Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 95

डीएम-कमिश्नर के नाम से पाकिस्तानी हैकर मांग रहे पैसा

वाराणसी : वाराणसी  के मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर पाकिस्तानी हैकर्स अधिकारियों और लोगों से गिफ्ट और पैसा मांग रहे हैं। मामले में रविवार को डीएम कौशल राज शर्मा ने लोगों से अपील है कि वह ऐसे किसी जालसाज के झांसे में न आएं। जिन मोबाइल नंबर से पैसा और गिफ्ट मांगा जा रहा है, उनका नाम-पता फर्जी है। जालसाजों के नंबर की लोकेशन जम्मू-कश्मीर के पाकिस्तान बॉर्डर पर मिली है।

मोबाइल नंबर 9797370756 से बनाई कमिश्नर की प्रोफाइल

डीएम-कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने कहा कि किसी सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर पाकिस्तानी हैकर्स अधिकारियों और लोगों से गिफ्ट और पैसा मांग रहे हैं। मामले में रविवार को डीएम कौशल राज शर्मा ने लोगों से अपील है कि वह ऐसे किसी जालसाज के झांसे में न आएं। जिन मोबाइल नंबर से पैसा और गिफ्ट मांगा जा रहा है, उनका नाम-पता फर्जी है। जालसाजों के नंबर की लोकेशन जम्मू-कश्मीर के पाकिस्तान बॉर्डर पर मिली है।

Read More : पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड से परीक्षा देने आया एक मुन्ना भाई को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर पाकिस्तानी हैकर्स अधिकारियों और लोगों से गिफ्ट और पैसा मांग रहे हैं। मामले में रविवार को डीएम कौशल राज शर्मा ने लोगों से अपील है कि वह ऐसे किसी जालसाज के झांसे में न आएं। जिन मोबाइल नंबर से पैसा और गिफ्ट मांगा जा रहा है, उनका नाम-पता फर्जी है। जालसाजों के नंबर की लोकेशन जम्मू-कश्मीर के पाकिस्तान बॉर्डर पर मिली है। सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर पाकिस्तानी हैकर्स अधिकारियों और लोगों से गिफ्ट और पैसा मांग रहे हैं।

मामले में रविवार को डीएम कौशल राज शर्मा ने लोगों से अपील है कि वह ऐसे किसी जालसाज के झांसे में न आएं। जिन मोबाइल नंबर से पैसा और गिफ्ट मांगा जा रहा है, उनका नाम-पता फर्जी है। जालसाजों के नंबर की लोकेशन जम्मू-कश्मीर के पाकिस्तान बॉर्डर पर मिली है।

 

पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड से परीक्षा देने आया एक मुन्ना भाई को किया गिरफ्तार

कोटा : फ़रीद खान : कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जी आधार कार्ड लेकर घुसने की कोशिश करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकवीण कुमार जै प्रन ने बताया कि कुन्हाड़ी थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा की ड्यूटी नांता कैनाल रोड स्थित बीएसएन एकेडमी में लगी हुई थी। यहां दूसरी पारी में दोपहर 1.30 बजे अभ्यार्थियों को गेट से प्रवेश दिए जा रहे थे। पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों के आईडी प्रमाण पत्र चैक कर रहे थे।

इसी दौरान एक अभ्यर्थी भरतपुर के बयाना थाना क्षेत्र के नगला लखी निवासी हेमसिंह गुर्जर आया। उसने प्रवेश फार्म के साथ आधारकार्ड भी दिया। उसके प्रवेश फार्म पर व आधार कार्ड में जन्म तिथि 20 जुलाई 1996 अंकित थी। आधार कार्ड के डुपलीकेट होने व संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने अभ्यर्थी से गहनता से पूछताछ की।

Read More:हैदराबाद गैंगरेप मामले में पुलिस ने की 5 आरोपियों की पहचान, 3 नाबालिग भी शामिल

इस पर वह संतोषप्रद जबाब नहीं दे पाया। अभ्यर्थी हेमसिंह का ई आधार से आधार कार्ड डाउनलोड करके देखा गया तो असल आधार कार्ड में जन्मतिथि 14 जुलाई 1991 होना पाया गया। आधार कार्ड में जन्मतिथि में हेरा फेरी करके कूटरचित आधार कार्ड तैयार करके परीक्षा देने पर उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कुन्हाड़ी थाने में धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी में मामला दर्ज किया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

फर्जी आधार कार्ड से परीक्षा देने पहुंचा ‘ मुन्नाभाई ‘ गिरफ्तार

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में रविवार को फर्जी आधार कार्ड के साथ परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रवेश के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ा। आधार कार्ड के डुप्लीकेट होने की आशंका के बाद उसकी जांच की गई तो असल आधार कार्ड में जन्मतिथि भिन्न पाई गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

Read More : अहमदपुर टोल प्लाजा के पास युवक पर तेंदुए ने किया हमला, इलाके में दहशत

अहमदपुर टोल प्लाजा के पास युवक पर तेंदुए ने किया हमला, इलाके में दहशत

बाराबंकी: जिले के विभिन्न भागों में दहशत फैलाने के बाद तेंदुआ रविवार को अयोध्या हाईवे पर स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा के करीब पहुंच गया। इस दौरान तेंदुए ने एक युवक पर हमला भी किया। लेकिन वह जान बचाने में कामयाब रहा। तेंदुए के पंजे से किए गए वार से उसके पैर में गंभीर चोटें आई हैं। दरियाबाद और मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में दहशत फैलाने के बाद तेंदुए को अयोध्या हाईवे पर स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा के निकट देखा गया।

टोल प्लाजा के निकट ही स्थित गुलरिहा गांव का निवासी मनोज कुमार रविवार को सुबह 9 बजे टोल प्लाजा के करीब लगे नल पर नहाने के लिए गया था। इसी दौरान उस पर तेंदुए ने झपट्टा मारा। वह चिल्लाते हुए भागा, लेकिन तब तक उसका पैर तेंदुए के पंजे के चपेट में आ गया। जिससे उसका पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है।

किसने देखा तेंदुआ

टोल प्लाजा कर्मचारियों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को दी। लेकिन वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। लापरवाही का आलम यह रहा कि आसपास दहशत फैली रही। लोग टोल प्लाजा की ओर जा रहे वाहनों को भी सतर्क करते देखे गए। लेकिन वन विभाग की टीम को पहुंचने में लगभग 8 घंटे का वक्त लग गया। शाम 7 बजे प्रभागीय वन अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास पिंजरे भी लगाए गए। कांबिंग शुरू हुई ग्रामीणों ने हांका भी लगाया । देर शाम तेंदुआ फिर हाईवे के करीब पहुंच गया।

Read More : रेलवे ट्रेक के पास नव विवाहिता का शव वरामद होने से सनसनी

आसपास के गांव के अलावा पूरे हाईवे पर दहशत का माहौल है। क्षेत्रीय वन अधिकारी सुबोध शुक्ला ने बताया कि तेंदुआ हाईवे के करीब ही चरी के खेत में 20 मीटर की दूरी पर बैठा हुआ है। उसके आसपास दो जाल लगाया गया है। आसपास लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। जिसके चलते सफलता नहीं मिल पा रही है। जैसे ही भीड़ छूटेगी उम्मीद है कि भूखा तेंदुआ पिंजरे की ओर बढ़ेगा।

 

रेलवे ट्रेक के पास नव विवाहिता का शव वरामद होने से सनसनी

लखीमपुर : लखीमपुर खीरी नगर के गोला की तरफ जा रहे रेलवे ट्रेक के किनारे वेरियाहारन के पास स्वीटी नाम की नव विवाहिता का शव वरामद होने से सनसनी फैल गयी.मृतका के पिता रामापुर निवासी राजेंद्र कुमार जो कि होमगार्ड हैं ने जानकारी देते हुये बताया कि मेरी पुत्री स्वीटी का विवाहिता गत 21 अप्रेल 2022 को ही अवनीत कुमार निवासी कनौजिया कालोनी राजापुर लखीमपुर के साथ हुआ था.

कल शाम पांच बजकर तैतिस मिनट पर स्वीटी के मोवाइल से एक काल आई जिस पर बात करने वाले ने बताया कि आपकी बेटी स्वीटी का मर्डर हो गया है.इसके बाद राजेंद्र के अनुसार उन्होने ससुराल फोन कर स्वीटी की सास से पूंछा कि स्वीटी कहां है तो पहले तो उन्होने कहा कि स्वीटी औधोगिक कालेज गयी है.फिर उन्होने स्वीटी के कत्ल की बात बताई तब स्वीटी की सास ने कहा कि हां मालूम है और फोन पर रोने लगीं.

अब सबाल यह है कि आखिर वह शख्श कौन था जिसने स्वीटी के साथ घटना की जानकारी स्वीटी के पिता को दी और किसने स्वीटी की सास को जानकारी दी और.स्वीटी की ससुराल बालों ने स्वीटी के मायके बालों को घटना के बारे पता होने के बाबजूद जानकारी क्यों नहीं दी. और सबसे अहम बात ये है कि स्वीटी रेलवे ट्रेक के पास कैसे पहुंची किसने पहुंचाया.प्रथम परिक्षण मे स्वीटी के सर मे एक गहरा घाव का निशान देखा गया है.पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और जांच मे जुट गयी है .इस घटना के बाद स्वीटी के मायके व ससुराल मे कोहराम मचा हुआ है.

Read More :  वैशाख पूर्णिमा के दिन इन राशि वालों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार, आगे बढ़ने के मिलेंगे मौके

 वैशाख पूर्णिमा के दिन इन राशि वालों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार, आगे बढ़ने के मिलेंगे मौके

ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और हिंदू धर्म में पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज वैशाख पूर्णिमा का दिन कुछ राशि वालों के जीवन में बड़ा शुभ होने वाला है तो कुछ राशि के लोगों को आज निराशा हाथ लग सकती है। तो अब आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि : वाणी में कठोरता रहेगी, अपना स्वभाव शांत रखें। आज प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख संभव है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृष राशि : अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। ऐसे खर्चे बढ़ सकते हैं जिनके बारे में सोचा नहीं था। मानसिक शांति के साथ मन में असंतोष भी रहेगा।

मिथुन राशि :

माता से धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी। संतान की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि : कपड़ों के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी ने अपने सीनियर्स के सहयोग से तरक्की के योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। क्रोध को खुद पर हावी नहीं होने दें।

वृश्चिक राशि : शैक्षिक कार्यों से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। माता के साथ संबंध बेहतर होंगे।

धनु राशि : अनचाहे कार्यों का भार बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव रहेगा। मानसिक रूप से शांत रहेंगे, लेकिन गुस्से को भी नियंत्रित रखने की कोशिश करें।

मकर राशि : संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मन में किसी बात को लेकर निराशा पैदा हो सकती है। अपनी वाणी में उदारता रखें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कुंभ 

शत्रुओं पर हावी रहेंगे। परिवार में माहौल खुशहाल रहेगा। खर्जे बढ़ सकते हैं। बातचीत में मधुरता बनाए रखें। नौकरी में यात्रा संभव है। मित्रों का साथ मिलेगा।

मीन राशि : दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। किसी दोस्त के सहयोग से काम बन सकते हैं। आज का दिन मिलाजुला परिणाम देगा। मन में अच्छे-बुरे दोनों तरह के खयाल आ सकते हैं। धन प्राप्ति संभव है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

Read More : गोरखपुर में दौड़ेगी विकास एक्सप्रेस, सीएम योगी ने 144 करोड़ परियोजनाओं की दी सौगात

कर्क राशि :

परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा संभव है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अपने अफसरों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि : आय में कमी के साथ खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। आज के दिन शैक्षिक कार्यों के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की प्राप्त होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि : आज के दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यों को उत्साह के साथ करेंगे। परिवार की तरफ से जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी संभव है। नौकरी में काम की अधिकता रहेगी। साथ ही आमदनी भी अच्छी होगी।

 

 

आज के दिन जानिए कब है शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया का समय

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 16 मई 2022 सोमवार का दिन है। वैशाख की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 09:43 AM तक उसके बाद प्रतिपदा है। सूर्य मेष राशि पर योग-व्यातीपात , करण-तैतिल और गर वैशाख मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 16 मई का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 आज की तिथि तिथि-पूर्णिमा 09:43 AM तक उसके बाद प्रतिपदा आज का नक्षत्र-विशाखा 01:18 PM तक उसके बाद अनुराधा आज का करण- बालव और कौलव आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष आज का योग-परिघ आज का वार-सोमवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-5:49 AM सूर्यास्त-6:57 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-7:24 PM चन्द्रास्त-6:30 AM सूर्य – सूर्य मेष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign) चन्द्रमा- 07:54 AM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करे। दिन-सोमवार माह- वैशाख व्रत-वैशाख पूर्णिमा,बुद्ध पूर्णिमा

आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time)

अभिजीत मुहूर्त- 11:57 AM से 12:49 PM अमृत काल– 11:25 AM से 12:56 PM ब्रह्म मुहूर्त– 04:14 AM से 05:02 AM विजय मुहूर्त-02:08 PM से 03:02 PM गोधूलि मुहूर्त-06:23 PM से 06:47 PM निशित काल-11:33 PM से 12:15 AM, May 17 आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग- 01:18 PM से 05:12 AM, May 17 रवि पुष्य योग – नहीं है अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-11:57 AM से 12:49 PM आज का अशुभ समय

Read More : गोरखपुर में दौड़ेगी विकास एक्सप्रेस, सीएम योगी ने 144 करोड़ परियोजनाओं की दी सौगात

राहु काल-07:27 AM से 09:06 AM तक कालवेला / अर्द्धयाम-09:40AM से 10:34 AM तक दुष्टमुहूर्त-07:35 AM से 08:27 AM यमगण्ड– 10:14AM से 11:54AM तक भद्रा- नहीं है गुलिक काल -13:34PM से 15:15PM तक गंडमूल-नहीं है आज का चौघड़िया (Today Choghadiya) दिन का चौघड़िया काल (काल वेला) 05:50 AM 07:28 AM शुभ 07:28 AM 09:06 AM रोग 09:06 AM 10:44 AM उद्बेग 10:44 AM 12:23 PM चर 12:23 PM 14:01 PM लाभ (वार वेला) 14:01 PM 15:39 PM अमृत 15:39 PM 17:17 PM काल (काल वेला) 17:17 PM 18:56 PM

 

किसानों के सबसे बड़े संगठन में हुआ दो फाड़, राजेश सिंह चौहान ने बनाया नया संगठन

लखनऊ : किसानों के बड़े नेता स्वर्गीय महेन्द्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्य तिथि पर रविवार को लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन की बैठक में उनके परिवार को बड़ा झटका मिला है। किसानों का पार्टी में एक और फाड़ हो गया है। स्वर्गीय महेन्द्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्य तिथि 15 मई को लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक दल का गठन किया  भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक दल के पहले से ही कार्यरत होने पर नवगठित इकाई के अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि वह लोग पंजीकृत नहीं हैं, जबकि हम लोग भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक दल को पंजीकृत करा चुके हैं।

भारतीय किसान यूनियन को लगा जोर का झटका
भारतीय किसान यूनियन में एक और फाड़ होने से महेन्द्र सिंह टिकैत के बेटों को बड़ा झटका लगा है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता में कहा कि राकेश टिकैत तथा नरेश टिकैत राजनीति से प्रेरित हैं। हम किसी राजनैतिक दल से नहीं जुड़ेंगे।  हम स्वर्गीय महेन्द्र सिंह टिकैत के मार्ग पर चलने वाले है, हम अपने सिद्धांतों को विपरीत नहीं जाएंगे। राजेश सिंह चौहान ने ये भी कहा कि मैंने दोनों भाइयों को किसी भी राजनीतिक दलों से जुडऩे का विरोध किया था। हमने कहा था कि हम अराजनैतिक लोग हैं। हमारा काम किसान की समस्याओं को उठाना है। इस दौरान दोनों भाइयों ने हमसे किसी दल से जुड़ने के लिए कई बार कहा, लेकिन हम नहीं जुड़े। में भी किसान आंदोलन में बराबर के हिस्सेदार रहा हुं। मैंने राकेश तथा नरेश टिकैत के साथ हमेशा लड़ाई लड़ी है। अब भी सरकार नहीं सुनेगी तो हम किसानों की लड़ाई लड़ेंगे और स्वर्गीय महेन्द्र सिंह टिकैत को मिशन को आगे बढ़ाएंगे।

Read More : डॉक्टर बनने का सपना हुआ साकार


राजेश सिंह चौहान ने टिकैत बन्धुयों पर किया वार
राजेश सिंह चौहान ने कहा कि हम अब नए सिरे से भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक दल तैयार करेंगे। देश के किसान राकेश तथा नरेश टिकैत के हर कदम से बेहद नाराज हैं। हमने तो हर मंच पर किसानों की समस्याओं को उठाने का संकल्प लिया है। किसानों के हित की बात करने की जगह नरेश टिकैत और राकेश टिकैत कुछ चाटुकारों के बीच फंस गये हैं।

डॉक्टर बनने का सपना हुआ साकार

कोटा. फ़रीद खान : भारत का सबसे बडा एमबीबीएस  एक्सपो 2022 का आयोजन रविवार को कोटा में आर्टस होटल विज्ञान नगर में हुआ। आयोजक प्रिया मल्होत्रा ने बताया कि आपके डॉक्टर बनने के सपना को यहां साकार किया गया और कई बच्चों ने मौके पर ही एडमिशन की प्रक्रिया को पूरा किया, सपना बच्चों के चेहरे पर डॉक्टर बनने की खुशी भी देखी गई। लोगों की हर समस्या का समाधान एक ही जगह पर किया गया और वहीं पर सही सलाह दी गई।

उन्होंने कहा कि एक्सपो 2022 में टॉप यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधि, वीसी व अन्य कॉर्डिनेटर ने भाग लिया। इस दौरान मल्होत्रा ने बताया कि पांच देशों की 20 यूनिवर्सिटी ने यहां भाग लिया और जो बच्चा डॉक्टर बनना चाहता है, उनकी हर समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया। कोटा में आयोजित एक्सपो में रूस, बांग्लादेश, अर्मेनिया, गयाना और बार्बाडॉस देशों की यूनिवर्सिटी कोटा पहुंची।

इसके साथ ही कोटा व आसपास के क्षेत्रों से डॉक्टर बनने का सपना देख रहे छात्र और उनके अभिभावक भी पहुंचे। उनके मन में जो भी शंकाएं थी उनका समाधान किया गया। प्रिया मल्होत्रा का कहना है कि देश में 16 लाख बच्चे नीट का एग्जाम देते है, उनमें से 90 हजार सीट हैं। क्वालीफाइ 7 लाख बच्चे करते हैं, उनमें से 6 लाख बच्चे ऐसे हैं जो प्राइवेट सेक्टर में जाते है, विदेश जाते हैं। ऐसे ही बच्चों को सही दिशा देने का कार्य किया जा रहा है।

आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों की भी करते हैं मदद

उन्होंने कहा कि रूस एजुकेशन व एजुकेशन एब्रोड कम्पनी मिलकर बच्चों की हर संभव मदद करते हैं। उनको एजुकेशन लोन, वीजा, पास्पोर्ट और जो भी डॉकोमेंट की परेशानी होती है, उसका समाधान किया जाता है। इसके साथ ही आर्थिक दृष्टि से कमजोर बच्चों की भी हर संभव मदद की जाती है। उन्होंने कहा कि भारत में इस समय पांच हजार से अधिक बच्चे इन युनिवर्सिटी से पासआउट होकर प्रेक्टिस कर रहे हैं। ये ही नहीं अमेरिका, रशिया सहित कई बडे देशों में भी डॉक्टर्स प्रेक्टिस कर रहे हैं। जाने माने जीव विज्ञान शोधकर्ता डॉ. एनके शर्मा ने कहा कि डॉक्टर बनने और भविष्य बनाने के लिए ये एक्सपो मील का पत्थर साबित होगा और इसमें हजारों एमबीएसएस करने के इच्छुक लाभांवित होंगे।

Read more : होठों को चूमना, प्यार से छूना अप्राकृतिक अपराध नहीं…

एमबीएस एक्सपो 2022 में मिला सही मार्गदर्शन
बताया कि इस एक्सपो में विशेषज्ञों द्वारा एमबीबीएस में प्रवेश, सफलता और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ, यहां आने वाले सभी को सही मार्गदर्शन मिला और लोग खुश होकर गए और अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने के लिए कई लोगों ने एप्लाई भी किया।

होठों को चूमना, प्यार से छूना अप्राकृतिक अपराध नहीं…

 डिजिटल डेस्क  : बंबई उच्च न्यायालय ने कहा है कि होठों को चूमना और प्यार से किसी को छूना भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत अप्राकृतिक अपराध नहीं है और इसी के साथ अदालत ने एक नाबालिग लड़के के यौन शोषण के आरोपी शख्स को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति अनुजा प्रभुदेसाई ने हाल में एक व्यक्ति को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। इस व्यक्ति को 14 साल के लड़के के पिता की शिकायत के बाद पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।

प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग ने कहा कि वह ऑनलाइन गेम ‘ओला पार्टी’ का रिचार्ज कराने के लिए मुंबई में एक उपनगर में आरोपी शख्स की दुकान पर जाता था। लड़के ने आरोप लगाया कि एक दिन जब वह रिचार्ज कराने गया तो आरोपी ने उसके होठों को चूमा तथा उसके निजी अंगों को छूआ। इसके बाद लड़के के पिता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज करायी। धारा 377 के तहत शारीरिक संभोग या कोई अन्य अप्राकृतिक कृत्य दंडनीय अपराध के दायरे में आता है। इसके तहत अधिकतम उम्रकैद की सजा हो सकती है और जमानत मिलना मुश्किल हो जाता है।

Read More : गोरखपुर में दौड़ेगी विकास एक्सप्रेस, सीएम योगी ने 144 करोड़ परियोजनाओं की दी सौगात

न्यायमूर्ति प्रभुदेसाई ने आरोपी को जमानत देते हुए कहा कि लड़के की मेडिकल जांच यौन शोषण के उसके आरोप का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ लगायी पॉक्सो की धाराओं के तहत अधिकतम पांच साल की सजा हो सकती है और उसे जमानत दी जा सकती है। अदालत ने कहा कि मौजूदा मामले में अप्राकृतिक यौन संबंध की बात प्रथमदृष्टया लागू नहीं होती। उच्च न्यायालय ने कहा कि आरोपी पहले ही एक साल तक हिरासत में रहा है और मुकदमे की सुनवाई जल्द शुरू होने की संभावना नहीं है। उच्च न्यायालय ने कहा कि उपरोक्त तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करते हुए आवेदक जमानत का हकदार है। इसी के साथ आरोपी को 30,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी गयी।

 

गोरखपुर में दौड़ेगी विकास एक्सप्रेस, सीएम योगी ने 144 करोड़ परियोजनाओं की दी सौगात

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन यहां 144 करोड़ रुपए की लागत की 100 परियोजनाओं की सौगात दी. रविवार को उन्होंने तारामंडल के महंत दिग्विजय नाथ पार्क में आयोजित शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में विकास योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए.

गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन रविवार को महंत दिग्विजय नाथ पार्क में सड़क, संपर्क मार्ग, बाढ़ सुरक्षा और शिक्षा आदि की 144 करोड रुपए की 100 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है. दिग्विजय नाथ पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 33.16 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है और 111.33 करोड़ रुपए की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है. इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अक्षय पात्र किट, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवासों की चाबी सौंपी. साथ ही गौशालाओं के लिए भूसा दान करने वाले दान दाताओं को सम्मानित भी किया.

मुख्यमत्री ने जनता का किया धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, 144 करोड़ की परियोजनाओं के लिए मैं सबको बधाई देता हूं, नई सरकार के गठन में आपके सहयोग के लिए मैं धन्यवाद देता हूं, उन्होंने कहा कि जनता ने तमाम जाति, क्षेत्र ,भाषा, संकीर्णता के नाम पर सियासत कर रहे लोगों को नकार दिया है. मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि विकास केवल शासन के अनुसार ही नहीं लोगों कि उस में सहयोगिता भी दिखाई देनी चाहिए.

विकास कार्य में नहीं आनी चाहिए कोई बाधा- सीएम योगी

विकास कार्यों को लेकर उन्होंने कहा कि आज सड़क, उद्योग धंधे, विद्यालय, हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज के निर्माण निरंतर हो रहे हैं, विकास कार्य में किसी भी प्रकार का रोड़ा या बाधा नहीं आनी चाहिए. इससे परियोजनाओं की लागत बढ़ती है. जनता जब परियोजनाओं के साथ जुड़ती है तो हमें भी मदद मिलती है. उन्होंने कहा कि गोरखपुर में वनारस से गोरखपुर और गोरखपुर से सोनौली के बीच फोरलेन का निर्माण तेजी से हो रहा है.

जलजमाव की समस्या का समय से पहले होगा समाधान

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, गोरखपुर में आज हर तरफ फोरलेन बिजली और विकास की तमाम योजनाएं चल रही हैं. बरसात के दौरान यहां जल जमाव न हो इसकी तैयारी हम अभी से कर रहे हैं. गोड़धोइया नाले की सफाई पहली बार हुई है और उस क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. रामगढ़ ताल से ताल कुलानी के बीच नाले का काम तेजी से चल रहा है, जिससे शहर और ग्रामीण इलाकों में जलजमाव नहीं होगा.

Read More : 73 साल बाद बैडमिंटन में भारत ने रचा इतिहास, पहली बार जीता प्रतिष्ठित थॉमस कप बैडमिंटन खिताब

उन्होंने कहा कि अगर हम न्याय और सुरक्षा की गारंटी ना दे सके तो विकास का कोई मतलब नहीं है महीने में दो बार तहसील दिवस और दो बार थाना दिवस का आयोजन हो मिशन शक्ति के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों की समस्या का समाधान हो इसके लिए हम काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यह शहर जिस कारण से बदनाम था वह आज उस से मुक्त हो चुका है जनप्रतिनिधि नियमित रूप से जनता की समस्या को सुने हमें भी जन चौपाल के साथ जुड़ना होगा अगर कोई जनप्रतिनिधि 1 घंटे ही जनता की समस्या को लेकर बैठ जाए तो लोगों की अधिकतर समस्या का समाधान वहीं से हो जाएगा,

 

73 साल बाद बैडमिंटन में भारत ने रचा इतिहास, पहली बार जीता प्रतिष्ठित थॉमस कप बैडमिंटन खिताब

खेल डेस्क : भारत ने बैंकॉक में खेले जाने वाले प्रतिष्ठित बैडमिंटन थॉमस कप का खिताब खेल इतिहास में एक बड़ा कारनामा करते हुए इतिहास रचते हुए जीत लिया. भारत ने फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को सीधे मैच में 3-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। तीसरा गेम जीतने के बाद ही किदांबी श्रीकांत थॉमस ने भारत को वह उपलब्धि दिलाई, जो अपने आप में ओलंपिक स्वर्ण पदक या विश्व कप जीतने से कम नहीं है। इस दिन करोड़ों भारतीय खेल प्रेमियों की निगाहें टिकी थीं। परिणाम को लेकर लाखों प्रशंसक चिंतित थे, लेकिन फाइनल में खेले गए तीनों मैचों में भारत ने सभी को गलत साबित किया और पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

भारत के किदांबी श्रीकांत ने पहले दो गेम जीतकर तीसरे और निर्णायक मैच में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी का सामना किया, जिसे श्रीकांत ने पहले गेम में आसानी से 21-15 से हराकर लाखों भारतीय खेल प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया, लेकिन दूसरे मैच में भीषण मुकाबला देखने को मिला। क्रिस्टी और श्रीकांत के बीच। और दोनों खिलाड़ियों के नर्वस सिस्टम की काफी जांच की गई। आखिरी  में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी का सामना किया लम्हों में मैच काफी मजेदार रहा।

एक समय श्रीकांत के पास 11-8 की बढ़त थी, लेकिन क्रिस्टी ने लोहा लेना जारी रखा। कभी श्रीकांत आगे तो कभी क्रिस्टी! और यह आखिरी गेम एक समय में 21-21 पर फिक्स था। यहां से श्रीकांत ने दो और अंक बनाए और श्रीकांत ने 23-21 से मैच  जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया। टीवी सेट थॉमस के सामने बैठे करोड़ों भारतीयों ने अपने घरों में डांस किया क्योंकि यह बिल्कुल वैसा ही नजारा था, जब ओलंपिक के समय पूरा भारत नीरज चोपड़ा के इर्द-गिर्द लिपटा हुआ था।

में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी का सामना किया

Read More : परीक्षा देने जा रही छात्रा के साथ GRP के जवान ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

हालांकि, श्रीकांत के प्रयासों और पहले दो मैचों ने भारत की ऐतिहासिक जीत की नींव रखी। भारत के उभरते हुए सुपरस्टार लक्ष्य सेन ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी एंथनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से हराकर भारत को पहले दिन के पहले मैच में 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, सेन की शुरुआत नर्वस थी और पहले गेम में जैसे उसने एंथोनी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, अगले दो गेम में लक्ष्य सेन का एक अलग रूप देखने को मिला। इतना शानदार बैडमिंटन खेला कि एंथनी सेन की सर्विस और वापसी के सामने नहीं खेल पाया। शॉट। और अगले दो गेम जीतकर लक्ष्य ने बेस्ट ऑफ फाइव बैटल में भारत को 1-0 से हरा दिया।.

परीक्षा देने जा रही छात्रा के साथ GRP के जवान ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 प्रयागराज : नेताजी एक्सप्रेस से अलीगढ़ से बिहार के सासाराम में परीक्षा देने जा रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस घटना ने खाकी को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है. जीआरपी के जवान ने प्रयागराज के एक होटल में छात्रा के साथ कथित दष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित छात्रा ने इस संबंध में खुल्दाबाद थाने में तहरीर दी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे शनिवार को जेल भेज दिया.

ट्रेन में छात्रा की जीआरपी सिपाही से हुई मुलाकात

पीड़ित छात्रा की शिकायत के मुताबिक, 31 वर्षीय छात्रा मूलरूप से बिहार की रहने वाली है. वह गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है. सात मई को पीड़िता नेताजी एक्सप्रेस से बिहार के सासाराम में परीक्षा देने जा रही थी. यात्रा के दौरान छात्रा के पास टिकट नहीं था. छात्रा के मुताबिक, ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात जीआरपी सिपाही ललित कुमार से उसकी मुलाकात हुई. बातचीत के दौरान छात्रा ने टिकट न होने की बात बताई. तो जीआरपी के जवान ने उसे एक सीट उपलब्ध कराते हुए कहा कि अब उसे कोई दिक्कत नहीं होगी, वह आराम से सासाराम पहुंच जाएगी.

दूसरी ट्रेन में बिठाने के बहाने ले गया होटल

पीड़ित छात्रा के मुताबिक, ट्रेन जब प्रयागराज पहुंची जो जीआरपी के सिपाही ने उसे दूसरी ट्रेन से सासाराम भेजने की बात कहकर ट्रेन से उतार लिया और प्रयागराज के खुल्दाबाद स्थित एक होटल में ले गया. जहां उसे पिस्टल दिखाकर डराया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद छात्रा को सिपाही ने जान से मारने की धमकी देते हुए दूसरी ट्रेन में बैठा कर चला गया. घटना के बाद छात्रा सीधे सासाराम परीक्षा देने चली गई.

Read More : 8 साल की नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की अलीगढ़ जीआरपी में है तैनाती

घटना के संबंध में खुल्दाबाद थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता ने 12 मई को जीआरपी थाने पर शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी. जहां से पीड़िता को जीआरपी पुलिस खुल्दाबाद थाने लेकर आई. छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तत्काल प्रभाव से जेल भेज दिया गया. जानकारी में मुताबिक, आरोपी सिपाही मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में उसकी तैनाती अलीगढ़ जीआरपी में है.

 

नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा : फ़रीद खान : भीलवाड़ा के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गाँव मे 8 साल की नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास का मामला सामने आया हैं।मांडलगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना में आरोपी विशेष समुदाय का होने वजह से एतियातन गाँव में पुलिस बल तैनात किया गया है। सूचना मिलने पर भीलवाड़ा अतिरिक्त के पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्री और मांडलगढ़ के डीएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने घटना का जायजा लिया है।

पीड़िता बालिका ने बताया कि वे अपने मवेशियों के बाड़े में काम से गई थी, इस दौरान उसे अकेला देख कर लाडपुरा निवासी अब्दुल जब्बार मुल्तानी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर रेप करने की कोशिश की।पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग  निकला। पीड़िता ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मांडलगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में पिता का आरोप था कि 19 मई 2022 को जब घर पर कोई नहीं था। तो उनकी नाबालिग पुत्री जो लगभग 8 वर्ष की है, उनके घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय आइसक्रीम का ठेला लगाने वाले युवक ने उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा और गलत हरकत भी की।

चांदपुर में पुलिस ने शोहदे को किया गिरफ्तार:

पिता ने आगे बताया कि शाम को जब हम लोग घर लौटे तो उनकी नाबालिग पुत्री ने पूरी घटना की जानकारी दी और बताया कि ठेले वाला कल फिर आने को बोल गया है। 20 मई की दोपहर में लगभग 2ः30 बजे ठेले वाला हमारे घर के सामने पहुंचा और मेरी पुत्री को फिर से अपने पास बुलाने लगा।

मेरी पुत्री उसके पास पहुंची तो फिर से युवक अश्लील हरकत करने लगा। जब मैंने जाकर उसे टोका कि यह क्या कर रहा है, तो वह जंगल की ओर भाग गया।

Read More : बढ़ रहा कोरोना का कहर, 3 दिन में ‘बुखार’ से 42 मौतें

बढ़ रहा कोरोना का कहर, 3 दिन में ‘बुखार’ से 42 मौतें

सियोल   : उत्तर कोरिया में पिछले 24 घंटों में ‘बुखार’ से 15 नई मौतें हुई हैं। देश में केवल तीन दिनों में मरने वालों की कुल संख्या 42 हो गई। मीडिया ने रविवार को इसकी सूचना दी। स्पुतनिक न्यूज एजेंसी ने KCNA का हवाला देते हुए बताया कि नॉर्थ कोरिया में 2,96,000 से अधिक नए रोगी सामने आए हैं। कुल मिलाकर 8,20,000 से अधिक लोग बीमार हुए हैं।

गुरुवार को उत्तर कोरिया ने देश में कोविड-19 मामलों की पहली लहर की घोषणा की, क्योंकि कई नागरिक ओमाीक्रोन से संक्रमित पाए गए थे। केसीएनए के अनुसार, अप्रैल के अंत से देश में एक ‘अपरिचित बुखार’ फैल रहा है। शुक्रवार को उत्तर कोरिया ने कोरोनो वायरस से हुई पहली मौत की सूचना दी।

राज्य द्वारा संचालित केसीएनए समाचार

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) के अनुसार, देश के नेता किम जोंग उन सहित शीर्ष अधिकारियों ने प्रकोप पर चर्चा करने के लिए एक संकट पोलित ब्यूरो की बैठक की और घोषणा की कि वे अधिकतम आपातकालीन वायरस नियंत्रण प्रणाली लागू करेंगे। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन का हवाला देते हुए राज्य द्वारा संचालित केसीएनए समाचार एजेंसी ने कहा कि गणतंत्र की स्थापना के बाद से देश कोविड-19 के प्रसार पर सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है।

Read More : सऊदी में होगा बलविंदर सिंह का सिर कलम, पंजाब के सीएम से मांगी मदद

किम ने कहा कि देश को कोरोनो वायरस विरोधी उपायों को लागू करने पर ध्यान देना चाहिए और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए उन्हें बढ़ावा देना

सऊदी में होगा बलविंदर सिंह का सिर कलम, पंजाब के सीएम से मांगी मदद

डिजिटल डेस्क :  सऊदी अरब के नियम और कानून दूसरे देशों से बिल्कुल अलग और सख्त हैं। गलतियों की कोई क्षमा नहीं है। सऊदी अरब के पंजाब से ताल्लुक रखने वाला बलविंदर वहां के कानूनी पचड़ों में बुरी तरह फंसा हुआ है. उन्हें 6 दिन के अंदर 2 करोड़ रुपये देने होंगे नहीं तो उनका सिर कलम कर दिया जाएगा। बलविंदर को बचाने की कोशिश में लगे उनके परिवार ने अब पंजाब के सीएम भगवंत मान से मदद की गुहार लगाई है.

बलविंदर सिंह के चचेरे भाई जोगिंदर सिंह ने बताया कि 2008 में मुक्तसर के मल्लन गांव निवासी बलविंदर सिंह रोजगार के लिए सऊदी अरब गया था. 2013 में एक हादसे के दौरान किसी को चोट लग गई थी, बाद में उसकी मौत हो गई। इस मामले में बलविंदर को 7 साल की सजा सुनाई गई थी। सऊदी अरब में सजा पूरी करने के बाद परिवार से पूछा जाता है कि वे अपराधी के साथ क्या करना चाहते हैं.

कंपनी ने नहीं निभाया अपना वादा

पीड़ित परिवार ने मुआवजे के तौर पर दो करोड़ रुपये की मांग की है. ऐसा नहीं होने पर परिवार ने बलविंदर का सिर कलम करने की सजा की मांग की है। परिवार 2019 से पैसा जुटा रहा है। अब तक परिवार 1,20,00,000 रुपये जुटा पाया है। बलविंदर जिस कंपनी में पहले काम करता था। उसने वादा किया था कि वह मदद करेगा लेकिन अब वह मदद नहीं कर रहा है। बलविंदर के परिवार वालों का आरोप है कि कंपनी ने उन्हें फंसाया है. जोगिंदर ने कहा कि बलविंदर के माता-पिता उसकी प्रतीक्षा में मर गए। 32 वर्षीय बलविंदर का बड़ा भाई और बहन गांव के लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

अब ये रास्ते बचे हैं

फिलहाल परिजन आम लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। अगर 2 करोड़ ब्लड मनी नहीं दी गई तो पंजाब के बलविंदर सिंह का सऊदी अरब में सिर कलम कर दिया जाएगा। बलविंदर के पास दो रास्ते हैं.. या तो वह ‘रक्त के पैसे’ की राशि का भुगतान करता है.. या वह धर्मान्तरण करता है, अन्यथा 15 मई के बाद उसका सिर कलम कर दिया जाएगा।

Read More : आधी रात को बानखाना में बरसी दहशत, घर मे घुसकर दबंगो ने की फायरिंग

बलविंदर सिंह ने धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया है। बलविंदर सिंह के चचेरे भाई ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आगे आना चाहिए. भगवंत मान हमेशा विदेशों में बसे पंजाबियों को वापस लाने की बात करते हैं। मान को बलविंदर की वापसी में मदद करनी चाहिए।

आधी रात को बानखाना में बरसी दहशत, घर मे घुसकर दबंगो ने की फायरिंग

बी.एस.चन्देल : बरेली : आधी रात को बानखाना में बरसी दहशत, घर मे घुसकर दबंगो ने की फायरिंग जिम में डंबल उठाने को लेकर दबंगों ने घर पर हमला कर दिया। पथराव और तोड़फोड़ के साथ फायरिंग करके भाग निकले। निकलने से पहले दबंगों ने पेट्रोल डालकर घर को आग के हवाले कर दिया । जानकारी मुताबिक जिम में डंबल उठाने को लेकर दोनो दो पक्ष के बीच झगड़ा हुआ था । झगड़े को जिम में दोस्तों ने मामला को शांत कराया था।

जिम से लौटने के बाद एक पक्ष के परिवार वालों ने वारदात को अंजाम दिया है। सोते हुए परिवार के घर मे की फायरिंग तोड़फोड़ और आग लगाई । वारदात के दौरान इलाके मे हंगामा मच गाय सुचना मिलने के बाद आग को बुझाने फायर बिग्रेड पहुंची  कई जख्मी लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चौधरी तालाब में बवाल, घर में घुसकर फायरिंग और आगजनी

जिम में हुई कहासुनी के बाद दो दर्जन से अधिक हमलावरों ने देर रात बानखाना के पास मोहल्ला चौधरी तालाब निवासी मेहजान के घर पर हमला कर दिया। पथराव और फायरिंग कर उनके पिता असलम और भाई कैफ व अरशद को तलवार से हमला करके घायल कर दिया। फिर पेट्रोल डालकर उनके कमरे में आग लगा दी।

किला के मोहल्ला चौधरी तालाब निवासी असलम के बेटे कैफ और मेहजान गुलाबराय के पास शरद के यहां जिम जाते हैं। शनिवार शाम जिम में गुलाबनगर निवासी युवक ने मेहजान से गालीगलौज किया तो उनमें विवाद हो गया। बात बढ़ते देखकर मेहजान घर चला गया। इसके बाद रात करीब साढ़े 11 बजे दूसरे पक्ष के करीब दो दर्जन लोग लाठी-डंडे, तमंचे और तलवारों से लैस होकर मेहजान के घर पहुंचे और पथराव शुरू कर दिया।

Read More : ह‍िंदी भाष‍ियों का अपमान करने वाले बयान पर BJP विधायक राजेश्‍वर सिंह का पलटवार

 

ह‍िंदी भाष‍ियों का अपमान करने वाले बयान पर BJP विधायक राजेश्‍वर सिंह का पलटवार

 लखनऊ : तम‍िलनाडु के उच्‍च शिक्षामंत्री डॉ. के पोनमुड़ी का विवादित बयान अब उत्‍तर भारत में चर्चा का विषय बन चुका है. अब उन्‍हीं को जवाब देते हुए यूपी के लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा है क‍ि पानी पूरी बेचना एक सम्‍मान का काम है.

तमिलनाडु के उच्च शिक्षामंक्षी ने दिया था बयान…

दरअसल, तमिलनाडु के उच्च शिक्षामंक्षी डॉ. के. पोनमुड़ी ने एक कार्यक्रम में विवादित बयान दे दिया था. उन्‍होंने कहा था कि हिंदी भाषा बोलने वाले लोग या तो दोयम दर्जे की नौकरी करते हैं या फिर पानीपुरी बेचते हैं. पोनमुड़ी के इस विवादित बयान के बाद राजनीत‍ि गर्मा गई. हिंदी भाषी नेताओं की ओर से इस बयान की काफी आलोचना की जा रही है. अब डॉ. के. पोनमुड़ी को जवाब देते हुए उत्‍तर प्रदेश की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पानी पूरी बेचने वालों का मान बढ़ाया है. उन्‍होंने इस विवा‍दित बयान के विरोध में अपने विधानसभा क्षेत्र में पानी-पूरी विक्रेता को सम्मानित किया. इस दौरान उन्‍होंने बयान दिया कि पानी पूरी बेचना एक सम्मान का काम है.

Read More : सहारा इंडिया के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री स्वतंत्र भारत गुलाब देवी को प्रधानमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन सौपा

जितिन प्रसाद भी जता चुके हैं विरोध

तम‍िलनाडु के मंत्री के ‘ह‍िंदी भाष‍ियों’ के पानी पुरी बेचने वाले बयान पर तीखी प्रत‍िक्र‍ियाएं आ रही हैं. इससे पहले योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद ने इस पर प्रत‍िक्र‍िया देते हुए कहा था, ‘हर भाषा और संस्‍कृत‍ि बेजोड़ है. यही भारत की ताकत है. इनके शब्‍दों में खासतौर पर परेशान करने वाली बात यह है क‍ि ये उन लोगों की उपेक्षा है जो सम्‍मान के साथ अपना जीवनयापन करते हैं. एक ह‍िंदी या तम‍िल भाषी जो चाहे वह बेच सकता है. किसी की कड़ी मेहनत का सम्‍मान करें. इसका मजाब मत उड़ाइए.’

सहारा इंडिया के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री स्वतंत्र भारत गुलाब देवी को प्रधानमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन सौपा

सम्भल : सरफराज़ अंसारी : जनपद सम्भल के चंदौसी में भुगतान न होने पर सहारा इंडिया के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र भारत गुलाब देवी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा। भुगतान न होने पर निवेशकों ने सहारा इंडिया कार्यकर्ताओं ने चंदौसी, बिलारी, संभल, शाहाबाद, बिसौली, बबराला के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर चंदौसी स्थित गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार के आवास पर पहुंच कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सोपा। और भुगतान कराने की मांग की।

चंदौसी जवाहर रोड स्थित सहारा इंडिया के कार्यालय पर कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी के आवास पर पहुंच कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सहारा इंडिया की चन्दौसी शाखा के अंतर्गत आने वाले सभी निवेशकों व कार्यकर्ताओं का संपूर्ण जीवन का अर्जित धन सहारा इंडिया शाखा चन्दौसी में निवेश किया हुआ है।

सहारा इंडिया द्वारा 8 वर्षों से नियमित भुगतान नहीं किया जा रहा है। निवेशक अपना भुगतान लेने आते हैं तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। इस प्रकार के कई विवाद प्रशासन के समक्ष पहुंच चुके हैं। केंद्र सरकार द्वारा सेवी से भुगतान करा कर निवेशकों, व्यापारियों व महिलाओं को भुगतान दिलवाया जाए।

गुलाब ने शिक्षक बन पूरा किया अपना सपना

गुलाब की पढ़ाई पूरी होते ही उन्हें चंदौसी के ही कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षक की नौकरी मिल गई। वह पॉलिटिकल साइंस पढ़ाती थीं। बाद में इसी स्कूल में प्रिंसिपल भी बनीं।

बचपन से संघ से जुड़ाव था, राजनीति में सक्रिय होते ही जॉइन की बीजेपी

गुलाब का बचपन से ही संघ से अच्छा कनेक्शन था। शिक्षक रहने के दौरान ही वो राजनीति में सक्रिय होने लगीं। साल 1991 में बीजेपी से जुड़ गईं।

Read More : नशे में धुत वार्ड ब्वाय ने सीएचए अधीक्षक को पीटा, वार्ड ब्वाय के खिलाफ FIR दर्ज

नशे में धुत वार्ड ब्वाय ने सीएचए अधीक्षक को पीटा, वार्ड ब्वाय के खिलाफ FIR दर्ज

अमेठी :  राजेश सोनी : अमेठी में बेपटरी स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यहां सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाएं चरमरा कर रह गई हैं। वहीं आज एक बार फिर नशे में धुत वार्ड ब्वाय ने सीएचए अधीक्षक को पीटा है। वार्ड ब्वाय की पिटाई से सीएचसी अधीक्षक डॉ संतोष को चोट आई  है। दबंग वार्ड ब्वॉय की करतूत अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वार्ड ब्वाय के खिलाफ सीएचसी अधीक्षक में थाने में तहरीर दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सीएचसी जामो का मामला।

Read More:“हुजूर, मैं जिंदा हूं” : सीबीआई कर चुकी थी मरा घोषित, अदालत पहुंच गई गवाह

जामो सीएचसी का मामला

ज्ञात हो कि 12 मई को जिले के जामो के सामुदायिक स्वास्थ केंन्द्र पर तैनात डॉक्टर संतोष सिंह अपने कक्ष संख्या 1 ओपीडी में बैठकर मरीज देख रहे थे। तभी करीब 11:30 बजे नशे में धुत होकर वॉर्ड ब्वाय आशुतोष कुमार सिंह कक्ष में घुस आया और गालियां देने लगा। जिसका विरोध डॉक्टर ने किया तो उसने मारपीट शुरु कर दी। इससे पहले भी वह नशे में धुत होकर स्टाफ व डाक्टरों से कई बार अभद्रता कर चुका है।

पहले भी कर चुका है ऐसा

पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि पहले यह समझ कर टाल दिया जाता था कि वह नशे में ऐसा करता है लेकिन अब उसके द्वारा किये गये बरताव से मैं काफी आहत हुआ। यदि वह ऐसे ही नशा करके स्वास्थ केंन्द्र पर आएगा तो स्वास्थ केंन्द्र पर मरीज भी आने से कतराने लगेगें। फिलहाल पुलिस में डॉक्टर की तहरीर पर नशेड़ी वॉर्ड ब्वाय के खिलाफ आज मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Read More : रक्षक बना भक्षक, पुलिस पर लगा महिला को गोली मारने का आरोप

रक्षक बना भक्षक, पुलिस पर लगा महिला को गोली मारने का आरोप

सिद्धार्थनगर : अभिलाष मिश्रा : सिद्धार्थनगर ज़िले की  सदर थाने की पुलिस और एस ओ जी पर 50 वर्षीय महिला को गोली मारने का आरोप मृतिका के परिजनों ने लगाया है। गोली लगने से महिला की मौके पर मौत होगई। मृतका का नाम रोशनी है। मामला सदर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर कोड़रा का है। घटना के बाद कोड़रा गाँव और ज़िला चिकित्सालय पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस का कोई भी बड़ा अधिकारी जिलाचिकित्सालय और घटनास्थल पर नही पहुँचे है। और ना ही फ़ोन उठा रहे है।

घटना के बारे में  मृतका के परिजनों ने बताया कि रात 10 बजे पुलिस और एस ओ जी की टीम उनके घर आई और टोर्च के रोशनी कर घर मे सो रहे उनके भाई अब्दुल रहमान को उठाया और अपने साथ लेकर जाने लगे इस पर उनकी मां रोशनी ने इन लोगों का विरोध किया और ले जाने की वजह पूछने लगी

इस पर उसके भाई को उठाने आए पुलिस वाले गोली मारने की धमकी देने लगे और जब उनकी मां उनके भाई को पकड़कर पुलिस वालों से छुड़ाने की कोशिश कर रही थी तो पुलिस वालों ने उन पर गोली चला दी और उनके भाई को लेकर चले गए परिजनों के अनुसार खून में लथपथ अपनी मां को लेकर वह जिला चिकित्सालय पहुचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी परिजनों का कहना है कि उन्हें या उनके परिवार को यह नहीं पता कि पुलिस वाले किस जुर्म में उनके भाई को गिरफ्तार करने आए थे जबकि वे सभी लोग आज ही मुंबई से गांव अपनी बहन की शादी करने के लिए आए हैं।

डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार ने बताया…

Read More : गाना बजा और आउट ऑफ कंट्रोल हो गए JDU विधायक गोपाल मंडल, दे दिया फ्लाइंग किस

जिलाचिकित्सालय के डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि 11 बजकर 25 मिनेट पर ये महिला आई है। जिस की मृत्यु होगई है। परिजनों का कहना है की इस को गोली लगी है। इस कि पुष्टि एक्सरे और अन्य परीक्षण के बाद  ही हो सकेगीं।

गाना बजा और आउट ऑफ कंट्रोल हो गए JDU विधायक गोपाल मंडल, दे दिया फ्लाइंग किस

नयी दिल्ली : विधायक गोपाल मंडल जेडीयू के एक ऐसे विधायक हैं जो पार्टी के बाकी विधायकों से अलग हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो मिल जाएंगे। इनके अंदाज की और सुर्खियों में रहने की कई ऐसी खबरें मिल जाएंगी। गाना बजा और आउट ऑफ कंट्रोल हो गए JDU विधायक गोपाल मंडल, दे दिया फ्लाइंग किस|इस बार उनका फिर सोशल मीडिया पर डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने ना सिर्फ डांस किया है बल्कि नर्तकी को फ्लाइंग किस तक दे दिया और रुपये भी उड़ाए। दरअसल, वायरल वीडियो पिछले दिनों सबौर के फतेहपुर गांव का बताया जा रहा है।

गांव में विधायक गोपाल मंडल एक रिसेप्शन में पहुंचे थे। यहां बार-बालाओं के डांस का कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने हाथ पकड़कर डांसर को फ्लाइंग किस दिया और खुद भी डांस किया। अपने अतरंगी अंदाज में दिख रहे गोपाल मंडल ने माइक पकड़कर कुछ किस्से भी बताए । उन्होंने कहा- “जब संगीत बजता है तो मैं बेकाबू हो जाता हूं और थिरकने लगता हूं”।

गाना बजा और आउट ऑफ कंट्रोल हो गए JDU विधायक गोपाल मंडल

विधायक गोपाल मंडल जेडीयू के एक ऐसे विधायक हैं जो पार्टी के बाकी विधायकों से अलग हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो मिल जाएंगे। इनके अंदाज की और सुर्खियों में रहने की कई ऐसी खबरें मिल जाएंगी। इस बार उनका फिर सोशल मीडिया पर डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने ना सिर्फ डांस किया है बल्कि नर्तकी को फ्लाइंग किस तक दे दिया और रुपये भी उड़ाए।

दरअसल, वायरल वीडियो पिछले दिनों सबौर के फतेहपुर गांव का बताया जा रहा है। गांव में विधायक गोपाल मंडल एक रिसेप्शन में पहुंचे थे। यहां बार-बालाओं के डांस का कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने हाथ पकड़कर डांसर को फ्लाइंग किस दिया और खुद भी डांस किया। अपने अतरंगी अंदाज में दिख रहे गोपाल मंडल ने माइक पकड़कर कुछ किस्से भी बताए । उन्होंने कहा- “जब संगीत बजता है तो मैं बेकाबू हो जाता हूं और थिरकने लगता हूं”।

Read More : ज्ञानवापी मस्जिद में दूसरे दिन पूरा हुआ सर्वे, गुंबदों और दीवारों की हुई वीडियोग्राफी

ज्ञानवापी मस्जिद में दूसरे दिन पूरा हुआ सर्वे, गुंबदों और दीवारों की हुई वीडियोग्राफी

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य रविवार को पूरा हो गया है. शनिवार और रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वीडियोग्राफी की गई और आज सर्वे का काम पूरा हो गया है. ज्ञानवापी मस्जिद के आसपास भारी तादाद में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी. जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी.

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का कार्य सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच किया था. सर्वे के दूसरे दिन सुबह 8 बजे से लेकर 12 बजे तक कमीशन की कार्यवाही चली. बता दें कि पहले ही दिन सर्वे का 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था. वहीं रविवार को अंदर तहखाने के बाद मस्जिद के ऊपरी ढांचे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गयी. इस दौरान परिसर में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था रही. कोर्ट के आदेशानुसार डीएम ने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी को पहले से ताले खुलवा देने के निर्देश दिए थे. जिसके बाद टीम ने एक-एक कर चारों कमरों का सर्वे किया.

Read More : बाज नहीं आने वाले हैं भूमाफिया, करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन पर किया कब्जा

ज्ञानवापी मस्जिद के गुंबदों का भी पहली बार सर्वे किया गया. इन गुंबदों को लेकर हिन्दू पक्षकारों का कहना है कि ये गुंबद हिंदू मंदिरों के ढांचे के ऊपर बनाया गया है. सर्वे के दौरान तहखाने में खम्भों, दरवाजों और दीवारों का माप किया गया. दीवारों की मोटाई के साथ मंडप की ऊंचाई नापी गई. खम्भों पर उभरी आकृतियों से जमा धूल हटाई गई.