Thursday, January 29, 2026
Homeदेशअनियंत्रित बस पलटने से आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

अनियंत्रित बस पलटने से आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

झालावाड़ : हरिमोहन चोडॉवत : झालावाड़ जिले के मिश्रौली थाना इलाके में आज एक निजी बस बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में तुरंत भवानीमंडी के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश को झालावाड जिला एसआरजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।

 जानकारी के अनुसार झालरापाटन से एक निजी बस सीमावर्ती मध्य प्रदेश के बोलिया कस्बे की ओर जा रही थी, इसी दौरान मिश्रौली कस्बे को क्रॉस करने के बाद अचानक से सड़क पर एक बाइक सवार सामने आ गया, इसे बचाने के प्रयास में बस का ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क के किनारे खाई में पलट गई, जिससे बस मे सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए,अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई, सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीणों और पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को भवानीमंडी अस्पताल भिजवाया जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, फिलहाल पुलिस सारे मामले की जांच में जुटी हुई है ।

कलेक्टर एसपी अस्पताल पहुंचे, अस्पताल में अलर्ट रही चिकित्सकों की टीम

इस हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर मनोज पुष्प व एसपी नवनीत भसीन अस्पताल पहुंच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने तत्काल संजय गांधी अस्पताल के मेडिकल टीम को अलर्ट का दिया था। अमहिया सहित अन्य थानों की पुलिस के अलावा राजस्व अधिकारी अस्पताल में पहुंच गए थे। एंबुलेंस सहित दूसरे वाहनों से अस्पताल लाए जा रहे घायलों को तत्काल नीचे उतरवाकर स्ट्रेचर से वार्ड में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल में तीन घायलों की हालत काफी नाजुक है जिनका चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। कलेक्टर ने अस्पताल के चिकित्सकों को तत्काल सभी घायल यात्रियों का इलाज सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए हैं।

Read More : भोलेनाथ की नगरी में चला बाबा का बुलडोजर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments