Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 100

क्लीनिंग टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी कारचर ने गैर-सरकारी बच्चों के साथ बिताया दिन

लखनऊ : गैर सरकारी संस्था ‘प्रयास’ में परिस्थितियों के शिकार एवं कमजोर समुदायों के बच्चों के लिए मानो पिकनिक का सा माहौल था। जर्मनी स्थित मुख्यालय, साफ़ सफाई से संबंधित उपकरण बनाने वाली विश्व प्रसिद्ध कम्पनी कारचर इंडिया ने न सिर्फ बच्चों से मुलाकात की बल्कि स्वच्छता और सफाई पर पेंटिंग प्रतियोगिता और अन्य मजेदार गतिविधियों का आयोजन भी किया। बच्चों को अन्य समाधानों के अलावा वैक्यूम क्लीनर, स्टीम वाशर, कॉर्डलेस इलेक्ट्रिक झाड़ू, गीले और सूखे वैक्यूम क्लीनर जैसे उत्कृष्ट समाधानों से भी परिचित कराया गया।

बच्चों को कारचर के विभिन्न सफाई मशीनों पर हाथ आजमाने का अवसर दिया गया। बच्चों ने मशीनों को आसानी से इस्तेमाल किया और खेल खेल में अपने प्रयास परिसर को भी साफ़ किया। मशीनों का आसान इस्तेमाल वास्तव में बच्चों के लिए किसी खेल से कम न था और उन्होंने सभी गतिविधियों का पूरा आनंद लिया।

प्रयास के बच्चों के साथ अपने अनुभव के बारे में बताते हुए, कारचर इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री जतिंदर कौल ने कहा, “इन बच्चों की रचनात्मकता को देखकर हम आश्चर्यचकित हैं। पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से हमें उनके सक्रिय मस्तिष्क और उनकी रचनात्मकता का आभास हुआ। उन्हें हमारे सफाई समाधानों को सहजता से संचालित करते हुए देखना एक अच्छा अनुभव था।”

कंपनी ने भारतीय बाजार में अभी 11 साल पूरे किए

“हम यह बखूबी समझते हैं कि हमारे ग्राहकों की अपनी अनूठी सफाई से संबंधित आवश्यकताएं हैं। और हम यह भी समझते हैं कि सफाई के लिए लोगों के पास अक्सर बहुत कम समय होता है। यही कारण है कि हमारी मशीनें ग्राहकों की जरूरतों को देखकर ही डिज़ाइन की गयीं हैं। कारचर की मशीनें बेहतरीन सफाई करने के साथ साथ, समय और संसाधनों की बचत करतीं हैं, और उनका संचालन भी एकदम आसान है,” कौल कहते हैं।कंपनी ने भारतीय बाजार में अभी 11 साल पूरे किए हैं, लेकिन अभी से अपने लिए एक विश्वसनीय नाम बना लिया है।

गैर सरकारी संस्था प्रयास के संस्थापक श्री आमोद के. कांत ने कहा, “प्रयास में कारचर का आना एक सुखद अनुभव रहा। बच्चों को बहुत आसानी से सफाई उपकरणों का उपयोग करते हुए देखना बहुत आनंददायक था। प्रयास में हमने हमेशा स्वच्छता के महत्व पर बल दिया है। नई तकनीकों के साथ साफ़ सफाई का काम अब बहुत आसान हो गया है।”

Read More : अब गुजरात में हैदराबाद जैसी घटना, मुस्लिम युवती से प्यार की क्रूर सजा, बेरहमी से कत्ल

कारचर ने संस्था को एक डब्ल्यूडी 3 बहुउद्देश्यीय वैक्यूम क्लीनर भी उपहार स्वरूप दिया। यह सिर्फ 1000 वाट की बिजली खपत के साथ सुपर-शक्तिशाली मशीन है। WD 3 वैक्यूम क्लीनर कठिन से कठिन सफाई के कार्यों को एकदम आसान बना देता है।

अब गुजरात में हैदराबाद जैसी घटना, मुस्लिम युवती से प्यार की क्रूर सजा, बेरहमी से कत्ल

डिजिटल डेस्क  : हैदराबाद में दूसरे धर्म की लड़की से शादी करने पर नागराजू की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामला अभी भी शांत नहीं हुआ था कि अब गुजरात के राजकोट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 22 वर्षीय युवक की प्रेम कहानी का अंत भी निर्मम हत्या के साथ हुआ।सुमैया के भाई और परिवार के सदस्यों ने मिथुन ठाकुर को पीट-पीट कर मार डाला।सुमैया जब अपने प्रेमी को नहीं बचा पाई तो उसने अपने हाथ की नस काट ली। हालांकि,उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी जान बच गई।

ठाकुर ने बुधवार को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया।

स्थानीय फैक्ट्री में काम करने वाले बिहार के मूल निवासी मिथुन ठाकुर और 18 साल की लड़की सुमैया कादिवार पिछले कुछ महीनों से रिलेशनशिप में थे। वे जंगलेश्वर मेन रोड स्थित राधा कृष्ण सोसाइटी में उसी मोहल्ले में रहते थे। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के संपर्क में आ गए।

उनका प्यार परवान चढ़ता गया और उन्होंने शादी करने का फैसला किया| सोमवार को मिथुन ठाकुर ने सुबह करीब 10 बजे सुमैया को उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया लेकिन उसके भाई साकिर ने कॉल का जवाब दिया। उसने ठाकुर को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। साकिर उसे सुमैया से दूर रहने की धमकी दे रहा था।

साकिर और तीन अज्ञात व्यक्ति मिथुन के घर गए और उसकी बेरहमी से पिटाई की। पड़ोसियों में से एक ने उसे घर में बेहोश पड़ा देखा और उसे राजकोट सिविल अस्पताल ले गया, जहां से उसे गंभीर चोटों और ब्रेन हेमरेज के साथ अहमदाबाद रेफर कर दिया गया। ठाकुर ने बुधवार को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Read More : अमेठी में फिर चला प्रसाशन का बुलडोजर

बुधवार को सुमैया को जब उसकी मौत की जानकारी हुई तो उसने भी कलाई काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बुधवार को सुमैया को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पूरी घटना का पता चला।

अमेठी में फिर चला प्रसाशन का बुलडोज़र

अमेठी : राजेश सोनी :  यूपी के कई जिलों में भू माफ़ियाओं के खिलाफ बाबा प्रसाशन का बुलडोज़र फुल स्पीड में दौड़ रहा है. इसी कड़ी में अब अमेठी में भी भू माफियाओं द्वारा कब्जा किये गए अवैध निर्माणों पर भी बाबा का बुलडोज़र चलने लगा है। SDM फाल्गुनी सिंह के निर्देश पर राजस्वकर्मियों और पुलिसबल की मौजूदगी में ऊसर भूमि पर बनाये गए अवैध कब्जे को प्रसाशन ने बुलडोजर से गिरवाया गया।ये मामला तिलोई तहसील के भदसाना गांव का मामला।

अमेठी के इन्हौना में चला जिला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बना अवैध निर्माण जमींदोज

बड़े व्यवसायिक कस्बे इन्हौना में लंबे समय से सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को सोमवार को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया। इस बेशकीमती जमीन को खाली करने के लिए पहले अधिकारियों ने नोटिस दी थी। जिसमे उन्हें पांच दिन का समय दिया गया था। जब नोटिस का अनुपालन तय समय में नहीं किया गया तो सोमवार को अफसरों ने भारी पुलिस बल की उपस्थिति में भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई की। इस कार्य मे तीन बुलडोजर लगाए गए। तिलोई एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में पूरी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया।

23 लोगों किया गया था चिन्हितः

 इन्हौना कस्बे में तिलोई मार्ग के किनारे स्थित बेशकीमती भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी। जब अधिकारियों ने मामले की जांच कराई तो वह सही पाया गया। सप्ताह भर पूर्व उपजिलाधिकारी फाल्गुनी सिंह व क्षेत्राधिकारी डा. अजय कुमार सिंह ने पुलिस चौकी में व्यापारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान व्यापारियों को 23 अवैध कब्जेदारों को चिन्हित किए जाने के बारे में बताया गया। उन्हें भूमि पर से कब्ज हटाने के लिए पांच दिन का वक्त दिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि कब्जा न हटाने की स्थिति में प्रशासन स्वयं पुलिस बल के साथ उसे ध्वस्त करा देगा।

Read More : करौली विधायक लाखन सिंह कटकड ने नर्सेज कर्मियों को किया सम्मानित

करौली विधायक लाखन सिंह कटकड ने नर्सेज कर्मियों को किया सम्मानित

करौली : अजीम खान : अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर करौली के सामान्य चिकित्सालय में नर्सेज कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता राजस्थान नर्सेज अध्यक्ष खुशीराम मीणा ने की। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि करौली विधायक लाखन सिंह कटकड व विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, सभापति प्रतिनिधि अमीनुद्दीन का राजस्थान नर्सेज अध्यक्ष खुशीराम मीणा ने 31 किलो की माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया एवं समस्त अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डांग विकास बोर्ड अध्यक्ष करौली विधायक लाखन सिंह कटकड, विशिष्ट अतिथि करौली जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, पीएमओ पूरणमल वर्मा,नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि अमीनुद्दीन, राजस्थान नर्सेज अध्यक्ष खुशीराम मीणा, करौली नर्सेज जिला अध्यक्ष विक्रम मीणा आदि रहे। कार्यक्रम में जिले के सभी नर्सेज कर्मी उपस्थित रहे। इस मौके पर करौली विधायक लाखन सिंह कटकड ने कहा कि करौली में मेडिकल कालेज बन रहा है जिसमें नर्सेज कर्मियों को अलग से सेमिनार हाॅल बनाने की घोषणा की।

इस पर समस्त नर्सेज कर्मियों ने विधायक का ताली बजाकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर करौली विधायक लाखन सिंह कटकड, करौली जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, पीएमओ पूरणमल वर्मा, नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि अमीनुद्दीन, राजस्थान नर्सेज प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम मीणा, करौली नर्सेज जिला अध्यक्ष विक्रम मीणा,वीर सिंह गढ़ी, चैन सिंह मीणा, लवकुश कोटरी, अजीम खान चिनायटा एवं समस्त अस्पताल परिवार व समस्त नर्सेज कर्मी उपस्थित रहे।

Read More : नव विवाहिता ने फांसी लगाकर समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

नव विवाहिता ने फांसी लगाकर समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

 लखीमपुर खीरी : नितिन गुप्ता : जनपद लखीमपुर खीरी के थाना के निकटवर्ती गाव सलावत नगर मे रहने वाली एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली .मिली जानकारी के मुताबिक पवन पुत्र राजा राम की पत्नी पूनम उमृ 26 वर्ष ने आज दिनांक 11/05/22को शाम के समय अपने कमरे बंद करके कमरे मे लगे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली.

मृतका के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी विगत 2021नवम्बर मे ही हूई थी तथा मृतका का पति व जेठ तथा देवर बाहर रहकर मजदूर करके परिवार का पालन पोषण करते है. मृतका के पति तीन भाई सबसे बडा अमन तथा मृतका का पति पवन तथा देवर सुमित घटना के समय बाहर मजदूरी करने बाहर गये हुए थे.

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

तथा तथा मृतका के सास ससुर गाव मे स्थित दूसरे घर मे रहते है. घटना की सूचना पाकर सास ससुर व आस पास रहने वाले मौके पर पहुंचे तथा घटना की सूचना मायके पक्ष वालो को दी मृतका का मायका मझिगवा थाना बिलसन्डा जिला पीलीभीत मे था मृतका के ससुराल वालों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी घटना की सुचना पाकर पहुंची गयी समाचार लिखे जाने तक मायके पक्ष वालो ने पुलिस को किसी भी तरह नही दी थी. पुलिस शव का पंचायत नामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की तैयारी व अग्रिम कार्यवाही मे लगी हुई थी.

सील की जा रही हैं विकास दुबे की संपत्तियां

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 25 मई (आईएएनएस)। मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की संपत्तियों को सील करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 50 करोड़ रुपये की संपत्ति को सील कर दिया गया है। तहसील सभागार में पंचायत भवन में रखे मारे गए गैंगस्टर के करीब 653 बोरी खाद्यान्न की भी नीलामी की गई।

Read More :  ताजमहल विवाद को लेकर याचिकाकर्ता को कोर्ट की फटकार, पहले रिर्सच करो तब कोर्ट आना

 ताजमहल विवाद को लेकर याचिकाकर्ता को कोर्ट की फटकार

 लखनऊ : वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले का विवाद सुलझा नहीं कि इस बीच आगरा का ताजमहल मकबरा है या मंदिर?, इसे लेकर विवाद गहरा गया है. ऐसे में ताजमहल को लेकर दायर की गई याचिका पर आज, 12 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई शुरू हो चुकी है. याचिका पर इससे पहले 10 मई को सुनवाई होनी थी, जोकि किन्हीं कारणों के चलते नहीं हो सकी.दरअसल, जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य और बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने दावा किया है कि ताजमहल जयपुर राजपरिवार की जमीन पर बना हुआ है. उन्होंने जरुरत पड़ने पर इसके दस्तावेज भी उपलब्ध कराने की बात कही है. बीजेपी सांसद ने ताजमहल के बंद कमरों को खोलकर उनकी जांच कराने की भी मांग की है.

एक्यवार की गई जमीन पर बनाया गया ताजमहल

सांसद दीया कुमारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उस समय उनका शासन काल था. उनको जमीन अच्छी लगी तो उन्होंने इसे एक्यवार कर लिया. लेकिन आज भी कोई जमीन सरकार एक्वायर करती है तो मुआवजा देती है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, इसके बदले में मुआवजा दिया था. लेकिन उस वक्त ऐसा कोई कानून नहीं था कि अपील की जा सके. कोई विरोध किया जा सके. उन्होंने कहा कि, अच्छा है लोग अब इसे लेकर सामने आ रहे हैं और बात कर रहे हैं.

Read More : यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा,  5 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

ताजमहल में बने 22 कमरों को खोलने की मांग

दरअसल, ताजमहल में बने 22 कमरों को खोलने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि कई सालों से बंद इन कमरों में हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियां और शिलालेख मौजूद हैं. फिलहाल, आज इस याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होनी है.

Read more:सिर धड़ से अलग, अधजली लाशें, इलाके में सनसनी

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा,  5 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो ने डंपर वाहन में पीछे से टक्कर मार दी. आगरा से नोएडा आते समय यह हादसा हुआ है. हादसे में बोलेरो सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी मृतक महिलाएं महाराष्ट्र की रहने वाली हैं.

जेवर इलाके में हुआ सड़क हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा जेवर इलाके में सुबह 5 बजे के करीब हुआ है. हादसे में बुलेरो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला. हादसे में मरने वाले सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले थे.

महाराष्ट्र के रहने वाले हैं सभी मृतक
मृतकों की पहचान स्वर्णा चंद्र कांत बुराड़े (59 वर्ष), मालन विश्वनाथ कुंभार (68 वर्ष), रंजना भरत पंवार (60 वर्ष), नुवंजन मुजावर (53 वर्ष) और चंद्रकांत नारायण बुराड़े (68 वर्ष), के रूप में की गई है. फिलहाल, दो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. प्रथम दृष्ट्या ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है.

Read More :  लखनऊ की सीबीआई कोर्ट पहुंचे आजम खान, जानिए पूरा मामला

सीएम योगी ने दिए घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दो वाहनों की टक्कर में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं.

 

 लखनऊ की सीबीआई कोर्ट पहुंचे आजम खान, जानिए पूरा मामला

लखनऊ : जल निगम भर्ती घोटाले पेश होने पहुंचे आजम खां। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस सीतापुर जेल से लखनऊ सीबीआई कोर्ट लेकर पहुंची। मामले में 1300 भर्ती में गड़बड़ी का है आरोप। 2017 में fir हुई थी दर्ज। मामले में sit कर चुकी है चार्जशीट दाखिल। आज आजम पर आरोप हो सकते है तय। सीतापुर जेल में बंद आजम को सुबह करीब नौ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लखनऊ के कैसरबाग स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में लाया जाएगा. सीतापुर के सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा के बीच आजम खान को लखनऊ लाया जाएगा.

बता दें कि समाजवादी पार्टी की सरकार में आजम खान जल निगम के अध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल के दौरान जल निगम में सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, लिपिक, आशुलिपिक सहित 1300 पदों पर भर्ती की गई, जिसमें विभिन्न अनियमितताओं के साथ-साथ एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे. सरकार ने एसआईटी से मामले की जांच कराई थी। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर 25 अप्रैल 2018 को तत्कालीन शहरी विकास सचिव आजम खान, जल निगम के तत्कालीन एमडी, मुख्य अभियंता और भर्ती प्रक्रिया में शामिल अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. आजम खान और अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। कोर्ट ने चार्जशीट पर भी संज्ञान लिया है।

Read More : राजस्थान में फिर सांप्रदायिक हिंसा, विहिप नेता पर हमले के बाद दो गुटों में झड़प, इंटरनेट सेवाएं रद्द

इन आरोपियों के खिलाफ भी मुकदमा

एसआईटी ने आजम और जल निगम के इंजीनियर गिरीश चंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ आईपीसी के भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 201, 204, 420, 467,468, 471, 120बी और 13 के तहत चार्जशीट दाखिल की थी। छह अन्य आरोपियों नीरज मलिक, विश्वजीत सिंह, अजय कुमार यादव, संतोष कुमार रस्तोगी, रोमन फर्नांडीज और कुलदीप सिंह नेगी के खिलाफ आईपीसी की धारा 201, 204, 420, 467, 468, 471, 120 बी और 66 आईटी एक्ट के तहत चार्जशीट दायर की गई थी। था। ये आरोपी परीक्षा कराने वाली संस्था एपटेक से जुड़े हैं।

राजस्थान में फिर सांप्रदायिक हिंसा,विहिप नेता पर हमले,इंटरनेट सेवाएं रद्द

जयपुर : राजस्थान के शहरों में सांप्रदायिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले भरतपुर, राजगढ़, अजमेर-नसीराबाद, करौली और जोधपुर और भीलवाड़ा के बाद अब हनुमानगढ़ में तनाव बना हुआ है इंटरनेट सेवाएं रद्द. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हनुमानगढ़ के नोहर की आदर्श कॉलोनी स्थित रामदेव मंदिर के पास छेड़खानी करने वाले मनचलों को रोकने के विरोध में बुधवार की देर रात को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रखंड अध्यक्ष सतवीर सहारण की कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में विहिप के कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी खबर है. वहीं, सतवीर सहारण की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस हमले के बाद विहिप के कार्यकर्ताओं ने नोहर-रावतसर रोड को पूरी तरह जाम कर दिया. खबर यह है कि इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त होने के बाद प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है.

छेड़खानी का विरोध करने पर विहिप नेता पर हमला

मीडिया की खबरों से मिल रही जानकारी के अनुसार, राजस्थान के भीलवाड़ा में सात-आठ मनचले छेड़खानी कर रहे थे, जिसका विहिप के प्रखंड अध्यक्ष सतवीर सहारण समेत कई कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. उन्होंने उन मनचलों को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की. छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने सतवीर सहारण और उनके साथ खड़े विहिप के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए.

मारपीट की घटना में विहिप के कई कार्यकर्ता घायल

बताया यह भी जा रहा है कि मारपीट की इस घटना में विहिप के अन्य कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं. इस घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया. इसके साथ ही, छेड़खानी और मारपीट करने और माहौल बिगाड़ने के आरोप में तत्काल पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. इसके साथ ही, इलाके में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है.

विहिप नेता की हालत गंभीर

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस झड़प में गंभीर चोट लगने के बाद विहिप के प्रखंड अध्यक्ष सतवीर सहारण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उधर, इस घटना के विरोध में बुधवार की देर रात को ही हनुमानगढ़ स्थित नोहर-रावतसर रोड को पूरी तरह जाम कर दिया गया. हालांकि, प्रशासन स्थिति नियंत्रण में बता रहा है, लेकिन खबर है कि सड़क जाम करने के दौरान भी दो गुटों में झड़प हुई थी, जिसके बाद माहौल ज्यादा गरमा गया.

Read More : भारतीय वायुसेना का जवान गिरफ्तार, हनी ट्रैप बना हथियार

चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

खबर यह भी है कि हनुमानगढ़ के नोहर में जोधपुर, भीलवाड़ा और भरतपुर जैसी स्थिति पैदा न होने देने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. पुलिस और प्रशासन के आला अफसर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.बुधवार देर रात हुई इस घटना के बाद से ही इलाके में काफी तनाव है. पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है.

राजस्थान के कई शहरों में सांप्रदायिक हिंसा

बताते चलें कि हनुमानगढ़ में विहिप नेता सतवीर सहारण के साथ मार-पिटाई के बाद हुई झड़प से पहले राजस्थान के भीलवाड़ा में भी सांप्रदायिक हिंसा से तनाव बना हुआ है. बताया यह जा रहा है कि पिछले 40 से अधिक दिनों से राजस्थान के विभिन्न शहरों में दो गुटों की आपसी झड़प के बाद सांप्रदायिक हिंसा ने तूल पकड़ रखा है और इसे लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ राजस्थान सरकार की फजीहत हो रही है.

 

भारतीय वायुसेना का जवान गिरफ्तार, हनी ट्रैप बना हथियार

नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना के एक जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वो हनी ट्रैप की जद में आ गया था और संवेदनशील जानकारियों को लीक करता था। गिरफ्तार जवान का नाम जवान देवेंद्र शर्मा है। बताया जा रहा है कि शर्मा हनी ट्रैप का शिकार बन गया। फेसबुक के जरिए वो संपर्क में था। उस व्यक्ति ने वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों और राडार की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल करना शुरू कर दिया।

फेसबुक के जरिए साधा गया था संपर्क
शर्मा कानपुर के रहने वाले हैं। फेसबुक का उपयोग करने वाले शख्स ने भारतीय सिम कार्ड का उपयोग किया था जो अब निष्क्रिय हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि शर्मा ने कुछ संवेदनशील जानकारियां साझा की थीं। उस शख्स को 6 मई को गिरफ्तार किया गया था। उसकी संलिप्तता के बारे में प्रारंभिक जानकारी मिलिट्री इंटेलिजेंस द्वारा अपराध शाखा को प्रदान की गई थी। फिलहाल वह क्राइम ब्रांच की हिरासत में है।

Read More :  योगी सरकार का बड़ा फैसला, DGP मुकुल गोयल को हटाया

हनी ट्रैप पुराना हथियार
गुप्त सूचना प्राप्त करने के लिए अपने जासूसों को यानी हनी ट्रैप का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षण देने वाले स्पाईमास्टर लंबे समय से चले आ रहे हैं। प्रथम विश्व युद्ध की सबसे कुख्यात जासूस बनी विदेशी नर्तकी माता हरि की कहानी कौन नहीं जानता? मोहक महिला जासूस की मूलरूप, उसे पेरिस के बाहर विन्सेनेस में एक फ्रांसीसी फायरिंग दस्ते द्वारा जासूसी के लिए मार डाला गया था। बताया जाता है कि गोली मारने से पहले उसने आंखों पर पट्टी बांधकर जाने से इनकार कर दिया था। ओडिशा के बालासोर के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के चार संविदा कर्मचारियों को पिछले हफ्ते जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। परीक्षण सुविधा में गतिविधियों की जानकारी के लिए उन्हें कथित तौर पर हनी ट्रैप किया गया था।

 

 योगी सरकार का बड़ा फैसला, DGP मुकुल गोयल को हटाया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के डीपीजी मुकुल गोयल को उनके पद से हटा दिया गया है. मुकुल गोयल को डीजीपी पद से हटाने के बाद उन्हें डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेने पर मुकुल गोयल पर यह कार्रवाई हुई है. मुकुल गोयल ने 2 जुलाई 2021 को पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाला था.बता दें कि नए डीजीपी की तैनाती तक एडीजी एलओ प्रशांत कुमार डीजीपी पद का कार्यभार देखेंगे. 22 फरवरी को 1964 को जन्मे मुकुल गोयल यूपी कैडर के 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. इन्होंने बीटेक व एमबीए की डिग्री प्राप्त कर रखी है. मुकुल गोयल उत्तर प्रदेश में अपने कार्यकाल में आजमगढ़ के एसपी और वाराणसी, गोरखपुर, सहरानपुर, मेरठ जिलों के एसएसपी रह चुके हैं. इसके अलावा कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के डीआईजी और बरेली जोन के आईजी भी रह चुके हैं.

मुकुल गोयल केंद्र में आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ में भी काम कर चुके हैं. यूपी में एडीजी रेलवे, सीबीसीआईडी और अखिलेश यादव की सपा सरकार में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर भी तैनात रहे चुके हैं. बता दें कि यूपी के डीजीपी बनने से पहले आईपीएस मुकुल गोयल बीएसएफ में एडीजी के पद पर तैनात थे.

विवादों से पुराना नाता

मुकुल गोयल का विवादों से हमेशा नाता जुड़ा रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2000 में भी गोयल को एक विधायक की हत्या के बाद एसएसपी बद से सस्पेंड कर दिया गया था. इसके साथ ही 2006 में कथित पुलिस भर्ती घोटाले में भी उनके नाम का जिक्र सामने आया था.

सूबे को जल्द मिलेगा नया डीजीपी

अब चर्चा है कि जल्द ही योगी सरकार नए डीजीपी की घोषणा कर सकती है. सूत्रों के अनुसार डीजीपी पद की रेस में तीन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है.

Read More : आजादी गौरव यात्रा में शामिल हुई कांग्रेस सेवा दल महासचिव आरती मीना, बनी ध्वज वाहक

आजादी गौरव यात्रा में शामिल हुई कांग्रेस सेवा दल महासचिव आरती मीना

 करौली: अजीम खान : करौली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेंटी के निर्देशानुसार अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के तत्वावधान में आयोजित आजादी गौरव यात्रा में महिलाओ और सेवा कार्यकर्ताओ के साथ दूदू पहुंचकर यात्रा मे शामिल हुई। आरती मीना ने ध्वज वाहक के रूप मे यात्रा का नेतृत्व किया।इस दौरान पूर्व मंत्री एवं मुख्यमंत्री सलाहकार व दूदू विधायक बाबूलाल नागर, बगरू विधायक गंगा देवी, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, राजस्थान प्रदेश सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी गण सहित कांग्रेस पदाधिकारी, महिलाए एवं आमजन मौजूद रहे।

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के तत्वावधान मे 61 दिवसीय पैदल आजादी गौरव यात्रा 6 अप्रैल को साबरमती आश्रम अहमदाबाद से शुरू हुई है जो 1200 किलोमीटर का पैदल सफर कर गुजरात, राजस्थान, हरियाणा होते हुए दिल्ली राजघाट पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य आजादी के गौरवशाली इतिहास और कांग्रेस एवं आमजन की आजादी की लडाई मे भूमिका से लोगो को अवगत कराना है।

कांग्रेस के शिविर से पहले पायलट बोले- युवाओं की भूमिका के मुद्दे पर भी होगा मंथन

मेवाड़ की धरती से कांग्रेस चुनाव की रणनीति का आगाज करने जा रही है. 13 मई से उदयपुर में कांग्रेस के दिग्गज देश भर से जुटेंगे. चिंतन मनन का दौर चलेगा. और आगे की रणनीति तय होगी. लिहाज ऐसे में मेजबानी के लिए राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता पहले ही उदयपुर पहुंच गए हैं. लेकिन उससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का बड़ा बयान (Pilot On Camp) सामने आया है. पायलट ने कहा कि पार्टी में युवाओं की भूमिका के मुद्दे पर भी मंथन होगा. पायलट ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नौजवानों को मौका देगी. और युवा पीढ़ी को राजनीति की अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा करेगी.पायलट (Pilot On Camp) ने कहा कि पार्टी का चिंतन शिविर सही समय पर हो रहा है. देश में असल मुद्दों पर राजनीति नहीं हो रही है.

Read More : भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष डागुर ने किया उत्कृष्ट क्लासेज का शुभारंभ

भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष डागुर ने किया उत्कृष्ट क्लासेज का शुभारंभ

 करौली : अजीम खान : उत्कृष्ट क्लासेज कक्षा एक से बारहवीं तक हिंदी एंड इंग्लिश मीडियम का शुभारंभ भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह डागुर के द्वारा किया गया। कोचिंग में अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके डायरेक्टर अजय चौधरी लहचौडा, एमडी आशुतोष तिवारी, मैनेजमेंट प्रघुमन गुर्जर रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह डागुर, तहसील अध्यक्ष धुपन चौधरी लहचौडा, पार्षद धीर सिंह डागुर, गुड्डू चौधरी सराय, गोवर्धन बैनीवाल,बंटी जागा, हरिओम पौंछडी आदि उपस्थित रहे।

भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष परुषोत्तम नारयण श्रीवास्तव झाँसी कार्यालय पर गुजरात प्रदेश को बीजेपी जितने को लेकर की बैठक

झाँसी। झाँसी कार्यालय भाजपा समर्थक मंच के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष रजनीश सिंह तोमर, ने झाँसी पहुँच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से की मुलाकात और गुजरात प्रदेश चुनाव को लेकर अहम चर्चा की। और इस बैठक में झाँसी से भाजपा समर्थक मंच के विनय नगायच, साकिर खान,राशिद, बाबू, जीतेन्द्र,यूनुस खान,राशिद, ट्रेवर जॉन, नितिन कुमार बैठक में बीजेपी गुजरात प्रदेश को लेकर मौजूद रहकर चर्चा की।

भाजपा समर्थक मंच के अध्यक्ष बने सचिन

देहरादून। भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव ने भगवा रक्षा दल के पूर्व उत्तर प्रदेश उत्तराखंड प्रभारी सचिन कुमार दीक्षित को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव ने भगवा रक्षा दल के पूर्व उत्तर प्रदेश उत्तराखंड प्रभारी सचिन कुमार दीक्षित को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष बने सचिन दीक्षित ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आभार व्यक्त किया। कहा पिछले 15 दिन से राम मंदिर से जुड़े हुए निष्ठावान ईमानदार चंपत राय के ऊपर जो बेतुके आरोप लगाए जा रहे हैं, ऐसे लोग देश में कौमी एकता अखंडता के लिए घातक हैं।

Read More : रेलवे फाटक के पास वृद्ध का क्षत- विक्षत शव मिलने से मचा हड़कंप

रेलवे फाटक के पास वृद्ध का क्षत-विक्षत शव मिलने से मचा हड़कंप

कोटा : फ़रीद खान : कोटा जिले के रामगंजमण्डी की देवली में रेलवे फाटक के पास एक वृद्ध का क्षत- विक्षत अवस्था मे शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। और शव को सीएससी रामगंजमण्डी की मोर्चरी के डिफ्रिजर में रखवाया। जिसके बाद पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी गई।

पुलिस के अनुसार मृतक वृद्ध के पास रामगंजमण्डी से सुवासरा का रेलवे टिकेट मिला है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है की वृद्ध झालावाड जाने वाले टिकेट के मुताबीक गलत ट्रैन में बैठा होंगा। जिसको बीच रास्ते में गलत ट्रैन की पता चलने पर ट्रेन से उतरने का प्रयास करते समय गिरने से ट्रेन की चपेट में आ गया। और मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने मध्यप्रदेश के सुवासरा थाने में वृद्ध की जानकारी दी है। जिसके बाद ही परिजनों से सम्पर्क हो पायेगा।

शव को गोद में रख कर रहे थे विलाप

गरीब और वृद्ध माता-पिता के पास मृतक और उसके शव को अपने घर वापस ले जाने के लिए पैसे नहीं थे। एम्बुलेंस में भी 7 हजार रुपये लगने थे। जिसके चलते वह बेटे के सिर को अपनी गोद और शरीर को जमीन पर रखकर विलाप कर रहे थे।

Read More:हैदराबाद गैंगरेप मामले में पुलिस ने की 5 आरोपियों की पहचान, 3 नाबालिग भी शामिल

पुलिसकर्मी ने दिये 7 हजार रुपए

घटना की जानकारी बस स्टैंड ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक आरक्षक धर्मेंद्र यादव को लगी तो धर्मेंद्र ने मानवता के नाते अपनी जेब से 7 हजार रुपए दिए तो वहीं अन्य लोगों ने बस स्टैंड पर तौलिया (कपड़ा) बिछाकर चंदा जुटाया और अंत्येष्टि के लिए पैसे जुटाकर मृतक के परिजनों को दिए गए। तब कहीं जाकर मृतक के शव को एंबुलेंस में रखकर उसके घर भिजवाया जा सका।

Read More : कर्क राशि के जातकों को मिलेगा बकाया धन, तिल का दान करें धनु वाले

कर्क राशि के जातकों को मिलेगा बकाया धन, तिल का दान करें धनु वाले

12 मई 2022 का राशिफल:आज चन्द्रमा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में है व कन्या राशि है। सूर्य मेष व शनि कुम्भ में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 12 मई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल-

आज राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा का खष्ठम प्रभाव शुभ है। एकादश शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है।सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

आज का दिन जॉब के लिए थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

3. मिथुन राशिफल-

आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-

चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज तृतीय भाव में है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। दुर्गा जी की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल-

इस राशि से द्वितीय चन्द्रमा व मेष का सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

6. कन्या राशिफल-

चन्द्रमा इसी राशि में तथा गुरु सप्तम हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ व केला खिलाएं। अन्न दान करें।

7. तुला राशिफल-

चन्द्रमा द्वादश व शनि पंचम गोचर में है। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज मेष व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-

चन्द्रमा एकादश तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। मेष व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल-

आज शनि तृतीय, सूर्य पंचम व चन्द्रमा दशम भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल-

शुक्र धनु व चन्द्रमा भाग्यभाव भाव में रहेंगे। शनि द्वितीय व गुरु तृतीय हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।

Read More : जयपुर की राजकुमारी का दावा, ताज मुगलों की नहीं हमारे पूर्वजों की विरासत

 आज का दिन है शुभ फलदायी, देखिए शुभ मुहूर्त के लिए आज का पंचांग

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार,करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के आज का दिन है शुभ फलदायी, देखिए शुभ मुहूर्त के लिए आज का पंचांगऔर अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 12 मई 2022 गुरुवार का दिन है। वैशाख की शुक्ल पक्ष एकादशी 06:51 PM तक उसके बाद द्वादशी है। फलदायी सूर्य मेष राशि पर योग-हर्षण,करण-गर और वणिज वैशाख मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग …

आज 12 मई का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 आज की तिथि तिथि-एकादशी 06:51 PM तक उसके बाद द्वादशी आज का नक्षत्र-उत्तराफाल्गुनी 07:30 PM तक उसके बाद हस्त आज का करण- विष्टि और बव आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष आज का योग-हर्षण आज का वार-गुरुवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-5:51 AM सूर्यास्त-6:54 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-3:14 PM चन्द्रास्त-3:41 AM सूर्य – सूर्य मेष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign) चन्द्रमा- कन्या राशि पर संचार करेगा। दिन-गुरुवार माह- वैशाख व्रत- मोहिनी एकादशी

आज का शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त

Read More :  जयपुर की राजकुमारी का दावा, ताज मुगलों की नहीं हमारे पूर्वजों की विरासत

आज का शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त- 11:57 AM से 12:49 PM अमृत काल– 12:17 PM से 01:53 PM ब्रह्म मुहूर्त– 04:14 AM से 05:02 AM विजय मुहूर्त-02:08 PM से 03:01 PM गोधूलि मुहूर्त-06:20 PM से 06:44 PM निशित काल-11:33 PM से 12:16 AM, May 13 आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग- नहीं है रवि पुष्य योग – 05:15 AM से 07:30 PM अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-11:57 AM से 12:49 PM आज का अशुभ समय( Today Bad Time) राहु काल-02:01 PM से 03:39 PM तक कालवेला / अर्द्धयाम-16:47PM से 17:40 PMतक दुष्टमुहूर्त-10:12 AM से 11:04 AM, 03:26 PM से 04:18 PM यमगण्ड– 5:51 AM से7:29 AM भद्रा- 07:17 AM से 06:51 PM गुलिक काल -08:34AM से 10:14AM तक गंडमूल-नहीं है

 

ED ने लंबी पूछताछ के बाद IAS अधिकारी पूजा सिंघल को किया गिरफ्तार

लखनऊ : झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग केस में IAS अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो गई है। ED ने कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों ईडी ने पूजा सिंघल के करीबियों के रांची और बाकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे थे। छापे के दौरान ईडी को 19 करोड़ से अधिक कैश और कई अहम दस्तावेज मिले थे। अब जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला कई साल पुराना है।

दरअसल झारखंड में 2009-10 में मनरेगा घोटाला हुआ था। उसी मामले में कुछ दिन पहले ED ने एक साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान में रेड डाली थी। तब उसी रेड के दौरान ये 19 करोड़ 31 लाख रुपये बरामद किए गए। 19 करोड़ 31 लाख रुपयों में से 17 करोड़ चार्टर्ड अकाउंटेंट अकाउंट के आवास से बरामद किए गए। बाकी रुपये एक कंपनी से मिले थे।

विदेश जाने का भी एजेंसी को था डर :

ईडी अधिकारियों के मुताबिक, अनुसंधान काफी गंभीर पड़ाव पर है। ऐसे में इसे टालने के लिए पूजा सिंघल व अभिषेक झा विदेश भी जा सकते थे। लिहाजा ईडी ने सीबीआई से पत्राचार किया कि दोनों का भारत में रहना जरूरी है। सीबीआई से मांग की गई है कि दोनों के खिलाफ एलओसी जारी की जाए, ताकि वह विदेश न जा पाएं। एलओसी जारी होने पर दोनों की पूरी जानकारी सारे एयरपोर्ट पर होगी, ताकि देश से बाहर जाने से इनको रोका जा सके। लेकिन इससे पहले ही ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे दिन भी पूजा सिंघल से पूछताछ : 

गिरफ्तारी से पहले ईडी  ने लगातार दूसरे दिन भी पूजा सिंघल से पूछताछ की। बुधवार सुबह 10.40 बजे ही पूजा ईडी दफ्तर पहुंची थीं। लगातार तीन दिनों तक पूछताछ का सामना करने वाले पूजा के पति अभिषेक झा शाम 4.30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे।

Read More:सिर धड़ से अलग, अधजली लाशें, इलाके में सनसनी

छात्रों को बंधक बनाने के मामले में हार्डमैन स्कूल पर हुई एफ आई आर दर्ज

बरेली : बी.एस.चन्देल : हार्टमैन कॉलेज में छात्र छात्राओं को स्कूल प्रशासन द्वारा बंधक बनाकर प्रताड़ित करने के आरोप में सभी अभिभावकों एसएसपी कार्यालय पर एक शिकायती पत्र दिया. और स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. बरेली के नामचीन कालेज हार्टमैन पर छात्रों के अभिभावक द्वारा यह आरोप लगाया गया कि उनके बच्चों को फीस न जमा करने पर स्कूल प्रबंधक ने एक घंटा स्कूल में सभी सभी छात्रों को बंधक बना लिया.

जिसको लेकर सभी अभिभावकों ने मौके पर पुलिस सुचना दी जिसके बाद सभी बच्चों को छोड़ा गया जिसको लेकर सभी अभिभावको ने एसएसपी रोहित सिंह सजवान से शिकायत की.वही एसएसपी बरेली रोहित सिंह सजवाण ने बताया की थाना इज्जत नगर क्षेत्र स्थित हार्टमैन कॉलेज के खिलाफ कुछ अभिभावकों द्वारा बताया गया है कि उनके बच्चों को स्कूल प्रबंधक ने बंधक बना लिया और बच्चों के माता-पिता को के साथ अभद्रता की गई है इस पूरे मामले में हॉट मैन स्कूल की दो टीचरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वही बंधक बनाने के मामले में cctv के आधार पर जांच की जा रही है.

बरेली: बच्चों को बंधक बनाने में हार्टमन कॉलेज प्रबंधन पर दर्ज होगी एक और एफआईआर

बरेली, अमृत विचार। फीस जमा न होने पर बच्चों को बंधक बनाने के मामले में हार्टमन कॉलेज पर एक एफआईआर दर्ज होगी। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। पुलिस के पास तहरीर भी दूसरी पहुंच गई। इसमें प्रधानाचार्य समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित परिजन की शिकायत पर आईजी ने एसएसपी को नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस मामले में अन्य लोगों के नाम भी खोले जाएंगे।

Read More : 15 मई को हिंदू राष्ट्र घोषणा नहीं हुआ तो ये संत ने करेगा शरीर का त्याग, जानिए कौन है ये संत

15 मई को हिंदू राष्ट्र घोषणा नहीं हुआ तो ये संत ने करेगा शरीर का त्याग,

अयोध्या : मोहम्मद वकास : देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर जल समाधि की घोषणा करने वाले तपस्वी छावनी के महंत स्वामी परमहंस आचार्य के बाद अब औक एक संत मैदान में उतरते हूए उन्होंने अपने शरीर त्याग करने की बात कही।अयोध्या को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर एक और संत उतरे मैदान में।संत परमहंस आचार्य के बाद एक और संत ने अपने शरीर त्याग करेंगे ।

हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर धार्मिक स्थलों पर अनुष्ठान किया हैं।संत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन देते हुए अपनी मांगों को रखा।अपनी मांगो में कहा कि हिंदू राष्ट्र घोषित हो और मादक पदार्थों,मांस मछली व अंडा की बिक्री बन्द हो ।अगर मांग नहीं हुए पूरी तो 15 मई को अपने शरीर का त्याग करूँगा ।अखिल भारतीय तेराभाई त्यागी के संत विष्णु दास महाराज ने घोषणा की।

अयोध्या में 2 अक्टूबर के दिन सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक जबरदस्त सरगर्मी रही. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही मीडियाकर्मियों का भी तपस्वी छावनी के संत परमहंस की ओर से किए गए उस ऐलान को लेकर, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2 अक्टूबर 2021 तक यदि भारत हिंदू राष्ट्र घोषित ना हुआ तो सरयू नदी में जलसमाधि ले लेंगे.

संत परमहंस ने दी एक और तारीख

ज्ञापन सौंपने के साथ ही संत परमहंस में अब भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए एक और तारीख दे दी है. ये तारीख है 7 नवंबर 2023. संत परमहंस ने कहा है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में करोड़ों लोगों की मौजूदगी में वे हिंदू राष्ट्र के लिए आमरण अनशन शुरू करेंगे और 2024 मे भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा. उन्होंने कहा कि हिंदूवादी संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सौ करोड़ हिंदू भाई-बहनों के निवेदन पर हमने जल समाधि लेने के निर्णय का त्याग किया है. हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे और पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करेंगे.

Read More : वक्फ बोर्ड घोटाले के मामले में अशोक पाठक को CBI ने किया गिरफ्तार

वक्फ बोर्ड घोटाले के मामले में अशोक पाठक को CBI ने किया गिरफ्तार

लखनऊ : सीबीआई की टीम ने लखनऊ से 45 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में जालसाज अशोक कुमार पाठक को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने जांच में पाया कि वक्फ बोर्ड की संपत्ति को धोखाधड़ी करके बेचने के मामले में अशोक ने फर्जी हस्ताक्षर किए थे।

इस मामले में अशोक कुमार पाठक के खिलाफ 2016 में दर्ज एफआईआर दर्ज कराई थी। जिस पर सीबीआई जांच कर रही थी। जांच में अशोक कुमार दोषी पाए गए। उनपर आरोप हैं कि उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की 300 बीघा जमीन के फर्जी कागजात बनाकर अपने नाम करवा लिया। जिसके बाद अशोक कुमार पाठक ने फर्जी हस्ताक्षर करके इस जमीन को बेच दिया।

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की 300 बीघा जमीन के फर्जी कागजात बनाने का आरोप

सीबीआई की जांच में अशोक कुमार पर या आरोप मिले हैं कि पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की 300 बीघा जमीन के फर्जी कागजात बनाकर अपने नाम करवा लिया। जिसके बाद अशोक कुमार पाठक ने फर्जी हस्ताक्षर करके इस जमीन को बेच दिया। सीबीआई ने मुतवल्ली के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर जमीन हड़पने का की जांच शुरू की गई थी।

अमीनाबाद में अवैध निर्माण पर चल चुका है बुलडोजर

बीते 5 मई को लखनऊ के विख्यात अमीनाबाद में पार्क में बने अवैध निर्माण पर गुरुवार को नगर निगम का बुलडोजर चला। यहां के अमीनाबाद पार्क प्रांगण में प्राचीन हनुमान मंदिर की आड़ में अवैध मार्केट बनाया जा रहा था। नगर निगम जोन-वन क्षेत्र में मंदिर के आड़ में बन रहे अवैध मार्केट पर बुलडोजर चलाया गया है।

पार्षद सुनीता सिंघल और उनके पति विनोद कृष्ण सिंघल अवैध निर्माणों की शिकायत कर रहे थे। अशोक पाठक ने हनुमान मंदिर की आड़ में पार्क में अवैध तरीके से मार्केट बनाई थी। यहां अमीनाबाद के पुराने हनुमान मंदिर परिसर में बुलडोजर चला कर कभी भू-माफिया घोषित अशोक पाठक के अवैध मार्केट को जमींदोज कर दिया गया है।

Read More : प्रयागराज: तीन महीने तक चाचा लूटता रहा नाबालिग भतीजी की इज्जत, गर्भवती होने पर खुला राज

 

प्रयागराज: चाचा लूटता रहा नाबालिग की इज्जत, गर्भवती होने पर खुला राज

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रिश्ते में लगने वाले चाचा ने अपनी भतीजी की अस्मत पर हाथ डाला और तीन महीने तक उसके साथ रेप करता रहा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।इस घटना से पर्दा तब उठा जब नाबालिग की तबीयत बिगड़ी और परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी गर्भवती है। यह बात सुनकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को रिश्ते में लगने वाले चाचा की इस घिनौनी हरकत के बारे में बताया और आरोपी के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई गई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने कभी उसके घर तो कभी अपने घर बुलाकर रेप की घटना को अंजाम दिया। यह सिलसिला पिछले तीन महीनों से चल रहा था। लड़की ने रो-रोकर अपनी मां को इस घटना की जानकारी दी। इस घटना के बाद दोनों परिवार के बीच घंटों पंचायत चली। पीड़ित परिवार ने आरोपी को आधी जमीन लड़की के नाम करने के लिए कहा।लेकिन आरोपी परिवार तैयार नहीं हुआ फिर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।

Read More : खड़ी पिकअप में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर पाया काबू

वहीं पुलिस के पास मामले आने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई और नाबालिग पीड़िता के बयान के आधार पर रेप, छेड़खानी, धमकी और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चाचा को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।

इस घटना से कैसे उठा पर्दा

गोरतलब है कि इस घटना का पर्दाफाश तब हुआ जब नाबालिग की तबीयत बिगड़ी और परिजन अस्पताल में उसको दिखाने ले गए।  जांच के बाद डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी गर्भवती है। जब डॉक्टर ने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती है जिसके बाद घर वालों के होश फाक्ता हो गए। इसके बाद पीड़िता ने रिश्ते में लगने वाले चाचा के बार में बताया कि वो उसके साथ रेप करता था। जिसके बाद चाचा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

खड़ी पिकअप में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर पाया काबू

डूँगरपुर –  सादिक़ अली : डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना सर्कल अन्तर्गत छापी गांव में दोपहर करीब 2 बजे सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप गाड़ी में आग लग गई।फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आकर आग पर काबू या लिया गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई।मिली जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी में एयरकंडीशनर और फ़्रिज़ के कंप्रेशर में भरने वाली गैस की कई बोतले रखी हुई थी जो आग लगने पर एक के बाद छोटे छोटे बम फूटने की आवाज़ों के साथ फूटती रही।मौके से दूर खड़े लोग जलती पिकअप को अपने मोबाइल के कैमरे से कैद करते नज़र आए।

Read More : अब्दुल्लाह आजम और तंजीन फातिमा के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी

हिमाचल प्रदेश में भीषण अग्निकांड देखते ही देखते चंबा और कुल्लू जिले की 9 दुकानें जलकर राख

जानकारी के अनुसार, चंबा के गोली बाजार में पांच दुकानें जल कर राख हो गई। बताया जा रहा है कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी है। स्थानीय पुलिस, अग्निशमन व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

गोली निवासी कमल किशोर ने बताया कि जब वह रात को अपनी दुकान में सो रहा था तो करीब 3 बजे अचानक उसका दम घुटने लगा। उसने बाहर आकर देखा तो उसकी दुकान की ऊपरी मंजिल और साथ लगती दुकान के भी ऊपरी हिस्से में भयंकर आग लगी हुई थी। उसने शोर मचाते हुए स्थानीय निवासियों को भी इसकी सूचना दी और साथ ही फायर ब्रिगेड विभाग को भी इसकी सूचना दी गई।

वहीं, कुल्लू की भुंतर सब्जी मंडी में चार दुकानें जलकर राख हो गई। इनमें एक कबाड़ की दुकान भी शामिल है। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने बाद में आग पर काबू पाया है। आग से करीब 1.22 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कुल्लू पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।