Thursday, March 12, 2026
Homeदेशएनएसए अजीत डोभाल की सुरक्षा में सेंध, अज्ञात व्यक्ति ने कार लेकर...

एनएसए अजीत डोभाल की सुरक्षा में सेंध, अज्ञात व्यक्ति ने कार लेकर घर में घुसने की कोशिश की,

डिजिटल डेस्क : दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के सरकारी आवास में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार लेकर घुसने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि सुरक्षा बलों ने उस व्यक्ति को रोका और हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम आरोपी शख्स को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति वाहन लेकर एनएसए अजीत डोभाल के घर में घुसने का प्रयास कर रहा था, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और अब स्थानीय पुलिस व विशेष प्रकोष्ठ उससे पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि वह किराये की कार लेकर आया था, शुरुआती जांच में वह कुछ मानसिक रूप से परेशान लग रहा है।वह गलती से घर में घुसा या इसके पीछे कोई साजिश थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। आगे की जांच जारी है।

Read More : यूपी चुनाव : गुरु मुलायम से सीखे राजनीतिक गुर, अब अखिलेश की राह में बन रहे हैं कांटा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments