के आरोपियों के सरेंडर न करने पर चला बुलडोजर

सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र के चालाकपुर में पुलिस अचानक बुलडोजर लेकर पहुंच गई. रेप के आरोप में फरार चल रहे आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला दिया. यहां गैंगरेप के दो आरोपी भाई लगातार फरार चल रहे थे, उन्हीं को पकड़ने के लिए पुलिस ने ये तरीका निकाला.

Read More : दबंग प्रधान की शिकायत करना ग्रामीण को पड़ा महंगा,प्रधान ने शिकायत कर्ता को घर मे घुस कर पीटा

दबंग प्रधान की शिकायत करना ग्रामीण को पड़ा महंगा

 सिद्धार्थनगर : अभिलाष मिश्रा : सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगडिहवा में ग्राम समाज की गड़ही की भूमि में जबरिया निर्माण कर रहे दबंग प्रधान की शिकायत करना ग्रामीण को महंगा पड़ गया है।

आरोप है कि अवैध निर्माण की शिक़ायत करने पर दबंग प्रधान मोहन चौधरीने गोलबंदी करके शिकायत कर्ता को घर मे घुस कर मारा पीटा। मारपीट में पीड़ित के 5 परिजन घायल है, जिसमें 1 व्यक्ति का इलाज जिला मुख्यालय चल रहा है, हालात गंभीर बताई जाती है।

प्रधान ने शिकायत कर्ता को घर मे घुस कर पीटा

घटना से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रधान के घर के पीछे ग्राम समाज की भूमि गड़ही भूमि है, जिस पर ग्राम प्रधान मोहन चौधरी पिलर डालकर निर्माण कर रहे थे, जिसकी शिकायत शिक़ायत कर्ता ने स्थानीय तहसील में की थी, जो ग्राम प्रधान को नागवार लगी। घटना के दिन आरोपी पक्ष के 3 लोगों का 151 की तहत कार्यवाही हुई थी और शिकायतकर्ता का भी 107/116 की कार्यवाही हुई थी।

Read More : अमेठी पहुंचे अयोध्या मंडल के प्रभारी मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण

इसी घटना और पुरानी रंजिश से खिन्न होकर आरोपी मोहन चौधरी पुत्र त्रिलोकी चौधरी, आकाश पुत्र त्रिलोकी चौधरी, प्रमोद पुत्र त्रिलोकी चौधरी, रामलखन पुत्र रिब्बड़, भल्लू पुत्र रिब्बड़ ने पीड़ित और उनके परिजनों पर घर मे घुसकर हमला कर दिया। घटना की शिकायत पर शोहरतगढ़ पुलिस ने उक्त लोगों के विरुद्ध 147, 148, 323, 504, 506, 324, 452, 308 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

अयोध्या मंडल के प्रभारी मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कोविड सेंटर का किया निरीक्षण

 अमेठी : राजेश सोनी : अयोध्या मंडल के प्रभारी मंत्री अरविंद कुमार शर्मा शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे जहां उन्होंने देर रात तक जिले के अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की साथ ही देर रात जिला अस्पताल जाकर कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण किया।

आज सुबह मंत्री एके शर्मा ने गौरीगंज नगर पालिका का निरीक्षण किया और साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे मंत्री एके शर्मा ने दौरे के अंतिम दिन आज अमेठी कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।इस दौरान मंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ प्रदेश सरकार के तीन मंत्री दो दिन पहले अयोध्या पहुंचे जहां से तीनों मंत्री अलग-अलग जिलों में निरीक्षण के लिए गए और मुझे अमेठी की जिम्मेदारी मिली।

साफ सफाई चुस्त दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

कल मैंने बिजली विभाग के साथ नगर निकाय के अधिकारियों के साथ बैठक की और बिजली को लेकर आ रही समस्याओं के बारे में अधिकारियों से वार्ता कर सभी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया।इसके साथ ही नगर निकाय का अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर निकाय क्षेत्रों में उचित साफ सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

मेरे द्वारा भाजपा के नेताओं के साथ भी बैठक की गई जिसमें नेताओं की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी समस्याओं को दूर करने का आदेश दिया गया।इस दौरान मंत्री ने अमेठी कस्बे में बन रहे बाईपास और रेलवे ओवर ब्रिज को लेकर कहा कि डीएम से पूरे मामले पर बात की गई है।निर्माण में जो भी समस्या आरही है उसे जल्द से जल्द दूर कर बाईपास और ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा जिससे कि लोगों की समस्याएं दूर हो सके।

Read More : अब ताजमहल को लेकर लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर, जानें क्‍या है पूरा मामला?

अब ताजमहल को लेकर लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर, जानें क्‍या है पूरा मामला?

लखनऊ : इलाहाबाद हाइकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के समक्ष ताजमहल के 22 बंद कमरों की ASI से जांच कराने की याचिका दायर की गई है. एक याचिका दायर कर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई/ASI) को ताजमहल परिसर के अंदर 22 कमरों के दरवाजे खोलने का निर्देश देने की मांग की गई है. इसका मकसद यह बताया गया है क‍ि ‘ताजमहल के इतिहास’ से संबंधित कथित विवाद को आसानी से सुलझाया जा सके. यह याच‍िका अयोध्या में बीजेपी के मीडिया प्रभारी ने दाखिल की है.

22 कमरों का क्‍या है रहस्‍य?

जानकारों के मुताबिक, भवन की चार मंज‍िला इमारत संगमरमर की बनी हुई है. मध्‍य में दो मंज‍िले हैं. इनमें 12 से 15 विशाल कक्ष हैं. इन चार मंज‍िलों के नीचे लाल पत्‍थरों से बनी दो और मंज‍िलें हैं जो क‍ि पिछले ह‍िस्‍से के नदी तट तक चली जाती हैं.

नदी तट के भाग में संगमरमर की नींच के ठीक नीचे लाल पत्‍थरों वाले 22 कमरे हैं. इनके झरोखों को चुनवा द‍िया गया है. ASI की ओर से इसे तालों में जड़ दिया गया है. अंदेशा जताया जाता है क‍ि इन 22 कमरों में ह‍िंदू देवी-देवता से जुड़े सुबूत मौजूद हैं. इसी मसले के हल के लिए यह याचि‍का दायर की गई है.

शाहजहां की पत्नी के लिए बदला स्मारक!

“ऐसा कहा जाता है कि ताजमहल का नाम शाहजहां की पत्नी मुमताज महल के नाम पर रखा गया था, हालांकि कई किताबों में शाहजहां की पत्नी का नाम मुमताज-उल-ज़मानी नहीं मुमताज महल के रूप में वर्णित किया गया था, यह भी तथ्य है कि एक मकबरे का निर्माण पूरा होने में 22 साल लगते हैं जो वास्तविकता से परे है और पूरी तरह से बेतुका है, ” याचिका में कहा गया है. “इतिहास की कई किताबों में यह है कि 1212 ईस्वी में, राजा परमर्दी देव ने तेजो महालय मंदिर महल (वर्तमान में ताजमहल) का निर्माण किया था. मंदिर बाद में जयपुर के तत्कालीन महाराजा राजा मान सिंह को विरासत में मिला था. उसके बाद, संपत्ति राजा जय सिंह द्वारा आयोजित और प्रबंधित की गई थी, लेकिन शाहजहां (1632 में) द्वारा कब्जा कर लिया गया था और बाद में इसे शाहजहां की पत्नी के लिए स्मारक में बदल दिया गया था.”

Read more : ज्ञानवापी मामला: हिन्दू पक्ष की 5 में से एक वादी वापस लेंगी अपना केस

ज्ञानवापी मामला: हिन्दू पक्ष की 5 में से एक वादी वापस लेंगी अपना केस

वाराणसी : वाराणसी स्थित मां श्रृंगार गौरी और ज्ञानवापी प्रकरण में अचानक एक नया मोड़ आ गया है. दरअसल मन्दिर में दर्शन-पूजन और अन्य देवी देवताओं के विग्रहों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए विश्व वैदिक सनातन संघ ने जो मुकदमा दायर किया था. उसे वे वापस ले रहे हैं. इसकी जानकारी स्वयं विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने मीडिया के माध्यम से दी है.

केस वापस लेने का नहीं बताया कारण

उन्होंने मुकदमा वापस लेने के पीछे के कारणों पर खुलकर कोई बात नहीं करते हुए कहा कि कुछ निर्णय कभी-कभी एकाएक ऐसे लेने पड़ जाते हैं, जो किसी की भी समझ से परे होते हैं. इससे ज्यादा अभी कुछ नहीं कहूंगा. बस इतना ही कहूंगा कि कल (9 मई) मैं अपना केस अदालत में वापस ले लूंगा.

विधि सलाहकार समिति को भी किया भंग

अचानक से विश्व वैदिक सनातन संघ की ओर से मुकदमा वापस लेना किसी की भी समझ से परे है. इससे पहले शनिवार को सर्वे का काम रुकने के बाद जितेंद्र सिंह बिसेन ने विश्व वैदिक सनातन संघ की विधि सलाहकार समिति को भी भंग कर दिया था. एक के बाद एक उठाया जा रहा यह कदम हर किसी को भी अचरज में डाल रहा हैं.

राखी सिंह सहित पांच महिलाओं ने दाखिल किया था मुकदमा

विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन के नेतृत्व में राखी सिंह सहित पांच महिलाओं ने वाराणसी की जिला अदालत में अगस्त 2021 में मुकदमा दाखिल किया था. इस मुकदमे में प्रतिवादी उत्तर प्रदेश सरकार जरिए मुख्य सचिव सिविल, डीएम वाराणसी, पुलिस कमिश्नर वाराणसी, अंजुमन इंतजामियां मसाजिद कमेटी के मुख्य प्रबंधक और बाबा विश्वनाथ ट्रस्ट के सचिव को बनाया गया था.

10 मई को सौंपी जानी है मामले की रिपोर्ट

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के लिए एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त कर 10 मई को रिपोर्ट तलब की है. 6 मई को पहली बार 18 लोगों की टीम सर्वे और वीडियोग्राफी के लिए गयी थी. पहले दिन ही प्रतिवादी पक्ष ने बैरिकेडिंग के अंदर आने का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की.

प्रतिवादी पक्ष ने दी अधिवक्ता कमिश्नर बदलने की याचिका

प्रतिवादी पक्ष ने अधिवक्ता कमिश्नर पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में दूसरा अधिवक्ता कमिश्नर बदलने की याचिका दे दी. इसके बाद सर्वे का काम पहले दिन ही रुक गया. दूसरे दिन भी सर्वे टीम का मुस्लिम प्रतिवादी पक्ष ने भारी मात्रा में भीड़ इकठ्ठा कर के अंदर जाने का विरोध कर दिया.

Read More : डिप्टी सीएम केशव को हराने वाली पल्लवी पटेल के पति ने दिया इस्तीफा

9 मई को अदालत में रखेंगे पक्ष

इस पर वादी पक्ष ने आरोप लगाया कि तकरीबन 500 से ज्यादा मुस्लिम मस्जिद में मौजूद थे और उन्हें सर्वे के लिए वहां अंदर नहीं जाने दिया गया. इस वजह से वह सर्वे छोड़ कर जा रहे हैं और अब अपना पक्ष 9 मई को अदालत में रखेंगे. दोनों पक्ष 9 मई को अदालत में सुनवाई का इंतजार कर ही रहे थे कि रविवार को जितेंद्र सिंह बिसेन ने यह घोषणा कर सबको चौंका दिया कि वह अपना मुकदमा वापस ले लेंगे.

डिप्टी सीएम केशव को हराने वाली पल्लवी पटेल के पति ने दिया इस्तीफा

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में केशव प्रसाद मौर्य को हराने वाली पल्लवी पटेल के पति पंकज पटेल ने अपना दल कमेरावादी से इस्तीफा दे दिया है। पंकज अपना दल कमेरावादी के राष्ट्रीय महासचिव थे। उन्होंने पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल से मतभेद के कारण पकंज ने इस्तीफा दिया है।

बता दें कि पंकज पटेल की शादी सोनेलाल पटेल की बेटी पल्लवी पटेल से हुई थी। पंकज काफी समय तक संघ परिवार से भी जुड़े रहे। पल्लवी पटेल, अपना दल (सोनेलाल) पार्टी की चीफ अनुप्रिया पटेल की सगी बहन हैं। पल्लवी पटेल और अनुप्रिया पटेल के पिता सोनेलाल पटेल ने अपना दल की स्थापना की थी। फिर 2009 में सोनेलाल पटेल के निधन के बाद उनकी पत्नी कृष्णा पटेल ने पार्टी को संभाला।

इसके बाद साल 2014 के लोक सभा चुनाव में अपना दल ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया और अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से सांसद बन गईं। हालांकि बाद में उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी। इसके बाद अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया। साल 2016 में अनुप्रिया पटेल ने खुद की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) बना ली। वहीं अपना दल (कमेरावादी) पार्टी की कमान पल्लवी पटेल और उनकी मां कृष्णा पटेल के पास है।

Read More : दो गुटों में खूनी संघर्ष, छात्र की चाकू मारकर हत्या

दो गुटों में खूनी संघर्ष, छात्र की चाकू मारकर हत्या

बाराबंकी : बाराबंकी में श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी के पास दो गुटों में एक ढाबे के पास खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक गुट ने दूसरे गुट के दो लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक का नाम सुयश सिंह है, जबकि घायल छात्र का नाम आलोक सिंह।

सुयश सिंह श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी से दो साल पहले पासआउट हो चुका था। जानकारी के मुताबिक श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम था, जिसमें वह शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान यह वारदात हुई है। वहीं दूसरी तरफ सुयश को जिला अस्पताल पहुंचाकर लौट रहे दो पुलिसकर्मी बेसहारा पशुओं की चपेट में आकर घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों में से एक गंभीर घायल को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। उपचार के दौरान जिसकी मौत हो गई

पूरी वारदात बाराबंकी में देवा थाना क्षेत्र में स्थित एक ढाबे के पास हुई। जिसमें लखनऊ की चिनहट कोतवाली के मटियारी में रहने वाले करीब 25 वर्षीय सुयश सिंह पुत्र घनश्याम सिंह की मौत हो गई। सुयश को बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में चिनहट-देवा मार्ग पर स्थित रामस्वरूप युनिवर्सिटी से कुछ दूरी पर एक ढाबे के सामने कुछ लोगों ने चाकू मार कर गंभीर घायल कर दिया।

बाराबंकी में इलाज क दौरान मौत 

सुयश की जिला चिकित्सालय बाराबंकी में इलाज दौरान शनिवार की रात करीब 10 बजे मौत हो गई। कयास लगाये जा रहे हैं कि यह वारदात दो गुटों में किसी बात लरा हुए खूनी संघर्ष के चलते हुई। जिसमें एक गुट ने दूसरे गुट पर जानलेवा हमला किया है। जिसमें सुयश की मौत हो गई।

मृतक सुयश के पिता सेवानिवृत्ति पीसीएस अधिकारी हैं। सुयश दो साल पहले राम स्वरूप युनिवर्सिटी से पासआउट हो चुका था। जानकारी के मुताबिक श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम था, जिसमें वह शामिल होने जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ सुयश को जिला अस्पताल पहुंचाकर लौट रहे नगर कोतवाली के दो सिपाही राज कुमार पांडेय और जयश राम यादव की बाइक बेसहारा पशु से कोतवाली बाराबंकी के पास टकरा गई। इस हादसे में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों में से एक गंभीर घायल को हालात खराब होने के चलते जिला अस्पताल बाराबंकी से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

Read More : कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगाें की मौत