Wednesday, February 4, 2026
Homeक्राइमबहराइच:भतीजे ने चाचा चाची को उतारा मौत के घाट

बहराइच:भतीजे ने चाचा चाची को उतारा मौत के घाट

बहराइच : -अशोक सोनी:  भले ही अपराधियों में एक तरफ बुलडोजर का खौफ बढ़ता जा रहा हो  लेकिन दूसरी तरफ आपराधिक घटनाओ को अंजाम देने वालों के मन से कानून का भय समाप्त होता जा रहा है यही वजह है की मामूली सी बात पर  लोग हत्या जैसी जघन्य अपराध करने से बाज नही आ रहे हैं .

ताजा मामला जनपद बहराइच के पयागपुर इलाके का है जहां केवल टुल्लू मोटर से पानी चलाने की बात को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा की भतीजे ने आक्रोश में आकर अपने चाचा और चाची को घाट फावड़े से काट डाला जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गयी/ मामला चंदवापुर गाव का है जहां श्याममनोहर मोटर से अपने खेत मे पानी लगा रहे थे इसी बीच नाली का पानी पड़ोसी छोटू के घर मे चला गया /

Read More : बरेली मीरगंज रामपुर रोडपर हुआ बड़ा हादसा, दो की मौत

इसी मामले को लेकर विवाद सुरु हो गया और विवाद इस कदर बढ़ा की श्याममनोहर के भतीजे छोटू एवं उसके भाइयों ने मिलकर फावड़े से अपने चाचा चाची को ही घाट काट डाला/ फावड़े से वार इस कदर किया गया था कि घायल श्याममनोहर एवं उसकी पत्नी श्यामादेवी ने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया/ घटना की सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पयागपुर पुलिस ने जांच करना शुरू कर दिया है बताया यह भी जा रहा है कि एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में पहुंच चुका है.डबल मर्डर कांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है लोग दहशत में जीने पर मजबूर है.

चाचा चाची की बेरहमी से हत्या

फावड़े से वार करते ही चाचा शयाम मनोहर की मौके पर ही मौत हो गयी| जब की धायल चाची शयामा देवी को बहराइच मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफेर कर दिया गया था. लकिन अस्पताल जातें ही रास्तें में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुचकर जांच शुरू करदी गयी है. वही इस डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फेल गयी है.लोगो से दहशत का माहौल है.इस घटना को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सर्कार पर हमला बोला है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments