Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 77

आप सांसद संजय सिंह राज्यसभा से निलंबित

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें पेपर फाड़कर, उसे आसन की तरफ उड़ाने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। अबतक राज्यसभा के 20 और लोकसभा के चार कांग्रेस सांसद निलंबित किए गए हैं। संजय सिंह ने सस्पेंशन के बाद ट्विटर पर कहा, ‘मुझे भले ही मोदी जी ने सस्पेंड कर दिया, मगर गुजरात में ज़हरीली शराब से हुई 55 मौतों का जवाब मांगता रहूंगा , लड़ता रहूंगा |

‘राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि संजय सिंह वेल में थे  पेपर फाड़ा और उसे आसन की तरफ उछाला जो आसन की पूरी तरह से अवहेलना है। इसके तुरंत बाद संजय सिंह के ख़िलाफ़ एक मोशन वॉयस वोट के साथ पारित किया गया और उन्हें परिसर से बाहर कर दिया गया।  सस्पेंडेड सासंदों में सात टीएमसी, छह डीएमके, तीन टीआरएस, दो सीपीएम और एक सीपीआई के हैं।

राज्यसभा के लीडर ऑफ हाउस पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार नहीं बल्कि विपक्ष डिबेट से भाग रही है। उन्होंने कहा कि 19 सदस्यों ने अन्य सदस्यों के अधिकार का उल्लंघन किया है साथ ही उन्होंने विपक्षी सांसदों से कार्यवाही में शामिल होने की अपील की। संजय सिंह ऐसे 20वें सांसद हैं।  जिन्हें इस हफ्ते के बाकी बचे सत्र से निलंबित किया गया है, जो उच्च सदन से सांसदों के सस्पेंशन की अबतक की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने के सत्र में कृषि विधेयक के ख़िलाफ़ हंगामा करने के बाद 12 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया था।

Read More:पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शेयर किया PM मोदी का पत्र

केंद्रीय मंत्री ने कर्मचारियों के प्रमोशन पर कही बड़ी बात

नई दिल्‍ली: केंद्र सरकार जल्‍द ही केंद्रीय कर्मचारियों को प्रमोशन दे सकती है | केंद्रीय कार्मिक एवं लोक शिकायत राज्‍यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद कहा कि अगले 2 से 3 सप्‍ताह में प्रमोशन की घोषणा कर दी जाएगी | पीआईबी के एक ट्वीट में बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री ने प्रति‍निधिमंडल को बताया कि सरकार पदोन्‍नति को लेकर गंभीर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में व्‍यक्तिगत रुचि ली है |

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में प्रशासनिक कार्य करने वाले अधिकारियों का आखिरी बार प्रमोशन 2019 में हुआ था | उस समय तीनों सेवाओं में 4,000 अधिकारियों को पदोन्‍नति दी गई थी | डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का बिना पदोन्नति के सेवा से रिटायर हो जाना निराशाजनक है | उन्‍होंने कहा कि अब से सभी भावी पदोन्नतियां सुव्यवस्थित हो जाएंगी , क्‍योंकि 8,089 कर्मचारियों को पदोन्नति देने में सभी कानूनी बाधाओं को सुलझा लिया गया है |

जल्‍द होगी प्रमोशन

केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा ग्रुप-ए  के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर उनसे प्रमोशन देने की मांग की थी | इस मीटिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी पदोन्नति के मामलों में भी तेजी लाई जाएगी | केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई अधिकारियों को पदोन्नती देने की तैयारी सरकार ने कर ली है | केंद्र सरकार अगले दो से तीन सप्ताह में पदोन्नति की घोषणा कर देगी |

8,000 से अधिक कर्मचारी प्रोमोट हुए हैं 

1 जुलाई 2022 को केंद्र सरकार ने तीन केंद्रीय सचिवालय कैडरों में 8,089 से अधिक कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर निर्देश दिए थे | केंद्रीय सचिवालय सर्विस प्रशासनिक सिविल सेवाओं में से एक है , यहां पर ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों पर काम करने वाले कर्मचारी होते हैं | डॉ. जितेंद्र सिंह के आश्‍वासन के बाद अब कर्मचारियों को जल्‍द प्रमोशन होने की आस जगी है |

Read More:मंकीपाक्स को लेकर नोएडा के अस्पतालों में तैयारी शुरू

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शेयर किया PM मोदी का पत्र

नई दिल्लीः पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके कार्यकाल की समाप्ति पर लिखे गए पत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है | उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में कहा, ‘पीएम मोदी के इस पत्र ने मेरे मन को गहराई से छुआ है | मैं दयालुता और प्यार से भरे उनके हार्दिक शब्दों को उस सम्मान के प्रतिबिंब के रूप में लेता हूं , जो साथी नागरिकों ने मुझ पर बरसाए हैं | मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं | ’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहते हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल की तारीफ की है | उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को सैल्यूट करते हुए लिखा है , ‘आपने अपने कार्यकाल के दौरान उच्च मानक स्थापित किए | देश के राष्ट्रपति के रूप में आपका कार्यकाल ईमानदारी और प्रदर्शन, संवेदनशीलता और सेवा की भावना से ओतप्रोत रहा | मैं पूरे देश की ओर से राष्ट्रपति के रूप में आपके शानदार कार्यकाल और एक लंबे सार्वजनिक जीवन के लिए आपको बधाई देता हूं |’

ट्विटर पोस्ट
ट्विटर पोस्ट
ट्विटर पोस्ट
ट्विटर पोस्ट

गौरतलब है कि भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद का कार्यकाल गत 24 जुलाई को समाप्त हो गया| द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को अपना पदभार ग्रहण कर लिया | रामनाथ कोविंद ने 25 जुलाई, 2017 को भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया था | गत 23 जुलाई को उनके सम्मान में दिल्ली के अशोका होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात्रि भोज का आयोजन किया था | इसी दिन संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में रामनाथ कोविंद ने अपना विदाई भाषण भी दिया |

कोविंद ने अपनी फेयरवेल स्पीप में कहा 

आज मैं आप सभी लोगों से बिदाई ले रहा हूं | मेरे मन कई स्मृतियां उमड़ रही हैं| बीते वर्षों में मैंने कई यादगार पल आप लोगों के साथ बिताए | आज से 5 वर्ष पहले इसी स्थान पर मैंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी | आप सभी के लिए यह गर्व की बात है कि आप भारत की जनता द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं | देश के सभी पूर्व राष्ट्रपति मेरे लिए प्रेरणास्त्रोत रहे हैं| मैंने अपने कार्यकाल के दौरान दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया | हम सभी संसदरूपी परिवार हैं | इसलिए हमें संयुक्त परिवार का हिस्सा होकर काम करना होता है | जिस तरह परिवारों में लोगों के बीच मतभेद होते हैं , उसी तरह संसद में भी विभिन्न सांसदों के बीच मतभेद हो सकते हैं | लेकिन आगे का रास्ता कैसे तय करना है, यह आप लोगों पर निर्भर करता है |

Read more:मंकीपाक्स को लेकर नोएडा के अस्पतालों में तैयारी शुरू

मंकीपाक्स को लेकर नोएडा के अस्पतालों में तैयारी शुरू

नोएडा: यूपी और उससे सटे दिल्ली  में मंकीपाक्स का एक-एक केस सामने आ चुका है | हालांकि अभी इसमे घबराने जैसी कोई बात नहीं है | लेकिन ऐहतियाती कदम उठाते हुए यूपी सरकार ने तैयारी शुरू कर दी हैं | खासतौर से दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खास इंतजाम किए जा रहे हैं | नोएडा के जिला अस्पताल  में एक खास वार्ड तैयार किया जा रहा है | मंकीपाक्स के केस आने पर उन्हें इसी वार्ड में भर्ती किया जाएगा | बीमारी के बारे में किसी भी तरह की सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है| खुद सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस बारे में सावधानी बरतने और अफवाहें न फैलाने की नसीहत दे चुके हैं |

जिला अस्पताल में ही बनाया कंट्रोल रूम

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन न होने के चलते नोएडा में आने वाले देश और विदेश के यात्रियों की जानकारी शासन स्तर से आती है. ऐसे में जानकारी मिलने में खासा वक्त लगता है | इसे देखते हुए हैल्थ डिपार्टमेंट का कहना है कि अभी मंकी पाक्स से बचाव का सबसे बड़ा रास्ता सावधानी ही है | इसलिए जितना हो मास्क , सैनिटाइजेशन और उचित दूरी का इस्तेमाल करें |

हैल्थ डिपार्टमेंट की ओर से नोएडा सेक्टर-39 में जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग के आठवें फ्लोर पर सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है | सीएमओ का कहना है कि किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या और जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में कंट्रोल रूम के नोडल अफसर डा. जीके मिश्रा के मोबाइल नंबर 9675322617 और उनके सहायक दिनेश गौड़ से 9899965203 पर संपर्क कर सकते हैं |

Read More:सलमान खान को हथियार का लाइसेंस ना देने की मांग

सलमान खान को हथियार का लाइसेंस ना देने की मांग

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में मुंबई के पुलिस आयुक्त से मुलाकात की थी | इस दौरान यह खबर सामने आई कि सलमान खान ने हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है | वहीं अब संघर्ष नाम की संस्था ने इस मामले में मुंबई पुलिस को एक पत्र लिखा है | संस्था ने पत्र में सलमान खान को हथियार का लाइसेंस ना देने की मांग की है | पत्र में कहा गया है कि सलमान का पहले आपराधिक रिकॉर्ड रहा है | हिट एंड रन केस से लेकर पत्रकार के साथ बदतमीज़ी की घटना का ज़िक्र किया गया है | कुछ दिनों पहले ये जानकारी आई थी कि धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सलमान ने मुंबई पुलिस को आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन किया है |

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बीते शुक्रवार को मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर से दक्षिण मुंबई स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की थी | पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेता ने हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है| हालांकि, सलमान खान ने कहा कि पुलिस आयुक्त उनके पुराने दोस्त हैं और वह उन्हें बधाई देने गये थे. यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब पिछले महीने खान को धमकी भरा एक पत्र प्राप्त हुआ था | एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को अभिनेता सलमान खान शाम करीब चार बजे मुंबई पुलिस मुख्यालय पहुंचे और फणसालकर से मिले | उन्होंने बताया कि यह मात्र एक शिष्टाचार मुलाकात थी | साथ ही, खान ने संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल से भी मुलाकात की |

धमकी में सलमान खान के पिता का नाम भी शामिल था

पिछले महीने, सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक पत्र मिला था, जिसमें धमकी दी गई थी कि दोनों का पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला जैसा हश्र किया जाएगा | मूसेवाला की मई में हत्या कर दी गई थी | पत्र मिलने के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी | वहीं कुछ दिन पूर्व काला हिरण शिकार के मामले में अभिनेता सलमान खान का प्रतिनिधित्व कर रहे एक वकील ने दावा किया था कि उन्हें वकील को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी मिली है | पुलिस ने हस्तीमल सारस्वत को मिले धमकी भरे पत्र की सत्यता का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी और उनकी सुरक्षा के लिए एक पुलिसकर्मी को तैनात कर दिया |

Read More:सपा मंत्री गायत्री की बेनामी जमीन को ED ने किया अटैच

सपा मंत्री गायत्री की बेनामी जमीन को ED ने किया अटैच

लखनऊ: समाजवादी पार्टी सरकार में कद्दावर मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं | प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने गायत्री प्रजापति की बेनामी जमीन को अटैच किया है | मोहनलालगंज के इंद्रजीत खेड़ा की जमीन को ईडी ने अपने कब्ज़े में लिया | ये जमीन गायत्री प्रजापति ने अपने नौकर राम सहाय के नाम पर ली थी |

गौरतलब है कि सोमवार को भी जमीन का बड़ा हिस्सा ईडी ने अपने कब्जे में लिया था | गायत्री प्रजापति की 90 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी अबतक अटैच कर चुकी है | ये संपत्तियां मुंबई, अमेठी,सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर में थी | गायत्री प्रजापति के खिलाफ यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग के मामले में हो रही है | ईडी ने जमीन को कब्जे में लेकर नोटिस बोर्ड भी लगा दिया है |

ईडी ने लगाया नोटिस बोर्ड

ईडी द्वारा लगाए गए नोटिस में कहा गया है कि मनी लॉन्डरिंग अधिनियम 2002 की धारा 8(4) के तहत यह संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय , भारत सरकार के कब्जे में है | इस जमीन पर किसी प्रकार का अंतरण अवैध होगा और अतिक्रमी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी | यह नोटिस ईडी के उप निदेशक की तरफ से लगाई गई है | इस पर ईडी के लखनऊ जोन कार्यालय का पता भी लिखा गया है | मिल रही जानकारी के मुताबिक यह जमीन लगभग 10 बीघे है, जिसे गायत्री प्रजापति ने अपने नौकर राम सहाय के नाम लिखवाई थी | ईडी ने इसे बेनामी संपत्ति मानते हुए कब्जे में लिया है|

Read more:एनसीआर में लोगों को नहीं देना होगा रोड टैक्स

क्लीन स्वीप करने के लिए इन दो बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया !

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला आगामी बुधवार को त्रिनिदाद स्थित क्‍वींस पार्क ओवल मैदान में खेला जाएगा | इस औपचारिक मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान 6.30 बजे मैदान में उतरेंगे | वहीं मैच का असल रोमांच आधे घंटे बाद यानि शाम 7.00 बजे से शुरू होगा | तीसरे वनडे मुकाबले में जब भारतीय टीम मैदान में उतरेगी तो उसकी मंशा एक और जीत हासिल कर सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने पर होगी | वहीं कैरेबियन टीम आखिरी मुकाबले में किसी भी हाल में जीत हासिल करना चाहेगी | जिससे वह टी20 सीरीज में एक नई उत्साह के साथ मैदान में उतर सके |

ऐसे में बात करें भारतीय कप्तान शिखर धवन तीसरे वनडे मुकाबले में विपक्षी टीम के खिलाफ किस मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकते हैं, तो उन खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं –

धवन और गिल की जोड़ी हिट 

वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय टीम के लिए वनडे प्रारूप में शिखर धवन और शुभमन गिल की जोड़ी हिट साबित हुई है| धवन ने पहले वनडे मुकाबले में जहां 97 रनों की बेहतरीन अर्द्धशतकीय पारी खेली थी | वहीं गिल ने पहले वनडे में 64 और दूसरे वनडे मुकाबले में 43 रन बनाए | यही नहीं इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले वनडे मुकाबले में शतकीय साझेदारी भी हुई थी | वहीं दूसरे वनडे मुकाबले में भी इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े थे | ऐसे में शायद ही टीम मैनेजमेंट तीसरे वनडे के लिए इस सलामी जोड़ी के साथ कोई छेड़छाड़ करे |

इस प्रकार हो सकता है मध्यक्रम

मध्यक्रम की जिम्मेदारी प्रचंड फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव , संजू सैमसन और दीपक हुडा के कंधो पर रहेगी |अय्यर ने कोहली की गैरमौजूदगी में तीसरे स्थान पर बखूबी उनकी कमी को पूरा किया है | इसके अलावा यादव से भी फैंस को उम्मीद रहेगी कि वह तीसरे वनडे मुकाबले में अपने बल्ले का जौहर बिखेरें | इसके अलावा सैमसन ने पिछले मुकाबले में अर्द्धशतकीय पारी खेलकर फॉर्म में लौटने का संदेश दिया है | वहीं हुडा ने दुसरे वनडे में ऑलराउंड प्रदर्शन से सबका दिल जीता है |

इन दो ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

तीसरे वनडे मुकाबले में ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में हमें एक बार फिर शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल की जोड़ी मैदान में दिख सकती है | इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अबतक अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सबका दिल जीता है | खासकर पटेल ने दूसरे वनडे में जिस तरह से खेल को भारतीय पाले में मोड़ा था | उसे देख हर कोई हैरान है |

गेंदबाजी में हो सकता है बदलाव 

दूसरे वनडे मुकाबले में टीम मैनजमेंट ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आईपीएल स्टार आवेश खान पर भरोसा जताया था, लेकिन वह भी फ्लॉप रहे और काफी महंगे साबित हुए | ऐसे में तीसरे वनडे मुकाबले में अर्शदीप सिंह को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है | इसके अलावा दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद सिराज का खेलना लगभग कंफर्म नजर आ रहा है | इसके अलावा टीम मैनजमेंट आखिरी मुकाबले में बेंच स्ट्रेंथ आजमाने के लिए अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल की जगह युवा स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका दे सकती है |

Read More:एनसीआर में लोगों को नहीं देना होगा रोड टैक्स

एनसीआर में लोगों को नहीं देना होगा रोड टैक्स

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई विभागों के अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी | परिवहन विभाग की तरफ से पेश किये गए उस प्रस्ताव पर भी मुहर लगी जिसमें एनसीआर में आवागमन के लिए यूपी के लोगों को रोड टैक्स नहीं देना होगा | इसके लिए यूपी परिवहन विभाग ने चार राज्यों दिल्ली , हरियाणा , राजस्थान और यूपी के बीच रोड टैक्स को लेकर करार करेगी | इसके अलावा ललितपुर में जेल निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है |

जानकारी के अनुसार परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अभी तक एनसीआर में रोजाना आवाजाही के लिए कैब और टैक्सी वालों को एक्स्ट्रा रोड टैक्स देना पड़ता था | अब इन चार राज्यों से करार के बाद यूपी के लोगों को रोड टैक्स नहीं देना होगा | बस अब एक ही जगह टैक्स देना होगा | इससे विभाग पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा, लेकिन लोगों को इससे राहत जरूर मिलेगी |

कैबिनेट बैठक में 9 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधा देने के लिए कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि कॉमन सर्विस सेंटर में पंचायत सहायक को संचालन के लिए अधिकृत करने का फैसला किया गया है | 18 हजार में ग्राम सचिवालय बनाये गए हैं , जिनमें पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई है | प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम सचिवालय में कम्प्यूटर इंटरनेट आदि सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं|

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूली बच्चों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 1200 रुपए की धनराशि दी जायेगी| बेसिक शिक्षा विभाग में 1100 की जगह बच्चों को अब 1200 खाते में भेजेंगे |
बेसिक स्कूल के छात्रों को यूनिफॉर्म , कॉपियां और पेंसल कटर मुफ्त मिलेगी |

हर घर तिंरगा अभियान के लिए दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है | झंडे एमएसएमई के माध्यम से पंचायती राज और नगर विकास विभाग द्वारा धनराशि अवमुक्त होगी | यूपी में साढ़े चार करोड़ झंडों की व्यवस्था कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है |

Read More:एक्ट्रेस रतन राजपूत ने की धान की खेती

एक्ट्रेस रतन राजपूत ने की धान की खेती

टीवी की चकाचौंध और ग्लैमरस लाइफ से दूर रतन राजपूत को गांव की सिंपल लाइफ ज्यादा भाती है | वे अपनी मिट्टी से जुड़ी रहना चाहती हैं | अगर आप रतन राजपूत के व्लॉग देखते हैं तो जानते होंगे वे खेती करना सीख रही हैं | बिहार के खेत में रोपनी लगाने के बाद अब रतन राजपूत ने महाराष्ट्र के खेत में धान की रोपनी की है |

किसानी में बिजीं रतन राजपूत

खेती-बाड़ी की शौकीन रतन राजपूत का नया व्लॉग उनके फैंस के लिए ट्रीट है | धान की खेती करने में क्या क्या मुश्किल आती है , धान की खेती करना क्यों ज्यादा टफ है ? इन सभी सवालों का रतन ने जवाब दिया है | रतन के व्लॉग में आप देख सकते हैं कैसे लावणी गाते गाते धान की खेती की जा रही है | रतन को लावणी का मतलब भले ही अच्छे समझ नहीं आ रहा | लेकिन वे इस म्यूजिकिल खेती को काफी एंजॉय कर रही हैं | गांव की महिलाओं के संग देसी रंग में रंगीं रतन धान की खेती कर काफी खुश और एक्साइटेड हैं |

रतन का देसी अंदाज

रतन को ये प्रोसेस मजेदार लगा है | रतन ने बाकी महिलाओं की तरह ऊंची साड़ी बांधी है , रेनकोट पहना है | टीवी की एक्ट्रेस का देसी स्वैग फैंस को पसंद आ रहा है | रतन ने ये भी बताया कैसे डिसीप्लेन के साथ महाराष्ट्र में खेती की जाती है| दो खेतों में काम करने के बाद रतन राजपूत और बाकी लेडीज थोड़ा ब्रेक लेती हैं | रतन राजपूत बताती हैं कि आगे झुककर काम करने की वजह से उनकी कमर में थोड़ा दर्द भी हो गया है |

खेती करनी है , तो रखना होगा तंदरुस्ती का ध्यान

रतन ने खेती के इस एक्सपीरियंस को थकाऊ बताया | रतन ने बताया आजकल वे इसी गांव के लोगों का बनाया हुआ घी खा रही हैं | वे खेती तो कर ही रही हैं साथ में घी खाकर खुद को तंदरुस्त भी रख रही हैं | रतन राजपूत की विलेज लाइफ को लोगों का बेशुमार प्यार मिल रहा है | रतन एक्टर तो हैं ही अब वे किसान बनना चाहती हैं | इसलिए किसानी सीख रही हैं | रतन राजपूत अभी अपना पूरा फोकस किसानी पर कर रही हैं | इसलिए वे टीवी शोज से दूर हैं |

फैंस को रतन को स्क्रीन पर देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा | तब के लिए आप रतन के व्लॉग देखकर एंटरटेन हो सकते हैं |

Read More:शराब नीति के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल

आशीष मिश्रा को जमानत देने से हाईकोर्ट ने किया इनकार

लखनऊ: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से आज बड़ा झटका लगा है | हाईकोर्ट ने मंगलवार को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले में अभियुक्त एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष की जमानत याचिका को खारिज कर दिया |

दरअसल , लखनऊ बेंच के जस्टिस कृष्णा पहल की अदालत ने मामले की सुनवाई करने के बाद पिछली 15 जुलाई को अपना आदेश सुरक्षित कर लिया था , जिस पर आज यानी मंगलवार को सुनवाई हुई | गौरतलब है कि तिकुनिया कांड में हाईकोर्ट ने पिछली 10 फरवरी को आशीष को जमानत दे दी थी मगर बाद में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत आदेश को निरस्त करते हुए हाईकोर्ट को निर्देश दिए थे कि वह पीड़ित पक्ष को पर्याप्त मौका देकर जमानत याचिका पर फैसला सुनाए |

इस पर हाईकोर्ट ने जमानत याचिका पर नए सिरे से सुनवाई की थी | फिलहाल , आशीष मिश्रा को जेल की 21 नंबर बैरक में रखा गया है | फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी ने पुष्टि की है कि 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हिंसा के दौरान आरोपी अंकित दास और आशीष मिश्रा की लाइसेंसी बंदूकों से गोलियां चलाई गई थीं | लखीमपुर पुलिस ने आशीष मिश्रा और अंकित दास के लाइसेंसी हथियार जब्त किए थे |

गौरतलब है कि पिछले साल तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया इलाके में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ के गांव में एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का किसानों द्वारा विरोध किए जाने के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मृत्यु हो गई थी |  इस मामले में आशीष मुख्य अभियुक्त है |

Read More:नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स से हुए बाहर

ट्विंकल खन्ना से मिलने के लिए बेताब हुए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की और इस तस्वीर के जरिए उन्होंने अपने फैंस को बताया है कि वह अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना से मिलने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं | अक्षय के फैंस उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और पोस्ट पर कमेंट कर दिल खोलकर फैंस प्यार लुटा रहे हैं | अक्षय का पोस्ट वायरल हो चुका है | 24 घंटे के अंदर उनके पोस्ट पर 4 लाख से ज्यादा लोगों ने रिएक्ट किया है |

अक्षय कुमार अपनी नई तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा , “जब बारिश शुरू होती है , तो शूटिंग कैंसिल हो जाती है, इसलिए परिवार यहां आता है | #YorkToLondon |” अक्षय का पोस्ट देखकर लग रहा है कि उनकी फिल्म की शूटिंग कैंसिल हो गई है, तो ऐसे में वह इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी फैमिली और वाइफ के साथ इस खुशनुमा पल गुजारना चाहते हैं |

इंस्टाग्राम पोस्ट
इंस्टाग्राम पोस्ट

आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना इन दिनों यॉर्क में वेकेशन पर हैं | इससे पहले ट्विंकल ने इस बारे में जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर किया था , जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था , “मेरे पीछे चलो और चलो थोड़ा यॉर्क में कुछ खोजते हैं ? आपके पैर हर कोने को देखने के लिए आवश्यक हैं | आपको किन छोटे शहरों से प्यार हो गया है और क्यों ?”.

पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं अक्षय-ट्विंकल

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं | उनकी शादी को दस वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं | कपल को एक बेटा आरव और बेटी नितारा हैं | ट्विंकल भले ही बॉलीवुड से लंबे समय से दूर हैं लेकिन वह किसी न किसी वजह से खबरों छाई रहती हैं |

Read More:नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स से हुए बाहर

नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स से हुए बाहर

बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत से ठीक पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो गए हैं. भारत अक्सर कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करता है और टॉप-3 में अपनी जगह कन्फर्म करता है. इस बार हर किसी को उम्मीद थी कि नीरज चोपड़ा की वजह से जैवलिन थ्रो में भारत का गोल्ड मेडल पक्का हो सकता है.

क्यों हिस्सा नहीं ले पाएंगे नीरज चोपड़ा ?

वर्ल्ड एथलेटिक्स इवेंट के बाद नीरज चोपड़ा का MRI स्कैन हुआ था, जिसमें ग्रोइन एंजरी की बात पता लगी है | ऐसे में नीरज चोपड़ा को करीब एक महीने का आराम करने की सलाह दी गई है , यही वजह है कि वह कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से बाहर हो गए हैं |

कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा का मैच 5 अगस्त को होना था , उसी दिन जैवलिन थ्रो का इवेंट था | अब इस फील्ड में भारत की उम्मीदें डीपी मनु और रोहित यादव से हैं | जैवलिन थ्रो में अब यह दोनों ही भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे |

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा ने भले ही सिल्वर मेडल पर कब्जा कर इतिहास रच दिया हो , लेकिन उन्होंने फाइनल में 6 थ्रो में 3 बार फाउल किया | उनका पहला और आखिरी दो थ्रो फाउल हुए | गौरतलब है कि उन्होंने चौथे थ्रो में 88.13 मीटर भाला फेंक कर भारत के लिए रजत पदक पक्का किया |

ट्विटर पोस्ट
ट्विटर पोस्ट

नीरज के फाउल के पीछे की वजह पैर का दर्द था | नीरज ने खुद कहा था कि चौथे थ्रो में उन्हें ग्रोइन में ज्यादा दर्द हुआ| उसकी वजह से अंतिम दो थ्रो में वह पूरा जोर नहीं लगा पाए | उन्होंने कहा था कि बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे | लेकिन चोट की वजह से उनका यह सपना अधूरा रहा|

Read More:न्यूड फोटोशूट के बाद कुर्ता पायजामा पहने नजर आए एक्टर

न्यूड फोटोशूट के बाद कुर्ता पायजामा पहने नजर आए एक्टर

रणवीर सिंह यूं तो अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं | रणवीर हमेशा की कुछ न कुछ ऐसा पहनते हैं कि लोगों का ध्यान आकर्षित हो जाता हैं | बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार रणवीर इन दिनों अपनी ड्रेस और फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि न्यूड फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में बने हैं | एक मैगजीन के लिए करवाए गए फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं | कोई रणवीर के बोल्डनेस की तारीफ कर रहा है तो कोई ट्रोल कर रहा है | इस सबके बीच रणवीर एक बार फिर अपने ड्रेस की वजह से ही चर्चा में हैं |

रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | ये किसी अवॉर्ड फंक्शन का वीडियो लग रहा है | रणवीर सिंह कुर्ता-पायजामा के साथ नेहरू जैकेट पहने हुए इस इवेंट में पहुंचे थे | रणवीर अपने हाथ मे ट्रॉफी लिए तेजी से जाते हुए नजर आ रहे हैं | एक्टर को देख नेटिजेंस ने सवालों की झड़ी लगा दी |

एक्टर का अंदाज देख नेटिजेंस पूछ रहे सवाल

एक्टर का ये वीडियो सेलेब्स फोटो जर्नलिस्ट विरल भयानी ने शेयर किया है | इस वीडियो को देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा ‘पहली बार सही कपड़े’, कोई लिख रहा है ‘फाइनली कुछ डिसेंट कपड़े’ | एक ने पूछा ‘आज कैसे इतना अच्छा ड्रेस अब किया ?’ , एक ने लिखा ‘ये मत कहना कि न्यूड फोटोशूट के लिए ट्रॉफी मिला है’.. कई यूजर्स लिख रहे कि ‘आज भी नंगे आ जाता’, ‘कपड़े क्यूं पहने ?’ . कई ने रणवीर की सराहना करते हुए भी लिखा ‘पूरे कपड़ों में सही दिख रहे’|

एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज

जानकारी के मुताबिक ‘रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है | एक एनजीओ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि तस्वीरों ने महिलाओं की भावनाएं को आहत किया है | इसके अलावा टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं की मॉडेस्टी का अपमान करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 293, 509 और आईटी एक्ट 67A के तहत शिकायत दर्ज की गई है |

सपा से रिश्ते टूटने पर शिवपाल का अखिलेश को जवाब

सालों भर सियासी हलचल वाले उत्तर प्रदेश में भले ही अभी चुनावी मौसम नहीं है , मगर माहौल उससे कम भी नहीं है | अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से रिश्ते टूटने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपना फ्यूचर प्लान बताया | उन्होंने सपा के पत्र को लेकर कहा कि यह पत्र अपरिपक्वता है | उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि अगर यही करना था तो इस पत्र की क्या जरूरत थी , आप मुझे विधानमंडल दल से निकाल देते | इस दौरान शिवपाल यादव का रिश्ते टूटने का दर्द भी छलका , जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के सिंबल को अपनाया था|

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मुझे इस पत्र के बारे में पता चला कि औपचारिक स्वतंत्रता मुझे दे दी गई है और यह अपरिपक्वता है | अगर यही था तो आप मुझे विधानमंडल दल से निकाल देते और इस पत्र की क्या ज़रूरत है , क्योंकि संविधान के अनुसार हम सब स्वतंत्र हैं | इससे तो यही लगता है कि ये सब अपरिपक्व हैं |

समाजवादी पार्टी से रिश्ता खत्म होने पर अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर शिवापाल सिंह यादव ने कहा कि हमने तो चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का सिंबल लिया , अपनी पार्टी छोड़ी और समाजवादी पार्टी के लिए पूरी मेहनत की और उसके बाद यह पत्र जारी किया जाता है | यह महज अपरिपक्वता है | बता दें कि बीते दिनों सपा की ओर से शिवपाल सिंह यादव के लिए जारी पत्र में कहा गया था कि शिवपाल सिंह यादव जी , अगर आपको लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं |

शिवपाल सिंह यादव ने कहा

आगे क्या गठबंधन की संभावना है ? आप मुज्यमंत्री योगी से भी मिले, ओम प्रकाश राजभर भी आपसे टच में हैं; इस सवाल के जवाब में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अभी मैं केवल अपने संगठन को तैयार और मजबूत कर रहा हूं| अगर जब भी कोई गठबंधन की बात होगी तो आपके सामने आ जाएगी | अभी तो मैं अब केवल अपनी पार्टी को मजबूत कर रहा हूं और जहां तक ओम प्रकाश राजभर की बात है तो मुलाकात और शिष्टाचार भेंट जरूर होती है लेकिन कहीं पर भी अभी गठबंधन का कोई रुख नहीं है | सीएम योगी से  डिनर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए ही मुलाकात हुई थी|

आजम खान को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आजम खान साहब एक बड़े नेता हैं | सुख-दुख में हमेशा हमलोग के साथ रहे हैं और हमने अल्पसंख्यक की बात को मजबूती से उठाया है | वहीं, क्रॉस वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग समाजवादी पार्टी की तरफ से भी हुई है | समाजवादी पार्टी को इसकी जांच करानी चाहिए और पता लगाना चाहिए |

Read More:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंटरव्यू में कही थी ये बातें

बिशप धर्मराज रसालम को एयरपोर्ट पर यूके जाने से रोका गया

प्रवर्तन निदेशालय ईडी  द्वारा तिरुवनंतपुरम में चर्च ऑफ साउथ इंडिया सीएसआई के कई परिसरों पर छापेमारी के एक दिन बाद बिशप धर्मराज रसालम को मंगलवार को ब्रिटेन जाने से रोक दिया गया | बिशप धर्मराज रसालम , जो एक चर्च कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ब्रिटेन जाने वाले थे , उनको ईडी के इशारे पर तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक दिया |

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने चर्च ऑफ साउथ इंडिया सीएसआई के मॉडरेटर और दक्षिण केरल के बिशप धर्मराज रसालम को बुधवार को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है | बीते सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने चर्च ऑफ साउथ एशिया सीएसआई  के कराकोणम मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के आरोप के संबंध में इसके अन्य संस्थानों पर छापेमारी की |  ईडी ने यहां सीएसआई दक्षिण केरल डायोसिस के मुख्यालय पर छापा मारा, जिसमें बिशप ए धर्मराज रसालम का कार्यालय है |

मेडिकल कॉलेज में दर्ज मामले 

छापेमारी चर्च द्वारा संचालित कराकोणम स्थित डॉ. सोमरवेल मेमोरियल सीएसआई मेडिकल कॉलेज में मेडिकल सीट देने का वादा करके छात्रों से कथित तौर पर भारी मात्रा में धन एकत्र करने के आरोप को लेकर दर्ज एक मामले में की गई |इसी बीच, ईसाई शिक्षा बोर्ड के निदेशक सी. आर. गॉडविन ने मीडिया को बताया कि अपराध शाखा पहले ही मामले की जांच कर चुकी है | गॉडविन ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले कहा था कि 25 लोगों ने शुल्क  कैपिटेशन  के संबंध में मेडिकल कॉलेज के खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं और मामला अदालत में था |

ईडी मामले के बारे में और जानना चाहता है | वे बिशप से पूछताछ कर रहे हैं और वह उनके सवालों के जवाब देकर खुश हैं |’’ गॉडविन के मुताबिक ईडी ने सुबह साढ़े छह बजे छापेमारी शुरू की | इससे पहले फरवरी में उच्च न्यायालय ने कराकोणम मामले में चर्च अधिकारियों को क्लीन चिट देने वाली अपराध शाखा की एक रिपोर्ट को खारिज कर दिया था |

Read More:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंटरव्यू में कही थी ये बातें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंटरव्यू में कही थी ये बातें

द्रौपदी मुर्मू  के रूप में देश को आज नया राष्ट्रपति मिल गया | इस बीच द्रौपदी मुर्मू का एक पुराना इंटरव्यू भी सामने आया है | इसमें मुर्मू खुद बता रही हैं कि द्रौपदी उनका असली नाम नहीं है | यह नाम उनको स्कूल टीचर ने दिया था | जो कि महाभारत की द्रौपदी के नाम पर रखा गया था |

न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, यह इंटरव्यू ओडिशा की एक वीडियो मैगजीन को कुछ वक्त पहले दिया गया | इंटरव्यू में मुर्मू ने बताया कि संथाली जो कि ओडिशा समेत कई राज्यों में बोली जाने वाली भाषा है उसके हिसाब से उनका नाम पुती था | इसे उनकी स्कूल टीचर ने बदल दिया था |

स्कूल टीचर ने बदला मुर्मू का नाम

खबर के मुताबिक, इंटरव्यू में मुर्मू ने कहा, ‘द्रौपदी मेरा असली नाम नहीं है | यह स्कूल टीचर ने दिया था | जो कि मयूरभंज में किसी दूसरे इलाके से पढ़ाने आती थीं |’ मुर्मू के मुताबिक, 1960 के दशक में मयूरभंज जिले में टीचर्स नहीं थे | इसलिए पढ़ाने के लिए टीचर बलसोर और कटक इलाके से आते थे | इंटरव्यू में मुर्मू ने कहा, ‘टीचर को मेरा पुराना नाम नहीं पसंद था | इसलिए उन्होंने इसे बदल दिया|’ मुर्मू ने बताया कि उनके नाम की स्पेलिंग भी ‘दुर्पादि ‘ फिर ‘द्रौपदी ‘ हुई |

मुर्मू ने सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली | चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना ने उनको संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ दिलाई | मुर्मू के रूप में देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति मिला है | 64 साल की मुर्मू भारतीय इतिहास की सबसे युवा प्रेसिडेंट भी हैं |

ओडिशा में हुआ था मुर्मू का जन्म

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 1958 में ओडिशा के मयूरभंज में हुआ था | 1979 में उन्होंने भुवनेश्वर के रमादेवी कॉलेज से बीए की पढ़ाई की थी | फिर 1997 में वह राजनीति में उतरीं और बीजेपी में शामिल हो गईं | इसी साल वह पार्षद बनीं | फिर 2000 में वह रायरंगपुर से विधायक चुनी गईं | उसी साल उनको ओडिशा की राज्य सरकार में मंत्री बनाया गया| विधायक के तौर पर उन्होंने अच्छा काम किया था | इसलिए 2009 में वह दोबारा विधायक चुनी गईं | इसके बाद 2015-2021 तक वह झारखंड की राज्यपाल रहीं |

Read More:कर्ज में डूबे किराएदार ने कर दी माकन मालिक की हत्या

कर्ज में डूबे किराएदार ने कर दी मकान मालिक की हत्या

यहां 75 साल की एक बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उन्हीं के यहां किराए पर रहने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है | मकान मालिक महिला की बेरहमी से हत्या की गई थी | पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर चाकू के 91 घाव मिले| हत्या के आरोप में गिरफ्तार जयकिशन बीएस 29 साल का है और बीकॉम पास करने के बाद एक कंपनी में सेल्स एग्जिक्यूटिव का काम कर रहा था | वह शेयर मार्केट में मोटी रकम गंवा चुका था और गहरे कर्ज में था | पुलिस का दावा है कि मकान मालिक बुजुर्ग महिला के सोने के गहने चुराने के लिए उसने उनकी हत्या को अंजाम दिया |

जानकारी के मुताबिक, महिला यशोदम्मा साउथ बेंगलुरु के बनशंकरी स्टेज 1 के विनायक नगर में रहती थीं | उन्होंने अपने मकान के दूसरे फ्लोर पर जयकिशन को किराए पर रखा हुआ था | उसने अपने परिवार के लोगों और दोस्तों से 12 लाख रुपये उधार ले रखे थे | ये रकम वह शेयर बाजार में लगाकर गंवा चुका था | उसने यशोदम्मा से भी 50 हजार रुपये उधार लिए थे | लोग अपने पैसे जयकिशन से वापस मांग रहे थे | इसे लेकर वह परेशान था | यशोदम्मा से भी हाल में उसका इसी बात को लेकर विवाद हुआ था |

पुलिस ने हत्या की जानकारी दी

2 जुलाई को जयकिशन चुपचाप यशोदम्मा के कमरे में घुसा और छोटे चाकू के वार से उनकी मालिक की हत्या कर दी | किसी को उसकी हरकत का पता न चले, इसके लिए उसने खुद ही यशोदम्मा के बेटे राजू को फोन करके हत्या की जानकारी दी | राजू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बनशंकरी स्टेज 3 में रहता है | जयकिशन ने चालाकी दिखाते हुए खुद मदद का दिखावा करता रहा | वह सबके साथ यशोदम्मा को अस्पताल लेकर गया | पुलिस एफआईआर लिखाने से लेकर उनके अंतिम संस्कार तक में शामिल रहा | पुलिस अधिकारियों से भी अक्सर मामले को लेकर जानकारी लेता रहता था |

पुलिस  के अनुसार

पुलिस को शुरू में इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल रहा था | न तो आसपास कोई सीसीटीवी थी | न ही घटना वाले दिन किसी के आने जाने के बारे में पता चल पा रहा था | घर में जबरन घुसने के सबूत नहीं थे | पुलिस ने करीब 100 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला | पुलिस को पहले जयकिशन पर शक नहीं हुआ था |

लेकिन , बाद में पुलिस को पता चला की बुजुर्ग यशोदम्मा की एक सोने की चेन और चार चूड़ियां गायब थीं | पुलिस ने अपने मुखबिरों के जरिए आसपास के इलाके में जौहरियों के यहां पता लगवाया तो पता लगा कि जयकिशन ने कुछ दिन पहले जेवर बेचे थे | उसने अपनी कुछ उधारी भी चुका दी थी | इस पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया |

Read More:अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल को मिला खत

सपा के वीरता विधायक रमाकांत यादव को कोर्ट ने भेजा जेल

सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव को कोर्ट पर हाजिर हुए बाहुबली रमाकांत यादव को 2016 में दर्ज एक मुकदमे में बाहुबली विधायक को जेल भेजा गया है | वह हत्या के प्रयास और चक्का जाम करने के मामले में समाजवादी पार्टी के फुलपुर पवई के विधायक रमाकांत यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया जहां कोर्ट ने उन्हे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है |

वर्ष 1998 के लोकसभा चुनाव में सदर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बाहुबली रमाकांत यादव व बसपा प्रत्याशी अकबर अहमद डंपी के बीच अंबारी पुलिस चौकी के समीप गोलीबारी हुई थी | इस गोलबारी में कोई घायल नहीं हुआ | मौके सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था |

मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास , बलवा सहित कई मामले में मुकदमा दर्ज किया था | मामले में माननीय हाईकोर्ट इलाहाबाद से बाहुबली विधायक रमाकांत यादव ने स्टेट ले रखा था | स्टे समाप्त होने के बाद सोमवार को विधायक रमाकांत यादव ने एमपी एमएलए कोर्ट में समर्पण कर दिया | वहीं वर्ष 2016 में पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव के साथ बाहुबली रमाकांत यादव की कहासुनी हो गयी थी | इसमें जाम लगा था | इस मामले में भी कोर्ट में हाजिर हुए | कोर्ट ने बाहुबली विधायक रमाकांत यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया |

बसपा विधायक डंपी ने यादव को दी गाली तो कर दी फायरिंग

अधिवक्ता आद्याशंकर दूबे ने बताया कि अंबारी पुलिस चौकी के समीप वर्ष 1998 में लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा प्रत्याशी अकबर अहमद डंपी अपने 40-50 समर्थको के साथ पहुंचे और सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव को गाली गलौज किया | इसी दौरान दीदारगंज की तरफ से रमाकांत यादव अपने 40-50 समर्थकों के साथ पहुंचे और गोलीबारी हो गयी| हालाकि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ | पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था | इस मामले में रमाकांत यादव ने हाईकार्ट से स्टेट ले रखा था | स्टे समाप्त होने के बाद उन्होने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है| इसी के साथ एक अन्य मामले में पूर्व विधायक श्याम बहादुर के मामले में भी विधायक रमाकांत यादव कोर्ट में हाजिर हुए थे | कोर्ट ने उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया |

बयानों को लेकर रहते हैं सुर्खियों में

बाहुबली रमाकांत यादव अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं | मार्च में उन्होंने हाेली को लेकर एक बयान दिया था, जिससे वह सुर्खियों में थे | उन्होंने कहा था कि वह होली नहीं मनाते हैं , ये उनका त्योहार नहीं है | इससे पहले फूलपुर पवई उपचुनाव को लेकर भी वह चर्चा  में रहे थे , उनके बेटे अरुणकांत को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था, वहीं सपा ने रमाकांत यादव को टिकट दिया था |

कौन हैं बाहुबली रमाकांत यादव

दरअसल, बाहुबली रमाकांत यादव की गिनती पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं में होती है | वे फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक और आजमगढ़ संसदीय सीट से चार बार सांसद रह चुके हैं | वर्ष 2019 में बीजेपी से टिकट न मिलने पर रमाकांत यादव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था और भदोही से लोकसभा चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें मात्र 26 हजार वोट मिला था | इसके बाद से रमाकांत यादव राजनीति में हाशिए पर दिख रहे थे | पिछले दिनों उन्होंने सपा ज्वाइन कर ली थी|

विवादों से रहा है रमाकांत यादव का पुराना नाता

फूलपुर विधानसभा से सपा विधायक रमाकांत यादव का विवादों से पुराना नाता रहा है | इससे पूर्व भी रमाकांत यादव ने कलाई पर बंधा रक्षासूत्र कटवा दिया था और कहा था कि हम लोग शूद्र हैं | 2 साल पहले जब पूरे देश में कोरोना की आहट शुरू हुई थी उस समय भी रमाकांत यादव ने कहा था कि कहां है कोरोना हमारे पास आ जाए हम गले लगा लें |

Read More:नीरज चोपड़ा की जीत पर खुशी से झूमे बॉलीवुड सितारे

नीरज चोपड़ा की जीत पर खुशी से झूमे बॉलीवुड सितारे

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बॉलीवुड सितारों ने भी बधाई दी |उनकी जीत से हर कोई खुश है और बेहद गर्व महसूस कर रहा है | आपको बता दें कि वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज ने इतिहास रचते हुए जैवलिन थ्रो इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है | नीरज चोपड़ा की इस जीत पर बॉलीवुड सितारे काफी खुशी हैं |

अनुपम खेर  से लेकर एक्ट्रेस कंगना रनौत , करीना कपूर  , राजकुमार राव , और भूमि पेडनेकर  ने अपने सोशल हैंडल से पोस्ट शेयर कर नीरज चोपड़ा को बधाई दी | सितारों का पोस्ट देखकर लग रहा है कि आज उनकी उपलब्धियों से सितारे फूले नहीं समा रहे हैं | अपनी सारी फीलिंग सोशल मीडिया पर बयां कर रहे हैं | चलिए देखें किसने किस अंदाज में बधाई दी है |

अनुपम खेर

बॉलीवुड के सुपरस्टार अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल ट्वीट कर नीरज चोपड़ा को बधाई दी | उन्होंने अपने बंधाई संदेश में लिखा, ”वो आया, हमने देखा, वो जीता एक बार फिर, जय हिंद |”

अनुपम खेर ट्विटर
अनुपम खेर ट्विटर

कंगना रनौत का पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी नीरज चोपड़ा की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कीं | उन्होंने अपने पोस्ट में  तस्वीर के साथ लिखा, ”कभी न रुकने वाला नीरज चोपड़ा आप भारत का गर्व हो |”

कंगना  पोस्ट
कंगना पोस्ट

अनुष्का-करीना ने भी दी बधाई

अनुष्का शर्मा, और करीना कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीरज की भारतीय ध्वज पकड़े हुए एक तस्वीर कीं और इसे शेयर करते हुए लिखा- बधाई हो नीरज |

करीना पोस्ट
करीना पोस्ट

राजकुमार-भूमि का पोस्ट

कंगना, करीना और अनुष्का के अलावा राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर ने भी अपने-अपने अंदाज में नीरज को बधाई दिया है |

राजकुमार पोस्ट
राजकुमार पोस्ट

इसके अलावा फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी नीरज चोपड़ा की जीत पर आभार व्यक्त किया और लिखा, ”88.13 मीटर के जेवलिन थ्रो फेंककर विश्व एथलेटिक्स चैंपयिनशिप में रजत पदक जीतने वाले आपको हार्दिक बधाई | भारत के लिए यह गर्व का क्षण है | ” इन सभी सितारों का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है | सितारों के पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं |

ट्विटर पोस्ट
ट्विटर पोस्ट

आपको बता दें कि इससे पहले नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था | वहीं पिछले महीने फिनलैंड में हुए कुओर्ताने गेम्स में नीरज ने गोल्ड मेडल जीता था | ये तो महज कुछ ही मेडल हैं | नीरज चोपड़ा ने ना जाने कितने मेडल अपने नाम कर लिए हैं |

Read more:यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ भयानक सड़क हादसा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ भयानक सड़क हादसा

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा सामने आया है | जहां आगरा की तरफ से आ रही वॉल्वो बस पीछे से ट्रक में जा घुसी | जिसकी वजह से बस में सवार 2 यात्रियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि 9 यात्री घायल हुए हैं | पुलिस ने घायलों को जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया है | घटना टप्पल थाना इलाके के यमुना एक्सप्रेस वे की है | सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

मिली जानकारी के अनुसार आगरा की तरफ से एक वॉल्वो बस नोएडा जा रही थी | जैसे ही बस एक्सप्रेस-वे टप्पल थाना इलाके के अलीगढ़ कट के पास पहुंची थी , इसी दौरान बस के सामने से जा रहे ट्रक में अचानक जा घुसी , इस दौरान बस में सवार 2 यात्रियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि 9 यात्री घायल हैं , जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है |

बताया जा रहा है कि 2 घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है | घटना के बाद कुछ देर के लिए यमुना एक्सप्रेस वे बाधित हो गया है | बस में सवार एक महिला यात्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि बस चल रही थी , और सामने एक ट्रक भी चल रहा था | अचानक बस ट्रक में पीछे से जा घुसी. बस में लगभग 40 से 45 यात्री सफर कर रहे थे | मृतक और घायल कहां के रहने वाले हैं , इन तमाम पहलुओं पर पुलिस अभी जांच कर रही है | फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है |

Read More:‘स्क्रू ढीला’ में दिखा टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन

‘स्क्रू ढीला’ में दिखा टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन

टाइगर श्रॉफ और करण जौहर ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपकमिंग फिल्म स्क्रू ढीला का टीजर शेयर किया है | इसमें टाइगर का दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है | तीन मिनट के इस टीजर में टाइगर एक स्कूल टीचर से फाइटर बनते हुए दिखते हैं | वह पंच मारते हुए और हवा में एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं | इस टीजर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा , “मनोरंजन का सॉलिड पंच आ रहा है, स्क्रू ढील में टाइगर श्रॉफ को लाकर में सुपर एक्साइटेड हो रहा हूं | इसे शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है  |इस एक्शन की दुनिया में सबकुछ नया है | “

टाइगर श्रॉफ ने इस अनाउंसमेंट टीजर को शेयर करते हुए लिखा , “पंचेस हैं टाइट | पर इसका स्क्रू ढीला है | आपके लिए लेकर आए एक्शन से भरपूर फिल्म | शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है और लीड में आपका विश्वसनीय (टाइगर) है.. बहुत जल्द | ” धर्मा प्रोडक्शन ने भी फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा, “आपके रास्ते में एक्शन पैक्ड एंटरटेनमेंट आ रहा है | ”

स्क्रू ढीला अपकमिंग फिल्म ट्रेज़र
स्क्रू ढीला अपकमिंग फिल्म ट्रेज़र

फिल्म को करण जौहर ने प्रेजेंट किया है | इसके प्रोड्यूसर हीरू यश जौहर , करण जौहर , अपूर्व मेहता और शशांक खेतान है | करण ने एक दिन पहले फिल्म को लेकर हिंट दिया था | इसके बाद स लोग कयास लगा रहे थे कि करण एक बड़ी फिल्म का अनाउंसमेंट कर सकते हैं | लोगों के कयास सच साबित हुए हैं | करण ने टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘स्क्रू ढीला’ का अनाउंसमेंट टीजर जारी किया है |

रश्मिका मंदाना हो सकती हैं टाइगर के अपॉजिट?

करण जौहर के हिंट के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ रश्मिका मंदाना भी होंगी | हालांकि टीजर में ऐसा देखने को नहीं मिला | एक महिला की अंधेरे में झलक देखने को मिली है, जो टाइगर के किरदार अखिलेश मिश्रा को जॉनी कहकर बुलाती है | ये किरदार किसने निभाया है , इसका खुलासा नहीं हुआ है |

‘स्क्रू ढीला’ को लेकर और अपडेट आना बाकी

‘स्क्रू ढीला’ की अभी और डिटेल्स का खुलासा आने वाले वक्त में इसके मेकर्स करेंगे | अगर रश्मिका मंदाना फिल्म का हिस्सा होंगी , तो यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी | उनकी फैन फॉलोइंग दोनों इंडस्ट्री के चाहने वालों के बीच काफी ज्यादा है | ये टाइगर और रश्मिका की पहली फिल्म भी होगी | इसके लिए फैंस को मेकर्स के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा |

Read More:पिता ने बेटे का ग्राइंडर से छोटे-छोटे टुकड़े किये

मुंबई में स्वाइन फ्लू के कारण मौतें , दिल्ली में भी हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट

कोरोना के कारण मुंबई और उसके आसपास के लोगों में अभी दशहत कम भी नहीं हुआ है कि इस बीच मुंबई और आसपास के इलाकों में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले ने लोगों में दशहत फैला दिया है | 2022 में मुंबई में स्वाइन फ्लू के काफी ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं | इस साल अभी तक स्वाइन फ्लू के कुल 62 मामले सामने आ चुके हैं | इनमें पड़ोसी ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में मिले मामले भी शामिल हैं | वहीं पिछले सप्ताह ठाणे में मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई |

ठाणे में दो मरीजों की संक्रमण के कारण मौत

मुंबई क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं की उप निदेशक डॉ गौरी राठौड़ ने बताया है कि एक जनवरी से 24 जुलाई 2022 तक कुल 1,66,132 नमूनों की जांच की गई | जिनमें से 62 नमूनों में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि हुई है | उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह ठाणे में दो मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई थी | इस साल मुंबई क्षेत्र में एच1एन1 वायरस से मौत का यह पहला मामला था |

डॉ गौरी राठौड़ के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग वर्तमान स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं | स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों और चिकित्सकों को सावधानी बरतने का भी निर्देश दिया है |

स्वाइन फ्लू से गंवाया जान

उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू से जान गंवाने वालों में ठाणे के कोपरी क्षेत्र की निवासी, 51 साल की ज्योति राजा बजाज शामिल हैं | 12 जुलाई को वह बीमार हुईं थी , उन्हें बुखार , उल्टी और खांसी की शिकायत थी और 18 जुलाई को उनकी मौत हो गई | वहीं कोपरी की ही 72 साल की बबिता हाते की 19 जुलाई को मौत हो गई | वह नौ जुलाई को बीमार हुई थीं |

दिल्ली में भी स्वाइन फ्लू की जांच जारी

देश की राजधानी दिल्ली में भी स्वाइन फ्लू को लेकर सावधानी बरती जा रही है | साउथ द‍िल्‍ली के महरौली इलाके में मंगलवार को 20 से ज्यादा सूअरों की मौत होने का मामला सामने आया था | वहीं बुधवार को भी दक्षिणीपुरी के सेक्टर-5 में एमसीडी स्कूल के पास तीन सूअरों के नाले में मृत पड़े होने की सूचना म‍िली थी | जिसके बाद जगह-जगह पर हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट हो चुका है | साथ ही स्वाइन फ्लू की जांच भी की जा रही है |

Read More:महबूबा मुफ्ती के निशाने पर आ गए रामनाथ कोविंद ?