Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 113

सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र-छात्राओं की अनूठी पहल

बी.एस.चन्देल : बरेली : बरेली के आकांक्षा एन्क्लेव स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में बच्चों द्वारा बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के फलों, सब्जियों एवं फूलों की सुंदर आकृतियों में प्रस्तुतियां देकर बच्चो को सिखाया की हमारे जीवन मे इनका खास महत्व है और हमे इनकी रक्षा करनी चाहिए ये फूल पौधे हमारी धरोहर है, अपनी प्रस्तुतियों में बच्चों ने फल एवं सब्जियों के सेवन के विषय में बताते हुए उनके गुणों के बारे में अपने विचारों को प्रस्तुत किया एवं फूलों की सुंदरता के विषय में भी बताया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर महोदय श्री प्रदीप दास गुप्ता, डायरेक्टर महोदया अनामिका दास गुप्ता एवं प्रधानाचार्य आकाश शुक्ला सहित सभी अध्यापक गण मौजूद रहे, सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए, विद्यार्थियों को विद्यालय में समय-समय पर होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया ।

रिपोर्ट में क्या बताया गया

छात्रा के परिजनों ने डीसीपी साउथ हरेंद्र कुमार (Harendra Kumar) को टीचर के खिलाफ देर रात छेड़छाड़ किए जाने की रिपोर्ट दी. रिपोर्ट में बताया कि छात्रा 2018-2019 में सेंट जेवियर्स स्कूल में पढ़ती थी. छात्रा जब 12वीं का एग्जाम (Exam) दे रही थी तब टीचर मेलविन कैस्टेलिनो वीक्षक था. टीचर उसके पास आकर खड़ा हो गया. फिर टीचर ने अश्लील हरकतें करना शुरू दी. अन्य छात्रों ने भी क्लास रूम में उस घटना को देखा.

मां को बताई पूरी बात

छात्रा ने घर पहुंच कर पूरी बात अपनी मां को बताई. लेकिन तब थाने में कोई रिपोर्ट (Report) नहीं दी थी. छात्रा स्कूल से पास आउट हो गई. फिर जब उसने पूर्व छात्राओं के साथ अश्लील कमेंट्स करने का मामला सुना तो उसने भी शिकायत दी. छात्रा ने डीसीपी कार्यालय में मामले की शिकायत दी थी. थाने में शिकायत आने के बाद मामला दर्ज हुआ है. अशोक नगर पुलिस (Ashok Nagar Police) मामले की जांच कर रही है.

Read More : रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कप

जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग की निर्मम हत्या

गोंदलामऊ: फावड़े से हमला कर बुजुर्ग की  हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी क्षेत्र में आग की तरफ फैल जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मौके पर पहुचे परिजनों द्वारा जानकारी संदना पुलिस को दी गयी।मौके पर कप्तान आर पी सिंह समेत एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी मिश्रिख सुसील कुमार यादव समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुच गयी।मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगो के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार संदना थाना क्षेत्र के लौली पुलिया के पास एक नहर कोठी में रविवार सुरेश कुमार त्रिपाठी 75 पुत्र जगदेव निवासी सिकंदरपुर की अज्ञात लोगों ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दी।मौके पर पहुची पुलिस ने लोगो के बयान दर्ज किए जिसमे लोगो ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग झाड़-फूंक का काम करता था स्थानीय नागरिकों के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह से ही लोग झाड़-फूंक कराने के लिए आ जाते थे लोगो का मानना है कि  सुरेश के ऊपर सवारी आती थी और रात तक झाड़-फूंक का कार्य चलता था

सुरेश की हत्या कर दी गई

लेकिन आज सुबह ग्रामीण जब नहर कोठी के पास आए तो वहां सुरेश की हत्या कर दी गई ।लोगो के अनुसार फावड़े से बुजुर्ग को मार मार कर हत्या की गई।हाल फिलहाल मौके से पुलिस ने फावड़ा बरामद कर लिया गया हैक्षेत्रीय लोगों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला जमीन जायदाद का प्रतीत होता है लोगों का कहना है कि घर में बंटवारे को लेकर भी कुछ विवाद चल रहा था।मृतक सुरेश के 3 पुत्र हैं उनके बड़े बेटे मंजेश ने सदना पुलिस को सूचना दी मौके पर क्षेत्राधिकारी मिश्रित सुशील कुमार यादव व थाना अध्यक्ष संदना फतेह बहादुर सिंह की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कप

रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

अमेठी- राजेश सोनी : जनपद अमेठी में उल वक्त हड़कंप मच गया है जब रेलवे ट्रैक किनारे युवक का क्षत विक्तष शव मिला। रेलवे ट्रैक पर शव देखने के बाद ग्रामीणों इसकी सूचना  पुलिस के दी । सुचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। आपको बतादे कि मृतक व्यक्ति पास के ही गांव कुशीताली का रहने वाला आशीष पांडेय है। इस मामले में पुलिस उस घटना की जांच कर करही है कि ये हत्या है या आत्महत्या । ये तो बाद में पता चलेगा ।लखनऊ वाराणसी रेलखंड स्थित बारामासी गांव के पास का मामला.

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के अहरक गांव के पास शनिवार सुबह रेलवे लाइन के निकट एक अज्ञात शव दिखा। मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। लोगों ने ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की अभी तक शिनाख्त  नहीं हो सकी है।

पूर्वी चंपारण जिला ( East Champaran News ) के घोड़ासहन रेलवे स्टेशन ( Railway Station ) के पश्चिमी आउटर सिग्नल के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि नरकटियागंज-दरभंगा रेलखंड पर रेलवे ट्रैक के पास से अहले सुबह 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद होने के बाद जीआरपी ( Government Railway Police ) ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घटना की जांच में जुटी GRP

बताया जाता है कि लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक शव देखा और घोड़ासहन जीआरपी को सूचना दी. जानकारी मिलने पर घोड़ासहन जीआरपी और आरपीएफ पोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंची. जीआरपी ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है.

शव की पहचान में जुटी पुलिस

घोड़ासहन रेल पुलिस हड़कंप बरामद अज्ञात शव के पहचान में जुटी हुई है. आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक की हत्या किसी दूसरे जगह करके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है.

Read More : रिटायर्ड कर्मचारियों को योगी सरकार की सौगात

 

रिटायर्ड कर्मचारियों को योगी सरकार की सौगात

लखनऊ : रिटायर्ड कर्मचारियों को योगी सरकार की सौगात:श्रम-दिवस के मौके पर सीएम करेंगे ई-पेंशन पोर्टल की शुरुआत, तीन दिन बाद खाते में ट्रांसफर होगी पेंशन सीएम योगी आदित्यनाथ आज श्रम दिवस के मौके पर लखनऊ में सरकारी रिटायर्ड कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ आज श्रम दिवस के मौके पर लखनऊ में सरकारी रिटायर्ड कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। आज सुबह 11 बजे लोकभवन में सीएम योगी ई-पेंशन पोर्टल की शुरुआत करेंगे। इस पेंशन पोर्टल की मदद से कर्मचारियों को उनकी पेंशन तय समय पर मिल जाएगी।

अब सरकारी नौकरी से रिटायर्ड कर्मचारियों को अपने पेंशन के लिए ऑफिस-ऑफिस भटकने की जरुरत नहीं होगी। रिटायरमेंट के महज तीन दिन बाद ही उनके अकाउंट में पेंशन का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।

रिटायरमेंट के बाद तीन दिन में मिल जाएगी पेंशन

ई-पेंशन पोर्टल सेवा शुरु होने के बाद रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बस एक क्लिक पर हो जाएगा। इससे पहले रिटायर होने के बाद कर्मचारियों को सरकारी दफ्तरों के कई महीने तक चक्कर लगाने पड़ते थे। इसके बाद उनके खातों में रकम आती थी। कई बार तो रिश्वत या जुगाड़ का सहारा लेकर ही ये काम हो पाते थे। लेकिन, अब ई-पोर्टल के जरिए भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी और कर्मचारियों को तत्काल पैसा भी मिलेगा।

Read More :  ड्यूटी के पहले ही दिन नर्स की गैंगरेप के बाद हत्या, अस्पताल की छत से लटकाया शव

राज्य कर्मचारी कैश-लेस चिकित्सा योजना शुरू

राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने कुछ दिनों पहले ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैश-लेस चिकित्सा योजना शुरू की थी। इसके लिए राज्य मंत्रिमंडल ने शनिवार को उत्तर प्रदेश शासकीय सेवक नियमावली 2016 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। राज्य सरकार के इस फैसले से करीब 28 लाख राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को कैश-लेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

 ड्यूटी के पहले ही दिन नर्स की गैंगरेप के बाद हत्या,अस्पताल की छत से लटकाया शव

उन्नाव : उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली के दुल्लापुरवा गांव में पांच दिन पहले शुरू हुए निजी अस्पताल में नर्स की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गयी। शनिवार सुबह अस्पताल के पीछे छत की सरिया से लटका हुआ उसका शव मिला। मां ने चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

हरदोई-उन्नाव मार्ग पर दुल्लापुरवा गांव में 25 अप्रैल को ही न्यू जीवन अस्पताल का उद्घाटन हुआ था। आसीवन थाने के एक गांव की युवती ने शुक्रवार को ही यहां नर्स के रूप में काम शुरू किया था। इससे पहले वह डेढ़ साल से सफीपुर के एक अस्पताल में नर्स थी। नए अस्पताल में उसके काम का पहला दिन था, रात होने पर अस्पताल के संचालक नूर आलम ने रुकने को कहा था।

देर रात को संचालक समेत चार लोगों ने मिलकर नर्स के साथ रेप किया। उसके बाद गले में रस्सी बांधकर छत से नीचे लटका दिया। सुबह आसपास के लोगों ने नर्स को लटका देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने सीढ़ी लगाकर शव नीचे उतारा। नर्स के मुंह पर मास्क लगा था और हाथ में रुमाल था। पुलिस और स्थानीय लोगों को इस बात पर हत्या का शक हुआ।

Read More :  ईद के बाद सपा में होगा बदलाव, नया दांव खेलने की तैयारी में अखिलेश यादव

परिजनों को सूचना पहुंची तो मां व अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। मां ने अस्पताल संचालक नूर आलम, चांद आलम, अनिल और एक अज्ञात के खिलाफ रेप व हत्या का मुकदमा लिखाया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि रेप व हत्या की रिपोर्ट लिखी गई है। एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही जबकि बाकी तीन की पुलिस तलाश कर रही है।

नकारी के पहले दिन नर्स की मौत

नर्स की खबर फालतें ही मोके पर भरी भीड़ जमा हो गयी.परिवार को जैसे ही बेटी की मौत की भनक लगी वह खोहराम मच गया.अस्पताल की दीवार पर नर्स की शव मिलते ही अस्पताल संचालक समिति के सदस्या फरार हो गए. 19 साल की नर्स का परिवार बेटी के साथ बलात्कार का आरोप लगा रहा हैं.लड़की के चाचा का कहना हैं रेप के बाद उनकी बेटी की हत्या ही हत्या की गयी हैं. लड़की की माँ की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल में काम करने वाले चाँद आलम,नूर आलम ,अनिल समेत एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का केस दर्ज़ कर लिया।

 ईद के बाद सपा में होगा बदलाव,नया दांव खेलने की तैयारी में अखिलेश यादव

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 और एमएलसी चुनाव में नया दांव खेलने की तैयारी में करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव बड़े संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी में लगी हुई है. प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर संगठन में नए और संघर्षशील चेहरों को तवज्जो दी जाएगी. पार्टी ऐसे लोगों को जिले की कमान सौंपेगी, जिनकी छवि साफ होने के साथ ही जुझारू होगी. इस मुद्दे पर शीर्ष नेतृत्व एक-एक जिले की स्थिति पर मंथन कर रहा है. बदलाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले ही ऐलान किया था. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि वे ईद के बाद पार्टी को मिली हार को लेकर समीक्षा करेंगे.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि पहले फ्रंटल संगठनों की कमेटियों को भंग कर नए सिरे से गठन होगा. इसके बाद मुख्य कमेटी में भी बदलाव होंगे. शीर्ष नेतृत्व की रणनीति है कि लंबे समय से पार्टी में संघर्षशील रहने वाले युवाओं को आगे किया जाए. ताकि वे जनहित के मुद्दे को धमाकेदार तरीके से उठा सकें. पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब जिलों में पुराने पैटर्न पर जिलाध्यक्षों का मनोनयन नहीं होगा. जिले की कमान सौंपने से पहले उसकी नेतृत्व क्षमता का आकलन किया जाएगा.

Read more : स्वास्थ्य विभाग की बडी लापरवाही वैक्सीन की जगह लगा दिया कुत्ते का इन्जेक्शन

हारकर भी जीत गई सपा, जानें कैसे?

साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा को 125 सीटें मिली थीं. हालांकि, यह उनकी हार नहीं जीत के तौर पर देखी गई क्योंकि साल 2017 के चुनाव में सपा को मात्र 47 सीटें मिली थीं. वहीं, प्रदेश में सत्ता पाने में कामयाब रहने वाली भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों को कुल 273 सीट मिली हैं. खैर, 2022 के महासमर में इतनी सीटें पाने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव विधानसभा में मुख्य मुख्य विपक्षी नेता बने. अब वे प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की हर गलती को उजागर करने का जिम्मा संभाल रहे हैं. मगर इस चुनाव में पार्टी को पूरी उम्मीद थी कि वह सरकार बनाएगी. इसे लेकर समीक्षा बैठक की बात की जाने लगी. इसी क्रम में सपा सुप्रीमो ने ऐलान किया है कि ईद के बाद पार्टी इस मसले पर समीक्षा बैठक करेगी.

स्वास्थ्य विभाग की बडी लापरवाही वैक्सीन की जगह लगा दिया कुत्ते का इन्जेक्शन

 चीफ नितिन गुप्ता : लखीमपुर खीरी : जनपद लखीमपुर मे स्वास्थ्य की लापरवाही के चलते एक ताजा मामला प्रकाश मे आया है घटना इस तरह की है थाना फूल बेहड के अंतर्गत आने वाले गांव गाव श्री नगर निवासी शिवम जायसवाल पुत्र सुरेश जायस जोकि दिनांक 30/04/2022को सी एच सी फूल बेहड मे वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने गया जहा पर नजमा के अंडर आफ कर्म चारी अजय पुत्र राम खिलावन उसे टीका लगा दिया

जब शिवम कोविड 19का कार्ड पर एन्ट्री कराने पहुंचा तो पता चला उसे गलती से रेबिन (कुत्ते वाला इन्जेक्शन लग गया है जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो पीडित का आरोप है कि नजमा ने कहा जाओ मेरे नाम एफ आई आर करा दो देखे क्या होता है पीडित बडा डरा व सहभा हुआ है पीडित ने जिसका शिकायती प्रार्थना पत्र थाना फूल बेहड व जिला अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य मन्त्री व मुख्य मंत्री को पत्र शिकायती पत्र भेजकर न्याय की माग की है.

यूपी के शामली में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तीन वृद्ध महिलाओं को कोरोना वैक्सीन के स्थान पर रैबिज का टीका लगा दिया गया। इसी दौरान एक महिला की हालत बिगड़ने लगी तो लापरवाही उजागर हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। उधर, इस मामले में स्वस्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

क्या बोले- जिम्मेदार

तीन वृद्ध महिलाओं को कोरोना वैक्सीन के स्थान पर रैबिज का टीका लगाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
डा. बिजेन्द्र सिंह- सीएचसी प्रभारी कांधला

कांधला सीएचसी पर महिला को कोरोना की बजाय रैबिज का टीका लगा दिये जाने की सूचना मिली थी जो जानकारी करने पर अफवाह पायी गई है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। इन महिलाओं को शुक्रवार को कोरोना का टीका लगाये जाने के निर्देश दे दिये गए हैं।
डा. संजय अग्रवाल- सीएमओ शामली

Read More : पांच दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, 50 गांव में चल रहा है साक्षरता अभियान

पांच दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, 50 गांव में अभियान

कोटा : फ़रीद खान : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पांच दिवसीय दौरे पर रविवार तड़के कोटा पहुंचे अपने कैंप कार्यालय पर की जनसुनवाई 50 गांव के लोगों को साक्षर करने का अभियान।

कोटा।में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को अपने 5 दिन के दौरे पर रविवार तड़के कोटा पहुंच गए। उसके बाद उन्होंने अपने कैंप कार्यालय पर कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र की लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उन्हें तुरंत हल करने के निर्देश दिए ।अपने कैंप कार्यालय पर जन सुनवाई के दौरान लोगों ने उन्हें ग्रामीण इलाकों में पेयजल को लेकर आ रही किल्लत के बारे में जानकारी दी। बिरला ने तुरंत पंचायत राज के अधिकारियों को पेयजल की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सके उन्होंने कहा कि कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र मेंआदर्श गांव बने लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिले। उन्होंने बताया कि एक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 50 गांवों को शामिल कर 50 से अधिक उम्र वाले लोगों को साक्षर किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में सभी गांव में ऐसा अभियान चलाया जाएगा बिरला ने कहा कि उनका प्रयास है कि हमारे नौजवान साथियों को गांव में अच्छा माहौल मिले।

सरकार और किसानों की हो रही है वार्ता

ओम बिरला ने कहा कि सरकार किसानों से लगातार संपर्क बनाए हुए है. उन्होंने कहा किसानों से बातचीत चल रही है और इसके जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे.

नर्सिंग छात्रों ने दिया ज्ञापन

कोटा नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने कैम्प कार्यालय पर पहुंचकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को ज्ञापन दिया. उन्होंने मांग की है कि एम्स ने जिस प्रकार से 20 फीसदी छात्र और 80 फीसदी छात्राओं का रेसा रखा गया है, जिससे निकट भविष्य में जॉब में परेशानियां आएगी. छात्रों ने केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि इसका रेसा आधा-आधा रखे, ताकि हमें जल्द जॉब में मौका मिल सके. उन्होंने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से बात करेंगे.

Read More: रामपुर प्रशासन एवं हिंदू समुदाय की एक अनूठी मिसाल, नमाजी के ऊपर फूल बरसाते नजर आए हिंदू समुदाय

रामपुर प्रशासन एवं हिंदू समुदाय की एक अनूठी मिसाल

 रामपुर : सुरेश कुमार : उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर प्रशासन मे बरसो से परंपरा के अनूठी मुताबिक जामा मस्जिद के अंदर और शहर की सड़कों पर नमाज अदा की जाती रही है लेकिन सरकारी फरमान के बाद सड़कों पर नमाज पढ़ने की मनादी थी जिसको लेकर मुस्लिम उलेमाओं ने अपने समुदाय से अपने अपने मोहल्ले और गांव में स्थित मस्जिदों में नमाज पढ़ने की गुजारिश की थी उलेमाओं और प्रशासन की गुजारिश के बाद सभी ने पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए मस्जिदों में ही अलविदा जुमा की नमाज अदा की इसके बाद सभी नमाजियों का जहां पुलिस एवं जिला प्रशासन ने जामा मस्जिद के गेट पर खड़े होकर फूल बरसाए कुछ इसी प्रकार हिंदू समुदाय के लोग भी नमाजी के ऊपर फूल बरसाते नजर आए ..

जनपद रामपुर मे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं और यहां की गंगा जमुनी तहजीब दूर-दूर तक मशहूर है यही कारण है कि यहां पर कभी हिंदू मुस्लिमों के बीच में दंगा नहीं हुआ यहां पर मुस्लिम समुदाय के लोग हिंदुओं के साथ फूल और गुलाल की होली खेलते हैं मुस्लिम समाज के लोग बालाजी शोभा यात्रा के दौरान हिंदुओं पर फूलों की वर्षा कर इस एकता की मिसाल को पेश कर चुके हैं बरसों पुरानी एक परंपरा जो काफी लंबे समय से जामा मस्जिद के अंदर और बाहर सड़कों पर अलविदा जुम्मा की नमाज पढ़ने की चली आ रही थी

नमाजी के ऊपर फूल बरसाते नजर आए हिंदू समुदाय

जिसे सरकारी फरमान के बाद उलेमाओं ने मस्जिदों के अंदर ही नमाजियों से नमाज पढ़ने की इल्तजा की थी जिसके बाद अलविदा की नमाज जामा मस्जिद सहित सभी मोहल्ले और गांव की मस्जिदों मैं अदा की गई इसी को लेकर जहां जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने जामा मस्जिद से निकलने वाले नमाजियों को गुलाब के फूल भेंट किए तो अनूठी वही फूलों की बारिश भी है इसी प्रकार हिंदू समुदाय के लोगों ने भी नमाजियों को फूल भेंट किए और पुष्प वर्षा की नमाज शांति पूर्वक संपन्न होने के बाद प्रशासन ने भले ही राहत की सांस ली हो, तो वही हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी आपसी एकता और भाईचारे की बेजोड़ मिसाल पेश करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है।

Read More : वाराणसी के राजकीय अस्पताल में गंदगी देख भड़के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

सिटी मजिस्ट्रेट हैम सिंह के मुताबिक सभी नमाज़ी भाईयो ने इसमें पूरा सहयोग दिया इमाम साहब ने पूरा सहयोग दिया इसके लिए मेरी तरफ से सभी लोगों को बहुत दिल से शुक्रिया अदा अनूठी करता हूं। रामपुर की जनता वास्तव में ही अच्छी जनता है सभी संप्रदाय के लोग यहां मौजूद हैं एक दूसरे से गले मिल रहे हैं ईद अभी 4 दिन के बाद आने वाली है लेकिन हम को ऐसा लग रहा है ईद आज ही से चालू हो गई है आज अलविदा की नमाज है लेकिन एक दूसरे के गले मिलते हुए देखते हुए लग रहा है कि ईद आज ही से रामपुर में प्रारंभ हो गई है।

वाराणसी के राजकीय अस्पताल में गंदगी देख भड़के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

वाराणसी :  डिप्टी सीएम और वाराणसी मंडल के प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार की सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल में उन्हें गंदगी देखने को मिली। मशीनों का रखरखाव भी ठीक नहीं पाया गया। यह देखकर वह नाराज हो गए।उन्होंने सीएमओ को जमकर फटकार लगाई। मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यशैली में सुधार लाएं या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। अगली बार के निरीक्षण में खामियां मिलने पर कोई बख्शा नहीं जाएगा।

बाहर की दवा लिखी तो ठीक नहीं होगा

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अस्पताल में सबसे पहले पंजीकरण काउंटर पर पहुंचे। वहां पर लाइन में खड़े होकर पर्चा बनवाया। इसके बाद निरीक्षण शुरू किया। टॉयलेट में गंदगी मिली। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ की गैरहाजिरी को लेकर उन्होंने सभी से स्पष्टीकरण लेने की हिदायत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दी।डॉक्टरों से कहा कि बाहर की दवा कतई न लिखें। जो ऐसा करेगा वह कार्रवाई की जद में आएगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को उन्होंने कहा कि खामियों को तत्काल दुरुस्त लें या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसी बीच उन्होंने सीएमओ को फोन कराया और कहा कि सारी व्यवस्थाओं को आप स्वयं देखा करें। जिससे भी चूक हो उसके खिलाफ कार्रवाई में कोताही न करें।

Read more : लुटेरों पर भारी पड़े यात्री, जेवर का बॉक्स चुरा कर भाग रही आरोपीयों को यात्रियों ने पकड़ा

नई डेंटल मशील धूल फांक रही थी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने देखा कि अस्पताल में नई डेंटल मशील बिना किसी देख-रेख के जैसे-तैसे पड़ी हुई है। यह देख कर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को फोन कर तत्काल डेंटल टेक्नीशियन को काम पर रखने को कहा।इसके बाद वह ट्रॉमा सेंटर में बंद पड़े डिजिटल एक्स-रे के बारे में पता किए तो सामने आया कि वह कमरा एक अरसे से बंद पड़ा है। उन्होंने कमरे की चाबी मंगवाई लेकिन 10-12 मिनट बाद कोई लेकर नहीं आया तो नाराजगी जताते हुए वह आगे बढ़ गए।इसी तरह से उन्होंने सिटी स्कैन मशीन के बारे में पूछा तो पता लगा कि स्टॉफ रिटायर होने की वजह से मार्च से उसका संचालन ही बंद है। इस पर उन्होंने तत्काल उसे शुरू कराने को कहा।

लुटेरों पर भारी पड़े यात्री, जेवर का बॉक्स चुरा कर भगा.

हरिमोहन चोडॉवत–झालावाड़ : झालावाड़ जिले के भवानीमंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर सुबह करीब 10:30 बजे महिला यात्री का सोने के जेवर से भरा बॉक्स थैले से निकाल कर भाग रही बालिका और दो महिलाओं को प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने पकड़ लिया और रेलवे सुरक्षा बल के हवाले किया है। पीड़ित महिला के बॉक्स में करीब 3 लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवरात थे।

रामगंजमंडी निवासी रीना राजावत ने बताया कि वह अपनी बहन मनभर एवं भतीजी खुशी के साथ रामगंज मंडी जाने के लिए भवानीमंडी के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़ी थी। प्लेटफार्म पर जैसे ही मेमो ट्रेन पहुंची, तो पास ही मौजूद एक बालिका ने उसके थैले में रखे सोने के जेवर का डिब्बा चुरा लिया और ट्रेन के पीछे की तरफ भागने लगी।

तभी पीड़िता रीना के चिल्लाने की आवाज सुनकर रेलवे स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों ने सजगता दिखाते हुए बालिका को ज्वेलरी के डिब्बे के साथ पकड़ लिया। जेवर के डिब्बे में सोने के आभूषण, बाजूबंद गले में पहनने वाली चेन, शीश पट्टी और राखड़ी रखे थे। जिनकी करीब 3 लाख रुपए कीमत है। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की सजगता के चलते बालिका और उसके साथ मौजूद वाली आरोपी महिलाएं जेवर का बॉक्स चुराकर ले जाने में सफल नहीं हो पाई।

Read More : 13 साल के अखंड को STF ने छुड़ाया, 50 लाख रुपए की मांगी थी फिरौती

आरोपीयों को यात्रियों ने पकड़ा

उधर घटना से नाराज नागरिको ने भवानीमंडी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस चौकी शुरू करने की भी मांग की है। नागरिकों का कहना है कि भवानी मंडी रेलवे स्टेशन राजस्थान एवं मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सिर्फ रेलवे सुरक्षा बल की पुलिस चौकी स्थापित है लेकिन पुलिस चौकी पर एक भी महिला पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहती। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर चोरी लूट जैसी घटनाओं को रोकथाम के लिए रेलवे स्टेशन पर ना तो राजस्थान जीआरपी पुलिस चौकी है और ना ही मध्य प्रदेश जीआरपी पुलिस चौकी। ट्रेन से कटकर मौत होने की घटनाओं के दौरान भी मृतकों के परिजन घंटों रेलवे स्टेशन पर राजस्थान और मध्य प्रदेश की जीआरपी चौकीयो के बीच भटकते नजर आते हैं।

बाद में रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने दोनों महिलाओं व बालिका के साथ मारपीट भी की। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को शांत किया और तीनों को कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई। भवानीमंडी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ चौकी प्रभारी संतोष धाकड़ ने बताया कि चोरी के आरोप में महिलाओं को राउंडअप करके शामगढ़ थाने भेजा गया है, जहां पुलिस कर्मियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। हालांकि पीड़ित महिला यात्री द्वारा प्रकरण में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।

13 साल के अखंड को STF ने छुड़ाया, 50 लाख रुपए की मांगी थी फिरौती

 डिजिटल डेस्क : उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम के साथ-साथ बस्ती पुलिस की सटीक कार्रवाई से बस्ती के रुधौली से अपहृत 23 व्यवसायी बेटे को छुड़ा लिया गया है. पुलिस ने व्यवसायी के बेटे को छुड़ाने के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने 23 अप्रैल को बस्ती के रुधौली से अखंड का अपहरण किया था और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. रुधौली से बस्ती का अपहरण कर दोनों ने व्यापारी के बेटे अखंड को सहजनवां कस्बे के एक घर में बंधक बनाकर रखा था. गोरखपुर संभाग में पुलिस पिछले तीन दिनों से अपराधियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर रही है.

एसटीएफ व बस्ती जिला पुलिस ने शनिवार सुबह बस्ती जिले के रुधौली से कारोबारी के बेटे का अपहरण करने वाले दो बदमाशों को सहजनवां कस्बे से गिरफ्तार किया. उनके कहने पर टीम ने व्यवसायी के बेटे को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया, जिसे एक घर में बंधक बनाकर रखा गया था। सहजनवां में रहने वाले बदमाशों ने कारोबारी से 50 लाख की फिरौती मांगी थी.एसटीएफ गोरखपुर इकाई के निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह को सूचना मिली कि बस्ती के रुधौली निवासी अशोक कसोधन पुत्र अखंड का अपहरण करने वाले बदमाश सहजनवां में छिपे हैं.

सूचना के आधार पर जांच में जुटी एसटीएफ टीम ने सर्विलांस की मदद से सहजनवां के पाली निवासी सूरज सिंह व उसके भाई आदित्य सिंह को शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि सहजनवां कस्बे की शिवपुरी कॉलोनी में व्यवसायी के बेटे अखंड को किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा गया है. आरोपी को लेकर कमरे में पहुंची एसटीएफ व बस्ती जिला पुलिस ने कमरे में बंधक बनाए अखंड को मुक्त कराकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. एसटीएफ और बस्ती जिला पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

ये है मामला :

बस्ती के रुधौली कस्बे के रहने वाले अशोक कसोधन कपड़े का कारोबार करते हैं. 23 अप्रैल की शाम 4.30 बजे उनका 13 वर्षीय पुत्र अखंड कसौधन सब्जी लेने बाजार गया था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। घटना के कुछ देर बाद ही अपहरणकर्ताओं ने अशोक कसोधन को फोन कर 50 लाख की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं देने पर बच्चे को नुकसान पहुंचाने की बात कही। जिससे परिजन डर गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। दो दिन तक कुछ पता नहीं चलने पर एसटीएफ की टीम तैनात कर दी गई।

Read More : ADG प्रशांत कुमार का दावा, यूपी में 45 हजार से अधिक लाउडस्पीकर हटाए गए

ADG प्रशांत कुमार का दावा, यूपी में 45 हजार से अधिक लाउडस्पीकर हटाए गए

लखनऊ : योगी 2.0 सरकार के सत्ता में आते ही अवैध अतिक्रमण और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान युद्ध स्तर पर जारी है. इस क्रम में धर्मस्थलों पर तय मानकों का उल्लंघन करने वाले अधिक लाउडस्पीकर को हटवाने का सिलसिला लगातार जारी है. शुक्रवार तक अभियान के तहत धर्मस्थलों से कुल 45,773 अवैध लाउडस्पीकर हटवाए गए, जबकि 58 हजार से अधिक लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई.

यूपी में अब तक 45,773 लाउडस्पीकरों को हटाया गया

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि, राज्य भर के विभिन्न धार्मिक स्थलों से अब तक 45,773 लाउडस्पीकरों को हटाया गया है, जबकि 58,861 लाउडस्पीकरों के ध्वनि स्तर को कम करके मानक मानकों के स्तर तक लाया गया है.

अवैध लाउडस्पीकर तत्काल उतारने के निर्देश

प्रदेश के धर्मस्थलों पर तय मानकों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ समान कर्रवाई की जा ही है, फिर चाहे वह धार्मिक स्थल किसी भी धर्म से जुड़ा क्यों न हो. सीएम योगी ने निर्देश दिया कि लाउडस्पीकर के प्रयोग के लिए जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उनका कड़ाई से अनुपालन कराया जाए. अनावश्यक रूप से लगाये गए लाउडस्पीकर तत्काल उतार लिए जाएं. लाउडस्पीकर की आवाज़ उस परिसर से बाहर न आए. नए स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति न दें.

श्रीकृष्णजन्मभूमि मथुरा से हटे चुके हैं लाउडस्पीकर

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद श्रीकृष्णजन्मभूमि मथुरा में लगाए गए लाउडस्पीकर हटाए गए थे. इसके बाद गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में लाउडस्पीकर की आवाज तय मानक के अनुसार कम की गई. सीएम का स्पष्ट निर्देश है कि हर किसी को अपनी उपासना पद्धति मानने की स्वतंत्रता है और इसके लिए माइक और साउंड सिस्टम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इस प्रकार की आवाज उस धार्मिक परिसर से बाहर न जाए. ऐसे में लाउडस्पीकरों को हटाने और ध्वनि स्तर को कम का अभियान लगातार जारी है.

Read More : अवैध शराब दुकान संचालित करते चार गिरफ्तार

अवैध शराब दुकान संचालित करते चार गिरफ्तार

हरिमोहन चोडॉवत–झालावाड़: झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने झालावाड़, सुनेल, भवानीमंडी तथा भालता थाना क्षेत्र में भिन्न-भिन्न जगह कार्रवाई कर कुल 27 कार्टून देशी व विदेशी शराब, 19 हजार 500 रुपए नगदी और एक जीप सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि संगठित अपराध की रोकथाम और शराब माफियाओं के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। जिले में कई शराब दुकानों की नीलामी नहीं हुई है, ऐसे में शराब माफिया भी सक्रिय हो गए और अवैध शराब दुकानों का संचालन कर रहे। पुलिस की जिला स्पेशल टीम को सूचनाएं मिल रही थी, कि विभिन्न कस्बाई क्षेत्रों में अवैध शराब दुकानों का संचालन किया जा रहा और महंगे दामों में शराब बेची जा रही।

झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम

जिस पर झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम ने जिले के भवानीमंडी क्षेत्र के झिकड़िया, सुनेल क्षेत्र के भवानीमंडी मार्ग पर, भालता क्षेत्र के सरहदी सीमा पर तथा झालावाड़ कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सर्किट हाउस के सामने छापेमारी की और बिना लाइसेंस की अवैध शराब दुकानों का संचालन करते चार व्यक्तियों को धर दबोचा। चारों जगह से कुल 27 कार्टून में भरी देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। वहीं अवैध शराब परिवहन में उपयोग की जा रही एक जीप तथा 19 हजार 500 रुपए नगदी भी बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा।

दुकान पर नही लगी रेट लिस्ट

आबकारी नियमानुसार सरकारी दुकानों पर रेट लिस्ट लगी होनी चाहिए। लेकिन कवास में स्थित दुकान पर रेट लिस्ट नहीं लगी होने के साथ ठेकेदार द्वारा ज्यादा रुपए वसूले जा रहे है। जिससे लोग परेशान है। लेकिन विभाग की इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कवास स्थित दुकान को लेकर पहले भी कई बार आबकारी उदयपुर, जोधपुर, बाड़मेर में शिकायतें की गई थी।

Read More : BHU में कुलपति आवास पर गंगाजल लेकर पहुंचे आक्रोशित छात्र, मुंडवाया सिर

BHU में कुलपति आवास पर गंगाजल लेकर पहुंचे आक्रोशित छात्र, मुंडवाया सिर

बनारस :  बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में कुलपति सुधीर कुमार जैन ने महाविद्यालय में रोजा इफ्तार पार्टी दी थी, जिसके विरोध में छात्रों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच शुक्रवार को छात्रों ने कुलपति आवास पर गंगाजल छिड़काव कर शुद्धिकरण करने की कोशिश की. इतना ही नहीं छात्रों ने कुलपति आवास की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखने के साथ ही मुण्डन कराया. साथ ही हनुमान चालीसा का भी पाठ किया.

छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में झड़प

इस दौरान छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प भी हुई. वहीं रोजा इफ्तार पार्टी को लेकर बीएचयू प्रशासन का कहना है कि यह कोई नई परपंरा नहीं है. इससे पहले भी विश्वविद्यालय के कुलपति इफ्तार पार्टी में शामिल होते रहे हैं. पण्डित मदन मोहन मालवीय ने विश्वविद्यालय की स्थापना सर्वधर्म समभाव की नीति को लेकर की थी.

गंगाजल से शुद्धिकरण को लेकर मचा बवाल

शुक्रवार की शाम छात्र समूह में इकट्‌ठा होकर BHU कैंपस स्थित कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन के आवास को गंगाजल से शुद्ध करने पहुंचे. छात्रों के गंगाजल लेकर पहुंचने की सूचना पर प्रॉक्टरोयिल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी और पुलिस भी पहुंच गई. छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गंगाजल से शुद्धिकरण को लेकर काफी कहासुनी हुई. छात्रों का कहना था कि कुलपति को इसके लिए माफी मांगनी होगी. वरना हम इसी तरह विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे.

कुलतपित के खिलाफ छात्रों में नाराजगी

छात्रों का कहना था कि कुलपति ने नई परंपरा की शुरुआत कर गलत काम किया है. बीएचयू को जेएनयू और एएमयू नहीं बनने दिया जाएगा. कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन के इफ्तार पार्टी में शामिल होने के मसले को लेकर BHU प्रशासन अपनी सफाई दे चुका है. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की भावना के अनुरूप BHU में सभी धर्मों के लोगों का समभाव से सम्मान है.

Read More : फरार 25 हजार के इनामी सुनील सिंह को सीबीसीआईडी और बंथरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

BHU प्रशासन ने की ये अपील

विश्वविद्यालय में सभी धर्मों के पर्व समान भाव से उत्साह के साथ मनाए जाते हैं. इससे पहले भी विश्वविद्यालय के कुलपति इफ्तार पार्टी में शामिल होते रहे हैं. प्रो. जैन ने किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं की है. BHU प्रशासन ने यह भी अपील की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन के शांतिपूर्ण माहौल को दूषित करने का गलत प्रयास न किया जाए.

फरार 25 हजार के इनामी सुनील सिंह को C.B.C.I.D बंथरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ : लखनऊ के बंथरा में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत के मामले में बंथरा पुलिस ने किया गिरफ्तारएक बड़ी सफलता मिलि है । फरार चल रहा  25 हजार के इनामी सुनील सिंह को सीबीसीआईडी और बंथरा पुलिस ने गिरफ्तार किया । सुनील सिंह जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी है । आपको बतादे कि आरोपी के घर पर  शराब डंप होती थी।

बाद में मिक्सिंग कर अवैध शराब तैयार होती थी । कोटेदार नन्हकाऊ भी शामिल था।जहरीली शराब परोसने में दोनों की थी अहम भूमिका।गिरफ्तार सुनील के खिलाफ बंथरा में दर्ज है तीन fir।कोटे से पी गई शराब से 6 ग्रामीणों की हुई थी बीते साल नवंबर माह में मौत।रेलवेकर्मी भी था मृतक में शामिल। कई लोगबीमार हुए थे । तत्कालीन sho, 1 दरोगा वा कांस्टेबल को सस्पेंड किया गाया था। इस मामले में सीबीसीआईडी जांच कर रही है।

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत गौतम ने बताया कि 12 नवंबर 2020 को बंथरा के लतीफ नगर गांव में जहरीली शराब के सेवन से कई लोग गंभीर हो गए थे। इलाज के दाैरान छह लोगों की मौत हो गई थी। 15 से अधिक लोग गंभीर रूप बीमार हो गए थे। मृतकों में रसूलपुर निवासी सुंदरलाल, मो. अनीस, निर्मल, चुन्नी लाल और लतीफ नगर निवासी राजकुमार व अजय यादव शामिल थे। शराब कांड के बाद से मुख्य आरोपी शराब दुकान का कोटेदार सुनील कुमार सिंह फरार था।

सीबी सीआईडी को स्थानांतरित हुआ था मामला

बंथरा थाना प्रभारी ने बताया कि शराब कांड के करीब पांच माह बाद अप्रैल 2021 में मामले की जांच सीबी सीआईडी को ट्रांसफर कर दी गई थी। मामले में पूर्व में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी सुनील फरार था। सुनील परिजनों से मिलने ऐन गांव आया हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा है।

सरकारी ठेके पर बेचता था नकली शराब

सुनील सरकारी ठेके का कोटेदार था। इसके अलावा वह नकली शराब भी बनाता था। नकली शराब तैयार कर वह सरकारी ठेके से बेचता था। नकली शराब बेचने के मामले में सुनील के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

Read More : महिला से दुष्कर्म का आरोपी महज 36 घंटे में गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म का आरोपी महज 36 घंटे में गिरफ्तार

हरिमोहन चोडॉवत–झालावाड़ : झालावाड़ जिले के सारोला कलां कस्बे में एक महिला से ज्यादती के मामले में फरार आरोपी को खानपुर पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए खानपुर थाना अधिकारी कमल सिंह ने बताया कि एक पीड़िता ने 26 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया था, कि 22 अप्रैल को वह सारोला कस्बे के कपड़ा व्यापारी की दुकान पर स्टाल बदलने के लिए गई थी।

आरोपी दुकानदार लोकेश धाकड़ निवासी मरायता ने दुकान पर बैठा कर उसे गन्ने का जूस पिलाया, जिसके बाद उसे चक्कर व बेहोशी आ गई। ऐसी हालत में आरोपी लोकेश धाकड़ उसे खानपुर दहीखेड़ा चौराहे पर स्थित अपने गोदाम पर ले गया और उसके साथ ज्यादती की। पीड़िता की शिकायत के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। जिसमे सफलता हासिल की और महज 36 घंटे के भीतर ही आरोपी दुकानदार लोकेश धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया।

टैक्सी चालक पीड़िता को कायलाना की पहाड़ियों में ले गया

रात का वक्त होने के कारण पीड़िता वहां बैठ गई. इसी दौरान वहां एक टैक्सी चालक आया. उसने महिला को वहां बैठे रहने का कारण पूछा. पीड़िता ने उसे आपबीती बताई. टैक्सी चालक ने पीड़िता की पूरी कहानी सुनकर उसे प्रतापनगर तक छोड़ने का झांसा देकर अपने साथ बिठा लिया. डरी हुई पीड़िता उसके साथ टैक्सी में सवार हो गई. लेकिन टैक्सी चालक महिला के हालात का फायदा उठाकर उसे कायलाना की पहाड़ियों में ले गया. उसके बाद उसने वहां पीड़िता से रेप किया. सुबह करीब साढ़े पांच बजे पीड़िता टैक्सी चालक के चंगुल से निकलकर जैसे-तैसे करके अपने घर पहुंची. वहां उसने अपने परिवार को पूरी घटना बताई. इस पर परिजन उसे लेकर मंडोर थाने लेकर पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया.

Read More :हैदराबाद गैंगरेप मामले में पुलिस ने की 5 आरोपियों की पहचान, 3 नाबालिग भी शामिल

जेल में आरोप कैदी की मृत्यु,परिवार में मचा कोहराम

सम्भल : सरफराज़ अंसारी : जेल में आरोप कैदी की मृत्यु जनपद संभल के चंदौसी में कुछ दिन पहले निर्वस्त्र होकर युवक नगर के मोहल्ला राज निवासी होरी दूसरे समुदाय के घर में घुसने पर महिला द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर पुलिस ने जेल भेजा जहां उसकी तबीयत खराब होने पर उसकी मृत्यु हो गई जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। परिजनों में सूचना पाकर कोहराम मच गया।

मंगलवार की सुबह जिला जेल में कैदी की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया।जब पता चला कि सद्दाम पुत्र अय्यूब निवासी राजपुर कलां की मौत हो गई। जेल प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।उधर मौत की सूचना से सद्दाम के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की सूचना पर जिला चिकित्सालय पर पंहुचे। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।इस दौरान गाँव से बड़ी संख्या में लोग चिकित्सालय पर पंहुचे, जिससे अफरातफरी का माहौल बना रहा।

जिला जेल में कैदी की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आपको बताते चलें कि नगर के मोहल्ला राज में एक युवक दूसरे समुदाय के मकान में निर्वस्त्र होकर 21 अप्रैल को घर में घुस गया था जहां आरोप है कि घर में अकेली महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा था महिला युवक के चुंगल से छूट कर बाहर निकली और शोर मचाने लगी। जिस पर युवक ने महिला के कमरे मे कुंडी लगा कर कमरे का दरवाजा कर लिया था। और निर्वस्त्र लेट गया था। महिला के शोर-शराबा करने पर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए वहीं पुलिस को सूचना दी गई थी।

जिस पर पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाते हुए हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई और युवक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजा। वही परिजनों द्वारा बताया गया हैं कि उसकी तबीयत खराब होने से अचानक मृत्यु हो गई। जिसको लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मोहल्ले में मृत्यु की सूचना पाकर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए । जहां पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । उसके बाद भीड़ कोतवाली पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत करके वापस भेज दिया ।

Read More : चोरों के हौसले बुलंद, देर रात चोरों के सीआरपीएफ जवानों के घर को बनाया निशाना

चोरों के हौसले बुलंद,देर रात चोरों के CRPF जवानों के घर को बनाया निशाना

अमेठी : राजेश सोनी : अमेठी में चोरों के हौसले बुलंद कितना है ये इसी बात का अंदाजा आप इस घटना से लगा सकते हैं। अब चरोंने तो प्रशासन की गर निशाना बनाया है। देर रात चोरों के सीआरपीएफ जवानों के घर को निशाना बनाया है।तिलोई रात भर गस्त मारती रही पुलिस लाखों का माल लेकर रफूचक्कर हुए चोर लगभग 75 हजार नगदी समेत लगभग 5 लाख की जेवरात लेकर हुए रफूचक्कर ग्राम पूरे कटरियान मजरे भदमर मोहनगंज का है।देश की रक्षा कर रहे हैं पापा चाचा व बड़ा भाई सीआरपीएफ में तैनात है घर के तीन जवान मोहनगंज पुलिस को चुनौती देते हुए लगभग 75000 नगदी समेत लाखों की जेवरात सहित कागज़ात लेकर हुए रफूचक्कर।

पहली चोरी मंदिर में

मनीमाजरा निवासी दसिंदरपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 दिसंबर को ठाकुरद्वारा मंदिर को बंद कर दिया था। अगले दिन सुबह देखा तो मंदिर के अंदर दानपात्र टूटा हुआ था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मनीमाजरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। उन्होंने बताया कि चोर दानपात्र से 1200 रुपए चोरी कर ले गए। मनीमाजरा थाना पुलिस चोरों को पकडऩे के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे चेक कर रही है।

दूसरी चोरी दुकान में

पंचकूला निवासी कुनाल खन्ना ने बताया कि वह दड़वा स्थित गुरु नानक धर्मकांटे के पास दुकान करता है। 17 दिसंबर की रात वह दुकान बंद करके घर गया था कि अगले दिन आया तो दुकान के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कुनाल ने पुलिस को बताया कि चोर दुकान से 123 करेट बोनवीटा की, 15 करेट चोको की, 148 करेट नडूयल और 50 करेट देशी घी चोरी कर ले गए। इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Read More : ज़िलाधिकारी के निर्देश पर सदर,  खाली कराया गया 27 करोड़ की सरकारी भूमि पर से अवैध कब्जा

ज़िलाधिकारी के निर्देश पर सदर,  खाली कराया गया 27 करोड़ की सरकारी भूमि पर से अवैध कब्जा

बरेली: कौशिक टंडन : ज़िलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी के निर्देशों के क्रम पूरे जनपद में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारी मीरगंज, राजस्व व पुलिस टीम द्वारा ग्राम सिधौली तहसील मीरगंज स्थित गाटा संख्या 442 रकबा 3.225 हेक्टेयर (लगभग 51 बीघा) मूल्य लगभग 1.29 करोड़‚ जिस पर सलीम पुत्र लतीफ, होरी लाल पुत्र बिहारीलाल, डोरीलाल पत्र बाबूराम, मोहम्मद यासीन पुत्र अब्दुल नबी, चंद्रसेन पुत्र बंधु राम, जाहिद पुत्र अब्दुल हमीद, पातीराम पत्र बंधु राम निवासीगण ग्राम सिधौली का अवैध कब्जा था। उक्त भूमि को टैक्टर से जुतवाकर आज अवैध कब्जा मुक्त कराया गया।

जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के निर्देश पर एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र के कुशल नेतृत्व में तहसीलदार श्री शेर बहादुर सिंह व नायब तहसीलदार लकी सिंह ने ग्राम रोधी में 27 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाया। इस भूमि पर 15 साल से अवैध कब्जा था , इसकी कीमत लगभग 22 करोड़ रुपए है। ज़िलाधिकारी के निर्देश पर ऐसे ही लगातार सरकारी जमीनों पर कब्जा हटाए हटाए जा रहे हैं प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लोग स्वयं सरकारी जमीन से कब्जा हटा लें नहीं तो पुलिस और प्रशासन इसी प्रकार कब्जे वाली भूमि को मुक्त करा ली जाएगी।

आंवला तहसील में भी जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी के निर्देशों के क्रम में आज उप जिलाधिकारी आंवला ने ग्राम मलगांवा, तहसील आंवला, स्थित गाटा संख्या 566 क्षेत्रफल 1.470 हेक्टेयर भूमि चारागाह से अवैध कब्जा श्री जितेन्द्र पुत्र श्री मुन्नालाल आदि तथा ग्राम धौरेरा ऐतमाली गाटा संख्या 1 मि. क्षेत्रफल 15.86 हेक्टेयर भूमि रामगंगा नदी श्री प्रेमपाल, श्री रामधन, श्री सुरेश, श्री मोती सिंह आदि का अवैध कब्जा था, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए है, भूमि पर से अवैध कब्जा आज हटवाया गया.

Read More : 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार 

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार 

बहराइच : संतोष शुक्ला :  पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी जनपद बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम व अवैध कच्ची शराब के बनाने व बेचने व तस्करी करने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 28.04.2022 को उ0नि0 राजनाराय़ण त्रिपाठी मय हमराह का0 राहुल सिंह , का0 जितेन्द्र कुमार , का0 अपूर्व यादव के देखभाल क्षेत्र , रोकथाम अपराध व अवैध शराब बेचने व बनाने व तस्करी करने वालो के विरुद्ध अभियान के क्रम मे खान पुलिया के पास से समय 23.30 बजे 10 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त मुरली निषाद पुत्र इतवारी निषाद निवासी बालापुर अडगोडवा थाना रुपईडीहा बहराइच को गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 133/2022 धारा 60 उत्तर प्रदेश शुल्क आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

अभियुक्त का नाम पता-

1- मुरली निषाद पुत्र इतवारी निषाद निवासी बालापुर अडगोडवा थाना रुपईडीहा बहराइच

गिरफ्तारी करने वाली टीम का नाम

Read More : प्रयागराज पुलिस लोगों को दिया देशभक्ति और ईमानदारी का संदेश

पुलिस बल का विवरण

1. उ0नि0 राजनारायण त्रिपाठी थाना रुपईडीहा बहराइच ।
2. का0 राहुल सिंह थाना रुपईडीहा बहराइच ।
3. का0 जितेन्द्र कुमार थाना रुपईडीहा बहराइच ।
4. का0 अपूर्व यादव थाना रुपईडीहा बहराइच ।

अभियान चला कर पुलिस कर रही कार्रवाई

आबकारी विभाग को इस अवैध गोरखधंधे पर अंकुश लगाने का जिम्मा मिला है। अपराध को रोकने का प्रयास जिले की पुलिस कर रही है। इसी क्रम में पुलिस प्रतिदिन अभियान चलाकर कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्रवाई कर रही है।

डिब्बे में थी शराब

सिरसिया थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह अपने अन्य सिपाहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति 10 लीटर अवैध कच्ची शराब से भरा डिब्बा लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना सिरसिया प्रभारी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास पहुंचे। उन्होंने शराब का डिब्बा लिए जा रहे व्यक्ति को रोका।

प्रयागराज पुलिस लोगों को दिया देशभक्ति और ईमानदारी का संदेश

प्रयागराज :एखलाक हैदर : प्रयागराज के सुभाष चौराहे पर अब पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए लोगों को संदेश दिया कि आप देशभक्ति और ईमानदारी सिर्फ सरहद पार पर ही नहीं कर सकते बल्कि आप जहां हैं. वहां रहकर भी य टीवीह कार्य कर सकते हैं वहां के नियम कानून का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का कम से कम पालन करें ट्रैफिक रूल्स को अपनाएं सीट बेल्ट लगाएं हेलमेट लगाएं दो से ज्यादा सवारी पर ना चले अपने वाहनों को अपने कंट्रोल में रखें वाहन चलाते समय फोन ना करें वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं और तमाम ऐसे काम है.

जो आप बिना सरहद पर जाए उनको नियम कानून के तहत करते जाएं तो यह भी देशभक्ति की एक बहुत बड़ी मिसाल हो सकती है. ना कि सिर्फ आप सरहद पर जाकर ही देशभक्ति कर सकते हैं. आज एडीजी प्रेम प्रकाश जी ने सुभाष चौराहे पर स्वयं अपनी निगरानी में बकायदा बैंड पार्टी को लगवाया है और वहां पर राष्ट्रीय धुन बजाने की शुरुआत की गई है. ताकि लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जागृत हो और वह घर बैठे ही कम से कम देशभक्ति के लिए कुछ करने की सोची उनके अंदर एक प्रेरणा जागृत हो और वह देश के नियम क़ानून के तहत ही कार्यों को करने का कार्य करें.

जानिए पुलिस ने कानून के नियम पर क्या संजेश दिया।

प्रेम प्रकाश एडीजी ज़ोन प्रयागराज के सुभाष चौराहे पर अब पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए लोगों को संदेश दिया कि आप देशभक्ति और ईमानदारी सिर्फ सरहद पार पर ही नहीं कर सकते बल्कि आप जहां हैं. वहां रहकर भी यह कार्य कर सकते हैं. वहां के नियम कानून का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का कम से कम पालन करें ट्रैफिक रूल्स को अपनाएं सीट बेल्ट लगाएं हेलमेट लगाएं दो से ज्यादा सवारी पर ना चले अपने वाहनों को अपने कंट्रोल में रखें वाहन चलाते समय फोन ना करें वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं और तमाम ऐसे काम है.

जो आप बिना सरहद पर जाए उनको नियम कानून के तहत करते जाएं तो यह भी देशभक्ति की एक बहुत बड़ी मिसाल हो सकती है ना कि सिर्फ आप सरहद पर जाकर ही देशभक्ति कर सकते हैं आज एडीजी प्रेम प्रकाश जी ने सुभाष चौराहे पर स्वयं अपनी निगरानी में बकायदा बैंड पार्टी को लगवाया है और वहां पर राष्ट्रीय धुन बजाने की शुरुआत की गई है ताकि लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जागृत हो और वह घर बैठे ही कम से कम देशभक्ति के लिए कुछ करने की सोची उनके अंदर एक प्रेरणा जागृत हो और वह देश के नियम क़ानून के तहत ही कार्यों को करने का कार्य करें.

Read More : mआचार्य प्रमोद कृष्णन ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा -अखिलेश जब अपने पिता का ध्यान नहीं रखा तो वह आजम खान का खयाल क्या रखेंगे