Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 102

कानपुर में सपा विधायक समेत 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज

कानपुर : सपा विधायक अमिताभ बाजपेई समेत 4 लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज क‍िया गया. सरकारी कार्य में बाधा डालने और लोकसेवक के साथ कार्य सरकार में दखलंजादी करने के मामले में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है.

जानकारी के मुताब‍िक, तत्कालीन कोतवाली इंस्पेक्टर वर्तमान में इंस्पेक्टर कल्याणपुर अजय सिंह ने यह मुकदमा दर्ज कराया है. यह मामला तब का है जब 5 दिन पहले विवादित जमीन खाली कराने के लिए इंस्पेक्टर एक स्‍थान पर फर्जी आदेश लेकर पहुंचे हुए थे. वहां आदेश को फर्जी बताकर सपा विधायक अपने साथ‍ियों संग हंगामा करने लगे थे.

अंदर घुसते ही विधायकों का गुस्सा और बढ़ गया

अंदर घुसते ही विधायकों का गुस्सा और बढ़ गया. समाजवादी पार्टी से विधायक इरफान सोलंकी ने कुछ शायराना अंदाज में अपनी नाराजगी पुलिस कमिश्नर से जाहिर की. अंदर आने से रोकने पर सपा विधायक ने कहा कि यह जनप्रतिनिधि के साथ अच्छा वर्ताव नहीं है. पहले हमें पत्र देकर बुलाया गया और फिर जब हम आ गए तो हमें बाहर रोक दिया गया.

उत्तर प्रदेश में सरकार भले ही भारतीय जनता पार्टी की बनी है, लेकिन समाजवादी पार्टी के विधायकों के तेवर आज भी कड़े दिख रहे हैं. शासन के निर्देश हैं कि प्रत्येक माह पुलिस कमिश्नर शहर के सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर शहर की समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी लेंगे. इसी के चलते सपा विधायक निर्धारित समय से वहां पहुंच गए. इस पर जब उन्हें पीआरओ ने रोका तो वह भड़क गए. उन्होंने जनप्रतिनिधि होने की गरिमा का पाठ पढ़ा दिया और पुलिस कमिश्नर से भी इसकी शिकायत की दी.

बताया गया है कि समाजवादी पार्टी के तीन जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजकर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा पुलिस कमिश्नर से मुलाकात का समय तय हुआ था. मिलने का समय 4:30 बजे का था, लेकिन पूर्व से ही बीजेपी से जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण कमिश्नर के कमरे में बैठी थीं तो पुलिस कमिश्नर के पीआरओ आशीष ने समय से पहले पहुंचे समाजवादी पार्टी के सीसामऊ विधानसभा से विधायक इरफान सोलंकी और आर्य नगर विधानसभा से विधायक अमिताभ बाजपेई को कमिश्नर के कमरे में जाने से रोक दिया.

Read More : अमेठी में दबंगो के हौसले बुलंद, मामुली विवाद में दबंग ने युवक को मारी गोली

अमेठी में दबंगो के हौसले बुलंद, मामुली विवाद में दबंग ने युवक को मारी गोली

अमेठी : राजेश सोनी: दबंगो के हौसले बुलंद । यहां तो मामुलि विवाद को दबंगों का आतंक देखने को मिलता है। एक बार फिर आज नाली का पानी निकालने के विवाद में पड़ोस के रहने वाले दबंग ने युवक को गोली मार दी।गंभीर हालत में युवक का रायबरेली जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दबंग मौके से फरार हो गया,आरोपी पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज है ,आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस। ये मामला मोहनगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का है।

तिलोई रामनगर नाली विवाद में प्रार्थी पक्ष तहरीर करता पिता सूर्यपाल पुत्र राम भजन घायल पुत्र जयप्रकाश साहू उम्र 22 वर्ष जिसकी शादी 13/5 को शादी के बंधन में बंधना था लेकिन दबंगों ने पहले ही दुल्हे को किया लहुलुहान विपक्षी राकेश वर्मा पुत्र गंगा प्रसाद उम्र 38 वर्ष जिसने जोश में आकर जयप्रकाश पर अवैध तमंचे से हमला किया।

इस बात पर हुई तकरार

पुलिस के मुताबिक, इमरान ने खुद को अविवाहिता बताया था। जबकि आशा को उसकी मोबाइल गैलरी देखकर पता लग गया कि वह शादीशुदा है। वजह थी कि आरोपी का मोबाइल आशा के पास था। कलई खुलती देख आरोपी बौखला गया और आशा को ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली। आशा के मुताबिक आरोपी समेत उसका साथी जीशान उसे अकेले में ले गए और गोली मार दी। गनीमत यह रही कि उसकी जान बच गई।

मेला दिखाने के बहाने लाया आरोपी

बकौल आशा आरोपीगण उसे गांव में मेला दिखाने के बहाने लाए थे। रात को मेला देखा और इसी दौरान पता लगा कि इमरान शादीशुदा है। मेले में दोनों के बीच झगड़ा हुआ लेकिन उस वक्त इमरान व जीशान उसे बाइक पर बैठाकर मेले से निकाल लाए। जबकि बाद में अकेले स्थान पर ले जाकर इमरान ने उसे गोली मारी और भाग निकला। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा जा चुका है। उनकी तलाश की जा रही है।

Read More : समुद्र में तूफान: आंध्र और ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात ‘असानी’

समुद्र में तूफान: आंध्र और ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात ‘असानी’

डिजिटल डेस्क  : बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का असर दिखना शुरू हो गया है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवात ‘असानी’ के अगले कुछ घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। यह आज शाम या कल सुबह तक आंध्र और ओडिशा के तट तक पहुंचेगा। चक्रवात असानी के चलते खास तौर पर ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा के पुरी के एडिशनल एसपी मिहिर कुमार पांडा ने बताया, असानी के कारण तेज हवाएं चल रही हैं और ऊंची लहरें उठने लगी हैं। इसके मद्देनजर तटीय क्षेत्रों के आसपास रह रहे लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, पुलिस बलों और सभी स्टेशनों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से कई उड़ानों को भी रद्द किया गया है।

शाम तक और असर दिखाएगा चक्रवात

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात असानी अगले कुछ घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंचेगा। इसके बाद चक्रवात के मछलीपट्टनम, नरसापुर, यनम, काकीनाडा, तुनी और विशाखापत्तनम तटों तक पहुंचने की संभावना है। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त प्रदीत कुमार जेना ने बताया कि विशाखापत्तनम पहुंचने के बाद यह समुद्र में मिल जाएगा। आईएमडी के अनुसार अगले कुछ घंटों के लिए चक्रवात के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आंध्र प्रदेश तट के करीब बंगाल की खाड़ी में पश्चिम-मध्य तक पहुंचने की संभावना है।

इंडिगो ने रद्द की सभी उड़ानें 

असानी चक्रवात के चलते इंडिगो ने अभी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। विशाखापत्तनम हवाई अड्डे के निदेशक श्रीनिवास राव ने बताया कि सभी उड़ानों को रद्द किया गया है। वहीं एयर एशिया ने भी बेंगेलूरू और दिल्ली की उड़ान को रद्द किया है। वहीं एयर इंडिया ने अभी तक इस पर फैसला नहीं लिया है।

Read More : रामपुर:ईडी ने  मांगा आजम खान की कब्जाई जमीनों का ब्योरा

 

रामपुर:ईडी ने  मांगा आजम खान की कब्जाई जमीनों का ब्योरा

रामपुर : सुरेश कुमार : यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खान को जमीन अधिग्रहण मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली है. वहीं आज जमीन संबंधी प्रकरणों को लेकर ईडी ने आजम खान की कब्जाई जमीनों का ब्योरा मांगा। सपा नेता आजम खान के खिलाफ दर्ज जमीन संबंधी प्रकरणों का विवरण तलब करने के लिए तहसीलदार सदर ने 9 सदस्यीय टीम गठित की। जौहर विश्वविद्यालय में जमीन का मौका मुआयना कर सकती है तहसीलदार सदर ने 9 सदस्यीय टीम। मौका मुआयना कर रिपोर्ट ईडी को भेजेगी राजस्व टीम। पहले भी प्रशासनिक टीम कर चुकी है जमीन की पैमाइश।सपा शासनकाल में नियमों को ताक पर रखकर जमीन का हस्तांतरण करने का है आजम खान पर आरोप लगा है। जौहर विवि के चांसलर हैं आजम खान।

इसलिए जेल से बाहर नहीं आ सके आजम खान

सत्ता परिवर्तन के बाद से अब तक आज़म खान पर दर्ज हुए कुल 89 मुकदमों में जमानत मिल गई है, लेकिन अभी 4 दिन पहले ही एक केस में नाम खुलने पर वारंट जारी हो गए हैं। अभिरक्षा वारंट पुलिस ने कोर्ट के आदेश के तुरंत बाद सीतापुर जिला जेल में जाकर तामील करा दिया। अब जब तक उनकी जमानत इस केस में नहीं होगी, तब तक आज़म खान जेल में ही रहेंगे।

इस केस में खुला आजम खान का नाम

आजम खान पर आरोप है कि उन्होंने सत्ता के रसूख के चलते आरपीएस स्कूल का रजिस्ट्रेशन कागजों में हेराफेरी करके कराया। नगर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अज्ञात के खिलाफ केस फाइल किया था।जांच की आंच आज़म पर आई तो पुलिस ने उनका नाम खोल दिया। कोर्ट को भेजी रिपोर्ट में अब आज़म खान को जमानत करानी पड़ेगी, तभी उनका जेल से बाहर आना सम्भव है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 आदि में केस फाइल हुआ है।

Read More : यूपी: चाचा-भतीजे आमने-सामने हुए, मुस्कुराए और चल दिए…

यूपी: चाचा-भतीजे आमने-सामने हुए, मुस्कुराए और चल दिए…

लखनऊ  : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के बीच ट्विटर की तल्खी हकीकत में भी बरकरार है। सोमवार शाम एक शादी समारोह में दोनों का सामना हुआ, लेकिन सामान्य शिष्टाचार नहीं हुआ। अगल-बगल के सोफे पर बैठते वक्त मुस्कुराए जरूर, लेकिन बात नहीं हुई। यहां तक की वर-वधु को आशीर्वाद देने भी एक साथ मंच पर नहीं गए। मौका था पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव की भतीजी के शादी समारोह का। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर चार तस्वीरें शेयर की। फोटो में अखिलेश और शिवपाल अगल-बगल के सोफे पर बैठे हैं।

सूत्र बताते हैं कि समारोह में अखिलेश यादव पहले पहुंचे थे। कुछ देर बाद शिवपाल पहुंचे, लेकिन उनमें सामान्य शिष्टाचार भी नहीं हुआ।अखिलेश आशीर्वाद देने के लिए मंच पर जाने लगे तो कुछ लोगों ने शिवपाल को साथ चलने के लिए कहा। इस बीच अखिलेश कुछ देर वहां खड़े रहे। उम्मीद थी कि शिवपाल मंच तक साथ चलेंगे, लेकिन शिवपाल नहीं उठे। बैठे-बैठे ही तंज कसा कि अब तो वे अलग पार्टी के नेता हैं। इस पर अखिलेश मुस्कुराते हुए आशीर्वाद देने चले गए। अखिलेश के जाने के करीब आधे घंटे बाद तक शिवपाल पांडाल में रहे फिर वह वर-वधु को आशीर्वाद देने गए।

अब तो वो दूसरी पार्टी के नेता हैं

दूसरा बीजेपी या यह कहें कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति दूसरी पार्टी के कद्दावर नेताओं को बीजेपी में शामिल करवाने के पीछे यह भी है कि, जो भी नेता दूसरी पार्टी से आएगा वो कुछ न कुछ वोट अपने साथ लाएगा, क्योंकि उनका व्यक्तिगत वोट बैंक भी होता है. जिससे पार्टी में वोट बढ़ेंगे ही और एक मैसेज यह भी जाएगा कि, हारने वाली पार्टी को ही अकसर नेता छोड़ते हैं. वह जीतने वाले की तरफ जाते हैं तो नेताओं के आने से जनता को यह लगेगा कि बीजेपी जीतने वाली पार्टी है और भविष्य भी इसी का है.

Read More : युवक की हत्या के बाद भीलवाड़ा में तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

युवक की हत्या के बाद भीलवाड़ा में तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में एक युवक की हत्या होने के बाद तनाव फैल गया है। तनाव को देखते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और पुलिस बल की भारी तैनाती हुई है। वहीं, युवक की हत्या के बाद विश्व हिंदू परिषद ,भारतीय जनता पार्टी और हिंदू जागरण मंच ने बुधवार को भीलवाड़ा बंद की घोषणा की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिनमें से दो नाबालिग हैं।

Read More : दौसा के जिरोता मोड़ पर हुआ भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन

24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद

इलाके में तनाव एवं अफवाह न फैले, इस पर रोक लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने बुधवार सुबह 6:00 बजे से गुरुवार 12 मई सुबह 6:00 बजे तक 24 घंटे के लिए भीलवाड़ा शहर में इंटरनेट बंद करने आदेश जारी किए हैं। बता दें कि मंगलवार रात को शास्त्री नगर क्षेत्र में ब्रह्माणी स्वीट्स के पास कुछ लोगों ने चाकू मारकर 22 साल के युवक आदर्श तापड़िया को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। तापड़िया को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चाकुओं से हमला कर 22 साल के युवक की हत्या

बता दें कि यह घटना भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है. यहीं बीती मंगलवार की रात शास्त्री नगर क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान के के पास कुछ लोगों का पैसों को लेकर विवाद हो गया. इसी एक समुदाय के कुछ लड़कों ने दूसरे समुदाय के लड़के पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे 22 वर्षीय युवक घायल हो गया. वहीं घायल को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसी के बाद इलाके में तनातनी हो गई और प्रशासन को कई कदम उठाने पड़े.

कुछ दिन पहले भी हुआ था बवाल

ज्ञात हो कि इससे कुछ दिन पूर्व भी भीलवाड़ा में हिंसा की घटना देखने को मिली थी. यहां सांगानेर इलाके में एक समुदाय के दो गुटों के बीच बवाल हुआ था. जिसमें मारपीट के बीच बाइक में आग लगा दी गई थी. हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात करना पड़ा था.

दौसा के जिरोता मोड़ पर हुआ भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन

दौसा : सुमनलता जयसवाल : राजस्थान में आगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जेपी नड्डा से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक इसका आकलन कर रहे हैं । इस बीच प्रदेश में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दल को मजबुत बनाने के लिए नये कार्यालय खोला जा रहे है। इस में दौसा भी शामिल है। जिले के जिरोता मोड़ पर हुआ भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन किया गया । भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया सह पत्नी विधि विधान के साथ भूमि पूजन की। इस अवसर पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा रहा रहा । दौसा सांसद जसकौर मीणा राज सभा सांसद रामकुमार वर्मा पूर्व विधायक अलका गुर्जर रामकिशोर मीणा मदन दिलावर मदन दिलावर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे ।भूमि पूजन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा  वर्चुअल शिलान्यास किया जाएगा।

यह रहे मौजूद

प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर व राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा ने कार्यालय को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। जिला प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने शीघ्र ही निर्माण शुरू करने की बात कही। लोकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवारी व उनकी पत्नी डाॅ. नीरू तिवाड़ी ने भूमि पूजन कराया।

इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र भार्गव, सह प्रभारी मोहन मोरवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र सैनी, टीकम सिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, घनश्याम बालाहेड़ी, अभयशंकर शर्मा, पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा, सुबुद्धि लाल मीणा, रामविलास मीणा लालसोट, पूर्व मंत्री रामकिशोर मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल तिवारी आभानेरी, एसटी मोर्चा के प्रदेश मंत्री महेंद्र चांदा, कोषाध्यक्ष केदार मीणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर, सैंथल मंडल अध्यक्ष विशनसिंह गुर्जर, लवाण मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल चंदेल, कुंडल मंडल अध्यक्ष जेपी जैमन, भांडारेज मंडल अध्यक्ष कमलेश जोशी, रितेश पारीक आदि लोग मौजूद थे।

Read More : शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे करौली विधायक लाखन सिंह

शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे करौली विधायक लाखन सिंह

करौली :अजीम खान : समीपवर्ती ग्राम चिनायटा में डांग विकास बोर्ड अध्यक्ष करौली विधायक लाखन सिंह कटकड ने ग्राम पंचायत चिनायटा में विवाह शादी समारोह में शिरकत की। इस दौरान ग्राम पंचायत चिनायटा सरपंच मनोज डागुर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत चिनायटा के ग्राम हाडौली में विधायक लाखन सिंह कटकड का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। विधायक के साथ डाॅ प्रेमराज, वीरसिंह गढ़ी, लवकुश कोटरी आदि साथ रहें। स्वागत के दौरान उनके साथ ग्राम पंचायत चिनायटा सरपंच प्रतिनिधि मनोज चिनायटा, पत्रकार अजीम खान चिनायटा, रघुवीर सिंह,बाबू मेंबर, थान सिंह रम्मा पहलवान, परसराम रारा सहायपुर, प्रकाश दानी का पुरा, मुंशी मेंबर,खुरसेट मेंबर, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने रास्ते में जगह-जगह किया स्वागत

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट बुधवार को करौली जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान सचिन पायलट सपोटरा के खूबपुरा गांव में एक विवाह समारोह में शामिल हुए। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।

पायलट ने खूबपुरा गांव में एआईसीसी आईटी सेल के कोऑर्डिनेटर विशाल मीना के विवाह कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सचिन पायलट ने दूल्हे विशाल को आशीर्वाद प्रदान किया और परिवारजनों से भी मुलाकात की। पायलट का खूबपुरा पहुंचने से पहले मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। खूबपुरा पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो के फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान पायलट ने विशाल मीणा के परिजनों से बातचीत की और परिवार में मांगलिक आयोजन की शुभकामनाएं दी। पायलट ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और क्षेत्र के हालात की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम को शिकायत सौंपी। पायलट करीब 25 मिनट रुके। इस दौरान करौली के पूर्व विधायक दर्शन सिंह गुर्जर सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More : प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान

प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान

हरीमोहन चोडॉवत:-झालावाड़ : झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में आज एक प्रेमी युगल के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मनोहरथाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों के शव पेड़ से नीचे उतारे गए।मामले की जानकारी देते हुए मनोहरथाना थाना अधिकारी नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के मदनपुरा निवासी 18 वर्षीय युवक भारत सिंह तंवर तथा गायत्री तवर उम्र 17 वर्ष के बीच प्रेम प्रसंग था। सोमवार देर शाम करीब 8:00 बजे के बाद से ही यह दोनों लापता थे। जिन्हें परिजन रात भर तलाश करते रहे। आज सुबह भवानीपुरा दोखूपी के जंगलों में दोनों युवक युवती के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। पास में कीटनाशक का डिब्बा भी पड़ा मिला है।

ऐसे में संदेह जताया जा रहा, कि दोनों ने फांसी के फंदे पर लटकने से पहले कीटनाशक का भी सेवन किया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही मनोहरथाना पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों की सूचना के बाद झालावाड़ से एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। जिसके बाद दोनों के शव मनोहरथाना अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिए गए हैं, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएंगे। पुलिस मामले को लेकर अनुसंधान में जुटी है, हालांकि मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का ही दिखाई दे रहा।

दुपट्टे से झूलते मिले शव, मचा हड़कंप

घाटमपुर में कोतवाली क्षेत्र के तेजपुर गांव किनारे सोमवार सुबह बेल के पेड़ पर दोनों का शव लटकता मिला। राहगीरों ने जब शवों को देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमी युगल एक ही जाति के बताए जा रहे हैं। तेजपुर गांव निवासी राकेश संखवार के बड़े बेटे प्रशांत (19) का गांव की ही युवती प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे।

Read More : शादी समारोह में खाना पड़ा महंगा, फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए लोग

शादी समारोह में खाना पड़ा महंगा, फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए लोग

दौसा : सुमनलता जायसवाल : दौसा जिला मुख्यालय के पास सदर थाना क्षेत्र के नामोलाव गांव में मंगलवार शाम एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद सौ से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक साथ दर्जनों मरीजों के पहुंचने से हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल की ट्रोमा इकाई डॉक्टरों की टीम व मेडिकल स्टाफ ने बीमार लोगों को संभाल ड्रिप व इंजेक्शन लगाए। एक के बाद एक 70 से ज्यादा मरीजों के पहुंचने से अस्पताल के इमरजेंसी में बेड कम पड़ गए, जहां से बीमार लोगों को जनरल वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, मेडिकल वार्ड, डे केयर यूनिट व ऑब्जरवेशन वार्ड में भी शिफ्ट किया गया।

फूड पॉइजनिंग के शिकार एक युवक ने बताया गांव में पप्पूलाल के यहां आयोजित शादी समारोह में खाना शुरू हुआ था कि पहली पंगत में खाना खाने के बाद छोटे बच्चों के , महिलाओं में उल्टी, पेट दर्द व चक्कर आने की शिकायत सामने आई।वहीं एक अन्य युवक ने बताया कि कुछ लोगों ने पंगत में बैठकर खाना खाया था जबकि अधिकांश लोगों ने पपीता शेक व आइसक्रीम ले रहे थे की जहां कुछ ही देर में 4 दर्जन से ज्यादा बालक, महिलाएं व युवक की तबियत बिगड़ गई हो । बीमार लोगों को प्राइवेट व्हीकल के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया।

इमरजेंसी में कम पड़ गए बेड

जिला अस्पताल में एकाएक बड़ी तादाद में मरीजों के बढ़ने से मेडिकल स्टाफ में भी खलबली मच गई। जहां इमरजेंसी कॉल पर डॉक्टरों को अस्पताल में बुलाकर मरीजों का इलाज शुरू किया गया। बड़ी तादाद में मरीजों के अस्पताल पहुंचने से बेड कम पड़ गए, कई मरीजों को स्ट्रक्चर व एक बेड पर दो मरीजों को इलाज दिया गया।

70 से ज्यादा मरीज अस्पताल में भर्ती

पीएमओ डॉ शिवराम मीणा ने बताया कि अस्पताल में करीब 70 से ज्यादा मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। भर्ती सभी मरीजों की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं छोटे बच्चों व महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है।

Read More : चारबाग पहुंची महापौर संयुक्ता भाटिया साथ में नगर आयुक्त भी रहे मौजूद

मेडिकल टीम भेजी

वहीं दूसरी ओर शादी समारोह स्थल पर भी कई लोगों के बीमार होने की सूचना पर मेडिकल टीम को मौके पर भेजा गया है। फूड पायजनिग की सूचना पर डिप्टी सीएमएचओ ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों के हालचाल जाने तथा मेडिकल स्टाफ को निर्देश दिए। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम एक ओर जहां मरीजों को उपचार दे रही है तो वही स्वास्थ्य विभाग के खाद निरीक्षक खाने के सेंपलिंग ले रहे हैं जिन्हें जांच के लिए जयपुर लैब में भिजवाया जाएगा

चारबाग पहुंची महापौर संयुक्ता भाटिया साथ में नगर आयुक्त भी रहे मौजूद

लखनऊ : महापौर संयुक्ता भाटिया ने सोमवार को सआदतगंज वार्ड के चित्रांश स्कूल के आसपास शिला गार्डन, सोनपुरम, कनक सिटी, सुमैया विहार, केतन विहार सहित क्षेत्रों में सफाई का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मेयर को कहीं सफाई करते हुए एक भी कर्मचारी नहीं मिला। इससे नाराज महापौर ने निजी कार्यकारी संस्था एफबी ट्रेडर्स पर एक लाख रुपये के जुर्माने के साथ संगठन को निलंबित करने का निर्देश दिया. सआदतगंज में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे महापौर ने जोनल सफाई अधिकारी को मौके पर बुलाया.

उसके बाद महापौर सआदतगंज के शीला गार्डन पहुंचे जहां नालियां कूड़े से भरी मिलीं। मेयर ने सुपरवाइजर शहाबुद्दीन को जमकर फटकार लगाई। सफाई कर्मचारियों के बारे में पूछे जाने पर पर्यवेक्षक ने बताया कि इस मोहल्ले में दो कर्मचारी तैनात हैं. लेकिन मैं करूँगा। मेयर ने कहा कि हम आज आए और आज बीमार हो गए। सोनपुरम, कनक सिटी, सुमैया विहार, केतन विहार, चित्रांश स्कूल के आसपास के इलाकों में जब सफाई कार्य का निरीक्षण किया तो कमोबेश यही स्थिति हर जगह मिली.

डेढ़ गुना हुआ मोबाइल फूड वैन का वेंडिंग शुल्क

नगर निगम प्रशासन की ओर से वेंडिंग लाइसेंस शुल्क दोगुना करने का प्रस्ताव पेश किया गया था। जिसे बढ़ाने से पार्षदों ने इन्कार कर दिया। इसके बाद स्थिर फेरी, चल फेरी साइकिल पर सामान बेचने वाले का वेंडिंग शुल्क नहीं बढ़ाया गया, लेकिन मोबाइल फूड वैन का शुल्क 2400 रुपये सालाना से बढ़ाकर 3600 रुपये कर दिया गया।

बढ़ सकता है गृहकर छूट का दायरा

नगर निगम प्रशासन उन भवनों से वार्षिक किराया मूल्यांकन पर 10 प्रतिशत गृहकर लेता है जिनका मूल्यांकन 900 रुपये होता है। इससे अधिक मूल्यांकन वाले भवनों पर 15 प्रतिशत गृहकर लेता है। यह प्रस्ताव हर साल पास किया जाता है। सोमवार को भी सदन में जब यह प्रस्ताव आया तो पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने कहा अब कोई एक कमरे वाला भी घर नहीं है जिसका वार्षिक मूल्यांकन 900 रुपये होता हो। जो मूल्यांकन राशि 30 साल पहले तय हुई थी वह अब भी चल रही है। इसे बढ़ाया जाए। इस पर महापौर ने कमेटी बनाकर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

Read More : भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चेतगंज थाने का किया घेराव, आरोप- सिपाही ने कार्यकर्ता से की बदसलूकी, बीच सड़क की पिटाई

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चेतगंज थाने का किया घेराव,आरोप- सिपाही ने की बदसलूकी

वाराणसी : अमित गुप्ता : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मंगलवार शाम चेतगंज थाने का घेराव कर लिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनके एक कार्यकर्ता के साथ पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की है और बीच सड़क पर मारापीटा भी है। इस पूरी घटना का फुटेज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिपाही युवक को थप्पड़ मार रहा है।

भाजपा युवा मोर्चा मंडल सारनाथ महामंत्री अंकित कुमार गुप्ता ने बताया कि दोपहर में वे अपने वाहन छोटा हाथी पर पानी लोड कर के जा रहे थे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पास जब वे पहुंचे तो एक काले रंग की कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की, जगह काफी कम थी, फिर भी कार ने ओवरटेक किया, जिससे उनके वाहन में फंसकर कार का बोनट निकल गया।

अंकित ने आरोप लगाया कि कार का ड्राइवर जो वर्दी में था उसने भी बाहर आकर मुझसे मेरा मोबाइल छिनने की कोशिश की और बोला के तुझे बाद में देख लूंगा। चेतगंज थाने पर पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा वाराणसी महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कहा कि हमे सिर्फ पीड़ित को न्याय दिलाना है। तहरीर दे दी गई है और हमें पूरा भरोसा है कि ऐसा कार्य करने वालों पर उचित कार्रवाई होगी।

Read More : सपा नेता आजम खान को मिली हाईकोर्ट से जमानत, शत्रु संपत्ति से जुड़ा है मामला

वहीं पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना से संबंधित सिपाही केंद्रीय कारागार वाराणसी का है। तहरीर प्राप्त की गई है, जिसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पैसा मांग कर मारे 7-8 थप्पड़

भाजयुमो के सारनाथ मंडल के महामंत्री अंकित गुप्ता ने बताया कि चौकाघाट क्षेत्र में एक वाहन उनके वाहन को ओवरटेक करते हुए अपनी गलती से टकरा गया। जो वाहन टकराया उसमें आगे की दोनों सीट पर खाकी वर्दीधारी बैठे हुए थे। टक्कर होते ही उस वाहन से दोनों खाकी वर्दीधारी नीचे उतरे और हमारा कॉलर पकड़ कर सड़क पर खींच लिए। दोनों ने कहा कि हमारी गाड़ी में अधिकारी बैठे हैं। चल हाथ जोड़ कर उनसे माफी मांग ले और नुकसान का पैसा देकर निकल ले।

सपा नेता आजम खान को मिली हाईकोर्ट से जमानत, शत्रु संपत्ति से जुड़ा है मामला

रामपुर : सुरेश कुमार : समाजवादी पार्टी के सपा नेता आजम खान सत्ता परिवर्तन के बाद कानूनी शिकंजे में फंसते चले गए उन पर 100 से अधिक मामले दर्ज हुए जिनमें सरकारी चकरोड ग्राम समाज की जमीन कबजाने सहित शत्रु संपत्ति हथियाने तक के मुकदमे शामिल हैं वह पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से सीतापुर की जेल में बंद है इन्हीं में से शत्रु संपत्ति हथियाने से जुड़े एक मामले में हाईकोर्ट ने जमानत को लेकर फैसला सुरक्षित कर रखा था जिसमें अब उन्हें जमानत मिल चुकी है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री हुआ करते थे उनकी सियासी हनक इतनी थी कि बड़े-बड़े आईएएस आईपीएस अफसरों के चेहरे पसीने में नहा जाया करते थे जब वर्ष 2006 आया तो उन्होंने तहसील सदर रामपुर स्थित सीगनखेड़ा गांव के निकट अपने ड्रीम प्रोजेक्ट मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की नीव रखी थी उनकी इस यूनिवर्सिटी का पहला पत्थर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने शिलान्यास के तौर पर रखा था सरकार पूरे शबाब पर थी और यूनिवर्सिटी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा था लेकिन जब सूबे मैं सत्ता परिवर्तन हुआ और मायावती मुख्यमंत्री कुर्सी पर काबिज हुई तो यूनिवर्सिटी के आसपास के कुछ किसानों ने आवाज उठाई आरोप लगा की आजम खान ने अपने रसूख के चलते उनकी काश्त की जमीनों को उनकी बिना मर्जी से यूनिवर्सिटी में शामिल कर लिया है।

आजम खान पर मुकदमे दर्ज कराए जाने का सिलसिला शुरू

यह मामला काफी सुर्खियों में रहा लेकिन धीरे-धीरे वक्त बीता और एक बार फिर से सपा की सरकार आई और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने इस दौरान जौहर यूनिवर्सिटी ने आजम खान की कयादत में बुलंदियों को छुआ किसानों की आवाजे दबी रही और फिर 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन हुआ तब जाकर जमीनों से जुड़े कई ऐसे राज निकल कर सामने आए जिनसे रामपुर की स्थानीय जनता अनजान थी।

जब आजम खान पर मुकदमे दर्ज कराए जाने का सिलसिला शुरू हुआ था तब जाकर पता चला कि उन्होंने अपने रसूख के चलते जौहर यूनिवर्सिटी मैं सरकारी चकरोड ग्राम समाज की भूमि किसानों की भूमि वक्फ बोर्ड की संपत्ति के साथ ही शत्रु संपत्ति भी कब्जा रखी थी बारहाल उन पर 100 से अधिक मामले दर्ज हुए और एक दिन वह आया जब आजम खान को 26 फरवरी 2020 को रामपुर की अदालत में हाजरी के बाद पत्नी व बेटे के साथ रामपुर की जेल में भेज दिया गया

और फिर तड़के ही उन्हें सीतापुर की जेल के लिए रवाना कर दिया गया आजम खान की पत्नी एवं बेटा जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं लेकिन वह अब भी जेल में ही बंद है उनकी सभी मामलों में स्थानीय अदालत हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट से जमानते हो चुकी है बस उन पर शत्रु संपत्ति से जुड़े एक मामले की जमानत में हाई कोर्ट से फैसला आना था जो आप उनके पक्ष में आ चुका है उनको इस मामले में भी जमानत मिल चुकी है।

Read More :  11 मई को इन 5 राशि वालों का सूर्य के समान चमकेगा भाग्य, खुलेगा किस्मत का ताला

 11 मई को इन 5 राशि वालों का सूर्य के समान चमकेगा भाग्य, खुलेगा किस्मत का ताला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानिए 11 मई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों का सूर्य के समान चमकेगा भाग्य, खुलेगा किस्मत का ताला तो रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष  

मानसिक शान्ति‍ रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। व्‍यापार की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

वृष 

संयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। रहन-सहन में कठिनाइयां आ सकती हैं। खुलेगा पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा।

मिथुन  

नकारात्मकता से बचें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों में अधिकता की स्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कर्क  

अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में ज‍िम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं।

सिंह 

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। व्‍यक्‍ति‍गत समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कार्यभार बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कन्या 

परिवार का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की समस्याओं से परेशान रहेंगे। वस्त्रों एवं गहनों के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट भी हो सकती है। सुस्वाद खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

Read More:सिर धड़ से अलग, अधजली लाशें, इलाके में सनसनी

आज शुभ चौघड़िया का समय कब-कब है, देखिए आज का पंचांग

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ चौघड़िया समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 11 मई 2022 बुधवार चौघड़िया का दिन है। वैशाख की शुक्ल पक्ष दशमी 07:31 PM तक उसके बाद एकादशी है। सूर्य मेष राशि पर योग-हर्षण , करण-गर और वणिज वैशाख मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

देखिए आज का पंचांग

आज 11 मई का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 आज की तिथि तिथि-दशमी 07:31 PM तक उसके बाद एकादशी आज का नक्षत्र-पूर्वाफाल्गुनी 07:28 PM तक उसके बाद उत्तराफाल्गुनी आज का करण- गर और वणिज आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष आज का योग-हर्षण – आज का वार-बुधवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय  सूर्योदय-5:51 AM सूर्यास्त-6:54 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय चन्द्रोदय-2:18 PM चन्द्रास्त-3:07 AM सूर्य – सूर्य मेष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि  चन्द्रमा-01:33 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा। दिन-बुधवार माह- वैशाख व्रत- सीता नवमी

आज का शुभ मुहूर्त  अभिजीत मुहूर्त- नहीं है अमृत काल-12:51 PM से 02:30 PM ब्रह्म मुहूर्त-04:15 AM से 05:03 AM विजय मुहूर्त-02:08 PM से 03:01 PM गोधूलि मुहूर्त-06:20 PM से 06:44 PM निशित काल-11:33 PM से 12:16 AM, May 12 आज का शुभ योग  सर्वार्थ सिद्धि योग- नहीं है रवि पुष्य योग -05:15 AM से 06:51 PM, 07:28 PM से 05:15 AM, May 12 अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-नहीं है आज का अशुभ समय राहु काल-12:23 PM से 02:01 PM तक कालवेला / अर्द्धयाम-06:08AM से 07:01AM तक दुष्टमुहूर्त-11:57 AM से 12:49 PM यमगण्ड-7:29 AM से 9:07 AM भद्रा-नहीं है गुलिक काल -10:14AM से 11:54AM तक गंडमूल-नहीं है

Read More : हिंदू संगठन ने कुतुब मीनार के पास किया हनुमान चालीसा का पाठ , संगठन ने विष्णु स्तंभ के नामकरण की मांग की

सम्भल के चंदौसी में “प्रथम स्वतंत्रता संग्राम और हिंदी साहित्य” का हुआ आयोजन

सम्भल : सरफराज़ अंसारी : जनपद सम्भल के चंदौसी में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान एवं संस्कार भारती संभल के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के महोत्सव के अवसर पर “प्रथम स्वतंत्रता संग्राम और हिंदी साहित्य” विषय पर संगोष्ठी तथा काव्य गोष्ठी का गौशाला रोड स्थित यदुवंगशी गार्डन में हुआ आयोजन।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवम पुष्प अर्पित करके मुख्य अतिथि उ.प्र.भाषा संस्थान के अध्यक्ष डॉ राजनारायण शुक्ल,विशिष्ट अतिथि,उ.प्र. हिंदी संस्थान के निदेशक पवन कुमार,सम्भल जिलाधिकारी मनीष बंसल,मुख्य वक्ता डॉ पवन कुमार शर्मा,संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुधाकर आशावादी,मंच संचालक डॉ अमिता दुबे आदि ने संयुक्त रूप में किया।अतिथियो ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम पर विस्तृत चर्चा की साथ उस दौरान हिंदी साहित्य के योगदान पर प्रकाश डाला। काव्य गोष्ठी में वनारस से आये प्रख्यात कवि भूषण त्यागी ने पढ़ा एक मुहिम सक्षम भारत का चला सखे।जिससे भरत वंशीयों का हो भला सखे।हंसते हंसते जो सरहद पर जूझ गए,एक दीप उनकी खातिर भी जला सके।”

मैनपुरी से बलराम श्रीवास्तव ने पढ़ा “जो टूटे लक्ष्य से पहले कभी वृत नहीं होता,अमरता जो न दे पाए वह अमृत नहीं होता। कभी संदेह के बादल न यूं ही मन में तुम लाना,भरत से भाई का चिंतन कभी विकृत नहीं होत।”,नोएडा से हास्य कवि दीपक गुप्ता ने पढ़ा “गालियाँ,ठोकर औ’ ताने क्या नहीं खाना पड़ा।तब कहीं जाकर हमारे पेट में दाना पड़ा,आप मेरी रूह को महसूस ही कब कर सके,आपकी ख़ातिर मुझे ये जिस्म महकाना पड़ा”।प्रयागराज से शायर जयकृष्ण राय’तुषार ने गजल “साक़ी तुम्हारी नज़्म तो महफ़िल की हो गई,जिसमें वतन की बात् थी बिस्मिल की हो गई।उड़ता रहे हवा में या उतरे ज़मीन पर,टहनी हरे दरख्त की हारिल की हो गई’,बदायूं से कवयित्री डॉ.सोनरूपा विशाल ने “ब्याहता है जोश की जो शौर्य से परिणीत है।वो शहादत मौत क्या है ज़िन्दगी की जीत है।मन में गीता के वचन और तन में फौलादी जुनूं,फिर विजय हर जंग में अपनी सदा निर्णीत है”।

मेरठ से कवयित्री डॉ शुभम त्यागी ने सुनाया “शहीदों की चलो मिलकर के कोई बात हो जाए।भले अब दिन निकल जाए भले ही रात हो जाए।कहानी राजा रानी की ना मां हमको सुनाना तुम।कहानी अब शहीदों की नई सौगात हो जाए”।,अयोध्या से जमुना उपाध्याय ने पढा “कैक्टस तो सजाकर वह गुलदान में रखता है।मां बाप को गैरेज या दालान में रखता है।फानूस में रखता है, जुगुनू तो हिफाज़त से,और बूढ़े चिराग़ों को तूफ़ान में रखता है।” कानपुर से पुष्पेंद्र कुमार ने पढ़ा “मुझे दूर कहीं तू ले चल मन,जहाँ मानवता का त्रास न हो,किसी राम को फिर वनवास न हो,हो दिव्य जहाँ का वातावरण”। एवम सफल संचालन कर रहे डॉ सौरभकान्त शर्मा ने पढ़ा “हों राष्ट्रवाद के सब नायक,माँ का भगवा परिधान रहे।और चहुँ दिशाओं में गुंजित यह,वन्देमातरम गान रहे।समवेत स्वर में राष्ट्रगीत की,अधरों पर जब लय होगी।तब देश बनेगा विश्वगुरु,भारत माता की जय होगी”।

Read More : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट में 13 प्रस्ताव पास, 23 मई से विधानसभा का बजट सत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट में 13 प्रस्ताव पास

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई. इसमें मुख्य रूप से अंतराष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित के पद पर सीधी नियुक्ति देना था. इसके अलावा आधा दर्जन जिलों में छोटे एयरपोर्ट विकसित करने, बार लाइसेंस के नियमों में बदलाव के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गयी.योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुयी बैठक में 9 विभागों में 24 पद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले यूपी के खिलाड़ियों के लिये तय किये गये हैं. मुख्य सचिव की कमेटी इन पदों पर खिलाड़ियों का चयन करेगी. उप्र लोक सेवा आयोग से इसके लिये सहमति ली गयी है. यह पद आयोग की परिधि से बाहर रहेंगे.

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि ओलंपिक, एशियन, कॉमनवेल्थ और वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा. पैरालंपिक के विजेता भी इस शासनादेश में शामिल किये जाएंगे. खिलाड़ियों के लिए बीडीओ  के चार, बीएसए  का एक, असिस्टेंट डिप्टी इंस्पेक्टर के दो, डीएसपी के 7, जिला पंचायत राज अधिकारी के दो, जिला युवा कल्याण अधिकारी, पैसेंजर व गुड्स टैक्स ऑफिसर, जिला वाणिज्य कर अधिकारी और नायब तहसीलदार के दो-दो पद आरक्षित किए गए हैं.

छोटे एयरपोर्ट होंगे विकसित

योगी आदित्यनाथ अध्यक्षता में कैबिनेट ने अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, सोनभद्र, श्रावस्ती में छोटे एयरपोर्ट विकसित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. योगी सरकार प्रदेश में छोट एयरपोर्ट विकसित करने पर अधिक ध्यान दे रही है. उत्तर प्रदेश सरकार ने इन 5 हवाई अड्डों के मेंटीनेंस का एमओयू साइन किया है. सरकार 7 करोड़ रुपया प्रति वर्ष मेंटीनेंस पर खर्च करेगी.

Read More : श्रीलंका की हिंसा में आठ लोगों की चली गई जान, राजपक्षे ने परिवार संग ली नौसैनिक अड्डे पर शरण

भातखंडे अब संस्कृति विश्वविद्यालय

इसके अलावा कैबिनेट ने भातखंडे संगीत महाविद्यालय का नाम बदलकर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय करने को मंजूरी दी है. भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय का अभी तक डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा था. प्रदेश के संगीत कला के अन्य कॉलेज अब इससे सम्बद्ध रहेंगे.इसके अलावा यूपी कैबिनेट ने 23 मई को बजट सत्र बुलाने को भी मंजूरी दी है. महाधिवक्ता के पद पर सीनियर एडवोकेट अजय मिश्र को तैनाती के प्रस्ताव को पास कर दिया है. मंगलवार को कैबिनेट बैठक में सीएम योगी के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना व अन्य मंत्री मौजूद थे.

 

श्रीलंका की हिंसा में आठ लोगों की चली गई जान,राजपक्षे ने परिवार संग ली नौसैनिक

कोलंबो : श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के दौरान भड़की हिंसा के बीच पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार ने देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित त्रिंकोमाली में एक नौसैनिक अड्डे पर शरण ली है। पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार के कुछ सदस्य कोलंबो में अपने आधिकारिक आवास से निकलने के बाद त्रिंकोमाली नौसैनिक अड्डे पर मौजूद होने की खबरें सामने आने के बाद लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

महिंदा राजपक्षे ने पीएम पद से दिया इस्तीफा

बता दें कि श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट के बीच महिंदा राजपक्षे ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इस घटनाक्रम से कुछ घंटे पहले महिंदा राजपक्षे के समर्थकों ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला किया था. इसके मद्देनजर पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया और राजधानी कोलंबो में सेना के जवानों को तैनात किया गया. महिंदा राजपक्षे द्वारा प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मंत्रिमंडल खुद ही भंग हो गया और देश वर्तमान में उनके छोटे भाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे द्वारा चलाया जा रहा है.

सांसद समुनथिरन ने की महिंदा की गिरफ्तारी की मांग

उधर, विपक्ष ने महिंदा राजपक्षे पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला करने के लिए सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को उकसाने का आरोप लगाया है. प्रमुख तमिल सांसद एमए सुमनथिरन ने एक संदेश जारी कर कहा कि महिंदा राजपक्षे को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. उनके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना और मुख्य विपक्षी दल समागी जना बालवेग्या पार्टी के नेता रंजीत मद्दुमा बंडारा ने भी महिंदा राजपक्षे की गिरफ्तारी की मांग की. सिरिसेना ने कहा कि महिंदा राजपक्षे को हिंसा को बढ़ावा देने के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए. शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला करने का कोई कारण नहीं था.

Read More : प्रधानमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करना युबक को पड़ा भारी,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युबक को भेजा जेल

हिंसा में आठ लोगों की मौत

कोलंबो के राष्ट्रीय अस्पताल के मुताबिक, श्रीलंका में फैली हिंसा में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 217 लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. महिंदा राजपक्षे के समर्थकों द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने के बाद एक प्रदर्शनकारी की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है. महिंदा राजपक्षे ने अपने त्यागपत्र में कहा कि वह सर्वदलीय अंतरिम सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रधानमंत्री पद छोड़ रहे हैं. उन्होंने लिखा कि मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मैंने तत्काल प्रभाव से प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है. यह फैसला छह मई को हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में आपके अनुरोध के अनुरूप है, जिसमें आपने कहा था कि आप एक सर्वदलीय अंतरिम सरकार का गठन चाहते हैं.

प्रधानमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करना युबक को पड़ा भारी,पुलिस ने भेजा जेल

 संभल : सरफराज आंसारी : प्रधानमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा मे पोस्ट बायरल करना युबक को भारी पड़ गया, पुलिस ने बायरल पोस्ट का संज्ञान लेते हुए . युबक पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है,सम्भल जनपद के थाना कुड़फतेहगड के गाँव डारनी निबासी इरफान ने अपने मोबाइल से देश के प्रधानमंत्री के पर अमर्यादित टिप्पणी की पोस्ट बायरल कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने पोस्ट बायरल करने बाले युबक पर मुकदमा दर्ज कर कार्यबाही करते हुए जेल भेज दिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी वाला एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने के बाद शनिवार को रबूपुरा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी पर शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

14 फरवरी 2017 का पोस्ट

आरोपी कस्बा निवासी है। जिसका नाम फरीद खान है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने 14 फरवरी 2017 को अपने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में एक आपत्तिजनक पोस्ट की थी। यह पोस्ट शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष टेंपल प्रधान और जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया पर की शिकायत

हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं शुक्रवार को आरोपी फरीद खान का फेसबुक अकाउंट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर शेयर करने लगे। इस पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओंने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस के आला अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Read More : बलत्कारी को मिला सजा, नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल में दिन बितायेगा उर्दू टीचर

बलत्कारी को मिला सजा, नाबालिग छात्रा के आरोप में दिन बितायेगा उर्दू टीचर

कोटी : अनुभव मित्तल : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के 5 माह पुराने मामले में पोस्को कोर्ट क्रम 3 ने आरोपी को सजा सुनाई है। विशिष्ट न्यायाधीश दीपक दुबे ने आरोपी अब्दुल रहीम (43) निवासी रामपुरा (कोटा) को अंतिम सांस तक कारावास की सजा व 1 लाख के अर्थदंड से दंडित किया है। अब्दुल रहीम पेशे से उर्दू टीचर था। बच्चों को उर्दू पढ़ाता था। उसने ट्यूशन पढ़ने आई 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। अब्दुल रहीम के 4 बच्चे है। इनमें 1 बेटी व 3 बेटे है। अब्दुल 4 महीने पहले ही गांव में आया था। यहां मदरसे में अकेला रहता था।

विशिष्ट लोक अभियोजक ललित शर्मा ने बताया

मासूम के परिजनों ने 14 नवंबर को दीगोद थाने में शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि उर्दू टीचर अब्दुल रहीम पिछले 4 महीने से गांव के मदरसे में रहता था। और बच्चों को उर्दू की तालीम देता था। उनकी 6 साल की बेटी भी उर्दू पढ़ने मौलवी के पास जाती थी। 13 नवंबर को दोपहर 3 बजे ,बेटी उर्दू पढ़ने मौलवी के पास गई थी। 4 बजे रोती हुई घर लौटी। सारी बात बताई। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 नवंबर को आरोपी मौलवी को गिरफ्तार किया। जांच के बाद 6 जनवरी को कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट में फरवरी माह में मौलवी के खिलाफ आरोप तय किए।

बहला फुसलाकर भगा ले गया था आरोपी

क्षेत्राधिकारी सदर फूलचन्द्र ने बताया कि नाबालिग को आरोपी बहला फुसलाकर भगा ले गया था और उसके साथ रेप किया था। इस मामले में आरोपी वांछित चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर आज जेल भेजा गया।

पीड़ित के परिजनों ने दर्ज कराया था मुकदमा

18 मई को थाना जखौरा निवासी 17 वर्षीय लड़की को आरोपी पहलवान सिंह भगा ले गया था। पुलिस ने इस मामले में लड़की के परिजनों के आवेदन पर पर मामला दर्ज किया था। बीते 3 दिन पूर्व किशोरी को जखौरा के एक गांव के पास से ही बरामद किया गया था। पीड़िता ने बताया था कि आरोपी उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया था और उसके साथ रेप किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ का मामला दर्ज किया था।

Read More : मूंछों पर ताव देते हुए कोर्ट पहुंचा लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा

मूंछों पर ताव देते हुए कोर्ट पहुंचा लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा

 लखनऊ : केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू पर आज आरोप तय होने थे, लेकिन सुनवाई 24 मई तक के लिए टाल दी गई है। आशीष के वकील ने डिस्चार्ज एप्लिकेशन देते हुए दलील दी कि मंत्री पुत्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य को रिसीव करने जा रहे थे। यह महज एक दुर्घटना थी। इसे सोची समझी साजिश करार नहीं दिया जा सकता। इस पर किसान पक्ष के वकील मोहम्मद अमान ने आपत्ति दाखिल की। इसके बाद कोर्ट ने अगली डेट 24 मई तय की है।

इससे पहले पेशी के लिए मोनू जब पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट में दाखिल हुआ तो वह लगातार अपनी मूंछों पर ताव देता नजर आया। बता दें, लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा में आशीष समेत 14 आरोपियों में से 13 आरोपी जिला जेल में बंद हैं। इसमें सिर्फ एक को जमानत मिल चुकी है। 3 जनवरी को कोर्ट में 5 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की थी।

आशीष समेत 14 आरोपितों की हुई सुनवाई

लखीमपुर खीरी के तिकुनियां में तीन अक्टूबर को उपद्रव के बाद हिंसा में आठ लोगों की मौत के मामले में जिला जज मुकेश मिश्रा की कोर्ट में मुख्य आरोपित केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र के पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ मोनू समेत 14 आरोपितों के मुकदमे की सुनवाई हुई। दिन में करीब 12:30 बजे मोनू तथा अन्य आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला जेल से कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में आशीष का मूंछों पर ताव देने का अंदाजा खासा चर्चा का विषय बन गया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह पूरा मामला बीते 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा से जुड़ा है। जहां किसानों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए थे। इसी दौरान एक गाड़ी ने किसानों को कुचल दिया था। इसमें चार किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद हिंसा भड़क गई थी।

Read More : जमीन हड़पने के मामले में सपा नेता आजम खान को मिली जमानत

 

जमीन हड़पने के मामले में सपा नेता आजम खान को मिली जमानत

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमीन हड़पने के एक मामले में जमानत दे दी है. हालांकि, उनकी जल्द रिहाई की कोई संभावना नहीं है। विशेष रूप से, आजम 2020 की शुरुआत से जेल में है और पिछले कुछ वर्षों में, यूपी पुलिस ने उसके खिलाफ 88 मामले दर्ज किए हैं। इनमें से 6 मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। मंगलवार को 87वें मामले में आजम को जमानत मिल गई थी लेकिन कुछ दिन पहले यूपी पुलिस ने उनके खिलाफ 88वां केस दर्ज किया था.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान को दी राहत

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने मानहानि के मामले में आजम खान की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की एकल पीठ ने आजम खान को जमानत देने का का निर्देश दिया। आजम के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (2) में चार्जशीट दाखिल हुई है।

कोर्ट ने आजम खान को सरकारी जमीन हड़पने के एक मामले में जमानत दे दी है। हालांकि, इसके बाद भी वह अभी भी सीतापुर की जेल में बंद रहेंगे। उसके खिलाफ दो मामलों में अभी की फैसला सुरक्षित है|

फर्जीवाड़ा के मामले में आजम खान के साथ उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम खान और पत्नी भी जेल में बंद थे। आजम की पत्नी तंजीम फात्मा अभी रामपुर से विधायक हैं, जबकि बेटा अब्दुल्ला आजम खान रामपुर के स्वार टांडा से समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी हैं।

Read More : संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन