Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 108

यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा उत्तराखंड पुलिस का इनामी लुटेरा

लखनऊ : चार लोगों की निर्मम हत्या में उधमसिंह नगर नगर ( उत्तराखण्ड ) से फरार 25 हजार का इनामियां सचिन सक्सेना को मुठभेड़ मे एसटीएफ ने हरदोई से गिरफ्तार कर लिया।अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ अमित कुमार नागर के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली की उधमसिंहनगर नगर उत्तराखण्ड मे चार लोगों की निर्मम हत्या करने का आरोपी इनामियां जनपद हरदोई के थाना कछौना इलाके मे छुपा हुआ है।

एसटीएफ टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बीते गुरुवार रात को मुठभेड़ में उत्तराखंड का इनामियां बदमाश.सचिन सक्सेना निवासी शिव कालोनी , नवगवाँ ढंग्गू खटिमा उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड को धरदबोचा। जिसके पास से अवैध पिस्टल एवं जिंदा,मिस,खाली कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार खूंखार बदमाश के खिलाफ लखनऊ के थाना तालकटोर से 2019 मे गैगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जा चुकी है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ स्थानीय थाना कछौना जनपद मे अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हत्यारोपित ने पूछताछ में बताया कि मृतक अंकित रस्तोगी कबाड़ की दुकान में काम करता था कुछ दिन पूर्व रस्तोगी ने 30 से 40 लाख रुपये लगाकर सुनार की दुकान खोली थी अभियुक्त रानू रस्तोगी मृतक अंकित रस्तोगी का अच्छा मित्र था जो मृतक अंकित के घर पर भी निरंतर आता जाता रहता था अभियुक्त रानू रस्तोगी ने कुछ दिन पूर्व ही मृतक अंकित की दोस्ती सचिन सक्सेना से कराई थी,जो कि शातिर किस्त का गैंगस्टर था जिसके द्वारा अपने दो साथी विवेक वर्मा मुकेश वर्मा के साथ मिलकर अपराधिक षडयंत्र रचकर 28 दिसंबर को लूट व डकैती के उद्देशय से मृतक अंकित रस्तोगी व उदित रस्तोगी को किसी बहाने से घर से बाहर बुलाकर देवा नदी के किनारे ले जाकर आँख में मिर्च पाउडर डालकर सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी ।

Read more : पिता बना हैवान, 10 साल की बेटी का देखते ही करने लगा ऐसी हरकत, फिर..

जिसके बाद अभियुक्तों ने लूट के उद्देशय से मृतक के घर जाकर उसकी मां आशा देवी व नानी सन्नो देवी की हसिये से गला रेतकर हत्या कर दी और अभियुक्तों ने सुनार की दुकान में लॉकर खोलने व तोड़ने की भी कोशिश की जिसमें वह सफल नहीं हो सके परन्तु दुकान में रखे कैश बाक्स से रूपये लूट कर फरार हो गये थे जिसके बाद मेरे साथी रानू रस्तोगी विवेक वर्मा व मुकेश वर्मा उर्फ राहुल को स्थानीय पुलिस ने पकड़ लिया तथा मैं वहाँ से फरार होकर उत्तर प्रदेश आ गया।वहां की पुलिस ने 25 हजार का पुरस्कार घोषित कर दी।

पिता बना हैवान, 10 साल की बेटी का देखते ही करने लगा ऐसी हरकत, फिर..

ग्वालियरः महलगांव स्थित कर्मचारी आवास कालोनी में सौतेले पिता ने दस साल की बेटी के साथ गुरुवार की दुष्कर्म किया। मां के ड्यूटी से लौटने के बाद पीड़िता ने पिता की अमानवीय हरकत मां को बताई। मां बेटी को लेकर सुबह यूनिवर्सिटी थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को पकड़ लिया है। कर्मचारी आवास कालोनी दस साल की बच्ची अपनी मां के साथ रहती है।

मां नर्स हैं। कुछ दिन पहले मां ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ दूसरी शादी की है। आरोपित ने महिला के साथ उसकी बेटी को भी अपनाने का वादा किया था। बुधवार की रात को मां ड्यूटी पर गई थी। घर में बेटी को अपने दूसरे पति की सुरक्षा में भरोसा कर छोड़ गई थी। आरोपित ने रात में दस साल के बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

बेटी रातभर डरी रही। सुबह मां के ड्यूटी से आने पर सब कुछ बता दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता ने देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया- लाइन नंबर छह निवासी 28 वर्षीय महिला ने देवर के खिलाफ हजीरा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से पति, सास व देवर उसे प्रताड़ित करने लगे।

पूरी बात पति को बताई तो…

पुलिस में इसकी शिकायत करने पर ससुराली उसे राजीनामा कर घर ले गये। जहां देवर उस पर गलत नजर रखने लगा। एक दिन उसे घर में अकेली पाकर देवर ने उसे धमकाकर दुष्कर्म किया। और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसने पूरी बात पति को बताई तो, उसे विश्वास नहीं हुआ और मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अलग कमरा लेकर बच्चों के साथ रहने लगी। वहां आरोपित उसे इंटरनेट मीडिया पर उसके फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इस प्रताड़ना से तंग आकर वह रेलवे ट्रैक पर जान देने के लिये पहुंच गई।

Read more : दिनदहाड़े महिला से छेड़छाड़ ! दरोगा पर लगाया रिश्वत का आरोप

देवर ने दे दी खबर

देवर ने इसकी खबर उसके पति को दे दी। पति पुलिस को लेकर आ गया और उसके साथ मारपीट की। उसने पति को अपने साथ हो रही ज्यादती के सबूत दिखाये। पीड़िता का आरोप है कि पति ने बदनामी के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आरोपित को तलाश कर रही है।

दिनदहाड़े महिला से छेड़छाड़ ! दरोगा पर लगाया रिश्वत का आरोप

बदायूँ : आकिल खान : यूपी के बदायूं में भूसा लेने गई महिला से गांव के ही युवक ने अश्लील हरकत कर डाली और उस पर जबरन फैसले का दवाब बनाते हुए धमकी तक दे डाली जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाने में की लेकिन पुलिस ने उसकी कोई मदद नही की ! पीड़ित महिला ने दरोगा पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है !

पूरा मामला थाना उघैती क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक महिला पशुओं के लिए खेत पर भूसा लेने गई थी ! भूसा की गठरी उठाने के लिए खेत पर मौजूद गांव के ही एक युवक को गठरी उठाने के लिए बुलाया युवक ने गठरी उठवा कर महिला के सर पर रखवा दी जिसके बाद युवक ने महिला के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी महिला ने भूसा की गठरी जमीन पर पटक दी और शोर-शराबे के साथ विरोध किया तो युवक ने महिला को बदनीयती से दबोच लिया

! महिला के चीखने चिल्लाने के बाद युवक फरार हो गया जिसके बाद महिला अपने घर पहुंची और अपने पति को लेकर थाने गई ! महिला ने बताया कि 2 दिन तक पुलिस आरोपी युवक के घर गई लेकिन हल्का पर तैनात दरोगा ने आरोपी युवक से पैसे ले लिए जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके बाद लगातार आरोपी के परिवार वाले मुझ पर फैसले का दबाव बना रहे हैं और डरा धमका कर जबरदस्ती फैसले के कागज पर मुझसे हस्ताक्षर करा लिए महिला ने बताया कि वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और वह आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई चाहती है !

Read More : अयोध्या में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

अयोध्या में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

अयोध्या :गुलशन सिद्दीकी : अयोध्या प्रयागराज के बीच मरूई सहाय के पास स्थित बने मानवरहित क्रॉसिंग रेलवे फाटक के पास प्रयागराज से दिल्ली आ रही सुपर फास्ट रेलगाड़ी की चपेट में आने से मरूई सहाय निवासी 27 वर्षीय रहमत अली की दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की यहां पर रेलवे फाटक ना होने से आए दिन यह घटनाएं होती रहती है। यह कोई नई बात नहीं है इसके पहले भी रेलवे फाटक ना होने से कई लोगों की मौत रेल की चपेट में आकर हो चुकी है।

वैसे देखा जाए तो इस गांव की आबादी लगभग 2,000 से ज्यादा है जिसके चलते रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए सुबह से लेकर रात 9:00 बजे तक लोगों का आना जाना लगा रहता है। रेलवे फाटक ना होने से लोगों में यह भय बना रहता है कि कौन सी गाड़ी धन-धन आती हुए आये और मुझे अपने मौत का शिकार बना ले गांव के लोगों का यही भी कहना है कि रेलवे फाटक बनाने को लेकर गांव वालों ने अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, तक कई बार अपना ज्ञापन भी दे दिया है लेकिन रेलवे प्रशासन कुंभकरण की नींद में अभी भी सोया है।रेलवे फाटक निर्माण को लेकर इस गांव के लोगों ने संपन्न हुए 2022 विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया था।

दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया

लेकिन इन गांव वालों की बदकिस्मती देखिए कि चुनाव संपन्न हो जाने के बाद भी अभी तक कोई भी पार्टी का विधायक व क्षेत्रीय नेता इनका दुख दर्द जानने नहीं आया। बताते चलें यह पूरा मामला मरूई सहाय बीकापुर क्षेत्र के अंतर्गत का है। मृतक रहमत अली पुत्र सफदर अली अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के बाद घर की तरफ से वापस आ रहा था की रेलवे फाटक के पास जैसे ही साइकिल पर गेहूं की बोरी रखकर रेलवे फाटक क्रास कर रहा था तभी वह दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया और दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस उसको 200 मीटर तक घसीटते हुई ले गई जिसके चलते उसके शरीर छत बिछड़ हो गए।

घटित इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन पर अपना रोष व्यक्त किया है घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने अपनी बातों को रखते हुए बताया की विगत कई वर्षों से इस गांव में रेलवे फाटक ना होने से आए दिन घटनाएं घटती रहती है और हम रेलवे प्रशासन से और सरकार से मांग करते हैं की यहां पर बहुत ही जल्द एक रेलवे क्रॉसिंग फाटक का निर्माण किया जाए। जिससे कि इन घटनाओं से बचा जा सके और अपनी जान माल की सुरक्षा की जा सके।

Read More : हत्या का हथियार चुराकर भाग गया हनुमान! क्या कोर्ट में हाजिर होगें हनुमान ?

हत्या का हथियार चुराकर भाग गया हनुमान! क्या कोर्ट में हाजिर होगें हनुमान ?

जयपुर : पुलिस ने हत्याकांड की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे द्वारा इस्तेमाल किए गए चाकू सहित अन्य सबूत बरामद किए गए। लेकिन पुलिस ने कोर्ट को बताया कि वे सभी एक हनुमान को चुराकर भाग गया है। ऐसा ही अजीब वाकया राजस्थान के जयपुर में हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 2016 में शशिकांत शर्मा नाम के शख्स की हत्या कर दी गई थी. उसके परिवार ने “निष्पक्ष जांच” और “अपराधियों के लिए अनुकरणीय दंड” की मांग करते हुए जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध किया था।

जांच के कुछ दिनों बाद, पुलिस ने हत्या में शामिल होने के आरोप में राहुल कांडेरा और मोहनलाल कांडेरा नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया। हत्या में प्रयुक्त चाकू सहित कुल 15 ‘आइटम’ बरामद किए गए। नियमों के मुताबिक कोर्ट उन्हें सुनवाई से पहले जमा करने को कहती है. और फिर यह देखा जाता है कि हत्या में प्रयुक्त चाकू सहित सभी सबूत नष्ट कर दिए गए हैं।

Read More : नारेबाजी के बीच ज्ञानवापी मस्‍ज‍िद में सर्वे शुरु, चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस

पुलिस ने अदालत को बताया कि एक हनुमान ने बैग में रखते हुए चाकू और अन्य सामान छीन लिया और फरार हो गया. न्यायाधीश ने घटना को “पुलिस की लापरवाही” बताया। उन्होंने कर्तव्य की लापरवाही के लिए हत्या के मामले में सबूत बनाए रखने के आरोपित पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी सिफारिश की। पुलिस ने हाल ही में अदालत को बताया कि कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। बाद में उनकी मृत्यु हो गई।

पुजारी की हत्या से गांव में दहशत 

यह घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के खमौली गांव स्थित हनुमान मंदिर की है. पुलिस का कहना है कि सोते समय पुजारी के सिर पर वार किया गया. घटनास्थल की पड़ताल की जा रही है.  पुलिस ने आसपास तलाशी शुरू कराई तो घटनास्थल से कुछ दूरी पर खेत में देसी शराब की दो बोतलें और तीन गिलास पड़े मिले.  जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. मौके पर तीन गिलास मिलने से पुलिस को अंदेशा है कि हत्यारों की संख्या तीन के करीब रही होगी.

नारेबाजी के बीच ज्ञानवापी मस्‍ज‍िद में सर्वे शुरु, चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस

वाराणसी  : अमित गुप्ता  :  वाराणसी में आज काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में वीडियोग्राफी होने वाली है. इसके लिए अदालत ने आदेश जारी कर दिया था. सर्वे में शामिल होने के लिए 10 वकीलों की टीम भी ज्ञानवापी मस्‍जि‍द पहुंचे हुए हैं. वहीं, नमाज पढ़ने आए लोग कोर्ट के आदेश पर हो रहे सर्वे को लेकर विरोध जताते हुए नारेबाजी कर रहे हैं. बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के बाहर दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी हुई. हर हर महादेव और अल्लाह हूं अकबर के नारे जमकर लगाए गए.

बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के बाहर महौल में तनाव को देखते हुए पुलिस हर मौर्चे पर मुस्तैद है. पुलिस ने माहौल के तनाव को सुधारते हुए भीड़ को हटाने की कोश‍िश की. वहीं नारेबाजी के बाद पुलिस और समाज के कुछ लोगों माहौल को शांत कराया. फिलहाल मंदिर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. वहीं शुक्रवार के दिन नमाज अदा करने भी बड़ी संख्या में लोग ज्ञानवापी मस्जिद में आए. ऐसे में सुरक्षित वीडियोग्राफी कराना वाराणसी प्रशासन के लिए एक चुनौती है. सर्वे के ठीक पहले सड़क से दिखने वाले मस्जिद के हिस्से को हरे परदे और होर्डिंग लगा कर को लगाकर ढका गया है.

सर्वे कराने का आदेश क्‍यों दिया गया?

दरअसल कोर्ट में पांच महिलाओं रेखा पाठक, सीता साहू, लक्ष्मी देवी, मंजू व्यास और राखी सिंह ने एक याचिका दायर की थी. पाचों याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से ऋंगार गौरी मंदिर में हर रोज पूजा करने की अनुमति दिए जाने की अपील की थी. कोर्ट से इजाजत की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि ऋंगार गौरी का मंदिर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मौजूद है.

यह मस्जिद की दीवार से सटा हुआ है. पिछले साल 18 अगस्त को कोर्ट में याचिका दायर की गई थी.26 अप्रैल को वाराणसी सिविल कोर्ट का आदेश आया था. आदेश में एक कमीशन नियुक्त किया गया है. इस कमीशन को 6 और 7 मई को दोनों पक्षों की मौजूदगी में ऋंगार गौरी की वीडियोग्राफी के आदेश दिए गए हैं. 10 मई तक अदालत ने इसे लेकर पूरी जानकारी मांगी है. अब मुस्‍लिम पक्षकार इसी सर्वे का विरोध कर रहा है.

Read More : रंग लाई सरकार की मेहनत, कान्वेंट स्कूलों के बच्चों ने कराया सरकारी स्कूलों में दाखिला

रंग लाई सरकार की मेहनत, कान्वेंट स्कूलों के बच्चों ने कराया सरकारी स्कूलों में दाखिला

वाराणसी : अमित गुप्ता : यूपी में शिक्षा जैसी बुनियादी आधार को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा पिछले कई सालों से अभियान चलाया जा रहा है और हाल में तो 30 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान जैसे कई योजनाओं के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करने का जमीनी स्तर पर भी प्रयास किया जा रहा है और अब सरकार व विभाग की यह मेहनत कहीं ना कहीं रंग लाती हुई दिख रही है ।

इस वर्ष पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा नामांकन वाराणसी के सरकारी स्कूल में हुआ है । वाराणसी के बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह के मुताबिक जनपद में एक 1124 सरकारी स्कूलों में से 700 से ज्यादा स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा हो चुकी है जहां शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के लिए पौष्टिक आहार व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है।

और इसी का परिणाम है कि इस वर्ष एक आंकड़ों के अनुसार 10000 से ज्यादा कान्वेंट स्कूलों के बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में हुआ है , और आगे यह संख्या बढ़ने का भी अनुमान है ।खासतौर पर देश की राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था का मिशाल दिया जाता है और अब इन आँकड़ो के अनुसार कहना गलत नही होगा की यूपी भी इस रेस में शामिल हो रहा है ।

प्राइवेट स्कूलों के सामने खड़ी हुई परेशानी

मामले में जब प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों से बात की गई तो उनका कहना था कि उनके स्कूलों में अब भी करीब 20 से 25% बच्चे ऐसे पढ़ रहे हैं जिन्होंने बीते दो साल की फीस पूरी जमा नहीं की है। उनके अभिभावकों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें फीस किस्तों में जमा करने की छूट दी गई है। लेकिन जब से शिक्षा विभाग द्वारा अपने स्कूलों में घोषणापत्र के आधार पर बच्चों को दाखिला दिया जा रहा है तब से प्राइवेट स्कूलों से बच्चे धीरे-धीरे गायब होने लगे हैं।

Read more : अधिकारियों के खिलाफ किसान नेताओं ने खोला मोर्चा, शुरू किया धरना

अधिकारियों के खिलाफ किसान नेताओं ने खोला मोर्चा, शुरू किया धरना

 सुल्तानपुर : मोहम्मद अफसर : जिला प्रशासन के खिलाफ किसान नेताओ ने मोर्चा खोल मोर्चा दिया है। आज यहां तिकोनिया पॉर्क में किसान नेताओं ने बैठक कर अधिकारियों द्वारा की जा रही अनदेखी के विरोध में अल्टिमेटम दिया है।किसान नेता गुड्डू सिंह ने कहा कि हमारा मासिक बैठक का यह धरना इसलिए है कि जनपद सुल्तानपुर में आए दिन भ्रष्टाचार बढ़ता चला जा रहा है। हम लोग समस्याए देते रहते हैं कही न जांच है न कुछ किया धरना है। कागज में इनके घोड़े दौड़ते रहते हैं। हम लोग आज एक बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं। जिले के किसान नेता राम कृपाल पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज किया गया है उसको लेकर भी हमारा प्रदर्शन हो रहा है.

किसानों की क्या है मांग?

अपनी विभिन्न मांगों में किसान प्रति क्विंटल गेहूं पर 500 रुपये का बोनस चाहते हैं, क्योंकि भीषण गर्मी की स्थिति के कारण उनकी उपज घट गई है और गेहूं के दाने सिकुड़ गए हैं। वे बिजली के बोझ को कम करने और भूमिगत जल के संरक्षण के लिए 18 जून से धान की बुवाई की अनुमति देने के पंजाब सरकार के फैसले के भी खिलाफ हैं। प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि सरकार उन्हें 10 जून से धान की बुवाई की अनुमति दे।

‘हर चीज मुर्दाबाद नहीं हो सकती’

भगवंत मान ने कहा, ‘मैं उनसे (किसानों) मिलने के लिए तैयार हूं, लेकिन ‘मुर्दाबाद’ (नारा लगाना) रास्ता नहीं है… मैं खुद एक किसान का बेटा हूं… जब मैं कह रहा हूं कि बासमती और मूंग दाल एमएसपी पर होगी…पर कम से कम प्रयास तो करें… हर चीज ‘मुर्दाबाद’ नहीं हो सकती।’ इस बीच किसानों ने कहा कि जब तक भगवंत मान उनकी मांगें पूरी नहीं करते, हम यहीं रहेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

Read More :कानपुर हिंसा पर सीएम सख्त, माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश

पिडावा में सड़क हादसा:तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत

झालावाड़ :हरिमोहन चोडॉवत : झालावाड़ जिले के पिडावा में आज से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक तेज रफ्तार सवारी बस ने बाइक सवार दादा और पोते को कुचल दिया है। जिसमें दादा की मौके पर मौत हो गई है। वहीं पोता गंभीर घायल हो गया।पिड़ावा थाने के एएसआई भोजराज गुर्जर ने बताया है कि बानोर गांव निवासी बालाराम दांगी उसके 12 वर्षीय पोते पवन के साथ बाइक पर सवार होकर बानोर गांव से गर्दनखेड़ी जा रहे थे।

उसी दौरान पिड़ावा की कृषि उपज मंडी के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार निजी सवारी बस ने बाइक सवार दादा पोते को कुचल दिया। जिसमें 62 वर्षीय दादा बालाराम की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका पोता पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल पोते का पिडावा चिकित्सालय में उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अस्पताल लेकर आए जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा: 

मृतक की पहचान कर ली गई है. युवक की पहचान कजलामणी गांव निवासी सुजीत पासवान के रुप में हुई है. वह किसी जरुरी काम से बाहर गया हुआ था. काम खत्म कर बाइक से वह अपने घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौत हो गयी. वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिवार से बात की और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है. वहीं पोस्टमोर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

Read More :बिजली नदारत राज्यमंत्री ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

बिजली नदारत राज्यमंत्री ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

 बहराइच : अशोक कुमार सोनी : प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में लगे प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे। तभी बिजली गुल हो गई। जनरेटर लाया गया, उसने भी धोखा दे दिया। गर्मी के बीच ही राज्यमंत्री ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर निरीक्षण किया। मंत्री के साथ अधिकारी भी गर्मी से परेशान दिखे।

बीओ-बहराइच के कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाया गया। जिसका उद्घाटन प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे। कार्यक्रम शुरू होते ही बिजली चली गई।

इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से जनरेटर का इंतजाम किया गया, लेकिन मौके पर जनरेटर भी नहीं संचालित हो सका। गर्मी के बीच ही राज्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, बाल विकास, आजीविका मिशन समेत अन्य विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाया गया। इस दौरान सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी, बलहा सरोज सोनकर, जिलाध्यक्ष श्याम करन, जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, सीडीओ कविता मीना, सीएमओ डॉ सतीश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बिजली संकट पर बोली यूपी के राज्य मंत्री – प्रदेश में हैं पर्याप्तट वैवस्ता,जनता को नहीं होगी परेशानी

उत्तेर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्जेश के अनुसार बलिया जिले का निरिक्षण करने ऊर्ज राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर पहुचे

Read More : भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी सिस्टम, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठ रहा कोई सवाल

भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी सिस्टम, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठ रहा कोई सवाल

अमेठी : राजेश सोनी : अमेठी उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आरटीआई इंफॉर्मेशन के बैनर तले लोकसभा प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में महिलाओं और गांव के लोगों ने सरकारी अधिकारियों द्वारा गांव के लोगों की समस्या को निस्तारित ना करने व पहुंच वाले लोगों से पैसे लेकर उनका काम करने के विरोध में उप जिला अधिकारी कार्यशैली के सामने विरोध प्रदर्शन किया.और गांव के गरीब लोगों के त्वरित मामले निपटाने के लिए तहसीलदार अमेठी को ज्ञापन देते हुए एप्लीकेशन दिए.

आपको बताते चले कि आर टी आई इंफॉर्मेशन के बैनर तले महिलाओं और गांव के लोगों ने अधिकारियों के कार्यशैली से नाराज लोगों ने उप जिला अधिकारी अमेठी के यहां विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों पर आरोप लगाया कि अगर गरीब लोग अगर थाना तहसील ब्लॉक कहीं भी जाते हैं। तो उनको वहां से भगा दिया जाता है। वही आरोप ये है। कि जो पैसा देता है। उसका काम कर दिया जाता है।

धिकारियों की कार्यशैली पर उठा सवाल 

जो पैसा नही देता उसका काम नही किया जाता गरीबों कि कहीं सुनवाई नहीं होती जिसको लेकर आज हम लोग उप जिलाधिकारी के यहां अपनी बात को रखने आए हैं और ऐसे अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के लिए मांग कर रहे हैं। वही मौके पर पहुंचे अमेठी तहसीलदार ने आर टी आई इंफॉर्मेशन के लोकसभा प्रभारी विजय कुमार से ज्ञापन लिया और उनके द्वारा गरीबों के शिकायती पत्र भी लिए जिसको त्वरित निपटाने के लिए आश्वासन भी दिया वही विरोध कर रही अनारा ने बताया कि हमारे जमीन के सामने अवैध कब्जा किया जा रहा है

जिसको लेकर हम अधिकारियों के पास गए लेकिन हमारी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई वही प्रदर्शन कर रही संगीता ने बताया कि हम लोगों को ग्राम प्रधान द्वारा नरेगा में काम नहीं दिया जा रहा है। बाहर से दूसरे गांव के मजदूर बुलाकर काम कराया जा रहा है। और हम लोगो को काम नहीं दिया जा रहा है. जिसको लेकर हम लोगों ने ब्लॉक में शिकायत भी की लेकिन हम लोगों को डांट कर भगा दिया गया.

Read More : योगी आदित्यनाथ की सरकार में रास्ते पर नहीं चल पा रहा गरीब

हम लोग गरीब मजदूर महिलाएं हैं। हम लोग गढ्ढा नही खोद सकते मिट्टी ईटा गारा यह सब पहुंचाने का काम कर सकते हैं लेकिन हम लोगो की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है जिसको लेकर आज हम लोग यहां पर प्रदर्शन कर रहे हैं

 

योगी आदित्यनाथ की सरकार में रास्ते पर नहीं चल पा रहा गरीब

अमेठी : राजेश सोनी : आपको बताते चलें पूरा मामला योगी आदित्यनाथ की सरकार में रास्ते पर नहीं चल पा रहा गरीब जनपद अमेठी के भादर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा मोचवा के लाल का पुरवा है जहां आने जाने में राम तीरथ शर्मा ग्रामवासी को हो रही है भारी दिक्कत.इस मामले में पीपरपुर थाना पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों के कान में नहीं रेंग रही है जूं पीड़ित राम तीरथ शर्मा पुत्र खेताऊ शर्मा दो-तीन वर्ष से भटक रहे हैं इन्होंने कई जगह सूचना दिया.

16/2/2021 तहसील तहसील दिवस पर
19/2/2021 पंचायती राजस्व विभाग में
22/2/2021गृह गोपन पर
22/2/2021 राजस्व एवं आपदा विभाग पर
14/3/21पुलिस विभाग में आन लाइन
5/5/22को थाना पीपरपुर में दी गई सूचना अभी तक ना तो पीपरपुर पुलिस ने देखा ना किसी अधिकारी ने पीड़ित बताता है कि 100मीटर रोड पास हुई है पर 100मीटर रोड गई कहां .

सीएम योगी बोले: देश में केवल गरीबी हटाओ के नारे लगते थे, पीएम मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में सरकार की उपलब्धियों और नीतियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की करनी और कथनी पर सवाल भी खड़े किए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत आठ वर्षों से केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के क्षेत्र में देश की 135 करोड़ जनता के मन में एक नया विश्वास भरा है। केंद्र की तमाम कल्याणकारी योजनाओं का सर्वाधिक लाभ उत्तर प्रदेश को मिला है।

केंद्र सरकार के कार्यकाल के आठ साल पूरा होने के मौके पर मुख्यमंत्री सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण पर तैयार की गई ‘रिपोर्ट टू नेशन’ अभियान का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया जा रहा है, लेकिन इस दिशा में वास्तव में काम 2014 के बाद शुरू हुआ। केंद्र की सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी उन्मूलन के लिए कई कदम उठाए और ऐसी कई योजनाओं की शुरूआत की, जिस पर काफी काम हुआ। मोदी ने जो कहा वह किया। केंद्र सरकार ने इस अवधि में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण पर फोकस करके काम किया।

Read More : हिंडौन पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर उठा सवाल

हिंडौन पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर उठा सवाल

 करौली: अजीम खान : उपखंड अधिकारी हिंडौन सिटी को महिला सुरक्षा संघ के सुरेन्द्र कुमार प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा.पीड़ित अनिल कपूर जाटव निवासी खेड़ा सदर थाना हिंडौन सिटी में जोगेंद्र जाट व हीरा लाल जाट द्वारा मारपीट एवं जाति सूचक शब्द एवं मारपीट पर मुकदमा दर्ज कराया था. जिसका एफ आई आर नंबर 0246 है जिसमें प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की उचित कार्यवाही नहीं की गई है प्रशासन ढीले मिल रमैया अपना रहा है.

अतः उपखंड अधिकारी हिंडौन सिटी से आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करके उचित कार्यवाही की मांग की है. जिससे सामाजिक व्यवहार ना बिगड़े अत 2 दिन में कार्रवाई नही की गई तो उपखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी मौके पर मौजूद रहे महिला सुरक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व संभाग प्रभारी पीड़ित अनिल कपूर जाटव और अमित करसोलिया जिला प्रभारी भीम आर्मी शुगर लाल अशोक मिल्कीपुरा मगन मीणा भुकरावली देशराज लोकेश कुमार सरपंच कोटवास विकाश मीणा सचिन राज चौरसिया सुरेंद्र पुष्पेंद्र विशाल मधुराज आदि लोग मौजूद रहे।

भूखंडों पर पक्के निर्माण किए जा रहे

राजस्व विभाग के सूत्रों के अनुसार खसरा नंबर ४०३० हिण्डौन-करौली मार्ग पर नगरपरिषद की सीमा में स्थित है, जो राजस्व रिकॉर्ड में गैर मुमकिन नहरी भूमि के रूप में दर्ज है। लॉकडाउन का फायदा उठाकर सडक़ किनारे की इस बेशकीमती भूमि पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया। इसके बाद अलग-अलग साईज में भूखंड काट बेच डाले। अब इन भूखंडों पर पक्के निर्माण किए जा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इस भूमि के बारे में परिषद के जिम्मेदारों को पता नहीं हो, लेकिन मिलीभगत के कारण भूमाफियाओं के खिलाफ एक्शन नहीं लिया जाता है।

Read More : निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से ठेकेदार की मौत, चार घायल

निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से ठेकेदार की मौत, चार घायल

टोंक : अशोक लांगडी : टोंक जिले के चिरोंज गांव में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से ठेकेदार की मौत हो गई वहीं 3-4 मजदूर घायल हो गए.हादसे के बाद बरौनी थानाधिकारी जगदीश मीणा जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नीचे दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला और जिला के सहादत अस्पताल पहुंचाया. जहां घायलों का इलाज जारी है.

दरअसल बरौनी थाना इलाके के चिरोंज गांव में हंसराज चौधरी के निर्माणकार्य चल रहा था. इस दौरान निर्माणीधीन मकान की बल्लियां खिसकने से छत गिर गई. इस दौरान मलबे में दबने से ठेकेदार सूरज सैनी समेत चार से पांच लोग घायल हो गए.हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

वहीं इसके बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन को जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद बरौनी पुलिस मौके पर पहुंची. और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में इलाज के दौरान ठेकेदार सूरज सैनी की मौत हो गई वहीं अन्य घायलों की सामान्य हालत होने के कारण प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाया गया. वहीं घायलों का इलाज कर छुट्टी दे दी गई है.

दस महीनें बाद पड़ रही थी छत

भदोही कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर निवासी एक व्यक्ति अपने मकान का निर्माण करवा रहा था। करीब 10 महीने पहले छत को ढालने के लिए ढांचा तैयार किया गया था। उस समय छत की ढलाई नहीं की गई और 10 महीने के बाद अब छत की ढलाई की जा रही थी। इसी दौरान निर्माण के दौरान छत ढह गया। इस हादसे में प्रदीप चौहान नाम के एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि 4 मजदूर अखिलेश चौहान ,नागेश चौहान ,साहबान अंसारी घायल हुए हैं। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

अब तक दर्ज नहीं हुआ एफआईआर

मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया। न ही पुलिस ने FIR दर्ज की है।

Read More : खाने का तेल होगा सस्ता: टैक्स घटा सकती है सरकार

खाने का तेल होगा सस्ता: टैक्स घटा सकती है सरकार

नई दिल्ली : खाने के तेल जल्द सस्ते हो सकते हैं। इसके लिए सरकार कच्चे पाम तेल के आयात पर कृषि इन्फ्रा और डेवलपमेंट सेस को पांच फीसदी से कम करने पर विचार कर रही है। यह कटौती कितनी होगी, स्पष्ट नहीं है। हाल ही में सेस को 7.5 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी किया गया था। सेस कुछ उत्पादों पर मूल टैक्स के बाद लगाया जाता है। इसका इस्तेमाल कृषि क्षेत्र की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के खर्च पर किया जाता है।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, पिछले दो साल से भारत में खाद्य तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद सूरजमुखी तेल का निर्यात बंद हो गया है। इंडोनेशिया ने भी पाम तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में पाम तेल और सोयाबीन तेल की वैश्विक कीमतों में तेजी से घरेलू बाजार में खाद्य तेल के दाम बढ़े हैं। हालांकि, भारत ने कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन बहुत ज्यादा फायदा नहीं हुआ। भारत अपनी कुल जरूरतों का 60 फीसदी वनस्पति तेल आयात करता है।

Read More : ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में उमड़ी भीड़, विश्‍वनाथ के गेट पर बैठी मह‍िला हिरासत में ली गई

सरकार के पास विकल्प नहीं

सूत्रों का कहना है कि सरकार के पास खाद्य तेल की कीमतों में राहत देने के लिए सेस में कटौती के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इस पर चर्चा चल रही है। हालांकि, उपभोक्ता मंत्रालय खाद्य तेल के दाम और भंडारण पर नजर बनाए हुए है।

35 फीसदी है अभी आयात ड्यूटी

राइन ब्रान तेल और ऑलिव ऑयल जैसे कुछ प्रमुख खाद्य तेलों पर अब भी 35 फीसदी आयात शुल्क लगता है। इसे घटाकर 30 फीसदी पर लाने की योजना है।

खाद्य तेल का पर्याप्त भंडार : सुधांशु पांडे

इंडोनेशिया सरकार पाम तेल निर्यात को लेकर 15 से 20 मई के बीच एक समीक्षा बैठक करने वाली है। इसमें प्रतिबंध में रियायत मिलने की उम्मीद है। हाल ही में खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने कहा कि प्रतिबंध हटने के बाद पाम तेल की आपूर्ति फिर से पहले की तरह हो जाएगी। इससे खाद्य तेल की कीमतें नीचे आएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास 40-45 दिनों के लिए पर्याप्त खाद्य तेल भंडार है।

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में उमड़ी भीड़, विश्‍वनाथ गेट बैठी मह‍िला हिरासत में

वाराणसी  : अमित गुप्ता : वाराणसी की एक कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे होने जा रहा है. इसे लेकर मुस्लिम पक्षकार और संत समाज दोनों पक्षों में टकराव की नौबत बनती दिख रही है. वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष का कहना है कि मंदिर तोड़कर ही मस्जिद बनाई गई है, इसलिए उन्हें ऋंगार गौरी मंदिर में पूजा का हक दिया जाए. वहीं ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन कमेटी कोर्ट के आदेश के खिलाफ खड़ी है. शुक्रवार को मस्‍जिद का नजारा भी बदलता नजर आ रहा है.

नमाजियों की संख्‍या बढ़ी

स्‍थानीय दुकानदारों ने बताया क‍ि मस्जिद में हर शुक्रवार की अपेक्षा इस बार ज्‍यादा संख्‍या में मुस्‍लिम समाज के लोग नमाज पढ़ने आ रहे हैं. परिसर के चारों ओर काफी भीड़ नजर आ रही है. वहीं, मालौल को खराब करने की कोशिश करते हुए देखा गया. अचानक एक महिला काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नम्बर 4 पर नमाज पढ़ने लगी. वह काफी देर तक नमाज पढ़ती रही.

पुलिसकर्मियों ने काफी इंतजार के बाद उसे जबरन उठा लिया.फिलहाल, महिला को हिरासत में ले लिया गया. माहौल को भांपते हुए भारी संख्‍या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. वहीं, हिंदू समाज की ओर से भी इस विषय को लेकर काफी चर्चा हो रही है. सुबह के समय संत समाज के लोग शांति से सर्वे हो जाने के लिए हवन-पूजन कर रहे थे. मीड‍ि‍या भी बड़ी संख्‍या में वहां मौजूद है.

22

ज्ञानवापी पर आज क्‍यों उमड़ रही है भीड़?

दरअसल, वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वीडियोग्राफी और सर्वे का काम शुक्रवार से शुरू हो रहा है. ये काम वाराणसी सिविल कोर्ट के आदेश के बाद किया जा रहा है. ज्ञानवापी मस्जिद वाराणासी के काशी विश्वनाथ मंदिर से लगी हुई है. इसी मस्जिद के परिसर की वीडियोग्राफी होनी है. मुस्‍लिम पक्षकार इसका विरोध कर रहे हैं. ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे आज दोपहर 3 बजे से होगा. इस पूरे सर्वे में तीन से चार दिन लगने का अनुमान है. इस दौरान वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी होगी.

22

सर्वे कराने का आदेश क्‍यों दिया गया?

दरअसल कोर्ट में पांच महिलाओं रेखा पाठक, सीता साहू, लक्ष्मी देवी, मंजू व्यास और राखी सिंह ने एक याचिका दायर की थी. पाचों याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से ऋंगार गौरी मंदिर में हर रोज पूजा करने की अनुमति दिए जाने की अपील की थी. कोर्ट से इजाजत की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि ऋंगार गौरी का मंदिर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मौजूद है.

यह मस्जिद की दीवार से सटा हुआ है. पिछले साल 18 अगस्त को कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. 26 अप्रैल को वाराणसी सिविल कोर्ट का आदेश आया था. आदेश में एक कमीशन नियुक्त किया गया है. इस कमीशन को 6 और 7 मई को दोनों पक्षों की मौजूदगी में ऋंगार गौरी की वीडियोग्राफी के आदेश दिए गए हैं. 10 मई तक अदालत ने इसे लेकर पूरी जानकारी मांगी है. अब मुस्‍लिम पक्षकार इसी सर्वे का विरोध कर रहा है.

Read More : साइबर के बढ़ते अपराधों को लेकर जागरूकता अभियान

साइबर के बढ़ते अपराधों को लेकर जागरूकता अभियान

लखीमपुर खीरी : नितिन गुप्ता : लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जिले में लगातार बढ़ रहे. साइबर अपराधों को रोकने के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के चलते जिले के पलिया कोतवाली क्षेत्र में सिओ के निर्देश पर पलिया कोतवाली प्रभारी सैय्यद अहमद अब्बास ने अपने हमराहियों के साथ मिलकर पलिया नगर के मेला सिंह चौराहे पर पहुंचकर साइबर अपराध से बचाव से संबंधित संचालित की जा रही.

योजनाओं के संबंध में जनता को जागरूक किया,जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग द्वारा संचालित सभी हेल्प लाइन नंबरो के संबंध में जागरुक किया जा रहा है।यदि किसी के साथ भी साइबर अपराध के घटित होने पर या आकस्मिक रुप से खाते से पैसा निकल जाने के संबंध में तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 155260 पर व ई मेल आईडी www.sybercrime.gov.in.

Read More : कोरोना से मौतों का सवाल: WHO की रिपोर्ट पर क्यों भड़क उठा भारत? जानिए..

अपनी शिकायत दर्ज करायें। यदि शिकायत 72 घंटों के अंदर दर्ज कराते है तो कटी हुई धनराशि सुरक्षित हो जाती है और वापस शिकायतकर्ता के खाते में मिल जाती है, साथ ही अब कोतवाली में भी साइबर अपराध को रोकने के लिए एक हेल्प डेस्क का निर्माण किया गया है जहां पर भी जाकर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं,साथ ही किसी भी अन्जान व्यक्ति को अपना एटीएम नंबर ओटीपी न बताने के संबंध में जागरुक किया गया

साइबर अपराध को लेकर स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक

साइबर सेल में तैनात सिपाही हनी सिंह व आवेश ने इस दौरान विद्यार्थियों को इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन फ्राड, वालेट/और यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी से किस प्रकार की सावधानी अपना कर बचा जा सकता है इसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी। सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमैट्रिक,यूपीआई संबंधी फ्राड के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कोरोना से मौत का सवाल: WHO की रिपोर्ट पर क्यों भड़क उठा भारत? जानिए..

डिजिटल डेस्क : भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर भारतीय विशेषज्ञों ने नाराजगी जताई है. उन्होंने ‘सभी के लिए एक नीति’ पर निराशा व्यक्त की। कोरोना इसके साथ ही WHO की गणना के तरीके पर भी सवाल उठाए गए हैं। संगठन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि दो साल में दुनियाभर में करीब 1.5 करोड़ लोगों की मौत हुई।

जबकि, भारत में 47 लाख लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाई।भारतीय आयुर्विज्ञान कोरोना अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव, नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट पर आपत्ति जताई। साथ ही जानकारों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

भार्गव ने कहा, ‘जब हमारे यहां कोविड से मौतें हो रही थीं तो हमारे पास मौतों की परिभाषा नहीं थी. यहां तक ​​कि डब्ल्यूएचओ के पास भी नहीं था। अगर कोई आज संक्रमित हो जाता है और दो सप्ताह बाद मर जाता है, तो क्या वह कोविड से मर जाएगा? या अगर वह 2 महीने या 6 महीने बाद मर जाती है, तो क्या वह कोविड से मरेगी?’ उन्होंने कहा, ‘इस परिभाषा के लिए हमने सभी आंकड़ों को देखा और इस नतीजे पर पहुंचे कि 95 फीसदी मौतें कोविड-19 टेस्ट में संक्रमित होने के बाद शुरुआती 4 हफ्तों में हुईं. ऐसे में मृत्यु की परिभाषा के लिए 30 दिन का कटऑफ रखा गया था।

क्या कहते हैं जानकार

उन्होंने मॉडलिंग के बजाय व्यवस्थित डेटा पर जोर दिया है। “हमारे पास इतनी बड़ी मात्रा में डेटा है,” उन्होंने कहा। हमारे पास 1.3 अरब लोगों में से 97-98 प्रतिशत का डेटा है, जिन्हें पहली खुराक में टीका लगाया गया है और लगभग 190 करोड़ वैक्सीन खुराक का इस्तेमाल किया गया है। यह सब व्यवस्थित रूप से एकत्र किया गया है। एक बार जब हमारे पास व्यवस्थित डेटा हो जाता है, तो हमें मॉडलिंग, एक्सट्रपलेशन और प्रेस रिपोर्ट लेने और मॉडलिंग के लिए उनका उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होती है।

रणदीप गुलेरिया ने भी रिपोर्ट पर आपत्ति जताई और कहा कि भारत में जन्म और मृत्यु पंजीकरण की बहुत मजबूत प्रणाली है और वे आंकड़े उपलब्ध हैं लेकिन डब्ल्यूएचओ ने उन आंकड़ों का इस्तेमाल नहीं किया है।पॉल ने डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि भारत वैश्विक निकाय को बहुत विनम्रता से और राजनयिक चैनलों के माध्यम से, डेटा और तर्कसंगत तर्कों के साथ कह रहा है कि वह अपने देश के लिए अपनाई गई कार्यप्रणाली से सहमत नहीं है। “… अब जबकि सभी कारणों से होने वाली मौतों की वास्तविक संख्या अधिक उपलब्ध है, अकेले मॉडलिंग आधारित अनुमानों का उपयोग करने का कोई औचित्य नहीं है,” उन्होंने कहा।

Read More : अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन कर संतों से मिलें सीएम योगी आदित्यनाथ

अयोध्या रामलला और हनुमानगढ़ी संतों से मिलें सीएम योगी आदित्यनाथ

अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दोपहर में अयोध्या पहुंचने के बाद हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किए। उसके बाद दोपहर में दलित मनीराम के बेगमपुरा स्थित घर में 15 लोगों के साथ भोजन करेंगे। मनीराम मिस्त्री का काम करते हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनको घर मिला है। इससे पहले भी योगी अयोध्या में एक दलित परिवार के घर भोजन कर चुके हैं।

योगी ने हनुमान गढ़ी में दर्शन व परिक्रमा की। गद्दीनशीन महंत प्रेम दास ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह रामलला के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। साथ ही राम मंदिर के निर्माण कार्य को देखने के लिए भी गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने टेढ़ी बाजार स्थित चक्रतीर्थ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि योगी के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। वह अयोध्या में रात्रि प्रवास नहीं करेंगे। शाम 6 बजे सर्किट हाउस में संतों से मुलाकात के बाद रवाना होंगे।

सीएम के लिए भोजन बनाने को लेकर वह बेहद खुद खुश

दलित मनीराम के घर और रास्ते को पूरी रात चमकाया गया है। भोजन में कौन-कौन से व्यंजन रहेंगे। इसे गोपनीय रखा गया है। परिवार के लोगों को मीडिया से बात करने से मना किया गया है। सीएम के लिए भोजना मनीराम की पत्नी बसंती तैयार करेंगी। सीएम के लिए भोजन बनाने को लेकर वह बेहद खुद खुश हैं।

उनका पूरा परिवार भी खुश नजर आ रहा है।अयोध्या के वरिष्ठ भाजपा नेता कमला कांत सुंदरम के मुताबिक, सीएम का दलित के घर भोजन समाजिक सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश देने से जुड़ा है। वे कहते हैं कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान भी सामाजिक ताने बाने को मजबूत करने के लिए ही संतों ने वाराणसी में डोमराजा के घर भोजन किया था।

Read More : पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा

फिलहाल विधानसभा चुनाव में दलित मतों का सहयोग मिलने के बाद भाजपा उत्साहित है। भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले दलितों से रिश्ते की डोर बेहद मजबूत करने की कोशिश कर रही है। सीएम का यह दलित भोज उसी की एक कड़ी माना जा रहा है।

पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा

झालावाड़ : हरिमोहन चोडॉवत-: झालावाड़ जिले की मनोहरथाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की आठ बाइक भी बरामद की है। पुलिस द्वारा गिरोह के दो अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।मामले की जानकारी देते हुए मनोहरथाना थानाधिकारी नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि 3 मई को अवैध कार्यों की रोकथाम और चैकिंग हेतु नाकाबंदी के दौरान पुलिस जाब्ते को देख एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल को घुमा कर भागने लगा था।

संदेह होने पर उसको डिटेन किया गया, तो उसके पास चोरी की मोटरसाइकिल होना पाया गया। इस पर आरोपी सुरेश भील निवासी रतनपुरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । जहां से उसे 2 दिन पीसी रिमांड पर लिया गया । इस दौरान आरोपी ने बताया कि रतनपुरा निवासी विजय सिंह उर्फ बने सिंह व महेंद्र भील चोरी की वारदातों में उसके साथी है। आरोपी की निशानदेही पर उसके पास से चोरी की कुल 8 बाइक जप्त की गई है। ।गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो भीड़भाड़ वाले स्थानों की रैकी कर मौका देखकर मास्टर चाबी से बाइक स्टार्ट कर फरार हो जाता था। मनोहरथाना पुलिस अब गिरोह के दोनो फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

पलक झपकते बाइक लेकर फरार हो जाते थे चोर

पुलिस के हत्थे चढ़ा राहुल की गिरफ्तारी सबसे पहले हुई। पहले तो उसने पुलिस को भरमाया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ के बाद वह टूट गया। फिर वह गिरोह का पुरा सच खोल दिया। उसने बताया कि बरामद बाइक में होन्डा शाइन शिक्षक उदय प्रसाद का है। जिसे वह 20 फरवरी को कर्मी मेला से चोरी किया था। फरवरी माह में चरकावा उपरिडीह से स्प्लेंडर प्रो और रेलवे ग्राउंड से स्प्लेंडर प्लस, गोह थाना के ग्रीड के पास से उजले रंग का अपाची व गोह गया रोड से पैशन प्रो मोटरसाइकिल चुराया है।

Read More : लखीमपुर खीरी पहुंचे राकेश टिकैत ने दी आंदोलन की चेतावनी

लखीमपुर खीरी पहुंचे राकेश टिकैत ने दी आंदोलन की चेतावनी

लखीमपुर खीरी : नितिन गुप्ता : भारतीय किसान संघ के नेता राकेश टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के घटक 23 अन्य किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों की कथित अधूरी मांगों को प्रशासन के सामने उठाया। टिकैत ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ ​​टेनी के इस्तीफे की मांग दोहराई और कहा कि एसकेएम इसके लिए आंदोलन करेगा.

टिकैत ने अन्य एसकेएम नेताओं के साथ 3 अक्टूबर, 2021 को लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुई हिंसा में दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की कथित हत्या के आरोप में जेल में बंद चार किसानों के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की. टिकैत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने खीरी के जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया.

जब तक चलेगा मुकदमा तब तक करते रहेंगे ये काम

जिला अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, राकेश टिकैत ने कहा कि एसकेएम प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को अधूरी प्रतिबद्धताओं (4 अक्टूबर, 2021 को तिकुनिया हिंसा के बाद किसानों और प्रशासन के बीच समझौते में) से अवगत कराया, जिसमें इस तरह के मामले शामिल थे। घायलों को मुआवजा, पीड़ित परिवारों के पात्र सदस्यों को सेवा आदि।

Read More :आज से शुरू होगा वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वीडियोग्राफी और सर्वे का काम

टिकैत ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाली मांगों का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है. जेल में बंद चार किसानों के मुद्दे पर टिकैत ने कहा कि परिजनों का दर्द वास्तविक है. उल्लेखनीय है कि इन किसानों के परिवारों ने एसकेएम नेताओं पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया था. हालांकि, उन्होंने कहा कि मामला अदालत में है और एसकेएम सभी कानूनी विकल्पों पर विचार करेगा और चारों किसानों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा। गौरतलब है कि पिछले साल 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में चार किसान, एक पत्रकार, दो भाजपा कार्यकर्ता और एक ड्राइवर समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी.

आज से शुरू होगा वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद वीडियोग्राफी सर्वे का काम

वाराणसी :  अमित गुप्ता : वाराणसी की ज्ञानवापी  परिसर की वीडियोग्राफी और सर्वे का काम आज से शुरू होगा. ये काम कोर्ट के आदेश के बाद किया जा रहा है. साथ ही सर्वे के दौरान मस्जिद के दोनों तहखानों का भी सर्वे होगा, इनमें से एक तहखाने की चाभी प्रशासन के पास और दूसरे की चाभी मस्जिद पक्ष के पास है.

वहीं, इस दौरान वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी होगी. दरअसल, 1992 में अयोध्या विवाद के बाद वाराणसी में ज्ञानवापी श्रीकाशी विश्वनाथ परिसर के विवाद में 2020 से नए मोड़ आया और इसके बाद आज का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि 2020 अगस्त के महीने में ज्ञानवापी परिसर के पश्चिमी छोर पर स्थित श्रृंगार गौरी मंदिर में नियमित दर्शन को लेकर 5 महिलाओं की ओर से दायर की गई याचिका पर कोर्ट के आदेश के बाद आज यहां सर्वे का काम शुरू होगा.

आज से लेकर धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में सुमेरू पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में साधु संत और दंडी स्वामियों ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन एवं पूजन पाठ किया बाबा विश्वनाथ सैया प्रार्थना किय ज्ञानवापी परिषद में कमीशन की जो कार्यवाही होने वाली हो वह बिना किसी विघ्न के संपूर्ण हो

मस्जिद वीडियोग्राफी सर्वे का काम

स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा करोड़ों हिंदुओं के आस्था का केंद्र ज्ञानवापी परिसर मुक्त हो सभी सनातनी यों को श्री काशी विश्वनाथ और श्रृंगार गौरी का 365 दिन दर्शन करने को मिले आज वीडियोग्राफी और सर्वे का जो कार्य होने वाला है वह निर्विघ्न से पूर्ण हो किसी भी प्रकार का रुकावट ना आए जो लोग इसमें विरोध कर रहे हैं कोर्ट की आदेश की अवमानना कर रहे हैं भगवान उनको सद्बुद्धि दें नेताओं को सद्बुद्धि दें ताकि जल्द से जल्द ज्ञानवापी परिसर मुक्त हो.

Read More : युवक की हत्या का प्रयास करने के मामले में न्यायालय ने आरोपीयों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा