Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 117

 पानी की समस्या को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

चाकसू:अशोक प्रजापत : चाकसू कस्बे पिछले दिनों जल वितरण को लेकर भारी अनियमितता देखने को मिली किसी जगह पानी की सप्लाई नही हो रही है तो किसी जगह टूटी पाईपलाइनों से पानी व्यर्थ बह रहा है। इस ओर जलदाय विभाग का कोई ध्यान नही है। जब अपनी मांग को लेकर मण्डल अध्यक्ष केदार शर्मा, भुणाराम गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा चाकसू के कार्यकर्ता जलदाय विभाग पहुचे तो अधिकारी मौके से नदारद मिले।

इससे नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने जलदाय विभाग के दफ्तर के मेन गेट पर दिया धरना।करीब 2 घंटे के धरने के पश्चात अधिकारी मौके पर पहुचे। जलदाय विभाग के AEN के पहुचते ही आमजन का गुस्सा फूट पड़ा और जमकर लगाई लताड़।

गौरतलब है कि चाकसू में इस समय गर्मी के मोसम में तो कही वार्डो में लगे हुए हैडपम्प ख़राब स्तिथि में है वार्ड 20 में पोस्ट ऑफिस के पास पाईप लाइन नही होने की वजह वहां के लोग पानी से वंचित है,अरिहंत कुंज विहार पेयजल का अभाव,वार्ड 23 में पानी के संसाधनों का अभाव है और कोई अधिकारी समस्या का निदान नही कर पा रहा है इस प्रदर्शन में मण्डल अध्यक्ष केदार शर्मा,भुनाराम गुर्जर ने बताया कि अधिकारीयो ने अपनी गलती मानते हुए 5 तारीख तक समय की मांग की है अगर तय समय 5 मई तक इस समस्या का समाधान नहीं होगा तो जलदाय विभाग विरोध प्रदर्शन एवम जनता का सामना करने के लिए तैयार रहे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओ सहित पार्षद मौजूद रहे।

कमीशनखोरी से दूर रहकर जनहित में काम करें : अनूप

जिला अध्यक्ष अनुपचन्द्र अधिकारी ने कहा नगर परिषद कमीशनखोरी- ठेकेदारी प्रथा से दूर रहकर जनहित में काम करे नहीं तो भाजपा नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी करने पर मजबूर होगी। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा गुमला जिला नगर परिषद नरक परिषद में तब्दील हो गया है।

25 हजार घूस लेकर लेकर आवास आवंटित करना शर्मनाक है। नगर परिषद के कार्यों की जांच अविलंब होनी चाहिए । धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संचालित करते हुए जिला महामंत्री मिसिर कुजूर ने कहा नगर परिषद कमीशन खोरी के चक्कर में अनावश्यक रूप से योजना बनाकर सुनियोजित लूट कर रही है

Read More : ईद के त्यौहार के मद्देनजर को देखते हुए खाद्य विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

ईद के त्यौहार के मद्देनजर को देखते हुए खाद्य विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

चंदौसी : आपको बता दें कि कुछ ही दिनों ईद का त्यौहार आने वाला है जिसको लेकर खाद्य विभाग भी सतर्क हो गया है इसी के तहत आज चंदौसी में खाद विभाग में मोहल्ला जारई गेट में चेकिंग अभियान चलाया जिसके तहत खाद्य विभाग ने फेनी के सैंपल लिए इस विषय में खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि ईद के त्यौहार को ध्यान रखते हुए विभाग ने यह अभियान चलाया है जिसके तहत फैनी व खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं

और फैनी व खाद्य पदार्थों में कोई भी सिंथेटिक चीजों का इस्तेमाल तो नही कर रहा है इसकी जांच की जा रही है खाद सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ईद के त्योहार परफैनी व खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ जाती है जिससे मिलावट होने की आशंका बनी रहती है इसी को लेकर विभाग सतर्क है। हमने कुछ दुकानदारों के सैंपल ले लिया है और उन सैंपल को जांच के लिए भेजा जा रहा है आगे की कार्यवाही जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी अगर कोई भी दुकानदार दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मिलावट को लेकर चलाया गया अभियान

बिसवां में खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट के मध्य नजर सरकार की मंशा के अनुरूप जिला अधिकारी के निर्देश पर खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जांच के लिए फूड सेफ्टी ऑन व्हील लैब वेन के माध्यम से तहसील बिसवा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जांच की गई। जांच में व्यापारियों ने आटा, बेसन, दालें, पानी, मसाले, तथा खान-पान के दुकानदारों ने चावल छोला सब्जी दही दूध घी तेल आदि की भी जांच कराई।

लैब के माध्यम से की जाएगी प्राथमिक जांच

मौके पर ही मिलावट की सही पहचान की जानकारी भी हुई। तहसील क्षेत्र के शहरी खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके वर्मा व ग्रामीण खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद पांडे ने संयुक्त रूप से बताया कि सही भोजन बेहतर जीवन योजना के अंतर्गत खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट को समाप्त करने के लिए उनके स्थान पर ही सचल लैब के माध्यम से प्राथमिक जांच की जा रही है।

Read More : दिखने लगा सरकार की सख्ती का असर, मंदिर-मस्जिद से उतरने लगे लाउडस्पीकर

दिखने लगा सरकार की सख्ती का असर, मंदिर-मस्जिद से उतरने लगे लाउडस्पीकर

 स्टाफ रिपोर्टर  : पूरे देश में इस समय धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरमाई हुई है. वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने का आदेश दिया है, जिसका अब असर भी देखने को मिलने लगा है. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की सख्ती के बाद धार्मिक स्थलों पर लगे 17 हजार लाउडस्पीकरों की आवाज धीमी हो गई है. साथ ही 125 जगहों से ध्वनि यंत्रों को हटा दिए गए हैं. वहीं राजधानी लखनऊ में भी धार्मिक स्थलों से 433 लाउडस्पीकर हटा दिए गए हैं.

राजधानी लखनऊ में धार्मिक स्थलों से 433 लाउडस्पीकर हटा दिए गए हैं, इस काम में सभी धर्मों सख्ती के धर्मगुरुओं ने प्रशासन का सहयोग किया. वहीं कानपुर की बात करे तो कानपुर कमिश्नरेट और आउटर इलाकों के धार्मिक स्थलों से करीब 70 लाउडस्पीकरों को हटाया गया है. सबसे ज्यादा संख्या में लाउडस्पीकर मंदिरों और मस्जिदों से हटाए गए. शासन के आदेश को मानकर लगभग सभी जगह लोगों ने खुद ही लाउडस्पीकर उतार लिया गया.शासन के निर्देश पर मैलानी पुलिस ने धार्मिक स्थलों से उतरवाए लाउडस्पीकर प्रदेश के मुख्यमंत्री रोगी आदित्य जी के आदेशों के बाद जहाँ बडे बडे शहरो मे धार्मिक स्थलों पर से लाउडस्पीकर उतरवाये का काम शुरू हुआ है।

जानिए मंदिर के पुजारी का कहना 

बरेली माननीय सर्वोच्च न्यायालय/उच्च न्यायालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों के क्रम में जनपद बरेली में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को धर्मस्थल प्रमुखों के द्वारा स्वेछा से उतारा जा रहा है।

वही कल्यानपुर स्थित आशा देवी मंदिर के पुजारी आशु महाराज का कहना है कि मंदिर में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल होता ही नहीं है. साथ ही पनकी मंदिर महंत कृष्ण दास ने बताया कि मंदिर में घंटा घड़ियाल बजाकर ही आरती होती है. लाउड स्पीकर का प्रयोग नही होता है. नर्वल और महाराजपुर में करीब छह लाउडस्पीकर हटवाए गए. सलेमपुर स्थित बालाजी मंदिर और ब्रह्मदेव मंदिर से भी लाउडस्पीकर हटवाए गए बिल्हौर चौकी प्रभारी रवि दीक्षित ने बताया कि चार धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए.वहीं सोमवार को यूपी के ADG प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया, “हमने लगभग 125 लाउडस्पीकर उतरवा लिए हैं और लोगों ने लगभग 17,000 स्पीकर की आवाज स्वेच्छा से कम की है.

Read More : विकास अधिकारी ने मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण, 79 श्रमिक मिले अनुपस्थि

विकास अधिकारी ने मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण, 79 श्रमिक मिले अनुपस्थि

हरिमोहन चोडॉवत–झालावाड़ – झालावाड़ जिले के पिड़ावा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत धरोनिया में विकास अधिकारी संजय प्रतिहार ने मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया, जिसमें 79 श्रमिक नदारद मिले।विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत धरोनिया में दो स्थानों पर प्रगतिरत मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया, जहां 120 में से 37 श्रमिक नदारद मिले। जबकि चौकी के बड़ले पर प्रगतिरत पुराना तालाब गहरीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान 109 में से 42 श्रमिक नदारद मिले।

कार्यस्थल पर छाया, पानी व मेडिकल की व्यवस्था मिलने पर विकास अधिकारी ने संतोष जताया। मौके पर मौजूद श्रमिकों को टास्क के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

बिना औजार के बारह मजदूरों को माना अनुपस्थित

पंचायतराज विभाग के राज्य स्तरीय सतर्कता दल ने पंचायत समिति क्षेत्र के कोसाणा गांव में शनिवार को मनरेगा कार्य का निरीक्षण कर बिना औजार के उपस्थित बारह मजदूरों को अनुपस्थित मानने के निर्देश दिए। पंचायत राज विभाग जयपुर के अधीक्षण अभियंता के के शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को राज्य सतर्कता दल ने बिलाड़ा व पीपाड़सिटी पंचायत समिति क्षेत्र में दो-दो मनरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

सूत्रों के अनुसार पंचायत राज विभाग जयपुर के अधीक्षण अभियंता के के शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को राज्य सतर्कता दल ने बिलाड़ा व पीपाड़सिटी पंचायत समिति क्षेत्र में दो-दो मनरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान कोसाणा में नाडी खुदाई के कार्यों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित मजदूरों की हाजरी भी ली। दल ने कार्य की गुणवत्ता के साथ खर्च राशि की जानकारी ली।
इस दौरान बारह मजदूरों के पास खुदाई कार्य के आवश्यक औजार नहीं थे, बिना औजार के उपस्थित मजदूरों को अनुपयोगी मानते हुए मस्टररोल में अनुपस्थित दर्ज करने के निर्देश दिए। राज्य दल की इस कार्रवाई से मजूदरों की चिंता बढ़ी नजर आई।

Read More : जेल प्रशासन को मिला अतिक्रमण की भूमि, अतिक्रमण हटाने की की गई कार्रवाई

जेल प्रशासन को मिला अतिक्रमण की भूमि,अतिक्रमण हटाने की की गई कार्रवाई

कोटा : अनुभव मित्तल : कोटा नगर विकास न्यास की टीम ने आज जेल प्रशासन को शंभूपुरा में आवंटित भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को मुक्त करवाकर 9.08 हेक्टेयर भूमि हैंड ओवर कर दी अब जेल प्रशासन इस भूमि पर नए जेल का निर्माण करवाएगा। नगर विकास न्यास के उप सचिव चंदन दुबे के नेतृत्व में आज अल सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण जैन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल शंभूपुरा पहुंचा जहां जेल को आवंटित की गई जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया। जमीन पर अतिकर्मियों ने बाड़े , पशु के लिए शेड, टीन शेड एवं कुछ पक्के निर्माण कर रखे थे

जिनको न्यास के दस्ते ने मौके पर 5 जेसीबी मशीन के जरिए ध्वस्त कर दिया अतिक्रमण से मुक्त हुई जमीन पर नगर विकास न्यास की टीम ने पैमाइश कर मुडीया भी गाड़ दी और मुक्त कराई गई भूमि को केंद्रीय कारागृह के अधिकारियों को हैंड ओवर कर दिया गया। कार्यवाही के दौरान एडीएम सिटी महिंद्र लोढ़ा, यूआईटी से डीएसपी आशीष भार्गव डीएसपी अंकित जैन, जेल अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धू, न्यास के अधिकारी सहित करीब पुलिस व आरएसी  के 125 जवानों का जाप्ता तैनात रहा। सेंट्रल जेल के अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धू के अनुसार इस जमीन पर करीब 1000 बंदियों की क्षमता वाली जेल का निर्माण करवाया जाएगा।

दो पक्षों में हुआ जमीन को लेकर विवाद

घटना कर्नलगंज नगर के स्टेशन रोड स्थित संस्कृत महाविद्यालय के पास की है। जहां संस्कृत महाविद्यालय के पास रास्ते के खाते की भूमि को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हुई। जिसमें एक तरफ प्रथम पक्ष के तौर पर तहसील के अधिवक्ता अरविंद शुक्ला, ह्रदय नारायण मिश्रा, अजय मिश्रा, शशिधर तिवारी आदि खातेदार के तौर पर दर्ज हैं। वहीं दूसरी ओर भूमि पर बने लगभग 100 पुराने संस्कृत महाविद्यालय तथा धर्म सभा कमेटी व नगर के व्यापारी के बीच मामले को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई।

Read More : पुलिस के हत्थे चड़ा ठगी करने वाला आरोपी

पुलिस के हत्थे चड़ा ठगी करने वाला आरोपी

हरिमोहन चोडॉवत–झालावाड़- झालावाड़ जिले के पिड़ावा शहर में एक हार्डवेयर व्यापारी से खुल्ले रुपए लेने के नाम पर 35 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एएसआई रमेश चंद ने बताया है कि कुछ महीनों पूर्व पिड़ावा शहर के कोटडी रोड पर स्थित हार्डवेयर व्यापारी अभय जैन को दो दो हजार के बंदे नोट देकर उसके बदले में खुल्ले रुपये लेने की बात कह कर 35 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 व 406 में प्रकरण दर्ज किया था। जिस पर पुलिस ने भवानीमंडी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी आसिफ उर्फ हनीफ पुत्र अब्दुल कादिर को गिरफ्तार किया है।

कैसे करता था ठगी

यह नटवरलाल लड़कियों की कुंडली दोष दूर करने, अच्छा रिश्ता मिलाने के नाम पर बैंक अकाउंट में पैसा मंगा कर पूजा पाठ करने का ढोंग रचता था. इसके बाद भोली- भाली लड़कियों को अपना शिकार बनाता था. कोरोना काल में गाजियाबाद के रहने वाले तरूण कुमार ने इंटरनेट पर मेट्रीमोनियल ऐप के जरिए ठगी का प्लान बनाया और वेबसाइट पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर लोगों से ठगी कर पैसे कमाना शुरू किया.

200 से ज्यादा को बनाया शिकार

यह मेट्रीमोनियल साइट पर लड़कियों का फर्जी रिश्ता तय करता था. उसके बाद कुंडली मिलान और ज्योतिषी से दोष दूर करने के नाम पर अकाउंट में पैसे मांगता था. शातिर जालसाज अबतक कई राज्यों की 200 से ज्यादा लड़कियों को मेट्रीमोनियल साइट के जरिये ठगी का शिकार बना चुका है. शादी तय कराने के नाम पर लड़कियों से धीरे-धीरे पैसे ऐंठ लेता था.

खुद को मृत घोषित कर देता था

जब लड़कियां ज्यादा प्रेशर डालती थीं तो अपने आप को मृत घोषित कर देता था. डीपी पर बाकायदा फूल चढ़ी माला का फोटो लग जाता था. ठगी की शिकार लड़कियों को बाकायदा यकीन दिलाया जाता था कि उसकी मौत हो गई है. लड़कियां उसकी मौत को सच मानकर यकीन कर लेती थीं. फिलहाल पुलिस ने इस शातिर नटवरलाल को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.

Read More : पुलिस लूट का किया पर्दाफाश,लूट हुआ सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस लूट का किया पर्दाफाश,लूट हुआ सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

हरिमोहन चोडॉवत-झालावाड़ : झालावाड़ जिले के सुनेल कस्बे में पुलिस ने बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन लूट का पर्दाफाश करते हुए लूट का माल बरामद किया है।थानाधिकारी मनसीराम ने बताया है कि गत 10 अप्रैल को अल सुबह 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला अमीना बाई से अज्ञात बदमाश चाकू की नोक पर हाथ में पहना हुआ सोने का कंगन उतार कर लूट ले गया था। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सुनेल निवासी जाबिर हुसैन बोहरा को 18 अप्रैल को बापर्दा गिरफ्तार कर जेल में दाखिल करवाया गया था।जिसे कार्यवाही शिनाख्त के बाद भवानीमंडी जेल से लाकर लूटा गया सोने का कंगन व 20 हजार रुपये नकद बरामद करने में सफलता हासिल की है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में पुलिस ने सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने घटना में शामिल 3 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने उनके पास से एक लाख रुपए और सोने के गहने सहित दो तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल होने वाली बाइक भी कब्जे में ले ली है।

24 जून को सर्राफा व्यापारी से हुई थी लूट

घटना 24 जून की है। जब हाथरस के गांव जोगिया निवासी हरिओम अपनी दुकान से वापस घर लौट रहे थे। इस बीच बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैग लूट लिया था। बैग में 10 हजार रुपए सहित सोने के गहने थे। हरिओम ने पुलिस को लूट की तहरीर दी थी। तहरीर के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।

पुलिस ने लूट का सामान बरामद किया

पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि, हाथरस गेट पुलिस व एसओजी टीम ने मिलकर आरोपी बदमाशों को पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो उनकी आपस में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूट का सामान भी बरामद कर लिया है।

Read more :दबंगों ने महिला को किया लहूलुहान, दरोगा दर्ज नहीं कर रहा एफ आई आर

दबंगों ने महिला को किया लहूलुहान, दरोगा दर्ज नहीं कर रहा एफ आई आर

अयोध्या :अमित सिंह : खबर यूपी के जनपद अयोध्या से है। थाना इनायतनगर जिला अयोध्या बसावा पलिया की रहने वाली 27 वर्षीय महिला नीलम को दबंगों ने घर में घुसकर बहुत ही बुरी तरीके से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। बताते चलें दबंगों ने महिला को इस कदर मारा है कि उसके शरीर पर गहरे चोट के निशान साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके ऊपर जो जानलेवा हमला किया गया।उसके अपने ही सगे संबंधी हैं। पीड़ित महिला का यह भी कहना है कि उसके पूरे शरीर पर दांत से काटा गया है जिसके चलते उसके हाथ और पीठ पर गहरे जख्म के निशान दिखाई दे रहे हैं।

फिर हाल इस मामले को लेकर जब पीड़ित महिला स्थानीय कोतवाली थाना इनायतनगर पहुंची तो संबंधित हल्का के दरोगा उसका एफ आई आर दर्ज ना करके उसको भगा दिया। पीड़ित महिला का दरोगा पर आरोप है कि दरोगा ने यह कह कर मना कर दिया कि तुम्हारा एफआईआर नहीं दर्ज करेंगे और विपक्षी से तुमको और मरवायेगे। ऐसा होता देख पीड़ित महिला ने जनपद अयोध्या के तत्कालीन एसएसपी के यहां शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। तो वही महिला का यह भी कहना है कि उसके मेडिकल रिपोर्ट में जिला चिकित्सक के द्वारा मामूली खरोच का निशान दिखाया गया है।

पुलिस पर यह भी आरोप

Read More : पांच साल की बच्ची से दरिंदगी, हालत नाजुक

फिलहाल आबादी की जमीन को लेकर इन दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। पीड़ित महिला का स्थानीय थाना इनायतनगर की पुलिस पर यह भी आरोप है कि उन्होंने मेरा एफआईआर नहीं दर्ज किया और मेरे विपक्षियों का एफ आई आर दर्ज कर लिया है। पीड़िता नीलम ने यह भी बताया है कि उसके 6 माह के बच्चों को भी दबंगों ने मारा है और उसे दांत से काटकर घायल कर दिया है। क्या थाना इनायतनगर की पुलिस अपनी कुंभकरणी की नींद से जाग कर इस महिला का एफ आई आर दर्ज करेगी या नहीं इसकी जवाबदेही पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की बनती है। फिलहाल पीड़िता नीलम ने भी एसएसपी के यहां शिकायत  प्रार्थना पत्र देकर न्याय का दरवाजा खटखटा चुकी है।

पांच साल की बच्ची से दरिंदगी, हालत नाजुक

  प्रयागराज :एखलाक हैदर : हंडिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने किया बलात्कार।मिली जानकारी के अनुसार गांव में बीती रात बारात आई थी और बच्ची अपने चाचा के साथ सोई हुई थी तभी गांव के ही एक युवक ने उसे उठाकर दूर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया जिसके बाद बच्ची अचेत अवस्था में हो गई सुबह होश आने पर बच्ची अपनी मां के पास गई और पेट में दर्द होने की बात बताई जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने उसे भीटी स्थित नवजीवन अस्पताल में ले गए जहां पर डॉक्टरों ने रेप का मामला देखते हुए परिजनों को सरकारी अस्पताल में ले जाने का सलाह दिया

उसके बाद बच्ची के परिजनों ने बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया लेकर आए और कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गांव के ही एक युवक ने बताया है कि गांव के ही एक भारतीय बिरादरी का लड़का बच्ची को रात में अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया है तहरीर मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

नाजुक हालत में है बच्ची

रेप पीड़ित बच्ची को सोमवार देर बीके नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया। बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वह रोने व कुछ बोलने में असमर्थ है। ऐसे में डॉक्टर 24 घंटे उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ सविता यादव ने बताया कि मात्र पांच वर्षीय बच्ची के साथ यह घटना हुई। ऐसे में उसे बेहद संवेदनशील तरीके से संभाला जा रहा है। मामले में प्रबंधन व स्त्री रोग विशेषज्ञ की टीम लगातार अपडेट ले रहे हैँ। इसमें कई मेडिकल पहलुओं को देखते हुए उपचार किया जा रहा है। बच्ची की हालत फिलहाल नाजुक है। वह अपने साथ हुई घटना से उभर नहीं पा रही।

Read More : भाजपा नेता पर लगा रंगदारी मांगने का आरोप

भाजपा नेता पर लगा रंगदारी मांगने का आरोप

अमेठी :राजेश सोनी – भ्रष्टाचार एक ऐसा मुद्दा जो कभी राजनीतिक क्षेत्र से अलग नहीं होगा। भले सरकरा भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए दावा तो कर रही है । लेकिन ये दावा केवल दिवार और चुनाव प्रचार में अच्छा लगता वास्तव में नहीं है। क्योंकि उत्तर प्रदेश जैसी राज्य में ही ये मामला धीरे धीरे बड़ता जा रहा है। एक बार फिर जनपद अमेठी में भाजपा नेता की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। ये आरोप भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राघवेंद्र सरकार पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। थाने पहुँचे बुजुर्ग दंपति ने भाजपा नेता पर लगाये दो लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है।भाजपा नेता के स्कूल से सटे अपनी जमीन पर निर्माण करवा रहे बुजुर्ग दंपति से रंगदारी की मांग की।

लोगों से करते थे मारपीट

शनिवार की देर शाम शहर में कुछ अराजकतत्वों ने कई लोगों से मारपीट की। जिसमें रंगदारी न देने पर मारपीट की बात सामने आई थी। इस मामले में अर्जुन दीक्षित ने तहरीर दी थी कि उसका गेस्ट हाउस है। 6 माह पहले शनि चौहान ने अपने साथियों के साथ आकर तमंचा दिखाकर रंगदारी मांगी थी। वो डर के कारण हर महीने रंगदारी दे रहा था। इस महीने रुपए नहीं दिए तो शनि, सूरज सिंह, अर्जुन, राजदीप, ब्रजभान समेत 50 से 60 लोगों ने उसके गेस्ट हाउस कर्मचारियों के साथ मारपीट की और फायरिंग भी की।

गिरफ्तार होने वाले ठाकुर जाति के थे

इसी प्रकार रंगदारी की दूसरी शिकायत रुदौली गांव के अनुराग दीक्षित ने बताया कि उनसे भी शनि, राजदीप और ब्रजभान ने तमंचा लेकर घेरा। दो महीने से रंगदारी न देने पर पीटा। किसी तरह उसने जान बचाई। कोतवाली पुलिस ने नामजद समेत 60 पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसमें कुछ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अधिकतर आरोपी ठाकुर जाति के थे।

वीडियो के आधार पर दर्ज होगा केस

बेटे पर कार्रवाई के बाद दीपू सिंह अपना आ पा खो बैठे। उन्होंने कोतवाल को भंगी तक कह डाला। उन्होंने जातिगत काम करने का आरोप लगाकर जमकर अभद्रता और गाली गलौज की। इस दौरान सीओ सुरेंद्र नाथ भी पहुंच गए। कोतवाली में कई घण्टे हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सीओ सुरेंद्र नाथ का कहना है कि वीडियो की जानकारी मिली है। वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Read More : डीएम कार्यालय में सैकड़ों महिलाओं का डेरा

डीएम कार्यालय में सैकड़ों महिलाओं का डेरा

अमेठी : राजेश सोनी : एक तरफ जहां प्रदेश में कार्यालय में सैकड़ों महिलाओं का डेरा अवैध कब्जा को लेकर योगी सरकार भू- माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है तो दुसरी तरफ भू- माफियायों का आतंक भी देखने को मिल रहा है। अब भू – माफियाओं का नजर कब्रिस्थान पर है । ताजा मामाला जनपद अमेठी की है । कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा से परेशान होकर महिलाओं ने डीएम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। ये मामला गौरीगंज का है।

गौरतलब है की लगातार सैकड़ों शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है। जिससे साफ है कि प्रशासन सब जानकर भी अनजान है। जिसके कारन महिलाओं ने किसान नेत्री रीता सिंह की नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।

खाली प्लाट में चहल-पहल

आरटीओ के बाहर कुर्सी-मेज पर दुकानें लगने के साथ ही पड़ोस में खाली पड़े प्लाट में फिर से बस्ते लग गए हैं। इससे प्लाट में भी चहल-पहल शुरू हो गई। जिसे गुरूवार को आरटीओ और एआरटीओ ने खाली-प्लाट में छापा मारकर खदेड़ा था लेकिन अब फिर से दलाल सक्रिय हो गए है। अमृत विचार की टीम ने जब उनके फोटो अपने कैमरे में कैद किए तो वह सामान समेटकर भागने लगे।

आरटीओ में कम दिखी भीड़

आमतौर पर रविवार की छुंट्टी के बाद अगले दिन आरटीओ में खासी भीड़ पहुंचती है लेकिन सोमवार को कम ही लोग दफ्तर पहुंचे। इस पर लोग यही कहते नजर आए कि दलालों पर रोक लगने और ठंड अधिक होने के चलते आज लोग कम आए। फीस काउंटर, फिटनेस काउंटर हो या फिर रजिस्ट्रेशन संबंधी काउंटर। सभी स्थानों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। दिन भर में 100 से अधिक लोगों ने लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट दिया।

वैक्सीन लगवाने को रही होड़

आरटीओ में सोमवार को वैक्सीन लगवाने वालों की होड़ रही। लंबी लाइन में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। अधिकारियों ने बिना वैक्सीन लगे किसी भी काम करने से रोक लगा दी है। उसके बाद से ही लगातार 250 से अधिक लोग आरटीओ में लगे वैक्सीनेशन कैंप में टीका लगवाने के लिए उमड़ रहे हैं।

Read More : दूल्हे को दुल्हन से नहीं ,दहेज से प्यार, जानिए क्या है पूरा मामला

दूल्हे को दुल्हन से नहीं ,दहेज से प्यार, जानिए क्या है पूरा मामला

रामपुर : सुरेश कुमार : दुल्हन ही दहेज है अक्सर यह स्लोगन समाज में अच्छा मैसेज देने के लिए जगह जगह लिखें जरूर देखे होंगे आपने ,मगर ठीक इसके उलट रामपुर में दहेज से प्यार और दुल्हन को नजरअंदाज करने की एक ऐसी ही घटना सामने आई है जी हां ऐसा ही कुछ मामला हुआ है उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर मे जहां पर नवविवाहिता को उसके पति ने छोड़ दिया है लेकिन उसने दुल्हन पक्ष की ओर से मिले दान दहेज पर पूरी तरह से कब्जा जमा लिया है, आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला,,,,,

जनपद रामपुर के थाना अजीम नगर क्षेत्र निवासी चंद्रपाल सिंह ने अपनी बेटी की शादी 4 महीने पहले बड़ी खुशी के साथ की थी और अपनी हैसियत से बढ़कर उसने दान दहेज देकर बेटी को शाहबाद थाना क्षेत्र के शिवा के साथ विवाह कर विदा किया था लेकिन कुछ दिन के बाद दोनों पति पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई मनमुटाव का कारण जानकर चंद्रपाल सिंह के पैरों तले से जमीन खिसक गई पता चला कि उसकी बेटी का गणेश नाम के एक युवक के साथ शादी के पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था

जुदाई और वेवफा की कहानी

शिवा को अपनी पत्नी का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग, नागवार गुजरा जिसके बाद वह उसे उसके प्रेमी के घर छोड़ आया फिर यहीं से शुरू हुई मिलन, जुदाई और वेवफा की कहानी। अक्सर ऐसी कहानियां फिल्मों में ही देखने को मिलती है लेकिन यहां पर 3 जिंदगियों के बीच में वक्त ने ऐसा ताना बाना बुना कि एक तरफ तो पति पत्नी एक दूसरे से जुदा हुए तो वही प्रेमी और प्रेमिका सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए।

इन सब के बीच दिलचस्प बात यह रही कि शिवा ने अपनी पत्नी को तो उसके प्रेमी के घर छोड़ दिया लेकिन शादी के दौरान मिला दहेज अपने कब्जे में ले लिया। युवती के पिता चंद्रपाल इसी बात से खासा मायूस थे की उनके पूरे समाज में उसकी बेज्जती होने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रही । लेकिन इसके बाद जो उसने खून पसीना बहा कर बेटी को दहेज दिया था वह शिवा किसी हाल में छोड़ने के लिए तैयार नहीं है जबकि चंद्रपाल चाहता है कि उसका बेटी को दिया हुआ दान दहेज वापस मिल जाए ताकि वह अपनी दूसरी बेटी की भविष्य में होने वाली शादी में इस्तेमाल कर सकें।

Read More : एंटी करप्शन टीम ने किया घूसखोर लेखपाल को गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने किया घूसखोर लेखपाल को गिरफ्तार

 रामपुर : सुरेश कुमार : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के पार्ट 2 में जहां भू माफियाओं की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर कार्यवाही की जा रही है और वही अब भ्रष्ट अधिकारियों को भी कानूनी चाबुक से नहीं बख्शा जा रहा है ऐसे सख्त कदमों के बाद भी भ्रष्टाचार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं कुछ इसी तरह का एक मामला जनपद रामपुर में उस समय देखने को मिला जब एंटी करप्शन की टीम ने दाखिल खारिज के नाम पर 4 हजार रुपए की रिश्वत ले चुके एक घूसखोर लेखपाल को रंगे हाथों दबोच लिया ,आइए दिखाते हैं क्या है पूरा मामला…

जनपद रामपुर मे रहने वाले किसान पप्पू सिंह ने एक जमीन खरीदी थी प्रक्रिया अनुसार उन्हें इसका दाखिल खारिज कराना था लेकिन हल्का लेखपाल अजय पाल उनको लगातार टरकाता चला आ रहा था फिर एक दिन उसने पप्पू सिंह से दाखिल खारिज के बदले 4 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर डाली फिर क्या था किसान पप्पू सिंह ने उसे बिना जाहिर किए इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग मुरादाबाद से कर दी जिसके बाद टीम ने लेखपाल को तय रकम सहित गिरफ्तार कर लिया और घूसखोर लेखपाल के विरुद्ध रामपुर के थाना गंज में मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है

मुकदमा दर्ज कराया

एंटी करप्शन इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह के मुताबिक एक पप्पू सिंह शिकायतकर्ता है उनका बैनामा हो चुका था दाखिल खारिज होना था अजय पाल सदर तहसील में जो लेखपाल हैं उनके द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी उन्होंने हमारे यहां शिकायत दर्ज कराई कल फिर हमने टीम का गठन जो हैं लखनऊ अपने अधिकारियों के माध्यम से करा कर आज जो है डीएम साहब से दो स्वतंत्र गवाह लिए और फिर आज उनको रंगे हाथों पकड़ा गया ₹4000 की रिश्वत ली है अब उस पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है और आवश्यक कार्यवाही होगी, जी जेल तो जाएंगे ही।

Read More : MP सरकार प्राकृतिक खेती को बनाएगी जन हथियार

MP सरकार प्राकृतिक खेती को बनाएगी जन हथियार

भोपाल: रविन्द्र तिवारी : किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार कैंसर जैसी और कई गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए प्राकृतिक को खेती जन हथियार बनाएगी। हमारे देश का पंजाब जैसा प्रांत कैंसर जैसी बीमारी से ग्रस्त है। वहां की भूमि पर अत्याधिक पेस्टिसाइड और रसायनिक खाद का खेती किसानी में उपयोग हुआ, वहा कैंसर ट्रेन चल रही है। अभी हम जहरीला अनाज खा रहे हैं और इसी कारण कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। हमारा मध्यप्रदेश भी इन गंभीर बीमारियों से अछूता नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि हमें प्राकृतिक खेती की तरफ वापस आना है।पीएम मोदी की इसी मंशा पर मध्य प्रदेश सरकार की मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड के गठन करने का निर्णय लिया है। इस बोर्ड के माध्यम से सरकार प्रदेश में किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। प्रचार-प्रसार भी करेगी। इसी कड़ी में प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए जो किसान प्राकृतिक एवं गौवंश आधारित खेती करने के साथ एक देसी गाय पालेगा। उसे 900 रुपए प्रतिमाह अनुदान सरकार देगी।

एक देसी गाय से 30 एकड़ में प्राकृतिक खेती की जा सकती है। जिससे हमारे प्रदेश का जनमानस स्वस्थ अनाज खाएगा और गौवंश आधारित खेती से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ेगा।
मध्यप्रदेश में प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड के गठन एवं फसल विविधीकरण प्रोत्साहन योजना लागू करने पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और मंत्री परिषद के सभी सदस्यों का हथियार आभार व्यक्त किया है और उन्होंने प्रदेश के किसानों से प्राकृतिक खेती करने का आग्रह किया है।

Read More : विधानसभा सभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी ने ली उच्च न्यायालय की शरण

विधानसभा सभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी ने ली उच्च न्यायालय की शरण

सुल्तानपुर :मोहम्मद अफसर: इसौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडेय “बजरंगी” ने संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के रिकाउंटिंग की मांग उच्च न्यायालय में उठाई है। ओमप्रकाश पांडेय “बजरंगी” की ओर से दायर याचिका पर उच्च न्यायालय ने प्रतिवादियों को अपना पक्ष रखने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। हाईकोर्ट ने आदेश पारित किया है कि 20 मई को 10.15 Am तक लिखित जवाब के सारे साक्ष्य के साथ उपस्थित हों। उच्च न्यायालय का आदेश पारित होने के बाद इसौली विधानसभा की राजनीति का “पारा” इस “तपश” भरी गर्मी में और बढ़ गया है, चर्चाओं का बाजार गर्म है।

गौरतलब हो कि 10 मार्च को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना हुई। इसौली विधानसभा की हुई मतगणना राउंड प्रति राउंड रोमांचक रही बहुतेरे चक्र में भाजपा के ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी आगे रहे जिसमें भाजपा प्रत्याशी बजरंगी ने रिटर्निंग ऑफिसर से तीन बार लिखित रूप से ईवीएम के 29 वे व 30 वे राउंड की मतगणना के साथ वैलेट पेपर की रिकाउंटिंग की मांग की, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडेय के तीनों शिकायती पत्रों को खारिज कर दिया।

चंद्र दुबे बने भाजपा उम्मीदवार, जानें परिचय

काफी हो-हल्ला के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी ने 10 मार्च की देर रात 269 वोटों से सपा प्रत्याशी रहे मोहम्मद ताहिर खान को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया मतगड़ना से असंतुष्ट भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडेय “बजरंगी” ने न्यायालय की शरण ली जिसमें उच्च न्यायालय ने संबंधित प्रतिवादियों को 04 अप्रैल 2022 को नोटिस जारी करने का आदेश पारित किया उच्च न्यायालय ने हिदायत दी की 7 रनिंग डे में नोटिस को तामिल कराया जाए। साथ ही लीडिंग अखबार में विज्ञापन भी प्रकाशित कराय जाए नोटिस शामिल होने के बाद 13 अप्रैल 2022 को उच्च न्यायालय ने एक आदेश फिर जारी किया है। जारी आदेश में कहा है कि 20 मई को 10.15 मिनट पर सब लिखित जवाब सारे साक्ष्य के साथ उच्च न्यायालय को प्रेशित करे इस आदेश के बाद इसौली विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में “गर्माहट” आ गई है.

Read More : अज्ञात कारणों से लगी आग,दर्जन भर मकान जलकर राख

अज्ञात कारणों से लगी आग,दर्जन भर मकान जलकर राख

बहराइच : अशोक सोनी:  अज्ञात कारणों से लगी आग में सात मकान जलकर खाक हो गए। सूचना पर समय से अग्नि शमन की गाडी न आने से ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक लाखों की गृहस्थी और मकान जलकर राख हो गए।

नवाबगंज थानाक्षेत्र के ग्राम गंगापुर गुलरिया में अज्ञात कारणों से नन्हे के मकान में आग लगयी। देखते ही देखते आग की लपटों ने अगल बगल के मकानों को अपने चपेट में ले लिया।अग्नि शमन की गाडी लेट से पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा कडी मसक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने से गांव के धनीराम पुत्र चंदी, त्रिभुवन पुत्र चंदी, मालिक राम पुत्र चंदी, सुभाष पुत्र विलास ,नन्हे पुत्र मनोरथ, रामप्रसाद पुत्र सुकाई आदि का घर पूरी तरीके से जलकर राख हो गया।

दो मंजिल दुकान मकान सहित जलकर खाक

बद्री प्रसाद चौरसिया बीते करीब 40 साल से कपड़े की दुकान चलाते आ रहे हैं। इनकी आमदनी का एकमात्र स्त्रोत यही कपड़े की दुकान थी। पचासों लाख रुपए का नुकसान होने के बाद बद्री प्रसाद चौरसिया गहरे सदमे में है जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आग के कारण दो मंजिला मकान को भी खासा नुकसान पहुंचा है।

पवई विधायक ने बंधाया ढांढस, कहा मोहन्द्रा को जल्द मिलेगी फायर ब्रिगेड

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक प्रहलाद लोधी ने पीडित बद्री प्रसाद चौरसिया को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया साथ ही स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बहुत ही जल्द मोहंद्रा को फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराई जायेगी।

देर रात घटनास्थल पहुंचे एसडीओपी व तहसीलदार

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार सिमरिया संध्या अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सौरभ रत्नाकर, थाना प्रभारी सिमरिया सुशील कुमार अहिरवार, पवई थाना प्रभारी डी.के. सिंह सहित पुलिस चौकी मोहंद्रा के प्रभारी ईश्वर सिंह मौके पर आग पूरी तरह बुझने तक मौजूद रहे। आग बुझाने में मोहन्द्रा के भी दर्जनभर युवाओं जिनमें प्रमुख रूप से पुष्पेंद्र चौरसिया, अखिलेश, शिवकुमार, दीपक, शरद, विजय, राजीव, मोनू, पंकज ने साहसिक सहयोग किया।

Read More : मुस्लिम समाज ने किया बालाजी शोभायात्रा का स्वागत

रामपुर में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल ,मुस्लिम ने किया बालाजी का स्वागत

रामपुर : सुरेश कुमार  : उत्तर प्रदेश का जनपद रामपुर भले ही देश में कई हिस्सों में कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करते रहे हो लेकिन यहां पर हमेशा से ही गंगा जमुनी तहजीब रही है और इसकी बानगी एक बार फिर उस समय देखने को मिली जब बालाजी यात्रा के दौरान मुस्लिमों ने रमजान के पवित्र महीने में उनका जोरदार स्वागत किया आपसी सौहार्द की इस निशानी ने एक दूसरे के दिलों में मोहब्बत के अनगिनत फूल खिलाया गए हैं… आइए दिखाते हैं क्या है पूरा मामला….

जनपद रामपुर मैं हमेशा से ही आपसी भाईचारा रहा है बुरे वक्त में हिंदू और मुस्लिम एक दूसरे के लिए भाई भाई की तरह कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं यहां पर मुस्लिम समुदाय के लोग होली पर एक दूसरे के साथ मिलकर फूल और गुलाल उड़ाते हैं तो इसी तरह सावन माह में प्रसिद्ध भवरवा मंदिर पर आने वाले शिव भक्तों को गुलाब के फूल भेंट करते हैं अब एक बार फिर कुछ इसी तरह का नजारा उस समय देखने को मिला जब यहां की प्रमुख सड़कों और गलियों से होकर गुजरने वाली बालाजी यात्रा का मुस्लिमों ने जोरदार स्वागत किया इस दौरान पुलिस भी मौजूद रहे लेकिन सब कुछ ठीक-ठाक होने के चलते पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली है इधर हिंदू मुस्लिम एक दूसरे को भाई भाई की तरह गले लगाते नजर आए।

शुभ यात्रा का सबसे सुंदर दृश्य

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह के मुताबिक आज रामपुर शहर में बालाजी की बहुत ही भव्य और विशाल शोभा यात्रा आयोजन था इस शहर के तमाम प्रसिद्धआबादी के इलाकों से गुजरी इसे सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा वियापक इंतजाम किए गए थे और यह सकुशल संपन्न हो गई इस शुभ यात्रा का सबसे सुंदर दृश्य यह था जब मस्जिद के सामने और धार्मिक स्थलों के सामने मुस्लिम भाइयों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया और एक गंगा जमुनी तहजीब का सांप्रदायिक भाईचारे का एक नमूना पेश किया जैसे के रामपुर की विरासत है यहां पर सांप्रदायिक माहौल बहुत ही अच्छा रहता है आज पुणे रामपुर की जनता ने इस भाईचारे को पेश किया है।

Read More : रैणागिरी धाम में होगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं चिकित्सा शिविरों का भव्य आयोजन !

रैणागिरी धाम में होगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं भव्य आयोजन !

अलवर: टिंकू सैन : मुंडावर/नजदीक के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र एवं जीवजंतु तथा मानव कल्याण सेवा के लिए विख्यात स्वामी शीतलदास बेनामी आश्रम रैणागिरी धाम में तीन से सात मई तक पंचदिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।आश्रम के वर्तमान गद्दीनशीनं जगद्गुरु बालकाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होने वाले इस उत्सव में पांच दिनो तक जीवजंतु सेवा तथा मानव कल्याण के साथ धर्म आधारित अनेक कार्यक्रम होंगे।

आश्रम के मीडिया प्रभारी एडवोकेट शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि तीन मई को सुबह कलश यात्रा के बाद ध्वजा पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी जिसके उपरांत पांच दिनो तक चलने वाले इक्कीस कुण्डीय महायज्ञ का श्रीगणेश किया जाएगा। इसके बाद जीवजंतु चिकित्सालय का भूमिपूजन होगा। रात्री में भगवान श्रीकृष्ण की जीवनलीला तथा रासलीला का मंचन प्रख्यात कलाकारों द्वारा होगा। चार मई को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा हवन होगा। पांच मई को मानव कल्याणार्थ निःशुल्क नेत्र चिकित्सा, दंत चिकित्सा तथा स्त्री रोग चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।

मोतियाबिंद के रोगियों की आंखों के ऑपरेशन जयपुर अस्पताल में मुफ्त किए जाएंगे

शिविर के दौरान मोतियाबिंद के रोगियों की आंखों के ऑपरेशन जयपुर अस्पताल में मुफ्त किए जाएंगे तथा चश्मे, दवाईयां आदि भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी। इसके उपरांत शाम को भगवान परशुराम के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा। छ मई को सम्पूर्ण दिवस विश्व शांति के लिए महायज्ञ तथा रात्री में श्रीकृष्ण रासलीला होगी। सात मई को इक्कीस कुण्डीय महायज्ञ की पूर्णाहुति देकर समापन होगा। इस दौरान पांचो दिन प्रातः ग्यारह बजे से भण्डारा चलेगा तथा देश,समाज, शिक्षा, पर्यावरण, जीवजंतु कल्याण आदि क्षेत्रों में सेवा करने वाले विशिष्ठजनो का सम्मान भी किया जाएगा।
इस पंचदिवसीय महोत्सव को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह तथा उमंग का महौल भी चल रहा है।

Read More : अजय मिश्र टैनी सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया मातृ चिकित्सालय ओयल का शुभारंभ

अजय मिश्र: विधायक योगेश वर्मा ने किया मातृ चिकित्सालय ओयल का शुभारंभ

लखीमपुर खीरी : नितिन गुप्ता : लखीमपुर खीरी। 200 शैय्या चिकित्सालय ओयल का शुभारंभ मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्र टैनी व सदर विधायक योगेश वर्मा द्वारा किया गया। पूजन अर्चन के साथ पहले दिन से ही ओपीडी की शुरुआत हो गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर, मातृ चिकित्सालय डॉ. एसी श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता सहित जिला अस्पताल से डॉ एसके मिश्रा व डॉ. आरके कोहली मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टैनी ने कहा कि जिला पुरुष चिकित्सालय का उच्चीकरण करके उसे मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। इसके लिए भवन को तोड़कर नवीन भवन का निर्माण शुरू होना है। जिसके दृष्टिगत ओयल स्थित मातृ चिकित्सालय में अस्पताल को शिफ्ट किया गया है। 2015 में मातृ चिकित्सालय भवन निर्माण का कार्य शुरू हुआ था और जनवरी 2022 में इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर कर दिया गया। 8645.22 लाख रुपए की लागत से इस भवन का निर्माण कार्य कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहद गंभीर हैं। यही कारण है उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार आधुनिक और बेहतर किया जा रहा है। जिससे जनमानस को महानगरों जैसा इलाज उनके अपने जिले व शहर में मिल सके। सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। देवकली में मेडिकल कॉलेज का तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं शहर में बने जिला चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज में उच्चीकारण कर और अधिक बेहतर सुविधाओं के साथ शुरू किया गया है। यह चिकित्सालय आधुनिक सेवाओं के साथ जिले कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करेगा।

जनमानस को महानगरों जैसा इलाज

Read more : सपा नेत्री ने गिरवाया दलित का मकान,तीन-चार बिसवा जमीन के लिए चलवाया बुलडोज

सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि पहले दिन ईएनटी डॉ. हर्षिता अवस्थी, मानसिक चिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला व त्वचा एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेंद्र गौतम द्वारा ओपीडी की शुरुआत कर दी गई है। बहुत जल्द सभी ओपीडी सेवाओं सहित ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रासाउंड, डायलिसिस यूनिट और पीकू वार्ड को भी यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, जितेंद्र त्रिपाठी, सांसद प्रवक्ता अम्बरीश सिंह, सुनील सिंह, राकेश सिंह, रामनरेश सिंह, उमा राज, प्रमोद सिंह, शर्मा प्रजापति सहित आदि उपस्थित रहे।

सपा नेत्री ने गिरवाया दलित का मकान,तीन-चार बिसवा जमीन के लिए चलवाया बुलडोजर

अमेठी : राजेश सोनी : अमेठी में सपा नेत्री ने दलित का घर बुलडोजर से गिरवा दिया। दलित को धमकाने का एक वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सराय राजशाह गांव का है। आरोप है कि गुंजन सिंह ने दबंगों के साथ मिल दलित के मकान को जेसीबी से गिराया है। यही नहीं विरोध करने पर दलित के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। उधर इस मामले में पीड़ित दलित दयाराम कोरी ने थाने में शिकायत भी किया है।

तीन-चार बिस्वा जमीन जबरदस्ती किया कब्जा

पीड़ित दयाराम कोरी ने बताया कि राम सिंह, गुंजन सिंह दबंगई और गुंडई के बल पर हमारा घर कब्जा कर रहे हैं और बेच रहे हैं। तीन-चार बिसवा जमीन है जिसको जबरदस्ती कब्जा कर रहे है। कोतवाली में एप्लिकेशन दिया लेकिन वह थाने में हाजिर नहीं हुआ। पेड़ भी काट दिए हैं। एक नीम का पेड़ गिरा दिये है और जामुन का पेड़ काट रहे थे तभी कोतवाली की पुलिस पहुंच गई और आरा मशीन, कुल्हाड़ी और जो सामान थे वो सब पुलिस उठा लायी है।

रामपुर में भी मुस्लिमों के साथ दलितों पर डोरे

रामपुर लोकसभा क्षेत्र में भी मुस्लिम मतदाताओं के साथ दलित व अन्य जातियों के छिटपुट वोट हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। रामपुर लोकसभा क्षेत्र में शामिल विधानसभा की रामपुर सदर सीट पर 63 फीसदी, स्वार सीट पर 55 फीसदी और चमरौआ सीट पर 53 फीसदी, विलासपुर सीट पर 30 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं। कुल करीब 45.97 फीसदी हिंदुओं की आबादी में दलित व अति पिछड़ी जातियों की संख्या अधिक है। यहां करीब तीन फीसदी आबादी सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन की भी है। बसपा ने यहां से उम्मीद्वार नहीं उतारा है। ऐसे में सपा मुस्लिमों के साथ इन जातियों को अपने खेमे में जोड़े रखने की जद्दोजहद में जुटी है।

मुलायम करेंगे आजमगढ़ व रामपुर में प्रचार

आजमगढ़ व रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा के स्टार प्रचारकों में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का भी नाम है। वह चुनाव से ठीक पहले आजमगढ़ जा सकते हैं। पार्टी के  रणनीतिकारों का मानना है कि मुलायम सिंह यादव के जाने से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। इसके अलावा स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रो रामगोपाल, आजम खां, नरेश उत्तम पटेल, अबू आसिम आजमी, दारा सिंह चौहान, इंद्रजीत सरोज, स्वामी प्रसाद मौर्य, अब्दुल्ला आजम, नफीस अहमद, डॉ. राजपाल कश्यप सहित 40 लोगों का नाम हैं। महिला स्टार प्रचारकों में विधायक पिंकी यादव, नाहिदा सुल्तान, महराजी प्रजापति, लीलावती कुशवाहा को शामिल किया गया है।

Read More : अवैध हथियारों सहित महिला सिपाही की तस्वीर हुई वायरल

अवैध हथियारों सहित महिला सिपाही की तस्वीर हुई वायरल

डिजिटल डेस्क : जिले में एक महिला पुलिस कर्मी की तस्वीर 315 बोर के तमंचे के साथ वायरल हो रही है। उसके पास 10-12 कारतूस भी दिख रहे हैं। उसके साथ उसका भाई भी बैठा हुआ है और पोज दे रहा है। तस्वीर की जांच की गई, जिसमें पता चला कि युवती पुलिस कर्मी है और बिजनौर में तैनात है। जिसकी अवैध हथियारों के साथ तस्वीर वायरल हो रही है।फोटो वायरल होने के बाद अब यह यूपी पुलिस की सिपाही जांच के जाल में फंस गई है।

बुलंदशहर की रहने वाली है कुमकुम

सिपाही कुमकुम ठाकुर और उसके भाई ऋषिपाल सिंह की अवैध हथियारों-कारतूस संग फोटो वायरल हो गई है। दोनों खानपुर क्षेत्र में गांव मिर्जापुर नंगली के रहने वाले हैं। कुमकुम 2018 बैच की सिपाही है। अभी वो बिजनौर कोतवाली नगर में तैनात है।फोटो वायरल होने के बाद बुलंदशहर पुलिस ने जांच बैठा दी है। मामले में SSP सन्तोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह अवैध हथियार कहाँ से आये है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

5 से 10 हजार में मिल रहा कट्टा

मेवात क्षेत्र में अवैध हथियार आसानी से उपलब्ध हैं। यहां स्थानीय भाषा में देशी तमंचा को कट्टा बोलते हैं। जो यहां पर 5 से लेकर 10 हजार रुपए में मिल जाएगा। देशी कट्टा को वारदातों में ज्यादा इस्तमाल हो रहा है। इसकी वजह कीमत कम होना और यूपी से आसानी से यह हथियार पहुंच जाता है। मथुरा जिले का हाथिया समेत कई गांव अवैध हथियार बनाने के लिए कुख्यात हैं। वहीं, मेवात में भी कुछ गांवों में अवैध हथियार तैयार किए जाते हैं। पुलिस पहले कई बार इन इलाकों से अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ चुकी है।

अवैध हथियारों के साथ फोटो वायरल, नहीं किया गिरफ्तार

भरतपुर. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नेम सिंह फौजदार के नेतृत्व में मंगलवार को सीकरी क्षेत्र के हार्डकोर अपराधी को गिर तार किए जाने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने आए सीकरी निवासी ने बताया कि गांव के मुफीक पुत्र कमाल मेव निवासी रायपुर सुकेती थाना सीकरी का रहने वाला है। इस पर दर्जनों कई थानों में संगीन वारदातों के मामले दर्ज हैं। उसके घर के सामने होकर मु य रास्ता जाता है उसमें गांव को कोई भी व्यक्ति निकलता है। उसके साथ मारपीट करता है और हथियारों का भय दिखाता है। गांव की बहन-बेटियों के साथ अश्लील हरकतें करता है। यह एक आदतन अपराधी है।

Read More : शराब माफियाओं पर चला प्रशासन का हंटर

शराब माफियाओं पर चला प्रशासन का हंटर ,बाबा का बुलडोजर भी खूब चला

लखनऊ : उत्तर प्रदेश योगी सरकार पार्ट में ऐसा कई नजारा देखने को मिला था जब अपराधी खौफ में थे और कई नामी बदमाशों ने एनकाउंटर के डर से थाने में जाकर खुद ही आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके अलावा बड़े शराब माफियाओं पर बाबा का बुलडोजर भी खूब चला था। अब योगी पार्ट 2 में एक बार फिर बाबा का बुलडोजर चलना शुरू हो गया है और अपराधियों में खौफ इतना बढ़ गया है कि वो थाने जाकर समर्पण कर रहे हैं। लेकिन सीएम योगी आदित्य नाथ की एक और बड़ी कार्यवाही। अब शराब मफ़ियाओ पर चल रहा सीएम योगी का हंटर। कासगंज पुलिस की शराब माफिया के विरूद्ध  गयी बड़ी कार्यवाही किया है।

शराब माफिया की कई संपत्तियां सील 

दरअसल बाराबंकी जिले में अवैध शराब के कारोबारियों और उनके सहयोगियों की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई प्रशासन ने शुरू कर दी है. जिले की फतेहपुर नगर पंचायत में शराब माफिया की कई संपत्तियां सील की गई हैं. इनकी अनुमानित कीमत 87 लाख 75 हजार 9 रुपये आंकी गई है. दरअसल मोहल्ला मौलवीगंज के उत्तम जायसवाल के खिलाफ विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट के साथ 23 मुकदमे पंजीकृत हैं।

डुग्गी पिटवाकर कार्रवाई

वहीं उत्तम जायसवाल के साथ रहने वाली महिला अंजूलता और गैंग के सदस्य विपिन जायसवाल की संपत्ति की कुर्क करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. तहसीलदार राहुल सिंह ने डुग्गी पिटवाकर सूचित किया कि गैंग लीडर उत्तम जायसवाल और उनके सहयोगी अंजूलता, विपिन जायसवाल द्वारा अपराध करने के साथ जो धनोपार्जन अर्जित कर संपत्ति बनाई गई थी. गैंगस्टर एक्ट के तहत राज्य के पक्ष में कुर्क किए जाने की कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है.

सील किए गए दो मकान

बाराबंकी एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि एक मकान उत्तम जायसवाल और एक मकान अंजूलता के साथ दो मकान विपिन जायसवाल के हैं जिन्हें कुर्क करते हुए सील कर दिया गया. वहीं इस मौके पर सीओ योगेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, बड्डूपुर एसओ शिखा सिंह, मोहम्मदपुर खाला एसओ रामकिशन राणा सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा.

Read More:सिर धड़ से अलग, अधजली लाशें, इलाके में सनसनी