घर की छत पर भूल से भी ना रखें ये सामान, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

कोलकाताः वास्तु के अनुसार घर की छत पर अनपयोगी सामान रखने से नकारात्मक शिक्तियां हावी रहती हैं। इससे घर में रहने वाले सदस्यों के स्वास्थ्य पर ही बुरा असर नहीं पड़ता है, बल्कि धन की देवी मां लक्ष्मी भी रूठ जाती हैं और हमेशा धन हांनि होती रहती है। ज्योतिष के अनुसार घर की छत को भी साफ सुथरा रखना चाहिए। यहां कुछ चीजों का रखा जाना बेहद अशुभ माना जाता है। आइए बताते हैं कि घर की छत पर कौन सी चीजें नहीं रखनी हैं।

घर की छत पर ना रखें ये सामान
1. मटके, टूटे गमले – घर की छत पर लोग अक्सर मटके, टूटे-फूटे गमले रख देते हैं, ये अशुभ माने जाते हैं
2. कबाड़ – घर की छत पर किसी भी प्रकार का कबाड़ भी ना रखें
3. पत्ते – घर के आसपास पेड़ हैं तो उस पर पत्ते एकत्रित ना होने दें, उन्हें साफ करते रहना चाहिए
4 . बांस – घर की छत पर बांस भी रखना अशुभ है
5. झाड़ू – घर की छत पर झाड़ू भी नहीं रखनी चाहिए
6. रस्सी – घर की छत पर कपड़े सुखाने की रस्सी बांध दें, लेकिन किसी भी प्रकार की रस्सी या उसके बंच नहीं रखना चाहिए
7. जंग लगा हुआ सामान – जंग लगा हुआ लोहे का कोई सामान घर की छत पर ना रखें
8. लकड़ी का सामान – छत पर किसी भी प्रकार का बेकार लकड़ी का सामान ना रखें
9. रद्दी – घर की छत पर अखबार या कॉपी किताब की रद्दी ना रखे

Read More : बंगा भाजपा नेताओं का पलायन जारी, केंद्रीय मंत्री के बाद विधायक ने छोड़ा पार्टी का व्हाट्सएप ग्रुप