Monday, February 2, 2026
Homeव्यापाररूस-यूक्रेन युद्ध से झुलसा शेयर बाजार, भारी गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स-निफ्टी

रूस-यूक्रेन युद्ध से झुलसा शेयर बाजार, भारी गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स-निफ्टी

डिजिटल डेस्क :  सुबह 9:40 बजे: शेयर बाजार एक बार फिर बड़ी गिरावट की ओर बढ़ने लगा है। बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स 1601 अंक गिरकर 52732 के स्तर पर आ गया. वहीं निफ्टी 447 अंक नीचे 15798 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी 50 के सिर्फ 4 शेयर ही हरे निशान पर हैं।रूस-यूक्रेन में जंग के बीच आज सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदनशील सूचकांक सेंसेक्स 1161.3 अंकों की गिरावट के साथ सुबह 9.15 बजे 53,172.51 के स्तर पर खुला. वहीं निफ्टी ने भी आज लाल निशान के साथ कारोबार करना शुरू किया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 53000 के नीचे आ गया। यह 1409.27 अंक या 2.59% टूटकर 52,924.54 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 398.00 अंकों की गिरावट के साथ 15,847.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शीर्ष सात कंपनियों के पूंजीकरण में पिछले सप्ताह 2.11 लाख करोड़ रुपये की गिरावट

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली से शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 2.11 लाख करोड़ रुपये गिर गया। इसमें एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। इसके विपरीत, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मूल्यांकन बढ़ा।

Read More : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात करेंगे

FPI ने मार्च में निकाले 17,537 करोड़

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने मार्च के केवल तीन कारोबारी दिनों (2 से 4 मार्च) में भारतीय शेयर बाजारों से 17,537 करोड़ रुपये निकाले हैं। यूक्रेन संकट से उत्पन्न अनिश्चितता और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण कारोबारी धारणा पर प्रतिकूल प्रभाव ने एफपीआई के इस बहिर्वाह में तेजी लाने का काम किया है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोर स्थिति को देखते हुए एफपीआई भी डेट सेगमेंट में बिकवाली कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments