Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 112

ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की किसानों ने बुलंद की आवाज

करौली: अजीम खान :  पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में मंगलवार को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान संघर्ष समिति से जुड़े 50 से ज्यादा पदाधिकारियों और किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम कलेक्टर अंकित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष भामाशाह रामनिवास मीना और प्रदेश संयोजक अमर सिंह नीमरोठ ने बताया कि प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वर्ष 2016 में राजस्थान के उत्तरी- पूर्वी 13 जिलों करौली, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, भरतपुर, दौसा, झालावाड़, कोटा, बांरा, बूंदी, अलवर, जयपुर, टोंक और अजमेर की पानी, सिंचाई व औद्योगिक संस्थाओं को आपूर्ति के लिए ईआरसीपी का प्रस्ताव तैयार कर आया था।

अनुमानित लागत से 30247. 12 करोड रुपए के इस प्रस्ताव को 19 नवंबर 2017 को केंद्रीय जल आयोग को भेजा गया था। उस वक्त केंद्र सरकार ने आश्वस्त किया था कि यह प्रस्ताव केंद्रीय योजना का हिस्सा बनेगा। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि पूर्वी राजस्थान के लोगों के जीवन के लिए आवश्यक उक्त परियोजना की अनुमानित लागत अत्यधिक है, जो वित्तीय हालातों के चलते राज्य सरकार के बूते में नहीं है। ऐसे में उक्त परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाना आवश्यक है।

भूजल स्तर लगातार नीचे चले जाने से बांध

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान संघर्ष समिति के प्रदेश महामंत्री भरत सिंह डागुर, प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन सिंह खटाना, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीनदयाल सारस्वत, प्रदेश प्रवक्ता गिरीश अलीपुरा, प्रदेश सचिव कैलाश चंद मीणा, पूरणमल जाटव, सचिव भूरसिंह और कार्यालय प्रभारी सुमंत मीणा ने बताया कि ज्ञापन में यह भी उल्लेखित किया गया कि उत्तरी- पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में पानी और सिंचाई की गंभीर समस्या बनी हुई है। हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि खेत तेजी से बंजर हो रहे हैं। भूजल स्तर लगातार नीचे चले जाने से बांध, कुएं, तालाब एवं अन्य जलस्रोत पानी से रीते हो गए हैं। कृषि आधारित जीवन घटता जा रहा है और मवेशियों की संख्या में भी लगातार कमी हो रही है।

राज्य के पूर्वी क्षेत्र में पानी के अभाव में औद्योगिक संस्थान भी स्थापित नहीं हो पा रहे हैं। इन हालातों में गांवों से आमजन का पलायन बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री से मांग की गई है कि उत्तरी- पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों की पानी और सिंचाई की समस्या के स्थाई समाधान के लिए ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाए, ताकि इन जिले के निवासी लोगों को पानी की उपलब्धता होने से नया जीवन में सके। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में रामपाल सैनी, महेश जोशी, रतिराम, राजेश कुमार गुर्जर, जगमोहन, पृथ्वी सिंह, फतेह सिंह डागुर, गोरेलाल पटेल, कामराज डागुर, श्रीफल मीणा, रतिराम, धारा सिंह, मोती लाल मीणा आदि कई किसान और ग्रामीण पटेल शामिल थे।

22

प्रधानमंत्री से मांगे पूर्वी राजस्थान के हर व्यक्ति के लिए महज 11612 रुपए

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष भामाशाह रामनिवास मीना ने पूर्वी राजस्थान के हर व्यक्ति के लिए प्रधानमंत्री से महज 11612 रुपए मांगे हैं।प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में उल्लेख किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस परियोजना का प्रस्ताव 37247,.12 करोड़ रुपए का तैयार कराया था। राजस्थान की वर्ष 2021 तक अनुमानित जनसंख्या 7 करोड़ 82 लाख 30 हजार 816 है।

इस अनुसार उत्तरी-पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों की 41 प्रतिशत आबादी 3 करोड़ 20 लाख 14 हजार 634 है। उक्त लोगों के हिस्से में परियोजना में प्रस्तावित लागत के महज 11,612 रुपए आते हैं। इस कारण क्षेत्र का हर व्यक्ति प्रधानमंत्री से 11612 रुपए की मांग करता है। कहा गया है कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय योजना घोषित करने से उत्तरी- पूर्वी राजस्थान के निवासी हर व्यक्ति की सात पुश्तों का जीवन धन्य हो जाएगा और जल ही जीवन है कथन सार्थक हो जाएगा।

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान संघर्ष समिति के प्रदेश प्रवक्ता गिरीश अलीपुरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मई 2019 को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान हिण्डौन के कैलाश नगर गांव में आए थे। उस दौरान आयोजित सभा में उन्होंने इस परियोजना का उल्लेख करते हुए अलग से जल शक्ति मंत्रालय बनाए जाने एवं ईआरसीपी को शीघ्र राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि इसी कारण प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का दिन 3 मई निर्धारित किया है।

Read More : दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने थाने में आई नाबालिग से SHO ने किया दुष्कर्म!

दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने थाने में आई नाबालिग से SHO ने किया दुष्कर्म!

ललितपुर  : ललितपुर में 13 साल की किशोरी ने SHO पर रेप का आरोप लगाया है। किशोरी की मां ने तहरीर दी है। इसमें बताया है कि SHO तिलकधारी सरोज ने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना सामने आने के बाद से SHO फरार है। वहीं, SP ने आरोपी SHO को सस्पेंड कर दिया है।

भोपाल में 4 लड़कों ने 3 दिन तक किया रेप

सोमवार को चाइल्ड लाइन की टीम को मां ने बताया कि 22 अप्रैल को चंदन, राजभान, हरीशंकर और महेंद्र चौरसिया किशोरी को बहला-फुसलाकर भोपाल ले गए थे। वहां 3 दिनों तक उसके साथ रेप किया। 25 अप्रैल को पाली कस्बे के थाने में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने किशोरी की मौसी को बुलाकर उसे सौंप दिया। 27 अप्रैल को SHO ने बयान के लिए थाने बुलाया। आरोप है कि जहां देर शाम किशोरी को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 30 अप्रैल को पुलिस ने उसे फिर थाने बुलाया और लड़की को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया। जहां चाइल्ड लाइन को पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई।

पुलिस ने आरोपी थानाध्यक्ष पाली तिलकधारी सिंह सरोज, चंदन, राजभान, हरिशंकर, महेन्द्र चौरसिया और महिला के खिलाफ धारा 363, 376, 376 बी, 120बी और पॉक्सो एक्ट के साथ साथ SC एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। SP निखिल पाठक ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। SHO को निलंबित कर लाइन में अटैच किया गया था, लेकिन वह फरार हो गया उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगी हुई हैं।

इसी थाने में युवक का फांसी पर लटकता मिला था शव

पाली थाने में 28 अगस्त को ग्राम पटऊआ निवासी तेजराम का फांसी पर शव लकटता मिला था। इस मामले में तत्कालीन एसआई हरीश सिंह और 5 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। आरोप था कि तेजराम शराब पीकर उत्पात मचा रहा था। तभी गांव के एक निवासी ने डायल 112 को फोन कर तेजराम की शिकायत की थी। इसके बाद डायल 112 मौके पर पहुंची और तेजराम को थाना पाली ले गई। थाने में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया था। अधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस ने देखा कि थाने में बने बाथरूम के अंदर तेजराम का शव शर्ट के सहारे बाथरूम के जंगले से लटका हुआ था। इस पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

Read More : PDW की महिला इंजीनियर के साथ दुष्कर्म

PDW की महिला इंजीनियर के साथ दुष्कर्म

लखनऊ :लखनऊ की इंदिरा नगर थाना पुलिस ने पीडब्ल्यूडी की महिला इंजीनियर को धोखे से घर में ले जाकर दुष्कर्म करने वाले प्रापर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने महिला इंजीनियर को अपनी बातों में फंसाकर दोस्ती की फिर उसका शारीरिक शोषण शुरू कर दिया था। पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर शादी का झांसा देकर शोषण कर रहा था। अमानवीय यातना देने पर टूटी पीड़िता ने दर्ज मुकदमा कराया।

इंदिरानगर इंस्पेक्टर डॉ. रामफल प्रजापति के मुताबिक पीड़िता पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर है। उसकी शिकायत पर आरोपी प्रशांत विजय कुमार मुंशीपुलिया चौराहे के पास से मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया। वह काली सफारी से जा रहा था। आरोपी पीड़िता का शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के साथ मानसिक तौर पर परेशान कर रहा था। उसने पीड़िता का आर्थिक शोषण करने के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण भी करता था। विरोध पर मारपीट करता था। यातनाएं बढ़ने पर पर उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही थी।

पीडब्ल्यूडी ऑफिस में एक ठेके के सिलसिले में हुई थी मुलाकात

इंदिरानगर निवासी पीडब्ल्यूडी की महिला इंजीनियर से पांच साल पहले मूल रूप से गोंडा नवाबगंज के तुलसीपुर गांव निवासी प्रशांत विजय सिंह से पीडब्ल्यूडी ऑफिस में मुलाकात हुई थी। उनका आरोप है कि प्रापर्टी डीलर विजय से सड़क निर्माण आदि काम से आने से परिचय हो गया। इसी बीच एक काम के सिलसिले में एक स्थान पर मुलाकात हुई। जहां बातों में फंसाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर शादी का प्रस्ताव रख दिया। बातों में आकर शांत हो गई। इसके बाद पांच साल तक मेरे घर और अपने गोमतीनगर स्थित शिप्रा अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में आते-जाते शोषण करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देता था।

Read More : डूंगरपुर पुलिस लाइन में हुई हल्दी की रस्म

डूंगरपुर पुलिस लाइन में हुई हल्दी की रस्म

डूँगरपुर – सादिक़ अली: रिजर्व पुलिस लाइन डूंगरपुर में मंगलवार को अनोखा नज़ारा देखने को मिला।पुलिस लाइन में तैनात एक महिला कांस्टेबल कविता की 10 मई को शादी होने जा रही है लेकिन पुलिस की व्यस्ततम नौकरी के कारण समय नहीं मिलने से शादी की एक रस्म पुलिस लाइन में निभाई गई।

पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ दुल्हन बनने जा रही महिला कांस्टेबल कविता की सम्पूर्ण विधि विधान के साथ हल्दी रस्म को अदा किया गया।खुशियों के इस माहौल में रिज़र्व पुलिस लाइन में सभी सीनियर जवानों व महिला कांस्टेबलों ने हल्दी लगाकर 10 मई को शादी करने जा रही कविता को आशीर्वाद प्रदान कर पुलिस विभाग की व्यस्ततम नौकरी का एहसास नहीं होने दिया।

महिला कॉन्स्टेबल पालकी में झूला झुलाया

इस दौरान महिला कॉन्स्टेबल कविता पुलिसकर्मियों ने हल्दी लगाकर आशीर्वाद दिया. पुलिस लाइन प्रांगण में महिला कॉन्स्टेबल को एक-एक कर सभी पुलिसकर्मियों ने हल्दी लगाने के बाद, जिस तरह से शादी में दुल्हन का भाई शादी कार्यक्रम के दौरान बहन को झूला झूलाते हैं, उसी तरह पुलिसकर्मियों ने महिला कॉन्स्टेबल को पालकी में बैठाया और झूला झूलाते हुए गीत गाए.

महिला पुलिसकर्मियों ने उसे हल्दी लगाते हुए मंगल गीत गाये:

इसके बाद अन्य साथी महिला पुलिसकर्मियों ने उसे हल्दी लगाते हुए मंगल गीत गाये. वहीं पुरुष पुलिसकर्मियों ने उसे कुर्सी पर बैठाकर खूब नाचे. इसके बाद ही महिला पुलिसकर्मी की छुट्टियां भी स्वीकृत हो गई और उसे शादी की शुभकामनाएं देते हुए थाने से विदा किया गया. आपको बता दे कि महिला कांस्टेबल आशा रोत शहर से 20 किलोमीटर दूर हिराता गांव की रहने वाली है और उसकी शादी माथुगामड़ा गांव के पास कोटाणा में होने वाली है.

Read More : पीड़ित महिला का अमेठी पुलिस ने कर दिया चालान, विपक्षी के बारे में पूछा तक नहीं

पीड़ित महिला का अमेठी पुलिस ने कर दिया चालान, विपक्षी के बारे में पूछा तक नहीं

अमेठी :राजेश सोनी : एक तरफ जहां योगी सरकार नारी सशक्तिकरण की बात करते हुए नारी सुरक्षा नारी सम्मान का नारा लगाती फिर रही है तो वहीं अमेठी लिस ने कर दिया चालान के बाजार शुक्ल थाना प्रभारी पर महिला ने पट्टे से मारने व गाली देने का आरोप लगाते हुए एसपी अमेठी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।मामला बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के फुंदनपुर का है।

इस गांव की महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव के ही कट्टर पुत्र पारस, मोहन पुत्र राम बहोर अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए गंदी निगाह रखते हैं और ये आए दिन करते ही रहते हैं। पीड़ित महिला के पति के आंख में चोट लग जाने के कारण उसे दिखाई नहीं पड़ता है।मामले की शिकायत लेकर महिला जब थाना पहुंची तो थाना प्रभारी ने उसे पट्टे से मारते हुए गाली देते रहे और महिला सिपाहियों को उसे थाने में बंद करने की धमकी भी दी।

पीड़ित महिला डरकर जब प्रभारी महोदय का पैर पकड़कर रोई गिड़गिड़ाई तो प्रभारी ने उसे दुबारा दिखाई पड़ने पर मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी। इतना ही नहीं, पीड़ित महिला ने बताया कि उसका चालान भी कर दिया गया है। अब इसे थाना प्रभारी का न्याय कहा जाए या अन्याय कि पीड़ित की पूरी बात सुने बगैर ही उसका चालान कर दिया। पीड़ित महिला ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

सीएम योगी पर लगाया ये बड़ा आरोप

इसके साथ यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग दूसरे दलों पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाते थे, वह महिला दरोगा की आत्‍महत्‍या को लेकर क्‍या कहेंगे? इसके साथ उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की जाति के लोग अन्‍य जातियों के साथ अन्याय कर रहे हैं.

Read More : ब्रांड के गोदाम में लगी भीषण आग

ब्रांड के गोदाम में लगी भीषण आग

बहराइच : अशोक सोनीबलरामपुर रोड स्थित सासर पारा में स्थित ब्रांड के गोदाम में तड़के आग लग गई। जिले के दमकल वाहन द्वारा आग नहीं बुझ सका। इस पर पड़ोसी जनपद के दमकल वाहन बुलाए गए। आग बुझाने की कोशिश चल रही है। अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान हुआ है।

शहर के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के सासर पारा गांव बलरामपुर रोड स्थित है। गांव में दरगाह निवासी सुमित अग्रवाल की ब्रांड का गोदाम स्थित है। जिसमें काफी मात्रा में ब्रांड रखा था। आसपास के ग्रामीणों के मुताबिक तड़के आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के लिए पहुंचे।

लेकिन सफलता न मिलता देख गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती के दमकल वाहन बुलाए गए। सभी कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग बुझाया नहीं जा सका है। अग्निकांड में 10 करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

युवकों से रॉड और लकड़ी से मारपीट

देवास. दोस्त की बारात में शामिल होने बैतूल जा रहे देवास के दो युवकों के साथ खातेगांव में बेवजह मारपीट की गई। घटना तीरपट्टी क्षेत्र में समोसे-कचौरी की दुकान के सामने की है। फरियादी गौरव यादव निवासी अग्रसेननगर देवास व उसके साथी प्रवीण कौशल निवासी बजरंगनगर देवास से लोहे की रॉड व लकड़ी से मारपीट की गई। मामले में आरोपी अतुल मीणा, शुभम मीणा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

कहासुनी के बाद चाकूबाजी,एक घायल

देवास. शहर के मीरा बावड़ी क्षेत्र में गुरुवार देर रात कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट की और उस पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें युवक घायल हो गया। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी सद्दाम अब्बासी की शिकायत पर आरोपी सन्नी लाला व उसके दो साथियों के खिलाफ केस किया है।

Read More : यूपी में अब कोटेदारों की दुकानों पर मिलेगा फ्री वाई फाई कनेक्शन,लखनऊ समेत 10 जिलो में होगी शुरुआत

यूपी में अब कोटेदारों की दुकानों पर मिलेगा फ्री वाई फाई कनेक्शन,10 जिलो में शुरुआत

लखनऊ : दूरसंचार विभाग की प्राइम मिनिस्टर्स वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (पीएम-वाणी) स्कीम के तहत यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इस स्कीम से राशन वितरक यानी कोटेदार और जनता दोनों को लाभ होगा. इस हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन से राशन वितरण में आने वाली समस्या से तो छुटकारा मिलेगा ही. साथ ही, इच्छुक लोगों को कनेक्शन देकर कोटेदार हर महीने तीन से आठ हजार रुपए कमा सकेंगे.

शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस योजना को प्रदेश के 10 जिलों गोरखपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, आगरा, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर एवं अयोध्या में लागू किया जाएगा. 4 से 9 मई तक जिला पूर्ति कार्यालय दूरसंचार विभाग के सहयोग से कोटेदारों की कार्यशाला आयोजित कर योजना की जानकारी देगा. कोटे की दुकानों की आय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की जा रही है.

जनता और कोटेदार दोनों को होगा फायदा

हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन से राशन वितरण में आने वाली समस्या से तो छुटकारा मिलेगा ही, साथ ही इच्छुक लोगों को कनेक्शन देकर कोटेदार हर महीने  तीन से आठ हजार रुपए कमा सकेंगे.

अभी प्रदेश के 10 जिलों में लागू की जाएगी योजना

शुरूआत में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस योजना को प्रदेश के 10 जिलों गोरखपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, आगरा, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर एवं अयोध्या में लागू किया जाएगा. 4 से 9 मई  तक जिला पूर्ति कार्यालय दूरसंचार  विभाग के सहयोग से कोटेदारों की कार्यशाला आयोजित कर योजना की जानकारी देगा. बता दें कि कोटे की दुकानों की आय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की है.

बेहतर कनेक्टिविटी से खाद्दान्न वितरण में होगी सुविधा

प्रशासन ने खाद्दान्न वितरण में बड़े पैमाने पर तकनीकी सुधार किये हैं, लेकिन कमजोर इंटरनेट कनेक्टिविटी के चलते कई स्थानों से खाद्दान्न वितरण में समस्या की शिकायतें आती हैं. दूरसंचार विभाग की योजना के तहत जिला पूर्ति अधिकारी मलिन बस्ति, ग्रामीण क्षेत्र एवं नेटवर्क की खराबी वाले क्षेत्रों में  कोटेदारों का चयन कर उनकी ट्रेनिंग कराएंगे.

गोरखपुर के जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि पीएम-वाणी योजना के तहत कोटेदारों की दुकानों के आसपास 200 मीटर परिधि में वाई-फाई की सुविधा मिल सकेगी. इससे कोटेदारों की आय भी बढ़ेगी और बेहतर कनेक्टिविटी से खाद्दान्न वितरण में सुविधा होगी.

Read More : आज की तिथि, वार और शुभ-अशुभ मुहूर्त के लिए, देखिए आज का पंचांग

 2 मई 2022: मेष राशि वालों का शानदार रहेगा दिन,जानिए अन्य राशियों का हाल

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का अन्य राशियों का हाल दिन है। द्वितीया तिथि आज का पूरा दिन,पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 34 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

मेष 

दिन शानदार रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में अधिक भाग दौड़ा करनी पड़ सकती है। आपके सभी काम बन जायेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियों का महौल रहेगा। बुक स्टोर के व्यपरियों का काम अच्छा चलेगा। लोहे के व्यापारियों का काम पहले से बेहतर गति से चलेगा। आज आपको पहले से अधिक लाभ मिलेगा। आपकी जीवनशैली पर पहले से अच्छा प्रभाव पड़ेगा। बच्चे किसी हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज के दिन आप फिट रहेंगे।

वृष

बेहतरीन रहेगा। रोज की अपेक्षा आज आप ज्यादा बेहतर रहेंगे। ज्यादा से ज्यदा समय घरवालों को देंगे। आपको किसी से लिए ऋण से मुक्ति मिलेगी। जिससे आपका दिन हार्दिक खुशियों से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से ज्यादा चुस्त दुरुस्त रहेगा। लवमेट आज अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत कर सकते हैं। प्रतियोगी परिक्षा में आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा।

मिथुन

मिलाजुला रहने वाला है। स्त्री पक्ष से आज सुखद अनुभूति होगी। व्यापारिक स्थितियां पहले से अनुकूल रहेगी। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र पूर्ण रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा तालमेल बना कर चलेंगे। हर परिस्थिति में आपका सपोर्ट करेंगे। आज संतान पक्ष की टेंशने ख़त्म होंगी। अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिलेगा। आपका स्वास्थ बेहतर रहेगा। घर के बूढ़े लोगों को समय से समय से दवाइयां दें।

कर्क

बढ़िया रहने वाला है। ऑफिस में दोस्तों के साथ मिलकर काम करेंगे। आज छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करें| टेट की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी भी लापरवाही निराशा का पात्र बना सकती है। आज लोग आपकी राय मागेंगे। आपका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आंख की समस्या से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आज आपकी कोई LIC पूरी हो जाएगी। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

कन्या 

अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लोग दोस्तों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। आप किसी कम्पटीशन में हिस्सा लेने का मन बनायेंगे। शाम में आप मार्किट जाने का प्लान बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता की अधिकता रहेगी। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को समय से पूरा कर लेंगे। परिवार में किसी नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ पहले से उर्जावान रहेगा।

वृश्चिक 

उर्जा से भरा रहेगा। आज बुजुर्गों के सेवाभाव में आपकी रूचि बढ़ेगी। उनसे आपको आशीर्वाद मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों की अधिक सेल से इनकम में मुनाफा होगा। अगर आप कोई नया कोर्स सीखना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप वाहन लेने का विचार बनायेंगे। घरवालों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप नवीन प्रयत्न करेंगे। उसमे सफलता जरूर मिलेगी। आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त रहेगा।

Read More : 7 लोगों को रौंद एक किलोमीटर तक चला गया ट्रक, मासूम समेत 4 की हुई मौत

आज की तिथि, वार और शुभ-अशुभ मुहूर्त के लिए, देखिए आज का पंचांग

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत वार और शुभ-अशुभ मुहूर्त के लिए महत्व है।पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं।उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 2 मई 2022 सोमवार ( Monday) का दिन है।वैशाख (vaishakh) की शुक्ल पक्ष द्वितीया 05:18 AM, May 03 तक है।सूर्य मेष राशि पर योग-शोभन, करण-बालव और कौलव वैशाख मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है।देखिए आज का पंचांग.

आज 2 मई का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 आज की तिथि तिथि-द्वितीया 05:18 AM, May 03 तक आज का नक्षत्र-कृत्तिका 12:34 AM, May 03 तक आज का करण- बालव और कौलव आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष आज का योग-शोभन आज का वार-सोमवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-5:57 AM सूर्यास्त-6:50 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-6:43 AM चन्द्रास्त-8:22 PM सूर्य – सूर्य मेष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign) चन्द्रमा- वृषभ राशि पर संचार करेगा |। दिन-सोमवार माह- वैशाख व्रत- चंद्र दर्शन

देखिए आज का पंचांग

आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त- 11:29 AM से 12:21 PM अमृत काल- 09:55 PM से 11:41 PM ब्रह्म मुहूर्त-04:22 AM से 05:10 AM विजय मुहूर्त-02:06 PM से 02:59 PM गोधूलि मुहूर्त-06:16 PM से 06:40 PM निशित काल-11:33 PM से 12:16 AM, May 03 आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग-नहीं है रवि पुष्य योग -नहीं है अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-03:25 AM, May 02 से 05:21 AM, May 02 द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-11:29 AM से 12:21 PM आज का अशुभ समय

Read More : 7 लोगों को रौंद एक किलोमीटर तक चला गया ट्रक, मासूम समेत 4 की हुई मौत

राहु काल-07:33 AM से 09:10 AM तक कालवेला / अर्द्धयाम-09:44am से 10:36am तक दुष्टमुहूर्त-12:49 PM से 01:41 PM, 03:24 PM से 04:16 PM यमगण्ड-10:47 AM से 12:24 PM भद्रा- नहीं है गुलिक काल -13:33pm से 15:12 pm तक गंडमूल-नहीं है आज का चौघड़िया (Today Choghadiya) दिन का चौघड़िया अमृत 05:57 AM 07:33 AM काल (काल वेला) 07:33 AM 09:10 AM शुभ 09:10 AM 10:47 AM रोग 10:47 AM 12:23 PM उद्बेग 12:23 PM 14:00 PM चर 14:00 PM 15:37 PM लाभ (वार वेला) 15:37 PM 17:14 PM अमृत 17:14 PM 18:50 PM

मुख्यमंत्री योगी ने लॉन्च किया ई-पेंशन पोर्टल

लखनऊ  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूर दिवस पर रविवार (1 मई) को रिटायर सरकारी कर्मचारियों का पेंशन वितरण आसान बनाने के उद्देश्य से तैयार ‘ई-पेंशन पोर्टल’ लॉन्च किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आज ‘मई दिवस’ के अवसर पर लोक भवन, लखनऊ से उत्तर प्रदेश के ‘ई-पेंशन पोर्टल’ का शुभारंभ हुआ है।

इससे प्रदेश के 11.50 लाख कार्मिक सीधे-सीधे लाभान्वित होंगे। यह ‘ईज ऑफ लिविंग’ का ही हिस्सा है। सभी को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं! ई-पेंशन पोर्टल’ ऑनलाइन डैशबोर्ड द्वारा पूर्ण रूप से अनुरक्षित होगा। उत्तर प्रदेश, देश का पहला राज्य होगा, जो अपने पेंशन धारकों को यह सुविधा प्रदान करने जा रहा है। अब पेंशन के लिए किसी को भी भटकना नहीं पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने 1220 पेंशनरों के खाते में भेजी पेंशन

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस तरह सुविधा देने वाला यूपी देश का पहला राज्य है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन ने आज ई-पेंशन पोर्टल का शुभारंभ किया है, जिससे 11.5 लाख कार्मिक सीधे-सीधे लाभान्वित होंगे. इस मौके पर सीएम ने 1220 पेंशनरों के खाते में पेंशन राशि भी भेजी

पेंशन से जुड़ी समस्याओं से मिलेगी निजात

ई-पेंशन पोर्टल (e-pension portal) शुरू होने से अब रिटायर कर्मचारियों को पेंशन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिल जाएगी. सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी द्वारा पोर्टल से अपनी सेवानिवृत्ति के 06 माह पूर्व ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा और उसकी सेवानिवृत्ति से 3 माह पूर्व पेंशन, ग्रेच्युटी और राशिकरण के भुगतान आदेश निर्गत हो जाएंगे. इस कार्यक्रम से प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, जनपद के मुख्य/वरिष्ठ कोषाधिकारी तथा कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले लगभग 100 पेंशनर भी वर्चुअली जुड़ें.

प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम

दरअसल, इससे पहले रिटायर कर्मचारियों को पेंशन के लिए आए दिन सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे. इसके बाद भी उनका पैसा समय पर नहीं मिलता था. इस मामले में कर्मचारियों ने कई बार सीएम योगी तक अपनी बात पहुंचाई. ऐसे में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार पर लगाम कसने और रिटायर कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 1 मई को E Pension पोर्टल का शुभारंभ किया है.

Read More : क्या ये है स्मार्ट सिटि लखनऊ ? जहां है अवैध निर्माण व अवैध पार्किंग

क्या ये है स्मार्ट सिटि लखनऊ ? जहां है अवैध निर्माण व अवैध पार्किंग

लखनऊ : स्मार्ट सिटि का नजारा ये है लखनऊ की स्मार्ट सिटि,जहां स्मार्ट सिटि बनाने का कार्य योगी आदित्यनाथ जी कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ये दुकानदार अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अपनी दुकानों के आगे बनाए हुए हैं पार्किंग जाम की समस्या से आए दिन लोगों को उठाना पड़ता है दिक्कत का सामना। अवैध निर्माण व अवैध तरीके से रोड पर खड़ी रहतु है गाड़ियां नहीं दिखता है। नगर निगम वाले अधिकारीयों का भी चलान नहीं काटा जाता है।

इन लोगों का चालान जहां पर योगी आदित्यनाथ जी बड़ी बड़ी इमारतों पर अपना बुलडोजर चला रहे वहीं इन रोड पर आगे बढ़ाकर जो दुकानें लगा कर 60 ,फिट रोड को 15 फिट का बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी । इन पक्की दुकानदारो ने वही वाहन चालक लोग अपनी गाड़ी को खड़ा करके लोगों की समस्या को बड़ा चले जाते  हैं । वही मरीज को ले जाने वाली ऐम्बुलेंस को भी जानें का रास्ता नहीं मिलता है । नगर निगम के कान में जूं तक नहीं रेंगती,है ,आलम बाग ,चारबाग,नाका , हिंनडोला,रकाब गज, यहियागंज मोलवी गंज, अमीनाबाद,अवध हासपिटल चौक, नक्खास, लाटूश रोड,हिवेट रोड,गणैश गज ,,तमाम ऐसी जगह पर बाबा जी का बुलडोजर क्यूं नहीं चल रहा है।

अवैध निर्माण व अवैध पार्किंग

जहां आए दिन जाम की स्मिता बनी रहती है क्या खाली ऊंची इमारतों पर ही कार्यवाही कि जाती उनको गिराया जाता है। योगी आदित्यनाथ जी के स्मार्ट सिटि के समनो को ये लोग सरकार नहीं होने देगे,जितनी मेहनत से योगी आदित्यनाथ जी, स्मार्ट सिटि बना रहे हैं वहीं ये लोग,अपनी दुकानों के आगे जाम की समसिया आए दिन खड़ी करते हैं ,देखना ये है क्या अवैध तरीके से दुकानों पर भी कार्रवाई की जाती है यह नहि बीच रौडो पर खड़ी गाड़ी को भी चलान किया जाता है के नहीं नगर निगम इन लोगो पर भी अपनी कार्यवाही करती है के नहीं य,,इनको बढ़ावा देते हैं.

Read More : यूजीसी नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, कैसे करें आवेदन…

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, कैसे करें आवेदन…

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट परीक्षा 2022 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म को जारी कर दिया है. जून सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है. बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जाएंगे. यूजीसी नेट आवेदन फॉर्म दिसंबर 2021 और जून 2022 दोनो मर्ज किए गए चक्रों के लिए जारी किया गया है. यूजीसी नेट परीक्षा 82 विषयों में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएघी.

कैसे करें आवेदन 

– आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
– यहां होमपेज के नीचे UGC NET 2021 और 2022 के लिए पंजीकरण का लिंक दिकाई देगा. इसपर क्लिक करना होगा.
– अगले चरण में विवरण भर और यूजीसी नेट पंजीकरण 2022 को पूरा करने के लिए एक पासवर्ड तैयार करें.
– यूजीसी नेट 2022 के साथ लॉग इन करें और आवेदन संख्या और पासवर्ड का इस्तेमाल करें.
– यूजीसी नेट के लिए आवेदन पत्र को भरें
– अब स्कैन हस्ताक्षर, तस्वीर इत्यादि अपलोड करें.
– इसके बाद शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को ऑनलाइन सत्यापित करें और जमा करें.

Read More :  सिद्धार्थनगर जनपद में मंत्रीयो का औचक निरीक्षण, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी हिदायत

आवेदन फीस

जनरल कैटेगरी- 1100 रुपये
जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल- 500 रुपये
एससी, एसटी, पीडब्लूडी, ट्रांसजेंडर- 275 रुपये
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 20 मई 2022

UGC NET 2022 Registration के लिए आवेदन शुल्क 

UGC NET परीक्षा  के आवेदन के लिए कि सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के छात्रों को 1100 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी/एनसीएल के लिए शुल्क 550 रुपये हैं और थर्ड जेंडर को रु. 275 रुपये का भुगतान करना होगा.

UGC NET 2022 Registration: कैसे करें आवेदन?

UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
वेबसाइट के होमपेज पर ‘Registration of Online Application Form for UGC-NET Dec.2021 & June 2022 (merged cycles).

क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें और UGC NET आवेदन फॉर्म भरें.
पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें.
UGC NET 2022 फॉर्म जमा किया जाएगा.
UGC NET 2022 डाउनलोड करें और प्रिंट करें.

 सिद्धार्थनगर जनपद में मंत्रियों का औचक निरीक्षण

 सिद्धार्थनगर : अभिलाष मिश्रा :  सिद्धार्थनगर जिले में प्रदेश सरकार के मंत्रियों कर औचक निरीक्षण का सिलसिला जारी है। रविवार को मंडल के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल के साथ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अलावा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी भी मौजूद रही। मंत्रियों ने सबसे पहले शोहरतगढ़ के बाणगंगा बैराज का निरीक्षण किया। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भविष्य में बंधे की कटान की रोकथाम और बांध पिचिंग की जानकारी ली और बाढ़ की विभीषिका से बचने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कमियाँ दूर करने की हिदायत दी।

इसके बाद तीनों मंत्रियों का काफिला शोहरतगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां तैनात डॉ राकेश कुमार मौर्य व फार्मशिस्ट हरेंद्र सिंह के हॉस्पिटल की सुविधा और डॉक्टरों की उपस्थिति को लेकर पूछताछ की। मौके पर डॉ राकेश कुमार मौर्य व फार्मशिस्ट हरेंद्र सिंह के अलावा किसी अन्य की उपस्थिति नही पाए जाने पर स्वास्थ विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी हिदायत

इसके बाद जोगिया ब्लॉक अंतर्गत बँधे का निरीक्षण किया, बँधे की कटान की रोकथाम आदि को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी से वार्ता की। इस मौके पर मंत्रियों ने बारीकी से हर पहलू को जांचने का प्रयास किया और कमियों को दूर करने की हिदायत दी।

बाद में मीडिया से खास बात करते हुए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने कहा कि वे प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी ले रहे रहे है। प्रदेश सरकार योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। इसमें जो भो खामिया होगी दूर किया जाएगा।

Read More : CM योगी ने परशुराम जयंती और ईद पर बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के दिए निर्देश

जनपद में तीनों मंत्रियों के साथ जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक डॉ यशबीर सिंह, विधायक विनय वर्मा, एसडीएम शोहरतगढ़ उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ हरिश्चंद्र, सीओ प्रदीप कुमार यादव, एसडीएम बासी के साथ जनपद की पुलिस व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

CM योगी ने परशुराम जयंती और ईद पर बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के दिए निर्देश

लखनऊ : देश में अलग-अलग राज्यों में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली का संकट गहराता जा रहा है. गर्मी के कारण बिजली की डिमांड भी रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई. इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने त्यौहार पर प्रदेश में बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने टीम-09 के साथ समीक्षा बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में बिजली की मांग तथा आपूूर्ति में भी समन्वय बनाने को कहा है.

बिजली आपूर्ति सुचारू रखने का दिया निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद के अवसर पर बिजली आपूर्ति सुचारू रखें. अनावश्यक कटौती न हो. धर्मिक स्थलों के आसपास स्वच्छता, पेयजल आदि के प्रबंध किए जाएं. लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखें. विगत दिवस दिल्ली यात्रा के दौरान मेरी गृह मंत्री अमित शाह , ऊर्जा मंत्री और रेल मंत्री के साथ बिजली आपूर्ति के सम्बंध में सकारात्मक बातचीत हुई. तीनों मंत्रीगणों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है.

भारत सरकार से प्राप्त होगी अतिरिक्त बिजली

कोयले की ढुलाई के लिए रेलवे हमें अतिरिक्त रैक देने जा जा रहा है, तो भारत सरकार से अतिरिक्त बिजली भी प्राप्त होगी. रोस्टर के अनुरूप निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए समुचित प्रबंध किए जाएं. फिलहाल स्थिति सामान्य है और रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराएं. प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी उपभोक्ता को गलत बिजली बिल न मिले और सभी को समय से बिल मिल जाए.

उपभोक्ताओं को समय से बिल और सही बिल दिया जाए

सीएम योगी ने कहा कि, ओवरबिलिंग अथवा विलंब से बिल दिया जाना उपभोक्ता को परेशान तो करती ही है, व्यवस्था के प्रति निराश भी करती है और वह बिल जमा करने के प्रति उत्साहित नहीं होता. ऐसे में समय से बिल और सही बिल दिया जाना सुनिश्चित करें. इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की जरूरत है.

Read More : 7 लोगों को रौंद एक किलोमीटर तक चला गया ट्रक, मासूम समेत 4 की हुई मौत

बिजली आपूर्ति के लिए समय से भुगतान भी जरूरी

बिजली आपूर्ति होती रहे इसके लिए बिल का भुगतान जरूरी है. बिजली का उपभोग करने वाले हर उपभोक्ता की यह ज़िम्मेदारी है कि वह समय से बिजली बिल का भुगतान करें. ऊर्जा विभाग/विद्युत निगमों को बिल के समयबद्ध संकलन के लिए ठोस प्रयास करना होगा. बकायेदारों से लगातार संपर्क करें, संवाद करें. समय से बिल भेजें, सही बिल दें. कलेक्शन सिस्टम में सुधार की जरूरत है.

 

7 लोगों को रौंद एक किलोमीटर तक चला गया ट्रक, मासूम समेत 4 की हुई मौत

अलीगढ़: प्रदेश के अलीगढ़ में एक बड़ा हादसा सामने आया। यहां सड़क के किनारे फल का ठेला लगाने वाले को एक ट्रक रौंदता हुआ आगे निकल गया। ट्रक ने कुल सात लोगों को रौंदा। इस हादसे में चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। जिन लोगों की मौत हुई उसमें एक 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक किलोमीटर तक चला गया ट्रक

बताया गया कि यह लोग नगला पटवारी के पास चाय की दुकान पर बैठे हुए थे। यहां सड़क किनारे ही एक ठेला भी लगा हुआ था। इसी बीच बेकाबू ट्रक ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया इसके बाद वह एक किलोमीटर तक चला गया। इस बीच बेकाबू ट्रक के चपेट में तकरीबन सात लोग आ गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं आनन-फानन में लोगों ने इसको लेकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

Read More : तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

बच्चे की भी हुई मौत

घटना के बाद मौके पर ही एएमयू के दो कर्मचारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों की मौत हुई है उसमें एक बच्चा भी शामिल है जिसकी उम्र 12 वर्ष है। वहीं इस बीच तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की नाराजगी भी देखने को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें भी शांत करवाया। इसी के साथ शव को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

क्या कहा लोगों ने?

गुस्साए लोगों ने कहा कि यहां पर अक्सर एक्सीडेंट होते हैं। कई बार यहां पर ब्रेकर बनवाने के लिए अधिकारियों से बातचीत की गई। अधिकारी सुनते ही नहीं, वहीं एक युवक अभिजीत के मुताबिक एक साल पहले भी इसी जगह पर एक ट्रक ने एक साथ सात लोगो को रौंद दिया था। उसके बाद आए दिन यहां ट्रक से किसी न किसी की दुर्घटना में मौत होती रहती है। ऐसे में आज जबतक यहां पर स्पीड ब्रेकर नहीं बनेगा, तब तक यह से जाम हम नहीं खोलने देंगे। मौके पर पहुंचे सीओ, एसओ ने लोगों को 24 घंटे के अंदर स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

अमेठी: राजेश सोनी : भले ही प्रदेश सरकार पुरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर एक अभियान चला रही है । मगर ये लोगों को सुरक्षा नहीं दे पा रहा है । न ही तेज रफ्तार की कहर थम रहा है। एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक बुजुर्ग की जीवन लीला समाप्त कर दी।  एक तेज रफ्तार ट्रक साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर मार दी । मौके पर ही साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

शव क्षति विक्षत

बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार भी तेज थी। शव ट्रक के पहिए से घसीटते हुए काफी दूर तक चला गया, और शव क्षति विक्षत हो गया। मृतक का नाम बुंदेली निवासी जनक साहू और गठुला निवासी चेतन साहू है। दोनों एक बाइक में सवार होकर मोहारा की ओर जा रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक सामने से आ रही एक ट्रक से जा भिड़ी।

चेतन साहू की मौके पर ही मौत

हादसे में चेतन साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जनक साहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की। मोहारा रोड पर हुए इस हादसे में मृतकों की बाइक भी काफी तेज गति में थी। घटना से पहले बाइक ने साइकिल पर गैस सिलेंडर ले जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारा था।

अस्पताल में दम तोड़ा

इसी हादसे के बाद भागते हुए बाइक सवार सामने से आ रही ट्रक से भिड़ गई। जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं गैस सिलेंडर ले जा रहे व्यक्ति को भी चोट आई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More : सतीश पुनिया का भोपाल पहुँचने पर भव्य स्वागत

सतीश पुनिया का भोपाल पहुँचने पर भव्य स्वागत

भोपाल :रविंद्र तिवारी: भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया आज भोपाल पहुंचे। स्टेशन पर उनका स्वागत करने प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल पहुंचे। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के आगमन पर कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। आप को बता दें कि हाड़ौती के दो दिवसीय प्रवास के बाद कोटा से भोपाल आए हैं। राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भोपाल में भाजपा नेताओं से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की।

प्रेस कांफ्रेंस में राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया ने अपने बयान में कहा कि मप्र और राजस्थान का भाई जैसा रिश्ता है। 90 दशक के बाद राजस्थान में बीजेपी की स्थिति बेहतर हुई है। हमारी कोशिश है अपनी खूबियों के साथ सत्ता में आये। जुगाड़ की सरकार राजस्थान में बनी है। निकम्मी सरकार है पहले पीस फुल स्टेट माना जाता था। 3 साल में 3 लाख आपराधिक मामले दर्ज हुए है। महिलाओं बच्चियों के साथ हर रोज़ रेप की घटनाएं हो रही है।

राजस्थान का 60 लाख किसान कर्ज माफी का इंतज़ार कर रहा है। किसान कर्ज के कारण सुसाइड कर रहे है। रीट में बड़े पैमाने पर नकल कराई गई। रोज़गार देना था 30 लाख को दे रहे है 4 लाख को। रामनवमी के जुलूस पर पाबंदी लगाई गई। बहादुरशाह जफर साबित होंगे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत। राजस्थान में बिजली कटौती चुनौती बनी हुई है। कांग्रेस में बड़ा भीतरघात है।

कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला

मप्र सरकार के मंत्री कमल पटेल के साथ सतीश पुनिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें पूनिया ने लाउडस्पीकर को लेकर बड़ा ऐलान किया है. पुनिया ने कहा कि अगले विधानसभा चुनावों में अगर हमारी सरकार आती है तो राजस्थान में भी लाउडस्पीकर उतरवा लिए जाएंगे. इसके साथ ही पुनिया राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर बरसे. पुनिया ने कहा कि अब राजस्थान में कांग्रेस की कभी भी वापसी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है.

Read More : अज्ञात वाहन ने थाने की गाड़ी में मारी टक्कर

अज्ञात वाहन ने थाने की गाड़ी में मारी टक्कर

कानपुर : कानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से नौबस्ता थाने की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. अज्ञान वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. इस हादसे में 4 पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे. हाईवे में जाम खुलवाने पहुंची थी थाने की गाड़ी. नौबस्ता थानाक्षेत्र के NH-2 की घटना है.

मृतकों के शवों को रातभर लेकर घूमती रही एम्बुलेंस

जिला अस्पताल में आए दिन सड़क हादसे में मारे गए लोगों के शव मोर्चरी रखने को लेकर विवाद होता है। बीती रात सड़क हादसे में मारे गए चार लोगों के शवों को लेकर जिला अस्पताल में लचर व्यवस्था एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। चार लोगों के शवों को लेकर रातभर एम्बुलेंस लेकर घूमती रही।जिला अस्पताल के कर्मियों ने पहले तो शवों को मोर्चरी खराब होने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया। रात 12 बजे से तीन बचे तक पीएम हाउस और जिला अस्पताल तक शवों को लेकर एनएचएआई की एम्बुलेंस घूमती रही।
पुरानी कार बेचने के नाम पर ठगी

इंदौर। आयुक्त प्रणाली लागू होने के बावजूद पुलिस की कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं आ रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें फरियादी थाने के चक्कर लगाकर परेशान हो गया और बाद में जब उसने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की तो पुलिस ने आवेदन देने के कई माह बाद केस दर्ज किया। राजेंद्र नगर थाना पुलिस के मुताबिक फरियादी अजीत कुमार मिश्रा निवासी पुलक सिटी है। आरोपित निखिल मिश्रा श्रीराम फाइनेंस मीडिएटर हैं।

कार खरीदने गए अजीत को निखिल ने श्रीराम फाइनेंस के यार्ड में खड़ी कार दिखाई थी। कार पसंद आने पर दस हजार रुपये देकर अजीत ने बुकिंग की और बाद में दो लाख 55 हजार रुपये दिए। कागज की कमी का बहाना बनाकर पहले तो निखिल टालता रहा और बाद में न कार दी और न रुपये लौटाए। इस पर अजीत ने थाने में शिकायती आवेदन दिया लेकिन कुछ नहीं हुआ। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया।

Read More : मध्य प्रदेश सरकरा की ‘सिस्टम’ पर सवाल, चूना भट्ठी चौराहे की सड़क धंसी, हो सकता बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश सरकरा की ‘सिस्टम’ पर सवाल,चूना भट्ठी चौराहे की सड़क धंसी,

भोपाल : रविंद्र तिवारी :राजधानी भोपाल में 136 करोड़ रुपये खर्च कर बदले जा रहे कोलार वॉटर नेटवर्क ने सिस्टम की पोल खोल दी है। चूना भट्‌टी चौराहे पर 10 फीट तक जमीन धंस गई। इतना बड़ा गड्‌ढा हो गया कि एक कार पूरी तरह से समा जाए। गनीमत रही कि जब जमीन धंसी, तब कोई हादसा न हुआ। इधर, रातभर में गड्‌ढे को मिट्‌टी से भरने के बाद ट्रैफिक भी शुरू कर दिया गया। रविवार सुबह से हैवी व्हीकल गड्‌ढे के ऊपर से गुजरने लगे। ऐसे में फिर बड़ा हादसा हो सकता है।

चूना भट्‌टी चौराहे पर शाहपुरा की ओर जाने वाली सड़क रात में धंस गई थी। इसके नीचे से पानी और सीवेज दोनों लाइन गुजरी है। अफसरों का कहना है कि पानी की लाइन की टेस्टिंग के चलते सड़क टूट गई। इसलिए लाइन बंद करके सुधार किया गया। यह सड़क दो महीने पहले ही बनाई गई थी। गहरा गड्‌ढा होने के साथ करीब 30 फीट तक सड़क पर दरारें भी पड़ गईं। सड़क कैसी धंसी, इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कहीं जा रही है, लेकिन प्रशासन की कलई खुल गई है।

सुबह से पहुंचे अफसर, कुछ भी कहने से इनकार

रात में गड्‌ढा भरने के बाद रविवार सुबह नगर निगम के अफसर चूना भट्‌टी पहुंचे। हालांकि, वे मामले में कुछ भी कहने से इनकार करते रहे। उनके सामने ही हैवी व्हीकल गुजर रहे थे। एक बस को रुकवाकर अफसरों ने दूसरे रूट से भिजवाया।

Read More : छत्तीसगढ़ में व्यक्ति को पेड़ से उल्टा लटकाया, फिर पांच लोगों ने पार कर दीं क्रूरता की हदें

डेढ़ साल में ही जवाब देने लगा सीवेज सिस्टम

बता दें कि करीब पांच लाख आबादी वाले कोलार में 162 करोड़ रुपए से सीवेज लाइन बिछाई गई है। वहीं, सनखेड़ी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और 9 पंप भी बनाए हैं। कुछ दिन पहले ही ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण CM शिवराज सिंह चौहान ने किया था, लेकिन 12 अप्रैल को मंदाकिनी चौराहे पर सीवेज का मेन होल के आसपास का हिस्सा धंस गया था। ऐसे ही हाल गोल जोड़ से बैरागढ़ चिचली तक नजर आ रहे हैं। सीवेज और पानी की लाइन बिछाने के बाद उस जगह की बेहतर तरीके से मरम्मत नहीं की गई। इस कारण कई जगह जमीन धंसी हुई है, जो बड़े हादसे की वजह बन सकती है।

छत्तीसगढ़ में व्यक्ति को पेड़ से उल्टा लटकाया, पांच लोगों ने पार की हदें

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां पांच बदमाशों ने एक व्यक्ति को पेड़ से उल्टा लटकाकर इतनी क्रूरता से पीटा कि वह बुरी तरह से घायल हो गया। पांचों आरोपियों को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धारा 307 -34 की कार्यवाही की गई है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

पांचों आरोपियों ने पीड़ित युवक पर लगाया चोरी का आरोप

पांचों आरोपियों को जब पुलिस ने पकड़ा तो पूछताछ के दौरान सभी ने पीड़ित युवक पर चोरी का आरोप लगाया। इस बर्बर घटना के बाद इसका वीडियो वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में सभी को गिरफ्तार कर लिया।

विस्तार से पढ़ें कैसे आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में पीड़ित युवक महावीर सूर्यवंशी जिले के रतनपुर क्षेत्र का निवासी है। वह सीपत क्षेत्र के उच्चभट्टी गांव में रहकर मजदूरी और चौकीदार का काम करता है। पुलिस को जानकारी मिली कि 24-25 अप्रैल की दरमियानी रात मनीष ने कथित तौर पर महावीर को घर में घुसने की कोशिश करते देखा था। उन्होंने बताया कि महावीर इस दौरान वहां से भागने में सफल रहा, लेकिन अगले दिन सोमवार को मनीष ने उसे पकड़ लिया और चोरी की कोशिश करने का आरोप लगाकर उसे पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तब मनीष ने महावीर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया, इसलिए पुलिस ने महावीर को चेतावनी देकर छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि बाद में मनीष ने महावीर पर आरोप लगाया कि बुधवार की रात महावीर फिर उसके घर पहुंचा और बाहर खड़ी उसकी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया गुरुवार को मनीष और अन्य चार आरोपियों ने महावीर को पकड़ा और गांव में ईंट भट्टे के पास कथित तौर पर उसे एक पेड़ से उल्टा लटका दिया और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी।

Read More : महिला के साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाकर किया वायरल

महिला के साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाकर किया वायरल

शाहजहांपुर: इतने कड़े कानून के बावजूद महिलाओं के हिंसा और बलात्कार की घटना बदस्तूर जारी है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर 5 लोगों ने 30 साल की एक महिला से साथ गैंगरेप किया। यूपी पुलिस ने रविवार को बताया कि 30 साल एक महिला के साथ 5 लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। इतना ही नहीं बलात्कार की घटना का वीडियो बनाया और फिर इसे वायरल कर दिया। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 22 अप्रैल को 5 लोगों ने उसे घर के बाहर एक झोपड़ी में घसीट कर ले गया और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।

एडिशनल सिटी एसपी संजय कुमार ने बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शिकायत पर शनिवार को सामूहिक बलात्कार की एफआईआर दर्ज की गई और मामले की जांच की जा रही है।

तीनों घर में नहीं मिले, खोजबीन जारी

थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पीड़ित महिला 43 साल की विधवा है। वह काफी समय से अपने मायके में रहती है। उसकी पहचान हो गई है। मामले की सच्चाई के लिए उसकी खोजबीन की जा रही है। वीडियो फुटेज में महिला कोई विरोध करती नजर नहीं आ रही।

इसलिए इस मामले में महिला का बयान बहुत ही जरूरी है। दिनदहाड़े इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना बड़ी आपराधिक घटना है। हम जल्द ही महिला को ढूंढ़ निकालेंगे और उसके बयान के आधार पर आगे आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेंगे।

शादी तय होने पर युवती से बनाए संबंध, इंकार करने पर पीडि़ता पहुंची थाने

शादी तय होने पर युवती से आरोपी ने संबंध बनाए लेकिन बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। युवक द्वारा दूसरे जगह पर शादी करने की जानकारी मिलने पर पीडि़ता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शाहपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी पंकज कोल पिता चित्रसेन कोल 25 वर्ष निवासी भलुआ थाना शाहपुर के साथ तय हुई थी।शादी तय होने के बाद वह युवती को घर घुमाने लाया जहां उसके साथ बलात्कार किया था।

Read more : 1971 के बाद बरेली में हुआ सिविल डिफेंस ब्लैक ऑउट का अभ्यास

1971 के बाद बरेली में हुआ सिविल डिफेंस ब्लैक ऑउट का अभ्यास

बरेली :कौशिक टंडन : बरेली में इज्जतनग क्षेत्र स्थित आईवीआरआई कैंपस और सामने वाली रोड डेलापीर मोड़ से इज्जत नगर ओवरब्रिज तक 30 अप्रैल अर्थात आज 10 मिनट तक ब्लैक आउट हो गया। इस दौरान इज्जतनगर का यह इलाका अंधेरे में डूबा । यहां आपातकाल का सायरन  भी बजा। नागरिक सुरक्षा कोर यानि सिविल डिफेन्स के उप नियंत्रक रिकेश कुमार मिश्रा के अनुसार दुश्मन राष्ट्र के हवाई हमलों से अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान तथा आमजन को सुरक्षित रखने के लिए ब्लैक आउट किया गया है। आज इसी का प्रदर्शन किया गया।

रात 11 बजे से 11ः10 बजे तक हुआ ब्लैक आउट

इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश में कहा गया है कि आईवीआरआई एवं उसके आसपास क्षेत्र में ब्लैक आउट का अभ्यास प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से सटे आईवीआरआई कैम्पस तथा सामने वाली रोड डेलापीर मोड़ से इज्जतनगर ओवर ब्रिज तक 30 अप्रैल को रात 11 बजे से 11ः10 बजे (10 मिनट) तक ब्लैक आउट हुआ। उन्होंने कहा कि ब्लैक आउट के समय स्ट्रीट लाइट और प्रतिबंधित क्षेत्र की लाइटें भी बंद कराई जाएंगी और लोगों से घरों के बाहर माचिस व लाइट का प्रयोग न करें। इससे पूर्व 10ः59 बजे सायरन बजेगा और इसी के साथ ही क्षेत्र में ब्लैक आउट कर दिया गया।

Read more : सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र-छात्राओं की अनूठी पहल

उन्होंने कहा कि इस दौरान मोबाइल और फ्लैश लाइट का इस्तेमाल भी न किया जाए। प्रकाश प्रतिबन्ध (सड़क व घरों में) आईवीआरआई कैम्पस, आस-पास के क्षेत्र में, ब्लैक आउट के समय नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक अर्थात वार्डन्स चिन्हित स्थानों और गलियों में सायरन के साथ डियूटीरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि ब्लैक आउट के दौरान एयर फोर्स द्वारा हवाई भ्रमण किया जाना भी प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि ऑल क्लियर के उपरांत काल्पनिक हवाई हमले से बचाव का अभ्यास/प्रदर्शन भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान डेलापीर से आईवीआरआई, कुदेशिया क्रॉसिंग से आईवीआरआई, भोजीपुरा की ओर से आईवीआरआई और इज्जतनगर रेलवे स्टेशन की ओर से आईवीआरआई आने वाले सभी मार्ग, पुल और अण्डरपास समेत पर ट्रैफिक रोक दिया गया।सिविल डिफेन्स के उप नियंत्रक रिकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 1971 के बाद यह पहली बार है जब ब्लैकआउट का अभ्यास किया जाएगा। बरेली को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना बरेली सिविल डिफेन्स का सौभाग्य है।