Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 104

जनता दल लोकतांत्रिक दल ले किया भी राज ठाकरे का विरोध

अयोध्या : अमित सिंह :  करणी सेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश प्रधान महासचिव राणा अजय सिंह ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के 5 जून के अयोध्या दौरे का विरोध करने वाले उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की भूमिका को समर्थन दिया है। राणा अजय सिंह ने कहा कि मेरा बृजभूषण शरण सिंह को समर्थन है। क्योंकि मुंबई और महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तर भारतीयों का विरोध करने वाले राज को उत्तर प्रदेश में जाने का अधिकार नहीं है।

राणा अजय सिंह ने कहा कि राज को उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब करने के लिए नहीं जाना चाहिए। राज ठाकरे को उत्तर प्रदेश में जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।राणा अजय सिंह ने कहा कि राज ने शिवसेना प्रमुख दिवंगत बालासाहब ठाकरे को धोखा दिया है। इसलिए राज को उन्हें बालासाहब का नाम लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि राज ने किसी के कहने पर हिंदुत्व की भूमिका स्वीकार की होगी। उन्होंने कहा कि राज किसी के इशारे पर काम करने वाले व्यक्ति नहीं है।

राणा अजय सिंह बोले अयोध्या में नहीं करने देंगे राज ठाकरे को प्रवेश

मनसे को चुनावों में लगातार असफलता मिल रही थी। शायद इसी कारण उन्होंने हिंदुत्व के मुद्दे पर चलने का फैसला लिया है। लेकिन मुझे नहीं लगता है कि राज को बड़ी राजनीतिक सफलता मिलेगी। इससे पहले कुछ दिन से बृजभूषण सिंह कह रहे हैं कि राज को अयोध्या दौरे से पहले मुंबई और महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगनी होगी। यदि राज ने माफी नहीं मांगी तो मैं उन्हें अयोध्या में घुसने नहीं दूंगा। ब्रजभूषण शरण सिंह के इस मुद्दे का मैं समर्थन करता हूं जिस प्रकार महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों का शोषण किया जाता है और उनको भगाया जाता है इस कृत्य के लिए राज ठाकरे को उत्तर भारतीयों से माफी मांगने चाहिए।

Read More :  वृष राशि वाले जातकों को करियर में मिलेगी सफलता, जानिए अन्य राशियों का हाल

 वृष राशि वाले जातकों को करियर में मिलेगी सफलता, जानिए अन्य राशियों का हाल

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज सीता नवमी है। आज रात 8 बजकर 22 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज पूरे दिन पूरी रात समस्त कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग भी रहेगा। इसके आलावा आज शाम 6 बजकर 40 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आप किसी नये कोर्स में एडमिशन लेने का मन बनायेंगे। अचानक से कोई सोर्स ऑफ इनकम जनरेट होगा, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सीनियर्स की मदद से आपके काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। करियर के मामले में सब कुछ अच्छा रहेगा।आपकी कोई जरूरी प्लानिंग सफल होगी।

वृष राशि

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे, इससे आपके रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपके सोचे हुए काम अवश्य ही पूरे होंगे। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।

मिथुन राशि

आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे। आपकी रुचि सामाजिक कार्यों में ज्यादा रहेगी। किसी दोस्त से आपकी लम्बी बात होगी, जिसमें आप आगे की प्लानिंग बनायेंगे। किसी से बात करते समय गुस्से पर कंट्रोल बनाये रखें। आप परिवार सहित किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। आप अपनी काबिलियत को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित करने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि

आज किस्मत के भरोसे बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। कोई भी काम करते वक्त थोड़ी सावधानी बरते। किसी कार्य को थोड़ा जल्दी पूरा करने के लिए प्लान बनायेंगे। आपको पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो अपने काम में मदद के लिये किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कई दिनों से चली आ रही शिक्षा संबंधी परेशानियां आज दूर हो जायेगी।

सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने जायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपको राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी भी काम में संतुलन बनाये रखने से वह काम पूरा जरूर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। लवमेट्स आज कही घूमने जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी।

Read more:सिर धड़ से अलग, अधजली लाशें, इलाके में सनसनी

कन्या राशि

आज आपको कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी खास मित्र के यहां आज जाने का मन बनायेंगे। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। लवमेट्स के बीच विश्वास बढ़ेगा। सेहत के मामले में आज आप अपने आपको बेहतर महसूस करेंगे। आपके दिमाग में अचानक कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

तुला राशि

आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़ी उलझन में रहेंगे, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों के लिये दिन बेहतरीन रहने वाला है। अचानक कोई रिश्तेदार घर आयेंगे। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा अधिक होगा। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नवविवाहित दंपत्ति कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

आज पूरे दिन रहेगा ये शुभ योग, जानिए कब है राहुकाल, देखें आज का पंचांग

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 10 मई 2022 मंगलवार (Tuesday) का दिन है। वैशाख (vaishakh) की शुक्ल पक्ष नवमी 07:24 PM तक उसके बाद दशमी है। सूर्य मेष राशि पर योग-व्याघात, करण-कौलव और तैतिल वैशाख मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग.

आज 10 मई का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 आज की तिथि तिथि-नवमी 07:24 PM तक उसके बाद दशमी आज का नक्षत्र-मघा 06:40 PM तक उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी आज का करण- कौलव और तैतिल आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष आज का योग-व्याघात आज का वार-मंगलवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-5:52 AM सूर्यास्त-6:54 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-1:23 PM चन्द्रास्त-2:32 AM सूर्य – सूर्य मेष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign) चन्द्रमा-चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा। दिन-मंगलवार माह- वैशाख व्रत- सीता नवमी

देखें आज का पंचांग

Read More : परिवार पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला ,परिवार ने SSP से की कार्यवाही की किया मांग

आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त- 11:57 AM से 12:49 PM अमृत काल-04:06 PM – 05:49 PM ब्रह्म मुहूर्त-04:15 AM – 05:03 AM विजय मुहूर्त-02:07 PM से 03:00 PM गोधूलि मुहूर्त-06:20 PM से 06:44 PM निशित काल-11:33 PM से 12:16 AM, May 11 आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग- नहीं है रवि पुष्य योग -पूरे दिन अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-नहीं है

द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-11:57 AM से 12:49 PM आज का अशुभ समय( Today Bad Time) राहु काल-03:39 PM से 05:16 PM तक कालवेला / अर्द्धयाम-07:55AM से 08:48AM तक दुष्टमुहूर्त-08:28 AM से 09:20 AM, 11:17 PM से 12:01 AM यमगण्ड-9:07 AM से 10:45 AM भद्रा-नहीं है गुलिक काल -11:54 AM से 13:34PM तक गंडमूल- 05:16 AM से 06:40 PM

बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पति-पत्नी पर एसिड अटैक,चौकी इंचार्ज संस्पेंड

डिजिटल डेस्क  :  पीलीभीत जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह दबंगों ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है. यहां पर नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में समझौता न करने पर पीड़ित पति-पत्नी को तेजाब से नहला दिया है. घटना के बाद एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. घायलों को तुरंत बरेली के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. एसपी ने इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज को संस्पेड कर दिया है.

नाबालिग के 164 के बयान की चली बात

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के अगयारी गांव में दो दिन पहले 6 मई को एक नाबालिग से छेड़खानी का मुकदमा लिखा गया था. नन्हेलाल ने छेड़खानी करने वाले गुड्डू, अजय, छोटेलाल समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखवाया था. रविवार शाम गांव में अफवाह उड़ी कि नाबालिग के 164 के बयान होने वाले हैं. इसमें आरोपी जेल जा सकते हैं. इस बात को लेकर नन्हेलाल के पड़ोसी ने एसिड अटैक का प्लान बनाया.

 सोते समय क‍िया हमला

सोमवार सुबह चार बजे वे नन्हेलाल के घर में घुस गए. आरोपियों ने घर में सो रहे नन्हेलाल व उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी को तेजाब से नहला दिया. इससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़ित घायलों को जिला अस्पताल इलाज को भेजा गया. यहां के डॉक्टर ने गंभीर हालात को देखते हुए बरेली के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया.

Read More : इस ATM से नोट नहीं बल्‍क‍ि धड़ाधड़ न‍िकल रहे सोने के स‍िक्‍के

छावनी में तब्‍दील हो गया गांव

जिले में इतनी बड़ी वारदात को देखते हुए एसपी दिनेश कुमार समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. मामले की छानबीन कर पुलिस कप्तान दिनेश कुमार पी ने कहा क‍ि अब तक नामजद पांच में से चार की गिरफ्तारी कर ली गई है. इतनी बड़ी घटना होने पर गजरौला थाना प्रभारी व स्थानीय चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस लगातार घायलों को लेकर डॉक्टरों के संपर्क में हैं. गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. किसी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए खुद कप्तान दिनेश कुमार लगातार इस पर नजर बनाए रखे हैं.

इस ATM से नोट नहीं बल्‍क‍ि धड़ाधड़ न‍िकल रहे सोने के स‍िक्‍के

नई दिल्ली : अगर क‍िसी एटीएम से 100, 200 और 500 के नोट नहीं बल्‍क‍ि सोने के स‍िक्‍के न‍िकलने लगें तो कैसा होगा? शायद आपको यह पहली बार में अजीब लगे लेक‍िन यह हकीकत है। जी हां, एक ज्‍वैलर्स ने ‘गोल्ड कॉइन एटीएम’ लॉन्‍च क‍िया है। इस गोल्‍ड कॉइन एटीएम के शुरू होने के बाद सोने के स‍िक्‍के लेने के इच्‍छुक लोगों के ल‍िए सबसे ज्‍यादा फायदा हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड के सिक्के यद‍ि आपका या आपके पर‍िवार में क‍िसी का सोने का स‍िक्‍का खरीदने का मन है तो अब आपको भीड़ में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जी हां, अब जैसे आपको एटीएम से पैसे म‍िलते हैं वैसे ही गोल्‍ड कॉइन एटीएम से सोने के स‍िक्‍के म‍िलेंगे।

म‍िलेंगे 24 कैरेट गोल्ड के सिक्के

यद‍ि आपका या आपके पर‍िवार में क‍िसी का सोने का स‍िक्‍का खरीदने का मन है तो अब आपको भीड़ में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा. जी हां, अब जैसे आपको एटीएम से पैसे म‍िलते हैं वैसे ही गोल्‍ड कॉइन एटीएम (Gold Coin ATM) से सोने के स‍िक्‍के म‍िलेंगे. तन‍िष्‍क की तरफ से शुरू क‍िए गए इस एटीएम से आप 1 ग्राम और 2 ग्राम के 24 कैरेट गोल्ड के सिक्के खरीद सकते हैं.

21 ज्‍वैलरी शोरूम में लगाया गया एटीएम

तन‍िष्‍क की तरफ से अभी गोल्‍ड कॉइन एटीएम को चुन‍िंदा 21 ज्‍वैलरी शोरूम में लगाया गया है. कंपनी की तरफ से प‍िछले द‍िनों दी गई जानकारी के अनुसार गोल्‍ड कॉइन एटीएम से 25 लाख रुपये के सोने के सिक्के बुक हो चुके हैं. यह गोल्ड डिस्पेंसिंग मशीन क‍िसी बैंक एटीएम की तरह ही काम करता है.

जानिए कैसे काम करता है

कंपनी की तरफ दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि ‘तनिष्क गोल्ड कॉइन एटीएम’ बैंक एटीएम की तरह काम करता है. ग्राहक की तरफ से गोल्‍ड कॉइन का स‍िलेक्‍शन करने पर मशीन की तरफ से पैसे के बारे में जानकारी दी जाती है और पेमेंट का ऑप्‍शन म‍िलता है. पेमेंट होने पर यह मशीन पैक्‍ड गोल्ड कॉइन को बाहर निकाल देता है.

Read More : शादी की रस्मों के बीच दूसरी लड़की को लेकर भागा दूल्हा, थाने पहुंचकर रोने लगी दुल्हन

शादी की रस्मों के बीच दूसरी लड़की को लेकर भागा दूल्हा

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के रस्मों के बीच दूल्हे के भागने का मामला सामने आया है। शादी रस्मों  से दो दिन पहले दूल्हा दूसरी युवती को लेकर भाग गया, जिससे दुल्हन के घर मे हड़कंप मच गया। इसके बाद दूल्हे पक्ष ने फोन पर बारात लाने से इनकार कर दिया। फिर दुल्हन और उसकी मां राठ थाना कोतवाली पहुंचकर दहाड़े मारकर रोने लगी। दरअसल हमीरपुर जिले में राठ कस्बे के पठानपुरा मुहाल निवासी विद्या देवी के पति शिवकुमार की दो दशक पहले मौत हो गई थी।

उसने अपनी दो बेटियों की परवरिश करने के लिए गल्ला मंडी में मजदूरी की। बड़ी बेटी ऊषा की शादी उसने चार साल पहले कर दी थी जबकि छोटी बेटी अनीता (20) का शादी कानपुर नगर के दर्शनपुरवा में तय हुई। अनीता की शादी दर्शनपुरवा निवासी राहुल वर्मा के साथ तय की थी। 10 मई को बारात आनी थी, जिस लेकर घर में सारी तैयारियां पूरी हो गई थी। शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी आ चुके थे। रविवार को घर में मंडप की रस्में थी। हल्दी कार्यक्रम के बीच घर में महिलाएं मंगल गीत गा रही थी, तभी दूल्हे के परिजनों ने फोन पर बारात लाने से इंकार कर दिया।

थाने पहुंचकर रोने लगी दुल्हन

Read More : लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अशीष मिश्रा की जमानत याचिका खारिज

ऐन वक्त पर बारात लाने से इनकार करने पर घर के सभी लोगों के होश उड़ गए दुल्हन की मां विद्या देवी ने बताया कि दूल्हे के भाई अनिल ने फोन पर जानकारी दी कि राहुल अन्य लड़की को भगाकर ले गया है, इसलिए बारात नहीं आएगी फिर मोबाइल फोन भी बंद कर लिया ह।.बेटी को लेकर मां ने कोतवाली पहुंचकर दूल्हे के खिलाफ तहरीर दी। रविवार को दुल्हन अपनी मां के साथ राठ कोतवाली पहुंची और पूरा मामला बताते हुए दूल्हे और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। राठ थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर पर एक्शन लिया जाएगा।

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अशीष मिश्रा की जमानत याचिका खारिज

लखनऊ : लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के आरोपी आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से जमानत नहीं मिल पाई. हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस कृष्णा पहल की कोर्ट अब मिश्रा की जमानत याचिका पर 25 मई को सुनवाई करेगी. कोर्ट ने सरकार को इस याचिका पर 25 मई तक अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है.इससे पहले सोमवार को लखनऊ बेंच में ही जज डीके सिंह ने मामले के अन्य आरोपी लव कुश, अंकित दास, सुमित जायसवाल और शिशुपाल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

किसानों को आरोपी बनाया गया

वहीं दूसरी ओर लखीमपुर खीरी के जिला सत्र एवं न्यायालय में तिकुनिया हिंसा मामले में आरोपी एक किसान विचित्र सिंह ने आरोपमुक्त करने की अर्जी दाखिल की है. इसके अलावा बाकी तीन आरोपियों ने बरी करने की अर्जी दाखिल करने के लिए भी समय मांगा है। इस मामले में जिन किसानों को आरोपी बनाया गया था, उनके खिलाफ आज आरोप तय होने थे.

इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से आशीष मिश्रा को जमानत मिलने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था. हाईकोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द करते हुए 25 अप्रैल तक सरेंडर करने का आदेश दिया. वहीं 24 अप्रैल को इस स्थगन के पूरा होने के एक दिन पहले आशीष मिश्रा ने सरेंडर कर दिया और फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

Read More :  विकास दुबे की संपत्ति जब्त, कानपुर देहात व लखनऊ की अन्य संपत्ति की भी तलाश

बता दें कि पिछले साल 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कस्बे में हुई हिंसा में चार किसान और एक पत्रकार समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में मुख्य आरोपी गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का पुत्र आशीष मिश्रा है। आरोप है कि मिश्रा थार कार पर सवार थे, जिसने किसानों को कुचल कर मार डाला।

 विकास दुबे की संपत्ति जब्त, कानपुर देहात व लखनऊ की अन्य संपत्ति की भी तलाश

कानपुर : बहुचर्चित बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की 67 करोड़ की संपत्तियां जब्त कर ली गई हैं। दुबे को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद कानपुर आउटर के एसपी अजीत सिन्हा की रिपोर्ट पर डीएम कोर्ट ने उसकी संपत्ति को अटैच करने का आदेश दिया।

इन जब्त हुई संपत्तियों में विकास दुबे की पत्नी की संपत्ति, मां की संपत्ति और दोनों बेटों की संपत्ति शामिल है। प्रशासन द्वारा अटैच की गई संपत्तियों में बिकरू, चौबेपुर, कानपुर देहात और लखनऊ में स्थित 13 अचल और 10 चल संपत्तियां शामिल हैं।अब इन संपत्तियों पर तहसीलदार स्तर का अधिकारी बतौर रिसीवर तैनात होगा। इसके अलावा कानपुर देहात और लखनऊ डीएम को रिसीवर बैठाने के लिए पत्र भेजा जाएगा।

विकास दुबे के करीबी रिश्तेदारों की संपत्ति अटैच

पुलिस की रिपोर्ट के बाद डीएम कोर्ट ने विकास दुबे और उसके करीबी रिश्तेदारों की संपत्ति को अटैच कर लिया है. ये संपत्तियां विकास दुबे की मां सरला दुबे, छोटे भाई दीपू दुबे और बेटे आकाश और शानू के नाम पर हैं. तमाम कयासों से परे विकास दुबे करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला. विकास दुबे का नाम उस वक्त सुर्खियों में आ गया था जब 2 जुलाई 2020 को बिकरु कांड को अंजाम दिया था.
इसके बाद से ही शासन और प्रशासन विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की संपत्तियों पर कार्रवाई करने की कवायद कर रहा था. तब से लगातार विकास दुबे की संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा था. जिसके बाद लखनऊ और कानपुर देहात प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई थी. इस रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई की गई है.

मकान-दुकान को किया गया जब्त

विकास दुबे की 4 गाड़ियां, दो ट्रैक्टर ट्राली समेत 10 चल संपत्तियां हैं. इसी तरह से बिकरू गांव स्थित पैतृक मकान, लखनऊ का मकान, गांव की 12 बीघा जमीन, सकरवा की 13 बीघा जमीन, शिवली गांव के मकान और दुकानों को भी जब्त किया गया है. इसके अलावा विकास दुबे के फंड मैनेजर जय वाजपेई की 2.97 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को पहले ही कुर्क किया जा चुका है.

Read More : वाराणसी पहुंचे अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी मुद्दे को लेतकर भाजपा पर किया हमला, कहा- समाज को बांटना चाहती है भाजपा

वाराणसी पहुंचे अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी मुद्दे को लेतकर भाजपा पर किया हमला

वाराणसी :अमित गुप्ता : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वो सड़क मार्ग से चंदौली के लिए रवाना हो गए। इसके पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर ज्ञानवापी सर्वे मामले में बड़ा बयान दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि समाज में शान्ति न रहे। समाज में एक दूसरे से झगड़ा हो। समाज बंट कर रहे। नौकरी-बेरोजगारी पर चर्चा न हो, इसलिए भाजपा लगातार इसी तरह का काम करती है।’ वहीं अखिलेश यादव ने प्रदेश के थानों को अराजकता का अड्डा भी बताया। बता दें कि अखिलेश यादव चंदौली के सैयदराजा थानाक्षेत्र में पुलिसिया उत्पीड़न से मृत युवती के परिजनों से मुलाकात करेंगे। वहां से वापस लौटकर दोपहर में चौकाघाट जिला कारागार में EVM प्रकरण में बंद समाजवादी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे।

प्रदेश के थाने अराजकता का केंद्र

एयरपोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि ‘प्रदेश में थाने अराजकता के केंद्र बन गए हैं। पुलिस दबिश देने नहीं जाती है, प्रदेश में पुलिस दबंगई दिखाने जाती है। चंदौली की घटना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जहां बेटी और परिवार का आरोप हो कि पुलिस ने जान ली है। पुलिस घर में घुसी थी। पुलिस पूरी तैयारी के साथ गयी थी की किसी न किसी की जान लेनी है और जान ले ली। मुझे सरकार की जांच पर भरोसा नहीं। जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज करेंगे तो शायद उस परिवार को न्याय मिल पाएगा, लेकिन सरकार की जांच से न्याय नहीं मिलेगा। थाने में एक ही लोग की पोस्टिंग है। कौन थाने में पोस्टिंग करवा रहा है।आखिरकार जिम्मेदार कौन है इसके लिए।’

भाजपा चाहती है समाज में शान्ति न रहे

ज्ञानवापी सर्वे के मामले में पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा की ‘भारतीय जनता पार्टी लगातार इसी तरह का काम करती है। भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि समाज में शान्ति न रहे। समाज में एक दुसरे से झगड़ा हो। समाज बंट करके रहे। नौकरी-बेरोजगारी पर चर्चा न हो। भाजपा के लोग कहते हैं कि डॉलर की कीमत किया होगी। आज डॉलर कहां पहुँच गया। जो दुनिया में डंका बजाते थे वो बताएं आज डॉलर के सामने रुपया कहाँ पहुँच गया। हमारी अर्थव्यवस्था कहां पहुंच गयी। कुछ लोग सबकुछ सारे संसाधन खरीद रहे हैं। न नौकरी हैं न रोजगार है भाजपा के पास। इस सवाल का जवाब क्या है बीजेपी के पास। उन्होंने कहा कि जनता को खुद महंगाई-बेरोजगारी के सामने आना पड़ेगा।’

गंगा में खत्म हुई डिसॉल्व ऑक्सीजन

अखिलेश यादव ने गंगा प्रदूषण पर सरकार को घेरते हुए कहा कि ‘आप ने गंगा सफाई की बात की पर आज गंगा में ज़िंदा मछली डाली जा रही है तो वह मर रही है। कारण यह है कि गंगा में डिसॉल्व ऑक्सीजन खत्म हो रही है। मतलब गंगा में ऑक्सीजन नहीं कार्बन डाइऑक्साइड बह रही है।’

Read More : रायबरेली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने CMO की लगाई क्लास

पूरी पार्टी आजम खां के साथ

आजम खां प्रकरण पर पूछे गए सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ‘आजम खां साहब जब भी आएंगे हम लोग उनके साथ रहेंगे। पूरी समाजवादी पार्टी उनके साथ है। हम लगातार आजम खां साहब के और उनके परिवार पर जो केस हैं उसपर उनके वकील से चर्चा करते रहते हैं।’

रायबरेली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने CMO की लगाई क्लास

रायबरेली : यूपी के डिप्टी CM और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सरकारी अस्पतालों की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने के लिए औचक निरीक्षण कर रहे हैं। आज दोपहर करीब 12 बजे वो रायबरेली की बछरावां CHC पहुंच गए। बृजेश पाठक को देख स्वास्थ्यकर्मी सकते में आ गए।अस्पताल में गंदगी देख बृजेश पाठक का पारा चढ़ गया।

उन्होंने डॉक्टरों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। बृजेश पाठक ने कहा कि अगर साफ सफाई करने में आप लोगों को परेशानी है तो मुझे बताइए मैं सफाई कर देता हूं, लेकिन निवेदन है कि शासनादेश का पालन करिए।बृजेश पाठक ने ड्यूटी रजिस्टर भी चेक किया। एक डॉक्टर की अनुपस्थिति पर CMO रविंद्र सिंह से फोन पर सवाल-जवाब किया। इसके साथ ही CHC में एडमिट मरीजों से मुलाकात कर इलाज के बारे में जानकारी ली।

Read More : सरकारी बंगले में अज्ञात चोरों ने चोरी का किया प्रयास

डिप्टी सीएम ने मरीजों से पूछा- दवाइयां मिल रहीं हैं?

बृजेश पाठक ने ‘मरीजों से पूछा, समय से दवाइयां मिल रही है कि नहीं। समय से डॉक्टर देखने आते हैं कि नहीं। वहीं बृजेश पाठक को देख CHC के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने उनको अपनी समस्याएं बताई है। डिप्टी CM ने उनको समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद वह हरचंदपुर CHC की तरफ निकल गए।

31 मार्च- लखनऊ के सिविल अस्पताल का निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। ​​​​​​अस्पताल के डायरेक्टर आनंद ओझा से व्हील चेयर दिखाने को कहा था। व्हील चेयर में पहिए नहीं थे। इस पर फटकार लगाई थी।

18 अप्रैल- बाराबंकी के जिला अस्पताल का निरीक्षण

मरीज बनकर डिप्टी सीएम सीधे OPD पहुंचे थे। लाइन में लगकर पर्चा बनवाया था। 40 मिनट तक अस्पताल में रहे थे। सील पैक मशीन देख डिप्टी सीएम का पारा चढ़ गया था। उन्होंने कहा था कि ये सरकार ने रखने के लिए नहीं खरीदी है। डिप्टी सीएम ने कहा था कि मैं बहुत दुखी हूं।

सरकारी बंगले में अज्ञात चोरों ने चोरी का किया प्रयास

हरिमोहन चोडॉवत-झालावाड़ : झालावाड़ जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी के सरकारी बंगले में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। वारदात उस समय हुई, जब जिला प्रमुख व उनके प्रतिनिधि बंगले में मौजूद नहीं थे और सभी आवश्यक काम से पिड़ावा गए हुए थे।जिला प्रमुख बंगले के केयर टेकर राजेंद्र ने बताया कि जिला प्रमुख प्रेमबाई दांगी और उनके प्रतिनिधि भागचंद दांगी आवश्यक कार्य से शुक्रवार शाम को पिड़ावा चले गए थे।

आज सुबह सोमवार को केयरटेकर राजेंद्र जब बंगले पर पहुंचा, तो उसके मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। ऐसे में उसने जिला प्रमुख को फोन कर सूचना दी और जिला प्रमुख ने कोतवाली पुलिस को सूचित कर मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने देखा कि जिला प्रमुख के सरकारी बंगले के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था, पास ही कुछ पत्थर भी पड़े हुए थे।
जांच करने पर पता चला कि अंदर के कमरों के ताले तोड़ने में अज्ञात बदमाश कामयाब नहीं हो पाए और अंदर रखा सारा सामान भी सुरक्षित ही मिल गया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है और जांच कर रही है।

Read More….भारत का वो समुदाय जहां गोरा बच्चा पैदा करना है गुनाह, जन्म के साथ ही मिलती है मौत

पॉश इलाके में है जिला प्रमुख का सरकारी बंगला.

जिला प्रमुख प्रेमबाई दांगी का सरकारी बंगला झालावाड़ शहर के पॉश इलाके में है। उनके बंगले से सटा हुआ ही झालावाड़ उपखंड अधिकारी का भी बंगला है। उसी लाइन में आगे झालावाड़ पुलिस अधीक्षक का भी बंगला है। ऐसे में सरकारी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के आवासीय क्षेत्र में स्थित जिला प्रमुख के बंगले का ताला टूटना पुलिस की लचर व्यवस्था की ओर इशारा कर रहा है। बहरहाल कोतवाली पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Read More : विदाई समारोह में अश्लील डांस पर बिजली विभाग के रंगीला अधिकारी हुआ सस्पेंड

विदाई समारोह में अश्लील डांस पर बिजली विभाग के रंगीला अधिकारी हुआ सस्पेंड

प्रयागराज : प्रयागराज के सुलेमसराय में बिजली विभाग के के रंगीला अधिकारी हुआ सस्पेंड अभियंता राज मंगल सिंह के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में आयोजित पार्टी में बार बालाओं के साथ अश्लील डांस करना अवर अभियंता आरपी रजक को महंगा पड़ गया। अश्लील डांस का वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया है।

विद्युत नगरीय वितरण खंड, बमरौली में तैनात रहे रंगीला अधिशासी अभियंता राज मंगल सिंह का पिछले दिनों स्थानांतरण कर दिया गया। उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य में 4 मई 2022 को एक पार्टी आयोजित की गई थी। इसमें कुछ बार बालाएं भी बुलाई गईं। शराब और शबाब के बीच अश्लील डांस शुरू हुआ। इसमें विद्युत उपकेंद्र कानपुर रोड चौफटका पर तैनात अवर अभियंता आरपी रजक ने बार बालाओं के साथ खूब ठुमके लगाए।

उनके अश्लील डांस का वीडियो किसी ने शूट कर लिया और उसे फैला दिया। वीडियो सामने आने के बाद इसकी विभागीय जांच कराई गई। जांच में आरपी रजक के डांस को अमर्यादित और अश्लील माना गया। इसके बाद उन्हें अधीक्षण अभियंता आरके सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद आरपी रजक को अवर अभियंता कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय निर्माण खंड द्वितीय कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

Read More : परिवार पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला ,परिवार ने SSP से की कार्यवाही की किया मांग

शासन ने लिया था संज्ञान

यह वीडियो सामने आने के बाद शासन ने इसका संज्ञान ले लिया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों से जांच कराई गई। अवर अभियंता आरपी रजक सिर पर गमछा ओढ़े एक डांसर के साथ अश्लील अंदाज में इशारे करते नजर आए। इसके अलावा उस बार बाला के साथ अश्लील डांस करते दिखे। उनके कदम भी बहक रहे थे। इसका मतलब साफ था उन्होंने नशा भी कर रखा था।

परिवार पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

अयोध्या :गुलशन सिद्दीकी : जनपद के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने जमीन पर रह रहे परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।इस हमले में पीड़ित परिवार की ओर से कई लोगों को गंभीर चोटें आई है।ये सारी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हैं।दरअसल पूरा मामला थाना पूराकलंदर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर गॉव में एक परिवार की पुश्तैनी जमीन है।जिस पर दबंग विपक्षी जबरन कब्जा करना चाहते हैं।

पीड़ित और उनके परिवार को डराने के लिए पीड़ित के घर के पास बंदूक से कई राउंड फायर भी किए जिससे पूरा परिवार डर से सदमे में है।जिसको लेकर आज पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पुलिस लाइन में दबंगों के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र भी दिया है।वही पीड़ित अंगद सिंह ने बताया कि विपक्षी आए दिन कुछ ना कुछ विवाद करते रहते हैं। कल अचानक से हमारे परिवार के ऊपर बंदूक और फावड़े लेकर हमला कर दिया जिससे हमारे परिवार के कई सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं कई बार थाना पूराकलंदर पर शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है।

Read More:“हुजूर, मैं जिंदा हूं” : सीबीआई कर चुकी थी मरा घोषित, अदालत पहुंच गई गवाह

परिवार ने SSP से की कार्यवाही की किया मांग

तो वही पीड़ित परिवार के शुभम सिंह ने बताया कि यह कल की घटना है गांव के कुछ लोग और कुछ भाई लोग अचानक आकर हमारे परिवार पर हमला कर दिए मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं आए दिन हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं।इन्हीं सब शिकायतों को लेकर आज हमने एसएसपी शैलेश पांडे से मुलाकात की उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Read More : शादी समारोह में शामिल होने अचानक अमेठी पहुँचे शिवपाल यादव

शादी समारोह में शामिल होने अचानक अमेठी पहुँचे शिवपाल यादव

अमेठी-राजेश सोनी : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर विराम लग चुका है. अब शिवपाल सिंह यादव भाजपा खेमे शादी समारोह में शामिल होने के बजाय अपने दल को मजबूत करने पर ही जोर दे रहे हैं.  बेशक पिछले दिनों इस बात की व्यापक स्तर पर चर्चा थी कि शिवपाल बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करके अब उत्तर प्रदेश की राजनीति करेंगे, लेकिन बदली हुई परिस्थितियों में वह भाजपा में शामिल होने के बजाय अपने दल को मजबूत करने पर ही जोर दे रहें है.

इस बीच प्रसपा प्रमुख अपना रणनीति में बदलाब करते हुए नजर आ रहे हैं। आये शिवपाल अपने पार्टी को मजबुत करने के लिए जिले व जिले की दौरे पर जा रहे है। वहीं अमेठी में एक शादी समारोह में अचानक शामिल होकर शिवपाल सबको चौंका दिया है। आपको बतादें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गुरु राम सुफल पांडेय के घर पहुँचे शिवपाल यादव।सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के राजनैतिक गुरु माने जाते है राम सुफल पांडेय।

Read More:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड मतों से जीता चंपावत उपचुनाव

इशारों-इशारों में अखिलेश पर हमला

हाल में शिवपाल यादव ने ट्वीट करके कहा था, ‘अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर जाकर मैंने उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया! इसके बावजूद भी अगर नाराज हूं तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी! हमने उसे चलना सिखाया.. और वो हमें रौंदते गया| एक बार पुनः पुनर्गठन,आत्मविश्वास व सबके सहयोग की अप्रतिम शक्ति से ईद की मुबारकबाद.

Read more : गुजरात से आ रही बस में 7 क्विंटल अवैध चांदी जब्त, राजस्थान पुलिस ने की कार्रवाई

गुजरात से आ रही बस में 7 क्विंटल अवैध चाँदी जब्त, राजस्थान पुलिस ने की कार्रवाई

डूंगरपुर : सादिक़ अली : अवैध कारोबार के खिलाफ बिछीवाड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही।ट्रावेल्स बस से सवा चार करोड़ रूपयों की 7 क्विंटल अवैध चाँदी पकड़ी।बस के तहखाने में छुपी मिली चाँदी के मालिक का पता लगा रही पुलिस ।नेशनल हाइवे 48 पर डूंगरपुर जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध तरीके से एक ट्रावेल्स बस से गुजरात ले जाई जा रही भारी मात्रा में चाँदी पकड़ी।

बिछीवाड़ा थानाधिकारी से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान शनिवार देर शाम से लेकर रविवार को निजी ट्रावेल्स बसों की तलाशी ली जा रही थी।श्रीनाथ ट्रावेल्स की एक बस जो आगरा से गुजरात जा रही बस की भी तलाशी ली गई।इस बीच पुलिस को एक निजी ट्रावेल्स बस से उदयपुर में चांदी पकड़े जाने की जानकारी मिली।फिर भी मुखबिर सूचना पुख्ता थी पुलिस द्वारा बस की तलाशी बारीकी से ली गई।

राजस्थान पुलिस ने की कार्रवाई

बस के पिछले हिस्से में टायरो के बीच एक अंडर ग्राउंड बॉक्स मिला।अंडरग्राउंड बॉक्स को खोल देखा तो उसमें 70 पेटियों में चाँदी भरी मिली जो करीब 700 किलो के आसपास बताई जा रही है जिसकी बाज़ार में सवा चार करोड़ के आसपास कीमत बताई जा रही है। पुलिस ने बस से सवारियों को अन्य बस में बिठाकर रवाना कर दिया गया।फ़िलहाल बिछीवाड़ा पुलिस बस को कब्जे में लेते हुए भारी मात्रा में मिली चाँदी के असली मालिक की तलाश में करने में लगी हुई है।

Read More : सरकारी आदेश की अनदेखी , यहां चल रहा चल रहा अवैध खनन का गोरखधन्धा

सरकारी आदेश की अनदेखी , यहां चल रहा चल रहा अवैध खनन का गोरखधन्धा

बहराइच : अशोक सोनी : जिले में अवैध खनन का कारोबार जोरों पर चल रहा है। नदियों, तालों और जंगलों किनारे से बालू और मिट्टी का खनन वालों की ट्रैक्टर-ट्रालियां धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। जबकि प्रदेश सरकार ने खनन बंद करने का आदेश अनदेखी । गौरतलब है कि अवैध खनन से होने वाले नुकसान को देखते हुए हाई कोर्ट ने सख्ती बरतने का आदेश प्रदेश सरकार को दिया था। इसके अनुपालन में प्रदेश सरकार द्वारा अवैध खनन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया। नई सरकार के गठन के बाद जिले में कुछ दिनों तक सख्ती बनी रही।

लेकिन अब हालत यह है कि जिम्मेदारों की मदद से ही अवैध खनन का कारोबार शुरू हो गया। ज्यादातर जगहों पर पुलिस कर्मचारियों की सहमति पर कारोबारी धड़ल्ले से काम करने लगे हैं।बहराइच के जरवल में अवैध मिट्टी खनन का गोरखधंधा फल फूल रहा है लखनऊ बहराइच हाईवे तथा जरवल चीनी मिल मार्ग पर अवैध मिट्टी खनन कर दौड़ रही है ट्रैक्टर ट्रालियों को कभी भी देखा जा सकता है।पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी एक दूसरे क्षेत्र का मामला बताते हुए अपना पल्ला झाड रहे है। अवैध खनन से सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जोरों पर चल रहा अवैध खनन

क्षेत्र में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया छोटे बड़े वाहनों का प्रयोग कर रहे हैं, तेज गति से यह खनन माफियाओं के ट्रैक्टर ट्राली सड़कों चलते हैं जिससे आए दिन कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है और कुछ दिन पहले बदायूं थाना उसैहत क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा था, तभी जेसीबी चालक ने ट्रैक्टर चालक की कुचल कर हत्या कर दी थी, लेकिन अभी भी प्रशासन मौन बैठा हुआ है।

पुलिस प्रशासन की मिलीभगत

ग्रामीणों का कहना है कि सुबह करीब 4:00 से 6:00 ट्रैक्टर ट्राली आसफपुर, दूंदपुर में देखे जा सकते हैं। सूत्रों की माने तो आसफपुर पुलिस चौकी के भी सामने से खनन माफिया के ट्रैक्टर ट्राली गुजरते हैं लेकिन नजरअंदाज कर दिया जाता है। इन खनन माफियाओं के सामने नतमस्तक होता दिखाई दे रहा है।

Read More : अपने 2 दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी ने गरीबों को सौंपी नए घर की चाभी

अपने 2 दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी ने गरीबों को सौंपी नए घर की चाभी

अमेठी : आशुतोष शुक्ल : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने 2 दिवसीय दौरे पर आज यूपी पहुंच चुकी हैं। सबसे पहले उन्होंने लखनऊ पहुंच सीएम योगी से मुलाकात की। अब अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के जगदीशपुर विधानसभा के दिछौली गांव पहुंच चुकी हैं।अमेठी के दिछौली गांव में डीएम, एसडीएम और तमाम पुलिसबल की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दिछौली में जन चौपाल लगाकर स्मृति लोगों की समस्याएं सुन रही हैं। यहां वह ढाई बजे तक रहेंगी।

 लोगों को दी उनके नए घर की चाभी
दिछौली गांव में स्मृति ने जमीनी कार्यकर्ताओं को गुलदस्ता दे कर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया। फिर पीएम आवास के लाभार्थियों को प्रचीनात्मक आवास की चाभी दी, मनरेगा के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया, शौचालय के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए, दिव्यांग, विधवा पेंशन लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया, मत्स्य पालन के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र दिए। स्मृति सवा 3 बजे के करीब मुसाफिरखाना के दादरा गांव में आयोजित चौपाल में पहुंचेगीं। इसके बाद अमेठी विधानसभा क्षेत्र के संग्रामपुर ब्लॉक के गांव करनाईपुर जाएंगी। वह यहां शाम 6 बजे से आयोजित चौपाल में हिस्सा लेंगी। HAL कोरवा गेस्ट हाऊस में रात्रि विश्राम करेंगी।

स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से करेंगी मुलाकात
दौर के दूसरे दिन 10 मई की सुबह स्मृति ईरानी गेस्ट हाऊस से पौने 10 बजे निकलेंगी और गौरीगंज के दुर्गा धाम स्थिति जयपुरिया स्कूल पहुंचेगीं। यहां वह स्वनिधि योजना व स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगी। जयपुरिया स्कूल का उद्घाटन करने के बाद तिलोई विधानसभा क्षेत्र के ओदारी के लिए प्रस्थान करेंगी।ओदारी स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में आयोजित चौपाल में केंद्रीय मंत्री करीब एक घंटे रहेंगी। चौपाल से सवा 2 बजे निकलने के बाद वह दाउद नगर पहुंचेगी। यहां भवानी दत्त दीक्षित के पेट्रोल पंप का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।

Read More : दंबगों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी में लगाई आग, गाड़ी जल कर हुई खाक

यूपी चुनाव के बाद अमेठी का पहला दौरा
यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार स्मृति ईरानी अमेठी दौरे पर आई हैं। इससे पहले भाजपा के प्रचार के लिए 3 जनवरी को अमेठी आई थीं। यहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया था। कार्यक्रम में सीएम योगी भी मौजूद थे।

 

दंबगों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी में लगाई आग, गाड़ी जल कर हुई खाक

अमेठी : सरवर अली : आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानि ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची है। लेकिन स्मृति ईरानि की इस क्षेत्र में दबंगों का खौफ इतना बड़ गया है कि अब लोगों को दबंगों का डर सताने लगा है। बात करे प्रदेश की कानुन व्यावस्था की तो सरकार लगातार इन अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है। लेकिन दबंग है अपने काम से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर जनपद अमेठी में दंबगों ने घर के बाहर खड़ी पल्सर गाड़ी में आग लगा दी।और देखते देखते ही गाड़ी जल कर खाक हो गई।

दरअसल देर रात घटी घटना में पीडि़त ने गाड़ी में आग लगाने वाले अपने पड़ोसियों को भागते हुए देखा। पीडि़त ने घटना के समय देर रात डायल 112 व चौकी को सूचना दी। साथ ही पीडि़त ने थाने पर लिखित शिकायत कर घटना को अंजाम देने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर  उचित कार्यवाही का भरोसा दिया ।

सोमवार से खुलेंगे प्राथमिक विद्यालय, इन नियमों का करना होगा पालन

दरगाह थाना अंतर्गत आसोम चौराहा स्थित आरोहुल फूडस प्राइवेट लिमिटेड मिल स्थित है। मिल में रोज की तरह रविवार देर रात मजदूर काम कर रहे थे। तभी मिल परिसर के अंदर से ही आग की लपट उठने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने मिल को अपने आगोश में ले चुका था।

आग लगने की सूचना पर दरगाह थाना, देहात कोतवाली व नगर कोतवाली की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। वहीं बढ़ती आग की लपट को देखते हुए नानपारा की भी फायर बिग्रेड गाड़ी को बुलाया गया। बावजूद इसके आग पर काबू नहीं पाया जा सका।आग पर काबू पाने के लिए गोंडा से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गई। कई बार गाड़ियां पानी भरकर आग पर काबू पाने में जुटी रही।

Read More : भीषण चक्रवाती तूफान में तब्‍दील हुआ ‘असानी’ , यहां मचाएगा तांडव..

भीषण चक्रवाती तूफान में तब्‍दील हुआ ‘असानी’ , यहां मचाएगा तांडव..

डिजिटल डेस्क : बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात ‘असानी’ रविवार शाम को अधिक तीव्र होकर एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्‍दील हो चुका है, क्योंकि यह उत्तर आंध्र प्रदेश-ओडिशा तटों की दिशा में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया था. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने की ओर से जानकारी दी गयी है कि मंगलवार को ‘असानी’ के उत्तर आंध्र-ओडिशा तटों से पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने पर, उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना है.

कब से तूफान असानी के कारण होगी बारिश

मौसम विभाग की ओर से तूफान असानी की गति और तीव्रता की भी जानकारी दी गया. विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि असानी के बाद गंभीर चक्रवाती तूफान के बुधवार को भयानक चक्रवाती तूफान में बदलने और गुरुवार तक गहरे दबाव में बदलने की संभावना है. यह कहते हुए कि यह प्रणाली ओडिशा या आंध्र प्रदेश में नहीं आएगी, आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात पूर्वी तट के समानांतर चलेगा और मंगलवार शाम से बारिश होने का कारण बनेगा.

ओडिशा अलर्ट पर

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पीके जेना ने कहा कि राज्य सरकार ने बचाव अभियान के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है. हमें राज्य में कोई बड़ा खतरा दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि यह पुरी के पास तट से करीब 100 किलोमीटर दूर से गुजर जाएगा. हालांकि, राष्ट्रीय आपदा प्रक्रिया बल (एनडीआरएफ), ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) और दमकल सेवाओं के बचाव दल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. बालासोर में एनडीआरएफ के एक दल को तैनात किया गया है और ओडीआरएएफ के एक दल को गंजम जिले में भेजा गया है. ओडीआरएएफ की टीमें पुरी जिले के कृष्ण प्रसाद, सतपाड़ा, पुरी और अस्टारंग ब्लॉक और केंद्रपाड़ा के जगतसिंहपुर, महाकल्पपाड़ा और राजनगर और भद्रक में भी तैयार हैं.

मंगलवार शाम से तटीय जिलों में बारिश होगी शुरू

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पीके जेना ने कहा कि ने कहा कि सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है. भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि चक्रवात के प्रभाव में मंगलवार शाम से तटीय जिलों में बारिश संबंधित गतिविधियां शुरू हो जाएंगी. मंगलवार को ओडिशा के गजपति, गंजम और पुरी के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. बुधवार को गंजम, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर और कटक में भारी बारिश हो सकती है. गुरुवार को पुरी, जगतसिंहपुर, कटक, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर में भारी बारिश की संभावना है.

झारखंड में 13 मई तक होगी बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 13 मई तक राज्य के विभिन्न इलाकों में बारिश होती रहेगी. इस दौरान गर्जन भी हो सकता है. राज्य में लोगों को एक सप्ताह से गर्मी से राहत मिली हुई है. दिन में धूप होने के बाद शाम होते-होते मौसम बदल जा रहा है. बादल और तेज हवा के साथ कभी-कभी बारिश भी हो जा रही है. इसका असर अधिकतम तापमान पर दिख रहा है. राज्य के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि नीचे चल रहा है. मौसम केंद्र ने 11 मई को राज्य के दक्षिण, पूर्वी-मध्य तथा उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकती है. सभी जिलों का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेसि के बीच हो सकता है.

Read More : रिश्वत लेने पर दो महिला पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज

तूफान असानी का असर बिहार में भी

चक्रवाती तूफान असानी का असर बिहार में भी नजर आ सकता है. इसका असर अगले 60 घंटे में देखने को मिलने के आसार हैं. तूफान असानी के 11 और 12 मई को इसके बिहार पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो बिहार के पूर्वी जिले में इसका असर नजर आ सकता है. नेपाल से सटे 13 जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताई मौसम विभाग की ओर से व्‍यक्‍त की गई है.

रिश्वत लेने पर दो महिला पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज

मेरठ : मेरठ के महिला थाने की SO मोनिका जिंदल और महिला दरोगा रितु काजला को भ्रष्टाचार के मामले में SSP प्रभाकर चौधरी ने सस्पेंड कर दिया है। रविवार देर रात दोनों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। इसके बाद दोनों पर जेल जाने की तलवार भी लटक रही है।FIR दर्ज होने के बाद मोनिका जिंदल और दरोगा रितु काजला फरार हो गईं हैं। इस मामले में SP सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि SSP प्रभाकर चौधरी के आदेश पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मेरठ के महिला थाने में मार्च 2022 में एक सैनिक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वह मेरठ के एक थाने में तैनात होमगार्ड का रिश्तेदार है। उसने 4 मई को SO मोनिका जिंदल और महिला दरोगा रितु काजला के खिलाफ SSP प्रभाकर चौधरी से शिकायत की थी। दोनों पर आरोप लगाया कि रेप के केस से उनका नाम निकालने के लिए एक हफ्ते पहले एक लाख रुपए की रिश्वत ली गई थी।

जो केस दर्ज था उस केस की विवेचना महिला थाने से की जा रही थी। उनका आरोप है कि महिला थाने की SO मोनिका जिंदल ने पीड़ित से कहा कि एक लाख रुपए देने पर पूरी मदद कर देंगे। जो भी अभियुक्त हैं उसका नाम केस से निकाल दिया जाएगा। पीड़ित ने एक लाख रुपए लेने की वीडियो भी SSP को भेजी थी। जिसके बाद इस संबंध में SSP ने महिला SO और दरोगा के खिलाफ जांच बिठाई थी।

SP देहात केशव कुमार ने की थी जांच
SSP प्रभाकर चौधरी के आदेश पर इस मामले की जांच SP देहात केशव कुमार ने की। जांच में पीड़ित की ओर से उपलब्ध कराए गए साक्ष्य सही पाए गए। इसके बाद रविवार शाम SSP मेरठ प्रभाकर चौधरी ने महिला SO मोनिका जिंदल और दरोगा रितु काजला को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए।

2015 बैच की सब इंस्पेक्टर हैं मोनिका जिंदल
मोनिका जिंदल 2015 बैच की सब इंस्पेक्टर हैं। उनके पति भी STF मेरठ में सब इंस्पेक्टर हैं। मोनिका 3 साल पहले सहारनपुर से ट्रांसफर होकर मेरठ आईं थी। इससे पहले वह मेरठ में परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी रहीं।पांच महीने पहले ही उन्हें महिला थाने का SO बनाया गया था। थाना प्रभारी के पद पर ये उनका पहला चार्ज था। पहले ही चार्ज में वह भ्रष्टाचार में घिर गईं और कुर्सी गंवा बैठी। अब उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

Read More : शाहीन बाग में MCD का बुलडोजर,अतिक्रमण हटाने के खिलाफ सड़क पर धरना शुरू

अभी तक मेरठ में 180 पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई
SSP प्रभाकर चौधरी ने जून 2021 में जिले की कमान संभाली थी। सबसे पहले SSP ने जिले में 75 पुलिसकर्मियों को लाइन लाइन हाजिर किया। उसके बाद सोतीगंज में चोरी व लूट के वाहन काटने वालों पर शिकंजा कसा। जांच में पता चला की पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध रही। इंस्पेक्टर सदर बाजार बिजेंद्र राणा पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद SSP लगातार पुलिस पर कार्रवाई कर रहे हैं। अभी तक जिले में 180 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर चुके हैं। 22 पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार की FIR हो चुकी है।

 

शाहीन बाग में MCD का बुलडोजर,अतिक्रमण हटाने के खिलाफ सड़क पर धरना शुरू

नई दिल्ली : दिल्ली में करीब दो साल पहले नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन से देशभर में शुर्खियों में आया शाहीनबाग आज फिर हल्ला-हंगामे के दौर में है। वजह-MCD का बुलडोजर.यहां आज से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाना है। इसके लिए MCD के बुलडोजर जैसे ही शाहीन बाग पहुंचे, हंगामा शुरू हो गया। कार्रवाई के विरोध में लोग बुलडोजरों के सामने लेट गए। कुछ जगहों पर लोग सड़कों पर ही धरने पर बैठ गए।

इससे पहले, पुलिस फोर्स न मिलने की वजह से सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने को लेकर संदेह बना हुआ था, लेकिन करीब 10.30 बजे दिल्ली पुलिस ने फोर्स मुहैया कराने पर रजामंदी दे दी और 11 बजे के लगभग MCD के बुलडोजर शाहीन बाग की मुख्य सड़क पर पहुंच गए।

कहां-कहां चलना है बुलडोजर?

दिल्ली पुलिस से फोर्स मिलने के बाद दक्षिण दिल्ली MCD ने अगले 5 दिनों तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके मुताबिक, आज यानी 9 मई को दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

9 मई : शाहीन बाग जी ब्लाक से जसोला नहर और कालिंद कुंज पार्क
10 मई : एनएफसी बोधि धर्म मंदिर नजदीक गुरुद्वारा रोड
11 मई : मेहरचंद मार्केट, लोधी कालोनी, साईं मंदिर और जेएलएन मेट्रो स्टेशन
12 मई : इस्कान मंदिर, धीरसेन मार्क, कालका देवी मार्ग
13 मई : खाड़ा कालोनी नियर कालिंदी कुंज

Read More : यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब दौड़ेगी डबल डेकर ट्रेन…

जहांगीरपुरी में रोकना पड़ा था MCD का बुलडोजर

इससे पहले, जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन हुई हिंसा के बाद वहां भी बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया था. हालांकि, तब कार्रवाई बहुत ज्यादा लंबी नहीं चल सकी थी क्योंकि इस पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश आ गया था। कोर्ट ने फिलहाल जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर स्टे लगाया है।

यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब दौड़ेगी डबल डेकर ट्रेन…

लखनऊ  : उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। तीन साल से ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रही लखनऊ से दिल्ली के लिए डबल डेकर ट्रेन को हरी झंडी मिलने वाली है। कल से यानी 10 मई से ये ट्रेन पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि ये AC डबल डेकर ट्रेन सप्ताह में छह दिन के बजाए चार दिन चलेंगी। इस ट्रेनों में सीटों का रिजर्वेशन शुरू गया।

कल से शुरू होगी ट्रेन

रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12583 लखनऊ आनंद विहार टर्मिनल डबल टेकर 10 मई से चलेगी। ये ट्रेन हर मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को लखनऊ से सुबह 4:55 बजे चलेगी। ये ट्रेन दोपहर 12.55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ये ट्रेन (ट्रेन नंबर 12584) आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 2.05 बजे चलेगी। ये ट्रेन वाया मुरादाबाद रात 10.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ये ट्रेन आनंद विहार से हर मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

इस ट्रेन में एसी चेयर कार की आठ और जनरेटर सह लगेज यान के दो कोच सहित कुल 10 कोच लगाए जाएंगे। ये ट्रेन लखनऊ और आनंद विहार के बीच तीन स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली शामिल हैं।

Read More : 2 दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, CM योगी से भी करेंगी मुलाकात

लंबे समय से उठ रही थी मांग

बता दें कि पिछले कई दिनों से इस ट्रेन को न चलाए जाने पर यात्रियों की शिकायतें बढ़ती जा रही थीं। तेजस का संचालन करने के लिए इस ट्रेन को बंद करने के आरोप भी रेलवे पर लगे। अब दोबारा संचालन की घोषणा होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली है। लखनऊ से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन तेजस के मुकाबले सस्ती है। इसके साथ ही इससे मुरादाबाद और बरेली को भी कनेक्टिविटी मिलती है।