Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 103

संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन

नई दिल्ली : भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। वह पिछले छह महीने से किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और डायलिसिस पर थे। पं. शिव कुमार शर्मा के सचिव दिनेश द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पं. शिव कुमार शर्मा का निधन आज प्रातः 8 से 8.30 बजे के करीब हुआ था।

वहीं उनका अंतिम संस्कार उनके आवास राजीव आप्स, जिग जैग रोड, पाली हिल, बांद्रा पर होगा। हालांकि अभी तक अंतिम संस्कार के समय की घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि पंडित शिव कुमार शर्मा का सिनेमा जगत में अहम योगदान रहा। बॉलीवुड में ‘शिव-हरी’ नाम से मशहूर शिव कुमार शर्मा और हरि प्रसाद चौरसिया की जोड़ी ने कई सुपरहिट गानों में संगीत दिया था। इसमें से सबसे प्रसिद्ध गाना फिल्म ‘चांदनी’ का ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां’ रहा, जो दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी पर फिल्माया गया था।

Read More : अपनी शादी का कार्ड बांटने गई युवती को किडनैप कर 3 लोगों ने किया रेप

15 मई को होने वाला था कॉन्सर्ट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंडित शिव कुमार शर्मा का 15 मई को कॉन्सर्ट होने वाला था। सुरों के सरताज को सुनने के लिए कई लोग बेताब थे। शिव-हरि (शिव कुमार शर्मा और हरि प्रसाद चौरसिया) की जुगलबंदी से अपनी शाम रौनक करने के लिए लाखों लोग इंतजार कर रहे थे। लेकिन अफसोस इवेंट से कुछ दिन पहले ही शिव कुमार शर्मा ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

क्या है दिल का दौरा पड़ना

संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा जी का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है. मायोक्लिनिक में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल का दौरा या हार्ट अटैक एक मेडिकल इमरजेंसी है. दिल का दौरा आमतौर पर तब होता है, जब बल्ड क्लॉट के कारण हृदय में रक्त का प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है. ये रुकावट कई बार फैट, कोलेस्ट्रॉल या फिर अन्य पदार्थों के निर्माण से होता है, जो आर्टरीज में एक प्लाक बनाता है. बिना खून के टिशूज ऑक्सीजन खो देते हैं, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो जाते हैं या मर जाते हैं.

कभी-कभी प्लाक फट जाती है, जिससे क्लॉट बनता है और रक्त प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है. बाधित रक्त प्रवाह हृदय की मांसपेशियों के हिस्से को नुकसान पहुंचा सकता है. हार्ट अटैक आने पर तुरंत इलाज ना मिले, तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है.

अपनी शादी का कार्ड बांटने गई युवती को किडनैप कर 3 लोगों ने किया रेप

झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में 18 वर्षीय लड़की ने कुछ लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रही थी तो उसका अपहरण किया गया और फिर तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे एक बड़ी पार्टी के नेता के पास ले गए। बाद में उसे दतिया जिले के एक गांव में किसी और के साथ रहने के लिए मजबूर किया गया।

पुलिस के दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि 21 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। 18 अप्रैल को वह गांव में शादी का कार्ड बांट रही थी। तभी गांव के ही तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और गैंगरेप किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया गया कि उन लड़कों ने उसे कुछ दिनों तक अलग-अलग जगहों पर रखा। इसके बाद उसे एक नेता को सौंप दिया, जिसने उसे झांसी में रखा। पुलिस ने बताया कि लड़की की शिकायत के अनुसार, झांसी के बाद उसे मध्य प्रदेश के दतिया के एक गांव में उसकी मर्जी के खिलाफ किसी और के साथ रहने के लिए भेज दिया गया।

Read More : भाजपा सांसद लालू सिंह ने राज ठाकरे का किया स्वागत, कहा – ठाकरे राम जी के बाद मोदी जी की शरण में जाएं

फोन पर बताई पूरी घटना

इसके बाद लड़की ने किसी तरह दतिया से अपने पिता को फोन किया और पूरी घटना बताई। पुलिस की मदद से उसे पथरी गांव से छुड़ाया गया। तहरौली सर्कल ऑफिसर (सीओ) अनुज सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा अपहरण, दुष्कर्म व बेचने की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसका बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कर लिया गया है। सीओ ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने युवती को पथरी गांव से छुड़ाया

युवती किसी तरह दतिया से अपने पिता को बुला सकी, जिसके बाद पुलिस की मदद से उसे पथरी गांव से छुड़ाया गया। इस मामले में तहरौली सीओ अनुज सिंह ने बताया कि महिला द्वारा कुछ लोगों पर अपहरण, दुष्कर्म व बेचने की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसका बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कर लिया गया है। सीओ ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/jhansi/jhansi-18-year-old-girl-kidnapped-while-distributing-her-wedding-cards-misdeeds-and-sold-in-mp-679547.html?story=1

 

भाजपा सांसद लालू सिंह ने राज ठाकरे का किया स्वागत

अयोध्या: गुलशन सिद्दीकी : महाराष्ट्र की सियासी राग अब उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। दरअसल महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे 5 जुन को अयोध्या में रामलाला के दर्शन में आ रहे हैं। राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकरएक तरफ जहां बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का विरोध कर रहे हैं तो वहीं अयोध्या के सांसद लालू सिंह ने उनका स्वागत किया है।

लालू ने कहा कि राज ठाकरे पर हनुमान जी की कृपा है, इसलिए वह भगवान राम की शरण में हैं। अयोध्या आने वाले किसी भी व्यक्ति का हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा, “जो कोई भी अयोध्या आएगा, उसका हम राम भक्तों के सेवक के रूप में स्वागत करेंगे।” लल्लू सिंह ने कहा कि भगवान राम से मेरा अनुरोध है कि वह राज ठाकरे को अच्छा ज्ञान देने के लिए मोदी जी की शरण में जाएं और अपना और महाराष्ट्र का भला करें।

लालू सिंह ने कहा – ठाकरे राम जी के बाद मोदी जी की शरण में जाएं

बता दें कि ब्रजभूषण शरण सिंह ने एक कार्यक्रम में साफ कर दिया था कि वह राम के वंशजों को पीटने वालों को अयोध्या आकर रामलला के दर्शन नहीं करने देंगे. वहीं राज ठाकरे को अयोध्या आने से रोकने के लिए वह अपने बड़े एजेंडे के साथ रणनीति बनाने में लगे हैं. बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने साफ कर दिया है कि अगर वे आस्था और दर्शन के लिए अयोध्या आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन अगर वह राजनीति करने आते हैं तो उत्तर भारतीयों की माफी के बिना उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

Read More : हिंदू संगठन ने कुतुब मीनार के पास किया हनुमान चालीसा का पाठ , संगठन ने विष्णु स्तंभ के नामकरण की मांग की

उसने कहा कि 2008 से मैं श्रीमान जीके को कहीं ढूंढ रहा था, लेकिन वह नहीं मिला क्योंकि वह कोर्ट रूम में था। लोगों को मुंबई में पीटा जाता है, लेकिन मुंबई से बाहर नहीं। पहली बार मुंबई से बाहर आ रहे हैं। अगर आप भगवान राम की नगरी में आ रहे हैं तो पहले राम के वंशजों को पीटने वालों से क्षमा मांग लें, फिर भगवान राम की पूजा करें।

हिंदू संगठन ने कुतुब मीनार के पास किया हनुमान चालीसा का पाठ

दिल्ली : राजधानी दिल्ली में कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य मंगलवार को ऐतिहासिक इमारत कुतुब मीनार के पास हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. साथ ही हिंदू संगठन ने कुतुब मीनार का नाम बदलकर विष्णु स्तंभ करने की मांग की है।सूत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह से ही कुतुब मीनार के पास हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

हिंदू संगठन महाकाल मनाब सेबा के सदस्यों ने कुतुब मीनार के पास हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया है। हिंदू संगठनों का दावा है कि कुतुब मीनार वास्तव में एक विष्णु स्तंभ है। इस मीनार का निर्माण जैन और हिंदू मंदिरों को तोड़कर किया गया था।हालांकि खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुतुब मीनार परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कुतुब मीनार पर हनुमान चालीसा का पाठ करने की अनुमति नहीं देने के लिए यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जॉय भगवान गायल को नजरबंद कर दिया है।

Read More : संगीत सोम का विवादित बयान आया सामने , बोले- 92 में बाबरी और 22 में ज्ञानवापी की बारी

प्रदर्शनकारियों का दावा है कि भारत एक पारंपरिक भूमि है, इसलिए कुतुब मीनार के साथ-साथ सभी मुगल इमारतों और सड़कों का नाम रखा जाना चाहिए।

बीजेपी ने भी की नाम बदलने की मांग

उधर, बीजेपी ने भी कई जगहों के नाम बदलने की मांग की है. बीजेपी ने मांग की है कि अकबर रोड, हनुमान रोड, औरंगजेब लेन, लेन, तुगलक लेन के नाम बदलने की मांग की है. इस मामले में बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने NDMC चेयरमैन को पत्र लिखा है. इनके नाम महाराणा प्रताप, गुरु गोविंद सिंह, महर्षि वाल्मीकि और जनरल बिपिन रावत के नाम पर किए जाएं.

संगीत सोम का बयान आया सामने ,बोले-92 में बाबरी और 22 में ज्ञानवापी की बारी

डिजिटल डेस्क : ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे और वीडियोग्राफी के बीच भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम का विवादित बयान सामने आया है। संगीत सोम ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘औरंगजेब जैसे लोगों ने ज्ञानवापी मस्जिद बनवा दी, 92 में बाबरी और 22 में ज्ञानवापी की बारी है। मुसलमान आक्रांताओं ने मंदिर को तोड़कर जो मस्जिद खड़ी की थी, उसे वापस लेने का समय आ गया है।

125

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे और वीडियोग्राफी के बीच भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम का विवादित बयान सामने आया है। संगीत सोम ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘औरंगजेब जैसे लोगों ने ज्ञानवापी मस्जिद बनवा दी, 92 में बाबरी और 22 में ज्ञानवापी की बारी है। मुसलमान आक्रांताओं ने मंदिर को तोड़कर जो मस्जिद खड़ी की थी, उसे वापस लेने का समय आ गया है।

संगीत सोम ने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया बयान

बता दें, संगीत सोम ने यह बयान अपने फेसबुक पेज पर पोस्‍ट भी किया है. बताया जा रहा है कि इसके पहले संगीत सोम ने मेरठ के ज्‍वालागढ़ चौराहे पर आयोजित महाराणा प्रताप के जयंती समारोह में ऐसा ही बयान दिया था. सोमवार शाम जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने एक तरफ दिल्ली सरकार को जामकर कोसा तो वहीं दूसरी तरफ ज्ञानवापी मस्जिद पर भी हमला बोला. उन्होंने दावा किया है कि मस्जिद की हकीकत रामलला जन्मभूमि की तरह छिपाई गई है.

ज्ञानवापी का मामला सियासी कर हिंदू-मुस्लिम किया जा रहा: अरशद गौरा

उधर, इस बयान पर जामा मस्जिद के इमाम अरशद गौरा ने कहा कि इसे सब लोग समझते हैं यह एक सियासी मामला है और यह सियासत में ले जाकर हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं जो बहुत गलत है. मैं देश के बड़े नेता जो देश को चलाने वाले हैं उनसे यही आग्रह करूंगा कि इन सब चीजों की ओर ध्यान न देकर देश की तरक्की की ओर ध्यान दें. हम यह चाहते हैं कि देश बहुत आगे जाए और उससे भी आगे जाए. ज्ञानवापी मामले पर कहा कि भारत के संविधान में लिखा है कि जो 47 से पहले जैसा है उसे ना छेड़ा जाए और उस पर अब कुछ भी करना सही नहीं है.

Read More:सिर धड़ से अलग, अधजली लाशें, इलाके में सनसनी

लखनऊ विश्वविद्यालय में लगे जय श्री राम के नारे, छात्रों ने किया विरोध

लखनऊ  : लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रो. रविकांत ने एक डिबेट में ज्ञानवापी मामले में और साधु संतों को लेकर विवादित प्रतिक्रिया दी। इससे नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया।डॉ. रविकांत के खिलाफ कार्यवाई की मांग करते हुए स्टूडेंट्स ने विभाग का घेराव किया। इस दौरान शिक्षक विभाग से चले गए। इसके बाद प्रॉक्टर ऑफिस का घेराव किया और जय श्रीराम, हर-हर महादेव नारे लगाए।

प्रॉक्टर और पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ता शिक्षक के मांफी मांगने पर अड़े। डॉ. रविकांत ने सफाई दी और कहा कि अगर इससे किसी को ठेस पहुंची तो माफी मांगते हैं, लेकिन छात्र बर्खास्तगी पर अड़े। उधर, इस पर शिक्षकों ने भी नाराजगी जताई है।

नवंबर 2021 में जारी हुआ था वारंट

लखनऊ कोर्ट की ओर से बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद जब सपना चौधरी लखनऊ में पहुंचीं तो गिरफ्तारी वारंट 18 नवंबर 2021 को कोर्ट ने जारी किया था। इससे पहले अदालत ने इस प्रकरण में मामला खत्म करने के अनुरोध वाली सपना चौधरी की याचिका को पहले ही खारिज कर चुकी है।

जेएनयू में पहले से ही एबीवीपी और आरएसएस द्वारा स्टूडेंट को प्रताड़ित किया जा रहा है. यह कौन होते हैं. यह डिसाइड करने वाले की स्टूडेंट क्या करेंगे जेएनयू में स्टूडेंट पर हिंसा क्या जा रहा है. इसके लिए हम लोगों ने उनके समर्थन में एक मार्च निकाला है ताकि उन्हें यह एहसास हो कि लखनऊ विश्वविद्यालय के ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन हमेशा उनके साथ खड़ा है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं. इस दौरान तमान स्टूडेंट्स ने एबीवीपी मुर्दाबाद इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए.

वहीं, से इतर एबीवीपी के छात्रों ने जय श्रीराम के नारे लगाये. एबीवीपी के छात्रों का कहना है कि हम हिंदू धर्म से हैं इसलिए हम इसे पूरी तरह फॉलो करते हैं. हम अपने रीति-रिवाज एवं संस्कारों को पूरी तरह तवज्जों देते हैं. ऐसे में अगर रामनवमी के दिन नॉनवेज न खाया जाए तो कोई बड़ी बात नहीं है.

 

Read More : अब मुंबई में खुलेगा यूपी सरकार का ऑफिस, जानिए सरकार के इस फैसले के पीछे क्या है मकसद

 

अब मुंबई में खुलेगा यूपी सरकार का ऑफिस,जानिए सरकार का मकसद

लखनऊ : मुंबई में रह रहे उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए अब अपने मूल राज्य से जुड़ने का एक और रास्ता खुलने जा रहा है. यूपी के मुंबई करों का ध्यान रखने का फैसला योगी सरकार की ओर से किया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार मुंबई में एक नया ऑफिस स्थापित करने जा रही है, जिसका उद्देश्य होगा महाराष्ट्र में रह रहे यूपी के निवासियों को अपने प्रदेश में निवेश करने, उनके हितों की रक्षा व उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना.

मुंबई में यूपी नौकरी, व्यवसाय और कामगारों की सहूलियत और उनके हितों की रक्षा के लिए योगी का दफ्तर बनकर तैयार होगा. मुंबई में अब यूपी सरकार का ऑफिस यह प्रस्तावित दफ्तर होगा. इसके साथ ही यूपीवासियों के लिए राज्य में बिजनेस एनवायरमेंट और व्यवसाय प्रोत्साहन के आइडिया पर भी काम करने का फैला लिया गया है.

Read More:भारत का वो समुदाय जहां गोरा बच्चा पैदा करना है गुनाह, जन्म के साथ ही मिलती है मौत

जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार द्वारा प्रस्तावित इस कार्यालय के माध्यम से राज्य के उन तमाम निवासियों से जुड़ना संभव हो सकेगा जो लंबे समय से मुंबई में नौकरी या व्यसाय के लिए रह रहे हैं.आपको बता दें कि एक अनुमान के मुताबिक मुंबई की 1 करोड़ 84 लाख जनसंख्या में लगभग 50 से 60 लाख उत्तर भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जिनमें यूपी से आने वालों की संख्या सर्वाधिक है.

मुंबई में बड़ी संख्या में रहते हैं यूपी के लोग

एक अनुमान के मुताबिक, मुंबई की 1 करोड़ 84 लाख जनसंख्या में लगभग 50 से 60 लाख उत्तर भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जिनमे यूपी से आने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। मुंबई में ये लंबे समय से रह रहे हैं और समय-समय पर अपने घर उत्तर प्रदेश के अलग जिलों में आते रहते हैं।

Read More : वकीलों की हड़ताल के चलते ताजमहल पर सुनवाई टली

वकीलों की हड़ताल के चलते ताजमहल पर सुनवाई टली

लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका में ताजमहल  के बंद 20 कमरों को खोलने का निर्देश देने की मांग की गई है। आज याचिका पर सुनवाई होने वाली थी, जिसे इलाहाबाद में वकीलों की हड़ताल के बाद फिलहाल टाल दिया गया है। ताजमहल के इतिहास जानने के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के गठन की मांग वाली याचिका आज जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की पीठ में सूचीबद्ध थी। हालांकि, आज हाई कोर्ट में अवध बार एसोसिएशन ने कार्य न करने का प्रस्ताव पारित कर रखा था, लिहाजा सुनवाई को फिलहाल टाल दिया गया है। बताते चलें कि मुकदमों की लिस्टिंग में देरी और अव्यवस्था को लेकर इलाहाबाद और लखनऊ दोनों जगह के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार का निर्णय किया है।

अयोध्या के भाजपा नेता ने दायर की है याचिका

अयोध्या के डॉ. रजनीश सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता है। उनकी ओर से ही यह याचिका दायर की गई है। इसमें ताजमहल को शिव मंदिर तेजोमहालय बताते हुए इसके 20 बंद कमरों को खोलने का निर्देश भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को देने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से सरकार को एक समिति गठित करने के निर्देश देने की मांग की गई है, जो सच्चाई का पता करे।

 इतिहासकारों का हवाला भी दिया गया है

याचिका में कहा गया है कि ताजमहल परिसर का सर्वेक्षण जरूरी है, जिससे शिव मंदिर होने या ताजमहल होने की वास्तविकता का पता लगाया जा सके। समिति इन कमरों की जांच करे और स्थिति स्पष्ट करे कि वहां हिंदू मूर्तियां या धर्मग्रंथों से संबंधित सबूत हैं या नहीं।याचिका में कुछ इतिहासकारों का हवाला भी दिया गया है। कहा गया है कि ताजमहल की चार मंजिला इमारत के ऊपरी और निचले हिस्से में 22 कमरे हैं, जो स्थायी रूप से बंद हैं। पीएन ओक और कई इतिहासकारों का मानना है कि उन कमरों में शिव का मंदिर है।

Read More : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सेठ आनन्दराम जयपुरिया विद्यालय का किया शुभारंभ

1934 में कमरों को बंद कर दिया गया था

जिन कमरों को खोलने के लिए याचिका दायर की गई है, उस पर इतिहासकार राजकिशोर राजे का कहना है कि 1934 में इन्हें बंद कर दिया गया था। हालांकि, बीच में समय-समय पर इनमें संरक्षण का काम होता रहा है। वहीं, दूसरी तरह ये तथ्य सामने आया है कि ये कमरे 1972 में अंतिम बार खुले थे। इसके बाद से इन कमरों को नहीं खोला गया है।एएसआई के पूर्व निदेशक डॉ. डी दयालन की किताब ताजमहल एंड इट्स कंजरवेशन में बताया गया है कि 1976-77 में मुख्य गुंबद के नीचे तहखाने में दीवारों पर आई दरारों को भरा गया था। कई जगह सीलन आ गई थी। पुराना प्लास्टर हटाकर नया प्लास्टर किया गया था। इसके बाद 2006 में भी संरक्षण का कार्य हुआ था।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सेठ आनन्दराम जयपुरिया विद्यालय का किया शुभारंभ

अमेठी -राजेश सोनी : केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने दिछौली से दादरा गांव को जाते समय वारिसगंज कस्बे में एक गन्ने के जूस के दुकान पर रुककर, कस्बे में मौजूद व साथ में चल रहे सभी लोगों को पिलाया गन्ने का जूस, स्मृति ईरानी ने सड़क के किनारे खड़ी महिलाओं को बुलाकर पिलाया जूस, वहीं एक छोटी सी बच्ची के साथ स्मृति ईरानी ने सेल्फी ली ।

केन्द्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी पहुंची सेठ आनन्दराम जयपुरिया विद्यालय की फीता काटकर शुभारंभ किया। दीप प्रज्जवलित कर की कार्यक्रम शुरुआत की ।गौरीगंज के दुर्गन भवानी धाम के पास स्थित है जयपुरिया विद्यालय।केन्द्रीय मंत्री व अमेठी सांसद का अमेठी दौरे का आज दुसरा दिन ।इस दौरान अमेठी सांसद स्मृति ईरानी एचएएल कोरवा स्थित गेस्ट हाऊस पर कार्यकार्ताओं सहित लोगों से मुलाकात की ।

वहीं मुलाकात के दौरान कई महिलाओं से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना । तो वहीं मुलाकात करने आई अभी कुछ दिनों पहले अमेठी के गुंगवाछ गांव में दो पक्षो की मारपीट में चार लोगों की हत्या में संम्लिप्त अपराधियों के बच्चीयां । वहीं अमेठी सांसद ने बच्चियों के लिए उमड़ा दर्द, सांसद महोदया ने जिलाधिकारी व अमेठी पुलिस को निर्देश  दिये की बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी और जिला प्रशासन की है। इस दौरान अमेठी सांसद स्मृति ईरानी और निजी सचिव विजय गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।

ओदारी में चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्या

केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार स्मृति ईरानी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बहादुरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ओदारी में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसामान्य की समस्याओं को सुनने के बाद मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। चौपाल के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया। उन्हें स्वीकृति/प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने चौपाल में मौजूद गर्भवती महिलाओं की गोद भराई किया तथा छह माह के बच्चों को प्रथम बार अन्नप्राशन कराया। सांसद ने गर्भवती महिलाओं को अपने खानपान में पौष्टिक आहार व हरी सब्जियों को शामिल करने को कहा।

Read More : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सेठ आनन्दराम जयपुरिया विद्यालय का किया शुभारंभ

जन्नतुल बकी के पुनःनिर्माण को लेकर शिया मौलाना यासूब की अगवाई प्रदर्शन

लखनऊ : शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास के आह्वान पर आज को शहीद स्मारक पर सऊदी अरब हुकूमत के खिलाफ शिया समुदाय धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शिया समुदाय अपने वरिष्ठ उलेमा के साथ शामिल होकर, सऊदी अरब में हजरत मोहम्मद (स.) की बेटी हजरत फातिमा (स.अ.) व इमामों के मजार गिराये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रदर्शन में भारत सरकार को एक मांग पत्र भेजा जायेगा कि भारत, पवित्र जन्नतुल बकी के पुनःनिर्माण के लिए सऊदी सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाये। प्रदर्शनकारी जन्नतुल बकी के पुनःनिर्माण के लिये अपने खून से लिखकर एक पत्र भी दिल्ली स्थित सऊदी दूतावास भेजेगा।यासूब अब्बास ने सऊदी अरब में शियाओ पर हो रहे जुल्म भारत सरकार से दखल देने की अपील की।

जन्नतुल बकी का इतिहास और उसकी तबाही के ज़िम्मेदार

जन्नतुल बक़ीअ तारीख़े इस्लाम के जुमला मुहिम आसार में से एक है, अफ़सोस! बीती हुई सदी में जिसे वहाबियों ने 8 शव्वाल 1345 मुताबिक़ २१ अप्रैल  1925 को शहीद करके दूसरी कर्बला की दास्तान को लिख कर अपने यज़ीदी किरदार और अक़ीदे का वाज़ेह तौर पर इज़हार किया है।

क़ब्रिस्ताने बक़ीअ (जन्नतुल बक़ीअ) के तारीख़ को पढ़ने से मालूम होता है कि यह मक़बरा सदरे इस्लाम से बहुत ही मोहतरम का मुक़ाम रखता था। हज़रत रसूले ख़ुदा स॰ ने जब मदीना मुनव्वरा हिजरत की तो क़ब्रिस्तान बक़ीअ मुसलमानों का इकलौता क़ब्रिस्तान था और हिजरत से पहले मदीना मुनव्वरा के मुसलमान ‘‘बनी हराम’’ और ‘‘बनी सालिम’’ के मक़बरों में अपने मुर्दों को दफ़नाते थे और कभी कभार तो अपने ही घरों में मुर्दों को दफ़नाते थे और हिजरत के बाद रसूले ख़ुदा हज़रत मुहम्मद स॰ के हुक्म से बक़ीअ जिसका नाम ‘‘बक़ीउल ग़रक़द’’ भी है, मक़बरे के लिये मख़सूस हो गया।

जन्नतुल बक़ीअ हर एतबार से तारीख़ी, मुहिम और मुक़द्दस है। हज़रत रसूले ख़ुदा स॰ ने जंगे ओहद के कुछ शहीदों को और अपने बेटे ‘‘इब्राहीम’’ अ॰ को भी जन्नतुल बक़ीअ में दफ़नाया था। इसके अलावा मुहम्मद और आले मुहम्मद सलावातुल्लाहे अलैइहिम अजमईन के मकतब यानी मकतबे एहले बैत अ॰ के पैरोकारों के लिये बक़ीअ के साथ इस्लाम और ईमान जुड़े हुऐ हैं क्योंकि यहां पर पांच  मासूमीन अलै0 पहली जनाब ऐ फातिमा ज़हरा बीनते हज़रात मुहम्मद (s.अ.व) ,दूसरे इमाम हज़रत हसन बिन अली अलैहिस्सलाम, तीसरे  इमाम हज़रत अली बिन हुसैन ज़ैनुलआबेदीन अलैहिस्सलाम, चौथे  इमाम हज़रत मुहम्मद बिन अली अलबाक़र अलैहिस्सलाम, और पांचवे  इमाम हज़रत जाफ़र बिन सादिक़ अलैहिस्सलाम के दफ़्न होने की जगह है।

Read More : बरेली मुरादाबाद समेत कई स्टेशनों को उड़ाने की धमकी

बरेली मुरादाबाद समेत कई स्टेशनों को उड़ाने की धमकी

 बरेली : कौशिक टंडन:  बरेली मुरादाबाद समेत उत्तराखंड के कई रेलवे स्टेशनों को बम उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद रेल विभाग में हड़कम्प मच गया। जिसके बाद से पुलिस हरकत में आई,आज एसपी रेलवे, एसपी सिटी, आरपीएफ और जीआरपी ने बरेली जंक्शन पर सघन चैकिंग अभियान चलाया।रेलवे स्टेशन पर सघन चैकिंग की ये तस्वीरे बरेली जंक्शन की है, दरअसल रुढ़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को एक धमकी भरा पत्र मिला है।

पत्र में बरेली, मुरादाबाद समेत उत्तराखंड के स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 21 मई से 23 मई के बीच आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर ने रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है।वही धमकी भरा पत्र मिलने के बाद आज शाम बरेली जंक्शन पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी, आरपीएफ, एसपी रेलवे और एसपी सिटी ने रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म की सघन चैकिंग की। इस दौरान डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल दस्ता भी मौजूद रहा।

कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी 

धमकी भरे पत्र में भेजने वाले ने अपने को जैश-ए-मुहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बताया. चिट्ठी में 21 मई को बरेली सहित हरिद्वार, लक्सर, रुड़की, देहरादून, ऋषिकेश, काठगोदाम, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन को उड़ाने धमकी दी गई है. इस चिट्ठी में हरिद्वार के कई धार्मिक स्थलों और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

इससे पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

गौरतलब हो इससे पहले भी रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की कई धमकियां मिल चुकी है. बरेली जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेनों के साथी स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है. संदिग्ध यात्रियों की जांच पड़ताल की जा रही है. रेलवे ने धमकी भरे पत्र मिलते ही गंभीरता से लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं. हालांकि इस पहले भी इस तरह की चिट्ठी रेलवे को पहले भी मिलते रही हैं. हाल ही में ऐसे एक मामले में जीआरपी ने सहरानपुर में एक शरारती तत्व को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

Read More : एक बार दिखने लगा दलित विरोधी मानसिकता, खेत और ट्यूबवेल पर दिखा दलित तो लगेगा जुर्माना

एक बार दिखने लगा दलित विरोधी मानसिकता, खेत और ट्यूबवेल पर दिखा

मुजफ्फरनगर :  मुजफ्फरनगर में दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई है। पूर्व प्रधान और कुख्यात विक्की त्यागी के पिता ने गांव में मुनादी करवाते हुए आपत्तिजनक जातिगत टिप्पणी की। ढोल से मुनादी पीटकर गांव पावटी खुर्द के पूर्व प्रधान राजबीर का नाम लेकर ऐलान किया गया कि काेई भी दलित यदि उसकी डोल, समाधि और ट्यूबवेल पर दिखा, तो पांच हजार रुपए जुर्माना और 50 जूतों की सजा मिलेगी।मुनादी पिटते ही गांव में बवाल मच गया। मुनादी का वीडियो सामने आया है। इस मामले में एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर आनन-फानन में दो आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुनादी पीटने वाले को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही पूर्व प्रधान की तलाश में दबिश दी जा रही है।

गांव पावटी खुर्द में रही है अपराधियों की सक्रियता

चरथावल थाना क्षेत्र का गांव पावटी खुर्द में अपराध की दुनिया का जाना-माना नाम रहे विक्की त्यागी की कई दशक तक दहशत रही है। विक्की त्यागी की साल 2016 में हत्या के बाद उसके गैंग की बागडोर पत्नी मीनू त्यागी ने संभाल ली थी। विक्की त्यागी के पिता तथा गांव पावटी के पूर्व प्रधान राजबीर सिंह मुकदमों की पैरवी में जुटे रहे। विक्की त्यागी के अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले ही परिवार के लोगों का अपराधियों से नाता रहा।गांव पावटी खुर्द में सोमवार देर रात मुनादी पीटने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि राजबीर की तलाश की जा रही है। थाना चरथावल प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More : मोहाली में हमला: स्विफ्ट कार में आए युवकों ने दागा था रॉकेट चलित ग्रेनेड

SSP ने जातिगत टिप्पणी पर जताई कड़ी नाराजगी

SSP अभिषेक यादव ने बताया कि जनपद के थाना चरथावल गांव पावटी खुर्द में राजबीर नाम का एक व्यक्ति की ओर से गैर-कानूनी और आपत्तिजनक जातिगत टिप्पणी के साथ ही मारपीट की बात की गई है। उसमें उक्त व्यक्ति तथा उसके साथी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। SSP ने बताया कि मुनादी पीटने वाले आरोपित गांव पावटी निवासी कुंवर पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मोहाली में हमला: स्विफ्ट कार में आए युवकों ने दागा था रॉकेट चलित ग्रेनेड

नई दिल्ली : मोहाली में पंजाब इंटेलिजेंस के दफ्तर पर सोमवार रात को रॉकेट लांचर से किया गया हमला चलती कार से किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमला करने वाले स्विफ्ट कार में आए थे और उन्होंने चलती कार से ही इमारत को निशाना बनाया था। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं रॉकेट लांचर से हमले की सूचना के बाद मोहाली ही नहीं बल्कि ट्राइसिटी के अधिकारी हरकत में आ गए। एसएसपी चंडीगढ़ कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी मोहाली विवकेशील सोनी ने मौके पर पहुंचकर सारे तथ्यों की पड़ताल की।

सीएम ने दिए पूरे मामले की जांच के आदेश
सीएम भगवंत मान ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने डीजीपी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांग ली है। इसके बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पहले बुड़ैल जेल व अब इंटेलिजेंस दफ्तर बनाया निशाना
चंडीगढ़-मोहाली बार्डर के पास बुड़ैल जेल के पीछे टिफिन बम मिलने से दहशत अभी दूर नहीं हुई थी कि अब दोबारा इस तरह तरह की घटना सामने आई है। हालांकि पुलिस ने उक्त मामले के बाद एहतियात के रूप में पूरे शहर के एंट्री प्वाइंट सील कर दिए थे। साथ ही बंकर तक बनाए गए थे। वहीं, अब इस तरह पुलिस की इमारत को निशाना बनाकर आरोपी खुली चुनौती पेश कर रहे हैं। इससे पहले दिन में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से नशा तस्करी व सुरक्षा को लेकर बैठक की थी।

पुलिस नहीं मान रही आतंकी हमला
पुलिस ने हमले में फिल्हाल आतंकी एंगल से इंकार किया है। हालांकि एसपी से यह पूछे जाने पर कि क्या इसे आतंकवादी हमला माना जा सकता है तो मोहाली के एसपी (मुख्यालय) रविंदर पाल सिंह ने कहा कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हम इसकी जांच कर रहे हैं।

Read More : साइबर के बढ़ते अपराधों को लेकर प्रशासन ने किया जागरूकता अभियान

इससे पहले मोहाली पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कह गया था कि मोहाली के सेक्टर 77 में एसएएस नगर में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेड क्वार्टर में सोमवार शाम करीब 7:45 बजे एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया है।

 

साइबर के बढ़ते अपराधों को लेकर प्रशासन ने किया जागरूकता अभियान

लखीमपुर खीरी : नितिन गुप्ता : लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जिले में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों को रोकने के मद्देनजर चलाये जा रहे. अभियान के चलते जिले के पलिया कोतवाली क्षेत्र में सिओ के निर्देश पर पलिया कोतवाली प्रभारी सैय्यद अहमद अब्बास ने अपने हमराहियों के साथ मिलकर ज पलिया नगर के मेला सिंह चौराहे पर पहुंचकर साइबर अपराध से बचाव से संबंधित संचालित की जा रही योजनाओं के संबंध में जनता को जागरूक किया.जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग द्वारा संचालित सभी हेल्प लाइन नंबरो के संबंध में जागरुक किया जा रहा है।

यदि किसी के साथ भी साइबर अपराध के घटित होने पर या आकस्मिक रुप से खाते से पैसा निकल जाने के संबंध में तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 155260 पर व ई मेल आईडी www.sybercrime.gov.in अपनी शिकायत दर्ज करायें। यदि शिकायत 72 घंटों के अंदर दर्ज कराते है तो कटी हुई धनराशि सुरक्षित हो जाती है और वापस शिकायतकर्ता के खाते में मिल जाती है. साथ ही अब कोतवाली में भी साइबर अपराध को रोकने के लिए एक हेल्प डेस्क का निर्माण किया गया है जहां पर भी जाकर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं,साथ ही किसी भी अन्जान व्यक्ति को अपना एटीएम नंबर ओटीपी न बताने के संबंध में जागरुक किया गया.

क्या है साइबर क्राइम

साइबर क्राइम जिसे कंप्यूटर अपराध कहते हैं, एक ऐसा अपराध होता है जो प्रत्यक्ष ना होकर अप्रत्यक्ष होता है। लेकिन इस अपराध से लोगों को भारी आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है। कंप्यूटर तथा इंटरनेट के माध्यम से किए जाने वाले साइबर अपराध शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। मोबाइल और इंटरनेट की बढ़ती उपयोगिता साइबर अपराध के विस्तार में अहम योगदान दे रहा है।

Read More : भीषण गर्मी से गोवंश को मिलेगी राहत,गौशाला में लगाया गया 21 कूलर व ड्रिपिंग कूलिंग सिस्टम

भीषण गर्मी से गोवंश को मिलेगी राहत,गौशाला में लगाया गया

हरिमोहन चोडॉवत-झालावाड़ : झालावाड़ शहर में स्थित श्रीकृष्ण गौशाला संचालकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान गोवंश को राहत देने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए गौशाला के संरक्षक समाजसेवी शैलेंद्र यादव व उनकी टीम ने गौशाला के सभी 5 काऊ शेड्स में 21कूलर तथा पंजाब से मंगवाया गया ड्रिपिंग कूलिंग सिस्टम स्थापित किया है। जिसके माध्यम से बेजुबान गोवंश को भीषण गर्मी से राहत मिलना शुरू हो गई है। स्थानीय नागरिकों द्वारा गौशाला संचालकों की सराहना की जा रही है।

झालावाड़ जिले में पारा इन दिनों 45 डिग्री पार कर रहा है और भीषण गर्मी के कारण लोग एसी व कूलर के सामने बैठ कर राहत पा रहे। भीषण गर्मी बेजुबा गोवंश के भी हाल बेहाल हो रहे ही। ऐसे में श्रीकृष्ण गोशाला झालावाड़ के संरक्षक शैलेंद्र यादव व उनकी टीम ने शहर के भामाशाहों से सहयोग लिया और गौशाला में आश्रय पा रही 750 गोवंश के लिए 21 कूलर तथा पंजाब से मंगवाया गया ड्रिपिंग कूलिंग सिस्टम स्थापित किया, जिससे गौशाला में पल रही गोवंश को बड़ी राहत मिलना शुरू हो गई है।

21 कूलर व ड्रिपिंग कूलिंग सिस्टम

झालावाड़ शहर की रियासत कालीन श्री कृष्ण गौशाला में इस समय 750 बेजुबान गोवंश को आश्रय मिला हुआ है। रियासत काल से ही यह गौशाला गोवंश संरक्षण में काम आती रही है, लेकिन समय के साथ यह जीर्ण हो गई थी और हालत ऐसी हो गई, कि यहां गोवंश को रख पाना भी मुमकिन नहीं हो पा रहा था। ऐसे में झालावाड़ के प्रमुख समाजसेवी व कांग्रेस नेता शैलेंद्र यादव ने गौ संरक्षण का बीड़ा उठाया और उनके द्वारा करीब 18 लाख रुपए निजी खर्च कर रियासत कालीन जीर्ण हो चुकी श्री कृष्ण गौशला का जीर्णोद्धार करवाया।

वर्तमान समय में झालावाड़ जिला इन दिनों भट्टी की तरह तप रहा है और पारा 45 डिग्री को पार कर चुका है ऐसे में गौशाला से जुड़े भामाशाह व सदस्यों ने गोवंश को बड़ी राहत देने का फैसला किया और गौशाला परिसर में कुल पैड वाले 21 कूलर लगा दिए। इसके साथ ही पंजाब से मंगवाया ड्रिपिंग कूलिंग सिस्टम भी स्थापित कर दिया, जिससे गौशाला परिसर के कॉउ शेड का तापमान बाहर के तापमान से करीब 10 डिग्री कम रहता है। जिससे गोवंश को गर्मी से काफी राहत मिल रही और अब गोवंशो के बीमार होने का सिलसिला भी थम जाएगा। इस पुनीत कार्य में झालावाड़ शहर के कई भामाशाहो ने भी सहयोग किया, जो बड़ा ही सराहनीय कदम है। तो वहीं समाजसेवी व भामाशाह कांग्रेस नेता शैलेंद्र यादव द्वारा अभी तक करीब 70 लाख रुपए श्री कृष्ण गौशाला को डोनेट किए जा चुके हैं।

Read More : दिल्ली : शाहीन बाग के बाद आज मंगोलपुरी पहुंचा MCD का बुलडोजर

दिल्ली : शाहीन बाग के बाद आज मंगोलपुरी पहुंचा MCD का बुलडोजर

नई दिल्ली: एमसीडी के बुलडोजर आज दिल्ली के मंगोलपुरी पहुंचे. बेदखली अभियान के तहत मस्जिद के आसपास बेदखली अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं एमसीडी का बुलडोजर भी दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में जा घुसा। तोड़फोड़ भी हुई है।

आपको बता दें कि दिल्ली के शाहीनबाग में हाल ही में दक्षिण नगर निगम के अधिकारी बुलडोजर से कब्जा हटाने पहुंचे थे. एमसीडी के इस कदम का विरोध करने के लिए स्थानीय लोग बुलडोजर के सामने सड़कों पर उतर आए। इस धरने में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। बाद में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी वहां जमा हो गए और एमसीडी के इस कदम का विरोध किया।

दिल्ली के मंगोलपुरी में चलेगा बुलडोजर 

जानकारी के अनुसार, इसी क्रम में आज उत्तरी दिल्ली (North Delhi) के मंगोलपुरी (Mangolpuri) के Y ब्लॉक में कार्रवाई होनी है। बता दें इस इलाके में दो मंदिर हैं तो एक मस्जिद भी है जिनके आस पास कई सारी छोटी दुकानें कल रात तक दिख रही थी। लेकिन स्थानीय लोग का कहना हैं कि इन दुकानों को लोगों ने खुद ही बीती रात हटा दिया है।  

पुलिस ने इलाकों में की बैरिकेड 

दरअसल, मंगोलपुरी (Mangolpuri) के Y ब्लॉक में स्थानीय पुलिस (Police) और सीआरपीएफ (CRPF) का डिप्लॉयमेंट देखने को मिल रहा है। अब से कुछ ही देर में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की टीम भी मौके पर पहुंचने वाली हैं। स्थानीय पुलिस ने बैरिकेड की मदद से कुछ रास्तों पर ट्रैफिक (Traffic) को रोकने के लिए आवाजाही बंद कर दी है। साथ ही गलियों पर सीआरपीएफ (CRPF) की टीम को लगा दिया है। एमसीडी (MCD) द्वारा इलाके में एक्शन होने से पहले पुलिस प्रशासन किसी तरह की कोई चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहती इसलिए सुरक्षा की तैयारी दुरुस्त दिख रही है।

Read More : जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर निकाली भारतमाता रैली का स्वागत

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर निकाली भारतमाता रैली का स्वागत

हरिमोहन चोडॉवत:झालावाड़ : जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर जागरूक करने और सख्त कानून की मांग को लेकर आज भारत माता यात्रा झालावाड पहुंची,इस दौरान यात्रा मे शामिल लोगों का कई जगह भव्य स्वागत किया गया ।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन राजस्थान के बैनर तले निकाली जा रही यात्रा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण राम चौधरी ने इस दौरान शहर के अनंग कुमार स्मृति भवन मे एक प्रेस वार्ता भी की,इस दौरान उन्होंने देश मे सीमित जनसंख्या को लेकर जन जागरूकता फैलाने और सख्त कानून की मांग की ।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नारायण राम चौधरी ने कहा कि देश में जनसंख्या का धार्मिक असंतुलित वृद्धि होना लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है, वर्तमान में देश के 9 राज्यों में हिन्दू अल्पसंख्यक हो गये हैं,जिससे जनसंख्या असंतुलन देश के धार्मिक सौहार्द को खत्म करेगा,उन्होंने कहा कि देश कि एकता एवं अखण्ड़ता और भाईचारे के लिए जनसंख्या का संतुलित होना जरूरी है।

Read More : अस्पताल की सफाई व्यवस्था से नाखुश दिखे मंत्री सारंग, WHO पर दिया बड़ा बयान

प्रेस वार्ता मे चौधरी ने कहा कि देश की अखण्डता के लिए हिंदू समाज को जातिवाद छोड़ एक होना चाहिऐ नहीं तो आने वाले समय में यह देश एवं इस देश के संसाधन सुरक्षित नहीं रहेंगे तथा लोगों को जगह-जगह कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने को मिलेगी।उन्होंने कहा कि कितने ही विकास कर लो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है, इस तरह से बढ़ती हुई जनसंख्या का प्रबंधन करना सरकार के बस की बात नहीं है,इस लिए अब एक ही उपाय बचा है कि इस देश में सख्त जनसंख्या नियंत्रण दो बच्चों का कानून लागू हो नहीं तो आने वाले समय में इस देश में गृह युद्ध के हालात पैदा हो जाएंगे।
इस दौरान चौधरी ने जयपुर में तीन लाख लोगों की जनसभा करने का संकल्प लिया, उन्होंने झालावाड़ जिले से कम से कम 51 हजार लोगों के पहुंचने का आह्वान किया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नारायण राम चौधरी के साथ फाउण्डेशन के युवा परिषद के महामंत्री लवेश मीणा, जिलाध्यक्ष प्रेम मीणा, जिला संयोजक दीपेश भार्गव मौजूद रहे।

अस्पताल की सफाई व्यवस्था से नाखुश दिखे मंत्री सारंग, WHO पर दिया बड़ा बयान

भोपाल : रविंद्र तिवारी : गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं के कारण ओवरलोड रहने वाले सुल्तानिया अस्पताल को अगले दो महीनों में हमीदिया हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा। नई बिल्डिंग में डिपार्टमेंट्स की शिफ्टिंग के पहले हमीदिया अस्पताल में HMIS पूरी तरह से लागू हो जाएगा। इसमें ओपीड़ी के पर्चे बनने से लेकर मरीजों के इलाज और दवा वितरण की पूरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर्स और सीनियर कंसल्टेंट्स की विजिट को भी ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। इससे यह पता रहेगा कि कौन से डॉक्टर ने किस मरीज का कितने समय क्या इलाज किया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने हमीदिया अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अफसरों को यह निर्देश दिए।

मंत्री सारंग ने कहा कि अभी सुल्तानिया अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुल्तानिया अस्पताल में अभी 235 बिस्तर हैं। इसे बारिश के पहले हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे भोपाल और दूसरे जिलों से आने वाली महिलाओं को हाईटेक हॉस्पिटल में अच्छा इलाज मिलेगा। पेशेंट्स के प्रेशर को देखते हुए गायनी विभाग में 235 बेड से बढ़ाकर 300 बिस्तर किए जा रहे हैं।मालूम हो कि सुल्तानिया अस्पताल में कई बार एक बिस्तर पर दो महिलाओं को लिटाना पड़ता है। नई बिल्डिंग में बिस्तर बढ़ने पर इस समस्या से निजात मिल सकेगी।

WHO पर आराेप

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कोरोना से हुई मौतों के आंकडों पर डब्ल्यूएचओ पर भारत के खिलाफ षडयंत्र करने का आरोप लगाया। है। सारंग ने कहा कि बिना किसी तथ्य के WHO ने कोरोना के आंकडों काे प्रस्तुत किया। डब्ल्यूएचओ के खिलाफ 25 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने निंदा प्रस्ताव पारित किया है। WHO को भ्रामक जानकारी बिना किसी तथ्य के नहीं देनी चाहिए। डब्ल्यूएचओ ने मनगढंत आंकडे़ पेश किए हैं। सारंग ने कहा कि हो सकता है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाफ कोई षडयंत्र किया जा रहा हो और राहुल गांधी इस साजिश का समर्थन करते हैं। हिन्दुस्तान को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है।

Read more : सरकार की वादे हुए फेल , वापस लौट रहे हैं पाकिस्तान से आये हिंदू परिवार

सरकार की वादे हुए फेल , वापस लौट रहे हैं पाकिस्तान से आये हिंदू परिवार

नई दिल्ली : पड़ोसी देश पाकिस्तान में हजारों धार्मिक अल्पसंख्यकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की बातों पर वादे विश्वास करने की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है. उनमें से लगभग सभी हिंदू हैं, कुछ सिख परिवार भी हैं। ये लोग, जिन्हें उनके धर्म के कारण पाकिस्तान में सताया गया था, भारत के नागरिक के बजाय वीजा पर इस देश में आए थे। लेकिन आरोप यह है कि उन्हें भाजपा सरकार से वादों की बाढ़ के अलावा कुछ नहीं मिला है. लगभग 600 लोग टूटे दिलों के साथ पाकिस्तान लौट आए हैं, और पाकिस्तानी प्रशासन अब बाकी लोगों को दिखा रहा है – जब वे भारत गए तो उन्हें क्या परेशानी हुई।

पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों को सताए जाने वाले संगठन बॉर्डर लोक संस्थान ने हाल ही में नागरिकता की तलाश में भारत आए पाकिस्तानी हिंदुओं के उत्पीड़न और दुख को उजागर किया है। उनका कहना है कि हजारों लोग जो अलग-अलग तरह के वीजा लेकर भारत आए थे, वे सभी बेहद गरीब हैं। वास्तव में, वे अंतिम संसाधनों के साथ भारत आए। उसके बाद वे बार-बार प्रशासन के पास पहुंचे, लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था. केवल आश्वासन ही सुना गया कि भाजपा सरकार पड़ोसी देश में प्रताड़ित धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के प्रति बहुत ईमानदार है।

संसद में जल्दबाजी में कानून पारित कर दिया

सिमंत लोक संस्थान के अध्यक्ष हिंदू सिंह सोढा ने कहा, “अल्पकालिक वीजा पर भारत आने और अत्यधिक दुख में अपने दिन बिताने के बाद लगभग सभी के पास वीजा से बाहर हो गया है। कई पासपोर्ट भी एक्सपायर हो चुके हैं। ऐसे में वे नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास में धरना दे रहे हैं. उसके बाद भी, कम से कम 800 लोग सिर झुकाकर पाकिस्तान लौट आए। उनके सपने चकनाचूर हो गए हैं।” सोढा के मुताबिक, पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारियों ने हर परिवार के दस्तावेज तय करने के लिए लाखों रुपये जमा किए हैं.

पाकिस्तान लौटने के बाद इस बार उन्हें बताया जा रहा है कि नागरिकता मांगने में उन्हें भारत में किस तरह की प्रताड़ना का सामना करना पड़ा है. मौके को भांपते हुए पाकिस्तान की आईएसआई भारत विरोधी दुष्प्रचार कर रही है। सोवर्ड के अनुसार, कई लोगों ने सोचा कि उन्हें नागरिकता अधिनियम (सीएए) में संशोधन करने का मौका मिलेगा। लेकिन भले ही सरकार ने 2019 में संसद में जल्दबाजी में कानून पारित कर दिया, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया है। अब उन्हें लगता है कि भारत में खाना न खाने से अच्छा है कि पाकिस्तान वापस चला जाऊं। हजारों में से करीब 800 वापस लौट चुके हैं। बाकी मेहनत कर रहे हैं।

Read More : दानिश सिद्दीकी को मिलेगा पुलित्जर पुरस्कार, पुलित्जर पुरस्कार में तीन भारतीय पत्रकारों का दबदबा

दानिश सिद्दीकी को मिलेगा पुलित्जर पुरस्कार,तीन भारतीय पत्रकारों का दबदबार

नई दिल्ली : अमेरिका के सर्वोच्च पुलित्जर पुरस्कार 2022 के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई है. इसके लिए विजेताओं के नामों की सूची भी जारी कर दी गई है. इस साल के लिए पुलित्जर पुरस्कार में तीन भारतीयों का दबदबा कायम हुआ है. इन तीन भारतीय पत्रकारों में अदनान आबिदी, सना इरशाद मट्टू, अमित दवे शामिल हैं, जिन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है. इसके अलावा समाचार एजेंसी रॉयटर्स के दिवंगत दानिश सिद्दीकी को मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा गया है. बताते चलें कि अमेरिका में पत्रकारिता के क्षेत्र के लिए पुलित्जर पुरस्कार सबसे बड़ा पुरस्कार है.

कोरोना महामारी के दौरान फोटोग्राफी के लिए भारतीय सम्मानित

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के फोटोग्राफर दानिश सिद्दीकी को मरणोपरांत एवं अदनान आबिदी, सना इरशाद मट्टू और अमित दवे को भारत में कोरोना महामारी की लहरों के समय ली गई फोटो के लिए पुलित्जर पुरस्कार से नवाजा गया है. वहीं दानिश सिद्दीकी पिछले साल अफगान विशेष बलों और तालिबान विद्रोहियों के बीच संघर्ष की रिपोर्टिंग करने के दौरान मारे गए थे.

विजेताओं की पूरी सूची
पत्रकारिता

सार्वजनिक सेवा के लिए वाशिंगटन पोस्ट को पुलित्जर पुरस्कार दिया है. 6 जनवरी 2021 कैपिटल हिल पर हमले की रिपोर्टिंग के लिए उसे इस अवॉर्ड से नवाजा गया है.

ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्टिंग के लिए मियामी हेराल्ड के कर्मचारी को पुलित्जर पुरसकार मिला है. फ्लोरिडा में समुद्रतट पर अपार्टमेंट टावरों के ढहने के कवरेज के लिए उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया है.

खोजी पत्रकारिता के लिए रेबेका वूलिंगटन के कोरी जी. जॉनसन और टैम्पा बे टाइम्स के एली मरे को इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है. इन दोनों को फ्लोरिडा के एकमात्र बैटरी रीसाइक्लिंग प्लांट के अंदर अत्यधिक जहरीले खतरों को उजागर करने के लिए यह अवार्ड दिया गया है.

व्यापक व्याख्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए क्वांटा पत्रिका के कर्मचारी विशेष रूप से नताली वोल्चोवर को पुरस्कृत किया गया है. इन्हें वेब स्पेस टेलीस्कोप पर रिपोर्टिंग के लिए यह सम्मान दिया गया है.

फीचर फोटोग्राफी के लिए भारतीय पत्रकार अदनान आबिदी, सना इरशाद मट्टू, अमित दवे और रॉयटर्स के दिवंगत दानिश सिद्दीकी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है. भारत में कोरोना महामारी के समय में बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए इन्हें यह सम्मान मिला है.

कॉमेंट्री के लिए मेलिंडा हेनेबर्गर, आलोचना के लिए सलामिशा टिलेट और द न्यूयॉर्क टाइम्स, इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग और कमेंट्री के लिए फहमीदा अजीम, एंथोनी डेल कर्नल, जोश एडम्स और वॉल्ट हिक्की एवं ऑडियो रिपोर्टिंग के लिए फ्यूचूरो मीडिया और पीआरएक्स के कर्मचारी को यह सम्मान मिला है.

लेखन

लेखन के क्षेत्र में उपन्यास द नेतन्याहूस के लिए लेखक जोशुआ कोहेन को यह पुरस्कार मिला है, जबकि नाटक फैट हैम के लिए जेम्स इजामेसो को पुरस्कृत किया गया है. इसके अलावा, जीवनी के लिए चेजिग मी टू माई ग्रेव और कविता फ्रैंक: सॉनेट्स के लिए डायने सीस को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है.

Read More : अमरोहा में बड़ा हादसा, दो मोटरसाइकिल टकराने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

अमरोहा में बड़ा हादसा, दो मोटरसाइकिल टकराने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

अमरोहा : जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां पर दो मोटरसाइकिल की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई. हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मृतकों में छह वर्षीय बच्ची समेत एक ही परिवार के चार लोग भी शामिल हैं. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही अब मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.

इस हादसे में सतपाल (25), नरेश (35), फूल सिंह (55) और छवि (छह वर्ष) समेत दूसरी बाइक पर सवार आकाश (26 वर्ष) की मौत हो गई. इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया. जानकारी के मुताबिक मृतकों में चार लोग एक ही परिवार से संबंधित हैं. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं. हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लिया गया है. घायल बिजेंद्र, कपिल व लवकुश को प्राथमिक उपचार के बाद रहरा सीएचसी से हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है. उनकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है.

शादी से लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार दो बच्चों समेत 6 लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार थे और ये सभी लोग एक शादी से लौट रहे थे. ये सभी गुरेठा गांव के बताए जा रहे हैं. वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे. तेज गति के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं. टक्कर के बाद 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन लोग घायल हो गए. जिन्हें स्‍थानीय लोगों ने इलाज के लिए एंबुलेंस बुला अस्पताल भिजवाया. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ही मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए.

तेज स्पीड बनी काल

स्‍थानीय लोगों के अनुसार दोनों ही मोटरसाइकिल चालक काफी तेज स्पीड में थे. और छह लोग जिस मोटरसाइकिल पर सवार थे वह न गति को नियंत्रितक कर सका और न ही मोटरसाइकिल को दूसरी दिशा की तरफ मोड़ सका. सीधे दूसरी मोटरसाइकिल से टकराने के चलते सभी सवार हवा में काफी दूर तक उछलते चले गए. हालांकि अभी तक किसी की भी पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस लगातार शिनाख्त में जुटी है.

Read More : बाराबंकी दोबारा तेंदुआ की दस्तक, 25 फ़ीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, ग्रामीणों के उड़े होश

बाराबंकी दोबारा तेंदुआ की दस्तक, 25 फ़ीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ

बाराबंकी : बाराबंकी जिले के छेदा के असम्बा गांव के बाहर ग्रामीणों ने यूकेलिप्टस के पेड़ पर तेंदुआ बैठा देखा. सूचना आग की तरह फैल गई। दहशत में सैकड़ों ग्रामीण पेड़ से दूर खड़े हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस भी तेंदुए को देखकर दंग रह गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को नष्ट करने के लिए लखनऊ से टीम को बुलाया है.मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के छेदा के पास सरयू नदी के किनारे असंबा गांव है.

ग्रामीणों का कहना है कि बहराइच के कतर्नियाघाट के जंगल से तेंदुआ नदी में पानी कम होने के कारण आया था. ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ सुबह पेड़ पर बैठा दहाड़ रहा था. उसे देखकर ग्रामीण सहम गए। करीब 30 फीट की ऊंचाई पर बैठे तेंदुए को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। फतेहपुर रेंजर सहित वन रक्षा कर्मियों की टीम पिंजरा, ट्रैप और ट्रैंक्विलाइजर गन लेकर मौके पर पहुंची। रेस्क्यू शुरू हो गया है।

Read More : जनता दल लोकतांत्रिक दल ले किया भी राज ठाकरे का विरोध , राणा अजय सिंह बोले अयोध्या में नहीं करने देंगे राज ठाकरे को प्रवेश

डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया है. तेंदुआ काफी ऊंचाई पर बैठा होता है, इसलिए अगर उसे ट्रैंक्विलाइजर गन से बेहोश किया जाए तो पेड़ से गिरने से उसकी मौत हो सकती है। इसलिए उसके उतरने का इंतजार कर रहे हैं। पेड़ से उतरते ही वह बेहोश हो जाएगा।

तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल

बाराबंकी के रामनगर में एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए के देखे जाने से इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई है। तेंदुआ यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ा हुआ दिखाई पड़ रहा है, जिसका वीडियो ग्रामीणों के द्वारा बनाया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है तो वहीं वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं ।

जनपद बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में एक तेंदुआ यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ा हुआ ग्रामीणों को दिखाई पड़ा है। ग्रामीणों ने तत्काल पेड़ पर चढ़े तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। वहीं ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को तेंदुए की सूचना दे दी गई है। तेंदुए के पेड़ पर देखे जाने के बाद से इलाके में ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

ग्रामीण डरे सहमे हुए अपने घरों में दुबके हुए हैं, क्योंकि तेंदुए की सूचना जंगल में आग की तरह फैल रही है। ग्रामीण अपने मवेशी और बच्चों को लेकर घर पर ही बने हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया है कि सोमवार को सुबह ग्रामीण शौच के लिए खेतों की तरफ निकले तो पेड़ पर चढ़े तेंदुए को देखकर उनके होश उड़ गए।