विकास अधिकारी ने मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण, 79 श्रमिक मिले अनुपस्थि

हरिमोहन चोडॉवत–झालावाड़ – झालावाड़ जिले के पिड़ावा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत धरोनिया में विकास अधिकारी संजय प्रतिहार ने मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया, जिसमें 79 श्रमिक नदारद मिले।विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत धरोनिया में दो स्थानों पर प्रगतिरत मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया, जहां 120 में से 37 श्रमिक नदारद मिले। जबकि चौकी के बड़ले पर प्रगतिरत पुराना तालाब गहरीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान 109 में से 42 श्रमिक नदारद मिले।

कार्यस्थल पर छाया, पानी व मेडिकल की व्यवस्था मिलने पर विकास अधिकारी ने संतोष जताया। मौके पर मौजूद श्रमिकों को टास्क के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

बिना औजार के बारह मजदूरों को माना अनुपस्थित

पंचायतराज विभाग के राज्य स्तरीय सतर्कता दल ने पंचायत समिति क्षेत्र के कोसाणा गांव में शनिवार को मनरेगा कार्य का निरीक्षण कर बिना औजार के उपस्थित बारह मजदूरों को अनुपस्थित मानने के निर्देश दिए। पंचायत राज विभाग जयपुर के अधीक्षण अभियंता के के शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को राज्य सतर्कता दल ने बिलाड़ा व पीपाड़सिटी पंचायत समिति क्षेत्र में दो-दो मनरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

सूत्रों के अनुसार पंचायत राज विभाग जयपुर के अधीक्षण अभियंता के के शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को राज्य सतर्कता दल ने बिलाड़ा व पीपाड़सिटी पंचायत समिति क्षेत्र में दो-दो मनरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान कोसाणा में नाडी खुदाई के कार्यों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित मजदूरों की हाजरी भी ली। दल ने कार्य की गुणवत्ता के साथ खर्च राशि की जानकारी ली।
इस दौरान बारह मजदूरों के पास खुदाई कार्य के आवश्यक औजार नहीं थे, बिना औजार के उपस्थित मजदूरों को अनुपयोगी मानते हुए मस्टररोल में अनुपस्थित दर्ज करने के निर्देश दिए। राज्य दल की इस कार्रवाई से मजूदरों की चिंता बढ़ी नजर आई।

Read More : जेल प्रशासन को मिला अतिक्रमण की भूमि, अतिक्रमण हटाने की की गई कार्रवाई