Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 116

लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने महिला कांस्टेबल की हुई मौत

लखनऊ  : राजधानी के लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने स्थित सड़क पर गुरुवार सुबह सड़क हादसे में महिला आरक्षक की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि महिला आरक्षक अपने भाई के साथ बाइक पर जा रही थी, इसी बीच वैगनर सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात सिपाही माला गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे अपने साले प्रदीप पांडेय के साथ जरूरी काम से बाइक से जा रही थी। वह लखनऊ यूनिवर्सिटी रोड पहुंची थी कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैगनर कार ने उसे टक्कर मार दी।

अचानक हुई टक्कर से माला उछल कर सड़क पर जा गिरी। सिर के बल गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की भीड़ देखकर वैगनर का कार सवार झील से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे ट्रामा सेंटर ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अविरल के मुताबिक माला 2016 बैच की कांस्टेबल थी। 1 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। रोने से परिवार का हाल बेहाल है। बताया जा रहा है कि मृतक के बहनोई को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि वैगनआर वाहन की पहचान हो सके।

सहकर्मी बुलाया तो नहीं बोली सरिता

पुलिस की जानकारी के अनुसार आगरा के फतेहाबाद इलाके में प्राइमरी शिक्षक सुरेश चन्द्र परिवारीजनों के साथ रहते हैं। उनकी बेटी सरिता निषाद (26) 2021 बैच की महिला सिपाही है। 11 जनवरी 2022 को उसकी तैनाती पीजीआई पुलिस स्टेशन में हुई थी। वह कल्ली पश्चिम के एकता नगर स्थित किराए के मकान में पहली मंजिल पर रह रही थी। उसके बगल के कमरे में सहकर्मी महिला सिपाही राखी और शीनू भी रहती हैं। शनिवार को सरिता छुट्टी से घर से वापस आई थी। डीसीपी अमित कुमार आनंद के मुताबिक रविवार शाम को 4 बजे उसकी वीआईपी ड्यूटी लगी थी। लिहाजा राखी और शीनू उसे बुलाने के लिए गईं थीं। दोनों ने सरिता को आवाज दी। लेकिन न तो सरिता बोली और न ही दरवाजा खोला।

Read More : पुलिस को खुली चुनौती देते हुए चोरो ने किया दुकानों का हाथ साफ

पुलिस को खुली चुनौती देते हुए चोरो ने किया दुकानों का हाथ साफ

बहराइच : अशोक सोनी : प्रदेश में चरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन – प्रतिदिन चरों ने अपना हाथ साफ करने जैसे घटना को बड़े आसानि से अंजाम दे रहा है। ताजा मामला बहराइच का है जाहां एक ही रात में तीन दुकानों का शटर काट कर चोरो ने किया हजारो के माल पर हाथ साफ किया है।

पुलिस को खुली चुनौती देते हुए चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चिलवरिया चौकी पुलिस की रात्रि गस्त की पोल खुली है।वहीं पीड़ितों के सूचना देने के दो घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची चिलवरिया पुलिस ने घटना की जांच कर रही है।

पुलिस को चुनौती, चोरों ने एसडीएम दफ्तर के ताले तोड़े

जेएनएन, अमरोहा: चोरों ने तहसील परिसर स्थित एसडीएम दफ्तर के ताले तोड़ कर पुलिस को चुनौती दी है। गनीमत रही कि यहां से कोई सामान नहीं ले जा सके। वहीं पास ही स्थित दुकान के ताले तोड़ कर लगभग 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दोनों घटनाओं की जानकारी शुक्रवार सुबह को हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। अतिसुरक्षित माने जाने वाली तहसील परिसर में स्थित एसडीएम दफ्तर पर चोरों ने निशाना साधा। गुरुवार रात किसी समय वहां दाखिल होकर ताले तोड़ लिए तथा भीतर आ गए। यहां रखी अलमारी के भी ताले तोड़ लिए।

शुक्रवार सुबह जब सफाई कर्मी पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा उपजिलाधिकारी विजय शंकर मिश्र को सूचना दी। दफ्तर में जाकर देखा तो कई फाइल बिखरी पड़ी थीं। गनीमत यह रही कि यहां से चोर कोई दस्तावेज नहीं ले गए। अन्य सामान भी सुरक्षित मिला। तहसील में चोरी की घटना से एक बार फिर सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। बता दें कि बीते एक साल के भीतर तहसील परिसर में चोरी की यह तीसरी घटना है। पूर्व में भी चोरों ने तहसीलदार कार्यालय और विनियमित क्षेत्र दफ्तर के ताले तोड़ लिए थे। मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन आज तक पुलिस चोरों का पता नहीं लगा सकी है।

पुलिस को चुनौती दी

अब फिर से चोरों ने एसडीएम दफ्तर के ताले तोड़ कर पुलिस को चुनौती दी है। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पेशकार सुनील सिंह ने तहरीर दे दी है। वहीं चोरी की दूसरी घटना तहसील परिसर से सटी दुकान की है। मुहल्ला कटकुई निवासी मुजम्मिल हुसैन यहां कोल्ड ड्रिंक की दुकान करते हैं। रात में किसी समय चोरों ने दुकान के ताले तोड़ लिए। यहां से गल्ले में रखी 20 हजार रुपये की चिल्लर व इन्वर्टर-बैट्री चोरी कर ले गए।

मुजम्मिल हुसैन को भी शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी हुई। उन्होंने भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। चोरों द्वारा कार्यालय के ताले तोड़े गए हैं। सभी दस्तावेज की जांच करा ली गई है। कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। विजय शंकर मिश्र, एसडीएम। चोरी की घटना का राजफाश करने के संदिग्ध की तलाश की जा रही है। वहां दो होमगार्ड की ड्यूटी भी थी। उच्चाधिकारियों को दोनों की रिपोर्ट भेजी गई है। जल्दी ही राजफाश किया जाएगा। विजय कुमार राणा, सीओ।

Read More :  विधायक ने केक काटकर मनाया अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन

 विधायक ने केक काटकर मनाया अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन

बहराइच : अशोक सोनी :खबर बहराइच क़ी है जहाँ पर नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने पार्टी कार्यालय पर केक काटकर अनुप्रिया पटेल जी का जन्मदिन मनाया जिसमें गिरीश पटेल जिला अध्यक्ष विमल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष पेशकार पटेल वि0स0 अध्यक्ष नानपारा महेश वर्मा जिला सचिव प्रहलाद चौधरी राजेश वर्मा अभिषेक वर्मा आलोक चौधरी संजय साहू वि0ख0 महासचिव अरुण वर्मा मनीष पटेल सौरभ वर्मा अमन पटेल सुभाष चौधरी जाकिर अली साधु राय शुक्ला जी व अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे का मुंह भी मीठा करवाया।

धूमधाम से मना अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन

केंद्रीय मंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का 37वां जन्म दिन शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनके उज्जवल भविष्य व सुखद जीवन की कामना की गई।

जिलाध्यक्ष डीएम सिहं ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में अनुप्रिया पटेल पिछड़ों, दलितों व हक अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष कर रही हैं। कुशल नेतृत्व क्षमता व दूरदर्शी सोच के चलते इतनी कम उम्र में उन्हें जो मुकाम मिला है। बिरले लोगों को ही मिलता है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दलित बस्तियों में जाकर मिष्ठान का वितरण किया। लगे हाथ पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर शिव नरेश यादव, माबूद अंसारी, गणेश दुबे, विकाश दुबे, लाडो दुबे, सरोज साहू, विंध्यवासिनी उपाध्याय, राजेश गौतम, डा. आनंद वर्मा आदि रहे।

हैप्पी बर्थडे अनुप्रिया पटेल:

अनुप्रिया पटेल का जन्म 29 अप्रैल 1981 को हुआ था। अनुप्रिया पटेल फिलहाल मिर्ज़ापुर जिले से सांसद है एवं केंद्रीय मंत्री भी। वह समाजसेवी व नेता डॉक्टर सोनेलाल पटेल की पुत्री हैं। अपने पिता के नाम को याद करते हुए उन्होंने अपने पिता के नाम से अपनी पॉलीटिकल पार्टी “अपना दल” के नाम आगे “S” अक्षर रखा है। फिलहाल देखा जाए तो अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) और उनके पति (Ashish Singh Patel) दोनों ही मंत्री पद पर हैं।

Read More : जल संरक्षण का संदेश देकर नमामि गंगे ने की गंगा तलहटी की सफाई

जल संरक्षण का संदेश देकर नमामि गंगे ने की गंगा तलहटी की सफाई

वाराणसी : अमित गुप्ता : नमामि गंगे की तरफ से बृहस्पतिवार को दशाश्वमेध घाट पर गंगा की तलहटी में सफाई अभियान चलाया गया । सफाई में प्लास्टिक, सड़े कपड़े , सीसा व प्लास्टिक की तस्वीरें अन्य सामग्री निकाली गई । इस दौरान पूजन सामग्रीयों को निकालने के साथ सिल्ट की भी सफाई की गई । वहीं जन जागरुकता के क्रम में ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा लोगों से गंगा और घाट को साफ रखने की अपील की गई ।

श्रमदान के बाद नमामि गंगे काशी शेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि जन्म से मृत्यु तक के सभी संस्कारों में शामिल मां गंगा के संरक्षण के लिए सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए । भारत की सिंचाई, पेयजल, तीर्थाटन एवं अन्य कई आवश्यकताओं की पूर्ति कर रही गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश हम जन जन तक पहुंचाएं ।श्रमदान में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला रश्मि साहू, सारिका गुप्ता , पुष्पलता वर्मा, बीना गुप्ता , सरित सिंह, संतोष पांडेय आदि शामिल रहे ।

जहरीले रसायनों से कराह रही रामगंगा

गंगा की प्रमुख सहायक नदियों में से एक रामगंगा की हालत भी काफी खराब है। सीवरेज का दूषित पानी सीधे रामगंगा में जाता है। सैकड़ों फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त पानी व अन्य दूषित अवयव भी नदी में ही डाले जाते हैं। लगातार दूषित और रासायनिक तरल पदार्थ गिरने से नदी में बायो केमिकल अॉक्सीजन डिमांड (बीओडी) तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, अॉक्सीजन की मात्रा जरूरी छह डीओ (डिमांड अॉक्सीजन) से लगातार कम हो रही है। इसके अलावा पानी में टीडीएस का लेवल भी 300 के करीब पहुँच गया है।

पीएच वैल्यू सामान्य की तुलना में 7.6 है। सीवरेज का पानी गिरने से नदी में पानी पारदर्शी नहीं रहा है। नगर निगम सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं होने से जल-मल सीधे रामगंगा में बह रहा है। कई जगह तो रामगंगा इतनी काली हो गई है कि गन्दे नाले में जमी कीचड़ के समान दिखाई देती है। रामगंगा बहगुल, शंखा, भाखरा और किच्छा नदियाँ मिलती हैं। मुरादाबाद से रामपुर होकर आते समय रामगंगा और ज्यादा मैली होती है। बरेली में रामगंगा 125 किमी. क्षेत्र में बहती है, जो मंडल के शाहजहाँपुर जिले से आगे जाकर फर्रुखाबाद के पास गंगा में मिलती है।

Read More : महिला दरोगा रश्मि यादव आत्महत्या हत्या कांड बना जातिगत आधार, एसपी ने किया खारिज

महिला दरोगा रश्मि यादव आत्महत्या हत्या कांड बना जातिगत आधार

अमेठी : राजेश सोनी : अमेठी के मोहनगंज में तैनात महिला दरोगा रश्मि यादव आत्महत्या हत्या कांड को कुछ लोगों द्वारा विभागीय स्तर पर जातिगत उत्पीड़न बताकर घटना को तूल देने का प्रयास किया जा रहा है जिसका संज्ञान लेते हुए एसपी अमेठी दिनेश सिंह ने सिरे से खारिज करते हुए मीडिया से कहा कि इस घटना कांड का जातिगत आधार से कोई मतलब नहीं है।

मामले में अलीगढ़ निवासी और बहराइच जिले में कार्यरत अध्यापक द्वारा बेहद ही अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था जिससे क्षुब्ध होकर महिला दरोगा ने इस तरह की घटना की अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि दरोगा के पिता की तहरीर पर आत्महत्या के प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रारंभिक छानबीन और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पाया गया कि उक्त अध्यापक द्वारा ही उसे मानसिक रूप से प्रताणित कर अपशब्दों का प्रयोग किया जाता रहा है। इस मामले में उक्त अध्यापक सुरेंद्र सिंह जाटव जो अनुसूचित जाति के हैं, को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसपी ने जातिगत आधार पर विभागीय उत्पीड़न की बात को सिरे से खारिज कर दिया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी पुलिस

रश्मि यादव की मौत की पुष्टि के बाद प्रभारी निरीक्षक ने मामले की जानकारी परिजनों के साथ एसपी व एएसपी को दी. इसके बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. वहीं, दरोगा बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता और भाई का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस ने शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेजने के साथ आगे की जांच शुरू कर दी है.

हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझे परिजन

उपनिरीक्षक रश्मि यादव के मौत की सूचना पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है. जानकारी के मुताबिक मिलनसार रश्मि यादव अपनी तेजतरार्र कार्यशैली के लिए भी मशहूर थी. वहीं, परिवार के अलावा स्‍टाफ को रश्मि यादव की आत्महत्या करने की बात समझ में नहीं आ रही है. हालांकि फिलहाल पूरे मामले सच्‍चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी. वहीं परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती बल्कि उसकी हत्या की गई है.

Read More : नगर पालिका की बैठक का आयोजन, 4 सभासदों ने बोर्ड की बैठक का किया विरोध

नगर पालिका की बैठक का आयोजन, 4 सभासदों ने बोर्ड की बैठक का किया विरोध

अमेठी : राजेस सोनी: जनपद अमेठी में  नगर पालिका की बैठक का आयोजन किया गया। नगरपालिका की 9 वी बैठक में 25 करोड़ 50 लाख की धनराशि स्वीकृति की गई । बैठक के दौरान 4 सभासदों ने बोर्ड की बैठक का विरोध किया।बैठक का विरोध करने वाले सभासद का कहना है की बजट की मीटिंग आहूत की गई परंतु आपके द्वारा वर्ष 2020-21 का बजट कार्यों का आज तक कोई कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई

और ना ही 2020-22 का बजट कॉपी उपलब्ध कराई गई और आप के द्वारा 2 वर्ष का आय एवं व्यय का विवरण नहीं दिया गया ना ही खरीदारी के संबंध में आप के द्वारा कोई एजेंडा नहीं जारी किया गया फिर भी करोड़ों रुपए का खरीदारी की गई इन मुद्दों को लेकर बैठक करते हुए चार सभासद बैठक में हुए शामिल.इन्हीं मुद्दों को लेकर नगर पालिका परिषद के चार सभासद बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया और असाटी अधिकारी को लिखित रूप से आय एवं व्यय का छाया प्रति उपलब्ध कराने के संबंध में लेटर दीया है।

परिषद की बजट बैठक में हुआ हंगामा

 

पालिका परिषद अध्यक्ष रेखा शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को परिषद की बोर्ड की बैठक आयोजित की गई थी। इस बीच बजट पास कराने को लेकर कुछ सभासदों के बीच पहले बहस शुरू हुई। देखते ही देखते सभासद दो पक्ष में बंट गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो कुछ ही पलों में मारमीट में तब्दील हो गई। हालात तब गंभीर हो गए जब सभासद एक दूसरे पर कुर्सियां फेकने लगे। इस बीच भाजपा सभासद अशोक अग्रहरि प्रोसिडिंग बुक छीनकर सदन से बाहर चले गए। अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया।

दो सभासद घायल

 

रामनगर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों के बीच शनिवार को हुी मारपीट के दौरान सभासदों एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं। इस दौरान कुर्सियां चलने से भाजपा सभासद अशोक अग्रहरि व कांग्रेस से भाजपा में आए सभासद हरिशंकर सिंह को चोट लगी है।

Read More : एसीबी के हत्थे चढ़ी रिश्वतखोर महिला सरपंच

एसीबी के हत्थे चढ़ी रिश्वतखोर महिला सरपंच

डूंगरपुर- सादिक़ अली : रिश्वतखोर महिला सरपंच एसीबी के हत्थे चढ़ी।सरकारी योजना एसबीएम अंतर्गत 18 हज़ार रुपये की राशि रिश्वत के तौर पर लेते हुए ए.सी.बी टीम बांसवाडा ने रंगे हाथ पकड़ा।टीम एसीबी बांसवाडा कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए आरोपी सरपंच से पूछताछ एवं उसके निवास और अन्य ठिकानों की तलाशी ली रही है।

डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा पंचायत समिति अंतर्गत वरदा पंचायत में बांसवाडा एसीबी टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधोसिंह के नेतृत्व में रिश्वत खोर महिला सरपंच के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए वरदा पंचायत की महिला सरपंच फूलवंती देवी को रिश्वत खोरी करते रँगे हाथ पकड़ लिया

।टीम ए.सी.बी बांसवाडा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिवादी द्वारा एस.बी.एम योजना में सोखते खड्डों के निर्माण का पंचायत द्वारा किए जाने वाले बकाया भुगतान की राशि पर कमीशन के तौर पर महिला सरपंच ने परिवादी से 20 हज़ार रुपये मांगे।उक्त मामले में टीम एसीबी बांसवाडा शिकायत सत्यापन के बाद ट्रेप कार्यवाही को अंजाम देते हुए वरदा पंचायत की महिला सरपंच फूलवंती को 18 हज़ार की रिश्वत राशि लेते हुए रँगे हाथ पकड़ गिरफ्तार किया फिलहाल टीम ए.सी.बी आरोपी महिला सरपंच से पूछताछ, उसके निवास और अन्य ठिकानों की तलाशी लेते हुए कार्यवाही को आगे बढ़ा रही है।

3 दिन में हत्थे चढ़ी 3 महिलाएं, इनमें 2 सरपंच, 1 थानाप्रभारी

तीन दिनाें में पांच रिश्वतखाेर एसीबी के हत्थे चढ़े हैं। इनमें काेटा जिले की दाे महिला सरपंच और बूंदी देईखेड़ा की थाना प्रभारी शामिल हैं। एसीबी ने शुक्रवार काे काेटड़ा दीपसिंह की सरपंच संताेषबाई बैरवा काे हैंडपंप मरम्मत का बिल पास करने की एवज में एक हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसमें सहयाेग करने पर एसीबी ने उसके पुत्र तिरुपति बैरवा काे भी पकड़ा था।

वहीं शनिवार काे देई थानाप्रभारी मुकेशीबाई मीणा काे ट्रैक्टर में पत्थर का परिवहन करने वाले से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। एसीबी की टीम ने रविवार काे लगातार तीसरे दिन कार्रवाई करते हुए मंडाना सरपंच बबली मीणा और वीडीओ महावीर प्रसाद जैन काे भूमि कन्वर्जन के बदले 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

Read More : तीसरी मंजिल से गिरने से 85 साल की बुजुर्ग महिला की मौत

तीसरी मंजिल से गिरने से 85 साल की बुजुर्ग महिला की मौत

डूंगरपुर : गुणवंत कला : तीसरी मंजिल से गिरने से 85 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। धंबोला थानाधिकारी रतन लाल ने बताया कि संजय कॉलोनी, सेक्टर 23, जिला फरीदाबाद, हरियाणा हाल सीमलवाड़ा निवासी अल्का सिंह पुत्री त्रिलोकीनाथ सिंह राजपूत जोकि मांडली में पोस्टमास्टर के पद पर तैनात है जिसने रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि वो अपनी मां सुशीला देवी व दादी पंचरत्नी पत्नी स्व. पतिराम सिंह के साथ सीमलवाड़ा में एक मकान में फर्स्ट फ्लोर में किराए से रहती है। 26 अप्रैल को सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे दादी पंचरत्नी जोकि अपना दैनिक कार्य खुद कर लेती थी, जो थर्ड फ्लोर पर चढ़ी थी, ऊपर ढाई फीट की सेफ्टी वॉल बनी हुई है।

जहां से दादी अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। बेहोश अवस्था में सीमलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दादी को मृत घोषित किया। प्रार्थिया के पिता त्रिलोकीनाथ सिंह, चाचा जितेंद्र सिंह जोकि फिरोदावाद रहते है, उन्हें सूचना दी गई और दादी के शव को सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया गया। बुधवार दोपहर को मृतका के दोनों बेटे त्रिलोकीनाथ सिंह व जितेंद्र सिंह सीमलवाड़ा पहुंचे और शव की पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। मृतका का अंतिम संस्कार सीमलवाड़ा मोक्ष धाम में किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात को बिजली नहीं होने से दादी पंचरत्नी सो नहीं पाई थी। सुबह भी बिजली नहीं होने से वो थर्ड फ्लोर पर ठंडी हवा की सांस लेने चढ़ी थी, लेकिन अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी।

खड़ा देखता रहा परिवार

आरोपी के आठ साल के पोते ने इस घटना को रिकॉर्ड  किया था। वीडियो में आरोपी अपनी 80 साल की पत्नी से सवाल कर रहा है कि उसने नहाने के लिए एक बाल्टी पानी क्यों नहीं रखा।  उसने यह भी दावा किया कि बाल्टी में भरने के लिए उसने एक पाइप रखा था, लेकिन पत्नी ने पाइप हटा दी।  इस तर्क पर परिवार के बाकी सदस्य हंसते नजर आ रहे हैं।  इसके बाद उस व्यक्ति ने अपनी बीवी को बाल्टी से, लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। दो पोते-पोतियों के अलावा घर में किसी ने भी चिकनकार को रोकने की कोशिश नहीं की।

Read More : आईपीएल पर सट्टे लगाते हुए दो युवक गिरफ्तार

आईपीएल पर सट्टे लगाते हुए दो युवक गिरफ्तार

हरिमोहन चोडॉवत-झालावाड़  : झालावाड़ की कोतवाली थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा खाईवाली करते हुए दो सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3520 रुपए नगदी, 7 मोबाइल, एक स्विफ्ट कार तथा करीब 4 लाख 88 हजार रूपए का हिसाब बरामद हुआ है।

मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि जिले में चल रहे संगठित अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए झालावाड़ पुलिस द्वारा जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोगों द्वारा आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा।

ऐसे में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने राड़ी के बालाजी रोड पर छापेमारी की और एक स्विफ्ट कार में बैठकर मोबाइल पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाते दो युवकों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से मौके से 3520 रुपए नकदी, 4 लाख 88 हजार रुपए का हिसाब, 7 मोबाइल फोन तथा एक स्विफ्ट कार को बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी आफताब और अली रजा ने बताया कि वे सट्टा खाईवाली करके झालावाड़ के ही पीरखाना निवासी अब्दुल वाहिद को भेजते थे। बहरहाल कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से शहर के सटोरियों में हड़कंप मच गया सट्टे लगाते है ।

जयपुर में सट्टा लगाते 9 गिरफ्तार

वहीं, राजस्थान के जयपुर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर लाखों रुपए का सट्टा लगाते 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 लैपटॉप, दो एलईडी, 9 मोबाइल फोन और अन्य उपकरण बरामद किए. वैशाली नगर थाना पुलिस ने डीएसटी पश्चिम टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने सट्टे लगाते वैशाली नगर के एक मकान में छापा मारकर आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाते आरोपियों को दबोच लिया.

Read More : युवक के अपहरण कर हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

युवक के अपहरण कर हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

रिमोहन चोडॉवत–झालावाड़ : झालावाड़ जिले के पिड़ावा थाना क्षेत्र के जेताखेड़ी गांव में एक युवक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि पीड़ित सुरेश निवासी किशनपुरिया ने गत 25 अप्रैल को रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें बताया था कि एक दर्जन व्यक्तियों ने उसके पुत्र कमलेश का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है। जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने जेताखेड़ी गांव से जेताखेड़ी निवासी सीताराम दांगी, लालचंद दांगी, संजय दांगी, भैरूलाल व दिनेश कुमार निवासी डोला को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
सीआई राम नारायण ने बताया है कि मृतक आरोपियों की भांजी को परेशान करता था, जिसके चलते आरोपियों ने युवक का अपहरण कर जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

पीड़‍ित को कार में जबरदस्ती डाल कर ले गए थे आरोपी

क्राइम ब्रांच ने आरोपितों के पास से पीड़ित युवक का ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आरसी, इंश्योरेंस पेपर, मोबाइल, बैग, 2700 रुपये व वारदात में उपयोग कार बरामद की है। घटना की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि नंगला एन्क्लेव निवासी श्यामवीर मोटरसाइकिल पर सवार होकर 22 फरवरी को कहीं जा रहे थे। वे सेक्टर-21ए में अपनी मोटरसाइकिल रोककर सड़क किनारे लघुशंका करने लगे।

तभी पीछे से कार में पहुंचे चार से पांच बदमाशों ने श्यामवीर को जबरदस्ती कार में डाल लिया। आरोपियों ने कार के अंदर श्‍यामवीर के साथ मारपीट करते हुए उनका बैग, नकदी, मोबाइल सहित अन्य कागजात छीन लिए। जिसके बाद पीड़ित को सूरजकुंड रोड पर डिलाइट गार्डन के सामने कार से बाहर फेंककर बदमाश फरार हो गए थे।

नशे की लत पूरी करने के लिए लूट

यह मुकदमा सूरजकुंड थाने में दर्ज हुआ। क्राइम ब्रांच तभी से मामले की जांच कर रही थी। क्राइम ब्रांच ने बताया कि गुप्‍ता सूचना के आधार पर सभी आरोपितों को पटेल चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने पूछताछ में क्राइम ब्रांच को बताया है कि नशे की पूर्ति के लिए उन्होंने यह वारदात की थी। पुलिस अब इनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।

Read More : सिंह राशि वाले जातकों का अच्छा रहेगा स्वास्थ्य, जानिए अन्य राशियों का हाल

 सिंह राशि वाले जातकों का अच्छा रहेगा स्वास्थ्य,जानिए अन्य राशियों का हाल

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज प्रदोष व्रत किया जायेगा। आज शाम 4 बजकर 29 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 40 मिनट तक उत्तराभाद्रापद नक्षत्र रहेगा। आज रात 12 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर कल दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आपके सभी कार्य आसानी से पुरे होंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बनायेंगे। जीवनसाथी आपके ईमानदारी से प्रभावित होंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आयेगा। इस राशि के जो जातक सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उनका ट्रांसफर उनके मनचाही जगह पर होगा। आपका ध्यान अध्यात्म की तरफ रहेगा। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपका कोई दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांगेगा।

मिथुन राशि

आज परिवारवालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के जिन जातकों का स्टेशनरी का कारोबार है, उनको आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे आप दोनों के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। आपके खर्चे बढ़ने की संभावना है। आप अपने व्यापार को बढ़ाने का कोई नया रास्ता अपनायेंगे, जिससे आपका व्यापार और बढ़ेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत करेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आप प्रॉपर्टी लेने का मन बनायेंगे, जिसमे आपको घरवालों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन उमंगों से भरपूर रहेगा। लवमेट्स में मीठी नोक-झोक होगी।

सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी परेशानियों का समाधान निकलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा होगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। अविवाहित लोगों के विवाह की बात चलेगी।

कन्या राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस आपसे खुश होंगे। अगर किसी नये काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। लवमेट किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है।

तुला राशि

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उस विषय के जानकर लोगों से सलाह लेकर ही शुरू करें। ऑफिस में काम अधिक होने से आज आपको अपना काम पूरा करने में थोड़ा वक्त लगेगा। किसी मंदिर में भगवन के दर्शन के लिए जाएंगे। वाणी पर संयम रखें, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको कहीं परफॉरमेंस करने का मौका मिलेगा। ऑटोमोबाइल से जुड़े लोगों को आज फायदा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपके काम पूरे होंगे। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में काम समय पर खत्म करने पर सभी की वाहवाही का आप पात्र बनेंगे।

धनु राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। रुके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी, जिससे काम पूरा हो जायेगा। साथ ही आज कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर के किसी कन्या को बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा।

मकर राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट के बीच चल रही अनबन आज ख़त्म होगा। विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरते। आप अपने मन की बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे,जिससे जीवनसाथी का भरोसा और बढ़ेगा।

कुंभ राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपनी काबिलियत से सभी काम को आप सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम बना रहेगा। जीवनसाथी को सफलता मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कहीं होने वाले सामाजिक समारोह में बुलाया जायेगा, जहां आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। लवमेट्स के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

Read More :आशीष मिश्रा की जमानत पर टली सुनवाई

नई शुरुआत के लिए कैसा रहेगा दिन, बताएगा आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 28 अप्रैल गुरुवार ( Thursday ) का दिन है। वैशाख (vaishakh) की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी 12:26 AM, Apr 29 तक है। सूर्य मेष राशि पर योग-विष्कुम्भ, करण-गर और वणिज वैशाख मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग रहेगा…

आज 28 अप्रैल का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 आज की तिथि तिथि-त्रयोदशी 12:26 AM, Apr 29 तक आज का नक्षत्र-उत्तर भाद्रपद 05:40 PM तक उसके बाद रेवती आज का करण- गर और वणिज आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष आज का योग-विष्कुम्भ आज का वार- गुरुवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-5:59 AM सूर्यास्त-6:49 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-4:27 AM चन्द्रास्त-4:45 PM सूर्य – सूर्य मेष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि रहेगा

Read More : आशीष मिश्रा की जमानत पर टली सुनवाई

चन्द्रमा- मीन राशि पर संचार करेगा। दिन-गुरुवार माह- वैशाख व्रत- प्रदोष व्रत आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त- 11:58 AM से 12:50 PM अमृत काल-12:45 PM से 02:23 PM ब्रह्म मुहूर्त-04:23 AM से 05:11 AM विजय मुहूर्त-02:06 PM से 02:58 PM गोधूलि मुहूर्त-06:14 PM से 06:38 PM निशित काल-11:33 PM से 12:17 AM, Apr 29 आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग- 05:40 PM से 05:24 AM, Apr 29 रवि पुष्य योग -नहीं है अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-नहीं है

आशीष मिश्रा की जमानत पर टली सुनवाई

लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई की. न्यायमूर्ति राजीव सिंह की पीठ ने जमानत अर्जी पर सुनवाई स्थगित कर दी। अब उनकी जमानत अर्जी पर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी. आशीष मिश्रा को लखीमपुर खीरी कांड का मुख्य आरोपी बनाया गया है. हाल ही में कोर्ट ने उन्हें जमानत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी आलोचना की थी. उनकी जमानत खारिज कर दी गई। उसे एक सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के बाद आशीष मिश्रा 24 अप्रैल को लखीमपुर जेल पहुंचे और सरेंडर कर दिया. इसके बाद उन्होंने इस मामले में फिर से जमानत के लिए आवेदन किया था। आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई होनी थी लेकिन इसे टाल दिया गया। अब शुक्रवार को जब सुनवाई होगी तो सभी की निगाहें कोर्ट के आदेश पर होंगी. केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा के बेटे टेनी को 3 अक्टूबर 2021 की घटना में मुख्य आरोपी बनाया गया है। विपक्षी समूहों ने विधानसभा के बहिष्कार का आह्वान किया।

तिकोनिया में 3 अक्टूबर को घटी घटना

लखीमपुर खीरी के तिकोनिया मोड़ के पास किसानों के प्रदर्शन पर एसयूवी चढ़ाने का मामला सामने आया। इसमें चार किसानों की मौत हो गई। इसके बाद भड़की हिंसा में भाजपा के तीन कार्यकर्ता और एक पत्रकार की मौत हो गई। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और लखीमपुर के सांसद अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है। हालांकि, सितंबर में केंद्रीय मंत्री के दिए गए बयान को इस घटना से भी जोड़कर देखा गया।

तिकोनिया थाने में दर्ज हुआ मामला

लखीमपुर हिंसा मामले की प्राथमिकी तिकोनिया थाने में दर्ज की गई। इसमें आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया। साथ ही, 20 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया। थाने में आईपीसी की धारा 147, 148 और 149 के तहत दंगा भड़काने, धारा 279 के तहत रैश ड्राइविंग, धारा 338 के तहत रैश ड्राइविंग के जरिए लोगों का जीवन खतरे में डालने, धारा 304ए के तहत लापरवाही के कारण मौत, धारा 302 के तहत मर्डर और धारा 120बी के तहत आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज कराया गया। आशीष मिश्रा इस मामले में पहले छह दिनों तक इस पूरी घटना में शामिल होने से ही इनकार करते रहे।

Read More : मेडिकल कॉलेज अस्पताल घुसा कोबरा, मरीजों में छाई दहशत

मेडिकल कॉलेज अस्पताल घुसा कोबरा, मरीजों में छाई दहशत

कोटा : फ़रीद खान : शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार सुबह को m.r.i. रूम में कोबरा प्रजाति का 4 फीट लंबा कोबरा सांप घुस आया। m.r.i. करवाने आए रोगी की निगाह पड़ने पर वह तुरंत उठ कर भागा एवं चिकित्सा कर्मियों को इसकी जानकारी दी।मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर ने इस घटना की जानकारी पर्यावरण प्रेमी व स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को दी जानकारी मिलने के बाद शर्मा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि 4 फीट लंबा कोबरा m.r.i. रूम के डस्टबिन के पीछे था। गोविंद शर्मा ने इसे पकड़कर रेंजर भवानी सिंह जादौन की अनुमति से जंगल में छोड़ा स्नेककेचर शर्मा ने बताया कि MRI रूम के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ लगी थी वह कोबरा किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता था।

हफ्तेभर के अंदर शुरू होगी निगरानी

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आने वाले मरीजों की निगरानी शुरू की जा रही है. डीन ने बताया कि सप्ताह भर के भीतर ही इसका एक सिस्टम तैयार किया जाएगा. जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि कितने मरीज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुए हैं और उन्हें कहां रेफर किया गया है. मरीजों को यदि बिलासपुर या रायपुर के मेडिकल कॉलेजों में या फिर अन्य सरकारी संस्था में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है तब तो ठीक है. लेकिन यदि उन्हें स्थानीय स्तर पर किसी निजी संस्था में रेफर किया गया, तो यह आपत्तिजनक है. ऐसी स्थिति में रेफर करने वाले संबंधित चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कमीशन लेकर रेफरल की सूचना

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आमतौर पर बड़ी सर्जरी लंबे समय से नहीं हो रही है. स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भी कमी बनी हुई थी. जिसके कारण सामान्य मरीजों को भी यहां से रेफर कर दिया जाता रहा है. बाकायदा यहां के चिकित्सकों पर कमीशन लेकर निजी अस्पतालों को लाभ पहुंचाने के लिए संबंधित अस्पतालों में ही रेफर करने के आरोप लगते रहे हैं. डीन का कहना है कि कुछ डॉक्टर इसमें संलिप्त हो सकते हैं, लेकिन सभी डॉक्टर ऐसे नहीं हैं. अब इसकी निगरानी शुरू कर रहे हैं. दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Read More : तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,जांच में जुटी पुलिस

तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,जांच में जुटी पुलिस

कोटा: फ़रीद खान : शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र के किशोरपुरा तालाब में बुधवार दोपहर को अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसे नगर निगम गोताखोरों की टीम ने बाहर निकाला है नयापुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर निगम रेस्क्यू टीम के विष्णु संगी ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि किशोर सागर तालाब में शव है इस पर देश की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकालकर नयापुरा पुलिस के हवाले कर दिया नयापुरा पुलिस ने शव को एमबीएस की मोर्चरी पर शिफ्ट किया है।फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक सप्ताह से पड़ा था शव

बेगमबाड़ इलाके में स्थित तालाब से करीब घंटे भर की कोशिश के बाद शव को निकाला गया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं अबतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. जानकारी के मुताबिक, तालाब में करीब एक सप्ताह से शव पड़ा था.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

स्थानीय लोगों ने बताया कि आज जब कुछ मछुआरे मछली पकड़ने तालाब में गए तो शव से दुर्गंध फैलना शुरू हुआ, तब जाकर लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

शव की शिनाख्ती में जुटी पुलिस

इस संबंध में, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया गया। पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू की है। फिलहाल अज्ञात शव को लेकर पता लगाया जा रहा है कि, यह हत्या है या फिर आत्महत्या। वहीं शव के परिजनों की जानकारी खोजी जा रही है।

Read More :  रामनगरी अयोध्या पहुंचे खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा

 रामनगरी अयोध्या पहुंचे खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा

अयोध्या  : गुलशन सिद्दीकी : खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा रामनगरी अयोध्या पहुंचे।उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन किया।और रामलला के दरबार पहुँचकर हाजिरी लगाई।तो वही श्री रामजन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के जन्म स्थान पर हो रहे भव्य मंदिर निर्माण स्थल का भी जायजा लिया।वही दर्शन पूजन करने के बाद सर्किट हाउस में पहुँचे, जहाँ पर भाजपा के नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।इस दौरान मीडिया से मुखतिब होते हुए खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के राज में 2017 के बाद खाद्य एवं रसद विभाग में ऐतिहासिक परिवर्तन किए गए हैं।

और हर प्रत्येक राशन कार्ड धारकों को बायोमेट्रिक पद्धत से राशन मिल रहा है। जो 100 दिन की कार्य योजना में उचित दर दुकानो तक डोर स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत राशन पहुंचाया जाएगा। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों की अपेक्षा धान और गेहूं की 3 गुना ज्यादा खरीद की गई है। विभाग पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने के लिए प्रतिबंध हैं।वही कहा डबल इंजन की सरकार गांव गरीब किसान नौजवान और कमजोर वर्ग के बेहतरी के लिए काम कर रही है।

अयोध्या से मिशन 2022 की शुरुआत

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रामनगरी अयोध्या से मिशन 2022 की शुरूआत कर दी है. इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे हनुमान गढ़ी तथा श्रीरामलला जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मिश्र ने कहा कि बसपा ने तो यूपी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जनता से गठबंधन कर लिया है. बसपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि 2022 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जनता से गठबंधन करेगी. सतीश चंद्र मिश्र ने कहा भगवान श्रीराम तो सबके हैं. हम भी उनका आशीर्वाद लेने आए हैं.

 खुशी दुबे की जमानत पर बड़ा बयान

मिश्रा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हम राम की पूजा करते हैं, उन पर राजनीति नहीं करते. अगर भाजपा कहती है कि राम उनके हैं तो यह उनकी संकीर्ण सोच है, भगवान श्री राम सबके हैं. जितना उनके हैं उससे अधिक हमारे हैं। अफसोस होता है जब लोग भगवान श्री राम को राजनीति में लाते हैं.

उन्होंने कानपुर के बिकरू कांड में विकास दुबे के भतीजे की पत्नी खुशी दुबे की जमानत के बारे में कहा कि हम तो बाराबंकी जेल में बंद खुशी दुबे की हर संभव मदद करेंगे. बहुजन समाज पार्टी विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे की नाबालिग विधवा को जमानत दिलवाने को कानूनी लड़ाई लड़ने का मन बना चुकी है. ज्ञात हो कि चुनावी रण में एक बार फिर से बसपा ब्राह्मण महारथियों पर दांव लगाने की तैयारी में है. अयोध्या में बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन (प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान में विचार गोष्ठी ) आज से शुरू हो गई है.

Read More : विधायक के बंगले पर कल पहुंचेंगे हजारों भेल के श्रमिक

विधायक के बंगले पर कल पहुंचेंगे हजारों भेल के श्रमिक

भोपाल  : रविंद्र तिवारी : भोपाल भेल में कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर कल भेल वर्क कॉन्ट्रैक्ट श्रमिक एकता यूनियन की हड़ताल की चेतावनी से घबराई बीएचईएल ने 28 अप्रैल सुबह 12 बजे एक बार फिर क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर जी बंगले पर मीटिंग करने की बात कही।यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष मेहर अली ने बताया भेल में श्रमिकों के वेतन कटौती को लेकर जनवरी में हड़ताल के बाद अहम मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन भेल प्रबंधन ने अभी तक उन मांगों को पूरा नहीं किया है

जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर जी से चर्चा के बाद कल प्रबंधन ने सुबह 12 बजे विधायक जी के 74 बंगले स्थित बंगले पर मीटिंग की बात पर सहमति जताई। मेहर अली ने बताया कल सुबह 12 बजे हजारों की तादात में भेल के साथी कृष्णा गौर जी के बंगले पहुंचेंगे और इंसाफ की गुहार लगायेंगे।गौरतलब है कि यूनियन द्वारा पिछले जनवरी में 6 दिन की हड़ताल की थी जिसमें भोपाल बीएचईएल को 70 करोड़ से ज्यादा का नुकसान सहना पड़ा था कोरोना के चलते और क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर जी के हस्तक्षेप के बाद यूनियन ने हड़ताल को स्थगित कर दिया था।

भेल वर्क्स कांट्रैक्ट श्रमिक एकता यूनियन के श्रमिकों की एक दिनी हड़ताल शुरू, भेल के गेट पर श्रमिकों का हुजूम

भोपाल में कार्यरत समस्त वर्क्स कांट्रैक्ट ठेका श्रमिकों ने अपनी ज्वलंत समस्याओं को लेकर मंगलवार सुबह 7 बजे से एक दिवसीय हड़ताल शुरू की। भेल के फ़ाउन्ड्री गेट नंबर 5 के सामने सुबह से ही सैकड़ों श्रमिक एकत्र हुए। हड़ताल के कारण फैक्ट्री में कामकाज पर असर पड़ा है। यह हड़ताल बुधवार सुबह तक चलेगी।

भोपाल में कार्यरत समस्त वर्क्स कांट्रैक्ट ठेका श्रमिक समस्याओं को लेकर लंबे समय से भेल प्रबंधन से मांग कर रहे हैं। इनका आरोप है कि भेल प्रबंधन और ठेकेदार मिलकर इन श्रमिकों को काम से निकाल रहे हैं। रोजाना श्रमिकों को डराया-धमकाया जा रहा है। कई श्रमिकों को महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। श्रमिकों को न तो समय पर वेतन दिया जा रहा है और साथ ही वेतन में अवैधानिक कटौती की जा रही है। इसी के साथ वर्क्स कांट्रैक्ट ठेका श्रमिकों का वेतन भी 1500 से 2000 रुपये प्रतिमाह कम कर दिया गया है। हद यह है कि कई श्रमिकों का भुगतान तक महीनों से नहीं किया गया है।

हजारों श्रमिक सुबह से ही प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रमिकों ने भेल प्रबंधन के श्रमिक विरोधी व तानाशाही रवैये की तीखी आलोचना की। उन्होंने भेल प्रबंधन व ठेकेदारों के गठबंधन को चुनौती व चेतावनी देते हुए कहा कि ये श्रमिक ही कारखाना चला रहे हैं और इनकी जायज मांगों का समाधान न होने के चलते आज कारखाने का काम-जाम है। इस हड़ताल का नेतृत्व भेल वर्क्स कांट्रैक्ट श्रमिक एकता यूनियन के अध्यक्ष प्रशांत पाठक, महासचिव सुमित पटेरिया, कार्यकारी अध्यक्ष मेहर अली सहित पदाधिकारियों-सदस्यों द्वारा किया गया।

Read More : शराब के नशे में पुलिसकर्मियों ने मचाया रेस्टोरेंट में उत्पात

शराब के नशे में पुलिसकर्मियों ने मचाया रेस्टोरेंट में उत्पात

बरेली : नशे में टुन्न पुलिसकर्मियों में खाकी की मर्यादाओं को तार-तार कर डाला, शहर कोतवाली क्षेत्र के रेस्टोरेंट में शराब के नशे में पुलिसकर्मियों ने जमकर उत्पात मचाया, खूब हंगामा हुआ।शमा रेस्टोरेंट में वेटर के साथ दोनों शराबी सिपाहियों ने की मारपीट की।मारपीट की घटना से रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।

एसएसपी आवास के पास कार सवार युवकों ने रेस्टोरेंट में की मारपीट-फायरिंग

गाजियाबाद। एसएसपी आवास के पास कार सवार 30-35 दबंग युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। रेस्टोरेंट संचालक-कर्मचारियों केसाथ मारपीट और तोड़फोड़ की। एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी कर फरार हो गए। आरोप है कि नशे की हालत में रेस्टोरेंट में बैठने से मना कर दिया था।
कविनगर थाना के सेक्टर 14 की जीडीए मार्केट में नीरज वर्मा व सूरज वर्मा जेडीआर के नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र के समय कुछ युवक शराब के नशे में उनके रेस्टोरेंट पर आए थे।
उस दौरान कुछ परिवार बैठकर खाना खा रहे थे। उनकी स्थिति देखकर उन्होंने वहां बैठने से मना कर दिया। उसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। सोमवार की रात आरोपी कार में सवार होकर 30-35 युवकों केसाथ पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने शांत होने के लिए किया तो आरोपियों ने उनके और साथियों केसाथ जमकर मारपीट की। उसके बाद तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाहर खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। नीरज ने पुलिस को सूचना दी।
उन्होंने कहा कि आरोपी अभी पास में ही पहुंचे हैं। उन्हें पकड़ा जा सकता है। घटना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपियों की पकड़ने की बजाय उनसे तहरीर देने को कहा। आगे कहा कि उन्हें पकड़ना पुलिस का काम है। कविनगर एसएचओ ने बताया कि मारपीट का मामले सामने आया है। फायरिंग नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Read More : ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल में लगाया ताला , जानिए क्या है मामला

ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल में लगाया ताला ,जानिए क्या है मामला

सिद्धार्थनगर  –सिद्धार्थनगर जिले में आज एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है । यहां ग्रामीणों ने एक सरकारी स्कूल में ही ताला बंद कर दिया। जहां स्कूली बच्चे घंटो विद्यालय के बाहर खड़े रहे। बाद में पुलिस के ताला खुलवाने के बाद बच्चे स्कूल में प्रवेश कर सके। मामला जोगिया विकास क्षेत्र के प्रथमिक विद्यालय कुसमहर गॉव का है । आपको बताते चलें कि यह प्राथमिक विद्यालय खलिहान के जमीन पर बना है। विद्यालय बनने के समय इस जमीन पर ग्रामीणों का कब्जा हुआ करता था। जब इस जमीन पर स्कूल बनाने की बात आई तो ग्रामीणों से कहा गया आप जमीन को खाली कर दीजिए आप लोगों को दूसरे जगह जमीन दी जायेगी।

लेकिन स्कूल बनने के बाद इन लोगों को कही भी जमीन नही दी गई। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने आज सुबह ही स्कूल में ताला बंद कर दिया। जिससे स्कूली बच्चे काफी देर तक विद्यालय के गेट पर खड़े रहे। प्रशासनिक अमले में इसकी सूचना के बाद हड़कम्प मच गया। तत्काल जोगिया के एसडीआई पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को काफी मनाने के बाद  स्कूल का ताला खुला। वही शिक्षा विभाग के आलाधिकारी विद्यालय के ताला खुलने के बाद राहत महसूस कर रहे है।

स्कूल में बांटी धरम विशेष पर किताब

मानले की शुरुकात इस तरह हुई जब स्कूल के कक्षा 11 के एक छात्र ने कहा की एक धरम विरोधी किताब शिक्षाओं निर्मिला ने उससे दी है जिसके कवर पर कथित रूप से जवाहरलाल नेहरू को उद्धृत करतें हुए धर्म विशेष के बारे में कुछ लिखा गया हैं.मामला स्कूल के पहुंचने पर शिक्षा विभाग ने अब जांच के लिए एक कमेटि बनाई है.वही स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुमार का कहना है की 28 फेरवारी को सरपंच सोनिया गुज़र के पिता मनरूप गुज़र सहित ग्रामीणों ने इस मामले में शिकायत का थी.

स्कूल में ग्रामीणों के बाद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चौधिरी ने शिक्षाका एपीओ करने का आदेश जारी किया हैं.इसके बाद अशिद अतिरिख ब्लॉक शिक्षा अभिकारी भवर लाल सेन ने ग्रामीणों को शांत करवाकर राजकिय उच्च माध्यमिक विधायक रूपुरा का गेट खुलवाया।

Read More : दो युवकों की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग

दो युवकों की गोली मारकर हत्या,घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग

प्रयागराज  : एखलाक हैदर : प्रयागराज धूमनगंज थाना क्षेत्र के मीराप आईसीसीट्टी इलाक़े बुधवार दो युवकों की गोली मारी गयी। हमलावर इन्हें खून से लथपथ छोड़ गए। उन्हें तुरंत स्वरूपरानी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत  हो गयी।सूचना के बाद पुलिस और फ़ोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम जांच पड़ताल कर रही है।बताया जा रहा है की मीरापट्टी के ही रहने वाले यासीर और सुल्तान किसी काम से दीपक विश्कर्मा के घर आये थे।जहां विवाद के बाद उन्हें गोली मार दी गई। फायरिंग से आसपास भगदड़ मच गई।

Read More : पुलिस को मिली कामयाबी , शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर में हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दो युवकों को खून से लथपथ पाया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।पुलिस के मुताबिक यासिर सुल्तान और दो अन्य लोग दीपक के घर आये थे , और प्लाट की रजिस्ट्री कराने को लेकर झगड़ा हुआ तो चारो लोगो ने असलहों से गोली चलाई दीपक ने एक पिस्टल छीन कर फायरिंग की जो यासिर और सुल्तान को लगी पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया और 2 तमंचा और दो पिस्टल बरामद कर ली।

यह है पूरा मामला

रोहटा थाना क्षेत्र के उकसिया गांव निवासी भूषण के बेटे दीपक की 19 फरवरी को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। यह हादसा बागपत क्षेत्र में पुरा महादेव के पास हुआ था। उस समय घटना के समय दीपक का दोस्त गुड्‌डू भी साथ था। बेटे की मौत के बाद पिता भूषण को शक था की गुड्‌डू ने साजिश रची है। तभी से रंजिश चली आ रही है। गुड्‌डू जब होश में आया तो उसने बताया की हम पर हमला किया गया था।

रविवार रात गु्ड्‌डू अपने दोस्त संजय के साथ रविवार रात में घर में था। तभी बाइक पर दो युवक पहुंचे और पिस्टल से घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गुड्डू (33 साल) पुत्र तेजपाल की मौके पर ही मौत हो गई ।तथा दूसरा उसका साथी संजय गंभीर रूप से घायल हो गया।

रंजिश के चलते की गई हत्या

रात में हत्या की सूचना पर एसपी देहात केशव कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने बताया की जांच में पता चला है की एक माह पहले मामला हुआ था। पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई है। लेकिन उस समय थाने में जानकारी नहीं दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। शव के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मरने वाला युवक खेती करता था।

पुलिस को मिली कामयाबी , शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

डूंगरपुर-सादिक़ अली – कार से गुजरात तस्करी की जा रही अंग्रेजी शराब समेत एक आरोपी को सदर थाना पुलिस को पकड़ने में मिली कामयाबी। डूंगरपुर जिले की सदर थाना पुलिस को बुधवार को मुखबिर सूचना पर अवैध शराब समेत आरोपी चालक तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली ।सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नेशनल हाइवे 48 पर थाने की मोथली चौकी पर मुखबिर सूचना पर नाकेबंदी की गई।नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध गुजरात नम्बर की स्विफ़्ट कार को पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश की गई जिस पर शातिर चालक तस्कर ने फिल्मी अंदाज में नाकेबंदी को तोड़ कार को डूंगरपुर रोड़ की तरफ मोड़ भागने लगा।

पुलिस ने करीब 2 किलोमीटर तक पीछा कर चालक समेत कार को डिटेन कर थाने लाया गया जँहा कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर वोडका शराब से भरी बोतलों की 12 पेटियां मिली।पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब की बाज़ार में अनुमानित कीमत करीब 80 हज़ार के आसपास बताई जा रही है।फ़िलहाल आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

मामला बंडा थाना क्षेत्र के भांभी नहर पुल के पास का है। दरअसल, रविवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ शराब तस्कर गाड़ी में शराब की पेटी भरकर इसी तरफ आ रहे है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने पुल के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस को एक संदिग्ध कार नजर आई। पुलिस ने उस कार को रोककर अंदर बैठे तीन लोगों को बाहर निकाला और कार की तलाशी ली।

गाड़ी से मिलावटी शराब के साथ यूरिया बरामद

तलाशी में पुलिस ने गाड़ी से 32 पेटी हरियाणा से लाई गई अवैध शराब, एक केन मिलावटी शराब और भारी तादाद में यूरिया बरामद किया। पुलिस तीनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले लाई। जहां पूछताछ में उन तीनों ने अपना नाम मुर्तजा, बली अहमद और भानू प्रताप बताया है। यह तीनों आरोपी बरेली के रहने वाले है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क को चलाने वाले माफियाओं तक पहुंचा जा सके। एसपी एस आनन्द ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तीन शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Read More :  भाजपा विधायक ने कांग्रेस सरकरा के खिलाफ मोर्चा

भाजपा विधायक ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा

हरिमोहन चोडॉवत–झालावाड़- झालावाड़ जिले के खानपुर उपखंड क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती को बंद करवाने,संकट का निस्तारण करने सहित विभिन्न माँगो को लेकर कांग्रेस सरकार भारतीय जनता पार्टी मण्डल खानपुर, पनवाड़ व सारोला कलाँ के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक नरेन्द्र नागर के नेतृत्व में मिनि सचिवालय खानपुर में प्रदेश सरकार विरोधी नारो के साथ कार्यकर्ताओ ने जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार को राज्यपाल के नाम विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।

इस दौरान खानपुर विधायक नरेंद्र नागर ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में घंटो तक अघोषित बिजली कटौती से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार बार बिजली ट्रिपिंग से जन जीवन और व्यापार प्रभावित हो रहा है। इन दिनों विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षायें चल रही है साथ ही शादियों का दौर भी चल रहा, अघोषित बिजली कटौती से आमजन व विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।

भाजपा राज में बिजली आपूर्ति अबाधित रही। जब से सरकार बदली है उसके बाद से बिजली कटौती में लगातार बढ़ोतरी होना कही ना कही सरकार की लापरवाही एवम अक्षमता को प्रदर्शित करता है। इस दौरान विधायक नरेंद्र नागर ने चेतावनी दी कि अघोषित बिजली कटौती को तुरंत बंद नहीं किया गया, तो भाजपा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे।

ज्ञापन के माध्यम से ये की गई मांगे….

1- अघोषित बिजली कटौती को तत्काल रोका जाए, आम जन को पूरे दिन 24 घण्टे पहले की तरह निर्बाध बिजली प्रदान की जाए।

2- वीसीआर के नाम पर जिस प्रकार से गरीब मजदूर व किसान को परेशान किया जा रहा है उसे बंद करे।

3- पिछले दो साल से कोरोना की मार जेल रहा आम आदमी बिजली की बडी कीमतों से अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है जैसे मीटर शुल्क, सर्च चार्ज, स्ताई शुल्क आधी के नाम पर लूट बन्द करे।

4. पूरे उपखंड क्षेत्र के सड़कें क्षतिग्रस्त हैं जिन का पेट भर का अभी तक नहीं हुआ है वह जो सड़कें पूर्व सरकार में सैंक्शन हो चुकी थी आज तक उनका काम चालू नहीं हुआ है।

5. क्षेत्र में इस गर्मी के मौसम में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

6. उपखंड क्षेत्र में लहसुन की अच्छी पैदावार हुई लेकिन इस बार लहसुन के बाजार भाव कम होने से किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है अतः माननीय से निवेदन है कि मुख्यमंत्री जी लहसुन को बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत खरीदें।

7. चने की समर्थन मूल्य पर तुरंत खरीद की जाए।

8. गत वर्ष खरीब की फसलों में हुये नुकसान का मुआवजा राशि अभी तक प्राप्त नही हुई उसे तत्काल प्रभाव से जारी किया जावे।विधायक नरेन्द्र नागर ने कहा कि अगर उपरोक्त सभी मांगो पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Read More :  पानी की समस्या को लेकर भाजपा का प्रदर्शन